CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मुख्यमंत्री बघेल आज हिमाचल प्रदेश में, चुनाव प्रचार के दौरान, घोषणा पत्र करेंगे जारी

मुख्यमंत्री बघेल आज हिमाचल प्रदेश में, चुनाव प्रचार के दौरान, घोषणा पत्र करेंगे जारी

 रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है और लगातार कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल आज शिमला( shimla) में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगे।

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। कांग्रेस अपने प्रचार-प्रसार में इस बार कोई कमी नहीं रखना चाहती। कांग्रेस( congress) ने हिमाचल चुनाव के लिए कई बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। सीएम भूपेश बघेल को भी हिमाचल चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

कांग्रेस विधायक ने मंच में किया अपशब्दों का इस्तेमाल...देखें VIDEO

कांग्रेस विधायक ने मंच में किया अपशब्दों का इस्तेमाल...देखें VIDEO

 बलौदाबाजार। कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव शकुंतला साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक कार्यकर्म के मंच में मौजूद लोगों के प्रति अपशद्बों का इस्तेमाल कर रही हैं। बता दें कि शकुंतला साहू बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा से विधायक हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला पलारी के ग्राम दतान में गुरुवार रात को आयोजित मातर उत्सव का है। जहां कार्यक्रम में मौजूद विधायक और संसदीय सचिव शकुंतला साहू मुख्यमंत्री भूपेश द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दे रहीं थी। इसी दौरान कुछ लोग हंगामा करने लगे। इससे नाराज विधायक शकुंतला साहू ने कहा कि इतने सालों तक कांग्रेस और भाजपा में परदेशी लोग आकर विधायक रहे, तब तो विरोध नहीं किया। परदेशियों की तलवे चाटते रहे। इसके बाद उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, शकुंतला साहू ने अपने उद्बोधन के अंत में अपनी गलती का अहसास करते हुए बहन-बेटी समझकर माफी देने की भी बात कही।

 

मंच में विधायक शकुंतला साहू के अपशब्द का उपयोग करने का तह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और विधायक के इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई...घोर लापरवाही के चलते दो प्रिंसिपल तत्काल प्रभाव से निलंबित

स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई...घोर लापरवाही के चलते दो प्रिंसिपल तत्काल प्रभाव से निलंबित

 बलौदाबाजार। स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रचार्यों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल, बिना परीक्षा आवेदन पत्र भरे 4 छात्र-छात्राओं को पूरक परीक्षा में शामिल करने के मामले को संज्ञान लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्रचार्यों को निलंबित कर दिया गया है। जिनमे राम कुमार ध्रुव प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिमगा व यूडी गेड़रे प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सिमगा है। इन दोनों को संभागीय संयुक्त शिक्षा कार्यालय रायपुर में निलंबन अवधि अटैच किया गया है।

देखिये आदेश-

इंडोनेशिया और मलेशिया का पॉम अब छत्तीसगढ़ में, बढ़ेगी किसानों की आय

इंडोनेशिया और मलेशिया का पॉम अब छत्तीसगढ़ में, बढ़ेगी किसानों की आय

 इंडोनेशिया और मलेशिया में पॉम की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इससे प्राप्त होने वाला पॉम ऑयल खाद्य तेलों के रूप में इस्तेमाल किया जाता हैं। छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति और जलवायु पाम की खेती के लिए उपयुक्त है। राज्य में इसकी खेती( farming) की विपुल संभावनाओं को देखते हुए इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पॉम ऑयल के खाद्य तेलों के अलावा यह कास्मेटिक उत्पाद बनाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। अभी तक हमारे देश में पॉम ऑयल विदेशों से आयात किया जा रहा है।

राज्य में पॉम ऑयल की खेती 7187 हेक्टेयर

छत्तीसगढ़ की जलवायु इसकी खेती के लिए अनुकूल होने के कारण महासमुंद, बालोद, कोरबा, कांकेर क्षेत्रों में इसकी खेती की जा रही है। राज्य में पॉम ऑयल की खेती 7187 हेक्टेयर में की जा रही है और इसका रकबा लगातार बढ़ते जा रहा हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 467.65 मिटरिक टन पॉम ऑयल का उत्पादन हो रहा है। इसमें और वृद्धि की संभावना है।

एक वर्ष में 15 से 30 टन प्रति हेक्टेयर उत्पादन

गौरतलब है कि ऑयल पॉम की पौधे का जीवन काल 30 वर्ष होता इसका उत्पादन रोपण के तीन वर्ष के बाद शुरू होता है जो एक वर्ष में 15 से 30 टन प्रति हेक्टेयर उत्पादन होता है। साथ ही 4 से 6 टन ऑयल का उत्पादन प्रति वर्ष होगी। इससे किसान को औसतन डेढ़ से ढाई लाख रूपये आय होगी।

पूर्व गृहमंत्री के बेटे का शराब के नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा, यात्रियों से की गाली गलौज

पूर्व गृहमंत्री के बेटे का शराब के नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा, यात्रियों से की गाली गलौज

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में पूर्व गृहमंत्री व विधायक ननकीराम के बेटे संदीप कंवर ने शुक्रवार ( friday)को जमकर हंगामा किया। जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर ने शराब के नशे में  बस स्टैंड में यात्रियों से सरे आम गाली गलौज करते रहे।

बताया जा है कि शहर के ट्रांसपोर्ट नगर नया बस स्टैंड में शुक्रवार की देर शाम संदीप कंवर के वाहन को किसी बस ने टक्कर मार दी। इस दौरान संदीप कंवर नशे में थे जो बस स्टैंड से गुजरने वाली हर बस के सामने बैठकर हंगामेबाजी करते रहे। हालांकि बाद में लोगों की समझा इसके बाद वह वहां से चले गए।

UGC NET रिजल्ट आज होगा जारी, यहां देखें अनुमानित कटऑफ

UGC NET रिजल्ट आज होगा जारी, यहां देखें अनुमानित कटऑफ

 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, UGC NET 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की ख़बर है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA की ओर से यूजीसी नेट 2022 परीक्षा का रिज़ल्ट( result) आज यानी 5 नवम्बर को जारी किया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई से 14 अक्टूबर 2022 तक चार चरणों में कराया गया था. जिसके बाद परीक्षा की प्रोविजनल आंसर( answer) की भी जारी कर दी गई थी. वहीं आंसर की पर दर्ज आपत्तियों पर अध्ययन के बाद अंतिम आंसर की भी जारी की जा चुकी है।

आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विज़िट करें

रिज़ल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन क्रमांक एवं डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा. इसके अलावा रिज़ल्ट संबंधित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विज़िट करें।

परिवहन विभाग के स्टॉल में 500 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

परिवहन विभाग के स्टॉल में 500 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

 ऑनस्पाट मिल रही सुविधाओं से लोगों में काफी उत्साह

रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव के दौरान परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में ऑनस्पाट मिल रही सुविधा का लाभ लेने के लिए युवा काफी उत्साह दिखा रहे हैं। यहां 1 से 3 नवंबर तक तीन दिन में ही 500 युवाओं को ऑनस्पाट लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। इनमें एक नवंबर को 103, दो नवंबर को 178 तथा तीन नवंबर को 219 प्रदत्त लाइसेंस शामिल है। स्टॉल में लर्निंग लाइसेंस प्रदान करने की सुविधा की प्रक्रिया 6 नवंबर तक जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में परिवहन संबंधी सेवाओं को विभाग द्वारा दिनों-दिन आसान बनाया जा रहा है। इस तारतम्य में परिवहन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण सुविधा ‘‘तुहंर सरकार तुहंर द्वार’’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत अब तक लोगों को घर बैठे ही लगभग 14 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण पत्र तथा ड्राइविंग लाइसेंस मिल चुका है। इनमें 9 लाख 27 हजार स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण पत्र तथा 4 लाख 56 हजार ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।

‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है। आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल आईडी cgparivahandispatch@gmail.com पर भी अपनी मेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसी तरह छत्तीसगढ़ में परिवहन संबंधी सेवाओं को आसान औैर घर के निकट उपलब्ध कराने के लिए तेजी से परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश में अब तक 235 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना कर चुकी है। इस सुविधा के बाद परिवहन संबंधी सुविधाओं के लिए लोगों को अनाधिकृत एजेंटो के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, वहीं परिवहन संबंधी सुविधाएं घर के पास ही उपलब्ध हो जाएगी। राज्य में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 1000 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना से करीब 5 हजार युवाओं के रोजगार के सृजन की संभावना है।

परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में प्रदर्शनी के माध्यम से अति सुरक्षा रजिस्ट्रीकरण प्लेट, एक मुश्त निपटान योजना, यात्री वाहनों में महिलाओं की सुरक्षा हेतु पैनिक बटन की सुविधा, यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधी सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी और इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 के अंतर्गत रोड टैक्स फीस माफ, डी.बी.टी. सब्सिडी, परमिट से छूट तथा पारम्परिक ईंधन से मुक्ति और 10 प्रतिशत सब्सिडी (अधिकतम 1.50 लाख तक) की सुविधाएं हैं।

मोदी से देश नहीं संभल रहा : कांग्रेस

मोदी से देश नहीं संभल रहा : कांग्रेस

 मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई, बेराजगारी भुखमारी बढ़ी : कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार गर्त में जा रही है। देश की जीडीपी 8.2 से गिरकर 5.7 हो गयी है। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार संतुलन बिगड़ने से आयात पर निर्भरता तेजी से बढ़ रही है। देश पर कुल कर्ज का भार 3 गुना बढ़ चुका है। विगत 12 महीनों में डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 12 प्रतिशतसे ज्यादा गिर चुका है। मोदी राज में विगत एक माह में ही विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 26 बिलियन डालर कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 2014 की तुलना में 20 परसेंट कम होने के बावजूद डीजल और पेट्रोल 30 से 40 रूपए प्रति लीटर महंगे बेचे जा रहे हैं। थोक और खुदरा महंगाई दर आरबीआई द्वारा तय सीमा से लगातार ऊपर है लेकिन मोदी सरकार का फोकस केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष में चार बार रेपो रेट बढ़ाना यह प्रमाणित करता है कि मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। 100 दिन में महंगाई कम करने का झांसा देकर केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने अब जनता के प्रति जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है। भुखमरी इंडेक्स में भारत लगातार नीचे आ जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार देश के 45 करोड़ युवा गलत आर्थिक नीतियों से हताश होकर नौकरी की तलाश ही बंद कर चुका है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था तेजी से उल्टे पांव भाग रही है। जीडीपी लगातार लक्ष्य और अनुमान से कम हो रहा है। नई नौकरी तो दूर लोगों की लगी लगाई नौकरी छीनी जा रही है बेरोजगारी ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है, लेकिन मोदी सरकार आत्ममुग्धता से बाहर ही नहीं आ पा रही है। अगर देश की सरकार ही जिम्मेदारी नहीं लेगी तो समस्या का समाधान कैसे होगा?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि रुपया कमजोर होने का मतलब है। विदेश से समानों आयात की लागत बढ़ना। जैसे - कोई सामान विदेश से 1 डॉलर में आता है तो 2013 में हमें 58 रुपए चुकाने होते थे वहीं, अब इसी सामान के 82 रुपए चुकाने होंगे, पूरे 9 रुपए ज्यादा।  जब कोई सामान विदेश से 9 रुपए ज्यादा कीमत पर देश में आएगा, तो लोगों को भी महंगे दाम पर मिलेगा। जैसे - भारत 80 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है, अब यह महंगे दाम पर भारत आएगा। तेल महंगा होगा, तो महंगाई बढ़ेगी; आख़रि डीज़ल के ट्रकों से ही ज़्यादातर माल (फल, सब्ज़ी, खाद्यान्न, और अन्य चीजें) ढोए जाते हैं, तो उसकी लागत बढ़ जाएगी। इसकी वजह से चीजें महंगी होंगी।

