CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
10 दिन का वादा, 1500 दिन बाद भी नहीं है नियमितीकरण का इरादा: चौधरी

10 दिन का वादा, 1500 दिन बाद भी नहीं है नियमितीकरण का इरादा: चौधरी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने राज्य की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी पर प्रहार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की लगभग 11 हजार पंचायतों के पंचायत सचिव  नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में 10 दिन में इन्हें नियमित करने का वादा किया गया था। आज 15 सौ से अधिक दिन हो गए। कांग्रेस सरकार ने वादा पूरा नहीं किया और सरकार से अपना हक

मांग रहे इन आंदोलित पंचायत सचिवों से बात करने को तैयार नहीं है। सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध संघर्ष में भाजपा पंचायत सचिवों के साथ है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश के सभी 146  विकासखंडों में पंचायत सचिव साथी आपकी वादाखिलाफी के विरोध में  अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर 17 दिनों से बैठे हैं।चूँकि पंचायत सचिव साथी गांव के आम ग्रामीणों और सरकार के बीच के सबसे महत्त्वपूर्ण कड़ी होते हैं,इसलिये आज आपकी वादा खिलाफी के कारण आज हरेक गांव के ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं के काम ठप्प पड़े हुये हैं।

आपने चुनाव से पहले कई मंचों पर वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 10 दिनों के भीतर नियमितीकरण कर दिया जाएगा। आज साढ़े चार साल में भी इनके नियमितीकरण की कोई मंशा नहीं दिख रही। पंचायत से जुड़े कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी का दुष्प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों की जनता पर पड़ रहा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने स्मरण कराते हुए कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश में पंचायत कर्मी व्यवस्था की शुरुआत 1995 में दिग्विजय सिंह सरकार ने शर्मनाक तरीके से की थी। इन्हें 500 रुपये मासिक वेतन तय किया था। जिसे भाजपा की सरकार ने 40 हजार से ज्यादा तक बढ़ाया।

लेकिन कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने इन साढ़े चार सालों में कुछ भी नहीं किया है। जन घोषणा पत्र के वादे सब्जबाग साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री तत्काल अपना वादा पूरा करें अन्यथा अपनी विफलता स्वीकार करें।

भेंट-मुलाक़ात में की गई घोषणाओं, क्रियान्वयन और उनके बज़ट प्रावधानों पर श्वेत-पत्र जारी करें : भाजपा

भेंट-मुलाक़ात में की गई घोषणाओं, क्रियान्वयन और उनके बज़ट प्रावधानों पर श्वेत-पत्र जारी करें : भाजपा

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि हाल के महीनों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के मद्देनज़र की गई घोषणाओं, उन पर क्रियान्वयन की मौजूदा स्थिति और उन घोषणाओं के बज़ट प्रावधानों के संबंध श्वेत-पत्र जारी किया जाए ताकि प्रदेश की जनता वास्तविकता से अवगत हो सके।

शर्मा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और सत्तावादी अहंकार से उपजी राजनीतिक अशिष्टता का परिचायक है कि मुख्यमंत्री बघेल जब-जब जनता के बीच जाते हैं, भेंट-मुलाक़ात का कार्यक्रम डाँट-डपट में बदल जाता है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाक़ात के बाद अब एक बार फिर जनता के बीच जा रहे हैं। भेंट-मुलाक़ात का हालिया अभियान तो मूलत: डाँट-फटकार का कार्यक्रम ही सिद्ध हुआ है।

भेंट-मुलाक़ात में मौजूद आम जनता के साथ डाँट-फटकार की शैली में बात करके राजनीतिक अहंकार का प्रदर्शन करना मुख्यमंत्री बघेल की अपनी राजनीतिक संस्कृति हो सकती है और उस पर हमें कुछ नहीं कहना है, लेकिन मुख्यमंत्री बघेल की यह ज़वाबदेही है कि वे प्रदेश को यह बताएँ कि भेंट-मुलाक़ात के दौरान की गईं घोषणाएँ क्या पूरी हुईं? उनमें करोड़ों रुपए की ऐसी घोषणाएँ हैं, जिनका बज़ट में तो प्रावधान तक नहीं ही है, पर उन घोषणाओं के बारे में बज़ट में कोई चर्चा तक भी नहीं की गई है!

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल अब नए सिरे से फिर प्रवास कर जनता के बीच जा रहे हैं तब प्रश्न यह उठता है कि पूर्व के भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान की गईं घोषणाओं का क्या हुआ? क्या उन पर अमल हो गया? मुख्यमंत्री बघेल को पहले भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों और उस दौरान की गईं  घोषणाओं पर एक श्वेत-पत्र जारी करना चाहिए, ताकि प्रदेश की जनता को यह साफ़-साफ़ समझ आ जाए कि पहले क्या हुआ और अब आगे क्या होने वाला है?

