CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
नक्सलियों की बर्बरता, बेटे और पत्नी के सामने की ग्रामीण की बेरहमी से हत्या

नक्सलियों की बर्बरता, बेटे और पत्नी के सामने की ग्रामीण की बेरहमी से हत्या

 सुकमा। नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्‍सलियों ने एक दुकानदार की हत्‍या का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार नक्‍सलियों ने ग्रामीण की हत्‍या के बाद उसके वाहन में आग लगा दी।  एसपी सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टी की है। यह घटना सुकमा ( sukma)के पोलमपल्‍ली की है, जहां नक्‍सली मड़कम जोगा नाम के ग्रामीण घर में घुस गए। नक्‍सलियाें ने मड़कम जोगा की उसके बच्चे और पत्नी के सामने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक पोलमपल्ली में किराने की दुकान चलाता था। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

  ट्रक के खलासी से लूट करने वाले 01अपचारी बालक सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

ट्रक के खलासी से लूट करने वाले 01अपचारी बालक सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दिनांक 20.07.2022 को प्रार्थी प्रदीप कुमार यादव पिता स्व. हरि यादव उम्र 29 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रक मे माल भरने जीत कोल्ड स्टोर गोंदवारा गये थे उसके ट्रक के खलासी पिंटू रविदास  करीबन 11.00 बजे राशन लेने गये थे कि पिंटू रविदास को कुछ बदमाश मोबाइल लूटने की नीयत से घेर लिए जिस पर आरोपियों द्वारा मोबाइल लूट करते खलासी पिंटू रविदास को पकड़कर हाथ मुक्का एव चाकू से हमला कर उसके जाँघ में गंभीर चोट पहुचा कर उसके मोबाईल एवं 500 रू को लूट कर भाग गये। कि प्रार्थी के रिपार्ट पर अपराध कमांक 559 / 2022 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान उमनि/ वरिष्ठपुलिसअधीक्षक महोदय रायपुर द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु निर्देश दिया गया जिस पर थाना पुलिसटीम द्वारा प्रार्थी के बताये हुलिया अनुसार लव साहू, ताराचंद उर्फ तरूण साहू, राकेश ठाकुर, दुर्गेश निषाद, हीरालाल सिन्हा, कन्हैया गर्ग, सचिन शाह एंव एक अपचारी बालक  को तत्काल घेराबंदी कर पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कारित करना बताये तथा आरोपियो से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल, 01 नग चाकू, 01 नग तलवार जप्त कर लूट किये गये रकम में 200 रू एंव 01 नग मोबाईल कि. 15000रू को  बरामद कर  प्रकरण में धारा 397 ipc 25 27 आर्म्स ऐक्ट जोड़कर कर सभी आरोपियो को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


नाम गिरफ्तार आरोपी -
01. पिता प्रकाश साहू उम्र 21 वर्ष सा. नागेश्वर नगर वीरगांव थाना उरला रायपुर।
02. ताराचंद उर्फ तरूण साहू पिता अनूप साहू उम्र 20 वर्ष सा. न्यू गोदवारा लिंगराज कोल्ड स्टोरेज के पास खमतराई रायपुर।
 03. राकेश ठाकुर पिता राम अवतार उम्र 19 वर्ष सा. न्यू गोदंवारा दुर्गा पेट्रोल पंप के पास खमतराई रायपुर।

04. दुर्गेश निषाद पिता पोषण निषाद उम्र 19 वर्ष सा, नागेश्वर नगर बीरगांव थाना उरला । 
05. हीरालाल सिन्हा पिता कुंजराम सिन्हा उम्र 22 वर्ष सा. नागेश्वर नगर पूजा किराना स्टोर्स के पास थाना उरला रायपुर।
06. कन्हैया गर्ग पिता कमलाप्रसाद गर्ग उम्र 21 वर्ष सा. दुर्गा नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर। 
07. सचिन शाह पिता कैलाश शाह उम्र 20 वर्ष सा. आजाद चौक बीरगांव थाना उरला रायपुर एवं 01 अपचारी बालक
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम का किया आयोजन

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम का किया आयोजन

 रायपुर: भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय एवं छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के माननीय कुलपति सचिवालय में आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 21.07. 2022 को अपरान्ह 03:00 बजे हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन पोस्टर विमोचन कर माननीय कुलपति जी डॉ. केशरी लाल वर्मा, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के मुख्य अतिथ्य में किया गया तथा माननीय कुलपति जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के क्षेत्रान्तर्गत आनेवाली सभी इकाईयों में पोस्टर एवं झंडा का वितरण किया जाए एवं लोगों के देश के आजादी एवं झंडा के महत्व को जागरूक करने का प्रयास किया गया तथा हर घर में झंडा लगाने हेतु सुझाव दिया, उक्त कार्यक्रम की शुभकमानांए प्रदान की। उक्त कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्र पटेल, कुलसचिव पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, डॉ. नीता बाजपेयी कार्यक्रम समन्वयक रा.से.यो. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ. कमलेश शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर सुनीता चन्सौरिया, कार्यक्रम अधिकारी दुर्गा महाविद्यालय रायपुर, डॉ. लखिन्दर मुर्मु, सोशल मिडिया प्रभारी रा. से.यो. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के कर्मचारी एवं रा. से.यो. के स्वयं सेवक उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से आजादी के महत्व को समझना एवं लोगों को देश, समाज के प्रति जागरूक करना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है

Big Breaking : टी एस सिंह देव के इस्तीफे के बाद इस मंत्री को मिला पंचायत एवं विकास विभाग का जिम्मा, सीएम भूपेश ने किया एलान

Big Breaking : टी एस सिंह देव के इस्तीफे के बाद इस मंत्री को मिला पंचायत एवं विकास विभाग का जिम्मा, सीएम भूपेश ने किया एलान

 रायपुर। राज्य शासन के वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी देखेंगे। वहीं, टीएस बाबा के पास स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। आदेशानुसार शेष मंत्रियो के प्रभार यथावत रहेंगे। यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे.

