BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
जन्मदिन पर बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, ट्रक से टकराई कार

जन्मदिन पर बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, ट्रक से टकराई कार

 चिरमिरी।  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से जुड़ी इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उनकी काफिले की एक गाड़ी अचानक एक ट्रक से जा टकराई। जिससे की कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई।

बता दें कि, आज श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन है। वे अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान चिरमिरी हल्दीबाड़ी के छठ घाट के पास उनके काफिले की कार अचानक एक ट्रक से जा भिड़ी। तेज धमाके जैसी आवाज़ से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, गनीमत रही की मंत्री जायसवाल और जवान सुरक्षित रहे।

: मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी को मोड़ते वक्त अचानक सामने आए ट्रक से टक्कर हो गई, हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि मंत्री के सुरक्षित रहने की खबर से समर्थकों और प्रदेशवासियों ने राहत की सांस ली। मंत्री जायसवाल हादसे के बाद अपने निर्धारित दौरे पर आगे बढ़ गए।

CG CRIME: खेत में मिला दंपत्ति का शव, इलाके में सनसनी – 12 साल पहले की थी लव मैरिज

CG CRIME: खेत में मिला दंपत्ति का शव, इलाके में सनसनी – 12 साल पहले की थी लव मैरिज

 बिलासपुर ।  रतनपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेत में दंपत्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पति का शव पेड़ से फंदे पर झूलता मिला, जबकि पत्नी की लाश खेत की मेढ़ पर पड़ी मिली।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अमित कुमार इंदुआ और उनकी पत्नी अंजू इंदुआ के रूप में हुई है। दोनों ने करीब 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था और इनके दो बच्चे हैं – 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा। घटना के बाद मासूम बच्चे बार-बार माता-पिता के बारे में सवाल कर रहे हैं, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया है।

परिजनों ने बताया कि बीती रात अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महामाया मंदिर दर्शन करने गए थे। देर रात घर लौटने के बाद सभी ने भोजन किया और सो गए। लेकिन आधी रात को कब अमित और अंजू घर से निकले, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सुबह गांववालों ने खेत में दोनों की लाश देखी और परिवार को खबर दी।

 
छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, आदिवासी परंपरा से होंगे रूबरू, स्वदेशी मेला में भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, आदिवासी परंपरा से होंगे रूबरू, स्वदेशी मेला में भी होंगे शामिल

 रायपुर।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। उनके दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय कर दिया गया है। वे 3 अक्टूबर की रात अहमदाबाद से रायपुर पहुंचेंगे और नवा रायपुर के रिजार्ट में रात्रि विश्राम करेंगे।

बता दें कि, मंत्री शाह 4 अक्टूबर की सुबह दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे और स्वदेशी मेले में शामिल होंगे। इसके अलावा वे मांझी मुरिया पुजारियों से चर्चा करेंगे और उसी दिन शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

 बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समुदाय की तरफ से अमित शाह को बस्तर आने के लिए आमंत्रित किया था। वहीं अमित शाह के दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा,तीन दिन दो रात गुजारेंगे छत्तीसगढ़ में,डीजी कॉन्फ्रेंस में होने शामिल

PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा,तीन दिन दो रात गुजारेंगे छत्तीसगढ़ में,डीजी कॉन्फ्रेंस में होने शामिल

 रायपुर– छत्तीसगढ़ में पहली बार डीजी कॉन्फ्रेंस होने का रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में देश भर के डीजीपी शामिल होने और नई योजनाओं के होने वाली प्रैक्टिसेज पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 28 ,29 और 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में दो रात तीन दिन रुकेंगे।

CG : छग सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं पास करने वाली इन छात्राओं मिलेंगे 30 हजार रुपए

CG : छग सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं पास करने वाली इन छात्राओं मिलेंगे 30 हजार रुपए