शर्मा ने कहा कि बिना श्वेत-पत्र जारी किए जनता के बीच जाने का मुख्यमंत्री बघेल का प्रस्तावित कार्यक्रम एक बार फिर जनता को डाँटने-फटकारने, नौजवानों को डराने और प्रदेश को बरगलाने-ग़ुमराह करने के सत्तावादी अहंकार और राजनीतिक अशिष्टता के प्रदर्शन से अधिक कुछ नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने टी. बी. राधाकृष्णन के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री ने टी. बी. राधाकृष्णन के निधन पर जताया शोक

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस टी. बी. राधाकृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बघेल ने कहा है कि जस्टिस राधाकृष्णन को उनकी उच्च गुणवत्तापूर्ण न्यायिक सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

बघेल ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

पीएम मोदी से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा...

पीएम मोदी से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक 4 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलावे पर दिल्ली जाएंगे। स्थानीय विधायकों से प्रधानमंत्री चर्चा करेंगे। 5 अप्रैल को पीएम मोदी बीजेपी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के सियासी हालातों पर चर्चा होगी।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रदेश के विधायक केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी नरेंद्र मोदी को देंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक नरेंद्र मोदी से शिकायत कर सकते हैं।

स्थानीय विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी देने के प्रयास में हैं। जल्द ही प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय किया जाएगा। जिसमें वह रायपुर या बस्तर पहुंच सकते हैं। जल्द ही इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

दूसरी तरफ प्रदेश के भाजपा सांसद दिल्ली रवाना हो चुके हैं। सोमवार को इनकी मुलाकात देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से होगी। राष्ट्रपति बनने के बाद से स्थानीय सांसदों से पहली बार द्रोपदी मुर्मू मुलाकात कर रही हैं। यह औपचारिक मुलाकात होगी।

सांसदों और विधायकों से लगातार दिल्ली के बड़े नेता मुलाकात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देशभर के नेताओं से मुलाकात हो रही है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी फोकस कर रही है।

लगातार स्थानीय नेताओं को टारगेट दिए जा रहे हैं। ताकि वोटर भाजपा की तरफ आ सके। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का खास ध्यान छत्तीसगढ़ की ओर है क्योंकि यहां से 15 साल की सत्ता खोने के बाद अब एक बार फिर से सत्ता वापसी का टारगेट लेकर बीजेपी चुनाव में उतरेगी।

CG CRIME UPDATE : बीजेपी नेता के हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

CG CRIME UPDATE : बीजेपी नेता के हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

 रायपुर। CG CRIME UPDATE : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तिल्दा-नेवरा इलाके के एक घर घुसकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राम कुंदरू निवासी जितेन्द्र पाल और उसके नाबालिग बेटे आयुष पर 6 से 7 लोगो ने हमला किया था। घटना में बाप की मौत हो गई थी। आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उनका जुलूस निकाला। इस दौरान उनसे उठक-बैठक करवाई गई।

घर-घुसकर बाप-बेटे पर हमला करने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना तिल्दा के ग्राम कुंदरू गांव की है। जहां आधा दर्जन लोगों ने बाप बेटे पर जानलेवा हमला किया था। इस पूरी घटना में बाप की मौत दर्दनाक होगी और बेटे का इलाज जारी है। वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आशु उईके, शुभम घोष, विकास, बलराम यादव और शिव कुमार उईके के रूप में की गई है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल 2 कार और 1 मोटर सायकल जब्त की गई है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उनका जुलूस निकाला, इस दौरान उनसे उठक बैठक करवाई गई।

पहाड़ी कोरवा दंपती की भूख से मौत के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

पहाड़ी कोरवा दंपती की भूख से मौत के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

 छत्तीसगढ़ के सुदूर जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत पहाड़ी कोरवा दंपती ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि रोजगार के अभाव एवं भूख के कारण मौत को गले लगा लिया, जो छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए व छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के लिए अत्यंत शर्मनाक है।

उन्होंने कह यह बगीचा थाना अंतर्गत सुदूर गांव सामरबहार के डुमरपारा की घटना है, उक्त पहाड़ी कोरवा दंपति प्रदेश सरकार में रोजगार नहीं होने के कारण 15 किलोमीटर दूर महुआ बिनने जाते थे, उन्होंने जंगल में ही अपना स्थाई निवास बना रखा था, दुर्दशा यह है कि भारत सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज प्रतिमाह दिया जाता है वह भी इन पहाड़ी कोरवा आदिवासी भाइयों को नहीं मिल पाता। प्रदेश की कांग्रेस सरकार उसे भी भ्रष्टाचार के खेल में डकार जाती है, जशपुर जिले के सुदूर गांव में किसी प्रकार के रोजगार मूलक काम नहीं चलाए जा रहे हैं, जिसके कारण रोजगार की अभाव में राष्ट्रपति जी के दत्तकपुत्र पहाड़ी कोरवा आदिवासी अपने बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर झूल मौत को गले लगा लिए। इसके लिए पूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट भूपेश सरकार दोषी है।

