नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 नवरात्रि और दशहरा के मद्देनजर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, नियमों का कड़ाई से पालन करने दिए निर्देश

नवरात्रि और दशहरा के मद्देनजर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, नियमों का कड़ाई से पालन करने दिए निर्देश

राजनांदगांव। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज कलेक्टर कक्ष में नवरात्रि एवं दशहरा के मद्देनजर कोविड-19 के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार त्यौहारों के अवसर पर कोविड-19 से बचाव के लिए अधिक सजग रहने की जरूरत है। पेट्रोल पंप, राशन दुकान बिना मास्क के पेट्रोल और सामग्री नहीं देंगे। आबकारी विभाग में भी यह नियम लागू होगा।
 
 
सभी दुकानों में दुकानदार एवं ग्राहक मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने दुर्गा विर्सजन के समय भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। त्यौहारों में आतिशबाजी नहीं होना चाहिए। उन्होंने मास्क, सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को कड़ाई से लागू करने और मास्क का प्रयोग नहीं करने वालों पर अर्थदण्ड लगाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए।

 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि ठंड में अस्थमा, खांसी की बीमारी के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि मास्क लगाते समय उनके नाक एवं मुंह ढंके हुए हो। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तनुजा सलाम, अपर कलेक्टर सीएल मारकंडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम मुकेश रावटे उपस्थित थे।
 मरवाही उप चुनाव: अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा निरीक्षण हेतु तिथि निर्धारित, तीन चरणों में होगा लेखा परीक्षण

मरवाही उप चुनाव: अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा निरीक्षण हेतु तिथि निर्धारित, तीन चरणों में होगा लेखा परीक्षण

रायपुर। मरवाही विधानसभा उप निर्वाचन 2020 हेतु अभ्यर्थियों के व्यय लेखा निरीक्षण हेतु तिथि निर्धारित की गई है। व्यय लेखा का प्रथम निरीक्षण 22 अक्टूबर 2020 सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, द्वितीय निरीक्षण 26 अक्टुबर 2020 सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक और तृतीय निरीक्षण 31 अक्टूबर 2020 सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में किया जाएगा।

 
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मरवाही विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर डोमन सिंह ने बताया कि मरवाही उपनिर्वाचन में शामिल हो रहे समस्त उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपना व्यय लेखा निरीक्षण सुनिश्चित करना है। इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से व्यय लेखा रजिस्टर, भुगतान देयक समेत समस्त दस्तावेज जांच हेतु उपस्थित होना होगा।
 एनएमडीसी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी

एनएमडीसी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी

जगदलपुर। बस्तर संभाग के दर्जनों लोगों से एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपया के ठगी कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों में से नरेन्द्र चौधरी एवं संजय दयाल के कब्जे से नगद रकम 07 लाख 50 हजार रुपये, 01 स्कापियों वाहन क्रमांक-सीजी 18 के 1376 एक प्रिंटर, अलग-अलग बैंकों अकाउन्टों के पासबुक/चेकबुकों जप्त कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व एक अन्य आरोपी नवीन चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण के अन्य बाकी बचे आरोपियों की पतासाजी जारी है। 

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कोतवाली में यास्मीन अंसारी पति अब्दुल गफ्फार अंसारी निवासी करदौला भानपुरी के द्वारा वर्ष 2017 में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि नवीन चौधरी, चंद्रा किरण ओगर, संजय दयाल, व नरेन्द्र चौधरी के द्वारा प्रार्थिया व उसकी भांजी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर छल पूर्वक 09 लाख रूपये का ठगी कर लिया है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 396/2020 धारा 420,120-बी भादवि एवं प्रार्थी सुनील देवांगन पिता जगन्नाथ देवांगन निवासी दुर्गा चौक जगदलपुर व अन्य 11 लोगों सेे चंद्रा फिरण ओगर, संजय डोनाल्ड दवाल, व नरेन्द्र चौधरी अन्य द्वारा एनएमडीसी में नौकरी लगाने के नाम पर 42 लाख 50 हजार रूपया की ठगी कर धोखाधड़ी किया है, कि रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना कोवताली जगदलपुर में अप 00 393/2020 धारा 420,120 (बी), 467,468,471 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 
 
 
ठगी के फरार आरोपियों के पतासाजी के दौरान आज आरोपी नरेन्द्र चौधरी पिता स्व नितई चौधरी निवासी बंगाली कैप बचेली जिला दंतेवाड़ा, संजय दयाल पिता स्व विरेन्द्र कुमार दयाल साल निवासी पुराना मार्केट वार्ड नंबर 10 बचेली को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 
अमित जोगी का बड़ा बयान: अब हम जनता के बीच वोट नही न्याय मांगने जाएंगे

अमित जोगी का बड़ा बयान: अब हम जनता के बीच वोट नही न्याय मांगने जाएंगे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मरवाही उपचुनाव की सरगर्मी चरम पर है। जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी के नामांकन निरस्त होने के बाद अमित जोगी ने नामांकन स्क्रूटनी के वीडियोग्राफी की क्लिप की मांगी है। 
 

सियासी सरगर्मी के बीच अमित और रेणु जोगी ने रविवार को अमरकंटक के कल्याण बाबा से मुलाकात की। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कल्याण बाबा से मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन कल्याण बाबा से मुलाकात के बाद अमित जोगी ने बड़ा बयान दिया है। 

