CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
अश्लील वीडियो दिखाने पर 3 शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज, गाली-गलौज कर मालिश कराने का आरोप…

अश्लील वीडियो दिखाने पर 3 शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज, गाली-गलौज कर मालिश कराने का आरोप…

 महासमुंद. छात्राओं से अश्लील बातें और अश्लील वीडियो दिखाने वाले छुईडबरी के तीन शिक्षकों को गिरफ्तारी के बाद निलंबति कर दिया गया है. इन शिक्षकों के खिलाफ पालकों ने कोमाखान थाने में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है. तीनों शिक्षकों में से एक प्राथमिक शाला व दो माध्यमिक शाला के शिक्षक हैं.

बता दें कि, छात्राओं ने तीन शिक्षकों पर अश्लील वीडियो दिखाने, बैड टच करने और अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए अपने पालकों से शिकायत की थी. पालकों की शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने तीनों शिक्षक आसकरन साहू, महेन्द्र बघेल, प्रमोद चन्द्राकर पर धारा 354, 292, 34 भादवि, 67 आईटी एक्ट, पास्को एक्ट की धारा 8, 10 एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 की धारा 3 (2), (वी ए) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी.

छात्राओं ने शिक्षकों के बारे में बताया कि, शिक्षक हर रोज शराब पीकर आते थे. हमारे साथ गाली-गलौज भी करते थे. अपने बदन की मालिश करवाते थे. हमको अपने सामने बुलाकर अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाते थे. हमारे गांव वाले को गरीब लोग हमारा कुछ कर नहीं पाएंगे बोलकर धमकी भी देते थे. यही सब बात को सुनकर गांव वाले ने तत्काल ही शिक्षा अधिकारी एवं पुलिस चैकी को सूचना दी. थाना कोमाखान टुहलु चौकी प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं.

CG NEWS : बिना स्वीकृति छुट्टी पर गए 34 पटवारियों को नोटिस, SDM ने 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

CG NEWS : बिना स्वीकृति छुट्टी पर गए 34 पटवारियों को नोटिस, SDM ने 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

 दुर्ग. जिले में बिना स्वीकृति अवकाश पर गए 34 पटवारियों को एसडीएम ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. 34 पटवारियों ने आज अवकाश के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था. एक साथ इतने पटवारी अवकाश में होने से राजस्व कार्योंं में बाधा और लोगों के काम रुकने की संभावना को देखते हुए एसडीएम लक्ष्मण तिवारी ने अवकाश स्वीकृत नहीं किया था. फिर भी सभी पटवारी अपने काम पर नहीं आए.

एसडीएम दुर्ग ने पटवारी कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान पटवारी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर सभी 34 पटवारियों शो काज नोटिस जारी किया गया है. 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

धान के कटोरे में अब मसालों की महक, मसाले बन रहे छत्तीसगढ़ की नई पहचान

धान के कटोरे में अब मसालों की महक, मसाले बन रहे छत्तीसगढ़ की नई पहचान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मसालों की खेती का दायरा बढ़ते जा रहा है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों का खेती-किसानी के क्षेत्र में असर दिख रहा है। किसान नवाचार की ओर बढ़ रहे हैं। सामान्यतः छत्तीसगढ़ में जो किसान धान तथा अन्य परम्परागत फसलों की खेती करते रहे हैं, वे अब मसालों की खेती की ओर भी रूख कर रहे हैं। मसालों की खेती में छत्तीसगढ़ की देश में नई पहचान बन रही है।

छत्तीसगढ़ की जलवायु और मिट्टी मसालों की खेती के अनुकूल होने के कारण उत्पादन भी अच्छा हो रहा है। राज्य के किसानों को उत्पादन के साथ-साथ अच्छी आमदनी भी मिल रही है। छत्तीसगढ़ में मसालों की मांग और आपूर्ति में संतुलन की स्थिति आ रही है। इस समय मसालों का उत्पादन चार लाख मीट्रिक टन से भी अधिक है। साथ ही इस क्षेत्र में इतने उत्साहजनक परिणाम मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ से धनिया के भी बीज अन्य राज्यों को आपूर्ति की जा रही हैं।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ की जलवायु मसालों के उत्पादन के अनुकूल है। इसलिए यहां मसालों की खेती लगातार बढ़ती जा रही है। हल्दी, अदरक, लाल मिर्च, अजवाईन, ईमली, लहसून की खेती की जा रही है। हल्दी, धनिया, मेथी, लहसून, मिर्च, अदरक की खेती छत्तीसगढ़ के करीब-करीब सभी क्षेत्रों में की जा रही है। वहीं बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और मुंगेली में अजवाइन तथा कोंडागांव में काली मिर्च की खेती भी की जा रही है।

हल्दी का उत्पादन सर्वाधिक

मसालों की खेती के रकबे के साथ-साथ उत्पादन में भी तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ में अभी 66081 हेक्टेयर में मसालों की खेती हो रही है और लगभग 4 लाख 50 हजार 849 मीट्रिक टन मसालों का उत्पादन हुआ है। छत्तीसगढ़ में हल्दी का रकबा और उत्पादन सबसे अधिक है। उसके बाद अदरक, धनिया, लहसून, मिर्च, इमली की खेती की जा रही है।

