CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वन विभाग की अच्छी पहल, सोंढूर जलाशय में नौका विहार की सुविधा

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वन विभाग की अच्छी पहल, सोंढूर जलाशय में नौका विहार की सुविधा

धमतरी: जिले के वृहत जलाशयों में से एक सोंढूर जलाशय में आज से पैडल बोट (नौका विहार) शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ सिहावा विधायक एवं मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने किया। उन्होंने जलाशय क्षेत्र के ग्रामीणों को इसकी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर पी. एस. एल्मा, सीसीएफ एस.के. पैकरा भी मौजूद थे।

सिहावा विधायक एवं वहां मौजूद अन्य अतिथियों ने सोंढूर जलाशय के तट पर पैडल बोट की पूजा-अर्चना कर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने नौका विहार भी किया। निदेशक, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व वरुण जैन ने बताया कि यह इलाका टाइगर रिजर्व में आने की वजह से स्थानीय ग्रामीणों को जीविकोपार्जन की समस्या होती है।

उन्होंने बताया कि सोंढूर जलाशय क्षेत्र के ऐसे मछुआरे जो मत्स्याखेट करके अपनी आजीविका चलाते हैं, उन्हें रोजगार के नए अवसर से जोड़ते हुए जलाशय में पैडल बोट का संचालन आज से किया जा रहा है। इससे क्षेत्रीय युवाओं को अतिरिक्त आय मुहैय्या होगी। साथ ही सैलानी इको फ्रेंडली पार्क का भी लुत्फ उठा सकेंगे। ज्ञात हो कि पैडल बोट के संचालन में ग्राम मेचका, बरपदर, बेलरबाहरा सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

इस अवसर पर इको पार्क में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सिहावा विधायक ने कहा कि 'प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सर्वहारा वर्ग का विकास हो रहा है। वन क्षेत्र के निवासियों के विकास के लिए प्रदेश सरकार सतत प्रयास कर रही है'

फिल्म में चित्रगुप्त का किरदार निभाकर बुरे फंसे अजय देवगन: रायपुर में शिकायत दर्ज

फिल्म में चित्रगुप्त का किरदार निभाकर बुरे फंसे अजय देवगन: रायपुर में शिकायत दर्ज

 रायपुर: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'थैंक गॉड' में उन्होंने चित्रगुप्त का किरदार निभाया है। अब इस किरदार को लेकर रायपुर में बवाल हाे गया है। कायस्थ समाज के लोगों ने अजय देवगन के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी है। वो अजय देवगन के साथ फिल्म के मेकर्स भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कार्रवाई की मांग
ये शिकायत रायपुर के सिविल लाइंस थाने में की गई है। पुलिस को शिकायत सौंपने कायस्थ समाज के लोग थाने पहुंचे। इनमें भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव भी शामिल थे। श्रीवास्तव ने बताया कि 'हमने अभिनेता अजय देवगन फिल्म निर्देशक इंद्र कुमार और फिल्म निर्माता कंपनी टी सीरीज और मारुति इंटरनेशनल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।'

फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर में किया गया चित्रगुप्त के आसपास अश्लीलता का प्रदर्शन
कायस्थ समाज की ओर से संजय श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर में हमारे आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त के आसपास अश्लीलता का प्रदर्शन किया गया जिसमें अर्धनग्न स्त्रियां भगवान के अगल-बगल खड़ी है। साथ ही घटिया चुटकुले व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे कायस्थ जनों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

जीवन और मृत्यु के बीच फंसे सिद्धार्थ मल्होत्रा
इस फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म एक आम आदमी अयान का किरदार निभा रहे हैं, वहीं अजय देवगन इसमें चित्रगुप्त की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत अयान के ऑफिस जाने से होती है। वह रास्ते में ही कार एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है, लेकिन उसकी मौत नहीं होती है। वह जीवन और मृत्यु के बीच में फंस जाता है। वहां उसकी मुलाकात चित्रगुप्त से होती है, जो अपनी सभा में किसी राजा-महाराजा की तरह सिंहासन पर बैठे होते हैं।

इस वजह से हुआ बवाल
चित्रगुप्त बने अजय देवगन को अपने पास पाकर अयान डर जाता है, लेकिन वह उसे बताता है कि उसकी मृत्यु नहीं हुई है। फिर चित्रगुप्त अयान को उसकी कमजोरियों, जैसे क्रोध, ईर्ष्या और वासना के बारे में याद दिलाता है। इसी दौरान अजय देवगन ने अपने डायलॉग्स और सिद्धार्थ ने अपने फेस एक्सप्रेशन्स से लोगों को खूब हंसाना चाहा, लेकिन इसी वजह से बवाल हो गया है।

25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म यमलोक की कहानी पर आधारित है। फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह पति-पत्नी के रोल में हैं। फिल्म में नोरा फतेही का एक आइटम नंबर भी आपको देखने को मिलेगा। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सीएम भूपेश बघेल ने बैठक में अफसरों को दी सख्त चेतावनी: शिकायत आई तो कार्रवाई, जनता की समस्या समय पर दूर करें

