CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
राज्यपाल से अटल बिहारी वाजपेयी विवि के कुलपति ने की मुलाकात

राज्यपाल से अटल बिहारी वाजपेयी विवि के कुलपति ने की मुलाकात

 रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से शनिवार को राजभवन में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति ए. डी. एन. वाजपेयी ने भेंट की। इस दौरान कुलपति डॉ. वाजपेयी ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।

 

हर पल खुश और प्रसन्न रहने की मूल विद्या है मैत्री भाव : आचार्य विशुद्ध सागर

हर पल खुश और प्रसन्न रहने की मूल विद्या है मैत्री भाव : आचार्य विशुद्ध सागर

 संयम उपकरण पिच्छी का परिवर्तन कार्यक्रम सानंद संपन्न

रायपुर। सन्मति नगर फाफाडीह में शनिवार को आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के पिच्छिका परिवर्तन का भव्य समारोह सानंद संपन्न हुआ। हजारों गुरुभक्तों ने इस शुभअवसर में मौजूद रहकर धर्मलाभ लिया। आचार्य ने अपनी मंगल देशना में कहा कि दूसरे को दुख की उत्पत्ति न हो,ऐसा परिणाम अपने चित्त में रखने का नाम मैत्री है। महाव्रतों और अणुव्रतों की साधना उसी के लिए संभव है,जिसके अंदर मैत्री भाव आ चुका है। चौबीसों घंटे खुश और प्रसन्न रहने की मूल विद्या मैत्री भाव है। जिससे आप चाहोगे, जिसको देना चाहोगे, जिससे लेना चाहोगे, विश्वास मानों मैत्री भाव समाप्त हो जाएगा। लेना-देना तो व्यापार है2 मित्रों,यह मैत्री भाव नहीं है। ज्ञानियों विश्वास मानो जो अपनी चिंता नहीं करते दुनिया उनकी चिंता करती है। पुण्य नहीं हो तो शांत जीवन जीना, पुण्य अपने आप टपकेगा,मित्रों शांति का जीवन जियो।

आचार्य ने कहा कि संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य आत्म शुद्धि,आत्म संवेदन,जगत के प्राणी मात्र के प्रति मैत्री भाव है। तीसरा नेत्र खुले न खुले, मैत्री भाव की आंख खुल जाए तो तीसरा नेत्र (कैवल्यज्ञान) खुल जाएगा। मैत्री भाव बहुत विराट है, मित्रता विराट नहीं है। जिसे आप मित्र कहते हो, वह तो स्वार्थ का होता है। हम आपकी प्रशंसा करेंगे,आप मेरी प्रशंसा करते रहना, हम आपकी इच्छाओं की पूर्ति करेंगे, आप मेरी इच्छाओं की पूर्ति करते रहना, यह मैत्री भाव नहीं है, यह संसार की मित्रता है।

आचार्य ने कहा की ये पिच्छिका परिवर्तन कोई रूढी नहीं है,यह तो विज्ञान है,ये भौतिक नहीं, वीतराग विज्ञान हैं। कोई जीव यह न सोचे कि अहिंसा की व्याख्या करने वाले संत पक्षी के पंखों को रखते हैं। ऐसा आपकी सोच हो सकती है लेकिन आपको देखना चाहिए कि कौन से पक्षी के पंख हैं। मित्रों ये जिस पक्षी के पंख हैं वह पक्षी मयूर है।

आचार्य ने कहा कि मित्रों आसोज-कार्तिक के माह में मयूर स्वयं अपनी चोंच से अपने पंखों को निकाल देता है, अन्य पक्षी ऐसा नहीं करते। मयूर अपनी चोंच से जब उनको खुजली होती है,वजन बढ़ जाता है तो पंख निकालते हैं। मैंने उज्जैन में स्वयं मयूर को पंख निकालते देखा है। जो पक्षी मनुष्य को देखकर भाग जाते हैं,लेकिन जब हम शुद्धि को जाते थे तो वहां मयूर हमारे प्रवेश करते ही नाचते थे। वे जानते थे ये मेरा क्या बिगाड़ लेंगे, ये तो हमारे ही पंखों को लेकर घूम रहे हैं। ज्ञानियों पशु-पक्षी भी साधु स्वभाव को एवं असाधु स्वभाव को समझते हैं।

आचार्य ने कहा कि मयूर के पंख के 5 गुण हैं। ये मृदु होता है, लघु होता है,सुकोमल होता है, नेत्र में भी चला जाए तो दर्द नहीं होता, ये पसीने और धूल को ग्रहण नहीं करता। मित्रों मयूर सामान्य पक्षियों के जैसे न जन्म लेता है और न देता है,ये आंख के आंसू से गर्भधारण करते हैं। संसार में ऐसा कोमल पंख किसी और पक्षी का नहीं है। जब ये वीतरागी श्रमण उठने,चलने में, धूप से छांव में निकलने पर,ये अहिंसा के पालक मयूर पंख से निर्मित पिच्छिका का  उपयोग करते हैं।

वैयावृत्ति कर संयमित जीवन जीने का प्रण लेने वालों को मिला आचार्य से संयम का उपकरण
मंच संचालक मुनि सुयश सागर ने कहा कि चारित्र मोहनी कर्म का नाश चारित्रवानों की सेवा करने से होता है। आहार दान,साधुओं की चर्या, वैयावृत्ति, सेवा करने से यह संभव है। आज धरती के देवताओं की पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम सानंद हुआ। वैयावृत्ति और सेवा में अग्रसर रहने वाले परम सौभाग्यसालियों को आचार्य एवं मुनिराजों की पिच्छी प्राप्त हुई। जिन्हें पिच्छीयां प्राप्त हुई है,वे सभी भाग्यशाली हैं। जो वर्ष पर्यंत एक इंद्रिय से लेकर पांच इंद्रिय जीवों की रक्षा के लिए प्रयोग करेंगे। जो इस पिच्छी को लेकर पूरे देश में कहीं भी भ्रमण करते हैं,वे नियम से भविष्य में भगवान बनते हैं। जिन्होंने पिच्छी भेंट की हैं,उन्हें दोहरा लाभ मिला है। एक तो आचार्य के करकमलों में पिच्छी भेंट कर पुण्य लाभ मिला है और दूसरा आचार्य के माध्यम से पिच्छी मुनि को मिली,इसका भी पुण्य लाभ प्राप्त किया। साथ ही पुरानी पिच्छी को आचार्य विशुद्ध ने वैयावृत्ति और सेवा करने वाले गुरु भक्तों को प्रदान की,इसका महापुण्य लाभ भी मिला। वास्तव में यह चातुर्मास फाफाडीह में नहीं बल्कि राजधानी में हुआ है। केवल रायपुर छत्तीसगढ़ में नहीं बल्कि भारत और पूरे विश्व में आचार्य ने चातुर्मास किया है। विदेशों से भी ऑनलाइन जुड़कर हजारों भक्तों ने रायपुर में सानंद संपन्न चातुर्मास का धर्मलाभ लिया है।

