CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ सरकार गोबर के बाद अब गौ-मूत्र खरीदी की तैयारी में

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ सरकार गोबर के बाद अब गौ-मूत्र खरीदी की तैयारी में

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गोबर खरीदी के बाद अब गौ-मूत्र की खरीदी के संबंध में राज्य सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में गौ-मूत्र की खरीदी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने गौ-मूत्र खरीदी के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए टेक्निकल कमेटी के गठन के निर्देश दिए। इस कमेटी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और कामधेनु विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस कमेटी के गठन के बाद 15 दिनों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह टेक्निकल कमेटी गौ-मूत्र के संग्रहण, गौ-मूत्र की गुणवत्ता की टेस्टिंग, गौ-मूत्र से तैयार किए जाने वाले उत्पादों के बारे में अपनी अनुशंसा देगी। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में विकसित किए जाने वाले महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना के लिए विभिन्न जिलों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल और उनसे तैयार किए जाने वाले उत्पादों के लिए पोटेंशियल मैपिंग का कार्य 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थानीय खाद्य उत्पादों एवं लघु वनोपजों के मूल्य संवर्धन के लिए प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना की जानी है। इसके लिए राज्य सरकार के वर्ष 2022-23 के बजट में 600 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इस राशि से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में जरूरी अधोसंरचना, बिजली, पानी और प्रसंस्करण इकाईयों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि हर विकासखण्ड में चार-चार रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए, इसमें स्थानीय स्तर पर कच्चे माल की उपलब्धता का ध्यान रखा जाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोण्डागांव जिले में जहां महुआ, इमली, तिखुर के साथ विभिन्न लघु वनोपजें होती है, वहां इनके प्रसंस्करण की इकाईयां स्थापित की जाएं।

इसी तरह कोरबा से सरगुजा तक के गौठानों में वनौषधियों के प्रसंस्करण के लिए, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बस्तर में कोसे का काम होता है, यहां कोसे के कपड़े तैयार करने की इकाईयां स्थापित की जाएं। मुख्यमंत्री ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्काें में बिजली, पानी और वर्किंग स्पेस विकसित करने, इन पार्काें में महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों को विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण देने के लिए टेªनिंग हॉल की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में तैयार किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ उनकी मार्केटिंग की भी पुख्ता व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में मांग के अनुसार उत्पाद तैयार किए जाने चाहिए, ताकि उत्पादों की खपत आसानी से हो सके।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गौठानों में संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा के दौरान कहा कि अधिकारी गौठानों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करें और उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने वर्मी कम्पोस्ट से होने वाले लाभों की जानकारी देने के लिए गांवों में वॉल राईटिंग कराने और हैण्डबिल वितरित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गौठानों में तैयार की जा रही वर्मी कम्पोस्ट विक्रय के लिए शहरों में भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि गौ-मूत्र से बॉयो फर्टिलाईजर और बॉयो इनसेक्टिसाइडस तैयार किए जाते हैं गौ-मूत्र में यूरिया सहित अनेक मिनिरल और इंजाइम्स भी होते हैं। फर्टिजलाईजर के रूप में गौ-मूत्र का उपयोग करने से सूक्ष्म पोषक तत्व नाईट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश का अवशोषण बढ़ता है। पौधों की ऊंचाई और जड़ में अच्छी वृद्धि होती है, मिट्टी में लाभकारी जीवाणु बढ़ते हैं और गौ-मूत्र में पाये जाने वाला यूरिया बहुत से कीटों और बीमारियों को नियंत्रित करता है।

बैठक में यह भी बताया कि प्रदेश में गौ-वंशीय और भैस वंशीय पशुओं की संख्या 111 लाख से अधिक है। प्रति पशु औसतन प्रतिदिन 7 लीटर गौ-मूत्र विसर्जित करना है। बैठक में उपस्थित कृषक प्रतिनिधि रोहित साहू, ग्राम अचानकपुर, विकासखंड पाटन, गोवर्धन साहू, श्रीराम गौशाला आन्दु, बेमेतरा, तिलक साव, महासमुंद ने गौ-मूत्र के उपयोग के संबंध में अपने अनुभव साझा किए।

बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ. एन.पी. दक्षिणकर, संचालक कृषि यशवंत कुमार, संचालक पशुधन चंदन संजय त्रिपाठी, संचालक उद्यानिकी विभाग माथेश्वरन व्ही., मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया, सहित अनेक कृषक प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 

Accident news : खड़ी ट्रक से टकराई बाइक , तीन लोग  घायल

Accident news : खड़ी ट्रक से टकराई बाइक , तीन लोग घायल

महासमुंद : एनएच 53 पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम तोरला पड़ाव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया जहां उपचार जारी है।

पुलिस के मुताबिक बाइक क्रमांक सीजी 04 डीजे 7534 से मनहरण खडिय़ा पिता राजाराम (35) सुरेश पिता तेजूराम (23) और सुनील कुमार पिता केजुराम (22) तोरला की ओर जा रहे थे जो ग्राम आमोरी के पास पंचर होने के बाद सड़क किनारे खड़ी ट्रक क्रमांक ओडी 19 ई 4885 से टकरा गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक का सामने हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। डायल 112 की टीम ने उन्हें घटना स्थल से उपचार के लिए तुमगांव लेकर आई जहां प्राथमिक उपचार पश्चात उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया।

 

दो मोटरसायकल के बीच जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत

दो मोटरसायकल के बीच जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत

रायपुर : रायपुर जिले के नेवरा थाना क्षेत्र में ग्राम छछानपैरी में बीती रात दो मोटरसायकल के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 02 घायल हो गये। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छछानपैरी में वर्मा बाड़ी के पास मेन रोड पर 29 मार्च की रात करीब 8.30 बजे दो मोटरसायकल के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे के समय दोनों मोटरसायकल इतनी तेज गति में थी कि इस हादसे में दोनों मोटरसायकल में सवार राकेश पिता रमेश यादव 22 वर्ष निवासी कठिया खरोरा और देवेन्द्र पिता सीयाराम वर्मा 31 वर्ष निवासी मोहरा सुहैला की मौत हो गई, जबकि कमलेश यादव पिता गणेश यादव 32 वर्ष और मनोहर यादव पिता सुखराम यादव 50 वर्ष घायल हो गये। हादसे के बाद घायल हुए दोनों लोगों की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले में धारा 279, 337, 304ए के तहत काउंटर अपराध दर्ज किया है।

 

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर लोगों को जागरूक करने एवं महिला अपराध पर तत्काल कार्यवाही करने के मार्गनिर्देशन में अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही करने निर्देश।

28 मार्च 2022 को प्रार्थिया निवासी बालको नगर, थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि कोरबा जिला में पदस्थ नगर सैनिक प्रीतम राठौर पिता दिलहरण राठौर उम्र 41 वर्ष निवासी पथर्रीपारा वार्ड क्रमांक 18 कोरबा के द्वारा वर्ष 2015 से प्रार्थिया के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करते आ रहा है।

पीडि़ता द्वारा शादी करने की बात बोलने पर आरोपी द्वारा पीडि़ता का दूसरो के साथ अवैध संबंध है बोलकर गाली गलौच कर शादी करने से मना करता था पीडि़ता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 188/22 धारा 376 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय चेलक, सउनि आजूराम, सउनि नीलम केरकेट्टा, सैनिक 130 रामकृष्ण सोनवानी की महत्वूपर्ण भूमिका रही।

 

CG NEWS : अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

CG NEWS : अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने अश्लील वीडियों बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देश भर के अलग-अलग राज्यों में 910 मामले दर्ज है।


मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा के निर्देश पर दुर्ग पुलिस ने सेक्शटार्सन गैंग के मास्टर माइंड वकील अहमद को गिरफ्तार किया है। सायबर सेल और पुलिस की विशेष टीम ने लगातार कैम्प कर हरियाणा के सरहदी जिले नूह के ग्राम लोहिंगाखुर्द से वकील अहमद को टीम ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी वकील अहमद के द्वारा कई राज्यों में भी अपराध किए जाने की जानकारी तकनीकी विश्लेषण से सायबर सेल को मिली थी।

दुर्ग पुलिस ने अन्य राज्यों से संपर्क कर वकील अहमद के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी ली। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पता चला कि आरोपी ने ऐसे ही मामलें में 910 लोगों को शिकार बनाया है। आरोपी वकील अहमद के खिलाफ तेलंगाना में 78 ,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड में 5 तो हैदराबाद, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित पूरे देश भर में नेशनल सायबर पोर्टल में 467 मामले दर्ज हैं। आरोपी को दुर्ग पुलिस गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई कर रही है।
 

 बाइक बैल से टकराई 2 युवक गंभीर, बैल की मौके पर हुई मौत...