सीएम भूपेश बघेल ने बैठक में अफसरों को दी सख्त चेतावनी: शिकायत आई तो कार्रवाई, जनता की समस्या समय पर दूर करें

 रायगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि आम जनता की सेवा ही इस सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। आम जनता के समस्याओं का समय पर निराकरण और पारदर्शी प्रशासन के साथ हितग्राहियों की संतुष्टि सभी के प्राथमिकता में होनी चाहिए। यदि किसी की शिकायत आएगी तो मुझे कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसलिए कोई ऐसा कार्य न करे, जिससे कि आपकी शिकायत हो।

प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा में स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वे जहां भी जा रहे हैं, कलेक्टर और एसपी को आम जनता की समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में निर्देश दे रहे हैं। आम जनता की सेवा, उन्हें सुविधाएं, उनका सम्मान, सुरक्षा और उनकी समृद्धि सभी की प्राथमिकता में होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में गरीब, आदिवासी, पिछड़े निवास करते हैं। वे बहुत ही उम्मीदों के साथ अधिकारियों के पास शासन की योजनाओं का लाभ उठाने या अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जाते हैं। उन्हें बार-बार किसी कार्यालय या अधिकारियों के चक्कर न काटना पड़े, यह सभी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने धरमजयगढ़ में विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन भी किया।

लोगों की आमदनी कैसे बढ़ाएं इस दिशा में काम करें
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आपके क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य में सुधार हो। कोई महिलाएं एनीमिक न हो, कोई बच्चा कुपोषण का शिकार न हो। शासन की योजनाएं उन तक पहुँचे। गौठान मजबूत बने और आर्थिक विकास का जरिया बने। इस दिशा में काम हो। महिला स्व सहायता समूहों से लेकर सभी की आमदनी और समृद्धि बढ़े इसके लिए अधिकारियों को जागरूकता फैलाने काम करना चाहिए। सरकार का भी यहीं उद्देश्य है।

हाथी व मानव द्वंद रोकने जागरूक करें
मुख्यमंत्री बघेल ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुपोषण और एनीमिया दूर करने चलाये जा रहे अभियान की जानकारी ली। उन्होंने गरम भोजन के साथ अन्य पोषण आहार समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भवनविहीन स्कूलों की जानकारी लेते हुए शिक्षा के स्तर को बढ़ाने, वन अधिकार पत्र वितरण करने, हाट बाजार क्लीनिक योजना से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समय पर उपचार करने, सड़कों को सुधारने, लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने क्षेत्र में हाथी के विचरण और होने वाले नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हाथी मानव द्वंद को रोकने के लिए वनों में नरवा अंतर्गत वन्य जीव के लिए पानी, हाथियों के लिए फलदार वृक्ष लगाने तथा लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पैसा कानून के विषय में ग्रामीणों को जानकारी देने व जल स्रोत वाले क्षेत्रों में स्टॉप डेम बनाकर आदिवासी क्षेत्रों में सिचाई व्यवस्था के निर्देश भी दिए।

GPM जिले के दौरे पर BJP प्रदेशाध्यक्ष, कहा - राज्य में प्रशासनिक अराजकता का माहौल, रद्द ट्रेनों को लेकर कही ये बात

GPM जिले के दौरे पर BJP प्रदेशाध्यक्ष, कहा - राज्य में प्रशासनिक अराजकता का माहौल, रद्द ट्रेनों को लेकर कही ये बात

 गौरेला पेंड्रा मरवाही: भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद अरुण साव पहली बार आज जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रशासनिक अराजकता फैली हुई है, जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार से उठ चुका है। वहीं बीजेपी के लगातार आंदोलन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति बड़ा है, हम सड़क पर से लेकर सदन की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं, प्रदेश में बीजेपी की संतुलित टीम काम कर रही है एक तरफ युवा है तो दूसरी तरफ बुजुर्ग और अनुभवी नेता मिलकर 2023 का चुनाव लड़ेंगे और कमल खिलाएंगे।

वहीं प्रदेश में 71 आदिवासियों की हत्या वाले बयान पर कहा कि कांग्रेसी बाय-बाय देख रही हैं, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है बताएं मौत कहां हुई है। छत्तीसगढ़ में आज प्रशासनिक अराजकता का माहौल है उसी का नतीजा है, जिस प्रकार राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनी हुई है, राजधानी, न्यायधानी सुरक्षित नहीं है। दिनदहाड़े चाकू बाजी बलात्कार अपहरण जैसी घटनाएं कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।

बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर जिले के सांसद भी हैं और उनके संसदीय क्षेत्र में बिलासपुर का रेलवे जोन आता है इसी रेलवे जोन की लगभग सभी ट्रेनें बीते 3 माह से अनियमित एवं रद्द है। इस सवाल पर सांसद ने कहा कि रेल मंत्री से मैंने इस बारे में चर्चा की है और इस रेलखंड में साठ हजार करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं। जल्द ही सब कुछ ठीक होगा। वहीं छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव नहीं होने के सवाल पर कहा कि रेल मंत्री से इस बाबत बात हुई है जल्दी स्थिति सुधर जाएगी।

