CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा तापमान...

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा तापमान...

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के साथ तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया है। यहां नमी घटकर 36 प्रतिशत तक रह गई है। रात में उमस बनी हुईं है, जिससे लोग बेचैन हैं।

पूर्वानुमान है कि गुरुवार को भी मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होगा।
 बुधवार को दिनभर तेज धूप थी। गर्म हवा के थपेड़े भी चल रहे थे। गर्मी के कारण लोग पंखा, कूलर, एसी के सामने बैठे नजर आए।

मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान रायपुर 40.6, बिलासपुर पर 40.6, पेण्ड्रारोड में 38.6, अंबिकापुर में 27.9, जगदलपुर में 38.3, दुर्ग में 39.4 और कर राजनाँदगाँव में 40 रिकॉर्ड किया। सर्वाधिक तापमान में 44.8 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश में अब धीरे-धीरे रात भी रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस था।

भरोसे का सम्मेलन: सीएम भूपेश बघेल के साथ प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल

भरोसे का सम्मेलन: सीएम भूपेश बघेल के साथ प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार को लालबाग मैदान में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

इसमें शामिल होने बस्तर आ रही प्रिंयका वाड्रा गांधी को राज्य सरकार नक्सलवाद को पछाड़कर बस्तर में हो रहे विकास का प्रेजेंटेशन दिखाएगी। सम्मेलन में विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।

इस प्रदर्शनी में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बीते चार साल में बस्तर के विकास को तस्वीरों और माडल के माध्यम से दिखाया गया है। संभाग के सातों जिले सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर ने अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को फोकस किया है। सुकमा, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिलों में डेढ़ दशक तक नक्सल भय से बंद रहे लगभग 250 स्कूल अब खुल चुके हैं। इसे माडल और पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। स्कूलों को दोबारा किस तरह प्रारंभ किया, इसकी चरणबद्ध प्रक्रिया बताई गई है।

इसी तरह नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अंदरुनी क्षेत्रों तक सुरक्षा बलों के कैंप खोलने, सड़कों, पुलों का जाल बिछाने, बस्तर के हस्तशिल्पियों को बाजार उपलब्ध कराते हुए अधिकाधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने, मिलेट की खेती को बढ़ावा देने, बस्तर काफी, पपीता, चाय की खेती सहित विभिन्ना क्षेत्रों में मिल रही सफलता को प्रमुखता से बताया गया है। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है।

प्रियंका को दिखाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगाई गई विकास कार्यों की प्रदर्शनी में अधिकारी-कर्मचारी हर सवालों का जवाब देने के लिए उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शनी भरोसे का सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण होगी। प्रदर्शनी में एक ऐसा भी स्टाल लगाया गया है, जहां बीते 68 सालों में नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों के बस्तर प्रवास से जुड़ी तस्वीरों का प्रदर्शन किया गया है।

इस साल विधानसभा चुनाव होना है। बीते चार साल में यह अब तक का बस्तर में सबसे बड़ा सम्मेलन है। इसे कांग्रेस के चुनावी अभियान का शुभारंभ माना जा रहा है। सम्मेलन को भव्य बनाने सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है। एक लाख से अधिक भीड़ आने की संभावना जताई गई है।

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा चालान भुगतान के लिए यूपीआई आधारित क्यूआर बेस्ड भुगतान सुविधा की शुरूआत

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा चालान भुगतान के लिए यूपीआई आधारित क्यूआर बेस्ड भुगतान सुविधा की शुरूआत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा कोरोना काल में किए गए बड़े घोटाले का खुलासा किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि केन्द्र सरकार द्वारा कोविड महामारी के समय देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत, प्रतिमाह प्रत्येक सदस्य को 5 किलो ग्राम अतिरिक्त चावल की व्यवस्था की गई, जो कि माह अप्रैल 2020 से वर्तमान तक नियमित रूप से प्रचलन में है।

केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत, छत्तीसगढ़ में निवासरत गरीब परिवारों के लिए 11 लाख 53 हजार 380 क्विंटल प्रतिमाह चावल राज्य सरकार को आवंटित किया जा रहा है। इस प्रकार अप्रैल 2020 से दिसम्बर 2022 तक (कुल 33 माह) केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना अंतर्गत, राज्य सरकार को 3 करोड़ 80 लाख 61 हजार 540 क्विंटल चावल का अतिरिक्त आबंटन किया गया है एवं राज्य सरकार द्वारा माह अप्रैल 2020 से दिसम्बर 2022 तक गरीब परिवारों को इस योजना अंतर्गत मात्र 2 करोड़ 29 लाख 80 हजार 711 क्विंटल चावल वितरण किया गया है। इससे स्पष्ट है कि केन्द्र सरकार द्वारा गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत भेजे गए अतिरिक्त चावल में से राज्य सरकार ने 1 करोड़ 50 लाख 80 हजार 829 क्विंटल चावल का वितरण नहीं किया, जिसका वर्तमान में बाजार मूल्य ₹3400 प्रति क्विंटल के अनुसार लगभग 5 हजार 127 करोड़ रूपये है।

