BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
इस दिन छत्तीसगढ़ आयेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बस्तर दशहरा में होंगे शामिल

इस दिन छत्तीसगढ़ आयेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बस्तर दशहरा में होंगे शामिल

 रायपुर। बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ के सबसे त्योहारों में से एक माना जाता है। ये दुनिया के सबसे लंबे चलने वाले त्योहारों में से एक है। इसकी शुरुआत 23 जुलाई से हो गई, जिसका समापन 7 अक्टूबर को होगा। ऐसे में इस बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आयेंगे। यहां वे बस्तर दशहरा में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे बस्तर दशहरा मुरिया दरबार में भी शामिल होंगे।

दरअसल, बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समुदाय की तरफ से अमित शाह को बस्तर आने के लिए आमंत्रित किया था। वहीं अमित शाह के दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है। नक्सल प्रभावित इलाके होने के कारण सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं बता दें कि, बस्तर में दशहरे का पर्व 75 दिनों तक मनाया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग आते हैं। बस्तर दशहरे में आदिवासी परंपरा की भी झलक देखने को मिलती है। इसकी शुरुआत 13वीं शताब्दी में राजा पुरुषोत्तम देव के शासनकाल में हुई थी। बस्तर दशहरा में रावण दहन नहीं के बदले मां दंतेश्वरी की पूजा की जाती है। यहां देवी की पूजा और भव्य रथ निकाली जाती है।

Murder : पहले शराब पार्टी की, फिर नशेड़ी पति ने टांगी से किया पत्नी का मर्डर, सुबह नींद खुली तो उड़े होश

Murder : पहले शराब पार्टी की, फिर नशेड़ी पति ने टांगी से किया पत्नी का मर्डर, सुबह नींद खुली तो उड़े होश

सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, नशे में धूत पति ने अपनी पत्नी की टांगी से हत्या कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

स्पीड पोस्ट की व्यवस्था में किये गए कई बदलाव, जानिए किस तरह मिलेंगी नई सुविधाएं

स्पीड पोस्ट की व्यवस्था में किये गए कई बदलाव, जानिए किस तरह मिलेंगी नई सुविधाएं

 रायपुर। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) की टैरिफ दरों में बदलाव और कई नई सुविधाओं की शुरुआत की घोषणा की है। यह सभी बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे।

अब ग्राहक को मिलेगा और भी बेहतर अनुभव (India Post Speed Post New Charges)
डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने कई नई सुविधाओं की घोषणा की है, जिनसे यूजर्स का भरोसा और बढ़ेगा।

रजिस्ट्रेशन सर्विस: अब स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट/पार्सल) को रजिस्टर्ड कराया जा सकेगा। डिलीवरी सिर्फ असली प्राप्तकर्ता या उसके अधिकृत व्यक्ति को होगी। इसके लिए ₹5 प्रति आइटम + GST लगेगा।

OTP वेरिफिकेशन डिलीवरी: अब पार्सल तभी डिलीवर होगा जब प्राप्तकर्ता OTP वेरिफाई करेगा, इसके लिए भी ₹5 प्रति आइटम + GST चार्ज होगा।

छात्रों को छूट: स्टूडेंट्स को स्पीड पोस्ट पर 10% डिस्काउंट मिलेगा।

नए बल्क कस्टमर्स के लिए छूट: नए बड़े ग्राहक (bulk customers) को 5% डिस्काउंट दिया जाएगा।
SMS-आधारित डिलीवरी अलर्ट: अब हर डिलीवरी से जुड़ी जानकारी SMS पर मिलेगी.
ऑनलाइन बुकिंग सुविधा: अब घर बैठे ऑनलाइन स्पीड पोस्ट बुक की जा सकेगी.
रियल टाइम अपडेट्स: यूजर्स अपने पार्सल की लोकेशन और डिलीवरी स्टेटस रियल टाइम में देख सकेंगे.
यूजर रजिस्ट्रेशन सुविधा: ग्राहकों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

नई टैरिफ दरें (India Post Speed Post New Charges)
सरकार ने अलग-अलग वजन और दूरी के हिसाब से शुल्क तय किए हैं.