बाइक बैल से टकराई 2 युवक गंभीर, बैल की मौके पर हुई मौत...

दंतेवाड़ा : जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत एजुकेशन सिटी जावंगा के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास आज अचानक सड़क में बैल के आने के कारण एक पल्सर बाइक बैल से टकरा गई जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बाइक 50 से 60 मीटर दूर तक रगड़ाते हुए चली गई। जिससे बाइक सवार सुमित व शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैल की मौके पर ही मौत हो गई।


इस दौरान मौके पर मौजूद युवकों में सुरेंद्र वेक, प्रदीप, हीरा, उमेश व भोलेंद्र कश्यप द्वारा दोनो घायलों को जगदलपुर की तरफ से आ रही पिकप वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम लाया गया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायल शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं सुमित के हाथ, पैर व कंधे में गंभीर चोटें आई हैं।
 

अब अधिकारियों-कर्मचारियों को नहीं रहेगी बुढ़ापे की चिंता : भूपेश बघेल

अब अधिकारियों-कर्मचारियों को नहीं रहेगी बुढ़ापे की चिंता : भूपेश बघेल

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को राजधानी के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ शिक्षा संवर्ग एवँ पंचायत सचिव संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए । संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री बघेल द्वारा शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने पर उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय तथा संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ शिक्षक संवर्ग एवं पंचायत सचिव संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैंने घोषणा की ओल्ड पेंशन लागू होगी तो यह सोचा नहीं था कि इसका असर कितनी दूर तक होगा। एक फैसले से जीवन में कितना परिवर्तन होता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों को अब बुढ़ापे की चिंता नहीं रहेगी। मप्र के बाद शिक्षक भर्ती सीधे हमारे कार्यकाल में हुआ है। अब कोई शिक्षा कर्मी भर्ती नहीं होगी जो होगी शिक्षक भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में सब को विश्वास था कि एक बार छत्तीसगढ़ बॉर्डर में पहुंच जाएं, तो सरकार हमें हमारे घर तक पहुंचा देगी। कोरोना काल में सबसे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 माह का राशन निःशुल्क किया, केंद्र सरकार से भी पहले। योजना का लाभ गरीब से गरीब आदमी तक पहुंचना चाहिए।
लघु वनोपज खरीदी पर उन्होंने कहा कि पहले 7 प्रकार अब 65 प्रकार के वनोपज का संग्रहण किया जा रहा। अब तो कोदो कुटकी और रागी भी समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है।


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने 5 दिवसीय कार्यालय प्रणाली लागू की है। कार्यालय की भी घोषणा की गई है। तीज त्योहार की भी छुट्टी दे रहे हैं


उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की महिला समूह ने गोबर से गुलाल बनाकर गोबर से चन्दन बनाने की बात को चरितार्थ किया है। हर व्यक्ति के लिए 55 लीटर पानी की आवश्यकता है, लेकिन पानी है कहाँ इसीलिए हमने नरवा कार्यक्रम लागू किया है।
उन्होंने कहा कि अभी रूस यूक्रेन युद्ध हो रहा है, रासायनिक उर्वरक का रॉ मटेरियल विदेशों से आता है, चीन का इस क्षेत्र में मोनोपोली है। इसीलिए स्वावलंबी बने और वर्मीकम्पोस्ट और ऑर्गेनिक खाद का उपयोग करें।


बच्चे अगर कमजोर रहे तो मजबूत छत्तीसगढ़ की कल्पना कैसे की जा सकती है इसलिय सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि गांवों के साथ शहरों में लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं, 4 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं।
 

एएसपी गोरखनाथ बघेल को पड़ा दिल का दौरा, जिला अस्पताल में भर्ती..

एएसपी गोरखनाथ बघेल को पड़ा दिल का दौरा, जिला अस्पताल में भर्ती..

