BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG – हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज, जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा…..

CG – हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज, जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा…..

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि लखमा पर लगे आरोप गंभीर आर्थिक अपराध से जुड़े हैं और जांच अभी जारी है। ऐसे में यदि उन्हें जमानत दी जाती है तो सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका बनी रहेगी। आपको बता दें लखमा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

ईडी का आरोप है कि 2019 से 2023 तक उन्होंने एफएल-10ए लाइसेंस नीति लागू की, जिससे अवैध शराब व्यापार को बढ़ावा मिला। जांच एजेंसी का दावा है कि शराब सिंडिकेट से उन्हें हर महीने करीब दो करोड़ रुपए मिलते थे और इस तरह कुल 72 करोड़ की अवैध कमाई हुई।

लखमा की दलील

लखमा ने कोर्ट में कहा कि मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। आरोप सह-अभियुक्तों के बयानों पर आधारित हैं, कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो गई है। सह अभियुक्तों अरुणपति त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, अनिल टुटेजा और अरविंद सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, इसलिए उन्हें भी राहत मिलनी चाहिए। ईडी ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि लखमा की इस मामले में प्रमुख भूमिका रही है। उनकी रिहाई से जांच प्रभावित हो सकती है, हाईकोर्ट ने इस तर्क से सहमति जताते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी।

CG Accident : तेज रफ्तार बोलेरो और कार में भिड़ंत, दो लोगों की जलने से मौत, 3 घायल

CG Accident : तेज रफ्तार बोलेरो और कार में भिड़ंत, दो लोगों की जलने से मौत, 3 घायल

 बस्तर।  जिले में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपाल के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस घटना में कार में सवार 3 में से 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रही बोलेरो और दंतेवाड़ा की ओर से आ रही कार में रात करीब 1 बजे के लगभग किलेपाल के पास अचानक से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में पलक झपकते ही आग लग गई। कार के पीछे सीट में सवार युवक किसी तरह अपनी जान बचाते हुए कार से बाहर निकल गया, जबकि कार में ड्राइवर सीट में बैठा युवक व बगल की सीट में बैठा युवक निकल ही नही पाए। इससे दोनों जिंदा ही जल गए। बोलेरो में सवार युवक किसी तरह बाहर निकल गए।

 
भूपेश बघेल को मिला प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का नोटिस, दो साल पहले ही खाली कर दिया था सरकारी निवास

भूपेश बघेल को मिला प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का नोटिस, दो साल पहले ही खाली कर दिया था सरकारी निवास

 रायपुर :छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का नोटिस मिला है। यह नोटिस रायपुर नगर निगम ने दिया है। नोटिस के मुताबिक सरकारी निवास पाटन सदन पर 7 हजार रुपए से ज्यादा का टैक्स बकाया है। पूर्व सीएम कहते हैं कि जिस पाटन सदन को उन्होंने दो साल पहले खाली कर दिया था फिर भी उनको टैक्स का नोटिस आया है। बघेल ने कहा है कि वे सीएम की इच्छा पूरी करेंगे और इस टैक्स का भुगतान भी करेंगे।

कुनकुरी सदन भी लगेगा टैक्स  

भूपेश बघेल ने अपने एक्स हैंडल पर नगर निगम का नोटिस चस्पा किया है। उन्होंने लिखा है कि मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को 7258/- रुपए अदा करने का वचन देता हूं! वैसे तो शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता, फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने पौने दो साल पहले ही खाली कर दिया था, आज विष्णु देव सरकार ने मुझे नोटिस भेजा है।

मुझे बताया गया है कि मुझे 7258/- रुपए का भुगतान करना है। भले ही यह नोटिस अवैध हो लेकिन फिर भी मैं माननीय मुख्यमंत्री जी की इच्छा पूरी करूंगा। अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार कुनकुरी सदन का भी तो टैक्स मांगेगी! 