50 ग्राम तक
लोकल: ₹19
200 किमी तक: ₹47
51 से 250 ग्राम तक
लोकल: ₹24
200 किमी तक: ₹59
201–500 किमी: ₹63
501–1000 किमी: ₹68
1000 किमी से ज्यादा: ₹77
251 से 500 ग्राम तक
लोकल: ₹28
200 किमी तक: ₹70
201–500 किमी: ₹75
501–1000 किमी: ₹82
1001–2000 किमी: ₹86
2000 किमी से ज्यादा: ₹93

Rain Alert : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से एक्टिव मोड में c, 30 सितंबर से तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका

Rain Alert : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से एक्टिव मोड में c, 30 सितंबर से तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर से वर्षा (rainfall increase) की तीव्रता में तेज़ी आने वाली है। मौसम विभाग (IMD Raipur) ने जानकारी दी है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश (heavy rainfall) और गरज-चमक (thunderstorm with lightning) के साथ तेज़ हवाएं (gusty winds) चलने की संभावना है। आगामी दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग (Bastar Division) के जिलों में विशेष सतर्कता की आवश्यकता है।

फिर सक्रिय हुआ मानसून
मौसम में बदलाव का कारण है दक्षिण आंतरिक ओडिशा (south interior Odisha) पर बना दबाव, जो अब धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह सिस्टम दक्षिण छत्तीसगढ़ तक फैल चुका है और अगले 24 घंटों में इसके एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (well-marked low pressure area) में तब्दील होने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के अनेक जिलों में भारी वर्षा के हालात बनेंगे।

इसके अतिरिक्त, मानसून की वापसी रेखा (Monsoon Withdrawal Line) अभी भी 20°N से होकर गुजर रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश में अभी मानसून सक्रिय रहेगा। एक और नया सिस्टम 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर (North Andaman Sea) में उभरने वाला है, जिससे 1 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो आने वाले सप्ताह में वर्षा को और बढ़ा सकता है।

28 सितंबर के लिए जारी चेतावनी में मौसम विभाग ने बताया है कि रायपुर, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार) चल सकती हैं और मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर सहित अनेक जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है। किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे खराब मौसम के दौरान घर में ही रहें और खुले स्थानों से बचें।

Crime News : दुर्गा पंडाल के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवक की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Crime News : दुर्गा पंडाल के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवक की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

 बलौदाबाजार. सुहेला में दोस्तों के साथ दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए युवक का मर्डर हो गया है. आरोपियों ने उसे चाकू से वारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना शनिवार-रविवार के दरमियानी रात की है. मृतक की पहचान मुड़ापार निवासी गोपाल साहू के रूप में हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है. गोपाल साहू अपने दोस्तों के साथ सुहेला में दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए आया था. आज सुबह उसकी लाश मिली है. पेट, सीने और जांघों पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है.

शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है.

Breaking : कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में तीन नक्सली ढेर, शव बरामद

Breaking : कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में तीन नक्सली ढेर, शव बरामद

 कांकेर ब्रेकिंग।  छत्तीसगढ़ के कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। वही तीनों के शव भी बरामद क्र लिया गया है। एसपी आई कल्याण एलिसेला ने घटना की पुष्टि की है।

मारे गए माओवादियों पर लाखों का इनाम घोषित था। जिसमें से श्रवण पर 8 लाख, राजेश पर 5 लाख और बसंती पर शासन ने 1 लाख का ईनाम रखा था, इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी। कोतवाली थानाक्षेत्र के तियारपानी के जंगलों में हुई है मुठभेड़। बताया जा रहा है कि जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग अभियान में निकले थे तभी कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में मुठभेड़ हो गई।

 
BCCI के नए अध्यक्ष बने Mithun Manhas, छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया होंगे संयुक्त सचिव

BCCI के नए अध्यक्ष बने Mithun Manhas, छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया होंगे संयुक्त सचिव