उन्होंने आगे लिखा है कि इस तरह राज्य सरकार द्वारा कुल 5 हजार 127 करोड़ रूपये की अनियमितता की गई है. अभी कुछ दिन पहले विकासखंड सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम के शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ का प्रतिनिधिमंडल मुझसे मिला था। जिसने उपरोक्त अनियमितता के संबंध में मुझे जानकारी दी। छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा इस अनियमितता की बात उजागर होने पर राज्य सरकार का खाद्य विभाग पूरे प्रदेश के राशन दुकान संचालकों को नोटिस देकर चांवल की मात्रा जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जिससे पूरे प्रदेश में राशन संचालक संघ में आक्रोश है एवं जिससे प्रदेश की पीडीएस व्यवस्था चौपट होती जा रही है। अतः आप से आग्रह है कि उपरोक्त विषय की जांच उच्च स्तरीय टीम से कराई जाए, जिससे प्रदेश की जनता को उसका अधिकार मिल सके।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस पत्र के उपरांत केंद्र सरकार द्वारा दिए गए चावल और राज्य सरकार द्वारा किए गए आवंटन के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं जिसमें 1 करोड़ 50 लाख 80 हजार 829 क्विंटल चावल की अनियमितता स्पष्ट दिखाई दे रही है।

छत्तीसगढ़ में 5127 करोड़ का चावल घोटाला, रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री से की जांच की मांग

छत्तीसगढ़ में 5127 करोड़ का चावल घोटाला, रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री से की जांच की मांग

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा कोरोना काल में किए गए बड़े घोटाले का खुलासा किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि केन्द्र सरकार द्वारा कोविड महामारी के समय देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत, प्रतिमाह प्रत्येक सदस्य को 5 किलो ग्राम अतिरिक्त चावल की व्यवस्था की गई, जो कि माह अप्रैल 2020 से वर्तमान तक नियमित रूप से प्रचलन में है।

केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत, छत्तीसगढ़ में निवासरत गरीब परिवारों के लिए 11 लाख 53 हजार 380 क्विंटल प्रतिमाह चावल राज्य सरकार को आवंटित किया जा रहा है। इस प्रकार अप्रैल 2020 से दिसम्बर 2022 तक (कुल 33 माह) केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना अंतर्गत, राज्य सरकार को 3 करोड़ 80 लाख 61 हजार 540 क्विंटल चावल का अतिरिक्त आबंटन किया गया है एवं राज्य सरकार द्वारा माह अप्रैल 2020 से दिसम्बर 2022 तक गरीब परिवारों को इस योजना अंतर्गत मात्र 2 करोड़ 29 लाख 80 हजार 711 क्विंटल चावल वितरण किया गया है। इससे स्पष्ट है कि केन्द्र सरकार द्वारा गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत भेजे गए अतिरिक्त चावल में से राज्य सरकार ने 1 करोड़ 50 लाख 80 हजार 829 क्विंटल चावल का वितरण नहीं किया, जिसका वर्तमान में बाजार मूल्य ₹3400 प्रति क्विंटल के अनुसार लगभग 5 हजार 127 करोड़ रूपये है।

उन्होंने आगे लिखा है कि इस तरह राज्य सरकार द्वारा कुल 5 हजार 127 करोड़ रूपये की अनियमितता की गई है. अभी कुछ दिन पहले विकासखंड सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम के शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ का प्रतिनिधिमंडल मुझसे मिला था। जिसने उपरोक्त अनियमितता के संबंध में मुझे जानकारी दी। छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा इस अनियमितता की बात उजागर होने पर राज्य सरकार का खाद्य विभाग पूरे प्रदेश के राशन दुकान संचालकों को नोटिस देकर चांवल की मात्रा जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जिससे पूरे प्रदेश में राशन संचालक संघ में आक्रोश है एवं जिससे प्रदेश की पीडीएस व्यवस्था चौपट होती जा रही है। अतः आप से आग्रह है कि उपरोक्त विषय की जांच उच्च स्तरीय टीम से कराई जाए, जिससे प्रदेश की जनता को उसका अधिकार मिल सके।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस पत्र के उपरांत केंद्र सरकार द्वारा दिए गए चावल और राज्य सरकार द्वारा किए गए आवंटन के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं जिसमें 1 करोड़ 50 लाख 80 हजार 829 क्विंटल चावल की अनियमितता स्पष्ट दिखाई दे रही है।

सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान बीजेपी ने सभी जिलों के लिए जारी की मुख्य अतिथियों की सूची

सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान बीजेपी ने सभी जिलों के लिए जारी की मुख्य अतिथियों की सूची

 रायपुरः भारतीय जनता पार्टी पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ में भी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। इसके तहत 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के लिए पूरे प्रदेश के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

