CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG Crime News : पहले दोस्ती, प्यार, फिर किया दुष्कर्म, सामने आई ब्लैकमेलिंग की काली कहानी

CG Crime News : पहले दोस्ती, प्यार, फिर किया दुष्कर्म, सामने आई ब्लैकमेलिंग की काली कहानी

 भिलाई। सोह्सल मीडिया( social media) पर बिना कुछ सोचे समझे ही अनजान लोगों को अपना दोस्त बना लेते है। लेकिन जब सचाई सामने आती है तो उनके भी होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है भिलाई से।

बताया गया कि सोशल मिडिया( social media) पर युवती ने जिस युवक से दोस्ती किया वही उसकी इज्जत का दुश्मन निकला और युवती की आबरू लूट ली। इतना ही नहीं युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और फिर युवती को धमकी देने लगा। आरोपी ने वीडियो( video) वायरल करने की धमकी देकर युवती से 50 हजार रुपए की मांग की।

पैसे नहीं दिए तब आरोपी ने उसके साथ मारपीट

युवती ने उसे पैसे नहीं दिए तब आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इन सब चीजों से परेशान होकर युवती भिलाई( bhilai) के खुर्सीपार थाना पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

G में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टकर, 3 युवकों की मौत

G में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टकर, 3 युवकों की मौत

कवर्धा- राजनांदगांव स्टेट हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। रात करीब 12 बजे लोहरा रोड मॉल के ठीक आगे दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टकर हुई, जिसमें 3 युवकों की जान चली गई। दुर्घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खैरबना कला का रहने वाला पुनीत साहू (22 वर्ष) बाइक (क्रमांक CG 09 JG 6124) से अकेले कवर्धा से लोहारा की ओर जा रहा था। इधर तरुण यादव (23 वर्ष) अपने साथी अजय यादव (24 वर्ष) के साथ एक ही बाइक पर (क्रमांक CG 08 AO 9290) लोहारा से कवर्धा की ओर आ रहे थे। रात 12 बजे सुमीत मॉल के ठीक आगे दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। दोनों बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी।

दो युवकों की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

तेज टक्कर होने के कारण तीनों युवक बाइक से नीचे गिर पड़े, इनमें से पुनीत और तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने अजय यादव को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 15-20 मिनट के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया है। शनिवार को तीनों के शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने जांजगीर में ली अधिकारियों की बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मुख्यमंत्री ने जांजगीर में ली अधिकारियों की बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दूसरे दिन आज सर्किट हाउस जांजगीर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, कल ही शिकायत पर एक प्राचार्य पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है,ऐसी स्थिति नही होनी चाहिए। स्कूलों में पढ़ाई अच्छे से होने चाहिए। शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे और पूरे समय तक स्कूल में रहें। इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। अधिकारी इसका औचक निरीक्षण करें। जो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित है उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए स्कूल्स को क्लस्टर में बांटकर विभिन्न गतिविधियां करवाई जाए। स्वामी आत्मानंद स्कूल का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कराना है। उन्होंने शिक्षक की नियुक्ति पूरी करने के निर्देश दिए। नए खुले स्वामी आत्मानंद स्कूल में अगले शिक्षा सत्र से पूर्व इन्फ्रास्ट्रक्चर का सारा काम पूरा करें। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दिसंबर तक सड़कों के मरम्मत और सुधार का काम करना है, पैच रिपेयर में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें। जिससे सड़कें लंबे समय तक चलें। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए भी संयुक्त रूप से प्रयास किए जाएं। ब्लैक स्पॉट पर जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अच्छे से कार्य करें, जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरा निर्वहन करें। शासकीय कार्यों को लेकर आने वाले किसान, आवेदक आएं तो समय से उनको उनका समाधान मिले। वे निराश होकर न जाएं। सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से निवास करें।

उन्होंने कहा अधिकारियों से कहा कि जल जीवन मिशन में वर्क ऑर्डर पेंडिंग है उसकी स्वीकृति लेकर काम शुरू कराएं। काम के गुणवत्ता में समझौता नही करना है। नियमित निरीक्षण करें। यदि कार्य गुणवत्ता विहीन है तो काम निरस्त करें और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करें। उन्होंने कहा कि गौठान के लिए स्वीकृत भूमि पर अतिक्रमण है तो उसे राजस्व विभाग समय सीमा निर्धारित कर अतिक्रमण मुक्त कराएं। गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इसमें स्थानीय लोगों की रुचि, रॉ मैटेरियल और मार्केट की उपलब्धता के अनुसार कार्य करने हैं। गोबर से पेंट बनाने का कार्य किया जा सकता है। फॉरेस्ट गौठानो में भी वर्मी कंपोस्ट निर्माण के अतिरिक्त अन्य आजीविका गतिविधियां संचालित करनी है। यहां मलबेरी उत्पादन का कार्य किया जा सकता है।पशुपालकों का पंजीयन गोधन न्याय योजना में बढ़ाया जाना है। इसके लिए वेटनरी विभाग को पंचायत विभाग से समन्वय कर पशुपालकों सर्वे कर पंजीयन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में निर्देश दिए गए कि भूमिहीन कृषि श्रमिक न्याय योजना से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। आश्रम छात्रावास के रेनोवेशन रख रखाव और साफ सफाई का विशेष ध्यान देना है। जिससे वहां रह रहे बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके। राजीव युवा मितान क्लब में शामिल युवाओं को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से जोड़ा जाए। धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा गया कि सारे मिलर्स के पंजीयन सुनिश्चित कराना है। धान का उठाव भी तेजी से करवाने के निर्देश। राशन कार्ड निर्माण के लिए कैंप लगाया जाए। पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड बनाना है। पेंशन योजनाओं से भी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में दवाओं की बिक्री बढ़ाए जाने के प्रयास किए करने के निर्देश दिए गए। जिससे लोगों को सस्ती दवा का लाभ मिले। डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करना है जिससे लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी हो और वे इसका लाभ ले सकें।

मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों से कहा गया कि सुपोषण अभियान के क्रियावनयन पर कहा गया कि गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए विशेष टारगेटेड अप्रोच के साथ काम करना होगा। उनके लिए प्रति सप्ताह का डाइट प्लान तैयार कर उसके पोषण आहार दें। उनकी नियमित मॉनिटरिंग करनी है। जिससे वे जल्द कुपोषण के कुचक्र से बाहर निकल सके। महिलाओं विशेष कर जो गर्भवती हैं उनकी नियमित एनीमिया की जांच की जाए। एनिमिक मिलने पर उनका समुचित उपचार भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एस भारतीदासन, संभागायुक्त बिलासपुर डॉ संजय अलंग, आईजी बिलासपुर रतन लाल डांगी, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित विभागों के जिलाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के विधानसभा डोंगरगांव में करेंगे भेंट-मुलाकात, ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से करेंगे बात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के विधानसभा डोंगरगांव में करेंगे भेंट-मुलाकात, ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से करेंगे बात

