CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : राजमार्गों में घायलों के त्वरित उपचार के लिए एम्बुलेंस सेवा 108 और 1033 का जल्द किया जाएगा इंटीग्रेशन, परिवहन सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

CG NEWS : राजमार्गों में घायलों के त्वरित उपचार के लिए एम्बुलेंस सेवा 108 और 1033 का जल्द किया जाएगा इंटीग्रेशन, परिवहन सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

 रायपुर  राजमार्गों में ब्लैक स्पॉट्स के सुधार कार्यों, राजमार्गों में लगे कैमरे और टोल प्लाजा के डेटा के इंटीग्रेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में की गई।

 
इस बैठक में राजमार्गो में घायलों के त्वरित उपचार हेतु एम्बुलेंस सेवा 108 तथा 1033 के यथाशीघ्र इंटीग्रेशन, ब्लैक स्पॉट्स के प्रभावी सुधारात्मक उपायों में शीघ्रता तथा राजमार्गो में लगे कैमरे तथा टोल प्लाजा के डेटा को इंटीग्रेट कर चालानी कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
 
बैठक में लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त परिवहन आयुक्त वेदव्रत सिरमौर, प्रबंधक एनएचएआई प्रखर अग्रवाल, उप संचालक स्वास्थ्य डॉ. डी.के तुर्रे, डॉ. जी.जे. राव, एनआईसी के वरिष्ठ संचालक वाई.वी.एस. राव, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता राजकुमार रात्रे, आरटीओ रायपुर शैलाभ साहू सहित परिवहन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, एम्बुलेंस सेवा 108, 1033 के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विधायक मंडावी ने आवापल्ली प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

विधायक मंडावी ने आवापल्ली प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

 बीजापुर। क्षेत्रीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने आवापल्ली प्रवास के दौरान आवापल्ली के नागरिकों को विकास कार्यों का सौगात देते हुए विभिन्न नवनिर्मित अधोसंरचना का लोकार्पण किया, जिसमें मुख्य रूप से आवापल्ली का नवीन बस स्टैंड, आवापल्ली मे नवीन बाजार शेड का निर्माण सहित मिट्टी-मुरुम सड़क, रंगमंच भवन शामिल है। 

आवापल्ली मे बस स्टैंड की क्षेत्र के नागरिकों का वर्षों पुरानी मांग जो अब बनकर पूर्ण हो चुकी है, ग्रामीणों बताया कि क्षेत्रीय विधायक की तत्परता से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आवापल्ली को विकास कार्यों की सौगात दी है, जिसका हम सदैव आभारी रहेंगे अब पानी-बरसात, धूप और गर्मी के दिनों में बस का इंतजार करने में कोई तकलीफ  नहीं होगी, क्योंकि 30-35 किलोमीटर की सफर तय करके ग्रामीण आवापल्ली पहुंच कर बस स्टैंड से बस के माध्यम से बीजापुर, तेलंगाना, महाराष्ट्र को जाते है। इसी तरह नवीन बाजार शेड के निर्माण से बाजार व्यवस्थित होगा और सभी मौसम में बाजार मे जाकर खरीदी, बिक्री कर सकते है, अब धूप बरसात जैसे मौसम में बाजार मे कोई दिक्कत नहीं होगी। विकास कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्रीय ग्रामीणों मे खुशी की लहर देखने को मिला पूरे कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडिय़म, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत व बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य सोमारुराम कश्यप सरिता चापा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे, बीज निगम के सदस्य इम्तियाज खान जनपद अध्यक्ष उसूर अनिता तेलम सहित सीईओ जिला पंचायत रविकुमार साहू एसडीएम मनोज बंजारे उपस्थित थे।

 
CG CRIME : कुल्हाड़ी मारकर दिनदहाड़े युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

CG CRIME : कुल्हाड़ी मारकर दिनदहाड़े युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

 सक्ती। जिले में एक युवक की दो लोगों ने मिलकर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। युवक की खून से लथपथ लाश मिलने के बाद पूरा मामला सामने आया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम नावापारा कलां निवासी रामसिंह कंवर (35 वर्ष) सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से सरपंच के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे दो युवकों ने उसे रोका और गाली गलौज करते हुए विवाद किया। इसके बाद उसे पीटा। फिर कुल्हाड़ी से वार किए। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद पुलिस ने गांव में तलाश की और एक आरोपी लखन यादव को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी का नाम निर्मल यादव, लखन यादव है। पूछताछ में अवैध संबंध की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस एक आरोपी से पूछताछ कर रही है। ये भी बताया गया है कि रामसिंह कंवर पेंटर का काम करता था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद और पूछताछ के बाद मामले में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

