CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
RAIPUR NEWS : स्कूटर की डिक्की से जेवरात चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

RAIPUR NEWS : स्कूटर की डिक्की से जेवरात चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

रायपुर : रायपुर पुलिस ने स्कूटर की डिक्की से जेवरात चुराने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी गया सामन भी बरामद हुआ है।


जानकारी के अनुसार प्रार्थी राम नारायण सोनी ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह श्रीराम नगर चंगोराभाठा में रहता है तथा सोने चांदी के जेवर बनाने एवं बिक्री करने का काम करता है। 25 मार्च प्रार्थी अपने घर से 30 नग चांदी का पायल, अंगूठी, बिछिया कुल वजनी लगभग 1.5 किलोग्राम एवं सोने का नोजपिन लगभग 3 ग्राम को एक काले रंग के बैग में रखकर अपनी एक्टिवा की डिक्की में बैग को डालकर अपने परिचित विजय सोनी के दुकान कुशालपुर गया।

 

लगभग 15-20 मिनट रूका, उसके बाद संदीप सोनी के घर शीतला मंदिर के पास कुशालपुर गया तथा उसके घर के सामने गली में एक्टिवा खड़ी करके घर के अन्दर गया। लगभग 7 मिनट में संदीप के साथ बाहर निकलकर अपने वाहन की डिक्की को खोलकर देखा तो डिक्की में रखा जेवर से भरा बैग नहीं था। कोई अज्ञात चोर डिक्की खोलकर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 120/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों ने प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रार्थी के रिश्तेदार एवं साथी से पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की । घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में तस्दीक करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण भी किया गया।


इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त कुशालपुर पुरानी बस्ती निवासी संदीप सोनी को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी मोह0 ईमरान के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात वजनी करीब 03 ग्राम तथा चांदी के जेवरात वजनी करीब 1.5 किलोग्राम जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- (एक लाख रुपये) जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम
किया गया।


गिरफ्तार आरोपी संदीप सोनी उम्र 33 वर्ष पता ग्राम मनौरी थाना पुरामुक्ती जिला कौशाम्बी (उ.प्र ) हाल पता - शीतला मंदिर के पास कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर। मो. ईमरान उम्र 22 वर्ष पता.. ग्राम मनौरी थाना पुरामुक्ती जिला कौशाम्बी (उ.प्र.) हाल पता - मलसाय तालाब के पास कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
 

पुलिस बैंड दल के नगर सैनिक ने फासी लगाकर की आत्महत्या...

पुलिस बैंड दल के नगर सैनिक ने फासी लगाकर की आत्महत्या...

जगदलपुर : जिले के कोतवाली थाना अंर्तगत वीर सावरकर वार्ड निवासी नगर सैनिक उमाशंकर साहू 33 वर्ष कई वर्षों से पुलिस बैंड दल में शामिल होकर स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रगान की धुन बजाने वाले जवान ने शनिवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पीएम के बाद रविवार को जवान का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

कोतवाली थाना के एएसआई कार्तिक सिन्हा ने बताया कि शनिवार की शाम को वीर सावरकर वार्ड निवासी उमाशंकर साहू छोटे भाई से अपनी वर्दी की मांग करने के बाद उसे लेकर अपने घर के छत पर पहुंचा, जहां सीढ़ी के पास गले में फंदा बनाकर उसमें लटक गया। उसके पिता ने चुनरी को काटकर महारानी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक के 02 छोटे छोटे बच्चे भी है, बीते कई वर्षों से वह पुलिस बैंड दल में शामिल होकर बैंड बजाने का काम करता था।
 

भोलेबाबा को अदालत में बुलाना पड़ा महंगा, नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस

भोलेबाबा को अदालत में बुलाना पड़ा महंगा, नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस

रायगढ। कौहाकुण्डा क्षेत्र में एक बेजा कब्जा जमीन के मामले में शिव भगवान सहित अन्य नव लोगों को स्थानीय तहसील कार्यालय से नोटिस मिलने के बाद जब मोहल्लेवासी भगवान शिव के लिंग को लेकर कल कोर्ट पहुंच गए थे। उसके बाद से प्रशासनिक व राजनीतिक हल्कों में हडकंप मचा हुआ हैं। चूंकि यह पहला मामला था, जब न्यायालय ने अन्य नव लोगों सहित स्वयं भगवान शिव को दस दिवस के भीतर न्यायालय में उपस्थित होनें का नोटिस जारी किया था। नहीं तो दस हजार जुर्माना भी पटाने की चेतावनी दी थी।

