BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, दूसरे स्टेट से लड़कियां बुलाकर परोसा जाता था सेक्स, वॉट्सऐप के जरिए तय होते थे दाम

सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, दूसरे स्टेट से लड़कियां बुलाकर परोसा जाता था सेक्स, वॉट्सऐप के जरिए तय होते थे दाम

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जहां एक होटल में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस की इस छापेमारी से आसपास के होटलों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि, यह मामला वैशाली नगर थाना इलाके का है।

दरअसल, जिले के सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा से कई दिनों से अवैध धंधे की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने एक सितंबर की देर रात छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान टल के मालिक, मैनेजर और ग्राहक को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 2 मोबाइल भी बरामद किया। वहीं पूछताछ में होटल के मालिक ने बताया कि, वह दूसरे राज्य से लड़किया बुलाता था और ग्राहकों को वॉट्सऐप पर उनकी फोटो और डिटेल्स भेजकर रेट तय करता था।

 बता दें कि, पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे होटल मालिक निखिल मेश्राम उर्फ निक्कू को कल गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। होटल में दबिश के दौरान पुलिस ने मैनेजर शिव कुमार कुर्रे के पास से 500-500 रुपए के 2 नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा होटल से निजी कंपनी के 5 डिब्बे आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए गए। ग्राहक मोहम्मद शोएब खान को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच कर रही है।

CG – बारिश बनी काल : बाढ़ की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 7 मजदूर बहे, मचा हड़कंप

CG – बारिश बनी काल : बाढ़ की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 7 मजदूर बहे, मचा हड़कंप

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। तेज बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति देखी जा रही है। कवर्धा जिले में घुमाछापर गांव के पास बारिश के कारण टमरू नाले में का एकाएक जलस्तर बढ़ गया, जिससे नाले में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई। इस दौरान ट्रॉली में सवार 7 मजदूर भी बह गए। बताया जा रहा है कि किसी तरह सभी मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचा सकें।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम कवर्धा के घुमाछापार गांव के नजदीक नाले का है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में रेत घाट बंद होने के बाद भी जिले में अवैध रेत खनन का काम धड़ल्ले से जारी है। सोमवार को भी इस क्षेत्र मेें नाले से अवैध रेत खनन के लिए कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। ट्रैक्टर में रेत लोड करने के दौरान ही एकाएक तेज बारिश के कारण नाले का जल स्तर बढ़ गया।

नाले में पानी के तेज उफान और बाढ़ की चपेट में आने पर रेत से भरी ट्रैक्टर और ट्रॉली जहां पूरी तरह से डूब गये। वहीं पानी के तेज बहाव में ट्रॉली मेें सवार 7 मजदूर बह गये। बताया जा रहा है कि किसी तरह सभी मजदूरों ने तैरकर किनारे पहुंचकर अपनी जान बचायी। उधर लगातार हो रही बारिश से सूरजपुर जिले में 7 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य झूलसे हुए लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम साय और डॉ. रमन सिंह ने ली बैठक

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम साय और डॉ. रमन सिंह ने ली बैठक

 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा, नया विधानसभा भवन बनकर तैयार हो गया है.

इसका उद्घाटन एक नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. इस दौरान कई कार्यक्रम भी होंगे. डॉ. रमन सिंह ने कहा, सुबह 11 से 12 बजे के बीच कार्यक्रम होगा. इस मौके पर पीएम मोदी विधानसभा परिसर में वृक्षारोपण भी करेंगे.

इसके अलावा राज्योत्सव का भी शुभारंभ करेंगे. सेवा पखवाड़ा को लेकर डॉक्टर रमन सिंह ने कहा, सेवा पखवाड़ा कल से शुरू हो रहा है. राजनांदगांव में बड़ा हेल्थ कैंप लगाएंगे. कितनी भी बड़ी बीमारी हो उसका इलाज कैंप में होगा. हार्ट जैसे मरीजों का चेकअप कराकर इलाज कराया जाएगा.

रजत जयंती को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे और एक नवंबर को नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अलग-अलग जगह पर सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. हेल्थ कैंप, सेवा पखवाड़ा सहित अन्य कार्यक्रम होंगे.

Police Transfer : कई थानों के बदले गए टीआई, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

Police Transfer : कई थानों के बदले गए टीआई, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

 राजनांदगांव. एसपी मोहित गर्ग ने जिले के 11 टीआई और एक उपनिरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया है. बता दें कि गृह मंत्रालय ने 15 सितंबर को जिले के 12 निरीक्षकों का अन्य जिलों में तबादला आदेश जारी किया था, जिसके बाद आज एसपी ने जिले के थानों में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है.

देखें लिस्ट –

GPF अकाउंट को लेकर फाइनेंस सेक्रेटरी ने जारी किया आदेश, एक साल के भीतर रिटायर होने वाले अधिकारी, कर्मचारी की भेजनी होगी सूची

GPF अकाउंट को लेकर फाइनेंस सेक्रेटरी ने जारी किया आदेश, एक साल के भीतर रिटायर होने वाले अधिकारी, कर्मचारी की भेजनी होगी सूची

 रायपुर। GPF सामान्य भविष्य निधि खातों के उचित रख-रखाव व संधारण को लेकर वित्त विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने जरुरी गाइड लाइन जारी किया है। जीपीएफ अकाउंट से कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं का जिक्र करने के साथ ही सुविधा लेने वाले कर्मचारियों की फाइल निपटारे के संबंध में प्रदेशभर के सभी सरकारी कार्यालयों के विभाग प्रमुख को निर्देश जारी किया है। कर्मचारियों व अधिकारियों के रिटायरमेंट के दौरान सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ देने के अलावा अगर किसी कर्मचारी से सरकार को राशि वसूलनी है तो इस संबंध में रिकवरी नोटिस को लेकर जरुरी दिशा निर्देश जारी किया है।