CG CRIME : पति ने नाबालिग पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : पति ने नाबालिग पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। जिले के तिल्दा-नेवरा में एक पति ने अपनी नाबालिग पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, तिल्दा के अटल आवास वार्ड 22 में निवास करने वाले सागर निर्मलकर और उसकी पत्नी के बीच मंगलवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बुधवार सुबह घर की छत पर सागर ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नेवरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घर से जो दस्तावेज मिले हैं उसमें अनुसार मृतका नाबालिग थी। नेवरा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सड़ी गली हालत में मिली युवक की लाश...शिनाख्ती में जुटी पुलिस

सड़ी गली हालत में मिली युवक की लाश...शिनाख्ती में जुटी पुलिस

 दुर्ग। जिले के बोड़ेगांव के खेत में एक युवक की लाश सड़ी गली हालत में मिली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। घटना स्थल से कुछ दूर पर पुलिस को शराब की बोतल और मृतक के कपड़े मिले है। यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार शव की पहचान के बाद आरोपी को तलाशने में मदद मिलेगी। इसलिए सबसे पहले शव का पीएम कर उसकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज, शराब दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। घटना को प्रथम दृष्टिया हत्या माना जा रहा है। लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है।

दो दिवसीय फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी 8 अप्रैल से

दो दिवसीय फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी 8 अप्रैल से

 0 अशोक रत्न के कम्युनिटी हॉल में होगा आयोजन
रायपुर। शंकर नगर स्थित अशोक रत्न के कम्युनिटी हॉल में दो दिवसीय समर स्पेशल एडिशन उमंग फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन 8-9 अप्रैल को होने जा रहा है। इस प्रदर्शनी में 30 से अधिक फैशन डिजाइनर्स राजधानी रायपुर पहुचेंगे।
आयोजनकर्ता वर्षा व अनामिका जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी और 9 अप्रैल को समापन होगा। इस प्रदर्शनी में प्रदेश भर के तकरीबन 30 से अधिक फैशन डिजाइनर्स राजधानी पहुंचेंगे। इस प्रदर्शनी में ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, एसेसरीज सहित फैशन एंड लाइफस्टाइल से संबंधित सामग्रियां आम नागरिकों को देखने को मिलेगा। अन्य सामग्रियों की बड़ी वैरायटी देखने को मिलेगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक ही छत के नीचे घर परिवार की सारी उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराना है।

रेलवे स्टेशन के पब्लिक टॉयलेट में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

रेलवे स्टेशन के पब्लिक टॉयलेट में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

 कोरबा। रेलवे स्टेशन परिसर में बने पब्लिक टॉयलेट में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन में कुछ लोगों ने देखा कि पब्लिक टॉयलेट पूरी तरह से आग की लपटों से घिरी हुई है और काफी ऊंचाई तक धुआं भी उठ रहा है। इसके बाद वहां यात्रियों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग लगने की सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी गई।

फाटक बंद होने के चलते फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी हो गई। तब तक पब्लिक टॉयलेट का काफी हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। 2-3 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जांच आरपीएफ और सिटी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

CG ACCIDENT NEWS : रायपुर एम्स जा रहे इंजीनियरिंग छात्र को हाइवा ने कुचला, पिता के सामने ही तड़प-तड़प कर हुई मौत

CG ACCIDENT NEWS : रायपुर एम्स जा रहे इंजीनियरिंग छात्र को हाइवा ने कुचला, पिता के सामने ही तड़प-तड़प कर हुई मौत

 दुर्ग। CG ACCIDENT NEWS : इंजीनियरिंग के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक छात्र पिता का इलाज करवाने के लिए बाइक से रायपुर एम्स जा रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि उसकी जॉब लग चुकी थी, जिसमें कुछ दिनों बाद जॉइन करने वाला था पर छात्र की उससे पहले ही सड़क हादसे में जान चली गई। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है।

कैंप दो जलेबी बाजार पास रहने वाले रविंद्र पोद्दार का बड़ा पुत्र सन्नी पोद्दार शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज मैं नौकरी करता है, जबकि छोटा पुत्र अनुज पोद्दार इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का छात्र है। कुछ दिनों में फाइनल ईयर की परीक्षा के बाद उसकी नौकरी हैदराबाद में लग चुकी थी। जहां अनुज को ज्वाइन करना था जिसके चलते अनुज के घरवाले काफी खुश थे। आज अनुज और उसके पिता रविंद्र पोद्दार बाइक से रायपुर एम्स जा रहे थे।

