CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बस्तर की संस्कृति और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश की थीम पर आधारित है मुख्यमंत्री का विधानसभा कार्यालय कक्ष

बस्तर की संस्कृति और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश की थीम पर आधारित है मुख्यमंत्री का विधानसभा कार्यालय कक्ष

 00 अपने कार्यालय कक्ष के सौंदर्यीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में अपने कार्यालय कक्ष के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष को पूरी तरह से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण सभ्यता एवं बस्तर की संस्कृति की थीम पर तैयार किया गया है। कार्यालय कक्ष का प्रवेश द्वार गांव के किसी घर के प्रवेश द्वार का अहसास दिलाता है। कार्यालय कक्ष के प्रवेश पर बस्तर के परंपरागत आदिवासी नृत्यों को उकेरा गया है जिससे बस्तर की संस्कृति का सजीव अहसास होता है। बस्तर आर्ट के साथ ही छत्तीसगढ़ के वनोपज पर आधारित कलाकृतियां भी उकेरी गयी हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष  धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री  रविंद्र चौबे, गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री  मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार, विधायक  मोहन मरकाम, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया
कक्ष के सौंदर्यीकरण कार्य में छत्तीसगढ़ राज्य की लोकसंस्कृति, लोकनृत्य, बस्तर आर्ट एवं ग्रामीण परिवेश का बेहद खूबसूरती से समावेश किया गया है। मुख्यमंत्री के कक्ष में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगायी गयी है जो राज्य के प्रति प्रेम एवं श्रद्धा को दर्शाता है। सभा कक्ष में दीवार पर राज्य गीत अरपा पैरी के धार.. भी उकेरा गया है। कक्ष की दीवार पर गौर सींग, बस्तर की विश्व प्रसिद्ध बेल मेटल की आदिवासी लोकनृत्य करते हुये कलाकृतियां लगी हैं जिसमें हमारे राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति दिखती है। छत्तीसगढ़ राज्य वनों से आच्छादित एवं जैव-विविधता से परिपूर्ण है। इसलिये कक्ष के सौंदर्यीकरण में लगायी गयी तस्वीरों में वृक्षों, पशु-पक्षियों को प्रमुखता से दिखाया गया है।


कक्ष की दीवारों पर गाय-बैलों की जोड़ी की तस्वीर भी लगायी गयी है क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य में गाय आस्था का प्रतीक तो है ही साथ ही यहां के किसानों द्वारा की जाने वाली खेती में बैलों का अलग ही महत्व है। गोवर्धन पूजा के दिन किसान गाय- बैलों को सजाकर पूजा भी करते हैं। कक्ष के दरवाजों को पारंपरिक ग्रामीण परिवेश की तरह बनाया गया है। विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष के सौंदर्यीकरण में मुख्यमंत्री कक्ष के अतिरिक्त एक मीटिंग रूम, दो कॉमन पैसेज भी सुसज्जित किये गये हैं।

लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया गया है सौंदर्यीकरण कार्य
कार्यालय कक्ष के भीतर जलने वाले लाइट को लैंप के भीतर लगाया गया है। बस्तर के प्रसिद् गौर नृत्य में इस्तेमाल किए जाने वाले गौर मुकुट को लैंप की तरह इस्तेमाल किया गया है और इसके भीतर बल्ब लगाया गया है जो बस्तर में उपस्थित होने का अहसास दिलाता है। मुख्यमंत्री के कार्यालय कक्ष में बेल मेटल की कलाकृतियों की तस्वीरें लगायी गयी हैं, इसके अलावा सूर्य के आकार में दो कलाकृतियां लगायी गयी हैं जिसमें किरणों के स्थान पर नृत्य करते हुए ग्रामीणों को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री की कुर्सी के पीछे छत्तीसगढ़ शासन का लोगो लगाया गया है। मुख्यमंत्री के विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष को पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश में ढालने की कोशिश की गयी है ताकि यहां पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक मिलती रहे। मुख्यमंत्री के कार्यालय कक्ष के सौंदर्यीकरण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है।

 

कक्ष के सौंदर्यीकरण कार्य में छत्तीसगढ़ राज्य की लोकसंस्कृति, लोकनृत्य, बस्तर आर्ट एवं ग्रामीण परिवेश का बेहद खूबसूरती से समावेश किया

 