Read Also:- कोरोना अपडेट 26 मार्च : छत्तीसगढ़ में 23 जिलो में नही मिले एक भी कोरोना के मरीज लेकिन एक्टिव मरीजो की संख्या में हुई वृद्धि, देखे जिलेवार आकड़े
अतिक्रमण के मामले मे भगवान शंकर को कोर्ट में उपस्थित होने के मामले में कलेक्टर भीम सिंह के आदेश पर एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने नायब तहसीलदार विक्रम राठौर को शो काज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उक्त संदर्भ मे शिकायत काँग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल अग्रवाल चीकू की ओर से कलेक्टर से की गई थी, जिसके बाद नायब तहसीलदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
भूमि अतिक्रमण से जुडी एक याचिका मे हाईकोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार ने वार्ड 25 के करीब एक दर्जन लोगों के नाम नोटिस जारी किया गया था। जिसमे एक शिव मंदिर भी शामिल था। नायब तहसीलदार ने उक्त नोटिस भगवान के नाम पर ही काट दिया था। जिसके बाद पेशी की तारीख पर 25 मार्च को वार्ड पार्षद समेत मोहल्लेवासी शिवलिंग के साथ तहसील कार्यालय आ धमके। इस विषय की चर्चा चंद घंटों मे राजधानी तक जा पंहुची। जिला प्रशासन की किरकिरी होते देख कलेक्टर ने कांग्रेसी नेता की शिकायत पर एसडीएम के माध्यम से नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे मे जवाब मांगा है।
 

छत्तीसगढ़ : राज्य सरकार ने निर्धारित किया परिवर्तनशील महंगाई भत्ता, देखें दरें

छत्तीसगढ़ : राज्य सरकार ने निर्धारित किया परिवर्तनशील महंगाई भत्ता, देखें दरें

रायपुर | श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत अनुसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं अगरबत्ती नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते की दरों का निर्धारण लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर एक अप्रैल 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक के लिए की गई है और गौरतलब है कि प्रतिवर्ष श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन दरों का निर्धारण दो बार एक अप्रैल और एक अक्टूबर को किया जाता है।
श्रमायुक्त छत्तीगसढ़ द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत् श्रमिकों के लिए दिनांक एक अप्रैल 2022 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरो शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2021 से दिसम्बर 2021 के मध्य 13 बिन्दू की औसत वृद्धि हुई तदनुसार प्रति बिन्दू 20 रूपये के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों मेें  कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 260 रूपए की वृद्धि की गई।
कृषि नियोजन मे कार्यरत श्रमिकों हेतु लेबर ब्यूरो शिमला से प्राप्त सूचकांक में 34 बिन्दू की औसत वृद्धि होने से 5 रूपए प्रति बिन्दु के मान से 170 रूपए प्रतिमाह परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते 4.64 रूपए प्रति हजार अगरबत्ती निर्माण में निर्धारित की गई।
इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग की वेबसाईट 
www.cglabour.nic.in  पर भी उपलब्ध है तथा इससे संबंधित पुस्तिका श्रमायुक्त कार्यालय, इन्द्रावती भवन, खण्ड-तीन, द्वितीय तल, नया रायपुर से भी प्राप्त की जा सकती है।

इस छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता,निर्माता निर्देशक का हुआ निधन, आमिर खान की फिल्म में भी कर चुके थे काम

इस छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता,निर्माता निर्देशक का हुआ निधन, आमिर खान की फिल्म में भी कर चुके थे काम

रायपुर, छत्तीसगढ़ फिल्मों के शहूर प्रोड्यूसर, निर्देशक एवं अभिनेता क्षमानिधि मिश्रा का शनिवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कलाकार क्षमानिधि लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। आज ही उनका अंतिम संस्कार संस्कार महादेव घाट में किया गया।


बता दें कि छालीवुड के कलाकारों ने बताया कि क्षमानिधि मिश्रा अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फ़िल्म “मोर छंइहा भुइंया” से की थी। इस फिल्म में भी उन्होंने भूमिका निभाई थी, जिसके बाद से वे छालीवुड में लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचते चले गए।
छालीवुड से बाहर निकलकर उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया था। क्षमानिधि ने बॉलीवुड के स्टार एक्टर में शुमार आमिर खान के साथ भी अभिनय किया। उन्होंने आमिर के साथ फ़िल्म “गजनी” में एक जौहरी का किरदार निभाया था।
उन्होंने रायपुर दूरदर्शन के लिए भी कई टेली फ़िल्में भी बनाई है। अभिनय के अलावा क्षमानिधि गाने के लिए भी मशहूर थे। उन्होंने ‘भांवर’, ‘मोर दुलरवा’, ‘लेड़गा नंबर वन’ एवं ‘आटो वाले भाटो’ जैसी छत्तीसगढ़ी फ़िल्मों का निर्देशन भी किया था।
 

 छत्तीसगढ़ : आठ लाख का ईनाम मिलिट्री प्लाटून डिप्टी कमाण्डर ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ : आठ लाख का ईनाम मिलिट्री प्लाटून डिप्टी कमाण्डर ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत माड़ डिविजनल एवं इन्द्रावती एरिया कमेटी का मिलिट्री प्लाटून नम्बर 16 के डिप्टी कमाण्डर मीठू कश्यप उर्फ फगनू पिता सन्नू राम कश्यप निवासी कोकोड़ी थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने शुक्रवार को पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है।

