CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
LIC की धांसू स्कीम, सिर्फ एक बार करें निवेश, जीवनभर मिलता रहेगा पेंशन, जानिए कैसे मिलेगा लाभ?

LIC की धांसू स्कीम, सिर्फ एक बार करें निवेश, जीवनभर मिलता रहेगा पेंशन, जानिए कैसे मिलेगा लाभ?

 LIC Scheme 2024: चाहे आप लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हो या फिर संगठित क्षेत्र में आजकल रिटायरमेंट के बाद इनकम का सोर्स बंद हो जाता है। ऐसे में लोगों को बुढ़ापे में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, क्योंकि जब तक इंसान कमाता रहता है तब तक उसे बहुत कम दूसरे की मदद लेनी पड़ती है।

लेकिन जब बुढ़ापे में उसके हाथ पांव काम करना बंद कर देते हैं तब उसको सहारा देने वाला कोई नहीं मिलता है। ऐसे में आज की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रिटायरमेंट के बाद आपके पास सेविंग्स का होना बहुत ही जरूरी है। अगर आप लोग रिटायरमेंट का प्लान बना रहे हैं तो आप लोगों के लिए यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण है।

आज हम आपको एलआईसी (LIC) की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं जिसमें अगर आप लोग इन्वेस्टमेंट करते हैं तो जीवन भर आपको पेंशन की सुविधा मिलने वाली है। देश भर में एलआईसी के अंदर निवेश करना प्रत्येक इन्वेस्टर्स को सेफ लगता है इसके अलावा यहां से आप तगड़ा रिटर्न भी निकाल सकते हैं।

वैसे तो एलआईसी की तरफ से बहुत सारी स्कीम समय-समय पर लॉन्च की जाती है और कई सारी स्कीम एलआईसी की चल भी रही है, लेकिन आज हम आपको जिस स्कीम के बारे में बताएंगे वह सबसे जबरदस्त स्कीम है।

एलआईसी की इस खास स्कीम का नाम सरल पेंशन योजना (Saral Pension Yojana) है। यह एक नॉन लिंक्ड, एकल प्रीमियम स्कीम है।आपको इस स्कीम में वन टाइम इन्वेस्टमेंट (One Time Investment) करना होता है और पूरे जीवन भर इस स्कीम का लाभ आपको मिलता रहेगा।

कौन कर सकता है निवेश

एलआईसी की तरफ से चलाई जा रही सरल पेंशन योजना में कोई भी आवेदन कर सकता है। चाहे दोनों पति-पत्नी या फिर अकेले ही। इस योजना के अंदर निवेश करने की न्यूनतम आयु 30 साल है और अधिकतम 80 साल रखी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कीम के माध्यम से आप मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

मंथली आपको ₹1000 तिमाही आपको ₹3000 छह माही आपको ₹6000 और सालाना आपको ₹12000 की पेंशन इस स्कीम के तहत मिल सकती है। निर्भर करता है कि आप LIC का कौन सा प्लान ले रहे हैं। अगर आप 30 लाख रुपये की एन्युटी खरीद रहे हैं तो आपको हर महीने ₹12,388 रुपए की पेंशन दी जाएगी।

रायपुर पुलिस ने जारी किया साल 2023 में घटित अपराधों का आकड़ा , देखें 2022 और 2023 के आकड़ों में कितना अंतर

रायपुर पुलिस ने जारी किया साल 2023 में घटित अपराधों का आकड़ा , देखें 2022 और 2023 के आकड़ों में कितना अंतर

  रायपुर/  पुलिस ने साल 2023 में घटित अपराधों और उनके निराकरण का आकड़ा जारी किया है इस आकड़े में चाकूबाजी , अवैध नशीली पदार्थ , सड़क दुर्घटना, आर्म्स एक्ट सहित कई तरह की कार्यवाहियों का आकड़ा जारी किया है। आकड़ों में 2022 की तुलना में ग्राफ में कमी नजर आ रही है हालाँकि कई मामले अभी भी पेंडिंग है।

 वर्ष 2023 में हत्या के 63 प्रकरण दर्ज किये गये, जिसमें 58 प्रकरणों में कुल 124 हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 में हत्या के 75 मामले दर्ज हुए थे। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में हत्या के मामलों में 16 प्रतिशत की कमी आई है।

वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास के 90 मामलों में से 80 प्रकरणों में कुल 217 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास के 124 प्रकरण दर्ज हुए थे। गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास के मामलों में 27.41 प्रतिशत की कमी आई है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पुलिस अफसरों को दो टूक, कहा- लोगों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें

डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पुलिस अफसरों को दो टूक, कहा- लोगों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें

  रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ली। डिप्टी सीएम शर्मा की पुलिस अफसरों को दो टूक, कहा- लोगों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।

 उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए कानून व्यवस्था का उचित तरीके से पालन करते हुए आम जनों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

 साय कैबिनेट की बैठक में लिये गये कई बड़े फैसले...जानिये किन फैसलों पर लगी मुहर…

साय कैबिनेट की बैठक में लिये गये कई बड़े फैसले...जानिये किन फैसलों पर लगी मुहर…

 रायपुर: विष्णुदेव साय की पहली विस्तारित कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। नये साल की इस पहली बैठक में कई अहम फैसले लिये गये हैं। बैठक के बाद फैसले की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरूण साव ने बताया कि राज्य सरकार ने सीजीपीएससी की जांच का फैसला लिया है। राज्य सरकार cg psc की सीबीआई जांच के लिए केंद्र को सिफारिश भेजेगी। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

 बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

1. राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच हेतु केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है।

2. मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी (लिंकिंग सहित) करने का निर्णय लिया गया है।

मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से राज्य शासन द्वारा किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा पूरा हो गया है। गौरतलब है कि धान खरीदी का यह वायदा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी में भी शामिल रहा है।

3. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवारों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया है, इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवार लाभन्वित होंगे और उन्हें आगामी 5 सालों तक राशन दुकानों से निःशुल्क चावल मिलेगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जारी राशन कार्डों में जनवरी-2024 से आगामी 5 सालों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम-2012 के तहत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का फैसला लिया गया है।

डिप्टी CM अरूण साव ने कहा – निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ नहीं हो कोई समझौता, समय-सीमा में पूर्ण हो सभी कार्य

डिप्टी CM अरूण साव ने कहा – निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ नहीं हो कोई समझौता, समय-सीमा में पूर्ण हो सभी कार्य

 रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज अपने प्रभार वाले लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने तीनों विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय कामकाज के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की श्रेष्ठ गुणवत्ता पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

 इसमें किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हो। उन्होंने सभी कार्यों को अनिवार्यत: समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। समय-सीमा में काम पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव आलोक कटियार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज तंबोली भी बैठक में उपस्थित थे।

साव ने तीनों विभागों की दक्षता बढ़ाने, तेजी से काम पूरा करने, कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने और बेहतर मॉनिटरिंग के लिए कार्यप्रणाली में सुधार लाने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीनों विभागों को अच्छा काम करना है और जनमानस में इन विभागों की अच्छी छवि बनाना है। उन्होंने काम का पुराना तौर-तरीका बदलते हुए निर्माण और मरम्मत के कार्यों में नई तकनीकों का उपयोग करने को कहा। श्री साव ने खाली पदों पर भर्ती के लिए पहल करने की बात कही। उन्होंने तीनों विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तीनों विभागों के लिए आगामी बजट की तैयारियों की भी जानकारी ली।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोक निर्माण विभाग की बैठक में कहा कि गड्ढों वाली सड़कों की तत्काल मरम्मत कराएं। अगले एक से दो महीनों में सभी सड़कों की मरम्मत का काम पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक और वाहनों के लोड के हिसाब से सड़कों का निर्माण कराएं। सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करें। अच्छी गुणवत्ता की टिकाऊ सड़कें बनवाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के सुझाव पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की तरह लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़कों की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी मूल्यांकन की व्यवस्था तैयार करने को कहा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन का काम तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने का काम पूर्ण होते ही सड़कों की यथास्थिति बहाल करने को कहा, ताकि नागरिकों को आवाजाही में परेशानी न हो। उन्होंने विभाग के डिवीजन स्तर के कार्यालयों को और अधिक सक्रियता दिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने काम के अनुरूप संसाधन बढ़ाने को कहा। उन्होंने आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता को देखते हुए नए हैंडपंप की स्थापना और मरम्मत के लिए आगामी जून माह तक की जरूरत के मुताबिक स्पेयर-पार्ट्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

साव ने नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की बैठक में अधोसंरचना संबंधी कार्यों और नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), स्मार्ट सिटी परियोजना, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की जानकारी दी। श्री साव ने विभाग में प्रशासनिक सुधार के साथ ही शहरों के लिए योजना बनाकर चरणबद्ध ढंग से काम करने को कहा। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के समन्वित विकास पर जोर दिया।

उप मुख्यमंत्री ने उद्यानों को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने को कहा। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ समिति बनाकर उद्यानों के बेहतर रखरखाव का सुझाव दिया। उन्होंने खाली पड़े सामुदायिक भवनों का उपयोग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी और जिम के रूप में भी इनका उपयोग किया जा सकता है।

साव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों में गुणवत्ता, मॉनिटरिंग और समय-सीमा का ध्यान रखने को कहा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक डॉ. सारांश मित्तर, संयुक्त सचिव श्री पी.एस. ध्रुव, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. पिपरी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री एम.एल. अग्रवाल और सूडा (SUDA) के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे भी बैठक में मौजूद थे।

CM पद से हटने के बाद क्यों चर्चा में हैं शिवराज सिंह चौहान, सरकारी बंगले का नाम रखा ‘मामा का घर’, सबको बताया अपना नया पता

CM पद से हटने के बाद क्यों चर्चा में हैं शिवराज सिंह चौहान, सरकारी बंगले का नाम रखा ‘मामा का घर’, सबको बताया अपना नया पता

 भोपाल: मामा के नाम से विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शासकीय आवास का नाम भी “मामा का घर” रख लिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में सब को अपना नया पता बताया।

बी-8, 74 बंगला; उसका नाम हमने रख दिया, मामा का घर

उन्होंने कहा कि अभी हमारा पता है, बी-8, 74 बंगला; उसका नाम हमने रख दिया, मामा का घर। इसके पहले मुख्यमंत्री रहते हुए वे श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस में रहते थे। लेकिन सीएम के पद से हटने के बाद अब वे लिंक रोड पर बने सरकारी बंगले में रहने आ गए हैं।

कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है

आगे सीएम ने कहा कि कहीं न कहीं कोई बड़ा उद्देश्य होगा यार। कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है। लेकिन वह किसी न किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए होता है। ये चिंता मत करना। मेरी जिंदगी आपके लिए है, जनता-जनार्दन के लिए है, बेटा-बेटियों के लिए है, मेरी बहनों के लिए है।

आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा

इस धरती पर इसलिए आया हूं मैं, तुम्हारी जिंदगी से दुख दर्द दूर करने, आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा, जिंदगी जितनी बेहतर बनेगी, बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दिन और रात उसके लिए काम करेंगे।

: भांजे-भांजियों से मेरा प्यार और विश्वास का रिश्ता है

:पूर्व सीएम ने कहा कि पूरा प्रदेश मेरा परिवार है और परिवार के रिश्ते पदों से नहीं होते, वो दिल के रिश्ते होते हैं, आत्मा के रिश्ते होते हैं और दिल और आत्मा के रिश्ते पदों के साथ बदलते नहीं है। इसलिए भाई और बहन, भांजे-भांजियों से मेरा प्यार और विश्वास का रिश्ता है। इस रिश्ते की डोर कभी टूटेगी नहीं।

अपने भाई-बहन और भांजे-भांजियों की सेवा मैं लगातार करता रहूंगा

:अपने भाई-बहन और भांजे-भांजियों की सेवा मैं लगातार करता रहूंगा। मैं जहां रहूंगा वो प्यार का घर होगा, मामा का घर इसलिए मामा का घर है। यहां से जनसेवा का यज्ञ लगातार चलता रहेगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के नाते, पार्टी द्वारा दिए गए कार्य को पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ करूंगा और जनता की सेवा निरंतर चलती रहेगी।

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब गाड़ी नहीं चला पाएंगे 18 साल से कम उम्र के बच्‍चे...पढ़िए नया कानून

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब गाड़ी नहीं चला पाएंगे 18 साल से कम उम्र के बच्‍चे...पढ़िए नया कानून

 Do not give Vehicle to a minor: यूपी सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के इरादे से मोटर व्‍हीकल एक्‍ट (एमवी एक्‍ट) को कड़ाई से लागू करने का फैसला किया है। यूपी के सभी आरटीओ, एआरटीओ, आरएम और एआरएम के साथ इसके लिए पुलिस की भी जिम्‍मेदारी और जवाबदेही तय की गई है।

प्रदेश के परिवहन आयुक्‍त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यूपी की सीमा के अंदर 18 साल के कम उम्र के किशोर-किशोरी को किसी भी हाल में वाहन चलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इसके लिए पुलिस के साथ ही सभी परिवहन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में कोई नाबालिग किशोर-किशोरी वाहन न चलाए। यदि कोई ऐसा करता हुआ मिलता है तो जिसके नाम पर गाड़ी होगी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक ने भी प्रदेश के सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी कर 18 साल से कम आयु के छात्र-छात्राओं द्वारा दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। आदेश में बताया गया है कि राज्‍य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्‍य ने 15 दिसम्‍बर को लिखे एक पत्र में अवगत कराया है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्‍चों द्वारा बिना ड्रा‍इविंग लाइसेंस के स्‍कूटर, बाइक और अन्‍य वाहन चलाने से अनेक दुर्घटनाएं हो रही हैं।

केजीएमयू और लोहिया संस्‍थान के विशेषज्ञों द्वारा उपलब्‍ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 40 प्रतिशत बच्‍चे होते हैं जिनकी उम्र 12 से 18 वर्ष के बीच की होती है। माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस कानून का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए और सभी शैक्षणिक संस्‍थाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

क्‍या कहता है कानून

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 4 में प्रावधान किया गया है कि 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्‍यक्ति द्वारा किसी स्‍थान में मोटरयान नहीं चलाया जाएगा। लेकिन 16 साल की आयु प्राप्‍त कर लेने के बाद लाइसेंस लेकर 50 सीसी से कम इंजन क्षमता वाले दो पहिया वाहन को चलाने की अनुमति मिल सकती है। अधिनियम की धारा 5 में प्रावधान किया गया है कि किसी भी गाड़ी का स्‍वामी किसी ऐसे व्‍यक्ति से न तो गाड़ी चलवाएगा और न ही इसे चलाने की अनुमति देगा जिसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस न हो।

मोटर वाहन संशोधन अधिनियम, 2019 के जरिए किशोरों द्वारा किये जाने वाले मोटर वाहन अपराधों के सम्‍बन्‍ध में एक नई धारा 199क जोड़ी गई है जिसके तहत प्रावधान किया गया है कि किसी किशोर द्वारा मोटर वाहन अपराध में किशोर के संरक्षण या मोटर वाहन के स्‍वामी को ही दोषी मानते हुए दंडित किया जाएगा। इसके तहत संरक्षक/ मोटर वाहन स्‍वामी को 3 साल तक का कारावास और 25 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ ही अपराध में इस्‍तेमाल वाहन का रजिस्‍ट्रेशन एक साल तक के लिए रद्द कर दिया जाएगा और ऐसे किशोर का ड्राइविंग लाइसेंस 25 साल की आयु पूरी करने के बाद ही बन सकेगा।