वहीं राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान में छत्तीसगढ़ को शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी पहले कांग्रेस जोड़ लें फिर भारत जोड़े।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... छत्तीसगढ़ की 42 ट्रेनें फिर कैंसिल...देखें सूची

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... छत्तीसगढ़ की 42 ट्रेनें फिर कैंसिल...देखें सूची

Chhattisgarh Breaking :छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में रेल यात्रियों की दिक्कतें खत्म होती नहीं दिख रही है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (South East Central Railway) ने फिर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 42 ट्रेनों को 18 दिन के लिए कैंसिल कर दिया है। छह ट्रेनों को रूट भी बदला गया है। यह सभी ट्रेनें 15 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल (Jabalpur Railway Division) के न्यू कटनी जंक्शन में रेल लाइन दोहरीकरण और इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल का काम किया जाएगा। वहीं संबलपुर रेल मंडल (Sambalpur Railway Division)में भी लाइन दोहरीकरण का काम होगा। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के देवबहल-बरगढ़ रोड-बरपाली स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कमीशनिंग का काम होगा।

बता दें कि रेलवे ने 30 अगस्त को राजनांदगांव और कलमना रेलवे स्टेशन के बीच ऑटो सिग्नलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग करने का हवाला देकर एक्सप्रेस और पैसेंजर 58 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इससे पहले रायपुर से महासमुंद रूट पर 7 से 17 सितंबर तक 10 ट्रेनों को रद्द किया था। वहीं 11 ट्रेनों का मार्ग भी बदल दिया था। 1 से 3 अगस्त तक 28 ट्रेनें और 6 से 15 अगस्त तक 68 ट्रेनों को कैंसिल किया गया था। ट्रेनों को लगातार कैंसिल करने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री से बात भी की थी। वहीं मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा था। सीएम भूपेश बघेल कई बार कह चुके हैं कि केंद्र सरकार रेलवे को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। जनता की सस्ती सुविधा को बंद करना चाहती है। रेलवे द्वारा ट्रेनों को बंद किए जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग भी चल रही है। इधर लगातार ट्रेनों को रद्द करने से यात्रियों को दिक्कतें बढ़ती जा रही है।

रद्द होने वाली गाड़ियां
● 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द।
● 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द।
● 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द।
● 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भोपाल से चलने वाली 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द।
● 15 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द।
● 16 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द।
● 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द।
● 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द।
● 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 08747 बिलासपुर-कटनी मेमू स्पेशल रद्द।
● 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कटनी से चलने वाली 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द।
● 21 एवं 28 सितंबर को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस रद्द।
● 22 एवं 29 सितंबर को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द।
● 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द।
● 19 सितंबर से 28 सितंबर तक कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द।
● 22 सितंबर से 29 सितंबर तक दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द।
● 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द।
● 16 सितंबर से 30 सितंबर तक दुर्ग से चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द।
● 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नौतनवा से चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द।
● 19 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द।
● 16 से 30 सितंबर तक रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द।
● 16 सितंबर से 30 सितंबर तक दुर्ग से चलने वाली 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द।
● 17 सितंबर 1 अक्टूबर तक निज़ामुद्दीन से चलने वाली 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द।
● 21 एवं 28 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली 20847 दुर्ग-उदमपुर एक्सप्रेस रद्द।
● 22 एवं 29 सितंबर को उदमपुर से चलने वाली 20848 उदमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द।
● 20 एवं 27 सितंबर को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 04044 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर स्पेशल रद्द।
● 22 एवं 29 सितंबर को अम्बिकापुर से चलने वाली 04043 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन स्पेशल रद्द।
● 19 एवं 26 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द।
● 20 एवं 27 सितंबर को अजमेर से चलने वाली 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द।
● 21 एवं 28 सितंबर को रानी कमलापति से चलने वाली 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द।
● 22 एवं 29 सितंबर को संतरागाछी से चलने वाली 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द।
● 22 एवं 29 सितंबर को बलसाड से चलने वाली 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द।
● 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को पूरी से चलने वाली 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द।
● 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दुर्ग से चलने वाली 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द।
● 19 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अजमेर से चलने वाली 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द।
● 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बीकानेर से चलने वाली 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द।
● 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक पूरी से चलने वाली 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द।
● 22 एवं 29 सितंबर को विशाखापट्नम से चलने वाली 18573 विशाखापट्नम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द।
● 24 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को भगत की कोठी से चलने वाली 18574 भगत की कोठी- विशाखापट्नम एक्सप्रेस रद्द।

यह पैसेंजर गाड़ियां रद्द
● 23 सितंबर से 1 अक्टूबर तक टिटलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द।
● 22 सितंबर से 30 सितंबर तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द।
● 22 सितंबर से 30 सितंबर तक टिटलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 08277 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द।
● 23 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08278 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द।