रविंद्र पोद्दार की बीमारी के चलते उन्हें एम्स में इलाज करवाना था। पिता के साथ ही उनका बेटा अनुज जा रहा था। बाइक रविंद्र पोद्दार चला रहे थे। जैसे ही दोनों बाप बेटे डबरापारा चौक के पास पहुंचे तो ब्रिज निर्माण के चलते हुए गड्ढे में उनकी बाइक स्लिप होकर गिर गई और दोनों सड़क पर आ गिरे। जिसमें रविंद्र पोद्दार सड़क की दूसरी तरफ वही उनका बेटा अनुज सड़क पर गिर गया। जिसे भिलाई से रायपुर तरफ आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हाइवा का पहिया अनुज के सर के ऊपर से गुजर गया। पिता के सामने ही बेटे ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट कारित करने के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। खुर्सीपार पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। और शव का पीएम करवा के परिजनों को सौंप दिया है। कुछ दिनों पहले ही अनुज की नौकरी हैदराबाद की एक कंपनी में लगी थी। फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा दिलाने के बाद अनुज वहां जाने वाला था। जिससे सभी घरवाले बहुत खुश थे। अचानक उनकी खुशियां मातम में बदल गई। अनुज का अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

CG board result 2023: रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस लिंक से देख सकेंगे परिणाम

CG board result 2023: रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस लिंक से देख सकेंगे परिणाम

 छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा के परिणामों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए सीजी बोर्ड परिणाम 2023 15 मई से 20 मई के बीच घोषित कर दिए जाएंगे

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीण्के गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल्यांकन का काम शुरू हो गया है जोकि अगले 1 महीने तक चलेगा। जिसके बाद 15 से 20 मई तक 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

उम्मीदवार अपना छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 2023 सीजीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट – cgbse.nic.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे. www.cgbse.nic.in पर परिणाम 2023 ऑनलाइन देखने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद यदि किसी उम्मीदवार को लगे कि वह अपने प्राप्त अंकों से अधिक अंक प्राप्त कर सकता था तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए जा सकते हैं।

CG BIG NEWS : राहुल गांधी को कोर्ट से सजा, तत्काल सदस्यता रद्द करना, मकान का नोटिस जारी करना, यह सब भाजपा की ओछी सोच का परिचायक – कुमारी शैलजा

CG BIG NEWS : राहुल गांधी को कोर्ट से सजा, तत्काल सदस्यता रद्द करना, मकान का नोटिस जारी करना, यह सब भाजपा की ओछी सोच का परिचायक – कुमारी शैलजा

 रायपुर। CG BIG NEWS : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के मामले पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला. प्रेस कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट का जो फैसला आया है वह एक बड़ी गहरी चाल नजर आ रही है। लोकसभा सदस्यता रद्द करने के पीछे भी एक बड़ी साजिश है।

कुमारी शैलजा ने कहा, राहुल गांधी पर ये सब कार्रवाई क्यों हुई ?  इसके पीछे बड़ा कारण पीएम मोदी के दुखती रग पर हाथ रखना है। राहुल गांधी ने संसद में अडानी पर सवाल पूछे। अडानी की कमाई के पीछे कौन है ? चीनी नागरिक कौन है ? पीएम मोदी का अडानी से रिश्ता क्या है ? मोदी के साथ अडानी का गहरा रिश्ता है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अडानी के रिश्ते को सार्वजनिक किया। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

कुमारी शैलजा ने कहा, संसद को सत्ता पक्ष ने ही चलने नहीं दिया है। सदन को चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष की होती है, लेकिन ऐसा हुआ ही नहीं, क्योंकि सदन चलती तो सवाल उठते ही रहते। राहुल गांधी के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। विदेश में जाकर भारत के खिलाफ कहने की बात झूठी है। राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने से बचने के लिए ऐसे आरोप लगाए गए।

कुमारी शैलजा ने कहा, भाजपा इस मुद्दे को ट्विस्ट किया, क्योंकि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को सवालों के कठघरे में खड़ा किया है। कोर्ट से सजा होना, तत्काल सदस्यता रद्द करना, मकान का नोटिस जारी करना, यह सब भाजपा की ओछी सोच का परिचायक है, जबकि यह मामला कोर्ट में चलेगा। प्रेसवार्ता में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद हैं।

कुमारी शैलजा ने आगे कहा, आज की बुनियादी लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की है. नड्डा के बयान पर कहा, इन्होंने ObC कार्ड खेला। इसमें OBC कार्ड कहां से आ गया। हमारे 2-2 मुख्यमंत्री OBC समाज से हैं। ये भ्रष्टाचार की लड़ाई नहीं लड़ रहे, ये जाति की लड़ाई लड़ रहे। ऐसे और भी केस है पर न्यायालय ने आज मानहानि केस में दो साल की सज़ा सुना दी। कांग्रेस सड़क से संसद और कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी। हम जनता के बीच इस मुद्दे को लेकर जाएंगे। हमारा संघर्ष जारी रहेगा, हम चुप बैठने वाले नहीं। अडानी पर सवाल पूछते रहेंगे, पीएम मोदी को जवाब देना होगा।

केंद्र सरकार ने जिस तरह से राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता जाते ही बंगला खाली करने का फरमान जारी किया, उसके बाद ये पूछा जाने लगा था कि क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की दरियादिली भाजपा के पूर्व मंत्रियों व नेताओं पर भी बरकरार रहेगी, जिन्हे सत्ता जाने के बाद भी मंत्री बंगला आवंटित है। आज इस मामले में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार इस पर रिव्यू करेगी।

