रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने थोक में विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर रखने के साथ प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए नए स्थानों पर पदस्थ किया है.

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने थोक में विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर रखने के साथ प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए नए स्थानों पर पदस्थ किया है.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में कल शुक्रवार को शाम से रातभर बारिश हुई और सुबह से रुक-रुक कर बौछारें पड़ीं। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें बीजापुर में सबसे ज्यादा 56 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन के कारण अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
यलो अलर्ट वाले जिलों में रायपुर, सरगुजा, जीपीएम, कोरबा, धमतरी, कोंडागांव, गरियाबंद, बीजापुर और बस्तर शामिल हैं, जहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है।
आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत
इसी बीच, बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में एक परिवार के तीन लोग बिजली गिरने से प्रभावित हुए। एक की मौत हो गई जबकि दो झुलस गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय सुबह 9:10 बजे रायपुर हेलीपैड से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वे 11 बजे छग उच्च न्यायालय बिलासपुर में सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में शामिल होंगे।
इसके बाद बिलासपुर जिले के सेंदरी के लिए रवाना होंगे। यहां से वे दोपहर 2:35 बजे लोकार्पण और मेधावी छात्र अलंकरण व प्रांतीय संस्कृति महोत्सव उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम करीब 4:20 को राजधानी रायपुर पहुँचेंगे। इसके बाद फिर वे राज 9 बजे रायपुर के निजी होटल में विश्व पर्यटन दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बीजापुर। बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत दिनांक 25 सितंबर को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से डीआरजी बीजापुर,थाना बासागुड़ा,भैरमगढ़ और कोबरा 210 की संयुक्त टीम द्वारा बासागुड़ा एवं भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से 9 लाख के 02 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार माओवादियों में मल्लैश कुंजाम (डीव्हीसीएम, जगरगुण्डा एरिया कमेटी ) पिता बोटी ऊर्फ टोकडू ऊर्फ नंदा ऊर्फ हुर्रा उम्र 40 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम नरसापुर, थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर से गिरफ्तार किया गया। जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम था।
वहीं जांगला और भैरमगढ़ की संयुक्त कार्रवाई में नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान डारमेर से माओवादी घटनाओं में शामिल नामजद आरोपी जनताना सरकार अध्यक्ष को पकड़ा गया। अनिल वेको,उम्र 32 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम डारमेर, जनताना सरकार अध्यक्ष (बिरियाभूमि आरपीसी) को गिरफ्तार किया गया। जिसपर 1 लाख रुपए इनाम था। गिरफ्तार माओवादी आरोपियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा एवं भैरमगढ़ में वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।v
सुकमा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। जिसका परिणाम है कि आज नक्सलवाद एक छोटे से दायरे में सिमटता जा रहा है। वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के कैंप मेट्टुगुड़ा में स्थित नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान जवानों ने हथियार निर्माण व विस्फोटक तैयार करने में प्रयुक्त होने वाले भारी मात्रा में उपकरण और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
वहीं नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को बड़ी क्षति पहुंचाने की नीयत से हथियार और विस्फोटक सामग्री निर्माण फैक्ट्री किया जा रहा था। संचालित सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से नक्सलियों को गहरा नुकसान हुआ है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई होगी। स महत्वपूर्ण कार्रवाई में जिला बल सुकमा और कोबरा 203 वाहिनी संयुक्त रूप से भूमिका रही।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले में 56 मिमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई. रायपुर में आज सुबह हल्की बारिश हुई है. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है. बस्तर संभाग और उससे जिले प्रभावित होंगे. इन इलाकों में आज और कल भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है.
बीजापुर में 6 सेमी, दंतेवाड़ा, बड़े बचेली और गीदम में 5 सेमी, भोपालपटनम, बास्तानार और अम्बागढ़ चौकी में 4 सेमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं गंगालूर और पाली में 3 सेमी, जबकि बड़ेराजपुर, पखांजूर, रतनपुर, बारसूर, दरभा, दोरनापाल, पटना, अजगरबहार, कुमरदा और भैरमगढ़ में 2 सेमी वर्षा दर्ज हुई. इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर इससे कम वर्षा रिकार्ड की गई.
मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में हलकी वर्षा की संभावना है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान तापमान 24 से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. a
रायपुर। एक दो नहीं पूरे 14 पेज की ट्रांसफर सूची सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गुरुवार से तेजी के साथ वायरल हो रही है। वायरल हो रही सूची के बीच स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों पर गंभीर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप पर वायरल तबादले सूची को लेकर कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी दिखाई दे रही है। जिन लोगों के नाम इस सूची में शामिल है,उसे लेकर भी कमेंट्स पास किए जा रहे हैं।
जिन नामों को लेकर उम्मीद थी,वायरल सूची में नाम को देखकर ट्रांसफर सूची को ठीक बता रहे हैं। ऐसे भी शिक्षक और संगठन के पदाधिकारी हैं जिनको कुछ नामों को देखकर रास नहीं आ रहा है। इन नामों को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। बहरहाल स्कूल शिक्षा विभाग की इस सूची को लेकर चर्चा का दौर तो जारी है साथ ही अब पक्ष-विपक्ष में बातें भी होने लगी है। स्वाभाविक बात है कुछ नामों पर एतराज तो अधिकांश नामों को लेकर सहमति भी नजर आ रही है।
सहमति,असहमति के बीच सवाल यह उठ रहा है,आखिर सूची वायरल कैसे हो गई। सिस्टम को जानने और समझने वाले भी अचरज में है कि इतनी गोपनीय दस्तावेज जो आमतौर पर कांफिडेंशियल होता है,आखिर लीक कैसे हुई और किसने यह सब करने का काम किया। सिस्टम की गोपनीयता और कामकाज के तरीके को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। जाहिर सी बात है कि आने वाले दिनों में जिम्मेदारों पर इस लापरवाही का ठिकरा भी फूटेगा।
वायरल सूची ने बढ़ाई धड़कनें
साेशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रही सूची ने विभाग से जुड़े उन लोगों की धड़कनें बढ़ा दी है जो सैद्धांतिक रूप से कहें या फिर संगठनात्मक नजरिए से, एक दूसरे के मतभिन्नता रखते हैं। ऐसे नामों को सूची में देखकर एक खेमे का धड़कनें भी बढ़ने लगा है। चर्चा भी हो रही है कि वायरल सूची अगर सही निकल गई तब क्या होगा। सवाल यह भी हो रहा है कि तब क्या नए सिरे से सामंजस्य और समीकरण बैठाना होगा। बहरहाल तबादला सूची के वायरल होने के बाद शिक्षकों और शिक्षक संगठनों के बीच टाकिंग पाइंट से लेकर हॉट टॉपिक बना हुआ है।
सीनियर्स जता रहे अचरज, सिस्टम पर उठा रहे सवाल
शिक्षा विभाग से जुडे सीनियर अधिकारी व टीचर्स तबादला सूची के वायरल होने को लेकर सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। सवाल कर रहे हैं कि आखिर यह सब करने की जरुरत ही क्यों पड़ी। सिस्टम में शामिल किस अधिकारी को यह सूची रास नहीं आ रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि सूची को लेकर अंतरविरोध की स्थिति में सिस्टम के तहत रद्दोबदल भी कराया जा सकता था। बनिबस्त सोशल मीडिया में वायरल करने के। जाहिर सी बात है, एक बार फिर नए सिरे से विभाग के आला अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ेगी।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नवरात्र पर्व के दौरान दंतेश्वरी माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हुआ. 23 सितंबर की शाम बीजापुर के एजुकेशन सिटी इलाके में एक भारी-भरकम हाइड्रा वाहन ने सड़क पर चल रहे आठ श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस घटना में 12वीं की छात्रा और नेशनल कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए.
साक्षी नक्का अपने साथियों के साथ पैदल दंतेवाड़ा माता दर्शन के लिए जा रही थी. तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा हाइड्रा वाहन ने उन्हें रौंद दिया. हादसे में साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस की गिरफ्त में आए ड्राइवर शंकर ने मीडिया के सामने कबूल किया कि उसने महुआ शराब पी रखी थी. उसने कहा कि वह जल्दबाजी में दोस्तों के साथ “अंडा-सब्जी खाने” जा रहा था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था.
