CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG TET Admit Card 2022: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 सितंबर को होगी आयोजित, यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

CG TET Admit Card 2022: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 सितंबर को होगी आयोजित, यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 18 सितम्बर को आयोजित छत्तीगसढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-22) के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड 3 लिंकों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

इन में लिंक http://slcm.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/ 

 http://online.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/ 

http://exam.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/ 

ये लिंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ इनफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), जनसंपर्क संचालनालय तथा संचालक एन.सी.ई.आर.टी. शंकर नगर रायपुर के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। बता दें कि इस परीक्षा के लिए करीब 4.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है।

30 पैसे यूनिट महंगी हुई बिजली, दीवाली से पहले महंगाई का झटका

30 पैसे यूनिट महंगी हुई बिजली, दीवाली से पहले महंगाई का झटका

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली 30 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी हो गई है। यह दर VCA (वेरिेएबल कास्ट एडजस्टमेंट) चार्ज में बढ़ा है। बताया जा रहा है, ऐसा विदेशों से आने वाले कोयले से बनी बिजली खरीदने की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की कंपनी NTPC से जो बिजली खरीद रही है, उसके एवज में हर महीने 120 करोड़ रुपए अधिक देने पड़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया,प्रदेश की जरूरत का करीब 40% बिजली NTPC से खरीदी जाती है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं पर लगभग 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से VCA चार्ज लगाया जा रहा है।

नियामक आयोग ने अप्रैल में ही बढ़ाई थी दर

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने अप्रैल 2022 में ही बिजली दरों का नया टैरिफ जारी किया था। इसमें बिजली को 2.31% महंगा किया गया था। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर 10 पैसा प्रति यूनिट की दर से बढ़ाई गई थी। अन्य सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दर 15 पैसा प्रति यूनिट की दर से बढ़ी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के एमडी मनोज खरे ने बताया, एक-दो महीने पहले तक NTPC से खरीदी गई बिजली का बिल 400 करोड़ से 450 करोड़ रुपए महीने का आता था। इस महीने यह बिल 610 करोड़ रुपए का आया है। अगले महीने 638 करोड़ रुपया आ रहा है। इसके पीछे आयातित कोयला बड़ी वजह है। इसके अलावा भी कई कारक मिलकर NTPC की बिजली को महंगा कर रहे हैं।

BREAKING : राजधानी में बीयर से भरा ट्रक पलटा...रोड पर बहे बीयर

BREAKING : राजधानी में बीयर से भरा ट्रक पलटा...रोड पर बहे बीयर

 रायपुर। राजधानी रायपुर में बीयर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रोड में बियर बह गया। बताया जा रहा है कि सिलतरा वेयरहाउस से डूमर तराई शराब दुकान के लिए गाड़ी निकली थी लेकिन बीच रास्ते में ही गाड़ी पलट गई।

गाड़ी में विभिन्न तरह के ब्रांड के बियर रखे हुए थे जो पूरी तरह से फुटकर बह गए हैं। यह मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बीयर से भरी मेटाडोर सिलतरा वेयरहाउस से डूमर तराई शराब दुकान के लिए निकली थी। जहां टाटीबंध के पास अचानक गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और गाड़ी में रखे बीयर के बोटल फूट गए। जिससे रोड में बियर बह गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सिंबा, वाइट वाइजर और खजुराहो की 400 पेटी बियर लोड थी। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आबकारी की टीम पहुंच गई है।

