BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG - स्कूल में तंत्र-मंत्र का खेल, कोयल की दी गई बलि, मचा हड़कंप

CG - स्कूल में तंत्र-मंत्र का खेल, कोयल की दी गई बलि, मचा हड़कंप

 दुर्ग।  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तंत्र-मंत्र का मामला सामने आया है, यहां बोरसी के एक शासकीय स्कूल में असामाजिक तत्वों ने कोयल की बलि दी है। इस घटना के बाद स्कूल का स्टाफ और बच्चे डरे सहमे से हैं।

 
मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर की सुबह स्कूल खुलते ही शिक्षकों और छात्रों ने स्टाफ रूम के दरवाजे के सामने खून से सना पक्षी, नींबू, सिंदूर और रंगोली बनी हुई देखी। जिसे देखकर सभी काफी डर गए। शिक्षकों ने टोटके की काट के लिए बैगा को बुलाया और नींबू-अगरबत्ती से पूजा करवाई।
 
वहीं इस मामले की शिकायत पदमनाभपुर थाना में की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल, आरोपी तांत्रिक और तंत्र क्रिया कराने वाला अज्ञात है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, जिले में मचा हड़कंप

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, जिले में मचा हड़कंप

  रायपुर। राजनीतिक गलियारों से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी रविन्द्र यादव ने मंत्री और उनके परिवार को 40-50 करोड़ रुपये के फर्जी घोटाले में फंसाने की भी धमकी दी है।

बता दें कि,आरोपी ने मंत्री और बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ गाली-गलौज और अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। बताया गया कि, धमकी देने वाला आरोपी भटगांव थाना क्षेत्र के कसकेला गांव का रहने वाला है जिसकी पहचान रविन्द्र यादव के रूप में हुई है।

वहीं इस मामले में बीजेपी नेता रवि यादव ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद सूरजपुर जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

सीएम साय ने दी पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय शांताराम को श्रद्धांजलि, पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

सीएम साय ने दी पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय शांताराम को श्रद्धांजलि, पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी पहुँचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय शांताराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रद्धेय शांताराम जी संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे और उनका मेरे साथ गहरा आत्मीय संबंध रहा है। वे सदैव अभिभावक के समान स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। उनका निधन संघ परिवार, समाज और प्रदेश के लिए ही नहीं, बल्कि मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा सभी शुभचिंतकों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने श्रद्धेय शांताराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे हमारे लिए पिता तुल्य थे। उन्होंने मदकूदीप को पुनर्जीवित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी विनम्रता तथा जीवन मूल्यों से सभी के आदर्श बने। संघ के वरिष्ठ प्रचारक के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता और स्वयंसेवकों को परिवार मानकर निरंतर मार्गदर्शन किया। मुख्यमंत्री रहते हुए भी मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा। उनके निधन से पूरा प्रदेश शोकाकुल है।

 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, विधायक सर्वश्री अनुज शर्मा एवं मोतीलाल साहू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, कृषि कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं आमजन उपस्थित थे।

CG News

 

CG : बदलने वाला है आपके बच्चे के स्कूल का समय, डीपीआई ने शासन को भेजा प्रस्ताव

CG : बदलने वाला है आपके बच्चे के स्कूल का समय, डीपीआई ने शासन को भेजा प्रस्ताव

 रायपुर. आखिरकार शिक्षक संगठनों के दबाव के बाद शनिवार को स्कूल संचालन का समय पूर्व की भांति सुबह 7.30 बजे होगा. व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षा सचिव को शनिवार को स्कूल का समय 7.30 बजे रखने का प्रस्ताव भेजा है. संभवतः सोमवार को अनुमोदन होने के बाद अधिकृत रूप से आदेश जारी कर दिया जाएगा.

चालू शिक्षा सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने अपने शैक्षणिक कैलेण्डर में सालों से शनिवार को स्कूल के समय को लेकर चली आ रही व्यवस्था को बदल दिया था. पूर्व में शनिवार को एक पाली वाले स्कूल सुबह 7.30 बजे से संचालित होते थे. इसमें बदलाव करते हुए स्कूल के समय को सोमवार से शुक्रवार की तरह सुबह 10 बजे से कर दिया. चूंकि शनिवार को बैगलेस डे घोषित किया गया है. लिहाजा इस दिन योग-व्यायाम समेत अन्य खेल एवं शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाती है. सुबह 10 बजे से स्कूल खुलने की वजह से योग-व्यायाम समेत अन्य व्यवहारिक दिक्कतें बच्चों और शिक्षकों को हो रही हैं.

नया आदेश जारी होगा

शिक्षा मंत्री ने भी शिक्षक संगठन प्रतिनिधियों को शनिवार को स्कूल का समय पूर्ववत रखने का भरोसा दिलाया था. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे. जिसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने एक पाली वाले स्कूलों में समय सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे और दो पाली वाले स्कूलों में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल का समय सुबह 7.30 बजे से पूर्वान्ह 11.30 बजे तथा प्राइमरी और मिडिल स्कूल का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रखने का प्रस्ताव शिक्षा सचिव को भेजा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार संभवतः सोमवार को लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव के आधार पर शनिवार को स्कूल संचालन के समय को लेकर नया आदेश राज्य शासन द्वारा जारी कर दिया जाएगा.