4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

 छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का नोटिस मिला है। इस नोटिस के अनुसार, पाटन सदन पर 7 हजार रुपए से अधिक का टैक्स बकाया है।

 भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने पाटन सदन को दो साल पहले ही खाली कर दिया था, फिर भी उन्हें टैक्स का नोटिस मिला है। उन्होंने इसे अवैध बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इच्छा के अनुसार इस टैक्स का भुगतान करने का वचन दिया।

 कांग्रेस ने इस नोटिस को साय सरकार की ओछी राजनीति करार दिया है। संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश बघेल ने पाटन सदन पौने दो साल पहले छोड़ दिया था, और ऐसे में सरकार का यह कदम पूर्वाग्रहपूर्ण है। 

 कांग्रेस ने इस कार्रवाई को विपक्षी नेता के खिलाफ राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया है।

कांग्रेस ने साधा निशाना 

इस नोटिस पर कांग्रेस ने साय सरकार पर निशाना साधा है। संचार प्रमुख सुशील आनं शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संपत्ति कर का अवैध नोटिस साय सरकार ने भेजा है। भूपेश बघेल पाटन सदन पौने दो साल पहले छोड़ चुके है। इसके बाद भी वहां का नोटिस भेजना सरकार का पूर्वाग्रह है। शुक्ला ने कहा कि शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता फिर यह नोटिस क्यों। शुक्ला ने इसे ओछी राजनीति करार दिया है।

कस्टम मिलिंग स्कैम: अनवर ढेबर का करीबी दीपेन चावड़ा गिरफ्तार, 20 करोड़ के अवैध धन का खुलासा

कस्टम मिलिंग स्कैम: अनवर ढेबर का करीबी दीपेन चावड़ा गिरफ्तार, 20 करोड़ के अवैध धन का खुलासा

 Deepen Chawda arrested: छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) / EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दीपेन चावड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर EOW के हवाले किया गया है।

आरोपी और उसके कनेक्शन

सूत्रों के अनुसार, दीपेन चावड़ा जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर का करीबी सहयोगी है। वह EOW में दर्ज अन्य मामलों में लगभग 2,000 करोड़ रुपए से अधिक अवैध धनराशि का प्रबंधक रहा है।

लोकसेवकों से 20 करोड़ रूपए का हेरफेर

जांच में पाया गया कि दीपेन चावड़ा ने लगभग 20 करोड़ रूपए लोकसेवकों की ओर से अवैध रूप से एकत्र किए। यह मामला फरवरी 2025 में तत्कालीन प्रबंध संचालक मनोज सोनी और रोशन चंद्राकर के खिलाफ विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) में चालान पेश किए जाने के बाद सामने आया।

अन्य आरोपी और जांच की स्थिति

इस मामले में अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर के खिलाफ भी जांच जारी है। EOW ने बताया कि दीपेन चावड़ा की गिरफ्तारी से केस से संबंधित कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

कस्टम मिलिंग घोटाला क्या है?

  1. धान मिलिंग में अनियमितता – किसानों से खरीदे गए धान को मिलों में चावल में बदलकर खाद्य विभाग को देना होता है, लेकिन इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली की गई।

  2. धान का ग़लत उपयोग – कई मिल मालिकों ने धान को कागज़ों पर मिलिंग दिखाकर काला बाज़ार में बेच दिया और सरकार को चावल की आपूर्ति कम कर दी।

  3. भ्रष्टाचार का जाल – इस घोटाले में अफसरों, मिल मालिकों और नेताओं के गठजोड़ से करोड़ों का घपला हुआ।

  4. बड़े पैमाने पर धन हेरफेर – जांच में सामने आया कि कस्टम मिलिंग स्कैम में हज़ारों करोड़ रुपए के अवैध लेन-देन और घूसखोरी की गई।

  5. EOW/ACB की कार्रवाई – इस मामले में कई अफसरों, कारोबारियों और नेताओं पर केस दर्ज कर कार्रवाई जारी है। हाल ही में अनवर ढेबर के सहयोगी दीपेन चावड़ा की गिरफ्तारी हुई है।

अधिकारियों का संदेश

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध धन प्रबंधन के खिलाफ कड़ी नीति के तहत की गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई का महत्व

दीपेन चावड़ा की गिरफ्तारी से बड़े पैमाने पर अवैध धन प्रबंधन का खुलासा हुआ। यह छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जांच के आगे बढ़ने से और कई आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य सामने आने की संभावना है।

