CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को मारी ठोकर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, महिला गंभीर

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को मारी ठोकर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, महिला गंभीर

 बलौदाबाजार। ACCIDENT NEWS : जिले में भीषण सड़क हादसा होने की खबर आ रही है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया. इस हादसे में मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल है.इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को चपेट में ले लिया है. हादसे में युवक की मौत हो गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ्तार ट्रक अंबुजा सीमेंट के मुख्य मार्ग स्थित दीवार में जा घुसा।

CG Weather Update: द्रोणिका का प्रभाव, प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, छाए बादल, आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

CG Weather Update: द्रोणिका का प्रभाव, प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, छाए बादल, आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

 रायपुर। CG Weather Update : प्रैल का पहला पूरा हफ्ता अलग-अलग द्रोणिकाओं के असर से ठंडा गुजरा ही था कि रविवार को एक और द्रोणिका के असर से फिर काफी नमी अा गई। अब मध्य भारत से दक्षिण तक एक और द्रोणिका बन गई है, जिसके असर से रविवार ( sunday)को तड़के रायपुर समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई और दिनभर बादल रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक द्रोणिका केरल से विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश के वातावरण के निम्न स्तर पर काफी मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है, जिससे आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है।

Chhattisgarh Band : छतीसगढ़ बंद का दिख रहा असर, बाजार में पसरा सन्नाटा, राजधानी के कई स्कूलों में आज छुट्टी घोषित, सुरक्षा बल तैनात

Chhattisgarh Band : छतीसगढ़ बंद का दिख रहा असर, बाजार में पसरा सन्नाटा, राजधानी के कई स्कूलों में आज छुट्टी घोषित, सुरक्षा बल तैनात

 रायपुर। विहिप और बजरंग दल के छतीसगढ़ बंद के तहत राजधानी में सामान्य स्थिति बनाए रखने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात  है।शहर के कई संवेदनशील इलाकों में सुबह से ही अतिरिक्त सुरक्षा बल बीती रात से ही तैनात किया गया है। सब्जी मार्केट समेत अति आवश्यक वस्तुओ की दुकानें बंद करवाने निकले विहिप, भाजपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प की सूचना है। एहतियातन राजधानी के कई स्कूलों ने आज छुट्टी घोषित कर दी है।

इस मामले में साहू समाज भी समर्थन कर रहा है। क्योंकि बेमेतरा की हिंसक घटना में जिस युवक को मारा गया। सुबह 5 बजे से ही प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शनकारी बाजार बंद करवाने के लिए निकल गए हैं। कहीं किसी नागरिक को परेशानी होगी तो स्थानीय थाना प्रभारी से या जिला कंट्रोल रूम (9479191099) से संपर्क किया जा सकता है।

सूरजपुर में भी छतीसगढ़ बंद का दिखा असर

सूरजपुर में भी छतीसगढ़ बंद का दिखा व्यापक असर।सुबह से ही सभी दुकाने रही बंद।बेमेतरा संप्रदायिक हिंसा के बाद विश्व हिंदू परिषद ने बुलाया है छत्तीसगढ़ बंद ।भाजपा सहित कई संगठन चौक चौराहों में घूम घूम कर करा रहे हैं दुकानों को बंद।

CG Breaking : आज छत्तीसगढ़ बंद, रायपुर बस स्टैंड पहुंचे VHP कार्यकर्ता, बस में तोड़फोड़

CG Breaking : आज छत्तीसगढ़ बंद, रायपुर बस स्टैंड पहुंचे VHP कार्यकर्ता, बस में तोड़फोड़

 रायपुर। विश्व हिंदूं परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया है.इस दौरान सोमवार को रायपुर बस स्टैंड में विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।उन्होंने बस में तोड़ फोड़ की।विहिप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बस स्टैंड बंद कराने पहुंचे हैं. बता दें कि बेमेतरा जिले के एक गांव में हुई दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की जान चली गई थी.

इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सबसे बड़े मार्केट शास्त्री बाजार को बंद करा दिया है.बंद के दौरान बड़ी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक और शास्त्री बाजार में जुटे हैं.

बेमेतरा में 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या

बेमेतरा में 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या के बाद उनके परिजन आरोपियों की फांसी देने की मांग कर रहे हैं.बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा और अप्रीय स्थिति से निपटने के लिए शहर के हर चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.

