CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
कार्तिक पूर्णिमा आज, मुख्यमंत्री बघेल ने गुलाटी मार लगाई डुबकी, महादेव घाट पहुंचकर की पूजा- अर्चना

कार्तिक पूर्णिमा आज, मुख्यमंत्री बघेल ने गुलाटी मार लगाई डुबकी, महादेव घाट पहुंचकर की पूजा- अर्चना

 रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट ( mahadev ghat)पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री बघेल ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत नदीतट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री  बघेल( CM baghel) परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

इंद्रावती नदी में पलटी नाव, फार्मासिस्ट लापता, तलाश जारी

इंद्रावती नदी में पलटी नाव, फार्मासिस्ट लापता, तलाश जारी

 बीजापुर। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के धुर नक्सल प्रभावित इलाके से  बड़ी खबर सामने आई है। जिले में बहने वाली इंद्रावती नदी( indravati river) में नाव पलट गई। इस नाव पर मेडिकल टीम( medical team) सवार थी। हादसे के बाद एक फार्मासिस्ट प्रदीप कौशिक लापता बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आयुष चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की एक मेडिकल टीम कौसलनार पीएचसी से लौट रहा था। इन्हें नदी पार करके बारसूर के रास्ते भैरमगढ़ पहुंचना था। नदी पार करते समय इनकी नाव पलट गई। हादसे के बाद इस मेडिकल टीम( medical team) का फार्मासिस्ट प्रदीप कौशिक लापता हो गया। बहरहाल उनकी तलाश की जा रही है

 गन्ना उत्पादक कृषकों के लिए खुशखबरी, इस योजना के तहत, मुख्यमंत्री बघेल आज देंगे 72 करोड़ रूपये का बोनस

गन्ना उत्पादक कृषकों के लिए खुशखबरी, इस योजना के तहत, मुख्यमंत्री बघेल आज देंगे 72 करोड़ रूपये का बोनस

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel ) आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 71 करोड़ 99 लाख रूपए की राशि बतौर बोनस अंतरित करेंगे, जिसमें वर्ष 2020-21 की शेष राशि 11.99 करोड़ रूपए और गन्ना पेराई वर्ष 2021-22 की 60 करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि शामिल है।

कि राज्य के कृषकों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक आदान जैसे उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक यात्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकी में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत में राहत देने के लिए राज्य शासन द्वारा किसानों को कृषि आदान सहायता प्रदान करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है। गन्ना पेराई वर्ष 2021-22 में गन्ना उत्पादक कृषकों को प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रूपए एवं शेष राशि गन्ना प्रोत्साहन योजना अंतर्गत दिये जाने का निर्णय लिया गया था।

2019-20 में 355 रुपये प्रति क्विटल की दर पर गन्ना क्रय किये जाने का निर्णय

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा वर्ष 2019-20 में 355 रुपये प्रति क्विटल की दर पर गन्ना क्रय किये जाने का निर्णय लिया गया था, जिसके फलस्वरूप वर्ष 2019-20 में गन्ना कृषकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में राशि 93.75 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 34,637 कृषकों को 73 करोड़ 56 लाख रूपए का भुगतान छत्तीसगढ़ शासन ने प्रोत्साहन राशि के तौर पर किया था।

प्रति क्विटल की दर से 28.589 कृषकों को कुल राशि रुपये 59.14 करोड़ भुगतान

वर्ष 2020-21 में राशि रुपये 84.25 प्रति क्विटल की दर से 28.589 कृषकों को कुल राशि रुपये 59.14 करोड़ भुगतान किया जाना था, जिसमें से 47 करोड़ 12 लाख का भुगतान किया जा चुका है

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 18 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियम 9 से 12 एवं 14 से 15-क की अपेक्षानुसार छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप चुनाव 2022 हेतु 1 जनवरी 2022 की प्रतिनिर्देश से फोटोयुक्त मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए समय-अनुसूची निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण के कार्यक्रम के अनुसार 02 नवंबर 2022 बुधवार तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति, प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, भारत निर्वाचन आयोग की 01 जनवरी 2022 की स्थिति में तैयार विधानसभावार अद्यतन निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना और जनपद पंचायतवार भागो में बांटना है। जनपद पंचायतवार निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराना।