मुश्किल से मिलेगी जमानत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से दो पहिया या चार पहिया वाहन चलवाने पर गाड़ी मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के प्रावधान किए गए हैं। इन प्रावधानों के तहत नाबालिग के गाड़ी चलवाते पकड़े जाने पर गाड़ी मालिक की गिरफ्तारी तो होगी ही उसे जमानत मिलना भी मुश्किल होगा। यानी ऐसी स्थिति में जेल जाने की नौबत आ सकती है।

27 साल की मॉडल की हत्या, गैंगस्टर संदीप गाडोली से था कनेक्शन, BMW में डेडबॉडी के साथ तीन अरेस्ट

27 साल की मॉडल की हत्या, गैंगस्टर संदीप गाडोली से था कनेक्शन, BMW में डेडबॉडी के साथ तीन अरेस्ट

 गुरुग्राम: एक 27 साल की मॉडल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक मॉडल की पहचान दिव्या पाहुजा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मॉडल की हत्या के इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया।

होटल से नीले रंग की BMW में रखकर ले जा रहे थे

जब ये मॉडल की डेडबॉडी को होटल से नीले रंग की BMW में रखकर ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मॉडल हरियाणा के गैंगस्टर रहे संदीप गाडोली की प्रेमिका थी। संदीप गाडोली का साल 2016 में गुरुग्राम पुलिस ने एनकाउंटर किया था। गुरुग्राम पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल भी खड़े हुए थे। पुलिस ने गुरुग्राम के जिस होटल में दिव्या पाहुजा की डेडबॉडी मिली है उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है।

संदीप गाडोली की तथाकथित प्रेमिका थी

गुरुग्राम पुलिस अनुसार मृतक दिव्या पाहुजा गुरुग्राम के बलदेव नगर की निवासी थी। मॉडल दिव्या पाहुजा मारे गए गैंगस्टर संदीप गाडोली की तथाकथित प्रेमिका थी। गाडोली की फरवरी 2016 में मुंबई के एक होटल में एनकाउंटर किया गया था। पुलिस के मुताबिक दिव्या पाहुजा की हत्या की वारदात बीती रात गुरुग्राम के बस स्टैंड के पास स्थित सिटी होटल में हुई है।

:पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गुरुग्राम के डीसीपी पश्चिम भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि हमने मृतक दिव्या पाहुजा की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच चल रही है। संदीप गाडोली का मुंबई के होटल में एनकाउंटर हुआ था। तो उस मामले में दिव्या इकलौती चश्मदीद थी। एनकाउंटर के मामले के तूल पकड़ने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर गुरुग्राम पुलिस के पांच कर्मियों खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें दिव्या और उसकी मां सोनिया का भी नाम था।

सीसीटीवी देखी तो अपराध का खुलासा हुआ

पुलिस के अनुसार दिव्या की हत्या के मामले में गुरुग्राम के सिटी प्वांइट होटल के मालिक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार दिव्या के परिवार से पुलिस को सूचना मिली थी। बेटी अभिजीत जो सिटी प्वांइट होटल का मालिक उसके साथ गई है।

उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है बेटी लौटी नहीं है। इसके बाद जब पुलिस होटल पहुंची और वहां पर जांच की। इस दौरान सीसीटीवी देखी तो अपराध का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। दिव्या के परिवार ने गैंगस्टर संदीप गाडोली की बहन पर हत्या का शक जताया है।

BREAKING : उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त, देखें लिस्ट

BREAKING : उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त, देखें लिस्ट

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ में मंत्रियों में विभागों के बंटवारे के बाद अब डिप्टी सीएम व मंत्रियों के जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त कर दिये गये हैं। सहायक संचालक और उप संचालक स्तर के अधिकारियों को मंत्रियों के विभागों के प्रचार-प्रसार कार्य के लिए संबद्ध किया गया है।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव का संबद्ध जनसंपर्क अधिकारी कमलेश साहू सहायक जनसंपर्क अधिकारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा का जनसंपर्क अधिकारी लक्ष्मीकांत कोसरिया, उप संचालक को बनाया गया है। वहीं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का सहायक संचालक सुनील त्रिपाठी को बनाया गया है।

BREAKING:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहली सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 88 IAS के तबादले...देखिए सूची-

BREAKING:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहली सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 88 IAS के तबादले...देखिए सूची-

 रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक महीने के कार्यकाल के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। इसमें मंत्रालय से लेकर जिला कलेक्टर तक बदले गए हैं। रात 12:45 बजे जारी आदेश के अनुसार सरकार ने 88 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले हैं। सरकार बनने के बाद ये पहला मौका है जब आधी रात बाद एक साथ इतनी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है।इनमे कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं।

इनके हुए तबादले

          

Aaj Ka Panchang: आज 4 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 4 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 4 जनवरी 2024

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - पौष
अमांत - मार्गशीर्ष

तिथि
अष्टमी- 22:01 PM तक

नक्षत्र
हस्त - 17:24 PM

योग
अतिगंदा

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:19 AM
सूर्यास्त - 17:34 PM
चन्द्रोदय - 12:14 AM
चन्द्रास्त - 12:19 PM