सौभाग्यशाली गुरु भक्तों को मिली आचार्य व मुनिराजों की पुरानी पिच्छी
सन्मति नगर फाफाडीह में शनिवार शाम आचार्य ससंघ का पिच्छी परिवर्तन समारोह भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने सम्यक दर्शन पिच्छी राजकुमार गंगवाल फाफाडीह, सम्यक ज्ञान पिच्छी दिनेश काला,रम्यक, प्राची,ज्योति काला जशपुर, रत्नत्रय पिच्छी मनीष नाहर को प्रदान की। इसी तरह आचार्य ने विशेष आशीर्वाद के रूप में गुरु भक्त परिवार महावीर बाकलीवाल,रीना-राकेश बाकलीवाल परिवार को सम्यक चारित्र पिच्छी प्रदान की। आचार्य की पिच्छी प्राप्त करने का परम सौभाग्य सुधीर-रितेश बाकलीवाल परिवार फाफाडीह को प्राप्त हुआ।
इसी तरह मुनि निर्विकल्प सागर की पिच्छी गुरु सेवक भक्त परिवार विमला देवी,अनिल बाकलीवाल रायपुर को प्राप्त हुआ। क्रमश: मुनि निसंग सागर की पिच्छी धर्मचंद-कांता देवी,आलोक, संगीता बाकलीवाल फाफाडीह,मुनि निर्मोह सागर की पिच्छी रवि- संध्या सेठी फाफाडीह रायपुर, मुनि निर्ग्रन्थ सागर की पिच्छी सुमित मीनल जैन पांड्या परिवार रायपुर,मुनि यत्न सागर की पिच्छी ममता जैन स्वर्गीय प्रकाशचंद जैन नवापारा राजिम, मुनि यतींद्र सागर की पिच्छी रजनी देवी सुभाष चंद्र गोधा रायपुर,मुनि यशोधर सागर की पिच्छी मनोज कुमार आकाश सेठी फाफाडीह, मुनि योग्य सागर की पिच्छी बंशीलाल पुष्पा जैन टैगोर नगर रायपुर, मुनि संयत सागर की पिच्छी मीठालाल लक्ष्मी जैन-हर्षिल- दीपिका-भावेश सुरभी जैन रायपुर, मुनि संजयंत सागर की पिच्छी रेखा दक्ष जैन बाकलीवाल चौबे कॉलोनी, मुनि सारस्वत सागर की पिच्छी अरविंद सुशीला पहाड़िया शंकर नगर रायपुर, मुनि संकल्प सागर की पिच्छी प्रकाश पाटनी रायपुर,मुनि साम्य सागर की पिच्छी विकास ब्राम्ही जैन मुंबई,मुनि सर्वार्थ सागर की पिच्छी मोनू सोनल गोधा रायपुर, मुनि प्रणुत सागर की पिच्छी नरेंद्र गुरु कृपा परिवार रायपुर,मुनि प्रणव सागर की पिच्छी राजेश रेना गोधा,मुनि निकेश संध्या गोधा फाफाडीह, मुनि प्रणीत सागर की पिच्छी प्रदीप जैन-मीना जैन विश्व परिवार रायपुर,मुनि प्रणेय सागर की पिच्छी मुकेश कुमार नगीना वैशाली नगर,मुनि आराध्य सागर की पिच्छी अरुणा महेंद्र कुमार जैन नवापारा राजिम, मुनि अनुत्तर सागर की पिच्छी अभिषेक कामाक्षी जैन डीडी नगर,मुनि आराध्य सागर की पिच्छी महेंद्र कुमार जैन राजिम एवं मुनि सुव्रत सागर की पिच्छी चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी,दर्शित पाटनी,कथा पाटनी परिवार को पाने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

6 नवंबर को आचार्य के ससंघ सानिध्य में तीन ब्रम्हचारी भैया की होगी भव्य जैनेश्वरी दिगंबर दीक्षा
विशुद्ध वर्षा योग समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी एवं महामंत्री राकेश बाकलीवाल ने बताया कि रायपुर के इतिहास में प्रथम बार 22 साधुओं के मध्य 3 बाल बह्मचारी भैया की दिगंबर दीक्षा होने जा रही है। जिनके दीक्षा प्रदाता आचार्य विशुद्ध सागर महाराज स्वयं अपने करकमलों से ब्रम्हाचारी सौरभ भैया( परतबाड़ा), ब्रम्हाचारी निखिल (छतरपुर) ब्रम्हाचारी विशाल (भिण्ड) को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान करेंगे। हजारों की तादाद में भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों के लोग,विभिन्न संप्रदायों के साधु-साध्वी उपस्थित होकर इस राग से वैराग्य की ओर अग्रसर होने वाले दीक्षार्थियों की दीक्षा के साक्षी बनेंगे। यह आयोजन 6 नवंबर को मध्यान्ह 1 बजे विशुद्ध देशना मंडप फाफाडीह गली नं.4 में संपन्न होगा।

दीक्षा महोत्सव में आने वाले गुरु भक्तों  के लिए पार्किंग व्यवस्था तय
6 नवंबर को होने वाले तीन ब्रह्मचारी भैयाजी की जैनेश्वरी दीक्षा समारोह में शामिल होने वाले गुरु भक्तों की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था तय की गई है। पार्किंग स्थल दो पहिया,तीन पहिया, चार पहिया और बस की मैन रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाजू अमित इलेट्रानिक्स के आगे एवं गली नंबर 4  गावरी परिसर, ओम कॉम्प्लेक्स, प्राणनाथ हॉस्पिटल , लालगंगा मिडास कॉम्प्लेक्स , टिंबर मार्केट एरिया इत्यादि में रखी गई है।

पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेगी नारी शक्ति की हुंकार : बृजमोहन

पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेगी नारी शक्ति की हुंकार : बृजमोहन

 महतारी हुंकार रैली को लेकर महिला मोर्चा की बैठक में शामिल हुए विधायक अग्रवाल

रायपुर। कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, बढ़ती महिला दुष्कर्म, हत्या, लूट व शराबबंदी ना होने के विरोध में 11 नवंबर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी संबंध में शनिवार को एकात्म परिसर में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा के सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। इस बैठक के दौरान दक्षिण विधानसभा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सभी ने रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर में होने वाली 'महतारी हुंकार रैली' को लेकर सभी को सशक्त रूप से संयुक्त बैठकें करनी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले और दूसरों को भी इस रैली में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि इस प्रदेश की निकम्मी, निर्लज्ज, बहरी सरकार को सत्ता से उखाड़ के फेंका जा सके। महतारी हुंकार रैली से सत्ता में बैठे हुए गूंगे बहरे लोगों की कुर्सी हिलने वाली है। इसलिए हमें अपना पूरा जोर लगाना है।