इन गाड़ियों का रूट बदला
● 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कटनी-जबलपुर- कछपुरा जंक्शन-गोंदिया होकर चलेगी।
● 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से गोंदिया-कछपुरा जंक्शन-जबलपुर- कटनी होकर चलेगी।
● 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कटनी मुरवाड़ा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं- चांडिल जंक्शन-टाटानगर होकर चलेगी।
● 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से टाटानगर-चांडिल जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं – प्रयागराज छिवकी-कटनी मुरवाड़ा होकर चलेगी।
● 17 सितंबर से 01 अक्टूबर तक शालीमार से चलने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से टाटानगर-चांडिल जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुरवाड़ा होकर चलेगी।
● 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भुज से चलने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कटनी मुरवाड़ा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं- चांडिल जंक्शन-टाटानगर होकर चलेगी।

15 सितम्बर को रोजगार मेला: कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, होटल मैनेजमेंट समेत कई पदों पर होगी भर्ती

15 सितम्बर को रोजगार मेला: कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, होटल मैनेजमेंट समेत कई पदों पर होगी भर्ती

 कोरबा: जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में 15 सितम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में चार निजी संस्था जिज्ञासा सिक्योरिटी सर्विसेस एण्ड हाउस कीपिंग कोरबा, एसबीआई बैंक, सोनी मल्टी सर्विसेस कोरबा, एचडीएफसी लाईफ कोरबा शामिल होंगी। इन संस्थाओं में सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, होटल मैनेजमेंट एण्ड हाउस कीपिंग, सेल्स आफिसर, अभिकर्ता, लाईफ इंश्योरेंस एडवाईजर, इंश्योरेंस मैनेजर, बीओएम, कम्प्यूटर ऑपरेटर आदि के कुल 41 प्रकार के पदो पर रोजगार मेले के माध्यम से भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी श्री जे.पी. खाण्डे ने बताया कि रोजगार मेले में 10वीं, 12वी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास आवेदको की नियुक्ति की जानी है। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा 15 सितम्बर को सुबह 11 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय की विभिन्न पदों की सूची जारी

स्वामी आत्मानंद विद्यालय की विभिन्न पदों की सूची जारी

 सुकमा: जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दोरनापाल, कुकानार और तोंगपाल में शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों पर प्रतिनियुक्ति व संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें शैक्षिक पद कम्प्यूटर शिक्षक एवं गैर शैक्षिक पद भृत्य, चौकीदार के पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

इस सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.sukma.gov.in पर किया जा सकता है। जारी सूची में जिस किसी अभ्यर्थी को आपत्ति होने पर 19 सितंबर तक कार्यालयीन समय पर जिला शिक्षा कार्यालय के स्थापना शाखा के पास प्रमाणिक दस्तावेजों के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी।

रायपुर के कैफे में युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाकर दिया घटना को अंजाम

रायपुर के कैफे में युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाकर दिया घटना को अंजाम

रायपुर: राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के एक कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिक को लेकर कैफे आया और उसने वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले नाबालिग के साथ इंस्टाग्राम से दोस्ती की और फिर उसे कैफे में बुलाया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो चुका है। इस घटना की पूरी जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनो को सुनाई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

स्कूल के हॉस्टल में 11 साल के छात्र के साथ दो बालकों ने बनाया अप्राकृतिक संबंध, मामला दर्ज

स्कूल के हॉस्टल में 11 साल के छात्र के साथ दो बालकों ने बनाया अप्राकृतिक संबंध, मामला दर्ज

 बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के एक हॉस्टल में साथ पढ़ने वाले दो बालकों ने ही 11 साल के छात्र के साथ अननेचुरल सेक्स किया। पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है। घटना बेमेतरा कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

छात्र ने तकलीफ होने पर परिजनों को दी इसकी जानकरी
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित 11 वर्षीय छात्र एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता है। पीड़ित छात्र के परिजनों के द्वारा लिखाई गई शिकायत के मुताबिक, 4 सितंबर को स्कूल के हॉस्टल में उसके साथ पढ़ने वाले दो छात्रों (13 वर्ष और 14 वर्ष) ने अप्राकृतिक संबंध बनाया। घटना के बाद जब पीड़ित नाबालिग छात्र को तकलीफ हुई तो इसकी जानकरी उसने अपने परिजनों को दी।

बच्चे से मिली जानकारी के बाद परिजनों में इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोनों बालक के खिलाफ 34-IPC, 377-IPC, 3(2)(v)-SCH, 4-CHL, 6-CHL के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

इस साल शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिन... देखें नवरात्र का पूरा कैलेंडर

इस साल शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिन... देखें नवरात्र का पूरा कैलेंडर

 Shardiya Navratri 2022 Calendar:अश्विन मास के अमावस्या के साथ पितृपक्ष का समापन हो जाएगा। इसके साथ ही प्रतिपदा तिथि के साथ नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। इस साल 8 नहीं बल्कि पूरे नौ दिन के नवरात्रि पड़ रही हैं। इसके साथ ही काफी शुभ संयोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि 2022 के कैलेंडर के बारे में.