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 12 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के विधानसभा डोंगरगांव क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचेंगे

इस दौरान मुख्यमंत्री  बघेल आमजनों संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

सुबह 10 बजे  अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा करेंगे और

मुख्यमंत्री 12 नवम्बर को जांजगीर-चांपा जिले में सुबह 10 बजे अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा करेंगे और 11 बजे प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल हेलीकाप्टर द्वारा सुबह 11.10 बजे जांजगीर की पुलिस लाईन खोखराभांठा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड डोंगरगांव के मक्काटोला तालाब के पास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.5 बजे से लाल बहादुर नगर में आमजनों से भेंट-मुलाकात करने के बाद दोपहर 2.05 बजे मक्काटोला तालाब के पास लाल बहादुर नगर डोंगरगढ़ से प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हाई स्कूल के पीछे ग्राम अर्जुनी पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने किसान भाईयों से की अपील, कहा -पराली जलाने के बजाय अपने नजदीक के गौठान में करें दान

मुख्यमंत्री बघेल ने किसान भाईयों से की अपील, कहा -पराली जलाने के बजाय अपने नजदीक के गौठान में करें दान

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राज्य के किसान भाईयों से गौठानों में गौमाता के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा-दान करने की अपील की है।

किसान भाईयों के नाम जारी अपनी अपील में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आप सब को मालूम है कि राज्य के गांवों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठान बनाए गए है। इन गौठानों में गोधन के चारे एवं पानी का निःशुल्क प्रबंध गौठान समितियों द्वारा किया गया है।

पशुधन के लिए गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध

पशुधन के लिए गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध हो सके, इसके लिए किसान भाईयों से आग्रह है कि धान की कटाई के बाद खेतों में पैरा को जलाने की बजाय अपने गांव की गौठान समिति को बीते वर्ष भांति इस साल भी पैरा-दान करें। इससे गोधन के लिए चारे का इंतजाम करने में समितियों को आसानी होगी।

प्रदेश में धान कटाई और मिंजाई का काम तेजी से चल रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पूरे प्रदेश में धान कटाई और मिंजाई का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने किसान भाईयों से धान की कटाई के बाद पराली जलाने के बजाय पैरा को अपने नजदीक के गौठान को दान करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण एवं स्वास्थगत समस्याएं पैदा होती है। पंजाब में पराली जलाने से वहां प्रदूषण एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि हम पराली जलाने के बजाय पैरे का दान करें, इससे हमारे राज्य की पशुधन को चारा का इंतजाम हो सके। उन्होंने कहा कि किसान भाईयों द्वारा दान किए गए पैरा को एकत्र करने एवं उसका परिवहन कराने के लिए राज्य के प्रत्येक गौठानों को 40 हजार रूपए दिए जा रहे है।

सीएम भूपेश बघेल को किताबों से तौला गया

सीएम भूपेश बघेल को किताबों से तौला गया

 रायपुर। सूर्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किताबों से तौला गया। सीएम बघेल ने कहा कि अच्छी पुस्तकें बौद्धिक एवं व्यक्तित्व के विकास के साथ-साथ व्यक्ति में नव चेतना का संचार करती हैं। शिक्षा जीवन का आधार है और शिक्षा का आधार अच्छी पुस्तकें हैं। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा और अच्छी पुस्तकों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

समाज के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के प्रतिभावान बच्चों को जिन्होंने पैरा आर्ट, खेल, कला एवं साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है उन्हें पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया और उनका हौसला एवं मनोबल बढ़ाया। हाईस्कूल परीक्षा में 8 वां स्थान प्राप्त करने वाली दीपाली सूर्यवंशी ने पुरस्कार पाकर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पुरस्कार मिलने से हमारा मनोबल बढ़ा है। सूर्यवंशी समाज की संतोषी सूर्यवंशी ने बीए और एमए में गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने कहा कि वे प्रोफेसर बनकर शिक्षा सेवा से जुड़ना चाहती है मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं एवं शुभाशीष देते हुए उन्हें सम्मानित किया।

कांग्रेसी नेता के कार को अज्ञात युवक ने लगाया आग, गाड़ी जलकर खाक, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात…

कांग्रेसी नेता के कार को अज्ञात युवक ने लगाया आग, गाड़ी जलकर खाक, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात…

अम्बिकापुर। अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत चोपड़ापारा काली मंदिर के पास असामाजिक तत्वों द्वारा होंडा सिटी कार में आग लगाने का मामला सामने आया है। यह वारदात CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। जिसमें एक अज्ञात युवक कार में आग लगाते हुए नजर आ रहा है।

दरअसल, प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के करीबी माने जाने वाले श्याम लाल जायसवाल के घर के सामने खड़ी कार में असामाजिक तत्वों ने कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई है। वही आग लगाने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इधर कांग्रेस नेता श्याम लाल जायसवाल ने बताया कि देर रात अज्ञात नंबर से कई बार कॉल आया। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिसके बाद मोबाइल को बंद कर सो गए। वही कुछ देर बाद घर के दूसरे नंबर पर पड़ोसियों ने कॉल कर बताया कि आपके घर के सामने खड़ी कार में आग लग गई है। जिसके बाद वाहन मालिक सहित पूरा परिवार घर के बाहर निकल गया और दमकल की गाड़ी को फोन कर बुलाया गया लेकिन दमकल वाहन की गाड़ी लेट आने की वजह से कार पूरी तरह से जल चुकी थी। इधर वाहन मालिक ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

 
 
रायपुर शहर में घुम-घुम कर चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर शहर में घुम-घुम कर चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी अफजल मोटर सायकल मैकेनिक, जितेन्द्र श्रीवास्तव सब्जी डिलवरी, चंद्रशेखर साहू दुपहिया वाहन मैकेनिक, चमन लाल साहू दुपहिया वाहन मैकेनिक है।

 आरोपीगण एक साथ करते थे मोटर सायकल की चोरी
 
आरोपीगण चोरी के दुपहिया वाहनो का बदल देते थे तत्काल नंबर प्लेट
 
तेलीबांधा पुलिस टीम द्वारा आरोपियो को किया गया गिरफ्तार
 
बुलेट 01, बजाज पल्सर 01, एक्टिवा 03, केटीएम 01, होंडा साईन 01 अनुमानित कीमती 6,55,000/- रूपये की मशरूका वाजाप्ता, आरोपीगण गिरफ्तार न्यायालय पेश जेल दाखिल
 