 Mithun Manhas appointed BCCI President : BCCI के नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है. पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को BCCI के अध्यक्ष चुना गया है. उपाध्यक्ष (Vice-President) के रूप में राजीव शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं देवजीत सैकिया को बोर्ड का नया सचिव बनाया गया है.इसके अलावा छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव (Joint Secretary) और ए. रघुराम भाट को कोषाध्यक्ष चुना गया है. नई कार्यकारिणी अगले कार्यकाल के लिए भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी अहम फैसले लेगी

जयदेव निरंजन शाह को एपेक्स काउंसिल का सदस्य चुना गया है. वहीं अरुण सिंह धूमल और एम. खैरुल जमाल मजरूमदार को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य बनाया गया है. यह टीम आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के संचालन और नई योजनाओं पर काम करेगी

BREAKING : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के एडीसी बदले, IPS उमेश गुप्ता को मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी

BREAKING : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के एडीसी बदले, IPS उमेश गुप्ता को मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी

 रायपुर। 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी उमेश गुप्ता को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का नया एडीसी नियुक्त किया गया है। वह आईपीएस सुनील कुमार शर्मा के स्थान पर यह पद संभालेंगे। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलाव- मुख्यमंत्री साय

जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलाव- मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स “धन्यवाद मोदी जी” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जीएसटी दरों में कटौती से 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में खुशी आई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के पद्मश्री सम्मान प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ और व्यवसायी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया था। रायपुर संभाग के छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भी आयोजन उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स का निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार ऐसे निर्णय हुए हैं जिनके बारे में यह कहा जाता था कि ये कभी नहीं हो सकते। चाहे वह धारा 370 हटाना हो या ट्रिपल तलाक बिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं लोगों के बीच जाकर जीएसटी दरों में कटौती से मिले लाभ की जानकारी ले रहा हूँ। पिछले दिनों जब मैं दैनिक जरूरत का सामान खरीद रहे लोगों से मिलने एक मार्ट में गया तो वहां मुझे गृहणियों ने बताया कि इन सुधारों से हमारे किचन के बजट में कमी आई है। जब मुझे गृहणियां प्रत्येक वस्तु के कम हुए दाम बता रही थीं तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। इन सुधारों से किसानों को बड़ी राहत मिली है। मैं ट्रेक्टर शोरूम भी गया जहां मुझे पता चला कि ट्रैक्टर के दाम में 65 हजार से 1 लाख रुपये की कमी आयी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रदेश के व्यापारियों का बड़ा योगदान होगा। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को निवेशकों द्वारा बहुत पसन्द किया जा रहा है। अभी मैंने जापान और कोरिया की यात्रा की जहां इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम भी हुए। एशिया महाद्वीप के कई निवेशकों ने छत्तीसगढ़ में निवेश में रुचि दिखाई है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश से बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा।

सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने जो जीएसटी सुधार किए हैं वे ‘न भूतो न भविष्यति’ हैं। यह कदम आम आदमी को ताकतवर बना रहा है। जहां एक ओर दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की कीमत कम होने से लोगों को लाभ मिल रहा है तो वहीं देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर जनता की ओर से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है।

मुख्यमंत्री जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स "धन्यवाद मोदी जी" कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें जॉन मार्टिन नेल्सन, डॉ राधेश्याम बारले, उषा बारले, डॉ पुखराज बाफना,  फुलबासन बाई यादव, शमशाद बेगम, डॉ भारती बंधु, अनुज शर्मा, मदन सिंह चौहान, सुश्री सबा अंजुम,  अजय कुमार मंडावी,  हेमचन्द मांझी,  पंडी राम,  जागेश्वर यादव,  राजेन्द्र प्रसाद, श्री राजेश चौहान, सुश्री नीता डुमरे शामिल रहे।