कस्टम मिलिंग घोटाला क्या है?
कस्टम मिलिंग घोटाला किसानों से खरीदे गए धान की मिलिंग प्रक्रिया में की गई धांधली है, जहाँ मिल मालिकों ने धान को काले बाज़ार में बेच दिया और सरकार को चावल की आपूर्ति कम दिखाई।
कस्टम मिलिंग स्कैम में कितने पैसे का घोटाला हुआ है?
जांच एजेंसियों के अनुसार, कस्टम मिलिंग स्कैम में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक के अवैध लेन-देन और भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है।
कस्टम मिलिंग घोटाले में हाल ही में किसे गिरफ्तार किया गया है?
हाल ही में EOW/ACB ने अनवर ढेबर के सहयोगी दीपेन चावड़ा को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 करोड़ रुपए की अवैध वसूली और धन प्रबंधन के आरोप हैं।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल,कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल,कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

 रायपुर : राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसके बाद मौसम में ठंडक का अनुभव किया गया। गुरुवार की रात हुई बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

भारी बारिश और यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर, रायगढ़, जशपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के आंकड़े

अब तक छत्तीसगढ़ में मानसून के दौरान औसतन 994 मिमी बारिश हो चुकी है, जो इस वर्ष के मानसून का लगभग 87 प्रतिशत है। बलरामपुर जिला इस वर्ष सबसे अधिक बारिश वाला जिला रहा है, जहां अब तक 1344.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 54% अधिक है। वहीं बेमेतरा जिला सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र है, जहां मात्र 472 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 50% कम है।

 

मौसम का पूर्वानुमान

 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और बादल गरजने-चमकने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

ऑरेंज और यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में हल्की वर्षा की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट की मुख्य बातें:

  1. मानसून सक्रिय: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, गुरुवार को बारिश हुई और तापमान में गिरावट आई।

  2. भारी बारिश और वज्रपात: अगले तीन दिनों में बस्तर, सरगुजा समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है।

  3. येलो और ऑरेंज अलर्ट: रायपुर, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा आदि जिलों में येलो अलर्ट, और राजनांदगांव, दुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी।

  4. वर्षा आंकड़े: अब तक 994 मिमी बारिश हो चुकी है, बलरामपुर में 1344.5 मिमी और बेमेतरा में 472 मिमी बारिश हुई।

  5. मानसून द्रोणिका: मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, बारिश बढ़ने का अनुमान है।

मानसून द्रोणिका और चक्रीय परिसंचरण

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, बरेली, बाराबंकी, डेहरी, पुरुलिया, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण भी ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश में स्थित है, जो बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है।

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता अब बढ़ गई है और आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें।

CG IPS : आईपीएस की पदस्थापना के जारी हुए आदेश, सात आईपीएस को मिली पदस्थापना...

CG IPS : आईपीएस की पदस्थापना के जारी हुए आदेश, सात आईपीएस को मिली पदस्थापना...

 CG 7 IPS posting: पिछले महीने आईपीएस अवार्ड हुए 7 पुलिस अधिकारियों को छत्तीसगढ़ सरकार ने पदस्थापना दे दी है। इन 7 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना के लिए राज्य सरकार के गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

पंकज चंद्रा को छग सशस्त्र बल के 13वीं वाहिनी, कोरबा में सेनानी बनाए गए हैं। भावना पांडे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भेजी गई हैं। विमल कुमार बैस को छग सशस्त्र बल के 11वीं वाहिनी, जांजगीर में सेनानी बनाए गए है।

हरीश राठौर को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक बनाए गए है। राजश्री मिश्रा को एटीएस विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक बनाई गई हैं। श्वेता श्रीवास्तव सिंहा रेलवे में पुलिस अधीक्षक बनाई गई हैं।