 
जन सुविधा को ध्यान में रखकर विकास कार्यों का विस्तार होगा : बृजमोहन

जन सुविधा को ध्यान में रखकर विकास कार्यों का विस्तार होगा : बृजमोहन

 सड़क चौड़ीकरण व निर्माण कार्यों के भूमिपूजन में शामिल हुए पूर्व विधायक अग्रवाल

रायपुर । रायपुर निगम के जोन क्रमांक संख्या 6 में बहुत दिन से रुके सड़क निर्माणकार्यों का शुक्रवार को भूमिपूजन हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के साथ-साथ क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर मौजूद रहे। मंत्री शिव डहरिया द्वारा रुके हुए कार्य को आगे बढ़ाने के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से धन्यवाद किया। जिन विकासकार्यों की नींव रखी गई उसमें जोन क्रमांक 06 नगर पालिका निगम, रायपुर के अंतर्गत भाटागांव चौक से चांदनी चौक तक के सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर, विद्युतीकरण एवं नाली निर्माण जैसे विकास कार्य सम्मिलित हैं।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से सभी को संबोधित करते हुए देवउठनी ग्यारस और तुलसी पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कई दिनों से रूके हुए सड़क निर्माण के शुभारंभ के लिए मंत्री शिव डेहरिया को धन्यवाद दिया। आगे कहा कि - हमारे क्षेत्र में नया बस स्टैंड आ गया है और नया बस स्टैंड आने के बाद इस रोड को बनना था, आधा रोड तो बन गया; पर आधा रोड बचा हुआ है। इसमें भी ये विवाद आया की इस रोड का चौड़ीकरण होगा तो तोड़फोड़ होगी। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि बिना तोड़-फोड़ किए सड़क निर्माण के उनके प्रस्ताव को मान लिया गया है। अब बिना तोड़फोड़ के सड़क का निर्माण होगा।

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने चिंता भी जताई कि बस स्टैंड आज भी व्यवस्थित नहीं है, पार्किंग, दुकान, की व्यवस्था नहीं हो पाई है। पास बनने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने मौजूद मंत्री से इन सुविधाओं को मुहैया कराना का आग्रह किया, साथ ही नगर निगम कमिश्नर से भी व्यवस्था बहाल करने को कहा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 10 हजार से ज्यादा लोग रोजाना बस स्टैंड से आना जाना करते हैं, मगर जो सुविधा होनी चाहिए थी वो उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्हीं असुविधाओं के चलते बस संचालक बस स्टैंड की जगह शहर के चारों तरफ से यात्रियों को बस में बिठाते हैं, तो  वहीं बस स्टैंड आने वाले लोगों को भी असुविधा हो रही है बस से ज्यादा ऑटो और टैक्सी का किराया देना होता है। स्मार्ट सिटी बस की सुविधा है वह पूरे शहर में चलनी चाहिए। जिससे लोगों के पैसे बच सके और सभी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

भाजपा भूपेश बघेल का विरोध करते-करते छत्तीसगढ़िया संस्कृति का विरोध करने लगी : कांग्रेस

भाजपा भूपेश बघेल का विरोध करते-करते छत्तीसगढ़िया संस्कृति का विरोध करने लगी : कांग्रेस

 पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना का विरोध किया अब स्वरूप का विरोध कर रहे

रायपुर। भाजपा भूपेश बघेल का विरोध करते-करते छत्तीसगढ़िया संस्कृति का विरोध करने लगी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना का विरोध किया अब स्वरूप का विरोध कर रहे। नितिन नवीन के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने और छत्तीसगढ़ियावाद के विरोध के दो दिन बाद भी भाजपा नेताओं द्वारा उनके बयान पर खेद प्रकट नहीं करना इस बात को साबित करता है कि भाजपा अपने सहप्रभारी के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों के सम्मान के विरोध में दिये गये बयान से सहमत है। यह दुर्भाग्यजनक है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के बयानों पर पर्दा डालने कुतर्क कर रहे। अभी तक नितिन नवीन छत्तीसगढ़ महतारी का विरोध कर रहे थे। अब अजय चंद्राकर जैसे नेता छत्तीसगढ़ महतारी के स्वरूप पर सवाल खड़ा कर रहे है। भाजपा मानसिक रूप से छत्तीसगढ़ की संस्कृति की विरोधी है। प्रभारी को आगे करके छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता राज्य की अस्मिता पर प्रहार कर रहे भूपेश बघेल का विरोध करते-करते भाजपाई छत्तीसगढ़िया संस्कृति का विरोध करने लगे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हरेली पर गेड़ी चढ़ने, अक्ती में माटी पूजन तिहार और श्रमिक दिवस पर बोरे बासी खाने, विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव सभी का तो भाजपा ने विरोध किया। यहां तक गोधन न्याय योजना में गोबर खरीदी तक का माखौल उड़ाया। यह सब भाजपा की छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता को समझने के लिये पर्याप्त है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की संस्कृति, तीज त्योहारों, परंपरा स्थानीय बोली भाषा को बढ़ावा देने के लिये प्रयास कर रहे है। तीजा पर छुट्टी, तीजा पोला, हरेली, कमरछठ का मुख्यमंत्री निवास सहित शासकीय स्तर पर आयोजन कर छत्तीसगढ़िया त्योहारों का मान बढ़ाया है। श्री राम वन गमन पथ और माता कौशल्या मंदिर के निर्माण से छत्तीसगढ़ की वैभवशाली आध्यात्मिक परंपरा पुर्नजीवित हुई। विश्व आदिवासी नृत्य महोत्सव, आदिवासी साहित्य सम्मेलन का आयोजन कर कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध प्राचीन आदिवासी संस्कृति को देश दुनिया के सामने लाकर गौरवान्वित करने का काम किया है। भाजपा को इस बात की पीड़ा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण का जो काम भूपेश बघेल कर रहे वह भारतीय जनता पार्टी 15 साल तक नहीं कर पाई।

धर्म खोजने से नहीं मिलेगा,आत्म धर्म स्व पुरुषार्थ से प्राप्त होता है : आचार्य विशुद्ध सागर

धर्म खोजने से नहीं मिलेगा,आत्म धर्म स्व पुरुषार्थ से प्राप्त होता है : आचार्य विशुद्ध सागर