इस दौरान विधायक अग्रवाल ने मंडल अध्यक्षों व क्षेत्र के पार्षदों व मंडल के पदाधिकारियों को विशेष रूप से अधिक से अधिक संख्या में 'महतारी हुंकार रैली' में भाग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि 11 नवंबर को होने वाली इस रैली में हम अपनी पूरी ताकत झोंकने वाले हैं, इसके लिए आप सभी तैयार हो जाइए। हम तन-मन-धन से एवं परिश्रम की पराकाष्ठा पार कर इस रैली को सफल बनाएं एवं सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को पूरा कर इसे सशक्त रूप दें, क्योंकि नारी शक्ति के हुंकार की गूंज पूरे छत्तीसगढ़ में जाने वाली है।
 
बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि आने वाला समय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है, इस रैली का भव्य रूप पूरे प्रदेश को हमारे साथ जोड़ेगा, उन महिलाओं को विशेष रूप से जोड़ेगा जो अपना विरोध जताना तो चाहती है, पर शासन-प्रशासन के डर से चुप्पी साधे हुए है। इस बैठक के दौरान नीलम चौबे, सीमा साहू, सरिता शर्मा, सरिता खरे, पायल,  अनुराग अग्रवाल, जयंती पटेल, सालिक ठाकुर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

भैंस ने दो मुंह और 6 पैर वाले बछड़े को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़, लोग चढ़ा रहे नारियल और पैसा

भैंस ने दो मुंह और 6 पैर वाले बछड़े को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़, लोग चढ़ा रहे नारियल और पैसा

 भाटापारा: Buffalo gives birth to calf with 2 faces and 6 legs कहते हैं न कुदरत का ​करिश्मा ही अलग होता है। कुदरत के करिश्मों के सामने साइंस भी छोटा पड़ता है। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ जाती है, जिसे सांइस भी साबित नहीं कर पाती। ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के भाटापारा से सामने आई है, जहां भैंस ने ऐसे बछड़े को जन्म दिया है जो चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि इस बछड़े को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

 

Buffalo gives birth to calf with 2 faces and 6 legs मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोपर में भैंस ने जिस बछड़े को जन्म दिया है उसके 2 सिर व 6 पैर हैं। गांव में जैसे ही इस अजीबोगरीब बछड़े के पैदा होने की खबर लगी, ग्रामीण देखने के लिए उमड़ पड़े हैं। वहीं, ग्रामीण बछड़े पर नारियल और पैसे भी चढ़ा रहे हैं। हालांकि जन्म के कुछ देर बाद ही बछड़े ने प्राण त्याग दिए।

बता दें कि आज से कुछ साल पहले हरियाणा में भी ऐसी घटना हुई थी। हरियाणा के नारनौल में पांच मुंह वाले बछड़े का जन्म हुआ था। सबसे हैरत की बात ये थी कि ये बछड़ा जब दूध पीता है तो उसके पांचों मुंह खुल जाते थे।

 
बीजापुर जिले में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर जिले में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 बीजापुर, पांच नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत पामेड़ एरिया कमेटी अंतर्गत सप्लाई टीम के सदस्य माड़वी पोज्जा (23) और मिलिशिया कंपनी सदस्य माड़वी महेश उर्फ बुडू (22) ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, भेदभावपूर्ण व्यवहार और उपेक्षा से तंग आकर आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माड़वी पोज्जा वर्ष 2011 में तथा माड़वी महेश उर्फ बुडू वर्ष 2015 में बाल संघम के रूप में संगठन में भर्ती हुए थे।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला और कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को उत्साहवर्धन के लिए 10-10 हजार रूपए नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है।

सावित्री मंडावी होगी भानुप्रतापपुर से कांग्रेस प्रत्याशी...शिक्षक पद से दिया इस्तीफा

सावित्री मंडावी होगी भानुप्रतापपुर से कांग्रेस प्रत्याशी...शिक्षक पद से दिया इस्तीफा

 रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर से  कांग्रेस की प्रत्याशी हो सकती है। सावित्री मंडावी दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी हैं।

इसे लेकर उन्होंने शिक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि 10 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएगा। भानुप्रतापपुर उपचुनाव  के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

 
बंद बोरे में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस

बंद बोरे में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस

 रायगढ़।  जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से, एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां के चिरईपानी ग्राम के पास सुनसान क्षेत्र में, बोरे में बंद एक व्यक्ति की लाश मिली है। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने लाश को देखा, और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पूंजीपथरा पहुंची पुलिस है।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतक का नाम, सुजीत कुमार मिश्रा है। मृतक के चेहरे पर चोट के घाव है। घटना की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।फिलहाल पूंजीपथरा पुलिस मौके पर मौजूद है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पंचनामा की कार्रवाई जारी है। इस बारे में एडिसनल एसपी संजय महादेवा ने बताया कि पूंजीपथरा थाना अंतर्गत चिरईपानी में बोरे में बंद एक लाश मिली है। पूंजीपथरा थाने द्वारा मर्ग कायम किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जायगा, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

आदमी जीवन में अपने रंग से नहीं ढंग से महान होता है : ललितप्रभ सागर

आदमी जीवन में अपने रंग से नहीं ढंग से महान होता है : ललितप्रभ सागर

 रायपुर । पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस काॅलेज परिसर में पांच दिवसीय विशेष प्रवचनमाला के चतुर्थ दिवस शनिवार को ललितप्रभ सागर महाराज ने कैसा बनाएं स्वभाव कि दूसरों पर पड़े प्रभाव विषय पर कहा कि किसी भी इंसान की जिंदगी में अगर सबसे मुश्किल काम होता है तो वह है अपने आपको सुधारना। क्योंकि हम सुधारने की कार्रवाई की शुरूआत अपने-आपसे नहीं दूसरों से करते हैं। आओ हम आज से शुरूआत करते हैं दूसरों को सुधारने की नहीं अपने आपको सुधारने की। स्वयं को सुधारने का कार्य करने वाले दुनिया में और कोई नहीं वह आप खुद हैं। कुछ लोग हमारे जिंदगी में ऐसे होते हैं जो अपने अच्छे नेचर के कारण हमारे दिल में उतर जाते हैं और कुछ लोग अपने गलत स्वभाव के कारण दिल से उतर जाते हैं।

संतप्रवर ने आगे कहा कि आज दुनिया में जो महापुरूष पूजे जा रहे हैं तो वे अपने अच्छे चरित्र से की वजह से पूजे जा रहे हैं। वे इसीलिए नहीं पूजे जाते कि उनका चेहरा सुंदर था, वे इसीलिए पूजे जाते हैं कि उनका चरित्र, स्वभाव, व्यवहार सुंदर था। उनका जीवन आदर्शमय था। इसीलिए अगर आप अमीर हैं अच्छी बात है और अगर नहीं हैं तो कोई दिक्कत नहीं। किसी भी व्यक्ति को महान जीवन का मालिक बनने के लिए अमीर होना जरूरी नहीं है, चरित्र से अच्छा होना जरूरी है। महान होने के लिए न अमीर होना जरूरी है और न चेहरे से सुंदर होना जरूरी है, जरूरी है आदमी का चरित्र सुंदर हो। अच्छे स्वभाव का व्यक्ति तब तक पूजा जाता है, जब तक दुनिया है। आदमी जीवन में अपने रंग से नहीं अपने ढंग से महान होता है।    