कांग्रेस के विदूषक कर रहे आदिवासी संस्कृति और देवी देवताओं का अपमान- भाजपा

कांग्रेस के विदूषक कर रहे आदिवासी संस्कृति और देवी देवताओं का अपमान- भाजपा

कवासी लखमा बताए कौन से भगवान है  भूपेश उनकी किस प्रकार पूजा की जाए?: डॉ बांधी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कृष्णमूर्ति बांधी ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भगवान बताये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बघेल के पिता नंदकुमार बघेल अब तक भगवान राम के लिए अपशब्द कहकर भारतीय सनातन संस्कृति का घोर अपमान कर जनमानस को मर्माहत कर रहे थे और अब कांग्रेस के मंत्री ने भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का भगवान बताकर आदिवासी संस्कृति तथा देवी देवताओं का अपमान कर दिया। मंत्री लखमा दावा कर रहे हैं कि भूपेश बघेल के कोई पूर्वज आदिवासी रहे होंगे तो इस दावे पर भाजपा का कोई सरोकार नहीं है। यह भूपेश बघेल और उनकी वंशावली का नितांत निजी मसला है और भाजपा इस पर कुछ नहीं कह रही। वैसे भी कांग्रेस में नकली आदिवासी का मुद्दा कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जिसे आदिवासी मानकर छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया था, उसे भूपेश बघेल आदिवासी नहीं मानते। अब भूपेश बघेल के  भक्त मंत्री कवासी लखमा उन्हें भगवान और आदिवासी बता रहे हैं तो भूपेश बघेल स्पष्ट करें कि वे कौन से भगवान हैं। वे यह भी बतायें कि उनके पूर्वज आदिवासी समाज को क्यों छोड़ गए? भूपेश बघेल ने अवश्य आदिवासी समाज को अपने हाल पर छोड़ दिया है। धर्मांतरण का विरोध करने वाले आदिवासियों का दमन हो रहा है। बघेल भगवान नहीं, उनका शोषण करने वाले मुख्यमंत्री है । उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से वादाखिलाफी का गुनाह किया है। आदिवासियों के दमन का गुनाह किया है। युवा पीढ़ी के साथ धोखेबाजी का गुनाह किया है। छत्तीसगढ़ को लूट लूटकर कांग्रेस का घर भरने का गुनाह किया है। किसानों के साथ छल कपट करने का गुनाह किया है। कर्मचारियों से प्रति गुनाह किया है। लाखों बेघर गरीबों के प्रति गुनाह किया है। छत्तीसगढ़ की बेटियों, बहनों, माताओं के विरुद्ध गुनाह किया है इसीलिए वह भगवान नही बल्कि गुनहगार है।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि मंत्री कवासी लखमा के भगवान भूपेश ने जो गुनाह किये हैं उन्हें जनता रूपी लोकतांत्रिक देवता कभी क्षमा नहीं कर सकता। कांग्रेस में व्यक्तित्व वाद की जगह व्यक्तिवाद की संस्कृति है और कवासी कांग्रेस की इसी संस्कृति के अनुरूप चाटुकारिता की हद पार कर भूपेश बघेल की चरणवंदना कर रहे हैं। कांग्रेस इस संस्कृति के तहत किसी भी हद तक जा सकती है। कवासी चाहें तो गुनाहों के देवता का मंदिर बनवा लें और चौबीसों घंटे भूपेश भूपेश का जाप करें लेकिन उन्हें देवी देवताओं और आदिवासी संस्कृति व आस्था का अनादर करने का कोई अधिकार नहीं है। उनके अपने इलाके के आदिवासी अज्ञात बीमारी से दम तोड़ रहे हैं और निष्ठुर कवासी भूपेश धुन गा रहे हैं, यह बेहद निर्लज्ज परिदृश्य है। ऐसी सरकार से जनता को बचना ही होगा।
कवासी लखमा ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए भगवान हैं भूपेश बघेल, उनके कोई पूर्वज आदिवासी रहे होंगे

कवासी लखमा ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए भगवान हैं भूपेश बघेल, उनके कोई पूर्वज आदिवासी रहे होंगे

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकार में आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिय है। लखमा में सीएम भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के लिए भगवान बताया है। मंत्री कवासी लखमा ने दावा किया कि सीएम भूपेश बघेल के कोई पूर्वज आदिवासी रहे होंगे। सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के लिए भगवान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो देवगुड़ी की पूजा कर रहे हैं, इसी से बस्तर में जमकर बारिश हो रही है।


 

राजधानी के इस SBI एटीएम में लगी भीषण आग...दमकल की गाड़ी मौके पर

राजधानी के इस SBI एटीएम में लगी भीषण आग...दमकल की गाड़ी मौके पर

 रायपुर। राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित SBI एटीएम में भीषण आग लग गई है। वहीउन आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी पहुँच गई और आग पर काबू पाया। आग लगने से एटीएम मशीन जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है। आग लगने का कारण अज्ञात है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

छत्तीसगढ़ सरकार की फिल्म नीति का दिखने लगा असर...एक्टर अक्षय कुमार रायगढ़ जिले के इस जगह में स्टंट करते नजर आएंगे

छत्तीसगढ़ सरकार की फिल्म नीति का दिखने लगा असर...एक्टर अक्षय कुमार रायगढ़ जिले के इस जगह में स्टंट करते नजर आएंगे

 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु का हिन्दी रीमेक का कुछ भाग छत्तीसगढ़ में शूट होने जा रहा है और शूटिंग के लिए टेक्नीकल टीम रायगढ़ पहुंच चुकी है। फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर नरे, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी निकेत भूमि, आर्ट डायरेक्टर अरविंद अशोक, लाइन प्रोड्यूसर संतोष सिंह ने जिंदल स्टील के एयर स्ट्रीप का जायजा लिया क्योंकि यहां पर फिल्म के अभिनेता अक्षय कुमार एयरक्राफ्ट का सीन करने वाले है। शूटिंग के लिए अभिनेता अक्षय कुमार व राधिका मदान 2 अक्टूबर को रायगढ़ पहुंचेंगे और पूरे एक सप्ताह तक यहां रहकर अलग-अलग जगहों पर शूटिंग करेंगे। छत्तीसगढ़ फिल्म पॉलिसी में सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया कि फिल्म सोरारई पोटरु के डायरेक्टर सुधा कोंगारा है।