मां-बेटे ने रायपुर-बिलासपुर के ज्वेलर्स को बनाया शिकार, नकली गहने के बदले असली सोना लेकर हुए नौ दो ग्यारह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां-बेटे ने रायपुर-बिलासपुर के ज्वेलर्स को बनाया शिकार, नकली गहने के बदले असली सोना लेकर हुए नौ दो ग्यारह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए नकली सोने के ब्रेसलेट के सहारे असली सोना हथियाने वाले मां-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बंटी-बबली फिल्म की तर्ज पर रायपुर और बिलासपुर दोनों शहरों के ज्वेलर्स को अपना शिकार बनाया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवर, नकदी और घटना में प्रयुक्त कार जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब साढ़े 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार शालीभद्र धाड़ीवाल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी सदर बाजार स्थित “धाड़ीवाल ज्वेलर्स” नामक दुकान में मंगलवार 9 सितंबर की शाम एक महिला आई और सोने का ब्रेसलेट रिपेयर करने की बात कही। जब ज्वेलर ने उसे रिपेयर न हो पाने की बात कही तो महिला ने उसी नकली ब्रेसलेट को असली बताकर उसके बदले नई सोने की चेन देने का आग्रह किया।

ज्वेलर ने ब्रेसलेट का वजन कर महिला को 13 ग्राम 880 मिलीग्राम की असली सोने का चेन जिसकी कीमत 1,68,000 रुपये थी, दे दिया। इसके बाद महिला तुरंत दुकान से बाहर निकल गई। जब ब्रेसलेट की जांच कराई गई तो वह नकली निकला।

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

फुटेज में महिला के साथ एक पुरुष और उनकी कार दिखाई दी। पुलिस ने फरार मार्गों के कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की और घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिला ने अपना नाम सविता सिंह उर्फ सपना उर्फ सप्पो (43 वर्ष) और पुरुष ने अपना नाम इशांत उर्फ अनुज वर्मा (23 वर्ष) बताया। पूछताछ में महिला ने इशांत को अपना बेटा बताया और दोनों ने रायपुर और बिलासपुर दोनों जगहों पर ठगी की घटनाओं को स्वीकार किया।

बिलासपुर में भी की थी ठगी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन यानी 9 सितंबर को ही उन्होंने बिलासपुर के सदर बाजार स्थित “अजय ज्वेलर्स” से भी नकली ब्रेसलेट देकर असली सोना ठगा था।

पुलिस ने सोने का ब्रेसलेट-चेन और कार को किया जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने का ब्रेसलेट, एक सोने की चेन, 82,170 रुपये नकद और यूपी नंबर की वेगनआर कार (UP 37 AA 1328) जब्त की है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 8.5 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 188/25, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देखी ‘द बंगाल फाइल्स, कहा- फिल्म में दिखाई गई है सत्य घटना

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देखी ‘द बंगाल फाइल्स, कहा- फिल्म में दिखाई गई है सत्य घटना

 रायपुर। ‘द बंगाल फाइल्स’ में विभाजन के दौरान की घटनाओं को दिखाया गया है. फिल्म देखने के बाद क्रोध और दुख हुआ. फिल्म में सत्य घटना को दिखाया गया है, जो हकीकत में घटी है. यह बात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘द बंगाल फाइल्स’ देखने के बाद कही

छत्तीसगढ़ सर्व बंग समाज की ओर से पंडरी स्थित मॉल में ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म का प्रदर्शन देखने बुधवार रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे थे. शो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

उप मुख्यमंत्री ने फि़ल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में फिल्म को अवश्य दिखाया जाना चाहिए. नेटफ्लिक्स के माध्यम से बंगाल में फिल्म को दिखाने की कोशिश करेंगे.

रायपुर में 13 सितंबर की सुबह नहीं मिलेगा पानी, 5 लाख से अधिक लोग होंगे प्रभावित, इन इलाकों में शटडाउन

रायपुर में 13 सितंबर की सुबह नहीं मिलेगा पानी, 5 लाख से अधिक लोग होंगे प्रभावित, इन इलाकों में शटडाउन

 रायपुर - रायपुर में 13 सितंबर की सुबह पानी की सप्लाई नहीं होगी। जिससे 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित होंगे। नगर निगम भाठागांव चौक के पास 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़ी पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत कराएगा। जिसकी वजह से 10 घंटे का शटडाउन लिया गया है। मेंटेनेंस के दौरान शहर की 32 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

जानकारी के अनुसार, मरम्मत का काम 12 सितंबर की रात से शुरू होगा। इस कारण 13 सितंबर की सुबह 150 एमएलडी और 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। जिससे शहर के कई वार्डों में पानी नहीं मिलेगा। हालांकि, 12 सितंबर की शाम को पानी की सप्लाई होगी।

