CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
सरकारी अस्पताल में अवैध वसूली का खेल.. मुफ्त में लगने वाले लेंस के नाम पर मरीज से लिए पैसे

सरकारी अस्पताल में अवैध वसूली का खेल.. मुफ्त में लगने वाले लेंस के नाम पर मरीज से लिए पैसे

 छत्तीसगढ़: बिलासपुर के जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में लेंस लगाने के नाम पर मरीजों से अवैध उगाही करने का मामला सामने आया है। मरीजों की आंख में लेंस लगाने के लिए नेत्र सहायक ने रुपए वसूल लिया। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा भी सकते में आ गया है। राज्य नोडल अधिकारी सुभाष मिश्रा जांच के लिए पहुंचे और RMO से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, जिला अस्पताल के साथ ही सरकार हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान मरीजों को जरूरत के हिसाब से मुफ्त में लेंस भी लगाया जाता है। लेकिन, यहां नेत्र सहायक ने मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को सरकारी लेंस खराब होने और फीट नहीं बैठने की बात कह कर लेंस खरीदकर लगाने के बहाने 5 हजार रुपए की वसूली कर ली। यह मामला तब सामने आया, जब तोरवा क्षेत्र के बूटापारा निवासी राजकुमार मरावी (28 साल) की आंख में दिक्कतें हुई और वह जांच के बाद जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराने पहुंचा। इस दौरान नेत्र सहायक दीपिका रजन ने उससे लेंस लगाने के लिए पांच हजार रुपए वसूल लिया।

जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में लेंस लगाने रुपयों की वसूली की गई है।

जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में लेंस लगाने रुपयों की वसूली की गई है।

सिविल सर्जन बोले- जांच चल रही है
सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि सरकारी लेंस बेहतर होता है। मरीज से लेंस के नाम पर रुपए वसूली की जानकारी मिली है। मामला सामने आने के बाद RMO सहित अन्य स्टाफ से पूछताछ कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जांच के लिए रायपुर से पहुंचे नोडल अधिकारी
जिला अस्पताल में लेंस लगाने के नाम पर रुपए वसूली की जानकारी रायपुर तक पहुंच गई है। लिहाजा, शुक्रवार को रायपुर से राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मोतियाबिद का ऑपरेशन करने वाले डॉ. मनोज सिह, RMO डॉ.बुधेश्वर का बयान दर्ज किया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अभी जांच चल रही है। केस में मरीजों के साथ ही स्टाफ का भी बयान लिया जाएगा। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

महिला के शव को खाट में लेटाकर 10 किमी तक पैदल चले परिजन...पुलिस ने देखा तो मिली मदद

महिला के शव को खाट में लेटाकर 10 किमी तक पैदल चले परिजन...पुलिस ने देखा तो मिली मदद

 दंतेवाड़ा। जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। अज्ञानता और आर्थिक तंगी ने एक परिवार को बुजुर्ग महिला के शव (dead body of elderly woman) को खाट के सहारे पैदल गांव तक ले जाने को मजबूर कर दिया। खाट में शव लेकर जब 25 किमी के रास्ते में करीब 10 किमी पैदल चले तो पुलिस ने मदद की। फिर वाहन की व्यवस्था कर शव को गांव भेजा गया।

दरअसल, यह मामला जिले के कुआकोंडा ब्लॉक (Cuaconda Block) का है। टिकनपाल गांव (Tikanpal Village) की रहने वाली महिला जोगी पोडियाम की किसी बीमारी की वजह से रेंगानार में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने रेंगानार से शव को ले जाने के लिए खाट का सहारा लिया। खाट को उल्टा कर उसमें रस्सी बांधी, फिर कंधे से उठाकर टिकनपाल गांव के लिए निकल पड़े।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि, उनके पास वाहन के पैसे नहीं थे। यह भी नहीं मालूम था कि अस्पताल से शव वाहन का बंदोबस्त हो जाएगा। इसी वजह से पैदल सफर तय करने का निर्णय लिया। लेकिन, इसी बीच कुआकोंडा थाना के जवानों की नजर इन पर पड़ी। जिसके बाद थाना प्रभारी चंदन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने तुरंत पिकअप वाहन का बंदोबस्त किया और शव को टिकनपाल गांव पहुंचाया।

पुल से नीचे गिरे बाइक सवार तीन युवक, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

पुल से नीचे गिरे बाइक सवार तीन युवक, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

 मोहला-मानपुर।  जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां मानपुर-औंधी मुख्यमार्ग में सीतागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेन्डावाही के पास एक बाइक में तीन लोग सवार होकर जा रहे थे, तभी बाइक समेत तीनों पुल से नीचे नाले में जा गिरे। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार 3 युवक पखांजुर इलाके से औंधी जा रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर बाइक पुल के नीचे गिर गई। जिसमें 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान औंधी थानाक्षेत्र के चिमनी भटार निवासी जयपाल खलको के रूप में हुई है। वहीं चिमनी भटार के ही चिगरू राम का दाहिना पैर टूट गया और कांकेर जिले के बांदे थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचेवाही निवासी राजपाल लकड़ा के भी दाहिने पैर में चोटें आई हैं। घायलों को मानपुर स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया गया है।

जगदलपुर : पाट जात्रा पूजा विधान के साथ 75 दिवसीय बस्तर दशहरा 28 जुलाई से

जगदलपुर : पाट जात्रा पूजा विधान के साथ 75 दिवसीय बस्तर दशहरा 28 जुलाई से

 जगदलपुर :- बस्तर संभाग में मनाये जाने वाले ऐतिहासिक रियासत कालीन शताब्दियों पुरानी बस्तर गोंचा महापर्व के संपन्नता के साथ ही विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा 2022 की तैयारी शुरू हो गई है।

विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का आगाज हरियाली अमावस्या 28 जुलाई को पाट जात्रा पूजा विधान मां दंतेश्वरी मंदिर के सिंहद्वार के सामने सुबह 11 बजे संपन्न होगा।

परंपरानुसार बस्तर दशहरा के अन्य सभी पूजा जिसमें काछन गादी, जोगी बिठाई, मावली परघाव, भीतर रैनी, बाहर रैनी सहित मुरिया दरबार को 75 दिनों में पूरे किए जाते हैं।

भीतर रैनी और बाहर रैनी पर होने वाली रथयात्रा पर खासी भीड़ जुटती है। इस रथ पर पहले महाराजा बस्तर मां दंतेश्वरी के छत्र के साथ आसीन हुआ करते थे,