सामान्य भविष्य निधि नियम 1955 के नियम 11 के उप नियम (1) (ख) में विहित प्रावधानुसार परिलब्धियों emoluments के 12 प्रतिशत के समान न्यूनतम कटौती किये जाने का प्रावधान है, परन्तु शासन आदेश द्वारा अभिदाता को निधि में अधिक रकम जमा किये जाने का निर्देश दे सकेगा जो उनकी परिलब्धियों से अधिक नहीं होगी। परिलब्धि की गणना हेतु वेतन, अवकाश वेतन अथवा निर्वाह अनुदान जैसा की सेवा नियमों में परिभाषित है तथा बाह्य सेवा के दौरान वेतन के रूप में पात्र कोई पारिश्रमिक शामिल होगा। महंगाई भत्ता शामिल नहीं है।

  • GPF सामान्य भविष्य निधि खाताें से इन कामों के लिए मिलती है राशि
  • स्वयं तथा बच्चों के विवाह संबंधी व्यय हेतु।
  • स्वयं पति, पत्नी, बच्चों तथा आश्रित माता-पिता के चिकित्सा व्यय हेतु।
  • आवासीय भवन के निर्माण, मरम्मत हेतु।
  • शासकीय सेवक अथवा उसके किसी बच्चे की हाई स्कूल स्तर के बाद मेडिकल, इंजिनियरिंग अथवा तकनीकी / विशेषज्ञता कोर्स हेतु विदेश यात्रा व्यय सहित व्यय की पूर्ति हेतु।
  • शासकीय सेवकों को स्वयं के लिए आवासीय भू-खण्ड तथा बने बनाये मकान क्रय करने हेतु।

समाान्य भविष्य निधि खातों के रख रखाव संबंधी गाइड लाइन

सामान्य भविष्य निधि वाले शासकीय सेवकों का लेखा, विभागीय भविष्य निधि DPF वाले खातों के साथ रखने की मनाही है। विभागीय भविष्य निधि खातों का लेखा कार्यालय प्रमुख को अलग से संधारित करना होगा।

प्रत्येक वित्तीय वर्ष की समाप्ति उपरांत संबंधित शासकीय सेवकों की विभागीय भविष्य निधि की लेखा पर्ची (ब्याज की गणना सहित) जारी करेंगे एवं इसकी ब्याज गणना की एक समेकित Consolidated सूची प्रतिवर्ष 30 अप्रैल तक विभागाध्यक्ष को भेजना होगा। मई महीने के वेतन देयक के साथ प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उनसे संबंधित पूर्व वित्तीय वर्ष के ब्याज पत्रक विभागाध्यक्ष को भेज दिये गये हैं। विभागाध्यक्ष को भी अपने अधीनस्थ समस्त कार्यालयों से प्राप्त ब्याज पत्रकों को समेकित कर 31 मई तक महालेखाकार को भेजना होगा। जून महीने के वेतन देयक के साथ यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उनसे संबंधित पूर्व वित्तीय वर्ष के ब्याज पत्रक महालेखाकार को भेजे जा चुके है।

शासकीय सेवा में आते ही करना होगा नामांकन

शासकीय सेवा में आते ही शासकीय सेवक द्वारा सामान्य भविष्य निधि के लिए भी अनिवार्यतः नामांकन करना होगा। इसे पूरा कराने की जिम्मेदारी कार्यालय प्रमुख को दी गई है। नामांकन में विवाहोपरांत होने वाले परिवर्तनों को तत्काल कार्यालय प्रमुख के माध्यम से महालेखाकार को जानकारी देनी होगी और इसे अपडेट कराना होगा। इसके लिए नियम-8 की प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया है। अनुपस्थिति, अनधिकृत अनुपस्थिति आदि के प्रकरणों में यदि वेतन रोका गया हो तो वेतन जारी होने के समय सामान्य भविष्य निधि की कटौती वेतन से करने का निर्देश दिया है।

रिटायरमेंट के चार महीने पहले कटौती बंद

छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य नियम 10 (1) अनुसार कर्मचारी की सेवा निवृत्ति के चार माह पूर्व वेतन से सामान्य भविष्य निधि का कटौती बंद कर दिया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी को एक से अधिक सामान्य भविष्य निधि खाता क्रमांक महालेखाकार द्वारा त्रुटिवश आबंटित कर दिए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में पहला खाता क्रमांक को मान्य करते हुए अन्य आबंटित खाता क्रमांक को तत्काल निरस्त करना होगा।

ये जरूरी शर्त

शासकीय सेवक की सेवानिवृत्ति पश्चात पुनर्नियुक्ति के समस्त प्रकरणों में शासकीय सेवक के सेवाकाल में उसे आबंटित सामान्य भविष्य निधि खाते को सेवा निवृत्ति के बाद अंतिम भुगतान उपरांत बंद किया जायेगा। इसके उपरांत नया सामान्य भविष्य निधि खाता खोलकर उसमें अंशदान की राशि जमा की जायेगी।

सेवानिवृत्ति के 01 वर्ष पूर्व से ही सामान्य भविष्य निधि पासबुक को अद्यतन करने की कार्यवाही की जाएगी।

कर्मचारी द्वारा सेवानिवृत्ति के पूर्व सामान्य भविष्य निधि के पास बुक में संपूर्ण प्रवृष्टियां (पूर्ण सेवा अवधि की कटौती एवं आहरण के संबंध में पूर्ण विवरण- व्हाउचर क्रमांक, दिनांक, सकल राशि, शुद्ध राशि, अग्रिम/आंशिक अंतिम आहरण) पूर्ण कर विभाग प्रमुखख् आहरण एवं संवितरण अधिकारी से सत्यापित कराना होगा।