आखिरकार मिली नदी में गिरी कार, 5 लोग थे सवार, रस्सी से बांधकर निकाला जा रहा बाहर

आखिरकार मिली नदी में गिरी कार, 5 लोग थे सवार, रस्सी से बांधकर निकाला जा रहा बाहर

 दुर्ग।  जिले में पुलगांव के पुराने पुल से उफनती शिवनाथ नदी (Shivnath River) में गिरी कार तीसरे दिन नदी के अंदर मिली। अभी रेस्क्यू टीम उसे रस्सों से बांधकर निकाल रही है। अंदर किसी शव के मिलने की जानकारी फिलहाल नहीं है। रविवार को घटना के समय यहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया था कि एक कार को उसने नदी में गिरते देखा था। उसमें 4-5 लोग भी सवार थे। रविवार रात घटना समय से 2 घंटे पहले दुर्ग टोल प्लाजा से करीब 78 कार व एसयूवी गाड़ियां दुर्ग की तरफ पार हुई हैं। इसमें से आधी गाड़ियां रायपुर टोल (Raipur Toll) से आगे निकल गईं हैं। शेष गाड़ियों का पता लगाने के लिए उनके मालिकों को फोन करके पता किया जा रहा है।

शिवनाथ नदी में कार गिरी या नहीं? उसमें कितने लोग सवार थे? कार नदी में गिरते हुए किसी ने देखा? कार कौन सी थी? बेरीकेड्स खोलकर क्या कार नदी में खुदकुशी करने के उद्देश्य से गिराई गई? इन सभी सवालों का जवाब कोई भी नहीं दे पा रहा है। घटना को हुए 72 घंटे बीत गए हैं। रायपुर से NDRF की टीम (NDRF team) को बुलाया गया है। NDRF और SDRF की टीम मिलकर तीसरे दिन अपनी तलाश जारी किए हुए हैं। दुर्ग पुलिस भी इस मामले में हर एंगल जांच कर रही है। पुलिस दुर्ग व आसपास के जिलों में गाड़ी चोरी, लोगों की मिसिंग रिपोर्ट और हर एक आपराधिक घटनाओं की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है।

घटना या अफवाह,अधिकारियों में भी भ्रम

यह घटना हुई है या नहीं इसे लेकर दुर्ग एसपी और एसडीआरएफ के प्रभारी भी दावे के साथ कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। एसडीआरएफ के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जिस व्यक्ति ने कार को नदी में बहते देखा है उसके दावे के आधार पर वह लोग नदी में तलाश जारी किए हुए हैं। अभी तक कोई ठोस क्लू नहीं मिला है। वहीं एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव (SP Dr. Abhishek Pallav) का कहना है कि उन्होंने खुद नदी और घटना स्थल का मुआयना किया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अभी तक किसी के लापता होने या कार चोरी या न मिलने की कोई कंम्पलेंट भी नहीं मिली है।

पुलिस की जांच नेशनल क्राइम की ओर

इस मामले में दुर्ग पुलिस बड़े नेशनल क्राइम (national crime) के एंगल से भी जांच कर रही है। दुर्ग एसपी डॉ. पल्लव का कहना है कि यह भी हो सकता है कि गाड़ी में कई बड़ा क्राइम किया गया हो। गाड़ी में किसी घोटाले या अपराध से जुड़े सबूत या दस्तावेज हों, जिन्हें मिटाने के लिए गाड़ी को गिराया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सोते हुए भाई को बड़े भाई ने सुलाया मौत की नींद, कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार, अब गिरफ्तार

सोते हुए भाई को बड़े भाई ने सुलाया मौत की नींद, कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार, अब गिरफ्तार

 महासमुंद।  जिले के सिंघोड़ा थाने (Singhoda Police Station) के ग्राम पैंकिन में एक दिव्यांग बड़े भाई ने खाट में सो रहे छोटे भाई की बेरहमी से टंगिया मारकर हत्या कर दी है। हत्यारे बड़े भाई को सिंघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। दोनों भाईयों में आपस में बनती नहीं थी और यही वजह हत्या का कारण बन गया।

हम आपको बताया दें कि सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पैकिन (gram packin) में बिती शाम को प्रेम सागर भोई पिता तिला सलागर खाट में खाना खा कर सो रहा था। खाट में सो रहे प्रेम सागर भोई पर हत्यारे बड़े भाई ने घर में रखे टंगिया सेे 8-10 बार ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दिया। कल शाम दोनों भाई काम पर गये जहां से दोनों घर आये और अपने नये मकान में खाना खाये। दोनों के बीच परिवारिक विवाद को लेकर अनबन थी। जिस वजह से बड़े भाई दिव्यांग दया राम भाई के मन में अपने छोटे भाई के लिए भारी नरफरत थी। हत्या की घटना के बाद से आरोपी की मां सदमें हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त टंगिया भी जब्त कर लिया गया है।

आरोपी के तीसरे नम्बर के भाई ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के पूर्व दोनों भाईयों ने दोपहर में एक साथ खाना खाया। दोनों काम करने गए थे। दोपहर में दोनों घर वापस आए और शाम को एक साथ खाना खाया। इसके बाद छोटा भाई खाट में सो गया। जब वह गहरी नींद में सो रहा था, उसी समय आरोपी टंगिया लेकर आया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन में भारी हंगामा, कल तक कार्यवाही स्थगित

सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन में भारी हंगामा, कल तक कार्यवाही स्थगित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज सदन में पंचायत मंत्री (Panchayat Minister) के इस्तीफे के पत्र का मुद्दा छाया रहा। पहले बीजेपी के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी लेकिन सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो बीजेपी ने हंगामा जारी रखा और मुख्यमंत्री से पूरे मामले पर जवाब की मांग की। लेकिन इस पर मुख्यमंत्री की तरफ से जवाब नहीं आने पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। जिसे देखते हुए सदन की कार्यवाही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत (Speaker of the Assembly Dr. Charandas Mahant) ने कल तक के लिए स्थगित कर दी है

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज सदन में पंचायत मंत्री के इस्तीफे के पत्र का मुद्दा छाया रहा। विपक्ष ने शून्यकाल में इस पर चर्चा कराने की मांग की, जिस पर आसंदी ने जानना चाहा कि किस नियम के तहत इस पर चर्चा करना चाहते हैं? नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पर उनके मंत्री ने अविश्वास किया है, साजिश का आरोप लगाया है तो यह संवैधानिक संकट की स्थिति है। जब तब इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक सदन नहीं चलने देंगे। भाजपा सदस्यों ने कहा कि मंत्री मुख्यमंत्री को गोपनीय पत्र लिखें तो कोई मुद्दा नहीं है लेकिन मंत्री सिंहदेव ने जो आरोप लगाए हैं, वे सार्वजनिक हुए हैं तो यह गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन है।

भाजपा सदस्यों की ओर से जारी सवालों की बौछार के बीच जनता कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह ने टिप्पणी की कि छत्तीसगढ़ में हसदेव और सिंहदेव दोनों संकट में हैं। अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि जो भी टिप्पणी आपत्ति जनक होगी, वह विलोपित कर देंगे। सदन में इस मामले पर गर्मागर्म बहस के बीच कांग्रेस सदस्यों ने मोर्चा सम्हाला। प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री सिंहदेव सदन में नहीं हैं इसलिए मुख्यमंत्री को इस मामले में जवाब देना चाहिए। स्पीकर डॉ. महंत ने सदन को जानकारी दी कि मंत्री सिंहदेव की आवकाश सूचना प्राप्त हुई है। विपक्षी हंगामा बढ़ने पर सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

इसके बाद स्पीकर चरणदास महंत ने पुनः सदन की कार्यवाही शुरू कराना चाहा परन्तु विपक्ष का हंगामा लगातार जारी रहा, जिसे देखते हुए स्पीकर चरणदास महंत ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “गोधन न्याय योजना” के हितग्राहियों के खाते में डाले 7 करोड़ 48 लाख रूपए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “गोधन न्याय योजना” के हितग्राहियों के खाते में डाले 7 करोड़ 48 लाख रूपए

 रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने आज “गोधन न्याय योजना” की दूसरी सालगिरह पर गोधन न्याय योजना (cow justice scheme) के हितग्राहियों के खाते में 7 करोड़ 48 लाख रूपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया है। इस दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

आज वितरित की गई राशि में एक जुलाई से 15 जुलाई तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.69 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 2.88 करोड़ और महिला समूहों को 1.91 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का भुगतान शामिल हैं।

गोबर खरीदी के एवज में आज किए गए भुगतान की राशि को मिलाकर अब तक 153.44 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। योजना के तहत अब तक गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 147.99 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।बता दें कि गोधन न्याय योजना की शुरुआत दो वर्ष पहले 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व पर मुख्यमंत्री बघेल द्वारा की गई थी।

छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्याओं का होगा ऑनलाइन निदान, 21 जुलाई को लॉन्च होगा एफजीआर पोर्टल

छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्याओं का होगा ऑनलाइन निदान, 21 जुलाई को लॉन्च होगा एफजीआर पोर्टल

 रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और कार्यक्रमों को देखते हुए केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा एफजीआर पोर्टल को छत्तीसगढ़ राज्य में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 21 जुलाई 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि उत्पादन आयुक्त छत्तीसगढ़ को कृषि विभाग अधिकारियों सहित कृषक प्रतिनिधियों, किसानों एवं पंचायतों के पदाधिकारी की ऑनलाइन भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा देश भर के किसानों की खेती-किसानी संबंधी विशेषकर फसल बीमा से संबंधित शिकायतों के निदान के लिए किसान शिकायत निवारण पोर्टल (एफजीआर) तैयार किया गया है। इस पोर्टल को फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में छत्तीसगढ़ में लागू किया जा रहा है। जिसके परिणाम को देखते हुए बाद में पूरे देश में लागू किया जाएगा।

कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का चयन प्रधानमंत्री फसल बीमा के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य की बेहतर परफॉरमेंस और बीमा दावा राशि के भुगतान में देश का अग्रणी राज्य होने की वजह से किया गया। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों के पंजीयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित राजीव गांधी न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना आदि के लिए तैयार किए गए एकीकृत किसान पोर्टल के उल्लेखनीय परिणामों को देखते हुए एफजीआर के बीटा वर्जन की शुरूआत छत्तीसगढ़ से करने जा रहा है।