जिन्होंने नेशनल अवार्ड जीतने के बाद फिल्म को हिन्दी में बनाने की सोची और इसके लिए अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राधिका मदान को चुना है। डायरेक्टर सुधा ने छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में फिल्म की शूटिंग करने सोची और इसके लिए अपने टेक्निकल टीम को यहां भेजकर शूटिंग के लिए लोकेशन को फायनल करवाया। शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर नरे, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी निकेत भूमि, आर्ट डायरेक्टर अरविंद अशोक, लाइन प्रोड्यूसर संतोष सिंह ने जिंदल स्टील के अधिकारियों से मुलाकात किया और उनसे एयर स्ट्रीप पर शूटिंग करने की जानकारी उन्हें दी। अधिकारियों ने तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी क्योंकि जिंदल स्टील के हवाई पट्टी पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार एयरक्राप्त करते हुए नजर आने वाले थे।

रायगढ़ में खराब सड़क की जानकारी है, बरसात के बाद जल्द शुरु होगा निर्माण कार्य - भूपेश बघेल

रायगढ़ में खराब सड़क की जानकारी है, बरसात के बाद जल्द शुरु होगा निर्माण कार्य - भूपेश बघेल

 00 ग्राम कुंजेमुरा, ब्लॉक तमनार में मुख्यमंत्री ने की गई घोषणाएं

रायपुर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कुंजेमूरा में आम नागरिकों से बातचीत करते हुए बताया कि रायगढ़ जिले में सड़क खराब है इसकी जानकारी मुझे है। अधिकारियों के साथ मेरी बैठक हुई है और बरसात के बाद बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू भी हो जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ग्राम कुंजेमुरा व ब्लॉक तमनार में कई घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गवर्नमेंट कॉलेज तमनार के छात्र टिकेश्वर राठिया ने कॉलेज का पीजी कॉलेज में उन्नयन की मांग की। उसने सुविधा विस्तार के लिए बाउन्ड्री वाल और आदिवासी हॉस्टल बनाने की भी मांग रखी। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की जानकारी पूछे जाने पर बिलासिनी महंत ने बताया कि वे एनीमिया से पीडि़त थीं अब बिल्कुल ठीक है, उन्हें गर्म भोजन मिलता था और समय पर जांच भी होती है।
धौंराभाटा से आए ग्रामीण ने बताया कि उन्हें बीपी और शुगर की बीमारी है और हाट बाजार क्लिनिक में उन्हें नि:शुल्क जांच और दवाई की सुविधा मिल रही है। लक्ष्मीन धोबा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका जाति प्रमाण नहीं बन पा रहा है, मुख्यमंत्री ने कहा तहसीलदार को आवेदन दें उनका प्रमाण पत्र बन जायेगा, मुख्यमंत्री जी ने उन्हें बताया कि राज्य सूची में जाति का उल्लेख नहीं होने पर आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जय माँ गायत्री स्व सहायता समूह संकेरा की महिला ने बताया कि उन्हें आवश्यक समान रखने के लिए भवन निर्माण की, गौठान के लिए घेरा और वर्मी खाद रखने के लिए स्थान और सड़क की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री जी ने उनकी बात सुनकर कहा कि कलेक्टर साहब ने नोट किया है, बनवा देंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों की समस्या पर कहा कि रायगढ़ जिले में सड़क खराब है मुझे इसकी जानकारी है। अधिकारियों के साथ मेरी बैठक हुई है। बरसात के बाद बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं
ग्राम तमनार से उरबा होते हुए लैलूंगा तक 28 किमी सड़क का निर्माण होगा।
ग्राम तमनार में नवीन ग्रामीण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलेंगे।
ग्राम तमनार में उप कोषालय खोला जायेगा।
शासकीय कला विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय तमनार में पोस्ट ग्रेजुएट यानी पी.जी. कक्षायें शुरू करवाई जायेंगी।
ग्राम सराईपाली में उप तहसील कार्यालय खोला जायेगा।
ग्राम धौराभाठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जायेगा
ग्राम हमीरपुर से बरकछार से बंजारी अड़बहाल तक कुल 19 किमी नई सडक का निर्माण करवाया जायेगा।ग्राम गोढ़ी में समूह नल जल योजना की सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा।
शासकीय कन्या प्राथमिक शाला लैलूंगा का नामकरण सेठ जयदयाल सिंघानिया के नाम पर किया जायेगा।
ग्राम कुंजेमुरा में शा.उ.मा. विद्यालय में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार का नामकरण स्वर्गीय. जयलाल चौधरी के नाम पर करने की घोषणा।
रेंगारबहरी से घरघोड़ा सीमा तक 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण।
पेलमा के मडिय़ाकछार तक 6 किलोमीटर सड़क निर्माण।