पूरे प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा 600 करोड़ से अधिक राशि का खाद्यान्न घोटाला किया गया है, इसकी उच्च स्तरीय जांच करना आवश्यक है, लेकिन राज्य की सरकार उसके लिए भी तैयार दिखाई नहीं देती है। जिस गांव में पहाड़ी कोरवा दंपति ने आत्महत्या को अंजाम दिया है, वहा का पूरा क्षेत्र सड़क विहीन है। वहां के जनपद के अधिकारी सत्तापक्ष के संरक्षण में शासन की सारी राशि को गबन करने का नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहां के जनपद सीईओ 6 वर्ष से अधिक समय तक एक ही स्थान पर कार्यरत है। ऐसा लगता है कि शासन का उन पर पूरा संरक्षण है। उस क्षेत्र में मृतक के भाई चरवाहा का काम करता है। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने इस तरह के घटना पुनरावृत्ति ना हों तथा खाद्यान्न का सही वितरण नहीं होने पर दोषी के ऊपर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

CG NEWS : बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने रायपुर सहित इन जिलों के स्कूल समय में किया बदलाव, आदेश जारी

CG NEWS : बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने रायपुर सहित इन जिलों के स्कूल समय में किया बदलाव, आदेश जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया हुआ है। लेकिन दिन में गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में भीषण गर्मी पढ़ने वाली है। वहीं गर्मी और दोपहर के धूप को देखते हुए स्कूल के टाइम बदलाव किया गया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अब तक स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी हो चुका है। जिन जिलों केलिए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हुआ है, उसमें रायपुर, बालोद, जशपुर, कोरबा, कवर्धा, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी, बीजापुर सहित कई अन्य जिले हैं।

रायपुर और बालोद जिले से आज की तारीख में स्कूल के समय में बदलाव हुआ है। रायपुर में पहली पाली की सभी कक्षाएं 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पालियों में चलने वाली पहली पाली की प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल 11.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालीत होगी।

 

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज सूरत दौरे पर, मानहानि मामले में दोष पर रोक की मांग करेंगे राहुल गांधी

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज सूरत दौरे पर, मानहानि मामले में दोष पर रोक की मांग करेंगे राहुल गांधी

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल( CM baghel) आज सूरज और दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। । वे दोपहर 12 बजे सूरत के लिए रवाना होंगे । जहां उनका 5 बजे तक समय आरक्षित है । फिर वे दिल्ली रवाना होंगे । रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार शाम को रायपुर लौटेंगे।

बता दें कि राहुल को सीजेएम कोर्ट ने हाल में ही मोदी सरनेम के मानहानि केस में सजा सुनाई थी। अब इस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका तैयार है। कल राहुल गांधी कोर्ट में दाखिल कर सकते हैं। वह मानहानि मामले में दोष पर रोक की मांग करेंगे।

CG Weather News : बेमौसम बारिश से किसान परेशान, फसलों को जबरदस्त नुकसान, जानें प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

CG Weather News : बेमौसम बारिश से किसान परेशान, फसलों को जबरदस्त नुकसान, जानें प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

 रायपुर। CG WeatherNews : हवा-तूफान, बारिश और ओले ने फल-सब्जियों की फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। प्रदेश में लाखों रुपये के आम जमीन पर आ गिरे हैं।छत्तीसगढ़ में लंगड़ा, आम्रपाली, दशहरी व मल्लिका आम की खेती लगातार बढ़ रही है। तीन-चार वर्ष पहले की स्थिति पर गौर करें तो प्रदेश में आम की पूर्ति के लिए आंध्रप्रदेश पर भी निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन स्थानीय बाजारों में जिलों से भी आवक शुरू हो गई है, लेकिन मौसम की मार ने एक बार फिर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी है।

बारिश और ओलावृष्टि ने आम की फसल को बुरी तरह प्रभावित

पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा ने देश के कुछ हिस्सों में खाद्यान्न और बागवानी फसलों दोनों को प्रभावित किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के उप महानिदेशक (बागवानी) एके सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘पहले बेमौसम बारिश से नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बाद में बारिश और ओलावृष्टि ने आम की फसल को बुरी तरह प्रभावित किया है। फिलहाल हम कुल नुकसान लगभग 20 प्रतिशत तक होने का अनुमान लगा रहे हैं।’’ आम की फसल का नुकसान उत्तर भारत में अधिक रहा है, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश जो देश में एक प्रमुख आम उत्पादक राज्य है।

CG News : बीजापुर में नक्सली साजिश नाकाम, बेस कैंप के पास से IED बरामद

CG News : बीजापुर में नक्सली साजिश नाकाम, बेस कैंप के पास से IED बरामद

 बीजापुर। Bijapur News : बीजापुर ( bijapur)में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच संघर्ष लगातार जारी. रविवार को, सीआरपीएफ 210वीं बटालियन की कमांडो टीम ने एक IED बरामद कर, बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. यह आईईडी बेस कैंप सेर्केगुडा और बासागुडा इलाके से बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को सेर्केगुडा और बासागुडा में जो आईईडी लगाई गई थी. वह तीन से पांच किलो की थी। बीजापुर में एक सप्ताह के भीतर चार आईईडी विस्फोट की घटना घटी है. इसमें एक जवान घायल हुआ था. लेकिन इस बार नक्सलियों की एक भी नहीं चली। सुरक्षाबलों की टीम ने कार्रवाई करते हुए आईईडी( IED) विस्फोट होने की घटना का पर्दाफाश कर दिया।