भाजपा की तरफ से सभी जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जारी लिस्ट के अनुसार पूर्व सीएम डाॉ.रमन सिंह बस्तर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे जबकि बीजेपी अध्यक्ष बिलासपुर में और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। अन्य जिलों में बीजेपे के जिन नेताओं और सांसदों को जिम्मा दिया गया है उसकी सूची इस प्रकार है।

CG News : व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करना शिक्षकों को पड़ा भारी, DEO ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

CG News : व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करना शिक्षकों को पड़ा भारी, DEO ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

 कवर्धा। CG News : शिक्षकों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब विभाग की कड़ी नजर है। पिछले दिनों एक शिक्षक को सोशल मीडिया में पोस्ट पर सस्पेंशन आदेश झेलना पड़ा था, अब चार शिक्षकों को सोशल मीडिया पोस्ट पर शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। दरअसल आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण के पंडरिया व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षकों ने अनर्गल टिप्पणी की थी। इस मामले में डीईओ कवर्धा ने चार शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

जिन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें विवेक श्रीवास, शासकीय प्राथमिक शाला कोदवा कला, लिखेश्वरी सिन्हा, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला सौहामालगी, खिलेश्वरी शांडिल्य, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला पाढ़ी और आशीष मिश्रा, शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोढ़ा को तलब किया है।

केंद्र ने की छत्तीसगढ़ के 3 आकांक्षी जिलों के लिए कें IAS अधिकारियों की नियुक्ति, देखें आदेश

केंद्र ने की छत्तीसगढ़ के 3 आकांक्षी जिलों के लिए कें IAS अधिकारियों की नियुक्ति, देखें आदेश

 रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के तीन आकांक्षी जिलों के लिए आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की है। तत्संबंध में 3 अधिकारीयों के जिले भी निर्धारित हैं। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के आकांक्षी जिलों के लिए प्रभारी अफसरों की नियुक्ति की है।

इनमें बस्तर, कोरबा और राजनांदगांव शामिल हैं. छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारियों मुकेश बंसल, रजत कुमार और डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी को जिम्मेदारी दी गई है.

 

CG BREAKING : CM भूपेश ने दी बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई बिजली

CG BREAKING : CM भूपेश ने दी बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई बिजली

 रायपुर : CG BREAKING : राज्य सरकार ने लोगो को बड़ी राहत दी है छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन (Chhattisgarh State Power Distribution) कंपनी द्वारा इस वर्ष 2023 में लगातार दूसरी बार वीसीए में कमी के कारण बिजली की दरें कम की गई हैं. अप्रैल-मई के आगामी बिजली बिल में वीसीए (वेरिएबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट) 43 पैसे प्रति यूनिट लगेगा. इसके पहले फरवरी-मार्च के लिए वीसीए को 1.10 से घटा कर 78 पैसे प्रति यूनिट किया गया था. इस तरह प्रदेश में बिजली की दरें दो बार में कुलमिलाकर 67 पैसे प्रति यूनिट सस्ती हो गई हैं.

गौरतलब है कि एक तरफ इस वर्ष राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जहां विद्युत टैरिफ में किसी तरह की वृद्धि नहीं की है, वहीं दूसरी ओर वीसीए चार्ज भी कम हो गया है. इससे विद्युत उपभोक्ताओं को पर्याप्त राहत मिलेगी. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग व्दारा अधिसूचित बहुवर्षीय टैरिफ सिद्धांतों के अनुरूप विनियम 2021 की कंडिका-93 में निहित प्रावधानों के अनुपालन में वर्ष 2022-23 के व्दैमासिक अवधि अर्थात् अप्रैल-मई 2023 के दौरान वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट का निर्धारण किया गया है. जिसके तहत वीसीए चार्ज 43 पैसे प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है. यह फरवरी-मार्च 23 के बिल में 78 पैसे तथा दिसंबर 22-जनवरी 23 के बिल में 1.10 पैसे प्रति यूनिट था. इस तरह दो बार में बिजली की दरों में 67 पैसे प्रति यूनिट की कमी आई है.

CG BREAKING :  वीसीए चार्ज छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी व्दारा क्रय की गई बिजली की लागत के आधार पर तय होती है. छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा संयंत्र छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी से क्रय की गई बिजली सस्ती दर पर मिली है, जिसमें आयोग व्दारा निर्धारित लागत की तुलना में 34.93 करोड़ एवं जल व सौर स्त्रोतों से 10.13 करोड़ रुपए सस्ती बिजली मिली है, जबकि एनटीपीसी से विद्युत नियामक आयोग द्वारा अनुमोदित दर की तुलना में 288 करोड़ रुपए की अधिक देने पड़ रहे हैं.

विद्युत उत्पादन हेतु कोयला एवं तेल की आवश्यकता मुख्य रूप से ईंधन के रूप में विद्युत गृहों में होती है. इन दोनों प्रमुख घटकों की कीमत बाजार मूल्य के अनुरूप प्रत्येक दो माह में घटती-बढ़ती रहती है.