साक्षी नक्का ज्ञानगुड़ी की रहने वाली थी और एकलव्य विद्यालय कन्या आश्रम में कक्षा 12वीं में पढ़ाई कर रही थी. कराटे खेल में उसने राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप जीती थी और बीजापुर की खेल प्रतिभाओं में गिनी जाती थी. लेकिन हादसे ने उसकी जिंदगी और सपनों को समय से पहले खत्म कर दिया.
जांच में सामने आया कि हादसे में शामिल हाइड्रा वाहन (क्रमांक CG04 MB 1402) का इंश्योरेंस खत्म हो चुका था. यह वाहन रायपुर स्थित बाबा कंस्ट्रक्शन जनरल सप्लायर का है और याना एसोसिएट की पाइपलाइन परियोजना में उपयोग हो रहा था. ऐसे में वाहन मालिक और कंपनी की गंभीर लापरवाही भी सामने आई है.
हादसे के बाद स्थानीय लोग और व्यापारी संघ प्रशासन पर भड़क उठे. उनका कहना है कि शहर में स्ट्रीट लाइटें और सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे चोरी और सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.
बीजापुर थाना प्रभारी ने बताया कि हाइड्रा वाहन और चालक को कब्जे में ले लिया गया है. ड्राइवर और वाहन मालिक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
दुर्ग । जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में कार्यरत शिक्षक प्रफुल्ल साहू और शिक्षिका सीमा शर्मा को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार दोनों पर शासकीय कार्य के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया, पदीय दायित्वों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता के आरोप साबित हुए हैं।
मामले की शुरुआत तब हुई जब विद्यालय की शिक्षिका श्रुति मिश्रा ने प्रफुल्ल साहू के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि परीक्षा ड्यूटी के दौरान प्रफुल्ल साहू ने एक छात्र को अपना मोबाइल फोन देकर वीडियो और फोटो बनवाए। इतना ही नहीं, प्रार्थना सभा के दौरान टिप्पणी कर उपहास करने और कक्षा में पढ़ाई के समय हारमोनियम बजाने जैसी गतिविधियों का भी उल्लेख किया गया। यह कृत्य विद्यालय के वातावरण को प्रभावित करने वाला माना गया।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की। जांच में यह तथ्य सामने आए कि प्रफुल्ल साहू ने आरोपों को स्वयं स्वीकार किया है। साथ ही यह भी पाया गया कि वह सीमा शर्मा के साथ स्टाफ रूम छोड़कर अलग कमरे में बैठते थे, जिससे विद्यालय का माहौल दूषित हुआ और अन्य शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के बीच असंतोष का वातावरण बना।
जांच में सीमा शर्मा की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठे। स्टाफ के बयान के अनुसार, वह विद्यालय में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की प्रभारी थीं, लेकिन उनके द्वारा बच्चों को भोजन पर्याप्त मात्रा में और निर्धारित मीनू के अनुसार उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था, जबकि सरकार का मुख्य उद्देश्य कुपोषण दूर करना और शिक्षा को बढ़ावा देना है।
जांच प्रतिवेदन के अनुसार दोनों शिक्षकों का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया और यह गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। इसके आधार पर शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबन की अवधि में प्रफुल्ल साहू का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गुंडरदेही, जिला बालोद तथा सीमा शर्मा का मुख्यालय प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, धमधा जिला दुर्ग निर्धारित किया गया है। इस दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह की अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालयों का वातावरण बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण है, ऐसे में किसी भी प्रकार की स्वेच्छाचारिता और गैर जिम्मेदाराना रवैये पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जीएसटी बचत उत्सव के बीच ट्रैक्टर शोरूम पहुंचकर किसानों से किया आत्मीय संवाद
रायपुर -- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जीएसटी बचत उत्सव के बीच औचक निरीक्षण पर देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शोरूम पहुंचे। श्री साय ने यहां किसानों से आत्मीय संवाद कर जीएसटी कटौती पर उनकी प्रतिक्रिया और खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोरूम में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अभनपुर के बिरोदा निवासी श्री रवि कुमार साहू को उनके नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री रवि साहू ने कहा, "मैने सपने में भी नहीं सोच था कि मैं नया हार्वेस्टर खरीदूंगा। मैं सेकेंड हैंड हार्वेस्टर खरीदने के बारे में सोच रहा था। जीएसटी उत्सव में नए हार्वेस्टर खरीद पर मुझे पूरे 2 लाख रुपए की बचत हुई है। किसानों की चिंता का समाधान हमारे संवेदनशील प्रधानमंत्री मोदी जी और किसानहितैषी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायजी ही कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जी ने स्वयं मुझे मेरे नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी और मुझसे बेहद आत्मीयता से संवाद किया। मैंने उन्हें बताया कि मेरे पास दो एकड़ खेत है और अब हार्वेस्टर आने से मैं गांव में साझेदारी से और अधिक खेती कर पाऊंगा।” श्री रवि ने जीएसटी में कटौती के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अभनपुर कोलर से आए वरिष्ठ किसान श्री ज्ञानिक राम साहू को उनके नए ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए श्री साहू ने बताया कि जीएसटी में कटौती के बाद नए ट्रैक्टर की खरीदी पर उन्हें पूरे 60 हजार रुपए की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि इस बचत से उनका परिवार त्योहार को और अच्छे से मना सकेगा।