रायपुर : मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.11.2022 को मुखबीर की सूचना पर 04 आरोपियो को संदिग्ध हालत मे मोटर सायकल बिना नंबर प्लेट का बिक्री करने ग्राहक तलाशते संदिग्ध स्थितियो मे तेलीबांधा मरीन ड्राईव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर रायपुर शहर के थाना गंज, पंडरी, गोल बाजार, तेलीबांधा अवंति विहार, शंकर नगर, सिविल लाईन व अन्य क्षेत्रो मे घुम-घुम कर दुपहिया वाहन बुलेट 01, बजाज पल्सर 01, एक्टिवा 03, केटीएम 01, होंडा साईन 01 कुल 07 नग चोरी करना स्वीकार किये। थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 705/2022 धारा 379, 34 भादस के बुलेट मोटर सायकल बिना नंबर का चेचिस नंबर डम्3न्3ै5थ्2स्ब्896231 इंजन नंबर न्3ै5थ्1स्ब्514683 क्रमांक ब्ळ07ठग्5804 को जप्त कर प्रकरण मे चारो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी के पर्याप्त संदेह पर मशरूका केटीएम नंबर सी.जी. 04 एम.एफ. 2030 इंजन नंबर 9-90143360 चेचिस नंबर एम.डी. 2जे.वाय.ए.वाय.ई. 6के. सी.030313 किमती करीबन 1,50,000 रू0, बजाज पल्सर 220 वाहन में लगा नंबर सी.जी. 04 एल.जे. 8308 इंजन नंबर डी.के.जेड.एफ.ई36132 चेचिस नंबर एम.डी.2ए.13ई.जेड.1एफ.सी.ई.48326 किमती करीबन 1,25,000 रू0 एवं होण्डा साईन एस.पी. 125 नंबर लगा हुआ सी.जी. 06 जी.पी. 8308 इंजन नंबर जे.सी.83ई.डी.3082379 चेचिस नंबर एम.ई.7जे.सी.83जी.एफ.एन.डी.005253 किमती करीबन 1,00,000 रू0, काला रंग का एक्टीवा नंबर लगा हुआ सी.जी. 04एन.एफ. 6553 इंजन नंबर जे.एफ.91ई.डब्लू.1458682 चेचिस नंबर एम.ई.4जे.एफ.914एच.एम.डब्लू.458515 किमती करीबन 60,000रू0 सफेद रंग का एक्टीवा नंबर लगा हुआ सी.जी. 04 एम.एफ. 5660 इंजन नंबर जे.एफ.50ई.82092439 चेचिस नंबर एम.ई.4जे.एफ.504डी.एफ.8092552 किमती करीबन 50,000रू0 कुल कीमती 6,55,000/- रूपये जप्त कर बरामद किया गया है। चारो आरोपियो को चोरी के अपराध किये जाने पर धारा 41(1+4) जाफौ/379,34 भा.दं.सं. मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा मे केन्द्रीय जेल रायपुर भेजा गया।
 
    नाम आरोपीगण -  .
 
01 मोहम्मद अफजल उर्फ अक्कू पिता मोहम्मद साबिर उम्र 21 वर्ष सा0 पंडरी थाना के सामने राजा बेल्डिंग दुकान के सामने आदर्श नगर थाना पंडरी जिला रायपुर छ0ग0
 
02 जितेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ जित्तु पिता प्रहलाद श्रीवास्तव उम्र 19 वर्ष सा0 प्रगति नगर मोवा रिलायंस स्मार्ट के सामने थाना पंडरी रायपुर छ0ग0
 
03 चंद्रशेखर साहू उर्फ सोनू पिता नारायण लाल साहू उम्र 21 वर्ष सा0 आदर्श नगर शिव किराना स्टोर्स के सामने थाना पंडरी रायपुर छ0ग0*
 
04 चम्मन लाल साहू पिता स्व0 रामनाथ साहू उम्र 21 वर्ष सा0 ग्राम खमतराई थाना आरंग रायपुर हाल आदर्श नगर शिव किराना स्टोर्स के सामने थाना पंडरी रायपुर छ0ग0
 कौन चला रहा है कांग्रेस की सरकार, सोनिया या सौम्या- स्मृति ईरानी

कौन चला रहा है कांग्रेस की सरकार, सोनिया या सौम्या- स्मृति ईरानी

 

ए फॉर अमेठी, बी फॉर बिलासपुर सी फॉर छत्तीसगढ़
 
महतारी हुंकार रैली में भूपेश बघेल पर जमकर आक्रमण
 
बिलासपुर। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महतारी हुंकार रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जनता की तिजोरी लूटकर कांग्रेस का खजाना भरा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ भूपेश राज में 6 हजार बलात्कार के मामले हुए हैं। इन्हें शर्म आना चाहिए। जब बलात्कार पीड़ित आत्महत्या कर ले तब यहां रिपोर्ट दर्ज होती है। 
 
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी की बेटी, छत्तीसगढ़ महतारी और उनकी बेटियों को प्रणाम करने आई है। मां महामाया की धरती में वीरांगना बिलासा को प्रणाम करती हूं। उन्होंने सवाल किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार कौन चला रहा है सोनिया या सौम्या? स्मृति ईरानी ने रेलवे के मामले में कांग्रेस द्वारा लगाये आरोप के जवाब में कहा कि भूपेश बघेल का होम वर्क राहुल गांधी की तरह कच्चा हो गया है। केवल बिलासपुर रेलवे को 9 हजार करोड़ मोदी जी ने दिया है, सोनिया ने नहीं। उन्होंने कहा कि अमेठी में प्रचार करने भूपेश जी भी गए थे  अगर आज भूपेश जी तक मेरी बात जा रही है तो सुन लें कि अमेठी में कांग्रेस पार्टी के गढ़ में जब हमने कांग्रेस की जमानत जब्त करा दी तो यह समझ लें कि हम दुश्मन के घर में घुसकर हमला करते हैं। उन्होंने ए फॉर अमेठी, बी फॉर बिलासपुर, सी फॉर छत्तीसगढ़ का नारा बुलंद करते हुए कहा कि यहां भी कांग्रेस की जमानत जब्त करेंगे।
 
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं ये पूछना चाहती हूं कि कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर 6 हजार बहनों की इज्जत क्यों लूटी गई? क्यों हजारों महिलाओं का अपहरण हुआ? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में बहनों के साथ गैंगरेप होता है, बहनें आत्महत्या करती हैं तब जाकर एफआईआर होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता की चिंता नहीं है। जनता की तिजोरी खाली करना उनका काम है।
 
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विपदा की घड़ी कोरोनाकाल में मोदी जी घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे और भूपेश घर-घर दारू पहुंचा रहे थे। भाजपा ने जिंदगी का सामान बांटा और कांग्रेस ने मौत का। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जनता पूछ रही है कि छत्तीसगढ़ में राज किसका है, रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में हैं? सोनिया जी के हाथ में है या सौम्या जी के हाथ में है? उन्होंने सवाल उठाया कि जनता का पैसा जनता के पास क्यों नहीं पहुंच रहा है? अगर पहुंचता तो कांग्रेस राज के 4 साल में 25 हजार बच्चे इलाज के अभाव में नहीं मरते। कांग्रेस के नेतृत्व ने बच्चों के शरीर से प्राण छीन लिए। मुंह से निवाला छीना और गरीबों के सिर से छत छीन ली। उन्होंने कहा कि भूपेश जी धर्म का उपहास उड़ने पर भी सत्ता के लालच में आप मौन रहते हैं। आपके राज में क्यों नारे लग रहे हैं कि हम गौरी गणेश की पूजा नहीं करेंगे। इंसान से नहीं तो भगवान से तो डरो। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा कि पोस्टर में भगवान राम के फोटो के साथ हाथ जोड़कर खड़े रहते हो लेकिन भगवान का अपमान होने पर चुप क्यों रहते हो?
 