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि 2022

पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 27 सिंतबर से शुरू हो रहे हैं और इनका समाप्त 5 अक्टूबर, बुधवार के दिन हो रहा है। इस बार के नवरात्रि काफी खास है। क्योंकि इस साल मां हाथी में सवार होकर आ रही हैं। जो अधिक वर्षा, संपन्नता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही मां दुर्गा की नाव में बैठकर विदा होगी। नाव से जाना भी खुशहाली का प्रतीक माना जाता है.

शारदीय नवरात्रि 2022 कैलेंडर

26 सितंबर 2022, पहला दिन – प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा

27 सितंबर 2022, दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

28 सितंबर 2022, तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा

29 सितंबर, चौथा दिन – मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत

30 सितंबर, पांचवां दिन – पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा

1 अक्टूबर, छठा दिन – षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा

2 अक्टूबर 2022, सातवां दिन – सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा

3 अक्टूबर 2022, आठवां दिन – दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी

4 अक्टूबर 2022, नौवां दिन – महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण

5 अक्टूबर, दसवां दिन – दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)

छत्तीसगढ़ लोक सेवा ने चपरासी भर्ती के लिए जारी किया एडमिट कार्ड,...यहाँ से करें डाउनलोड

छत्तीसगढ़ लोक सेवा ने चपरासी भर्ती के लिए जारी किया एडमिट कार्ड,...यहाँ से करें डाउनलोड

 रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा मंगाया गए चपरासी के 91 पदों पर भर्ती हेतु एडमिट कार्ड (Peon Admit Card) जारी कर दिया गया है। जिसका एग्जाम आगामी 25 सितंबर 2022 को दोपहर 12:00 से 2:00 के बीच आयोजित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सीजीपीएससी द्वारा कुछ माह पूर्व छत्तीसगढ़ में चपरासी भर्ती (Peon Recruitment) हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था जिसका एग्जाम डेट 25 सितंबर 22 तारीख किया गया था और आज  प्रवेश पत्र विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है आप नीचे क्लिक करें और अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके एग्जाम सेंटर जान सकते हैं।

Admit Card के लिए यहाँ क्लिक करें – CGPSC Peon Admit Card 2022

CGPSC Peon Admit Card 2022 कैसे डाउनलोड करें?

• सबसे पहले सीजीपीएससी की वेबसाइट पर जाएं।

 • जिसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा।

• छत्तीसगढ़ चपरासी प्रवेश पत्र के लिए उपयुक्त लिंक का पता लगाएँ और उस पर क्लिक करें।

• जन्म तिथि और आवेदन पंजीकरण संख्या दर्ज की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री बघेल आज धरमजयगढ़ में अधिकारियोें की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री बघेल आज धरमजयगढ़ में अधिकारियोें की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की करेंगे समीक्षा

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धरमजयगढ़ में सुबह 10.30 बजे से अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.35 बजे प्रस्थान कर 2.25 बजे रायपुर वापस आयेंगे।

राज्य के कर्मचारियों की तर्ज पर अब पेंशनर्स को भी मिलेगा 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता, 6 प्रतिशत की वृद्धि

राज्य के कर्मचारियों की तर्ज पर अब पेंशनर्स को भी मिलेगा 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता, 6 प्रतिशत की वृद्धि

 रायपुर: पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 6 प्रतिशत और बढ़ा दिया है। अब छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों की तर्ज पर पेंशनर्स को भी 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने 16 अगस्त को पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाया , जिसमें उनका महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से 5 प्रतिशत बढ़ाकर 22 प्रतिशत किया गया था। वहीं छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का 10 प्रतिशत बढ़ाकर 174 प्रतिशत किया गया था।

राज्य सरकार ने 7वें वेतनमान पाने वाले पेंशनरों का 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता कर दिया है। राज्य सरकार ने 22 प्रतिशत से उनके डीए में 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए 28 प्रतिशत किया है। वहीं छठे वेतनमान के तहत रिटायर हुए कर्मचारियों के डीए में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए 189 प्रतिशत डीए किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में 100 लोगों ने थामा पार्टी का दामन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में 100 लोगों ने थामा पार्टी का दामन

 रायपुर। कोटा मंडल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के आगमन पर एवं भाजपा प्रवेश कार्यक्रम में 100 सदस्य बहनों ने भाजपा की नीतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ में झूठी, लुटेरी, भ्रष्टाचारी, दिशाहीन, नीति विरोधी, कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर निकालने एवं पुनःभाजपा का परचम लहराने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ,सबका विश्वास के मंत्र पर पुरा विश्वास करते हुए मोदी के नेतृत्व में काम करने का फैसला हमने लिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा, घरघोड़ा और छाल के वासियों को दी ये सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा, घरघोड़ा और छाल के वासियों को दी ये सौगात

 रायगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात अभियान के तहत बुधवार को धरमजयगढ़ पहुंचे। नगर की जनता ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। रोड शो में लोगों ने जगह जगह स्वागत किया एवं कई जगह पुष्प की वर्षा की। नगरवासियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को मिठाई से तौला।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल तथा घरघोड़ा में आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की है।

घरघोड़ा में की ये घोषणाएं:-

1. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा का उन्नयन किया जाएगा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना की जाएगी।
2. ग्राम नवापारा टेंडा में 32 के.वी. के नये बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।
3. ग्राम घरघोड़ा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना की जाएगी।
4. पुसल्दा से बुलेकेरा, बटुराकछार तक डामरीकृत सड़क बनाई जाएगी।
5. नगर पंचायत घरघोड़ा में पेयजल आपूर्ति के लिये समुचित व्यवस्था करवाई जाएगी।
6. अमलीडीह उप स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन।
7. सर्व समाज के लिए घरघोड़ा में मंगल भवन के निर्माण की स्वीकृति।

छाल में की ये घोषणाएं:-

1. खरसिया और छाल के बीच माड़ नदी में बनने वाले पुल के निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करवाया जाएगा।
2. खरसिया से छाल और छाल से धरमजयगढ़, छाल से घरघोड़ा रोड का निर्माण जल्दी से जल्दी शुरू किया जाएगा।
3. ग्राम सिसरिंगा में 32 केवी के नए बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।
4. कापू उप तहसील को पूर्ण तहसील बनाया जाएगा।
5. ओंगना से भंडारी पहुंच मार्ग तक सड़क का डामरीकरण किया जाएगा।
6. सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ का उन्नयन किया जाएगा साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गायनेकोलॉजिस्ट की पोस्टिंग की जाएगी।
7. धरमजयगढ़ में 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास खोला जाएगा।

फिर कैंसिल हुई 38 ट्रेनें...रायपुर से गुजरने वाली ये गाड़ियां रहेगी रद्द, देखिए सूची

फिर कैंसिल हुई 38 ट्रेनें...रायपुर से गुजरने वाली ये गाड़ियां रहेगी रद्द, देखिए सूची

 रायपुर: पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में आने वाले न्यू कटनी जंक्शन सी केबिन एवं न्यू कटनी जंक्शन होम सिग्नल और सेंट्रलाइज्ड ईआई के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते 16 सितंबर से 03 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 38 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जिसमें रायपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली एवं शुरू होने वाली लगभग 18 गाड़ियां प्रभावित रहेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित:-

1. गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग -कानपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर से 28 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर से 3 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी।
9. गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी।
10. गाड़ी संख्या 22868 के निजामुद्दीन-दुर्ग द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी।
11. गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 सितंबर एवं 28 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी।
12. गाड़ी संख्या 20848 उधमपुर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 सितंबर एवं 29 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी।
13. गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर एवं 26 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी।
14. गाड़ी संख्या 18208 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 सितंबर एवं 27 सितंबर को रद्द रहेगी।
15. गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी।
16. गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर से 3 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी।
17. गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी 22 सितंबर एवं 29 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी।
18. गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 सितंबर एवं 01 अक्टूबर 2022 को रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-

1. 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कटनी-जबलपुर-कछपुरा जंक्शन-गोंदिया होकर चलेगी।

2. 16 सितंबर से 03 अक्टूबर तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से गोंदिया-कछपुरा जंक्शन-जबलपुर- कटनी होकर चलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर जाएंगे, स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर जाएंगे, स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा

 रायपुर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर जाएंगे। इस दौरान मंत्री सिंहदेव बस्तर में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे मेडिकल कॉलेज में आयोजित भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 15 सितम्बर को दोपहर ढाई बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। स्वास्थ्य मंत्री शाम सवा चार बजे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर में भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। मंत्री सिंहदेव शाम छह बजे मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे रात साढ़े आठ बजे सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

मंत्री टीएस सिंहदेव अगले दिन 16 सितम्बर को सवेरे साढ़े दस बजे जगदलपुर जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे पत्रकार भवन में प्रेस-वार्ता को संबोधित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री दोपहर साढ़े 12 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर ढाई बजे से शाम चार बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंहदेव शाम चार बजे चेम्बर भवन में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक में शामिल होने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री अगले दिन 17 सितम्बर को सवेरे साढ़े दस बजे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे जगदलपुर से नियमित विमान द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर साढ़े 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

घरेलू विवाद में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या...आरोपी पति गिरफ्तार

घरेलू विवाद में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या...आरोपी पति गिरफ्तार

 सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, करसी गांव निवासी कुशियारो बाई बीते मंगलवार खेत से काम कर जब घर लौटी तो पति के साथ घरेलू विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी पति रामेश्वर मराबी ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई थी। वहीं हत्या मामले में प्रतापपुर पुलिस ने जब आरोपी पति से पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, प्रतापपुर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी हुई है।

