CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Teachers Promotion News : शिक्षक प्रमोशन की सूची जारी, इस दिन होगी काउंसिलिंग, जानें क्या है दिशा निर्देश?

Teachers Promotion News : शिक्षक प्रमोशन की सूची जारी, इस दिन होगी काउंसिलिंग, जानें क्या है दिशा निर्देश?

 दुर्ग। Teachers Promotion News : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग में शिक्षक प्रमोशन की सूची जारी कर दी गई है। लेकिन काउंसिलिंग बाद ही प्रमोशन होगा। दुर्ग संयुक्त संचालक ने प्रमोशन के बाद काउंसिलिंग के दिशा निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के मुताबिक प्रथम चरण में जिलास्तर पर ही पदांकन के लिए काउंसिलिंग होगी। ताकि पहले जिलों में रिक्त पदों पर पदांकन किया जा सके। 20 अप्रैल से ये काउंसिलिंग होंगी।

इसके लिए वरीयता का निर्धारण कर दिया गयाहै, जिसके तहत महिला दिव्यांग को प्राथमिकता सूची में पहले नंबर पर रखा गयाहै, उसके बाद पुरुष दिव्यांग, महिला गंभीर बीमारी, पुरुष गंभीर बीमारी, विधवा, पति-पत्नी प्रकरण और उसके बाद शेष महिला पुरुष सूची के अनुरूप होगा। प्रमोशन के लिए पदांकन दूसरा चरण 26 अप्रैल से संभाग स्तर पर होगा।

 

 

CG POLICE TRANSFER : SI, ASI, प्रधान आरक्षक समेत 60 पुलिसकर्मियों का पुलिस अधीक्षक ने किया ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

CG POLICE TRANSFER : SI, ASI, प्रधान आरक्षक समेत 60 पुलिसकर्मियों का पुलिस अधीक्षक ने किया ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

 Transferred to police department in Sakti district: सक्ती जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है. एस आई, एएसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक सहित कुल 60 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किा गया है. पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे ने आदेश जारी किया है. 54 लोगों को रक्षित केंद्र से थाने में पदस्थ किया गया है.

देखिए लिस्ट-

CG BIG NEWS : विधायक और तहसीलदार विवाद, HC ने ट्रांसफर पर लगाई रोक, इस दिन होगी अगली सुनवाई

CG BIG NEWS : विधायक और तहसीलदार विवाद, HC ने ट्रांसफर पर लगाई रोक, इस दिन होगी अगली सुनवाई

 बिलासपुर। CG BIG NEWS : महिला संसदीय सचिव शकुंतला साहू के समर्थक का ट्रक पकड़ने पर जिस तहसीलदार का तबादला कर दिया गया था उस पर हाईकोर्ट ने उस पर रोक लगा दी है। साथ ही हाईकोर्ट ने जवाब मांगा है। 29 मार्च को सिंगल आदेश निकालकर बलौदा बाजार जिले के पलारी तहसीलदार नीलमणि दुबे तबादला प्रतिनियुक्ति पर चुनाव आयोग कर दिया गया था।

पलारी के तहसीलदार नीलमणि दुबे, डिप्टी कलेक्टर अंशुल वर्मा, आरआई प्रीतम चंद्राकर की टीम ने 29 मार्च को अवैध रेत उत्खनन कर ले जा रहे ट्रक को पकड़ा था। जिस पर कार्रवाई करने से नाराज विधायक शकुंतला साहू तहसील दफ्तर पहुंची थी और तहसीलदार को 24 घंटे में तबादला करवाने की धमकी दी थी। जिसके महज दो ही घंटों बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सिंगल आदेश निकाल कर तहसीलदार नीलमणि दुबे को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया था।

पटवारियों कोटवारों व आरआई ने की थी स्थानांतरण निरस्त करने की मांग

कार्यवाही से नाराज तहसील दफ्तर के कर्मियों, पटवारियों कोटवारों व आरआई ने सामूहिक अवकाश लेकर व काम बंद करके धरना प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की थी। उनके इस आंदोलन को अधिवक्ता संघ का भी साथ मिला था। पर तबादले के दूसरे ही दिन तहसीलदार को रिलीव करते हुए वहां दूसरे तहसीलदार की पोस्टिंग भी कर दी गई। जिसके बाद प्रदेश भर के तहसीलदार व नायब तहसीलदार राज्यव्यापी आंदोलन पर उतर गए थे। उन्होंने कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले कसडोल विधायक शकुंतला साहू के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया था। साथ ही तहसीलदार का स्थानांतरण निरस्त नही होने की दशा में ध्यानाकर्षण हेतु 19 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बांह में काली पट्टी लगा कर कार्य करने, 24 अप्रैल को सामूहिक अवकाश लेकर समस्त जिला मुख्यालयों में सांकेतिक हड़ताल कर जिला कलेक्टरो के माध्यम से पुनः मांग पत्र सौप कर शासन को अवगत करवाने, व फिर भी मांग पत्र पूरी नही होने पर 1 मई को श्रम दिवस से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था।

सिंगल आदेश निकाल कर प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने से नाराज नीलमणि दुबे ने तबादला आदेश को अधिवक्ता गौतम क्षेत्रपाल के माध्यम से चुनौती दी थी। जहां मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की बेंच में हुई। याचिका में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव, कलेक्टर बलौदाबाजार- भाटापारा, एसडीएम बलौदाबाजार,राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, व पलारी के नए तहसीलदार सौरभ चौरसिया को भी प्रतिवादी बनाया गया था। बहस के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता गौतम क्षेत्रपाल ने इस बात का ग्राउंड लिया कि याचिकाकर्ता ने संसदीय सचिव व कसडोल विधायक शकुंतला साहू के खास समर्थक का ट्रक पकड़ा था। जिसे छुड़ाने के लिए संसदीय सचिव ने तहसीलदार को फोन भी किया था और ख़ुद भी संसदीय सचिव तहसील दफ्तर आई थी। साथ ही उन्होंने तहसीलदार को अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रक पर कार्यवाही करने पर 24 घण्टे में तबादला करवा देने की धमकी दी थी। जिसके महज दो ही घण्टे बाद तबादला आदेश जारी कर दिया गया।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने यह भी तर्क प्रस्तुत किया कि जिस कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति पर अन्य विभाग में भेजा जाता है, उसकी सहमति ली जाति है पर इस मामले में ऐसा नही किया गया। साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भी कर्मचारियों की आवश्यकता होने पर मांग पत्र भेजते हुए डेपुटेशन पर अन्य विभाग से कर्मचारी लेने पर सहमति जताई जानी थी। इसकी नियम की भी अवहेलना की गई है। राजस्व विभाग द्वारा भी अपने तहसीलदार को दूसरे विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने हेतु सहमति दी जानी थी। पर इन सारे नियमों को परे रखते हुए कसडोल विधायक शकुंतला साहू के प्रभाव में आकर दो घण्टे में ही तहसीलदार का सिंगल आदेश निकाल कर तबादला कर दिया गया और 24 घण्टे में ही उन्हें रिलीव भी करते हुए नए तहसीलदार को वहां जॉइन करवा दिया गया।

अगली सुनवाई 21 अप्रैल को

मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने तबादला आदेश पर अंतरिम राहत प्रदान करते हुए अगली सुनवाई तक स्टे प्रदान कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को रखी गई है। राज्य शासन की ओर से डिप्टी एजी संदीप दुबे ने शासन का पक्ष रखा।

बस्तर के लोग अच्छे, उनमें हुनर भी बेहतरीन : प्रियंका गांधी

बस्तर के लोग अच्छे, उनमें हुनर भी बेहतरीन : प्रियंका गांधी

 रायपुर । भरोसे का सम्मेलन में जगदलपुर में मुख्यमंत्री बघेल के साथ कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि  प्रियंका गांधी ने योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर में बने उत्पाद बेहतरीन हैं। बस्तर का काजू, मिलेट्स से बनी चिकी और बिस्किट का स्वाद लाजवाब है। यहां के लोग जितने अच्छे हैं उनकी कारीगरी भी उतनी ही बढ़िया है । बस्तर के लोग रिश्ता जोड़ना जल्दी जानते हैं ।  एक स्टॉल में एक महिला ने मुझे अपने हाथ से बनाई आइसक्रीम दी लेकिन कहा दीदी आपको अभी मंच से बोलना है आप इसे मत खाइए नहीं तो आपका गला खराब हो जाएगा । ये आत्मीयता है बस्तर के लोगों की । आज सरकार की मदद से बस्तर में बने उत्पादों को बाजार मिला है और कारीगरों को लाभ हो रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती गांधी को विभिन्न स्टॉल में लगे उत्पादों की जानकारी दी ।  एसएचजी की महिलाओं ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को कोसा की साड़ी भेंट की ।  आमचो बस्तर स्टॉल में श्रीमती गांधी ने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की । उन्होंने मनवा नवा नार स्टॉल पर बस्तर में राज्य सरकार के विश्वास, विकास और सुरक्षा की उपलब्धियों को सराहा ।

श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने बस्तर फाइटर्स की महिला जवानों से बात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई ।

प्रदर्शनी में बस्तर संभाग के जिलों द्वारा जिले में महिला समूहों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों या नवाचार योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें बस्तर जिले ने प्रदर्शनी में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से बस्तर संभाग में नेहरू और गांधी परिवार की बस्तर संभाग में की गई यात्राओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा बस्तर काॅफी उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक का जीवंत प्रदर्शन, बस्तर कलागुड़ी हस्तशिल्प द्वारा लकड़ी की नक्काशी, जिला प्रशासन के नवाचार थींक-बी से संबंद्ध माम्स फूड, पुलिस विभाग की सामुदायिक पुलिसिंग मनवा नवानार, टसर कोसा से धागाकरण एवं वस्त्र बुनाई, बस्तर फूड फर्म द्वारा महुआ की चाय और अन्य उत्पाद, वन विभाग के ईमली और काजू प्रसंस्करण निर्माण का प्रदर्शन किया।

कुपोषण दूर करने में मिलेट्स की होगी अहम भूमिका : प्रियंका गांधी

कुपोषण दूर करने में मिलेट्स की होगी अहम भूमिका : प्रियंका गांधी

 विशिष्ट अतिथि ने किया मिलेट मिशन के स्टाल का निरीक्षण

रायपुर। बस्तर के जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल व विशिष्ट अतिथि   प्रियंका गांधी ने शासकीय विभागों के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। स्टालों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथि मिलेट मिशन व मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के स्टाल पर रूके और बारीकी से इसका निरीक्षण किया। श्रीमती गांधी ने इस दौरान मिलेट्स प्रसंस्करण की जानकारी भी ली। विशिष्ट अतिथि ने मिलेट्स से बने उत्पादों की तारीफ करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने विशिष्ट अतिथि को मिलेट्स से बने उत्पादों से भरी एक डलिया भी भेंट की जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार किया।