CG- एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ उठी अर्थी, शोक में डूबा पूरा गांव

CG- एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ उठी अर्थी, शोक में डूबा पूरा गांव

 बलरामपुर। बलरामपुर जिले के लुत्ती जलाशय में मृत एक ही परिवार के पांच लोगों को नम आंखों से अंतिम विदाई दे दी गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गांववाले और रिश्तेदार जुटे। घटना में लापता मासूम सहित दो लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासनिक स्तर पर उनकी तलाश की जा रही है। इस घटना ने ऐसा दर्द दिया है कि न सिर्फ प्रभावित परिवार बल्कि समूचा गांव अभी भी शोकमग्न है। टूटे घर, नष्ट हुई फसलें तथा मृत बकरे-बकरियां तबाही की निशानी बनकर अभी भी नजर आ रही हैं।

लुत्ती जलाशय का बड़ा हिस्सा टूट गया था

मंगलवार की रात धनेशपुर गांव के लुत्ती जलाशय का बड़ा हिस्सा टूट गया था। बाढ़ का पानी घरों में घुस गया था। लोग जलप्रवाह में बह गए थे। घटना में रामवृक्ष सिंह की पत्नी,दो बहु, पोती-पोता समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। उनका एक पोता तथा गांव का एक व्यक्ति अब भी लापता है। रामवृक्ष सिंह भी कई मीटर तक बह गए थे। उन्हें भी चोटें आई थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया था। रामवृक्ष के दोनों बेटे चेन्नई में काम के सिलसिले में गए थे। दोनों बेटों के लौट आने के बाद मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

अर्थी निकली तो पूरा गांव रो उठा

रामवृक्ष सिंह की पत्नी मृतका बतसिया सिंह का अग्नि संस्कार किया गया। उनकी बड़ी बहु चिंता सिंह (35), बेटी प्रिया (10) तथा छोटी बहु रजंती सिंह (30) व उसके पुत्र कार्तिक सिंह के शव को दफन किया गया। एक साथ जब इनकी अर्थी निकली तो पूरा गांव रो उठा। स्वजन ने बताया कि मृतका चिंता सिंह व रजंती सिंह गर्भवती थी। परिवार के लोग नए सदस्य आने की जानकारी से ही खुश थे। इस घटना ने परिवार की खुशियां छीन ली। पूरा परिवार तबाह हो गया है। घटना में रामवृक्ष सिंह सुरक्षित बचे थे। इनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। पूरी घटना से वे स्तब्ध हैं। कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।

जारी है लापता लोगों की तलाश

लापता मासूम और अधेड़ की तलाश अभी भी जारी है। गांववालों ने बताया कि कुछ बकरे-बकरियों और गो वंश का शव अभी भी खुले में पड़ा हुआ है। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। एक बार प्रभावित क्षेत्र की सघन तलाशी और साफ-सफाई कराए जाने की आवश्यकता है।

अभी तक जिम्मेदारी तय नहीं

लुत्ती जलाशय टूटने की घटना के बाद बलरामपुर जिले के सभी जलाशयों की जांच कराई जा रही है। खासकर गुणवत्ता देखी जा रही है कि जलाशय की स्थिति कैसी है। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण में जहां कमी नजर आएगी, वहां सुधार कार्य कराया जाएगा। इतनी बड़ी घटना के बाद भी अभी तक कारणों की जांच आरंभ नहीं की गई है। गांववाले दावा कर रहे हैं कि कई दिनों से जलाशय का रिसाव हो रहा था। इस बात की जानकारी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी थी। इसके बाद भी सुधार की पहल नहीं की गई। इसका नतीजा यह हुआ कि जलाशय टूट गया। विभाग की ओर से इस घटना के लिए अभी तक किसी पर भी जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।

एनएचएम कर्मियों की बर्खास्तगी मितानिनों पर अत्याचार सरकार की तानाशाही : दीपक बैज

एनएचएम कर्मियों की बर्खास्तगी मितानिनों पर अत्याचार सरकार की तानाशाही : दीपक बैज

 रायपुर । भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को हड़ताल का गढ़ बना दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है। जिस तरह से पिछले 20 दिनों से अधिक हो गये एनएचएम और मितानिन बहने हड़ताल पर है और भाजपा सरकार उन पर बर्बरतापूर्वक कार्यवाही कर रही है, लाठीचार्ज कर रही है और जेल भेजने की धमकी दे रही है और 25 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का कार्यवाही की गयी है। कांग्रेस उसकी निंदा करती है यह सरकार की तानाशाही है। मोदी की गारंटी के नाम से भाजपा ने झूठ बोलने का काम किया है। 

विधानसभा चुनाव के समय एनएचएम कर्मचारियों, मितानिनों को नियमित करने का काम किया था अब सरकार उनकी मांगे मानने के बजाए प्रताड़ित कर रही है। सरकार को इनकी मांगो को पूरा करना चाहिये। सरकार इस तरह से बर्बरतापूर्वक कार्यवाही करेगी तो निश्चित रूप से एनएचएम और मितानिन बहने के लिये आवश्यकता पड़े तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी सड़क पर उतरने पीछे नही हटेगी कांग्रेस पूरी तरह से इस आंदोलन का समर्थन करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मितानिनें और एनएचएम कर्मचारियों को मिलाकर लगभग एक लाख स्वास्थ्य से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर है, जिसके कारण प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं लगभग बंद हो चुकी है। टीकाकरण, प्रसूता देखरेख, डिलवरी एवं सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए आम जनता परेशान हो रही है। सरकार को न जनता के स्वास्थ्य की चिंता है और न ही हड़ताली कर्मचारियों की, इस हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में स्थितियां अराजक और चिंताजनक हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मितानिनें, एनएचएम के कर्मचारी 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, जॉब की गारंटी, 10 लाख की कैशलेस बीमा, नियमितीकरण, स्थानांतरण की सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति, ग्रेड पे का निर्धारण और महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश की मांग कर रहे हैं यह उनका जायज अधिकार है इसे पूरा करने में सरकार पीछे क्यों हट रही है? आखिर सरकार एनएचएम के कर्मचारियों को डरा क्यों रही है? मोदी की गारंटी के नाम से जब वादा किया गया था तब क्या भाजपा के नेताओं को पता नहीं था कि यह वादा पूरा नहीं कर पाएंगे तो सिर्फ वोट लेने के लिए झूठा वादा किया गया था।