32 टंकियों में पानी की सप्लाई नहीं

CRIME : पति की दरिंदगी: खाना न बनाने पर पत्नी को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

CRIME : पति की दरिंदगी: खाना न बनाने पर पत्नी को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

 मनेन्द्रगढ़। पोड़ी थाना क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। शराब के नशे में धुत्त पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतका अपने घर में थी तभी उसका पति श्रीराम नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से खाना बनाने को कहा। पत्नी के इंकार करने पर आरोपी आग-बबूला हो गया और डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। लगातार पिटाई से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

BREAKING : गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली ढ़ेर

BREAKING : गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली ढ़ेर

 गरियाबंद। जिला गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत मटाल जंगल इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 8 से 10 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य शामिल होने की भी आशंका है। गोपनीय सूचना के आधार पर आज प्रातः CRPF, STF, COBRA, गरियाबंद E-30 एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान यह मुठभेड़ प्रारंभ हुई। फिलहाल मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों का अभियान जारी है, तथा पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग की जा रही है।

नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, 21 साल पूरे होने पर मनाएंगे वार्षिकोत्सव…

नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, 21 साल पूरे होने पर मनाएंगे वार्षिकोत्सव…

 जगदलपुर।  छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक महत्वपूर्ण और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। प्रतिबंधित संगठन CPI ने एक पर्चा जारी कर अपने संगठन की 21वीं वर्षगांठ पर 21 से 27 सितंबर तक वार्षिकोत्सव मनाने का ऐलान किया है। इस पर्चे में नक्सलियों ने बीते वर्षों में संगठन को हुए बड़े नुकसान का भी जिक्र किया है।

नक्सलियों ने पर्चे में क्या लिखा ?

नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी द्वारा जारी इस पर्चे में कुछ प्रमुख बातें सामने आई हैं, जिसमें इतिहास में पहली बार महासचिव का एनकाउंटर होने का जिक्र किया। नक्सलियों ने स्वीकारा कि 1972 में चारू मजूमदार की मौत के बाद से पहली बार किसी महासचिव की मौत एनकाउंटर में हुई है। 21 मई 2025 को अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए ऑपरेशन में नक्सल महासचिव बसवराजु (एम. श्रीनु) मारा गया था।

366 नक्सलियों की मौत की जानकारी

पर्चे में नक्सलियों ने यह भी स्वीकार किया है कि हालिया वर्षों में 3 केंद्रीय कमेटी सदस्य, 17 राज्य कमेटी सदस्य समेत कुल 366 कैडर मारे गए हैं। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय नुकसान का जिक्र भी किया गया। नक्सल संगठन ने फिलीपींस में भी एक कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय कमेटी सदस्य के मारे जाने का जिक्र किया है, जो उनके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को दर्शाता है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

इस पर्चे के जारी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां विशेष रूप से बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जैसे संवेदनशील जिलों में अलर्ट मोड पर हैं। 21 से 27 सितंबर के बीच नक्सलियों के किसी बड़े हमले या हिंसक गतिविधि की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जा सकती है।

प्रशासन की जनता से अपील

बस्तर पुलिस ने नक्सलियों द्वारा घोषित नक्सल सप्ताह के दौरान ग्रामीणों से अपील है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 CPI का गठन 2004 में 2 संगठनों के विलय से हुआ था। यह संगठन चारू मजूमदार और कन्हाई चट्टोपाध्याय की विचारधारा पर आधारित सशस्त्र संघर्ष को मानता है। बस्तर, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के जंगलों में इस संगठन की पकड़ अब भी मजबूत मानी जाती है, हालांकि सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से इसकी ताकत तेजी से घटती जा रही है।

बेटियों की शिक्षा से पीढ़ियाँ होती हैं शिक्षित : मुख्यमंत्री साय

बेटियों की शिक्षा से पीढ़ियाँ होती हैं शिक्षित : मुख्यमंत्री साय

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का किया शुभारंभ

प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु मिलेगी वित्तीय सहायता

देश के किसी भी संस्थान में पढ़ाई के लिए बालिकाओं को मिलेंगे वार्षिक 30 हजार रुपए

बेटियों की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक दिक्कतें नहीं बनेंगी बाधा