 रायपुर। छात्राओं की बेहतर पढ़ाई के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को आगे की महाविद्यालयीन पढ़ाई करने के लिए 30 हजार रुपए मिलेंगे। सरकार के इस फैसले से छात्राओं को अब आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही अपनी पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। वो अपनी पढ़ाई पूरी कर अपना करियर बना सकेंगी। बीजेपी की साय सरकार की इस प्रोत्साहन राशि को लेकर नियम यह रहेगा कि छात्राओं को छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल से 10वीं और 12वीं पास करने होंगे। इसके बाद उन्हें 30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव ने प्रदेश की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

उपमुख्यमंत्री साव ने नवीन विद्यालय के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान छात्रा अनुष्का शर्मा ने उपमुख्यमंत्री से पूछा आप बचपन में कैसे स्कूल में पढ़े? जिस पर साव ने बताया कि कक्षा तीसरी तक मैंने अपने गांव में पढ़ाई की। वह शासकीय भवन नहीं था, हमारे ही परिवार का एक कच्चा मकान था। हम अपने घर से चटाई ले जाते और बैठा करते। हर शनिवार को गोबर की पोताई भी हम करते थे। जबकि आज देखिए आपके लिए सरकार कितने भव्य और बड़े विद्यालय बना रही है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि सरकार आपको आधुनिक सुविधायुक्त विद्यालय बनाकर दे रही है ताकि आप अपना पूरा ध्यान लगाकर खूब पढ़े और आगे बढ़े। इसलिए आपकी भी यह जिम्मेदारी है कि आप पूरा मन लगाकर अच्छी तरह पढ़ें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।

‘प्रदेश में पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल’

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा के बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। अच्छे स्कूल बन रहे हैं, पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिल रहा है, छात्र-छात्राओं की जरूरतों का ध्यान रखकर विद्यालय का विकास किया जा रहा है। रायपुर शहर राजधानी के अनुरूप अवरुद्ध विकास को हमने तेज गति से विकास की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। रायपुर गारब्रेज फ्री सिटी में देश में चौथे नम्बर पर आया है, यह आप सभी के योगदान से सम्भव हुआ है।

‘हाइटेक शहर बन रहा अपना रायपुर’

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर हाइटेक शहर बन रहा है। यहां बाईपास, अच्छी और चौड़ी सड़कें हैं। उन्होंने आगे कहा कि नवनिर्मित यह स्कूल बड़ा ही भव्य और सुंदर बना है। सभी छात्र-छात्राओं के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब आप सभी छात्र-छात्राओं को अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाना है। विधायक राजेश मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री साय गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार है।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त है नवनिर्मित स्कूल

नवनिर्मित स्कूल भवन में भूतल पर पांच कक्षाओं के साथ दो स्टोर रूम, बालक एवं बालिका के लिए पृथक बाथरूम तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रथम तल पर नौ कक्षाओं के साथ प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, दो स्टोर रूम और अलग से बाथरूम का निर्माण किया गया है। द्वितीय तल पर भी नौ कक्षाएं, प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, दो स्टोर रूम और अलग से बाथरूम बनाए गए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में 165 आर.एम.टी. शेड के साथ मुख्यद्वार, गार्डरूम, बाउंड्रीवाल, स्टेज, पेवर कार्य, पार्किंग टाइल्स, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सम्पवेल निर्माण, सेप्टिक टैंक, ब्लैकबोर्ड, स्मार्ट क्लास तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है।

 
 
BREAKING : भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा, जानिए किन्हे मिली उपाध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

BREAKING : भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा, जानिए किन्हे मिली उपाध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 रायपुर।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से सरगुजा भाजपा जिला पदाधिकारी की घोषणा की जाती है। जो निम्नानुसार है :-

 
Crime : पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

Crime : पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केरेगांव थाना क्षेत्र के जंगल में ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने वाला एक दरिंदा मजदूर ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर घटी इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राकेश मांडवी के रूप में हुई है, जो दूसरे जिले से आकर ईंट-भट्ठे में काम करता था। घटना के बाद गांव वालों ने बच्ची को 108 एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची इलाज के बाद सुरक्षित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
Breaking : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी शराब की दुकानें

