BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG – शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जाने वजह…..

CG – शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जाने वजह…..

 रायपुर। शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर हैं। दो अक्टूबर को पूरे प्रदेश की शराब दुकानें बंद रहेगी। आबकारी आयुक्त के निर्देश के बाद अब प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर इस संबंध में निर्देश जारी कर रहे हैं। दरअसल, हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। सरकार इस दिन को शुष्क दिवस घोषित करती है और शराब दुकानों को बंद रखती है।

मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने सभी देशी, विदेशी और कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 02 अक्टूबर 2025, दिन गुरुवार, गांधी जयंती के अवसर पर जिले में “शुष्क दिवस” रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सभी देशी/विदेशी/कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें, दुकानों से संलग्न अहात, तथा एफ.एल. 4 (क) अनुज्ञप्ति परिसर में स्थित व्यावसायिक क्लब पूर्णतः बंद रहेंगे। यह निर्णय छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24(1) के तहत कलेक्टर द्वारा लागू शक्तियों के अनुसार लिया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य है।

आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जिले में “गांधी जयंती“ 02 अक्टूबर 2025 के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 एवं मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, जटिल हृदय उपचारों में बना देश का अग्रणी राज्य

छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, जटिल हृदय उपचारों में बना देश का अग्रणी राज्य

 रायपुर। प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की उत्कृष्टता का प्रतीक, प्रदेश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय तथा इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने जटिल उपचारों में लगातार ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिन पर हर किसी को गर्व हो सकता है। ताज़ा उदाहरण एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (एसीआई) के कार्डियोलॉजी विभाग में हुआ, जहाँ 68 वर्षीय महिला मरीज पर देश का छठा और किसी भी सरकारी संस्थान का पहला बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग सफलतापूर्वक किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार यह जटिल प्रक्रिया अब तक एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ जैसे शीर्ष संस्थानों में भी नहीं की गई थी। बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग का अर्थ है – हृदय की धड़कन को पूरी तरह प्राकृतिक कंडक्शन सिस्टम (conduction system) के जरिए नियंत्रित करना, ताकि मरीज को लंबे समय तक स्थिर और सुरक्षित हृदय गति मिल सके।

यहां ध्यान देने योग्य है कि अब तक एसीआई और अन्य सरकारी कार्डियक संस्थानों में लेफ्ट बंडल या हिज़ बंडल में लीड लगाने के कई केस हो चुके हैं, लेकिन राइट एट्रियम यानी बैकमैन बंडल में लीड लगाने का यह पहला मामला है। इससे हृदय के दोनों चैम्बर्स की धड़कनें प्राकृतिक विद्युत मार्ग (conduction system) से संचालित होती रहती हैं।

एसीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि रायपुर निवासी यह मरीज सिक साइनस सिंड्रोम नामक गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थी। इस रोग में हृदय को धड़कन देने वाली कोशिकाएँ (पेसमेकर कोशिकाएँ) क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और धड़कन अनियमित हो जाती है। सामान्यतः ऐसे मामलों में वेंट्रिकुलर या लेफ्ट बंडल पेसिंग की जाती है, लेकिन इस मरीज का हृदय कमजोर था और एट्रियल रिद्म भी अनियमित थी। केवल वेंट्रिकुलर पेसिंग करने से हार्ट फेल्योर और तेज धड़कन का खतरा था।

इसी कारण एसीआई की टीम ने बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग का निर्णय लिया। इस प्रक्रिया में हृदय की प्राकृतिक विद्युत संरचना के एट्रियम भाग में पेसमेकर की लीड लगाई गईं। यह तकनीक हृदय को उसके स्वाभाविक ढंग से धड़कने में मदद करती है और हार्ट फेल्योर का जोखिम बेहद कम कर देती है।

इस तरह संपन्न हुई प्रक्रिया

सबसे पहले लेफ्ट बंडल की स्थिति का इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी मैपिंग किया गया। फिर ठीक उसी तरह राइट एट्रियम के बैकमैन बंडल की मैपिंग कर लीड इंप्लांट की गई। इस तरह पूरा पेसिंग सिस्टम प्राकृतिक ढंग से काम करने लगा।

उपचार करने वाली टीम में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव, डॉ. एस. के. शर्मा, डॉ. कुणाल ओस्तवाल, डॉ. अनुराग कुजूर और डॉ. वेद प्रकाश शामिल थे। यह उपचार मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत किया गया, जिसमें योजना का लाभ दिलाने में मेडिको सोशल वर्कर खोगेंद्र साहू का विशेष योगदान रहा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट द्वारा किया गया यह सफल उपचार छत्तीसगढ़ की चिकित्सा सेवाओं के उच्च स्तर और निरंतर प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल अब केवल सामान्य उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्वस्तरीय जटिल प्रक्रियाओं को भी सफलतापूर्वक अंजाम दे रहा है। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की टीम को साधुवाद देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल मरीजों के जीवन को नई आशा देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सरकारी संस्थान चिकित्सा विज्ञान में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट, रायपुर द्वारा किया गया यह जटिल उपचार प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती और चिकित्सकों की उत्कृष्ट क्षमता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के मरीजों को अत्याधुनिक कार्डियक प्रक्रियाओं के लिए महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

 प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क और उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सक दल को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय चिकित्सा मानचित्र पर और अधिक प्रतिष्ठित करेगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी के सर्वाधिक मामलों के उपचार में एसीआई देशभर में पाँचवें स्थान पर रहा है।