इस अवसर पर सांसद  रूपकुमारी चौधरी, विधायक  पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू,  अनुज शर्मा,  संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव, सीजीएमएससीएल के अध्यक्ष  दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष  सतीश थौरानी,  अखिलेश सोनी,  श्रीचंद सुंदरानी,  लाभचंद बाफना,  यशवंत जैन,  नवीन मार्कण्डेय,  रमेश ठाकुर,  जयंती पटेल,  हर्षिता पांडेय,  अजय भसीन सहित रायपुर संभाग के छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 
 
 
उप मुख्यमंत्री अरुण साव कल 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का करेंगे शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री अरुण साव कल 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का करेंगे शिलान्यास

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव 29 सितम्बर को राजधानी रायपुर में 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन वृहद पुलों का शिलान्यास करेंगे। रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2, हीरापुर चौक (गनपत चौक) पर दोपहर एक बजे शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।लोक निर्माण विभाग द्वारा रायपुर में रिंग रोड क्रमांक-2 पर तीन ओव्हरपास बनाए जाएंगे। जरवाय मार्ग में बंगाली होटल के पास 23 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपए, हीरापुर चौक में 49 करोड़ 40 लाख दस हजार रुपए तथा सरोरा चौक पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास 43 करोड़ 76 लाख 48 हजार रुपए की लागत से तीन वृहद पुलों का निर्माण किया जाएगा। इन तीनों चौकों से रोजाना आना-जाना करने वाली बड़ी आबादी को इनसे बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, उन्हें प्रेरित करने तथा नवाचार और बेहतर कार्यों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है।मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्य स्मरण किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की शुभकामनाएँ भी दीं।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शक्ति उपासना के इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश की दो बहादुर बेटियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा की ‘नाविका सागर परिक्रमा’ का उल्लेख किया। दोनों अधिकारियों ने 47 हजार 500 किलोमीटर की समुद्री यात्रा 238 दिनों में पूरी की और दुनिया के सबसे सुदूर स्थान ‘नीमो प्वाइंट’ पर तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया है।

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम फिर करवट ले सकता है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 1 अक्टूबर को निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे नए महीने की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है।

पिछले 24 घंटों का मौसम

पिछले 24 घंटों में दुर्ग और बस्तर संभाग के कई स्थानों पर बारिश हुई, कुछ जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

सिनोप्टिक सिस्टम और इसका प्रभाव

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण तटीय ओडिशा के ऊपर एक अवदाब क्षेत्र है, जो पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के बाद धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है। इसके अलावा, एक द्रोणिका दक्षिण ओडिशा से गोवा तक, तेलंगाना और उत्तर कर्नाटक से होकर 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली है। उत्तर अंडमान सागर में 30 सितंबर को एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र विकसित हो सकता है। इससे छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

अलर्ट जारी: ऑरेंज और येलो

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम में मध्यम बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में येलो अलर्ट के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

गोदावरी प्लांट हादसा : विधायक अनुज शर्मा ने दो स्थानीय मृतकों के परिजनों को सौंपा 46.50 लाख का चेक

गोदावरी प्लांट हादसा : विधायक अनुज शर्मा ने दो स्थानीय मृतकों के परिजनों को सौंपा 46.50 लाख का चेक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 26 सितंबर को बड़ा हादसा हो गया था, यहां सिलतरा गोदावरी प्लांट में हादसा होने से 6 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 6 लोग घायल हो गए थे। मृतकों में रायपुर के दो स्थानीय मजदूर शामिल थे, जिनके परिजनों को आज 46.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। धरसीवां MLA अनुज शर्मा ने दोनों मृतकों के परिजनों को इस राशि का चैक सौंपा।

मृतकों के परिजनों को 46.50 रुपए की सहायता

MLA अनुज शर्मा ने बताया कि दो स्थानीय मजदूरों के परिजनों को कुल 46.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई है. इसमें कंपनी की ओर से 46 लाख रुपए शामिल हैं. इसमें 35 लाख रुपए क्षति पूर्ति, 5 लाख रुपए बच्चों की शिक्षा, 5 लाख रुपए बच्चों की शादी के लिए दिया गया है. वहीं, 1 लाख रुपए तुरंत अंतिम संस्कार के लिए और उन्होंने खुद अपनी विधायक निधि से 50-50 हजार रुपए दोनों परिवार को दिए हैं।