लाल आतंक को करारा जवाब मिल रहा

बीजापुर में लगातार सुरक्षा बल की टीमें नक्सलियों के मांद में घुसकर प्रहार कर रही है. जिससे लाल आतंक को करारा जवाब मिल रहा है. कई एनाउंटर को सुरक्षाबलों ने फेल किया है. कई योजनाओं के अधिकांश नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. इस वजह से नक्सलियों में हताशा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर दौरे मे यह बयान दिया था कि “नक्सली अपनी आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं”. ऐसे में सुरक्षाबल लगातार अग्रेसिव होकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. यही वजह है कि नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आईईडी का सहारा ले रहे हैं।

CG ACCIDENT : महिला टीचर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सिर को कुचलते हुए निकला ट्रक

CG ACCIDENT : महिला टीचर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सिर को कुचलते हुए निकला ट्रक

 बालोद। जिले में ट्रक की टक्कर से एक शिक्षिका की मौत हो गई, वहीं दूसरी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल है। ट्रक के नीचे आने के कारण शिक्षिका का सिर पूरी तरह से कुचल गया है। हादसा गुरूर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नीता बघेल और मीना साहू दोनों बोर्ड परीक्षाओं की कॉपने जांचने के लिए बालोद आ रही थीं, तभी ग्राम भरदा में हनुमान मंदिर के सामने स्कूटी सवार दोनों शिक्षिकाओं को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका नीता बघेल स्कूटी से गिरकर ट्रक के चक्के के नीचे आ गईं, इससे उनका सिर और धड़ बुरी तरह से कुचल गया है।

इससे नीता बघेल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं दूसरी शिक्षिका मीना साहू गंभीर रूप से घायल है। लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षिका को गुरूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृत शिक्षिका नीता बघेल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों शिक्षिकाओं के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं ट्रक चालक फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मृत शिक्षिका नीता बघेल ग्राम चंदन बिरही में पदस्थ थीं, वहीं दूसरी शिक्षिका मीना साहू के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

वित्त विभाग का पे-बिल सॉफ्टवेयर हुआ बंद, इस महीने वेतन भुगतान में होगी देरी

वित्त विभाग का पे-बिल सॉफ्टवेयर हुआ बंद, इस महीने वेतन भुगतान में होगी देरी

 रायपुर। वित्त विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद वेतन भत्ते पेंशन मद के लिए तैयार किया गया सॉफ्टवेयर 31 मार्च की देर रात बंद हो गया। अब फिर से नया सॉफ्टवेयर तैयार होगा, तभी वेतन भत्ते पेंशन आदि का भुगतान होगा। तकनीकी दिक्कत के चलते इस माह 5 अप्रैल से पहले वेतन का आबंटन मुश्किल बताया जा रहा है।

हर वर्ष अप्रैल माह में दो कारणों से वेतन भत्तों का भुगतान विलंब से होता है। इस बीच विधानसभा ने नए बजट को लेकर मंजूर विनियोग विधेयक राज्यपाल को भेज दिया गया है। जो उनकी मंजूरी के बाद सोमवार को वित्त विभाग लौटेगा। उसके बाद ही सभी विभागों को बजट आवंटन जारी किया जाएगा।

CG BREAKING : दिग्गज कांग्रेस नेता का निधन, मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख

CG BREAKING : दिग्गज कांग्रेस नेता का निधन, मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष अलाली राम यादव का निधन हो गया है। उनके निधन पर पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष अलाली राम यादव का निधन समूचे कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति है। मृत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। इस दुख की घड़ी में समर्थकों को व परिवार वालों को शक्ति प्रदान करे ईश्वर।

 

 

 

वही सीमए भूपेश बघेल ने भी शोक जताते हुए लिखा है कि राजनांदगांव के पूर्व ज़िलाध्यक्ष अलाली राम यादव का निधन दुखद है। वे संगठन के मेरे कर्मठ और ऊर्जावान साथी थे। ओम शांति


CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में पड़ रहे ED के छापे को लेकर सीएम बघेल ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, आरक्षण मुद्दे पर कही यह बात

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में पड़ रहे ED के छापे को लेकर सीएम बघेल ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, आरक्षण मुद्दे पर कही यह बात

 रायपुर।  अब तक सबसे ज्यादा ED का छापा केवल छत्तीसगढ़ में पड़ा है. कांग्रेस महाअधिवेशन के बाद से अब तक 50 से अधिक छापे पड़ चुके हैं. ED को जो अधिकार मिला है, उसका दुरुपयोग हो रहा है. भ्रष्टाचार के खिलाफ हम जाएंगे, और उसकी जांच होनी चाहिए. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में पड़ रहे ED के छापे को लेकर कही. दुर्ग जिले के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडिया से चर्चा की. केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार से चर्चा किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हम है, जाँच होनी चाहिए इसका समर्थन करते हैं. कितना पैसा जब्त किए, इसको बताना चाहिए. मार-मार के कुछ भी लिखवा रहे हैं. इस मामले में मैंने गृह मंत्री को पत्र लिखा है.

आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल को स्मरण पत्र लिखा है. नियुक्ति और एडमिशन में परेशानी हो रही है. राज्यपाल को इस बारे में जल्दी फ़ैसला लेना चाहिए. बेरोजगारी भत्ता को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोज़गारी भत्ता को लेकर एक बार फिर परेशान है. 15 साल में सिर्फ़ सौ करोड़ भत्ता दिया गया था. भाजपा के समय में सिर्फ़ ग़रीबी रेखा के नीचे देते थे, पर हमने ऐसी कोई शर्त नहीं रखी है. भाजपा के समय की प्रक्रिया बहुत जटिल थी, पर हमारी प्रक्रिया बहुत सरल है. एक ही दिन में 6 हज़ार आवेदन आ चुके हैं.

CM BHENT MULAQAT : भेंट मुलाक़ात में सीएम ने कहा चार साल में आठ मेडिकल कॉलेज खोले डॉक्टर रहेंगे तो बेहतर इलाज भी होगा

CM BHENT MULAQAT : भेंट मुलाक़ात में सीएम ने कहा चार साल में आठ मेडिकल कॉलेज खोले डॉक्टर रहेंगे तो बेहतर इलाज भी होगा

 राजनांदगाव  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने चार साल में आठ मेडिकल कॉलेज खोले, डॉक्टर रहेंगे तो बेहतर इलाज भी होगा।  तारकेश्वर ने मुझे अभी धान बेचने से मिले पैसे में से मुख्यमंत्री सहायता कोष में 7000 रूपए दिए, उनको धन्यवाद देता हूं। अब नवंबर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी।

गौपालकों की आय में वृद्धि करने का काम किया है, साढ़े तीन लाख परिवार उससे लाभांवित हो रहे हैं। आय कैसे बढ़ेगा हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं। कल एक अप्रैल को मैंने नौजवानों के लिए बेरोजगारी भत्ता देने की शुरूआत की है। हम इनको प्रशिक्षण भी देंगे ताकि उनको रोजगार के अवसर मिल सके।

हमने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का काम शुरू किया है, कल से ही ये काम शुरू हुआ है। 25 मार्च को सरगांव में पोर्टल लॉन्च हुआ और एक अप्रैल से ये शुरू भी हो गया है।

अमित जोगी बोले- मां से बढ़कर राजनीति नहीं राजनीति के लिए पूरी उम्र पड़ी

अमित जोगी बोले- मां से बढ़कर राजनीति नहीं राजनीति के लिए पूरी उम्र पड़ी

 रायपुर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं।

संगठन के मुखिया अमित जोगी ने 2 अप्रैल को किए गए ट्वीट में लिखा है कि मेरे लिए मेरी मां का स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ की सत्ता से कहीं ज्यादा सर्वोपरि है। जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती। तब तक मैं उनके साथ साये की तरह रहूंगा

अमित जोगी ने अपने ट्वीट में इस बात का भी जिक्र किया कि पापा के आखिरी क्षणों में मैं उनके साथ नहीं रह सका। इस गलती को मैं मम्मी के साथ नहीं दोहरा सकता। मेरा प्रथम उद्देश्य मम्मी का स्वस्थ होना है। बाकी सब राजनीति करने के लिए पूरी उम्र पड़ी है।

अमित जोगी के इस ट्वीट को छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़े उलटफेर के रूप में देखा जा रहा है। जोगी परिवार के चुनावी मैदान में दूर रहने के फैसले ने सबको चौका दिया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जकांछ ने तीसरे मोर्चे के रूप में बड़ी भूमिका निभाई थी।

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी का भी रिश्ता राजनीति से रहा है। वर्ष 2018 के चुनाव में अजीत जोगी ने मरवाही से चुनाव जीता था, वहीं उनकी पत्नी रेणु जोगी कोटा से विधायक हैं।

इसके साथ ही पार्टी के धरमजीत सिंह लोरमी से विधायक हैं। साथ ही बलौदाबाजार से प्रमोद कुमार शर्मा ने भी जकांछ से चुनाव जीता है। खैरागढ़ से देवव्रत सिंह भी विजयी रहे थे। जकांछ ने पिछली विधानसभा में पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी।

अमित जोगी के ट्वीट के बाद आप ने तीसरे मोर्चे के रूप में तैयारियां तेज कर दी है। आप ने इससे पहले चुनावी तैयारियों को लेकर पहले से ही प्रदेशभर में पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी है।

बीते दिनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा हुआ था, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राजधानी में बड़ी सभा को संबोधित किया था। आप ने 1 अप्रैल से प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है।

 

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री पहुंचे ग्राम निकुम किसानों ने नोटों की माला पहनाकर किया स्वागत

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री पहुंचे ग्राम निकुम किसानों ने नोटों की माला पहनाकर किया स्वागत

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निकुम हेलीपैड पहुंच गए है।

बघेल का यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

किसानों ने समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा पर 20-20 रुपए के नोटों से बनी माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मैं आज भी मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं : टीएम सिंहदेव

मैं आज भी मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं : टीएम सिंहदेव

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में होने वाले विधान सभा के चुनाव में अब भले ही कुछ ही महीनों का वक्त बचा हो और सूबे में सीएम बदलने की रत्ती भर भी उम्मीद नहीं, ऐसे वक्त भी स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की चाहत मुख्यमंत्री बनने की बरकरार है।

सिंहदेव ने मीडिया के सवाल के जवाब में एक बार फिर कहा है कि वो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।टीएम सिंहदेव ने कहा कि मैं आज भी मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं और कल भी सीएम बनना चाहता था। हालांकि उन्होंने कहा कि इसका फैसला हाई कमान को करना है।

सिंहदेव ने कहा कि “मैं मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनना चाहूंगा? मुझे लगता है कि मुझमें सीमित ही सही लेकिन क्षमताएं हैं। मुझे लगता है मैं लोगों के संपर्क में हूं। मुझे लगता है मैं भी छत्तीसगढ़ के लिए काम कर सकता हूं। ऐसे में अगर मौका मिलता तो मैं क्यों नहीं मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता?”