कांकेर : एएसपी गोरखनाथ बघेल को दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि एएसपी गोरखनाथ बघेल सुबह नाश्ते के बाद ऑफिस जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनके परिजनों और सुरक्षागार्डों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही एसपी शलभ सिन्हा समेत आला पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। एएसपी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। 

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल हुआ निरस्त, आदेश जारी

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल हुआ निरस्त, आदेश जारी

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा आज एक आदेश निकाल कर सत्र 2021-22 में होने वाली वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल को निरस्त कर दिया है तथा नया टाइम टेबल शीघ्र जारी किया जाएगा।

आपको बता दें कल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन परीक्षा करवाने के लिए आदेश पारित हुआ था। जिसके तहत आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने पूर्व में जारी ऑफलाइन वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल को निरस्त कर दिया है।

देखे आदेश
 

फांसी के फंदे से लटका मिला मां-बेटी का शव, जांच में जुटी पुलिस

फांसी के फंदे से लटका मिला मां-बेटी का शव, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा : छत्तीशगढ़ के कवर्धा जिले के बदनापुर गांव के एक जंगल में एक साल की बच्ची और उसकी मां का शव जामुन पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शव देख पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मरने से पहले महिला और उसके पति में विवाद हुआ था। ये है पूरा मामला: मामला जिले के तरेगांव थाना क्षेत्र के बदनापुर गांव के जंगल का है।

जहां महिला समारी बाई बैगा और उसकी एक वर्षीय बच्ची का शव जामुन पेड़ पर लटकते पाया गया। घटना के बाद पूरे गांव मे सनसनी फैल गई. पूरा गांव घटना स्थल पहुंच गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना तरेगांव पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान परिजन और मोहल्लावासियों ने बताया कि महिला की शादी तीन साल पहले गांव के ही युवक मुखिराम बैगा से हुई थी। लेकिन दोनों में किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है। दोनों की एक साल की बच्ची थी.सोमवार को घटना के दिन दोनों जंगल महुआ बिनने गए हुए थे।

इसी दौरान जंगल मे महुआ बिनने के दौरान दोनों मे फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद विवाद शांत हो गया और महिला अपने एक साल की बच्ची को लेकर वहां से पानी पिने जाने की बात कहकर चली आयी। जब काफी देर तक महिला नहीं लौटी तो पति ढ़ूंढने गया तो जामुन पेड़ पर मां-बच्ची की लाश देख सभी हैरान हो गये। मृतका के पति ने अपने परिजनों सहित ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

 

 

व्यक्ति हुआ ऑनलाईन ठगी का शिकार, एसबीआई बैंक कर्मी बताकर ठगे लाखों रुपये

व्यक्ति हुआ ऑनलाईन ठगी का शिकार, एसबीआई बैंक कर्मी बताकर ठगे लाखों रुपये

रायपुर : राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में ऑनलाईन ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। शातिर लोग खुद को बैंक कर्मी बताकर आसानी से लोगों के क्रेडिट कार्ड व खातों से पैसे उड़ा रहे है। ऐसी ही एक घटना फिर रायपुर शहर में घटी है, जिसमें एक आरोपी खुद को एसबीआई बैंक का कर्मी बताकर एक व्यक्ति से फोन पर संपर्क कर उसके क्रेडिट कार्ड का नंबर व ओटीपी भेजकर उसके क्रेडिट कार्ड से 01 लाख 36 हजार रूपये उड़ा दिए। घटना 02 मार्च की है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जय जवान चौक तेलीबांधा का रहने वाला सुरेश कुमार पिता मोहितराम खुटे 27 वर्ष 02 मार्च को शाम 5 बजे शॉपिंग करने मेग्रेटो मॉल तेलीबांधा के बीग बाजार गया था। इसी दौरान सुरेश को अज्ञात व्यक्ति का मोबाईल नंबर 9134524229 से फोन आया।

आरोपी ने खुद को एसबीआई बैंक से बोल रहा हूं कहते हुए प्रार्थी को उसके क्रेडिट कार्ड में सीपीपी प्लान बंद करने के नाम पर उससे क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछकर एवं ओटीटी नंबर भेजकर उसके क्रेडिट कार्ड से 01 लाख 36 हजार 350 रूपये आहरण कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोबाईल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

रविशंकर यूनिवर्सिटी में हादसा, युवती की लापरवाही से हुई एक की मौत

रविशंकर यूनिवर्सिटी में हादसा, युवती की लापरवाही से हुई एक की मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर के रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान में कार चलाना सीख रही युवती की लापरवाही से एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एम्स में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार युवती कार सीख रही थी। इसके लिए वह रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान आई थी। इस दौरान कार युवती के नियंत्रण बाहर हो गई और तेज रफ्तार कार सीधे पेड़ से जा टकराई। 

हादसे में कार में सवार एक की मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर है। मामले की सूचना पर सरस्वती नगर थाना ने केस दर्ज किया है। अभी तक मृतक और घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है।
 

दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत...

दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत...

वाराणसी/भिलाई : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। ये सभी छत्तीसगढ़ के भिलाई से हैं। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजीनियर अपनी सास का इलाज करवार निजी कार से अपने घर लौट रहा था। इस दौरार कार में उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थी। रास्ते में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर इंजीनियर की कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार लोगों की मौत हो गई।
 

डीजल टैंकर में लगी आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान...

डीजल टैंकर में लगी आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान...

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहाँ रायगढ़ से तमनार जा रहे डीजल टैंकर में आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजल भरा ट्रक रायगढ़ से तमनार जा रहा था। तमनार के पालीघाट में डीजल टैंकर में आग लग गई।

बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। वही ड्राइवर और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन है। पुलिस बल मौके पर पहुंचकर यातायात सुव्यवस्थित कराने में लगा हुआ है। 

वित्तीय वर्ष के आखिरी हफ्ते में बैकिंग हड़ताल, प्रदेश में रोजाना 2500 करोड़ के व्यापार का नुकसान...

वित्तीय वर्ष के आखिरी हफ्ते में बैकिंग हड़ताल, प्रदेश में रोजाना 2500 करोड़ के व्यापार का नुकसान...

रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम सप्ताह में बैंकिंग हड़ताल की वजह से प्रदेशभर में रोजाना 2000 से 2500 करोड़ से अधिक के व्यापार का नुकसान हो रहा है। मार्च क्लोजिंग का समय है इसमें बैंक बंद होने से टैक्स पटाने में भी समस्या हो रही है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने इस संबंध में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को चिठ्ठी लिखकर समस्याओं से अवगत कराया है।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि बैंकिंग संस्थान वित्तीय वर्ष की अंतिम तिथि में हड़ताल एवं अन्य कारणों के चलते लगातार बंद चल रहे हैं, जिससे दैनिक व्यापार करने वाले व्यापारियों को कैश जमा करने, चेक क्लियरिंग करवाने जैसे अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिजिटल तरीके से लेन-देन करने वालों में से एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है, जो अपने दैनिक कारोबार का कैश जमा करने हेतु बैंकों पर निर्भर हैं।

रोजाना लगभग 2000 से 2500 करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित हो रहा है एवं बाजार में मुद्रा की कमी होती जा रही है, जिससे व्यापार और व्यवसाय पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। केन्द्र एवं राज्य के विभिन्न कर जैसे- नगर निगम का टैक्स एवं इंकम टैक्स पटाने, रजिस्ट्री आदि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं लेन देन में आ रही बाधाओं के कारण व्यवसायियों में मानसिक तनाव उत्पन्न् हो रहा है जो परिवार, समाज और व्यापार तीनों के लिए हानिकारक है।

पारवानी ने आगे कहा कि मार्च के अंतिम सप्ताह व अप्रैल के पहले सप्ताह में अवकाश होने के कारण बैंकिंग कार्यांे के लिए दिक्कत होगी। इस दौरान आम दिनों की तुलना में 25 फीसदी अधिक कारोबार होता है। चूंकि पूर्व में भी ऐसी परिस्थितियों में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं के लिये सहयोग प्रदान किया गया है।

अतः वित्तमंत्री से अनुरोध है कि अवकाश अवधि में आवश्यक सेवा के अंतर्गत बैंकों में 31 मार्च तक काम के 2-3 अतिरिक्त घंटे बढ़ाने की व्यवस्था करवाने हेतु सभी बैंकों को आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करेंगे, जिससे कि व्यापारी एवं उद्योगपति तथा आम नागरिकों को बैंकों से राशि आहरण करने एवं जमा करने में कठिनाई ना हो। 

ब्रेकिंग : आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 2 जवान घायल...