 रायपुर । सन्मति नगर फाफाडीह में शुक्रवार को चूड़ीलाइन दिगंबर जैन मंदिर के लिए आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव सानंद संपन्न हुआ। आचार्य  विशुद्ध सागर महाराज ने अपनी मंगल देशना में कहा कि धर्म मौन है,मूक नहीं है। मूक पराधीन होता है, मौन स्वाधीन होता है। जो बोलना चाहते हैं,बोल नहीं पाते वे मूक होते हैं और जो बोलना जानते हैं लेकिन बोलना नहीं चाहते वे मौन होते हैं। मित्रों धर्म चुनने के पहले धर्म को समझ लेना,वे पुण्य आत्मा है जिन्हें किशोरावस्था के प्रारंभ में ही अच्छे लोग मिलते हैं। ऐसे ही धर्म के परिणाम आए और उसे अच्छे धर्मात्मा मिल जाए तो वह महापुण्यात्मा होगा। ज्ञानियों धर्म खोजने से नहीं मिलेगा, निज में खो जाओ आत्म धर्म मिल जाएगा। आत्म धर्म स्व पुरुषार्थ से  प्राप्त होता है।

आचार्य  ने कहा कि धर्म करने की आकांक्षा व परिणाम अचानक व्यक्ति के मस्तिष्क में आता है। जैसे किशोर अवस्था ढलान की अवस्था है, इसे संभाल लिया तो साधु बन जाओगे और नहीं संभाल पाए तो डाकू बन जाओगे। वे किशोर पुण्यात्मा है, जिनकी किशोरावस्था आते ही सदसंगति प्राप्त हो जाए, अन्यथा विषमी के हाथ में अवस्था पड़ गई तो पूरे जीवन का नाश करा देगा।किशोर अवस्था मोड़ का समय है। व्यक्ति को जीवन में एक बार धर्म करने का परिणाम आता है। जब धर्म का परिणाम आता है तो तत्काल मैं कैसे लोग मिल रहे हैं, यह बहुत कठिन साधना है।

आचार्य  ने कहा कि धर्म नाम समान हैं,अनुष्ठान बहिरंग एक से दिखते हैं, लक्ष्य अलग-अलग होता है। जब लक्ष्य भिन्न है तो थोड़ी देर बाद आपको लक्षण भी भिन्न दिखेगा। ज्ञानियों जिसका लक्ष्य भिन्न होता है, उसका लक्षण भी भिन्न होता है। मित्रों जीव जब थकने लगता है,चाहे विषय कषाय से, चाहे उम्र से थके अथवा विरक्त संसार से उदास हुआ है, उस काल के नियोग का सम्यक मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। योग्यता आपके पास है,आपके पास प्रतिबंधक कारणों का अभाव है,लेकिन निमित्त कैसे मिल रहे यह महत्वपूर्ण है,क्योंकि आपको तो धर्म करना है।

आचार्य  ने कहा कि आपको अचानक वैराग्य होने लग गया, अचानक विरक्ति खड़ी हो गई, दीक्षा के परिणाम आने लगे हैं तो गुरु को पहचान लेना। धर्म करने के परिणाम हुए हैं तो धर्म को पहचान लेना। स्वाध्याय करने के परिणाम हुए हैं शास्त्रों को पहचान लेना। मित्रों प्रारंभ में मटका उल्टा रखा हो तो अंत तक मटका उल्टा ही रखना पड़ेगा और यदि प्रारंभ में सीधा रखा है तो अंतिम कलश भी सीधा ही रहेगा। जो भी धर्म स्वाध्याय,वीतराग मार्ग को चुनना चाहते हैं, उन्हें सीधा कलश देखना चाहिए। जो विपरीत मार्ग पर चले जाएंगे,उन्हें जीवन की अंतिम श्वास तक विपरीत मार्ग का ही पोषण करना पड़ेगा।

आचार्य  ने कहा कि आज समय कितना विपरीत हो गया है। बच्चों की गलती के कारण आजीवन परिवार रोता है। कन्याओं को वर ही चुनना है तो चेहरा मत चुनना, धर्म और कुल चुनना। मित्रों क्षण मात्र का प्रभाव देखकर किसी धर्म में प्रवेश मत ले लेना। तत्कालिक वक्ता को देखकर दीक्षित मत हो जाना। जिस धर्म में मेरी आत्मा कल्याण निहीत हो,भगवान आत्मा की व्याख्या हो,पांच पापों के पृथक होने का जहां उपदेश किया गया हो,अंतिम लक्ष्य सिद्धि हो, उसी धर्म को चुनना। आज मुख से अहिंसा की व्याख्या तो होती है लेकिन मुख में अहिंसा नहीं होती। मात्र भेष ही नहीं बदलना चाहिए, भोजन भी बदलना चाहिए, भाषा भी बदलना चाहिए और मन भी बदलना चाहिए,इसी का नाम दीक्षा है।

आचार्य  ने कहा कि शांति का वेदन करने का बोध होना चाहिए। जरा सी आवाज सभा की शांति भंग कर देती है। मित्रों घर में एक कमरा ऐसा होना चाहिए जहां पूरा परिवार बैठकर मौन ले। मित्रों जब बैठकर एक साथ भोजन, भजन और वार्ता कर सकते हो तो एक साथ बैठकर शांत क्यों नहीं रह सकते ? वहां न हंसना, न खांसना, न चिल्लाना। ज्ञानियों मनुष्य बने हो तो मरने के पहले कभी एक दिन मनुष्य की शांति का वेदन तो करके जाना,यही प्रवचन है। आपने मौन ले लिया तो कितना आनंद आएगा,जो मुनि बनकर मौन रहता है वो परमानंद को प्राप्त होता है।