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर...देखें सूचि

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर...देखें सूचि

 रायपुर।  स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। लिस्ट में 35 शिक्षक व सहायक शिक्षक प्रभावित हुए है। तबादलों में खास बात यह हैं कि सारे के सारे शिक्षक सूरजपुर जिले के हैं। जिनमे से अधिकतर ओड़गी ब्लाक के ही हैं। देखें लिस्ट-

 

सेंट्रल स्कूल की 9वीं की छात्रा का रेप के बाद रेता गला.. पहाड़ी पर मिला शव

सेंट्रल स्कूल की 9वीं की छात्रा का रेप के बाद रेता गला.. पहाड़ी पर मिला शव

 छत्तीसगढ़: राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में केंद्रीय स्कूल की 9वीं क्लास की छात्रा की हत्या कर दी गई। छात्रा दो दिन पहले स्कूल जाने के बाद लापता हो गई थी। उसका शव गुरुवार को डोंगरगढ़ के आगे डंगोरा डैम की पहाड़ियों में मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। उसका गला रेता गया है। इस दौरान पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला है। इसमें छात्रा एक युवक के साथ जाती दिखाई दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कौतुलवाही की 14 साल की छात्रा को उसके परिजन स्कूल छोड़ने के लिए जाते थे। लौटते समय छात्रा बस से गांव आती थी। रोज की तरह 19 जुलाई को भी छात्रा को परिजन स्कूल छोड़ आए। फिर छुट्‌टी होने के काफी देर बाद भी छात्रा नहीं लौटी। दोपहर करीब 2.40 बजे तक छात्रा का पता नहीं चला तो परिजन तलाश के लिए निकले। जब छात्रा नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।

बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं होने के चलते अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी।

बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं होने के चलते अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी।

चरवाहों ने शव देखा तो रात को सरपंच को बताया

इस बीच बुधवार दोपहर को डंगोरा गांव के कुछ चरवाहे जंगल में जानवर चराने के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने एक लड़की का शव पड़ा देखा। पुलिस के मामले से डरकर उन्होंने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। हालांकि एक चरवाहे का मन नहीं माना तो वह सरपंच के पास पहुंचा और उन्हें सब बताया। इसके बाद सरपंच ने रात में पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने देर रात ही मौके से शव को बरामद कर लिया।

बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं होने से पहचान नहीं

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि छात्रा से दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस बीच पुलिस को रेलवे फाटक के पास ग्राउंड के पीछे लगे एक CCTV से छात्रा की फुटेज मिली। इसमें छात्रा बाइक पर एक युवक के साथ बैठकर जाती दिखाई दी। बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं होने के चलते अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी।

प्रेम प्रसंग की भी आशंका

पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। उसके फोटो जारी किए गए हैं। हालांकि अब तक बाइक सवार का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवा दिया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। फुटेज देखने पर अंदेशा जताया जा रहा है कि छात्रा पहले से ही युवक को जानती थी। ऐसे में प्रेम प्रसंग की भी संभावना है। हालांकि पुलिस अभी कुछ स्पष्ट नहीं कर रही है।

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर भद्रा का साया...इस समय भूलकर भी ना बांधें राखी

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर भद्रा का साया...इस समय भूलकर भी ना बांधें राखी

 रायपुर: भाई-बहन के स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांध कर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले में भाई बहन को रक्षा का वचन देते हैं। इस साल रक्षाबंधन का 11 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा।

ज्योतिषार्यों के अनुसार इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा काल के दौरान राखी नहीं बांधनी चाहिए। ऐसा करने से अनिष्ट की आशंका रहती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार लंकापति रावण की बहन ने भद्रा काल के दौरान राखी बांधी थी। इसके एक साल के अंदर रावण के कुल का विनाश हो गया था। मान्यता है कि भद्रा शनिदेव की बहन हैं, जिन्हें ब्रह्मा से यह श्राप मिला था। भद्रा में शुभ या मांगलिक कार्य करने से उसका परिणाम हमेशा अशुभ ही रहता है।

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया
इस साल रक्षाबंधन पर 11 अगस्त को भद्रा काल शाम 5 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा रात 8 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान बहनें अपने भाई की कलाई पर भूलकर भी राखी न बांधें।
• रक्षा बंधन भद्रा पूंछः शाम 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक
• रक्षा बंधन भद्रा मुखः शाम 06 बजकर 18 मिनट से लेकर रात 8 बजे तक

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त
• अभिजीत मुहूर्तः 11 बजकर 37 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक
• विजय मुहूर्तः दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से 3 बजकर 07 मिनट तक

इस बार पूर्णिमा 11 और 12 अगस्त दोनों दिन पड़ रही है। पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त गुरुवार की सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 12 अगस्त शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त गुरुवार को मनाया जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं, धर्मग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र के आधार पर ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का निजी आकलन है। आप उनसे मोबाइल नंबर 9285303900 पर संपर्क कर सकते हैं। सलाह पर अमल करने से पहले उनकी राय जरूर लें।

विधानसभा ब्रेकिंग : विपक्ष ने खाद बीज की समस्या पर लाया स्थगन प्रस्ताव, स्पीकर से मांगी चर्चा के लिए अनुमति

विधानसभा ब्रेकिंग : विपक्ष ने खाद बीज की समस्या पर लाया स्थगन प्रस्ताव, स्पीकर से मांगी चर्चा के लिए अनुमति

 रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन में विपक्ष ने खाद बीज की कमी का मामला उठाया।  इस विषय पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाते हुए चर्चा कराने की मांग की गयी. स्पीकर चरणदास महंत ने इस विषय को चर्चा के लिए स्वीकार क्यों करें इस पर अपनी बात रखने की अनुमति विपक्ष को दी।   इससे पहले कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस विषय पर सरकार का पक्ष सदन में रखा।