बेमेतरा में हुई हिंसा में युवक की मौत

बेमेतरा जिले के बीरनपुर में आठ अप्रैल को एक बच्चे से मारपीट की घटना सामने आई थी.इसके बाद दो पक्षों में झड़प हो गई. इस झड़प में 22 साल के भुनेश्वर साहू की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया था. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

प्रदेश की राजधानी में जुटे बेरोजगार, कहा- भत्ता नहीं रोजगार चाहिए

प्रदेश की राजधानी में जुटे बेरोजगार, कहा- भत्ता नहीं रोजगार चाहिए

 रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज विभिन्न जिलों से आए बेरोजगारों ने जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से रोजगार की मांग की है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की अर्थी भी निकाली।

प्रदेश भर से आए बेरोजगारों का कहना है कि उन्हें 2500 रुपए भत्ता नहीं चाहिए। उन्हें रोजगार की जरूरत है। जब सभी बेरोजगार सरकार की अर्थी निकाल रहे थे तब इंडोर स्टेडियम के सामने पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड और बीएड के बैनर तले बेरोजगार संघ ने रविवार को धरना-प्रदर्शन किया। नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बेरोजगारों के खिलाफ पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए धरना स्थल खाली कराया।

Chhattisgarh Police: बड़े पैमाने पर SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला, देखें लिस्ट

Chhattisgarh Police: बड़े पैमाने पर SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला, देखें लिस्ट

 रायपुर। Chhattisgarh Police: SSP प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। बता दें कि 3 साल से ज्यादा समय से एक ही थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसमें एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला किया गया है। बता दें कुल 109 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

कमलविहार में 7 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ काम, फ्लैट लेकर ठगा महसूस कर रहे हैं लोग

कमलविहार में 7 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ काम, फ्लैट लेकर ठगा महसूस कर रहे हैं लोग

 रायपुर : रायपुर स्थित कमल विहार का काम अभी भी अधूरा है। प्राधिकरण के कमल विहार क्षेत्र सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम 7 साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है। बगीचों से रेलिंग सहित अन्य उपकरण चोरी हो रहे हैं। प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है जन समस्या को लेकर कमल विहार के रहवासी रेडीमेड एसोसिएशन संयोजक आशीष भट्टाचार्य प्राधिकरण कार्यालय में 10 अप्रैल को अधिकारियों के समक्ष खुलकर अपनी परेशानी बताएंगे। कमल विहार के विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के साहू समस्याओं के समाधान में एक अहम बैठक 10 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे आयोजित की गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों के समक्ष पुलिस चौकी स्थापित करने की समस्या,सेक्टर वाइज पोस्ट ऑफिस,स्कूल और अस्पताल खोलने की मांग करेंगे।

साइट ऑफिस पर रहते है अधिकारी कर्मचारी
कमल विहार के रहवासियों की एक प्रमुख समस्या यह है कि प्राधिकरण ने साइट ऑफिस तो बना दिया है पर दोपहर के बाद वहां ना तो संचालक मंडल के सदस्य रहते हैं नाही अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहते हैं। इसके कारण स्थानीय रहवासियों की समस्या को लेकर भटकते रहते हैं उनकी सुनने वाला वहां कोई नहीं है।

नया जनरेटर कबाड़
सूत्रों के मुताबिक लार्सन कंपनी की ओर से हर सेक्टर में निर्मित ट्रांसफार्मर के जनरेटर सेट जिनका मूल्य करीबन 45 लाख है कुल 15 नाग है। जिनका अभी तक टेस्टिंग ही नहीं हुई है। जिस वजह से बेशकीमती नया जनरेटर कबाड़ होने की कगार पर है। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। 16 एकड़ में फैले पावर हाउस के सब स्टेशन की सालों से पुताई सफाई नहीं कराई गई है।

फ्लैट लेकर ठगा महसूस कर रहे हैं
कमल विहार में आरडीए के फ्लैट न मिलने से लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आरडीए ने फ्लैट का पूरा पैसा तो ले लिया, लेकिन ग्राहकों को अभी तक फ्लैट पूरा करके नहीं दिया है। कमल विहार में पूर्व में लांच किए गए फ्लैट का पजेशन मिला नहीं और यहां दूसरे बिल्डिंग की लांचिंग कर दी गई है। एक किश्त नहीं देने पर आरडीए सरचार्ज वसूल कर रहा है, वहीं आरडीए की लेटलतीफी पर ग्राहकों को किसी प्रकार की राहत नहीं है। ऐसे कई ग्राहक हैं जो आरडीए की कार्यप्रणाली से परेशान हो चुके हैं।

पैसा पूरा लिया, कमल विहार में पांच साल में भी नहीं मिला फ्लैट
कमल विहार में फ्लैट लेने वालों पर इन दिनों बैंकों की किश्त, मकान का किराया और सरचार्ज की तलवार लटक रही है। उन निवेशकों को झटका लगा है, जिन्होंने दो या तीन वर्ष पहले कमल विहार में इस उम्मीद में फ्लैट की बुकिंग कराई थी कि समय पर उन्हें अपना घर मिल जाएगा। अब ऐसे लोग बैंक की किश्त और किराए के मकान का दोगुना खर्च उठा रहे हैं। समय पर फ्लैट देने का वादा कर आरडीए ने कमल विहार परियोजना में लोगों को निराश किया है।

14 अप्रैल को धूमधाम से मनायी जाएगी संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर की 132वी जयंती, सर्व समाज ने लिया निर्णय…..