रथ में सन्मति नगर फाफाडीह से चूड़ीलाइन दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे भगवान
प्रतिष्ठाचार्य पंडित डॉ.अजीत शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 6 बजे भगवान आदिनाथ का अभिषेक, शांति धारा एवं नित्यमय पूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत भगवान का कैवल्य ज्ञान का पूजन विधान हुआ। 7:30 बजे आचार्य  विशुद्ध सागर ससंघ सानिध्य में मोक्षणकल्याणक की क्रियाएं संपन्न हुई और भगवान मोक्ष को प्राप्त हुए। इसके बाद विश्व शांति महायज्ञ संपन्न हुआ। तत्पश्चात आचार्य  के मंगल प्रवचन हुए। मंगल देशना के बाद आचार्य  की आहार चर्या हुई। मध्याह्न में 1 बजे से गणधर वलय विधान हुआ। इसमें दीक्षार्थी भाइयों के द्वारा पूजन अर्चन इत्यादि किया गया। इस विधान के पश्चात आचार्य  विशुद्ध सागर महाराज ने अपनी मंगल देशना से धर्मसभा को आशीर्वाद दिया। इसके पूर्व दोपहर में भगवान को रथ में विराजित कर भक्त बाजे-गाजे के साथ चूड़ीलाइन दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। यहां सभी प्रतिमाओं को विराजित किया गया।

प्रभु आदिनाथ की शिक्षा को अपनाकर करें जीवन का उद्धार
पंडित ऋषभ शास्त्री राजिम ने बताया कि प्रातः शुभ मेला में अभिषेक व शांति धारा के पश्चात आदिनाथ प्रभु से जन-जन के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। जब भगवान आदिनाथ कैलाश पर्वत पर ध्यान में आरूढ़ थे तभी उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो गई थी। भगवान आदिनाथ प्रभु ने जीवों के कल्याण के लिए उस मार्ग का उपदेश दिया था,जो समूचे विश्व में आज भी कार्यकारी है और उन्हीं की शिक्षाओं को लेकर देश के विकास में अनेकों कार्य संपन्न हुए हैं। उन्होंने नारी शक्ति, नारी सम्मान का बहुत उपदेश दिया है। इसका अनुसरण करके हमें अपने के उद्धार के लिए त्याग और तपस्या को अपनाना चाहिए, यही शिक्षा देकर प्रभु आदिनाथ मोक्ष को पधारे थे।

पांच दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव और विश्व शांति महायज्ञ सानंद संपन्न
पंडित हरीशचंद्र शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार को चूड़ीलाइन दिगंबर जैन मंदिर में तीन मुनिराजों द्वारा भगवान के कैवल्य ज्ञान एवं मोक्ष गमन के सभी संस्कार संपन्न हुए। साथ ही शिखर पर कलशारोहण एवं ध्वजारोहण हुआ। पुरानी बेदियो से नवीन बेदियो में श्रीजी को विराजमान किया गया। मुनिश्री ने अपने उपदेश में कहा कि प्रभु की भक्ति करोगे तो अपने जीवन को सफल बना सकते हो एवं संसार के सभी दुखों से हट सकते। पंडित ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव 31 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 4 नवंबर को सानंद संपन्न हुआ। हर प्रकार की खुशहाली थी एवं किसी भी प्रकार की विघ्न बाधाएं नहीं आई, धर्म का यही प्रभाव होता है। इसी तरह 5 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ भी आज संपन्न हुआ। विश्व की शांति व जन-जन के कल्याण के लिए सकल दिगंबर जैन समाज ने महायज्ञ में आहुति दी।

5 नवंबर को आचार्य  ससंघ करेंगे पिच्छी का परिवर्तन
विशुद्ध वर्षा योग समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी व महामंत्री राकेश बाकलीवाल ने बताया कि दिगंबर मुनिजीवों के रक्षा के लिए संयम का उपकरण मयूर पिच्छी अपने साथ में रखते हैं। शास्त्रों में वर्णन है कि मोर का पंख इतना कोमल होता है कि इससेें किसी जीवका घात नहीं होता, इसलिए जीवों की रक्षा एवं मार्जन के लिए दिगंबर मुनि पिच्छी का प्रयोग करते है। वर्ष भर प्रयोग के बाद जब पिच्छी की कोमलता वैसी नहीं रहती,जैसी प्रारंभ में थी, तो मयूर पिच्छी के कढ़ेपन से कही जीवों घात न होने लगे, इसलिए दिगंबर संत वर्ष में एक बार अपनी पिच्छी परिवर्तित कर नवीन मयूर पिच्छी ग्रहण करते हैं और पुरानी पिच्छिका संयमी परिवार को प्रदान करतें हैं। यह आयोजन 5 नवंबर को मध्यांह 2 बजे संपन्न होगा।

ढोलकल पर्वत पर स्थापित गणेश प्रतिमा पर छेड़छाड़ की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

ढोलकल पर्वत पर स्थापित गणेश प्रतिमा पर छेड़छाड़ की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

 दंतेवाड़ा । ढोलकल पर्वत पर स्थापित प्राचीन गणेश प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों की ओर से नाम लिखने व अन्य प्रकार के छेड़छाड़ की शिकायत पर कलेक्टर विनीत नंदनवार ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रतिमा में आवश्यक सुधार करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर गणेश प्रतिमा में लिखे नाम को मिटाकर आवश्यक सुधार किया गया है। 

कलेक्टर नंदनवार ने प्राचीन प्रतिमा से छेड़छाड़ नहीं करने और पुरातात्विक प्रतिमा की पहचान बनाए रखने के लिए आवश्यक निगरानी रखने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही असामाजिक तत्व पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि ढोलकल पर्वत पर स्थापित प्राचीन गणेश प्रतिमा में छेड़छाड़ की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से कलेक्टर को प्राप्त हुई थी, इस पर कलेक्टर नंदनवार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रतिमा में आवश्यक सुधार करवाने के निर्देश दिए थे, इसी तारतम्य में तत्काल मूर्ति में सुधार करवा दिया गया है। साथ ही पुरातत्व विभाग से समन्वय कर बेहतर किया जाएगा।

चार दिनों बाद कब्र खोदकर निकाला गया महिला का शव, गांव में हुआ जमकर बवाल, जानिये पूरा मामला

चार दिनों बाद कब्र खोदकर निकाला गया महिला का शव, गांव में हुआ जमकर बवाल, जानिये पूरा मामला

 कांकेर। CG NEWS : जिले के अंतागढ़ ब्लाक के ग्राम कुर्रुटोला में आदिवासी समाज के दबाव के आगे प्रशासन को झुकना ही पड़ा और अंततः मृतिका चैती बाई जिसकी मृत्यु पीलिया की वजह से चार दिन पहले हुई थी जिसे उसके घर के पट्टे वाली जमीन में दफ़न किया गया था उसे पुनः खोद कर आज निकाल लिया गया , जिसे अब अंतागढ़ के ईसाई कब्रिस्तान मे दफनाया गया।