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, नारायण चंदेल ,शिवरतन शर्मा, सौरभ सिंह समेत अन्य विधायकों ने चर्चा के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से जितना खाद मांगा उसका 85 प्रतिशत दिया जा चुका है।  वर्तमान में तीन लाख सत्रह लाख सात सौ छप्पन टन डीएपी खाद डबल लॉक में रखा है.  जिसे सोसायटी में नही भेजा जा रहा है.  जिसका फायदा व्यापारी उठाते हुए खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं खामियाजा प्रदेश के किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि डीएपी खाद को लॉक कर जबरिया किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खाद लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है जिसमें कंकड़ पत्थर निकल रहे l किसानों को खाद के लिए कई घंटे सोसायटी में लाइन लगना पड़ रहा है उसके बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

विपक्ष ने सदन को बताया कि डीएपी के लिए जो टेंडर मार्च में होना था उसे मई में किया गया जिसके कारण किसानों को समय पर खाद नही मिला और आज उन्हें सड़क पर आदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बीच अब डेंगू ने बढ़ाई परेशानी: 4 की मौत, 300 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बीच अब डेंगू ने बढ़ाई परेशानी: 4 की मौत, 300 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि

 जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कोरोना के बीच अब डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में अबतक 300 से ज्यादा डेंगू के मरीजों की पुष्टि की गई है। इन सभी मरीजों का इलाज जगदलपुर के अस्पाताक में किया जा रहा है। बस्तर में एक दिन में डेंगू के 24 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। मामलों के इस तरह बढ़ने से स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर के कई सारे घरों में मच्छरों के लार्वा मिले हैं। स्वास्थ विभाग की टीम ने देखा कि मच्छरों का लार्वा घरों में रखे टूटे हुए मटके, टायर, कूलर और अन्य जमे हुए पानी और बर्तनों में पनप रहा है

बता दें एक बार फिर जिले में डेंगू के मामले बढ़ते देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। एक दिन में बस्तर में डेंगू के 24 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही बता दें बस्तर में अबतक 300 से ज्यादा डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। सभी मरीजों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग सुरक्षा के मद्देनजर सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।
घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासन द्वारा सड़क निर्माण से खुली खुशहाली एवं उन्नति की राहें….40 ग्रामों को मिला लाभ

घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासन द्वारा सड़क निर्माण से खुली खुशहाली एवं उन्नति की राहें….40 ग्रामों को मिला लाभ

 राजनांदगांव : राहें पहुंचाती हैं मंजिल तक। राहों से तकदीर बदलती है, जिन्दगी बदलती है। खासकर घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इन रास्तों के बहुत मायने हैं।

 

दूरस्थ घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासन द्वारा सड़क निर्माण से खुशहाली एवं उन्नति की राहें खुली है। इन क्षेत्रों में नक्सली हिंसक गतिविधियों के कारण लंबे समय तक विकास अवरूद्ध रहा।

रोड कनेक्टीविटी से विकास के कई नये आयाम खुल रहे हैं। जिले के विधानसभा क्षेत्र मोहला-मानपुर में आरसीपीएलडब्ल्यूई आर.आर.पी.-2 योजनांतर्गत 24 करोड़ 37 लाख 59 हजार रूपए की लागत से कोहका-सीतागांव-औंधी-मुरूमगांव मार्ग का निर्माण किया गया है।

इस मार्ग की लंबाई 33.50 किलोमीटर है, जिसमें साथ ही पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य किया गया है। इस मार्ग के निर्माण होने से ग्राम कोहका, कन्दाड़ी, हलोरा, लेखेपाल, सीतागांव, सेन्डावाही, गढ़दोमी, डोंगरगांव, आलकन्हार, साल्हेभट्टी, औंधी के ग्रामवासियों को प्रत्यक्ष रूप से एवं आस-पास के लगभग 40 ग्रामों के लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त हो रही है।

मार्ग के निर्माण से कृषि कार्य में कृषक लाभान्वित हो रहे हैं साथ ही महतारी एक्सप्रेस एवं दुर्घटना की स्थिति में 112 की गाड़ी शीघ्र ही पहुंच पा रही है

जिससे समय पर स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो रहा है। यह मार्ग अंतर्राज्यीय मार्ग होने के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश को महाराष्ट्र से जोड़ता है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मार्ग निर्माण से क्षेत्र के ग्रामवासियों को ब्लाक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय आने-जाने में सुविधा हो रही है। अधोसंरचना मजबूत हुई

इसके साथ ही बुनियादी सुविधाएं शिक्षा, पेयजल, खाद्यान्न एवं सुविधाएं इन क्षेत्रों में पहुंच रही है। इसी तरह 11 करोड़ 89 लाख 47 हजार रूपए की लागत से पानाबरस-परवीडीह-मिस्प्री-भोजटोला मार्ग का निर्माण किया गया

है। जिसकी लंबाई 30.20 किलोमीटर तथा पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य किया गया है। इस कार्य को लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव द्वारा 30 सितम्बर 2021 को पूर्ण किया गया है।

इस मार्ग के निर्माण होने से ग्राम पानाबरस, भैसबोड़, रामगढ़, पारडी, परवीडीह, हिड़कोटोला, मिस्प्री, मडियानवाड़वी, सांगली, भोजटोला के ग्रामवासियों को प्रत्यक्ष रूप से एवं आस-पास के लगभग 30 ग्रामों के ग्रामवासियों को अप्रत्यक्ष रूप से सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त हो रही है। यह मार्ग अंतर्राज्यीय मार्ग होने के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश को महाराष्ट्र से जोड़ता है।

विकासखण्ड मानपुर के अंतर्गत 3 करोड़ 62 लाख 99 हजार रूपए की लागत से कोरकोट्टी जंक्शन से कनेली मार्ग का निर्माण किया गया है।