चार महीने बंद होगी अंशदान की कटौती

सेवानिवृत्ति के 04 माह पूर्व कर्मचारी के खाते से अंशदान की कटौती बंद कर दी जाएगी।

शासकीय सेवक के सामान्य भविष्य निधि खाते में पूर्व वर्षों में कोई गुमशुदा क्रेडिट्स Missing Credits की राशि हो तो उसे यथा शीघ्र उचित कार्यवाही करते हुए अपने खाते में जमा कराना होगा, ताकि अंतिम भुगतान के समय नुकसान न हो।

यह भी जरूरी

ऐसे शासकीय सेवक जो पहले विभागीय भविष्य निधि DPF के सदस्य थे एवं बाद में GPF सामान्य भविष्य निधि के सदस्य बनें, उन्हें तय समय पर अपनी विभागीय भविष्य निधि DPF की राशि को सामान्य भविष्य निधि GPF में स्थानांतरित कराना होगा। ऐसा इसलिए कि सामान्य भविष्य निधि के अंतिम भुगतान के समय किसी तरह की दिक्कतें ना आए। कर्मचारी के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति, सेवा से पृथक्कीकरण, पदत्याग या मृत्यु की स्थिति में एक माह के भीतर महालेखाकार कार्यालय को अनिवार्य रूप से जानकारी देनी होगी। दिवंगत शासकीय सेवकों के अंतिम आहरण हेतु कर्मचारी के मृत्यु प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति तथा वैध नामांकन (विवाद रहित) नामांकित व्यक्ति के पक्ष में होना अनिवार्य है। इसके अभाव में सक्षम उत्तराधिकार प्रमाण पत्र Succession Certificate संलग्न करना अनिवार्य है।

सामान्य भविष्य निधि पर ब्याज का भुगतान,

जिस महीने राशि का भुगतान किया जाता है उसके पूर्ववर्ती महीने तक अथवा जिस माह राशि भुगतान योग्य होती है (सेवानिवृत्ति, मृत्यु, त्यागपत्र इत्यादि के फलस्वरूप) उस माह के पश्चात् 6 माह की समाप्ति तक, दोनों में जो भी पहले हो, ब्याज की पात्रता होगी। विशिष्ट मामलों में जहां अपरिहार्य कारणों से सेवानिवृत्ति के 6 माह के भीतर सामान्य भविष्य निधि का अंतिम भुगतान आदेश जारी करना संभाव न हो सका हो, विलंब का स्पष्ट कारण बताते हुए 6 माह की अवधि के उपरांत ब्याज स्वीकृति का अधिकार प्रशासकीय विभाग को होगा।

एक साल के अंतराल में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की भेजनी होगी सूची

समस्त विभागाध्यक्ष तथा कार्यालय प्रमुख प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को सूची तैयार कर महालेखाकार को भेजना होगा। जिसमें आगामी 1 अक्टूबर से 12 माह के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों का नाम, लेखा क्रमांक तथा सेवानिवृत्ति का दिनांक अंकित हो।इसके पीछे सामान्य भविष्य निधि के खातों का समुचित रख-रखाव, सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को नियमानुसार निर्धारित समयावधि में भुगतान सुनिश्चित करना व ऋणात्मक शेष की स्थिति पर पूर्णतः रोक लग सके।

CG – जहरीली शराब पीने से 2 युवकों की मौत, पहले बेहोश हुए, फिर आधे घंटे में तड़प तड़प कर तोड़ा दम……

CG – जहरीली शराब पीने से 2 युवकों की मौत, पहले बेहोश हुए, फिर आधे घंटे में तड़प तड़प कर तोड़ा दम……

 सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई है। शराब पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। उन्हें सारंगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां आधे घंटे में दोनों ने दम तोड़ दिया। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है।

जहरीली शराब पीने से मौत

मृतक की पहचान मनोज कश्यप और सूरज यादव के रूप में हुई है। मनोज कश्यप और सूरज यादव गाँव की शराब पीने से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक़, दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद धीरे धीरे उनकी तबियत बिगड़ने लगी।

मनोज कश्यप और सूरज यादव बेहोश हो गए। जैसे ही आसपास के लोगों ने उन्हें देखा इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया। उन्हें सारंगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।

जांच में जुटी पुलिस

इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही सारंगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है प्राथमिक जांच में पता चला जहरीली शराब पीने से मौत हुई है हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

CG : ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे आरपीएफ जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

CG : ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे आरपीएफ जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। आरपीएफ पेंड्रा रोड पर पदस्थ जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया। ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर आने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में जवान के सिर पर गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज आरपीएफ के अधिकारियों ने विधिवत मृतक जवान के शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर गृह ग्राम यूपी के लिए रवाना कर दिया है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पेंड्रारोड आरपीएफ में पदस्थ जवान का सड़क हादसे में मौत हो गई है। जवान राम आसरे खोंगसरा रेलवे स्टेशन में तैनात थे और ड्यूटी के बाद अपनी बाइक से सड़क मार्ग से अपने रूम आने को निकले थे। लेकिन रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद पीछे आ रहे राहगीरों ने खून से लथपथ जवान को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने राम आसरे को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के शव का विधिवत पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव को आरपीएफ पोस्ट पेंड्रारोड लाया गया। जहां पर अधिकारियों ने मृतक जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जवान के शव को उनके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। मृतक जवान बीते दो साल से पेंड्रारोड आरपीएफ में पदस्थ था। वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Breaking : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; करंट के चपेट में आने से गई पति-पत्नी और बेटे की जान, गांव में पसरा मातम

Breaking : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; करंट के चपेट में आने से गई पति-पत्नी और बेटे की जान, गांव में पसरा मातम

 मोहला : छत्तीसगढ़ के मोहला जिले के ग्राम खैरी पांगरी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कारन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई., मृतकों में पति-पत्नी और बेटा शामिल है। इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