राजधानी में दर्जनभर से अधिक गायों की मौत, गौठान में मिली भारी अव्यवस्था, आक्रोशित हुए ग्रामीण

राजधानी में दर्जनभर से अधिक गायों की मौत, गौठान में मिली भारी अव्यवस्था, आक्रोशित हुए ग्रामीण

 रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समोदा नगर पंचायत के गौठान में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक अब तक 15 से ज़्यादा गौवंशों की जान चली गई है, जबकि कई मवेशी बुरी तरह तड़प रहे हैं।

ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि गौठान में न तो मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था है और न ही उन्हें सुरक्षित ठिकाना मिला है। लगातार बारिश और कीचड़ में फंसे रहने से मवेशियों की हालत बिगड़ गई। भूख और लगातार भीगने की वजह से उनकी मौत हुई है।

बता दें कि, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मवेशी तड़पते और दम तोड़ते नज़र आ रहे हैं। गौठान पूरी तरह कीचड़ से भरा हुआ है और यहां स्वच्छता या प्रबंधन की कोई व्यवस्था नज़र नहीं आ रही। गौवंशों की इस बड़ी संख्या में मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सरकार ने जिन गौठानों को पशुओं की देखभाल और संरक्षण के लिए बनाया था, वहां मवेशियों की दुर्दशा हो रही है।अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदारी किसकी है और इन बेकसूर मवेशियों की मौत का जवाब कौन देगा?

वरिष्ठ IAS विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, अमिताभ जैन की जगह संभालेंगे पदभार

वरिष्ठ IAS विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, अमिताभ जैन की जगह संभालेंगे पदभार

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील राज्य के अगले मुख्य सचिव होंगे। वे मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है।

विकासशील वर्तमान में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में Executive Director के पद पर तैनात थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें समय से पहले वहां से रिलीव कराकर छत्तीसगढ़ बुलाया गया।

शानदार प्रशासनिक सफर

विकासशील का प्रशासनिक करियर बेहद समृद्ध रहा है। 1994 में IAS ज्वाइन करने के बाद वे छत्तीसगढ़ कैडर में आए और रायपुर व बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर के तौर पर कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने राज्य शासन में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर काम किया। जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के रूप में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।

एंपैनलमेंट और अंतरराष्ट्रीय अनुभव

मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने उन्हें Secretary/Secretary-equivalent ग्रेड में एंपैनल किया था। इसके साथ ही, जनवरी 2024 में उन्हें ADB, मनीला में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था, जहां से अब उन्हें समयपूर्व रिलीव कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री की पहल पर वापसी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकासशील को राज्य वापस लाने की पहल की थी। राज्य सरकार के आग्रह पर भारत सरकार के DOPT ने ADB को पत्र लिखकर उन्हें समयपूर्व मुक्त कर दिया। अब वे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

करियर ग्राफ

  • 1994: भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन (छत्तीसगढ़ कैडर)

  • 2000 का दशक: रायपुर और बिलासपुर के कलेक्टर

  • राज्य शासन: उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन विभाग

  • केंद्र सरकार: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में वरिष्ठ पद

  • जल शक्ति मंत्रालय: जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर

  • जनवरी 2024: ADB मनीला में कार्यकारी निदेशक

  • मार्च 2025: भारत सरकार में सचिव-ग्रेड के लिए एंपैनल

  • सितंबर 2025: समयपूर्व रिलीव होकर छत्तीसगढ़ वापसी

  • अक्टूबर 2025: छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव

 
BREAKING : 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होंगे आईएएस अमिताभ जैन, नए मुख्य सचिव होंगे आईएएस विकास शील, आदेश जारी

BREAKING : 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होंगे आईएएस अमिताभ जैन, नए मुख्य सचिव होंगे आईएएस विकास शील, आदेश जारी

 रायपुर। मुख्य सचिव आईएएस अमिताभ जैन 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होने के बाद आईएएस विकास शील नए मुख्य सचिव नियुक्त पर पदस्थ किए गए है। जिसका आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है।

देखें आदेश

CG - युक्तियुक्तकरण के बाद भी 52 शिक्षकों ने नही ली ज्वॉइनिंग, निलंबन की तैयारी…

CG - युक्तियुक्तकरण के बाद भी 52 शिक्षकों ने नही ली ज्वॉइनिंग, निलंबन की तैयारी…

 बिलासपुर। बिलासपुर जिले में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के बावजूद कई शिक्षक अब तक अपने नए स्कूलों में नहीं पहुंचे हैं। इससे स्कूलों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जून माह में जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया था। जरूरत के मुताबिक शहर और आसपास के स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षकों को हटाकर ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में भेजा गया। इनमें कई स्कूल एकल शिक्षक वाले या बिल्कुल शिक्षक विहीन थे। मकसद था कि हर बच्चे को पढ़ाई का बराबर मौका मिले।लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी लगभग 52 अतिशेष शिक्षकों ने नए स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

इन शिक्षकों ने अब तक पुराने स्थानों पर ही डटे रहने की कोशिश की और नए स्कूलों में ज्वॉइनिंग नहीं दी। नतीजा यह हुआ कि कई ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाई ठप पड़ गई है।इस बीच जिले के स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षा भी शुरू हो चुकी है। लेकिन कई जगह शिक्षक न होने से बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

डीपीआई ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को आदेश दिया है कि इन शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। अब डीईओ ने साफ कहा है कि जो भी शिक्षक नए स्कूलों में समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे, उन पर निलंबन की कार्रवाई तय है।