महतारी और बहनों की हुंकार है गद्दी छोड़े भूपेश सरकार - साव
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने विशाल हुंकार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुना कि उनके राहुल गांधी को अमेठी जाकर हराने वाली स्मृति ईरानी आ रही हैं, तब से वे डरने लगे हैं। उन्हें डरना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से आई महिला और बहनों का यह महासमुद्र अपने खिलाफ हुए अत्याचार के विरुद्ध भुपेश सरकार के खिलाफ दहाड़ में परिवर्तित हो चुका है। अब भूपेश बघेल सरकार की आज से उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भूपेश सरकार आज से अपना बोरिया बिस्तर बांध ले। महतारी और बहनों की हुंकार है गद्दी छोड़े भूपेश सरकार।
 
भूपेश बघेल की नींद उड़ गई है: डॉ. रमन सिंह 
 
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मां महामाया की पावन धरती और बिलासादेवी की पावन नगरी में अमेठी में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को चुनाव में धूल चटाने वाली स्मृति ईरानी का स्वागत करते हुए कहा कि महतारी हुंकार रैली में छत्तीसगढ़ के चप्पे-चप्पे से आयी माता बहनों ने बिलासपुर में ताकत दिखा दी है। इसके साथ ही भूपेश बघेल की नींद उड़ गई है। अब उन्हें रात में नींद नहीं आएगी। क्योंकि उनकी छुट्टी होने वाली है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के राज में प्रदेश में हर तरफ माफियाओं का राज चल रहा है। भूपेश बघेल का चेहरा काला हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 16 लाख गरीबों का आवास बनने से रोकने का बदला लेना है। शराबबंदी के लिए गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाने के बाद भी घर-घर शराब पहुंचाने का पाप करने का बदला लेना है। 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके मुकर जाने वाले से बदला लेना है। 20 हजार महिलाओं का रोजगार छीनने वाले और अश्लील सीडी मामले में जमानत पर रहने वाले भूपेश बघेल से महिलाओं के अपमान का बदला लेना है। डॉ. रमन सिंह ने एक रुपए किलो चावल योजना, किसानों को बिना ब्याज का ऋण सहित भाजपा शासनकाल में लागू अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि तब छत्तीसगढ़ में सब सुखी थे और आज महिलाओं से लेकर किसान तक युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई परेशान है। 
 
सभा को केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने भी संबोधित किया।
 
महतारी हुंकार रैली में उमड़ा महिला सैलाब
 
एक लाख से अधिक महिलाओं ने दिखाई सरकार को ताकत
 
कांग्रेस के सफाये का आधार तैयार* 
 
छत्तीसगढ़ के हर छोर से पहुंचीं महिलाओं ने किया शंखनाद*
 
 छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज यहां कांग्रेस सरकार के राज में महिला उत्पीड़न के खिलाफ महतारी हुंकार रैली में चुनावी शंखनाद कर दिया। जगमल चौक से नेहरूनगर चौक तक निकाली गई रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद संगीता यादव, छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी निशा सिंग, गोमती साय, सांसद संतोष पांडेय, कार्यक्रम प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, किरण देव, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विजय शर्मा, लता उसेंडी, चंपादेवी पावले, मीनल चौबे, सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य, सांसद, विधायक प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष, भाजपा नेताओं के साथ प्रदेश के कोने कोने से आईं  हज़ारों हज़ार महिलाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली जगमल चौक से गांधी चौक होते हुए नेहरुचौक में आमसभा में परिवर्तित हुई। महिला मोर्चा ने  प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का तलवार भेंटकर व  पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।  गांधी चौक से इस रैली का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। महतारी हुंकार रैली ने बिलासपुर को भाजपामय कर दिया। महतारी हुंकार रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। रैली के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की। रैली में बहुत बड़ी संख्या में आम महिलाओं  ने भी भागीदारी की और आज कांग्रेस सरकार को  कड़ी चुनौती देकर यह बता दिया कि छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। महतारी हुंकार रैली में सभा का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री विभा अवस्थी ने व आभार जयश्री चौकसे ने किया।
CG BREAKING : छात्रा ने सीएम बघेल से की थी शिकायत, अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य के निलंबन का आदेश जारी

CG BREAKING : छात्रा ने सीएम बघेल से की थी शिकायत, अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य के निलंबन का आदेश जारी

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर संचालक लोक शिक्षण ने जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा के व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य लोकपाल सिंह के निलंबन का आदेश आज जारी कर दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले में नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम सेमरा में भेंट-मुलाकात में पहुंचे थे, जहां इस विद्यालय की छात्रा ने तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य लोकपाल सिंह के विरूद्ध शिकायत करते हुए बताया था कि तत्कालीन प्राचार्य विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण नहीं करते थे।

राज्य सरकार द्वारा कोविड के दौरान फीस माफी के आदेश का पालन करवाने के लिए विद्यार्थियों को हड़ताल करना पड़ा था। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकपाल सिंह को निलंबित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा के प्रभारी प्राचार्य के विरूद्ध पूर्व में इस स्कूल के छात्रों से लिया गया शुल्क वापस नहीं करने की शिकायत प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा ने 12 जनवरी 2021 के आदेश द्वारा उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुरकोट में अध्यापन कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था। लोकपाल सिंह द्वारा 10 नवम्बर 2022 तक अपने पद का प्रभार नहीं सौंपकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुरकोट में उपस्थिति नहीं दी गई तथा निर्देश की अवमानना करते हुए पूर्व शाला में बने रहे, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा द्वारा 10 नवम्बर 2022 को की गई जांच में इस शिकायत की पुष्टि हुई।

संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि लोकपाल सिंह का उक्त कृत्य दृष्ट्या, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत होने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल की बढ़ाई गई न्यायिक रिमांड

आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल की बढ़ाई गई न्यायिक रिमांड

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन में अवैध लेवी और मनी लांड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किए गए कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को 12 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजा जाएगा। थोड़ी देर पहले ही स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत ने यह फैसला सुनाया है। वहीँ इस फैसले के बाद कोयला कारोबारी सुनील की पत्नी जेल से रोते हुए बाहर निकलीं। उनके साथ परिजन भी थे।