मिलेट्स को बढ़ावा देने वाला देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मिलेट्स को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी और रागी का ना सिर्फ समर्थन मूल्य घोषित किया गया अपितु समर्थन मूल्य पर खरीदी भी की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के माध्यम से प्रदेश में कोदो, कुटकी एंव रागी का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर उपार्जन किया जा रहा है। इस पहल से छत्तीसगढ़ में मिलेट्स का रकबा डेढ़ गुना बढ़ा है और उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी हुयी है।

छत्तीसगढ़ में मिलेट्स यहां के आदिवासी समुदाय के दैनिक आहार का पारंपरिक रूप से अहम हिस्सा रहे हैं। आज भी बस्तर में रागी का माड़िया पेज बड़े चाव से पिया जाता है। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में मिलेट्स की भरपूर खेती होती है। इसे देखते हुए मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में मिलेट मिशन चलाया जा रहा है।


कुपोषण दूर करने में सहायक
छत्तीसगढ़ में शुरू हुए मिलेट मिशन का मुख्य उद्देश्य जिसका प्रमुख उद्देश्य प्रदेश में मिलेट (कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार इत्यादि) की खेती के साथ-साथ मिलेट के प्रसंस्करण को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त दैनिक आहार में मिलेट्स के उपयोग को प्रोत्साहित कर कुपोषण दूर करना है।

प्रदेश में आंगनबाड़ी और मिड-डे मील में भी मिलेट्स को शामिल किया गया है। स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील में मिलेट्स से बनने वाले व्यंजन परोसे जा रहे है। इनमें मिलेट्स से बनी कुकीज, लड्डू और सोया चिक्की जैसे व्यंजनों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से  अब तक 2 लाख 65 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त हो चुके हैं और डेढ़ लाख महिलाएं एनीमिया मुक्त हो चुकी हैं.

नथिया-नवागांव में बड़ा प्रोसेसिंग प्लांट
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नथिया-नवागांव में मिलेट्स का सबसे बड़ा प्रोसेसिंग प्लांट भी स्थापित किया जा चुका है, जो कि एशिया की सबसे बड़ी मिलेट्स प्रसंस्करण इकाई है। अब तक राज्य के 10 जिलों में 12 लघु मिलेट प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं। गौठानों में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में मिलेट्स से बने व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए दोपहर भोज का भी आयोजन किया जा चुका है। रायगढ़ जिले के खरसिया में बीते दिनों प्रदेश के पहले मोबाईल मिलेट कैफे ’मिलेट ऑन व्हील्स का शुभारंभ भी किया है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों, फूड ब्लॉगर्स और युवाओं की यह पहली पसंद बन गए हैं।

छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ में मिलेट्स की खेती के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर का पोषक अनाज अवार्ड 2022 सम्मान भी मिल चुका है। मिलेट मिशन के चलते राज्य में कोदो, कुटकी और रागी (मिलेट्स) की खेती को लेकर किसानों का रूझान बहुत तेजी से बढ़ा है। पहले औने-पौने दाम में बिकने वाला मिलेट्स अब छत्तीसगढ़ राज्य में अच्छे दामों में बिकने लगा है। बीते एक सालों में प्रमाणित बीज उत्पादक किसानों की संख्या में लगभग 5 गुना और इससे होने वाली आय में चार गुना की वृद्धि हुई है।

प्रदेश में कोदो, कुटकी और रागी की खेती का रकबा 69 हजार हेक्टेयर से बढ़कर एक लाख 88 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया है। मिलेट उत्पादक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। इस किसानों को भी 9000 रूपए प्रति एकड़ की मान से आदान सहायता दी जा रही है।

भरोसे का सम्मेलन : भूपेश-प्रियंका ने हितग्राहियों को वितरित की सामग्री

भरोसे का सम्मेलन : भूपेश-प्रियंका ने हितग्राहियों को वितरित की सामग्री

 रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने 13 अप्रैल को अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान अलग-अलग योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों को सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी की उपस्थिति में  जिला पंचायत जगदलपुर द्वारा संचालित रीपा सेंटर की 10 महिला समूहों को पेपर कप चाय, पापड़, चिप्स, मुर्रा-लाई बनाने के मशीन का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत एनआरएलएम की 21 महिला समूहों को बैंक लिंकेज चेक का वितरण किया। जिला अंताव्यवसायी सहकारी विकास समीति के तहत संचालित द्वारा संचालित अजजा महिला सशक्तिकरण योजना के तहत तोकापाल विकासखंड के ग्राम बेड़ागुड़ापारा की सहादई को बुक स्टोर की दूसरी किस्त प्रदान की।  

महिला एवं बाल विकास विभाग के ऋण योजना के अंतर्गत लघु व्यवसाय हेतु 5 महिला स्व सहायता समूहों को चेक प्रदान किया। कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यांत्रिकीकरण योजना, कृषि समृद्धि योजना के अंतर्गत नलकूप खनन और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा चेक प्रदान किय गया।

 उद्यानिकी विभाग के द्वारा संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन बीज के लिए बकावंड, जगदलपुर और दरभा विकासखंड के हितग्राहियों को चेक वितरित किया गया। आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत बकावंड के जिराखाल व धोबीगुड़ा इरिकपाल और बस्तर के बागमोहलई-2 व सोनार पाल (मातागुड़ी) ग्राम पंचायत को सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का वितरण किया।

बीएससी नर्सिंग पाठ्क्रम हेतु 10 विद्यार्थियों को 10 लाख 8 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के जगदलपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी मुख्यमंत्री बघेल व श्रीमती प्रियंका गांधी ने किया।

प्रियंका ने कंधे पर हाथ रखकर पूछा- कहां से हो, महिला ने बताया : अबूझमाड़ से...

प्रियंका ने कंधे पर हाथ रखकर पूछा- कहां से हो, महिला ने बताया : अबूझमाड़ से...

 नक्सल पीड़ित महिलाओं ने बताई अपने स्वावलंबन की कहानी

रायपुर। भरोसे का सम्मेलन में जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यक्रम स्थल में नारायणपुर जिले के बांस शिल्प केंद्र द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके सामान की सराहना की। अवलोकन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा को महिलाओं ने बांस से बने गुलदस्ता भेंट किया, तो प्रियंका गांधी ने महिला के कंधे पर हाथ रखकर पूछा, आप कहाँ से हैं....महिलाओं ने हंसते हुये जवाब दिया अबूझमाड़ से।

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के ग्राम गुमियाबेड़ा की सीताबाई और ग्राम उसेबेड़ा की पालेबाई ने बताया कि नक्सलियों द्वारा उनके परिवार के सदस्यों की हत्या उपरांत वे अबूझमाड़ छोड़कर नारायणपुर आकर बस गए। ये नक्सल पीड़ित अनपढ़ महिलाओं के पास कमाने का कोई साधन नही था, इन्हें शासन द्वारा नारायणपुर में बसाकर बांस शिल्प का प्रशिक्षण दिया गया अब ये बांस शिल्पी बनकर आर्थिक स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ रही है और आर्थिक स्वावलंबन की कहानी लिख रही है। शासन द्वारा जिले के स्थानीय ग्रामीण और यहां की जनजाति के लोग बांस शिल्प के महत्व को समझते परखते हैं। यहां के लोग बांस का काम प्रमुखता से कर अनेक उपयोगी मनमोहक और आकर्षक सामग्रियों का निर्माण करते हैं। बांस शिल्प के प्रति स्थानीय लोगों की रूचि के कारण नारायणपुर में बांस शिल्प प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई। इस प्रशिक्षण केंद्र में स्थानीय निवासियों को बांस शिल्प के साथ-साथ बेल मेटल और काष्ठ कला का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। बांस शिल्प का प्रमुख उद्देश्य यहां के जनजातीय परिवार जो परंपरागत रूप से शिल्प कार्य में संलग्न रहते। हैं, उनको निरंतर रोजगार प्रशिक्षण आदि के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री बघेल के मार्गदर्शन पर बांस शिल्प वनवासियों के रोजगार का आधार बना है। अबूझमाड़ में निवास करने वाले वनवासी परिवार के लोगों को रोजगारमूलक बांस शिल्प के कार्य से जोड़ा गया है। नारायणपुर जिले के बांस शिल्प द्वारा जनजातीय परिवार के लोगों को निरंतर बांस शिल्प के कार्यों में प्रशिक्षण देकर डिजाईनिंग डेवलपमेंट के माध्यम से विभिन्न प्रकार के बांस से निर्मित फर्नीचर, घरेलू उपयोगी और सजावटी सामग्रियों का निर्माण कराकर रोजगार सृजन किया जा रहा है।

जिले के जनजाति परिवारों के परंपरागत बांस शिल्प व्यवसाय से हटकर उपयोगी सामग्रियों का निर्माण सोफा सेट, टेबल, स्टूल, मोडा, पार्टीशन, रेक आदि के अतिरिक्त नवाचार करते हुए बांस के बास्केट, बटन, स्टॉपर, गमला पाट, पेन स्टैंड ,टी कोस्टर, लेम्प, पलंग एवं बॉस के ट्री गार्ड आदि प्रमुखता से निर्माण कराकर विक्रय किया जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से रोजगार के सृजन से स्थानीय स्तर पर लगभग 40 परिवारों के 100 लोग लाभान्वित हो रहे हैं। बीते वित्तीय वर्ष में 9 लाख का मुनाफा भी कमाया है।बांस शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए बेंबू बॉक्स छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड रायपुर, बेंबू बटन अपेक्स हैंडलूम हथकरघा विभाग, बेंबू स्टापर पुलिस अधीक्षक नारायणपुर और कोण्डागांव को मांग के अनुरूप आपूर्ति की गई। इसके अतिरिक्त यहां निर्मित बेंबू मोबाइल-कम-पेन स्टैंड, बेंबू लेम्प और बेंबू पलंग लोगों की पहली पसंद बन गई है।