बस्तर रियासत के अंतिम महाराज प्रवीरचंद्र भंजदेव जिन्हे रथारूढ़ होने का मौका मिला था, उनकी हत्या कर दिये जाने के बाद विशलकाय दुमंजिला रथ पर वर्तमान में मां दंतेश्वरी के छत्र को रथारूढ़ कर रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन किया जाता है।

32 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 8 लोगों को बताया जिम्मेदार

32 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 8 लोगों को बताया जिम्मेदार

 दुर्ग।  भिलाई तीन चरोदा नगर निगम अंतर्गत वार्ड 38 स्टोरपारा में 32 वर्षीय एक युवक ने सटोरियों की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड (suicide) कर लिया। जीआरपी को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट (Suicide note) मिला है, जिसमें उसने खुदकुशी के लिए 8 लोगों को जिम्मेदार बताया है।

भिलाई तीन जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष स्वाईं पिता जयराम स्वाईं ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सूचना मिलने पर जब जीआरपी वहां गई तो जांच करने पर उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। मरने से पहले सुभाष ने उस नोट में स्टोर पारा के रहने वाले 8 लोगों का नाम लिखा है। इनमें से कई लोग सट्टा खिलवाने का काम करते हैं।

CG NEWS : 32 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 8 लोगों को बताया जिम्मेदार

बताया जा रहा है कि सुभाष आदतन शराबी था और सट्टा भी खेलता था। काफी पैसा हार जान से सटोरियों का उसके ऊपर कर्ज चढ़ गया था। कर्ज देने के लिए वह लोग उस पर दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

यह भी बताई जा रही खुदकुशी की वजह

जीआरपी की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सुभाष ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की है। लोगों ने बताया कि उसकी तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। सिरसा गेट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही वह वहां से डिस्चार्ज होकर घर आया था। घर आने के बाद उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई थी। गुरुवार को जब घर में कोई नहीं था तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

  खुलेआम चलता है जुआ सट्टा

रेलवे क्षेत्र स्टोर पारा व उसके आसपास का क्षेत्र जुआ और सट्टा का गढ़ बन गया है। वहां खुलेआम लोग सट्टा पट्टी लिखते हैं। जुआ की फड़ बैठती और खुडखुड़िया तक खिलाया जाता है। इसकी जानकारी जीआरपी और भिलाई तीन पुलिस को भी है। इसके बाद भी इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

इंद्रावती का जलस्तर हुआ कम, पुराना पुल से बंद आवाजाही बहाल

इंद्रावती का जलस्तर हुआ कम, पुराना पुल से बंद आवाजाही बहाल

 जगदलपुर :- इंद्रावती नदी का जलस्तर डेंजर लाइन से नीचे उतरने के बाद पुराने पुल के दोनों ओर लगे बेरिकेट्स और तैनात जवानों को हटा गया है,इसके साथ ही जिला प्रशासन ने पुराना पुल से लोगों की आवाजाही को बहाल कर दिया है। इंद्रावती नदी का जलस्तर 05.16 मीटर रिकार्ड किया गया। एक दिन पूर्व यह डेंजर लाईन को पार करते हुए 8.350 मीटर तक पहुंच चुका था।केन्द्रीय जल आयोग की स्थानीय शाखा से मिली जानकारी के अनुसार ओडिसा राज्य के भस्केल नदी का पानी कम होने के साथ ही इंद्रावती नदी का जलस्तर में भी गिरावट आई है।

नवा रायपुर में बनेगी प्रदेश की पहली बीएसएल थ्री लैब, जांच का बढ़ेगा दायरा, एम्स की नई यूनिट में तैयार होगी अत्याधुनिक लैब

नवा रायपुर में बनेगी प्रदेश की पहली बीएसएल थ्री लैब, जांच का बढ़ेगा दायरा, एम्स की नई यूनिट में तैयार होगी अत्याधुनिक लैब

 रायपुर। कोरोना वायरस या अन्य बीमारियों को लेकर प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की भूमिका बड़ी होने वाली है। एम्स की नवा रायपुर में बनने वाली नई यूनिट में प्रदेश की पहली बीएसएल थ्री (बायो सेफ्टी लेवल थ्री) लैब का निर्माण किया जाएगा। इस लैब के तैयार हो जाने के बाद कोरोना के अलावा टीबी, जापानी इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया, कैंसर, स्वाइन फ्लू समेत अन्य बीमारियों की जांच और उनके वायरस के बदलते हुए स्वरूप की पहचान के लिए शोध किया जा सकेगा।

फिलहाल स्टेट लेबल की वायरालाजिकल लैब एम्स में संचालित है। कुछ दिनों पहले ही इंडियन काउंसिल फार मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) से मंजूरी मिलने के बाद जीनोम सिक्वेसिंग की जांच शुरू की गई है। कुछ दिनों पहले आइसीएमआर की टीम एम्स आई थी। राज्य सरकार की तरफ से नई यूनिट बनाने के लिए मिली जमीन को देखने के लिए टीम नवा रायपुर भी गई थी।

टीम ने वहां पर बीएसएल थ्री लैब के लिए जगह चिह्नांकित की है। आइसीएमओ की टीम के निर्देश पर एम्स ने नई लैब के लिए पूरा मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। विशेषज्ञों की मानें तो एडवांस लेवल की बीएसएल थ्री लैब बनने के बाद कोरोना सहित अन्य बीमारियों की जांच में तेजी आएगी। साथ ही विशेषज्ञ बीमारियों पर शोध भी कर सकेंगे।

गौरतलब है कि एम्स रायपुर में मरीजों की संख्या में जैसे-जैसे बढ़ोतरी हो रही है, वैसे-वैसे नई-नई टेक्नोलाजी से इलाज का विस्तार भी किया जा रहा है। एम्स में छत्तीसगढ़ ही नहीं, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड व मध्य प्रदेश के लोग भी इलाज कराने के लिए आते हैं। स्वास्थ्य और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नवा रायपुर में एम्स यूनिट-दो बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए राज्य शासन ने जमीन दी है और केंद्र सरकार से राशि मिल चुकी है।

रायपुर पहुंची शतरंज ओलंपियाड रिले टार्च, माना एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों की धुनों के साथ किया गया स्वागत

रायपुर पहुंची शतरंज ओलंपियाड रिले टार्च, माना एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों की धुनों के साथ किया गया स्वागत

 रायपुर। शतरंज ओलंपियाड रिले टार्च आज सुबह रायपुर पहुंची है। मन स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल के बाहर ढोल नगाड़ों की धुनों के बीच शतरंज ओलंपियाड टार्च रिले का जोरदार स्वागत किया गया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल और ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से ने टार्च थामा। वहीं अतिथियों का स्वागत राजकीय गमछा पहनाकर किया गया।