एफजीआर के बीटा वर्जन का शुभारंभ 21 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से होगा। एफजीआर पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी खेती-किसानी विशेषकर फसल बीमा से संबंधित समस्याओं का निदान प्राप्त कर सकेंगे। किसानों द्वारा टेलीफोन अथवा मोबाइल के माध्यम से बताई गई समस्याएं एवं शिकायतों इस पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज होंगी, जिसके निदान की सूचना उन्हें ऑनलाइन प्राप्त होगी।

प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना, राजधानी में गरच चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना, राजधानी में गरच चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

 रायपुर: प्रदेश में आज कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में आज भी बादल छाए रहेंगे। यहां भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

राज्य के ज्यादातर इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है। इसके अलावा दक्षिण बस्तर के सुकमा, बीजापुर जैसे जिलों में अति भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं कुछ जगहों पर अब भी मौसम की बेरुखी है। सरगुजा, बलरामपुर और जशपुर में अब तक औसत बारिश भी नहीं हो पाई है।

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कल, 40 पदों पर होगी भर्ती, 15000 हजार तक मिलेगी सैलेरी

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कल, 40 पदों पर होगी भर्ती, 15000 हजार तक मिलेगी सैलेरी

 महासमुंद: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 जुलाई 2022 को रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुंद में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टैंगो सिक्यूरिटी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 20 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 20 पद के लिए 10वीं एवं 12वीं पास आवेदकों की भर्ती 12000 से 15000 रुपए के मासिक वेतन पर की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते है।

पीएचई मंत्री घिरे सवालों में, जल जीवन मिशन का लक्ष्य पूरा नहीं, विपक्ष ने किया सदन से बहिर्गमन

पीएचई मंत्री घिरे सवालों में, जल जीवन मिशन का लक्ष्य पूरा नहीं, विपक्ष ने किया सदन से बहिर्गमन

 रायपुर। प्रदेश में जल जीवन मिशन का लक्ष्य पूरा नहीं होने को लेकर प्रश्नकाल में आज जबर्दस्त हंगामा हुआ। पीएचई मंत्री रुद्र गुरू इस सवाल पर सदन में बुरी तरह घिर गए। सवालों का समुचित जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। नेता प्रतिपक्ष धरलाल कौशिक ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन का छत्तीसगढ़ में ये स्थिति है कि देश में सूबे का नम्बर 30वां है। गरीबों के पैसे से टेप नल उस तक पहुंचना चाहिए।

दरअसल, बीजेपी के रंजना साहू ने सवाल पूछते हुए कहा था कि लक्ष्य पूरा क्यों नहीं हुआ और इसमें राज्यांश और केंद्रांश कितना है। इसके बाद अजय चंद्राकर ने सवालों की झड़ी लगा दी। बाद में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और बृजमोहना अग्रवाल भी इस सवाल पर सरकार को जमकर घेरा।

पीएचई मंत्री ने माना कि कोविड के कारण मिशन के काम में देरी हुई। लेकिन, टेंडर लगना शुरू हो गया है और समय सीमा में काम पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय का सौंदर्यीकरणः विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सीएम ने सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री कार्यालय का सौंदर्यीकरणः विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सीएम ने सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार, विधायक मोहन मरकाम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

केंद्र सरकार ने दही, पनीर में जीएसटी लगाकर लोगों का जीना दूभर कर दिया, हम गौमूत्र से कीटनाशक दवाई बनाएंगे- CM भूपेश

केंद्र सरकार ने दही, पनीर में जीएसटी लगाकर लोगों का जीना दूभर कर दिया, हम गौमूत्र से कीटनाशक दवाई बनाएंगे- CM भूपेश

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दही-पनीर तक पर जीएसटी लगा दिया है। ये चीजें रोज के इस्तेमाल की हैं। हर चीज में जीएसटी लगा दिया गया है, इतनी महंगाई बढ़ गई है कि लोगों का जीना दूभर हो गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के व्यावसायिक परिसर में आयोजित डॉ खूबचंद बघेल की जयंती में शामिल होने पहुंचे थे। सीएम ने डॉ. बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता की जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। गोधन न्याय योजना हो, चाहे भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना हो या फिर राजीव गांधी किसान न्याय योजना हो। वह आम जनता की जेब में पैसा डालने का काम कर रही है।

लेकिन केंद्र सरकार है जो इस जुगत में रहती है कि कैसे भी करके आम आदमी की जेब से पैसा निकाले। वह पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाकर हो, रसोई गैस और खाद के दाम बढ़ाकर हो। अब तो पनीर में, दही में और घर में रोज उपयोग में आने वाले पता नहीं किन-किन सामानों में जीएसटी लगा रही है। होटल में लगा दिए हैं। हर चीज में जीएसटी लगा दिए हैं। लोगों का जीना दूभर कर दिया है, इतनी महंगाई बढ़ा दी है।