 
तीनों की दर्दनाक मौत 

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना बीते सोमवार शाम 6 से 7 बजे की है, जब रात को पागरी गांव में निवास रत गोड आदिवासी बोगा परिवार गांव से दूर कोठार बाड़ी में गए हुए थे जहां मुखिया सुरतराम बोगा (उम्र 62 वर्ष) करंट की चपेट में आ गया। वही पिता को बचाने बेटा रूपलाल बोगा भी बिजली के चपेट में आ गया। बाप-बेटे के घर नहीं लौटने के बाद पत्नी भागबती बाई (58 साल) वहां पहुंची। पति और बेटे को बचने की कोशिश में महिला भी करंट की चपेट में आ गई। इस तरह तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

गांव में शोक की लहर

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी शवों को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से मिली 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि

छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से मिली 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि

 रायपुर।  वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि जारी की गयी है। इस तरह से पीएम जन आरोग्य योजना के लिए राज्य सरकार को अब तक 505 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। इस राशि से राज्य के निजी अस्पताल के दावों का लगातार भुगतान किया जा रहा है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी थी कि राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्डधारक मरीजों का उपचार लगातार किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1,600–1,700 दावे प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिनकी राशि प्रतिदिन 4 करोड़ रुपये से अधिक है।

जल जीवन मिशन में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, कहा– अफसरों की जवाबदेही होगी तय

जल जीवन मिशन में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, कहा– अफसरों की जवाबदेही होगी तय

 बिलासपुर। जल जीवन मिशन में अनियमितताओं को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जनहित याचिका दायर की है। इस मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि मिशन के लिए केंद्र की 50 प्रतिशत राशि अभी जारी नहीं हुई है। इस पर हाई कोर्ट ने चार सप्ताह बाद अगली सुनवाई तय की है।

‘जवाबदेही से बचने का प्रयास स्वीकार्य नहीं’

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और कोई भी जवाबदेही से बचने का प्रयास स्वीकार नहीं होगा।बिलासपुर जिले में जल जीवन मिशन योजना की गड़बड़ियों को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका में बदल दिया। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर बताए कि योजना कब शुरू हुई और इसकी अंतिम तिथि क्या है।

33 गांवों में पेयजल की किल्लत

पहली सुनवाई में यह तथ्य सामने आया था कि 33 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही। गड़बड़ी के कारण हजारों ग्रामीण परेशान हैं, यहां तक कि कई स्कूलों में भी पेयजल की सुविधा नहीं है। योजना के तहत राज्य और केंद्र सरकार दोनों की 50-50 प्रतिशत भागीदारी है।

Weather Update : रायपुर में हुई झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Weather Update : रायपुर में हुई झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रीय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। रायपुर और आस-पास के इलाकों में सुबह से बदल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि, उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा। लोगों से अपील है कि, बिना किसी अति आवश्यक कार्य के घर से ना निकले। मौसम विभाग ने आगे कहा कि, जो भी लोग बाहर है वो बारिश होने और बिजली कड़कने पर किसी खुले स्थान पर ना रहे।

DSP याकूब मेमन पर FIR दर्ज, महिला ने लगाए रेप और फोन पर अश्लील वीडियो बनाकर रखने के आरोप

DSP याकूब मेमन पर FIR दर्ज, महिला ने लगाए रेप और फोन पर अश्लील वीडियो बनाकर रखने के आरोप

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक खबर सामने आई है जहां डीएसपी याकूब मेमन के खिलाफ रेप और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला रायपुर के टिकरापारा थाने में दर्ज किया गया है, जहां याकूब मेमन पहले टीआई के रूप में तैनात थे। जो की अभी बलरामपुर जिले में डीएसपी मुख्यालय के पद पर पदस्थ है।

बता दें कि, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि याकूब मेमन ने उसके साथ कई बार रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने सरगुजा आईजी से शिकायत की थी। सरगुजा पुलिस ने मामला शून्य पर दर्ज कर केस डायरी टिकरापारा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।

क्या था पूरा मामला

 मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 में याकूब मेमन टिकरापारा थाना प्रभारी थे। उस समय पीड़िता अपने पति के साथ उनके घर में किराए से रहती थी। महिला का आरोप है कि, पति के बाहर रहने पर मेमन ने उसे डराया-धमकाया और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने रायपुर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद वे सीधे सरगुजा आईजी के पास पहुंची। जहां से केस दर्ज कर रायपुर ट्रांसफर किया गया। वहीं अब टिकरापारा पुलिस महिला का बयान दर्ज कर आगे की जांच करेगी।

नहीं थम रही चैतन्य बघेल की मुश्किलें, ED ने 7 हजार पन्नों से ज्यादा का चालान किया पेश

नहीं थम रही चैतन्य बघेल की मुश्किलें, ED ने 7 हजार पन्नों से ज्यादा का चालान किया पेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की कल रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट में 7 हजार पन्नों से ज्यादा का चालान पेश किया है। ED के अधिकारी 4 बंडल दस्तावेज लेकर कोर्ट पहुंचे थे। वहीं चैतन्य की रिमांड के लिए EOW-ACB ने भी कोर्ट में आवेदन लगाया है।

पेशी के दौरान आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भी कोर्ट में आवेदन दिया। दोनों एजेंसियों ने चैतन्य बघेल की 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी है। वहीं आज यानी मंगलवार को फिर से सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि, अब EOW-ACB की भी टीम भी घोटाले को ले कर पूछताछ कर जांच करेगी।