पहले बस्तर में गोलियां चलती थीं, आज नौजवानों के गीत गूंजते हैं : भूपेश बघेल

पहले बस्तर में गोलियां चलती थीं, आज नौजवानों के गीत गूंजते हैं : भूपेश बघेल

 नेहरू-इंदिरा के दिल में था बस्तर के लोगों के लिए विशेष सम्मान : प्रियंका गांधी

रायपुर । बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पहले बस्तर में गोलियां चलती थी, आज नौजवानों के गीत गूंजते हैं। पहले बस्तर आने से लोग डरा करते थे। आज बस्तर में रोजगार और नवाचार दिख रहा है। वहीं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि बस्तर की संस्कृति और छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार की गूंज पूरी दुनिया में है। नेहरू जी और इंदिरा जी के दिल में बस्तर के लोगों के लिए विशेष सम्मान था। कार्यक्रम में उन्होंने धान खरीदी, लघु वनोपज के एमएसपी मॉडल और स्वास्थ्य मॉडल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की।  

‘भरोसे का सम्मेलन‘ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीमती प्रियंका गांधी की विशेष उपस्थिति में आदिवासियों के तीज त्यौहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ किया है। जिसके तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने इस योजना के अन्तर्गत 1840 ग्राम पंचायतों को 5-5 हजार रूपए की राशि प्रथम किस्त के रूप मेें वितरित की।

मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां पर आदिवासियों की जमीनें छीन ली गयी थी। देश में पहला उदाहरण था, जब हमने लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीनें वापस कराने का काम किया। विकास के रास्ते पर हम चल रहे हैं, बस्तर आगे बढ़ रहा है। योजनाओं का लाभ लोग ले रहे हैं। शिक्षा के माध्यम से फिर से बस्तर को आगे बढ़ाने का काम चल रहा है। श्रीमती इंदिरा गांधी आई थी, उन्होंने आदिवासियो को पट्टा दिया था। राहुल गांधी ने आदिवासियो को जमीन का पट्टा वापस दिलाया है। बस्तर के नौजवानों को रोजगार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में आज डेनेक्स में कपड़े बनाए जा रहे हैं, ये कपड़े देश दुनिया में जा रहे हैं। हमारी बहनें काम कर रही हैं, आगे बढ़ रही हैं। हमारी सरकार ने लाखों परिवारों को वनाधिकार पट्टा देने का काम किया। यह सम्मेलन आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, माताओं, बच्चों, बस्तर और छत्तीसगढ़ के भरोसे का सम्मेलन है। माँ दंतेश्वरी माई, बस्तर का दशहरा, और यहां के आदिवासियों की संस्कृति बस्तर की पहचान है, बस्तर की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने की दिशा में काम करते हुए हम देवगुड़ियों और घोटुलों का निर्माण कर रहे हैं। हमारी योजनाओं से वनांचल क्षेत्रों में किसानों और लघु वनोपज विक्रेताओं, तेंदूपत्ता संग्रहको में सम्पन्नता आई है।

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि हमने लोक पर्वों पर अवकाश की घोषणा की है। हमारी कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम दे सकें और लोगों की विकास में भागीदारी हो। हम जूते, चप्पल और मोबाइल नहीं दे रहे बल्कि आपकी जेब में सीधे पैसा डाल रहे हैं ताकि आप जो चाहें वो खरीद सकें। हमने डेढ़ लाख करोड़ रूपए लोगों की जेब में डाले हैं। बैगा, पुजारी, गुनिया और भूमिहीनों को हम 7000 रूपए प्रतिवर्ष दे रहे हैं। सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते हुए हम लोगों को अधिकार सम्पन्न बना रहे हैं। हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है। हमने किसानों का कर्जा माफ किया, इनपुट सब्सिडी और समर्थन मूल्य के साथ धान का 2500 रूपए दिलाने का वादा पूरा किया है। राजीव किसान न्याय योजना से किसानों को 9000 रूपए प्रति एकड़ देने का कार्य किया है। यही कारण है कि आज प्रदेश के  लाखों परिवार उन्नति के रास्ते चल पड़ा है।

हर हाथ को मजबूत बनाने का कार्य किया : प्रियंका गांधी
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने भरोसे के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां पहली बार आई हूं, आप मुझे नहीं जानते, आप इसलिए आए हैं क्योंकि आपका मेरे परिवार पर भरोसा है। यहां की कहानियों, आपकी संस्कृति, आपके संघर्ष के बारे में मैं बचपन से जानती हूं। मेरे घर के सदस्यों ने आपकी संस्कृति, संघर्षों और चुनौतियों को जाना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यहां के लोगों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ में हर वर्ग खुशहाल है और आगे बढ़ रहा है। हमारी कांग्रेस की सरकार ने हर हाथ को मजबूत बनाने का कार्य किया है।

श्रीमती गांधी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज भरोसा होता है। यहां जब मैं आई तो एक बहन ने मेरे लिए सुबह से आइसक्रीम बना कर रखी थी, लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो उसने मुझसे कहा कि आपको अभी मंच से बोलना है आप ठंडी आइसक्रीम मत खाइए... ये एक बहन का भरोसा है, एक पल में मेरा उनसे रिश्ता बन गया। एक जगह की पहचान तीन चीजों से होती है। संस्कृति का सम्मान, लोगों का मान और सरकार द्वारा जनता का सम्मान। मुख्यमंत्री जी ने आप सभी से कहा कि एक समय यहां लोगों को आने में डर लगता था। आज यही बस्तर एक ब्रांड बन गया है। सरकार की मदद के साथ आपकी आमदनी बढ़ रही है। प्रकृति का सम्मान करने के लिए मेरी दादी इंदिरा गांधी आप सभी आदिवासी भाई-बहनों का बहुत सम्मान करती थीं। यहां बेरोजगारी की दर सब कम है और सबसे ज्यादा वनोपज के लिए एमएसपी। यहां का स्वास्थ्य मॉडल देश के लिए उदाहरण है।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उद्योग एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर अंचल के नागरिकों की ओर से श्रीमती प्रियंका गांधी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के अग्रणी मुख्यमंत्री हैं। सांसद बस्तर दीपक बैज ने मां दन्तेश्वरी की पावन धरा बस्तर में पहली बार आगमन पर श्रीमती प्रियंका गांधी का स्वागत किया और कहा कि बस्तर की धरती में गांधी-नेहरू परिवार का गहरा नाता रहा है। सम्मेलन को पूर्व सांसद शैलजा और विधायक मोहन मरकाम ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’भरोसे का सम्मेलन’ में जगदलपुर के इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी स्टेडियम का उन्नयन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल, हॉकी और टेनिस ग्राउंड के रूप में विकसित करने, प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों को तीन स्तरीय संविदा वेतनमान देने, बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में ‘इन्दिरा गांधी महिला सहकारी बैंक‘ की स्थापना करने, शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर का नामकरण वीरांगना रमोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय के नाम से करने की घोषणा की।

इसी प्रकार उन्होंने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र केरलापाल का नामकरण घोटुल के संस्थापक देव ‘लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र केरलापाल नारायणपुर‘ के नाम से करने, शासकीय नवीन महाविद्यालय कटेकल्याण का नामकरण ‘हिड़मा मांझी शासकीय महाविद्यालय कटेकल्याण‘ के नाम से करने एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय भैरमगढ़ का नामकरण ‘धुर्वाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय भैरमगढ़‘ के नाम से करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष संत कुमार नेताम, लोकसभा सांसद बस्तर दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, पूर्व सांसद कुमारी शैलजा सहित संसदीय सचिवगण, विधायक मोहन मरकाम सहित अनेक विधायकगण, अनेक जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे से छत्तीसगढ़ भाजपा में घबराहट : कांग्रेस

प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे से छत्तीसगढ़ भाजपा में घबराहट : कांग्रेस

 रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे से छत्तीसगढ़ भाजपा में घबराहट फैल गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ बस्तर को लेकर भाजपा नेताओं के बयान यह बताने के लिये पर्याप्त है कि उनके दौरे से भाजपा नेता डरे हुये है। प्रियंका गांधी के दौरे से बिरनपुर की घटना से जोड़ना भाजपा की स्तरहीन राजनीति है। मुद्दाविहीन भाजपा लाशों पर राजनीति करना चाहती है। बिरनपुर के मामले में भाजपा सांप्रदायिकता का गंदा खेल खेलना चाहती है जिसे जनता ने नकार दिया। प्रियंका गांधी की लोकप्रियता और उनकी जनस्वीकार्यता से भाजपा के नेताओं में बेचैनी है, प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ा। इसके पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह भी बस्तर का दौरा करके गये थे लेकिन जनता ने शाह के दौरे को नकार दिया था। इस कारण भी भाजपा के नेताओं को प्रियंका गांधी के दौरे से डर लग रहा है और अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में भाजपा मुद्दों के दिवालियेपन से जूझ रही है, उसके पास जनहित के उठाने के लिये मुद्दे नहीं बचे है। ऐसे में बस्तर जैसे क्षेत्र में भरोसे का सम्मेलन में प्रियंका गांधी का आना, उनकी सभा में लोगों का हुजूम उमड़ना इस बात का प्रमाण है कि आने वाले चुनाव में भी बस्तर में भाजपा का फिर खाता नहीं खुलने वाला और पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा 2023 के चुनाव में दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पायेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुये कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी के जीवन स्तर में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। छत्तीसगढ़ में पिछले चार साल में महिलायें सशक्त हुई है और राज्य के वंचित वर्ग के लोगों में भरोसा पैदा हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भरोसे का सम्मेलन से कांग्रेस में फिर से एक बार प्रचंड बहुमत से सरकार में वापसी की आशा पैदा हुई है तथा भाजपा का बचा हुआ आत्म विश्वास भी समाप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ में युवा, मजदूर, किसान, सभी वर्ग के लोग खुश है तथा सरकारी योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभ से उनमें सरकार के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

जल जीवन मिशन के कार्याें को मार्च-2024 तक पूर्ण करें : प्रहलाद पटेल

जल जीवन मिशन के कार्याें को मार्च-2024 तक पूर्ण करें : प्रहलाद पटेल

 रायपुर । भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राज्य में केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन,स्वच्छ भारत मिशन,ओडीएफ और गोबरधन तथा खाद्य प्रसंस्करण की समीक्षा की।