14 अप्रैल को धूमधाम से मनायी जाएगी संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर की 132वी जयंती, सर्व समाज ने लिया निर्णय…..

 गरियाबंद, नगर में भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर सभी अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी अंतर्गत समाज प्रमुखो की बैठक लोकनिर्माण विश्राम गृह में संपन्न हुई, इस बैठक में 14 अप्रेल को मनाये जाने वाले कार्यक्रम में सभी एस टी एस सी,ओ बी सी, जनरल सहित सभी समाजिक वर्गो को साथ लेकर चलते हुए भव्यतम कार्यक्रम किये जाने की सहमति बनी, समाज के हर घर से लोगो को आकर एक जुट होकर इसमें शामिल होनें का निर्णय लिया गया वंही सभी पंचायतो से भी लोग वाहनों में जिला मुख्यालय में पहुंचेगे। नगर के बस स्टैंड में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना हैं, साथ ही सभी यंहा से रैली के रूप में महाविद्यालय स्थित बाबा साहेब की आदम कद प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर उनको याद करते हुए उनके मिशन को आगे ले जाने की शपथ ली जाएगी साथ ही स्नेह भोज का आयोजन किया जायेगा.इस अवसर पर जिले के एस टी, एस सी, ओ बी सी वर्ग के एक एक मेघावी छात्रों को सविधान भेट की जाएगी।

विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने किया 10करोड़ के सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का भूमिपूजन

विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने किया 10करोड़ के सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का भूमिपूजन

 रायपुर न्यूज़। उत्तर विधानसभा के सभी वार्डो के बाद शहर के मुख्य सड़को का डामरीकरण कार्य का शुभारंभ हो गया है। उत्तर विधानसभा के विधायक एवम छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा KULDEEP JUNEJA ने विधिवत् पूजन कर फल फोड़कर 10करोड़ के सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

जल जीवन मिशन के बाद शहर के सड़को की स्थिती बत्तर हो गई थी हर गली मोहल्ले में ठेकेदारों ने लापरवाही दिखाते कही गड्ढे छोड़े तो कही लेंटर करना अप्रिय घटनाओं से बचने  जुनेजा ने शहरो के सड़को की स्थिती से सुधारने के लिए पत्र लिखकर अवगत कराया था। यह सड़क जयस्तंभ चौक से तेलघानी नाका, फाफाडीह से जयस्तंभ,आजाद चौक से मौदहापारा,महिला थाना से शास्त्री चौक तक सड़क नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। इसकी रेंज लगभग 14 किमी तक आंकी गई है। इस अवसर पर राहुल अग्रवाल,पिंचू मेहता,विक्की दत्ता,ताज खान,नरेंद्र ठाकुर, अय्यूब खान,अमित सोनी, सारिक खान,संजय साहू,सोनू खान,आनंद यादव, संजय गजबिये प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

CG CRIME NEWS : 25 वर्षीय युवक की कुंए में मिली लाश, कारण अज्ञात, जाँच में जुटी पुलिस

CG CRIME NEWS : 25 वर्षीय युवक की कुंए में मिली लाश, कारण अज्ञात, जाँच में जुटी पुलिस

 जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव से बड़ा मामला सामने आया है। यहां गांव के कुएं में लापता 25 वर्षीय युवक ऋषभ थवाईत की लाश मिली है। मामले में पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के रहने वाले ऋषभ थावाईत, 06 अप्रैल को घर से निकला था, जिसके बाद उसके भाई ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव के कुएं में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने देखा कि ऋषभ थवाईत की लाश कुएं में पड़ी थी।

पुलिस ने आगे बताया है कि वह 11 वीं क्लास तक पढ़ा है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। आज युवक के शव का पोस्टमार्टम होगा।

CG NEWS : महिला सहित 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दोनों पर थे 8-8 लाख का इनाम…

CG NEWS : महिला सहित 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दोनों पर थे 8-8 लाख का इनाम…

 सुकमा। CG NEWS : जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां में 16 लाख की इनामी महिला समेत दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि, महिला नक्सली 15 सालों से और पुरुष नक्सली 6 वर्षों से संगठन में सक्रिय थे।

आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान को कामयाबी अब नजर आ रही है। नक्सली हार्डकोर मिलिट्री कंपनी के सदस्य महिला हिडमे मरकाम और पुरूष पोडियम सुक्का ने किया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ शासन ने दोनों नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। दोनों नक्सली बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके थे।