ट्रैक्टर शो रूम के प्रोप्राइटर श्री अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से संवाद में बताया कि जीएसटी में कटौती के कारण बिक्री में इज़ाफ़ा हो रहा है और ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा, “पहले जो ट्रैक्टर 10.25 लाख रुपए का आता था, वह अब 9.75 लाख रुपए में उपलब्ध है, जिससे किसानों को 50 हजार रुपए की बचत हो रही है। इसी तरह 7.62 लाख का ट्रैक्टर अब 7.21 लाख और 6.51 लाख का ट्रैक्टर अब 6.11 लाख रुपए में मिल रहा है। कीमतों में कटौती और फेस्टिवल डिस्काउंट से किसानों की बड़ी बचत हो रही है। जीएसटी दर घटने के बाद हार्वेस्टर भी सस्ते हो गए हैं।”
जीएसटी कटौती से बाइक खरीदी में 7 हजार की बचत
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय देवपुरी के बजाज बाइक शोरूम पहुंचे और यहां मौजूद ग्राहकों से जीएसटी कटौती पर आत्मीय चर्चा की। उन्होंने बाइक खरीदने आए संतोषी नगर निवासी श्री एम.डी. गुलाब को उनकी नई बाइक की चाबी सौंपी। श्री गुलाब ने बताया कि जीएसटी में कटौती के बाद बाइक खरीदने पर उन्हें 7 हजार रुपए की बचत हुई है। उन्होंने कहा, “मैंने बजाज प्लेटिना 110 सीसी बाइक खरीदी है, जिसकी पहले कीमत 89,000 रुपए थी, जो अब मुझे 82,000 रुपए में मिली।”
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने आम जनता, किसानों और उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत दी है। ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि यंत्रों की कीमतों में आई कमी से किसानों को सीधा लाभ हो रहा है, जिससे उनकी खेती-किसानी और जीवनयापन और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि इस जीएसटी बचत उत्सव से उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम हुआ है और त्यौहारी सीजन में परिवारों की खुशियाँ बढ़ी हैं। यह सुधार न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति दे रहा है बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उत्साह और समृद्धि का नया वातावरण भी बना रहा है।
वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिया निमंत्रण
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर रायपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 10 से 13 अक्टूबर तक माउण्ट आबू में आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधि मण्डल को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शांति, आध्यात्मिकता और मानवता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं।
भेंट के दौरान सविता दीदी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी रायपुर प्रवास के दौरान नवा रायपुर, सेक्टर-20 स्थित शान्ति शिखर के नये भवन "एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड- शान्ति शिखर" के लोकार्पण कार्यक्रम की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।
प्रतिनिधि मण्डल में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के साथ बीके रश्मि दीदी, बीके महेश डोडवानी और बीके हीरेन्द्र नायक भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया “मेक-इन-सिलिकॉन” पोस्टर और वेबसाइट का शुभारंभ
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “मेक-इन-सिलिकॉन: राष्ट्रीय सिंपोजियम ऑन एनेबलिंग इंडिजिनस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी भारत में सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा देने और देश में स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की पहल है।
ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी 7–8 नवम्बर 2025 को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और नीति-निर्माता शामिल होंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य भारत की घरेलू सेमीकंडक्टर व्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाना है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों को मिलकर नवाचार करना होगा और नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी। उनके अनुसार, स्वदेशी सेमीकंडक्टर अधोसंरचना ही भारत की डिजिटल और आर्थिक मजबूती की नींव है। यह आयोजन भारत सरकार के “सेमीकंडक्टर इंडिया मिशन” और छत्तीसगढ़ सरकार की तकनीकी आत्मनिर्भरता की सोच के अनुरूप है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगे।
इस अवसर पर संयोजक डॉ. मनोज मजूमदार, डॉ. दीपिका गुप्ता और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।v