जल जीवन मिशन के कार्याें में प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री पटेल ने जल जीवन मिशन के कार्याें में पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए।केंद्रीय मंत्री पटेल ने जल जीवन मिशन योजना की कार्याें की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए मैदानी स्तर पर योजना का क्रियान्वन तेजी से करने कहा। उन्होंने डीपीआर बनाने से लेकर कार्य आदेश जारी करने तक की प्रकिया की बारीकी से जानकारी ली।जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2024 के मार्च तक जिले के समस्त ग्राम पंचायतों,आंगनबाड़ियों,स्कूलों अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों आदि में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।इस निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यो को पूरा करें तथा जलस्त्रोतों का चिन्हांकन कर लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जल परीक्षण के लिए सभी जिलों में वाटर टेस्टिंग लैब अनिवार्य रूप से स्थापित हो।बैठक में उन्होंने मल्टी विलेज योजना की जानकारी भी ली।उन्होंने पानी समितियां गठित करने कहा। इसके साथ ही सभी अपूर्ण कार्याें के लिए जल्द ही कार्य आदेश जारी करते हुए समय-सीमा में कार्याें को पूरा करने तथा कार्याें में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बैठक में रायपुर सांसद सुनील सोनी,महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, जल जीवन मिशन के सचिव डॉ.एस.भारती दासन ,एम.डी.जल जीवन मिशन आलोक कटियार,एम.डी. स्वच्छ भारत मिशन संजय अग्रवाल,पीएमएफएमइ के स्टेट नोडल अधिकारी अनिल श्रीवास्तव,राज्य निवेश बोर्ड के एडिशनल डायरेक्टर आलोक त्रिवेदी,कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा सहित संबंधित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

इसी तरह बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत पारिवारिक और सामुदायिक शौचालय के तहत प्राप्त लक्ष्यों को यथाशीघ्र पूरा करने कहा।उन्होंने ऐसे गांव जहाँ ओडीएफ प्लस के घटक पूर्णता की ओर है,उन्हें प्राथमिकता पर ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित करने की कार्यवाही करने कहा।बैठक में गोबरधन तथा खाद्य प्रसंस्करण के विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओ के सफल क्रियान्वयन में जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के दौरे से छत्तीसगढ़ को कोई लाभ नहीं हुआ : कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के दौरे से छत्तीसगढ़ को कोई लाभ नहीं हुआ : कांग्रेस

 रायपुर। केंद्रीय मंत्री  प्रहलाद  पटेल के दौरा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री  प्रहलाद पटेल के आगमन से छत्तीसगढ़ को कोई लाभ नहीं मिला है। खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान भी प्रहलाद पटेल छत्तीसगढ़ आए थे और छत्तीसगढ़ में किसानों को जो धान की कीमत 2500 रु. प्रति क्विंटल दिया जा रहा है उसका विरोध किये थे। जल जीवन मिशन के मामले में छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश से बेहतर स्थिति है लक्ष्य को पूरा करने की ओर आगे बढ़ चुकी है। मोदी सरकार केंद्रीय योजनाओं का पूरा खर्चा उठाने में असफल हुई है। राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ाकर केंद्रीय योजनाओं की सफलता पर झूठी वाहवाही लूट रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सांसद सुनील सोनी पर तंज कसते हुए पूछा प्रहलाद पटेल से छत्तीसगढ़ के लिए कोई योजना की मांग क्यों नहीं कि? सिर्फ मंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए आगे पीछे घूमते रहे? प्रदेश की जनता भाजपा सांसदों की इसी निष्क्रियता से हताश और परेशान है। प्रहलाद पटेल मोदी सरकार में मंत्री जरूर है लेकिन इनके पास कोई अधिकार शक्तियां नहीं है ये अपने दौरे के दौरान सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी करते है अपने विभाग से सम्बंधित कोई योजना देने की घोषणा नही करते है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा के अनुसार 9 साल में 18 करोड़ हाथों को रोजगार मिलना था जिसमें आबादी के हिसाब से मोदी सरकार को प्रदेश के 37 लाख युवाओं को रोजगार देना था और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने 9 साल बाद मात्र 466 लोगों को नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश के लाखो युवाओं के साथ धोखा किया। मोदी सरकार की रोजगार देने में नाकामी के चलते देश में रोजगार के गंभीर संकट चल रहा है बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल पुराने हालात पर खड़ी हुई है। 9 साल में 23 करोड़ हाथों से रोजगार छीना गया है। 

बस्तर में कांग्रेस का भरोसे का सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने देखा बस्तर के विकास की झांकी

बस्तर में कांग्रेस का भरोसे का सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने देखा बस्तर के विकास की झांकी

 प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम हुये शामिल

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में कहा कि 1955 में पंडित नेहरू यहां आदिवासी सम्मेलन में आए थे। इसके बाद आपके लिए काम किया। मेरी दादी इंदिरा जी के लिए मन में आपके लिए खास जगह थी। मैं पहली बार बस्तर आई हूं लेकिन मुझे बचपन से बस्तर के बारे में मालूम है। मेरी दादी कहती थी कि सबसे बढ़िया आदिवासी संस्कृति है।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत दंतेश्वरी माई की जयकारा के साथ करते हुये उन्होंने कहा, आज भरोसे का सम्मेलन है। इतनी बड़ी तादाद में मैं देख रही हूं मेरी बहनें आई हैं। मैं तो बस्तर पहली बार आई हूं, आपको मेरे परिवार के एक-एक सदस्य पर भरोसा है। आप इसलिए आई हैं क्योंकि आज से कई साल पहले 1955 में पंडित जवाहरलाल नेहरू आदिवासी सम्मेलन में आए थे। आपके लिए काम किया। इंदिरा जी के दिल में आपके लिए खास जगह थी। बचपन से मुझे बस्तर के बारे में मालूम है। मैं आपकी हस्तकला को पहचानती हूं। आपकी संस्कृति को जानती हूं। मेरे परिवार के एक-एक सदस्य ने आपकी संस्कृति को पहचाना है।

कांग्रेस पार्टी ने जितना भी काम किया यहां उसी भावना और भरोसे की वजह से किया। जीवन में जो भी रिश्ता होता है, हर रिश्ते में भरोसे की जरूरत होती है। ऐसा कोई काम नहीं जो भरोसे के बिना हो। जब में स्टॉल पर थी, तब आइसक्रीम वाली बहन ने कहा कि दीदी आप मत खाओ आपका गला खराब हो जाएगा। एक पल में रिश्ता जोड़ लिया, मेरी सहेली बन गई। सार्वजनिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बात भरोसा होता है। आज हम सब इस मंच पर खड़े हैं।

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया नारा आपने सुना है। इस नारे में ही सब कुछ है। इस नारे में आपकी संस्कृति का मान-सम्मान है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किस तरह एक जमाना था कि लोग आने से डरते थे। हिंसा भय था। आज बस्तर ब्रांड बन गया है। आपकी पहचान देश ही नहीं, विदेश में भी है।

मैंने देखा किस तरह हस्तकला को बढ़ावा दिया जा रहा है। मिलेट्स के सामान बनाए जा रहे हैं. पूरे देशभर में बेचा जा रहा है। सरकार की मदद से आमदनी बढ़ गई है।

मेरी दादी इंदिरा जी कहती थी कि सबसे बढ़िया संस्कृति आदिवासी संस्कृति है. वे इसलिए आदर करती थी कि आप लोग प्रकृति का सम्मान करते हैं. प्रकृति का आदर करते-करते आप अपना रोजगार करते हैं. आपकी संस्कृति के तहत योजना बनाने की कोशिश की है.

साड़ियां सिल्क बना रही हैं. आमदनी बढ़ी है. इससे महिलाओं का आत्म सम्मान और आत्म विश्वास बढ़ा है. आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम है. सबसे ज्यादा वन अधिकार यहां दिए गए हैं. सबसे ज्यादा एमएसपी मिल रही है. यहां का स्वास्थ्य मॉडल पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है. पर्यटन, हस्तकला, वनोपज, एमएसपी, फिल्म शूटिंग के लिए यहां का ब्रांड बन चुका है. आपकी सरकार आपकी मजबूती के लिए काम कर रही है. आपके भरोसे पर चल रही है. आपके भरोसे को तोड़ा नहीं है.

आपने 15 सालों का भाजपा का शासन देखा आपने उन पर भी भरोसा किया था, लेकिन वह भरोसा उन लोगों ने रखा नहीं। भय, भूख और खूब भ्रष्टाचार चला. आपकी जमीन छीनी गई. हथकड़ियां डाले गए. आत्मनिर्भर नहीं बनाया. भाजपा की सरकार ने आपका विश्वास तोड़ा. आपकी अनदेखी की. गौमाता आवारा घूम रही थी. स्व सहायता की बहनों पर भारी कर्ज था. 3000 स्कूल बंद हो चुके थे. कांग्रेस ने आपका गौरव वापस लौटाया है. आदिवासी पर्वों के लिए हर पंचायत में सरकार पैसा भेजेगी. आपके हाथों को हर तरह से मजबूत करने की कोशिश रही है. आपसे जमीन छीनी नहीं गई. लौटाई गई है. 5 लाख लोगों को वनाधिकार के पट्टे मिले. सबसे पहले यह काम इंदिरा जी ने किया था। हमें गर्व है कि धान की सबसे ज्यादा एमएसपी यहां मिल रही है. 20 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ. हजारों करोड़ का निवेश हुआ है. नए उद्योग लगे हैं. मैंने देखा कि उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं से बहुत नुकसान हुआ है. छत्तीसगढ़ में गौ माता भी खुश और जनता भी खुश है.