 
CG BIG NEWS : शराब बंदी को लेकर मंत्री लखमा का बड़ा बयान

CG BIG NEWS : शराब बंदी को लेकर मंत्री लखमा का बड़ा बयान

 CG NEWS :  छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर शराबबंदी का मुद्दा फिर गरमाने लगा है। सीएम भूपेश बघेल सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों से अब शराबबंदी को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने कल भी शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया था। इसी कड़ी में प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शराबबंदी को लेकर बड़ी बात कही है।

मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शराब आदिवासियों की जरूरत है ये उनकी संस्कृति का हिस्सा है। थोड़ी-थोड़ी पीने से कोई नुकसान नहीं अधिक पीने से नुकसान होता है। मंत्री कवासी लखमा ने आगे कहा कि विदेशों में 100% लोग पीते हैं शराब, बस्तर में 90% पीते हैं।

बता दें कि इससे पहले सीएम बघेल ने शनिवार को दुर्ग जिले के दौरे के दौरान शराबबंदी के मुद्दे को लेकर कहा था कि समाज के सहयोग के बिना प्रदेश में शराबबंदी करना संभव नहीं है। उन्होंने गुजरात और बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां सबसे अधिक अवैध शराब बेची जाती है।

BREAKING NEWS : विश्व हिंदू परिषद ने कल छत्तीसगढ़ बंद का किया ऐलान

BREAKING NEWS : विश्व हिंदू परिषद ने कल छत्तीसगढ़ बंद का किया ऐलान

 रायपुर न्यूज़।  शनिवार को हुई बेमेतरा में दो समुदाय की बीच खुनी झड़प पर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी निंदा की है. परिषद् ने सोमवार को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यस्था और विशेष समुदाय का विरोध करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने प्रेस वार्ता ली . बंद के दौरान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चक्का जैम करने का एलान भी किया है.

 
CG NEWS : नक्सलियों ने की किराना व्यापारी की हत्या, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस को सामान देने का लगाया आरोप

CG NEWS : नक्सलियों ने की किराना व्यापारी की हत्या, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस को सामान देने का लगाया आरोप

  CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने शनिवार देर रात फिर उत्पात मचाया है। किराना सामान बेचने के लिए गांव में पहुंचे एक व्यापारी की जान ले ली। व्यापारी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर गया था। रास्ते में नक्सलियों ने रोक लिया और तीनों को जमकर पीटा। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि बाकी दोनों व्यापारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नक्सलियों ने व्यापारियों पर पुलिस को सामान पहुंचाने का आरोप लगाया है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दोरनापाल से तीन व्यापारी प्रधान सुनानी, गोपाल बघेल और प्रदीप बघेल तीनों व्यापारी हैं। तीनों पालामड़गु इलाक़े में किराना व अन्य सामग्री लेकर व्यापार करने पहुंचे थे। वहां सामान बेचने के बाद तीनों शनिवार रात बाइक से लौट रहे थे, इसी दौरान अंतिम कुमारपारा में ग्रामीण वेशभूषा में मौजूद नक्सलियों ने उन्हें रोक लिया। तीनों पर पुलिस को सामान पहुंचाने का आरोप लगाया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। तीनों ने मना भी किया, पर नक्सलियों ने नहीं माना।

तीनों को जमकर पीटने के बाद नक्सली वहां से चले गए। उनकी बाइक भी तोड़ डाली। इसके बाद तीनों पैदल ही दोरनापाल की ओर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही प्रदीप बघेल ने दम तोड़ दिया। किसी तरह दोनों साथी व्यापारी अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात करीब 10 बजे प्रदीप को अस्पताल लेकर आई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। इसके बाद वे भी पहुंच गए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

सीएम की चिट्ठी का नेता प्रतिपक्ष ने 13 बिंदुओं में भेजा जवाब

सीएम की चिट्ठी का नेता प्रतिपक्ष ने 13 बिंदुओं में भेजा जवाब

 रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने CM की लिखी चिट्ठी का जवाब भेजा है। बता दें कि PM से मुलाकात को लेकर CM ने नेता प्रतिपक्ष को चिट्ठी लिखी थी। अब उस चिट्ठी का नेता प्रतिपक्ष ने 13 बिंदुओं पर जवाब भेजा है।

मुख्यमंत्री ने खत में 11 बिंदुओं पर सवाल पूछे थे। नेता प्रतिपक्ष ने 13 बिंदुओं में जवाब देते हुए कुछ और सवाल पूछे हैं। केंद्र से पैसे नहीं मिलने के सवाल पर चंदेल ने पूछा- केंद्र से अब तक कितने पैसे मिले हैं और कहां उपयोग किए गए जनता जानना चाहती है।