छग शासन की समर्पण नीति के तहत मिठू कश्यप उर्फ फगनू के धारित पद पर आठ लाख का ईनाम घोषित है। मीठू कश्यप ने दिसंबर 2009 में कंपनी नंबर 01 के साथ जिला नारायणपुर बट्टूम क्षेत्र में पुलिस टीम पर एंबुश लगाकर फायरिंग की घटना में शामिल था, इसमें पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे। नक्सलियों ने इस वारदात में जवानों के हथियार भी लूटे थे।

वहीं 07 फरवरी 2019 में इंद्रावती एरिया में ताड़बल्ला-बोडग़ा के बीच जंगल प्रशिक्षण शिविर में पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में भी मीठू कश्यप शामिल था।

RAIPUR : नकली उत्पाद के साथ कारोबारी गिरफ्तार, लाखों रूपये कीमत के उत्पाद जप्त

RAIPUR : नकली उत्पाद के साथ कारोबारी गिरफ्तार, लाखों रूपये कीमत के उत्पाद जप्त

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नकली उत्पाद के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि प्रार्थी मुकेश कुमार निवासी न्यू दिल्ली ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह यूनाईटेड ओवरसीज ट्रेड मार्क कपंनी न्यू दिल्ली में फील्ड मैनेजर के पद पर कार्यरत है। गोलबाजार क्षेत्र के रविभवन के भू-तल स्थित तिरूपति नावेल्टी केप हाउस के संचालक द्वारा अपने दुकान मे यूनाईटेड ओवरसीज ट्रेड मार्क कंपनी के असली उत्पाद के नाम पर नकली उत्पदों की बिक्री किया जा रहा है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी गोलबाजार को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गोलबाजार के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी के साथ उक्त दुकान में जाकर रेड कार्यवाही कर दुकान से यूनाईटेड ओवरसीज ट्रेड मार्क कपंनी के नकली उत्पाद नाईक केप्स कुल 540 नग कुल कीमती 1,08,000 रूपये, नाईक के मोजे कुल 120 नग कुल कीमती 6000 रूपये, पोलो केप्स कुल 212 नग कुल कीमती 31,800 रूपये, पोलो के ग्लब्ज कुल 120 नग कुल कीमती 12,000 रूपये, अंडर आरमोर केप्स कुल 497 नग कुल कीमती 99,400 रूपये जुमला कीमती 2,57,200 रूपये जप्त कर दुकान संचालक के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 64/22 धारा 51, 63 काॅपी राईट एक्ट* का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

दुकान संचालक - आकाश नागवानी पिता केशवदास नागवानी उम्र 31 वर्ष पता अमलीडीह ड्रीम प्लाजा म.न. 09 विध्या नगर थाना न्यूराजेन्द्र जिला रायपुर हाल- रविभवन के भू तल स्थित तिरूपती नावेल्टी केप हाउस रायपुर। 

अब सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक लगेगी स्कूलों में कक्षाएं, आदेश जारी

अब सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक लगेगी स्कूलों में कक्षाएं, आदेश जारी

रायपुर : जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने इसे लेकर एक निर्देश जारी किया है। ताजा निर्देश के मुताबिक अब 29 मार्च से नए समय के अनुसार स्कूलों में कक्षाएं लगेंगी। सुबह क्लासेस अब 8 की बजाए सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक लगेगी। जहां दो पाली में स्कूल संचालित है, वहां प्राइमरी और मिडिल की क्लास 7.30 से 11.30 बजे और हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की क्लास 11.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेगी।

इससे पहले मार्च में टाइमिंग नहीं बदली जाती थी, आमतौर पर अप्रैल के महीने में गर्मी बढ़ने की वजह से ऐसा किया जाता था। इधर, मौसम विभाग से मिल रही जानकारी के मुताबिक आने वाले 7 दिनों में ही पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस वजह से स्कूलों की टाइमिंग को बदला गया है। ये निर्देश सरकारी और सभी प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।
 

छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित ऑटो पलटी ,11 महिला मजदूर घायल

छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित ऑटो पलटी ,11 महिला मजदूर घायल

जगदलपुर : जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मावलीभाटा से ऑटो में सवार होकर मजदूरी करने के लिए जगदलपुर आ रहे 11 महिला मजदूरों से भरी आटो डाराखाई मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, इस दुर्घटना में घायल सभी महिला मजदूरों को उपचार के लिए 112 की मदद से मेकाज में भर्ती किया गया।

ऑटो चालक समलु ने बताया कि सभी महिला मजदूर मावलीभाटा निवासी हैं, संजय बाजार के पीछे बन रहे भवन की ढलाई कार्य में मजदूरी के लिए आ रहे थे, डाराखाई मोड़ के पास शनिवार की सुबह 09 बजे ऑटो पलट जाने से ऑटो में सवार सभी 11 महिला मजदूर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिये डायल 112 की मदद से मेकाज में भर्ती किया गया है।

घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, मामला दर्ज

घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, मामला दर्ज

महासमुंद : नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि गांव के धमेन्द्र पटेल, सूरज सिदार और दीपक साहू 24 मार्च को उन्हें अकेली पाकर घर में घुसे और उनके साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 456, 354, 34 और 8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

 

वन विभाग की छापामार कार्यवाही,  आरामिल से अवैध काष्ठ जब्त....