जिसकी लंबाई 7.30 किलोमीटर है साथ ही पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य किया गया है। इस मार्ग के निर्माण होने से ग्राम कोरकोट्टी, हनैकला, नागुटोला, चिखलाकसा, कनेली, चावांरगांव के ग्रामवासियों को प्रत्यक्ष रूप से एवं आस-पास के लगभग 10 ग्रामों के ग्रामवासियों को अप्रत्यक्ष रूप से सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त हो रही है।

विकासखण्ड मानपुर के अंतर्गत 3 करोड़ 7 लाख 27 हजार रूपए की लागत से टोहे से परालझरी मार्ग का निर्माण किया गया है। जिसकी लंबाई 5.55 किलोमीटर है

तथा पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य किया गया है। इस मार्ग के निर्माण होने से ग्राम टोहे, घोटिया, परालझरी के ग्रामवासियों को प्रत्यक्ष रूप से एवं आस-पास के लगभग 25 ग्रामों के ग्रामवासियों को अप्रत्यक्ष रूप से सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त हो रही है।

यह मार्ग जिला राजनांदगांव को कांकेर जिला से जोड़ता है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मार्ग निर्माण से क्षेत्र के ग्रामवासियों को ब्लाक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय आने-जाने में सुविधा हो रही है, जो क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण है।

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गाँधी से पूछताछ पर प्रदेश कांग्रेस का हल्ला बोल, रायपुर के ED कार्यलय के सामने प्रदर्शन शुरू

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गाँधी से पूछताछ पर प्रदेश कांग्रेस का हल्ला बोल, रायपुर के ED कार्यलय के सामने प्रदर्शन शुरू

 नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) में पेशी होने वाली है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस फिर बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। इस पर प्रदर्शन गुरुवार को रायपुर में पुजारी पार्क स्थित ED दफ्तर के सामने होगा। इसके लिए वाटरप्रूफ पंडाल तान दिया गया है। प्रदर्शन में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होने वाले हैं। प्रदेश के दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस प्रदर्शन में बुलाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि घोष और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी बुधवार को व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। बताया जा रहा है, ED दफ्तर के सामने यह विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। प्रदर्शन में ब्लॉक से लेकर जिले तक के कार्यकर्ता-पदाधिकारी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिका के पंचायतों के निर्वाचित पदाधिकारी शामिल होंगे।

मरकाम बोले-भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही ED

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, ED भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही है। इसकी भूमिका मोदी सरकार में भाजपा के प्रचार-प्रचार तंत्र के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, मोदी सरकार से सवाल पूछते है जो जनता से जुड़े एवं देश के भविष्य से संबंधित होता है। उन सवालों से बचने के लिए मोदी सरकार ED का नोटिस भेजती है। लेकिन पूरी कांग्रेस, भाजपा के इन हथकंडों का डट कर मुकाबला करेगी।

शनिवार को तय हुई थी प्रदर्शन की रणनीति

पिछले सप्ताह शनिवार को प्रदेश कांग्रेस की बैठक में 21 और 22 जुलाई को विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनी थी। तय हुआ था कि 21 जुलाई को जब दिल्ली में सोनिया गांधी ED के दफ्तर जाएंगी, कांग्रेस राजधानी में एजेंसी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेगी। 22 जुलाई को यह प्रदर्शन जिला मुख्यालयों पर होना है।

मां का शव लेकर IG ऑफिस के गेट के सामने बैठा युवक, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

मां का शव लेकर IG ऑफिस के गेट के सामने बैठा युवक, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

 अंबिकापुर: मृतका का शव लेकर उसका बेटा आईजी ऑफिस के सामने गेट पर परिवार के साथ बैठ गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरअसल जमीन संबंधी मामले में कथित अपहरण के बीच एक महिला संदिग्ध अवस्था में अपने भाई के घर बेहोश हो गई और बाद में उसकी रायपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।

मृतका के बेटे ने आरोप लगाया कि उसकी मां पर कुछ भू-माफिया जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे और अपहरण कर ग्राम मजिरा में मृतक महिला के भाई धनकुंवर बाई के यहां लटोरी में कई महीने से रखा था। भू-माफिया ने 11 जुलाई को धनकुंवर को पेशी में जाने से मना किया और दूसरे दिन वह मजिरा में मामा के घर बेहोशी की हालत में मिली।

इसके बाद महिला को मेडिकल काॅलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर में उसकी मौत हो गई। ग्राम मेंड्राखुर्द निवासी शत्रु नारायण ने मामले में गांधीनगर और लटोरी पुलिस पर समय रहते भू-माफिया पर अपहरण के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

मौसम विभाग का अनुमान, छत्तीसगढ़ में तीन दिन जमकर बरसेंगे काले मेघ

मौसम विभाग का अनुमान, छत्तीसगढ़ में तीन दिन जमकर बरसेंगे काले मेघ

रायपुर। मानसून द्रोणिका और निम्न दाब के प्रभाव के चलते गुरुवार से तीन दिनों तक भारी वर्षा के आसार है। साथ ही गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश भर मे रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बि

इधर, पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में हल्की व मध्यम वर्षा भी हुई।

रायपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक और उसके बाद पूर्व- दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर 1.5 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

भैरमगड़-बस्तर में 2 सेमी, लोहांडीगुड़ा-जगदलपुर में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई है। साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।

फर्जी डिग्री-शिक्षक भर्ती घोटाला: तत्कालीन जनपद सीईओ गिरफ्तार...फर्जी डिग्री से कई लोगों को शिक्षाकर्मी की नौकरी लगाने का आरोप,

फर्जी डिग्री-शिक्षक भर्ती घोटाला: तत्कालीन जनपद सीईओ गिरफ्तार...फर्जी डिग्री से कई लोगों को शिक्षाकर्मी की नौकरी लगाने का आरोप,