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में होगा 7 सिंतबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर , सीएम साय होंगे शामिल

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में होगा 7 सिंतबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर , सीएम साय होंगे शामिल

 रायपुर। निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर 7 सितंबर को सिंधी काउंसिल द्वारा रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सांसद बृजमोहन अग्रवाल विधायक मोतीलाल साहू महापौर मीनल चौबे बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर शामिल होंगे।

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम सिंधु डॉक्टर फोरम के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर एवम रक्तदान शिवर 7 सितम्बर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रविवार रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में आयोजित सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया निशुल्क जांच सी बी सी शुगर टेस्ट यूरिन टेस्ट बी पी टेस्ट ई सी जी टी एस एच लिपिड प्रोफाइल बी एम आई यूरिक एसिड कंसल्टेंट आर एफ टी की नि:शुल्क जांच रखी गई है।

विशेषज डॉक्टर की टीम डॉ संदीप दवे (जनरल सर्जरी) डॉ पंकज धाबलिया(हड्डी रोग) डॉ भरत अग्रवाल(हड्डी रोग) डॉ पवन जैन(शिशुरोग) डॉ विनोद आहूजा(कार्डियक सर्जन) डॉ अजीत शदाणी(एम डी) डॉ प्रवाश चौधरी(किडनी रोग) डॉ रवि जायसवाल(कैंसर रोग) डॉ हितेश दुबे(लीवर एक्सपर्ट) डॉ संजय शर्मा(न्यूरो एक्सपर्ट) डॉ चेतना रमानी(स्त्री रोग) डॉ उज्ज्वला वर्मा(स्किन स्पेशलिस्ट) डॉ ललित निहाल(पेट रोग) डॉ नवीन खूबचंदानी(प्लास्टिक सर्जन) डॉ साकेत अग्रवाल(पेट रोग) डॉ निखिल मोतीरमानी(हृदय रोग) डॉ बबलेश महावार(पेन मैनेजमेंट) डॉ नीलिमा आहूजा(दंत रोग) रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क कर सकते है सुधीर रमानी 7828801819 डॉ प्रकाश कटारिया 9713375951

ब्रेकिंग : इन रिटायर्ड आईपीएस को मिली संविदा नियुक्ति, बनाए गए ओएसडी, देखें आदेश…!!

ब्रेकिंग : इन रिटायर्ड आईपीएस को मिली संविदा नियुक्ति, बनाए गए ओएसडी, देखें आदेश…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने आईजी रैंक से सेवानिवृत हुए दो आईपीएस को संविदा नियुक्ति दी गई है। दोनों को पुलिस मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी यानी ओएसडी बनाया गया है। जिनको संविदा नियुक्ति दी गई है उनमें बीएस ध्रुव और एससी द्विवेदी हैं। उनकी पदस्थापना कार्यभार ग्रहण करने से 1 वर्ष तक या आगामी आदेश तक जो भी पहले हो तक होगी। संविदा की सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएगी।

देखें आदेश…

CG : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक व नक्सली सामग्री

CG : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक व नक्सली सामग्री

 गरियाबंद। जिले के नक्सल प्रभावित जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में छुपाकर रखे गए विस्फोटक सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री पुलिस ने बरामद की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल ई-30 ऑपरेशन टीम द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादियों ने थाना मैनपुर अंतर्गत गोबरा क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में पुलिस पार्टी व ग्रामीणों को नुकसान पहुँचाने तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से आईईडी बनाने का सामान छुपाकर रखा था। स्थानीय सूचना तंत्र से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने 5 सितंबर को सर्चिंग अभियान चलाया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान बीडीएस टीम ने डम्प एरिया से स्टील कंटेनर से बने आईईडी बम, नक्सली साहित्य, बैनर, 57 नग पटाखा बम, इलेक्ट्रॉनिक वायर का बंडल, कॉर्डेक्स वायर, पावर बैंक, नक्सली वर्दी, सिंगल शॉट वैरल, छोटा सोलर प्लेट तथा अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की।

इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने इसे माओवादियों की विनाशकारी नीतियों पर करारा प्रहार बताते हुए आगे भी ऐसे अभियान तेज़ करने की बात कही है।

CG – नाबालिग ने ढाई साल के मासूम के साथ की दरिंदगी, मां ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर जो हुआ….

CG – नाबालिग ने ढाई साल के मासूम के साथ की दरिंदगी, मां ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर जो हुआ….

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 वर्षीय किशोर पर ढाई साल के मासूम से अनाचार करने का आरोप लगा है। यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित बच्चे की मां ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी अपचारी बालक को गिरफ्तार कर बाल कल्याण समिति में पेश किया है। अस्पताल से लौटते ही मां ने पकड़ा आरोपी यह घटना सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र में हुई।

पीड़ित बच्चा अपने परिवार के साथ यहां किराए के मकान में रहता था। बच्चे की मां एक अस्पताल में काम करती हैं। बताया गया है कि वह शुक्रवार को अपने काम से वापस लौटीं और उन्होंने अपने बेटे को कमरे में अकेला पाया। जब वह कमरे में गईं तो उन्होंने देखा कि मकान मालिक का 13 वर्षीय बेटा उनके ढाई साल के मासूम के साथ अनाचार कर रहा था। यह देखकर मां ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मकान मालिक की असंवेदनशीलता इस घटना के बाद एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है।