योजनाओं से मिल रही मदद

मसाले की खेती के लिए किसानों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन, राष्ट्रीय कृषि योजना तथा अन्य योजना के तहत सहायता दी जाती है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत 24 जिलों में मसाले की खेती 13302 हेक्टेयर में की गई है और 93114 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है। वही राज्य में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत विगत चार वर्षों में 1837.29 हेक्टेयर में मसाले की खेती की गई एवं औसतन 12861 मीट्रिक टन का उत्पादन प्राप्त हुआ है। इससे लगभग 3500 कृषक लाभान्वित हुए हैं।

मसालों की नई किस्म पर शोध

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक एस.एच. टूटेजा ने बताया कि बीते सालों में मसालों के बीजों पर शोध किया जा रहा है जिसमें धनिया की दो किस्में सीजी धनिया व सीजी चन्द्राहु धनिया विकसित की गई जिससे अच्छी फसल प्राप्त हो रही है। इसकी स्थानीय स्तर के अलावा अन्य 7 राज्यों में आपूर्ति की जा रही है। इसी तरह हल्दी की भी नई किस्म विकसित की गई है। छत्तीसगढ़ में मसाला फसलों की बहुत अच्छी संभावना है। अब किसान जागरूक होकर इसकी खेती कर रहे हैं और अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं।

राष्ट्रीय कार्यशाला

छत्तीसगढ़ में मसालों की संभावनाओं और उनकी खेती को प्रोत्साहित करने के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सरकंडा, बिलासपुर में 14 एवं 15 मार्च, 2023 को कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों के विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे तथा छत्तीसगढ़ में मसाला एवं सुगंधित फसलों के उत्पादन की संभावनाओं एवं क्षमताओं के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा।

अजीबो-गरीब मामला : मुर्गा चोरी की रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंची महिला, पड़ोसी करता है मारने की कोशिश, जानिये क्या है पूरा मामला…

अजीबो-गरीब मामला : मुर्गा चोरी की रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंची महिला, पड़ोसी करता है मारने की कोशिश, जानिये क्या है पूरा मामला…

 बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में महिला ने मुर्गा चोरी की रिपोर्ट कराई है। खुद मुर्गा अपनी मालकिन के साथ चोरी की रपट लिखाने थाना पहुंचा। मुर्गा सहित मालकिन की पुलिस ने जब शिकायत सुनी, तो वो भी हैरान रह गयी। मामला बिलासपुर के रतनपुर के सिल्दहा का है। दरअसल, सिल्दहा की जानकी ने कई देसी मुर्गे पाल रखे थे। रविवार की शाम पड़ोसी ने चुपके से मुर्गे की चोरी कर ली। महिला ने पड़ोसी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

मुर्गे की मालकीन ने मुर्गे को नहीं देखा तो खोजने निकली। फिर उसे अपना मुर्गा पड़ोसी के कब्जे में दिख गया। फिर क्या था, मुर्गे को को लेकर मालकिन और पड़ोसी में विवाद हो गया। काफी मशक्कत के बाद पड़ोसी ने मुर्गे को तो छोड़ा, लेकिन इस विवाद में मुर्गा जरूर घायल हो गया। पड़ोसी ने धमकी भी दी, कि उसके मुर्गे को तो एक दिन जरूर मारेगा।

चोरी और ऊपर से फिर धमकी की इस शिकायत को लेकर महिला थाना पहुंची और मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है। महिला काफी देर तक पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करती रही। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर महिला को वहां से भेजा।

तुंहर सरकार तुंहर द्वार : अब नई गाड़ी खरीदते ही डीलर पॉइंट से कर पाएंगे परमिट के लिए अप्लाई, RTO में नहीं देना होगा अलग से आवेदन

तुंहर सरकार तुंहर द्वार : अब नई गाड़ी खरीदते ही डीलर पॉइंट से कर पाएंगे परमिट के लिए अप्लाई, RTO में नहीं देना होगा अलग से आवेदन

 रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ (your government your door) का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत परिवहन विभाग द्वारा परिवहन सुविधाओं को लगातार वाहन स्वामी के घर के पास ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में नये ख़रीदे जाने वाले कमर्शियल गाड़ी के परमिट आवेदन भी अब गाड़ी ख़रीदने  समय गाड़ी विक्रेता डीलर के द्वारा किया जा सकेगा। नये गाड़ी के परमिट हेतु आवेदन देने के लिए पृथक से परिवहन कार्यालय आने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ज्ञात हो कि 3000किग्रा और उससे अधिक से सभी कमर्शियल गाड़ियो को परमिट अनिवार्य रूप से लेना रहता है । परमिट बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर परिवहन कार्यालय आना पढ़ता जहाँ से परमिट बना कर निर्धारित प्रारूप  सील मोहर लगा कर परमिट जारी किया जाता है।