भूपेश ने कहा बीजेपी नेताओं की बेटियां शादी करे तो लव, बाकि करें तो जिहाद !

भूपेश ने कहा बीजेपी नेताओं की बेटियां शादी करे तो लव, बाकि करें तो जिहाद !

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओं और उनकी बेटियों पर लव-जिहाद मामले में सीधा कटाक्ष किया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान लव जिहाद के सवाल पर सीएम श्री बघेल भाजपा पर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की बेटियां शादी करें तो लव, बाकी करें तो जिहाद। हालाँकि उन्होंने स्पष्ट नाम लेकर उन बीजेपी नेताओं के नाम उजागर नहीं किये जिनकी बेटियां ऐसे लव मरीज की हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा के बिरनपुर मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा​ कि, बिरनपुर की घटना दुखद है, लेकिन इसको लेकर भाजपा राजनीतिक रोटी सेंक रही हैं। इस मामले में भाजपा नेता भीड़ के साथ सीधे गांव पहुंच गए। यहां भाजपाइयों का साहू परिवार का दुख कम करना उद्देश्य नहीं, बल्कि राजनीतिक रोटी सेंकना था।

CM भूपेश बोले Ex CM रमन ने राज्य को पीछे धकेल दिया

पत्रकारों से चर्चा के दौरान लव जिहाद के सवाल पर सीएम बघेल भाजपा पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि, भाजपा नेताओं की बेटियां शादी करें तो लव, बाकी करें तो जिहाद। भाजपा के प्रदेश के सबसे बड़े नेता की बेटी कहाँ है ये पूछना चाहिए। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने पिछले 15 साल में प्रदेश को बहुत पीछे धकेल दिया।

ED पर प्रताड़ना का आरोप : 3 और लोग हाईकोर्ट की शरण में

ED पर प्रताड़ना का आरोप : 3 और लोग हाईकोर्ट की शरण में

 बिलासपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऊपर प्रताड़ना के आरोप काम नहीं हो रहे हैं। ईडी के खिलाफ तीन और लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस प्रकरण पर सुनवाई 17 तारीख को चीफ जस्टिस की पीठ करेगी।

पूछताछ के नाम पर प्रताड़ना का आरोप

हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता पिंकी सिंह, नितेश पुरोहित और अभिषेक सिंह ने अलग-अलग याचिका दायर कर ईडी पर आरोप लगाए हैं। याचिकाकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई को दोषपूर्ण और अवैध करार देते हुए कहा है कि उनके यहां ED ने सीधे रेड नहीं की थी, लेकिन उन्हें पूछताछ के लिए बुलाकर प्रताड़ित किया गया।

17 को होगी सुनवाई

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस संजय के. अग्रवाल की पीठ में 17 तारीख को क्रिमिनल रिट याचिका के रूप में सुनवाई होगी। तीनों की तरफ से पूर्व उप महाधिवक्ता मतीन सिद्दीकी सहित अलग-अलग वकील पैरवी कर रहे हैं।

ढेबर परिवार के हैं इसलिए छापेमारी

हाई कोर्ट में रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई हनीफ ढेबर ने भी याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि ईडी ने समंस और वारंट जारी किए बिना छापेमारी की। हनीफ ढेबर ने ईडी की कार्रवाई को अवैध करार देते हुए कहा कि उनके निवास पर छापेमारी का एकमात्र कारण ढेबर परिवार से रिश्तेदारी है। ईडी की कार्रवाई न सिर्फ दूषित है बल्कि उनके मौलिक अधिकारों का हनन हुआ है। कोर्ट ने याचिका को सिविल रिट अथवा क्रिमनल रिट याचिका के रूप में सुनवाई के लिए आदेश सुरक्षित रखा है

घर में मिली युवती की दो दिन पुरानी लाश मामले में पुलिस का खुलासा, ऐसे हुई थी मौत…

घर में मिली युवती की दो दिन पुरानी लाश मामले में पुलिस का खुलासा, ऐसे हुई थी मौत…

 रायपुर। राजधानी के लालपुर काली नगर में मंगलवार को मकान में युवती की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि युवती की हत्या नहीं हुई थी बल्कि उसने खुद आत्महत्या की थी। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

लालपुर इलाके में किराए के मकान में युवती बसंती यादव (उम्र 30) 7 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में युवक के साथ रहती थी। जिसकी मंगलवार को उसके घर में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। अब पुलिस ने माले का खुलासा करते हुए कहा कि युवती ने प्रेमी से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। इस मामले का खुलासा पुलिस को कमरे से मिली डायरी से हुआ। डायरी साल 2020 की बताई जा रही है। इसमें युवती और युवक प्रेम के रिश्ते में कैसे बंधे थे इसका भी जिक्र है। युवती के आत्महत्या के बाद भी युवक 2 दिनों तक उसकी लाश के साथ घर में रह रहा था।