आपको बता दें कि अभी के वक्त में भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को राज्य सरकार ने मंत्रियों का बंगला आवंटित कर रखा है। उसी तरह से प्रेम प्रकाश पांडेय के पास भी बंगला है। हालांकि कहा ये जा रहा है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के नाते प्रेम प्रकाश पांडेय को बंगला आवंटित है, जबकि बृजमोहन अग्रवाल को भाड़ा देने की शर्त पर आवंटित किया गया है।

CG BREAKING : नक्सलियों ने की पूर्व उपसरपंच की हत्या, घर से निकालकर की जमकर मारपीट, फिर घोंट दिया गला

CG BREAKING : नक्सलियों ने की पूर्व उपसरपंच की हत्या, घर से निकालकर की जमकर मारपीट, फिर घोंट दिया गला

 नारायणपुर। CG BREAKING : इस वक्त नारायणपुर जिले से एक बड़ी ख़बर निकल कर आ रही है, यहाँ नक्सलियों ने जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के राजपुर पंचायत के पूर्व उपसरपंच रामजी दोदी की गला घोंट कर हत्या कर दी है। मृतक पूर्व उपसरपंच भाजपा समर्पित नेता भी था। फिलहाल पुलिस ने अभी घटना की पुष्टि नहीं की है।

बता दें बीती रात लगभग 10 से 11 बजे के लगभग पूर्व उप सरपंच ग्राम झारा हरदई में अपने निवास में खाना खा कर अपने घर में सो रहा था, तभी अचानक 4 से 5 की संख्या में वर्दीधारी नक्सली रामजी दोदी के घर आ धमके और दरवाजा खटखटाया, जैसे ही दरवाजा खुला पूर्व उपसरपंच को नक्सलियों ने पकड़ लिया और घर से बाहर निकाल कर डंडे से जमकर मारपीट की। उसके बाद गले में डंडे को रखकर गला घोंटकर नक्सलियों ने रामजी दोदी की हत्या कर दी।

जब सुबह से इस बात की खबर उड़ी तो पुलिस बल स्वयं घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की और लाश को धनोरा थाना लाया गया, जहा से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार रामजी के शव के पास नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है जिसमे नक्सलियों ने रामजी दोदी को पुलिस का मुखबिर बताया है साथ ही सड़क निर्माण मोबाइल टावर निर्माण में सहयोग करने का भी उल्लेख किया है।

CG NEWS : शादी की खुशियों में पसरा मातम, बरात निकलने से पहले दूल्हे ने कर ली आत्महत्या, कारणों की जाँच में जुटी पुलिस

CG NEWS : शादी की खुशियों में पसरा मातम, बरात निकलने से पहले दूल्हे ने कर ली आत्महत्या, कारणों की जाँच में जुटी पुलिस

 धमतरी। CG NEWS : जिले में एक परिवार में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गयी, जब बारात निकलने से ठीक पहले दुल्हे की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। दुल्हे की मौत की खबर के बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं, खुशियों से गुलजार शादी वाले घर में मातम पसर गया हैं। इस घटना के बाद से जहां परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हैं, वही शादी से ठीक पहले दुल्हे की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक ये पुरा मामला डोड़की गाँव का है। जहाँ एक घर में शादी चल रहा था। लोग नाच गाना कर रहे थे। चारों तरफ खुशियाँ फैली थी। लेकिन इसी घर में शादी की खुशियाँ मातम में बदल गयी। बताया जा रहा आज से शादी शुरु हुई थी और कल कल बारात जाना था। लेकिन बारात जाने के पहले दूल्हा रोशन बांधे अपने घर में आज सुबह फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी।

सकते में परिवार 

इस घटना ने पूरे गाँव को झकझोर कर रख दिया है। वहीं मृतक के परिजन सकते में है। युवक ने आत्महत्या क्यों की फिरहाल कारण अज्ञात है। इधर अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था द्वारा जिला अस्पताल पीएम के लिये भेज दिया है। वहीं युवक ने अपने शादी वाले दिन ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस पर पुलिस जांच कर रही।

CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य मंत्रालय

CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य मंत्रालय

 रायपुर। CORONA UPDATE : देशभर में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब एक बार फिर कोरोना वायरस भारत में डराने लगा है। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 12 नए मामले सामने आये है, जिसमे रायपुर में 7, दुर्ग में 4 और सरगुजा में मिले 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल है। जिससे अब एक्टिव मरीजों को संख्या बढ़कर हुई 39 हो गई है। वहीँ भारत में पिछले 24 घंटे में 2,151 नए COVID-19 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 44,709,676 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,903 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,30,841 है। भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.51 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.53 प्रतिशत है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 11,903 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.78 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,41,66,925 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