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, वर्ष 2025-26 हेतु ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और निखारने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमने पूर्व में बंद हुए खेल अलंकरण समारोह को पुनः प्रारंभ किया है और जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह भी प्रारंभ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया के नए परिसरों की शुरुआत की गई है। कुछ महीने पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का भी छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था, जहां हमने उनसे खेल अधोसंरचना के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। विशेषकर ओलंपिक खेलों को लेकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु हमने विशेष तैयारी की है। ओलंपिक खेलों में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेताओं को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को दो करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया गया है। स्वाभाविक रूप से इससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि खेलों का बजट बढ़ाया जाए और कॉरपोरेट क्षेत्र की सहभागिता को भी प्रेरित किया जाए
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2036 में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है और अहमदाबाद शहर को इसके लिए प्रस्तावित किया गया है। स्वाभाविक रूप से केंद्र सरकार का पूरा ध्यान देश में खेलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है, ताकि एक दशक के भीतर हम खेलों के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभर सकें। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी हमें राष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन हेतु सामूहिक प्रयास करने होंगे।
कैबिनेट मंत्री एवं संघ के उपाध्यक्ष केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर ओलंपिक जैसी खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई है, जिससे सुदूर वनांचल की खेल प्रतिभाओं को एक सुनहरा मंच मिला है।
इस अवसर पर सचिवीय प्रतिवेदन का वाचन महासचिव विक्रम सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी, गजराज पगारिया एवं कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा, ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा सहित खेल संघ से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल रायपुर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। जेल परिसर में मूर्तिकार बंदियों द्वारा मिट्टी से माँ दुर्गा की तीन भव्य प्रतिमाएं तैयार की गईं है। इनमें से एक प्रतिमा महिला प्रकोष्ठ में और दो प्रतिमाएं पुरुष प्रकोष्ठ में स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है
माँ दुर्गा की उपासना के लिए रायपुर जेल के 802 बंदियों ने व्रत भी रखा है। इनमें महिला प्रकोष्ठ की 31 बंदियों ने तीन दिन और 49 बंदियों ने नौ दिन का व्रत रखा है। वहीं पुरुष प्रकोष्ठ में 722 बंदियों ने नौ दिन का व्रत संकल्पपूर्वक आरंभ किया है।
फूलों, रंगोली और दीपों से सजा है पूजा पंडाल
बंदियों की सुविधा के लिए जेल प्रशासन ने पूजन सामग्री और फलाहार की विशेष व्यवस्था की है, जिसमें दूध, केला, फल्ली दाना और गुड़ शामिल हैं। सामूहिक व्रत और भक्ति से पूरे जेल परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक माहौल का संचार हो रहा है। पूजा पंडाल को फूलों, रंगोली और दीपों से सजाया गया है। प्रतिदिन माँ दुर्गा की स्तुति में भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती का पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की जा रही हैं।
रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग में एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। इसके तहत 7 अनुभाग अधिकारियों का तबादला किया गया है।
गौरतलब है कि इन अधिकारियों को कुछ माह पहले ही पदोन्नत कर वर्तमान विभागों में पदस्थ किया गया था। अब प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए उनकी नई पदस्थापना की गई है।
अधिकारियों के तबादले की सूची साप्रवि द्वारा जारी कर दी गई है। मंत्रालय में हुए इस फेरबदल को लेकर विभागीय हलकों में चर्चा तेज है।v
रायपुर। सिलतरा के गोदावरी इस्पात में शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के निर्माणाधीन इमारत का शेड गिरने से 6 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। साथ ही पास में काम कर रहे कुछ मजदूर घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल लाया गया। वहीं, कई मजदूर अब भी मलबे में दबे हुए हैं जिनका रेस्क्यू जारी है। प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन हंगामा कर रहे हैं। सूचना है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोदावरी इस्पात में 6 मजदूरों का शव देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल लाया गया और घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ मजदूर अब भी मलबे में दबे हुए जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसा पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में हुआ, जहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं मृतकों