 
अमित जोगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जोगी से ज्यादा जोगी के नाम से डरते हैं, अजीत जोगी के मरणोपरांत भी उनके परिवार का पीछा नही छोड़ रहे हैं। अब हम जनता के बीच वोट नही न्याय मांगने जाएंगे। न तो अब मैं मरवाही में किसी के पक्ष में बोलूंगा न ही विरोध में।
 बड़ी खबर: शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के विरोध में मंत्रालय के सामने हजारों की संख्या में जुटे अभ्यर्थी, किया प्रदर्शन

बड़ी खबर: शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के विरोध में मंत्रालय के सामने हजारों की संख्या में जुटे अभ्यर्थी, किया प्रदर्शन

रायपुर। प्रदेश भर से आए शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों ने आज नवा रायपुर में सरकार के फैसले का खुलकर विरोध किया। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के विरोध में उम्मीदवारों ने गेट नंबर एक पर इंद्रावती भवन के सामने प्रदर्शन किया। उम्मीदवारों ने शिक्षक बहाली प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और पुरानी प्रक्रिया बहाल करने की मांग की है।

एक अनुमान के मुताबिक करीब 2500 से 3000 शिक्षक उम्मीदवार गेट नंबर 1 के सामने धरने पर बैठ गए हैं। और सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे, इस दौरान यहां पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा है। उम्मीदवार शिक्षक भर्ती में पुरानी प्रक्रिया अपनाने की मांग कर रहें है उनका आरोप है कि नई प्रक्रिया से भ्रष्टाचार होगा।

बता दें कि प्रदेश में 14 हजार 580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है, जो प्रक्रियाधीन है। यह भर्ती इसी नए सत्र से होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते अब तक टलते आयी है, वहीं अभ्यर्थी शिक्षक जल्द से जल्द भर्ती की मांग कर रहे हैं।
नायब तहसीलदार से विवाद करने पर, एक ही परिवार के 9 सदस्यों पर बलवा का अपराध दर्ज

नायब तहसीलदार से विवाद करने पर, एक ही परिवार के 9 सदस्यों पर बलवा का अपराध दर्ज

रायगढ़। गौठान एवं बाड़ी के लिए भूमि चिन्ह अंकित करने पहुंचे नायब तहसीलदार से विवाद करने पर एक ही परिवार के 9 सदस्यों पर बलवा का अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर की सुबह सारंगढ़ के नायब तहसीलदार बन्देराम भगत ग्राम भदरा में गौठान व बाडी हेतु शासकीय भूमि का चिन्हांकन कार्य हल्का पटवारी, ग्राम सरपंच पति, कोटवार एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया जा रहा था। इस दरम्यान गांव का बाबूलाल रत्नाकर ने अपनी पत्नि तथा परिवार के बेटे बहू को लेकर आया। ये लोग चिन्हांकन के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर नायब तहसीलदार से गाली गुप्तार और लडाई झगडा पर उतारू हो गये।
 
 
वहां उपस्थित व्यक्तियों ने उन्हें समझाया बुझाकर जाने के लिये कहा भी। वहीं जब नायब तहसीलदार अपने वाहन में जाने के लिये निकले तो इन्होंने उनका रास्ता रोककर विवाद भी किया। स्थिति को देखकर नायब तहसीलदार ने जब अपनी गाड़ी को आगे बढ़ाने लगे तो फिर रास्ता रोककर गाड़ी में तोड़फोड कर शीशा तोड़ दिया। 
 
 
ऐसे में नायब तहसीलदार बंदेराम भगत द्वारा घटना को लेकर लिखित आवेदन थाना कोसीर में दिया गया। जिस पर आरोपीगण बाबूलाल रत्नाकर, मनहरण रत्नाकर, राजेन्द्र रत्नाकर, सुदेश रत्नाकर, युवराज रत्नाकर, बिनोद रत्नाकर, श्रीमती चंद्रिका रत्नाकर, श्रीमती मीना रत्नाकर, श्रीमती सोनकुवंर रत्नाकर के विरूद्ध अप.क्र. 226/2020 147, 186, 323, 332, 341, 353, 427IPC पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
 रेलवे गेटमेन की अज्ञात लोगों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रेलवे गेटमेन की अज्ञात लोगों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। कोरबा-चांपा रेलखंड पर मड़वारानी से आगे नवलपुर में एक गेटमेन की पिछली रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। उसका शव केबिन से 40 मीटर दूर पाया गया। पुलिस ने इस मामले में खेत से एक फावड़ा जब्त किया है। पुलिस ने 302 का प्रकरण दर्ज कर लिया है और हत्यारों का पता करने में जुट गई है।