“शहीद स्व. आकाश राव गिरपुंजे के नाम से जाना जाएगा ऑफिसर मेस

“शहीद स्व. आकाश राव गिरपुंजे के नाम से जाना जाएगा ऑफिसर मेस

 सुकमा।  आज जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परिसर में बने ऑफिसर मेस को शहीद स्वर्गीय आकाश राव गिरपुंजे के नाम से समर्पित किया गया। अब यह भवन “शहीद स्व. आकाश राव गिरपुंजे ऑफिसर मेस” के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण की सम्मानजनक सोच और शहीदों के प्रति आदर की भावना का प्रतीक है।

एक प्रेरणादायक पहल

एसपी चव्हाण सर की इस पहल से यह संदेश जाता है कि शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाती और उनके सम्मान में जो भी कदम उठाए जाते हैं, वे आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की प्रेरणा देते हैं।

समाज और विभाग की ओर से श्रद्धांजलि

इस मौके पर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शहीद आकाश राव गिरपुंजे की वीरता और समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 
Breaking : लोक निर्माण विभाग के 7 मुख्य अभियंताओं के तबादले, पी.एम. कश्यप संभालेंगे रायपुर की जिम्मेदारी

Breaking : लोक निर्माण विभाग के 7 मुख्य अभियंताओं के तबादले, पी.एम. कश्यप संभालेंगे रायपुर की जिम्मेदारी

 रायपुर। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने सात मुख्य अभियंताओं के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे की बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता के रूप में नवीन पदस्थापना की गई है।

सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता नागेश कुमार जयंत को दुर्ग परिक्षेत्र, ए.डी.बी. परियोजनाओं के निदेशक पी.एम. कश्यप को रायपुर परिक्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.एल. उरांव को बस्तर परिक्षेत्र तथा रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है।

राज्य शासन द्वारा बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता जी.आर. रावटे की प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता के रूप में नई पदस्थापना की है। लोक निर्माण विभाग ने दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता भोलाशंकर बघेल को सरगुजा परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया है। बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता विजय सिंह कोरम को प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में मुख्य अभियंता (प्रशासन) पदस्थ किया गया है।

 
Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 148 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश…!!

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 148 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश…!!

 CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। राजनांदगांव एसपी ने 148 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। देखें सूची-

 

CG : हत्या या हादसा? सड़क किनारे मिली युवक की लाश

CG : हत्या या हादसा? सड़क किनारे मिली युवक की लाश

 कोरिया।  जिले के पटना थाना क्षेत्र से बड़ी खबर जहाँ ग्राम पंचायत सरभोका के गोल्हा सरई में सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पूरा मामला कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र का है, जहाँ सड़क किनारे पड़े लाश की पहचान की गई जोकि नगर पंचायत पटना के ही वार्ड नंबर 13 निवासी 28 वर्षीय राहुल यादव के रूप में हुई है।

राहुल यादव जीविकोपार्जन के लिए बिरियानी सेंटर में काम करता था। घर का अकेला सहारा माने जाने वाले राहुल की संदिग्ध मौत ने परिजनों को सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के बलिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वजह पता चल सकेगी। फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

CG : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे IAS डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, बनाए गए ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर

CG : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे IAS डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, बनाए गए ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के आदेश जारी होते ही डॉक्टर भूरे जल्द ही राजनांदगांव कलेक्टर के पद से रिलीव किए जाएंगे।

डॉक्टर सर्वेश्वर भूरे का जन्म 12 सितंबर 1984 को महाराष्ट्र राज्य के भंडारा जिले के लखानंदुर गांव में हुआ। उनके पिता शिक्षक थे और उन्होंने अपने पुत्र को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। डॉक्टर भूरे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की, जहां उन्होंने पहली से दसवीं तक की पढ़ाई मातृभाषा मराठी में की। इसके बाद उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भंडारा शहर से पूरी की।

एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए उन्हें पुणे के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला। अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई में शुरू में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर उन्होंने एमबीबीएस पूरा किया।

 
CG – जंगल में सजी थी महफिल : 52 परियों से इश्क लड़ा रहे थे दीवाने, पुलिस आई तो मैदान छोड़ खड़े हुए जुआरी, 17 बाइकें जब्त…

CG – जंगल में सजी थी महफिल : 52 परियों से इश्क लड़ा रहे थे दीवाने, पुलिस आई तो मैदान छोड़ खड़े हुए जुआरी, 17 बाइकें जब्त…

 जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंतोरा क्षेत्र के छाता जंगल में बड़े स्तर पर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। यहां पुलिस को देखकर सभी जुआरी भाग गए लेकिन पुलिस ने मौके से 17 बाइक जब्त की हैं।

छाता जंगल में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा है लेकिन पुलिस के हाथ जुआरी नहीं लग पा रहे हैं। दरअसल एसपी विजय पांडे को छाता जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी ने बलौदा थाना और पंतोरा उप-थाना की पुलिस टीम बनाई।

जब पुलिस टीम ने दबिश दी तो सभी जुआरी भाग गए लेकिन 17 बाइक बरामद की गई हैं और मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

CG – ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठे काले धुएं के गुब्बारे, इलाके में मची अफरा-तफरी…..

CG – ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठे काले धुएं के गुब्बारे, इलाके में मची अफरा-तफरी…..