आपके सामने दो मिसाल है. एक कांग्रेस की सरकार आपके लिए दिन रात काम करती है. दूसरी मिसाल ऐसी भाजपा की सरकार का जिसने आपकी संपत्ति छीनने का काम किया. सच्चाई आपके सामने है. आपको पहचानना है कि आपका भरोसा किस पर है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कभी किसी की चुगली नहीं करते. नकारात्मक बात नहीं करते. हमेशा बताते हैं कि छत्तीसगढ़ के लिए कैसा नया काम किया है. उनके दिल में सचमुच आपके लिए प्रेम है. आपको आगे बढ़ाने की इच्छा है. कम ऐसे नेता हैं जो दिल से जनता के लिए काम करना चाहते हैं. मुझे गर्व है कि यहां कि सरकार ने आपका भरोसा रखा. आपके लिए अच्छी अच्छी योजनाएं बनाई। 2023 में आपके भरोसे की कांग्रेस की सरकार पुनः बनेगी।

कांग्रेस की सरकार में बस्तर की तरक्की हुई - कुमारी सैलजा

एआईसीसी की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि आज पहली बार आप लोगों के बीच यहां आने का मौका मिला है। प्रियंका जी के साथ हमने यहां का कार्य देखा और यहां पर जगह-जगह गये साफ नजर आता है इस क्षेत्र का, बस्तर क्षेत्र का गांधी, नेहरू परिवार के साथ कितना लगाव है और ये भी साफ नजर आता है नेहरू जी से लेकर, इंदिरा जी से लेकर, राजीव जी, सोनिया जी, राहुल जी, इस परिवार का कितना लगाव आप लोगो के साथ भी है। इस क्षेत्र ने इतना प्यार दिया है और आज बहुत खुशी होती है जब हम इस क्षेत्र को फलता-फूलता देखते है। कल डॉ. अंबेडकर की जयंती भी है और जो हमारा ये क्षेत्र है अनुसूचित जनजाति बाहुल्य है। हमारे देश के जो वंचित लोग इनको अधिकार दिया डॉ. अंबेडकर ने, कांग्रेस पार्टी ने और हमारे इस समय के नेताओं ने गांधी जी ने नेहरू जी ने। जब से यहां हमारी सरकार आई है, यहां पर तरक्की हुयी है, इतना कार्य हुआ है सब लोगों को खास तौर से बहनों को विकास में हिस्सा मिला है। तरह-तरह की स्कीम और यहां पर प्रियंका जी हमारी बहनों से मिल रही थी। समूहो से मिल रही थी। बहनों के चेहरे पर जो खुशी नजर आ रही थी दोनों तरह की बात है। एक तो इस परिवार से गांधी, नेहरू दोनों परिवार से लगाव प्रियंका जी से लगाव और दूसरा जो उन सभी को जो इनको आत्म सम्मान मिला है। हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी इनके सभी साथियों ने कांग्रेस की सरकार ने हमारी नेता सोनिया गांधी के मार्गदर्शन से राहुल जी के मार्गदर्शन से जो यहां पर कार्य किया है ये सारी दुनिया जानता है सारा देश जानता है। शायद यहीं कारण है भारतीय जनता पार्टी हमारी इस तरक्की से, विकास से बौखला गये है और आज तरह-तरह के बाते सामने आ रही है।

इंदिरा जी ने दिया, रमन सिंह ने छीना : भूपेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को आदिवासी बहुल बस्तर के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में कहा कि गांधी नेहरू परिवार का बस्तर से रिश्ता रहा है. पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने यहां के आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिया था. रमन सिंह की सरकार ने उसे छीन लिया. इसके बाद राहुल गांधी ने वापस दिलाया है.

भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बस्तर के मुख्यालय जगदलपुर में इंदिरा जी की पोती, राजीव और सोनिया जी की लाडली और राहुल जी की छोटी बहन प्रियंका जी पहली बार बस्तर आई हैं. 15 साल भाजपा की सरकार रही. बस्तर के बाहर छत्तीसगढ़ के जो लोग हैं, वे बस्तर आने से डरते थे। छत्तीसगढ़ के बाहर के लोग छत्तीसगढ़ आने से डरते थे, क्योंकि नक्सलियों की इतनी दहशत थी कोई आने के लिए तैयार नहीं था. जब हम लोग घर से निकलते थे, परिवार के लोगों की रातों की नींद हराम हो जाती थी. जब तक सकुशल लौट नहीं जाते थे, तब तक उनकी चिंता दूर नहीं होती थी. यहां एनएच के पांच किलोमीटर दाएं-बाएं में ही सरकार थी. बाकी में नक्सली थे.

बस्तर के लोगों पर एक तरफ नक्सलियों का दबाव था, दूसरी तरफ पुलिस का डर. दोनों तरफ से गोलियां चलती थीं और सीना हमारे आदिवासियों का होता था. कितने निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में ठूंस दिया गया. स्कूलें बंद, इलाज की व्यवस्था नहीं, रोजगार नहीं था. आदिवासियों के रोजगार के साधनों में से एक महुआ को सड़क में फेंकना पड़ा था.

राहुल गांधी ने चुनाव के आखिरी दिन आचार संहिता समाप्त होने से एक घंटे पहले इसी मंच पर आए थे. लाखों लोग उस कार्यक्रम में आए थे. बस्तर के आदिवासियों, किसानों, मजदूरों को विश्वास दिलाया था. बस्तर के लोगों के जल, जंगल, जमीन का अधिकार वापस करेंगे. बस्तर के आदिवासियों ने विश्वास व्यक्त किया. 12 के 12 विधायक, सांसद, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस के हैं. लोगों ने बड़ा विश्वास व्यक्त किया, भरोसा किया.

इन चार साढ़े चार सालों में जो काम हुआ है. गांधी नेहरू परिवार का बस्तर से जो रिश्ता रहा है, उसके आधार पर किया है. पंडित जवाहरलाल नेहरू 13 मार्च 1955 को बस्तर आए थे. आदिवासी सम्मेलन किया था. इंदिरा जी ने आदिवासियों को पट्टा दिया था. भाजपा ने आदिवासियों की जमीन छीन ली थी. 50 हजार हेक्टेयर जमीन छीनने का काम किया. राहुल जी ने लोकसभा में भूमि अधिग्रहण बिल पारित करवाया था. आदिवासियों की जमीन सरकारों ने छीनने का काम किया. कांग्रेस ने लोहांडीगुड़ा में 4200 एकड़ जमीन वापस करने का काम किया. इंदिरा जी ने दिया रमन सिंह ने छीना और राहुल जी ने वापस किया.

जल, जंगल, जमीन के अधिकार देने का काम, लाखों परिवार को वन अधिकार पट्टा देने का काम राज्य सरकार ने किया. लघु वनोपज में अधिकार दिया. जहां बंदूक की गोलियां सुनाई देती थीं, आज वहां गीत सुनाई देता है. विकास के रास्ते पर चल पड़े हैं. यहां के नौजवानों को रोजगार दिया.

दंतेवाड़ा के अंदर कभी कोई जा नहीं सकता था. महेंद्र कर्मा जी के गांव जाते थे तो आधे घंटे में वापस कर देते थे. आज दंतेवाड़ा के अंदरूनी गांव में डेनेक्स हमने खोला है. 800 से अधिक लड़कियां काम कर रही हैं. 2500 रुपए में धान खरीदा. केंद्र ने अड़ंगा लगाया समर्थन मूल्य से ज्यादा में धान खरीदा तो चावल नहीं लेंगे. कोरोना काल के बाद भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा जा रहा है. 15 क्विंटल के बजाय 20 क्विंटल धान खरीद रहे हैं. ये जो सम्मेलन है वह भरोसे का सम्मेलन है. सीएम ने पूछा कि भरोसा है कि नहीं है?

सीएम ने कहा, आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, माताओं बहनों के भरोसे का सम्मेलन बस्तर और छत्तीसगढ़ के भरोसे का सम्मेलन है. एक तो दंतेश्वरी माई, दूसरा बस्तर का दशहरा और आदिवासियों की संस्कृति, से बस्तर की पहचान है. हमने जूते चप्पल कपड़े बांटने का काम नहीं किया, बल्कि आदिवासियों की जेब में पैसे डालने का काम किया ताकि आप अपनी पसंद से खरीद सकें. कोई कमीशन नहीं. डेढ़ लाख करोड़ बांटने का काम किया है. कभी किसी सरकार ने इतना नहीं दिया है. कांग्रेस की सरकार हर वर्ग की सरकार है. आज बस्तर में शांति लौटी है. 1300 से अधिक आदिवासी जो बंद थे, उन्हें रिहा किया गया है.

इस दौरान सीएम ने बस्तर संभाग मुख्यालय में महिला सहकारी बैंक खोलने का ऐलान किया. बैंक का नाम इंदिरा गांधी महिला सहकारी बैंक होगा. इसी तरह कई कॉलेजों के नामकरण का ऐलान किया. प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के प्रबंधकों के वेतन पर बड़ा ऐलान किया. इंटरनेशनल स्तर के हॉकी ग्राउंड का ऐलान किया. सीएम ने कहा कि इस ग्राउंड में इतनी बड़ी भीड़ कभी नहीं आई थी. महाराष्ट्र से गाड़ियां मंगाए हैं, तब भी कमी पड़ गई थी।

कांग्रेस की सरकार ने जनता का भरोसा जीता- मोहन मरकाम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में साढ़े चार साल जो सरकार में चाहे किसान हो, मजदूर हो, बेरोजगार हो, व्यापारी हो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हो सबकी चिंता करने वाली सरकार हैं, वह कांग्रेस की सरकार है। साढ़े चार साल में जो भरोसा कांग्रेस सरकार में है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की अन्नदाता की चिंता करती हैं। आज 26 लाख किसान धान बेचते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देना चाहता हूॅ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, रसोईया, कोटवार का मानदेय बढ़ाया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जैसे 12 सीट बस्तर मिली थी 2023 आने वाले चुनाव में भी पूरी 12 सीट कांग्रेस को मिलेगी। 2023 में 75 प्लस सीट कांग्रेस को मिलेगा और फिर से कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। कांग्रेस की सरकार में जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। जनता के इसी भरोसे का सम्मेलन आज आयोजित है।

कार्यक्रम को मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, सह-सचिव विजय जांगिड़ सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, सांसद-विधायक व कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे.

बृजमोहन ने पूछा, क्या लव जिहाद का समर्थन कर रहे है भूपेश?

बृजमोहन ने पूछा, क्या लव जिहाद का समर्थन कर रहे है भूपेश?