वन विभाग की छापामार कार्यवाही, आरामिल से अवैध काष्ठ जब्त....

रायपुर : रायपुर जिले के अभनपुर के लमकेनी गांव में आरामिल में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध काष्ठ जब्त किया गया। अवैध काष्ठ संग्रहण व चिरान की शिकायत के आधार पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन एवं मुख्य वन संरक्षक रायपुर जनक राम नायक व वनमंडलाधिकारी विश्वेश कुमार के दिशा-निर्देश पर उप वनमंडलाधिकारी विश्वनाथ मुखर्जी के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।

ग्राम लमकेनी स्थित शुक्ला आरामिल में कहवा लकड़ी के अवैध चिरान होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भारी मात्रा में अवैध काष्ठ जब्त कर काष्ठ चिरान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरामिल में ताला लगाकर विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया।

इसी कार्यवाही के दौरान आस-पास के क्षेत्र में अवैध रूप में अर्जुन काष्ठ परिवहन करते हुए एक मेटाडोर व 3 ट्रेक्टर भी आज की कार्यवाही में जब्त किया गया। लगभग 35 घनमीटर कहवा (अर्जुन) काष्ठ जब्त किया गया है। जिसका बाजार मूल्य 5 से 7 लाख रूपए है। चारों वाहन में अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम के तहत राजसात की कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान परिक्षेत्राधिकारी नवा रायपुर सतीश मिश्रा, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी तेजा सिंह साहू व मंशा राम साहू द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मोहम्मद सिराज खान, यशपाल सिंह, जहुर अहमद, विजय जंघेला, अमृत यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

नौकरी लगाने के नाम पर 26 लाख की ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार....

नौकरी लगाने के नाम पर 26 लाख की ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार....

जगदलपुर : जिले के पशु विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले दर्जनों लोगों से एक महिला एवं उसके पुरूष साथी ने करीब 26 लाख रुपये की ठगी कर लिये, जब नौकरी नही मिली तो ठगी के शिकार लोगो ने मामले की रिपोर्ट परपा थाने में दर्ज कराई, परपा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ठगी की आरोपी महिला श्रीमती विभूति मिश्रा निवासी छिंदबहार एवं उसके पुरूष साथी नितिन सिंह ठाकुर निवासी कालीपुर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से ठगी के रकम में से 70 हजार रूपये नगद, एवं ठगी के रकम से खरीदे गये स्कूटी, सोने का हार, कान का सोने का टाप्स एवं पीडि़तों के पासबुक एवं आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों जप्त किया गया है। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनो ठगो को जेल दाखिल किया गया है।


एसडीओपी केशलूर ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि 23 मार्च को प्रार्थिया विजय लक्ष्मी बघेल निवासी ककनार के द्वारा थाना परपा आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि श्रीमती विभूति मिश्रा निवासी छिंदबहार थाना परपा एवं नितिन सिंह ठाकुर निवासी कालीपुर थाना परपा के द्वारा नौकरी लगाने के नाम से उनसे एवं अन्य ग्रामीणों से लगभग 26 लाख रूपये ठगी कर लिये हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना परपा में दोनो आरोपियों के विरूध धारा 420, 34 भादवि दर्ज कर जांच में लिया गया।


केशलूर एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर व थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना परपा से टीम गठित कर जांच के दौरान प्रार्थी एवं पीडित का बयान लिया गया सभी के द्वारा बताया कि दोनो आरोपियों के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर लगभग 26 लाख रूपये की ठगी कर लिये है, एवं रकम को वापस नहीं कर रहे है। दोनों ठगी के आरोपी से पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है।


गौरतलब है कि गिरफ्तार महिला आरोपी श्रीमती विभूति मिश्रा पशु विभाग के द्वारा गांव मे पशु मित्र का काम करती थी, जिसे लोग पहचानते भी थे, महिला इस दौरान कालीपुर निवासी नितिन सिंह ठाकुर के संपर्क में आई, जिसके बाद वर्ष 2019 से लेकर अब तक दर्जनों लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर दोनो मिलकर ठगी कर चुके है। जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि करीब 25 से 30 लोग अब तक दोनो की ठगी का शिकार हो चुके है, आगे और भी ठगी के शिकार सामने आ सकते है, पुलिस की जांच जारी है।
 

तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौके पर हुई मौत...

तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौके पर हुई मौत...

बिलाईगढ़ : सरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरसा-गोपालपुर के मध्य एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई। जिससे बाइक में सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की लक्ष्मी यादव और चंद्रभागा चौहान के रूप में हुई है।

दोनों ग्राम धनगांव के निवासी बताये जा रहे है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सरसींवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

दो दिनों में डीजल और पेट्रोल के दामों में इतने रुपए की हुई वृद्धि...