बता दें कि, चैतन्य बघेल पर आरोप है कि उन्हें शराब घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये मिले थे, जिसे उन्होंने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया था। वहीं ACB-EOW की गिरफ्तारी से बचने के लिए चैतन्य बघेल ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट से याचिका खारिज हो गई है। सरकार की तरफ से एडिशनल एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा ने अग्रिम जमानत का विरोध किया था।
 वहीं अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी। याचिका में चैतन्य की हिरासत को अवैध बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की गई है. अब सबकी नजरें रायपुर कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं कि क्या EOW-ACB को चैतन्य की 7 दिन की रिमांड मिलेगी या नहीं।

सतनामी समाज का वार्षिक गुरु दर्शन संत समागम मेला भंडारपुरी धाम में 3 अक्टूबर को भव्य रूप से होगा आयोजित

सतनामी समाज का वार्षिक गुरु दर्शन संत समागम मेला भंडारपुरी धाम में 3 अक्टूबर को भव्य रूप से होगा आयोजित

 कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने दिए विशेष निर्देश– श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा फोकस

सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी बोले–भंडारपुरी धाम समाज की आस्था और एकजुटता का प्रतीक

लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा सतनामी समाज का वार्षिक मेला

छत्तीसगढ़ में बनेंगे 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, CM बोले- प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा को देंगे नई उड़ान

छत्तीसगढ़ में बनेंगे 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, CM बोले- प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा को देंगे नई उड़ान

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार नए आयाम जुड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षा को और मजबूत करने के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण से न केवल युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे,  बल्कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन जिलों में नए फिजियोथेरेपी कॉलेज स्थापित होंगे उनमें मनेंद्रगढ़, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर शामिल हैं।  इन महाविद्यालयों के निर्माण के लिए सरकार ने कुल 83 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। प्रत्येक महाविद्यालय के लिए लगभग 13 करोड़ 93 लाख 71 हजार रुपए (करीब 14 करोड़) का बजट तय किया गया है। यह निवेश न केवल आधुनिक इमारतों और प्रयोगशालाओं के निर्माण पर खर्च होगा बल्कि छात्रों के लिए आवश्यक उपकरणों और अधोसंरचना पर भी किया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश की युवाशक्ति के लिए नई राह खोलेगा।

6 नए फिजियोथेरेपी कॉलेज छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य शिक्षा को देंगे नई उड़ान – मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य और हमारे युवाओं का भविष्य, दोनों हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। आज जिन 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों की स्वीकृति दी गई है, वे केवल संस्थान नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की नई इमारत की नींव हैं। इन महाविद्यालयों से प्रदेश के युवा डॉक्टर और विशेषज्ञ बनकर न केवल छत्तीसगढ़ की सेवा करेंगे बल्कि पूरे देश में राज्य की पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

फिजियोथेरेपी सेवाओं के विस्तार से गांव-गांव तक पहुंचेगी राहत – स्वास्थ्य मंत्री 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य शिक्षा नई ऊँचाइयों को छू रही है। 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य शिक्षा के अवसर मिलेंगे और फिजियोथेरेपी जैसी महत्वपूर्ण सेवा अब गांव-गांव तक पहुंच सकेगी। यह निर्णय प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के साथ ही युवाओं के लिए नए रोजगार और अवसरों का द्वार खोलेगा।

उल्लखेनीय है कि फिजियोथेरेपी वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इन नए महाविद्यालयों से प्रशिक्षित विशेषज्ञ तैयार होंगे, जो आने वाले समय में समाज को बेहतर सेवाएं देंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में फिजियोथेरेपी कॉलेजों का विस्तार राज्य के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत प्रदान करेगा। अब मरीजों को फिजियोथेरेपी उपचार के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि अपने ही जिले में सेवाएं मिल सकेंगी।

प्रदेश में पहले से मौजूद मेडिकल कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों के साथ फिजियोथेरेपी कॉलेजों की यह नई श्रृंखला स्वास्थ्य शिक्षा की व्यापकता को और बढ़ाएगी। इससे छत्तीसगढ़ न केवल डॉक्टर और नर्स तैयार करेगा बल्कि विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट भी बड़ी संख्या में उपलब्ध कराएगा। इस निर्णय से रोजगार के नए अवसर भी सामने आएंगे। इन महाविद्यालयों के निर्माण से लेकर संचालन तक स्थानीय स्तर पर अनेक लोगों को रोजगार मिलेगा और स्नातक होने वाले विद्यार्थी स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी सेवाएं देकर प्रदेश की जरूरतें पूरी करेंगे।

शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी 50 लाख की अनुग्रह राशि, CM की अध्यक्षता में राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय

शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी 50 लाख की अनुग्रह राशि, CM की अध्यक्षता में राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय

 रायपुर। युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में शहीद सैनिकों की पत्नी अथवा उनके आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि करते हुए इसे 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में विभिन्न वीरता अलंकरण प्राप्त जवानों को दी जाने वाली राशि में भी वृद्धि की गई है। अब परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को 40 लाख रुपये की जगह 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में लिया गया।

आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण विभाग की 6वीं राज्य सैनिक समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर करते हैं। हम उनके शौर्य और बलिदान को नमन करते हैं। सरकार भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। बैठक में शहीदों की वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों के लिए राज्य द्वारा संचालित कई कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।