जिंदगी में सदा मुस्कुराते रहो, फासले कम करो दिल मिलाते चलो... इस प्रेरक भाव गीत से धर्मसभा की शुरूआत करते हुए उन्होंने कहा कि सजाना है तो अपने शरीर को मत सजाओ, जिसको एक दिन मिट्टी में मिल जाना है, सजाना है तो अपनी आत्मा को सजाओ जिसको एक दिन परमात्मा के पास जाना है। जैसा होगा स्वभाव, वैसा ही पड़ेगा दूसरों पर प्रभाव। स्वर्ग उनके लिए है जो अपने गुस्से को अपने काबू में रखते हैं और स्वर्ग उनके लिए है जो दूसरों की गलतियों को माफ करते हैं। भगवान भी उन्हीं से प्यार करते हैं जो दूसरों के प्रति दयालु और करूणाशील होते हैं। गुस्सा वो दियासलाई है जो जलती तो है दूसरों को जलाने के लिए मगर खुद भी जल जाती है। अपने-आपको झिंझोड़ना होगा, लगाम लगानी पड़ेगी, क्या इसी तरह नर्क की जिंदगी काटते रहेंगे। जो अपने जीवन में होनी वाली घटनाओं से सबक लेकर नहीं सुधरता उसे भगवान भी नहीं सुधार सकते। आदमी स्वयं के स्वभाव को सुधारना नहीं चाहता, यही वह कारण है कि आज आदमी अपने-आपको मानसिक अशांत तनाव से भरा महसूस करता है। जैसा हमारा नेचर होगा वैसा ही हमारा फ्यूचर भी होता है।    

धर्मसभा के पूर्वार्ध में डाॅ. मुनि शांतिप्रिय सागर ने कहा कि इस दुनिया में सारे काम सरल हैं पर अपने आपको सरल बनाना यह सबसे कठिन काम है। परमात्मा के सामिप्य में वही प्रवेश करता है जो अपने आपको सरल बना लेता है। श्रीभगवान ने कहा है कि हमारे चार शत्रु हुआ करते हैं- क्रोध, मान, माया और लोभ। जिनकी वजह से हमारे जीवन में दुख और अशांति का जन्म होता है। इसी तरह हमारे जीवन में चार मित्र होते हैं, जिनकी वजह से हमारे जीवन में शांति और आनंद का उदय होता है। वे मित्र हैं- क्षमा, सरलता, नम्रता और संतोष। जीवन में सरलता लाना चाहते हैं तो छल-कपट, माया-प्रपंच को अपने जीवन से हटाना होगा। जो व्यक्ति बालक की तरह सरल होता है वही परमात्मा की साम्राज्य में प्रवेश कर सकता है।

धर्मसभा का शुभारंभ तीर्थंकर परमात्मा के छायाचित्र के समक्ष श्रीमती सुशीला देवी, राजेश-साधना मूणत परिवार, सच्चिदानंद उपासने, श्रीमती किरण संचेती, श्रीमती उर्मिला जैन-चेन्नई, ओंकार बैस, वीके प्रधान-नागपुर, प्रकाशचंद चोपड़ा, अशोक पटवा, अनिल-नमिता पारख, पुखराज मुणोत, सुरेश डहरिया, ज्ञानपुष्प के लाभार्थी अशोक पगारिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। सभा का संचालन दिव्य चातुर्मास समिति के महासचिव पारस पारख ने किया। श्रीसमृद्धि महिला मंडल द्वारा मधुर भक्तिगीत की प्रस्तुति दी गई।  

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल, देखिए सूची

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल, देखिए सूची

 बलौदाबाजार. पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। इस तबादला सूची में 19 लोगों का नाम शामिल है। जिनमें कई अधिकारी और कर्मचारी भी है। जिसका आदेश बलौदाबाजार एसएसपी दीपक झा ने जारी किया है.

छत्तीसगढ़ में इस तारीख के बाद कंपकंपा सकती है ठंड, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ में इस तारीख के बाद कंपकंपा सकती है ठंड, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। सुबह हल्की ठण्ड के बाद दोपहर गर्मी और शाम से ठंडी हवाएं चलनी शुरु हो जाती हैं, फिलहाल मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है।

बस्तर संभाग के दक्षिणी छोर सहित रायपुर के आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश की संभावना के बाद आज भी यहां के साथ राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड ने रफ्तार पकड़ी है, जिसके बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों की माने से नवंबर के दूसरे हफ्ते में बादल हटते ही प्रदेश में कड़ाकी की ठंड शुरू हो जाएगी। 

राज्य में बढ़ेगी ठिठुरन

मौसन विभाग के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस साल छत्तीसगढ़ में ज्यादा ठंड बढ़ेगी। जिस कारण से लोगों को ठिठुरन का एहसास होगा। सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। कई जिलों में रात और दिन के तापमान में गिरावट हो रही है जिससे राज्य में ठंड का एहसास होने लगा है।

BJP’s Allegation : छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य भ्रष्टाचार की भेट

BJP’s Allegation : छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य भ्रष्टाचार की भेट

  रायपुर। आज प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा- छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के मूल्यांकित राशि 139 करोड़ से डबल राशि 278 करोड़ प्रदाय पर पुनः सवाल उठाते हुए कहा छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने अधिग्रहण विधेयक मैं सदन को गलत जानकारी दी ,की चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज चालू स्थिति में है जबकि मेडिकल काउंसलिंग ने 2017 में ही इस कॉलेज को अमान्य कर दिया था तब से अधिग्रहण करने तक अमान्य है।

छत्तीसगढ़ सरकार अधिग्रहण पश्चात निर्धारित (BJP’s Allegation) समय पर कॉलेज का निरीक्षण नहीं करा पाई जिसके कारण इस वर्ष भी चंदूलाल मेडिकल कॉलेज को मान्यता नहीं मिल सकी। इस वर्ष भी कॉलेज पढ़ाई के लिए मान्य नहीं है, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कालेज के अधिग्रहण को लेकर प्रचारित करते रहे कि कालेज को पढ़ाई के लिए अनुमति मिल गया है भेंट मुलाकात में अपनी पीठ थपथपाते रहे वास्तविकता यह है 4 वर्षों से यह कालेज 0 ईयर घोषित है. और आज भी 0 ईयर घोषित हो गया है।