आपको बता दें कि सिंहदेव अपनी चाहत और आगे की रणनीति को लेकर पिछले कुछ महीनों से काफी मुखर हैं।

हाल ही में टीएस सिंहदेव ने कहा था कि अब राजनीति बहुत बदल गई है। मैं इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं।

सिंहदेव कहा था कि जिस तरह से मैं 2018 के विधानसभा चुनाव की तैयारी पहले से शुरू कर दी थी लेकिन इस बार अभी तक मैंने तैयारी शुरू नहीं की है।

हालांकि उन्होंने एक बात जरूर कही है कि पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसका निर्वहन करूंगा। वहीं सरगुजा को लेकर मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरगुजा में वही होगा, यहां यहां के मतदाता तय करेंगे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के फॉर्म्यूले को लेकर

टीएस सिंहदेव कई बार अपने सीएम बनने की इच्छा जता चुके हैं। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले टीएस सिंहदेव के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

वन क्षेत्रों में अग्नि से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

वन क्षेत्रों में अग्नि से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

 रायपुर  वनों का अग्नि से बचाव अत्यंत आवश्यक है। इसके मद्देनजर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा प्रदेश के वन क्षेत्रों में अग्नि से सुरक्षा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

इसके तहत आगामी 15 जून 2023 तक वनों को अग्नि से बचाव वन विभाग की प्राथमिकता में है।

वन विभाग द्वारा इसके अंतर्गत प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय अरण्य भवन रायपुर में कन्ट्रोल रूम में टॉल फ्री नम्बर 18002337000 स्थापित किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति अग्नि घटनाओं की सूचना दे सकते हैं।

इसी तरह समस्त वनमंडलों में भी वनमंडल कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से अग्नि घटनाओं की सतत् निगरानी की जा रही है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्नि सीजन 15 फरवरी से प्रारंभ हो गया है तथा 15 जून 2023 तक वनों को अग्नि से बचाना विभाग की प्राथमिकता में हैअग्नि से जहां एक ओर प्राकृतिक पुनरूत्पादन के पौधे नष्ट हो जाते हैं वहीं दूसरी ओर वृक्षों की काष्ठ की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।

अतएव वनों को अग्नि से बचाव अत्यंत आवश्यक है। अग्नि सुरक्षा हेतु समस्त वनमंडलों में अग्नि रेखाओं की कटाई, सफाई, जलाई की जा चुकी है।

वन क्षेत्रों में अग्नि से सुरक्षा हेतु कैम्पा मद से समस्त बीटो में एक-एक अग्नि रक्षक की नियुक्ति की गई है। वनों में लगने वाली आग को बुझाने हेतु कर्मचारियों को आधुनिक उपकरण फायर ब्लोअर उपलब्ध कराया गया है।

इसी तरह फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (एफसीआई) से फायर एलर्ट रजिस्टर कराए गए हैं। कर्मचारियों के मोबाइल नम्बरों पर एसएमएस के माध्यम से अग्नि घटना स्थल का जीपीएस निर्देशांक सीधे प्राप्त होता है।

इस सूचना का उपयोग अग्नि नियंत्रण में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। एफएमआईएस अरण्य भवन रायपुर द्वारा भी प्रतिदिन समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को एसएमस के माध्यम से अग्नि घटना स्थल का जीपीएस निर्देशांक सूचित किया जा रहा है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला द्वारा विभाग के समस्त अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इसके तहत उन्होंने निर्देशित किया है कि समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं वन सुरक्षा समितियां, वन सुरक्षा श्रमिक, लगाये गये अग्नि प्रहरी वनों की अग्नि से सुरक्षा हेतु सतत् रूप से निरंतर सक्रिय रहेंगे।

सुरक्षा में लगे अग्नि प्रहरियों तथा सुरक्षा श्रमिको को वनक्षेत्रों में जहां कहीं भी अग्नि या धुंआ दृष्टिगोचर हो तत्परता से वहां पहुंच कर सुलग रही अग्नि को तत्काल बुझाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

वन प्रबंधन समितियों को वनों की अग्नि सुरक्षा में सक्रिय जवाबदारी दी जाये। (फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (एफसीआई) देहरादून एवं एफएमआईएस अरण्य भवन रायपुर से प्राप्त अग्नि स्थलो की सूचना के आधार पर तत्काल अग्नि स्थल का निरीक्षण कर आग को बुझाया जाये।