क्यों बनाये परमिट

नई गाड़ी ख़रीदने वाले बहुत से वाहन क्रेता परमिट बनाने के लीगल आवश्यकता की जानकारी  नहीं रखते है ।ख़ासतौर से छोटी कमर्शियल गाड़ी ख़रीदने वाले क्रेता के द्वारा केवल पंजीयन  की आवश्यकता समझ कर परमिट नहीं बनाया जाता  और गाड़ी के पंजीयन को पूर्ण दस्तावेज मान लेते है । परंतु जब गाड़ी  कोई दुर्घटना हो जाती है तो परमिट नहीं की दशा में इंश्योरेंस कंपनी  द्वारा बीमा राशि नहीं दिया जाता है और गाड़ी मालिक वित्तीय भार  परेशान होता है।

कितने प्रकार  होते है परमिट

मुख्यतः परमिट दो प्रकार के होते है छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर गाड़ी चलाने के लिए राज्य परमिट और तीन या उससे अधिक राज्यो  गाड़ी चलाने के लिए नेशनल परमिट। दोनों प्रकार के परमिट आवेदन करने की सुविधा डीलर पॉइंट दी जा रही है ।
रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (राडा) के द्वार डीलर पॉइंट में ही परमिट आवेदन हेतु सुविधा देने की माँग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी। इस  संबंध में ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के द्वारा परिवहन मंत्री जी  मिलकर माँग किया गया था । जिस पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर  द्वारा कार्यवाही  करने का आस्वासन दिया गया था।
ज्ञात हो कि परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के अन्तर्गत आरटीओ के विभिन्न सुविधाओं को वाहन स्वामी के घर के पास प्रदान करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। परिवहन मंत्री जी की मंशा है कि गाड़ी के कार्य हेतु लोगो को कम से कम परिवहन कार्यालय आना पड़े। इससे लोगो को घर में सुविधा मिलेगी और उनके समय का बचत होगा, साथ ही साथ आरटीओ ऑफिस में भी भीड़ में कमी आयेगी जिससे से परिवहन अमले के कार्य प्रणाली और गुढ़वत्ता में सुधार आएगा।

परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है।

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आज ब्यूटी एंड वैलनेस सेक्टर के अंतर्गत हेयर एंड स्क्रीन केयर ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन समारोह आयोजित किया

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आज ब्यूटी एंड वैलनेस सेक्टर के अंतर्गत हेयर एंड स्क्रीन केयर ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन समारोह आयोजित किया

 रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय आज दिनांक 27/2/2023 को ब्यूटी एंड वैलनेस सेक्टर के अंतर्गत हेयर एंड स्क्रीन केयर ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत 25 प्रतिभागी छात्राओं को उनके प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत 3 माह में संपन्न हुआ। छात्राओं ने फेशियल, साड़ी ड्रेपिंग, वैक्सिंग, मेनीक्योर, पैडिक्योर, हेयर स्टाइल, हेयर स्पा, ब्राइडल एवं डे मेकअप आदि का प्रशिक्षण लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  ठाकुर राम सिंह मुख्य चुनाव आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन, अतुल सिंह डायरेक्टर जल शिक्षण संस्थान, रायपुर, योगिता जी सीएसआर हेड गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड,  अनीता मारवा प्रशिक्षक स्किन एंड हेयर केयर प्रोग्राम, गायत्री श्रीवास्तव जन शिक्षण संस्थान, रायपुर  अजय तिवारी अध्यक्ष शासी निकाय गुरुकुल महिला महाविद्यालय, शोभा खंडेलवाल सचिव प्रबंधन समिति, महाविद्यालय की प्राचार्य प्राचार्य  संध्या गुप्ता उपस्थित रहे

 भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले की कार्यकारिणी घोषित...देखिये सूची-

भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले की कार्यकारिणी घोषित...देखिये सूची-

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले की कार्यकारिणी घोषित की गई है. प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी सौरभ सिंह व जिला प्रभारी खूबचंद पारद की अनुसंशा व सहमति से जिलाध्यक्ष जयंती पटेल ने जिला कार्यकारिणी घोषित की.

देखिये सूची-

 

 

 

 

BREAKING NEWS : करंट की चपेट में आने से युवती की मौत, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा

BREAKING NEWS : करंट की चपेट में आने से युवती की मौत, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा

 बिलासपुर।  जिले से खबर आ रही है जहां एक युवती की करंट लगने से मौत हो गई है. यह मसानगंज में रहने वाली युवती अपने बाथरूम में जा रही थी. इसी दौरान वह आंगन में गिरी, बिजली के तार की चपेट में आ गई. जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवती का नाम मंजू विश्वकर्मा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जांच में जुट गई है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मसानगंज की है. जानकारी के अनुसार, युवती मंजू विश्वकर्मा बाथरूम जा रही थी. वहीं आंगन में बाथरूम के पास गिरे विधुत प्रवाहित तार की चपेट में मंजू आ गई. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ट्यूशन टीचर से बोलकर चाय बिस्किट खाने घर के लिए निकला था मासूम, कुएं में मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

ट्यूशन टीचर से बोलकर चाय बिस्किट खाने घर के लिए निकला था मासूम, कुएं में मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