उन्होंने खत में लिखा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कितना कर्ज लिया है और कर्ज चुकाने के लिए कितना कर्ज लेना पड़ता है। नेता प्रतिपक्ष ने CM को भेजे गए जवाब में और क्या-क्या लिखा है.. पढ़िए पूरा खत…

 

Indian Railways : यात्रियों को फिर होगी परेशानी, 10 अप्रैल को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्‍ट

Indian Railways : यात्रियों को फिर होगी परेशानी, 10 अप्रैल को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्‍ट

 रायपुर : यात्रियों को एक फिर से परेशानी होने वाली है। रेल रोको आंदोलन के चलते हजारों यात्रियों को परेशानियों का सनमा करना पढ़ रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के खेमाशुलि रेलवे स्टेशन में पांच अप्रैल से चल रहे रेल रोको आंदोलन के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली नौ एक्सप्रेस ट्रेनें 10 अप्रैल को रद रहेंगी।

चार दिनों में करीब 80 हजार यात्रियों ने कराया टिकट कैंसिल

थोक में रोज ट्रेनें रद होने का सिलसिला जारी रहने के कारण पिछले चार दिनों में करीब 80 हजार यात्रियों को अपना कंफर्म टिकट रिफंड कराना पड़ा। इनमें से करीब 25 हजार ने यात्रा स्थगित कर दी, वहीं कई यात्रियों को दूसरी ट्रेन न मिलने के कारण अपने-अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए निजी वाहन किराये पर लेना पड़ा।

10 अप्रैल को ये ट्रेनें रद्द

अहमदाबाद से रवाना होने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस।
पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस।
कुर्ला से रवाना होने वाली 12101 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस।
पुणे से रवाना होने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस। \
सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस।
सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस।
एलटीटी से रवाना होने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस।
एलटीटी से रवाना होने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस।
पूरी से रवाना होने वाली 12146 पूरी-एलटीटी एक्सप्रेस रद रहेगी।

11 अप्रैल को ये ट्रेनें रद्द
11 अप्रैल को पुरी से रवाना होने वाली 12146 पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस।
कुर्ला से रवाना होने वाली 22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस।

शालीमार से रवाना होने वाली 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस रद रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेनें
नौ और 10 अप्रैल को योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर जंक्शन होकर और पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग संबलपुर जंक्शन-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर रवाना होगी।

बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान से जुड़ रहे बॉलीवुड, टीवी कलाकार और छत्तीसगढ़ के सेलिब्रिटीज

बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान से जुड़ रहे बॉलीवुड, टीवी कलाकार और छत्तीसगढ़ के सेलिब्रिटीज

 बिलासपुर.  बिलासपुर पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के समर्थन में बॉलीवुड/टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों प्रभु देवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, पीयूष मिश्रा, गायिका कविता कृष्णमूर्ति, कैलाश खेर, वीरेंद्र सक्सेना, सुनील ग्रोवर, भगवान तिवारी, शाहवर अली, यश अजय सिंह, परितोष त्रिपाठी, मनमोहन तिवारी आदि ने वीडियो अपील जारी की है. छत्तीसगढ़ के प्रमुख कलाकारों व गायकों अनुज शर्मा, राकेश शर्मा, मोना सेन, लोक गायिका ममता चंद्राकर, तीजन बाई, दिलीप षडंगी, सुनील तिवारी, अंचल शर्मा, जाकिर हुसैन, गोपाल सिंह, योगेश अग्रवाल, प्रकाश अवस्थी सहित कई अन्य ने भी इस अभियान से जुड़कर पुलिस की सहायता करने की अपील की है। ये अपील लोगों विशेषकर युवाओं को प्रभावित कर रही हैं. अन्य सेलिब्रिटी भी इससे जोड़े जाएंगे.

 माह फरवरी से शुरू किए गए नशे के विरुद्ध जनजागरुकता के तहत स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर कुल 505 कार्यक्रम किए गए. जिले में सैकड़ों जगहों पर जन सहयोग से नशे विरुद्ध स्लोगन वाला वॉल-राइटिंग और फ्लेक्स लगा है.

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के साथ अंधड़ के आसार

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के साथ अंधड़ के आसार

 रायपुर। इस वर्ष मार्च का महीना बीते 10 वर्षों में सबसे कम तपाने वाला रहा। सामान्य रूप से मार्च में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो जाता था, जबकि इस वर्ष अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समान्य रहा।

अप्रैल के बीते आठ दिनों में ही प्रदेश में सामान्य से 236 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हो गई है। प्रदेश भर में अब तक 45.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य रूप से इन आठ दिनों में 13.6 मिमी वर्षा होनी थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दोणिका का प्रभाव रविवार को भी प्रदेश पर पड़ेगा। इसके असर से विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के साथ अंधड़ चलेगा।