दो दिनों में डीजल और पेट्रोल के दामों में इतने रुपए की हुई वृद्धि...

महासमुंद : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। पिछले दो दिनों के भीतर डीजल में जहां 1.07 रुपए और पेट्रोल में 1.66 रुपए की वृद्धि हुई है। इधर, लगातार कीमतों में हो रही वृद्धि का असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।


गुरुवार को तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि नहीं कर थोड़ी से राहत जरुर दी गई है लेकिन यह राहत कितने दिन रहेगी यह कह पाना मुश्किल है। क्योंकि तेल कीमतों में वृद्धि का सिलसिला मंगलवार से शुरु हुआ है जिसमें कंपनियों ने बुधवार को भी वृद्धि की। जानकारी के मुताबिक सोमवार को पेट्रोल की कीमत 101.33 रुपए थी जिसमें 22 मार्च को 83 पैसे की वृद्धि की गई। इसी तरह डीजल की कीमत 92.54 रुपए थी जो 85 पैसे की वृद्धि के बाद 93.39 रुपए हो गई। बुधवार को कंपनी की ओर से कीमतों में की गई वृद्धि के बाद गुरुवार को डीजल 94.25 और पेट्रोल 102.99 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। बता दें कि तेल कीमतों में दीवाली के दौरान सरकार ने राहत देते हुए कीमत कम किया था जिसमें चुनाव के बाद वृद्धि का दौर जारी है।


चुनाव के बाद तय थी कीमत में वृद्धि
उपभोक्ताओं में लिकेश साहू, अनिल निषाद, प्रमोद साहू, लखन यादव का कहना है कि तेल की कीमतों में वृद्धि चुनाव के बाद तय था। उनका कहना है कि जब भी चुनाव होते हैं तब तक कीमतें स्थिर रहती है लेकिन जैसे ही चुनाव होता है कीमतों में वृद्धि शुरु हो जाती है। अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितनी वृद्धि होगी यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा। इसी तरह कीमतें बढ़ती रही तो ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा बढऩे से अन्य सामान भी महंगा होगा जिसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ेगा।
 

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

कवर्धा : कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करने तथा जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध गांजा परिवहन पर पूर्णता अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में कबीरधाम जिले के थाना भोरमदेव में प्रार्थीया के द्वारा थाना आकर दिनांक-23.03.22 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी दीपक मोहले के द्वारा वर्ष 2020 से 2022 तक लगातार शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है, तथा दिनांक-23.03.22 को गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया हैं, तथा शादी करने से इनकार कर रहा है।

की रिपोर्ट पर थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक 08/2022 धारा 376(2) (ढ) 294,323,506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया तथा तत्काल जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को उक्त घटना से थाना प्रभारी के द्वारा अवगत कराया गया, जिस पर कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भोरमदेव निरीक्षक मूलचंद पाटले के द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी दीपक मोहले पिता शिव कुमार मोहल्ले उम्र 21 साल साकिन बिशनपुरा थाना बोड़ला को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। 

नियम विरूद्ध कार्य करते पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई

नियम विरूद्ध कार्य करते पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई

धमतरी : जिले के निजी नर्सिंग होम संचालक और खण्ड चिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति में गत दिनों पीसीपीएनडीटी की बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के.तुर्रे ने बैठक में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 की जानकारी दी। साथ ही नियम विरूद्ध कार्य करते पाए जाने पर नर्सिंग होम संचालकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।


बताया गया है कि सेंटर में की गई सोनोग्राफी जांच इत्यादि की जानकारी के दस्तावेज कम से कम दो साल तक सहेजकर रखना अनिवार्य होगा। कोई केस न्यायालयीन प्रकरण से संबंधित हो तो उनका दस्तावेज प्रकरण के निबटान तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। यह भी बताया गया कि सोनोग्राफी मशीन कुछ समय के लिए अनुपयोगी हो तो, दुरूपयोग से बचाने के लिए संचालक सील बंद कर मशीन को रखें।
इस मौके पर डॉ. तुर्रे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर निर्धारित 136 प्रकार की दवाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर 114 प्रकार की दवाई और उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर 42 प्रकरण की दवाई के साथ मितानिनों के दवा पेटी में भी जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 

इंसानियत हुई शर्मसार : छात्रा को किया प्रपोज, मना करने पर घर में घुसे, कपड़े फाड़े, कमरे में घसीटकर किया दुष्कर्म...

इंसानियत हुई शर्मसार : छात्रा को किया प्रपोज, मना करने पर घर में घुसे, कपड़े फाड़े, कमरे में घसीटकर किया दुष्कर्म...