Birgaon Budget 2023: बिरगांव नगर निगम की सामान्य सभा आज, महापौर पेश करेंगे बजट, विपक्ष बहिष्कार पर अड़ा

Birgaon Budget 2023: बिरगांव नगर निगम की सामान्य सभा आज, महापौर पेश करेंगे बजट, विपक्ष बहिष्कार पर अड़ा

 रायपुर। Birgaon Budget 2023: नगर निगम बिरगांव की सामान्य सभा बुधवार को सुबह 12 बजे से प्रशासनिक भवन में शुरू होगी। इसमें एक घंटे का प्रश्नकाल होगा, जिसके बाद बजट पेश किया जाएगा। इधर, विपक्ष ने सामान्य सभा में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। भाजपा ने सामान्य सभा को निरस्त करने एक संबंधी ज्ञापन सभापति को दिया है। हालांकि सभापति रामकृपाल निषाद का कहना है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष की सहमति के बाद ही तिथि निर्धारित की गई है। 

 
नेता प्रतिपक्ष ओम प्रकाश साहू ने सभापति को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नवरात्र पर्व की अष्टमी होने के कारण अधिकांश जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में हवन-पूजन में व्यस्त रहेंगे। वार्डों में जगह-जगह भोज-भंडारे का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें अधिकांश जनप्रतिनिधि शामिल होते हैं। सामान्य सभा की तिथि नहीं बढाई जाने पर भाजपा दल के सदस्य बजट सत्र का बहिष्कार करेंगे
सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्ष के पास चर्चा के लिए कोई मुद्दा नहीं है, यही कारण है कि वह सामान्य सभा में नहीं आना चाहता। पिछली सामान्य सभा के दौरान भी विपक्ष ने बहिर्गमन किया था। गौतरलब है कि बिरगांव निकाय क्षेत्र में 40 वार्ड हैं, इनमें से 36 वार्डों में कांग्रेस, 10 पर भाजपा और चार पर जोगी कांग्रेस का कब्जा है।
बिरगांव नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा, सामान्य सभा की तिथि बदलने के लिए सभापति और कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है। अष्टमी को जानबूझकर बजट सत्र रखा गया है। सत्ता पक्ष नहीं चाहता कि किसी मुद्दे पर चर्चा हो। बिरगांव निगम क्षेत्र में गर्मी में पेयजल की समस्या व्याप्त है।
बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन ने कहा, सभापति के निर्देशानुसार ही सामान्य सभा बुलाई गई है। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। विपक्ष के पास चर्चा के लिए कोई मुददा नहीं है, इसलिए वह सामान्य सभा का बहिष्कार करना चाहता है। सामान्य सभा में आकर चर्चा करनी चाहिए।
बिरगांव नगर निगम के सभापति रामकृपाल निषाद ने कहा, सत्ता पक्ष और विपक्ष की सहमति के बाद ही सामान्य सभा की तिथि निर्धारित की गई है। अचानक तिथि बदलने की मांग की जा रही है। वित्तीय सत्र समाप्त होने से पहले सामान्य सभा में बजट प्रस्तुत करना जरूरी है।
छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार : मौसम विभाग

छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार : मौसम विभाग

 रायपुर । द्रोणिका के प्रभाव से बुधवार को भी छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकती है। अधिकतम तापमान में हालांकि कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। विशेषकर दक्षिण छत्तीसगढ़ यानि बस्तर क्षेत्र में वर्षा के आसार ज्यादा है।मंगलवार को कटेकल्याण, दंतेवाड़ा, जगदलपुर सहित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। रायपुर में सुबह से ही मौसम शुष्क रहा और अधिकतम तापमान भी 37.4 डिग्री पहुंच गया।

इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य रहे।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में आने वाले कुछ दिन और मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर,जगदलपुर और दुर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे रहा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक द्रोणिका बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ स्थित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।

निखत जरीन की उपलब्धि से देश गौरांवित : ओपी चौधरी

निखत जरीन की उपलब्धि से देश गौरांवित : ओपी चौधरी

 रायगढ़  समाज ने जब जब लड़कियों को अवसर दिया उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने महिला बॉक्सिंग चैंपियन शिप में निखत जरीन की उपलब्धि को देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि निरूपित किया।

निखत को मिली इस उपलब्धि पर ओपी ने कहा पिछले कुछ समय से महिलाओ के लिए उपलब्धि भरा रहा। भारत की बेटी निकहत ज़रीन ने 52 किलों की केटेगरी में तुर्की के इस्तांबुल में महिला विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है।

थाईलैंड की बॉक्सर जुटामास जितपांग को इस मुकाबले में 5-0 देकर एकतरफा मैच जीत लिया। समाज की रूढ़ी वादी जंजीरों को तोड़ते हुए जरीन के पिता ने जिस तरह अपनी बेटी के सपनों को पंख दिए वह सराहनीय है। तेलंगाना के  निजामाबाद में सन 1996 को जन्मी निखत ज़रीन के  पिता मुहम्मद जमील अहमद माता प्रवीण सुल्ताना ने 13 साल की उम्र में बॉक्सिंग के प्रति उसके रुझान का सम्मान कर उसका मार्ग प्रशस्त किया।