मुख्यमंत्री ने करीबी कॉलेज के संचालकों को अनुचित लाभ देने के लिए जल्दबाजी में अधिग्रहण कर लिया। ज्ञात रहे संचालकों ने नियम विपरीत शासकीय भूमि को बंधक रखकर लगभग 150 करोड से भी ज्यादा राशि का लोन ले लिया था उक्त ऋण प्रकरण मैं एनसीएलटी ने कार्यवाही करते हुए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के सारे संपत्ति कुर्क करने के आदेश दे दिए हैं सरकार ने ऋण की जानकारी बावजूद बिना बैंक ऋण अदा किए कॉलेज का अधिग्रहण कर लिया।मूल्यांकनकर्त्ता अधिकारियों ने इस पर निजी ऋण होने का उल्लेख भी किया था तथा प्रबंधन की देनदारियों 245 करोड़ मूल्यांकन थे सारी जानकारी एमसीआई से भी छुपाई गई शायद संचालकों एवं सरकार में गुप्त करार हो बहरहाल छत्तीसगढ़ को बड़ा नुकसान हो गया देश में केंद्र परिवर्तित मेडिकल कॉलेज योजना नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संचालित है जिसमें राज्य को मात्र 25% राज्यांश देना है परंतु इनके प्रमुख शर्त यह है जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं है उन्हें प्राथमिकता दी जानी है राज्य के साथ दुर्ग जिले को बड़ा नुकसान हुआ है।

वार्ता में कहा गया मेडिकल कालेज (BJP’s Allegation) की कुर्की के लिए बैंक ने रेट 141 करोड़ रखा था तथा रूंगटा प्रबंधन ने इसे लगभग 165 करोड़ में खरीदने का अनुबंध किया जिसमे लगभग 70 करोड़ का भुगतान भी हो चुका था तो इसे 278 करोड़ के खरीदा जाना निश्चित ही बड़ा भ्रष्टाचार है। प्रेस वार्ता में भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, दीपक म्हस्के मौजूद रहे।

नक्सलियों ने सरपंच के पति को गला रेता...गांव में फेंका शव

नक्सलियों ने सरपंच के पति को गला रेता...गांव में फेंका शव

 दंतेवाड़ा/ दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक महिला सरपंच के पति की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव गांव में ही फेंक कर भाग गए। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की मलांगेर एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या नक्सलियों ने ही की है। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, मलंगेर एरिया कमेटी के पांच (Dantewada) से छह हथियारबंद नक्सली शुक्रवार देर रात रेवाली गांव में पहुंचे थे। वहां की महिला सरपंच के पति भीमा बारसे को घर से उठाकर जंगल की ओर ले गए। फिर भीमा की हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव में ही फेंक दिया। अगले दिन सुबह गांव में जब लोगों ने शव देखा तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। 

 ऐसे हुई चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में सौदेबाज़ी

ऐसे हुई चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में सौदेबाज़ी

 रायपुर / बीजेपी ने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के मूल्यांकित राशि में गंभीर भ्रष्टाचार बरतने और राज्य के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के मूल्यांकित राशि 139 करोड़ से डबल राशि 278 करोड़ देने पर पुनः सवाल उठाते हुए देवलाल ठाकुर ने कहा दोगुने दाम में कालेज अधिग्रहित करने के बावजूद आज तक मेडिकल कॉलेज चालू क्यों नहीं किया गया है?

आज प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में कहा छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने धिग्रहण विधेयक मैं सदन को गलत जानकारी दी, की चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज चालू स्थिति में है जबकि मेडिकल काउंसलिंग ने 2017 में ही इस कॉलेज को अमान्य कर दिया था तब से अधिग्रहण करने तक अमान्य है। छत्तीसगढ़ सरकार अधिग्रहण पश्चात निर्धारित समय पर कॉलेज का निरीक्षण नहीं करा पाई जिसके कारण इस वर्ष भी चंदूलाल मेडिकल कॉलेज को मान्यता नहीं मिल सकी।

इस वर्ष भी कॉलेज पढ़ाई के लिए मान्य नहीं है जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कालेज के अधिग्रहण को लेकर प्रचारित करते रहे कि कालेज को पढ़ाई के लिए अनुमति मिल गया है भेंट मुलाकात में अपनी पीठ थपथपाते रहे वास्तविकता यह है 4 वर्षों से यह कालेज 0 ईयर घोषित है और आज भी 0 ईयर घोषित हो गया है। मुख्यमंत्री ने करीबी कॉलेज के संचालकों को अनुचित लाभ देने के लिए जल्दबाजी में अधिग्रहण कर लिया।

ज्ञात रहे संचालकों ने नियम विपरीत शासकीय भूमि को बंधक रखकर लगभग 150 करोड से भी ज्यादा राशि का लोन ले लिया था उक्त ऋण प्रकरण मैं एनसीएलटी ने कार्यवाही करते हुए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के सारे संपत्ति कुर्क करने के आदेश दे दिए हैं सरकार ने ऋण की जानकारी बावजूद बिना बैंक ऋण अदा किए कॉलेज का अधिग्रहण कर लिया।

मूल्यांकनकर्त्ता अधिकारियों ने इस पर निजी ऋण होने का उल्लेख भी किया था तथा प्रबंधन की देनदारियों 245 करोड़ मूल्यांकन थे सारी जानकारी एमसीआई से भी छुपाई गई शायद संचालकों एवं सरकार में गुप्त करार हो बहरहाल छत्तीसगढ़ को बड़ा नुकसान हो गया देश में केंद्र परिवर्तित मेडिकल कॉलेज योजना नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संचालित है जिसमें राज्य को मात्र 25% राज्यांश देना है परंतु इनके प्रमुख शर्त यह है जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं है उन्हें प्राथमिकता दी जानी है राज्य के साथ दुर्ग जिले को बड़ा नुकसान हुआ है।

वार्ता में कहा गया मेडिकल कालेज की कुर्की के लिए बैंक ने रेट 141 करोड़ रखा था तथा रूंगटा प्रबंधन ने इसे लगभग 165 करोड़ में खरीदने का अनुबंध किया जिसमे लगभग 70 करोड़ का भुगतान भी हो चुका था तो इसे 278 करोड़ के खरीदा जाना निश्चित ही बड़ा भ्रष्टाचार है। प्रेस वार्ता में भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, दीपक म्हस्के मौजूद रहे।

lunar eclipse 2022 : 8 नवंबर को लगेगा साल 2022 का आखरी चंद्र ग्रहण, भूलकर भी सूतक काल में ना करें ये काम

lunar eclipse 2022 : 8 नवंबर को लगेगा साल 2022 का आखरी चंद्र ग्रहण, भूलकर भी सूतक काल में ना करें ये काम

 रायपुर। lunar eclipse 2022 : 8 नवंबर दिन मंगलवार को चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाला है. यह साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण है. यह चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में आंशिक तौर पर दिखाई देगा, जबकि पूर्वी हिस्सों में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकेगा.

lunar eclipse 2022 : स्थान और काल के आधार पर चंद्र ग्रहण के प्रारंभ समय में अंतर हो सकता है, लेकिन समापन हर जगह एक ही समय पर होगा. तिरूपति के ज्योतिषाचार्य डॉ कृष्ण कृमार भार्गव कहते हैं कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण समय से 09 घंटे पहले ही प्रारंभ हो जाता है. जिस स्थान पर ग्रहण प्रारंभ का जो समय होगा, उससे 09 पूर्व से सूतक काल की गणना करनी चाहिए.