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से प्यार को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है जहाँ स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक छात्रा पहले नाबालिग प्रेमी ने प्रपोज किया। छात्रा ने मना किया तो धमकी देने लगा। फिर अपने दो दोस्तों के साथ छात्रा के घर में घुस गया। उसके कपड़े फाड़े, जमीन पर घसीटा और दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में दो नाबालिग सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, जैजैपुर क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की गुरुवार को घर में अकेली थी। परिजन बाहर गए थे और दादी दूसरे कमरे में सो रही थीं। इसी उसके साथ पढ़ने वाला एक नाबालिग लड़का अपने दो दोस्तों के साथ घर में घुस आया। उसने लड़की से उसके साथ भाग चलने के लिए कहा। लड़की ने मना किया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और घसीट कर कमरे में ले गए। वहां उसके कपड़े फाड़ दिए।


दुष्कर्म के दौराना दोनों साथी कमरे के बाहर देते रहे पहरा

आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लड़की फिर भी नहीं मानी तो साथ पढ़ने वाले नाबालिग ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके दोनों साथी कमरे के बाहर पहरा देते रहे। इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले। परिजनों के लौटने पर लड़की ने घटना की जानकारी दी। इस पर उन्होंने थाने पहुंच FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों नाबालिग सहित बहेराडीह निवासी गुलशन कुमार बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है।
मना करने पर लड़की को देता था धमकी
लड़की ने पुलिस को बताया कि मुख्य नाबालिग आरोपी उसके साथ ही पढ़ता है। वह अक्सर उसका पीछा किया करता था। कई बार उसने प्रपोज भी किया, लेकिन लड़की ने उसे मना कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे परेशान करने लगा और धमकी भी देता था। घटना वाले दिन भी वह उससे भाग कर चलने के लिए कह रहा था। साथ ही दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

 

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज , लोगों को गर्मी से मिली राहत

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज , लोगों को गर्मी से मिली राहत

रायपुर : अरब सागर से आ रही नमी के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छा गए हैं। इस वजह से फिलहाल लू से राहत मिल गई है। हालांकि बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है। इसी क्रम में गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 10 साल में मार्च माह में रात का सबसे अधिक तापमान है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कई जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर, पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

महाराष्ट्र में ही एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है, जिसके कारण अरब सागर से नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से मप्र और छत्तीसगढ़ में बादल छाए हुए हैं। इन तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने से शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है।


 

युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : प्रार्थीया चौकी आकर लिखित आवेदन पत्र पेश की रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मोबाईल नंबर में वाट्सअप एवं इंस्टाग्राम चलाती है, 21 मार्च 2022 को अपने फोन पर देखी कि शिवसहाय चौहान जो सहायक ग्रेड -3 के पद पर कार्य करता है के द्वारा इंस्टाग्राम आईडी में प्रार्थीया के चेहरे को अश्लील फोटो के साथ एडिट कर इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है।

घटना महिला संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, थाना प्रभारी कोतवली रामेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रात्रि में ही आरोपी को एफ आईआर दर्ज होने के 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव चौकी प्रभारी रामपुर, सहायक उपनिरीक्षक गजेन्द्र शर्मा, आरक्षक राकेश कर्ष, देवेन्द्र राजपूत एवं सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 

जेल में दोस्त गेटअप बदल करता रहा ड्यूटी, 11 महीने बाद मामला खुला तो हुआ गिरफ्तार

जेल में दोस्त गेटअप बदल करता रहा ड्यूटी, 11 महीने बाद मामला खुला तो हुआ गिरफ्तार

भिलाई : दुर्ग पुलिस ने जेल में निरुद्ध सीआईएसएफ जवान की जगह भेष बदलकर ड्यूटी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दोस्त की जगह जवान बनकर 11 महीने तक ड्यूटी की। जब इसके बारे में विभागीय अधिकारियों को पता लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत जैसे ही उतई थाने में दर्ज कराई, आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे चार माह की तलाश के बाद पुलिस ने खोज निकाला।

एएसपी ग्रामीण अंनत साहू ने बताया कि 25 नवंबर 2021 को सीआईएसएफ की तरफ से उतई थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि गाजीपुर उत्तर प्रदेश निवासी रमेश यादव (35 वर्ष) सीआईएसएफ में सिपाही है। उसके स्थान पर उसका दोस्त शशि कुमार यादव निवासी उत्तर प्रदेश नौकरी कर धोखाधड़ी कर रहा था। शशि यादव ने रमेश की जगह 17 फरवरी 2021 से लेकर 29 सितंबर 2021 तक नौकरी की। इसके बाद रमेश फिर से ड्यूटी पर आ गया।

इसकी भनक काफी देर से अधिकारियों को लगी। सीआईएसएफ ने 25 नवंबर 2021 को रमेश के संबंध में सूचना दी। उतई पुलिस ने इस मामले में रमेश और शशि यादव के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया। इससे पहले की शशि को पुलिस गिरफ्तार करती वह फरार हो गया। वह काफी दिनों से पुलिस से बच-बच भागता रहा। कल पुलिस को सूचना मिली कि शशि उतई क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर उसकी घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार किया गया।

 

छत्तीसगढ़ : 28 जवानों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती...