रविवार की रात 12 बजे के आसपास यह घटना उरगा पुलिस थाना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नवलपुर रेलवे समपार में हुई। रेलवे ने यहां के गेटमेन 31 वर्षीय हरेश कुमार निवासी नालंदा बिहार की पदस्थापना कर रखी है। वह काफी समय से इस गेट पर ड्यूटी कर रहा था। पिछली रात उसकी ड्यूटी यहां पर थी। खबर के अनुसार एक मालगाड़ी की आवाजाही यहां से रात्रि 11.30 बजे के लगभग हुई। रेलवे के नियमानुसार गाडिय़ों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए उसका स्टाफ रास्ते के रेलवे क्रासिंग पर ड्यूटीरत कर्मियों को इस बारे में संकेत दिया करते हैं। बताया गया कि रात में नवलपुर फाटक से मालगाड़ी के गुजरने के दौरान यहां ऐसी कोई प्रतिक्रिया कर्मी से नहीं मिली। इस पर मालगाड़ी के गार्ड ने लोको पायलट को तत्काल सूचना दी। कुछ दूर आगे जाने पर यह गाड़ी रोकी गई। चालक ने उतरकर केबिन का जायजा लिया तो वहां गेटमेन की दुपहिया और पर्स मौजूद था लेकिन उसका अतापता नहीं था। इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया गया। गेटमेन की अनुपस्थिति को लेकर अधिकारी सकते में आए। कोथारी और उरगा के गेटकीपर को इस बारे में सूचना दी गई। कोथारी के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लिए काम करने वाला ट्रैकमैन अमरेंद्र पासवान ने बताया कि नवलपुर के कर्मचारी के साथ अप्रत्याशित घटना होने की सूचना प्राप्त होने पर वह रात में ही सिग्नल डिवीजन के एक कर्मचारी के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुआ। उसने गेट पर कर्मचारी को नहीं पाया। इसके साथ आसपास का जायजा लिया। वहां से 40मीटर की दूरी पर कर्मचारी मृत स्थिति में पड़ा हुआ था। यह जानकारी अधिकारियों से साझा की गई। इसके बाद उरगा फाटक में 4.12 की ड्यूटी करने के बाद अपने आवास लौट रहे वाल्मिकी कर्ष को खबर मिलने पर उसने उरगा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ घटना स्थल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस समय तक आसपास के कर्मचारी, कोरबा आरएम और पुलिस के अधिकारी भी यहां आ चुके थे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और रेल मंडल बिलासपुर प्रबंधन को अपने कर्मचारी की हत्या होने की खबर दी। रेल कर्मी हरेश की हत्या आखिर क्यों और किसने की, यह समझ से परे है। उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

सीएसपी कोरबा राहुल देव शर्मा ने बतातया कि जिस स्थान पर मृत रेलकर्मी पाया गया है, वहीं से एक फावड़ा भी जब्त किया गया है। यह फावड़ा रेलवे केबिन का ही बताया जा रहा है। इसी से रेलकर्मी पर वार किया गया। सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी जुटाने के साथ जांच की जा रही है। संभावना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।
शिवनाथ नदी पर मिला नवजात शिशु कन्या का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

शिवनाथ नदी पर मिला नवजात शिशु कन्या का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्ग। जिले के भेडसर पंचायत जेवरा सिरसा के अंतर्गत आने वाले डांडेसरा में सोमवार की अल सुबह गनियारी एनीकट शिवनाथ नदी तट पर नवजात कन्या की तैरती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, उक्त घटना की सूचना ग्रामीणों ने जेवरा सिरसा थाने में दी। जेवरा सिरसा पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना  में लिया है। 

चौकी प्रभारी बीपी शर्मा ने बताया कि शिशु की बॉडी को देखकर अंदाजा है कि शिशु को रात में नदी में फेंका गया है। शिशु की बॉडी में नाल होने की वजह से नदी में फेंंके गये कचरे में नाल फंस गई है। जिसके कारण बॉडी नदी के किनारे कचरे में फंस कर स्थिर है। 
अवैध वसूली करने वाले दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, पुलिस द्वारा जाँच पड़ताल जारी

अवैध वसूली करने वाले दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, पुलिस द्वारा जाँच पड़ताल जारी

जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना पुलिस ने देश के प्रतिष्ठित चैनलों इंडिया टीवी एवं आजतक के नाम पर सील एवं बिल बुक छपवाकर वसूली करने वाले दो फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों फर्जी पत्रकारों नीलांबर सेठिया और घासीराम कश्यप निवासी बकावंड ब्लॉक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
 
फर्जी पत्रकारों के द्वारा अवैध वसूली की जानकारी जब चैनलों के संभागीय प्रतिनिधियों को लगी तब थाना कोतवाली व बोधघाट में इसकी लिखित शिकायत कर इसकी जानकारी दी गई, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त नीलांबर सेठिया और घासीराम कश्यप को हिरासत में लिया है, और इनसे लगातार पूछताछ जारी है।
 
 
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पकड़े गए दोनों के अलावा अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं। किस प्रिंटिंग प्रेस में बिल बुक छपवाया गया है और सील जिसने बना कर दिया है उस तक पहुंचने की भी कोशिश की जा रही है। बोधघाट थाना पुलिस पूछताछ कर रही है और बहुत जल्द सभी संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। 
 रायपुर शहर में 2 एकड़ निजी भूमि में हो रही अवैध प्लाटिंग पर निगम ने लगाई रोक