ब्रेकिंग : आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 2 जवान घायल...

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गश्त पर निकले सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने क्रमवार आईईडी विस्फोट किया, जिसमे 2 जवान घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के ग्राम कोडोली और झारवाही की ओर आईटीबीपी और डीआरजी की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। लगभग 9 बजे नक्सलियों ने क्रमवार आईईडी ब्लास्ट किए, जिसमें डीआरजी के 2 जवान घायल हुए है।

घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और वे खतरे से बाहर हैं। घटना की विस्तृत जानकारी के लिए वीएनएस से जुड़े रहें। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 

तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्री घायल

तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्री घायल

कोरबा : कोरबा-चांपा मार्ग पर उरगा के समीप आर आर राइस मिल के गेट के पास कोरबा से चांपा जा रही समीर बस की एक बस पलट गई। जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है

बस चालक बहुत तेज गति से बस चला रहा था जिससे बस अनिंयत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। 

एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर, रायपुर में जल, थल, वायु विंग के वरिष्ठ डिवीजन कैडेटों के लिए 'सी' प्रमाण पत्र परीक्षा हुई आयोजित

एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर, रायपुर में जल, थल, वायु विंग के वरिष्ठ डिवीजन कैडेटों के लिए 'सी' प्रमाण पत्र परीक्षा हुई आयोजित

रायपुर, एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर, रायपुर में कल तीनों ही जल ,थल , वायु विंग के वरिष्ठ डिवीजन कैडेटों के लिए 'सी' प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित की गई। रायपुर एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास वीएसएम की उपस्थिति में परीक्षा संपन्न हुई।
छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च पदधारक सशस्त्र अधिकारी ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास विशिष्ट सेवा मेडल ने बताया कि कुल 548 कैडेट परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से सीनियर विंग के 277 और सीनियर डिवीजन के 271 सी सर्टिफिकेट परीक्षा मे शामिल हुए । 'सी' सर्टिफिकेट की परीक्षा 26मार्च एवम 27मार्च को आयोजित की गई। दो चरणों में हुई परीक्षा मे सर्वप्रथम 26 मार्च को प्रायोगिक परीक्षा कोटा स्टेडियम रायपुर मे आयोजित की गई ,जिसमे कैडेटों का ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट एवं संचार संबंधित टेस्ट लिया गया। 27मार्च को लिखित परीक्षा शा० विज्ञान पीजी महाविद्यालय रायपुर में संपन्न हुई। ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास परीक्षा के पीठासीन अधिकारी रहे और उन्होंने परीक्षा के दौरान सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। यह पहली बार है कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को एनसीसी मुख्यालय रायपुर से दिल्ली महानिदेशालय में अधिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लाइव स्ट्रीम किया गया ।
ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास ने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि 'सी' सर्टिफिकेट परीक्षा के आयोजन को लाइव स्ट्रीम किया गया हो। उन्होंने कहा कि 'सी' सर्टिफिकेट एनसीसी प्रशिक्षण का सबसे महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट है जो सशस्त्र बलों की परीक्षाओं में बैठने वाले कैडेटों को लाभ देता है। कुछ सिविल नौकरियों में रक्षा बलों में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए, एनसीसी 'सी' प्रमाणपत्र उनके लिए सीधे एसएसबी में जाने का एक सुनहरा अवसर मिलता है। इन उम्मीदवारों को सामान्य प्रवेश परीक्षा देने से छूट दी गई है और उन्हें सीधे एसएसबी के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। एनसीसी के मुख्य परीक्षा के दौरान 8सीजी गर्ल्स बटालियन के एसएम इस्माइल खान, ट्रैनिंग एसएम कुलदीप सिंह, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी एवं कार्यालीन अधिकारी मौजूद रहे।
 

CRIME NEWS : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मियों से 25 लाख की लूट...

CRIME NEWS : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मियों से 25 लाख की लूट...