शतरंज ओलंपियाड टार्च रिले के स्वागत के लिए स्वामी विवेकानंद विमानतल पर खेल मंत्री उमेश पटेल, सचिव खेल विभाग नीलम एक्का, संचालक खेल एवं युवा कल्याण मती श्वेता सिन्हा, वुमन फीडे मास्टर सु किरण अग्रवाल, छत्तीसगढ़ शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंघानिया, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, महासचिव गुरुचरण होरा उपस्थित रहें।ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में टार्च रिले का शुभारंभ विश्वनाथन आनद के हांथो मशाल सौंपकर किया था जो दिल्ली से विभिन्न प्रान्तों से गुजरती हुई 16 जुलाई को सुबह 9 बजे भुनेश्वर से रायपुर पहुंचे। प्रवीण थिप्से की अगुवाई में यह मशाल रिले एअरपोर्ट से शुरू होकर तेलीबांधा, जयस्तंभ चौक व पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम पहुंचे। जहां कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में होगा।इस कार्यक्रम में खेल प्रेमी,शतरंज खिलाड़ी व स्कूली बच्चे प्रमुख रूप से शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव के जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव के जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज नारायणपुर से सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर जाएंगे।

उद्योग मंत्री लखमा अपने भ्रमण के दौरान दोनों जिलों में जिला प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेंगे और राहत और बचाव के किए जा रहे उपायों की समीक्षा करेंगे। कवासी लखमा नारायणपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11:00 बजे सुकमा जिले के कोंटा पहुंचेंगे और वहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

बीजापुर जिले के तारलागुड़ा के लिए रवाना होंगे

उद्योग मंत्री लखमा इसके बाद दोपहर 1:00 बजे सुकमा से बीजापुर जिले के तारलागुड़ा के लिए रवाना होंगे और 1:30 बजे तारलागुड़ा पहुंचकर वहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल पूर्वान्ह 10.45 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में चेस ओलंपियाड टॉर्च रिले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री( chief minister) इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से राजीव भवन में आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद 1.10 बजे से रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित डिजिटल बैठक( digital) छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  बघेल वहां से दोपहर 2.20 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस आएंगे।

BREAKING : पटवारी सस्पेंड...फर्जी तरीके से जमीन नामांतरण करने का था आरोप

BREAKING : पटवारी सस्पेंड...फर्जी तरीके से जमीन नामांतरण करने का था आरोप

 बिलासपुर। कलेक्टर ने फर्जी नामांतरण मामले में कार्रवाई करते हुए पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि बिलासपुर के बिजौर में पदस्थ पटवारी कौशल यादव पर मोपका में फर्जी तरीके से जमीन नामांतरण करने का आरोप था। जिसपर बिजौर पटवारी को एसडीएम टीआर भारद्वाज ने निलंबित किया है।

अतिरिक्त तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर से बगैर सील के फर्जी नामांतरण के मामले में बिजौर पटवारी को एसडीएम टीआर भारद्वाज ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में कुछ माह पहले ही भू-अभिलेख अधीक्षक दुष्यंत कोशले को जिला कार्यालय से हटाया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जमीन के फर्जीवाड़े में नए कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर रसूखदार और हाईप्रोफाइल पटवारी पर कार्रवाई से माना जा रहा है कि जल्द ही ऐसे मामलों की फाइलें जल्द खुलेंगी। वर्तमान में बिजौर में पदस्थ पटवारी कौशल यादव पर मोपका में पोस्टिंग के दौरान फर्जी तरीके से नामांतरण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी।

नाबालिग लड़की का अज्ञात आरोपियों ने किया रेप…

नाबालिग लड़की का अज्ञात आरोपियों ने किया रेप…

 कोरबा : जानकारी के अनुसार, 4 दिन पहले नाबालिग लड़की और उसका बॉयफ्रेंड सूनसान जगह पर घूमने गए थे. जहां अज्ञात आरोपियों ने उसका रेप किया. घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी. संबंधित लोगों के साथ पीड़िता थाने पहुंची और आपबीती बताई. जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि, इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी और सभी एंगल को देखने के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी. महिला वर्ग के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए कई स्तर पर कोशिश की जा रही है. नए कानूनों में नए प्रावधान भी किए गए हैं और कुछ मामले में कठोर कार्रवाई की गई है. इसके बाद भी घटनाओं का कम नहीं होना इस बात को दर्शाता है कि अपराधिक तत्वों के मन में अभी भी कानूनी कार्रवाई का खौफ ज्यादा नहीं है.

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लिखा पत्र

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लिखा पत्र

 कोरबा। दो दिवसीय कोरबा प्रवास पर आए केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह को कोरबा की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें दूर करने की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पत्र लिखा है। राजस्व मंत्री ने जरूरतमंद तबकों के अन्तर्गत आनेवाले विभिन्न वर्गों को सामाजिक सुरक्षा के तहत दी जानेवाली पेंशन, कोरबा के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के विस्तार और अनुसूचित पिछड़ा क्षेत्र कोरबा के समग्र विकास के लिए विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं को पुनः आरंभ करने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अलग-अलग पत्र लिखा है।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि सरकार द्वारा समाज के विभन्न वर्गों के लिए शासन की ओर से प्रदत्त सामाजिक सुरक्षा योजना अन्तर्गत यथा विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन आदि का लाभ उठाने के लिए गरीबी रेखा सर्वे सूची 2007-08 के अन्तर्गत हितग्राही का नाम दर्ज होने की बाध्यता एक अनिवार्य शर्त है। यदि उक्त सर्वे सूची में हितग्राही का नाम दर्ज नहीं है तो वह संबंधित योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित हो जाता है। मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में स्पष्ट तौर पर यह भी दर्शाया है कि इस तरह की बाध्यता वर्ष 2014 से पूर्व नहीं थी अतएव शासन की योजना का लाभ प्राप्त करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती थी और हर जरूरतमंद तक सरकार की याजना का लाभ पहुंच रहा था। लेकिन वर्ष 2014 के बाद से सभी जरूरतमंदों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है विशेषकर ऐसे लोग जिनका नाम वर्ष 2007-08 की गरीबी रेखा की सर्वे सूची में नहीं दर्ज है। राजस्व मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी को लिखे गए पत्र में स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस बिन्दु पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए वर्ष 2007-08 की सर्वे सूची में हितग्राही का नाम दर्ज होने की बाध्यतावाली शर्त को विलोपित करने की आवश्यकता है ताकि समाज में विभिन्न वर्गों के अन्तर्गत आनेवाले हितग्राहियों को सरकार की ओर से मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा की विभिन