चंद्र ग्रहण 2022 समय
lunar eclipse 2022 : दिल्ली में 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण का समय शाम 05 बजकर 32 मिनट पर है. इस समय से चंद्र ग्रहध प्रारंभ होगा और इसका समापन शाम 06 बजकर 18 मिनट पर होगा. ग्रहण के प्रारंभ से लेकर मोक्ष तक का समय ग्रहण काल कहलाता है.

चंद्र ग्रहण 2022 सूतक काल का समय
lunar eclipse 2022 : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले शुरू होगा. ऐसे में 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 09 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा. स्थान के आधार पर सूतक काल के प्रारंभ समय में अंतर संभव है.

lunar eclipse 2022 : यह ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा को लग रहा है. कार्तिक पूर्णिमा 07 नवंबर को शाम 04:15 बजे से शुरू होकर 08 नवंबर को शाम 04:31 बजे तक है.

सूतक काल में क्या न करें

1. सूतक काल के समय में सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं करते हैं. ये वर्जित होते हैं. इनको करने से शुभ फल प्राप्त नहीं होते हैं.

2. इस समय में पूजा पाठ और धार्मिक कार्य बंद होते हैं. सूतक काल में मंदिरों के कपाट भी बंद कर देते हैं.

3. सूतक काल में खाना नहीं खाना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि इस समय का भोजन दूषित हो जाता है.

4. इस समय में सोना भी वर्जित होता है. लेकिन रोगी, बालक और वृद्ध व्यक्तियों को इससे छूट प्राप्त है.

5. ग्रहण काल और सूतक काल के समय में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर जाने की मनाही होती है और उन्हें नुकीली वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए.

भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 5 दिसंबर को होगी वोटिंग

भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 5 दिसंबर को होगी वोटिंग

 रायपुर। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट समेत देश के 5 राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने बताया कि ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट और यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहनी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर (एसटी आरक्षित) और यूपी की रामपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है. इसके अलावा चुनाव आयोग ने यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी है. इन सीटों के लिए 10 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवारों के नोमिनेशन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 18 नवंबर को की जाएगी जबकि कैंडिडेट अपना नामाकंन 21 नवंबर तक वापस ले सकेंगे

मुख्यमंत्री बघेल आज हिमाचल प्रदेश में, चुनाव प्रचार के दौरान, घोषणा पत्र करेंगे जारी

मुख्यमंत्री बघेल आज हिमाचल प्रदेश में, चुनाव प्रचार के दौरान, घोषणा पत्र करेंगे जारी

 रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है और लगातार कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल आज शिमला( shimla) में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगे।

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। कांग्रेस अपने प्रचार-प्रसार में इस बार कोई कमी नहीं रखना चाहती। कांग्रेस( congress) ने हिमाचल चुनाव के लिए कई बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। सीएम भूपेश बघेल को भी हिमाचल चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

कांग्रेस विधायक ने मंच में किया अपशब्दों का इस्तेमाल...देखें VIDEO

कांग्रेस विधायक ने मंच में किया अपशब्दों का इस्तेमाल...देखें VIDEO

 बलौदाबाजार। कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव शकुंतला साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक कार्यकर्म के मंच में मौजूद लोगों के प्रति अपशद्बों का इस्तेमाल कर रही हैं। बता दें कि शकुंतला साहू बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा से विधायक हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला पलारी के ग्राम दतान में गुरुवार रात को आयोजित मातर उत्सव का है। जहां कार्यक्रम में मौजूद विधायक और संसदीय सचिव शकुंतला साहू मुख्यमंत्री भूपेश द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दे रहीं थी। इसी दौरान कुछ लोग हंगामा करने लगे। इससे नाराज विधायक शकुंतला साहू ने कहा कि इतने सालों तक कांग्रेस और भाजपा में परदेशी लोग आकर विधायक रहे, तब तो विरोध नहीं किया। परदेशियों की तलवे चाटते रहे। इसके बाद उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, शकुंतला साहू ने अपने उद्बोधन के अंत में अपनी गलती का अहसास करते हुए बहन-बेटी समझकर माफी देने की भी बात कही।

 

मंच में विधायक शकुंतला साहू के अपशब्द का उपयोग करने का तह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और विधायक के इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई...घोर लापरवाही के चलते दो प्रिंसिपल तत्काल प्रभाव से निलंबित

स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई...घोर लापरवाही के चलते दो प्रिंसिपल तत्काल प्रभाव से निलंबित

 बलौदाबाजार। स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रचार्यों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल, बिना परीक्षा आवेदन पत्र भरे 4 छात्र-छात्राओं को पूरक परीक्षा में शामिल करने के मामले को संज्ञान लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्रचार्यों को निलंबित कर दिया गया है। जिनमे राम कुमार ध्रुव प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिमगा व यूडी गेड़रे प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सिमगा है। इन दोनों को संभागीय संयुक्त शिक्षा कार्यालय रायपुर में निलंबन अवधि अटैच किया गया है।

देखिये आदेश-

इंडोनेशिया और मलेशिया का पॉम अब छत्तीसगढ़ में, बढ़ेगी किसानों की आय

इंडोनेशिया और मलेशिया का पॉम अब छत्तीसगढ़ में, बढ़ेगी किसानों की आय

 इंडोनेशिया और मलेशिया में पॉम की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इससे प्राप्त होने वाला पॉम ऑयल खाद्य तेलों के रूप में इस्तेमाल किया जाता हैं। छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति और जलवायु पाम की खेती के लिए उपयुक्त है। राज्य में इसकी खेती( farming) की विपुल संभावनाओं को देखते हुए इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पॉम ऑयल के खाद्य तेलों के अलावा यह कास्मेटिक उत्पाद बनाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। अभी तक हमारे देश में पॉम ऑयल विदेशों से आयात किया जा रहा है।

राज्य में पॉम ऑयल की खेती 7187 हेक्टेयर

छत्तीसगढ़ की जलवायु इसकी खेती के लिए अनुकूल होने के कारण महासमुंद, बालोद, कोरबा, कांकेर क्षेत्रों में इसकी खेती की जा रही है। राज्य में पॉम ऑयल की खेती 7187 हेक्टेयर में की जा रही है और इसका रकबा लगातार बढ़ते जा रहा हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 467.65 मिटरिक टन पॉम ऑयल का उत्पादन हो रहा है। इसमें और वृद्धि की संभावना है।