04 नवम्बर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित वार्डों का मौके पर मिलान, सत्यापन करना और आधार पत्रक तैयार करना, सूची में आवश्यक संसोधन करना है। 07 नवम्बर तक प्रारंभिक निर्वाचक नामावली की आधार पत्रक अनुसार पी.डी.एफ. ऑनलाइन सॉफटवेयर के माध्यम से तैयार करना एवं मुद्रण कराना, जांच कराना, चेकलिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार करना एवं ग्राम पंचायतवार पी.डी.एफ. तैयार करना, दो प्रति मुद्रण कराना, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दोनो प्रति में हस्ताक्षर करना, पी.डी.एफ. सहित दोनों प्रति (निर्वाचक नामावली) जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराना, जिला कार्यालय द्वारा जनपद पंचायतवार प्रारंभिक निर्वाचक नामावली अनुबंधित मुद्रणालयों को मुद्रण हेतु सौंपना, जनपद पंचायतवार मुद्रित निर्वाचक नामावली प्राप्त करना और उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना, निर्वाचक नामावली प्रकाशन के संबंध में सूचना भेजना है।

इसी प्रकार द्वितीय चरण में 09 नवम्बर 2022 बुधवार तक निर्वाचक नामावली के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूआत। 16 नवम्बर तक दावे, आपत्तियां प्राप्त करना, 21 नवम्बर तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा, 21 नवम्बर तक प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 24 नवम्बर 2022 तक प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि, निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर दावे, आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील, 30 नवम्बर 2022 तक ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियों एवं पीडीएफ तैयार करना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपना, 02 दिसम्बर 2022 तक अनुपूरक सूचियां मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़ना, 06 दिसम्बर 2022 तक निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती की दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती की दी बधाई

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को गुरू परब और प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है देशभर के गुरूद्वारों में इस दिन गुरूवाणी, अरदास, कीर्तन, लंगर, और सेवाभाव का अनुपम समन्वय दिखाई देता है। गुरू नानक जी ने विश्व को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारे का संदेश दिया है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक है और लोगों को प्रेम और सद्भाव के साथ सेवाभाव से जीवन जीने को प्रेरित करते हैं।

10वी और 12वी प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट पेपर के तारीखों की हुई घोषणा...जानिये कब से कब तक होंगे एग्जाम

10वी और 12वी प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट पेपर के तारीखों की हुई घोषणा...जानिये कब से कब तक होंगे एग्जाम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी की प्रायोगिक परीक्षा 2023 को लेकर तारीखों की घोषणा जारी कर दी है। 10वी, 12 वी नियमित छात्र / छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रायोजना कार्य की तिथि 10 जनवरी से 31 जनवरी 2023 के मध्य आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस सम्बन्ध में सभी संस्थाओं को निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।

देखें आदेश की कॉपी

 

छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...आयोजन के लिए बनीं 18 कमेटी, तैयारी शुरू

छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...आयोजन के लिए बनीं 18 कमेटी, तैयारी शुरू

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के दूसरे सबसे बड़े कॉलेज साइंस कॉलेज के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. 1948 में इस कॉलेज की स्थापना हुई थी. इस अवसर पर आयोजित होने वाले हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. ये आयोजन 12, 13 और 14 जनवरी को होगा. जिसमें राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे. इसके अलावा साइंस कॉलेज में पढ़े देश-विदेश के पूर्व छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेंगे. बता दें कि सीएम भूपेश भी इस कॉलेज से पढ़ें हैं.

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के लिए वन विभाग और PWD को पत्र लिखा गया है. राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर ADC की तरफ से 12 जनवरी का कार्यक्रम दर्ज कर लिया गया है. शासन की ओर से बाकी प्रक्रिया चल रही है. इस पूरे समारोह के आयोजन के लिए 18 कमेटी बनाई गई हैं.

टीचर और स्टूडेंट्स मिलकर कर रहे आयोजन

आयोजन की खास बात ये है कि इस कार्यक्रम के लिए कॉलेज में पढ़े 10 हजार छात्र-छात्राएं और टीचर्स ने मिलकर 2 करोड़ 70 लाख का बजट तैयार किया है. समारोह के प्रभारी प्रोफेसर गिरिशकांत पांडेय ने बताया कि अब तक इस कॉलेज में पढ़े बच्चे अपनी इच्छा से पैसे कलेक्ट कर ये समारोह करवाएंगे. इस आयोजन के लिए शासन की तरफ से कोई खर्च नहीं लिया जा रहा है.