लगभग पखवाड़े भर से प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना हुआ है। दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही देर शाम को अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश हो रही है। इसकी वजह से अप्रैल के आठ दिन भी बिल्कुल भी नहीं तपे। लोगों को गर्मी से राहत मिली। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज 10 अप्रैल से बाद से बदलेगा और गर्मी शुरू होगी। विशेषकर 14 से 20 अप्रैल के बीच गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है।

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते पखवाड़े भर से अंधड़ के साथ ही रही वर्षा के कारण सब्जियों को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही गेहूं की फसल को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।

वर्ष 2022 के मार्च की गर्मी से लोग हलाकान हो गए थे। 120 वर्षों में मार्च-2022 की गर्मी सबसे ज्यादा तपाने वाली थी। इस वर्ष मार्च का पहला पखवाड़ा छोड़ दिया जाए तो शेष 15 दिन और अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी से राहत मिली।

सीएम बघेल आज ‘दावते रोजा इफ्तार‘ में होंगे शामिल

सीएम बघेल आज ‘दावते रोजा इफ्तार‘ में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार शाम को प्रदेश की राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित ‘दावते रोजा इफ्तार‘ में शामिल होंगे।

 

शादी ना होने से नाराज कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत घाट

शादी ना होने से नाराज कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत घाट

जशपुर। जशपुरनगर में एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही मां की ली जान कारण शादी ना होने से नाराज था। पुत्र ने डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या कर फरार हो गया।

मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सराइपानी मुंडाटोली की है। मिली जानकारी के अनुसार इस बस्ती में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर में होने की सुचना बगीचा पुलिस को मिली थी।

पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि वृद्धा का शव, एक कमरे के अंदर पड़ा हुआ है। उसके शरीर में जगह—जगह गहरे चोट के निशान है।

पड़ोसियों ने मृतिका की पहचान लालमुनि बाई के रूप में की प्रार्थी मारवाड़ी राम ने पुलिस को बताया कि 6 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे को मृतिका लालमुनि की जोर-जोर से चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

जब उसने पड़ोसी शंकर राम के साथ लालमुनि के घर में जा कर देखा तो उसका बेटा आरोपित बने राम, डंडे से अपनी मा लालमुनि बाई की बेदर्दी से पिटाई कर रहा था। पिटाई के दौरान आरोपित बेटा अपनी मां पर उम्र अधिक होने पर भी शादी न कराने का आरोप लगा रहा था।

प्रार्थी के अनुसार जब उसने आरोपित बने राम को वृद्धा लालमुनि बाई की इस बेरहमी से पिटाई करने से रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसे और शंकर राम को भी जान से मारने की धमकी देने लगा।

इससे दोनों पड़ोसी अपने घर में आकर सो गए। प्रार्थी मारवाड़ी राम के अनुसार दूसरे दिन सुबह उसने आरोपित बने राम के आंगन में खून के धब्बे देखे तो उसे अनहोनी की आशंका हुई इस पर उसने अंदर जा कर देखा तो लालमुनि बाई का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा हुआ था।

आसपास ढेर सारा खून फैला हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए बगीचा पुलिस ने आरोपित बने राम के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपित बने राम की खोजबीन शुरू कर दी है।

CG NEWS : राजनांदगांव में 19 से 21 अप्रैल तक खेलो इंडिया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के लिए असेसमेंट केम्प

CG NEWS : राजनांदगांव में 19 से 21 अप्रैल तक खेलो इंडिया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के लिए असेसमेंट केम्प

 राजनांदगांव। CG NEWS : नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 19 से 21 अप्रैल 2023 तक राजनांदगांव में खेलो इंड़िया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के खिलाड़ियों का असेसमेंट केम्प का आयोजन खेलो इंडिया द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव के माध्यम से किया जा रहा है। खेलो इंडिया आगामी 18 से 24 अप्रैल 2023 तक राजनांदगांव, बेंगलुरु एवं दिल्ली में खेलों इंडिया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के लिए चयनीत खिलाड़ियों के लिए असेसमेंट केम्प का आयोजन कर रहा है

इसके अतिरिक्त वर्ष 2022-23 की विभिन्न राष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता और इंदौर में आयोजित खेलों इंडिया युथ गेम्स से चयनीत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को इन जगहो पर आमंत्रित कर असेसमेंट केम्प करेगा। उल्लेखनीय है कि खेलो इंड़िया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी में राजनांदगांव की 09 बालिका एवं 02 बालक खिलाडी चयनीत है। इस ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी में जो भी खिलाड़ी चयनीत होता है उन खिलाड़ियों को खेलो इंड़िया (भारत सरकार) एक लाख बीस हजार रूपये सालाना पॉकेटमनी देता है एवं उक्त खिलाड़ियों के एकेड़मी में ज्वाईन करने पर पांच लाख आठ हजार रूपये सालाना खर्च करता है। इस प्रकार भारतीय खेल प्राधिकरण खेलों इंडिया के माध्यम से हर खिलाड़ी पर छः लाख 28 हजार रूपये सालाना खर्च करता है।