 धमतरी। फर्जी डिग्री मामले में मगरलोड के पूर्व जनपद सीईओ कमलाकांत तिवारी को धमतरी पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार किया है। कमलाकांत तिवारी को उनके गृहग्राम से सोमवार के तड़के सुबह 3 बजे पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी के बाद छानबीन समिति के सदस्यों में हड़कंप मच गया है।

मालूम हो कि ये मामला 2007 का है। तत्कालीन जनपद पंचायत मगरलोड पर शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की भर्ती की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया में छानबीन और चयन समिति पर भारी अनियमितता बरतने का आरोप भी लगा था। आरोप ये भी था कि कई लोगों को फर्जी डीग्री के माध्यम से उन्हें शिक्षाकर्मी के पद पर नौकरी दे दी गई।

 

आरटीआई कृष्णा कुमार साहू की रिपोर्ट पर मगरलोड थाने में 2011 को अलग अलग अपराध क्रमांक 117 और 123 दर्ज किया गया था। फर्जी डिग्री मामले में उस समय पदस्थ कई शिक्षाकर्मियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। लेकिन छानबीन समिति पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, जिसके बाद आरटीआई कृष्णा साहू ने इसकी शिकायत सीआईडी में की थी।

लंबे समय तक चली जांच के बाद सीआईडी ने पिछले दिनों एसपी प्रशांत ठाकुर को कार्रवाई के निर्देश दिये थे। एसपी ने मगरलोड थाना प्रभारी और एसडीओपी को आरोपी तत्कालीन सीईओ कमलाकांत तिवारी को गिरफतार करने के निर्देश दिये। धमतरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुये कमलाकांत तिवारी को भिलाई से गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणाली वैद्य,थाना प्रभारी मगरलोड श्री राजेश जगत चौकी करेली बड़ी प्रभारी दीपा केंवट एवं सउनि. दिनेश सोनकर का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ में आज FGR पोर्टल की लॉन्चिंग : पायलट प्रोजेक्ट रूप में लॉन्च होगा एफजीआर पोर्टल, कृषि योजनाओं से जुड़ी शिकायताें के लिए काम आएगा पोर्टल

छत्तीसगढ़ में आज FGR पोर्टल की लॉन्चिंग : पायलट प्रोजेक्ट रूप में लॉन्च होगा एफजीआर पोर्टल, कृषि योजनाओं से जुड़ी शिकायताें के लिए काम आएगा पोर्टल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ ( chhattisgar) सरकार की किसान हितैषी नीतियों और कार्यक्रमों को देखते हुए केन्द्र सरकार का कृषि मंत्रालय किसान शिकायत निवारण पोर्टल यानी एफजीआर की लाचिंग गुरुवार सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ से कर रहा है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के एपीसी डॉ. कमलप्रीत सिंह को कृषि विभाग अधिकारियों, कृषक प्रतिनिधियों, किसानों एवं पंचायतों के पदाधिकारियों को ऑनलाइन जोड़ने और उन्हें शॉर्ट कोड 14447 से उपलब्ध कराने को कहा है। फसल बीमा से संबंधित शिकायतों( complain) के निदान के लिए एफजीआर तैयार किया गया राज्य में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वीसी से  होगी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने देशभर के किसानों की खेती-किसानी संबंधी विशेषकर फसल बीमा से संबंधित शिकायतों के निदान के लिए एफजीआर तैयार किया गया है। इस पोर्टल को फिलहाल केन्द्र सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट( project) के रूप में छत्तीसगढ़ ( chhattisgarh)लागू किया जा रहाफसल बीमा से संबंधित शिकायतों के निदान के लिए एफजीआर तैयार किया गया है। एफजीआर के बीटा वर्जन का शुभारंभ आज एफजीआर के बीटा वर्जन का शुभारंभ आज पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। एफजीआर पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी खेती-किसानी विशेषकर फसल बीमा से संबंधित समस्याओं का निदान प्राप्त कर सकेंगे। किसानों द्वारा टेलीफोन अथवा मोबाइल के माध्यम से बताई गई समस्याएं एवं शिकायतों इस पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज होंगी।

मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, 2022-23 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री बघेल

मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, 2022-23 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर। मानसून सत्र ( monsoon session)के दूसरे दिन आज विपक्ष की ओर से दिए गए अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सदन से अनुमति संबधी प्रस्ताव पेश किया जाएगा। यह प्रस्ताव भाजपा ( BJP)ने दिया है।इसे लेकर आज भी हंगामा होने के संकेत हैं। सीएम बघेल ( chief minister bhupesh baghel) 2022-23 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके अलावा सीएम 20-21 के लिए अपनी सरकार के आय,व्यय पर महालेखाकार द्वारा तैयार विनियोग देखें पेश करेंगे।

बता दे बीते दिन सत्र शूरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सरगुजा के पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह और वैशालीनगर के पूर्व विधायक भजनसिंह निरंकारी के निधन की सूचना दी । सत्ता पक्ष की ओर से सीएम भूपेश बघेल, अमरजीत भगत,अरुण वोरा , प्रेमसाय सिंह ने दिवंगत नेताओं के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

लेज़र मशीन में काम करने के दौरान बड़ा हादसा...दबने से एक श्रमिक की दर्दनाक मौत

लेज़र मशीन में काम करने के दौरान बड़ा हादसा...दबने से एक श्रमिक की दर्दनाक मौत

 दुर्ग। भिलाई के कुम्हारी स्थित गुरु नानक ढाबा  के पास गुरु नानक एग्रीकल्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में लेज़र मशीन में काम करते समय मशीन में दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी के बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। जिसके बाद से ग्रामीणों ने कुम्हारी अहिवारा रोड में शव को रखकर चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीणों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलने को लेकर एक घंटे तक रोड को ब्लॉक कर दिया। पुलिस द्वारा समझा-बुझाकर रोड से खाली कराया गया। मृतक का नाम बलराम चक्रधारी है, उनके तीन भाई तीन बहन है। मृतक के घर में कमाने वाला केवल वहीँ मृतक युवक ही था।