 रायपुर। Raipur Breaking : छह साल के बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई. कल ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। बच्चें का नाम मयंक साहू पिता सरजूराम साहू उम्र 6 साल फफाडीह का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार मयंक साहू कल शाम 4:00 बजे मोहल्ले में ही रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने घर से गया था। उसने बोला कि मैं घर से चाय बिस्किट खा कर आता हूं। ट्यूशन टीचर ने उसे जाने दिया। लेकिन वह घर से दोबारा लौट के नहीं आया। इधर, मयंक ट्यूशन से घर नहीं लौटा तो घर वालों ने खोजना शुरू कर दिया। ट्यूशन टीचर तक पहुंचे लेकिन वहां नहीं मिला। आसपास खोजने के बाद भी नहीं मिलने से घर वालों की चिंता और भी बढ़ी। घरवालों ने इसकी सुचना पुलिस को दी।  आज सुबह उसका शव कुएं में देखी गई। जिसके बाद घरवालों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस को इसकी सूचना तत्काल दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है।

GAD ने शुरू की राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया, 19 अफसरों की मांगी रिपोर्ट, देखें लिस्ट…

GAD ने शुरू की राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया, 19 अफसरों की मांगी रिपोर्ट, देखें लिस्ट…

 रायपुर। IAS Promotion Breaking : छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग पत्र जारी कर राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों की जांनकारी मांगी है। सभी संभाग कमिश्नर को भेजे पत्र में जीएडी ने लिखा है कि अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों, विभागीय जांच और दंड की जानकारी एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करायें। सूची में 2008 और 2010 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शामिल हैं।

आपको बता दें कि राज्य में पिछले करीब दो साल से प्रमोशन नहीं हुआ है, रिटायरमेंट के बाद खाली हो रहे IAS के पदों के विरूद्ध प्रमोशन जरूरी हो गया है। निर्देश में साफ है कि 2021-22 में सेलेक्ट लिस्ट में प्रमोशन के लिए अनुसंशित नामों को शामिल किया जा सकता है। जिन नामों के बारे में जानकारी राज्य सरकार ने मांगी है, उसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के इन 19 अधिकारी के नाम शामिल हैं।

देखें लिस्ट…

CG Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, दो बोलेरो वाहन की आमने-सामने जोरदार भिडंत, बच्ची समेत 9 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

CG Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, दो बोलेरो वाहन की आमने-सामने जोरदार भिडंत, बच्ची समेत 9 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

 बलरामपुर।  ग्राम पंचायत परसा पानी मुख्य मार्ग में दो बोलेरो वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में एक बच्ची समेत कुल 9 लोगों को चोट लगी है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद उन्हें अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

बोलेरो वाहन में सवार चार लोग नशे में धुत थे और हादसे का कारण भी शराब ही बनी। एक बोलेरो वाहन जिसमें 5 लोग सवार थे वह लोग जशपुर जिले के डुमरी से अंबिकापुर की तरफ जा रहे थे जबकि दूसरे बोलेरो वाहन में 4 लोग सवार थे। यह लोग अंबिकापुर से शंकरगढ़ जा रहे थे तभी बरसा पानी के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया है।  3 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

शराब के नशे में थे धुत्त

बोलेरो वाहन में सवार सभी लोग शराब के नशे में इतने धुत्त थे कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। शराब का नशा इतना था किस सिर में और चेहरे में चोट लगने के बावजूद उन्हें दर्द का एहसास नहीं हो रहा था। कैमरे के सामने भी वे कह रहे थे कि गांव में कल फंक्शन था इसलिए पी लिए थे मालूम था शराब पीकर गाड़ी पर नहीं चलना चाहिए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) ने  मुम्बई स्थित  सिद्धीविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

बता दे भारत में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. गणपति बप्पा का एक ऐसा ही मंदिर मुंबई का श्री सिद्धिविनायक मंदिर है, जहां देश विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के लिए आते है।यहां गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं का बड़ा सैलाब उमड़ता है, जो आस्था के साथ यहां गणपति जी के दर्शन करने आते हैं।

CG News : RDA का बड़ा फैसला, अब नए फ्लैट्स में संपूर्ण बकाया राशि के सरचार्ज में 50 प्रतिशत की छूट, जानिए कब तक और किसे मिलेगा लाभ

CG News : RDA का बड़ा फैसला, अब नए फ्लैट्स में संपूर्ण बकाया राशि के सरचार्ज में 50 प्रतिशत की छूट, जानिए कब तक और किसे मिलेगा लाभ

 रायपुर। विकास प्राधिकरण ने अब कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा और बोरियाखुर्द की फ्लैट्स योजना तथा स्वतंत्र मकान की बकाया राशि के संपूर्ण राशि के भुगतान पर सरचार्ज राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी है। प्राधिकरण के  सुभाष धुप्पड़ के निर्देश पर आवंटितियों को राहत देते हुए यह पहल की गई है। यह छूट 31 मार्च 2023 तक वर्तमान बकायादारों को ही मिलेगी। जिन्होंने पूर्व में भुगतान कर दिया है, उन पर यह छूट लागू नहीं होगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के रायपुर विकास प्राधिकरण अंतर्गत कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा और बोरियाखुर्द में ईड्ब्लूएसए एलआईजी 1बीएचके, 2एबीएचके, 3बीएचके तथा स्वतंत्र मकानों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें आवंटन के बाद यह देखा जा रहा है कि कई आवंटिती समय पर राशि जमा नहीं कर रहे हैं। इससे प्राधिकरण को निर्माण कार्य का भुगतान करने में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही बैंको से लिए गए ऋण का ब्याज भी देना पर पड़ रहा है। इस कारण समय पर बैंकों की राशि व निर्माण एजेंसियों का भुगतान समय पर हो सके।