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही विधायक अनुज शर्मा अस्पताल पहुंचकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, घायलों का हाल जाना और हादसे की जानकारी ली।
के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
रायपुर :- महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय एवं अग्रसेन महाविद्यालय, रायपुर के वाणिज्य शोध केंद्र, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) तथा संस्थान नवाचार परिषद (IIC) के संयुक्त तत्वावधान में "रिसर्च टू रियलिटी: कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एक्सपो – 2025" का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाणिज्य एवं प्रबंधन क्षेत्र में शोधार्थियों द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों, नवाचारों और स्टार्टअप विचारों को एक साझा मंच प्रदान करना था, ताकि उनके अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर लाया जा सके और समाजोपयोगी समाधान विकसित किए जा सकें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार गोयल थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. विजय कुमार अग्रवाल, अग्रसेन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युलेंद्र राजपूत और महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ तथा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. गोयल ने छात्रों को समाजोपयोगी शोध की प्रेरणा देते हुए कहा कि शोध तभी सार्थक होता है जब वह जनहित में हो और वास्तविक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करे। डॉ. विजय अग्रवाल ने इस आयोजन को नवाचार की दिशा में एक अभिनव पहल बताते हुए कहा कि रिसर्च को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना शोध को व्यावसायिक रूप में बदलने का सशक्त माध्यम है। डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि "शोध तभी सार्थक होता है जब वह समाज के लिए उपयोगी हो। इस एक्सपो का उद्देश्य विद्यार्थियों को शोध से उद्योग तक की यात्रा में मार्गदर्शन देना है।" वहीं डॉ. युलेंद्र राजपूत ने इसे नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला प्रभावशाली मंच बताया।
एक्सपो में विभिन्न महाविद्यालयों के शोधार्थियों ने स्वरोजगार, डिजिटल भुगतान, कौशल विकास, सहकारी समितियां, दुग्ध उत्पादन, फूड प्रोसेसिंग, वनोपज प्रसंस्करण, ग्रीन बैंकिंग, महिला उद्यमिता, पारंपरिक बनाम आधुनिक खुदरा व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, निवेश व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक, "रेहड़ी व्यवसाय की भूमिका", "मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना", "मिलेट्स उत्पादन", "नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी योजना", "गृह निर्माण गुणवत्ता", "MSME की भूमिका", "डिजिटल भुगतान में जोखिम", "प्लाईवुड उद्योग" एवं "ऑनलाइन शॉपिंग व्यवहार की तुलना" जैसे विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम में महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के शोधार्थी आशु ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर अग्रसेन महाविद्यालय के शोधार्थी अभिषेक अग्रवाल रहे और जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय की शोधार्थी इन्द्राणी शर्मा एवं विवेकानंद महाविद्यालय की शोधार्थी श्रिया पाण्डेय को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की गई |
इस सफल आयोजन में महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. शांतनु पॉल एवं अग्रसेन महाविद्यालय की प्रबंध विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन महंत महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. किरण अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अग्रसेन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम में दोनों महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे | यह एक्सपो न केवल छात्रों को शोध से उद्योग तक की यात्रा के लिए प्रेरित करने वाला मंच बना, बल्कि यह भी दर्शाया कि शिक्षा, शोध और नवाचार के समन्वय से सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में ठोस पहल की जा सकती है।

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक ने 6 साल की बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को जब पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि की।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED एक्शन मोड में आ गई है, राजधानी रायपुर और बिलासपुर के बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ED की टीम ने छापा मारा है। जहां जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, रियल एस्टेट और कारोबारी लेन-देन में हुई संभावित अनियमितताओं और फंडिंग की जांच को लेकर यह कार्रवाई की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने रायपुर के जवाहर मार्केट में स्थित रहेजा ग्रुप के संचालकों संजय रहेजा के घर और ऑफिस में दबिश दी है। ED की टीम सुबह से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने रायपुर के जवाहर मार्केट में स्थित रहेजा ग्रुप के संचालकों संजय रहेजा के घर और ऑफिस में दबिश दी है। ED की टीम सुबह से जांच कर रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में एक बार फिर से ED की टीम ने दस्तक दी है। इसबार रडार पर प्रदेश की नामी रियल स्टेट कंपनी रहेजा ग्रुप है। जानकारी मिली है कि सुबह से ही उनके घर ED की टीम पूरे दलबल के साथ पहुंच गई और तमाम दस्तावेजों को खंंगाल रही है।
