CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ का एक गांव ऐसा जहां देवियों के आदेश पर नहीं मनाई जाती होली, रंग खेलने से देवी हो जाती है नाराज

छत्तीसगढ़ का एक गांव ऐसा जहां देवियों के आदेश पर नहीं मनाई जाती होली, रंग खेलने से देवी हो जाती है नाराज

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक ऐसा गांव है, जहां पिछले 100 सालों से ग्रामीण न तो होलिका दहन करते हैं और न ही रंग गुलाल खेलते हैं। त्योहार में यहां की दिनचर्या सामान्य दिनों की तरह होती है। ग्रामीण त्योहार के दिन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर परिवार व गांव की सुख-शांति, समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देवियों का आदेश है, इसलिए होली नहीं मनाते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
जिले के मैनपुर तहसील मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर ग्राम पंचायत खजुरपदर की जनसंख्या लगभग 2 हजार के आसपास है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 100 सालों से गांव में होली का त्योहार नहीं मनाया गया होगा। होली का त्योहार न मनाने का कारण ग्रामीण देवीय प्रकोप बताते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि होली का त्योहार मनाए जाने से गांव की देवी नाराज हो जाती है और देवी का प्रकोप बढ़ जाता है। गांव में प्रमुख देवी के रूप में ग्राम श्रीमाटी देवता और शानपाठ देवी की पूजा होती है। दोनों देवियों के आदेशानुसार ही गांव में होली नहीं मनाते हैं। होली के दिन खजुरपदर गांव के लोग अपने घरों में ही रहते हैं और देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं।
देवी प्रकोप हुआ था, तब से नहीं खेलते होली
खजुरपदर के जनपद सदस्य जयसिंह नागेश, सरपंच कुमारी बाई नागेश ने बताया कि बुजुर्गों ने वर्षों पहले बताया है कि गांव में होली खेलने से देवी नाराज हो गई थी। देवी को रंग गुलाल पसंद नहीं है। होली खेलने के बाद गांव में प्रकोप बढ़ गया था। होली के बाद बड़ी माता के रूप में चेचक और उल्टी दस्त से ग्रामीण ग्रसित हो गए थे। ऐसी स्थिति में पूर्वजों ने देवीमाता को माफी मांगी, मान मनौव्वल किया, पूजा अर्चना की, तब कहीं जाकर गांव की स्थिति सुधरी थी। तब से लेकर आज तक कभी होली नही खेली गई।
गांव में बाहरी लोग भी नहीं खेलते रंग-गुलाल
गांव के पटेल व पूर्व सरपंच येपेश्वर नागेश ने बताया कि खजुरपदर गांव में होली न खेले जाने की परंपरा को आसपास के पूरे गांव के लोग भी जानते हैं। होली के दिन यदि कोई दूसरे गांव का व्यक्ति भी खजुरपदर गांव पहुंच जाता है, तो वह ग्रामीणों को रंग लगाने की कोशिश नहीं करता। वह इस दिन सीधे रास्ते से निकल जाता है। गांव के युवा भी इस परंपरा को बराबर से मानते आ रहे हैं। ग्रामीण धरम सिंह, पूरन प्रताप ने बताया कि हमें हर हाल में गांव की खुशहाली चाहिए। यदि हमारे गांव की देवी चाहती है कि गांव में होली न खेला जाए तो वहीं हमारे लिए अच्छा है।

 

गोधन न्याय योजना से जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव

गोधन न्याय योजना से जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव

धमतरी : आज गोधन न्याय योजना हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का बड़ा ज़रिया बन गया है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने दो साल पहले इस महती योजना की शुरुवात की। तब किसी को यकीन नहीं था कि मवेशियों के गोबर को भी खरीद कर खाद बनाकर बेचने के अलावा अन्य प्रयोजनों में इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा। गोधन न्याय योजना ने मगरलोड के आमाचानी के सीमांत कृषक परिवार में भी ऐसा बदलाव लाया है। सरस्वती बाई साहू बताती हैं कि उनका छोटा सा परिवार खेती-बाड़ी पर निर्भर है। पति याद राम साहू सहित पुत्र महेंद्र, बहु और एक तीन साल का पोता है।

अगर कृषि में परिवार संलग्न है, तो वाजिब है घर में पशु भी इसके लिए रखे गए हैं। गोधन न्याय योजना शुरू होने से पहले घर के मवेशियों के गोबर का कोई हिसाब-किताब नहीं था, ना ही गोबर एकत्र करने में कोई खास जतन किया गया। मगर गोधन न्याय योजना शुरू होने से इन मवेशियों के गोबर का महत्व बढ़ गया है। अब वे अपने आठ मवेशियों का गोबर गांव के ’जय शीतला गौठान’ में नियमित रूप से बेच रही हैं। इसके एवज में हर 15 दिन में उनके बैंक खाते में पैसे भी समय पर आ जाते हैं।