रायपुर शहर में 2 एकड़ निजी भूमि में हो रही अवैध प्लाटिंग पर निगम ने लगाई रोक

रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन 10 के तहत आने वाले कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 के अंतर्गत आने वाले श्री सांई नगर के पास लगभग 2 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 10 के जोन कमिश्नर अरुण साहू के नेतृत्व, जोन कार्यपालन अभियंता शिबूलाल पटेल , जोन नगर निवेश उपअभियंता लोचन चैहान, अमित सरकार की उपस्थिति में अभियान चलाकर कारगर रोक लगाने की कार्यवाही की। इस संबंध में जोन 10 कमिश्नर अरुण साहू ने बताया कि नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जनशिकायत सही मिलने पर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम ने सोमवार को जोन के तहत कामरेड सुधीर मुखर्जी क्रमांक 54 के अंतर्गत आने वाले श्री सांई नगर के पास लगभग 2 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगाने अज्ञात अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा प्लाट कटिंग कर देने का अवैध कार्य करने बनाई गयी नींव को थ्रीडी मशीन की सहायता से तोड़कर उखाडऩे की कार्यवाही निगम जोन 10 के नगर निवेश विभाग ने स्थल पर जोन 10 के जोन कमिश्नर श्री साहू की अगुवाई में की। जोन 10 के जोन कमिश्नर श्री साहू ने बताया कि जोन 10 के तहत श्री सांई नगर के पास की गई निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के साथ उक्त निजी भूमि के वास्तविक भूमिस्वामी के बारे में जानकारी शीघ्र देने तत्काल निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। तहसीलदार रायपुर कार्यालय से वास्तविक भूमिस्वामी की जानकारी मिलते ही नगर निगम आयुक्त के आदेश के परिपालन में निगम अधिनियम के प्रावधान के तहत संबंधित भूमि स्वामी अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही करवाने संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
राज्य सरकार द्वारा 27 और 28 अक्टूबर को बुलाया जा सकता है विधानसभा का विशेष सत्र, जाने क्या है वजह

राज्य सरकार द्वारा 27 और 28 अक्टूबर को बुलाया जा सकता है विधानसभा का विशेष सत्र, जाने क्या है वजह

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है, इस हेतु अधिसूचना एक दो दिनों में जारी कर दिया जायेगा। सरकार द्वारा 27 और 28 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है | इस दो दिवसीय विधानसभा सत्र में केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये कानून, जिसे छत्तीसगढ़ की सरकार जनविरोधी मान रही है, इन दोनों कानूनों, कृषि और श्रम में संशोधन करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अपना विशेष बिल लेकर आ रही है और उस पर चर्चा करा कर विधानसभा से बिल पास कर दोनों मामले में छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर नया कानून बनाने के लिए यह सत्र आहूत किया गया है।

राजधानी रायपुर में फिर युवती के साथ हुआ छेड़ छाड़ की घटना, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

राजधानी रायपुर में फिर युवती के साथ हुआ छेड़ छाड़ की घटना, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर | युवती के साथ आफिस का सेल्स मैनेजर ने फोन नही उठाने पर गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ-बांह पकड़ बेईज्जत करने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट कबीरनगर थाने में दर्ज की गई है।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में फिर शादी का प्रलोभन देकर दो युवतियों से हुआ अनाचार, दो युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार कबीरनगर रायपुर निवासी पीडि़ता 22 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के आफिस का सेल्स मैनेजर अरविन्दु चटर्जी ने 17 अक्टूबर की देररात घर पर फोन नही उठाने की बात को लेकर गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर बेईज्जत करने की नियत से हाथ-बांह पकड़ लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
बड़ी खबर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व रायपुर सांसद सुनील सोनी हुए कोरोना संक्रमित

बड़ी खबर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व रायपुर सांसद सुनील सोनी हुए कोरोना संक्रमित

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व रायपुर के सांसद सुनील सोनी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। तबियत खराब होने पर उन्होंने मेकाहारा के चिकित्सक से संपर्क किया। यहां से चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर उनके घर पर कोरोना टेस्ट के लिए सेम्पल लिया। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पायी है। इसके पहले एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। किन्तु तबियत बिगडऩे पर उन्होंने मेकाहारा के चिकित्सकों से टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव बतायी गयी है। 

मैने कोरोना टेस्ट कराया पॉजिटिव आया है , मेरे संपर्क में जो आए है , कृपया अपना ध्यान रखिए । सुनील सोनी , सांसद

Posted by Sunil Soni on Monday, 19 October 2020
BIG BREAKING : पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 3 महिला नक्सली सहित  5 नक्सलियों की मौत

BIG BREAKING : पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 3 महिला नक्सली सहित 5 नक्सलियों की मौत

राजनांदगांव/गढ़चिरौली | छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा पर गढ़चिरोली पुलिस को नक्सल मोर्चे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सली मुठभेड़ में 3 महिला सहित 5 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों का शव भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस और माओवादियों की कोसमी क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोलीबारी के जवाब में नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया। सी 60 के जवानों के हमले के बाद नक्सली भाग खड़े हुए।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: संदिग्ध परिस्तिथियों में पेड़ पर झूलता मिला पटवारी का शव, मौके पर पहुंची पुलिस 

मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने एरिया सर्चिंग की तो वहां माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। इस मुठभेड़ में सी 60 के जवानों ने 5 नक्सलियों को मारने में सफलता हासिल की है। मारे गए नक्सलियों में 2 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर मुठभेड़ हुई है वहां जवानों ने सर्चिंग बढ़ा दी है। अतिरिक्त बल के साथ पूरे क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मारे गए नक्सलियों की पहचान फिलहाल उजागर नहीं की गई है।
 
कार्यालय में शराब खोरी की कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

कार्यालय में शराब खोरी की कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

कोंडागांव। जिले के खेल अधिकारी कार्यालय में देर शाम शराब खोरी की शिकायत मिलने पर कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं।
 