 धरसीवा। सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के फेस वन में स्थित टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ी आग बुझाने में लगी है, लेकिन आग बार-बार भड़कती जा रही है। इसके चलते आसमान में दो-तीन किलोमीटर तक धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है।

फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों के मुताबिक फैक्ट्री में सुबह आग लगी है। फैक्ट्री में आग बुझाने फायर सिस्टम नहीं है। पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बुझी। वहीं दूसरी ओर इस क्षेत्र में टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली करीब आधा दर्जन फैक्ट्रियों के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल है, क्योंकि टायर जलाकर ऑयल बनाने के दौरान आसपास के दर्जनभर गांवों तक इसकी दुर्गंध से लोग परेशान हैं।

छत्तीसगढ़ में बिजली में होगी सस्ती, उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट इतने पैसे की मिलेगी राहत, GST 2.0 रिफॉर्म से होगा फायदा…..

छत्तीसगढ़ में बिजली में होगी सस्ती, उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट इतने पैसे की मिलेगी राहत, GST 2.0 रिफॉर्म से होगा फायदा…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए दुर्गा उत्सव के दौरान अच्छी खबर है। प्रदेश में बिजली प्रति यूनिट 11 पैसे सस्ती हो गई है। इसकी वजह कोयले पर लगने वाला कंपनसेशन सेस खत्म होने से छत्तीसगढ़ में बिजली की दरें घट जाएंगी। भारत सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी रिफार्म 2.0 के तहत कोयले पर लगने वाले कंपनसेशन सेस को समाप्त कर दिया गया है। बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों ने दावा किया है कि अप्रत्याशित रूप से जीएसटी रिफार्म के इस कदम के कारण बिजली उत्पादन की लागत में कमी आएगी, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में 11 पैसे प्रति यूनिट तक की राहत मिल सकती है।

प्रदेश के करीब 65 लाख बिजली उपभोक्ता इस फैसले से लाभान्वित होंगे। दरों में यह कमी सभी वर्गों पर लागू होगी। जानकारों का कहना है कि उत्पादन लागत कम होने से लंबे समय तक बिजली दरों को स्थिर रखने में भी मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू कर दी हैं। इसके तहत कोयले पर लगने वाला 400 रुपए प्रति टन का कंपनसेशन सेस खत्म कर दिया गया है। थर्मल पावर प्लांट में बिजली बनाने के लिए कोयला मुख्य ईंधन है। सेस खत्म होने से बिजली उत्पादन सस्ता पड़ेगा। हालांकि, केंद्र ने कोयले पर जीएसटी दर 5% से बढ़ाकर 18% कर दी है। इसके बावजूद, कुल मिलाकर बिजली कंपनियों की लागत में राहत ही मिली है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के चेयरमैन डा. रोहित यादव ने बताया कि सेस खत्म होने से उन्हें कोयला औसतन 152.36 रुपए प्रति टन सस्ता मिलेगा। इससे बिजली बनाने की लागत में करीब 11.54 पैसे प्रति यूनिट की कमी आएगी। इसका फायदा सीधे राज्य के उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।

कंपनसेशन सेस क्या है

कोयला, लिग्नाइट और पीट जैसी चीजों पर प्रति टन एक निश्चित रकम (400 रुपए प्रति टन) कंपनसेशन सेस लिया जाता है। यह पैसा सीधे कंपनसेशन फंड में जमा होता है। इस फंड से उन राज्यों को पैसा दिया जाता है, जिनकी कमाई जीएसटी लागू होने से कम हो गई है। जैसे छत्तीसगढ़ को जीएसटी में बदलाव से पहले सालाना 10,000 करोड़ टैक्स मिलता था। जीएसटी में बदलाव के बाद केवल 8,500 करोड़ मिलने लगा। 1,500 करोड़ की भरपाई कंपनसेशन फंड से की जाएगी। यह पैसा कोयला, तंबाकू, पान मसाला, कार जैसी लग्जरी वस्तुओं पर लगे कंपनसेशन सेस से आता है।

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस पर छात्रों ने बांधा समां

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस पर छात्रों ने बांधा समां

रायपुर :- महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की 56वीं स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने की। कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अनुपमा जैन, डॉ. श्वेता शर्मा ,प्रो. ललित वर्मा तथा कार्यक्रम अधिकारी  डॉ. लक्ष्मीकांत साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा एनएसएस गीत प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरे सभागार में देशसेवा और समर्पण की भावना जागृत हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी , डॉ. श्वेता शर्मा एवं डॉ. लक्ष्मीकांत साहू ने अपने संबोधन में एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नव-निर्वाचित रासेयो पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के पूर्व छात्र-छात्राओं पंडित प्रेम किशोर शर्मा ,उपमन्यु ठाकुर, ऋषभ ,विनय देवांगन, एश्वर्या देवांगन ने भी अपनी अनुभव साझा किए, जिनमें सेवा, नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता के प्रेरक प्रसंग सामने आए।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी, मराठी, पंजाबी और बॉलीवुड गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया, वहीं पूर्व एनएसएस स्वयं सेविका व छत्तीसगढ़ी गायिका कंचन जोशी ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन एनएसएस इकाई छात्रा सिमरन तथा जसमीत कौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस की छात्रा अलका यादव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं सहित अन्य विभाग के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दल नायक विकास रजक,रितिक ,सेजल, अलका, एश्वर्या, पायल,महेंद्र,दुर्गेश,वीणा, लवनीता, नेहा, प्रिंस, अन्वेशा, गुलशन,धनेश एवं यश भट्ट की भूमिका प्रमुख रही |
Accident : दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