एक वर्ष में 15 से 30 टन प्रति हेक्टेयर उत्पादन

गौरतलब है कि ऑयल पॉम की पौधे का जीवन काल 30 वर्ष होता इसका उत्पादन रोपण के तीन वर्ष के बाद शुरू होता है जो एक वर्ष में 15 से 30 टन प्रति हेक्टेयर उत्पादन होता है। साथ ही 4 से 6 टन ऑयल का उत्पादन प्रति वर्ष होगी। इससे किसान को औसतन डेढ़ से ढाई लाख रूपये आय होगी।

पूर्व गृहमंत्री के बेटे का शराब के नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा, यात्रियों से की गाली गलौज

पूर्व गृहमंत्री के बेटे का शराब के नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा, यात्रियों से की गाली गलौज

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में पूर्व गृहमंत्री व विधायक ननकीराम के बेटे संदीप कंवर ने शुक्रवार ( friday)को जमकर हंगामा किया। जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर ने शराब के नशे में  बस स्टैंड में यात्रियों से सरे आम गाली गलौज करते रहे।

बताया जा है कि शहर के ट्रांसपोर्ट नगर नया बस स्टैंड में शुक्रवार की देर शाम संदीप कंवर के वाहन को किसी बस ने टक्कर मार दी। इस दौरान संदीप कंवर नशे में थे जो बस स्टैंड से गुजरने वाली हर बस के सामने बैठकर हंगामेबाजी करते रहे। हालांकि बाद में लोगों की समझा इसके बाद वह वहां से चले गए।

UGC NET रिजल्ट आज होगा जारी, यहां देखें अनुमानित कटऑफ

UGC NET रिजल्ट आज होगा जारी, यहां देखें अनुमानित कटऑफ

 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, UGC NET 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की ख़बर है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA की ओर से यूजीसी नेट 2022 परीक्षा का रिज़ल्ट( result) आज यानी 5 नवम्बर को जारी किया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई से 14 अक्टूबर 2022 तक चार चरणों में कराया गया था. जिसके बाद परीक्षा की प्रोविजनल आंसर( answer) की भी जारी कर दी गई थी. वहीं आंसर की पर दर्ज आपत्तियों पर अध्ययन के बाद अंतिम आंसर की भी जारी की जा चुकी है।

आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विज़िट करें

रिज़ल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन क्रमांक एवं डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा. इसके अलावा रिज़ल्ट संबंधित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विज़िट करें।

परिवहन विभाग के स्टॉल में 500 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

परिवहन विभाग के स्टॉल में 500 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

 ऑनस्पाट मिल रही सुविधाओं से लोगों में काफी उत्साह

रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव के दौरान परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में ऑनस्पाट मिल रही सुविधा का लाभ लेने के लिए युवा काफी उत्साह दिखा रहे हैं। यहां 1 से 3 नवंबर तक तीन दिन में ही 500 युवाओं को ऑनस्पाट लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। इनमें एक नवंबर को 103, दो नवंबर को 178 तथा तीन नवंबर को 219 प्रदत्त लाइसेंस शामिल है। स्टॉल में लर्निंग लाइसेंस प्रदान करने की सुविधा की प्रक्रिया 6 नवंबर तक जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में परिवहन संबंधी सेवाओं को विभाग द्वारा दिनों-दिन आसान बनाया जा रहा है। इस तारतम्य में परिवहन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण सुविधा ‘‘तुहंर सरकार तुहंर द्वार’’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत अब तक लोगों को घर बैठे ही लगभग 14 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण पत्र तथा ड्राइविंग लाइसेंस मिल चुका है। इनमें 9 लाख 27 हजार स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण पत्र तथा 4 लाख 56 हजार ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।

‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है। आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल आईडी cgparivahandispatch@gmail.com पर भी अपनी मेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसी तरह छत्तीसगढ़ में परिवहन संबंधी सेवाओं को आसान औैर घर के निकट उपलब्ध कराने के लिए तेजी से परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश में अब तक 235 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना कर चुकी है। इस सुविधा के बाद परिवहन संबंधी सुविधाओं के लिए लोगों को अनाधिकृत एजेंटो के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, वहीं परिवहन संबंधी सुविधाएं घर के पास ही उपलब्ध हो जाएगी। राज्य में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 1000 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना से करीब 5 हजार युवाओं के रोजगार के सृजन की संभावना है।

परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में प्रदर्शनी के माध्यम से अति सुरक्षा रजिस्ट्रीकरण प्लेट, एक मुश्त निपटान योजना, यात्री वाहनों में महिलाओं की सुरक्षा हेतु पैनिक बटन की सुविधा, यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधी सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी और इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 के अंतर्गत रोड टैक्स फीस माफ, डी.बी.टी. सब्सिडी, परमिट से छूट तथा पारम्परिक ईंधन से मुक्ति और 10 प्रतिशत सब्सिडी (अधिकतम 1.50 लाख तक) की सुविधाएं हैं।

मोदी से देश नहीं संभल रहा : कांग्रेस

मोदी से देश नहीं संभल रहा : कांग्रेस

 मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई, बेराजगारी भुखमारी बढ़ी : कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार गर्त में जा रही है। देश की जीडीपी 8.2 से गिरकर 5.7 हो गयी है। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार संतुलन बिगड़ने से आयात पर निर्भरता तेजी से बढ़ रही है। देश पर कुल कर्ज का भार 3 गुना बढ़ चुका है। विगत 12 महीनों में डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 12 प्रतिशतसे ज्यादा गिर चुका है। मोदी राज में विगत एक माह में ही विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 26 बिलियन डालर कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 2014 की तुलना में 20 परसेंट कम होने के बावजूद डीजल और पेट्रोल 30 से 40 रूपए प्रति लीटर महंगे बेचे जा रहे हैं। थोक और खुदरा महंगाई दर आरबीआई द्वारा तय सीमा से लगातार ऊपर है लेकिन मोदी सरकार का फोकस केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष में चार बार रेपो रेट बढ़ाना यह प्रमाणित करता है कि मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। 100 दिन में महंगाई कम करने का झांसा देकर केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने अब जनता के प्रति जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है। भुखमरी इंडेक्स में भारत लगातार नीचे आ जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार देश के 45 करोड़ युवा गलत आर्थिक नीतियों से हताश होकर नौकरी की तलाश ही बंद कर चुका है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था तेजी से उल्टे पांव भाग रही है। जीडीपी लगातार लक्ष्य और अनुमान से कम हो रहा है। नई नौकरी तो दूर लोगों की लगी लगाई नौकरी छीनी जा रही है बेरोजगारी ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है, लेकिन मोदी सरकार आत्ममुग्धता से बाहर ही नहीं आ पा रही है। अगर देश की सरकार ही जिम्मेदारी नहीं लेगी तो समस्या का समाधान कैसे होगा?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि रुपया कमजोर होने का मतलब है। विदेश से समानों आयात की लागत बढ़ना। जैसे - कोई सामान विदेश से 1 डॉलर में आता है तो 2013 में हमें 58 रुपए चुकाने होते थे वहीं, अब इसी सामान के 82 रुपए चुकाने होंगे, पूरे 9 रुपए ज्यादा।  जब कोई सामान विदेश से 9 रुपए ज्यादा कीमत पर देश में आएगा, तो लोगों को भी महंगे दाम पर मिलेगा। जैसे - भारत 80 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है, अब यह महंगे दाम पर भारत आएगा। तेल महंगा होगा, तो महंगाई बढ़ेगी; आख़रि डीज़ल के ट्रकों से ही ज़्यादातर माल (फल, सब्ज़ी, खाद्यान्न, और अन्य चीजें) ढोए जाते हैं, तो उसकी लागत बढ़ जाएगी। इसकी वजह से चीजें महंगी होंगी।