 
गौरतलब है कि कुछ शिक्षकों पर कार्यालय समय के पश्चात देर रात को शासकीय कार्यालय में शराबखोरी करने का आरोप लगा है, जिस पर वस्तु स्थिती की जांच करते अवैध रूप से मदिरा पान करने वाले कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कर कार्यालय कलेक्ट्रेट को अवगत कराने के निर्देश वरिष्ट खेल अधिकारी को दिए गए है, साथ ही मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।
राजधानी रायपुर में फिर शादी का प्रलोभन देकर दो युवतियों से हुआ अनाचार, दो युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज

राजधानी रायपुर में फिर शादी का प्रलोभन देकर दो युवतियों से हुआ अनाचार, दो युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज

रायपुर | शादी का प्रलोभन देकर युवती से अनाचार करने के बाद शादी करने से इंकार करने के अलग-अलग दो मामलों में राजधानी पुलिस ने दो युवको के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। 

पढ़ें : कुमकुम भाग्य में `इंदु दादी` का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जरीना खान का निधन 

पहली घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। यहां एक 23 वर्षीय युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाने वाला आरोपी पंकज कुमार साहू पिता रजनीश द्वारा उसे शादी का प्रलोभन देकर उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ अनाचार किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया।

 
इसी प्रकार दूसरी घटना में भी आरोपी छत्रपाल कामड़े ने 25 वर्षीय युवती को शादी का प्रलोभन देकर पहले उसके साथ अनाचार किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। यह घटना दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। 
रायपुर नगर निगम में आज दिलाई जाएगी एल्डरमैनों को शपथ

रायपुर नगर निगम में आज दिलाई जाएगी एल्डरमैनों को शपथ

रायपुर। रायपुर नगर निगम में एल्डरमैनों को आज सोमवार की शाम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। जिला कलेक्टर एस भारतीदासन 19 अक्टूबर 2020 सोमवार की शाम 4 बजे नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में रायपुर नगर निगम के 10 नवमनोनीत पार्षदगणो (एल्डरमेनगणो) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: संदिग्ध परिस्तिथियों में पेड़ पर झूलता मिला पटवारी का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: संदिग्ध परिस्तिथियों में पेड़ पर झूलता मिला पटवारी का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

कवर्धा। एक पटवारी का शव संदिग्ध परिस्तिथियों में पेड़ पर झूलता हुआ मिला है। मृतक पटवारी का नाम ननकु मेरावी है जो ग्राम कवर्धा के मोहगांव में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और जांच जारी है।

 
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह घटना कूकदूर थाना के ग्राम दमगढ़ की है। पटवारी ननकु राम रोज की तरह आज सुबह भी घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में गया हुआ था। काफी देर तक जब पटवरी अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तालाश शुरू की। ग्रामीणों ने पटवारी को पेड़ पर लटका हुआ देखकर इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गयी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है।
 
 
शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस शव का पंचनामा कर मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं पुलिस पटवारी की मौत मामले को आत्महत्या और साजिश दोनों एंगल से जोड़कर जाँच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।
 छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में 21 और नेताओं को दी गई जगह, इसमें 3 पूर्व विधायक भी शामिल

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में 21 और नेताओं को दी गई जगह, इसमें 3 पूर्व विधायक भी शामिल

रायपुर। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में 21 और नेताओं को जगह दी गई है। इन सभी को फोन पर सूचना देकर बैठक में शामिल होने कहा गया है। नए शामिल किए गए सदस्यों में तीन पूर्व विधायक भी हैं। इन नेताओं के नाम प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और अन्य नेताओं की राय शुमारी के बाद जोड़े गए हैं। इन सभी को कार्यसमिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

कार्यसमिति की बैठक के ठीक एक दिन पहले सहकार्यालय प्रभारी छगनलाल मूंदड़ा ने सभी शामिल किए गए सदस्यों को फोन पर सूचना देकर बैठक में शामिल होने कहा। कार्यसमिति की वर्जुअल बैठक हो रही है। जिन नेताओं को कार्यसमिति में जगह दी गई है, उनमें नंदकुमार साहू, देवजी पटेल, नरेश गुप्ता, रसिक परमार, डॉ. सलीम राज, अशोक पांडेय, प्रफुल्ल विश्वकर्मा सभी रायपुर से हैं। इसके अलावा कोरबा से अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, पेंड्रा-गौरेला-मरवाही से समीरा पैकरा, जशपुर से नरेश नंदे, सरगुजा से प्रबोध मिंज, रायगढ़ जिसे से जगन्नाथ पाणिग्रही, गुरूपाल सिंह भल्ला, जांजगीर-चांपा से लीलाधर सुलतानिया, धमतरी से निरंजन सिन्हा, कोण्डागांव से मनोज जैन, बिलासपुर से राजेश त्रिवेदी, मुंगेली से ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गिरीश शुक्ला और बालोद से प्रीतम साहू को समिति में शामिल किया गया है।
बालको को मिला 'बेस्ट ब्रांड्स 2020' का खिताब, इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा आयोजित वर्चुअल पुरस्कार समारोह में की गई घोषणा

बालको को मिला 'बेस्ट ब्रांड्स 2020' का खिताब, इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा आयोजित वर्चुअल पुरस्कार समारोह में की गई घोषणा

कोरबा | विश्वस्तरीय प्रबंधन, उच्च गुणवत्ता के एल्यूमिनियम उत्पादन, ग्राहक संतुष्टि, नवाचार, सामुदायिक विकास आदि के लिए बालको ने 'बेस्ट ब्रांड्स 2020' का खिताब जीता। इकोनॉमिक टाइम्स की ओर से आयोजित वर्चुअल पुरस्कार समारोह में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक  अभिजीत पति ने भागीदारी की। चुनौतीपूर्ण व्यावसायिक माहौल में उद्योग के बेहतरीन प्रचालन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप उत्पादन के विभिन्न मानदंडों पर खरा उतरने के लिए यह सम्मान बालको को दिया गया। 