मामला एक नवंबर से शुरू हुवा एक नवंबर को चैती बाई नरेटी लंबी बीमारी जिसे पीलिया होना बताया जा रहा था उसने दोपहर दो बजे अपने घर में दम तोड दिया। चूंकि महिला का परिवार मतांतरित होकर मसीह समाज में आस्था रखता था साथ ही आदिवासी परंपरा व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में नही आता था इसलिए गांव के गायता द्वारा उन्हें चैती बाई के शव को गांव में न दफनाकर किसी ईसाई कब्रिस्तान में जाकर दफनाने की सलाह दी।

किंतु उसी रात करीब 12 बजे चैती बाई के पुत्रों ने चैती बाई को उसी के घर से लगी बाड़ी जो की चैती बाई के पट्टे की ही ज़मीन में आती है, उसमे दफ़न कर दिया। सुबह 2 नवंबर को जब यह बात ग्रामीणों को पता चली की चैती बाई के शव को गायता के मना करने के बाद भी अपने बाड़ी में दफन कर दिया है, तो ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध करना शुरू कर दिया, शाम तक ग्रामीण मृतिका चैती बाई के घर के सामने फावड़ा गैंती आदि लेकर पहुंच चुके थे, उनका कहना था अगर चैती बाई के शव को घर वाले निकालकर गांव की सीमा से बाहर नहीं ले जाएंगे तो हम खुद शव खोदकर बाहर निकाल देंगे।

मामले की जानकारी जब आमाबेड़ा थाने तक पहुंची तब आमाबेड़ा प्रभारी ने लोगों से कानून अपने हाथों में नही लेने का आग्रह किया, थाना प्रभारी ने कहा की इसका फैसला कल करेंगे अभी रात होने को है, कल एसडीएम सहित अन्य अधिकारीयों के साथ बैठकर इसका समाधान निकाला जाएगा।

किंतु 3 नवंबर को आमाबेड़ा परगना से सैकड़ों की संख्या में लोग बाजार चौक में जमा होने लगे, एक सभा के रूप में लोगों ने भाषण भी दिया जिसमे पूर्व विधायक भोजराज नाग, गुप्तेश उसेंडी, सतलाल दुग्गा सहित अन्य सामाजिक लोगों ने संबोधन किया, उसके बाद सभा एक रैली को शक्ल में आमाबेड़ा थाने के सामने धरने पर बैठ गई।

इनकी मांग थी की चैती बाई के शव को वापस निकालकर किसी क्रिश्चन कब्रिस्तान ले जाएं अन्यथा वो सारी रात थाने के सामने बैठे रहेंगे। वहीं रात करीब आठ बजे आमाबेड़ा थाने में अंतागढ़ के एसडीएम एस पैकरा व कांकेर के डीएसपी मौजूद थे। मृतिका के बेटे मुकेश नरेटी ने बताया की रात को उसे थाने में बुलाकर लोगों से माफी मांगने कहा गया, जब मुकेश ने इस बात के लिए मना किया की बिना गलती के मैं माफी किसलिए मांगू तो आमाबेड़ा थानेदार हरिशंकर ध्रुव ने मुझसे मार पीट की और दबाव बनाया की लोगों से माफी मांगी।

जबकि इस विषय में आमाबेड़ा थाना प्रभारी हरिशंकर ध्रुव से बात करने पर उन्होंने मुकेश द्वारा की गई शिकायत को एक तरफा खारिज कर दिया, जबकि इस विषय में मसीह समाज के लोगों सहित मुकेश ने कांकेर जाकर एसपी शलभ सिंहा को इस विषय में ज्ञापन सौंपा है।

अंततः ग्रामीणों के दबाव में आकर आज चैती बाई के शव को वापस खुदवा कर निकाला गया, और आमाबेड़ा में पोस्टमार्टम कर अंतागढ़ के मसीह कब्रिस्तान में भेजा जाएगा।

अब मसीह समाज इस विषय को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहा है की प्रशासन कैसे बिना किसी परिवार के मर्ज़ी के खिलाफ कोई अपने खुद के पट्टे की जमीन से कब्र खोदकर कहीं और दफनाने भेज सकता है। समाचार लिखे तक चैती बाई के शव को आमाबेड़ा में ही रोक कर रखा गया है, क्योंकि चैती बाई के परिवार के लोग कांकेर एसपी कार्यालय इस मामले की शिकायत करने गए हुए हैं, और आमाबेड़ा थाने में उन्हें बुलाया गया है उसके बाद ही अमाबेडा से अंतागढ़ के मसीह कब्रिस्तान में चैती बाई के शव को लाया जाएगा।

123 पुलिस कर्मियों के तबादले, SI, ASI समेत कई अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

123 पुलिस कर्मियों के तबादले, SI, ASI समेत कई अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

 दुर्ग। CG Transfer News : जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। एसपी अभिषेक पल्लब ने आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक 123 पुलिस कर्मी बदले गए हैं। आदेश में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, आरक्षक और प्रधान आरक्षक समेत 123 पुलिस कर्मियों के नाम है।

 

 

 

 

 

 

रिश्तेदार के यहां पत्नी शराब पीकर हुई टल्ली, विवाद हुआ तो पति ने दी दर्दनाक मौत, ये है पूरा मामला…

रिश्तेदार के यहां पत्नी शराब पीकर हुई टल्ली, विवाद हुआ तो पति ने दी दर्दनाक मौत, ये है पूरा मामला…

 बलौदाबाजार. जिले में बीती रात ग्राम डमरू मे पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद मे तैश में आकर पति ने अपनी पत्नी के सिर पर शील पत्थर से मारकर हत्या कर दी. वहीं घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

कोतवाली टीआई नरेश चौहान के अनुसार, पति-पत्नी रिश्तेदार के यहां छट्टी मनाने गए थे. इस दौरान पत्नी ने वहां पर शराब पी ली और नाचने लगी. जिस पर पति ने मना किया. वहीं दोनों के बीच घर आकर इसी बात पर विवाद हुआ. जिस पर पति ने शील पत्थर उसके सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी पति को हिरासत मे ले लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