आये दिन विवाद से तंग पति ने की थी पत्नी की हत्या...पहले सिर धड़ से अलग किया...फिर कपड़े उतारकर किये शरीर के कई टुकड़े

आये दिन विवाद से तंग पति ने की थी पत्नी की हत्या...पहले सिर धड़ से अलग किया...फिर कपड़े उतारकर किये शरीर के कई टुकड़े

 राजनांदगाव। CG CRIME NEWS  जिले में हुए हत्याकांड (massacre) को पुलिस ने सुलझा दिया है। वहीँ महिला के हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी के साथ आये दिन विवाद की वजह से पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया और पत्नी का सिर धड़ से अलग कर उसके सिर को शमशान घट में जला दिया। हत्यारे पति की दरिन्दगी यहीं नही थमी, उसने साक्ष्य छुपाने के लिए कटर से काटकर अपनी पत्नी के शरीर के तुकड़े कर दिये और उसे बांधकर तालाब में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि बीते 14 जुलाई को राजनांदगांव जिले के अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र (Ambagarh outpost area) के गुण्डरदेही निवासी जगदीश साहू (Jagdish Sahu) ने थाने में आकर रिपोर्ट कराई कि उसकी 32 वर्षीया पत्नी पद्मिनि साहू बिना बताये कही चली गई है। जिस पर अम्बागढ़ चौकी पुलिस ने गुम इंशान कायम करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान 18 जुलाई को जगदीश साहू ने थाने में सूचना दिया गया कि ग्राम गुंडरदेही में उसके घर के पास के तालाब में एक महिला का धड़ तालाब में देखा है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर अज्ञात महिला के शव को बाहर निकाला। जिसके दोनों हॉथ, दोनों पैर व सिर कटा हुआ था और पेट में लोहे का पाईप तार से बंधा था।

जिसके बाद सायबर सेल की टीम, फोरेंसिक टीम, गोताखोर एवं डॉग स्कार्ड के माध्यम से मामल की तफ्तीश शरू की गई। गोताखोर द्वारा तालाब से शव का एक हांथ और एक पैर तार से बंधा हुआ निकाला गया। वहीं फोरेंसिंक टीम द्वारा प्रार्थी जगदीश साहू के घर जांच की गई, जिसमें उन्हें खून के धब्बों को धोने जैसे साक्ष्य मिले और पुलिस को जगदीश साहू पर अपनी पत्नी को मारने का संदेह हुआ। पुलिस ने अपनी जांच इसी दिशा में बढ़ाई और संदेही जगदीश से पूछताछ शुरू की तो उसने उस शव को पहचानने से इंकार किया और पुलिस की जांच टीम ने जगदीश के घर एवं दुकान की तलाशी ली। इस दौरान पत्नी पद्मिनी के जेवरात उसके दूकान में मिले और कड़ई से पूछताछ करने पर आरोपी जगदीश साहू ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। आज प्रेस कान्फ्रेंस करने हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक प्रफृल्ल ठाकुर ने इस मामले का खुलासा किया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बीते 12. जुलाई को बच्चों के स्कूल जाने के बाद पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ और उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया। उसके बाद उसने अपनी पत्नी के शव को दुकान के गोदाम में छुपाकर रखा। बच्चे जब स्कूल से आये और पूछे कि मां कहां है तब बच्चों को बताया कि वह अपने मायके चली गई है। इसके बाद 12. जुलाई की रात्रि आरोपी ने स्वयं के पकड़े जाने के डर से अपनी पत्नी के शव को कंधे में लाद कर घर से पास तालाब के किनारे ले गया। जहां उसने शव से कपड़े व जेवरात उतार दिये और टंगिया एवं आरीब्लेड से दोनों हांथ, पैर व गर्दन को काट कर अलग कर दिया और धड़ में लोहे के पाईप डालकर और शरीर के अन्य अंगों को लोहे के तार से बांघकर तालाब के अंदर झाडियों में फेंक दिया।

वहीं उसने अपनी पत्नी के सिर को पास के शमशान में दूसरे की जलती चिता में डाल कर जला दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतिका के पहने कपड़े, शरीर के अंग, घटना में प्रयुक्त टंगिया, आरीब्लेड बरामद कर लिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छुपाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

टीएस सिंहदेव का इस्तीफा, छत्तीसगढ़ में नए राजनीति समीकरण बनाने के संकेत तो नहीं…

टीएस सिंहदेव का इस्तीफा, छत्तीसगढ़ में नए राजनीति समीकरण बनाने के संकेत तो नहीं…

 अम्बिकापुर। सरगुजा सहित पुरे प्रदेश के राजनीति में इन दिनों अजीब सी बदलाव आने के संकेत मिलना शुरू हो गया है। राजनीति के जानकार भी अपने माथे पर हाथ लगा कर बैठ गए हैं कि आखिर ऊठ अब किस करवट बैठेगी। जी हाँ, हम बात कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता, सरगुजा रियासत के महाराज, अम्बिकापुर के विधायक टीएस सिंह देव व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जो एक समय एक गहरे दोस्त के साथ-साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस राजनीति के चमकते हुए ध्रुव तारे थे लेकिन आज राजनीति के बदले परिस्थितियों के कारण एक दूसरे के घोर विरोधी हो गए हैं। कारण चाहे जो भी हो लेकिन 15 वर्षों के भाजपा के सत्ता को उखाड़ फेंकने में सड़क से लेकर सत्ता के सफर में इन दोनों नेताओं ने मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोडा था।

युवाओं में नया जोश भरने व सत्ता में बैठे भाजपा से सिधे टक्कर लेने में और लम्बे समय से कांग्रेस में रहकर कांग्रेस में भितरघात करने वाले कांग्रेस के नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने में भी पिछे नहीं रहे। जिससे कांग्रेस को लम्बे समय के बाद सत्ता का सुख नशिब हुआ।