रायपुर - बेटियों को शिक्षा मिलने से हमारी पीढ़ियाँ शिक्षित होती हैं। प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि इस छात्रवृत्ति योजना से हजारों बेटियों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हुआ है और इसमें बेटियों ने भी अपनी भूमिका निभाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। बेटियाँ आर्थिक दिक्कतों के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़ें—इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। यह योजना प्रदेश में बालिकाओं की उच्च शिक्षा में नामांकन दर को और अधिक बढ़ाने में सहायक होगी।
साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संकल्प को यह स्कॉलरशिप आगे बढ़ाएगी। इसके माध्यम से शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली निम्न आय वर्ग की छात्राओं को विशेष रूप से मदद मिलेगी और वे अपनी उच्च शिक्षा जारी रख पाएँगी। 

बेटियों की शिक्षा से पीढ़ियाँ होती हैं शिक्षित : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बेटियाँ पढ़ती हैं तो वे केवल दो परिवारों को ही नहीं बल्कि पूरी पीढ़ियों को शिक्षित करती हैं। उन्होंने सभी महाविद्यालयों में इस योजना की जानकारी व्यापक रूप से पहुँचाने के निर्देश दिए।

उल्लेखीय है कि इस योजना के तहत प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली नियमित छात्राएँ पात्र होंगी। जो छात्राएँ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के प्रथम वर्ष अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेंगी, उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।योजना का लाभ पाने के लिए वेबसाइट
https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship
पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही, क्यूआर कोड स्कैन कर भी आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन दो चरणों में स्वीकार किए जाएँगे—पहला चरण 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तथा दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक। फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति योजना की पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क संचालित की जाएगी। यदि योजना से संबंधित किसी प्रकार की धोखाधड़ी या शिकायत की जानकारी हो, तो उसे
scholarship@azimpremjifoundation.org
पर प्रेषित किया जा सकता है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, आयुक्त उच्च शिक्षा संतोष देवांगन, संचालक तकनीकी शिक्षा विजय दयाराम के., तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्टेट हेड सुनील शाह उपस्थित थे।

बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में ₹967 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव: 2100 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में ₹967 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव: 2100 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

 रायपुर। बस्तर आज विकास की स्वर्णिम सुबह का प्रतीक बनकर उभर रहा है। जो क्षेत्र कभी उपेक्षा और अभाव की पहचान से जूझता था, वह अब निवेश, अवसर और रोजगार का नया केंद्र बन रहा है। यहाँ हर क्षेत्र,उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन में समावेशी विकास की गूंज सुनाई दे रही है। यह बदलाव न केवल बस्तर की तस्वीर बदल रहा है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की गाथा लिख रहा है।

रेल–सड़क परियोजनाओं से आएगा बड़ा बदलाव
बस्तर के विकास को गति देने के लिए सरकार ने ₹5,200 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें रावघाट–जगदलपुर नई रेल लाइन (₹3,513.11 करोड़) और केके रेल लाइन (कोत्तवलसा–किरंदुल) के दोहरीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। ये परियोजनाएँ न केवल बस्तर में यात्रा, पर्यटन और व्यापार को नई दिशा देंगी, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोज़गार और औद्योगिक अवसर भी सृजित करेंगी। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से नक्सलवाद उन्मूलन के प्रयास और मजबूत होंगे तथा बस्तर विश्वसनीय निवेश और समावेशी विकास का केंद्र बनकर उभरेगा।

इसके साथ ही, बस्तर में ₹2300 करोड़ की सड़क विकास परियोजनाएँ भी स्वीकृत की गई हैं। कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाने वाला यह संभाग अब छत्तीसगढ़ के सबसे विकसित और समृद्ध क्षेत्रों में से एक बनने की राह पर है। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर धमतरी–कांकेर–कोंडागांव–जगदलपुर मार्ग का एक वैकल्पिक रास्ता बना रही हैं, जो कांकेर, अंतागढ़, नारायणपुर के अबूझमाड़ होते हुए दंतेवाड़ा के बारसूर और आगे बीजापुर तक पहुँचेगा। इन परियोजनाओं से बस्तर के सभी जिलों तक पहुँचने के लिए कई रास्ते उपलब्ध होंगे, जिससे दूरियाँ कम होंगी और योजनाओं व विकास कार्यों की पहुँच और अधिक प्रभावी होगी। यह आधुनिक सड़क नेटवर्क न केवल आवागमन की सुविधा बढ़ा रहा है, बल्कि सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक प्रगति के नए द्वार भी खोल रहा है। इस प्रकार, बस्तर अब संघर्ष की भूमि से आगे बढ़कर संपर्क, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक बन रहा है।

 
 ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI, प्रधान आरक्षकों के हुए तबादले, SP ने जारी की लिस्ट..!!