शराबबंदी पर सियासतः मंत्री लखमा के बयान पर पूर्व मंत्री मूणत का पलटवार, बोले- गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वाले 4 साल में नहीं बंद कर पाए दारू…

शराबबंदी पर सियासतः मंत्री लखमा के बयान पर पूर्व मंत्री मूणत का पलटवार, बोले- गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वाले 4 साल में नहीं बंद कर पाए दारू…

 रायपुर. मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने निशाना साधा है. उन्होंने सरकार से सीधा सवाल किया कि शराबबंदी कब होगी. साथ ही वरिष्ठ बीजेपी नेता के बेटे के वायरल वीडियो पर भी बीजेपी का रिएक्शन सामने आया है. इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा, गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वाले 4 साल में दारू नही बंद कर पाए. छत्तीसगढ़ की महतारी बहने पूछ रही हैं कि 4 साल में भी क्यों वादे पूरे नहीं कर पाए. शराबबंदी के लिए 3 कमेटी बनी, अध्ययन दल बना उसकी रिपोर्ट कहां है.

भाजपा नेता के पुत्र के हंगामे पर कवासी लखमा का तंज, कहा- भाजपा के लोग शुरू में ‘जय श्री राम’ बोलते हैं, और शाम को दो-दो पैग लगाते हैं…

भाजपा नेता के पुत्र के हंगामे पर कवासी लखमा का तंज, कहा- भाजपा के लोग शुरू में ‘जय श्री राम’ बोलते हैं, और शाम को दो-दो पैग लगाते हैं…

 रायपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर के पुत्र के नशे में हंगामा मचाने पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग शुरू में जय श्री राम बोलते है, और शाम को दो-दो पैग लगाते हैं. ये कोई छिपी हुई बात नहीं है. बीजेपी के लोग भगवान को भी नहीं छोड़ते तो जनता को कहा छोड़ेंगे

महिला हुंकार रैली पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि स्मृति ईरानी आ रही हैं स्वागत हैं. जनता पूछेगी 70 साल में डीजल के रेट 70-75 रुपये थे. लेकिन बीते 8 साल में डीजल-पेट्रोल गैस के दाम कैसे बढ़ गया, जरूर पूछेंगे. उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल आये, स्वागत हैं. यहां आकर गोबर खरीदी का विरोध करेंगे, कौशल्यमाता का विरोध करेंगे, फिर भी हम सबका स्वागत करते हैं. भूपेश बघेल आदिवासी के दर्द देखने वाले मुख्यमंत्री हैं, सबके दिल मे भूपेश बघेल हैं.

आरक्षण पर घर-घर पर्चा बांटेगी कांग्रेस

कवासी लखमा ने कहा कि भानुप्रतापुर उपचुनाव के दौरान कांग्रेस आरक्षण मुद्दे को लेकर घर-घर जाएगी. एक-एक आदिवासी के घर जाकर पर्चा बाटेंगे. पर्चा में बताएंगे कि आरक्षण मामले के दोषी वास्तव में कौन हैं. उन्होंने कहा कि रैली-प्रदर्शन कर बीजेपी के लोगों ने आदिवासी को भड़काने का काम किया है. भानुप्रतापुर में कांग्रेस ही जीतेगी.

लखमा आज से बस्तर दौरे पर

बता दें कि कवासी लखमा आज से 12 नवंबर तक बस्तर दौरे पर रहेंगे. जगदलपुर में बादल उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम आदिवासियों की संस्कृति से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा दोरनापाल को भूमि सड़क बिजली की सौगात देंगे. सुकमा में हो रहे आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे. नृत्य महोत्सव में 19 राज्यों के कलाकार प्रस्तुति देंगे. यह आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहा है.

कांग्रेस जनता से करंट खाने तैयार रहे- भाजपा

कांग्रेस जनता से करंट खाने तैयार रहे- भाजपा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आम जनता सहित हर वर्ग के उपभोक्ताओं के भारी भरकम बिजली बिल को भूपेश बघेल सरकार की लूटखसोट और तानाशाही करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार जनता की जेब पर सीधा डाका डाल रही है। बिजली बिल हाफ करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने एक ही महीने में जनता के सिर पर 10,000 रुपये तक का बोझ डाल दिया। बिजली बिल में इस अधिभार का करंट भूपेश बघेल सरकार के असली चेहरे को उजागर कर रहा है। यह जनता के साथ छलावा है। जनता के साथ लूट है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस महंगाई पर घड़ियाली आंसू बहाते हुए देश भर में ड्रामा करती है और यहां भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पीछे के दरवाजे से जनता की जेब से पैसा निकाल रही है। यह घोर निंदनीय है। जनता के प्रति अक्षम्य अपराध है। सरकार जनता को किसी प्रकार की राहत तो दे नहीं रही है। उल्टे हर तरह से जनता को निचोड़ा जा रहा है। भूपेश बघेल सरकार जनता को गन्ने की तरह पेर रही है। वहां तक भी जनता खून के आंसू पी रही है लेकिन जो जनता के पास है, वह भी लूट कर न जाने कहां पैसा भेज रहे हैं?