पढ़ें : महिला ने 6 माह की बच्ची को नदी में फेंका, फिर खुद को लगाई आग

 पति ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने सम्मान का श्रेय बालको के स्टेकहोल्डरों को दिया।  पति ने कहा कि एल्यूमिनियम भविष्य की धातु है जिसका उपयोग विभिन्न उद्योगों में किया जाता है। बालको में वेदांता लिमिटेड की अंशधारिता 51 फीसदी है। 49 प्रतिशत अंशधारिता भारत सरकार की है। प्रति वर्ष 5 लाख 70 हजार टन गर्म धातु का उत्पादन अत्याधुनिक स्मेल्टरों में किया जाता है।  पति ने कहा कि कोरबा की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति में बालको का योगदान महत्वपूर्ण है। बालको से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रुप से जुड़े देश भर के नागरिक उद्योग के जरिए राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे रह हैं। स्थानीय स्तर पर ही 5000 से अधिक व्यवसाय बालको की प्रगति से जुड़े हैं। साढ़े पांच दशकों में बालको की भागीदारी से लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। 
 
 
पति ने कहा कि एल्यूमिनियम उत्पादन, नवाचार एवं प्रबंधन के क्षेत्र में बालको ने वैश्विक स्तर पर अपनी साख बनाई है। प्रचालन क्षेत्र से लगे गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना विकास की परियोजनाओं से जरूरतमंदों को विकास की मुख्यधारा से जुडऩे में मदद मिल रही है। विकास की अनेक परियोजनाओं ने डेढ़ लाख से अधिक नागरिकों के जीवन को छूआ है। वैश्विक महामारी कोरोना के चुनौतीपूर्ण समय में बालको ने जिला प्रशासन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के समन्वयन में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई। औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित किया गया है। लगभग 41 लाख पौधे विभिन्न प्रचालन क्षेत्रों में रोपे गए। 'शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन' नीति के अनुरुप व्यवसाय के उच्च मानदंडों का पालन करते हुए बालको राष्ट्र निर्माण में सतत योगदान के लिए कटिबद्ध है। 
 
थाने से भागा दुष्कर्म का आरोपी दो आरक्षक निलंबित

थाने से भागा दुष्कर्म का आरोपी दो आरक्षक निलंबित

कोरबा। बांगो थाना से दुष्कर्म के आरोपित के फरार हो जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने दो आरक्षक वीरेन्द्र बंजारे व मोहन साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपित दोनों आरक्षकों को चकमा देकर थाना से भाग निकला। अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 
 
 
बांगो थाना में करीब एक सप्ताह पहले ग्राम कोनकोना के तिलईभाठा निवासी पिंटू उर्फ राकेश गिरी को एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात को उसे घर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण का मामला धारा 363, 376 के तहत पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। न्यायालय में उसे शनिवार को पेश किया जाता, इसके पहले तड़के पांच बजे वह शौच जाने के बहाने आरक्षकों को चकमा देकर भाग निकला।
 
 
बताया जा रहा है कि आरक्षक वीरेन्द्र व मोहन साहू थाने में मौजूद थे। इन दोनों की निगरानी में उसे शौच के लिए हवालात से बाहर निकाला गया था। आरोपित उन्हें धक्का देकर भाग निकलने में सफ ल रहा। दोनों आरक्षकों की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई, इसलिए उन्हें पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। फरार हो गए आरोपित के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने का मामला धारा 324 के तहत पंजीबद्ध किया गया है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही।
 महिला ने 6 माह की बच्ची को नदी में फेंका, फिर खुद को लगाई आग

महिला ने 6 माह की बच्ची को नदी में फेंका, फिर खुद को लगाई आग

जांजगीर/चाम्पा। जिले के गेमन पुल के पास बिरगहनी चौक के पास रहने वाली महिला किरण बाई ने रविवार की देर रात अपनी 6 माह की बच्ची को हसदेव नदी में फेंककर घर मे खुद को आग लगा ली। वह 70 फीसदी से अधिक जल गई है। उसे इलाज क लिए बिलासपुर के सिम्स में भर्ती किया गया है।\

जानकारी के अनुसार बिरगहनी चौक के पास किरनबाई का मायका है। पति से विवाद के कारण वह अपनी 6 माह की बेटी के साथ मायके में कुछ माह से रह रही थी। बीती रात लगभग 11 बजे उसने अपनी बेटी को हसदेव नदी के घाट में जाकर फेंक दिया और घर आकर खुद के ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे वह 70 फीसदी तक जल गई। एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने बताया कि महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर बच्ची की शव की तलाश में पुलिस जुटी है। इसके लिए स्थानीय मछुआरों की मदद ली जा रही है।
 रिंग रोड 2 में पिकअप और कार में जोरदार भिड़ंत, 3 की हालत गंभीर

रिंग रोड 2 में पिकअप और कार में जोरदार भिड़ंत, 3 की हालत गंभीर

बिलासपुर। सोमवार तड़के रिंग रोड क्रमांक 2 में हुए सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार रात में हौंडा सिटी कार क्रमांक सीजी 10 ए एस 2780 में सवार होकर दो युवक और दो युवती मटरगश्ती कर रहे थे।