आरोपी अपचारी बालक का पिता, जो कि मकान मालिक भी है उसने अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद पीड़ित परिवार के प्रति असंवेदनशीलता दिखाई। उसने पीड़ित परिवार को धमकी दी और उनसे तुरंत मकान खाली करने के लिए कहा। पीड़ित परिवार को मकान मालिक के इस व्यवहार के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा, जिससे उनकी परेशानी और भी बढ़ गई।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य कानूनी पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग इस जघन्य अपराध के साथ-साथ मकान मालिक के असंवेदनशील व्यवहार की भी निंदा कर रहे हैं।

रायपुर में 8 सितंबर को निकलेगी झांकी, इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक, रुट मैप जारी

रायपुर में 8 सितंबर को निकलेगी झांकी, इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक, रुट मैप जारी

 रायपुर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेशोत्सव के दौरान दिनांक 08.09.2025 दिन सोमवार को गणेश विसर्जन चल समारोह का आयोजन किया जायेगा जो तेलघानी नाका से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महादेव घाट में समापन होगी। इस दौरान शहर भर में विराजे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन (चल समारोह) महादेव घाट विसर्जन कुण्ड में विसर्जित किया जाना प्रस्तावित है।

गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) का मार्ग निम्नानुसार हैः- तेलघानी नाका चौंक से प्रारंभ होकर राठौर चौक, गुरूनानक चौक, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानीबस्ती मार्ग से होकर लाखेनगर चौंक से सुन्दर नगर होकर रायपुरा अंडरब्रीज से सीधे महादेव घाट विसर्जन स्थल तक के लिए होगी।

गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) मार्ग पर सुगम व्यवस्था हेतु रात्रि 08ः00 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उक्त मार्ग से होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक अपने गंतव्य स्थान तक पंहूचने हेतु निम्नानुसार मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं:-

वरिष्ठ स्वयंसेवक  शांताराम सर्राफ जी के निधन पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने व्यक्त किया गहरा शोक

वरिष्ठ स्वयंसेवक  शांताराम सर्राफ जी के निधन पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने व्यक्त किया गहरा शोक

 रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शांताराम सर्राफ जी के देवलोक गमन के समाचार पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सर्राफ जी का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

महतारी वंदन योजना : माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव – मुख्यमंत्री साय

महतारी वंदन योजना : माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव – मुख्यमंत्री साय

 महतारी वंदन योजना के तहत 69 लाख से अधिक महिलाओं को 647 करोड़ से अधिक की राशि की गई अंतरित

अब तक कुल 12,376.19 करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राहियों तक पहुँची, महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की। कुल 647.13 करोड़ रुपये की यह राशि एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आर्थिक सहयोग न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि परिवार की आर्थिक मजबूती और सामाजिक सुरक्षा में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने महिलाओं से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कदम उठाती रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के जीवन में आशा, विश्वास और नई प्रेरणा का संचार कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार महिलाओं की बेहतरी और समाज की उन्नति के लिए इसी प्रकार लगातार कार्य करती रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 1 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 69 लाख पात्र महिलाओं को प्रतिमाह सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता दी जा रही है। आज की 19वीं किस्त सहित अब तक कुल 12,376.19 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों तक पहुँचाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में अभूतपूर्व भूमिका निभा रही है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान प्रदान कर रही है। यह उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि योजना का प्रभाव न केवल महिलाओं तक सीमित है, बल्कि इससे पूरे परिवार को मजबूती मिल रही है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है।राज्य सरकार ने घोषणा की है कि महिलाओं के विकास, सुरक्षा और स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महतारी वंदन योजना को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री साय ने किया बायंग एनीकट कम काजवे का भूमिपूजन, 38 करोड़ की लागत से सिंचाई और आवागमन सुविधा होगी बेहतर

100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए उपलब्ध होगी सिंचाई सुविधा

रायगढ़, 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम बायंग (कछार) में 38 करोड़ रुपये की लागत से मांड नदी बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इससे लाभान्वित गांवों में भू-जल संवर्द्धन होगा तथा आवागमन की सुविधा भी बढ़ेगी। एनीकट कम काजवे निर्माण से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ क्षेत्र में जब भी मैं आता हूँ तो ऐसा लगता है जैसे अपने ही परिवार के बीच आया हूँ। आप सभी ने 20 वर्षों तक आशीर्वाद देकर मुझे सांसद बनाकर दिल्ली भेजा, अब मुख्यमंत्री के रूप में मैं अपने परिवार से मिलने आप सबके बीच आया हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विगत 20 महीनों में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत अनेक जनकल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। इनमें धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता, तेंदूपत्ता संग्राहकों को पुनः चरण पादुका वितरण, किसानों को धान बोनस तथा 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद जैसी योजनाएँ शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने कहा था कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आज प्रदेश के युवा देख रहे हैं कि जिन्होंने पीएससी परीक्षा में घोटालेबाजी की, वे जेल के अंदर हैं और कुछ जाने की तैयारी में हैं। श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार में श्रद्धालुओं के लिए रामलला दर्शन योजना और बुजुर्गों के लिए तीर्थ स्थलों की यात्रा की योजना प्रारंभ की गई है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एनीकट भूमिपूजन के अवसर को बायंग (कछार) गांव के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। अब गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं, महतारी वंदन योजना का पैसा समय पर हर महीने मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तथा डबल इंजन की सरकार में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ क्षेत्र का संसद में पिछले 20 वर्षों से प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे मुख्यमंत्री प्रत्येक गांव के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं। रायगढ़ से सांसद रहते हुए शायद ही ऐसा कोई गांव बचा हो जहाँ मुख्यमंत्री श्री साय न गए हों। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने मात्र 20 महीने हुए हैं और इस अवधि में अनेक कार्य किए गए हैं। किसानों के एक-एकड़ पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी, दो वर्षों का बकाया बोनस, भूमिहीन मजदूरों के खाते में हर साल 10 हजार रुपये की राशि पहुँच रही है। हर गांव में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत मकान बनाए जा रहे हैं। राजमिस्त्री और सेंट्रिंग प्लेट कम पड़ गए हैं, फिर भी लगातार कार्य हो रहे हैं। केवल कछार गांव में ही 180 से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिख रहा है। हमारी माताएँ-बहनें हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। ग्राम पंचायत कछार के किसानों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। एनीकट बनने से कृषि संबंधी सुविधाएँ बढ़ेंगी। छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कि विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी घोषणाएँ पूरी हो रही हैं और ऐसी योजनाएँ चलाई जा रही हैं जिनके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति कर रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता सुखलाल चौहान, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई पटेल, ग्राम बायंग के सरपंच श्री गौरीशंकर सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