Accident : दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

 बिलासपुर : बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटकू अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, चोरभट्ठी खुर्द का रहने वाला 25 वर्षीय ओम प्रकाश केंवट, जो नंद कुमार केंवट का बेटा था, सुबह करीब 6:30 बजे अपनी स्पेलेण्डर बाइक  (क्रमांक CG10BT0644) से ट्रैक्टर चलाने के लिए नौरोती कापा जा रहा था। तभी लगभग 6:45 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने लापरवाहीपूर्वक सामने से उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

सिर पर गंभीर चोट

चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

 Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की गई उनकी अग्रिम जमानत याचिका को न्यायमूर्ति अरविंद वर्मा की एकलपीठ ने खारिज कर दिया। इससे पहले भी चैतन्य की जमानत याचिका विशेष अदालत में खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद उन्होंने दोबारा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन यहां भी राहत नहीं मिली।

Chhattisgarh Liquor Scam- कभी भी हो सकते है गिरफ्तार

सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी और अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि चैतन्य ने कथित तौर पर शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है और यह गंभीर प्रकृति का आर्थिक अपराध है। कोर्ट ने इन तर्कों से सहमति जताते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। अब इस फैसले के बाद चैतन्य की गिरफ्तारी लगभग तय मानी जा रही है। इससे पहले ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनसे पूछताछ कर चुकी है। ACB की ओर से अब कार्रवाई तेज किए जाने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे इस मामले में चैतन्य की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

weather update : छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

weather update : छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने फिर से भारी वर्षा और तेज आंधी की चेतावनी दी है। बालोद जिले को रेड अलर्ट पर रखा गया है, जबकि नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ पर असर डाल सकता है।रयपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर तथा मोहला-मानपुर में ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में बहुत भारी बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

CG : फिल्मी स्टाइल में GST टीम की दबिश,सितार गुटखा फैक्ट्री से करोड़ों की टैक्स चोरी का भंडाफोड़…

CG : फिल्मी स्टाइल में GST टीम की दबिश,सितार गुटखा फैक्ट्री से करोड़ों की टैक्स चोरी का भंडाफोड़…

 रायपुर :-  राज्य कर (जीएसटी) विभाग ने गुटखा कारोबार में बड़े घोटाले का पर्दाफाश करते हुए सितार ब्रांड के गुटखा निर्माता गुरूमुख जुमनानी को गिरफ्तार कर लिया है। विभागीय जांच में सामने आया कि जुमनानी पिछले चार वर्षों से बिना जीएसटी पंजीयन के गुटखा निर्माण कर करोड़ों रुपये का कर अपवंचन कर रहा था।

जीएसटी विभाग द्वारा 25 और 27 जून 2025 को दुर्ग और राजनांदगांव में की गई जांच के दौरान यह मामला उजागर हुआ। जांच में पाया गया कि वर्ष 2021 से लगातार सितार गुटखा का उत्पादन अवैध रूप से किया जा रहा था। इसके बाद विभाग द्वारा जुमनानी को समन जारी किया गया, लेकिन वह दो माह तक उपस्थित नहीं हुआ।

जांच में पाया गया कि उन्होंने अप्रैल 2021 से सितम्बर 2022 तक राजनांदगांव के ग्राम मनकी और खैरागढ़ के ग्राम ठेलकाडीह में, जनवरी 2023 से जून 2023 तक रायपुर के मंदिर हसौद एवं भनपुरी में तथा जुलाई 2023 से जून 2025 तक दुर्ग के बाईरडीह, जोरातराई और गनियारी क्षेत्र में फैक्ट्रियां संचालित कीं। प्रशासनिक छापों से बचने के लिए कारोबारी हर महीने फैक्ट्री का स्थान बदल देते थे तथा माल को विभिन्न नामों से गोदामों में छिपाकर बाजार में बेचते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि जुमनानी ने अपने बेटे सागर जुमनानी के नाम से कोमल फूड नामक सुपारी गोदाम दुर्ग जिले में संचालित किया। यहां से सुपारी को गुटखे में बदलकर बेचा जाता था, जबकि कागजों में केवल सुपारी बिक्री दर्शायी जाती थी। उल्लेखनीय है कि सुपारी पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू है, जबकि गुटखे पर 28 प्रतिशत तथा 204 प्रतिशत तक का सेस लगाया जाता है। इस हेराफेरी से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

पूर्व में भी विभाग ने मार्च 2024 में दुर्ग और राजनांदगांव में छापेमारी कर 50 लाख रुपये टैक्स जमा कराया था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी लगभग 1.5 करोड़ रुपये की सुपारी जब्त की थी।

जांच से यह भी पता चला कि जुमनानी फैक्ट्री में मध्यप्रदेश के युवकों को बंधुआ मजदूर की तरह काम कराता था। मजदूरों से पूरी रात काम लिया जाता था और उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। हर तीन माह में मजदूरों को बदल दिया जाता था। मजदूरों को रातभर काम करना होता था और उन्हें फैक्ट्री से बाहर निकलने की मनाही थी। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बयान से यह स्पष्ट हुआ कि फैक्ट्री का वास्तविक संचालन स्वयं गुरूमुख जुमनानी ही कर रहे थे।