बॉक्सिंग कोचर शमशामुद्दीन निखत के चाचा है। शुरूआती दिनों में निखत के लिए पढाई और मुक्केबाज़ी टूर्नामेंट का प्रबंधन थोड़ा मुश्किल रहा। निखत उन लड़कियों के लिए मिशाल है जो जीवन में लक्ष्य हासिल करने के पहले ही हार मान लेते हैं।

निखत ने साबित किया कि परिस्थितियां अनुकूल नहीं होती, बल्कि मनुष्य अपने पराक्रम से परिस्थितियों को अनुकूल बना सकता है। निखत ने सन 2011 के दौरान टर्की में हुए वूमेंस जूनियर एंड युथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तुर्की की बॉक्सर उल्कु डेमिर को हराकर गोल्ड मैडल प्राप्त किया था।

सन 2014 में निखत ने बुल्गारिया में हुए युथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीता। सन 2014 में रूस में हुए नेशंस कप्स अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में इन्होने पाल्टवेव एकारिना को हराकर गोल्ड मैडल जीता था। सन 2015 में असम में 16 वे सीनियर वुमन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।

2019 में बैंकाक में हुए थाईलैंड ओपन अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में सिल्वर पदक प्राप्त किया। 2019 में बुल्गारिया में हुए स्ट्रेंड्ज मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में इन्होने गोल्ड पदक प्राप्त किया। 2022 में बुल्गारिया में हुए स्ट्रेंड्ज मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में ब्यूज नाज को हराकर सिल्वर पदक प्राप्त किया था।

2022 में इन्होने तुर्की में हुए वूमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीट पांग को हराकर गोल्ड पदक प्राप्त कर विजेता बन गयी। वर्तमान में महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 के 50 किलोग्राम लाइट फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीत कर निखत ने देश के लिए इतिहास रच दिया।

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार का सवाल-राहुल के खिलाफ इतनी कच्ची कार्रवाई किसी योजना के तहत?

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार का सवाल-राहुल के खिलाफ इतनी कच्ची कार्रवाई किसी योजना के तहत?

 रायपुर । लोकसभा ने राहुल गांधी को महीने भर में मकान खाली करने का नोटिस दे दिया है, और राहुल ने उसका एक बड़ा ही गरिमामय जवाब भी भेज दिया है जिसमें नोटिस पर अमल की बात लिखी है। अब राजनीति, कानून, संसदीय व्यवस्था, इन सबके अलग-अलग जानकार लोग कुछ हैरान हैं कि राहुल के खिलाफ यह पूरा सिलसिला बड़ा अटपटा लग रहा है। गुजरात के एक मजिस्ट्रेट ने जो फैसला दिया है, वह सुप्रीम कोर्ट के कुछ बड़े चर्चित फैसलों के साफ-साफ खिलाफ दिख रहा है। दूसरी तरफ लोकसभा ने उसके चौबीस घंटे के भीतर राहुल गांधी की सदस्यता को जिस तरह खत्म किया है, वह भी सुप्रीम कोर्ट के कुछ बहुत चर्चित फैसलों के ठीक खिलाफ दिख रहा है। और अब आखिर में मकान खाली करने का नोटिस। क्या यह सब कुछ मोदी और शाह की अगुवाई में किसी योजना के तहत हो रहा है कि राहुल गांधी को कुछ वक्त के लिए हीरो बनने दिया जाए, ताकि...!

Raipur News : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में लिए जायेंगे महत्वपूर्ण निर्णय

Raipur News : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में लिए जायेंगे महत्वपूर्ण निर्णय

 रायपुर।राज्य में तंबाकु उपयोग करने वालों का प्रतिशत 39.1 है। साथ ही 13 से 15 वर्ष के 8 प्रतिशत शाला प्रवेशी बच्चे भी तंबाकु की चपेट में आ चूके हैं। यह चिंता का विषय है। आम लोगों में तम्बाकू एवं तम्बाकू से बने उत्पाद के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर गंभीरता दिखाते हुये राज्य में तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम के माध्यम से प्रयास किये जा रहें हैं, ताकि छत्तीसगढ़( chhattisgarh) राज्य को तंबाकू मुक्त राज्य बनाया जा सके।

इसी क्रम में तंबाकू नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाये जाने के उद्देश्य से 29 मार्च 2023 को राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। मंत्रालय नया रायपुर के सभा कक्ष में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जावेगा साथ ही राज्य के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