आमजनों के बीच वनों की अग्नि से सुरक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। यह ध्यान में रखें कि लोगों की जागरूकता अग्नि सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने निर्देशित किया है यदि कतिपय प्रकरणों में ऐसा पाया जाता है कि वन क्षेत्रों में आग जानबूझकर अथवा शिकार करने के उद्देश्य से लगाई गई है तो अपराधी का पता लगाकर सम्यक विधिक कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाये।

तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2023 में शाखाकर्तन तथा तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान फड़ो के वनक्षेत्रो में अग्नि घटनाऐं होने पर क्रेता करारनामा की शर्तों के तहत कार्यवाही की जाये। इस वर्ष अग्नि प्रकरणों की संख्या एवं अग्नि से प्रभावित रकबे को न्यूनतम रखने का पूर्ण प्रयास किया जाये।

छत्तीसगढ़ में होगी गर्मी बरस सकते हैं बादल...

छत्तीसगढ़ में होगी गर्मी बरस सकते हैं बादल...

 रायपुर प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से ही बीते कुछ दिनों से शाम व रात के समय अंधड़ के साथ हल्की बारिश हो रही है।

इसके प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आइ है,हालांकि दोपहर की तपिश बरकरार है। अंधड़ व बारिश के प्रभाव से शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की वर्षा हुई। ठंडी हवाओं के आने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट रही।

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए  रहने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।

 

फिनिश्ड स्टील, सेलेबल स्टील व डिस्पैच में भी बनाया नया रिकार्ड

फिनिश्ड स्टील, सेलेबल स्टील व डिस्पैच में भी बनाया नया रिकार्ड

 भिलाई  भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में उत्पादन के नए रिकॉर्ड दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। जिसमें फिनिश्ड स्टील, सेलेबल स्टील तथा डिस्पैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों ने भी इस वित्त वर्ष में उत्पादन के नए वार्षिक कीर्तिमान स्थापित करने में सफल हुए। इनमें शामिल हैं सिंटर प्लांट-3, ब्लास्ट फर्नेस-8 एसएमएस-3 प्लेट मिल तथा बीआरएम ओएचपी ने नये रिकॉर्ड बनाये।

सिंटर प्लांट-3 ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 ने अप्रैल 2022 से मार्च, 2023 अवधि में 5.432  मिलियन टन सिंटर उत्पादन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 5.265  मिलियन टन सिटर को ध्वस्त किया। इसी क्रम में दोनों सिटर प्लाट्स ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में कुल 8.033 मिलियन टन सिटर उत्पादन करते हुए वर्ष 2021-22  के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 7?893 मिलियन टन सिटर उत्पादन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान रचा है।

ब्लास्ट फर्नेस-8 ने किया रिकॉर्ड उत्पादन

मिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, ब्लास्ट फर्नेस-8 ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 2.543 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन कर पिछले वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 2?474 मिलियन टन हॉट मेटल को पछाड़ कर नया कीर्तिमान रचा है।

एसएमएस-3 ने बनाया बेस्ट अप्रैल से मार्च का रिकॉर्ड सेल                  

 भिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, एसएमएस-3 ने अप्रैल 2022 से मार्च, 2023 अवधि में 3.056 मिलियन टन कास्ट स्टील प्रोडक्शन कर पिछले वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज 2?726 मिलियन टन कास्ट स्टील प्रोडक्शन के अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

बार एवं रॉड मिल ने भी किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

संयंत्र की अन्य मॉडेक्स इकाई बार एंड रॉड मिल ने भी अप्रैल, 2022 से मार्च, 2021  अवधि में 8.383 लाख टन उत्पादन कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया बीआरएम ने यह रिकॉर्ड पिछले वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में उत्पादित 7.187 मिलियन टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए बनाया है।

फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन में भी कीर्तिमान

भिलाई इस्पात सयंत्र के सभी फिनिशिंग मिलो ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में कुल 4.434 मिलयन टन फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 3?784 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन के अपने सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है। सेलेबल स्टील उत्पादन में श्रेष्ठ प्रदर्शन सेल-बीएसपी ने वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल से मार्च अवधि में 4.829 मिलियन टन सेलेबल स्टील प्रोडक्शन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज 4?666 मिलियन टन कुल सेलेबल स्टील प्रोडक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है।

डिस्पैच में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 4.78 मिलियन टन डायरेक्ट डिस्पैच कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 4?706 टन सेलेबल स्टील की लोडिंग के पिछले रिकॉर्ड को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

टीम यूआरएम में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

टीम यूआरएम( यूनिवरसल रेल मिल) और सभी संबद्ध विभागों ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 7.94 लाख टन उत्पादन  कर वर्ष 2020-21 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 6?293 टन ( प्राइम रेल ) के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है। जिसमें रोलिंग - 109105 (922352 टन), फि़निश्ड  - 848745 (वर्ष 2020-21-700482), प्राइम - 794190,एसीसी - 93.5त्न, रेक डिस्पैच्ड  - 835 हैं।

एल आर(लॉन्ग रेल)में बनाया कीर्तिमान

इसके अलावा एल आर (लॉन्ग रेल) डिस्पैच टू आई आर (इंडियन रेल्वे)  और सभी संबद्ध विभागों ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 1000 रेक्स (9.39 लाख टन) उत्पादन कर वर्ष 2020-21 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 785 रेक्स और 736019 टन के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