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने इसके पूर्व एक साल में दो बार बिजली के दाम बढ़ाकर जनता को झटका दिया। अब अधिभार के रूप में जनता को करंट लगाने वाले भूपेश बघेल उस करंट के लिए तैयार रहें, जो जनता उन्हें चुनाव में देने के लिए तैयार है।

RAIPUR ACCIDENT : राजधानी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल

RAIPUR ACCIDENT : राजधानी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल

 रायपुर। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी में गुरुकुल कॉलेज के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर पर टकराकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एसयूवी कार स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है उसका नंबर CG-20, D 7722 है। यह हादसा आधी रात की बताई जा रही है। जहां तेज रफ्तार स्कोर्पियो डिवाडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के वक्त स्कार्पियो में 3 लोग सवार बताए जा रहे थे। इस घटना की सूचना पुलिस तक पहुंचती उससे पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। सभी घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

भारत स्काऊट एन्ड गाइड की स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न

भारत स्काऊट एन्ड गाइड की स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न

जिला संघ रायपुर को एक लाख की स्काऊट ड्रेस देने की टेकाम ने घोषणा की।

रायपुर/ जीवन में अनुशासन प्रगति का मूल कारक है स्काउट हमे अनुशासन स्वयं जनसेवा का मार्ग दिखाता है और यही मार्ग में चलकर हम सफलता को हासिल करते हैं उक्त बातें डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री स्कूली शिक्षा  छत्तीसगढ़ शासन व अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर कही।
डॉ टेकाम ने कहा कि भारत स्काउट गाइड की स्थापना पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य में स्काउट ने अपना एक उच्च स्थान हासिल किया है जिसमें रायपुर जिला संघ  की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
 सत्यनारायण शर्मा विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नई दिल्ली ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के अस्तित्व में आते ही भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ की स्थापना के तत्काल बाद रायपुर जिला संघ के द्वारा अंतरराष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन जिला संघ  रायपुर की सक्रियता को दर्शाता है।
चाहे वह करोना कॉल की बात हो या कि पर्यावरण का संदेश देते वृक्षारोपण की बात हो ,यातायात व्यवस्था की बात हो हर किसी क्षेत्र में रायपुर जिला संघ का उल्लेखनीय योगदान रहा है 21 दिन मे पच्चीस लाख  राशि का सूखा राशन वितरण करुणा काल में किया जाना रायपुर जिला संघ की उपलब्धि रही है इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त डॉ सुरेश शुक्ला ने जिला संघ के द्वारा किए गए कार्यों का विवरण देते हुए , शिक्षा मंत्री डॉक्टर टेकाम के द्वारा एक लाख राशि का स्काउट की ड्रेस जिला संघ को देने की घोषणा का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया 
इस अवसर पर जिला संघ रायपुर के राज्यपाल पुरस्कृत स्काऊट गाइड को प्रमाण पत्र शिक्षा मंत्री ने वितरित किया। जिला संघ के उपाध्यक्ष अजय तिवारी ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि डाक्टर टेकाम एवं सत्यनारायण शर्मा का हमेशा योगदान संयोग रायपुर जिला संघ को रहा है और भविष्य में भी उनका आशीर्वाद सहयोग मिलता रहेगा इस अवसर पर उपाध्यक्ष गायत्री सिंह, अध्यक्ष जी स्वामी, अपर संचालक शिक्षा जेपी रथ ,ओएसडी माननीय शिक्षा मंत्री श्री बंजारा जी ,राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर, निजी महाविद्यालय संघ के, सिद्धार्थ दास, राजेश मिश्रा, अखिलेश आमदे, गोवर्धन साहू, मृत्युंजय शुक्ला, गोपाल वर्मा ,बीपी वर्मा ,अभिलाषा शुक्ला ,कुसुम त्रिपाठी, सीमा पांडे ,अग्रवाल मैडम, लीना वर्मा कंचन लता यादव, रोहित कुमार वर्मा, दीपक ध्रुवंशी, जी साई कृष्णा, बालक दास राउत , डिग्री लाल पटेल,नमन साहू , दिनेश देवांगन ,लक्ष्मी नारायण पटेल ,जामवंत पटेल ,आशा जाधव ,दुर्गा यादव ,अनिता विश्वकर्मा ,आदि उपस्थित थे
CG News: मेडिकल,डेंटल कॉलेजों में पहले चरण की काउंसलिंग 9 तक, मेरिट लिस्ट जारी