 सरल और सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार

 सरल और सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार

रायपुर :-  रायगढ़ के खरसिया पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सहजता, सरलता और अपनेपन ने आज सभी को गहरे तक प्रभावित किया। खरसिया हेलीपैड पर जब उनकी नज़र ढाई साल के इवान पर पड़ी तो वे बच्चे को दुलारे बिना नहीं रह सके। आत्मीय मुस्कान के साथ मुख्यमंत्री श्री साय ने नन्हे इवान को अपनी गोद में उठाया और बड़े स्नेह से दुलार किया। नर्सरी में पढ़ने वाला इवान अपने पिता के साथ बड़े उत्साह से हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को देखने आया था। बच्चे को अचानक मुख्यमंत्री श्री साय की गोद में देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक और आश्चर्यचकित रह गए। यह दृश्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सहजता, आत्मीयता और संवेदनशील व्यवहार का सजीव उदाहरण बन गया। इसे देखकर लोगों के मन में यह भाव सहज ही उमड़ पड़ा कि मुख्यमंत्री के दिलो-दिमाग में केवल प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण का ही संकल्प नहीं है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के प्रति उनका गहरा अनुराग भी है।
 
इवान के पिता श्री अमन गर्ग ने कहा कि अपने बेटे को मुख्यमंत्री की गोद में देखना उनके परिवार के लिए भावुक, अनमोल और अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा कि यह स्मृति जीवन भर उनके साथ रहेगी। श्री गर्ग ने बताया कि इवान बड़े उत्साह से मुख्यमंत्री और हेलीकॉप्टर को देखने उनके साथ हेलीपैड आया था। मुख्यमंत्री की गोद में जाते ही उसकी खुशी दोगुनी हो गई। आज एक बार फिर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनत्व और बच्चों के प्रति उनका अनुराग सबके सामने आया। उनके इस आत्मीय व्यवहार ने न केवल अमन गर्ग के परिवार का दिल जीत लिया, बल्कि वहां मौजूद सभी लोगों के हृदय में भी अमिट छाप छोड़ दी।
 
अग्रसेन महाविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस, प्रो रूखमणी अग्रवाल को मिला गौरवशाली प्राध्यापक का सम्मान

अग्रसेन महाविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस, प्रो रूखमणी अग्रवाल को मिला गौरवशाली प्राध्यापक का सम्मान

 अग्र कला केंद्र के छात्रों ने गुरु वंदना में प्रस्तुति दी।

रायपुर :- पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया इस अवसर पर प्रथम शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया और गुरूवंदना के यह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अवध बिहारी दुबे उपस्थित रहे और उन्होंने अपने जीवन के अनुभव के बारे में बताया उन्होंने बताया कि शिक्षा की रौशनी से हर छात्र के जीवन का भविष्य उज्ज्वल होता है,छात्र कही भी रहे उसकी शिक्षा उसके साथ जीवन भर साथ रहती है।
स्वागत भाषण में समिति के सचिवडॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय संचालन समिति द्वारा प्रति वर्ष शिक्षकों का सम्मान किया जाता है सम्भवतः यह एक मात्र महाविद्यालय है जहां संचालन समिति द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम बड़े रूप से मनाया जाता है।
वहीं महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ व्ही के अग्रवाल ने छात्रों को शिक्षक दिवस की बधाई दी और कहा कि
शिक्षक का एक उद्देश्य होता है जीवन को सही दिशा और मार्गदर्शन के लिए शिक्षा और शिक्षक की जरूरत होती है हीरे को तराशने का काम जैसे एक जौहरी करता है उसी तरह एक शिक्षक अपनी शिक्षा से छात्रों को गुणी और काबिल बनाती है। इस अवसर पर महाविद्यालय में संचालित कलाकेंद्र के कत्थक के छात्रों द्वारा गुरु वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई,कलाकेंद्र के इस प्रस्तुति ने सभी छात्रों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने जीवंत अनुभव से छात्रों को संबोधित किया ।
आपके जीवन में परिवर्तन के लाने के लिए शिक्षक की जरूरत होती है।
महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा समाजकार्य विभाग की सहायक प्रो रुक्मणि अग्रवाल को गौरवशाली शिक्षक सम्मान दिया गया साथ ही कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो विकाश शर्मा , वाणिज्य विभाग की प्रो भावना गरेवाल और पत्रकारिता विभाग से प्रो रितुलता तारक को शिक्षक प्रोत्साहन राशि दिया गया। कार्यक्रम के अंत में समिति के सहसचिव डॉ रविन्द्र अग्रवाल ने सभी का आभार प्रदर्शन किया। ये जानकारी कार्यक्रम प्रभारी प्रो वैभव इंगले ने दी ।