वहीं सीएम भूपेश ने हरेली पर गौमूत्र खरीदी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि बहुत से लोग जैविक खेती करना चाहते हैं। वे रासायनिक पेस्टिसाइड का उपयोग नहीं करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए हम गौमूत्र से कीटनाशक दवाई भी बनाएंगे ताकि जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा सकें।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शूरू हुआ...पूर्व विधायक भजनसिंह निरंकारी के निधन पर सीएम समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शूरू हुआ...पूर्व विधायक भजनसिंह निरंकारी के निधन पर सीएम समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 Breaking News : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शूरू हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सरगुजा के पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह और वैशालीनगर के पूर्व विधायक भजनसिंह निरंकारी के निधन की सूचना दी l सत्ता पक्ष की ओर से सीएम भूपेश बघेल, अमरजीत भगत,अरुण वोरा , प्रेमसाय सिंह ने दिवंगत नेताओं के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी l

वही विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने भी दोनो दिवंगत नेताओं के जीवन का उल्लेख करते हुए उनके निधान को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की l पक्ष विपक्ष के वक्तव्य के बाद स्पीकर समेत सभी सदन के सदस्यों ने खड़े होकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात स्पीकर चरणदास महंत ने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 48 लाख रूपये का करेंगे भुगतान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 48 लाख रूपये का करेंगे भुगतान

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ( CM bhupesh baghel)आज विधानसभा भवन में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 48 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन( online) जारी करेंगे।

जिसमें एक जुलाई से 15 जुलाई तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.69 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 2.88 करोड़ और महिला समूहों को 1.91 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में अब तक हितग्राहियों को 293 करोड़ 94 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 20 जुलाई को 10.84 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 301 करोड़ 42 लाख रूपए हो जाएगा।

गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती योजना है

गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 15 जुलाई तक खरीदे गए गोबर के एवज में गोबर बेचने वाले ग्रामीणों को 150.75 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 20 जुलाई को गोबर विक्रेताओं को 2.69 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 153.44 करोड़ रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला( women) स्व-सहायता समूहों को अब तक 143.19 करोड़ रूपए राशि की भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों को 2.88 करोड़ तथा स्व-सहायता समूह को 1.91 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 147.99 करोड़ रूपए हो जाएगा।

गौठानों में महिला समूहों द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय गोबर से बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू...इन मुद्दों पर सत्ताधारी पक्ष को घेरेगा विपक्ष

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू...इन मुद्दों पर सत्ताधारी पक्ष को घेरेगा विपक्ष

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र  आज से शुरू हो रहा है। सात दिन के सत्र में विधायकों ने 894 सवाल लगाए हैं। मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के भारसाधक मंत्री भूपेश बघेल  अनुपूरक बजट पेश करेंगे। विधानसभा में सरकार की तरफ से पांच विधेयक पेश करने की सूचना दी गई है।

मुख्यमंत्री निवास में सरकार के रणनीतिकार एक-एक विषयवस्तु की जानकारी एकत्र कर रहे हैं और कांग्रेस विधायकों को जवाब देने के लिए तैयार कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष की क्या स्थिति है, सभी जानते हैं। भाजपा एक-एक योजना की समीक्षा करेगी और सदन से लेकर जनता के बीच जाकर सवाल करेगी।

हमारी पूरी तैयारी है – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बुधवार से विधानसभा का सत्र चालू होगा। मानसून सत्र में अनेक सवाल, ध्यानाकर्षण और स्थगन लगाए गए हैं। हमारी पूरी तैयारी है। विधायक दल की बैठक हो गई है। पूरी ताकत के साथ हमारे साथी जवाब देंगे।

मानसून सत्र को लेकर पक्ष-विपक्ष के विधायक पूरी तैयारी में

छत्तीसगढ़ विधानसभा का सात दिवसीय मानसून सत्र को लेकर पक्ष-विपक्ष के विधायक पूरी तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस( congress) विधायक दल की बैठक में इसे लेकर रणनीति बनाई गई है। इसमें भाजपा की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के लिए हमारे साथी तैयार हैं।

रायपुर शहर के इन इलाकों में आज नहीं होगा पानी का सप्लाई, ये है वजह

रायपुर शहर के इन इलाकों में आज नहीं होगा पानी का सप्लाई, ये है वजह

 रायपुर। राजधानी में अंडरग्राउंड केबल इंग के दौरान जिओ कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिओ कंपनी के ठेकेदार ने तेलीबांधा( telibandha) थाने के सामने नगर निगम की मुख्य पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