स्वतंत्र मकानों का बकाया लगभग 200 करोड़ रुपए

वर्तमान में प्राधिकरण अंतर्गत फ्लैट्स व स्वतंत्र मकानों का बकाया लगभग 200 करोड़ रुपए है। इसमें लगभग 14 करोड़ रुपए का बकाया है। बकाया संपूर्ण राशि में 50 प्रतिशत की छूट देने से न केवल प्राधिकरण की आय बढ़ेगी बल्क़ि आवंटितियों को भी इसका लाभ होगा और प्राधिकरण को बकाया राशि मिलने से निर्माण कार्यों में गति आएगी।

निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर की भागीदारी बढ़ाने कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ब्रेल एपिक के बारे में दी जानकारी

निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर की भागीदारी बढ़ाने कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ब्रेल एपिक के बारे में दी जानकारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर समूह के नागरिकों की भागीदारी बढ़ाए जाने के लिए आज संवाद सेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर के कल्याण के लिए काम करने वाले एनजीओ, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों तथा थर्ड जेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  रीना बाबा साहेब कंगाले ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए दिव्यांगों और थर्ड जेंडर के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में आगामी निर्वाचन में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विपिन मांझी, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक श्री पंकज वर्मा और छत्तीसगढ़ में पी.डब्ल्यू.डी. स्टेट आइकॉन श्री चित्रसेन साहू भी शामिल हुए।

दिव्यांगों को पोलिंग बूथ पर मिलने वाली सुविधाओं ( facility)के बारे में विस्तार से जानकारी

कार्यशाला में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  विनय अग्रवाल ने दिव्यांगों को पोलिंग बूथ पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदाता पंजीयन व संशोधन के लिए निर्वाचन आयोग के विभिन्न प्रारूपों जैसे फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 के बारे में बताया। उन्होंने आयोग द्वारा दिव्यांगों के लिए तैयार कराए गए “सक्षम” एप की जानकारी देते हुए कहा कि मतदान के दिन व्हीलचेयर, पिक एंड ड्रॉप फैसिलिटी के लिए दिव्यांग मतदाता आवेदन कर सकते हैं।

40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा

भारत निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों के अनुसार अब 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ मतदाता एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के तहत मतदान दिवस के पूर्व ही मतदान दल डोर-टू-डोर जाकर ऐसे मतदाताओं का डाक मतपत्र प्राप्त करता है। उन्होंने प्रतिभागियों को ब्रेल एपिक, ब्रेल वोटर गाइड, ब्रेल डमी बैलेट के बारे में भी जानकारी दी। कार्यशाला में मौजूद तृतीय लिंग समुदाय को बताया गया कि तृतीय लिंग और अनाथ मतदाता पंजीयन के लिए फॉर्म-6 भरते समय अपने रिश्तेदार के रूप में अब “गुरु” का उल्लेख कर सकते हैं।

अभी एक लाख 49 हजार 489 पंजीकृत दिव्यांग मतदाता और तृतीय लिंग

कार्यशाला में बताया गया कि प्रदेश में अभी एक लाख 49 हजार 489 पंजीकृत दिव्यांग मतदाता और तृतीय लिंग के रूप में चिन्हांकित 811 मतदाता हैं। कार्यशाला में समाज कल्याण विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को राज्य में इनके पंजीयन में मौजूद गैप को कम करने जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाकर हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया गया

Chhattisgarh News : छग बजट सत्र 2023 की तैयारी पूरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की पीसी आज

Chhattisgarh News : छग बजट सत्र 2023 की तैयारी पूरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की पीसी आज

 रायपुर। बुधवार 1 मार्च से छत्तीसगढ़ विधानसभा (chhattisgarh) बजट सत्र (CG Budget 2023-24) शुरु होने वाला है. इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई है. सत्र के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत दोपहर 12:30 प्रेसवार्ता कर तैयारियों की जानकारी देंगे. सत्र को लेकर बीजेपी भी तैयार है।

इस संबंध में पार्टी ( party)ने बुधवार शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है. जिसमें सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा

बता दें कि इस बार 1 मार्च से 24 मार्च तक विधानसभा का सत्र बुलाया गया है. सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी। इस बार का बजट कई मायनों में अहम है, क्योंकि मौजूदा कांग्रेस सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा. ऐसे में प्रदेश की जनता की निगाहें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट पर टिकी हैं।

CG NEWS : क्या सोने की माला पहनाकर किया गया था बड़े नेताओं का स्वागत!सीएम बघेल ने VIDEO जारी कर किया यह खुलासा