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI, प्रधान आरक्षकों के हुए तबादले, SP ने जारी की लिस्ट..!!

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लंबे समय से एक ही थाने में जमे पुलिस कर्मियों को एसपी ने बदल दिया है। जिले में लगातार बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने और पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने तथा प्रशानिक कसावट लाने के लिए एसपी सूरज सिंह परिहार के द्वारा यह तबादला आदेश जारी किया गया है।

देखें लिस्ट….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने का मिला न्यौता….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने का मिला न्यौता….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति, जगदलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से प्रारंभ होकर आश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी शुरुआत 24 जुलाई को पाटजात्रा पूजा विधान के साथ हुई है। आगामी प्रमुख आयोजनों में 21 सितंबर को काछनगादी पूजा, 29 सितंबर को बेल पूजा तथा 4 अक्टूबर को मुरिया दरबार का आयोजन शामिल है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर दशहरा के आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

CG- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो प्रेमी जोड़े ने दी जान, एक ही पेड़ पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश

CG- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो प्रेमी जोड़े ने दी जान, एक ही पेड़ पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश

 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से प्रेमी जोड़े के आत्महत्या का मामला सामने आया है। उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आलमेर में एक प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक युवक का नाम संतलाल और युवती का नाम कांति बताया जा रहा है। दोनों बालिग थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा गांव में हो रही है। ग्रामीणों ने युवक-युवती के शव को पेड़ पर लटका हुआ देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही उरंदाबेड़ा पुलिस और तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए फरसगांव अस्पताल भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। दोनों ने एक ही साड़ी से पेड़ की शाखा पर फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। गांव में इस दर्दनाक घटना से मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG : सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25 हजार रुपये

CG : सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25 हजार रुपये

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को 25 हजार रुपये की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा. यह पुरस्कार एक राहवीर को अधिकतम पांच बार मिल सकेगा.

मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में राहवीर योजना की समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के विशेष मौकों पर सम्मानित किया जाए.

अफसरों को दिए गए ये खास निर्देश

 
 Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए सैलरी समेत सबकुछ

Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए सैलरी समेत सबकुछ

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की सपना देख रहें युवाओं और लड़कियों के लिए सुनहरा मौका है, दरअसल आत्मानंद स्कूल में शिक्षक सहित अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 20 सितंबर तक का समय दिया गया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 45 पदों पर होनी है। भर्ती अलग-अलग विषयों के सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के पद पर होनी है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है।

 

 

 
CG : छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत एकदिवसीय संगोष्ठी “छत्तीसगढ़@2047 का आयोजन

CG : छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत एकदिवसीय संगोष्ठी “छत्तीसगढ़@2047 का आयोजन

 रायपुर।  आज दिनांक 10/09/2025 को शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत एक दिवसीय संगोष्ठी “छत्तीसगढ़@2047 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर,नगर पालिका निगम, रायपुर  मीनल चौबे ने कहा कि युवा वर्तमान और भविष्य है। युवाओं को सोच ऊंचा रखने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ निरंतर आगे बढ़ रहा है और युवाओं से अपेक्षा है कि सामुहिक भागीदारी द्वारा ही शहर एवं छत्तीसगढ़ का विकास किया जा सकता है। छात्राओं का आह्वान कर उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत होने की बात कही। संगोष्ठी में मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. शशांक शर्मा, अध्यक्ष, साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद ने कहा छत्तीसगढ़2047 के लिए राज्य शासन के नीति आयोग द्वारा मिशन तैयार किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के चहूंमुखी विकास की योजना तैयार हो सके। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के राज्य गठन के समय की जीडीपी और आज के जीडीपी में बढोत्तरी हुई है। हस्त कला, औषधि, शिल्प आज विश्व मे अपनी पहचान बना रहा है। आज छत्तीसगढ़ 6 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन कर रहा है। भारत के अंदर छत्तीसगढ़ ने कम समय मे काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा भारत 2047 मे अपने स्वाधीनता के 100वे वर्ष में एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होने की दिशा में काम कर रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल ने उद्घाटन उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वें वर्ष के उपलक्ष्य में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। महाविद्यालय में 2 सितंबर से 12 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज छत्तीसगढ़@2047 विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ आज तेजी से विकास कर रहा है, छत्तीसगढ़ में, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन, अधोसंरचना में आमूल चूल परिवर्तन हुए हैं। छत्तीसगढ़ विशिष्ट संस्कृति एवं आदिम संस्कृति को संरक्षित किये हुए है।