आमाचानी स्थित जय शीतला गौठान में पहले चरण में जुलाई 2020 में ही गोबर खरीदी शुरू हो गई थी। नतीजन अब तक सरस्वती बाई ने 22 हजार 112 किलो गोबर बेचा और इसके लिए 44 हजार 224 रुपए भी उनके खाते में आ चुके हैं। इस आमदनी ने पूरे परिवार को काफी सुकून दिया। सबसे पहले सरस्वती बाई साहू ने इसका उपयोग जर्सी गाय खरीदने में लगाया। वर्ष 2020 में दीपावली के आसपास उन्होंने एक उन्नत नस्ल की जर्सी गाय खरीदी। यह गाय औसतन 6 से 8 लीटर दूध देती है, जिससे उन्हें मासिक 12 से 14 हजार रुपए की आमदनी हो रही है।

इससे बड़ी बात कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इस परिवार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2020-21 में आधे एकड़ भूमि का पंजीयन कराया, लेकिन पूरे एक एकड़ में सुगंधित धान ’पूसा बासमती’ की फसल उगाई। इसमें गौठान से खरीदे पांच क्विंटल वर्मी खाद का उपयोग कर जैविक तरीके से धान उत्पादित किया। इससे पहली बार 24 क्विंटल बासमती धान की फसल खेत में लहलहाई।

सरस्वती बाई के पुत्र महेन्द्र साहू बताते हैं कि यह सुखद अनुभव रहा है, क्योंकि स्थानीय बाजार में ही यह सुगंधित धान हाथों-हाथ बिक गया। हालांकि पूरा धान उन्होंने नहीं बेचा, कुछ अपने घर के लिए भी सहज के रख लिया है। वे खुश होकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का साधुवाद करते हैं, जिनके कारण आज सरस्वती बाई का पूरा परिवार कृषि से हटकर अन्य स्त्रोतों से भी मुनाफा कमा रहा है। क्योंकि कृषि तक सीमित परिवार के आमदनी का दायरा और ज़रिया अब बढ़ गया है।
 

अब राशन दुकानें खुलेंगी सुबह 7 से 11 और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक

अब राशन दुकानें खुलेंगी सुबह 7 से 11 और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक

धमतरी  : जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान में ई-पॉस मशीन के जरिए खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। सर्वर की समस्या की वजह से वितरण में बाधा उत्पन्न हो रही है।

इसके मद्देनजर कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 12 (3) के तहत जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान सुबह 7 से 11 बजे तक और दोपहर दो से शाम छः बजे तक खुला रखने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने संशोधित समय सीमा संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।  

रायपुर : पति-पत्नी के बीच विवाद , पानी टंकी में चढ़ा पति फिर .....

रायपुर : पति-पत्नी के बीच विवाद , पानी टंकी में चढ़ा पति फिर .....

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के बीच हुये विवाद का मामला सामने आया है। यहाँ पति ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद युवक पानी टंकी में चढ़ गया। ऊपर जाकर युवक आत्महत्या की धमकी देने लगा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने फ़ौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद युवक को निचे उतारा। 

जानकारी के अनुसार खूबीराम साहू नशे की हालत में ये पानी की टंकी पर चढ़ गया। अपने 3 मंजिला मकान के ऊपर से नीचे कूदने की धमकी देने लगा। आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस को इस बात की खबर दी। न्यू राजेंद्र नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बातों में उलझा कर खूबी को नीचे उतारने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने जब पूछा की वो ऐसा क्यों कर रहा है तो उसने कहा मैं जब मर जाऊंगा तब पता चलेगा।

इंस्पेक्टर देवदास ने इसके बाद अपनी टीम के कुछ लोगों को मकान के पिछले हिस्से से ऊपर भेजा और फौरन खूबी को दबोच कर नीचे उतारा गया। उसने अपना हाथ भी काट लिया था। उसे फौरन अस्पताल भेजा गया और फिलहाल थाने में लाकर पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही गांव से उसकी पत्नी लौटी और लौटने के बाद उसके साथ झगड़ा करने लगी।