इसी प्रकार राजस्व मंत्री ने एक अन्य पत्र में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री को लिखे गए पत्र में कहा है कि कोरबा जिला एक अनुसूचित आदिवासी क्षेत्र होने के साथ ही वनांचल जिला है जिसका बड़ा भू-भाग वनाच्छादित है। जिले की आबादी का एक बड़ा हिस्सा गांवों में निवासरत है और ग्रामीण आबादी बिखरे हुए रूप में वनांचल के बीच पारा, मोहल्ला व टोला के रूप में है जहां की जनसंख्या 50 से लेकर 200 तक के बीच है। राजस्व मंत्री ने पत्र में आगे लिखा है कि वनाच्छादित बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण ऐसेे क्षेत्रों में सुगम आवागमन के लिए सड़कों का अभाव है और ऐसे क्षेत्रों में वन्य पशुओं के स्वच्छंद विचरण करने के कारण प्रायः हादसों की स्थिति बनती रहती है और ऐसा होने पर शासकीय तौर पर पहुंचाई जानेवाली सहायता समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती है। अतएव ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सम्पर्क सड़कों के निर्माण की योजना को आरंभ करवाने की जरूरत पर बल देते हुए राजस्व मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से ऐसी परिस्थितियों के मद्देनजर जनहित में प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना को पुनः बहाल करने की आवश्यकता प्रतिपादित किया है।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री को लिखे गए एक अन्य पत्र में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि यद्यपि कोरबा में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के अनेक उपक्रम संचालित हैं और सरकार को राजस्व के रूप में कोरबा से व्यापक पैमाने पर राजस्व की प्राप्ति होती है। इसके बावजूद भी अनेक क्षेत्रों में यह इलाका बहुत सी सुविधाओं से वंचित है और आज भी कोरबा एक अनुसूचित और बहुंत ही पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। अतएव केन्द्रीय मंत्री को लिखे गए पत्र में कोरबा के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं के विस्तार और स्वीकृति की आवश्यकता प्रतिपादित की गई है। राजस्व मंत्री ने पत्र में लिखा है कि कोरबा के ग्रामीण अंचल का सर्वागीण विकास करने हेतु ळठत्ळथ् योजना पुनः प्रारंभ किया जाए। कोरबा आदिवासी बाहुल्य जिला है जहां बसाहट दूर-दूर है इसलिए उज्जवला योजना द्वारा प्रदाय दिए जाने वाले घरेलू कुकिंग गैस सिलेण्डर के दाम न्यूनतम रखे जॉंए। प्रधान मंत्री किसान ट्रेक्टर योजना में बड़े इंजन वाले ट्रेक्टर में सब्सिडी प्रतिशत ज्यादा है, छोटे व सीमांत किसानों को सुविधा देने बावत कम पावर के टेªक्टर की सब्सिडी ज्यादा किया जाय तथा प्रतिवर्ष लक्ष्य वृद्धि किया जाय। जिला- कोरबा में बसाहट बिखरा हुआ है जिससे वनांचल का ग्रामीण बसाहट पहुंच विहीन है अतः मनरेगा और अन्य योजना से कन्वर्जेंस कर सम्पूर्ण बसाहटों को निश्चित समय सीमा में जोड़ा जाये जिससे वनांचल के आदिवासियों का सर्वागीण विकास हो सके।

राजस्व मंत्री ने उम्मीद जताई है कि कोरबा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु उपर्युक्त योजनाओं को आरंभ करने हेतु केन्द्रीय ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री कोरबावासियों के हित में अवश्य सकारात्मक निर्णय लेंगे।

TRANSFER BREAKING : आबकारी विभाग के कई अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी, देखें सूची

TRANSFER BREAKING : आबकारी विभाग के कई अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी, देखें सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार को आबकारी विभाग (Excise Department) के कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। रायपुर के आबकारी उपायुक्त राजेश तिवारी को कोरिया, निति कुमार खनूजा को कबीरधाम से बेमेतरा, आशीष कुमार सिंह को बिलासपुर से मुंगेली , रंजीत गुप्ता को रायगढ़ से बिलासपुर ( संभागीय उड़नदस्ता ) की जिम्मेदारी दी गई है।

एस. एल. पवार ( संभागीय उड़नदस्ता ) रायपुर से छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कोर्पोरशन लिमिटेड रायपुर भेजा गया है। अरविन्द कुमार पाटले को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कोर्पोरशन लिमिटेड रायपुर से आबकारी उपायुक्त रायपुर बनाया गया है।

 

देखे आदेश

 

पुलिस की पिटाई के बाद युवक ने की आत्महत्या...परिजनों व समाज के लोगों ने शव वाहन रोककर किया प्रदर्शन

पुलिस की पिटाई के बाद युवक ने की आत्महत्या...परिजनों व समाज के लोगों ने शव वाहन रोककर किया प्रदर्शन

 राजिम. ग्राम देवरी में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. साहनी समाज व परिजनों ने राजिम पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप लगाया है. मृतक का नाम राजेंद्र साहनी ग्राम देवरी है. राजिम चौक पर शव वाहन रोककर परिजनों व समाज के लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया.

बताया जा रहा कि अवैध शराब बिक्री के आरोप में राजिम पुलिस ने युवक राजेंद्र को थाने ले गया था और वहां उनकी पिटाई कर छोड़ दिया. इसके बाद युवक ने घर आकर जहर खा लिया. युवक की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

शव को गांव ले जाने के दौरान राजिम नेशनल हाईवे पर शव वाहन को रोककर लोगों ने चक्काजाम और पुलिस के खिलाफ नारे लगाए. मौके पर पहुंचे एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने समाज के लोगो को कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और शव वाहन को गृह ग्राम देवरी जाने दिया.

मृतक की पत्नी ने बताया कि घर में शराब नहीं मिली फिर भी पुलिस वाले उनके पति को थाने ले गया और वहां उनकी जमकर पिटाई की गई. पत्नी ने पुलिस वाले पर पैसा मांगने का भी आरोप लगाया है.