अशुभ काल
राहू - 01:43 PM से 03:00 PM तक
यम गण्ड - 07:12 AM से 08:32 AM
गुलिक - 09:52 AM से 11:11 AM    
दुर्मुहूर्त - 10:45 AM से 11:27 AM, 03:00 PM से 03:42 PM
वर्ज्यम् - 02:19 AM से 04:04 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM- 12:47 PM
अमृत काल - 10:51 AM – 12:39 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:36 AM – 06:24 AM

Aaj ka Rashifal: कैसा रहेगा 4 जनवरी का दिन सभी 12 राशियों का पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal: कैसा रहेगा 4 जनवरी का दिन सभी 12 राशियों का पढ़ें राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 04 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 04 जनवरी 2024, गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन कुछ शानदार रहेगा, तो वहीं, कुछ राशियों को परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है, आज आपका वह कार्य शुरू होगा। जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन की योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। वह कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर उसे धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र या भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप मानसिक तनाव पारिवारिक कलह की वजह से परेशान नजर आएंगे। पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया डिसीजन अभी सोच-विचार कर लेने की जरूरत है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं, काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा कोई नया और बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

पुलिस ऐसा काम करे जिससे जनता में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा हो : विजय शर्मा

पुलिस ऐसा काम करे जिससे जनता में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा हो : विजय शर्मा

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के प्रशासन शाखा, योजना, प्रबंध शाखा और अपराध शाखा सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए कानून व्यवस्था का उचित तरीके से पालन करते हुए आमजनों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।


बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न शाखाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी से गृह मंत्री को अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने समीक्षा के दौरान नशीले पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष सेल बनाये जाने एवं पुलिस, ड्रग कंट्रोलर एवं नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मध्य उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित कर नशीले पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आधारभूत पुलिसिंग को मजबूत करने कहा। उन्होंने जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था स्थापित करने जिससे अपराधियों एवं अनैतिक कार्य करने वाले में पुलिस का भय हो तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गृह मंत्री शर्मा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की एवं प्रो-एक्टिव पुलिसिंग करने तथा छोटी सी छोटी घटनाओं एवं अपराधों में कम से कम समय में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भर्ती की प्रक्रिया की पूरी समय सारिणी तय कर समय-सीमा में नियुक्ति करने कहा। शर्मा ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जल्द से जल्द विभाग के कर्मचारियों के आवास एवं अधोसंरचना के संबंध में कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये गये। उन्होंने सायबर अपराधों के अनुसंधान हेतु उच्च गुणवत्ता के सुसज्जित सायबर लैब को तैयार करने निर्देशित किया।

गृह मंत्री शर्मा ने गुजरात एवं अन्य राज्यों में सायबर इन्वेस्टिगेशन, क्राईम डिजिटलाईजेशन एवं अधोसंरचना विकास में किये जा रहे कार्य का अध्ययन कर इस दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी प्रभावी कार्य योजना तैयार किये जाने निर्देशित किया। कर्मचारियों के कल्याण विशेषकर नक्सली हिंसा में घायल कर्मचारियों के कल्याण के संबंध में भी त्वरित एवं संवेदनशील कार्य किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता, एस.आर.पी. कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता, विवेकानंद, अमित कुमार, पुलिस महानिरीक्षक सुशीलचंद द्विवेदी, डॉ संजीव शुक्ला सहित पुलिस मुख्यालय एवं गृह विभाग, मंत्रालय के अरूणदेव गौतम, सचिव, गृह एवं संचालक, लोक अभियोजन, छ.ग., डॉ. बसवराजू, सचिव, गृह विभाग मंत्रालय महानदी भवन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में हिटलर शाही शुरू : कांग्रेस

भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में हिटलर शाही शुरू : कांग्रेस

 रायपुर। बालको प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के एकतरफा निलंबन के खिलाफ कर्मचारियों के शांतिपूर्ण आंदोलन को लाठी चार्ज करके बलपूर्वक कुचले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि साय सरकार बनते ही प्रशासन बर्बरता पर उतर आई है। अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलना भारतीय जनता पार्टी की परंपरा बन चुकी है। किसी भी तरह के जायज मांग, सलाह, सुझाव या चर्चा की कोई गुंजाइश भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में नहीं है।

दीपक बैज ने कहा है कि बालको प्रशासन कर्मचारियों के वेतन विसंगति और नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग को तत्काल पूरा करें। 4 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से टूल डाउन करके प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के ऊपर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। भाजपा की सरकार पूंजीपतियों के दबाव में कर्मचारियों के ऊपर लाठीचार्ज करवा रही है। कर्मचारियों की जायज मांग को कुचल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से मजदूर विरोधी है। भाजपा की सरकार बनते ही उद्योगों में मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार शुरू हो गया है। उद्योगपति, सरकार के साथ मिलकर मजदूरों का शोषण करना चाहते है। उद्योगपति एवं भाजपा सरकार की इस घिनौने मनसूबे को पूरा नहीं होने देगी। बालको में आंदोलनरत कर्मचारियों पर हुई पुलिस बर्बरता की न्यायिक जांच किया जाना चाहिये एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिये। बालको प्रशासन कर्मचारियों की मांग पर तत्काल निर्णय करें।

 उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ली पुलिस विभाग की पहली बैठक कहा  पुलिस ऐसे कार्य करें जिसमें जनता में विश्वास व अपराधियों में भय व्याप्त हो