सीएम भूपेश बघेल ने अधिकारीयों की ली समीक्षा बैठक, दिये कई आवश्यक निर्देश

सीएम भूपेश बघेल ने अधिकारीयों की ली समीक्षा बैठक, दिये कई आवश्यक निर्देश

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के लैलूंगा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं विधायक भी उपस्थित हैं। प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करते हुए प्राथमिकता से शासन की योजनाओं का फील्ड पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान लेकर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ एस भारतीदासन, कलेक्टर रानू साहू, पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे।

आम नागरिकों का काम समय पर होना सुनिश्चित करें : सीएम भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लैलूंगा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अनेक सुविधाएं दी जा रही है। सप्ताह में 5 कार्य दिवस कर दिया गया है। एक अतिरिक्त दिवस की छुट्टी दी जा रही है। पुराने पेंशन लागू कर बुढ़ापे का सहारा दिया जा रहा है। जब मुख्यमंत्री आए तभी काम करना है यह धारणा हटानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों, जनता का काम समय पर होना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित सुनिश्चित करने और बेहतर ढंग से काम करते हुए शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन कर जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

सड़को की हालत खराब, ठीक करिए

मुख्यमंत्री ने जिले में कई सड़को की हालत जर्जर होने की बात कहते हुए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सड़क के मरम्मत के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने उन्हें बताया कि स्वीकृत सभी सड़को में बारिश के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

खुद को सुधारिए, नहीं तो कार्यवाही होगी

मुख्यमंत्री बघेल ने लैलूंगा में आमनागरिको और जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायत के आधार पर क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ से सवाल किया कि आप लोग आम नागरिको और जनप्रतिनिधियों के कार्यों को समय करें। आप लोगों की शिकायत है कि समय पर कार्यालय भी नहीं पहुँचते। मुख्यमंत्री के सवाल का जवाब देते हुए एसडीएम सहित अधिकारियों ने अपने कार्यों में सुधार लाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कार्यशैली में सभी सुधार लाए, नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।

शिक्षा का स्तर बढ़ाइये

मुख्यमंत्री ने जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का नियमितीकरण के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही है। लगातार शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति, अध्यापन, मॉनिटरिंग की आवश्यकता है। इसलिए इसे बेहतर बनाइये।

गौठान, वन अधिकार पत्र, धान खरीदी, हाथी मूवमेंट सहित जाति प्रमाणपत्र की भी की समीक्षा

मुख्यमंत्री बघेल ने लैलूंगा क्षेत्र में जाति प्रमाणपत्र वितरण की जानकारी ली और समय पर वितरण के निर्देश एसडीएम, तहसीलदार को दिए। उन्होंने जिले में गौठान संचालन, गोबर खरीदी, स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने किए जा रहे कार्यों, सब्जी उत्पादन, नरवा, वन अधिकार पत्र वितरण, हाथी विचरण, धान खरीदी और पटवारियों की मुख्यालय में समय पर उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यहाँ विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

 
सीएम भूपेश बघेल ने ग्राम कुंजेमुरा, ब्लॉक तमनार में की कई बड़ी घोषणाएं

सीएम भूपेश बघेल ने ग्राम कुंजेमुरा, ब्लॉक तमनार में की कई बड़ी घोषणाएं

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम कुंजेमुरा, ब्लॉक तमनार में कई बड़ी घोषणाएं की है।

1. ग्राम तमनार से उरबा होते हुए लैलूंगा तक 28 किमी सड़क का निर्माण होगा।

2. ग्राम तमनार में नवीन ग्रामीण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलेंगे।

3. ग्राम तमनार में उप कोषालय खोला जायेगा।

4. शासकीय कला विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय तमनार में पोस्ट ग्रेजुएट यानी पी.जी. कक्षायें शुरू करवाई जायेंगी।

5. ग्राम सराईपाली में उप तहसील कार्यालय खोला जायेगा।

6. ग्राम धौराभाठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जायेगा

7. ग्राम हमीरपुर से बरकछार से बंजारी अड़बहाल तक कुल 19 किमी नई सडक का निर्माण करवाया जायेगा।

8 ग्राम गोढ़ी में समूह नल जल योजना की सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा।

9. शासकीय कन्या प्राथमिक शाला लैलूंगा का नामकरण सेठ जयदयाल सिंघानिया के नाम पर किया जायेगा।

10. ग्राम कुंजेमुरा में शा.उ.मा. विद्यालय में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।

11. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार का नामकरण स्वर्गीय. जयलाल चौधरी के नाम पर करने की घोषणा।

12. रेंगारबहरी से घरघोड़ा सीमा तक 1.5 km सड़क निर्माण।

13. पेलमा के मड़ियाकछार तक 6km सड़क निर्माण।

CM भूपेश ने लैलूंगा में 373 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