CG : प्रसाशन की नाकामी से गई नवजात की जान, पानी भरे होने से नहीं पहुंच पाया एम्बुलेंस

CG : प्रसाशन की नाकामी से गई नवजात की जान, पानी भरे होने से नहीं पहुंच पाया एम्बुलेंस

 कांकेर।  जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक उदासीनता ने एक नवजात की जान ले ली। जिले के अंजाड़ी गांव की रहने वाली महिला जानो बाई को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत महतारी 102 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन बरसात के मौसम में नाले में पानी भरे होने के कारण वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका।

मजबूरी में परिजनों ने महिला को प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। जब तक परिजन और ग्रामीण महिला व नवजात को खाट पर लादकर नाला पार कर दूसरी ओर खड़ी एम्बुलेंस तक ले गए, तब तक देर हो चुकी थी।

एम्बुलेंस में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) मौजूद नहीं था, जो मौके पर बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा दे सकता। पखांजूर अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रसव पीड़ा से गुज़री महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।

 
दिल दहला देने वाला मामला : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बदबू ने खोले राज, बंद घर में दफन मिली सभी की लाश

दिल दहला देने वाला मामला : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बदबू ने खोले राज, बंद घर में दफन मिली सभी की लाश

 रायगढ़ : - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव घर में दफन मिले हैं। बंद घर से बदबू आने पर इसका पता चला। पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

मृतकों की पहचान पति बुधराम उरांव, पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई है। चारों की हत्या कुल्हाड़ी और रॉड से हमला करने की बात कही जा रही है। लेकिन हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है।

 2-3 दिनों से बंद था घर

 
पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश में बीजेपी चलाएगी सेवा पखवाड़ा, आयोजित किए जाएंगे विधिवत कार्यक्रम

पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश में बीजेपी चलाएगी सेवा पखवाड़ा, आयोजित किए जाएंगे विधिवत कार्यक्रम

 रायपुर। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश में सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी। इस दौरान रक्तदान शिविर, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

बता दें कि, यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विधिवत आयोजित किए जायेंगे। बीजेपी के इस सेवा पखवाड़ा अभियान का मकसद समाज सेवा के साथ-साथ जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को साझा करना भी है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने बताया कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा।

 युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे प्रदेश में विभिन्न सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही 21 सितम्बर को “नमो युवा रन” और “मोदी मैराथन” का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि यह आयोजन देश भर के 100 शहरों में होने जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर भी शामिल हैं।

Breaking : नहर में नग्न अवस्था में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या कुछ और….

Breaking : नहर में नग्न अवस्था में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या कुछ और….

  महासमुंद।  महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा स्थित नहर पुलिया के पास आज सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। ग्रामीणों ने नहर में नग्न अवस्था में तैरता हुआ शव देखा, जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।

ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है और चेहरा डैमेज होने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 
 CM साय की घोषणा पर पत्थलगांव में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, विभाग ने मंजूर किए 5 करोड़

CM साय की घोषणा पर पत्थलगांव में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, विभाग ने मंजूर किए 5 करोड़

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पालिका को आधुनिक बस स्टैंड की सौगात मिलने जा रही है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए संचालनालय द्वारा चार करोड़ 99 लाख 75 हजार रुपए की मंजूरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से अधोसंरचना मद के तहत यह राशि स्वीकृत की गई है। साव ने कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।