 CG News
CG News

मुख्यमंत्री साय ने समिति की छठवीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा में हमारे वीर जवान दिन-रात तत्पर रहते हैं। भारत माँ की सेवा में अपना जीवन अर्पित करने वाले इन वीर सपूतों का कल्याण करना सबका दायित्व और कर्तव्य है। आज की बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके परिजनों के हित में सार्थक चर्चा हुई है। बैठक में लिए गए निर्णयों का लाभ भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों तक सीधे पहुंचेगा। भूतपूर्व सैनिकों की बेहतरी के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी सदस्यों द्वारा दिए गए हैं, जिन पर सकारात्मक रूप से विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों के हित में कई महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर निर्णय लिये गए। इनमें युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में शहीद (बैटल कैजुअल्टी) सैनिकों की पत्नी अथवा आश्रितों को अनुग्रह राशि 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करना, विभिन्न शौर्य अलंकरण प्राप्त सैनिकों को दी जाने वाली राशि में वृद्धि करना शामिल है। अब परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता सैनिक को 40 लाख की जगह 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी प्रकार सैनिकों के माता-पिता को दी जाने वाली जंगी इनाम राशि 5 हजार रुपये प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई है। युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में दिव्यांग हुए सैनिकों की अनुदान राशि 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को प्रथम भूमि/गृह क्रय करने पर 25 लाख रुपये तक के स्टाम्प शुल्क में छूट देने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन ने मुख्यमंत्री को बालवृक्ष भेंट किया। तत्पश्चात् सैनिक कल्याण संचालनालय छत्तीसगढ़ के संचालक एवं राज्य सैनिक समिति के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, विशिष्ट सेवा मेडल (से.नि) ने राज्य सैनिक बोर्ड, छत्तीसगढ़ की गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने 13 जनवरी 2012 को आयोजित पाँचवीं राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक की कार्यवाही विवरण पर प्रगति रिपोर्ट दी और 6वीं बैठक में सम्मिलित एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा प्रारम्भ की।

बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, मध्य भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम), अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, केंद्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली के सचिव ब्रिगेडियर डी.एस. बसेरा (विशिष्ट सेवा मेडल), कमांडर छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा सब एरिया ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा (सेना मेडल), सचिव वित्त विभाग अंकित आनंद, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग अविनाश चंपावत, मेजर जनरल संजय शर्मा (से.नि), विंग कमांडर ए. श्रीनिवास राव (से.नि), विक्रांत सिंह एवं राजेश कुमार पाण्डेय राज्य सैनिक समिति छत्तीसगढ़ के सदस्यगण उपस्थित थे।

Police Transfer: 30 टीआई, एसआई का तबादला, देखें आदेश किसे कहां मिली पोस्टिंग

Police Transfer: 30 टीआई, एसआई का तबादला, देखें आदेश किसे कहां मिली पोस्टिंग

 रायपुर। प्रदेश पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर से तबादला आदेश जारी हुआ है, जिसमें 26 थानेदारों के साथ 3 सब इंस्पेक्टर और 1 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का भी तबादला कर दिया गया है।

इस आदेश के बाद कई जिलों के थानों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल जाएंगी। तबादले के आदेश की कॉपी जारी होते ही यह खबर पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गई है।

सूत्रों के मुताबिक, यह तबादला प्रशासनिक कारणों से किया गया है। अब नए पदस्थापना वाले थानेदार और अफसर जल्द ही अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

BREAKING: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले गए अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर

BREAKING: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले गए अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।

देखें लिस्ट

 शहीद लांस नायक वीरेंद्र केवर्त के शहीद दिवस पर डॉक्टर ज्योति केवर्त का सम्मान दुर्गा महाविद्यालय में किया गया

शहीद लांस नायक वीरेंद्र केवर्त के शहीद दिवस पर डॉक्टर ज्योति केवर्त का सम्मान दुर्गा महाविद्यालय में किया गया

रायपुर :- राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय के द्वारा मातृशक्ति डॉक्टर ज्योति केवर्त का सम्मान जिसमें पूर्व सैनिक एकता एवं कल्याण संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए डॉ ज्योति केवर्त का सम्मान उप प्राचार्य डॉ सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया द्वारा किया गया शहीद लांस नायक वीरेंद्र केवर्त का जीवन परिचय है स्वयं सेवक अनुश्रुति द्वारा दिया गया उप प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि सैनिक एकता एवं कल्याण संघ के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुआ है और कहा कि डॉक्टर केवर्त की संघर्ष में कहानी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमें हार नहीं मानना चाहिए पति के शहीद होने के बाद आपने एमबीबीएस की पढ़ाई कर आज डॉक्टर बन कांकेर जिला अस्पताल में अपनी सेवाऐं दे रही है कार्यक्रम में प्रेम सोनी जी अध्यक्ष सैनिक एकता कल्याण संघ ने शहीद लांस नायक वीरेंद्र केवल के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी संस्थापक परिषद के पवन कुमार ने कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक ने  छत्तीसगढ़ की संस्कृति की पेंटिंग मोमेंटो के रूप में प्रदान की कार्यक्रम में कैप्टन राजेश श्रीवास्तव कैप्टन केदारनाथ सोनी सूबेदार दिलीप कुमार स्वर्णकार ट्विंकल जी उग्रसेन की सभी बिलासपुर एवं भिलाई से उपस्थित रहे प्रोफेसर ख़ेमन, डॉ विभा दुबे एवं छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे

 

 महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में ‘मिलेट्स का महत्व’ विषय पर पद्म डॉ. खादर वली का प्रेरणादायक व्याख्यान सम्पन्न"

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में ‘मिलेट्स का महत्व’ विषय पर पद्म डॉ. खादर वली का प्रेरणादायक व्याख्यान सम्पन्न"