इससे पहले बचाव पक्ष की ओर से ईडी की कार्रवाई पर सवाल किए गए हैं और जमानत की मांग की गई है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने अपनी कार्रवाई को जायज ठहराया है और जमानत का विरोध किया है। दोनों पक्षों के बीच बहस हो चुकी थी, लेकिन काफी देर बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया।

बता दें कि गुरुवार को सूर्यकांत सहित अन्य आरोपियों की ओर से जमानत की मांग की गई थी। ऐसा नहीं होने की स्थिति में हाउस अरेस्ट की मांग की गई थी। आरोपियों की ओर से कर्नाटक हाईकोर्ट के उस फैसले का हवाला दिया गया था, जिसमें बेंगलुरु में दर्ज केस की जांच पर रोक लगाई है।

आरोपियों की ओर से वकीलों ने बहस की थी, जिसके बाद ईडी का जवाब आना था। इसके लिए ईडी ने एक दिन का वक्त मांगा था। आज ईडी की ओर से जवाब पेश किया गया। ईडी ने मामले की गंभीरता का उल्लेख कर अपनी कार्रवाई को सही बताया। साथ ही, जमानत का भी विरोध किया।

CM BHNET MULAQAT : सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाएं

CM BHNET MULAQAT : सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाएं

 भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम सेमरा ब्लॉक नवागढ़ में की गई घोषणाएं :-

1. ग्राम सेमरा साप्ताहिक बाजार में शेड व चबूतरा निर्माण करवाया जायेगा।

2. ग्राम धुरकोट में सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।

3. शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ का नाम लिंगेश्वर महाविद्यालय किया जायेगा।

4. नवागढ लिंगेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा।

5. नवागढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोली जायेगी।

6. ग्राम कुटरा में हाईस्कूल में अतिरिक्त भवन व शौचालय निर्माण करवाया जायेगा।
7. ग्राम औरी में सी.सी. रोड बनवाई जायेगी।

8. ग्राम सलखन में मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड बनवाई जायेगी।

9. शासकीय हाईस्कूल बुढ़ेना का नामकरण आयुर्वेद रत्न डॉ. गुलाब सिंह के नाम पर किया जायेगा।

10. ग्राम उदय भाठा के हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में किया जायेगा।

11. नवागढ़ में खेल मैदान की घोषणा।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: सीएम भूपेश बघेल ने पलास के पत्तो में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: सीएम भूपेश बघेल ने पलास के पत्तो में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सिवनी (नैला) निवासी किसान छोटेलाल बरेठ के घर पलास पत्तो के दोना और फुलकांस की थाली में बड़ी ही सादगी के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया है।

मुख्यमंत्री ने किसान  बरेठ के घर के बाड़ी से निकले लाल और मुनगा भाजी का बड़े चाव से आनंद लिया है।मुख्यमंत्री बघेल ने मुनगा, झुनगा, रखिया बड़ी, जिमिकंद, बर्रे भाजी, पालक भाजी, लौकी चना, दाल फ्राई, सील बट्टे से पीसी टमाटर चटनी का भी लिया स्वाद।

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 की सरकारी छुट्टियां घोषित, छत्तीसगढ़ राजपत्र में हुआ प्रकाशन…देखें सूची

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 की सरकारी छुट्टियां घोषित, छत्तीसगढ़ राजपत्र में हुआ प्रकाशन…देखें सूची

रायपुर : अगले साल यानी 2023 की सरकारी छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इनमें सार्वजनिक अवकाश, सामान्य अवकाश और ऐच्छिक तीनों शामिल हैं। पढ़िए किस तारीख को कौन सी छुट्टी रहेगी और इस हिसाब से घूमने और जरूरी काम के प्लान बनाए।।

अब इंतजार हुआ खत्म: आज लॉन्च होगा 2031 तक के लिए रायपुर का नया मास्टर प्लान, इन दफ्तर में दावा-आपत्ति करवा सकेंगे दर्ज…

अब इंतजार हुआ खत्म: आज लॉन्च होगा 2031 तक के लिए रायपुर का नया मास्टर प्लान, इन दफ्तर में दावा-आपत्ति करवा सकेंगे दर्ज…

 CG GOOD NEWS  : राजधानी के लोगो को इस समय का काफी बेसब्री से इंतजार था जो अब ख़त्म हो चूका है करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद रायपुर का नया मास्टर प्लान आज जारी किया जाएगा। सभी लोग इस प्लान को रायपुर-बीरगांव नगर निगम, संभाग कमिश्नर, कलेक्टोरेट और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के दफ्तर में देख सकेंगे। जारी होने की तारीख से एक महीने तक लोग इस प्लान में किसी भी तरह की दावा-आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद ही इस फाइनल किया जाएगा।

नया मास्टर प्लान तैयार है
रायपुर का नया मास्टर प्लान तैयार हो गया है। आम लोगों के लिए इसे आज जारी किया जाएगा। इस पर किसी भी तरह की आपत्तियों के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने सोमवार को मास्टर प्लान जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। 9 नवंबर को प्लान जारी करने की सूचना जारी की जाएगी। 11 नवंबर यानि आज से चारों दफ्तरों में इसकी एक-एक कॉपी भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अफसर इस बात की भी कोशिश कर रहे हैं कि मास्टर प्लान टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी जारी किया जाए। इससे लोगों को दफ्तरों में भी जाने की जरूरत नहीं होगी। इस मास्टर प्लान की कॉपी नगर निगम, कलेक्ट्रेट, नगर निवेश के कार्यालय में उपलब्ध रहेगी।

रायपुर-बीरगांव निगम, संभाग कमिश्नर, कलेक्टोरेट और टाउन एंड कंट्री में रहेगी एक-एक कॉपी

30 लाख की आबादी के लिए नया प्लान इसमें रायपुर का दायरा 503 वर्गकिमी
राजधानी का 2031 का मास्टर प्लान 30 लाख की आबादी के अनुसार बनाया गया है। 2021 में रायपुर का दायरा 226 वर्ग किमी था। लेकिन नए प्लान में दायरा दोगुना होकर 503.67 वर्ग किमी का हो गया है। नए प्लान में 30 से ज्यादा नई एमआर सड़कें (टू-फोरलेन) बनाई जा रही है। इसमें पुरानी सड़कों की चौड़ाई बढ़ाना भी शामिल है। नए एजुकेशन या रेसिडेंशियल हिसाब से पिछले प्लान की तुलना में 34152.32 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी, जिसे प्लान में शामिल किया गया है।

2041 master plan soon, 50 lakh population will get modern facilities | 2041  का मास्टर प्लान जल्द, 50 लाख की आबादी को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, 65 गांव  बनेंगे शहर | Patrika News

 