राजनांदगांव में आयोजित इस असेसमेंट केम्प में देश के अलग अलग आयु वर्ग के सर्वश्रेष्ठ 96 बालक बालिका भाग लेंगें। इनमें से अधिकांश खिलाडी अंतरराष्ट्रीय स्तर के है।

बता दें कि इनमें पूर्व में चयनीत खिलाड़ियों का योजना में निरंतर रखने के लिए यह केम्प आयोजित है जबकि नये चयनीत खिलाड़ियों को इस असेसमेंट केम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इस योजना में सम्मिलित किया जावेगा। इस केम्प को आयोजित करने की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। इन खिलाड़ियों के आवास की व्यवस्था दिग्विजय स्टेडियम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र में की गई है। इस असेसमेंट केम्प से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने खिलाड़ियों को चयनीत करते के लिए टेलेंट आईडेंटिफीकेशन एन्ड डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य भी यहां आयेंगे। यह केम्प हाई परफार्मेंस डायरेक्टर एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव की देखरेख में आयोजित किया जावेगा।

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव का यह सेंटर बास्केटबाॅल खेल का देश सर्वश्रेष्ठ केन्द्र है। यहां के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया है और पदक प्राप्त किये हैं। राजनांदगांव देश का एकमात्र सेंटर है जो वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों एवं वनांचल के रॉ टेलेंट को खोजकर तराशने का कार्य कर रहा है। इस केन्द्र में ट्रेनिंग प्राप्त कर वनांचल की ट्राइबल बालिकाओं ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये हैं और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर रेलवे एवं विभिन्न शासकीय संस्थानों में खेल कोटे से नौकरी भी प्राप्त की है।

इसके अतिरिक्त भारत सरकार ने भारतीय खेल प्राधिकरण की महती योजना खेलों इंडिया के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 24 खेलो इंडिया लघु केन्द्रों की स्थापना की है। इस योजना के तहत खेलों इंडिया हर जिले में स्थित लघु केन्द्र के लिए प्रथम वर्ष दस लाख रू0 देगा जिनमें से पांच लाख रुपये मैदान मेंटेनेंस एवं रिपेयरिंग पर व्यय, तीन लाख रुपये कोच को मानदेय /सैलरी एवं दौ लाख रू0 खेल सामग्री के लिए होगा।अगले साल से हर केन्द्र को पांच लाख रुपये प्राप्त होंगे। साई का 2024 तक 1000 जिलों में खेलों इंडिया के लघु सेंटर खोलने की योजना है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में खेलों इंडिया का स्टेट सेंटर बनाया गया है एवं रायपुर में खेलों इंडिया की हॉकी की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी भी घोषित की गई है।

तंत्र विद्या के लिए किया था ये काम...पुजारी गिरफ्तार

तंत्र विद्या के लिए किया था ये काम...पुजारी गिरफ्तार

 

बेमेतरा। बेमेतरा में महामाया मंदिर के पुजारी को साजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुजारी ने एक विक्षिप्त शख्स को मंदिर में बंद कर दिया था, जिसने पूरे मंदिर को न सिर्फ गंदा किया बल्कि मूर्ति भी खंडित कर दी. बता दें कि मां महामाया मंदिर में गुरुवार की रात आरती के बाद एक विक्षिप्त शख्स को पुजारी ने मंदिर में बंद कर दिया. मंदिर के पुजारी के संरक्षण में वो आदमी मंदिर में घुसकर माता के अस्त्रों के साथ खिलवाड़ करने लगा. इस दौरान मां की मूर्ति टूट गई. दूसरे दिन सुबह जब लोगों ने मंदिर में खंडित मूर्ति और अस्त-व्यस्त सामानों के साथ मंदिर में गंदगी देखा तो जमकर हंगामा किया.

मंदिर के गंदे हालात और मूर्ति खंडित देख ग्रामीणों ने मंदिर के पुजारी के मुंह पर कालिख पोत दी. फिर उसे पूरे गांव में घुमाया. जब पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो साजा पुलिस ने मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया. मां महामाया देवी मंदिर में लगे सीसीटीवी में मंदिर के पुजारी की विक्षिप्त शख्स से संलिप्तता देखी गई. इसके बाद नाराज भक्तों ने मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र पांडे के मुंह पर कालिख पोत कर पूरे शहर में घुमाया. जिसके बाद लोगों ने पुजारी को थाने पहुंचाया. लोगों ने पुजारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बेरोजगार संघ का महा आंदोलन आज रायपुर में