CM भूपेश ने लैलूंगा में 373 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 रायगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा में 373 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत के 16 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 88 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से निर्मित 9 कार्यो का लोकार्पण एवं 284 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 7 कार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल हैं।

सीएम भूपेश बघेल कार्यक्रम के दौरान जिन कार्यों का लोकार्पण किया, इनमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा 30 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से 4 कार्य, लोक निर्माण विभाग द्वारा 52 करोड़ 3 लाख रुपये के 2 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु 4 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से जिला रायगढ़ के बिजना से हमीरपुर के मध्य कोलडेगा नाला पर पुल निर्माण एवं वन विभाग द्वारा 1 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से दो कार्य शामिल है।

शिलान्यास कार्य के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 21 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से रोड एवं पुल निर्माण के 4 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 263 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से 3 रेट्रोफिटिंग, सिंगल विलेज एवं सोलर योजना के कार्य शामिल हैं।

शराब पिलाकर लड़की से गैंगरेप: झांकी दिखाने के बहाने ले गया युवक और 2 साथियो संग मिलकर किया दुष्कर्म

शराब पिलाकर लड़की से गैंगरेप: झांकी दिखाने के बहाने ले गया युवक और 2 साथियो संग मिलकर किया दुष्कर्म

 राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का एक मामला सामने आया है, जहां हैवानों ने शराब पिलाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है वही पुलिस ने मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 सितंबर की रात बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपियों में से एक युवक लड़की की पहचान का था।

झांकी दिखाने के बहाने बाइक पर बिठाया
बसंतपुर थाना प्रभारी सी आर चंद्रा ने कहा कि 15 साल की लड़की अपने घर वापस लौट रही थी। जीई रोड सिंधी कॉलोनी के पास उसकी पहचान का युवक सूरज यादव (20 वर्ष) उसे मिल गया। सूरज ने कहा कि वो डोंगरगढ़ में झांकी देखने जा रहा है, वो भी उसके साथ चले। बाद में वो उसे बाइक से उसे घर भी छोड़ देगा। तब लड़की झांकी देखने के नाम से उसकी बाइक पर बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद उसने अपने एक और साथी जितेंद्र रजक को भी मोटरसाइकिल पर लड़की के पीछे बिठा लिया।

चाकू की नोक पर नाबालिग को पिलाई शराब
नाबालिग ने इस बात का विरोध किया, लेकिन वे उसे तुमडीबोड मुरमंदा की ओर सुनसान इलाके में ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने अपने तीसरे साथी सन्नी कुमार रजक को भी डोंगरगढ़ से बुला लिया। आरोपियों ने चाकू की नोक पर पीड़िता को शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों आरोपी भी शराब के नशे में धुत थे। आरोपियों ने रेप के बाद पीड़िता को शहर के एक इलाके में छोड़ दिया और किसी से भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत
हालांकि पीड़िता ने तुरंत घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया। बसंतपुर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी SP प्रफुल्ल ठाकुर को दी। वारदात की गंभीरता को समझते हुए एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तुरंत एक टीम तैयार की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों सूरज यादव (20 वर्ष), सन्नी कुमार रजक (25 वर्ष) और जितेंद्र रजक (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 363, 376, 376 डी और पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सर्चिंग पर निकले जवानों ने नक्‍सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, 2 जिंदा पाइप बम व आईईडी किया निष्क्रिय…

सर्चिंग पर निकले जवानों ने नक्‍सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, 2 जिंदा पाइप बम व आईईडी किया निष्क्रिय…

 दंतेवाड़ा। 231वीं बटालियन के जवाने सर्चिंग पर निकले थे। जवान सावधानी बरतते हुए कमारगुड़ा कैम्‍प से जगरगुण्‍ड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान 2 जिंदा पाइप बम और एक स्टील कंटेनर में 10-10 किलो का आईईडी मिला। जिसे बम निरोधक दस्ता ने निष्क्रिय किया है।

बता दें कि पूर्व में भी माओवादियों के द्वारा इस वाहिनी को कई आईईडी व स्‍पाईक्‍स लगाकर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने का भरसक प्रयास किया गया है, परन्‍तु जवानों द्वारा अपनी ड्यूटी का सर्तकतापूर्वक निर्वाहन करने के कारण माओवादियों के मंसूबों को लगातार नाकाम किया जा रहा है। 231 बटालियन द्वारा अभी तक थाना अरनपुर (दंतेवाड़ा) जगरगुण्‍ड़ा (सुकमा) में कुल 128 आईईडी को सफलतापूर्वक बरामद किया गया है

चलती बाइक पर गिरी आकाशीय बिजली: चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत

चलती बाइक पर गिरी आकाशीय बिजली: चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत

 जशपुर: नारायणपुर थाने के दमगड़ा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया कि ग्रामीण बाइक से कहीं जा रहा था, इस दौरान चलती बाइक पर गाज गिर गई। जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हुई है। शव को पीएम उपरांत परिजनों को सौंपा गया है।

रायपुर पुलिस ने गणेश झांकी में 20 से ज्यादा बदमाशों को चाकू और कई हथियारों के साथ पकड़ा

रायपुर पुलिस ने गणेश झांकी में 20 से ज्यादा बदमाशों को चाकू और कई हथियारों के साथ पकड़ा

 रायपुर: राजधानी रायपुर में सोमवार की रात गणेश झांकी निकाली गई। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 20 से अधिक बदमाशों व संदिग्धों के पास अवैध रूप से रखें चाकू एवं अन्य हथियार बरामद किया। जिन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दरअसल, गणेश विसर्जन झांकी के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षा व शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा झांकी व आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों की लगातार चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से धारदार चाकू व लोहे के अन्य हथियार लेकर घूमते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

इन स्थानों के लिए सुरक्षा जवानों की हो रही बम्पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

इन स्थानों के लिए सुरक्षा जवानों की हो रही बम्पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

 बालौद : एसपी बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर जिला बालोद में जिजीविषा के तहत जिले के बेरोजगार शिक्षित युवको के लिए रोजगार हेतु एस.आई.एस सुरक्षा एंजेसी प्रायवेट लिमिटेड में सुरक्षा जवान के 250 पद व सुरक्षा सुपरवाईजर के 50 पद लिया जाना है। जिसमें जिला बालोद के थाना गुरूर, कंवर, पुरूर क्षेत्र के ग्राम बोहारडीह मैदान में 13. सितम्बर को सुबह 9 से 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

थाना गुण्डरदेही , रनचिरई, अर्जुन्दा के युवको के लिए भर्ती स्थल गुण्डरदेही हाईस्कूल मैदान में दिनांक 14 सितम्बरको सुबह 9 से 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। थाना बालोद के युवको के लिए भर्ती स्थल बालोद सरयू प्रसाद स्टेडियम मैदान में 15 जून को सुबह 9 से 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। थाना राजहरा, डौण्डी, माहामाया के युवको के लिए भर्ती स्थल राजहरा फुटबाल मैदान में दिनांक 16 सितम्बर को सुबह 9 से 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

इसी प्रकार थाना डौण्डीलोहारा, मंगचुवा, देवरी, सूरेगांव के युवको के लिए भर्ती स्थल थाना डौण्डीलोहारा के पास ग्राम बटेरा मैदान में दिनांक 17 सितम्बर को सुबह 9 से 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। सुरक्षा एंजेसी द्वारा जिला बालोद में शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार का सुनहर अवसर प्रदाय किया जा रहा है योेग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित दिनांक में उपस्थितहोने के निर्देश दिए गए है।

गणेश विसर्जन के दौरान उपजा विवाद, बीच-बचाव करने आये नाबालिग की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गणेश विसर्जन के दौरान उपजा विवाद, बीच-बचाव करने आये नाबालिग की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग। जिले के गंजपारा  में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने चाकू से नाबालिग का गला काट दिया। लोगों ने नाबालिग को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। अधिक खून बह जाने से उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी यश मेहरा  को गिरफ्तार कर लिया है।दुर्ग सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली थी कि नाका चौक गंजपारा में किसी नाबालिग की हत्या कर दी गई है। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि गोपी ढीमर का चाचा राकेश ढीमर गणेश विर्सजन में डीजे के साथ घूम रहा था। इसी दौरान उतई थाना अंतर्गत उमरपोटी पुरई निवासी यश मेहरा उर्फ यशु (21 साल) वहां पहुंचा और राकेश ढीमर से विवाद करने लगा।

दोनों के बीच हाथ-मुक्का से मारपीट भी हुई। जैसे झगड़ा होने के बारे में गोपी ढीमर को पता चला वह भी मौके पर बीच-बचाव करने पहुंच गया। गोपी को देख यश मेहरा ने अपने पास रखे धारदार चाकू को निकाला और उसके गले में वार करके भाग गया। गोपी का गला कट जाने से वह वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत उसे बाइक से जिला अस्पताल दुर्ग लेकर गये। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार 

सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को दी। एसपी ने दुर्ग सीएसपी के नेतृत्व में दुर्ग टीआई एसएन सिंह और एसीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा के साथ एक टीम गठित की। इस टीम ने रात में जगह-जगह छापेमारी करके आरोपी यश मेहरा को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में उपयोग किया गया धारदार हथियार जब्त कर लिया है।

कोटा में दिल दहला देने वाली घटना, ट्रेन के सामने युवक ने कूदकर दी जान.. दो हिस्सों में कटा शरीर