CG Breaking : डिप्टी कलेक्टर को रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

CG Breaking : डिप्टी कलेक्टर को रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 गरियाबंद। गरियाबंद के जनपद पंचायत CEO डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

ACB रायपुर की टीम शुक्रवार को गरियाबंद जनपद पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां डिप्टी कलेक्टर को बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

ग्राम पंचायत चिखली, मालगांव और मजरकटा में 15वें वित्त से 4 बोरवेल खनन के लिए पहली किस्त 3 लाख निकलवाना था। इसके लिए 20 हजार रुपए की मांग करुण डहरिया ने की थी। कांग्रेस नेता शफीक खान से जनपद पंचायत सीईओ करुण डहरिया ने 30 अक्टूबर ये रकम मांगी थी।

4 नवंबर को कांग्रेस नेता शफीक खान ने पैसा देने की बात कही थी। शफीक खान ने ACB से इस बात की शिकायत की। जिसके बाद ACB ने उसे 20 हजार रुपए देकर जनपद पंचायत CEO करुण डहरिया के पास भेजा। जब शफीक ने अधिकारी को पैसा दिया, तो तुरंत एसीबी अधिकारी वहां पहुंचे और पैसे को जब्त कर करुण डहरिया को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यात्रीगण ध्यान दें… इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, इस तारीख तक नहीं मिलेगी राहत

यात्रीगण ध्यान दें… इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, इस तारीख तक नहीं मिलेगी राहत

 छत्तीसगढ़ में एक बार फिर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल एक बार फिर एक साथ 24 से ज्यादा ट्रेनों को रेलवे ने ​रद्द कर दिया है। सभी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की है।बताया कि दोहरीकरण के कार्य के लिए ट्रेनों को रद्द किया गया है। यह कार्य भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-गुना और मालखेड़ी-महादेवखेड़ी जंक्शन सेक्शन( सेक्स में दोहरीकरण का काम होगा। जिसके चलते 09 से 19 नवम्बर तक अलग – अलग दिनों में ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

मुख्यमंत्री बघेल 3 दिनों के लिए हिमाचल दौरे पर, नगरोटा, कांगड़ा में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री बघेल 3 दिनों के लिए हिमाचल दौरे पर, नगरोटा, कांगड़ा में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे दोनों ज्वाला देवी शक्तिपीठ में शक्तिस्वरूपा मां ज्वाला जी का आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद नगरोटा, कांगड़ा रैली को संबोधित करेंगी। सीएम बहुपक्ष बघेल चंडीगढ़ पहुंच चुके है। जहां रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह ज्वाला जी जाएंगे। सीएम आज से तीन दिन के हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे छह नवंबर को शाम -रात तक वापस लौटेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शेयर कीं तस्वीरें हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोलिंग पार्टियों की बर्फीले और दुर्गम रास्तों से होकर गुजरते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। ये पोलिंग पार्टियां 80 वर्ष आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घरों में पहुंच रही हैं ताकि वे पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकें।

राज्योत्सव में बालको के पैवेलियन ने जीता प्रथम पुरस्कार

राज्योत्सव में बालको के पैवेलियन ने जीता प्रथम पुरस्कार

 बालकोनगर। छत्तीसगढ़ राज्य के 22वें स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव-2022 में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पैवेलियन ने उत्कृष्ट साज-सज्जा और आकर्षक प्रस्तुति के लिए श्रेष्ठ पैवेलियन का प्रथम पुरस्कार जीता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन और कार्यक्रम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के हाथों बालको की कंपनी संवाद प्रमुख सुश्री मानसी चैहान और हेड कॉरपोरेट अफेयर्स आशीष शर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल तथा छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, आदिवासी और अनुसूचित जाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वाणिज्य और उद्योग, वाणिज्यिक कर (उत्पाद शुल्क) मंत्री कवासी लखमा, श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत सदस्यों सहित अनेक जन प्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारी मौजूद थे। राज्योत्सव रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित हुआ।

राज्योत्सव के दौरान मुख्यमंत्री  बघेल सहित अनेक जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने बालको के पैवेलियन का अवलोकन किया। पैवेलियन में मौजूद अधिकारियों ने आगंतुकों को बालको के अनेक सामुदायिक विकास कार्यों एवं एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रदर्शनी में आगंतुकों को वेदांता समूह की नंदघर परियोजना, नए राजधानी क्षेत्र के सेक्टर-36 में स्थापित बालको मेडिकल सेंटर, कोविड-19 के नियंत्रण में बालको के योगदान के अलावा शिक्षा उन्नयन, युवा स्वावलंबन, आधारभूत संरचना विकास संबंधी अनेक परियोजनाओं एवं एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी डिस्प्ले पैनलों एवं अनेक ब्रोशरों के जरिए दी गई। आगंतुकों ने बालको पैवेलियन की खूब सराहना की।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक  अभिजीत पति ने पुरस्कार मिलने पर बालको परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को राज्य और राष्ट्र की उत्तरोत्तर प्रगति में बालको के योगदान से अवगत कराया गया। अपनी स्थापना के साढ़े पांच दशकों में बालको ने चहमुंखी प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। बालको की उपलब्धियों का श्रेय बालको परिवार के प्रत्येक सदस्य को जाता है।

बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेते डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेते डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

 गरियाबंद : बोरवेल की बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. एसीबी ने गरियाबंद जनपद सीईओ (डिप्टी कलेक्टर) करून डहरिया को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है.

आज एसीबी की टीम कार्यालयीन समय में गरियाबंद पहुंची. बताया जा रहा है कि बोरवेल की बिल पास कराने के एवज में जनपद सीईओ डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया ने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पैसा लेते हुए उसे दबोच लिया है. कार्यवाही अभी जारी है.