रायपुर: बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम खराब बना हुआ है। आज प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिसके बाद बारिश में कमी आ सकती है।
पिछले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गोबरा नवापारा और राजिम में 14-14 सेमी, आरंग में 13 सेमी, पाटन, मंदिर हसौद, गुंडरदेही, बालोद और मोहला में 11-11 सेमी, बलौदा बाजार और खड़गांव में 10-10 सेमी, धमतरी, पल्लारी, डौंडी, औंधी, भखारा, पखांजूर और गुरुर में 9-9 सेमी, तथा माना-रायपुर एयरपोर्ट, अंतागढ़, मानपुर, भिलाई, पिथौरा, मगरलोड, महासमुंद और रायपुर शहर में 8-8 सेमी बारिश हुई।
छुरा, कुरूद, नेरहरपुर, लाभांडीह, धरशिवा, ओरछा, कशडोल, कुकरेल, छोटेडोंगर, चारामा, लवन, मैनपुर और कोमाखान में 7-7 सेमी, जबकि भानुप्रतापपुर, माकड़ी, खरोरा, दुर्गकोंदल, गिधौरी टुंड्रा, अहिवारा, अर्जुन्दा, कुटरू, कांकेर और सिमगा में 6-6 सेमी बारिश दर्ज की गई। अन्य अधिकांश स्थानों पर 6 सेमी से कम बारिश हुई।
अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी और गरियाबंद में मेघगर्जन, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मध्यम बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर का मौसम: आज रायपुर में आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ को रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार ‘बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट‘ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार बोर्ड के 76वें स्थापना दिवस 20 सितंबर 2025 को बेंगलूर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद एवं बोर्ड सदस्य के. सुधाकर के हाथों प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उप संचालक रेशम मनीष पवार ने ग्रहण किया।
छत्तीसगढ़ में रेशम की गतिविधियाँ विशेषकर दूरस्थ आदिवासी अंचलों में रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनी हैं। वर्तमान में लगभग 78 हजार ग्रामीण महिलों एवं पुरुषों रेशम विभाग की विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर स्व-रोजगार प्राप्त कर रहे हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।
राज्य में टसर कीट पालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार पौधारोपण और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। “मेरा रेशम मेरा अभिमान” कार्यक्रम के अंतर्गत वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी और उनके प्रश्नों के सरल समाधान भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
इस दौरान रायगढ़ जिले को “उत्कृष्ट जिला” तथा ललित गुप्ता (ग्राम आमाघाट, तमनार, रायगढ़) को “उत्कृष्ट कृषक” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री गुप्ता लंबे समय से टसर कृमिपालन से जुड़े हैं और अपने क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के कार्यों की सराहना से यह प्रमाणित होता है कि राज्य रेशम उत्पादन न केवल स्व-रोजगार के अवसर बढ़ा रहे हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
रायपुर: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज सारंगढ़ जिले में आयोजित विशेष कार्यक्रम में स्वच्छता, सेवा और सुशासन को लेकर जनता के बीच संदेश दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के सपनों के भारत का स्मरण कर कहा कि गांधीजी का भारत केवल राजनीतिक आज़ादी तक सीमित नहीं था, बल्कि एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित था।

मंत्री श्री वर्मा ने स्वच्छता शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि स्वयं, परिवार, मोहल्ला, गांव और कार्यस्थल से स्वच्छता की शुरुआत करूंगा। हर सप्ताह 2 घंटे दूंगा और 100 घंटे सालाना स्वच्छता के लिए समर्पित करूंगा। जब देश स्वच्छ होगा तभी स्वस्थ भारत का निर्माण संभव होगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 25 वर्ष का हमारा प्रदेश संसाधनों और उपलब्धियों से परिपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की योजनाएं अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रमिक बंधुओं के लिए पंजीयन एवं लाभ वितरण की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा बच्चों की शिक्षा को लेकर श्रम विभाग के प्रयासों की सराहना की। वहीं महतारी वंदन योजना को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने 70 लाख माताओं तक योजना का लाभ पहुंचाकर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है। धान बोनस, तेंदुपत्ता संग्रहण, भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार की डायरेक्ट सहायता और डिजिटल तकनीक से राजस्व प्रबंधन जैसे कदमों को उन्होंने सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल बताया।