पाइपलाइन की क्षतिग्रस्त होने के कारण आज सुबह और शाम को 8 टंकियों से जुड़े इलाकों में रहने वाले लगभग 3 लाख लोगों को निगम के नलों से पीने का पानी नहीं मिलेगा। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि आज शाम तक पाइप लाइन के बनने का की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद पानी की सप्लाई गुरुवार( thrusday) सुबह को ही सामान्य हो पाएगी। वहीं नगर निगम मुख्यालय के अधिकारियों ने पाइप लाइन( pipe line) छतिग्रस्त करने वाली कम्पनी के खिलाफ जुर्माना के अलावा एफ आई आर दर्ज करने की बात कही है।

एक्शन मोड में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, पेशी के दौरान बंदियों को होटल ले जाने वाले चार आरक्षकों को किया निलंबित

एक्शन मोड में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, पेशी के दौरान बंदियों को होटल ले जाने वाले चार आरक्षकों को किया निलंबित

 रायपुर। प्रदेश में लगातार अपराधों के मामलों में बढ़त देखने को मिल रही है, वहीँ राजधानी में भी आये दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस परेशान है। वहीँ रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल (SSP Prashant Agarwal) भी एक्शन मोड में नजर आ रहे है। एसएसपी अग्रवाल ने पेशी में लाये अपराधियों को सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षकों पर पेशी के दौरान विचाराधीन बंदी अमनदीप सिंह और राकेश तोमर को एक होटल में ले जाकर सुविधा मोहैया कराने का आरोप लगा है।निलंबित आरक्षकों में आरक्षक राकेश सिंह, दुर्विजय पांडे, लक्ष्मीनारायण ठाकुर और किशोर नायक के नाम शामिल है।

 

सार्वजनिक स्थल पर करंट की चपेट में आने से लड़की की मौके पर मौत, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सार्वजनिक स्थल पर करंट की चपेट में आने से लड़की की मौके पर मौत, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

 बिलासपुर।  जिले से हादसे की दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं, यहाँ थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत रिवर व्यू सार्वजनिक स्थल में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई है।

दरअसल तालापारा तैयबा चौक निवासी महिला मोरिया बाई जो अपना जीवन यापन करने के लिए कबाड़ी बीनने चुनने का कार्य करती है। इसी तर्ज पर मोरिया बाई मंगलवार की दोपहर रिवर व्यू कबाड़ी बीनने पहुंची थी। तभी वे विद्युत पोल के बाहर निकले खुले करेंट के तार के चपेट में आ गयी। बताया जा रहा है कि महिला को इतना बुरा करेंट का झटका लगा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

हालांकि उसे उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आपको बता दें कि रिवर व्यू शहर का सबसे चर्चित स्पॉट है। जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने कुछ समय फुर्सत के लम्हे बिताने आते है। ऐसे में इतने बड़े सार्वजनिक एवं घुमंतू स्थल पर बिजली विभाग की इतनी बड़ी चूक से आखिरकार एक महिला की जान चली गयी। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के विरुद्ध जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।

इन छात्रों पर छत्तीसगढ़ सरकार मेहरबान, देगी एक लाख रूपये..जानिए आवेदन की लास्ट डेट

इन छात्रों पर छत्तीसगढ़ सरकार मेहरबान, देगी एक लाख रूपये..जानिए आवेदन की लास्ट डेट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के ऐसे स्टूडेंट जो यूपीएससी प्री की परीक्षा (upsc pre exam) पास कर चुके हैं उन्हें छत्तीसगढ़ की सरकार पैसे देगी। ऐसे कैंडिडेट्स को 1 लाख रुपए सरकार की तरफ से मिलेंगे। ये योजना SC और ST कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए है। साथ ही स्टूडेंट छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 26 जुलाई है।

केवल अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को मिलेगा लाभ 

यह योजना सिर्फ अनुसूचित जाति (scheduled caste,) , अनुसूचित जनजाति (scheduled tribe) वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए है। इसके लिए स्टूडेंट्स को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इसके बाद आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की तरफ से कैंडिडेट्स को पैसे दिए जाएंगे। इस साल प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 5 जून 2022 को किया गया था।

जानकारों के मुताबिक, इस बार UPSC सिविल सर्विस एग्जाम के लिए देश से 11.52 लाख लोगों ने आवेदन किए थे। इन लाखों आवेदनों में से 13,090 उम्मीदवार पास हुए हैं। यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in की मदद से सफल होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट क्रमांक के साथ जारी की है। अब ये सिलेक्टेड लोग मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के माध्यम से भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और अन्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।

ऐसे करें आवेदन

योना के लिए अभ्यर्थियों से 26 जुुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन पत्र का प्रारूप, पात्रता तथा शर्ते आदिम जाति विकास विभाग की वेबसाईट ww.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनु.जाति विकास, ब्लाक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर (नवा रायपुर) के पते पर रजिस्ट्रर्ड डाक से भेज सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • कैंडिडेट छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो और इसका प्रमाण पत्र हो।
  • UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने का प्रमाण पत्र पेश करना होगा।
  • यदि पहले भी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हो चुका है और राशि प्राप्त कर चुका है तो वह इस योजना के तहत पात्र नहीं होगा।
SI, ASI समेत प्रधान आरक्षकों का फेरबदल, SSP ने जारी किया आदेश

SI, ASI समेत प्रधान आरक्षकों का फेरबदल, SSP ने जारी किया आदेश

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस विभाग में पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है. SI, ASI समेत प्रधान आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है. SSP दीपक झा के जारी आदेश के मुताबिक 15 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है.