सुबह-सुबह इनकी गाड़ी तीन वाहनों से टकराई और अंतत: एक पिकअप से इसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें कार में सवार दो युवक और युवती बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें पहले इलाज के लिए आरबी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। कार चालक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अपोलो भेजा जा रहा है।

वहीं इस सड़क हादसे में पिकअप चालक भी घायल हुआ है। बिलासपुर शहर में नव धनाढ्य वर्ग नाइट लाइफ जीने लगा है। पूरी रात सड़कों पर मटरगश्ती करना, कार में सवार होकर इधर-उधर घूमना ,शराब पीना, पार्टी करना उनकी आदतों में शुमार हो चुका है जिस कारण इस तरह के हादसे बढ़ रहे हैं।
संस्था "कुछ फ़र्ज़ हमारा भी" की नेक पहल : 3 साल से इंतजार कर रहे परिवार को अब जा कर मिली नई दिशा व रोजगार का साधन

संस्था "कुछ फ़र्ज़ हमारा भी" की नेक पहल : 3 साल से इंतजार कर रहे परिवार को अब जा कर मिली नई दिशा व रोजगार का साधन

रायपुर । संस्था " कुछ फ़र्ज़ हमारा भी " जो समाज के अनेक मुद्दों पर अपनी सेवाएं निरंतर दे रही है । 23 मई 2018 से निरंतर ही संस्था द्वारा अनेकों छोटे बड़े कार्य किये जा रहे है जिसमे स्वच्छता अभियान ,रास्ते में घूम रहे निशक्तजनों का पुनर्वास जैसे उनको नहलाना बाल काटना आश्रम में दाखिला दिलाना और ज़रूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार कराना शामिल हैं। इसके साथ ही संस्था द्वारा वृक्षारोपण ,शहर को बदसूरत करने वाले सरकारी जगहों पर लगे स्टिंगर पोस्टर को निकालने का कार्य , निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अनुभवी डॉक्टरों के साथ , झुग्गी बस्तियों में जाकर जरूरतमन्दों को कपड़ा बाटने का कार्य , रक्तदान शिविर एवं विशेषकर कोरोना काल मे संस्था द्वारा निरन्तर ही जरूरतमंद परिवारों को कच्चा राशन व पका हुआ भोजन पहुचाने का कार्य किया गया है और साथ ही दूसरे राज्य से पैदल चल कर आ रहे प्रवासियों को चप्पल का वितरण भी निरंतर किया गया है !


पिछली बार सात दिन के लॉकडाउन में हमे एक ऐसे परिवार के बारे में सूचना मिली जो दो दिनों से भूखे थे एवं मदद मांग रहें थे हमे सूचना मिलते ही हमने उनको 15 दिनों का राशन दिया गया व बीच बीच मे कई बार राशन देकर कुछ पैसे देकर इनकी तकलीफ़ को दूर करने का प्रयास किया गया ।
फिर हमने परिवार को करीब से जानना चाहा ...
बच्ची टीना ( उम्र 10 वर्ष) व उसका परिवार पिछले 1 वर्ष से सड़क पर बैठकर मात्र वेट मशीन के सहारे जीवन व्यतीत कर रहे थे। रोजाना 50 से 100 रुपये ही कमाई हो रही है उसमें 1200/- महीने का किराया एक छोटे से झोपडी का वहन किया जा रहा है, बच्ची की माँ ने बताया कि टीना के पापा रिक्शा चलाते थे अप्रैल 2020 में किसी अज्ञात कार सवार ने ठोकर मार दी और उनका हाथ टूट गया दूसरे दिन किसी अस्पताल में इलाज के लिए गए लेकिन लंबे प्रक्रिया के चलते व कोरोना के डर से उनका इलाज़ नही हो पाया तब से वे घर पर ही है ।


अब उनका सिर्फ एक ही इनकम का साधन था रोड के किनारे बैठ कर वेट मशीन के सहारे घर चलाना जो बिल्कुल भी मुमकिन नही है , आय का साधन नही है घर नही है ना ही घर का कोई विशेष समान । बच्चे पढ़ते तो है पर पढ़ाई की कोई ख़ास व्यवस्था नही है, कई लोगो ने उनकी सहायता की वे किसी तरह ऐसे जीवन से बाहर निकल सके पर सही रूप मे अब जाकर वे इससे बाहर निकल रहे है। संस्था" कुछ फ़र्ज़ हमारा भी " के.एफ़. एच. बी. व ए.पी.आई. इस्पात एंड पावर टेक लिमिटेड दोनो आगे आए अब परिवार के लिए घर के सभी आवश्यक सामान जैसे अलमारी ,पलंग ,कम्बल , चादर तकिया ,बर्तन सैट ,मोबाइल फ़ोन ,कपड़े , बच्ची के लिए साईकल,तीन माह का राशन ,गैस चूल्हा व सिलेंडर ,टेबल ,कुर्सी, बच्चो के लिए स्टेशनरी का पूरा समान दिया गया और सबसे महत्वपूर्ण सामग्री में रोजगार के लिए हाथ ठेला व ठेले के लिए डेली नीड्स का पूरा समान है जो उन्हें दिया गया है जिससे वे रोजगार के लिए आत्मनिर्भर होंगे और एक निश्चित आय प्राप्त कर सकेंगे। ए.पी.आई. इस्पात से श्री राजेश अग्रवाल जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा व संस्था "कुछ फ़र्ज़ हमारा भी" के संस्थापक/अध्यक्ष नितिन सिंह राजपूत व संरक्षक राकेश अग्रवाल व विशेष सहयोगी दीपक शर्मा ,स्मारिका राजपूत ,रजत अग्रवाल ,अशोक वर्मा ,भीम यादव ,पुष्पा टेकवानी ,अमितेश तिवारी ,डॉ.विकाश अग्रवाल ,अंकित ठाकुर ,अशोक वर्मा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर जी के हाथों से जरूरतमंद परिवार को सभी वस्तुएं भेंट की गई।
व परिवार के भविष्य के लिए बी.एस.यु.पी. कॉलोनी में स्वयं के निवास के लिए संस्था के.एफ़.एच.बी प्रयासरत है ।। 