CG NEWS : क्या सोने की माला पहनाकर किया गया था बड़े नेताओं का स्वागत!सीएम बघेल ने VIDEO जारी कर किया यह खुलासा

 रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पार्टी के बड़े नेताओं का स्वागत माला पहनाकर किया गया था। इसके बाद विपक्षी दलों द्वारा फेसबुक पेज, और ग्रुप्स में दावा किया गया कि ये मालाएं सोने की हैं। कई अलग-अलग जगहों पर एक जैसे मैसेज कॉपी-पेस्ट होने लगा। इसके बाद इस दावे का सच खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा–

भाजपा की दिक्कत यही है कि वह न छत्तीसगढ़ को समझती है, और न उसकी परंपराओं को। मुहावरा है कि ‘सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है’ ठीक वैसे ही ‘अडानी के मित्रों को सोना ही सोना दिखता है’…

भूपेश बघेल ने वीडियो जारी करके इस माला को बनाने की पूरी प्रोसेस को दिखाएं। दरअसल ये घास से बनी माला थीं। जिसे सोने की माला बता दिया गया था। मुख्यमंत्री ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो, जितना जोर से बोल सकते हो, उतना बोलो। इस सूत्र पर चलने वाले इस अनमोल तोहफे का भी अपमान कर रहे हैं, साथ ही प्रकृति पुत्रों/पुत्रियों की कला और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी। आखिर छत्तीसगढ़ के लोगों और यहां की संस्कृति से भाजपा को इतनी नफरत क्यों है?

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था यह मैसेज 

किसी जमाने में कांग्रेस अधिवेशन में चरखे से काटा हुआ सूत की माला पहनाकर स्वागत किया जाता था, और आज इनके गले में सोने की चेन डालकर स्वागत किया जाता है, बस यही परिवर्तन बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पहले क्या थी और अब क्या हो गई।

BREAKING : राजधानी में एक स्कूली छात्रा ने 6 मंजिला इमारत से लगाईं छलांग, मौके पर मौत, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

BREAKING : राजधानी में एक स्कूली छात्रा ने 6 मंजिला इमारत से लगाईं छलांग, मौके पर मौत, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

  रायपुर। RAIPUR BREAKING : राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ बोरियाखुर्द इलाके में एक स्कूली छात्रा ने निर्माणाधीन 6 मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिससे मौके पर ही लड़की की मौत हो गई है। वहीँ घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए मेकाहारा अस्पताल पंहुचा दिया है।

दरअसल लड़की बिल्डिंग पर खड़ी थी, जिसे आसपास के लोगों ने देखा और उसे बचाने की कोशिश करते रहे, पर लड़की ने किसी की ना सुनी और छलांग लगा दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।

देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार सीआरपीएफ सथापना दिवस का आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मौजूद

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार सीआरपीएफ सथापना दिवस का आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मौजूद

 रायपुर। CG NEWS : सीआरपीएफ अपना वार्षिक सथापना दिवस पहली बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित करने जा रही है। सीआरपीएफ सूत्रों की माने तो इस कार्यक्रम में अमित शाह परेड की समीक्षा करने के लिए मौजूद होंगे।

गौरतलब है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अपना 84वां स्थापना दिवस समारोह छग के बस्तर जिले के करनपुर में आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए यहां तैयारियां भी जोंरो पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह( home minister amit shah के 19 मार्च को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को वामपंथी उग्रवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों और जम्मू में आतंकवाद विरोधी अभियानों के 3 मुख्य क्षेत्रों में काम करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा बल के रूप में नामित किया गया है।पिछले साल जम्मू में अपना 83वां वर्षगांठ समारोह आयोजित किया था, जब सरकार ने सभी अर्धसैनिक बलों और सीएपीएफ को राष्ट्रीय राजधानी के बाहर इन कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए कहा था।

CG NEWS : 4 पटवारी किये गए सस्पेंड, पटवारी संघ ने हड़ताल करने का सौंपा ज्ञापन…

CG NEWS : 4 पटवारी किये गए सस्पेंड, पटवारी संघ ने हड़ताल करने का सौंपा ज्ञापन…

 रायपुर : CG NEWS : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राजस्व पटवारी संघ के 4 पटवारी योगेंद्र कुमार, नवीन मिश्रा, केशवलाल साहू और पिकेश जायसवाल को सस्पेंड कर दिया गया है

वहीं पटवारी संघ ने निलंबन की कार्रवाई वापस लेने के लिए एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने का ज्ञापन सौंपा है.

अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला ने कराया मुंडन, देखकर हैरान रह गए लोग

अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला ने कराया मुंडन, देखकर हैरान रह गए लोग

 रायपुर। राजधानी में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं का गुस्सा सोमवार को और भड़क गया। एक महिला तो इतनी नाराज थी कि उसने रोते हुए मुंडन कर लिया है। उसका कहना है कि मुझे नौकरी दी जाए। मेरे पति की मौत के बाद से मैं परेशान हूं। दरअसल, अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 4 महीने से अनुकंपा नियुक्ति संघ के बैनर तले महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। मगर अब तक बात नहीं बनी है।

बूढ़ातालाब धरना स्थल पर महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इसके पहले अलग-अलग तरह से ये लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। इसी कड़ी में सोमवार को शांति साहू नाम की महिला ने मुंडन करवाा लिया। उसके पति की अस्थमा अटैक की वजह से मौत हुई है। महिला बिलाईगढ़ से यहां प्रदर्शन करने के लिए आई है। मुंडन करवाते हुए शांति ने बताया कि हम यहां परेशान हैं। मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हमारी आवाज सरकार नहीं सुन रही है।

वहीं संघ की अध्यक्ष माधुरी मृघे का कहना है कि राज्य सरकार ने उन्हें अनाथ की तरह अकेला छोड़ दिया। धरने में बैठी महिलाओं के यहां किसी के पति की मौत हो चुकी है, किसी के पिता की तो किसी के बेटे की मौत हो चुकी है। उनके घर को चलाने वाला कोई नहीं है। हम सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। आगे मृघे ने कहा सरकार का बजट सत्र आने वाला है। उन्हें हमारी मांगे पूरी करनी चाहिए। यदि मांग पूरी नहीं होती तो धरने पर बैठी सभी महिलाएं अपने सिर का मुंडन करवाएंगी।

दरअसल, ये सभी महिलाएं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आईं हैं और रायपुर में 20 अक्टूबर 2022 से लगातार आंदोलन कर रही हैं। ये सभी पंचायत स्तर के उन शिक्षकों की पत्नियां हैं, जिनकी हादसे या बीमारी की वजह से मौत हो गई। इनका कहना है कि सरकारी नौकरी में कमाने वाले व्यक्ति की मौत के बाद परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का नियम होता है। मगर इन्हें आज तक नौकरी नहीं मिला है।

कई दिनों से अनुकंपा नियुक्ति संघ के बैनर तले महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। इसके पहले यह महिलाएं मंत्री रविंद्र चौबे के घर कटोरा लेकर पहुंच गई थीं। साथ ही इन्होंने दंडवत होकर मंदिर यात्रा, बूढ़ातालाब में जल समाधी जैसे कई प्रकार से प्रदर्शन भी किये हैं।

CG BREAKING NEWS : यहाँ खुलेंगे 28 नए सरकारी राशन दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG BREAKING NEWS : यहाँ खुलेंगे 28 नए सरकारी राशन दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 खैरागढ़। कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर के निर्देशानुसार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) गंडई, द्वारा जारी सूचना में केसीजी के छुईखदान विकासखंड में 28 सरकारी उचित मूल्य की दुकान खुलेंगे। समूह अथवा समितियों से विहित प्रारूप 1 में आवेदन 15 मार्च तक आमंत्रित की गई है। जो समूह अथवा समितियां उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक हों वे आज से कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छुईखदान को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

केसीजी कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर ने लोगों की शासकीय खाद्यान्न सेवा-सुविधा एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए व नई जगहों का चिन्हांकन करने के लिए विगत दिनों विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके परियालन में विभाग द्वारा जारी पत्रानुसार छः ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली(नियंत्रण)आदेश 2016 के तहत, जिले में स्थित वृहताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, प्राथमिक कृषि शाख समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, उपभोक्ता सहकारी समितियां इसके लिए आवेदन कर सकती है।

ये सरकारी उचित मूल्य की दुकान विकासखंड के ग्राम गोपालपुर,कुटेलीकला, कोटरा,गोकना,मोहगांव,दरबान टोला, गर्रा, देवरचा, खादी,नचनिया, भाजीडोंगरी, गोलरडीह,भोरमपुर,मुंडाटोला, आमगांव(बिडौरी),देवपुरा घाट,कोशमर्रा,कोपरो,गेरुखदान, बकरकट्टा,कटंगी, बुढ़ानभाट, देवपुरा गंडई, नादिया, पेंडरवानी, जंगलपुरघाट, वार्ड न.14 गंडई , वार्ड न. 15 गंडई आदि जगहों में खोला जाना है।

CG NEWS : शिक्षा की आड़ में निजी स्कूल कर रहे पैसों का व्यापार, फीस देने में असमर्थ बच्चों को वार्षिक परीक्षा से किया वंचित

CG NEWS : शिक्षा की आड़ में निजी स्कूल कर रहे पैसों का व्यापार, फीस देने में असमर्थ बच्चों को वार्षिक परीक्षा से किया वंचित

 जगदलपुर। CG NEWS : जिले में लगातार निजी स्कूल अपनी मनमानी से शिक्षा का व्यापार करते आ रहे हैं, इनकी मनमानी का असर पालकों के जेबों मे पड़ रहा है। इन स्कूलों को संचालित करने वाले जिम्मेदार प्रबंधन को इस बात की बिल्कुल भी चिंता नही है कि कहीं कोई पालक अपना पेट काटकर एक वक्त की रोटी खाकर अपने बच्चों को इनके स्कूलों में दाखिल करवाता है।