बड़ी खबर: IPS धर्मेंद्र गर्ग ने दिया इस्तीफा...ये रही वजह

बड़ी खबर: IPS धर्मेंद्र गर्ग ने दिया इस्तीफा...ये रही वजह

 रायपुर। धर्मेंद्र गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को सरकार ने मंजूर कर लिया है। बता दें कि धर्मेंद्र गर्ग राज्य पुलिस सेवा के 1994 बैच के ऑफिसर हैं। वे साल 2007 में प्रमोट होकर IPS बने थे। उन्होंने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत वजह बताया है। उनके पास ट्रेनिंग के साथ ही पुलिस एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर का भी चार्ज था।गर्ग रायपुर के रहने वाले थे। उनके रिटायरमेंट में करीब छह साल बचे थे। बताया जाता है कि उन्होंने तीन महीने पहले वीआरएस की नोटिस दी थी। भारत सरकार से अप्रूवल के बाद राज्य सरकार ने 14 सितंबर को उनका वीआरएस स्वीकार कर लिया।बता दें कि बीच में वे थोड़े दिन के लिए  बेमेतरा के एसपी भी रहे। इससे पहले रायपुर में सीएसपी और बिलासपुर में एडिशनल एसपी भी रह चुके हैं। राजभवन में कुछ समय तक एडीसी रहे। उसके अलावा उन्हें कोई खास पोस्टिंग नहीं मिली।

बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ के इन 12 समुदायों को अनुसूचित जनजाति में किया गया शामिल

बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ के इन 12 समुदायों को अनुसूचित जनजाति में किया गया शामिल

 रायपुर। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कई जनजातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की विभिन्न जातियों को अनुसूचित जनजातियों में शामिल कराने काफी समय से प्रयासरत रहे। मुख्यमंत्री ने 11 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ की विभिन्न जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का आग्रह किया था।

 

सड़कों पर बैठे मिले मवेशी तो खैर नहीं...सीईओ और सीएमओ होंगे जिम्मेदार

सड़कों पर बैठे मिले मवेशी तो खैर नहीं...सीईओ और सीएमओ होंगे जिम्मेदार

 रायपुरः छत्तीसगढ़ की सड़कों पर मवेशियों के होने के कारण आएदिन हादसे का खतरा बना रहता है। सड़कों पर मवेशियों के खुलेआम घूमने या बैठे रहने के कारण ट्रैफिक की समस्या तो आम बात है। गौठानों को प्रोत्साहन देने के बाद भी कई पशुपालक मवेशियों को खुला छोड़ दे रहे हैं। अब इसके लिए सीईओ और सीएमओ को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

बेमेतरा में सड़कों पर खुले में मवेशी बैठे या घूमते पाये जाने पर संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। ऐसे मामलों में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बेमेतरा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने इसके लिए चेतावनी जारी की है।

बेमेतरा के कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि सड़कों पर मवेशी बैठे रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हाल ही में पड़ोसी जिले कबीरधाम के एक युवा पशुचिकित्सक की सहसपुर-लोहारा के पास महाराजपुर में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। सड़क पर मवेशी बैठे होने के कारण उनका वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराया था।

प्रदेश सरकार सुराजी गांव योजना के तहत गौठानों का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़कर गौठान में भेजें, जिससे फसलों की सुरक्षा हो सके और सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सके। पशुपालाकों की आय में वृद्धि करने के लिए गोधन न्याय योजना भी संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य पशुधन की खुली चराई पर रोक लगाकर खरीफ और रबी फसलों की सुरक्षा जैविक खाद की उपयोग को बढ़ावा देकर रसायनिक उर्वकों के उपयोग में कमी लाना है।

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

 रायपुर: छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2023 प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ परीक्षा एवं छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित उर्दू आबीद, उर्दू माहिर का प्रमाण पत्र परीक्षा- 2023 के आवेदन पत्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर अग्रेषण केंद्र में भराये जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तारीख 30 सितंबर 2022 तक बढ़ाई गई है।

सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन फार्म वितरण एवं जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022, सामान्य शुल्क के साथ परीक्षार्थियों के भरे हुए आवेदन पत्र अग्रेषण केंद्रों के द्वारा छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, रायपुर में जमा करने की तिथि 06 अक्टूबर 2022, आवेदन पत्र विलम्ब शुल्क 250 रुपये के साथ परीक्षार्थियों द्वारा अग्रेषण केंद्रों में जमा करने की तिथि 10 अक्टूबर 2022, आवेदन पत्र विलम्ब शुल्क 250 रुपये के साथ अर्गेषण केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, रायपुर में जमा करने की तिथि 13 अक्टूबर 2022, आवेदन पत्र विलम्ब शुल्क 250 रुपये के साथ परीक्षार्थियों द्वारा अग्रेषण केंद्रों में जमा करने की तिथि 21 अक्टूबर 2022, आवेदन पत्र विलम्ब शुल्क 250 रुपये के साथ अर्ग्रेषण केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, रायपुर में जमा करने की तिथि 26 अक्टूबर 2022 तक है। संबंधित छात्र व छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी प्राचार्य, अर्ग्रेषण अधिकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में संपर्क किया जा सकता है।