अधिकारी विभागीय समन्वय के साथ योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें : कलेक्टर

अधिकारी विभागीय समन्वय के साथ योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें : कलेक्टर

गरियाबंद। जिले के पांच विकासखण्ड में सात गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया जायेगा। इनमें गौठान की गतिविधियों के अलावा विभागीय योजनाओं की क्रियान्वयन के साथ अलग से पहचान बनाई जायेगी। मत्स्य, पशुपालन और वन विभाग द्वारा 1-1 गौठान में तथा उद्यानिकी एवं जिला पंचायत द्वारा 2-2 गौठान को विभागीय गतिविधियों से विकसित किया जायेगा। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी, क्रेडा, मंडी बोर्ड, रेशम और कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन कर गौठान को मॉडल स्वरूप प्रदान करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, सभी जनपद सीईओ और संबंधित विभाग के अधिकारी तथा विभागीय मैदानी अमला मौजूद थे।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारी विभागीय समन्वय के साथ जिले में शासन की योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को नए स्वीकृत गौठान के लिए जगह चिन्हांकित कर गौठान निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में गोधन न्याय योजना के तहत गौठान में गोबर खरीदी प्रारंभ करने निर्देशित किया है। उन्होंने गौठान का जी-मैप, जिओ-टैग व स्टॉक एन्ट्री पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को गौठानों में बाड़ी विकास तथा मैनपुर विकासखण्ड में जिडार और देवभोग विकासखण्ड के नवागांव में चिन्हित स्थानों पर उद्यानिकी नर्सरी विकासित करने निर्देशित किया।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायतवार पी.आई.डल्ब्यू प्रशिक्षण तथा गौठान में सक्रिय समूह को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने, चिन्हांकित गौठान में हेचरी निर्माण एवं अन्य विभागीय गतिविधियाँ गौठान में प्रदर्शित करने निर्देशित किया। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी व अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारी को प्रत्येक विकासखण्ड के दो गौठान में मत्स्य विभाग के योजना अंतर्गत तालाब निर्माण कर गौठान से जुड़े समूह को मत्स्य पालन हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिय। क्रेडा द्वारा संचालित योजना अंतर्गत जहां सौर ऊर्जा चलित बैटरी डाउन के कारण सिस्टम फेल है, इसे पुनः रिचार्ज करने नये बैटरी की व्यवस्था हेतु क्रेडा के अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही सभी जनपद सीईओ को सौर सिस्टम फैल होने संबंधी सूची क्रेडा विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान रेशम विभाग के अधिकारी ने अवगत कराया कि जिले के लोहरसी, कौंदकेरा, किरवई और रावड़ कोसा उत्पादन केन्द्र में टसर व मलबरी कोसा का उत्पादन किया जा रहा है।

गरियाबंद विकासखण्ड के मालगांव में नया कोसा उत्पादन सेंटर विकसित किया गया है। कृषि विभाग के समीक्षा के दौरान जिले में खाद, बीज की उपलब्धता, गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी, गौठान में प्रसंस्करण इकाई की प्रगति व मल्टी एक्टीविटी केन्द्र, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और धान के बदले अन्य फसल की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से कहा कि धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों का पंजीयन धान फसल के लिए न होने पाये, अधिकारी सतर्क रहे। मक्का फसल हेतु पंजीयन बढ़ाई जाए। वर्तमान में अन्य फसल पैदावारी हेतु 1750 हेक्टेयर पंजीयन हुई है, इसे 4000 हेक्टेयर तक पंजीयन बढ़ाई जाए। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले के कोई भी किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, धान के बदले अन्य फसल परिवर्तन योजना और किसान क्रेडिट कार्ड योजना से वंचित न होने पाये। अधिकारी उक्त योजनाओं के जिले में बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देवे।

कलेक्टर ने जिले में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आ रही दिक्कतें एवं समस्याओं की विभागवार जानकारी लेकर इनका समाधान भी किया। वन मण्डलाधिकारी मंयक अग्रवाल ने विभाग द्वारा बनाये गये आवर्ती चराई गौठान निर्माण प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने गौठान निर्माण में मूलभूत आवश्यकताओं पर फोकस करते हुए शेष निर्माण की गतिविधियां पूर्ण कराई जाने की बाते कही।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, रेप के दोषी को 7.50 लाख रुपये मुआवजा देगी छत्तीसगढ़ सरकार

सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, रेप के दोषी को 7.50 लाख रुपये मुआवजा देगी छत्तीसगढ़ सरकार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेप के दोषी से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को रेप के दोषी को जेल में रखने के मामले में 7.50 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. साथ ही इस लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश भी दिया है.

दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी छत्तीसगढ़ में रेप के दोषी को सात साल की जगह 10 साल से ज्यादा जेल में बिताने पड़े. सुप्रीम कोर्ट ने इसे संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन माना है. राज्य सरकार को उन्हें 7.50 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने का आदेश दिया है.

इस मामले में अंबिकापुर सेंट्रल जेल के पूर्व जेल अधीक्षक राजेंद्र गायकवाड ने इस मामले पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोषी की सजा कम करने का जो दस्तावेज अंबिकापुर सेंट्रल जेल ना जाकर जशपुर चला गया, जिस कारण अंबिकापुर के जेल अधीक्षक और कर्मियों को इसकी सूचना ही प्राप्त नहीं हो पाई, जिस कारण संबंधित कैदी भोला कुमार को अतिरिक्त सजा काटनी पड़ी.

पूर्व जेल अधीक्षक का कहना है कि इसमें अगर उन्हें दस्तावेज सजा कम करने के मिल गए होते पूर्व में बंदी को सजा नहीं काटनी पड़ती. साथ ही पूर्व जेल अधीक्षक राजेंद्र गायकवाड ने यह भी बताया कि बंदी को सरकार की ओर से मुआवजा भी दिया जाएगा, जबकि अभी के तत्कालीन जेल अधीक्षक आरआर मतलाभ को महज कुछ दिन ही जेल अधीक्षक का प्रभार संभाले दिन हुए हैं. इस विषय में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है.

पूर्व जेल अधीक्षक राजेंद्र गायकवाड ने बताया कि यह 3 महीने पहले की घटना है. बंदी को 12 साल की सजा हुई थी. इसके बाद बंदी ने इसकी अपील हाईकोर्ट में कि हाईकोर्ट से उसे उसकी सजा को 7 साल कर दिया गया था, जो पहले 12 साल था और हाईकोर्ट से वह दस्तावेज जशपुर न्यायालय चला गया, जिसमें बंदी की सजा माफी की जानकारी थी.

इस पर जशपुर न्यायालय से टाइम से जानकारी अंबिकापुर जेल को नहीं मिल पाई. जब अंबिकापुर जेल अधीक्षक को इस बात की जानकारी मिली कि उक्त बंदी की सजा कम हो चुकी है, तब उनके द्वारा संबंधित को लेटर लिखा गया और बंदी को रिहा कर दिया गया.