छत्तीसगढ़ : 28 जवानों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती...

सुकमा : नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में एक साथ 28 सीआरपीएफ जवानों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मामले में कमांडेंट राजेश यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 150 वीं बटालियन के C कंपनी के जवान बीमार हुए हैं। बताया जा रहा है कि भोजन करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी के बाद सभी जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ जवानों को छुटी दे दी गई वहीं 12 जवानों को फिल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां जवानों का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पुराने सरसों के तेल से बने भोजन करने के बाद जवानों की तबीयत खराब हो गई। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कमांडेंट राजेश यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
 

CG NEWS : 5 वर्षीय बालक का दिनदहाड़े तीन लोगों ने अपहरण...

CG NEWS : 5 वर्षीय बालक का दिनदहाड़े तीन लोगों ने अपहरण...

धमतरी : भखारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलियारी के 5 वर्षीय बालक जागृत यादव का बुधवार को दोपहर 2 बजे दिनदहाड़े तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को धारा 363, 34 के तहत गिरफ्तार किया है।


भखारा तहसील मुख्यालय से करीबन तीन किमी दूरी पर स्थित ग्राम कोलियारी निवासी धनेन्द्र यादव का 5 वर्षीय बेटा जागृत यादव 23 मार्च की दोपहर 2 बजे अपने घर के आस-पास खेल रहा था। उनके परिवार के लोग गाय चराने एवं खेती बाड़ी का काम करने गए थे। जब घर लौटे तब पता चला कि बालक जागृत गायब है। आसपास पता करने के बाद भखारा थाना पहुंचकर सूचना दी।


पुलिस ने रास्ते में स्थित दूकानों के सीसी टीवी कैमरे खंगाला जिससे पता चला कि तीन अज्ञात लोग मोटरसायकल में बिठाकर बालक जागृत को अपने साथ ले गए। सीसी टीवी कैमरे में फुटेज मिलने के बाद पुलिस के होश फाख्ता हो गये। पुलिस आनन फानन में सक्रिय हुई और इधर-उधर हाथ पैर मारने लगी। कुछ लोगों ने अपहरणकर्ताओं को एक बच्चा साथ ले जाते हुए देखा था। पुलिस उस क्षेत्र में ढ़ंढती रही जहां आरोपी गए ही नहीं थे।


रात 11 बजे भाटागांव तिराहे मेगा फुडपार्क के पास मिलने की जानकारी पुलिस दे रही है। पुलिस ने बताया कि छत्रपाल कौशिक पिता भीमसेन कौशिक उम्र 29 वर्ष ग्राम भरर थाना जामगांव, मुकेश कुमार साहू पिता खेदाराम साहू उम्र 33 वर्ष ग्राम भरर गुलमोहर चौक, अजय साहू पिता खम्मन साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम भरर के रहने वाले है। जो अपने रिस्तेदार के घर कुरूद जाने के लिये निकले थे। लेकिन रास्ते में बच्चे को उठाकर अपने साथ ले गए। रास्ते में ग्राम बंगोली के पास बाईक रोककर बच्चे को पानी भी पिलाया और सीधे कुरूद, मगरलोड की ओर बढ़ गए। तीनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे।


आखिर इस बच्चे को किस मंशा से अपहरण कर ले जा रहे थे यह अभी पुलिस खुलासा नही कर पाई है लेकिन लोगों को आशंका है कि आरोपी कहीं बच्चे को बलि देने के लिये तो नहीं ले जा रहे थे। आरोपियों ने इस बीच बच्चे को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंचाई। दिनदहाड़े बालक का अपहरण होना और 8 घंटे तक अपने साथ खुलेआम अन्य गांवों में घु़माते रहे जिससे भखारा पुलिस की सक्रियता की भी पोल खुल गई।
बड़ी अनहोनी टल गई


भखारा क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ी अनहोनी टल गई। 5 साल के बालक जागृत यादव का अपहरण कर 3 आरोपियों ने अपने बाईक में बैठाकर 8 घंटे तक इधर-उधर घुमते रहे। हालांकि आरोपियों ने कुछ फिरौती नहीं मांगी गई। अगर आरोपी कोई बड़ा कदम उठाते तो बच्चे के साथ अनहोनी हो सकती थी। ज्ञात हो कि लंबे समय बाद भखारा क्षेत्र में बच्चे के अपहरण का मामला आया है। जो एक सनसनी का रूप ले लिया है। यह मामला गांवों में बच्चा चोर आने की खबर के रूप में तेजी से फैल गया है।
 

छत्तीसगढ़ : शादी का झांसा देकर कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ : शादी का झांसा देकर कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती से शादी का झांसा देकर कांस्टेबल ने दुष्कर्म किया। आरोपी कांस्टेबल सकरी बटालियन में पदस्थ है।

दरअसल, दोनों की सगाई हुई जिसके बाद से आरोपी कांस्टेबल उसका दैहिक शोषण कर रहा था। फिर उसके कुछ दिन के बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया।