ये है मामला
महासमुंद निवासी मृतिका बसंती यादव की कल रायपुर में किराए के मकान में लाश मिली थी। वहीं युवती के शव के पास से पुलिस ने गोपी निषाद नाम के युवक को हिरासत में लिया था। मामले में पुलिस युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा कर जांच में जुटी हुई थी। जिसके बाद 48 घंटे में ही मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।

CG ACCIDENT NEWS : रोड रोलर पलटने से नीचे दबा ऑपरेटर, मौके पर हुई मौत

CG ACCIDENT NEWS : रोड रोलर पलटने से नीचे दबा ऑपरेटर, मौके पर हुई मौत

कोरबा। CG ACCIDENT NEWS : जिले के पाली थाना क्षेत्र के सिल्ली गांव के पास सड़क के किनारे मिट्टी लेबल कर रहा रोड रोलर अचानक पलट गया। हादसे में रोड रोलर का ऑपरेटर उसके नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम रघु सिंह (45 वर्ष) था, जो मूल रूप से बिहार के रोहतक जिले का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा निवासी कन्हैयालाल अग्रवाल सड़क समतलीकरण का काम करवा रहा था। रोड रोलर चालक रघु सिंह हर दिन की तरह सड़क की लेबलिंग का काम कर रहा था, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना कंपनी के कर्मचारियों-अधिकारियों को दी गई। मौके पर अधिकारियों के साथ ही पाली थाना पुलिस भी पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद रोड रोलर चालक को वाहन के नीचे से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया।

पाली थाना प्रभारी राजू श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक रघु सिंह बिहार का रहने वाला था, जो कन्हैयालाल अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी में पिछले कई सालों से काम कर रहा था। फिलहाल उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो कोरबा के लिए रवाना हो चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है।

अग्रसेन महाविद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न

अग्रसेन महाविद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न

डॉ व्ही के अग्रवाल अध्यक्ष, अमित सचिव तो अजय बने कोषाध्यक्ष

रायपुर। पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव आज दिनांक 12 अप्रैल 2023 को छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल एवं सचिव डॉक्टर जेपी अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसमें डॉ व्ही के अग्रवाल अध्यक्ष, श्री सी के अग्रवाल (चुन्नू भैया) उपाध्यक्ष,  अमित कुमार अग्रवाल सचिव,  अजय दानी जी कोषाध्यक्ष एवं डॉक्टर रविंद्र अग्रवाल सहसचिव के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनका कार्यकाल 5 वर्षों का होगा। चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ राजेश अग्रवाल सचिव छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज गुढ़ियारी इकाई उपस्थित रहे।
उपरोक्त चुनाव प्रक्रिया में समिति के मधुलिका अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, कौशलेंद्र अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, रामपाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, शंकर हरी अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। डॉ व्हीके अग्रवाल ने कॉलेज संचालन के लिए अपने विजन को बताया, अमित अग्रवाल ने कहा कि समिति ने जो दायित्व उन्हें दिया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
 अंत में समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री शंकर हरी अग्रवाल जी ने निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर खुशी व्यक्त की और सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
CG NEWS : प्रदेश में इतने से ज्यादा युवा कर चुके है बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन

CG NEWS : प्रदेश में इतने से ज्यादा युवा कर चुके है बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन

 रायपुर : इस वर्ष बजट सत्र के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ते का एलान किया था। जिसके बाद 1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ते देने का सिलसिला शुरूहो गया है। प्रदेश में अब तक 50 हजार से ज्यादा युवा बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन कर चुके है। बेरोजगारी भत्ते के लिए आनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं की संख्या प्रदेशभर में 50 हजार के पार हो चुकी है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना बेरोजगारी भत्ते के लिए एक अप्रैल से आनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई थी।

कौशल विकास और रोजगार विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हर दिन 5000 के करीब युवा आनलाइन आवेदन कर रहे हैं। आनलाइन आवेदनों के बाद आवेदनों की आफलाइन स्क्रूटनी के लिए अभ्यर्थियों को अपने क्षेत्र के नगरीय निकाय,जनपद या पंचायतों में सत्यापन कराना है। इसके बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ते की पात्रता होगी।

अधिकारियों का कहना है कि बेरोजगारी भत्ते के लिए कभी भी आवेदन किया जा सकता है, वहीं पोर्टल के लिए भी समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है। अभ्यर्थी घर बैठे आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बेरोजगारी भत्ते के लिए सरकार ने अलग-अलग नियम लागू किए हैं।

प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या पर गौर करें तो इनकी संख्या 18 लाख के करीब बताई जा रही है। यह आंकड़े रोजगार विभाग से प्राप्त संख्या के आधार पर हैं। इनमें से पंजीकृत बेरोजगार निजी फर्मों में भी कार्यरत हैं,जबकि बेरोजगारी भत्ते के लिए निजी फर्मों में काम करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