@ बृजमोहन ने कहा, लव जिहाद को लेकर भाजपाइयों पर भूपेश की निजी टिप्पणी अनुचित।

रायपुर / 13/03/2023/लव जिहाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कि भाजपा नेताओं पर की गई टिप्पणी पर बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ा एतराज जताया है।बृजमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे गरिमामय पद में बैठकर इस तरह की निजी टिप्पणियां करना गैर जिम्मेदाराना तो है ही, लव जिहाद को समर्थन देने जैसा भी है।
उन्होंने कहा कि अपना धर्म छुपाकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने, शादी करने और बाद में प्रताड़ित करते हुए धर्म बदलवाने के बहुत से मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ के ही कई गांव और शहरों में ऐसे मामलों के चलते धार्मिक सद्भाव बिगड़ रहा है।
बिरनपुर की घटना  में भी इसी तरह का लव जिहाद   भी कारण है। क्योंकि वहां भी बहुसंख्यक समाज की 9 बेटियों को लव जिहाद का शिकार बनाया गया है। जिसके चलते दोनों धर्मों के बीच आपसी मनमुटाव पहले से ही बना ही हुआ था।
 
बृजमोहन ने कहा कि यह लव जिहाद का मामला बेहद संवेदनशील और गंभीर है। बहुसंख्यक  समाज इससे पीड़ित और आक्रोशित है।
ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गैर जिम्मेदाराना बयान बहुसंख्यक समाज को अपमानित करने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपाई भी अगर कांग्रेसियों पर निजी टिप्पणी करना शुरू करें  तो सब मुंह छिपाते फिरेंगे।

 

ओडिशा में नया रेल मिल लगाएगा जिन्दल स्टील एंड पावर, राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में रायगढ़ प्लांट निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका

ओडिशा में नया रेल मिल लगाएगा जिन्दल स्टील एंड पावर, राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में रायगढ़ प्लांट निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका

 रायपुर। Jindal Steel & Power : जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में निरंतर योगदान करने के अपने प्रयासों के तहत ओडिशा स्थित अपने अंगुल स्टील परिसर में 1.2 एमटीपीए की रेल और हेवी स्ट्रक्चर मिल लगाएगी। अंगुल में नई रेल मिल चालू होने के बाद जेएसपी की कुल रेल निर्माण क्षमता 2.2 एमटीपीए हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ स्थित रायगढ़ स्टील प्लांट में 1 एमटीपीए (प्रतिवर्ष 10 लाख टन) क्षमता की रेल मिल से जेएसपी ने 1175 एचटी, आर 350 एचटी, एसिमेट्रिक रेल और खासकर मेट्रो-मोनो ट्रेन जैसी तेज गति की गाड़ियों के लिए 1080 एचएच रेल भी विकसित की है। जेएसपी की इस पहल से राष्ट्र गर्वान्वित हुआ है क्योंकि ये उत्पाद आयात के विकल्प हैं और 25 एमटी से अधिक के भारी-भरकम एक्सेल लोड के लिए आवश्यक भी हैं। इससे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हम एक कदम आगे बढ़े हैं। इन रेलों का उपयोग मुख्य रूप से मेट्रो, बुलेट ट्रेन समेत तेज गति से चलने वाली ट्रेनों के सुचारु संचालन में किया जाता है।

रायगढ़ रेल मिल नियमित रूप से भारतीय रेलवे, डीएफसीसी और राष्ट्रीय महत्व की अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को 260 मीटर रेल की आपूर्ति कर रही है। न्यूनतम वेल्डिंग वाली ऐसी लंबी रेलें ट्रैक सुरक्षा और आरामदायक यात्रा प्रदान करने में उपयोगी हैं।

जेएसपी की 1080 एचएच ग्रेड की खास रेल का उपयोग देश की लगभग सभी मेट्रो और आरआरटीएस सिस्टम में किया जा रहा है। इसी तरह दुर्गम क्षेत्रों में नागरिक आवागमन और सैन्य महत्व की परियोजनाओं में भी इस रेल का उपयोग किया जा रहा है। इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं जम्मू-कश्मीर की यूएसबीआरएल और पश्चिम बंगाल की सिवोक-रंगपो परियोजनाएं।

प्रबंध निदेशक बिमलेन्द्र झा ने नई रेल मिल परियोजना के संदर्भ में कहा कि “जेएसपी प्रतिस्पर्धी कीमतों पर आयात के विकल्प के रूप में घरेलू उत्पाद उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक समर्पित भागीदार है और सरकार की गतिशक्ति योजना जैसी उल्लेखनीय पहल का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। जेएसपी भारतीय रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से अपनी रेल निर्माण क्षमता बढ़ा रहा है। हमारी दूरगामी सोच है कि यदि भारत में रेल उत्पादन क्षमता अधिक हो जाए तो हम देश के साथ-साथ विदेश में भी रेल की मांग पूरी करने के लिए तत्पर हैं।”

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में निरंतर सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से जेएसपी ने सफलतापूर्वक 60ई1 1175 हीट ट्रीटेड रेल भी तैयार कर ली है, जो तेज गति और उच्च एक्सल लोड के लिए उपयुक्त है। भारतीय रेलवे ने 25 एमटी से अधिक एक्सल लोड और 200 किलोमीटर प्रति घंटा की गति के लायक भारतीय रेलवे ट्रैक सिस्टम को अपग्रेड करना शुरू कर दिया है।

जेएसपी भारत में निर्मित इन रेलों का निर्यात अनेक देशों को भी कर रहा है। इनमें यूरोपीय रेलवेज भी शामिल है। इस तरह जेएसपी विश्व स्तरीय रेल उत्पादक के रूप में तेजी से स्थापित होता जा रहा है।

CG CRIME NEWS : चरित्र शंका के चलते उजड़ा परिवार ! पति ने कुल्हाड़ी से वार कर की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान

CG CRIME NEWS : चरित्र शंका के चलते उजड़ा परिवार ! पति ने कुल्हाड़ी से वार कर की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान

 बिलासपुर। CG CRIME NEWS : न्यायधानी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां पति ने कुल्हाड़ी से वारकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे चरित्र शंका की आशंका जताई जा रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, कोटा थाना अंतर्गत मोहनभाठा में पति कोमल प्रसाद बघेल की फंदे पर लटकी हुई लाश और पत्नी तीतरी बाई बघेल की घर में क्षत विक्षत लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि बीती रात पति कोमल प्रसाद बघेल शराब पीकर घर आया. फिर घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की पति ने घर में रखे कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के पीछे चरित्र शंका की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के इलाज के लिए 92 अस्पतालों को मिली मान्यता, देखें पूरी सूची

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के इलाज के लिए 92 अस्पतालों को मिली मान्यता, देखें पूरी सूची

 रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों के इलाज के लिए 92 अस्पतालों को मान्यता दी है। शासकीय कर्मियों के इलाज के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इन अस्पतालों को मान्यता मिली है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची मंत्रालय से जारी की है। विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची प्रेषित की है।

इन अस्पतालों को मिली है मान्यता

बी.एम. शाह हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर शास्त्री नगर सुपेला, भिलाई. आर.एस. पॉलिक्लीनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर टाटीबंध, रायपुर. चांदरानी सरदारी लाल स्पेशियालिटी आई एंड ईएनटी हॉस्पिटल शांति नगर, रायपुर. श्री कृष्णा नेत्रालय लिंक रोड बिलासपुर. उपाध्याय हॉस्पिटल महोबा बाजार, रायपुर. विवेकानंद आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ब्रह्मपुरी रोड रायपुर. एसआरएस हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका, रायपुर. वी केयर सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल तेलीबांधा, रायपुर. कंवर नर्सिंग होम अनुपम नगर, रायपुर. नमन हॉस्पिटल शंकर नगर, रायपुर. सोनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी होम बड़े उरला, अभनपुर, रायपुर. श्री नारायणा हॉस्पिटल देवेंद्र नगर, रायपुर. श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर. गुप्ता हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी रिसर्च एंड मेटरनिटी सेंटर रत्नाबांधा रोड, धमतरी. श्री राम हॉस्पिटल बसंतपुर, राजनांदगांव. आशीर्वाद लेजर फेको आई हॉस्पिटल नेहरू चौक, बिलासपुर. फरिश्ता नर्सिंग होम कटोरा तालाब, रायपुर. सर्व ट्रामा हॉस्पिटल तात्यापारा, रायपुर. संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर वेयर हाउस रोड, बिलासपुर. आरबी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज स्वर्ण जयंती नगर, बिलासपुर. श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज जुनवानी, भिलाई. पेटल्स न्यू बोर्न एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल समता कॉलोनी, रायपुर. जुनेजा आई हॉस्पिटल सीएमडी चौक, बिलासपुर. श्री अनंत साई हॉस्पिटल तेलीबांधा, रायपुर. प्रथम हॉस्पिटल बहतराई रोड, बिलासपुर. श्री कृष्णा हॉस्पिटल न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर. कालड़ा बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर पचपेड़ी नाका, रायपुर. देवी विमेन एंड चाइल्ड हॉस्पिटल चंगोराभाठा, रायपुर. श्री अरबिंदो नेत्रालय लालपुर, रायपुर. श्री मां शारदा आरोग्यधाम अग्रसेन नगर, रायपुर. हाइटेक सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल स्मृति नगर, भिलाई. स्टार चिल्ड्रन हॉस्पिटल अग्रसेन चौक, बिलासपुर. सनशाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल वसुंधरा नगर, भिलाई-3. किम्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल अग्रसेन चौक, बिलासपुर. श्रेयांश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल अवंति विहार, रायपुर. अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर अटल चौक, रायगढ़. जैन डेंटल हॉस्पिटल न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर. सद्भावना हॉस्पिटल सेक्टर-30, नवा रायपुर. माता लक्ष्मी नर्सिंग होम एंड इन्वेस्टिगेशन सेंटर अनुपम नगर, रायपुर. एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लालपुर, रायपुर. रायपुर स्टोन क्लिनिक कचहरी चौक, रायपुर, साईं बाबा आई हॉस्पिटल फाफाडीह, रायपुर. भवानी डायग्नोस्टिक सेंटर फाफाडीह चौक, रायपुर. सर्वोदय हॉस्पिटल एंड प्रसूति केंद्र मोवा, रायपुर. अपोलो हॉस्पिटल सीपत रोड, बिलासपुर. तिवारी नर्सिंग होम सिविल लाइन, रायपुर. एएसजी आई हॉस्पिटल शक्ति नगर, रायपुर. जीवन ज्योति हॉस्पिटल दर्रीपारा, अंबिकापुर. महादेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व्यापार विहार रोड, बिलासपुर. वी वाय हॉस्पिटल कमल विहार, रायपुर. स्पाइन एंड स्किन क्लिनिक शंकर नगर, रायपुर. श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल परशुराम चौक, जांजगीर-चांपा. श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका, रायपुर. श्री संकल्प हॉस्पिटल सरोना, रायपुर. श्री रेटीना केयर सुपरस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल शंकर नगर, रायपुर. माखीजा हॉस्पिटल अग्रसेन चौक, बिलासपुर. विनायक नेत्रालय लिंक रोड, बिलासपुर. धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल धमतरी. गावरी आईवीएफ सेंटर एंड नर्सिंग होम फाफाडीह, रायपुर. डॉ. आरएल हॉस्पिटल गौशाला रोड, रायगढ़, शुभकामना हॉस्पिटल मोवा, रायपुर. दानी आई हॉस्पिटल एमपी नगर, कोरबा. बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल बैरन बाजार, रायपुर. गायत्री हॉस्पिटल रोहिणीपुरम, रायपुर. आशादीप हॉस्पिटल न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर. बाल्को मेडिकल सेंटर सेक्टर-36, नवा रायपुर. श्री बालाजी मेट्रो केयर हॉस्पिटल ग्राम कौहाकुंदा, रायगढ़, संजीवनी सीबीसीसी यूएसए कैंसर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका, रायपुर. अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर देवेन्द्र नगर, रायपुर. स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रामनगर, भिलाई. एएसआईएम सुपरस्पेशलिटी डेंटल हॉस्पिटल संतोषी नगर चौक, रायपुर. एसएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट एंड आईव्हीएफ रिसर्च सेंटर व्हीआईपी इस्टेट, रायपुर. श्रीराम केयर हॉस्पिटल नेहरू नगर, बिलासपुर. मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अंवति बाई चौक, रायपुर. लाइफवर्थ सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल समता कॉलोनी, रायपुर. मार्क हॉस्पिटल सरकंडा, बिलासपुर. ओम हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी सेंटर रायपुरा चौक, रायपुर. सुयश हॉस्पिटल कोटा-गुढ़ियारी रोड, रायपुर. डॉ. जाऊलकर ईएनटी हॉस्पिटल चौबे कॉलोनी, रायपुर. श्री शिशु भवन मध्यनगरी चौक, बिलासपुर. विद्या हॉस्पिटल एंड किडनी सेंटर शंकर नगर, रायपुर. सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर गीतानगर, रायपुर. के. गुरूनाथ कॉर्डियक सेंटर सुपेला, भिलाई. श्री कृष्णा हॉस्पिटल खरोरा, रायपुर. चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति हॉस्पिटल नेगरू नगर चौक, भिलाई. विशारद हॉस्पिटल मोतीबाग रोड, रायपुर. अग्रसेन हॉस्पिटल समता कॉलोनी, रायपुर. मुंदड़ा हॉस्पिटल मंगला चौक, बिलासपुर. होरिजन हॉस्पिटल जल विहार कॉलोनी, रायपुर. फोर्टिस ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर रायगढ़, अरपा मेडसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट व्यापार विहार, बिलासपुर. नीति क्लिनिक्स प्राइवेट लिमिटेड रामदासपेठ, नागपुर।