50 साल में 5 प्लान बनने थे, लेकिन बने केवल तीन, एक साल देर से जारी
रायपुर में 50 साल में केवल तीन मास्टर प्लान बने हैं। शहर का पहला मास्टर प्लान 1971 में बना था। उस समय इसमें 30 वार्ड शामिल थे। बाद में बने दूसरे और अभी तीसरे मास्टर प्लान में 70 वार्डों को शामिल किया गया। तीसरा मास्टर प्लान 2021 तक के लिए बनाया गया था। इसे 2021 में ही लागू करना था, लेकिन इस पर देरी हुई। कोरोना और लॉकडाउन की वजह से एक साल और बीत गया। इसलिए इसे अब 2022 में जारी किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर का नया मास्टर प्लान अगले दस सालों के हिसाब से बनाया गया है। इस प्लान को अवलोकन के लिए लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा। इस प्लान को लेकर अगर किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो वो एक महीने के भीतर दावा आपत्ति कर सकता है।

BREAKING NEWS : CG युवा उत्सव का होगा आयोजन, विभिन्न विधयों में होगी प्रतियोगिता

BREAKING NEWS : CG युवा उत्सव का होगा आयोजन, विभिन्न विधयों में होगी प्रतियोगिता

 रायपुर। राज्य के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से युवा उत्सव 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर किया जाएगा। विकासखण्ड युवा उत्सव का आयोजन 15 नवंबर तक, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक, संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 11 दिसंबर से 31 दिसंबर तक और राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। युवा उत्सव का आयोजन दो आयु वर्ग 15 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में किया जाएगा। युवा उत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

18 विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित होंगी

इन विधाओं में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिन्दी, अंग्रेजी भाषा, छत्तीसगढ़ी), शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली, शास्त्रीय गायन कर्नाटक शैली, सितार वादन (शास्त्रीय वादन), बांसुरी वादन (शास्त्रीय वादन), तबला वादन (शास्त्रीय वादन), वीणा वादन (शास्त्रीय वादन), मृदगंम वादन(शास्त्रीय वादन), हारमोनियम वादन (सुगम वादन), गिटार वादन (भारतीय एवं पाश्चात्य संगीत), मणीपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओडिसी (शास्त्रीय नृत्य), भरतनाट्यम (शास्त्रीय नृत्य), कत्थक (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी (शास्त्रीय नृत्य), वक्तृत्व कला (शास्त्रीय नृत्य) आदि शामिल हैं।

अन्य गतिविधियां भी आयोजन में सम्मिलित होंगी

पारंपरिक एवं अन्य गतिविधियां भी आयोजन में सम्मिलित होंगी। इनमें सुआ, पंथी, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, रॉक बैंड (सीधे राज्य स्तर पर सम्मिलित किया जाएगा), पारंपरिक वेशभूषा (विविध वेशभूषा) प्रतियोगिता, फूड फेस्टिवल-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के आधार पर प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता-छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, मुख्यमंत्री भूपेश के द्वारा की गई घोषणानुसार राज्य के लोक साहित्य को भी शामिल किया गया है।

राज्य के लोक साहित्य भी शामिल 

छत्तीसगढ़ राज्य विविध संस्कृति एवं विविध बोलियों वाला प्रदेश है, अतः जिला स्तर पर स्थानीय लोक कला (जैसे-पेंटिंग, हैण्डीक्राप्ट, भित्तीचित्र एवं अन्य), लोक भाषा का साहित्य जैसे गोंडी, हल्बी, कुडूक आदि एवं अन्य सभी लोक भाषा के जो भी लोक कलाकार प्रस्तुति देना चाहें, यदि वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हों, उन सभी को जिला स्तर पर शामिल किया जाएगा। बौद्धिक श्रेणी में वाद-विवाद (तात्कालिक एवं समसमायिक विषयक), क्विज, निबंध प्रतियोगिताएं होंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जांजगीर-चांपा विधानसभा में भेंट-मुलाकात, ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से करेंगे बात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जांजगीर-चांपा विधानसभा में भेंट-मुलाकात, ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से करेंगे बात

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में आज जांजगीर-चांपा जिला के जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ( CM baghel)आमजनों संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह 11.45 बजे जांजगीर-चांपा

मुख्यमंत्री 11 नवम्बर को हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह 11.45 बजे जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम राछाभांठा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.30 बजे से राछाभांठा में मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर दोपहर 2.05 बजे ग्राम राछाभांठा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम सिवनी (नैला) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का ग्राम सिवनी (नैला) में दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री  बघेल ग्राम सिवनी (नैला) से शाम 4.20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 4.35 बजे मुख्यमंत्री  बघेल जांजगीर पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री जांजगीर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

नक्‍सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

नक्‍सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य के सरहदी इलाके में माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक को मौत की सजा दी है। माओवादियों ने युवक का अपहरण कर उसे मार डाला है। धारदार हथियार से शरीर में करीब 30 से ज्यादा वार किए हैं। हत्या कर शव को गांव में ही फेंक दिया है। शव के पास में भारी संख्या में पर्चे भी फेंके हैं

जानकारी के मुताबिक, माओवादियों ने कोंडापुर गांव के नजदीक से पहले युवक सब्का गोपाल का अपहरण किया था। फिर जंगल में लेजाकर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगा उसकी हत्या कर दी। माओवादियों ने शरीर में धारदार हथियार से कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव के ही नजदीक जंगल में फेंक दिया था। माओवादियों की वेंकटापुरम, वाजेडू एरिया कमेटी ने पर्चा फेंककर हत्या की जिम्मेदरी ली है।फिलहाल पुलिस इलाके के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

मद्रास होटल में लगी भीषण आग, कई फ्लोर जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

मद्रास होटल में लगी भीषण आग, कई फ्लोर जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

 सुरजपुर।  होटल में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे भीषण आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। मद्रास होटल शहर के बीचों बीच स्थित है जिससे आसपास के इलाके में भी खतरा बना हुआ था, हालांकि आग लगने की जानकारी( information) लगने के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड की दो वाहन मौके पर पहुंच गई।

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी आग पर काबू पाने कड़ी मशक्कत कर रही है। जबकि सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है, जिससे राहत कार्य करने में परेशानी भी हो रही है। हालांकि आग कैसे लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है, तो वहीं राहत की बात ये रही की किसी भी जान को किसी तरह का नुकसान( loss) नही पहुंचा है।

आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा

मद्रास होटल के ऊपरी परिसर में इंडिया महासेल की दुकान में आग लगी थी जिसके बाद तीनों फ्लोर में आग पहुंच गई। हालांकि राहत की बात ये है की आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है बाकी जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।

तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग, करोड़ों का ‘हरा सोना’ जलकर राख , असामाजिक तत्वों पर शक

तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग, करोड़ों का ‘हरा सोना’ जलकर राख , असामाजिक तत्वों पर शक