खूबीराम को गुस्सा आ गया शराब पीकर उसने किचन में रखे चाकू से अपना हाथ काट लिया और छत पर जाकर मरने की धमकी देने लगा। अब पुलिस ने खूबी के परिजनों को भी समझा दिया है ताकि दोबारा इस तरह की घटना ना हो।

 

छत्तीसगढ़ : शादी समारोह में गई नाबालिग के साथ गैंगरेप,  आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : शादी समारोह में गई नाबालिग के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची शादी समारोह में गई हुई थी। यहाँ आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पत्थलगांव थाना बागबाहरा के रेडे गांव की है।

जानकारी के अनुसार रेडे गांव में एक शादी समारोह का कार्यक्रम था। बच्ची वही गई हुई थी। यहां पर नाबालिग अपने दोस्त के साथ कार्यक्रम स्थल से दूर एक खेत में पहुंची हुई थी। इस दौरान वहां पर युवक के चार अन्य साथी भी वहां पहुँच गए और फिर नाबालिग को अपने साथ सामने के ही जंगल मे ले जाकर दो आरोपियों उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को छोड़कर वहां से फरार हो गए।

पीड़िता रोते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

तखतपुर : छात्रा ने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। ग्राम पचबहरा निवासी रामचंद्र पटेल ने थाने में सूचना दिया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री पूजा पटेल जो जेएमपी महाविद्यालय में अंतिम वर्ष की छात्रा है।

बुधवार के दोपहर घर के कमरे में थी और जब बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया और जब नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर कमरा अंदर दाखिल हुए तो देखा कि पूजा फांसी पर लटकी हुई थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

 

पत्रकारों के हित में सदैव तत्पर मीडिया पत्रकार मंच ने दी दिनेश सोनी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

पत्रकारों के हित में सदैव तत्पर मीडिया पत्रकार मंच ने दी दिनेश सोनी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रायपुर : 10 सालों से पत्रकार के हित में सदैव तत्पर और उनके साथ होने वाले अन्याय के विरुद्ध सदैव आवाज उठाने वाले मीडिया पत्रकार मंच ने दिनेश सोनी को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। मीडिया पत्रकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नितिन लॉरेंस ने दिनेश सोनी को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए नितिन लॉरेन्स ने कहा कि लंबे समय से पत्रकारिता जगत से जुड़े दिनेश सोनी ने हमेशा पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता की है। चाहे बात हो पत्रकारों के हित कीए उनसे जुड़ी समस्याओं को उजागर करने की या फिर आम जनमानस आदिवासियों की आवाज मुखर करने की हर क्षेत्र में दिनेश सोनी ने अपनी आवाज बुलंद की है।

उनकी कर्मठता और पत्रकारिता के प्रति सच्ची लगन और ईमानदारी को देखते हुए मीडिया पत्रकार मंच ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के पद पर आसीन किया है।
 

TODAY CG WEATHER : इस वर्ष होली पर अत्यधिक गर्म रहेगा तापमान , टूट सकता है10 वर्षों का रिकार्ड,  मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी

TODAY CG WEATHER : इस वर्ष होली पर अत्यधिक गर्म रहेगा तापमान , टूट सकता है10 वर्षों का रिकार्ड, मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तापमान में गर्म होता जा रहा है । अब सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है। सुबह से ही तेज धुप खिल रही है। गर्म तापमान को देखते हुये ऐसा महसूस हो रहा है कि इस वर्ष की होली लोगों को और तपाने वाली होगी और हो सकता है कि गर्मी में पिछले 10 वर्षों का रिकार्ड टूट जाए।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का यही क्रम जारी रहा तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब भी पहुंच सकता है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा और प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्लयूएस रायगढ़ में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर सहित प्रदेश भर में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है।

गर्मी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और दोपहर की तपिश के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ते जा रही है। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और न्यूनतम तापमान भी 22.3 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो गई है।

इसके चलते गुरुवार 17 मार्च को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसलिए अभी लू जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है।

 

होली से पहले 210 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई, 60 को भेजा गया जेल

होली से पहले 210 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई, 60 को भेजा गया जेल

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल ने जिले में त्योहारों के शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में एसएसपी लगातार अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें शांति समिति की बैठक लेने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने निर्देश भी दिए हैं।

एसएसपी के निर्देश पर रायपुर पुलिस लगातार थाना क्षेत्रों के गुंडा व निगरानी बदमाशों तथा चाकूबाजी व उत्पात करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई अभियान चला रही है इसके तहत थाना क्षेत्र के फिक्स पॉइंट तथा पट्रोलिंग पार्टियां लगातार थाना क्षेत्रों की गश्त कर रही है तथा शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वाले ऐसे सभी आरोपियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत रायपुर पुलिस ने 16 मार्च को ऐसे 60 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। 27 आरोपियों के विरुद्ध लघु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है जिसमें आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण शामिल हैं।