CG NEWS : प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे के बीच नक्सलियों ने मचाया उत्पात, वाहनों में की आगजनी

CG NEWS : प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे के बीच नक्सलियों ने मचाया उत्पात, वाहनों में की आगजनी

 cg naxalite छत्‍तीसगढ़ के बस्तर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौरे के बीच नक्सलियों ने जमकर उत्‍पात मचाया। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने बीजापुर के पदेड़ा गांव के पास गंगालूर मार्ग पर गिट्टी परिवहन में लगे दो टिप्पर वाहनों में आग लगा दिया। इस घटना के बाद स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। दरअसल, यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

बस्तर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गांधी के दौरे के बीच बीजापुर में नक्सलियों ने दो वाहनों में आगजनी कर उत्पात मचाया है। यह उत्पात नक्‍सलियों ने गंगालूर मार्ग में की है। गंगालूर मार्ग पर गिट्टी परिवहन में लगी दो टिप्पर को नक्‍सलियों ने आग लगा दी। ये घटना पदेड़ा गांव के पास की है। नक्‍सलियों ने दोपहर के लगभग 1 बजे इस घटना को अंजाम दिया है।

बीजापुर थाना क्षेत्र का मामला है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। दोनों टिप्पर वाहन पूरी तरह जल गये है। चालक, परिचालक सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। दोनों टिप्पर वाहन बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चंद्रकार की बताई गई है। बीजापुर के टीआई शशिकांत भारद्वाज ने घटना की पुष्टि की है। टीआई ने बताया कि मामले पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटनास्थल पर तत्काल पहुंच कर कार्रवाई कर रही है।

CG LIVE VIDEO : सीएम बघेल और प्रियंका गांधी ने 129 करोड़ 44 लाख से अधिक राशि के 52 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, देखें “भरोसे का सम्मेलन” कार्यक्रम का लाइव वीडियो

CG LIVE VIDEO : सीएम बघेल और प्रियंका गांधी ने 129 करोड़ 44 लाख से अधिक राशि के 52 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, देखें “भरोसे का सम्मेलन” कार्यक्रम का लाइव वीडियो

 जगदलपुर। CG LIVE VIDEO : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहाँ शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी पहुंचे है।

जहाँ सर्वप्रथम दन्तेश्वरी एयरपोर्ट स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया। उसके बाद सीएम बघेल और प्रियंका गांधी जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता के किए दर्शन। पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश के लिए सुख शांति, समृद्धि की कामना की।

फिर लालबाग मैदान के निकट स्थित डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।  तत्पश्चात लालबाग मैदान के निकट स्थित नेहरु स्मृति मंच स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

जिसके बाद प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं योजनाओं की सराहना की। उन्होंने “मनवा नवा नार” स्टॉल पर बस्तर में राज्य सरकार के विश्वास, विकास और सुरक्षा की उपलब्धियों को सराहा। उन्होंने ग्राम उद्योग विभाग द्वारा रेशम से बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली, इस मौके पर एसएचजी की महिलाओं ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को कोसा की साड़ी भेंट की।

 

विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने काजू प्रसंस्करण केंद्र के स्टॉल का निरीक्षण किया।इस दौरान गांधी ने बस्तर के काजू का लिया स्वाद, तारीफ की। आमचो बस्तर स्टॉल में गांधी ने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की। श्रीमती गांधी वाड्रा ने मिलेट्स से बने बिस्किट का भी स्वाद लिया।

अबूझमाड़ की महिलाओं ने विशिष्ट अथिति प्रियंका गांधी को बांस शिल्प से बने उत्पाद भेंट किये। प्रियंका गांधी ने यहां बस्तर फाइटर्स की जवानों से भी मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

फिर राज्यगीत के साथ मंचीय कार्यक्रम शुरू हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री ने गौर मुकुट पहनाकर प्रियंका गांधी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विशिष्ट अतिथि प्रियंका गाँधी ने किया 129 करोड़ 44 लाख से अधिक राशि के 52 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन।

देखें कार्यक्रम का लाइव विडिओ 

CG NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे एक और नये जज, SC कॉलेजियम ने की नियुक्ति की सिफारिश

CG NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे एक और नये जज, SC कॉलेजियम ने की नियुक्ति की सिफारिश

 रायपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को एक और नए जज मिलने वाले है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने के लिए न्यायिक अधिकारी संजय कुमार जायसवाल के नाम की सिफारिश की है। बता दें कि कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है कि 2 सितम्बर, 2022 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से न्यायिक अधिकारी संजय कुमार जायसवाल को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के लिए भी नए जजों की सिफारिश कोलेजियम ने की है। कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए सात जिला जजों के नाम की सिफारिश की है। इन जजों में रूपेश चंद्र वार्ष्णेय, अनुराधा शुक्ला, संजीव सुधाकर कलगांवकर, प्रेम नारायण सिंह, अचल कुमार पालीवाल, हृदयेश और अरविंद कुमार सिंह शामिल हैं।

 मिनी गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जयेश तिवारी और विशाल पोपट का भारत टीम में किया गया चयन

मिनी गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जयेश तिवारी और विशाल पोपट का भारत टीम में किया गया चयन

रायपुर : राजधानी के दो युवा खिलाड़ियों को वर्ल्ड मिनी गोल्फ के लिए चयनित किया गया है यह प्रतियोगिता स्वीडन में होने वाली है इस वर्ष के अंत में वर्ल्ड मिनी गोल्स की प्रतियोगिता होने वाली है इसमें राजधानी रायपुर के दो युवा खिलाड़ी जयेश तिवारी और विशाल पोपट को इस प्रतियोगिता के लिए इंडिया टीम में चयनित किया गया है|

इससे पहले भी यह दो खिलाड़ी लगातार मिनी गोल्फ को भारत के विभिन्न राज्यों में जाकर खेल कर और जीत कर आए हैं और इस वर्ष के अंत में स्वीडन में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के तरफ से दो रायपुर के 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
 
भारत के लिए मेडल लाने का पूरा प्रयास करूंगा : जयेश तिवारी
मिनी गोल्फ चयनित खिलाड़ी जयेश तिवारी ने कहा की लगातार मै कई विश्व वर्षों से मिनी गोल्फ खेलता रहा हूं और मैंने भारत के विभिन्न राज्यों में जाकर इस खेल को खेला है और कई राज्यों में अलग-अलग प्रतियोगिताओं में मैं विजय भी रहा हूं इस बार वर्ल्ड मिनी गोल्फ जो स्वीडन में खेला जाना है उसके लिए मुझे भारत की ओर से चयनित किया गया है|
 
इसके लिए मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं और भारत को मिनी गोल्फ में जीत दिलाने के लिए लगातार अपने खेल में सुधार कर रहा हूं इसके लिए मैं अपने परिवार एवं मेरे कोच का तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं और आने वाले समय में होने वाले वर्ल्ड मिनी गोल्फ मैं भारत के लिए मेडल लाने का पूरा प्रयास करूंगा।
Big Breaking: पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 5 निरीक्षकों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, लिस्ट में देखें कौन-किधर गया?

Big Breaking: पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 5 निरीक्षकों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, लिस्ट में देखें कौन-किधर गया?

 रायपुर: पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी की गई है. रायपुर में 5 निरीक्षकों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया गया है. इस सम्बन्ध में रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है.

देखें आदेश

प्रियंका गांधी जगदलपुर पहुंचीं

प्रियंका गांधी जगदलपुर पहुंचीं

 रायपुर। प्रियंका गांधी जगदलपुर पहुंच चुकी है. सीएम भूपेश बघेल ने स्वागत करते वीडियो ट्विटर में शेयर किया है. स्वागत के दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, सांसद राजीव शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलेजा, मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू समेत कई विधायक मौजूद थे.