राज्य कर (जीएसटी) विभाग ने 23 सितम्बर 2025 को जुमनानी को जीएसटी अधिनियम की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी प्रतिदिन लगभग 25 लाख रुपये मूल्य का गुटखा तैयार कर विक्रय करता था। पिछले चार वर्षों से जारी इस अवैध कारोबार के आधार पर विभाग द्वारा अपवंचित कर की गणना की जा रही है। जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी, अवैध कारोबार और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सरकार ने दोहराया कि जो भी कारोबारी या संस्था कानून तोड़कर अवैध ढंग से व्यापार करेगी, राजस्व की चोरी करेगी या आम नागरिकों की सेहत को खतरे में डालेगी, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में न केवल टैक्स वसूला जाएगा बल्कि दंडात्मक प्रावधानों के तहत गिरफ्तारी और अन्य कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और जनता के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

अंबुजा मॉल में 26 से रायपुर रास गरबा का आयोजन, ट्रेडिशनल ड्रेस पर ही मिलेगा प्रवेश, प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक इनाम

अंबुजा मॉल में 26 से रायपुर रास गरबा का आयोजन, ट्रेडिशनल ड्रेस पर ही मिलेगा प्रवेश, प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक इनाम

 रायपुर. शारदीय नवरात्र के अवसर पर राजधानी के अंबुजा मॉल में रायपुर रास गरबा का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम 26 से 30 सितंबर तक चलेगा. गरबा में आने वालों के लिए कई आकर्षक इनाम भी रखा गया है. रायपुर रास गरबा में ट्रेडिशनल ड्रेस पर ही प्रवेश दिया जाएगा

रायपुर रास गरबा आयोजन कमेटी के संयोजक धीरज बावनकर, शशांक देशमुख, दिलीप सिंह ठाकुर, भूपेंद्र बावनकर, राजेश सोनी समेत पूरी टीम कार्यक्रम की तैयारी में लगे हैं. प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक इनाम रखा गया है. आयोजन समिति ने भक्तों से ट्रेडिशनल ड्रेस पर ही रास गरबा में आने का आग्रह किया है.

इस रास गरबा में प्रतिभागियों के लिए बेस्ट कपल गरबा, बेस्ट गरबा महिला, पुरुष, बच्चे, बेस्ट गरबा ग्रुप और बेस्ट ड्रेस महिला, पुरुष, बच्चे का पुरस्कार रखा गया है. इसके अलावा हर दिन गोल्ड रिंग भी जीत सकते हैं.

 
जब मुख्यमंत्री खुद बने ग्राहक : घरेलू सामान की शॉपिंग कर उठाया जीएसटी दरों में कटौती का लाभ, जनभावनाओं से हुए रूबरू

जब मुख्यमंत्री खुद बने ग्राहक : घरेलू सामान की शॉपिंग कर उठाया जीएसटी दरों में कटौती का लाभ, जनभावनाओं से हुए रूबरू

 रायपुर : राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शुभम “के मार्ट” में रोजमर्रा की ज़रूरत का सामान खरीद रहे लोग उस समय सुखद आश्चर्य से भर उठे, जब उन्होंने देखा कि जीएसटी बचत का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं, इसे देखने स्वयं प्रदेश के मुखिया पहुँचे हैं।

दरअसल, जीएसटी बचत उत्सव को लेकर जनभावनाओं से रूबरू होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय “शुभम के मार्ट” पहुंचे। उन्होंने खुद ग्राहक बनकर 1,645 रुपये के घरेलू सामान की शॉपिंग की और यूपीआई से भुगतान भी किया। इस दौरान उन्होंने खरीदारी कर रहे लोगों से बातचीत की और जीएसटी दरों में कटौती से घरेलू सामानों के मूल्य में आए फर्क के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मार्ट में ज़रूरत के सामान खरीदे और जीएसटी दरों में कमी का लाभ लिया। इस दौरान उन्होंने आत्मीयता से लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने खरीदारी कर रही गृहिणियों से घरेलू बजट पर आए असर की जानकारी ली, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से उनकी दिनचर्या के बारे में पूछताछ की। इस बीच उन्होंने रोजमर्रा का सामान खरीदते हुए अन्य ग्राहकों से आत्मीयतापूर्वक वार्तालाप किया। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय व्यवहार देखकर मौजूद लोग गद्गद हो उठे और बोले कि प्रदेश का मुखिया आज हमारे बीच एक आम आदमी की तरह शामिल है।

इस दौरान उन्होंने खरीददारों से चर्चा करते हुए जीएसटी सुधारों पर विचार सुने। लोगों ने बताया कि दवाइयों और राशन की कीमत घटने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए बोले—“यही तो असली मकसद है कि सुधार की गूंज आम जनता तक पहुँचे।” इसके बाद उन्होंने खुद भी सामान खरीदा और नई कीमतें देखकर कहा—“यह सुधार केवल कागज पर नहीं, बल्कि हर परिवार की ज़िंदगी में दिखाई देने वाला परिवर्तन है।”

मुख्यमंत्री साय ने सभी से स्वदेशी की मुहिम का साथ देने का आग्रह भी किया, जिस पर लोगों ने कहा—“आप आगे बढ़िए, हम आपके साथ हैं।”

जीएसटी कटौती नहीं, यह “बचत क्रांति” है

मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए खरीदारी कर रहे रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी श्री टी. पी. सिंह ने कहा कि आने वाले समय में जब इस दौर का इतिहास लिखा जाएगा, तब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए जीएसटी सुधार को ऐतिहासिक बजट क्रांति के रूप में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा—“पहले हम जितने पैसों में 30 दिन का राशन लेते थे, अब उन्हीं पैसों से 40 दिन से अधिक का राशन ले पा रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री ही इतना बड़ा साहसिक निर्णय ले सकते थे, कोई और ऐसा नहीं कर पाता।”