मामला जशपुर जिले का है. जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र के ग्राम तमामुंडा निवासी भोला कुमार दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था. ट्रॉयल में उसे निचली अदालत ने दोषी करार दिया और साल 2014 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इस फैसले के खिलाफ उसने हाई कोर्ट में क्रिमिनल अपील प्रस्तुत किया था.

हाई कोर्ट ने 19 जुलाई 2018 को उसे दुष्कर्म के लिए दोषी ठहराया था. इसके साथ ही उसकी आजीवन कारावास यानि 12 साल की सजा को कम कर 7 साल कर दिया था, लेकिन, हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी उसे 10 साल से अधिक समय जेल में बिताना पड़ा.

चरित्र शंका पर बेटी को डंडे से पीट पीटकर दे दी मौत, आरोपी गिरफ्तार

चरित्र शंका पर बेटी को डंडे से पीट पीटकर दे दी मौत, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। कापू क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कवई जमरगा में एक कोरवा युवती का शव नदी किनारे शमशान घर के पास अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके के लिये रवाना हुए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सीएसपी रायगढ़ दीपक मिश्रा भी घटनास्थल के लिये रवाना हुए।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कवई जगरगा पहाड़ी पर बसा गांव है, जहां नदी किनारे शमशान घाट पर गांव की 14 वर्षीय कु.चम्पा कोरवा का शव मिला था। कापू पुलिस पंचानामा कार्यवाही जांच में जुटी हुई थी। मृतिका की मां तथा ग्रामवासी मृतिका के पिता शनिराम कोरवा पर ही नाबालिग की हत्या की शंका कर रहे थे, क्योंकि एक दिन पहले गांववालों को शनिराम कोरवा लड़की चम्पा (मृतिका) को 11 तारीख को रथ के दिन से गायब होना बताया था और जब लड़की को ढूंढने निकले तो एकाएक लड़की का शव उसे मिल गया है। कापू थाना प्रभारी संदेही शनिराम कोरवा से हिकम्मत-अमली से पूछताछ किये तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर 11 जुलाई की रात्रि शमशान घाट के पास एक लड़के के साथ देखकर लड़की गांव, समाज में बदनाम करायेगी कहकर डंडे से मारकर उसकी हत्या करना कबूल किया और स्वयं ही उसके बेटी के पहने जींस को उतार कर हत्या को अन्य रूप देने का प्रयास करना बताया।

घटना के संबंध में 14 जुलाई को शनिराम कोरवा थाना आकर मौखिक मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि मृतिका कु.चम्पा कोरवा इसकी पुत्री 11 जुलाई की रात्रि 10 बजे से बिना बताये कहीं चली गयी थी, जो खोजबीन के दौरान कल 8 बजे ग्राम जमरगा शमशान घाट के पास गड्ढे में उसका शव मिला, मृतिका की मृत्यु किस कारण से हुई है मुझे नहीं मालूम है।

घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा को गवाह बताये कि लड़की चम्पा गांव में 2-3 रोज से नहीं दिखने पर उसके पिता को पूछे तो बताया कि उसकी मां के साथ मां के मायके गांव पेठ गई है। गांव का राजू महाराज शनिराम कोरवा के साथ ग्राम पेठ शनिराम के ससुराल गया था। उसकी पत्नी लड़की चम्पा को साथ नहीं आना बताई। तब शनिराम की पत्नी और राजू महाराज को शनिराम कोरवा की बातों पर शंका हुआ, शनिराम कोरवा गांव में लड़की को ढूंढेंगे कहकर ग्राम पेठ से वापस गांव जमरगा आ गया। दूसरे दिन गांववालों के साथ लड़की को ढूंढने निकाला और कुछ ही देर में आकर बताया कि लड़की का शव शमशान घाट के पास मिला है। तब गांववालों को भी उस पर शंका हुआ। संदेही शनिराम कोरवा से कड़ी पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है।

आरोपी शनिराम कोरवा अपने इकबालिया बयान में बताया कि उसके 5 बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी बसंती का शादी हो चुका है जो मायके ग्राम जमरगा में ही रहती है। दूसरे नम्बर की लड़की चंपा कोरवा 14 साल की है। वह घर पर रहती है, चंपा गांव के कई लड़कों के साथ बातचीत करती थी और उनसे मिलने भी चली जाती थी, जिसे मना किया था पर नहीं मानती थी। 11 जुलाई को गांव के रथ यात्रा में घर के सभी लोग रथ देखने गए थे। रथ मेला में पत्नी के साथ झगड़ा हुआ तो पत्नी अपने मायके ग्राम पेठ अकेले चली गई। सभी बच्चे घर पर थे रात्रि करीब 10 बजे छोटी लड़की चंपा घर से निकली कुछ देर बाद बड़ी लड़की बसंती आकर बताई की लड़की चंपा को किसी लड़के के साथ शमशान घाट पर देखी है। तब घर से डंडा लेकर निकला और शमशान घाट के पास चंपा को एक लड़के के साथ देखा, लड़की के पास आता देख लड़का भाग गया। चम्पा को गांव, समाज में हमारा इज्जत लेगी कहकर गुस्से में हाथ में रखे लकड़ी के डंडे से चंपा के सिर में कई बार मारा, चम्पा वही गिरकर बेहोश हो गई, कुछ देर बाद उसकी सांसे बंद हो गई। तब घबरा गया और हत्या को अन्य रूप देने उसके पहने हुए जींस पैंट को निकाल कर झाड़ी वाले गड्ढे में जींस और डंडा को छुपा दिया था और घर आकर बताया कि लड़की शमशान घाट के पास नहीं दिखी है।

आरोपी के इकबालिया बयान पर घटना में प्रयुक्त डंडा व मृतिका का जींस पैंट गांववालों के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया है। कापू पुलिस मर्ग जांच पर आरोपी शनिराम कोरवा पिता भगत राम कोरवा उम्र 40 वर्ष सा.कवई जमरगा थाना कापू जिला रायगढ़ के विरूद्ध धारा 302, 201 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर अंधे कत्य का शीघ्र खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक बृज किशोर गिरी, आरक्षक सुखदेव राठिया, महिला आरक्षक मंगरिता पैंकरा की अहम भूमिका रही है।
 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आज पहुंचेंगे रायपुर... विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आज पहुंचेंगे रायपुर... विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया  All India Congress Chhattisgarh in-charge PL Punia तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वो विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