रायपुर में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने संगठन विस्तार के लिए जिला प्रभारी व राज्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की

रायपुर में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने संगठन विस्तार के लिए जिला प्रभारी व राज्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की

रायपुर। स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ ने राज्य में संगठन को विस्तार देते हुए प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकारिणी गठन को गति देने के लिए जिला प्रभारी व राज्य पदाधिकारियों (संगठन) की नियुक्ति की है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन सचिव सुधीर आज़ाद तम्बोली ने बताया कि पत्रकार व पत्रकार हितों के लिए समर्पित राष्ट्रीय संस्था इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन ( आई जे यू) के छत्तीसगढ़ संगठन द्वारा रायपुर जिला इकाई की घोषणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रभारी रायपुर जिला दिलीप साहू द्वारा एक सितंबर को किया गया, प्रदेश के शेष संभाग व अन्य सभी जिलों में नवनियुक्त पदाधिकारी/ प्रभारी ( संगठन ) इसी क्रम में जल्द ही कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

इन्हें मिली जिम्मेदारी:
कोरिया जिला : राज्य उपाध्यक्ष चंद्रकांत पारगिर (सांध्य दैनिक छत्तीसगढ़) सह-सचिव प्रशांत मिश्रा
जशपुर जिला: राज्य उपाध्यक्ष संतोष चौधरी (एएनआई), सह-सचिव दीपक सिंह (न्यूज 18)
सूरजपुर जिला: जिला प्रभारी नीरज सिंह (रफ्तार न्यूज)
जांजगीर चाम्पा जिला प्रभारी प्रकाश रात्रे
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला : राज्य उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय (भास्कर डिजिटल), सह-सचिव हेमंत पाल (पंजाब केसरी)
कांकेर जिला : राज्य उपाध्यक्ष सतीश यादव, सह-सचिव योगेंद्र सिंह बैस को मनोनीत किया गया है।
जिला प्रभारी व पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए अध्यक्ष पीसी रथ ने कहा कि पत्रकारों व पत्रकार हितों के लिए राज्य में बहुत कुछ किया जाना बाक़ी है, जिसमें हम पत्रकार सुरक्षा कानून, अधिमान्यता तथा सम्मान निधि के नियमों का सरलीकरण, स्वास्थ्य सुविधा जैसी महत्वपूर्ण मांगे शामिल है, जिसके लिए हम सभी पत्रकार साथी मिल कर जल्द ही कुछ बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

शैक्षणिक संस्थाओं के महासंघ द्वारा शिक्षक दिवस पर 160 शिक्षकों का सम्मान

शैक्षणिक संस्थाओं के महासंघ द्वारा शिक्षक दिवस पर 160 शिक्षकों का सम्मान

 रायपुर :- शिक्षक दिवस के अवसर पर शैक्षणिक संस्थाओं के महासंघ द्वारा 160 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह की शोभा मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरिंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे सहित महासंघ के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति से बढ़ गई।

 मिश्रा जी की उपस्थिति ने समारोह को उत्साह और प्रेरणा से भर दिया। उन्होंने समाज के निर्माण में शिक्षकों की अमूल्य भूमिका पर प्रकाश डाला और भविष्य की पीढ़ी को संवारने में उनकी महत्ता को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने सभी को आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। यह दिन दशहरा उत्सव के साथ मेल खाता है, जिसे उन्होंने राम विजय दिवस के रूप में मान्यता देने का आह्वान किया—जो निश्चित रूप से हम सबके लिए एक प्रेरणादायी पहल है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के महत्व पर भी बल दिया गया तथा शिक्षकों से अपील की गई कि वे विद्यार्थियों को भी स्वदेशी मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करें।

समारोह की सांस्कृतिक छटा को और मनोरम बनाते हुए, कई शिक्षकों ने अपने गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया।

70 लाख महिलाओं को CM साय का तोहफा: ‘महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी’, क्या आपके खाते में नहीं आए 1000?

70 लाख महिलाओं को CM साय का तोहफा: ‘महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी’, क्या आपके खाते में नहीं आए 1000?

 रायगढ़।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ में मंच से महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी की। उन्होंने 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 13 लाख रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया।

ऐसे चेक करें अपना नाम

आपका नाम महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं, यह आप खुद भी चेक कर सकती हैं। इसके लिए आपके पास लाभार्थी कोड या आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए। आप Beneficiary Status List पर क्लिक करके जानकारी पा सकते हैं। स्क्रीन पर दिए बॉक्स में आपको लाभार्थी कोड या मोबाइल नंबर भरना है। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो जानकारी सामने आ जाएगी।

इन वजहों से खाते में नहीं आया पैसा

  1. आधार एक्टिव नहीं:इसका मतलब है कि संबंधित लाभार्थी का आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा पुराना है और वह एक्टिव नहीं है। अगर ऐसा है तो आपको आधार सेंटर जाकर अपना आधार कार्ड फिर से एक्टिव कराना होगा।
  2. आधार मैपिंग का न होना:आधार मैपिंग का न होने से मतलब NPCI के डाटा में आपका आधार नंबर किसी भी बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है। इस वजह से आपको DBT (Direct Bank Transfer) का फायदा नहीं मिलेगा।
  3. बैंक खाते का बंद होना:यह भी हो सकता है कि महतारी वंदन योजना से जिस बैंक अकाउंट को जोड़ा गया था, वह बंद हो चुका है। ऐसी स्थिति में भी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

Mahtari Vandan Yojana – ये भी हो सकते हैं कारण

  • बैंक अकाउंट ब्लॉक या फ्रीज हो जाना
  • केवाईसी डॉक्यूमेंट लंबित होना
  • बैंक से ट्रांजेक्शन की लिमिट पार हो जाना
  • बैंक खाताधारक का निधन हो जाना
  • ऐसे ग्राहक जिन्होंने बैंक से लंबे समय से संपर्क न किया हो