MLA अनुज शर्मा ने सौंपा चैक

BJP विधायक अनुज शर्मा शनिवार को मृतक नारायण साहू के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता राशि का चैक भी सौंपा।

बता दें कि रायपुर के सिलतरा स्थित निजी स्टील फैक्ट्री गोदावरी पॉवर और इस्पात लिमिटेड में दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस हादसे के बाद कांग्रेस ने 6 सदस्यों की कमेटी गठित की है, जो इस हादसे की जांच करेंगे. PCC चीफ दीपक बैज ने वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू को इस जांच कमेटी का संयोजक बनाया है. वहीं, कमेटी में छाया वर्मा, अनिता शर्मा जैसे बड़े नेता शामिल हैं. कमेटी जल्द ही घटना क्षेत्र का दौरा कर जांच की रिपोर्ट सौंपेगी

CG : शौच के लिए घर से निकली नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG : शौच के लिए घर से निकली नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का दर्दनाक मामला सामने आया है। 13 वर्षीय पीड़िता स्कूल से लौटकर देर शाम शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी गाँव के ही युवक राजू मरकाम ने उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया।

अकेली पाकर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, जब पीड़िता अकेली थी, तब राजू मरकाम की नीयत बिगड़ी और उसने मौका पाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसे हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद आरोपी राजू मरकाम मौके से फरार हो गया।

परिजनों की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
दुर्गा कॉलेज में छात्र-छात्राओं को "निक्षय मित्र "बनने हेतु किया गया संवेदनशील

दुर्गा कॉलेज में छात्र-छात्राओं को "निक्षय मित्र "बनने हेतु किया गया संवेदनशील

रायपुर :- राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा व राष्ट्रीय क्षय  उन्मूलन कार्यक्रम NTEP के अंतर्गत दुर्गा कॉलेज रायपुर में एक विशेष सेंसटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को निक्षय मित्र के रूप में जोड़कर टीबी रोगियों को सामाजिक मनोवैज्ञानिक एवं पोषण संबंधी सहयोग प्रदान कर रहे हेतु प्रेरित करना था  कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुनीता चंसौरिया कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि निक्षय मित्र की पहल की टीबी रोगियों को पोषण किट उपलब्ध कराना इस हेतु जागरूकता गतिविधि की गई छत्तीसगढ़ में निश्चय मात्रा की पहल भारत सरकार की निश्चय मित्र योजना के तहत शुरू की गई छत्तीसगढ़ में राज्यपाल महोदय मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री एवं अन्य गण मान्य व्यक्तियों ने टीवी निश्चय मित्र के रूप में जुड़े हैं कार्यक्रम में मुख्य मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर रोचक सक्सेना WHO कंसलटेंट डॉ दीक्षा पुरी PMTBMBA स्टेट नोडल तथा श्री अमन दास आनंद जिला सलाहकार NTEP रायपुर उपस्थित रहे वक्ताओं ने छात्रों को टीबी रोक के सामाजिक प्रभाव रोगियों के पुनर्वास में सामुदायिक भागीदारी के महत्व तथा टीबी मुक्त भारत अभियान में युवाओं की सक्रिय भूमिका के बारे में मार्गदर्शन दिया वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा निक्षय मित्र बनकर वे न केवल टीबी रोगियों को गोद ले सकते हैं बल्कि उन्हें साइको सोशियो सपोर्ट प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार द्वारा की गई उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं का यह योगदान समाज के स्वास्थ्य सुधार में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा टीवी उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी निभाएं तो टीबी मुक्त भारत का सपना जल्द ही साकार हो सकता है "टीबी हारेगा भारत जीतेगा" कार्यक्रम में डॉ अमन झा डॉक्टर संजुक्ता मुखर्जी विक्की सर का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे अंत में यह संकल्प लिया गया की दुर्गा कॉलेज के विद्यार्थी टीबी उन्मूलन के मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सहयोग की नई मिसाल कायम करेंगे
CG : दुर्गा पंडाल के पंडा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मातम पसरा