हॉट मेटल प्रॉडक्शन मे भी रचे कीर्तिमान

भिलाई इस्पात सयंत्र के हॉट मेटल प्रॉडक्शन ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 5.42 मिलियन टन उत्पादन  कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 5.29 मिलियन टन के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

क्रूड स्टील प्रॉडक्शन में भी कीर्तिमान

भिलाई इस्पात सयंत्र के एस एम एस 2 एवं एस एम एस 3 ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 5.18 मिलियन टन उत्पादन  कर वर्ष 2021 -22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 4.88 मिलियन टन के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

बिजली उत्पादन में भी बनाए नए रिकॉर्ड

भिलाई इस्पात सयन्त्र में 2022- 23 में 57.3 मेगावाट के अब तक के सबसे अधिक वार्षिक बिजली उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

CG News: रिटायरमेंट 24 घंटे के अंदर डीएम अवस्थी की संविदा नियुक्ति, PHQ में ओएसडी

CG News: रिटायरमेंट 24 घंटे के अंदर डीएम अवस्थी की संविदा नियुक्ति, PHQ में ओएसडी

 रायपुर।  राज्य सरकार ने कल (शनिवार) को रिटायर हुए 1986 बैच के आईपीएस डी एम अवस्थी को संविदा नियुक्ति दे दी है । उन्हें पीएचक्यू में ओएसडी पदस्थ किया गया है । यह पद पिछले माह ही कैबिनेट ने मंजूर किया है। अभी सेवा शर्तें तय नहीं हुई है।

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 35 नए पॉजिटिव, सबसे ज्यादा 9 मरीज रायपुर जिले में

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 35 नए पॉजिटिव, सबसे ज्यादा 9 मरीज रायपुर जिले में

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें सबसे अधिक 9 रायपुर जिले से है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 17 जिलों में एक भी पॉजिटिव नहीं मिले हैं। वहीं मौत का आंकड़ा शून्य है।

 छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सीआरपीएफ के दो जवानों सहित छह लोग संक्रमित मिले हैं। किसी की भी ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। बताया जा रहा है कि सभी को वैक्सीन की तीनों डोज भी लग चुके थे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार को आईसोलेट कर दिया गया है।

 किस जिले में कितने मरीज

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 3, राजनांदगांव 2, बालोद 0 बेमेतरा 1, कबीरधाम 0, रायपुर 9, धमतरी 5, बलौदाबाजार 0, महासमुंद 0, गरियाबंद 0, बिलासपुर 4, रायगढ़ 0, कोरबा 0, जांजगीर-चांपा 2, मुंगेली 0, जीपीएम 0, सरगुजा 0, कोरिया 1, सूरजपुर 0, बलरामपुर 0, जशपुर 2, बस्तर 0, कोंडागांव 4, दंतेवाड़ा 0, सुकमा 0, कांकेर 2, नारायणपुर 0, बीजापुर 0, अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

इस साल भी नहीं बढ़ेंगे जमीन के सरकारी रेट, 30 फीसदी छूट पर ही होगी रजिस्ट्री

इस साल भी नहीं बढ़ेंगे जमीन के सरकारी रेट, 30 फीसदी छूट पर ही होगी रजिस्ट्री

 रायपुर। 2019 का गाइडलाइन रेट 2023-24 में भी रहेगा, अर्थात जमीन की सरकारी कीमत में 30 प्रतिशत की छूट आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि पांच साल पहले लोग रायपुर समेत पूरे प्रदेश में जिस खर्च पर रजिस्ट्री करवा रहे थे, अभी भी उतना ही खर्च करना होगा।

बता दें कि नई गाइडलाइन तय करने के लिए मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर जिलों ने शासन को प्रस्ताव भेजा था कि गाइडलाइन रेट कम होने की वजह से सरकारी राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार बनने के बाद 2019-20 में पहली बार कलेक्टर गाइडलाइन रेट बढ़ाने के बजाय 30 प्रतिशत घटा दी गई थी। इस कमी को बरकरार रखते हुए 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में कलेक्टर गाइडलाइन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इस वित्तीय साल भी यानी 2023-24 में भी इस पर कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

राज्य में कांग्रेस की पहली सरकार है जिसके कार्यकाल में कलेक्टर गाइडलाइन में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात, ग्राम निकुम में ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात, ग्राम निकुम में ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में होंगे शामिल

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 2 अप्रैल को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में भेंट-मुलाकात सहित जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के ग्राम निकुम पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम तिरगा आएंगे।

मुख्यमंत्री वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा दाऊ स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद 1 बजे ग्राम निकुम आएंगे और वहां आयोजित ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में शामिल होंगे।

सीएम ग्राम निकुम से कार द्वारा दोपहर 2.05 बजे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई पहुंचेंगे और 2.35 बजे भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम पुरई से हेलीकॉप्टर द्वारा 4.15 बजे भिलाई आएंगे और सर्किट हाउस दुर्ग में शाम 6 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री रात 7.30 बजे सर्किट हाउस दुर्ग में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।