Breaking : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी शराब की दुकानें

महासमुंद।  छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गुरुवार 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके फलस्वरूप कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने उक्त शुष्क दिवस में जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल. 3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट तथा मद्य भंडागार पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

CG : छत्तीसगढ में स्मार्ट मीटर बना जानता का सिर दर्द, झोपड़ी में रहने वालों के आ रहे 1500 रुपये तक के बिल

CG : छत्तीसगढ में स्मार्ट मीटर बना जानता का सिर दर्द, झोपड़ी में रहने वालों के आ रहे 1500 रुपये तक के बिल

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। घोटालों के लिए बदनाम विद्युत वितरण कंपनी का स्मार्ट मीटर अब लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। वजह साफ है – यह मीटर दो से तीन गुना तक ज्यादा बिल उगल रहा है।

स्थिति यह है कि कोई इस मीटर को माला पहनाकर पूजा कर रहा है, तो कोई सरकार को कोस रहा है। कहीं लोग पुराने मीटर लगाने की मांग कर रहे हैं, तो कहीं कांग्रेस शासनकाल की बिजली बिल हाफ योजना को याद करते हुए कहते हैं – भाजपा सरकार ने इसे बंद कर जनता की जेब ही नहीं, घर की जमा पूंजी तक साफ करनी शुरू कर दी है। झोपड़ी में रहने वालों के घर 1200-1500 रुपये तक के बिल आ रहे हैं, तो बंगलों में रहने वालों के लिए भी कोई हिसाब-किताब साफ नहीं है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि दिनभर दूसरों के घरों में झाड़ू–बर्तन करने वाली महिलाओं के घर का बिल, उनके मालिक–मालकिन से भी ज्यादा आ रहा है।

लोग पूछ रहे हैं।क्या बिजली विभाग के अफसरों के भ्रष्टाचार की भरपाई जनता से कराई जा रही है? कंपनी पर पहले से ही मीटर शिफ्टिंग और एरियल केबल बंच बदलने जैसे 300 करोड़ के घोटाले के आरोप लग चुके हैं।

लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है। उनका कहना है कि कांग्रेस के समय बिजली बिल हाफ हुआ करता था, लेकिन अब 100 यूनिट की नई स्कीम और स्मार्ट मीटर के चलते जेब पर डाका डाला जा रहा है।माहौल साफ है सरकार की कार्यप्रणाली से जनता नाराज है। अगर समय रहते कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो यह नाराजगी जनआक्रोश में बदल सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इसका सीधा असर आने वाले मिशन 2028 पर भी देखने को मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य सचिव विकासशील ने संभाला कार्यभार

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य सचिव विकासशील ने संभाला कार्यभार

 रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा 94 बैच के आईएएस अधिकारी विकास शील ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विकासशील छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके पहले वे एशियन डेवलपमेंट बैंक, मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर पदस्थ थे।

विकास शील को आईएएस बनने के बाद मध्य प्रदेश कैडर मिला था। नवंबर 2000 में मध्यप्रदेश राज्य के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला। वे कोरिया, बिलासपुर और रायपुर जिले के कलेक्टर रहे हैं। वे स्कूल शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य विभागों के सचिव पद पर तैनात रहे। इसके अलावा, वे अप्रैल 2007 से अप्रैल 2008 तक राजधानी रायपुर के कलेक्टर भी रहे हैं। वर्ष 2018 से वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में रहे। उन्होंने केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवायें दीं।

नए मुख्य सचिव के पदभार संभालते ही 14 आईएएस अफसरों का तबादला, यहां देखें लिस्ट

नए मुख्य सचिव के पदभार संभालते ही 14 आईएएस अफसरों का तबादला, यहां देखें लिस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई। जिसमें राज्य के 14 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी किए गए इस आदेश में रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू सचिवालय से हुए मुक्त कर दिए गए हैं। रेणु पिल्ले को व्यापम का अध्यक्ष बनाया गया है और साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं सुब्रत साहू को छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी के महानिदेशक का पद दिया गया है और बिलासपुर राजस्व मंडर के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह आदेश नए मुख्य सचिव विकासशील के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जारी हुआ।