बेरोजगार संघ का महा आंदोलन आज रायपुर में

 रायपुर । आज छत्तीसगढ़ बेरोजगार संघ प्रदर्शन करने वाला है। आरक्षण और भत्ता जैसी मुद्दे को लेकर बेरोजगार संघ मोर्चा खोलने वाला है। आज सभी बेरोजगार बूढ़ातालाब स्थित धरनास्थल में जुटेंगे। छत्तीसगढ़ बेरोजगार संघ आज बूढ़ातालाब से महाआंदोलन का आगाज करेंगे। अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ बेरोजगार संघ जमकर प्रदर्शन करने वाले है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है। अप्रैल महीने से बेरोजगारी भत्ता देने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। बेरोजगारी भत्ता के लिए पंजीयन शुरु हो गई है।

CG CRIME NEWS : रिश्ते हुए शर्मसार, बाप ने अपनी ही 5 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार ! आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME NEWS : रिश्ते हुए शर्मसार, बाप ने अपनी ही 5 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार ! आरोपी गिरफ्तार

 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। CG CRIME NEWS : जिले में पिता पर अपनी 5 साल की बच्ची के साथ रेप का आरोप लगा है। पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा। मामला सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ क्षेत्र का है

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता किसी दुकान में काम करता है, वहीं उसकी पत्नी आंगनबाड़ी में काम करती है। दोनों के बीच कई सालों से झगड़ा चल रहा है, जिसके कारण दोनों अलग-अलग रहते हैं। दंपति की 2 बेटियां हैं, जिसमें से 5 साल की बड़ी बेटी SDM कोर्ट के आदेश पर पिछले एक साल से अपने पिता के साथ रह रही है, वहीं छोटी बेटी मां के साथ रहती है।

मां ने बताया कि गुरुवार को बेटी ने फोन करके उसे अपने साथ पिता द्वारा गलत काम किए जाने की जानकारी दी। वो फोन पर बहुत रो रही थी। इसके बाद मां आनन-फानन में घर पहुंची और बच्ची को लेकर मनेंद्रगढ़ थाने गई। मितानिन संघ के साथ बच्ची की मां ने थाने जाकर अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ रेप की शिकायत दर्ज कराई है।

जांच अधिकारी रामनयन गुप्ता ने बताया कि बच्ची की मां ने बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के नशे में होने की भी बात सामने आई है। बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया। अब मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दर्ज होगा। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी।

पुलिस ने ये भी बताया कि पीड़ित बच्ची के माता-पिता के बीच आए दिन विवाद होता था। जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट के आदेश के बाद पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रहने लगे। कोर्ट ने 5 साल की बच्ची को पिता के साथ रहने की अनुमति दी। इसी बीच गुरुवार को आरोपी पिता द्वारा नशे में अपनी 5 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। बच्ची ने इसकी जानकारी मोबाइल फोन के जरिए अपनी मां को दी। बच्ची की मां को जैसे ही ये बात पता चली, वो मितानिन संघ के साथ मनेंद्रगढ़ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

बीजेपी ने किया कांग्रेस के खिलाफ जनता के बीच जाने का रोडमैप तैयार

बीजेपी ने किया कांग्रेस के खिलाफ जनता के बीच जाने का रोडमैप तैयार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाजपा ने इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर मंथन किया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘मोर आवास मोर अधिकार’ अभियान की सफलता ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक मौसम बदल दिया है। इस अभियान को प्रदेश भर में हर विधानसभा क्षेत्र में मिले प्रबल जन समर्थन से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस की भ्रष्ट, नकारा, जनविरोधी, गरीब विरोधी, किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी, तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए निर्णायक संघर्ष करने तैयार है। मोर आवास- मोर अधिकार अभियान को मिले अभूतपूर्व जन समर्थन से कांग्रेस और उसकी सरकार की नींद उड़ गई है। हमारे कार्यकर्ताओं ने जीत का रास्ता बना लिया है और अब हम सभी कार्यकर्ताओं को जनता के साथ लक्ष्य हासिल करने सुविचारित रूप से आगे बढ़ना है।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने का कि विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी एक विस्तृत कार्ययोजना बनाकर सामाजिक सुरक्षा पखवाड़ा मनायेगी। अब विधानसभा चुनाव पर फोकस करना है, उनके स्थानीय मुद्दों पर फोकस करना है, इस पर कार्य योजना बनी है। डा. सिंह ने कहा कि स्थानीय मुद्दे को आधार बनाकर आंदोलन होगा। पीएम आवास, शराबबंदी, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आम जनता के बीच जायेंगे।

कोर कमेटी की इस अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ,प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और गौरी शंकर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राम विचार नेताम, विधायक पुन्नूलाल मोहिले, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी उपस्थित थे