नियमितिकरण की मांग को लेकर 18 से 20 अप्रैल तक प्रदेशभर के कोटवारों का प्रदर्शन

नियमितिकरण की मांग को लेकर 18 से 20 अप्रैल तक प्रदेशभर के कोटवारों का प्रदर्शन

 रायपुर। नियमितीकरण और भूमि राजस्व कानून में सुधार की मांग को लेकर राजधानी में एक बार फिर कोटवार बड़े प्रदर्शन की तैयारी में हैं। 18 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक नवा रायपुर में प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई। सोमवार को इस प्रदर्शन को लेकर बैठक करने प्रदेशभर के सैकड़ों कोटवार संघ के सदस्य और पदाधिकारी पहुंचे थे।

छत्तीसगढ़ कोटवार एसोसिएशन की प्रमुख मांग है कि प्रदेश भर के करीब 16 हजार कोटवारों को नियमित किया जाए और राजस्व विभाग में उनका संविलियन किया जाए। इसके अलावा दूसरी मांग है कि भू-राजस्व कानून की कुछ धाराओं में संशोधन कर राजा-महाराजाओं द्वारा उन्हें दी गई जमीन पर फिर से भूस्वामी का हक दिया जाए, जिससे हम अपनी जिंदगी गुजर-बसर कर सकें।

कोटवार संघ प्रदेश अध्यक्ष प्रेम किशोर बाघ ने कहा कि आजादी के पहले राजा-महाराजाओं ने गांव की सेवा करने के बदले कोटवारों को जमीनें दी थीं, जिससे वे अपना भरण-पोषण करते थे। सरकार ने उन जमीनों को वापस अधिग्रहित कर लिया और शासकीय बना दिया, जिससे वे जमीन से वंचित हो गए। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री ने कोटवारों के प्रांतीय सम्मेलन में वादा किया था कि जल्द ही वे उनकी जमीन वापस लौटा देंगे, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि कांग्रेस की सरकार बने 4 साल बीत चुके हैं।

Breaking News : महोरा एनीकट में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस….

Breaking News : महोरा एनीकट में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस….

 सूरजपुर। Breaking News : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें मोहरा एनीकेट रामनगर में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में जुटी गई है। सूरजपुर के रामनगर का मामला।

जानकारी के अनुसार एक युवक की लास माइन से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक का नाम मनीष विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी विश्रामपुर जेमकू कॉलोनी का निवासी था। पुलिस ने बताया कि यह घटना कल शाम की है सूचना मिलते ही पहुंची लेकिन देर रात होने की वजह से शव को बाहर नहीं निकाला गया। पुलिस बुधवार सुबह गोताखोर की सहायता से शव को निकाला गया। पुलिस ने शव की पहचान कर कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। इस दौरान बिश्रामपुर थाना प्रभारी के डी बनर्जी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद थे।

CG NEWS : बेमेतरा हिंसा पर सीएम बघेल ने बीजेपी पर किया तीखा प्रहार, कहा – जैसे जैसे चुनाव आएगा, भाजपा ऐसे और हथकंडे अपनाएगी

CG NEWS : बेमेतरा हिंसा पर सीएम बघेल ने बीजेपी पर किया तीखा प्रहार, कहा – जैसे जैसे चुनाव आएगा, भाजपा ऐसे और हथकंडे अपनाएगी

 रायपुर। CG NEWS : बेमेतरा जिले के साजा ब्लाक के बिरनपुर गांव में हिंसा के बाद दो समुदायों में तनाव को लेकर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है।

सीएम बघेल ने कहा, भाजपा का इन मामलों में स्टैंड अलग-अलग है। जशपुर के लिए इन्होंने जांच कमेटी गठित की, लेकिन बिरनपुर गांव के लिए जांच कमेटी गठित नहीं की। बिरनपुर में भाजपा ने आग में पेट्रोल डालने का काम किया है। भाजपा की मंशा शांति बनाने की नहीं, अपना उल्लू सीधा करने की थी, हमारी सरकार ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी है। छत्‍तीसगढ़ में कानून का राज है। कानून से बड़ा कोई नहीं है। जिसके खिलाफ भी सबूत मिलेंगे, कार्रवाई होगी। सीएम ने कहा, जैसे जैसे चुनाव आएगा, भाजपा ऐसे और हथकंडे अपनाएगी। भाजपा की सोच समाज में विद्वेष फैलाकर सत्ता हासिल करना है।

CG NEWS : तालाब में तैरती मिली आरक्षक की लाश, हत्या या आत्महत्या के जांच में जुटी पुलिस….

CG NEWS : तालाब में तैरती मिली आरक्षक की लाश, हत्या या आत्महत्या के जांच में जुटी पुलिस….