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिला सम्मेलन में आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी।

मुख्यमंत्री बघेल सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों को चेक तथा सामग्री का वितरण भी करेंगे।

CG News : CM बघेल आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में ’भरोसे का सम्मेलन’ में होंगे शामिल, ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का करेंगे शुभारंभ

CG News : CM बघेल आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में ’भरोसे का सम्मेलन’ में होंगे शामिल, ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का करेंगे शुभारंभ

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ में ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत आदिवासी पर्व एवं त्यौहारों के गरिमामय आयोजन के लिए राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को अनुदान दिया जाएगा। योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल बस्तर संभाग की 1840 ग्राम पंचायतों को प्रथम किश्त के रूप में 5-5 हजार रूपए की राशि जारी करेंगे।

’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ के तहत अनुसूचित  क्षेत्र के ग्रामों में जनजातियों के उत्सवों, त्यौहारों के मेला, मड़ई, जात्रा पर्व, सरना पूजा, देवगुड़ी, नवाखाई, छेरछेरा, अक्ती, हरेली आदि उत्सवों, त्यौहारों, संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रति वर्ष 10,000 रूपए की अनुदान राशि दो किश्तों में जारी की जायेगी।

मुख्यमंत्री  बघेल ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज की संस्कृति और पर्वों की परम्परा के संरक्षण के लिए ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ की घोषणा की थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में इस योजना के लिए 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। यह योजना छत्तीसगढ़ के समस्त अनुसूचित क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति विकासखण्ड) में लागू होगी।

 

योजना के लिए नोडल एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत होंगे

मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि का उद्देश्य आदिवासियों के तीज त्यौहारों की संस्कृति एवं परम्परा को संरक्षित करना एवं इन त्यौहारों, उत्सवों को मूल स्वरूप में आगामी पीढ़ी को हस्तांतरण तथा सांस्कृतिक परम्पराओं का अभिलेखन करना है। योजना की इकाई ग्राम (गांव) होंगे। योजना के लिए नोडल एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत होंगे।

 

योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्तरीय शासी निकाय एवं अनुभाग स्तरीय शासी निकाय का गठन किया जाएगा। निकाय का स्वरूप निम्नानुसार होगा-

ग्राम स्तरीय शासी निकाय में संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच अध्यक्ष होंगे। गायता, पुजारी, सिरहा, गुनिया, बैगा सदस्य होंगे। ग्राम स्तरीय शासी निकाय में ग्राम के दो बुजुर्ग, दो महिला, ग्राम कोटवार, पटेल और ग्राम पंचायत के सचिव सदस्य होंगे।

जनपद स्तरीय शासी निकाय में अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व अध्यक्ष होंगे और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत इसके सदस्य सचिव होंगे। जनपद स्तरीय शासी निकाय में जनपद पंचायत के अध्यक्ष, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार सदस्य होंगे। ग्राम में कौन-कौन से त्यौहारों में इस राशि का उपयोग किया जाना है इसका निर्धारण ग्राम स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। जनपद स्तर पर इस योजना के क्रियान्वयन के निगरानी एवं समन्वय हेतु जनपद स्तरीय शासी निकाय उत्तरदायी होगा।

 आज छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, भरोसे का सम्मेलन में करेंगी शिरकत, जानिए कार्यक्रम की A2Z रूपरेखा

आज छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, भरोसे का सम्मेलन में करेंगी शिरकत, जानिए कार्यक्रम की A2Z रूपरेखा

  रायपुर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएँगी. वे भरोसे का सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी. सीएम भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. सीएम दिल्ली से सीधे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

 

केंद्र सरकार के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन में पिछड़ा उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व, जानिए क्या है वजह..?

केंद्र सरकार के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन में पिछड़ा उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व, जानिए क्या है वजह..?

 देवभोग। भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 6 माह पहले देश भर के अभ्यारण्य में प्रबंधन प्रभावशिलता मूल्यांकन करना शुरू किया था। इस मूल्यांकन में वन्य प्राणियों के रहवास, वन, पर्यावरण, प्राप्त आबंटन से योजनाओं का सही क्रियान्वयन के अलावा विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी लगभग 50 बिंदुओ को मापदंड का आधार बनाया गया था। मूल्यांकन को 4 केटेगिरी में रखा गया था, इनमे से उदंती सीतानदी अभ्यारण्य 56.82 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरे केटेगरी यानी स्वच्छता श्रेणी में ही अपना स्थान बना पाया है।

देश के 53 टाइगर रिजर्व में 48 वां स्थान..!

भारत भर में कुल 53 टाईगर रिजर्व फारेस्ट हैं, इनमे से इस अभ्यारण्य ने 48 वा स्थान प्राप्त किया है। उदंती सीतानदी अभ्यारण्य के उपनिदेशक ने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद सर्वे में बताई गई उपलब्धि के बाद मिल रही प्रतिक्रिया से लग रहा था कि रेटिंग टॉप 40 में रहेगी, लेकिन यह परिणाम हमारे लिए निराशाजनक है। जैन ने कहा कि अकेले विभाग के बस में जितना हो सकता है हम उसे शत-प्रतिशत पूरा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमारे नियंत्रण से बाहर कुछ ऐसी गतिविधियां बीते कुछ सालों में बढ़ी, जिसके कारण हमारा रैंक घटा है।

वन्य प्राणियों के विचरण इलाके में होने वाली खेती व बढ़ी आबादी ने बिगाड़ा उदंती सीता नदी अभ्यारण्य का गणित।56.82 अंक अर्जित कर रैंकिंग में 48वा स्थान किया हासिल।टाईगर रिजर्व में केवल दो बाघ पर ट्रेप कैमरे में केवल एक दिख रहा,दूसरा अक्टूबर 22 तक मौजूद था पर 1दिसंबर से ओडिसा के देब्रीगढ़ अभ्यारण्य को अपना नया ठिकाना बना लिया।

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन रैंकिंग घटने की जो मुख्य वजह बताई, वो इस प्रकार है :-

वन भूमि पर अवैध कब्ज़ा बना वन्य प्राणी विचरण में रोड़ा

प्रति 4 साल में होने वाले मूल्यांकन के रिपोर्ट में उदंती अभ्यारण्य में घटते वन व बढ़ती आबादी को लेकर चिंता जाहिर किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक 2008 के बाद अभ्यारण्य क्षेत्र के 8 परिक्षेत्र में 3992 परिवार को 6408.44 हेक्टेयर वन भूमि का अधिकार दिया जा चुका है। इंदागाव व तौरेंगा रेंज में गलत तरीके से काबिज 1233 परिवार का आवेदन भी निरस्त किया गया है, जो 3 हजार से भी ज्यादा रकबे पर काबिज हैं। 2014 के बाद काबिज करने वालो की संख्या में और इजाफा हुआ है, जिसने वन्य प्राणियों के विचरण, स्वच्छंदता पर खलल डालने का काम किया।


– वनभूमि पर हो रहा अतिक्रमण

कहां चले गए बाघ..?

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 2004 में उदंती अभ्यारण्य में 5 बाघ थे, 2014 के सर्वे में 3 बाघ की पुष्टि हुई थी। 2022 तक 2 बाघ की मौजूदगी बताई जा रही थी लेकिन उसमे से भी एक अक्तूबर 2022 में अपना रुख ओडिसा की ओर किया,और 1दिसंबर को सम्बलपुर जिले में मौजूद देब्रीगढ़ अभ्यारण्य को अपना नया ठिकाना बना लिया।

सिमटते वन के चलते बढ़ा मानव – वन्य प्राणी द्वंद

इलाके में शिकार करने के मामले भी सामने आते गए। वनो के कारण चारागाह की कमी, अवैध कब्जे के कारण पर्याप्त चारागाह चाह कर भी विकसित नही किया जा सका, इसी तरह धीरे धीरे चीतल, हिरण जैसे शाकाहारी वन्य प्राणियों की संख्या घटती गई। ये जीव बाघ, तेंदुए के आहार के प्रमुख स्रोत हैं, शाकाहारी प्राणियों की घटती संख्या ने मांसाहार प्रमुख वन्य प्राणी की संख्या को भी भारी प्रभावित किया। मूल्यांकन में पाया गया कि सिमटते वन मानव व वन्य प्राणी द्वंद की बड़ी वजह हैं। 10 साल पहले तक ओडिसा से आकर बाघ के एक जोड़े ने अभ्यारण्य में ठिकाना बनाया था जो शिकारियों के भेंट चढ़ गए। आए दिन जंगली जानवरों के शिकार व ग्रामीणों पर वन्य प्राणी के हमले को घटना होते रहती है।

– 31 अक्टूबर 2022 को बाघ को ओडिसा की ओर जाते ट्रेप किया गया था।

नक्सली गतिविधियो ने किया प्रभावित

अभ्यारण्य के घने जंगलों में 2010 के बाद से नक्सली गतिविधियां बढ़ गई। जिसके चलते अभ्यारण्य प्रशासन नाइट पेट्रोलिंग के अलावा दिन में अंदरूनी इलाके में पेट्रोलिंग नही कर पाती। उत्तर व दक्षिण अभयारण्य का मुख्यालय 60 किमी दूर मैनपुर में बसा हुआ है। रेंज अफसरों को निगरानी में आ रही दिक्कत को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी का तोड़ निकाल लिया। हाल ही में योजनाओं से लेकर प्रत्येक गतिविधियों की निगरानी सर्विलांस ड्रोन कैमरे से की जा रही है।जिसकी सीधी मॉनिटरिंग उपनिदेशक करते हैं।

– भीतर चलने वाले निर्माण कार्य का निरीक्षण करता अमला

राजस्व के मामले में पिछड़ा

मूल्यांकन का एक अहम बिंदु आमदनी भी है। संवेदनशील इलाका होनें के कारण यहां पर्यटकों की संख्या अचानक घट गई। हालांकि पिछले 1 साल में अभ्यारण्य प्रशासन ने झरने व अन्य मनोरम स्थलों को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत किया है। बोटिंग, ट्रेकिंग व जिप्सी सवारी की शुरुआत की है, जो आने वाले दिनों में अभ्यारण्य प्रशासन के लिए आमदनी का जरिया बनेगा। वरुण जैन ने बताया कि स्थानीय वन सुरक्षा समूह को काम दिया गया है, ताकि उनका लगाव वन्य जीवों से बना रहे, इसके आलावा कांगेरघाटी, बारनवापारा, अचानकमार की तर्ज पर उदंती अभ्यारण्य ने अपना एक यूट्यूब चैनल तैयार कर सोशल मीडिया में इको टूरिज्म का प्रचार शुरू किया है, जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला है। आने वाले समय में अगर इको टूरिज्म में इजाफा हुआ तो उदंती सीतानदी अभ्यारण्य का नाम भी देश के प्रमुख अभ्यारण्य की सूची में शुमार होगा।