रोहित यादव जनसंपर्क, मुकेश बंसल को विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं जनसंपर्क आयुक्त डॉ0 रवि मित्तल को डायरेक्टर विमानन बनाया गया है। जितेंदर राजनांदगांव के कलेक्टर बनाए गए।

साय कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण फैसले पर लिए गए निर्णय

साय कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण फैसले पर लिए गए निर्णय

 रायपुर । मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंगलवार को महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो रहे 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमिताभ जैन को भावभीनी विदाई दी गई और नवनियुक्ति मुख्य सचिव विकास शील (भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच) का स्वागत किया गया। 


आज की बैठक में मंत्रिपरिषद ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरूद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। वित्त विभाग द्वारा प्रक्रिया में पात्र पाए जाने वाले बैंक/वित्तीय संस्था से सम्पादित किए जाने वाले एमओयू के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया।  

मंत्रिपरिषद द्वारा दिव्यांगजनों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया ऋण राशि रूपये 24,50,05,457/- (रूपये चौबीस करोड़ पचास लाख पांच हजार चार सौ सत्तावन मात्र) एकमुश्त वापस किये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के द्वारा राज्य के दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा हेतु न्यूनतम 3 प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण प्रदाय किया जाता है। 

मंत्रिपरिषद द्वारा स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 के प्रावधानों में एक बार के लिये छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग द्वारा शिक्षा विभाग को राज्य में 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की अनुमति दी गई है। शिक्षा विभाग के भर्ती नियम-2019 को शिथिल करते हुए स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती चयन परीक्षा के स्थान पर एक बार मेरिट के आधार पर करने का अनुमोदन मंत्रिपरिषद ने प्रदान किया। 

राजधानी में खूनी वारदात, नाबालिग गर्लफ्रेंड ने गला रेतकर बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

राजधानी में खूनी वारदात, नाबालिग गर्लफ्रेंड ने गला रेतकर बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

 रायपुर : राजधानी रायपुर से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक 16 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की धारदार चाकू से वारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि, पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का है।

दरअसल, स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक की हत्या कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, सद्दाम की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या की गई है। बताया गया कि, सद्दाम दो दिन पहले एक युवती के साथ होटल में आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती की तलाश की जा रही है जो घटना के बाद से लापता बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। जो बिहार का रहने वाला था और रायपुर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती ही मृतक की प्रेमिका है और हत्या की मुख्य आरोपी बताई जा रही है। घटना के बाद नाबालिग युवती ने खुद अपनी मां को फोन कर हत्या की जानकारी दी। मामले में बताया गया कि, मृतक युवक अपनी प्रेमिका पर गर्भपात का दबाव बना रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि, इसी वजह से ही वारदात को अंजाम दिया गया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का मानना है कि हत्या एक दिन पुरानी है। वर्तमान में आरोपी नाबालिग युवती पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस पूरे मामले में जांच की जा रही है।

रायपुर शहर के विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल सीएम साय, कहा-उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि

रायपुर शहर के विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल सीएम साय, कहा-उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि

 रायपर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था।

मुख्यमंत्री साय भानपुरी स्थित कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया पार्क में “रास गरबा उत्सव” में सम्मिलित हुए। इन आयोजनों में समाजजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक कच्छ पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। गरबा की धुनों और रंगारंग माहौल में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवरात्रि उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता को और मजबूत करता है तथा जन-जन में ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में देवी को विभिन्न स्वरूपों में पूजा जाता है और मातृशक्ति के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, धमतरी में मां अंगारमोती एवं बिलईमाता, सरगुजा और रतनपुर में मां महामाया, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी जैसे अनेक स्वरूपों में माता प्रदेश में विराजमान हैं। इन सभी शक्तिपीठों का आध्यात्मिक महत्व न केवल प्रदेश की आस्था को मजबूत करता है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी छत्तीसगढ़ को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन ही यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जीएसटी रिफॉर्म लागू कर देश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान की है। यह सुधार न केवल व्यापार को सुगम बनाएगा बल्कि उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ भी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ‘बचत उत्सव’ के माध्यम से आम नागरिकों की जेब में पैसों की उल्लेखनीय बचत हो रही है और यह अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने लोगों से आह्वान किया कि जब भी बाजार जाएँ तो स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी को प्राथमिकता दें। स्वदेशी से न केवल देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाना आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है और यही देश की समृद्धि का आधार बनेगा।

इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, आरंग विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडल आयोग के अध्यक्ष सहित कच्छ कड़वा पाटीदार समाज और गुजराती लोहाणा महाजन समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सुरक्षाबल के जवानों को मिली सफलता, भारी मात्रा में नक्सलियों का डंप सामान बरामद

सुरक्षाबल के जवानों को मिली सफलता, भारी मात्रा में नक्सलियों का डंप सामान बरामद

 नारायणपुर। नारायणपुर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिल रही है। एक बार फिर जवानों ने धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनार और तोयापारा मार्ग पर नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद किया। इस डंप में बारूद, प्रेशर कुकर बम, मल्टीमीटर और भरमार बंदूक शामिल थे, जिन्हें नक्सलियों ने छुपाकर रखा था ।

वहीं सर्चिंग अभियान में निकले डीआरजी और सुरक्षाबल के जवानों को यह सफलता मिली है और बीडीएस की टीम ने मौके पर ही प्रेशर कुकर बम को डिफ्यूज कर दिया है। यह अभियान लाल आतंक के खात्मे को लेकर चलाया जा रहा है। जिसमें लगातार सुरक्षाबलों को सफलता मिल रही है । बता दें कि, इससे पहले भी नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए। जिसमें नक्सलियों के इलाकों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए थे।

CG Murder : माँ दुर्गा पंडाल के पीछे युवक की गला रेतकर हत्या

CG Murder : माँ दुर्गा पंडाल के पीछे युवक की गला रेतकर हत्या

 CG Murder : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ भाटापारा मोपका निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार सूर्यवंशी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोहल्ले के दुर्गा पंडाल के पीछे बैठे हुए थे, तभी अचानक उसी इलाके का रहने वाला 25 वर्षीय कमलेश सूर्यवंशी, जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ था, ने उन पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिजन दिनेश को तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार 

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन सरकंडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोपका क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है।

 
Breaking :’बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, CM साय ने की घोषणा, बोले – ये साहस और शौर्य की अनुपम गाथा

Breaking :’बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, CM साय ने की घोषणा, बोले – ये साहस और शौर्य की अनुपम गाथा

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुँचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh), कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब (Khushwant Saheb), विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक रोहित साहू, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा है। गुरु बालकदास ने अंग्रेजों एवं पिंडारियों द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और भुखमरी के विरुद्ध न केवल संघर्ष किया, बल्कि समाज को संगठित करने का भी प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा का अलख जगाने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने और अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का विरोध करने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा की कि फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस प्रेरणादायी गाथा को देख सकें और अपने इतिहास तथा विरासत से जुड़ सके

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य प्रारंभ से ही वीर शहीदों और संत-महात्माओं की धरती रहा है। आवश्यकता है कि हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को जानें और समझें। उन्होंने कहा कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, राज्य की समृद्ध संस्कृति, सामाजिक सद्भाव, अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष और जीवन की सहजता को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करती है।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारे कलाकार, निर्देशक और पूरी यूनिट मेहनत और लगन से कार्य कर रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज दर्शकों के दिलों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बेहतर अधोसंरचना, अधिक अवसर और राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान और भी सशक्त होगी।

मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा की कि फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस प्रेरणादायी गाथा को देख सकें और अपने इतिहास तथा विरासत से जुड़ सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य प्रारंभ से ही वीर शहीदों और संत-महात्माओं की धरती रहा है। आवश्यकता है कि हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को जानें और समझें। उन्होंने कहा कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, राज्य की समृद्ध संस्कृति, सामाजिक सद्भाव, अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष और जीवन की सहजता को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करती है।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारे कलाकार, निर्देशक और पूरी यूनिट मेहनत और लगन से कार्य कर रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज दर्शकों के दिलों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बेहतर अधोसंरचना, अधिक अवसर और राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान और भी सशक्त होगी।

BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी फेरबदल, कई प्राचार्य, व्याख्याता और प्रधानपाठक इधर से उधर, आदेश जारी

BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी फेरबदल, कई प्राचार्य, व्याख्याता और प्रधानपाठक इधर से उधर, आदेश जारी

 रायपुर।  राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर प्रशासनिक आधार पर तबादला आदेश जारी किया गया है। यह आदेश मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर से जारी किया गया है। जारी आदेश में प्राचार्य, व्याख्याता और प्रधानपाठक के नाम शामिल है।

बता दें कि राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गत दिवस 26 सितंबर को भी बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया गया था। जिसमें विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशासनिक आधार पर प्रतिनियुक्ति पर एवं प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए नवीन पदास्थापना आदेश मंत्रालय महानदी भवन से जारी किया गया था।

CG : कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

CG : कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

 बिलासपुर। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता अजय सिंह के भतीजे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक संस्कार भोपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा संस्कार सिंह भोपाल में एमबीबीएम की पढ़ाई कर रहा था। नवरात्र और दहशरा के मौके पर वह घर आया हुआ था। जहां आज सुबह उसने घर में रखे लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

इस घटना मेें जहां संस्कार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि संस्कार डिप्रेशन में था, जिसके कारण उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच में अब तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर से बंद होंगी सभी राशन दुकानें, छह सूत्रीय मांग को लेकर 125 किमी पदयात्रा कर सीएम हाउस पहुंचेंगे संचालक

छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर से बंद होंगी सभी राशन दुकानें, छह सूत्रीय मांग को लेकर 125 किमी पदयात्रा कर सीएम हाउस पहुंचेंगे संचालक

 बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था संभालने वाले शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वर्षों से लंबित मांगों और कमीशन में बढ़ोतरी को लेकर वे अब आंदोलन के रास्ते पर उतर आए हैं। एक अक्टूबर से पूरे प्रदेश की राशन दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी और पाँच अक्टूबर को vggggffgfgvvचारामा से रायपुर तक 125 किलोमीटर की पदयात्रा कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर छह सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध जताया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक / विक्रेता कल्याण संघ का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार की महत्वाकांक्षी पीडीएस योजना को निष्ठा से संचालित करते आ रहे हैं। लेकिन वर्षों से कमीशन की दरें बढ़ाने, मासिक मानदेय तय करने और वितरण में लगने वाले खर्चों की भरपाई जैसे मुद्दों को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई। विक्रेताओं की प्रमुख मांग है कि खाद्यान्न पर कमीशन को 90 और 30 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर सीधे 300 रुपये किया जाए, और सेवा सहकारी समिति के विक्रेताओं को 30,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाए।

CG NEWS : कृषि भूमि का बाजार मूल्य अब हेक्टेयर दर से होगा निर्धारित, कई नियमों में हुआ संशोधन

CG NEWS : कृषि भूमि का बाजार मूल्य अब हेक्टेयर दर से होगा निर्धारित, कई नियमों में हुआ संशोधन

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन ने भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। अब तक लागू “छत्तीसगढ़ बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांत नियम, 2000” का नाम बदलकर “छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000” कर दिया गया है।

नए संशोधनों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि का बाजार मूल्य अब हेक्टेयर दर से निर्धारित किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ग मीटर के आधार पर गणना की पूर्व प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है

इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तित भूमि के मूल्य निर्धारण में भी बदलाव किया गया है। पहले इसके लिए सिंचित भूमि की दर से ढाई गुना मूल्य लिया जाता था, लेकिन अब यह प्रावधान हटाकर केवल हेक्टेयर दर से ही मूल्य तय किया जाएगा।

राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि इन संशोधनों को दस्तावेजों के पंजीयन एवं प्रभार्य शुल्क निर्धारण में लागू किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए प्रावधानों की जानकारी अधीनस्थ कर्मचारियों को दें ताकि भूमि पंजीयन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महादेव घाट में स्वच्छता कार्यक्रम एवं शपथ