गाजियाबाद : यूपी में गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में सोमवार सुबह तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े चार पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूट की घटना को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। पुलिस इन्हें अब भी पकड़ने में नाकाम है।


डासना पेट्रोल पंप से रुपए लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे चार कर्मचारियों से तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 25 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चेकिंग शुरू की लेकिन अब तक आरोपी उसके हाथ नहीं आए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यात्मिक नगर स्थित अरिहंत पेट्रोल पंप से दो बाइक पर चार पेट्रोल पंप कर्मी गोविंदपुरम स्टेट बैंक में 25 लाख कैश जमा कराने के लिए निकले थे। जैसे ही इन लोगों ने डासना फ्लाईओवर को क्रॉस किया, दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल के दम पर पैसों से भरा बैग पंप के कर्मचारियों से छीन लिया। घटना के बाद तीन राउंड फायरिंग करते हुए हुए बदमाश मौके से फरार हो गए।


पेट्रोल पंप कंपनी ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।


अखिलेश यादव ने भी मामले में किया ट्वीट अखिलेश यादव ने भी इस मामले में ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। गाजियाबाद में सरेआम पेट्रोल पम्प के 25 लाख रूपये की लूट व बिजनौर में राशन डीलर की हत्या उप्र की नई भाजपा सरकार का अभिनंदन कर रही है। भाजपा के राज में सरकार पेट्रोल से लोगों को लूट रही है और उप्र के बेखौफ अपराधी पेट्रोल पम्पवालों को। जनता पूछ रही है, ये कैसा परस्पर संबंध है।
 

छोटा हाथी और कार में जबरजस्त भिड़ंत , 6 घायल

छोटा हाथी और कार में जबरजस्त भिड़ंत , 6 घायल

अंबिकापुर : अम्बिकापुर से रायगढ़ जाने वाली नेशनल हाईवे 43 पर सड़क हादसा हो गया है, दअरसल रघुनाथपुर चौकी के अंतर्गत एनएच 43 में पंचवटी ढाबा के पास छोटा हाथी और कार में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। सड़क दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के 6 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए है, वही घायलों को पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहाँ परिवार के चार सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है घायल कार चालक उसकार मिंज सूरजपुर पुलिस विभाग के पुलिस लाइन में आरक्षक है औऱ अपने परिवार के साथ सूरजपुर से अपने घर जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुदमुरा ग्रामपंचायत के चुल्हापानी जा रहे थे, तभी रघुनाथपुर की ओर से तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने पंचवटी ढाबा के पास परिवार के कार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें एक ही परिवार के 6 सदस्य गंभीर घायल हो गए हैं।

जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। वही पिकअप वाहन चालक को भी रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
 

कॉफी प्वाइंट पर लटका मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

कॉफी प्वाइंट पर लटका मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में पिकनिक स्पॉट कॉफी प्वाइंट पर रविवार को एक युवक का शव लटका हुआ मिला है। शव पहाड़ी के ऊपर पेड़ से रस्सी के सहारे बंधा हुआ था। लोग जब पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे तो उन्होंने शव देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक फुटकापहाड़ जंगल में कॉफी प्वाइंट पिकनिक स्पॉट है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे हुए थे। इसी दौरान पुठ्ठा मोड़ा में पहाड़ पर पेड़ से एक युवक का शव लटकता दिखाई दिया। पहाड़ के नीचे ही बाइक भी खड़ी थी। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर युवक की शिनाख्त करवाई।

शव कोतवाली क्षेत्र के इमलीडुग्गु निवासी गर्भित सिंह 21 का था। गर्भित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि गर्भित के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि वह रविवार रात घर से किसी को बिना कुछ बताए चला गया था। इसके बाद नहीं लौटा। उन्हें लगा कि किसी दोस्त के पास होगा ।
 

इस यूनिवर्सिटी ने स्थगित की स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं, निर्देश जारी...

इस यूनिवर्सिटी ने स्थगित की स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं, निर्देश जारी...