जिसकी शिकायत करने पर पीड़ित ने थाने में कराया दर्ज था। पुलिसिया कार्रवाई पर पीड़िता ने आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस द्वारा आरोपी को संरक्षण देने का आरोप है। जिसके बाद पीड़िता को न्याय नहीं मिलने से कांग्रेसी नेता ने समर्थन किया।

साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी औऱ टीआई को हटाने की मांग की है। वहीं पीड़िता ने 3 दिवस के भीतर न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। मामला कोतवाली थाना का है।

 

खुद और सरकार की जय जयकार के अलावा चेंबर की कोई उपलब्धि नहीं रही-योगेश

खुद और सरकार की जय जयकार के अलावा चेंबर की कोई उपलब्धि नहीं रही-योगेश

रायपुर : चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व चेयरमेन योगेश अग्रवाल,पूर्व उपाध्यक्ष राजेश वासवानी, निकेश बरड़िया, राजकुमार राठी,किशोर आहूजा, मोहन तेजवानी, वासुदेव जोतवानी, प्रमोद जैन,अरविंद जैन, राजू तारवानी,प्रकाश लालवानी, अमरदास खट्टर, वीरेंद्र सिंह वालिया, नानक गिदवानी, गोपाल चावला, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव मंधान, आकाश धावना,सुदेश मन्ध्यान,सतीश बागड़ी,रवि तेजवानी,लोकेश जैन, शैलेश अग्रवाल ने कहा कि चेंबर का 1 साल का कार्यकाल पूरी तरह से सुपरफ्लॉप साबित हुआ क्योंकि चैम्बर द्वारा व्यापारी हित की बात करने एवं व्यापारियों के लिए संघर्ष करने के बजाय केवल खुद एवं सरकार की जय-जयकार की गई एवं यह तक की व्यापारी हित के लिए बनाई गई संस्था द्वारा यूजर चार्ज का विरोध करने के बजाय नगर निगम के शिविर में जाकर खुद चैम्बर अध्यक्ष द्वारा व्यापारियों को यूजर चार्ज पटाने हेतु बाध्य किया गया।

अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार से एक राजनीतिक संस्था द्वारा अपने कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाया जाता है उसी प्रकार 1 वर्ष पूरा होने पर व्यापारियों की संस्था द्वारा जश्न मनाया जाना आश्चर्य का विषय है एवं कहीं ना कहीं ऐसा प्रतीत होता है कि चैम्बर अध्यक्ष द्वारा अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरी करने के लिए चेंबर को प्लेटफार्म के रूप में उपयोग किया जा रहा है। 

अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में चैम्बर द्वारा ज़ारी हेल्पलाइन डेस्क को आड़ बनाते हुए जिस प्रकार से रेमेंडीसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की गई उससे पूरे प्रदेश की मानवता शर्मसार हुई है एवं जय व्यापार पैनल का भाटापारा का प्रत्याशी ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाज़ारी करते रंगे हाथ पकड़ा गया था जिस पर चेंबर द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बजाय उल्टा उस व्यक्ति की पैरवी कर चेंबर को कटघरे में खड़ा करने का काम किया गया है। 

महिला डाक्टर हुई आनलाइन ठगी की शिकार,  गवाएं  लाखों रुपये गवाएं

महिला डाक्टर हुई आनलाइन ठगी की शिकार, गवाएं लाखों रुपये गवाएं

भिलाई : दुर्ग जिले की एक महिला डॉक्टर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। ठग ने डॉक्टर को फोन पर उसके बीएसएनएल सिम की वैलिडिटी खत्म होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने उसके नंबर पर एक रुपए का रिचार्ज करने को कहा। जब महिला ने रिचार्ज किया और एक एप्लिकेशन डाउनलोड किया तो उसके खाते से 1 लाख रुपए निकल गए। इसके बाद महिला डॉक्टर ने नंदिनी थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता तनुजा लील्हारे अहिवारा की रहने वाली है।

वह पेशे गवर्नमेंट डॉक्टर है। उनके मोबाइल पर बुधवार शाम फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बीएसएनएल टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बताया। उसने महिला डॉक्टर से कहा कि उनके बीएसएनएल मोबाइल सिम की वैलिडिटी समाप्त हो गई है। अगर वह अपने मोबाइल फोन को एक रुपए से रिचार्ज करेगी तो उसकी सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।

इस पर महिला डॉक्टर ने एक रुपए का रीचार्ज करवा दिया। थोड़ी देर बाद कॉलर ने फिर से डॉक्टर को फोन किया और कहा कि एनिडेक्स एप्लिकेशन को मोबाइल में डाउनलोड कर लेंगे तो 80 पैसे वापस हो जाएंगे। महिला डॉक्टर ने एनीडेक्स एप्लिकेशन को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लिया। थोड़ी देर बाद महिला के मोबाइल में मैसेज आया कि उसके बैंक अकाउंट से 99 हजार 999 रुपए कट गए हैं। तब महिला को पता चला कि वह ठगी की शिकार हो गई है।