CG News: मेडिकल,डेंटल कॉलेजों में पहले चरण की काउंसलिंग 9 तक, मेरिट लिस्ट जारी

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़़ में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 3470 विद्यार्थियों के नाम हैं। छात्र राज्य 9 सरकारी और 3 निजी मेडिकल कॉलेजों की 1570 और डेंटल कॉलेजों की 600 सीट में काउंसलिंग करा सकेंगे।

पहले चरण की काउंसलिंग 9 तक जारी रहेगीी।दूसरे चरण की काउंसलिंग 10 नवंबर से शुरु होगीपहली सूची के अनुसार मेडिकल की सीटों में कट ऑफ मार्क्स सामान्य वर्ग में 533 गई है। वहीं ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) में 490, ओबीसी में 531, एसटी में 422 और एससी में 332 अंक तक है।

 इस अंक तक पाने वाले विद्यार्थियों का एडमिशन राज्य के शासकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों में होना तय है। वहीं जिन छात्रों को सीट अपग्रेड करना है, वह दूसरे चरण की काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहली अलॉट हुई सीट को रद्द करना होगा।

सामान्य में 180 और ओबीसी में 169 अंक तक वालों के नाम

 जारी सूची में प्रवेश की न्यूनतम अर्हता को ध्यान में रखा गया है। इसके अनुसार प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग में 50 परसेंटाइल, एसटी, एससी व ओबीसी के लिए 40 परसेंटाइल लाना अनिवार्य किया है।

CG NEWS : पदयात्रा समापन समारोह में शामिल होने पहुंचें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह

CG NEWS : पदयात्रा समापन समारोह में शामिल होने पहुंचें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह

  महासमुन्द।  जिले के पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम साकरा में आज अंत्योदय जन जागरण पदयात्रा सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पहुंचे। 1 नवंबर से 6 नवंबर तक चले जन जागरण पदयात्रा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का धान की बालियों और मुर्रा लाडू से बने कलाकृतियों से सम्मान किया गया। वही शिक्षा जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, समाज में अपना अमूल्य योगदान देने वाले बुद्धिजीवियों शिक्षाविदों, पदयात्रा में विशेष योगदान देने वाले पद यात्रियों, समाज और अन्य क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कई हस्तियों का भी मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पदयात्रा के संयोजक पुरंदर मिश्रा ने डॉ रमन सिंह से आगामी चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने पर धान का समर्थन मूल्य 3000 करने और प्रति एकड़ 20 कुंटल धान खरीदने की मांग की।

जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने चुनाव के नतीजे आने के बाद जो भी निर्णय होगा वह सबके सामने होगा कहा. वर्तमान पदयात्रा समापन समारोह और राहुल गांधी की पदयात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा गांधीजी के आदर्शों के साथ और उनके उद्देश्यों को लेकर की जा रही पदयात्रा है जिसमें सभी समाज सभी वर्ग के लोग जोड़ रहे हैं इनका उद्देश्य है कि समाज से कुर्तियों को दूर करना लेकिन राहुल गांधी की पदयात्रा फुटबॉल खेलते हुए बच्चों के साथ खेलते हुए चल रही है एक और उनकी पार्टी टुकड़ों में बांट रही है वह किस उद्देश्य से किस को जोड़ने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं समझ से परे है.  तो वही जिले की सबसे बड़ी लोअर जोंक परियोजना के संबंध में डॉ रमन सिंह ने कहा कि हमारी सरकार में इस दिशा में कार्य शुरू किया था लेकिन वर्तमान सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया।

यदि हमारी सरकार बनती है तो फिर इस दिशा में तेजी से काम किया जाएगा। वही आगामी विधानसभा चुनाव किस चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा कौन पार्टी का बड़ा चेहरा होगा कि, सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसी के चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ते और शीर्ष नेतृत्व में नरेंद्र मोदी अपने आप में बड़ा चेहरा है।  उसी के नाम तथा उसी चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा,चुनाव होने के बाद 1 घंटे में ही हमारी पार्टी में मुख्यमंत्री का चुनाव हो जाता है, कार्यक्रम में डॉ रमन सिंह के अलावा महासमुन्द जिले के सांसद चुन्नीलाल साहू, पूनम चंद्राकर, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष, रूप कुमारी चौधरी,पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, सहित कई भाजपा के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।