 दुर्ग। CG NEWS : जिले में एक आरक्षक की तालाब में लाश मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। उसके पास मिले आईकार्ड से उसकी पहचान अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई है। कॉन्स्टेबल की मौत हत्या या कोई अन्य कारण है इसकी जांच जारी है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम 5 बजे के करीब पुलिस लाइन के पीछे स्थित तालाब में किसी ने एक युवक की लाश तैरते हुए देखा। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव की जांच की गई तो जेब से पुलिस विभाग का आई कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान आरक्षक 0894 अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई। वो दुर्ग एसपी ऑफिस में पदस्थ था।आरक्षक की मौत कैसे हुई? उसका शव तालाब में कैसे आया? इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए पुलिस आरक्षक के पास मिले मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

साथ उसके परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।दुर्ग पुलिस का कहना है कि उन्होंने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आरक्षक की मौत कैसे हुई। उसकी हत्या करके तालाब में फेंका गया या किसी और कारण से उसकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है। इस तरह एक जवान की लाश तालाब में तैरती हुई मिलने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोग हत्या की बात कह रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये खुदकुशी या किसी अन्य कारण से भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस बारे में कुछ भी साफ जवाब नहीं दे रही है।

ACCIDENT NEWS : बोलेरो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर….

ACCIDENT NEWS : बोलेरो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर….

 कोरबा। ACCIDENT NEWS : जिले के बांगो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है यहां बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। दोनों युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया था।

बता दें कि बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि सोमवार देर रात बाइक सवार 2 युवक कोरबा से बांगो की तरफ जा रहे थे। वे बांगो थाने से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि मुख्य मार्ग पर बोलेरो क्रमांक सीजी 12 एएल 5380 ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक बाइक से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक 27 वर्षीय बलवीर गिरी की मौत अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं गाड़ी के पीछे बैठा युवक राजकपूर मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक बलवीर गिरी बांगो बावा पारा का रहने वाला था।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल रवाना किया, वहीं मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।​​​​​​​ बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

 
 
BREAKING NEWS : इस दिन भारत सरकार ने अवकाश घोषित किया, राजपत्र में हुआ प्रकाशित, जाने वजह

BREAKING NEWS : इस दिन भारत सरकार ने अवकाश घोषित किया, राजपत्र में हुआ प्रकाशित, जाने वजह

  रायपुर। भारत सरकार ने संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर अवकाश घोषित किया है। इसे राजपत्र में आज की तारीख में प्रकाशित किया गया है। बता दें, आंबेडकर जयंती को छुट्टी जरूर रहती है। मगर सरकारी कैलेंडर में इसकी छुट्टी का उल्लेख नहीं होता। आंबेडकर जयंती के दो-तीन दिन पहले केंद्र सरकार अवकाश घोषित करता है।

हालांकि, 2021 में एक हफ्ते पहले छुट्टी की घोषणा की गई थी। उसे बंगाल चुनाव से जोड़कर देखा गया था। पिछले साल 2022 में 11 अप्रैल को अवकाश का ऐलान किया गया था। मोदी सरकार ने केंद्र की सत्ता संभालने के बाद 2015 से आंबेडकर जयंती को अवकाश प्रारंभ किया। उससे पहले छुट्टी नहीं होती थी। मगर इसे सरकारी छुट्टी में शामिल नहीं किया गया है। हर साल भारत सरकार स्पेशल आर्डर निकाल छुट्टी की घोषणा करती है। इसलिए सरकारी कैलेंडर में इसका उल्लेख नहीं होता। आंबेडकर जयंती सार्वजनिक अवकाश होता है। लिहाजा, केंद्र और राज्य के सारे संस्थानों में छुट्टियां रहती हैं।

Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब बढ़ेगी गर्मी, 40 डिग्री पहुंचा राजधानी का तापमान….

Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब बढ़ेगी गर्मी, 40 डिग्री पहुंचा राजधानी का तापमान….

 रायपुर। Weather Update : छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलने से मौसम का मिजाज भी बदल गया है, और नम हवाओं का आना थम गया है और गर्म हवाएं चलने लगी है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की दिशा अब उत्तर पश्चिम हो गई है और इससे मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। हवा की दिशा बदलने के कारण दोपहर में उमस बढ़ गई है, साथ ही नम हवाओं के स्थान पर गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई है।

प्रदेश भर में एआरजी सारंगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अब हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो गई है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 20 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। 20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। इस वर्ष दस सालों में मार्च का महीना सबसे कम तपाने वाला है।

CG CORONA NEWS : राज्य में कोरोना विस्फोट, बालक आश्रम में 18 बच्चों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

CG CORONA NEWS : राज्य में कोरोना विस्फोट, बालक आश्रम में 18 बच्चों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

 बीजापुर। बीजापुर मे कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिले के दो बालक आश्रमों से 18 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने से शिक्षा विभाग व ईलाके मे हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि भैरमगढ़ के बी एम ओ नें एक टीम भेज कर आश्रम के 89 बच्चों में 89 बच्चों के सैम्पलों की जांच कराई गई थी।