ज्वेलरी शॉप में लाखों रुपए की जेवरात चोरी करने वाले 3 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

ज्वेलरी शॉप में लाखों रुपए की जेवरात चोरी करने वाले 3 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

 रायपुर। रायपुर के ज्वेलरी शॉप में लाखों रुपए की जेवरात की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को धरदबोचा है। वहीं प्रकरण में चोरी के सोने चांदी के जेवरातो का क्रेता उड़ीसा निवासी आरोपी ब्रीजा नंद मेहर फरार है। जिसकी पतासाजी की जा रहीं है। आरोपी पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत धमतरी रोड स्थित शुभम ज्वेलर्स में दिनांक 30 जून -1 जुलाई की दरम्यानी रात चोरी की घटना को अंजाम दिये थे। दुकान से लाखों रूपये की सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी किये थे। आरोपियान स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के डी.व्ही.आर. के स्थान पर गलती से चोरी कर टाटा स्काई का सेट-अप बाॅक्स ले गये थे। तीनो आरोपी शातिर चोर है जो चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। आरोपियान अधिकांशतः ज्वेलरी दुकानो को ही अपना निशाना बनाते है।

आरोपी सुनील सोना वर्ष-2019 में थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित छ.ग. ज्वेलर्स में भी लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरातों की चोरी किया था। तीनो आरोपी दिसम्बर 2021 में थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत मण्डी गेट जंघेल काम्पलेक्स स्थित श्री कृष्णा ज्वेलर्स में भी लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरातों की चोरी किये थे। तीनो आरोपी शातिर नकबजन है, जो पूर्व में भी नकबजनी के कई मामलों में रायपुर सहित उड़ीसा के अलग-अलग थानों से जेल निरूद्ध रह चुकें है। तीनो आरोपी मूलतः उड़ीसा के निवासी है।

नक्सलियों ने सड़क काटकर फेंका पर्चा, किया अग्निपथ भर्ती का विरोध

नक्सलियों ने सड़क काटकर फेंका पर्चा, किया अग्निपथ भर्ती का विरोध

 सुकमा। जिले के चिन्तलनार थाना क्षेत्र अंर्तगत जगरगुंडा मार्ग पर ग्राम नरसापुरम के पास नक्सलियों ने कई जगहों पर सड़क को काटकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया। नक्सलियो के जगरगुंडा एरिया कमेटी ने पर्चे भी फेंके हैं, इन पर्चों में अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए अग्निपथ भर्ती का विरोध किया गया है। नक्सलियों की कायराना करतूत की जानकारी मिलने पर आज सुबह कोबरा 201 बटालियन के जवान मौके पर पहुंचकर नक्सलियों द्वारा काटे गए सड़क को दुरुस्त कराया गया। जिसके बाद इस मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को नक्सलियों ने जगरगुंडा मार्ग पर ग्राम नरसापुरम के पास सड़क को जगह-जगह काटकर तथा सड़कों में लकड़ी, पत्थर डालकर मार्ग बाधित कर नक्सलियों ने सड़क को जाम करने के साथ ही पर्चे भी फेंके हैं। इन पर्चों में अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए अग्निपथ भर्ती का विरोध किया गया है। नक्सलियों के जगरगुंडा एरिया कमेटी द्वारा फेंके गए पर्चे में फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए ऑपरेशन प्रहार को हराने की बात कही गई है। मंगलवार की देर शाम कई ग्रामीण गड्ढों के ऊपर से बाइक पार कर अपने गंतव्य की ओर जाते देखे गए। आज सुबह कोबरा 201 बटालियन के जवानों के द्वारा सड़क को दुरुस्त करवाने के बाद इस मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है।

22 को रिलीज होगी मिस्टर मजनू, 80 नये कलाकारों को मिला मौका

22 को रिलीज होगी मिस्टर मजनू, 80 नये कलाकारों को मिला मौका

 रायपुर। सुंदरानी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म मिस्टर मजनू 22 जुलाई को रायपुर के प्रभात टॉकीज, आईनोक्स, मिराज सिनेमा, एफएनएक्स सिनेमा के साथ छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में एक साथ रिलीज होगी। इस फिल्म में 80 नये कलाकारों को भी काम करने का मौका मिला हैं। कोरियाग्राफर स्व. निशांत उपाध्याय ने फिल्म के 6 गानों की कोरियाग्राफी करने के साथ ही अभिनय भी किया है। फिल्म के निर्माता मोहन सुंदरानी की पोती सानवी सुंदरानी भी बाल कलाकार के रुप में नजर आएंगी और उन्हीं की प्रेरणाश्रोत से उन्होंने फिल्म की परिकल्पना की। मोहन सुंदरानी, राधाकिशन सुंदरानी, निर्देशक उत्तम तिवारी व अभिनेता मन कुरैशी ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।
मोहन सुंदरानी ने बताया कि मि. मजनू की प्रेरणा उनकी 6 साल की पोती सान्वी सुंदरानी से मिली जिन्होंने अपने दादा के बिखरे हुए और अस्त - व्यस्त बालों को देखकर कहती थी कि क्या दादा मजनू जैसे घूमते रहते हो, बाल में कंघी क्यों नहीं करते। इसी बात से उन्होंने मिस्टर मजनू की परिकल्पना की। फिल्म के कुछ भागों की शूटिंग कांकेर और बस्तर के पहाड़ों एवं जंगलों में हुई जहां जंगली जानवरों जैसे भालू, जहरीले सर्प आदि से कलाकारों का शूटिंग करते समय अनेकों बार सामना हुआ लेकिन वे डरे नहीं और शूटिंग जारी रखी। फिल्म के अभिनेता मन कुरैशी ने कहानी की कुछ झलकियों के बारे में बताया कि फिल्म का नायक जो अपनी माँ की इजाजत के विरुद्ध अपनी पसंद की लड़की से शादी कर उसे घर ले आता है परंतु माँ उसे अपने बराबर की न बताकर उसके हाथ की पानी बिना तो दूर उसकी परछाई से भी नफरत करती है और घर से बाहर निकाल देती है। लेकिन एक दिन एक्सीडेंट हो जाने पर जब खून की जरुरत पड़ती है तब उसी बहु के खून से नया जीवनदान पाती है। फिल्म में शराब बंदी पर एक संदेश भी दिया गया है।