देखिए आदेश की कॉपी-

ट्रेलर ने सामने खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर...फिर लगी आग... 6 घंटे बाद निकाला गया चालक का शव

ट्रेलर ने सामने खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर...फिर लगी आग... 6 घंटे बाद निकाला गया चालक का शव

 बिलासपुर /  भीषण सड़क हादसे के बाद तेज रफ्तार ट्रेलर में आग लग गई और ड्राइवर जिंदा जल गया। दरअसल, ट्रेलर चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दिया, जिसके बाद वही चालक केबिन में फंस गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद ट्रेलर में आग लग गई और चालक समेत ट्रेलर जलकर राख हो गया। केबिन में चालक का कंकाल मिला है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय हेल्पर भी सवार था, जो सड़क से दूर छिटक कर बेहोश हो गया। हादसा सकरी थाना इलाके में हुआ है।

जानकारी के अनुसार मूलत: बिहार के बक्सर जिले के धनसाई थाना क्षेत्र के भीमखेड़ा निवासी शिव कुमार यादव (27 साल) ट्रेलर चालक था। वह बिलासपुर के किसी ट्रांसपोर्टर की ट्रेलर चलाता था। सोमवार की रात वह बलौदाबाजार स्थित सीमेंट फैक्ट्री से ट्रेलर में सीमेंट लेकर औरंगाबाद जाने के लिए निकला था। घटना मंगलवार सुबह 3.30 बजे की है। अभी ट्रेलर सकरी क्षेत्र के बेलमुंडी-सैदा के पास पहुंचा था। उसी समय सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हेल्पर को होश आया, तब पता चला कि ट्रेलर में आग लग गई है।

सकरी TI पौरूष पुर्रे ने बताया कि आसपास के लोगों ने ट्रेलर को जलते देखकर पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंची, तब तक ट्रेलर बूरी तरह से जलकर खाक हो गया था। तब यह भी नहीं पता था कि उसमें चालक फंसा हुआ है। आग बुझाने के बाद ट्रेलर गर्म था। केबिन को देखने के बाद पता चला कि स्टेयरिंग में चालक फंसा था और वह भी बुरी तरह से जल गया था। उसके शरीर के अवशेष बचे थे, जिसे निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राहत की बात ये रही कि जो दूसरा ट्रेलर था, उसमें कोई नहीं था। नहीं तो और लोगों को भी खतरा हो सकता था।

ट्रेलर में टक्कर के बाद इंजन में लग गई आग।

6 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव
इस हादसे के बाद पुलिस ने आवागमन चालू करने के लिए क्रेन मंगाकर ट्रेलर को किनारे कराया। फिर गैस कटर से काटकर स्टेयरिंग में फंसे चालक के शरीर के अवशेष को बाहर निकाला गया। ट्रेलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण शव के अवशेषों को निकालने में पुलिस को छह घंटे लगा।

पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि चालक शिव कुमार के साथ हेल्पर राजकमल राजपूत भी ट्रेलर में सवार था। राजकमल बिहार के बक्सर के धनसोई का रहने वाला है। हादसे के बाद वह सड़क से दूर छिटककर बेहोश पड़ा रहा और उसे ट्रेलर जलने का पता भी नहीं चला।

ट्रक का केबिन भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जहां चालक फंसा था।

हेल्पर बोला-आग कैसे लगी नहीं पता
हेल्पर राजकमल ने बताया कि ट्रेलर की टक्कर के बाद गेट खुलने पर वह सड़क से दूर फेंका गया। इसके बाद वह बेहोश पड़ा रहा। उसने बताया कि होश आने के बाद वह जाकर सो गया था। जब नींद खुली, तब वह ट्रेलर के पास पहुंचा। तब तक ट्रेलर में आग लग चुकी थी और ट्रेलर जलकर खाक हो गया था।

रायपुर में छह माह में 45 हजार ने तोड़े यातायात नियम...दो करोड़ वसूला गया जुर्माना

रायपुर में छह माह में 45 हजार ने तोड़े यातायात नियम...दो करोड़ वसूला गया जुर्माना