Mahtari Vandan Yojana – क्या है समाधान

अगर आधार एक्टिव नहीं है तो नजदीक के आधार सेंटर पर जाए और बायोमैट्रिक फिर से कराकर इसे एक्टिव कराना होगा। अपने बैंक से संपर्क करना होगा।

योजना के बारे में

प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है , जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

आबकारी अधिकारी ने शराब दुकान के सुपरवाइजर को जड़ दिया थप्पड़, ओवर रेट की धमकी देकर वसूले 25 हजार

आबकारी अधिकारी ने शराब दुकान के सुपरवाइजर को जड़ दिया थप्पड़, ओवर रेट की धमकी देकर वसूले 25 हजार

 रायपुर :-  रायपुर में आबकारी अधिकारी ने शराब दुकान के सुपरवाइजर को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें अधिकारी बहसबाजी के बाद सुपरवाइजर पर हाथ उठाते दिख रहा है। दुकान के सेल्समैन के मुताबिक, आबकारी अधिकारी ने 60 हजार रुपए मांगा। फिर 25 हजार रुपए जबरन वसूल करके ले गया। यह पूरा मामला तिल्दा के सरकारी देसी शराब दुकान का है।

 सेल्समैन मोहित वर्मा ने बताया कि घटना 2 सितंबर शाम 7:30 से 9 बजे की है। आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता के अधिकारी उत्तम भारद्वाज शराब दुकान पर पहुंचते हैं। उन्होंने ओवर रेटिंग का आरोप लगाया। लेकिन, दुकान में मौजूद सुपरवाइजर मधु राय ने शराब सही रेट में बेचने की बात की। इस बात से अफसर नाराज हो गया। दोनों के बीच बहसबाजी होने लगी। इसी बीच अधिकारी ने गुस्से में सुपरवाइजर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। फिर अश्लील गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद अधिकारी ने ओवर रेटिंग की बात कहकर जबरन कागज पर हस्ताक्षर करवाए। हस्ताक्षर करने से मना करने पर वह धमकाने लगा।
 
सेल्समैन के मुताबिक, उन्होंने डर कर कागज पर हस्ताक्षर कर दिए। इस मामले में दुकान के सेल्समैन मोहित ने आबकारी आयुक्त को लेटर लिखकर शिकायत दी है। जिसमें पूरे घटना को बताया गया है। इसके अलावा सेल्समैन का कहना है कि ओवर रेटिंग की बात पूरी तरह गलत है। इसके पहले कभी उस पर कोई आरोप नहीं लगे और ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इस मामले में उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है। इस मामले में आबकारी अधिकारी से पक्ष जानने के लिए बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
उद्योग व्यापार बर्बाद करके, महंगाई बढ़ाने के बाद जीएसटी घटाया : सुशील आनंद

उद्योग व्यापार बर्बाद करके, महंगाई बढ़ाने के बाद जीएसटी घटाया : सुशील आनंद

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के व्यापार उद्योग को तबाह करने के बाद मंहगाई बढ़ाने के बाद मोदी सरकार ने जीएसटी के दो स्लैब में परिवर्तन किया है। 28 और 12 प्रतिशत का स्लैब खत्म किया है लेकिन 40 प्रतिशत का नया स्लैब जीएसटी में एड कर दिए। राहुल गांधी जी ने पहले ही कहा था कि जीएसटी को वापस लेना ही पड़ेगा आज राहुल गांधी जी की बात सत्य हुई मोदी सरकार के द्वारा लगाएगी अनियमित जीएसटी जनता के लिए गब्बर सिंग टैक्स था अभी और जीएसटी में बदलाव की आवश्यकता है, दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत जीएसटी ज्यादा है। 1 जुलाई 2017 बिना तैयारी के त्रुटिपूर्ण कर प्रणाली को आधी रात घंटा बजाकर जिस जीएसटी को आर्थिक आजादी बताए मोदी सरकार ने उस पर अब यू-टर्न ले लिया है। आरंभ से ही पूरी प्रक्रिया पर कांग्रेस के लगातार जो आरोप थे वे प्रमाणित हो गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आम जनता से टैक्स वसूली में भाजपा की सरकारें अंग्रेजों से भी ज्यादा बेरहम हैं, केवल जीएसटी से ही नरेंद्र मोदी सरकार ने विगत 8 वर्षों में 118 लाख करोड़ वसूले हैं, ये भाजपा का टूलकिट है, पहले टैक्स फ्री आइटम पर भी 5, 12 और 28 प्रतिशत टैक्स लगा दो, फिर 8 साल बाद 5 और 18 प्रतिशत करके अहसान जताओ। मोदी सरकार ने अब स्वीकार किया है कि जीएसटी 1.0 अन्यायपूर्ण गब्बर सिंह टैक्स था, जीएसटी 2.0 में भी मोदी सरकार ने कृषि सेक्टर की 35 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी लगाया है, पैट्रोल, डीजल और लिकर अब भी जीएसटी के दायरे से बाहर VAT में है, 28 प्रतिशत का भारी भरकम जीएसटी स्लैब दुनिया में कहीं और नहीं है, किराना पर 12 नहीं 5 प्रतिशत लगना चाहिए ये समझने 8 साल बाद के बाद अब होश आया, फिर भी नहीं सुधरे 40 प्रतिशत का नया स्लैब ले आए। सरकार ने लोकप्रिय SUV गाड़ियों पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है, सभी लोकप्रिय छोटे SUV 1200 CC से अधिक के हैं, 45 हजार करोड़ प्रतिवर्ष से अधिक वसूली होगी। जीएसटी 2.0 में भी जीरो रेटेड, नील रेटेड के अलावा सोने-चांदी पर 3 प्रतिशत, दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर 5 प्रतिशत, 18 प्रतिशत के साथ 40 प्रतिशत का भी स्लैब भी रहेगा, मोदी सरकार के द्वारा 22 सितंबर 2025 से केवल 2 जीएसटी स्लैब का दावा झूठा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जीएसटी लागू करने के दौरान जिस प्रकार से मोदी भाजपा की सरकार ने जो बड़े-बड़े दावे किए थे देश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में एकरूपता और सस्ती होने की बात कही गई थी वह कहीं पर नजर नहीं आई। मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई चरम सीमा पर है। लोग रोजगार के संकट से जूझ रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय तबाह हो गया, जीएसटी लगने के बाद एक चलता-फिरता देश आज स्थिर हो गया है। अर्थव्यवस्था गर्त पर चली गई है। सरकारी कंपनियां बिक रही है। लोग महंगाई से परेशान हैं।