तंबाकू नियंत्रण के लिए आगामी रणनीति तैयार की जायेगी

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार राष्टीय तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम तथा कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानों के अनुपालन के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। इस बैठक में समिति की पूर्व बैठकों में लिए गये निर्णयों की समीक्षा सहित राज्य में तंबाकू नियंत्रण के लिए आगामी रणनीति तैयार की जायेगी।

बैठक में ये होगे शामिल

आज की बैठक में छत्तीसगढ़ शासन अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वित्त विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राष्टीय स्वास्थ्य मिशन, कृषि विभाग, जनसंपर्क विभाग, विधि विभाग, गृह जेल विभाग, परिवहन विभाग, , स्कूल शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, रायपुर एवं बिलासपुर जिले के जिला कलेक्टर, रेल्वे के प्रतिनिधि, द यूनियन के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार सहित तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में कार्य करने वाले समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

CG BREAKING : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ में 39 विधानसभा समन्वयको की लिस्ट की जारी, देखिए  किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

CG BREAKING : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ में 39 विधानसभा समन्वयको की लिस्ट की जारी, देखिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

 रायपुर। CG BREAKING : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में SC/ST आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नेतृत्व विकास मिशन LDM विधानसभा समन्वयको की नियुक्ति की है। जिसमें रायपुर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम पांडे को मुंगेली विधानसभा का समन्वयक नियुक्त किया गया है।

AICC ने आज छत्तीसगढ़ के 39 जिलों के लिए समन्वयक कि नियुक्ति सूची जारी की है। जिसमें महिला कांग्रेस कि प्रदेश सचिव पूनम पांडे को मुंगेली विधानसभा का समन्वयक न्युक्त किया है। प्रदेश में ऐसे कुल 39 जिलों के लिए AICC ने समन्वयक की नियुक्ति की है। जिसके बाद यह सभी समन्वयक अब आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर काम करेंगे और अपने-अपने सीमा में विधानसभा क्षेत्र को मजबूत करेंगे।

CG BREAKING : देखिए लिस्ट – 

Breaking News : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा पहुंचे रायपुर, कल लेंगे शपथ

Breaking News : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा पहुंचे रायपुर, कल लेंगे शपथ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा आज राजधानी रायपुर के विमानतल माना पहुंचे। विमानतल पर बिलासपुर हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय के अग्रवाल, पी सेम कोसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा 29 मार्च को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे।

CG Corona Update : छग में फिर पैर पसार रहा है कोरोना, दो जिलों में मिले इतने पॉजिटिव मरीज, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट

CG Corona Update : छग में फिर पैर पसार रहा है कोरोना, दो जिलों में मिले इतने पॉजिटिव मरीज, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट

 रायपुर। प्रदेशभर में कोरोना की रफ़्तार( corona) धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है, वही दूसरी तरफ धमतरी ( dhamtari)जिलें ने आज कोरोना के 17 मरीज़, और दुर्ग में कोरोना के 10 मरीज़ सामने आये है। वही बात की जाए बिलासपुर( bilaspur) में 7 मरीज़ और कांकेर में 3 मरीज़ और महासमुंद और सरगुजा में 1-1 मरीज़ मिले और बाकी जिलों में कोरोना के एक भी मरीज़ों की पुष्टि नहीं हुई है।आपको बता दें कि शहर के आदर्श नगर में एक दंपत्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। ये दंपत्ति कुछ दिनों पहले केरल से लौटे हैं जिसके चलते उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया। तत्काल दंपत्ति को प्राथमिक इलाज के लिए क्वारंटाइन करके रखा गया है। वही दूसरी तरफ कांकेर के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में भी एक कोविड का मरीज मिला है। इस तरह से कांकेर जिले में तीन एक्टिव केस आज मिले है। इस मामलें की जिला स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे ने पुष्टि की है।

कुमारी सैलजा का केंद्र सरकार पर तीखा हमला- बोलीं- पूरे देश को बांटने का प्रयास लोग अपने मत से BJP को देंगे जवाब…

कुमारी सैलजा का केंद्र सरकार पर तीखा हमला- बोलीं- पूरे देश को बांटने का प्रयास लोग अपने मत से BJP को देंगे जवाब…

 रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर दौरे पर हैं. इस दौरान कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशाना साधते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बदले की भावना से हमारे शीर्ष नेतृत्व के नेताओं को परेशान करने का प्रयास कर रही है. उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री साजिश कर रहें हैं. राहुल गांधी जी आम जनता की आवाज बन चुके हैं. बीजेपी आम जनता की आवाज को कैसे दबाएगी ? जिस तरह से उनकी सदस्यता छीनी गई, फिर उनके निवास के लिए नोटिस भेजा गया, जिसे पूरा देश देख रहा है.

आगे उन्होंने कहा, पूरे देश में रोष है. पूरे देश मे कांग्रेस के साथ मिलकर सभी लोग विरोध कर रहे हैं. इस कृत्य को हम सहने वाले नहीं हैं. भविष्य में देशभर में लोग अपने मत से भाजपा को जवाब देंगे, हमारा विश्वास है. इस देश की न्यायपालिका पर, इस देश की हर एक जनता पर हम विश्वास करते हैं.