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ली पुलिस विभाग की पहली बैठक कहा पुलिस ऐसे कार्य करें जिसमें जनता में विश्वास व अपराधियों में भय व्याप्त हो

 रायपुर। CG NEWS : उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज यहां पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के प्रशासन शाखा, योजना, प्रबंध शाखा और अपराध शाखा सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए कानून व्यवस्था का उचित तरीके से पालन करते हुए आमजनों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न शाखाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी से गृह मंत्री को अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने समीक्षा के दौरान नशीले पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष सेल बनाये जाने एवं पुलिस, ड्रग कंट्रोलर एवं नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मध्य उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित कर नशीले पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आधारभूत पुलिसिंग को मजबूत करने कहा। उन्होंने जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था स्थापित करने जिससे अपराधियों एवं अनैतिक कार्य करने वाले में पुलिस का भय हो तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गृह मंत्री शर्मा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की एवं प्रो-एक्टिव पुलिसिंग करने तथा छोटी सी छोटी घटनाओं एवं अपराधों में कम से कम समय में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भर्ती की प्रक्रिया की पूरी समय सारिणी तय कर समय-सीमा में नियुक्ति करने कहा। श्री शर्मा ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जल्द से जल्द विभाग के कर्मचारियों के आवास एवं अधोसंरचना के संबंध में कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये गये। उन्होंने सायबर अपराधों के अनुसंधान हेतु उच्च गुणवत्ता के सुसज्जित सायबर लैब को तैयार करने निर्देशित किया

पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानों में नई पोस्टिंग, 25 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानों में नई पोस्टिंग, 25 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 दुर्ग पुलिस : CG POLICE TRANSFER : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग पुलिस में कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। जारी आदेश में कुल 25 अधिकारियों/कर्मचारियों को नई पदस्थापना मिली है, जिसमे लंबे समय से पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानों में नई पोस्टिंग भी मिली है। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की लिस्ट निम्नानुसार है।

 

देखें लिस्ट –

 

 
   

 
 

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

 

रायपुर, 3 जनवरी, 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली से की मुलाकात

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली से की मुलाकात

 बचपन में क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि लकड़ी से खुद बनाते थे बैट, मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली से सौजन्य मुलाकात में बताया

मुख्यमंत्री से  गांगुली ने रायपुर प्रवास पर कहा कि मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आया हूँ यहां का स्टेडियम बहुत अच्छा लगा

मुख्यमंत्री से पूछा कि आप कोलकाता आये हैं क्या, मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अक्सर आना होता था

मुख्यमंत्री को  गांगुली ने भेंट किया हस्ताक्षरित बल्ला, मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश का राजकीय पशु बेल मेटल से बने वनभैंसे की मूर्ति भेंट की


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सौजन्य मुलाकात करने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष  सौरव गांगुली पहुंचे।  गांगुली ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी  गांगुली को बधाई दी। इस दौरान क्रिकेट पर, छत्तीसगढ़ पर और विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान  गांगुली ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।
श्री गांगुली ने बताया कि वो पहली बार छत्तीसगढ़ आये। यहां नवा रायपुर का स्टेडियम बहुत अच्छा है। मुझे बताया गया कि यहां अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और सचिन जैसे मशहूर खिलाड़ी भी यहां खेल चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि आपका कभी कोलकाता में आना हुआ क्या। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में स्टील मंत्रालय देखने के दौरान कोलकाता काफी जाना होता था।  गांगुली ने छत्तीसगढ़ के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री से पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ वनसंपदा से समृद्ध है। प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत है। खनिज से भी समृद्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर  गांगुली का बेल मेटल से निर्मित राजकीय पशु वन भैंसे की मूर्ति और शॉल भेंट कर अभिनन्दन किया। श्री गांगुली ने मुख्यमंत्री को सम्मानपूर्वक अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री  ओपी चौधरी, विधायक  सम्पत अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ पी. दयानन्द भी उपस्थित थे। विधायक  अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और  गांगुली को इस मौके पर जगन्नाथ पुरी से लाया गया भगवान  जगन्नाथ का प्रसाद और छायाचित्र भेंट किया।
*क्या बाघ का फोटोग्राफ मोदी जी ने यहीं लिया था*  गांगुली ने पूछा कि क्या कान्हा भी छत्तीसगढ़ में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नहीं यह मध्यप्रदेश में है। हमने रायपुर में जंगलसफारी बनाया है। यहां प्रधानमंत्री मोदी जी भी आ चुके हैं।  गांगुली ने कहा कि हाँ, बाघ का फोटो लेते हुए मोदी जी का एक फोटोग्राफ मैंने देखा था। क्या ये यहीं का था। मुख्यमंत्री ने बताया कि हां ये यहीं का ही है।