त्योहारों के दौरान बेहतर शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र में फिक्स पॉइंट्स निर्धारित किए गए हैं तथा सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां चलाई जा रही हैं ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव होने से रोका जा सके तथा उपद्रवियों के विरुद्ध पहले ही प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

ध्यातव्य है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लगातार आगामी त्यौहारों होली तथा शब ए बारात को देखते हुए त्योहारों के शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर लगातार जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक लेना थाना क्षेत्र में घूम कर स्थानीय नागरिकों से चर्चा करना तथा उनका सामंजस्य एवं सहयोग लेने हेतु निर्देशित किया गया है। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
 

रायपुर ब्रेकिंग : राजधानी के पेट्रोल पम्प में लगी आग , 4 ट्रेलर जलकर ख़ाक

रायपुर ब्रेकिंग : राजधानी के पेट्रोल पम्प में लगी आग , 4 ट्रेलर जलकर ख़ाक

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें ठाकुर पेट्रोल पम्प की पार्किंग में भीषण आग लग गई। यह  हादसा आधे घंटे पहले का है जिसमें 4 ट्रेलर जलकर ख़ाक हो चुका है। मौके पर दमकल मौजूद है। 

 

छत्तीसगढ़ : विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया ये बयान

छत्तीसगढ़ : विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया ये बयान

रायपुर : जिले में विश्वविद्यालय की होने वाली परीक्षा को लेकर विधानसभा में आज प्रश्नकाल में अजय चंद्राकर के सवाल के जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने ऑफलाइन परीक्षा को लेकर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते विभाग ने विश्वविद्यालयों को आनलाईन शिक्षा के संबंध में निर्देश जारी किया था।लेकिन, तीसरी लहर का प्रभाव कम होने के कारण विभाग ने अलग से आदेश जारी कर पुराना निर्देश वापिस ले लिया।

उमेश पटेल ने आनलाईन शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की वास्तविक संख्या बताने में असर्मथता व्यक्त किया। चंद्राकर के ये पूछने पर कि परीक्षाएं आफलाइन होंगी या आनलाईन, उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षाएं आफलाइन मोड में होंगी। 

 

मदनवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हुए थे आईपीएस विनोद चौबे, मुकेश गुप्ता पाए गए दोषी...

मदनवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हुए थे आईपीएस विनोद चौबे, मुकेश गुप्ता पाए गए दोषी...

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को मदनवाड़ा नक्सल मुठभेड़ पर विशेष जांच आयोग की रिपोर्ट पेश की गई। आयोग के चेयरमैन जस्टिस एसएम श्रीवास्तव ने तत्कालीन आईजी मुकेश गुप्ता को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए माना कि लड़ाई के मैदान में अपनाए जाने वाले गाइडलाइनों और नियमों के विरुद्ध काम किया। यही नहीं शहीद एसपी चौबे को बगैर किसी सुरक्षा कवच के उन्हें आगे बढ़ने का आदेश दिया, और खुद एण्टी लैण्ड माइन व्हीकल में बंद या अपनी खुद की कार में बैठे रहे।

जस्टिस एसएम श्रीवास्तव ने 12 जुलाई 2009 को हुई मदनवाड़ा नक्सली मुठभेड़ की जांच रिपोर्ट में घटनास्थल पर मौजूद रहे पुलिसकर्मियों के बयानों का सूक्ष्मता से आंकलन करते हुए अपनी रिपोर्ट पेश की है, इसमें उन्होंने पाया कि आईजी मुकेश गुप्ता को यह स्पष्ट रूप से पता था कि नक्सलियों ने भारी संख्या में अपनी पोजिशन ले चुके हैं तथा वे सब जंगल में छुपे हुए हैं, और वे रोड के दोनों साइड से फायर कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में फोर्स को पीछे से ताकत देने के बजाय ताकि वह आगे बढ़े, उन्हें सीआरपीएफ और एसटीएफ की मदद लेनी ही थी। ड्यूटी पर रहने वाले कमाण्डर तथा उच्च अधिकारी को यह सुनिश्चित करना आवश्यक होता है कि वे इस तरह की कार्यवाही न करें जो कि उनके मातहतों के लिए खतरनाक परिस्थितियों में डाल दे।