प्रदेश सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात... समर्थन मूल्य पर होगी अरहर, मूंग और उड़द की खरीदी

प्रदेश सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात... समर्थन मूल्य पर होगी अरहर, मूंग और उड़द की खरीदी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल प्रदेश में पहली बार अरहर, मूंग और उड़द की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी। इसके साथ ही राज्य में रागी, कोदो, कुटकी की भी खरीदी की जाएगी। इससे किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने तिलहन और दलहन की खरीदी को लेकर कहा कि प्रदेश में इस बार से दलहन और तिलहन की भी खरीदी की जाएगी। रागी, कोदो, कुटकी की खरीदी से किसानों को लाभ मिलेगा। इन सभी फसलों की खरीदी के लिए सरकारी रेट निर्धारित किया जाएगा और उसी रेट में इन फसलों की खरीदी की जाएगी।

खरसिया में 205 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

खरसिया में 205 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 रायपुर। मुख्यमंत्री ने खरसिया को दी बड़ी सौगात।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा में 205 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत के 13 विभिन्न विकास के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 19 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित 8 कार्यो का लोकार्पण एवं 185 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 5 कार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल हैं।इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं गौ सेवा आयोaग के अध्यक्ष महंत  राम सुंदर दास उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल कार्यक्रम के दौरान जिन कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा 11 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से दो सड़क निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग द्वारा 5 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से तुरेकेला-हालाहुली मार्ग का मजबूतीकरण कार्य, शिक्षा विभाग द्वारा 75 लाख रुपये की लागत से बरभौना में हाईस्कूल भवन निर्माण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 91 लाख रुपये की लागत से हमर लैब एवं ब्लड बैंक, आयुर्वेद विभाग द्वारा 16 लाख रुपये की लागत से शासकीय आयुर्वेद औषधालय हेतु मुरा में नवीन भवन निर्माण तथा 16 लाख रुपये की लागत से शासकीय होम्योपैथी औषधालय हेतु हालाहुली में नवीन भवन निर्माण कार्य शामिल है।शिलान्यास कार्य के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 75 लाख रुपये की लागत से खरसिया के छोटे मुड़पार में हाईस्कूल भवन निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु द्वारा 64 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से रेलवे ओव्हर ब्रिज एवं रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 120 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से खरसिया, रायगढ़ एवं पुसौर में 36 रेट्रोफिटिंग योजना, 129 सिंगल विलेज योजना एवं 01 सोलर योजना के कार्य शामिल है।

बोर्ड ऑफ़ ट्रेड को व्यापारियों और सरकार के बीच प्रभावी सेतु बनाया जाए - कैट

बोर्ड ऑफ़ ट्रेड को व्यापारियों और सरकार के बीच प्रभावी सेतु बनाया जाए - कैट

 रायपुर। आज नई दिल्ली में आयोजित नवगठित बोर्ड ऑफ़ ट्रेड की बैठक में सरकार द्वारा निर्यात के लिए ट्रेड प्रमोशन बॉडी गठित करने के प्रस्ताव को कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने बड़ा कदम बताते हुए कहा की इससे सरकार के दुनिया भर में ब्रांड इंडिया को मजबूत करने के लक्ष्य में काफ़ी वृद्धि होगी । कैट जो बोर्ड ऑफ़ ट्रेड के सदस्य भी है, कैट ने कहा की मेक इन इंडिया उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कैट देश भर में फैले 40 हज़ार से ज़्यादा व्यापारी संगठनों के ज़रिये इस लक्ष्य को देश के कोने कोने में ले जाएगा। कैट ने उम्मीद जताई कि बोर्ड ऑफ़ ट्रेड हितधारकों और सरकार के बीच एक प्रभावी सेतु बनेगा और देश का व्यापार तेज़ी से बढ़ेगा।
कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी और प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि बैठक में भाग लेते हुए, कैट ने कहा कि निर्यात प्रोत्साहन के लिए एक ट्रेड प्रमोशन बॉडी की स्थापना का वाणिज्य मंत्रालय का प्रस्ताव वैश्विक बाजारों में भारतीय वस्तुओं के अधिक निर्यात को प्रोत्साहित करने में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगा। विशेष क्षेत्र, निर्यातोन्मुख इकाइयां, बाजार बनाने, व्यापार वार्ता को मजबूत करने, एफटीए का उचित और इष्टतम उपयोग, डेटा विश्लेषण प्रदान करने और उभरते अवसरों और जोखिमों की पहचान करने के लिए बॉडी बनाने का प्रस्ताव निश्चित रूप से भारतीय व्यापार और छोटे उद्योगों को एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए सशक्त करेगा। कैट ने आगे कहा कि छोटे कारीगरों, शिल्पकारों, कलाकारों आदि को व्यापार संवर्धन निकाय के साथ जोडऩे के लिए बहुत प्रयासों की आवश्यकता है, कैट देश भर में इस प्रकार के लोगों को अपने उत्पाद निर्यात करने के लिए जाग्रत करेगा ।