*यहां का सुगंधित चावल प्रसिद्ध,  रामलला को भी भेजा गया* मुख्यमंत्री  साय ने  गांगुली को बताया कि अयोध्या में नवनिर्मित  राम मंदिर में  राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 3000 क्विंटल सुगंधित चावल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन ने अपनी रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य के नागरिकों को निःशुल्क अयोध्या दर्शन कराने का भी फैसला लिया है।
*वित्त मंत्री ने कहा, आपके आफसाइड शाट रोमांचित करते थे* इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बातचीत के दौरान  गांगुली से कहा कि जब आप क्रीज में होते थे तो हम सब बहुत रोमांचित रहते थे। विशेष रूप से आपके आफसाइड शाट हम सबको बहुत रोमांचित करते थे।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया दो महत्वपूर्ण आदेश...पढ़िए पूरी खबर

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया दो महत्वपूर्ण आदेश...पढ़िए पूरी खबर

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने न्यायालयीन अधिकारी व कर्मचारियों के लिए दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। पहले आदेश में ड्रेस कोड को लेकर जरुरी निर्देश जारी किया गया है। दूसरे आदेश में तय समय पर कार्यालय पहुंचने और तय की गई व्यवस्था का परिपालन के संबंध में है।

रजिस्ट्रार जनरल ने ड्रेस कोड के संबंध में संशोधन आदेश जारी किया है। पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन के साथ ही कार्यालय पहुंचने के समय को लेकर सख्ती बरती गई है।

ड्रेस कोड के संबंध में जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि उच्च न्यायालय रजिस्ट्री, सीएसजेए में तैनात सभी पुरुष न्यायिक अधिकारी और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पनिजी सचिव किसी भी सौम्य रंग का कोट, टाई, ट्राउजर और शर्ट पहनेंगे।

उच्च न्यायालय रजिस्ट्री और सीएसजेए में कार्यरत सभी महिला न्यायिक अधिकार किसी भी सोबर कलर का कोट और साड़ी या सलवार सूट पहनेंगी।

रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय के सभी वर्ग एक मंत्रालयिक अधिकारियों को सुबह 10 बजे तक रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय में रखे उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद रजिस्टर को पीपीएस के समक्ष रखा जाएगा। चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में सुबह 10.15 बजे तक रजिस्टर रखना होगा।

 Police Transfer : 108 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला...देखें लिस्ट

Police Transfer : 108 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला...देखें लिस्ट

 रायपुर: गरियाबंद एसएसपी ने सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किये है. कुल 108 पुलिसकर्मियों के तबादले किये गए है.

देखें लिस्ट-

 

 

 

वन मंत्री केदार कश्यप ने मंत्रालय में पूजा अर्चना कर किया पदभार ग्रहण

वन मंत्री केदार कश्यप ने मंत्रालय में पूजा अर्चना कर किया पदभार ग्रहण

 रायपुर। वन एवं जलवायु,जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज मंत्रालय में विधिवत पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि माई दंतेश्वरी के आशीर्वाद से आज मैने पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ के वनवासी, आदिवासी सहित प्रदेश के सभी वर्गों का समुचित विकास करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हमारे अन्नदाता किसान भाईयों, खेतिहर मजदूरों, महिलाओं, सभी नागरिकों की खुशहाली के लिए काम करने का हमने संकल्प लिया है। सरकार बनने के बाद पहले दिन से ही हमारी सरकार विकास के दिशा में कार्य कर ही है। हम सभी छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की दिशा में अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। स्व. अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए हम संकल्पित होकर काम करेंगे।

गौरतलब हैं कि केदार कश्यप वर्ष 2003 से 2018 तक स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित कई विभागों के दायित्व संभाल चुके हैं।

 
खेत में मिला युवक का शव, शरीर व गले पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

खेत में मिला युवक का शव, शरीर व गले पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

 सूरजपुर। जिले के नमदगिरी में एक युवक का शव बुधवार सुबह खेत में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर चोट के और गले में रस्सी के निशान मिले हैं। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर के ग्राम पंचायत नमदगिरी स्थित खेत में सुबह लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। मृतक की शिनाख्त नमदगिरी निवासी सुनील देवांगन (30) के रूप में की गई। युवक के नाक से खून निकला हुआ है और गले में रस्सी के निशान भी दिख रहे हैं।

परिजनों की सूचना पर सूरजपुर टीआई विमलेश दुबे की टीम मौके पर युवक के कपड़े भी अस्त व्यस्त हैं। मारपीट एवं संघर्ष के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना पर अंबिकापुर से एफएसएल की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

नक्सलियों को लेकर गृहमंत्री शर्मा का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

नक्सलियों को लेकर गृहमंत्री शर्मा का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

 वो भी हमारे प्रदेश के युवा, चर्चा के लिए दरवाजे चौबीसों घंटे हैं खुले

रायपुर। नक्सलियों के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा एलान किया है। गृहमंत्री ने कहा कि नक्सली भी हमारे प्रदेश के नौजवान हैं,उनसे चर्चा के लिए दरवाजे 24 घंटे खुले हुए है। वो अपनी बात रख सकते है। पिछले पांच सालों में नक्सलियों से कोई संवाद नहीं हुआ और न ही कोई ठोस कार्यवाही हुई है। हम समाधान के लिए आगे बढ़ चुके है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए राजधानी रायपुर लाया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को घायल जवानों से मुलाकात की।

घायल जवानों से मिलकर हॉस्पिटल से बाहर निकलते ही शर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि, मैं परिवार वालों को अपना फोन नंबर देकर आया हूं। उनको किसी तरह की असुविधा हो तो सीधे मुझे कॉल किया जा सके। शर्मा ने कहा कि, पिछले पांच सालों में नक्सलियों से कोई संवाद नहीं हुआ और न ही कोई ठोस कार्यवाही हुई है।