CAF जवान ने मौत को लगाया गले, फांसी के फंदे पर लटकते मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

CAF जवान ने मौत को लगाया गले, फांसी के फंदे पर लटकते मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

 दुर्ग जिले के भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक CAF जवान ने आत्महत्या( suicide) कर ली है।

यह पूरी स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। यहां CAF जवान ने घरेलू विवाद से परेशां होकर आत्महत्या कर ली। जवान का शव उसके घर पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस( police) टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG News : कार्तिक पूर्णिमा कल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महादेव घाट में लगाएंगे आस्था की डुबकी

CG News : कार्तिक पूर्णिमा कल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महादेव घाट में लगाएंगे आस्था की डुबकी

 रायपुर। पश्चिम विधानसभा के महादेव घाट तट पर कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य मे पुन्नी मेले का भव्य आयोजन किया गया है।

सोमवार को रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक महादेव घाट खारुन नदी के तट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के बिखेरेंगे रंग, क्षेत्रीय कलाकारों से सजेगा मंच। मंगलवार को प्रातः 4 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्तिक पुन्नी स्नान करेंगे।

कब  है कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है. यह दिन बहुत विशेष है क्योंकि माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध कर उसका संहार किया था. यही कारण है कि इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है।मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के मत्स्यावतार का जन्म हुआ था. इस दिन गंगा स्नान करना चाहिए।पूरे वर्ष गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है।

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

 रायपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे( national highway) में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक को भी चोटें आई हैं। घटना मुंगेली जिले के पथरिया( pathariya) थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक पथरगढ़ी निवासी विजय टंडन‎ (41) भाटापारा के ठेहका निवासी अपने साथी‎ तुलाराम साहू (44) के साथ रविवार की शाम बाइक क्रमांक‎ CG-10 EG-8067 में सवार होकर पथरिया से‎ बिलासपुर जा रहे थे। दोनों शाम करीब 5.30 बजे ग्राम जुनवानी खेल मैदान‎ के पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक CG-10‎ M-3561 ने बाइक को टक्कर मार दी।‎ इस हादसे में विजय टंडन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी तुलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपने साथी कर्मचारी तुलाराम के साथ घर के लिए राशन सामान के लिए निकले थे

बाइक सवार विजय रेलवे के पोस्ट ऑफिस( post office) में दैनिक वेतनभोगी के पद पर कार्यरत थे। विजय अपने साथी कर्मचारी तुलाराम के साथ घर के लिए राशन सामान खरीदने के‎ लिए पथरगढ़ी गए थे। वहां से वापस‎ बिलासपुर की ओर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। ‎

सड़क हादसे में दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

 महासमुन्द। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से महासमुन्द के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार 6 नवम्बर को रात करीब साढ़े 10 बजे की है।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दोस्त विकास उर्फ छोटू साहू (21 वर्ष) राजू ऑटो कर्मा सदन बीटीआई रोड और आर्यन मिश्रा (22 वर्ष) खुशी होटल पीएचई ऑफिस के पास महासमुन्द निवासी घोड़ारी गए थे।
जहां से लौट रहे थे। सड़क किनारे एक पेड़ से कार टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार CG 07 AW 2035 के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना देखकर लोगो के दिल दहल उठा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल महासमुन्द पहुंचाया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। मिलनसार और व्यवहार कुशल युवकों की मौत से सभी स्तब्ध हैं। छोटू, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राजू साहू का इकलौता पुत्र था।

आंगनबाड़ी में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- वह बिलकुल स्वस्थ था

आंगनबाड़ी में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- वह बिलकुल स्वस्थ था

 कोरबा। जिले के सलियाभाटा आंगनबाड़ी केंद्र में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने बताया कि सुबह उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ था, लेकिन बाद में उसके आंगनबाड़ी में बेहोश होने की खबर मिली। जब वे बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

सलियाभाटा के जितेंद्र दिवाकर का 5 साल का बेटा भावेश शविवार दोपहर को 12 बजे अपने दोस्तों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र गया था। इसके बाद उन्हें खबर मिली कि भावेश आंगनबाड़ी में बेहोश होकर गिर गया है। बेटे के बेहोश होने की खबर सुनकर वे तुरंत आंगनबाड़ी पहुंचे और वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, ये परिवारवालों को समझ में नहीं आ रहा है। पिता जितेंद्र का कहना है कि उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ था और रोज की तरह आंगनबाड़ी केंद्र गया था। इस बीच उसके साथ क्या घटना घटी है, इसकी जांच होनी चाहिए।