केंद्र सरकार पूरे देश को बांटने का प्रयास कर रही है. धार्मिक रूप से, समाजिक रूप से, लेकिन हमारी जनता समझदार है. इसका जवाब आने वाले समय पर दिया जाएगा.

CG ACCIDENT NEWS : खड़ी ट्रैक्टर से टकराई मालवाहक हादसे में तीन की मौत 22 अन्य घायल

CG ACCIDENT NEWS : खड़ी ट्रैक्टर से टकराई मालवाहक हादसे में तीन की मौत 22 अन्य घायल

 महासमुंद; छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद के नरतोरा के पास एनएच 53 में खड़ी ट्रैक्टर से टकराने से मालवाहक सवार तीन ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं 22 अन्य घायल हुए हैं। घटना सोमवार रात साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है।

 
 
पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्करजानकारी के अनुसार पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर हुई है। दृर्घटना में तीन ग्रामीण की मौत हुई, साथ ही दो बच्चों समेत छह लोग गंभीर हैं। इसके साथ ही 22 घायल बताए जा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार झलप क्षेत्र के तेलीबांधा के दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है, वहीं रामपुर के एक व्यक्ति की मौत हुई है।
 
शादी कार्यक्रम से लौटते वक्‍त हुआ हादसा
रामपुर के महिला, पुरुष, बच्चे सहित 31 लोग मालवाहक पिकअप से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी बीच नरतोरा के पास पिकअप और ट्रेक्टर में टक्कर हुई। दूर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और डायल 112 को जानकारी दी गई और घायल लोगों को पुलिस सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
CG CRIME NEWS : सात दिन के मासूम बच्चे के साथ की क्रूरता देर रात अज्ञात ने तालाब में फेंका जताई गई यह आशंका

CG CRIME NEWS : सात दिन के मासूम बच्चे के साथ की क्रूरता देर रात अज्ञात ने तालाब में फेंका जताई गई यह आशंका

 धमतरी छत्‍तीसगढ़ में धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद में सात दिन के बच्चे को तालाब के पानी में किसी ने फेंक दिया। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के किसी सदस्य ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 
आधी रात बच्चा बिस्तर से गायब
पुलिस ने बताया कि ग्राम बगौद निवासी हरीश कुमार बंजारे के घर सात दिन पहले लड़के का जन्म हुआ। रात दो बजे बच्चे की मां दिनेश्वरी बंजारे लघुशंका के लिए उठी। घर के बाथरूम में लघु शंका से निवृत्त होकर कुछ समय बाद वापस बिस्तर में आई। तब तक बच्चा बिस्तर से गायब हो चुका था। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया।
 
दूसरे दिन तालाब में मिली नवजात की बाडी
परिवार के सदस्यों ने इधर-उधर खोजबीन प्रारंभ की। लेकिन बच्चे का कहीं भी पता नहीं चला। घर के पीछे कुछ दूर में डोंगरी तालाब है। सुबह सात बजे बच्चों ने तालाब में नहाते समय पानी में कपड़ा तैरता हुआ दिखा। सात दिन के बच्चे के कपड़े को पहचान लिया। तालाब में खोजबीन कर बच्चे के शव को बाहर निकाला।
RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक : डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 29 हजार 397 महिलाओं का लैब टेस्ट

RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक : डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 29 हजार 397 महिलाओं का लैब टेस्ट

 रायपुर :  मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक करीब 2036 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की झुग्गी बहुल बस्तियों में रहने वाली 1 लाख 52 हजार 361 महिलाओं एवं बालिकाओं का उनके घर के पास ही दाई-दीदी क्लीनिक कैंप के माध्यम से इलाज किया गया है।

महिलाओं एवं बालिकाओं की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क जांच एवं इलाज

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों और महिला स्टॉफ की टीम पहुंचती है तथा जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क जांच एवं इलाज करती है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 29 हजार 397 महिलाओं का किया गया लैब टेस्ट 

इन मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा 29 हजार 397 महिलाओं का लैब टेस्ट किया गया तथा 1 लाख 44 हजार 838 महिलाओं को निःशुल्क दवाईयां दी गई। पहले गरीब स्लम क्षेत्र में रहने वाली तथा मेहनत मजदूरी करने वाली ऐसी महिलाएं जो समयाभाव या अन्य कई कारणों से अपना इलाज नहीं करा पा रही थी परन्तु अब दाई-दीदी क्लीनिक से उन्हें इलाज की सुविधा घर के पास ही महिला चिकित्सकों और चिकित्सा स्टाफ के माध्यम से मिल रही है और वे अपना इलाज बिना संकोच के महिला स्टॉफ के माध्यम से करा पा रही है।