श्री वर्मा ने जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि समाज की जागरूकता जरूरी है। यदि हम कचरे को सही स्थान पर डालें और सफाई व्यवस्था का पालन करें, तो बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन संभव है।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके “अंत्योदय” के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन की असली पहचान है। आज हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि अपने घर, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ बनाएंगे और स्वच्छता अभियान को सफल करेंगे।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरपाली गांव की बस्ती से दूर डीपा पारा में पंचराम राठिया के घर की परछी में बलराम सारथी, 30 साल, निवासी गाला, थाना पत्थलगांव की खून से सनी लाश मिली है। मृतक के चेहरे व सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद हत्या की धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए गांव के ग्रामीणों के अलावा परिजनों से पूछताछ कर रही है।
गांव के ग्रामीणों के अनुसार करीब 4-5 साल पहले जशपुर जिले के ग्राम गाला निवासी बलराम सारथी ने घरघोड़ा के बरपाली निवासी एक लड़की से प्रेम विवाह किया था और वर्तमान में दोनों के तीन बच्चे हैं। एक सप्ताह पहले ही बलराम सारथी अपने ससुराल बरपाली आकर यहीं रह रहा था।
बलराम की लाश मिलने की जानकारी के बाद घरघोड़ा पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंची। बताया यह भी जा रहा है कि कुछ दिन पहले बलराम का ससुराल पक्ष के लोगों के साथ कुछ विवाद भी हुआ था। पुलिस हत्या के इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ आपको प्रबुद्ध नागरिक के रूप में समाज की भी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण में आप सभी अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अधिकारियों को पदेन दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक श्री टी.सी. महावर ने मुख्यमंत्री श्री साय को अवगत कराया कि इन अधिकारियों का 7 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुआ इंडक्शन कोर्स अब समाप्त हो रहा है। इसके बाद ये सभी अधिकारी राज्य के विभिन्न जिलों में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवा देंगे, जहाँ वे शासन के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को समझेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से उनके प्रशिक्षण के अनुभव भी जाने। उन्होंने कहा कि यह आपका सौभाग्य है कि आपको राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में जनता की सेवा का अवसर मिला है। यह अवसर सभी को नहीं मिलता। पूरे मनोयोग से इस अवसर का लाभ उठाते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करें।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शासन का काम जनहित की नीतियाँ बनाना है, लेकिन उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर ही रहती है। छत्तीसगढ़ एक अत्यंत समृद्ध राज्य है। यहाँ प्रचुर मात्रा में खनिज और वन संपदा है, मिट्टी उर्वरा है और पावर सेक्टर बहुत मजबूत है। राज्य के विकास में नक्सलवाद एक बड़ी रुकावट था, जो अब अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है। हमारे जवान पूरी मुस्तैदी से नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल समस्या का उन्मूलन कर दिया जाएगा। हमारे बहादुर जवान डटकर मुकाबला कर रहे हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति के बाद छत्तीसगढ़ और तेजी से विकसित होगा। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के रूप में आपकी जिम्मेदारी भी और अधिक बढ़ जाएगी। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज को आगे लाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता लाना हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहाँ सुशासन एवं अभिसरण विभाग बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में ई-ऑफिस प्रणाली भी लागू की गई है। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति निवेशकों को आकर्षित कर रही है। अब तक हमें साढ़े 7 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने में आप सभी की भूमिका होगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राजस्व मामले सीधे जनता से जुड़े होते हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों की एक छोटी-सी पहल से भी लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राजस्व मामलों के समयबद्ध निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। राजस्व प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर सरल बनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संयुक्त संचालक श्री प्रणव सिंह तथा राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी उपस्थित थे।