जैसा वे चाहें बात करने हैं तैयार

लेकिन मैं आज भी कह रहा हूं कि हमारी सरकार के साथ बातचीत के सारे रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा कि, नक्सली भी हमारे प्रदेश के नौजवान हैं, उनसे बातचीत के लिए हमारे दरवाजे चौबीसों घंटे खुले हैं। जिस तरह से बात करना है करें।

लेकिन आईईडी ब्लास्ट करना या गला रेत देना ये सब खत्म करना चाहिए। भाजपा सरकार में नक्सली गतिविधि बढ़ने का मतलब यह है कि, नक्सलियों में बौखलाहट है। उनको समझ में आ गया है कि, अब उनके साथ क्या होने वाला है।

नक्सलियों ने बताया है फर्जी मुठभेड़

बीजापुर जिले के मुडवेंदी में हुए मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों का आरोप है कि, नए कैंप बनने के तीसरे ही दिन जवानों ने सड़क का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर फायरिंग की है। इस फायरिंग में 3 महीने की दुधमुही बच्ची सोढ़ी बामन की मौत हो गई और मां सोढ़ी मासे गंभीर रूप से घायल हो गई है। नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर फायरिंग में शामिल जवानों को सजा देने की बात कही है।

ये है पूरा मामला

सोमवार को लगभग 5 बजे जिला बीजापुर के थाना गंगालूर अंतर्गत मुतवण्डी के जंगलों में पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें डीआरजी के दो जवान घायल हुए थे। घटनास्थल के पास ही गांव होने की वजह से एक महिला अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर गुजर रही थी।

इस दौरान नक्सलियों की तरफ से हुई गोलीबारी में बच्ची को गोली लगी, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची की मां के हाथ में गोली लगी, इस घटना के बाद पीड़ित परिवार की सहायता के लिए एएसपी बीजापुर तुरंत बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया।

छत्तीसगढ़ के इन 214 राम भक्तों को मिला अयोध्या का निमंत्रण कार्ड

छत्तीसगढ़ के इन 214 राम भक्तों को मिला अयोध्या का निमंत्रण कार्ड

 रायपुर। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख अब बेहद नजदीक आ गई है। इसके मद्देनजर निमंत्रण का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के 214 रामभक्तों को अयोध्या का निमंत्रण आया हैं।जिसमे से 64 साधु-संत आमंत्रित हैं।

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के देशभर से 44 प्रांतों को अयोध्या जाने का मौका मिलेगा। हर दिन सिर्फ दो प्रांतों को ही बुलाया गया है। एक प्रांत से सिर्फ 2,000 कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथि को शामिल होने का मौका मिलेगा। बता दें

छत्तीसगढ़ प्रांत से 4 फरवरी को पहली विशेष ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। 5 फरवरी को सुबह ये लोग अयोध्या पहुंचेंगे। दिन भर दर्शन करने के बाद ये ट्रेन शाम को रायपुर के लिए वापस लौट आएगी। इसके टिकट के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। केवल विश्व हिंदू परिषद को इस ट्रेन में टिकट करने की आईडी दी जाएगी। 18 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार एक महीने तक लोगों को विशेष ट्रेन से दर्शन के लिए ले जाने की प्लानिंग कर रही है।

CM विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, प्रदेशभर में इस दिन नहीं बिकेगी शराब, ड्राई डे का एलान…

CM विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, प्रदेशभर में इस दिन नहीं बिकेगी शराब, ड्राई डे का एलान…

 रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान करते हुए इस महीने की 22 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित किया हैं। इस दिन प्रदेशभर में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेगी। यह फैसला यूपी के अयोध्या में श्री राम मंदिर के लोकार्पण को देखते हुए लिया गया है। इस बारे में सीएम साय ने कहा हैं कि ‘हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननहीं बिकेगी शराबनिहाल है और यह भी सौभाग्य है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है और छत्तीसगढ़ में सभी लोगों में बहुत खुशी है। यहां राइस मिलर संगठन द्वारा 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल भेजा गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आने वाले 22 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है।

भेजी जाएँगी सब्जियां-
गौरतलब हैं कि पिछले दिनों श्रीराम के ननिहाल यानी छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या भेजा गया था। प्रदेश के सुगन्धित चावल से ही श्रीराम मंदिर लोकार्पण के दिन भगवान श्रीराम को भोग भी लगाया जाएगा। वही चावल के बाद अब 100 टन हरी सब्जियां भी अयोध्या भेजी जाएगी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर दी है। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने खुद को राम काज के लिए आतुर भी बताया था।

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने पोस्ट में लिखा था कि “आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिस पर हर सनातनी को गर्व है। मेरे प्रदेश के अन्नदाताओं ने भी राम काज के लिए अपने खेतों से उगाई गई 100 टन सब्जियां राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान स्वरूप भेजने का निर्णय लिया है। भगवान राम जन-जन हृदय में बसे हैं ऐसे में प्रभु श्रीराम के ननिहाल के किसानों का ये अगाध प्रेम और भक्ति का ये अद्भुत स्वरूप सराहनीय और वंदनीय हैं।