पुनिया 16 एवं 17 तारीख को पीसीसी द्वारा निर्धारित बैठक में होंगे शामिल होंगे साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में मुलाकात करेंगे। वे 18जुलाई को सुबह 8.55 पर रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बड़ी संख्या में सहायक संपरिक्षको की पोस्टिंग..आदेश जारी, जानें किन्हें कहां मिली पोस्टिंग

बड़ी संख्या में सहायक संपरिक्षको की पोस्टिंग..आदेश जारी, जानें किन्हें कहां मिली पोस्टिंग

 रायपुर। संचालनालय छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा द्वारा आज 15 जुलाई को 54 सहायक संपरीक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी किए गए, जिसमें 36 पुरूष एवं 18 महिलाएं हैं। इनमें सामान्य श्रेणी के 23 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति 06 अनुसूचित जनजाति 17 अन्य पिछड़ा वर्ग के 08 तथा 03 दिव्यांगजन एवं 04 भूतपूर्व सैनिक भी शामिल हैं।

बता दें कि व्यापम ने 54 सहायक संपरिक्षको (assistant auditors) की भर्ती परीक्षा ली थी। रिजल्ट आने के बाद सरकार ने उन्हें पोस्टिंग दे दी है। जिनके नाम पदस्थापना के साथ आदेश में शामिल है।

 

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका

 रायपुर। CG WEATHER ALERT : मौसम विभाग ने चेतावनी (Warning) जारी की है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम सारांश (Weather Summary) अनुसार प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई तथा प्रदेश के दक्षिणी भाग के जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गयी।

प्रदेश में आज दिनांक 15 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में भारी से अति भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ (दुर्ग और रायपुर तथा इससे लगे बिलासपुर संभाग और बस्तर संभाग के जिले) रहने की संभावना है।

दक्षिण तटीय उड़ीसा और उसके आसपास स्थित निम्न दाब का क्षेत्र प्रबल होकर चिन्हित निम्न दाब के रूप में परिवर्तित हो गया है इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, रायसेन, मंडला, रायपुर, झारसुगड़ा, निम्न दाब के केंद्र से होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। पूर्व-पश्चिम विंड डियर जोन 20 डिग्री उत्तर में स्थित है।

तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी ने तीसरे वार्निंग लेवल को भी क्रॉस कर लिया है। वहां जल स्तर करीब 60 फीट तक पहुंच गया है। इसका असर शबरी नदी में देखने को मिल रहा है। बैक वाटर के चलते सुकमा में बाढ़ की स्थिति बन है। निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। वार्ड-15 की पुरानी बस्ती में पानी लोगों के घरों में घुस गया है। उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है। आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाला NH-30 तीन दिन से बंद है।

बाढ़ के चलते ओडिशा और आंध्र प्रदेश से आने वाले व्यापारी नहीं पहुंच सके हैँ। कोंटा से आंध्र प्रदेश की ओर जाने वाली सड़क डूबी होने के चलते पहले से ही वाहनों का जाम लगा हुआ है। NH-30 पर फंदीगुड़ा नाले का पुल और इंजरम के पास बने पुल पर धीरे-धीरे पानी बढ़ रहा है। आशंका है कि अगर पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो दोपहर बाद तक सुकमा और कोंटा का संपर्क टूट जाएगा।

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की 491 सीटों पर कल होगा सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की 491 सीटों पर कल होगा सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन

 00 संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 की प्रावीण्य सूची के आधार पर दिया जाएगा अभ्यथियों को प्रवेश
रायपुर।
 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सीटों में दाखिले हेतु ऑनलाईन काऊंसिलिंग के तहत कल 15 जुलाई को कुल उपलब्ध 491 सीटें पात्र अभ्यर्थियों को आबंटित की जाएंगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 की प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियो को प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जायेगा। अभ्यर्थियों को 16 से 19 जुलाई के मध्य दस्तावेजों के परीक्षण हेतु कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। आबंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने हेतु अभ्यर्थियों को 16 से 20 जुलाई के मध्य ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य होगा। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु कुल 1492 आवेदन प्राप्त हुए थे। सेवारत कोटे मंे उपलब्ध 20 सीटों एवं प्रायोजित कोटे में उपलब्ध 04 सीटों पर बाद में प्रवेश दिया जायेगा।

बीते साढ़े तीन सालों में नक्सल घटनाओं में आई बेहद कमी, 43 नए सुरक्षा कैम्पों व थानों की स्थापना से खत्म हुआ भय का वातावरण

बीते साढ़े तीन सालों में नक्सल घटनाओं में आई बेहद कमी, 43 नए सुरक्षा कैम्पों व थानों की स्थापना से खत्म हुआ भय का वातावरण

 00 राज्य में नक्सली मुठभेड़ के मामले दहाई के आंकड़ों तक सिमटे

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीति के चलते राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर अंचल में नक्सल गतिविधियां काफी हद तक सिमट गई हैं। बीते साढ़े तीन सालों से राज्य में नक्सली घटनाओं की संख्या में काफी कमी आई है। वर्ष 2008 से लेकर 2018 तक के आंकड़ों को यदि देखा जाए तो इस दौरान राज्य में नक्सलियों द्वारा हर साल 500 से लेकर 600 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जाता था, जो कि बीते साढ़े तीन सालों में घटकर औसतन रूप से 250 तक सिमट गया है। वर्ष 2022 में अब तक मात्र 134 नक्सल घटनाएं हुई हैं, जो कि 2018 से पूर्व घटित घटनाओं से लगभग 4 गुना कम है।