कोटा में दिल दहला देने वाली घटना, ट्रेन के सामने युवक ने कूदकर दी जान.. दो हिस्सों में कटा शरीर

 बिलासपुर : कोटा में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली जिसका शरीर दो हिस्सों में कट गया। सूचना मिलने पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान ग्राम अजयपुर निवासी भरत लाल यादव उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। करगी रोड-सलका रेलवे स्टेशन के बीच डिपरापारा के पास ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

जिसका शरीर दो हिस्सों में कट गया। सूचना मिलने पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक भरत लाल यादव पिता पुन्नी लाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम अजयपुर के रूप में हुई। कोटा पुलिस के अनुसार मृतक दिमाकी रूप से विक्षिप्त था जो इलाज के लिए अपने ससुराल ग्राम घोरामार आया हुआ था।दरअसल, कोटा पुलिस को सूचना मिली थी कि करगी रोड-सलका रेलवे स्टेशन के बीच डिपरापारा के पास ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

जिसके दो टुकड़े हो रखे हैं। इस पर कोटा पुलिस के वहां पहुँची। पुलिस ने शव की तलाशी ली जिसमें मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला जिससे मृतक की पहचान भरत लाल यादव पिता पुन्नी लाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम अजयपुर के रूप में की गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।कोटा पुलिस ने बतलाया की मृतक दिमाकी रूप से विक्षिप्त था जिससे इलाज के लिए उसके ससुराल ग्राम घोरामार लेकर आये थे। मृतक नहाने जा रहा हूँ बोलकर मोटरसाइकिल से घर से निकला हुआ था।

पर मृतक करगी रोड-सलका स्टेसन के बीच डिपरापारा के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। कोटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं।

लापरवाही पर बड़ा एक्शन- पटवारी की सेवा समाप्त… कलेक्टर ने जारी किया आदेश

लापरवाही पर बड़ा एक्शन- पटवारी की सेवा समाप्त… कलेक्टर ने जारी किया आदेश

  गरियाबंद  / कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के राजिम तहसील में पदस्थ पटवारी पितऊराम नाग को अपने कर्तव्य पर उपस्थिति होने अंतिम अवसर के बाद भी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से त्याग पत्र दिया हुआ मानकर पटवारी पद से सेवा समाप्त कर दिया है। ज्ञात हो कि पटवारी पितऊराम नाग 12 मई 2014 से आज दिनांक तक बिना किसी पूर्व सूचना अथवा अवकाश स्वीकृति के अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से निरंतर अनुपस्थित है। नाग को अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने हेतु समय-समय पर कार्यालय तहसीलदार राजिम एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से सूचना पत्र जारी किया गया। पटवारी नाग को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थिति हेतु नोटिस जारी कर समाचार पत्र में भी प्रकाशन कराया गया, किन्तु पटवारी पितऊराम नाग द्वारा आदेश जारी होने की तिथि तक कार्यालय में उपस्थिति नहीं दिया गया एवं न ही किसी भी माध्यम से अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया। पटवारी श्री पितऊराम नाग के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 एवं छ.ग. सिविल सेवा अवकाश नियम 2010 के नियम 11 के प्रावधानों के तहत 12 मई 2014 से बिना किसी पूर्व सूचना अथवा अवकाश स्वीकृति के अपने पदीय कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से निरंतर अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से त्यागपत्र दिया हुआ समझा मानकर पटवारी पद से सेवा समाप्ति कर दी गई है।

रायपुर में धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन की झांकी, जयस्तंभ चौक में DJ में झूमते दिखे लोग

रायपुर में धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन की झांकी, जयस्तंभ चौक में DJ में झूमते दिखे लोग

 रायपुर: राजधानी रायपुर में सोमवार की रात कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से गणपति विसर्जन की झांकी निकली। झांकी शारदा चौक से रवाना होकर जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड सिटी कोतवाली चौक से सदर बाजार मार्ग तक पहुंची। शारदा चौक पर झांकियों की लंबी लाइन लगी है।

कोरोना के कारण दो साल बाद हर्षोंउल्लास के साथ कल झांकी निकाली गई। वहीं झांकी देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जयस्तंभ चौक पर लोग डीजे-धुमाल की धून में झुमते हुए नजर आए। वहीं झांकी में कोई अनहोनी न हो इसे ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, झांकी वाले रूट में करीब 3 हजार पुलिस जवान तैनात थे। बता दें कि झांकी कंकाली पारा चौक से पुरानी बस्ती थाने के सामने से लाखेनगर चौक से सुंदर नगर रायपुरा अंडरब्रिज से महादेव घाट जाएगी।

हुडदंग न इसलिए बंद की शराब दुकानें
राजधानी रायपुर की सड़कों पर मंगलवार की शाम होते ही शराब दुकानें बंद करा दी गई हैं। जिला प्रशासन ने हुडदंग न हो इसको देखते हुए यह आदेश जारी किया। रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर बुरे ने एक आदेश जारी किया है।