CG : दुर्गा पंडाल के पंडा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मातम पसरा

 धमतरी।  जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा में नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडाल में पंडा बने युवक विनोद कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर वह पंडाल से बाहर निकलकर पास के एक मकान में गए और देर तक वापस नहीं लौटे। जब लोग वहाँ पहुंचे तो उन्होंने विनोद को गमछे से फांसी पर लटका पाया। इस घटना ने पूरे गांव में मातम फैला दिया और दुर्गा महोत्सव की खुशियां ग़म में बदल गईं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल बना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात : सड़कों के निर्माण के लिए 11 करोड़ 44 लाख रुपए की मंजूरी, झारखंड राज्य को जोड़ेगी यह मार्ग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात : सड़कों के निर्माण के लिए 11 करोड़ 44 लाख रुपए की मंजूरी, झारखंड राज्य को जोड़ेगी यह मार्ग

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों के विकास की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। पहला मार्ग छेरडांड से टुकुटोली पहुँच मार्ग है, जिसकी लागत 5 करोड़ 48 लाख रुपए स्वीकृत हुई है। यह सड़क बनने से ग्रामीण अंचल के लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा होगी और क्षेत्र के कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

वहीं दूसरा मार्ग टुटिअम्बा से कादोपानी, झारखंड पहुँच मार्ग तक का निर्माण है, जिसके लिए 5 करोड़ 96 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। यह सड़क न केवल छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को सुविधा प्रदान करेगी बल्कि सीधे झारखंड राज्य को भी जोड़ेगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन, व्यापार और सामाजिक संपर्क और सुदृढ़ होगा।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस सौगात के लिए आभार जताया और कहा कि सड़कों का जाल बिछने से क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

जिले में बिछ रहा है सड़कों का जाल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले को एक के बाद एक सौगातें मिल रही हैं, सड़क निर्माण के लिए मिली नई मंजूरियों से अब गांव–गांव तक आवागमन सुगम होगा। ग्रामीणों को कीचड़ और धूल से निजात मिलेगी, वहीं मुख्य मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से लोगों की यात्रा आसान होगी। जिले में बिछने वाले सड़कों का यह जाल आने वाले समय में विकास की नई तस्वीर गढ़ेगा।
 
इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई फैसलों पर लगेगी मुहर!

इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई फैसलों पर लगेगी मुहर!

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार, 30 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से मंत्रालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं। साथ ही बैठक में निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी

बता दे कि राज्य के नर्माण के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब किसी निवर्तमान मुख्य सचिव को कैबिनेट में विदाई दी जाएगी। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार को फरवरी 2014 में कैबिनेट द्वारा विदाई दी गई थी।

CG-शौच के लिए गई मासूम को दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार,फिर जो हुआ,दरिंदें ने उगला खौफनाक राज…

CG-शौच के लिए गई मासूम को दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार,फिर जो हुआ,दरिंदें ने उगला खौफनाक राज…

 बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का दर्दनाक मामला सामने आया है। 13 वर्षीय पीड़िता स्कूल से लौटकर देर शाम शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी गाँव के ही युवक राजू मरकाम ने उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया।

अकेली पाकर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, जब पीड़िता अकेली थी, तब राजू मरकाम की नीयत बिगड़ी और उसने मौका पाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसे हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद आरोपी राजू मरकाम मौके से फरार हो गया।

परिजनों की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG एक लड़की, दो आशिक और एक खौफनाक साजिश!पढ़िए दिल दहला देने वाली मर्डर कहानी…

CG एक लड़की, दो आशिक और एक खौफनाक साजिश!पढ़िए दिल दहला देने वाली मर्डर कहानी…

 छत्तीसगढ़ के महासमुंद कोतवाली पुलिस ने एक साल पहले घोड़ारी तालाब में मिले युवक के शव की हत्या का रहस्य सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक आकाश सिंह की प्रेमिका लवली सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