 नारायणपुर। वनविभाग के तेंदूपत्ता वनोपज संग्रहण गोदाम काष्ठगार डिपो बखरूपारा में आग से करोड़ों रुपए(crore) का नुकसान हुआ है।

लघु वनोपज गोदाम में करोड़ों की लागत का तेंदूपत्ता रखा था. वहीं फारेस्ट विभाग नारायणपुर एसडीओपी महेंद्र कुमार सिदार ने बताया कि गोदाम में किसी भी प्रकार की विधुत सप्लाई नहीं है. जिस वजह से शार्ट सर्किट से आग लगना सम्भव नही है. आगजनी की घटना असामाजिक तत्वों की साजिश हो सकती है।

करोड़ो के तेंदूपत्ता जलकर राख में तब्दील

नारायणपुर ( narayanpur) तेंदूपत्ता गोदाम में आगजनी के चलते करोड़ो के तेंदूपत्ता जलकर राख में तब्दील हो गया है. आग के चलते गोदाम को भी भारी नुकसान हुआ है। गोदाम के आस पास लकड़ी डिपो( dipo) भी है जहाँ करोड़ों की लकड़ियां रखी हुई हैं। लेकिन लकड़ियों को कोई नुकसान( loss) नहीं हुआ है।

BREAKING NEWS : रायपुर से गुजरने वाली 20 पैसेंजर-मेमू ट्रेने 6 दिनों तक रहेगी रद्द, सूची देखें

BREAKING NEWS : रायपुर से गुजरने वाली 20 पैसेंजर-मेमू ट्रेने 6 दिनों तक रहेगी रद्द, सूची देखें

  रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-चांपा खंड के जयरामनगर व लटिया स्टेशनों में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा | यह कार्य जयरामनगर स्टेशन में 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक तथा लटिया स्टेशन में 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी | इस कार्य के पूरा होते ही गाड़ियों की समयबद्धता व परिचालन में गतिशीलता आएगी |

जानकारी इस प्रकार है :-

रदद होने वाली गाडियां: – 01. दिनांक 11 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 02. दिनांक 11 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 03. दिनांक 11 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक टाटानगर से छूटने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 04. दिनांक 11 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक बिलासपुर से छूटने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
05. दिनांक 12 नवम्बर 2022 को कामाख्या से छूटने वाली 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 06. दिनांक 15 नवम्बर 2022 को एलटीटी से छूटने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 07. दिनांक 11 नवम्बर 2022 को हावड़ा से छूटने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 08. दिनांक 13 नवम्बर 2022 को सीएसएमटी से छूटने वाली 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 09. दिनांक 14 नवम्बर 2022 को नांदेड से छूटने वाली 12767 नांदेड-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

10. दिनांक 16 नवम्बर 2022 को सांतरागाछी से छूटने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 11. दिनांक 11 नवम्बर 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 12. दिनांक 13 नवम्बर 2022 को पटना से छूटने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 13. दिनांक 11 एवं 12 नवम्बर 2022 को हटिया से छूटने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 14. दिनांक 13 एवं 14 नवम्बर 2022 को एलटीटी से छूटने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

15. दिनांक 11 से 16 नवम्बर 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 16. दिनांक 12 से 17 नवम्बर 2022 तक झारसुगुड़ा से छूटने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 17. दिनांक 11 से 16 नवम्बर 2022 तक गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 18. दिनांक 11 से 16 नवम्बर 2022 तक गाड़ी संख्या 08734/08733 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 19. दिनांक 11 से 16 नवम्बर 2022 तक रायपुर से छूटने वाली 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 20. दिनांक 12 से 17 नवम्बर 2022 तक कोरबा से छूटने वाली 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:- 01. दिनांक 14 नवम्बर 2022 को भुवनेश्वर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी । 02. दिनांक 16 नवम्बर 2022 को एलटीटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर होकर चलेगी । 03. दिनांक 13 नवम्बर 2022 को बीकानेर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया उसलापुर-रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर होकर चलेगी । 04. दिनांक 16 नवम्बर 2022 को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर-उसलापुर होकर चलेगी । 05. दिनांक 11 से 15 नवम्बर 2022 तक सीएसएमटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा होकर चलेगी । 06. दिनांक 12 से 16 नवम्बर 2022 तक हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा-संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी । 07. दिनांक 11 से 15 नवम्बर 2022 तक सीएसएमटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा होकर चलेगी । 08. दिनांक 11 से 15 नवम्बर 2022 तक हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा-संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी । 09. दिनांक 15 नवम्बर 2022 को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी । यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था – दिनांक 12 से 17 नवम्बर 2022 तक गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा-रायगढ़ के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी | रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है. 

त्योहारी सीजन ख़त्म, ट्रेन कैंसिलेशन का दौर जारी, इतनी गाड़ियां रद्द...

त्योहारी सीजन ख़त्म, ट्रेन कैंसिलेशन का दौर जारी, इतनी गाड़ियां रद्द...

 रायपुर। त्योहारी सीजन ख़त्म हो गया है, लेकिन भारतीय रेल के ट्रेन कैंसिलेशन का दौर ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर रेलवे ने लगभग 20 गाड़ियों को रद्द कर दिया है। वहीं कई गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से गुज़रेंगीं।

दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-चांपा खंड के जयरामनगर व लटिया स्टेशनों में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा | यह कार्य जयरामनगर स्टेशन में 11 से 14 नवम्बर तक तथा लटिया स्टेशन में 14 से 16 नवम्बर  तक किया जायेगा। इस दौरान...

रदद होने वाली गाडियां :
 11 नवम्बर से 16 नवम्बर  तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 11 नवम्बर से 16 नवम्बर तक इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द  रहेगी ।
 11 नवम्बर से 16 नवम्बर  तक टाटानगर से छूटने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द  रहेगी ।
 11 नवम्बर से 16 नवम्बर  तक बिलासपुर से छूटने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द  रहेगी ।
 12 नवम्बर  को कामाख्या से छूटने वाली 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द  रहेगी ।
 15 नवम्बर  को एलटीटी से छूटने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द  रहेगी ।
 11 नवम्बर  को हावड़ा से छूटने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द  रहेगी ।
 13 नवम्बर  को सीएसएमटी से छूटने वाली 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 14 नवम्बर  को नांदेड से छूटने वाली 12767 नांदेड-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 16 नवम्बर  को सांतरागाछी से छूटने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 11 नवम्बर  को बिलासपुर से छूटने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द  रहेगी ।
 13 नवम्बर  को पटना से छूटने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द  रहेगी ।
 11 एवं 12 नवम्बर  को हटिया से छूटने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द  रहेगी ।
 13 एवं 14 नवम्बर  को एलटीटी से छूटने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द  रहेगी ।
 11 से 16 नवम्बर  तक गोंदिया से छूटने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
 12 से 17 नवम्बर  तक झारसुगुड़ा से छूटने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द  रहेगी ।
 11 से 16 नवम्बर  तक गाड़ी संख्या 08738/08737  बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द  रहेगी ।
 11 से 16 नवम्बर  तक गाड़ी संख्या 08734/08733 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल   रद्द  रहेगी ।
 11 से 16 नवम्बर  तक रायपुर से छूटने वाली 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द  रहेगी ।
 12 से 17 नवम्बर  तक कोरबा से छूटने वाली 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द  रहेगी ।