रायपुर :- महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा नवाचार एवं इनक्यूबेशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के सभागार में “मिलेट्स का महत्व” विषय पर एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में देश के प्रसिद्ध मिलेट्स प्रचारक एवं पद्म  सम्मानित "मिलेट्स मैन" डॉ. खादर वली उपस्थित रहे। 
डॉ. खादर वली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान समय में लोग पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक भारतीय खानपान को त्यागकर पाश्चात्य भोजन की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे युवावस्था में ही हार्मोनल असंतुलन, गट हेल्थ में गिरावट हो रही है जिसके कारण  शुगर, कैंसर, माइग्रेन जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कोदो, कुटकी, सांवा, कांगनी एवं हरी कांगनी जैसे पाँच प्रमुख मिलेट्स के सेवन को स्वस्थ जीवन शैली का आधार बताया। उन्होंने यह भी कहा कि मिलेट्स में प्रचुर मात्रा में रेशा (फाइबर) होता है, जो पाचन तंत्र को सशक्त बनाता है तथा विभिन्न रोगों से प्राकृतिक रूप से बचाव करता है। डॉ. वली ने अपने 30 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने मिलेट्स के माध्यम से कई रोगियों को IVF संबंधित समस्याएं, कैंसर एवं माइग्रेन जैसी बीमारियों से उबरने में सहायता प्रदान की है। उन्होंने भगवद्गीता के श्लोक "युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु" का उल्लेख करते हुए संतुलित आहार एवं विहार के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. शांतनु पाल तथा डॉ. अनुपमा जैन ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह व शाल से  डॉ. खादर वली  को सम्मानित किया | इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री प्रीतम दास द्वारा किया गया ।  धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी प्रभारी एवं कंप्यूटर विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार चंद्राकर द्वारा किया गया। यह व्याख्यान न केवल मिलेट्स के वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्यवर्धक पहलुओं को समझने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं को स्वदेशी खानपान की ओर लौटने हेतु प्रेरित भी किया।
 
कोकिया नदी पर 3 करोड़ 32 लाख की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल, क्षेत्रवासियों ने CM साय का माना आभार

कोकिया नदी पर 3 करोड़ 32 लाख की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल, क्षेत्रवासियों ने CM साय का माना आभार

 रायपुर।  जशपुर जिले के भालूमुंडा से खेजूरघाट मार्ग पर कोकिया नदी पर लगभग 3 करोड़ 32 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। बारिश के दिनों में आवागमन सुगम होना, शिक्षा, कृषि, व्यापार और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं तक बेहतर पहुंच मिलनाऔर यात्रा की दूरी व समय में कमी आएगी, इससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा। इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू जायेगा। क्षेत्र वासियों ने इस कार्य की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।

फरसाबहार क्षेत्र के दर्जनों गांव विकास की मुख्यधारा में होंगे शामिल
कोकिया नदी पर लगभग 3 करोड़ 32 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इस पुल के बनने से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस पुल के बनने से फरसाबहार ब्लॉक के कोरंगामाल, भालूमुंडा, पेटामेरा, अंकिरा, खरीबहार, जुड़वाइन, सागजोर, परेवाआरा समेत दर्जनों गांव सीधे ओडिशा राज्य से जुड़ जाएंगे। वहीं रेडेघाट, सोनाजोरी, बनखेता, माटीहेजा जैसे दर्जनों गांव भी विकासखंड मुख्यालय से जुड़ जाएंगें और तेज़ी से विकास की मुख्यधारा में शामिल होंगे।

बरसात में ग्रामीणों को सुरक्षित व सुगम आवागमन का मिलेगा लाभ
कोकिया नदी पर पुल के निर्माण की स्वीकृति मिली है, जो ना सिर्फ आवागमन को सुगम बनाएगा बल्कि गांवों को विकास की मुख्यधारा से भी जोड़ेंगा। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में कोकिया नदी पार करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। अक्सर पानी बढ़ जाने से आवाजाही रुक जाती थी, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और कामकाजी लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अब पुल बनने से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और ग्रामीणों को सुरक्षित व सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। साथ ही विकासखंड मुख्यालय एवं ओडिशा राज्य की ओर आवागमन के लिए दूरी कम हो जाएगी।

 
वन विभाग में बड़ी फेरबदल, कई सीसीएफ भेजे गए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

वन विभाग में बड़ी फेरबदल, कई सीसीएफ भेजे गए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में भारतीय वन सेवा अधिकारियों को नवीन पदस्थापना मिली है। वन विभाग के अवर सचिव डीआर चंद्रवंशी द्वारा जारी लिस्ट में 13 सीसीएफ के नाम शामिल है।

देखें पूरी लिस्ट

 

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला; शासकीय महाविद्यालयों में इन 700 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला; शासकीय महाविद्यालयों में इन 700 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उच्च शिक्षा में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु बड़ा निर्णय लिया गया है जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों की कमी को दूर किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार तथा उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने 700 पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है। यह आदेश प्रदेश के युवाओं के लिए आशा और अवसर की नई किरण लेकर आया है।

625 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती हेतु स्वीकृति
भर्ती हेतु स्वीकृत पदों में सहायक प्राध्यापक के 625 पद शामिल किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती होने से महाविद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता और शोध कार्यों में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा।

क्रीड़ा अधिकारी  के 25 पदों पर भर्ती से खेल गतिविधियों को बढ़ावा
इसी क्रम में क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। इन पदों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में खेलकूद और शारीरिक शिक्षा की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

ग्रंथपाल के 50 पदों पर भर्ती से पुस्तकालय होंगे सशक्त
इसके अतिरिक्त ग्रंथपाल के 50 पदों पर भी भर्ती की स्वीकृति दी गई है। ग्रंथपालों की नियुक्ति से पुस्तकालयों का बेहतर संचालन होगा और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री अधिक व्यवस्थित रूप से उपलब्ध हो सकेगी।

यह निर्णय प्रदेश के युवाओं को रोज़गार के नए अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों और अधिकारियों की संख्या बढ़ने से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार का यह कदम महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे शिक्षण-अध्यापन का स्तर उन्नत होगा और संकायों की मजबूती सुनिश्चित होगी। इस पहल से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। बेहतर संसाधनों और  शिक्षकों की उपलब्धता से विद्यार्थियों की अकादमिक क्षमता और भी निखरेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण वातावरण निर्मित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। महाविद्यालयों में रिक्त 700 पदों पर भर्ती होने से न केवल महाविद्यालयों में शैक्षणिक स्तर सुदृढ़ होगा, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सीखने के अवसर भी प्राप्त होंगे। यह पहल आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सशक्त बनाने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगी।