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महादेव घाट में स्वच्छता कार्यक्रम एवं शपथ

रायपुर :- “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत आज महादेव घाट परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया।  राष्ट्रीय सेवा योजना से दुर्गा महाविद्यालय, गुरुकुल महिला महाविद्यालय, माय भारत, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एवं नगर पालिक निगम रायपुर के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महादेव घाट परिसर में स्वच्छता जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान के साथ हुई। इसके बाद सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छता शपथ ली और समाज में स्वच्छता को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर माय भारत के डिप्टी डायरेक्टर अर्पित तिवारी  ने स्वच्छता को केवल एक सरकारी अभियान न मानकर, व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने पर बल दिया।
योगेश कडू, असिस्टेंट नोडल ऑफिसर स्वच्छ भारत मिशन ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को स्वच्छता आंदोलन की सफलता की कुंजी बताया।
सुनीता चांसोरिया दुर्गा महाविद्यालय कार्यक्रम अधिकारी ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंधों को स्पष्ट किया।
वहीं डॉ. रात्रि लहरी,गुरुकुल महिला महाविद्यालय कार्यक्रम अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत देने की जिम्मेदारी आज के युवाओं पर है।
कार्यक्रम में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया से अमित धारवाड़कर डिप्टी जनरल एवं लावण्या जी व स्टाफ उपस्थित रहे 
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नगर निगम के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से घाट परिसर की साफ-सफाई की और उपस्थित जनों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित करने वाले नारों के माध्यम से जागरूक किया।
अंत में स्वच्छता की शपथ सुनीता चंसोरिया ने दिलाई 
कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्वक किया गया और अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह संदेश दिया गया कि “स्वच्छता ही सेवा है और यही सच्चा राष्ट्र धर्म है।
CG Breaking : साय कैबिनेट की बैठक आज

CG Breaking : साय कैबिनेट की बैठक आज

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 30 सितंबर 2025 को अपरान्ह 3:30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर मे आयोजित होगी।

मुख्यमंत्री साय संत बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री साय संत बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देर रात राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया।

CG – गर्लफ्रेंड की बेकफाई नहीं सह पाया युवक, ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान, दो हिस्सों में बटा शरीर, सुसाइड नोट बरामद…..

CG – गर्लफ्रेंड की बेकफाई नहीं सह पाया युवक, ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान, दो हिस्सों में बटा शरीर, सुसाइड नोट बरामद…..

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने सुसाइड नोट लिखने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। उसका शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग मिला है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद यह कदम उठाया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम गौरव सवन्नी (30 वर्ष) अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। वह 5 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया।

दरअसल, गौरव ने सुसाइड नोट लिखा और घर से काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर निकला था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घर वालों को सुसाइड नोट के बारे में जानकारी मिली, तो वह हड़बड़ा गए। गौरव के पिता अशोक सवन्नी के मुताबिक उनका बेटा नोएडा गया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह टेंशन में था। सुसाइड नोट में प्यार में धोखा मिलने का जिक्र किया था। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को सूचित किया। वॉट्सऐप ग्रुप में भी जानकारी साझा की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके कुछ देर बाद रात 12 बजे के करीब अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रेक पर उसकी लाश मिली।

गौरव के पिता के मुताबिक नोएडा में रहने के दौरान गौरव की मुलाकात जान-पहचान शादी डॉट कॉम जैसी ऑनलाइन साइट के जरिए एक युवती से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। कुछ समय बाद स्थिति बिगड़ गई। युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब 15 दिन पहले ही गौरव जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद से ही वह गहरे डिप्रेशन में था। घर वाले समझा रहे थे, लेकिन वह जेल जाने और धोखे की बात को भुला नहीं पा रहा था। परिजनों की समझाइश के बावजूद वह डिप्रेशन से बाहर नहीं आ सका, और उसने आखिरकार आत्महत्या कर ली। सिविल लाइन पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।