अमित-ऋचा के नामांकन को निरस्त करने से भड़के जोगी कांग्रेसियो ने सीएम का पुतला जलाकर अस्थियों को बूढ़ातालाब में बहाया

अमित-ऋचा के नामांकन को निरस्त करने से भड़के जोगी कांग्रेसियो ने सीएम का पुतला जलाकर अस्थियों को बूढ़ातालाब में बहाया

रायपुर। युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता प्रदीप साहू ने कहा तानाशाह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेशानुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी और ऋचा जोगी का नामांकन अवैधानिक रूप से निरस्त किए जाने से प्रदेश भर में जोगी कांग्रेसी भड़के हुए है जिसके विरोध में आज सैकड़ों जोगी कांग्रेसी गुलाबी झंडा लहराते हुए तानाशाह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला लेकर धरना प्रर्दशन स्थल बूढ़ापारा पहुंचे और पुतला को जलाया परंतु मौके में बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिस बल से जोगी कांग्रेसियों के साथ झूमाझटकी से पुतला का अस्थि पंजर अलग-अलग हो गया जिसे अतंतः जोगी कांग्रेसीयों ने पुलिस से छीनकर बूढ़ातालाब में बहा दिया। इस दौरान जोगी कांगेसियों ने भूपेश तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, भूपेश तेरी दादागीरी नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, भूपेश बघेल मुर्दाबाद सहित सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए जनता कांग्रेस नेता प्रदीप साहू ने कहा 17 अक्टूबर का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में लोकतंत्र का काला दिन के रूप में जाना जाएगा, इस दिन तानाशाह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश पर न सिर्फ हमारे अध्यक्ष श्री अमित जोगी और श्रीमती ऋचा जोगी का नामांकन निरस्त हुआ हैं बल्कि लोकतंत्र की हत्या भी हुई हैं। जोगी परिवार को मरवाही से चुनाव लड़ने से रोककर भूपेश बघेल ने स्व0 जोगी और मरवाही की जनता का अपमान भी किया हैं। प्रदीप साहू ने कहा बात उठेगी तो दूर तलक जाएगी, जोगी परिवार से जाति पूछने वाले पहले अपने आका गांधी परिवार से पूछे कि खान परिवार, गांधी परिवार कैसे हो गया, 20 साल से मरवाही की जनता को धोखे में रखने का आरोप लगाने वाले पहले यह बताए कि किस परिवार ने देश को 70 साल से धोखा दिया है। इस अवसर पर जनता कांग्रेस महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्षअनामिका पॉल ने कहा मरवाही की जनता इतनी बेबस और बेवकूफ नहीं कि कांग्रेस की चाल को नहीं समझ रही हैं, चुनाव लड़ने से पहले ही कांग्रेस चुनाव हार गई हैं और जोगी कांग्रेस का मुकाबला करने से कांग्रेस डर गई हैं इसलिए उन्होंने हमारे अध्यक्ष अमित जोगी और ऋचा जोगी को नामांकन षडयंत्र पूर्वक निरस्त कर दिया। युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के रायपुर संभाग अध्यक्ष संदीप यदु ने कहा कांग्रेस जानती हैं कि जोगी को हराना मुमकिन ही नहीं बल्कि नामुमकिन हैं, जोगी का कोई तोड़ नहीं हैं इसलिए जोगी परिवार को चुनाव मैदान से बाहर करने के लिए छल और कपट के साथ नामांकन निरस्त किया गया हैं जिसका बदला आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की जनता लोकतांत्रिक तरीके से लेगी। आज के प्रर्दशन और पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप साहू, अनामिका पॉल, महेन्द्र चंद्रकार, राजीव कश्यप, संदीप यदु, विक्रम नेताम, अजय देवांगन, हरीश वर्मा, सुजीत डहरिया, नजीब अशरफ , राज नायक, डेमन लाल, अनिल भारती,, सन्नी सालोमन,, मंसु निहाल, सन्नी तिवारी, सन्नी सिंह होरा, दशमु तांडी, राजकिशोर साहू, रोहित नायक, गजेन्द्र कश्यप, संजू धीवर, दुर्गेश सारथी, सनील नेताम, दिलीप राठौर, सतीश नागवानी, मनीराम, मनीष धीवर, प्रसन्न पंडया, राहूल बंजारे, राजेश, राज, मंजीत चेलक, शाहरूख, अफसार कुरैशी, पारस साहू, अजय सेन, अजय चंद्राकर, जय प्रकाश,, विवेक बंजारे, योगेंद्र देवांगन, चेतन आडिल सहित बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेसी उपस्थित थे।