 
जन सुविधा को ध्यान में रखकर विकास कार्यों का विस्तार होगा : बृजमोहन

जन सुविधा को ध्यान में रखकर विकास कार्यों का विस्तार होगा : बृजमोहन

 सड़क चौड़ीकरण व निर्माण कार्यों के भूमिपूजन में शामिल हुए पूर्व विधायक अग्रवाल

रायपुर । रायपुर निगम के जोन क्रमांक संख्या 6 में बहुत दिन से रुके सड़क निर्माणकार्यों का शुक्रवार को भूमिपूजन हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के साथ-साथ क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर मौजूद रहे। मंत्री शिव डहरिया द्वारा रुके हुए कार्य को आगे बढ़ाने के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से धन्यवाद किया। जिन विकासकार्यों की नींव रखी गई उसमें जोन क्रमांक 06 नगर पालिका निगम, रायपुर के अंतर्गत भाटागांव चौक से चांदनी चौक तक के सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर, विद्युतीकरण एवं नाली निर्माण जैसे विकास कार्य सम्मिलित हैं।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से सभी को संबोधित करते हुए देवउठनी ग्यारस और तुलसी पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कई दिनों से रूके हुए सड़क निर्माण के शुभारंभ के लिए मंत्री शिव डेहरिया को धन्यवाद दिया। आगे कहा कि - हमारे क्षेत्र में नया बस स्टैंड आ गया है और नया बस स्टैंड आने के बाद इस रोड को बनना था, आधा रोड तो बन गया; पर आधा रोड बचा हुआ है। इसमें भी ये विवाद आया की इस रोड का चौड़ीकरण होगा तो तोड़फोड़ होगी। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि बिना तोड़-फोड़ किए सड़क निर्माण के उनके प्रस्ताव को मान लिया गया है। अब बिना तोड़फोड़ के सड़क का निर्माण होगा।

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने चिंता भी जताई कि बस स्टैंड आज भी व्यवस्थित नहीं है, पार्किंग, दुकान, की व्यवस्था नहीं हो पाई है। पास बनने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने मौजूद मंत्री से इन सुविधाओं को मुहैया कराना का आग्रह किया, साथ ही नगर निगम कमिश्नर से भी व्यवस्था बहाल करने को कहा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 10 हजार से ज्यादा लोग रोजाना बस स्टैंड से आना जाना करते हैं, मगर जो सुविधा होनी चाहिए थी वो उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्हीं असुविधाओं के चलते बस संचालक बस स्टैंड की जगह शहर के चारों तरफ से यात्रियों को बस में बिठाते हैं, तो  वहीं बस स्टैंड आने वाले लोगों को भी असुविधा हो रही है बस से ज्यादा ऑटो और टैक्सी का किराया देना होता है। स्मार्ट सिटी बस की सुविधा है वह पूरे शहर में चलनी चाहिए। जिससे लोगों के पैसे बच सके और सभी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

भाजपा भूपेश बघेल का विरोध करते-करते छत्तीसगढ़िया संस्कृति का विरोध करने लगी : कांग्रेस

भाजपा भूपेश बघेल का विरोध करते-करते छत्तीसगढ़िया संस्कृति का विरोध करने लगी : कांग्रेस

 पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना का विरोध किया अब स्वरूप का विरोध कर रहे

रायपुर। भाजपा भूपेश बघेल का विरोध करते-करते छत्तीसगढ़िया संस्कृति का विरोध करने लगी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना का विरोध किया अब स्वरूप का विरोध कर रहे। नितिन नवीन के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने और छत्तीसगढ़ियावाद के विरोध के दो दिन बाद भी भाजपा नेताओं द्वारा उनके बयान पर खेद प्रकट नहीं करना इस बात को साबित करता है कि भाजपा अपने सहप्रभारी के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों के सम्मान के विरोध में दिये गये बयान से सहमत है। यह दुर्भाग्यजनक है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के बयानों पर पर्दा डालने कुतर्क कर रहे। अभी तक नितिन नवीन छत्तीसगढ़ महतारी का विरोध कर रहे थे। अब अजय चंद्राकर जैसे नेता छत्तीसगढ़ महतारी के स्वरूप पर सवाल खड़ा कर रहे है। भाजपा मानसिक रूप से छत्तीसगढ़ की संस्कृति की विरोधी है। प्रभारी को आगे करके छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता राज्य की अस्मिता पर प्रहार कर रहे भूपेश बघेल का विरोध करते-करते भाजपाई छत्तीसगढ़िया संस्कृति का विरोध करने लगे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हरेली पर गेड़ी चढ़ने, अक्ती में माटी पूजन तिहार और श्रमिक दिवस पर बोरे बासी खाने, विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव सभी का तो भाजपा ने विरोध किया। यहां तक गोधन न्याय योजना में गोबर खरीदी तक का माखौल उड़ाया। यह सब भाजपा की छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता को समझने के लिये पर्याप्त है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की संस्कृति, तीज त्योहारों, परंपरा स्थानीय बोली भाषा को बढ़ावा देने के लिये प्रयास कर रहे है। तीजा पर छुट्टी, तीजा पोला, हरेली, कमरछठ का मुख्यमंत्री निवास सहित शासकीय स्तर पर आयोजन कर छत्तीसगढ़िया त्योहारों का मान बढ़ाया है। श्री राम वन गमन पथ और माता कौशल्या मंदिर के निर्माण से छत्तीसगढ़ की वैभवशाली आध्यात्मिक परंपरा पुर्नजीवित हुई। विश्व आदिवासी नृत्य महोत्सव, आदिवासी साहित्य सम्मेलन का आयोजन कर कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध प्राचीन आदिवासी संस्कृति को देश दुनिया के सामने लाकर गौरवान्वित करने का काम किया है। भाजपा को इस बात की पीड़ा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण का जो काम भूपेश बघेल कर रहे वह भारतीय जनता पार्टी 15 साल तक नहीं कर पाई।