ऐसा ही एक मामला जगदलपुर शहर से लगे आड़ावाल स्थित ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक शाला में देखने को मिला, जहां समय पर फीस नहीं दिए जाने पर बच्चों को वार्षिक परीक्षा देने से मना कर दिया गया। वंहा मौजूद पालकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस स्कूल की मनमानी हमेशा से चलती आ रही है, पिछले साल सालाना फीस 1,30,00 रही, वहीं 1 साल के अंदर फीस को बढ़ाकर 1,80,00 कर दिया गया। साथ ही स्कूल आने में थोड़ी देरी हो जाने से 50 रुपये अवैध शुल्क लिया जाता है।

पालकों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, स्कूलों में राष्ट्रगान लाउडस्पीकर में बजाया जाता है वहीं बच्चों से जय हिंद एवं वंदे मातरम नहीं कहलवाया जाता। मीडिया के द्वारा सूचना दिए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए खंड स्त्रोत समन्वयक वरुण मिश्रा को जांच हेतु मौके पर भेजा, मीडिया से बात करते हुए वरुण मिश्रा ने बताया कि वह जांच कर पूरी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप देंगे उसके बाद जो भी कार्यवाही करना है उच्च अधिकारी ही करेंगे।

CG NEWS : 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी बोला- मोबाइल पर आया था

CG NEWS : 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी बोला- मोबाइल पर आया था

 बिलासपुर। CG NEWS : जिले में इंस्टाग्राम पर 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उसने अपने मोबाइल से इसे अपलोड किया था, जिसे दिल्ली की NCRB की टीम ने डिटेक्ट कर पुलिस को भेजा। आरोपी के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस दर्ज किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया में नाबालिग और स्कूली बच्चियों के अश्लील वीडियो वायरल करने पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस की निगरानी के लिए एनसीआरबी को निर्देशित किया है, जिस पर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर महिला और बच्चों के वायरल हो रहे वीडियो की पहचान कर कार्रवाई के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस को भेजती है।

मोबाइल के जरिए पकड़ाया आरोपी

टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि पुलिस को एनसीआरबी के साइबर टीम से यह जानकारी मिली कि बिलासपुर के नेहरू नगर से इंस्टाग्राम में युवक ने अपनी आईडी से नाबालिग स्कूली छात्रा का वीडियो अपलोड किया था। मोबाइल को डिटेक्ट करने के बाद कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया। इस पर पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान घुरू अमेरी निवासी गोकुल कुमार यादव (34) के रूप में की। अब केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी युवक बोला- मोबाइल पर आया था वीडियो

पुलिस ने आरोपी गोकुल यादव को पकड़कर पूछताछ की, तब उसने बताया कि वह लड़की को नहीं जानता और नहीं पहचानता है। उसके मोबाइल पर यह वीडियो आया था, जिसे उसने अपनी इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया था।

अगले साल किसानों को धान का मिलेगा 28 सौ रुपए : भूपेश बघेल

अगले साल किसानों को धान का मिलेगा 28 सौ रुपए : भूपेश बघेल

 रायपुर । कांग्रेस के तीन दिवसीय 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन रविवार को  जनसभा के रूप में हुआ। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तीन दिन हमारा राष्ट्रीय अधिवेशन रहा। इसमें छ महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। जब से मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष बने हैं, लगातार प्रदेशों का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अगले साल जब चुनाव होगा तब किसानों को धान का 28 सौ रुपए मिलेगा। सीएम भूपेश के भाषण के बीच कका अभी जिंदा है के नारे लगे हैं।

जोरा में हो रही इस आमसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, शैलजा कुमारी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मन्त्रीमण्डल के सदस्यगण मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहली बार छग आई हूं। मुझे बहुत खुशी हुई। यहां के सुंदरता संस्कृति के बारे में दादी इंदिरा से सुना था। मेरे परिवार का लगाव यहां से है। सिरपुर गए थे। बौद्ध,शिव और आदिवासी संस्कृति का प्रतीक देखा।

देश जलाने का काम कर रही मोदी सरकार : मोहन मरकाम

देश जलाने का काम कर रही मोदी सरकार : मोहन मरकाम

 रायपुर। कांग्रेस के महाअधिवेशन का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात जलाकर आए थे, और अब देश जलाने का काम कर रहे है। आज ईडी औरआईटी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पूरे देश को बिकने पर मजबूर कर दिया है।


रायपुर के जोरा स्थित जनसभा स्थल में हजारों की सँख्या में लोग कांग्रेस नेताओं को सुनने पहुंचे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा छत्तीसगढ़ के तमाम कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। मोदी सरकार गिने-चुने लोगों की सेवक है। मोदी का नारा था, न खाऊंगा न खाने दूँगा, लेकिन मोदी खुद भी खा रहे, और अपने मित्रों को भी ख़िला रहे हैं। हमारा देश ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंकने वाला है।

उन्होंने कहा कि मोदी धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर राजनीति और लड़ाने का काम कर रहा है। काँग्रेस इस नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान लेकर आई है। हम कहंगे आपको सत्य का साथ दीजिए, काँग्रेस का हाथ मजबूत कीजिए।