नक्सलियों ने मचाया उत्पात, काटी सड़कें और लगाया बैनर-पोस्टर...इस बात का कर रहे विरोध

नक्सलियों ने मचाया उत्पात, काटी सड़कें और लगाया बैनर-पोस्टर...इस बात का कर रहे विरोध

 सुकमा। जिले में नक्सलियों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले के कई इलाकों में नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए सड़क को काट दिया है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे कर मार्ग बाधित कर दिए हैं। साथ ही बैनर-पोस्टर चस्पा कर अग्निपथ योजना का विरोध किया है। जानकारी मिलते ही कोबरा के 202 बटालियन के जवान मौके पर पहुंच मार्ग बहाल करवा रहे हैं। मामला जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने जगरगुंडा के नरसापुरम गांव में गड्ढें कर कहीं लकड़ियां डाली हैं तो कहीं पत्थर डाल मार्ग पूरी तरह से बाधित कर दिया है। नक्सलियों ने जगह-जगह पर पर्चे फेंक के केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं का विरोध किया है। साथ ही केंद्र की अग्निपथ योजना को गलत बताया है। इस योजना का विरोध करने की बात कही है।

माओवादियों ने बैनर पोस्टर के माध्यम से जवानों पर फर्जी मुठभेड़ का भी आरोप लगाया है। माओवादियों ने पर्चे के माध्यम से कहा है कि, ऑपरेशन प्रहार के नाम पर पुलिस फर्जी मुठभेड़ कर रही है। माओवादियों ने ऑपरेशन प्रहार को बंद करने कहा है।

 
BREAKING : रेलवे स्टेशन में वेंडर से मारपीट करने वाले RPF जवानों पर गिरी निलंबन की गाज

BREAKING : रेलवे स्टेशन में वेंडर से मारपीट करने वाले RPF जवानों पर गिरी निलंबन की गाज

 रायपुर। रेलवे स्टेशन में वेंडर से मारपीट मामले में आरपीएफ के तीनों जवानों को निलंबित कर दिया गया। ये कार्रवाई जोनल रेल सुरक्षा आयुक्त एएन सिंहा के निर्देश पर रायपुर मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता ने की है। निलंबित जवानों में आरपीएफ एएसआई एलएन सिंह, रेलवे सुरक्षा विशेष बल छह बटालियन के आरक्षक अविनाश कुमार व मुकेश कुमार शामिल है।

बता दें बीती रात रायपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के कुछ जवानों ने वेंडर से मारपीट की थी। जिसके बाद वेंडर खून से लथपथ हो गया था। वेंडर ने आरोप लगाया था कि आरपीएफ वालो ने ऑन ड्यूटी मुझे बहुत मारा, मुझे पानी की बोतल मांगे नहीं देने पर मारपीट की।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद जोनल रेल सुरक्षा आयुक्त एएन सिंहा ने रायपुर मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता को जाँच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद एस मामले में रायपुर जोनल के दवारा कार्रवाई करते हुए तीनों जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल में निकली बंपर भर्ती, 2 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरी डिटेल्स

स्वामी आत्मानंद स्कूल में निकली बंपर भर्ती, 2 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरी डिटेल्स

 बिलासपुर: शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल बिलासपुर के तीन नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत शिक्षत समेत 56 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 2 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन सकते है।


छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में बिलासपुर में तिलक नगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के साथ ही लालबहादुर शास्त्री स्कूल और डॉ.बीआर अंबेडर स्कूल मगरपारा में भी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वीकृति मिलने के साथ ही राज्य शासन ने यहां शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक 56 पदों पर संविदा भर्ती के लिए स्वीकृति दे दी है।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक शैक्षणिक पदों में व्याख्याता शिक्षक हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, रसायन, भौतिक, शिक्षक अंग्रेजी, गणित, कला, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक शिक्षक के साथ ही सहायक ग्रेड-2, लेखापाल के पद शामिल हैं।

उम्मीदवार bilaspur.gov.in में जाकर विज्ञापन का विस्तृत प्रारूप देख सकते हैं और दिए गए लिंक में क्लिक कर आवेदन भर कर सकते हैं। बता दें कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

व्याख्याता हिन्दी, संस्कृत शिक्षक, ग्रंथपाल, लेखापाल/सहायक ग्रेड-2 के पदों को छोड़कर, बाकी के सभी पदों के लिए अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है। इसके साथ ही अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन करें।

आयु सीमा

नियुक्ति के लिए 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 साल से कम होनी चाहिए। यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या पिछड़ा वर्ग का हो तो उच्चतर आयु सीमा में अधिकतम 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। भर्ती में छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को उनके मानदेय का भुगतान जिले के DMF मद से किया जाएगा। ऐसे में भर्ती में नियमानुसार जिले के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

आवेदकों की भर्ती उनकी शैक्षिणक योग्यता में मेरिट सूची के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती में संविदा भर्ती नियम 2012 लागू होगा और इसके नियम व शर्तों के अनुसार नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को उनके पद और योग्यता के अनुसार प्रतिमाह तय राशि ही दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें किसी तरह के भत्ते व अन्य सुविधा की पात्रता नहीं रहेगी। चयनित अभ्यर्थी स्थायीकरण, नियमितिकरण, संविलियन, पेंशन या कोई अन्य लाभ प्राप्त करने का हकदार नहीं होगा। आवेदकों की भर्ती उनकी शैक्षिणक योग्यता में मेरिट सूची के आधार पर की जाएगी।