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति इसी दिशा में एक बड़ा निर्णय है। इस पहल से एक ओर जहाँ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की उच्च शिक्षा प्रणाली को नई मजबूती मिलेगी। वित्त विभाग द्वारा दी गई यह अनुमति भविष्य की पीढ़ी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विभिन्न विभागों में भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा  विगत 21 माह में महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों, आदिम जाति विकास विभाग में छात्रावास अधीक्षक सहित अन्य विभिन्न विभागों के अनेक पदों पर भर्ती की जा चुकी है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री साय की घोषणा के अनुरूप शिक्षकों के 5000 पदों सहित अन्य पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।  प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, तकनीक और प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को बड़े पैमाने पर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इन सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति का बेहतर उपयोग होगा और प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा।

 
CG : शिवनाथ नदी में डूबने से 27 साल के युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

CG : शिवनाथ नदी में डूबने से 27 साल के युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

 दुर्ग। जिले के धमधा क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जहां शिवनाथ नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय दविंदर सिंह रंधावा के रूप में हुई है, जो अहिवारा के निवासी थे।

दरअसल यह घटना धमधा के पथरिया चौक के पास शिवनाथ नदी में हुई। जैसे ही युवक के बहने की खबर पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, दुर्ग की एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद, एसडीआरएफ की टीम ने गहन तलाशी अभियान चलाकर आखिरकार दविंदर सिंह के शव को नदी से बाहर निकाला। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ ने डीप डाइविंग और व्यापक सर्च ऑपरेशन के माध्यम से शव को खोजा और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस : कोर्ट में आज नव्या मलिक समेत सभी आरोपियों को किया जाएगा पेश

हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस : कोर्ट में आज नव्या मलिक समेत सभी आरोपियों को किया जाएगा पेश

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में सोमवार को नव्या मलिक, विधि अग्रवाल समेत सभी आरोपियों को पेश किया जाएगा. इस मामले में पुलिस अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

गौरतलब है कि 6 सितंबर को आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की 2 दिन की रिमांड खत्म होने बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 15 सितंबर तक की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था.हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस में अब तक गिरफ्तार नव्या मलिक, अयान परवेज, विधि अग्रवाल, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान, जुनैद अख्तर, हर्ष आहूजा और मोनू विश्नोई को एक साथ सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नव्या और विधि हर माह मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं, जहां संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां रातभर चलने वाली इन पार्टियों में शामिल होते थे. दोनों ने रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्महाउस (Farmhouses) की जानकारी दी, जहां ये पार्टियां आयोजित होती थीं. विधि की इवेंट कंपनी ‘बिहाइंड द सीन्स’ (Behind The Scenes) रायपुर के बड़े होटल, क्लब और मैरिज पैलेस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year Celebration) सहित कई इवेंट्स (Events) आयोजित करती थी.

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये पार्टियां 25-30 लोगों के ग्रुप के साथ शुरू होती थीं, लेकिन रात 1 बजे के बाद करीब 10-15 लोग ही रुकते थे. इन फार्महाउस में ड्रग्स के साथ अश्लील गतिविधियां (Obscene Activities) भी होती थीं. तीनों का संपर्क बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों, सीए (Chartered Accountants), पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से था, जिनके साथ पार्टी करने की बात भी कबूल की गई है. 

पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से चैट्स (Chats) मिले हैं, जिनके आधार पर ड्रग्स खरीदने वालों की सूची (List of Drug Consumers) तैयार की जा रही है. इन लोगों को काउंसिलिंग (Counseling) के लिए बुलाया जाएगा और उनके परिजनों को भी सूचित किया जाएगा, क्योंकि कई माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों की जानकारी नहीं है. पुलिस अब इन फार्महाउस और क्लब के मालिकों को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में है.

ऑपरेशन निश्चय में पुलिस को मिली सफलता

गंज थाने में दर्ज ड्रग्स केस में पुलिस की कार्रवाई जारी है. मामले में गिरफ्तार नव्या और अयान परवेज की निशानदेही पर गुरुवार को 4 और ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया गया. इनमें विधि अग्रवाल, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान और जुनैद अख्तर के नाम शामिल हैं. विधि अग्रवाल और ऋषिराज टंडन शहर की पार्टियों में बतौर इवेंट मैनेजर सक्रिय थे और मुख्य चेहरे थे. वहीं सोहेल खान और जुनैद अख्तर नव्या और अयान के करीबी सहयोगी बताए जा रहे हैं. इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

पहले इन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में सबसे पहले हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को पकड़ा गया था. इनके पास से 27.58 ग्राम एमडीएमए, 85,300 रुपये नगद, एक कार और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए थे. इसके बाद नव्या मालिक और अयान परवेज को भी गिरफ्तार किया गया. ताजा कार्रवाई में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनसे बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में पूछताछ की जा रही है. साथ ही इन्हीं लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में भी विस्तृत पूछताछ जारी है.

ऐसे सामने आया था मामला

यह पूरा मामला 23 अगस्त 2025 को सामने आया था, जब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार को रोककर कार्रवाई की थी. कार में सवार तीन आरोपियों हर्ष आहूजा (23 वर्ष) निवासी रायपुर, मोनू विश्नोई (29 वर्ष) निवासी हिसार (हरियाणा) और दीप धनोरिया (41 वर्ष) निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने इनके कब्जे से 27.58 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, सोनेट कार (सीजी 04 क्यूजे 5466), 85,300 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन बरामद किए थे. जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई थी. इसी आधार पर गंज थाने में धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.