हाईवा ने मार्केटिंग का काम करने वाले दो युवकों को रौंदा, दुर्घटना के बाद चालक फरार

हाईवा ने मार्केटिंग का काम करने वाले दो युवकों को रौंदा, दुर्घटना के बाद चालक फरार

 बिलासपुर : रतनपुर में गिट्टी से भरी एक तेज रफ्तार हाईवा ने मार्केटिंग का काम करने वाले बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया है। रतनपुर में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन कर मुरूम और गिट्टी का परिवहन किया जाता है। ये वाहन शहर के बीच से गुजरते हैं। आज सुबह केंदा की ओर से दो युवक इटवापाली, मस्तूरी के श्याम बघेल (25 वर्ष) अपने साथी साजा, बेमेतरा निवासी धनराज साहू के साथ बिलासपुर लौट रहे थे।

गांधीनगर के पास पीछे से गिट्टी भरे बेकाबू हाईवा ने पीछे से उनको टक्कर मारी। हाईवा के नीचे बाइक के साथ चालक श्याम बघेल भी दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पीछे बैठे धनराज हाईवा के टक्कर से उछलकर दूर जा गिरा। उसे कई जगह चोट आई है। रतनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे बाइक सवार का इलाज रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

बुजुर्गों, दिव्यांगजन और तृतीय लिंग समुदाय के लिए हेल्पलाईन एवं टोल फ्री नंबर शुरू, ऐसे ले सकते हैं सहायता

बुजुर्गों, दिव्यांगजन और तृतीय लिंग समुदाय के लिए हेल्पलाईन एवं टोल फ्री नंबर शुरू, ऐसे ले सकते हैं सहायता

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस से बुजुर्गों, दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के लिए हेल्पलाईन नम्बर 155326 और टोल फ्री नम्बर- 1800-233-8989 का संचालन शुरू कर दिया गया है। राज्य भर से बुजुर्ग, दिव्यांग और तृतीयलिंग समुदाय के व्यक्ति प्रतिदिन फोन कर इसका लाभ ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ऐसे वृद्धजन जो घर में अकेले हो और जिनकी संतानें प्रदेश के बाहर कार्यरत हैं, उनके लिए आपात स्थितियों में सहायता के लिए प्रदेश में कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए एक नवंबर, राज्य निर्माण दिवस से सियान हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले वृद्धजनों की समुचित देखभाल करना हमारा नैतिक दायित्व है। राज्य सरकार बुजुर्गों को हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाईन शुरू होने के दिन से ही प्रतिदिन 05 से 06 फोेन हेल्पलाईन नम्बर पर आ रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग पेंशन, विभागीय योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही तृतीय लिंग के व्यक्ति रोजगार और राज्य सरकार द्वारा उन्हें दिए जा रहे लाभों के बारे में पूछ रहे हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी जिलाधिकारियों को हेल्पलाईन और टोल फ्री नम्बर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग उसका लाभ ले सकें।

समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन और उभयलिंग व्यक्तियों के कल्याण और पुनर्वास के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। हेल्पलाईन और टोल फ्री नम्बर के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आपातकालीन सेवाएं, परामर्श, शिकायत, पेंशन भुगतान के निराकरण जैसी कई मदद ली जा सकती है। विभाग से संबंधित जानकारी के लिए जनसामान्य के द्वारा उपरोक्त हेल्पलाईन नम्बर और टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की दी शुभकामनाएं

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

बघेल( baghel) ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। इसे छत्तीसगढ़ में बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। हिन्दुओं में इसी दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है।  बघेल ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सभी के मंगल कार्य सफल हों।

Mahila Aayog : जिला शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध महिला आयोग में शिकायत

Mahila Aayog : जिला शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध महिला आयोग में शिकायत

 रायपुर। Mahila Aayog : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय मिल रही है। इसी तरह एक प्रकरण में आवेदिका ने जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के विरुद्ध अपने अप्राप्त वेतन के सम्बंध में शिकायत दर्ज की थी।

2 लाख 27 हजार का त्वरित भुगतान

आवेदिका ने बताया कि वह सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उनका वेतन वर्ष 2021 के नवम्बर माह से बिना किसी सूचना के रोक दिया है। बार-बार पूछे जाने पर कुछ नही बताते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा रुपयों की भी मांग करते है कि आपके विरुद्ध बहुत शिकायत हैं जिसके कारण मेरा वेतन को रोक दिया गया।

आवेदिका ने अपने आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब होने की शिकायत आयोग में की थी। आवेदिका द्वारा आयोग में शिकायत करने के 3 माह के अंदर ही (Mahila Aayog) आवेदिका के खाते में 2 लाख 27 हजार रुपये की राशि जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर ने तत्काल भुगतान कर दिया है।

हत्या की खुली चेतावनी, ग्रामीण ने छोड़ा गांव…देखें क्या लिखा

हत्या की खुली चेतावनी, ग्रामीण ने छोड़ा गांव…देखें क्या लिखा

 दंतेवाड़ा। जिले से नक्सलियों के डर के चलते एक ग्रामीण के गांव छोड़ने का मामला सामने आया है। यहां नक्सलियों की दहशत के चलते चिकपाल में एक ग्रामीण ने गांव ही छोड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने उसे खुलेआम (Fear of Naxalites) जान से मारने की धमकी दी है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।दरअसल दंतेवाड़ा के चिकपाल में नक्सलियों ने हूंगा नामक एक ग्रामीण को आने वाले जनवरी माह तक हत्या करने की खुली चेतावनी दी है। नकसलियों गांव के पेड़ों में पोस्टर टांग कर यह चेतावनी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक चिकपाल निवासी हूंगा की दुकान में देररात नक्सली आ धमके पहले उन्होंने दुकान में आगजनी की, फिर पास के ही ईमली पेड़ो में हूंगा की मौत का फरमान सुनाते हुए पोस्टर टांग दिया।

पेड़ों पर लगे पोस्टर में दरभा डिवीजन लिखा है। इसमें नक्सलियों ने लिखा है कि चिकपाल में हूंगा नामक आदमी जो कि मुखबिर का काम करता है। साथ ही उसके पास दूरबीन और एक राइफल होने की बात भी पर्चे में लिखी है। इतना ही नहीं, नक्सलियों द्वारा जारी पर्चे में हूंगा की गोली मारकर हत्या करने की भी बात (Fear of Naxalites) कही गई है।