स्टेशनरी में 12 प्रतिशत था टैक्स, अब हो गया जीरो

राजधानी रायपुर के अवंती विहार निवासी लद्दाराम नैनवानी ने बताया कि जीएसटी सुधार का सकारात्मक प्रभाव शिक्षा से भी जुड़ा है। शुभम “के मार्ट” में मुख्यमंत्री को नोटबुक दिखाते हुए उन्होंने कहा—“पहले इस पर 12 प्रतिशत टैक्स लगता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी जी ने इसे शून्य कर दिया है। इस ऐतिहासिक कदम से कॉपियाँ और आवश्यक स्टेशनरी सस्ती हो गई हैं। ऐसा निर्णय हमारे प्रधानमंत्री ही कर सकते हैं।”
उन्होंने आगे बताया—“पहले मैं बच्चों के लिए सालाना लगभग 2,000 रुपये की स्टेशनरी लेता था और अब इसमें लगभग 240 रुपये की बचत हो रही है।”

चार ज़रूरी सामान खरीदने आए, जीएसटी छूट से खरीदा 4 गुना अधिक सामान

मार्ट में खरीदारी करने पहुंचे श्री मुरलीधर ने मुख्यमंत्री से बातचीत में बताया—“मैं आज केवल 4 ज़रूरी सामान खरीदने आया था, लेकिन जीएसटी दरों में कमी देखकर 4 गुना अधिक सामान खरीद लिया। जीएसटी में व्यापक सुधार से रोजमर्रा की सामग्रियाँ सस्ती हुई हैं और हमें सीधा लाभ मिल रहा है।”

देवांगन दंपति ने बताया मंथली बजट में 10 प्रतिशत की कमी

शुभम “के मार्ट” में खरीदारी करने पहुंचे चंगोराभाटा निवासी दंपति श्री जितेंद्र और श्रीमती पद्मा देवांगन ने कहा—“हमारे मासिक बजट में 10 प्रतिशत की कमी आई है।” गृहिणी श्रीमती पद्मा ने नए प्राइस टैग देखकर कहा—“पहले यही डिटर्जेंट और मसाले मैं ज्यादा कीमत में खरीदती थी। अब दरों में कटौती के बाद कम दाम देखकर सचमुच खुशी हो रही है। त्योहारी खरीदारी में काफी बचत हो रही है।”

बजट से ज्यादा खरीदारी का मिला मौका

सविता मौर्य और अनीता साकार नवरात्रि में आयोजित होने वाले कन्या भोज के लिए श्रृंगार सामग्री खरीदने आईं थीं। उन्होंने कहा—“श्रृंगार सामग्री के दाम पहले से कम हो गए हैं। जीएसटी दरों में कटौती ने हमें निर्धारित बजट से अधिक खरीदारी करने का अवसर दिया है। पहली बार लगता है कि त्योहारी सेल केवल विज्ञापन नहीं, बल्कि असल में राहत है।”

उल्लेखनीय है कि जीएसटी दरों में हुए ऐतिहासिक सुधारों के बाद बाजारों में रौनक बढ़ी है और लोग लगातार खरीदारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्योहारी सीजन में लोगों को जीएसटी दरों में कटौती का बड़ा उपहार मिला है और इससे रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएँ सस्ती हुई हैं।

CG – दोस्तों ने आदिवासी युवती को कार में बैठाकर ले गए साथ, सुनसान जगह ले जाकर की हैवानियत की हदें पार, फिर जो हुआ…..

CG – दोस्तों ने आदिवासी युवती को कार में बैठाकर ले गए साथ, सुनसान जगह ले जाकर की हैवानियत की हदें पार, फिर जो हुआ…..

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीड़िता के परिचित और उसके दोस्तों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पीड़िता को मुलायजा के लिए अस्पताल लाया गया है। वहीं मामले सामने आने के बाद सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल से जुड़े लोगों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया है। उन्होंने एएसपी की गाड़ी को घेरकर अस्पताल में जमकर हंगामा भी मचाया है।

जानकारी के अनुसार, युवती रात में अपने साथी के साथ उसके घर पर ठहरी हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवती अकेली घर से बाहर निकल आई, कुछ देर बाद उसका साथी भी वहां आ गया। इसी बीच युवक के जान-पहचान के कुछ लोग कार से वहां पहुंचे। फिर युवती और उसका साथी उनके साथ कार में बैठकर वहां से चले गए। आरोप है कि महिला थाना अंतर्गत महेंद्र शोरूम के पास कार में मौजूद लोगों ने मिलकर आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया। फिर उसे वापस बस स्टैंड के पास लाकर छोड़ दिया। हिम्मत कर के युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी दी

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं डीवीआर को जब्त कर लिया है।

‘नई शिक्षा नीति के असली अग्रदूत हैं नोडल अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स’ – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

‘नई शिक्षा नीति के असली अग्रदूत हैं नोडल अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स’ – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

 रायपुर: उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने नई शिक्षा नीति 2020 पर आजपं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में मालवीया मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर एवं एनईपी इम्प्लीमेंटेशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और दृष्टि देने वाली है।

यह नीति न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देती है बल्कि इसमें कौशल विकास, रोजगारपरक शिक्षा और अनुसंधान को भी प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा संस्थानों को अकादमिक उत्कृष्टता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और युवाओं का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा। सरकार निरंतर प्रयासरत है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे और अपनी प्रतिभा के बल पर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे।