प्रदेश के इस जिले में जमकर बरसे बदरा, भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

प्रदेश के इस जिले में जमकर बरसे बदरा, भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

 गौरेला पेंड्रा मरवाही: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर जिले में भी देखने को मिला। पिछले 24 घंटे से पूरे जिले में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग ने पहले ही पूरे जिले में येलो अलर्ट जारी किया था। वहीं अगले 2 दिनों तक इसी तरह से बारिश होने की संभावना है। गौरेला पेंड्रा मरवाही में बीते 24 घंटे से मानसून सक्रिय है। जिले के कई इलाकों में हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है।

लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है, वही कल शाम तक जिले में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी अलर्ट जारी किया है। फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार कम है।

राजधानी में शराब दुकान बंद करने का आदेश...इतने बजे तक नहीं मिलेगी शराब

राजधानी में शराब दुकान बंद करने का आदेश...इतने बजे तक नहीं मिलेगी शराब

 राजधानी रायपुर में आज गणेश विसर्जन की झांकियां निकाली जाएगी। इसे देखते हुए कलेक्टर ने शाम 6 बजे से सभी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

बता दें कि शारदा चौक से निकलने वाली गणेश प्रतिमाओं को महादेव घाट में विसर्जन किया जाएगा। झांकी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।

वहीं कलेक्टर ने कानून व्यवस्था और शांति के मद्देनजर रायपुर और बीरगांव नगर निगम क्षेत्र की सभी शराब दुकानें शाम छह बजे से बंद करने का आदेश दिया है। सभी देसी-विदेशी शराब दुकानें आज शाम छह बजे बंद हो जाएंगी।

बसंत कौशिक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी किए गए नियुक्त... आदेश जारी

बसंत कौशिक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी किए गए नियुक्त... आदेश जारी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने बसंत कौशिक को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्यपाल के नाम से जारी अधिसूचना में बसंत कौशिक को राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी बनाया गया है।

बता दें कि इसी साल जुलाई माह में मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड में सेवाएं दे रहे सहायक औषधि नियंत्रक बसंत कौशिक को वापस उनके मूल विभाग नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन में भेजा गया था। इस आदेश के करीब दो महीने बाद नया आदेश जारी करते हुए बसंत कौशिक को राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।

नेताओं ने महिला मोर्चा को दिया न्याय दिलाने, मिशन 2023 में जुटने का मंत्र

नेताओं ने महिला मोर्चा को दिया न्याय दिलाने, मिशन 2023 में जुटने का मंत्र

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी ने महिला मोर्चा के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली एवं आगामी कार्य योजना से संबंधित जानकारी भी प्रदान किया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जमवाल जी ने संगठनात्मक विषयों को लेकर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से चर्चा भी किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाए। मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में फतेह करना हमारा लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए नित्य नए-नए हथकंडे अपना रही है जिसके कारण प्रदेश का माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका है। प्रदेश पूरी तरह अपराधियों के गिरफ्त में हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता के आनंद में मदमस्त हो चुके हैं कि उन्हें प्रदेश की जनता की जरा भी चिंता नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि जब इसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब इसे प्रदेश में हर तरफ माफिया राज कायम हो चुका है। आज प्रदेश की मातृशक्ति कहीं भी सुरक्षित नहीं है प्रदेश में हर तरफ आतंक का माहौल बना हुआ है। उन्होंने महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहनें भी मिशन 2023 के चुनाव के लिए कमर कस ले और प्रदेश की असफल सरकार को उखाड़ फेंकने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बैठक में अपने पदभार ग्रहण से लेकर आज तक की किए गए कार्यो की विस्तार से जानकारी दी, एवं आगामी कार्य योजना के संबंध में चर्चा भी किया। बैठक में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करके शराबबंदी ना करना प्रदेश की महिलाओं के साथ बहुत बड़ा छल है जिसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता पाने के लिए प्रदेश के हर वर्ग को छल कर आज केवल एक परिवार की सेवा में लगे हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के लिए एटीएम बन गए हैं जो चुनावी राज्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका कलेक्शन मास्टर के रूप में निभा रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता महिला मोर्चा की बैठक में मिशन 2023 में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी तन्मयता के साथ जुटने की अपील की।

इस दौरान बैठक में महिला मोर्चा प्रभारी सुश्री लता उसेंडी  उषा टावरी विशेष रूप से उपस्थित थे प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे जी महामंत्री  विभा अवस्थी माया बेलचंदन दीप्ति पांडे शैलेंदरी परघनिया संगीता शर्मा भावना बोहरा हेमलता शर्मा कल्याणी साहू किरण बघेल कृतिका जैन किरण भदोरिया उपस्थित थे..।