12 से 17 नवम्बर  तक गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा-रायगढ़ के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी ।
             
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :
14 नवम्बर  को भुवनेश्वर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी ।
16 नवम्बर  को एलटीटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर होकर चलेगी ।  
13 नवम्बर  को बीकानेर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया उसलापुर-रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर होकर चलेगी ।
16 नवम्बर  को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर-उसलापुर होकर चलेगी ।
11 से 15 नवम्बर  तक सीएसएमटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा होकर चलेगी ।
12 से 16 नवम्बर  तक हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा-संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी ।
11 से 15 नवम्बर  तक सीएसएमटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा होकर चलेगी ।
11 से 15 नवम्बर  तक हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा-संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी ।
15 नवम्बर  को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी ।

मोहन भागवत छत्तीसगढ़ आये उनका स्वागत है लेकिन वैमनस्यता का जहर ना फैलाये

मोहन भागवत छत्तीसगढ़ आये उनका स्वागत है लेकिन वैमनस्यता का जहर ना फैलाये

 आरएसएस गैर राजनीतिक संगठन का तमांग लगाकर भाजपा के लिये चुनावी मैनेजमेंट कंपनी की तरह काम करती है

रायपुर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोहन भागवत  छत्तीसगढ़ आये छत्तीसगढ़ में उनका स्वागत है ठेठरी खुरमी खाये माता कौशल्या का दर्शन करे रामवन गमन पथ भी जाये  गोठनों में जाकर गौ माता की सेवा करे। लेकिन वैमनस्यता का जहर न फैलाये।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आर एस एस खुद को गैर राजनीतिक संगठन बताती है लेकिन उनका काम राजनीतिक दल भाजपा के लिए चुनावी मैनेजमेंट कंपनी की तरफ है। जैसे कई एनजीओ और संगठन कंपनी चुनावी मैनेजमेंट के लिए कई राजनीतिक दलों के साथ काम करती हैं आरएसएसबी भाजपा के लिए उसी तरह काम कर रही है और इसको स्वीकार करने में आरएसएस को डर किस बात का है?आरएसएस असल में लोकतंत्र विरोधी है आर एस एस के भीतर लोकतंत्र नहीं है और आर एस एस लोकतंत्र का सामना करने से डरती है इसलिए पर्दे के पीछे छिपकर भाजपा के लिए काम करती है और सत्ता मिलने के बाद आरएसएस से जुड़े लोग सत्ता की मलाई खाने सामने आते हैं आरएसएस को चाहिए कि वह लोकतंत्र का सम्मान करें और जनता को गुमराह किए बिना सीधा चुनावी राजनीति का हिस्सा बने देश में कई सारे राजनीतिक दल है उसमें आरएसएस भी एक राजनीतिक दल हो सकता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धंनजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएसएस गुड खाती है और गुलगुला से परहेज करती है। उसका वास्तविक काम ये है कि वे भारतीय जनता पार्टी के लिये चुनाव मेनेजमेंट करने का काम करता है। जिस प्रकार से कुछ एनजीओ विभिन्न राजनैतिक दलो के लिये इलेक्शन मेनेजमेंट का काम करते है लगभग वही स्थिति राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ छत्तीसगढ़ बार-बार इसलिये आ रहे है उन्हे ऐसा लगता है छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की इस समय बहुत ज्यादा बुरी स्थिति में है और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार का मुकाबला नहीं कर पा रही है। इसलिये यहा पर धार्मिक विद्वेष पैदा करने के लिये आरएसएस ने अपने गतिविधियो को बढ़ाया हुआ है और कही न कही धर्मातरण का विषय हो, साम्प्रदायिकता का विषय हो इन सारे मामले को साम्प्रदायिक रूप से हवा देने के  आरएसएस साजिश रच रही है। संघ प्रमुख का जो जशपुर दौरा है उसको भी इसी नजरीया से देखा जाना चाहिये कि यहां वे धार्मिक विद्वेष पैदा करने के उद्देश्य से ही उनका छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है।

मंत्री अकबर ने 10 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मंत्री अकबर ने 10 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 कवर्धा। केबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने गुरुवार को कलेक्टोरेट कार्यालय में नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा स्वच्छता के लिए व डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए 10 नग ई-रिक्शा का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होनें ई-रिक्शा का शुभारंभ करते हुए स्वच्छता क्षेत्र से जुडे स्वच्छता दीदीयों को नए ई-रिक्शा के लिए बधाई दी तथा उनके द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्य एवं छत्तीसगढ़ सहित कवर्धा का नाम रौशन करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

नगर पालिका में हुए अब कुल 29 ई-रिक्शा
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 2 वर्षो में 19 नग ई-रिक्शा क्रय किया गया था जो अब बढ़कर 29 हो गए है। स्वच्छता के क्षेत्र में हमारा कवर्धा नगर पालिका पूरे भारत में अपना परचम लहराया है। इस वर्ष भी स्वच्छता सर्वेक्षण अपना महत्तवपूर्ण स्थान बनाये उसके लिए प्रयास करते हुए पुनः 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत 10 नग ई-रिक्शा क्रय किया गया है। जिसका शुभारंभ आज मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा कवर्धा प्रवास के दौरान हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कि कहा कि वार्डो में कचरा कलेक्शन के लिए पहुंचने वाले स्वच्छता महिला शक्ति के कार्यो का सम्मान करते हुए घर का कचरा उनके रिक्शा में ही डाले। शहर में साफ-सफाई आसानी व बेहतर तरीके से हो इसके लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा चलाये जा रहे इस मुहिम में सहयोग कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे और कवर्धा को साफ व सुंदर बनाने में अपना योगदान देवें।

स्वच्छता के क्षेत्र में स्वच्छता दीदीयों का महत्तवपूर्ण कदम-नपाध्यक्ष
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने राज्य सरकार की उपलब्धि बताते हुए बताया कि स्वच्छ शहर के अभियान में एक कदम और बढाते हुए महिला समूह की बहनो ने हाथ में रिक्शा लेकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु वार्डो में निकलना स्वच्छता की दिशा में एक महत्तवपूर्ण कदम है। कवर्धा शहर की आबादी लगातार बढ़ रहा है ऐसे में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जाना आवश्यक है स्वच्छता दीदीयों व निकाय के वाहनों से लगातार डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, उपाध्यक्ष जमील खान, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।