29 सितंबर 2024 को घोड़ारी के पास एक तालाब में आकाश सिंह का शव तैरता हुआ मिला था। पुलिस ने शव की पहचान और हत्या के आरोपियों की तलाश के लिए जांच शुरू की। जांच के दौरान रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज एक गुमशुदगी का मामला सामने आया, जिसके अंतर्गत शव की शिनाख्त आकाश के रूप में हुई

पुलिस ने आकाश के कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच तेज की और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई। लवली को हिरासत में लेकर सतर्क पूछताछ की गई, जिसमें उसने पुलिस को बताया कि उसके पूर्व प्रेमी अभिनव सिंह, उसका पिता अभिलाख सिंह और उसके भाई गौरव व वीरू मिलकर आकाश की हत्या के पीछे थे।

पुलिस के मुताबिक आकाश और लवली के बीच प्रेम संबंध था, जबकि लवली पहले से ही अभिनव सिंह के साथ रिश्ता रखती थी। जब आकाश लवली को लेकर भाग गया, तो अभिनव और उसके परिवार ने बदला लेने का मन बना लिया। 25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने दोनों को अभिनव के घर बुलाया, जहां आकाश से विवाद हुआ और आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को घोड़ारी तालाब में फेंक दिया।

मुख्य आरोपियों लवली सिंह, अभिनव सिंह, अभिलाख सिंह, गौरव और वीरू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शव को कब्र से निकाला गया और परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने हत्या, साक्ष्य छुपाने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी रखी है।

CG में नीले ड्रम का खौफ,नशे में धुत युवक ने मासूम को ड्रम में डाला,फिर जो हुआ…

CG में नीले ड्रम का खौफ,नशे में धुत युवक ने मासूम को ड्रम में डाला,फिर जो हुआ…

 कोरबा। कोरबा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशे में धुत एक युवक ने मासूम बच्ची को जबरन नीले ड्रम में डाल दिया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद युवकों की समय रहते नजर पड़ गई और मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की जमकर खबर ली। इसके बाद बस्तीवासियों का गुस्सा भी फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने सफाई देते हुए कहा कि वह बच्चे के साथ मजाक कर रहा था। आरोपी युवक का नाम सूरज मांझी बताया जा रहा है, जो सीतामणी का रहने वाला है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस्तर दशहरा में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आने के लिए भरी हामी, सरेंडर नक्सलियों से भी कर सकते हैं मुलाकात

बस्तर दशहरा में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आने के लिए भरी हामी, सरेंडर नक्सलियों से भी कर सकते हैं मुलाकात

 Amit Shah Attend Bastar Dussehra: बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है, माना जा रहा है कि वह 4 अक्टूबर को होने वाले बस्तर दशहरा के कार्यक्रम में शामिल होंगे और मुरिया दरबार में माथा टेंकेंगे. अमित शाह के दौरे के लिए जगदलपुर के लाल बाग मैदान में प्रशानिक तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. खास बात यह है कि अमित शाह इस दौरान सरेंडर नक्सलियों से मुलाकात भी कर सकते हैं, जबकि नक्सल ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों और सुरक्षाबलों के जवानों से भी शाह की मुलाकात हो सकती है, ऐसे में इस दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है.

अमित शाह का दौरा खास

दरअसल, अमित शाह ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बस्तर दशहरा में शामिल होने की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि नक्सल मोर्चे पर चल रही तैयारियों के लिहाज से भी यह दौरा अहम है. वह नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से भी मुलाकात कर सकते हैं, जबकि सरेंडर्ड नक्सलियों से मिलकर भी बातचीत कर सकते हैं, जिसमें उनके पहले के जीवन और अब के जीवन में अंतर जानेंगे. इसके अलावा वह बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाके में रहने वाले ग्रामीणों से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरान अमित शाह के साथ सीएम विष्णुदेव साय डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव समेत कई सीनियर मंत्री और सांसद भी बस्तर दशहरा में शामिल होंगे.

मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत

मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत

 डोंगरगढ़ : राजनांदगांव जिले मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई, बताया गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदगांव में करीब 10 बजे हुआ। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची डोंगरगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में भव्य सेमिनार हॉल का लोकार्पण

प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में भव्य सेमिनार हॉल का लोकार्पण

 रायपुर :- शहर के कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम परिसर में संचालित प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में निर्मित भव्य सेमिनार हॉल का लोकार्पण विधायक दक्षिण श्री सुनील सोनी एवं डॉक्टर वर्णिका शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग तथा श्री अजय तिवारी अध्यक्ष बाल आश्रम श्री आरके गुप्ता आर्किटेक्ट रायपुर की विशेष मौजूदगी में संपन्न हुआ इस अवसर पर नरेश चंद्र गुप्ता सेक्रेटरी मदन लाल तालेड़ा उपाध्यक्ष गोवर्धन दास  डागा श्री राज किशोर जी कोषाध्यक्ष डॉ संगीता घ ई प्राचार्य डागा कन्या महाविद्यालय एवं डॉ गायत्री शर्मा की विशेष उपस्थिति रही आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक सुनील सोनी ने उपस्थित शिक्षकों व  छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का हिस्सा युवा बनने जा रहे हैं इसलिए युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है उन्होंने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जाहिर की और छात्राओं से अपील की अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाए ताकि जलवायु परिवर्तन से होने वाले खतरा को रोका जा सके उन्होंने आने वाले समय में रायपुर जिले के लिए चिंता का विषय बताया की और कहा कि जिस तरह से पानी का आसमान वितरण जारी है यह सुखद नहीं है विधायक सोनी ने छात्रों से प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन के दो प्रमुख कार्य  अवश्य करना चाहिए पहले घर से निकलते वक्त  अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें क्योंकि आशीर्वाद सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचना है दूसरा मेधावी छात्राओं को अन्य सहयोगी छात्राओं को अपने अध्ययन के ज्ञान को बांटना चाहिए तभी उनके व्यक्तित्व के विकास में और निखार आएगा वहीं आयोजन में राज्य बाल  संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर वर्णिका शर्मा ने छात्राओं को उद्बोधन में कहा रियल लाइफ के हीरो को आदर्श बनना चाहिए क्योंकि वही जीवन में आगे बढ़ने का अवसर देते हैं शिक्षा देते हैं उन्होंने कहा कि विद्वत गुरु जनों से भी आशीर्वाद लेकर प्रेरणा वाले  काम करना चाहिए आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार राम अवतार तिवारी भारत स्काउट गाइड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला श्री अजय दानी देवी चंद श्री श्रीमाल रूपचंद श्री श्री माल किरण पांडे विनोद पांडे स्मृति अग्रवाल रेणुका बक्शी पदमा शर्मा हरि बल्लभ अग्रवाल आदि की विशेष उपस्थिति दर्ज की गई.

 

 
 महंत कॉलेज में एल्यूमिनी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

महंत कॉलेज में एल्यूमिनी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

रायपुर  :-  महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर के भूतपूर्व छात्रों छात्राओं द्वारा एल्यूमिनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन विगत दिनों डॉ देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य के उपस्थिति में महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रदीप साहू, उपाध्यक्ष स्वाति साहू,अंकित शुक्ला, मोहन पाठक, सचिव संजना शर्मा सह सचिव रोहित चौहान तथा कोषाध्यक्ष राधेश्याम व्यास को सर्वसम्मति से चुना गया।
 सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए वे समस्त  भूतपूर्व विद्यार्थियों के साथ समन्वय बनाकर महाविद्यालय के विकास में विभिन्न गतिविधियों का नियोजन करेंगे एवं उन्होंने अतिशीघ्र स्मार्ट बोर्ड देने का निर्णय लिया, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ.देवाशीष मुखर्जी , प्रभारी डॉ .लक्ष्मीकांत साहू, प्रो.ललित मोहन वर्मा व महाविद्यालय परिवार ने बधाई दी।