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेका

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेका

 राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित हुए 64 शिक्षक

रायपुर । राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने शिक्षक दिवस पर राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में वर्ष 2024 के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। 

समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 के लिए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के 64 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने राज्य शिक्षक सम्मान वर्ष 2025 के लिए चयनित 64 शिक्षकों के नामों की भी घोषणा की।

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल ने सर्वप्रथम भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति, महान दार्शानिक और प्रख्यात शिक्षाविद् डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जयंती पर नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है। बेहतर शिक्षक एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में महती भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन के प्रेरणास्रोत होते है। उनके विकास में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका है। आज का जीवन सरल नहीं है। गिरकर खड़े होना और जीवन की चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए यह विद्यार्थियों को सीखाना चाहिए। 

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक ऐसा पढ़ाएं जिससे बच्चे स्कूलों की ओर आकर्षित हो। स्कूल भवन नहीं बल्कि उसके अंदर क्या पढ़ा रहे है ये महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्राचीन भारत की गुरूकुल परंपरा को श्रेष्ठ बताया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक गेम चेन्जर है। इस नीति के अनुरूप बच्चों को शिक्षा मिले यह शिक्षकों की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है, जिसका मूल उद्देश्य यही है कि शिक्षा अधिक व्यवहारिक, कौशल आधारित और सर्वांगीण बनाया जाए। इस नीति में विशेष बल मातृभाषा में शिक्षा पर दिया गया है। बालक को उसकी मातृभाषा में शिक्षा देने से वह अधिक रूचि तथा सहजता के साथ शिक्षा ग्रहण करता है। 

समारोह की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं। वे देश को ऐसे राष्ट्रभक्त नागरिक देते हैं, जो आगे चलकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देते हैं। जिस प्रकार दीपक स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है, उसी प्रकार शिक्षक भी अनेक कठिनाइयों के बावजूद ज्ञान का उजाला फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है और इस रजत जयंती वर्ष में प्रदेश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है और इसके बिना जीवन अधूरा है। पिछले वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक विस्तार हुआ है। आज प्रदेश में 20 से अधिक विश्वविद्यालय, 15 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थान जैसे आईआईटी, आईआईएम, एम्स तथा लॉ विश्वविद्यालय स्थापित हैं।

समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होेने से प्रदेश में शिक्षा का स्तर आने वाले समय में और बेहतर होगा। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की।

राज्यस्तरीय समारोह में चार उत्कृष्ट शिक्षकों सूरजपुर जिले के अजय कुमार चतुर्वेदी को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार, कबीरधाम जिले के रमेश कुमार चंद्रवंशी को गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की श्रीमती सुनीता यादव को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरूस्कार और रायगढ़ जिले के भोजराम पटेल को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी तरह प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी., शिक्षक एल.बी., सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक एल.बी वर्ग के 64 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। आभार प्रदर्शन संचालक लोक शिक्षण ऋतुराज रघुवंशी ने किया। 

समारोह में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक संजीव झा सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक उपस्थित थे।

भगवान गणेश के स्वरूप से छेड़छाड़, लाखेनगर गणेशोत्सव समिति पर FIR...

भगवान गणेश के स्वरूप से छेड़छाड़, लाखेनगर गणेशोत्सव समिति पर FIR...

 रायपुर। राजधानी रायपुर का सबसे चर्चित आयोजन माने जाने वाला लाखेनगर गणेशोत्सव समिति (सिंधु एकता गणेश युवा एकता समिति) इस बार विवादों में घिर गया है। आयोजन समिति के संचालक पर बजरंग दल की शिकायत के आधार पर आज़ाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


बजरंग दल का आरोप है कि आयोजन स्थल पर अश्लील गाने बजाए गए और डांस कराया गया, साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमा को AI कार्टून स्वरूप में स्थापित कर धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ किया गया।

कैसे भड़का विवाद?
गुरुवार रात लाखेनगर इलाके में स्थित गणेश पंडाल के सामने आइटम सांग बजने पर मामला गरमा गया। प्रतिमा का स्वरूप देखने के बाद बजरंग दल, शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए प्रतिमा के विसर्जन की मांग की। मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस की कार्यवाही
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया। इस दौरान पंडाल में मौजूद कुछ लोगों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

आगे की स्थिति
फिलहाल समिति संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। वहीं, संगठन से जुड़े कार्यकर्ता इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 Breaking : सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों की मौत की खबर

Breaking : सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों की मौत की खबर

बता दें कि दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. नक्सलियों की मीटिंग और जमावड़े की सूचना पर सुरक्षा बलों ने ये सर्च ऑपरेशन चलाया है.