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब कमी धीरे-धीरे कमी आ रही है। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोनारोधी टीकाकरण भी किया जा रहा है। राज्य के अधिकतर लोगों का अब टीकाकरण हो चूका है। इसी के साथ अब प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज एक बार फिर से खुलने लगे हैं।इस बीच अब एक खबर निकलकर सामने आ रही है कि दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 

हेमचंद विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि दिनांक 11.03.2022 के माध्यम से वार्षिक परीक्षा 2022 के अन्तर्गत आयोजित होने वाली स्नातकोत्तर स्तर (एम.ए. एम.एससी. एम. कॉम.) के समस्त स्वाध्यायी एवं पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म एण्ड होटल मैनेजमेंट के नियमित छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा के लिए समय-सारणी घोषित की गई थी।

उपरोक्त कक्षाओं की 01 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। परीक्षा की आगामी तिथियां शीघ्र ही घोषित की जाएगी। 

उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवाएं,राज्य के बढ़ेगी गर्मी

उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवाएं,राज्य के बढ़ेगी गर्मी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी बढ़ती जा रही थी। मार्च का महीना खत्म होने में अभी कुछ दिन बचा हुआ है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री से लेकर 41 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले महीने में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है। रायगढ़ में सबसे अधिक तापमान रविवार को 40.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 'प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवा आ रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा आ रही है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बस्तर संभाग में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन अधिकतम तापमान वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना भी बनी हुई है।

 

ढाबा में लगी आग, 50 हजार नकद समेत दो बाइक जली

ढाबा में लगी आग, 50 हजार नकद समेत दो बाइक जली

भिलाई : नंदिनी अहिवारा के पथरिया चौक के पास स्थित ढाबा को रेवती निषाद नाम की महिला संचालित करती है। रविवार की रात लगभग आठ बजे ढाबा में आग लग गई। ढाबा में एक गैस सिलिंडर, दो बाइक, एक फ्रीज और करीब 50 हजार रुपये नकद रखा हुआ था। आग पहले ढाबा में लगी। इससे अंदर रखा गैस सिलिंडर ब्लास्ट हुआ। सिलिंडर फटने से बगल में स्थित जूते चप्पल की दुकान में भी आग लग गई।

वहां पर करीब डेढ़ लाख रुपये का जूता चप्पल रखा हुआ था। आग लगने की जानकारी मिलने पर नगर सेना की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में तीन से चार लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आगनी का कारण ढाबे के चूल्हे में आग होना या फिर शार्ट सर्किट के चलते ये हादसा होना बताया जा रहा है।

निर्दयी पिता ने की अपने ही मासूम बच्चे की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

निर्दयी पिता ने की अपने ही मासूम बच्चे की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

गरियाबंद : शराब के नशे में न जाने लोग क्या-क्या कर जाते है। आज एक शराबी निर्दयी पिता ने महज पांच वर्ष के मासूम अपने पुत्र को शराब के नशे मे हाथ पैर घूसो से इतना मारा कि जब पुत्र की जान निकल गई तब उसे घर के भीतर कमरे में गढ्ढे खोदकर दफनाने जा रहा था कि अचानक परिजन पहुंच गये। परिजनो को सामने अचानक देखकर आरोपी पिता फरार हो गया। इसकी जानकारी मैनपुर थाना में आकर ग्रामीणो के द्वारा दी गई। मैनपुर थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ठेमली निवासी आरोपी रोहित कुमार ध्रुव बहुत ज्यादा शराब पीने का आदि था और आये दिनों शराब के नशे में अपने बच्चो व पत्नि के साथ मारपीट गाली गलौच करता था। आरोपी रोहित कुमार ने प्रतिदिन की तरह 26 मार्च रात को अपनी पत्नि एवं बच्चो के साथ मारपीट और गाली गलौच किया। जिससे पत्नि अपने दो बच्चे एक पुत्री और एक पुत्र को अपने साथ रिश्तेदार के घर रहने रात में चली गई। रविवार सुबह आरोपी रोहित कुमार ध्रुव फिर जमकर शराब पीया और अपने पुत्र संदीप कुमार ध्रुव को रिश्तेदार के घर से बुलाया तो पांच वर्ष के मासूम पुत्र ने पिता के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बावजूद आरोपी ने बच्चे को जबर्दस्ती अपने साथ घर ले गया और घर में ले जाकर ताबड़तोड़ अपने मासूम पुत्र को हाथ लात घूसो से मारने लगा।

आरोपी तब तक मासूम बच्चे को मारा जब तक उसकी जान न निकल गई और उसके मासूम पुत्र संदीप के मौत हो जाने पर उसे घर के कमरे के भीतर गढ्ढा खोदकर आधा दफना चुका था। इसी दरमियान परिजन घर पहुंच गये तो आरोपी रोहित कुमार ध्रुव घर से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव और क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर आरोपी रोहित कुमार ध्रुव 31 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।