आयोजित इस कार्यशाला में नोडल अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी नीति को सफल बनाने की अंतिम कड़ी उसका जमीनी क्रियान्वयन है, और इस जिम्मेदारी के प्रमुख सूत्रधार आप सभी हैं। नोडल अधिकारी अपने-अपने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में NEP 2020 के प्रावधानों को चरणबद्ध ढंग से लागू करने के लिए केंद्र-बिंदु का कार्य करेंगे। कोर्स संरचना में सेमेस्टर प्रणाली, क्रेडिट ट्रांसफर, बहुविषयक विषयों का समावेश और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों की शुरुआत समयबद्ध रूप से होनी चाहिए, और यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है।

मास्टर ट्रेनर्स को नीति परिवर्तन के “असली मार्गदर्शक” बताते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि वे न केवल स्वयं नीति की बारीकियों को समझें, बल्कि अपने सहकर्मी शिक्षकों को भी प्रशिक्षित और प्रेरित करें। जब भी नई मूल्यांकन प्रणाली या पाठ्यक्रम लागू होता है, शंकाएँ उठना स्वाभाविक है – उन प्रश्नों का समाधान आपको ही करना होगा।मंत्री वर्मा ने स्पष्ट किया कि बदलाव आसान नहीं होता, संसाधनों और संरचना की कमी या पुरानी व्यवस्थाओं से जुड़ी चुनौतियाँ सामने आएंगी। लेकिन उनका समाधान खोजकर ही आगे बढ़ना होगा। हम यथास्थिति बनाए रखकर आने वाली पीढ़ियों के साथ न्याय नहीं कर सकते। यह परिवर्तन भविष्य के लिए जरूरी है।

मंत्री श्री वर्मा ने कार्यशाला को “साझा सीखने और टीमवर्क” का मंच बताते हुए प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे खुलकर चर्चा करें, अपने बेस्ट प्रैक्टिसेस साझा करें और जिन विषयों में कठिनाई हो, उन पर मार्गदर्शन लें। उन्होंने कहा कि शिक्षा में किए जा रहे सुधार केवल आदेश नहीं, बल्कि हर परिवार और हर विद्यार्थी की उम्मीदों से जुड़े सुधार हैं। “जब गरीब माता-पिता अपने बच्चे को कॉलेज भेजते हैं, तो उनके सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी हम पर है। जब कोई छात्र नई उमंग लेकर विश्वविद्यालय आता है, तो उसके उज्ज्वल करियर की दिशा तय करना हमारा कर्तव्य है”, मंत्री वर्मा ने कहा।

अंत में उन्होंने सभी से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा – “सा विद्या या विमुक्तये” अर्थात वास्तविक शिक्षा वही है, जो हमें बंधनों से मुक्त करे और हमारा सर्वोत्तम व्यक्तित्व निखारे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्राध्यापकगण, शोधार्थी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पण्डरीडांड जलाशय जीर्णाेद्धार के लिए 3 करोड 74 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

पण्डरीडांड जलाशय जीर्णाेद्धार के लिए 3 करोड 74 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

 रायपुर: राज्य शासन ने सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर स्थित पण्डरीडांड जलाशय के बांध एवं नहर जीर्णाेद्धार कार्य के लिए तीन करोड़ चौहत्तर लाख उनचालीस हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना से जलाशय की सिंचाई क्षमता 445 हेक्टेयर तक सुनिश्चित होगी तथा वर्तमान में हो रही 233 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति होगी।

किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

इस स्वीकृति से सरगुजा जिले के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। बांध एवं नहर की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण से सिंचाई सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। योजना अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई है और यह लोकहित में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पारदर्शिता व गुणवत्ता पर विशेष जोर

निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि और स्वीकृत राशि के भीतर पूर्ण करना अनिवार्य होगा। तकनीकी स्वीकृति और डिज़ाइन की मंजूरी के बाद ही निविदा प्रक्रिया की जाएगी, जो पूर्णत: निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर उत्तरदायित्व तय कर कार्रवाई की जाएगी।

CG – कोरबा कलेक्टर को हटाने पूर्व गृहमंत्री के पत्र पर सीएम साय ने कहा ननकीराम कंवर वरिष्ठ नेता हैं शिकायत की जांच करा रहे

CG – कोरबा कलेक्टर को हटाने पूर्व गृहमंत्री के पत्र पर सीएम साय ने कहा ननकीराम कंवर वरिष्ठ नेता हैं शिकायत की जांच करा रहे

 रायपुर ;- पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने की मांग की थी. इस मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि पूर्व गृहमंत्री की शिकायत की जांच होगी. इसके बाद निर्णय लिया जाएगा. सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. उनके पत्र पर जांच करा रहे हैं.

ननकीराम कंवर ने आरोप लगाया था कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं. उन्होंने कलेक्टर को तीन दिन के भीतर नहीं हटाने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी थी.

पूर्व गृहमंत्री कंवर ने पत्र में कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ 14 अलग-अलग मामलों की शिकायत की है. इसमें पक्षपात पूर्ण कार्रवाई और डीएमएफ में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया है. पूर्व गृहमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है कि कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत संवैधानिक शक्तियों का दुरूपयोग कर रहे हैं. कलेक्टर उनके समर्थकों के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं.

उन्होंने सीएस, डीजीपी के अलावा प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव और महामंत्री (संगठन) पवन साय को भी पत्र भेजकर कलेक्टर के खिलाफ शिकायत की थी. उन्होंने कहा था कि तीन दिन के भीतर कोरबा कलेक्टर का तबादला नहीं होने पर वे धरने पर बैठने मजबूर होंगे. इसके लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होगा.