इसमें 18 बच्चों में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भैरमगढ़ ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी संदीप कश्यप ने बताया कि हिंगुम और छोटेपल्ली में स्थित बालक आश्रम के 18 बच्चों की एंटीजेन टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में क्वारंटाइन किया गया है। एक साथ 18 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

CG News : मुख्यमंत्री बघेल बस्तर को देंगे 129 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, चित्रकोट जलप्रपात में लाईट एवं साउण्ड शो, 7 नल-जल योजना सहित विभिन्न कार्यों का होगा भूमिपूजन

CG News : मुख्यमंत्री बघेल बस्तर को देंगे 129 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, चित्रकोट जलप्रपात में लाईट एवं साउण्ड शो, 7 नल-जल योजना सहित विभिन्न कार्यों का होगा भूमिपूजन

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने 13 अप्रैल को बस्तर जिले में प्रवास के दौरान लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  बघेल चित्रकोट जलप्रपात में लाईट एवं साउण्ड शो का भी भूमिपूजन करेंगे। लाईट एवं साउण्ड शो के लिए 9 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री जिन नए 15 कार्यो का लोकार्पण करेंगे इनमें मुख्य रूप से बस्तर जिले विभिन्न स्थानों पर 61 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से 12 नए सड़कों तथा बामनपारा से रंधारीरासपारा मेें स्लेब कलवर्ट और जिला मुख्यालय के समीप धान खरीदी केन्द्र सरगीपाल और सोनारपाल में 26 लाख रूपए की लागत से 500 मैट्रिक क्षमता के गोदाम सह चबुतरा शामिल है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन शामिल

मुख्यमंत्री 34 नए कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें 12 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से धनपूंजी से टिकरीपदर तिरिया (जगदलपुर), बारदा से बेलपुटी (बकावण्ड), गनुपर-जाटनपाल-गुटीगुड़ा पारा (बस्तर), मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण, 18 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से 6 सड़कों, 87 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से जगदलपुर, करपाावण्ड, लोहण्डीगुड़ा, बास्तानार, बस्तर, तोकापाल, दरभा छात्रावास में 16 अतिरिक्त कक्ष और नगर पंचायत बस्तर, करंदोला, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन शामिल है।

जगदलपुर के सिटी ग्राउण्ड में चारदीवारी ग्रील एवं सम्पवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन

इसी प्रकार समभनपुरी में अनुसूचित जनजाति कन्या क्रीडा परिसर भवन, 1 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से लोहंडीगुडा, टाकरागुड़ा और उसड़ीबेड़ा और धुरागांव बड़ाजी में उद्वहन सिंचाई योजना का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा 15 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बड़ेबादाम, छोटेबादाम, शासनकचोरा, अटपहरी सेमरा, बास्तानार बड़ेकिलेपाल-01, 02 एवं 03 में एकल ग्राम नल-जल प्रदाय योजना और मंगनपुर में रेट्रोफिटिंग नल-जल प्रदाय योजना, जगदलपुर के सिटी ग्राउण्ड में चारदीवारी ग्रील एवं सम्पवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा।

Priyanka Gandhi Bastar Visit: कल बस्तर आएंगी प्रियंका गांधी, मातृ शक्ति के नाम होगा कांग्रेस का सम्मेलन

Priyanka Gandhi Bastar Visit: कल बस्तर आएंगी प्रियंका गांधी, मातृ शक्ति के नाम होगा कांग्रेस का सम्मेलन

 रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर हैं . अपनी यात्रा के दौरान गांधी एक जनसभा और एक भव्य महिला संगोष्ठी को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी के तीन महासचिवों को प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है और वह बस्तर की महिलाओं में खुद के लिए खड़े होने की ताकत पैदा करेंगी।

पार्टी लोगों को “मोदी सरकार की विफलताओं” के बारे में बताएगी

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई भी नुक्कड़ और चौपाल बैठकों के माध्यम से राज्य के दूरदराज के गांवों तक पहुंचने की योजना बना रही है, जिसमें पार्टी लोगों को “मोदी सरकार की विफलताओं” के बारे में बताएगी। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा कि पार्टी ने गांवों के कोने-कोने तक पहुंचने का फैसला किया है और लोगों को उनकी विफलताओं के बारे में बताने और उनकी तानाशाही को उजागर करने का फैसला किया है।

CG News : CM Baghel आज बिल्हा और बोरई दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CG News : CM Baghel आज बिल्हा और बोरई दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल( CM baghel) आज प्रदेश के दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम भूपेश बघेल सुबह 11:30 बजे रायपुर  ( raipur)से रवाना होकर दोपहर 12:10 बजे बिल्हा विकासखंड के ग्राम अकलतरी पहुंचेंगे। सीएम बघेल यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद सीएम भूपेश बघेल बिल्हा से रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे दुर्ग जिले के ग्राम बोरई पहुंचेंगे। यहां भी सीएम एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद सीएम भूपेश बघेल दोपहर 2:30 बजे वापस रायपुर लौटेंगे।