 
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, चरित्र शंका बनी हत्या की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, चरित्र शंका बनी हत्या की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। RAIPUR CRIME NEWS : अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 साल पहले हुई अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले में पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार चरित्र शंका के चलते परसदा निवासी देवेश जांघडे की हत्या हुई थी. जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले 29 सितंबर को मंदिर हसौद थाना में देवेश जांघडे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. अमन जांगड़े ने बताया था कि, देवेश बिना किसी को बताए घर से चला गया है. इसी बीच ठीक अगले दिन अमन थाना पहुंचकर पनखटिया तालाब के मेढ़ के किनारे उसके छोटे भाई के शव के होने की सूचना दी. पुलिस ने प्रारंभिक रूप से मर्ग कायम कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई थी.

शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी ठोस चीज से गला दबाकर हत्या की गई थी. पुलिस टीम गठित कर मामले की छानबीन शुरू की गई. देखते ही देखते 3 सालों का वक्त बीत गया था. मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तीन वर्ष पूर्व से लंबित हत्या के कड़ी में मृतक के भाई सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई.

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना के बाद अंतिम बार मृतक देवेश जांगड़े को गांव के ही उसके साथी अमन जांगड़े, चंदशेखर एवं कमलेश के साथ ग्राम परसदा के पनखटिया तालाब में मछली पकड़ने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद अमन जांगड़े को पकड़ा गया. जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर अमन जांगड़े से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि, मृतक के अन्य आरोपी के बहन के साथ अवैध संबंध होने की चर्चा गांव में हो रही थी. जिसके बाद उसे तीनों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिजली का तार जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा Health and Well being विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा Health and Well being विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रायपुर।शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ किरण गजपाल के मार्गदर्शन में 05/11/2022 को महिला प्रकोष्ठ के द्वारा health and well being विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। यह कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ एवं IQAC के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इसमें महिला प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर नंदा गुरवारा ने विमेन सेल के उद्देश्य, एनीमिया एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में बताया।
कार्यक्रम में एनीमिया एवं तनाव प्रबंधन के ऊपर विशेष तौर पर जोर दिया गया। एनीमिया के ऊपर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर नंदा गुरुवारा, ने बताया कि hemoglobin स्तर व्यक्ति के पोषक स्तर का संकेतक होता है, वह किन कारणों से एनीमिया होता है एवं उसके सुधार हेतु भोजन संबंधी आदतें एवं आवश्यक पूरक आहार के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय की में महिलाओं एवं यहां तक कि छोटे बच्चों में भी स्ट्रेस देखा जा रहा है का प्रबंधन कुशल जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। 
कार्यक्रम में डॉक्टर नंदा गुरुवारा ने महिला उत्पीड़न से बचने एवं उसकी कार्यवाही होने के लिए छात्राओं को 1091 एवं 181 नंबर पर संपर्क करने के लिए जानकारी दी।
आइक्यूएसी प्रभारी डॉ उषा किरण अग्रवाल ने महिलाएं सशक्तीकरण प्रकाश डाला एवं छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
 छात्राओं को महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ नंदा गुरवारा एवं सदस्य डॉ अनुभा झा, डॉ रिचा शर्मा, डॉ सीमा खान ने महिला प्रकोष्ठ की जानकारी दी एवं आगामी कार्यक्रमों के विषय में भी छात्राओं को अवगत कराया।
अंत में डॉक्टर नंदा गुरवारा ने धन्यवाद ग्यापन किया। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि मिंज, डॉ मधु, डॉ शिप्रा बैनर्जी, डॉ ज्योति मिश्रा, डॉ स्वाति सोनी, दीप्ति चंद्राकर, श्रेया राठी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न संकाय की लगभग 120 छात्राएं मौजूद रहीं।
भाजपा नेता नितिन नवीन के बयान का विरोध, एनएसयूआई ने किया पुतला दहन

भाजपा नेता नितिन नवीन के बयान का विरोध, एनएसयूआई ने किया पुतला दहन

रायपुर. राजधानी रायपुर पहुंचे बीजेपी छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नवीन के एक बयान पर छत्तीसगढ़ का सियासी पारा चढ़ गया। इसी तर्ज पर प्रदेश महासचिव कृष्णा सोनकर के निर्देश अनुसार एनएसयूआई के नताओं ने राजीव गांधी चौक में भाजपा सहित नितिन नवीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का पुतला फूंका। 


एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने कहा कि भाजपा का चरित्र शुरू से ही छत्तीसगढ़ विरोधी रहा है आज जब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की परंपरा, छत्तीसगढ़ की का मान बढ़ा रही है तो भाजपा के नेताओं के पेट में मरोड़ उठ रही है। छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक शासन करने के बाद भी छत्तीसगढ़ महतारी की एक प्रतिमा तो दूर एक आधिकारिक चित्र भी न बनवा सके लेकिन आज जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने हम छत्तीसगढ़ की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा 22 सालों बाद पहली बार स्थापित की तब भाजपा ने एक बार फिर अपना छत्तीसगढ़िया विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है, भाजपा सहप्रभारी नितिन नवीन का बयान उनके छत्तीसगढ़ विरोधी होने पर मुहर लगाता है। 

पुतला दहन कार्यक्रम में अभिषेक साहू , हितेश देवांगन, प्रतीक भगत राज साहू, दीपेश देवांगन, आयुष मिश्रा, आकाश टेंभरे, मुनेश गौतम , आर्यन ठाकरे, श्रेयांश शुक्ला , हिमांशु पाठक अन्य उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी बारिश, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड ...

छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी बारिश, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड ...

 रायपुर।  एक बार फिर ठंड आने का साथ ही दिल्ली में प्रदूषण के समस्या बढ़ गई है. राष्ट्रीय राजधानी का AQI लेवल लहातार खराब श्रेणी में बना हुआ है. इस बीच उत्तर भारत के लद्दाक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल में बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. इस मौसम का असर देश मैदानी राज्यों समेत मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में पड़ रहा है. यहां कोहरा बढ़ने के साथ ही अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है.

त्तीसगढ़ के स्तर संभाग के दक्षिणी छोर सहित रायपुर के आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों की माने से नवंबर के दूसरे हफ्ते में बादल हटते ही प्रदेश में कड़ाकी की ठंड शुरू हो जाएगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही पंजाब, दक्षिण असम, मणिपुर, मिजोरम और तटीय कर्नाटक में एक या दो स्थानों भी मौसम की आफत नजर आ सकती है. 

पानी न लाने पर भड़के पिता ने कर दी बेटे की हत्या, आरोपी पिता को हुआ आजीवन कारावास

पानी न लाने पर भड़के पिता ने कर दी बेटे की हत्या, आरोपी पिता को हुआ आजीवन कारावास

 धमतरी। खाना बनाने के लिए पानी न लाने पर आक्रोशित पिता ने अपने नाबालिग पुत्र के गला व नाक दबाकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार करेलीबड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम भेंड्री निवासी परमेश्वर साहू ने 26 अप्रैल 2020 को अपने पुत्र सागर साहू 13 वर्ष को खाना बनाने के लिए पानी मंगाया, तो बटे ने पानी लाने से मना कर दिया। इससे आक्रोशित परमेश्वर साहू ने अपने पुत्र की हत्या करने एक हाथ से गला दबा दिया और दूसरे हाथ से नाक को दबा दिया। 

कुछ समय बाद घटनास्थल पर बालक की मौत हो गई। हत्या को छुपाने के लिए आरोपी ने मृतक बच्चे के नाक से आए खून को कपड़ा से पोछकर कपड़ा छिपा दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर पुलिस में दी। पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया, तो हत्या निकला। हत्या के जुर्म पर पुलिस ने आरोपित पिता परमेश्वर साहू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया। 

इस मामले को करेलीबड़ी पुलिस ने अपर सत्र न्यायाधीश सुनीता टोप्पो के न्यायालय में पेश किया। सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश सुनीता टोप्पो ने आरोपित परमेश्वर साहू को हत्या के जुर्म पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। दंड नहीं पटाने पर अतिरिक्त छह माह की सजा भुगतना पड़ेगा।

राज्यपाल से आईओसीएल के डिविजनल रिटेल सेल्स हेड ने की भेंट

राज्यपाल से आईओसीएल के डिविजनल रिटेल सेल्स हेड ने की भेंट

 रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से शनिवार को राजभवन में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिविजनल रिटेल सेल्स हेड अमृत कुमार ख्यालिया ने भेंट की। इस दौरान ख्यालिया ने राज्यपाल को इंडियन ऑयल के चैयरमैन की ओर से प्रेषित पत्र सौंपा। उक्त पत्र में राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाओं के साथ ही इंडियन ऑयल द्वारा प्रदेश में संचालित गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी गई है। इस अवसर पर रुपेश राठौर और वरुण यादव भी उपस्थित थे।