राज्य में 2018 से पूर्व नक्सली मुठभेड़ के मामले प्रतिवर्ष 200 के तकरीबन हुआ करते थे, जो अब घटकर दहाई के आंकड़े तक सिमट गए हैं। वर्ष 2021 में राज्य में मुठभेड़ के मात्र 81 तथा वर्ष 2022 में अब तक 41 मामले हुए हैं। नक्सलियों के आत्मसमर्पण के मामलों में भी तेजी आई है। बीते साढ़े तीन सालों में 1589 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह आंकड़ा 10 सालों में समर्पित कुल नक्सलियों की संख्या के एक तिहाई से अधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों का ही यह परिणाम है कि बस्तर संभाग के 589 गांवों के पौने 6 लाख ग्रामीण, नक्सलियों के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं, जिसमें सर्वाधिक 121 गांव सुकमा जिले के हैं। दंतेवाड़ा जिले 118 गांव, बीजापुर जिले के 115 गांव, बस्तर के 63 गांव, कांकेर के 92 गांव, नारायणपुर के 48 गांव, कोण्डागांव के 32 गांव नक्सल प्रभाव से मुक्त हुए हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2018 की स्थिति में नक्सल समस्या प्रदेश के दो तिहाई क्षेत्र में फैल गई थी। बस्तर अंचल सहित धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, राजनांदगांव, कबीरधाम, रायगढ़ जैसे मैदानी इलाकों में भी नक्सलियों की हिंसक गतिविधि तथा आतंक से पूरे प्रदेश में भय का वातावरण निर्मित हो चुका था। ताड़मेटला, झाराघाटी, एर्राबोर, मदनवाड़ा एवं जीरम घाटी जैसी बड़ी-बड़ी नक्सल वारदातों में सुरक्षाबलों के जवानों के अलावा बड़ी संख्या में राजनैतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व एवं आम नागरिक मारे गए। नक्सलियों के हिंसक वारदात के चलते अनेक स्कूल एवं आश्रम बंद हो गए। इस दौरान सड़क, पुल-पुलियों को भी नक्सलियों ने क्षतिग्रस्त किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गठित सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र की जनता का विश्वास हासिल कर विकास कार्यों को गति देने के लिए एक सुरक्षित वातावरण निर्मित करने का गंभीर प्रयास शुरू किया गया, जिसके बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
बस्तर संभाग अंतर्गत नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ क्षेत्र की जनता के मंशानुरूप विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए साढ़े तीन सालों में 43 नवीन सुरक्षा कैम्प एवं थानों की स्थापना की गई। स्वास्थ्य, शिक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, विद्युत सुविधा, बैंक, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं अन्य सुविधाएं तेजी से उपलब्ध कराने के कारण लोगों का विश्वास शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ा है। नक्सल आतंक के कारण बस्तर संभाग में वर्षों से बंद 363 स्कूलों में से 257 स्कूल छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों के चलते फिर से बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए शुरू हो गए हैं, जिसमें से 158 स्कूल बीजापुर जिले के, 57 स्कूल सुकमा तथा दो कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के हैं। बीते साढ़े तीन सालों मेें छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग के सुदूर वनांचल के नक्सल प्रभावित गांवों में आवागमन एवं विद्युत सुविधा पहुंचाने में भी बड़ी कामयाबी हासिल की है। 196 गांवों में बिजली पहुंचाई गई है। बस्तर अंचल में स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोडऩे के प्रभावी कदम के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बस्तर फाइटर्स एवं जिला पुलिस बल में भर्ती का अधिक अवसर मिलने से माओवादियों संगठनों की भर्ती में कमी आयी है।
नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में शासन के ठोस निर्णय के फलस्वरूप बस्तर संभाग में माओवादी संगठन की गतिविधि दक्षिण बीजापुर, दक्षिण सुकमा, इन्द्रावती नेशनल पार्क का इलाका, अबूझमाड़ एवं कोयलीबेड़ा क्षेत्र के केवल अंदरूनी हिस्से तक सिमट रह गई है।
जगदलपुर : गोरिया बहार नाला व इंद्रावती का पुराना पुल डूबा, आवागमन हुआ प्रतिबंधित

जगदलपुर : गोरिया बहार नाला व इंद्रावती का पुराना पुल डूबा, आवागमन हुआ प्रतिबंधित

 जगदलपुर :- जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यस्वथा किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल और गोरिया बहार नाला के ऊपर से पानी का बहाव होने के कारण आवश्यक सुरक्षा के तहत आवागमन को प्रतिबन्धित किया गया।

साथ ही मौके पर होमगार्ड के जवानों को तैनात भी किया गया है। एसडीएम वर्मा, सेनानी होमगार्ड एसके मार्बल, तहसीलदार पुष्पराज पात्र, सिरमोर सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया।

एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखे हुए है और आवश्यक सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था बनाने की तैयारियां की गई है।

दो साल बाद पीएम आवास लिए राज्यांश देने को तैयार हुई छत्तीसगढ़ सरकार

दो साल बाद पीएम आवास लिए राज्यांश देने को तैयार हुई छत्तीसगढ़ सरकार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो साल से प्रधानमंत्री आवास (पीएम आवास) योजना का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका है। बीते साल सात लाख 81 हजार पीएम आवास नहीं बन पाए थे क्योंकि राज्य ने अपना अंश नहीं दिया। इससे असंतुष्ट होकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने लक्ष्य वापस ले लिया था। अब वित्तीय सत्र 2022-23 के लिए केंद्र सरकार ने फिर से 10 हजार करोड़ के पीएम आवास का लक्ष्य दिया है।

इसमें छह हजार करोड़ केंद्र देगा और चार हजार करोड़ राज्य को देना है। राज्य ने इस बार भी अब तक कोई राशि नहीं दी है। हालांकि अब सरकार कह रही है कि लोन लेकर राज्यांश देंगे। दरअसल, राज्य में अगले साल चुनाव हैं इसलिए सरकार को जनहित का काम करने की सूझी है। जानकार कह रहे हैं कि वित्तीय अनुशासन होता तो हर साल बजट में इसके लिए राशि रखते और लोन लेने की नौबत न आती।

इस तरह लक्ष्य रह गया अधूरा

.वित्तीय सत्र 2019-20 में राज्य में पीएम आवास के लिए एक लाख 51 हजार लोगों को आशियाना देने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें कुल दो हजार करोड़ रुपये खर्च होने थे। केंद्र से 1200 करोड़ रुपये और राज्यांश से 800 करोड़ रुपये देना था। इस वित्तीय सत्र में 762 करोड़ रुपये राज्यांश नहीं मिल सका। इसी तरह वित्तीय सत्र 2020-21 में एक लाख 57 हजार मकान बनाने के लिए दो हजार करोड़ रुपये बजट रखा गया।

इसमें भी केंद्र से 1200 करोड़ रुपये और राज्यांश से 800 करोड़ रुपये देना था। सत्र 2021-22 में विवाद उठा कि राज्यांश नहीं मिलने से पीएम आवास योजना में संतोषजनक काम नहीं हो रहा है। इसलिए केंद्र सरकार ने लक्ष्य ही वापस ले लिया।

अभी यह है चुनौती

राज्य सरकार के अफसरों के सामने अभी पीएम आवास को लेकर कई चुनौतियां हैं। सबसे पहले पुराने एक लाख 51 हजार का निराकरण करने के लिए 762 करोड़ रुपये चाहिए। इसके बाद पूरे लक्ष्य को पूरा करने के लिए मैचिंग ग्रांट के लिए प्रविधान कराना पड़ेगा।