 रायपुर : राजधानी में यातायात नियमों को तोड़ना वाहन चालकों को भारी पड़ रहा है। यातायात पुलिस द्वारा जारी वाट्सएप नंबर 9479191234 पर लोग लगातार स्टंट चालकों के साथ नियमों को तोड़ने वाले लोगों की तस्वीर-वीडियो साझा कर रहे हैं। बीते छह माह में ऐसे 45 हजार से अधिक वाहन चालकों से दो करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।

18 जुलाई को ऐसी एक शिकायत पर दोपहिया में नाबालिग वाहन चालक द्वारा स्टंट करते वीडियो फुटेज पुलिस को मिला। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर संबंधित वाहन चालक और मालिक को यातायात कार्यालय बुलाकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने पर 45 सौ रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।

दोपहिया एक नाबालिग वाहन चालक तीन सवारी चल रहा था। वीडियो फुटेज के आधार पर इसे भी कार्यालय उपस्थित होने की नोटिस दे दी गई है। बता दें कि वर्ष-2019 से यातायात विभाग द्वारा संबंधित वाहन चालक के फोन पर टेक्स्ट मैसेज, वाट्सएप और वाइस काल के माध्यम से नोटिस दी जा रही है। साथ ही डाक विभाग के माध्यम से भी उनके घर के पते पर ई-चालान नोटिस भेजी जा रही है।

छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने ली शपथ, ट्वीट कर कही ये बात

छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने ली शपथ, ट्वीट कर कही ये बात

 रायपुर: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा के 28 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।
छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित सांसद राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने भी राज्यसभा में शपथ ली। बता दें कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई है।

राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने टि्वटर में शपथ लेते हुए वीडियो को अपलोड किया है। रंजीत रंजन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया। मैं इस वृहद संवैधानिक दायित्व के निर्वहन की पूरी निष्ठा से प्रयास करुंगी। उन्होंने लिखा देश, दल और छत्तीसगढ़ एवं बिहार के लिए सदैव तत्पर रहूंग़ी। जयहिंद, जय कांग्रेस, जय छत्तीसगढ़, जय बिहार।



स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने लगाया भारी-भरकम जुर्माना

स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने लगाया भारी-भरकम जुर्माना

 रायपुर। यातायात नियमों के उल्लंघन वायरल वीडियो पर यातायात पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। जहां दोपहिया में 4 सवारी एवं स्टंट करने वाले पर 4500 रूपए का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ने विगत 6 माह में 45000 से अधिक वाहन चालकों का चालान काटा गया है। वहीं विगत वर्ष चलानी कार्रवाई में 30% प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दो करोड़ से अधिक राशि का जुर्माना लगाया गया है, e challan के माध्यम से भी लगातार कार्रवाई जारी है।

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर से प्रशांत अग्रवाल द्वारा राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाए रखने हेतु नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रमुख मार्गो एवं चौक चौराहों पर उपस्थित रहकर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए जा रहे साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शक्ति पूर्वक कार्रवाई किया जा रहा है।

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा व्हाट्सएप कंप्लेंट नंबर 9479191234 जारी किया गया। जिसमें अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले 5000 से अधिक वीडियो एवं फुटेज के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुआ है। जिस पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 18 जुलाई 2022 को दोपहिया में नाबालिक वाहन चालक द्वारा स्टंट करते वीडियो फुटेज प्राप्त होने पर वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर संबंधित वाहन चालक एवं मालक को कार्यालय बुलाकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के परिणाम स्वरूप 4500 रुपए का चालान काटा गया।

मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में हुए शामिल

 Raipur News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर (Raipur)में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंतीसमारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जयंती समारोह का आयोजन फूल चौक स्थित व्यावसायिक परिसर में किया गया है। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बघेल एक गंभीर चिंतक, विचारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेवक, समाज सुधारक, लेखक के साथ ही कलाकार भी रहे। वे जीवन भर रचनात्मक और किसान-मजदूर हितैषी गतिविधियों से जुड़कर छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे।

 
नक्सलियों ने जवानों के लिए बिछाई थी IED, चपेट में आई महिला पूरी तरह जख्मी

नक्सलियों ने जवानों के लिए बिछाई थी IED, चपेट में आई महिला पूरी तरह जख्मी

 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में प्रेशर IED की चपेट में आने से के ग्रामीण महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने ये आईईडी बम जवानों के लिए जंगल में लगाया था। जिसकी चपेट में आने से महिला जख्मी हो गई

मिली जानकारी के अनुसार IED के चपेट में आने से महिला के बायें पैर के एड़ी में चोट आई है। फिलहाल घायल महिला का स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार में इलाज चल रहा है। नक्सलियों ने जवानों को अपना शिकार बनाने के लिए जंगल में IED लगाया था। ये पूरा मामला मिरतुर थानाक्षेत्र के केतुलनार चौक के पास ये विस्फोट हुआ है। इस घटना की पुष्टि एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने की है।