आयोग ने पाया कि मदनवाड़ा में बगैर उचित प्रक्रियाओं के तथा बगैर राज्य सरकार के अनुमोदन तथा एसआईबी के खुफिया रिपोर्टों के बावजूद भी पुलिस कैम्प स्थापित किया गया। उस कैम्प में कोई भी वॉच टावर नहीं था, कोई भी अधोसंरचनाएं नहीं थी। वहां पर रहने का प्रबंध पुलिस वालों के लिए नहीं था। मदनवाड़ा के सीएएफ कर्मचारियों के लिए कोई भी टॉयलेट भी नहीं था। गवाह के साक्ष्य में यह बात प्रकाश में आई कि इस कैम्प का उद्घाटन भी तितर-बितर ढंग से खोलते हुए आईजी जोन ने सिर्फ एक नारियल फोड़कर कर किया था।

आयोग ने आईजी जोन मुकेश गुप्ता घटनास्थल पर मौजूद रहने को संदेहास्पद माना। वहीं एसआई किरीतराम सिन्हा तथा एण्टी लैण्ड माइन व्हीकल के ड्राइवर केदारनाथ के हवाले से माना कि वे घटनास्थल के दिन वे कुछ दूरी पर नाका बेरियर के पास उपस्थित थे। यदि वे घटनास्थल पर आए भी होंगे तो वे काफी देर से आए होंगे, जब सीआरपीएफ पहुंच चुकी थी। घटनास्थल पर बने रहने की कहानी तथा नक्सलियों पर फायरिंग करने की कहानी यह उनके स्वयं के द्वारा रची गई है। यहां यह भी नोट करना आवश्यक है कि पूरी कहानी बनाई गई थी, तथा रची गई थी, इसी कारण यह मामला कोर्ट में सभी को बरी करने के बाद खत्म हो गई।

रिपोर्ट में इस तत्कालीन एडीजी नक्सल ऑपरेशन गिरधारी नायक के बयान का भी ज़िक्र है। इस बयान में गिरधारी नायक ने कहा है कि तत्कालीन आईजी मुकेश गुप्ता ने युद्ध क्षेत्र के नियमों का पालन नहीं किया, जिसकी वजह से 25 पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर शहादत हो गई। गिरधारी नायक ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपने जाँच प्रतिवेदन में आईजी मुकेश गुप्ता को आउट आफ़ टर्न प्रमोशन की अनुशंसा नहीं की थी। जबकि उन्होंने सलाह दी थी कि जब एक भी नक्सली नहीं मारा गया, एक भी शस्त्र दूँढा नहीं गया ऐसे में पुलिस कर्मियों को पुरस्कार नहीं दिया जाना चाहिए।
 

विस बजट सत्र : सदन में उठा द कश्मीर फ़ाइल्स फिल्म को टैक्स फ़्री करने की मांग, सीएम भूपेश बघेल ने दिया ये जवाब

विस बजट सत्र : सदन में उठा द कश्मीर फ़ाइल्स फिल्म को टैक्स फ़्री करने की मांग, सीएम भूपेश बघेल ने दिया ये जवाब

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र का आज आठवाँ दिन है। बजट सत्र में मुख्यमंत्री के उपस्थित होने के बाद आज सदन में फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग की गई। इस मांग जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा- कि 'आज शाम सभी आमंत्रित हैं फ़िल्म देखने. टैक्स फ्री भारत सरकार एकसाथ करें पूरे देश में इस फ़िल्म को शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कश्मीर फाइल्स फ़िल्म को टैक्स फ़्री करने का मामला उठाया। उन्होंने सरकार के सामने टैक्स फ्री करने की मांग रखी ।

जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं तो कहूंगा कि चले पिक्चर देखने टैक्स की राशि भारत सरकार को भी मिलती है। तो ऐसा होना चाहिए कि भारत सरकार पूरे देश में इसे टैक्स फ्री करें. हम देशभर में इसे टैक्स फ्री करने की मांग करते हैं।  

जिसपर बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये मनोरंजन कर राज्य का विषय है. वहीं सीएम भूपेश बघेल ने कहा- सदन से प्रस्ताव हो जाना चाहिए कि केंद्र सरकार देशभर में इसे टैक्स फ्री करें।  भारत सरकार छूट दें, हम फ़िल्म देखने जाएंगे।  शाम को विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद सभी सदस्य फ़िल्म देखने चले, मैं आमंत्रित करता हूं।  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- मैं प्रस्ताव रखता हूं, आप प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दें। 

छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में बाईक सवार की मौत,  चालक की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में बाईक सवार की मौत, चालक की तलाश जारी

भिलाई : दुर्ग-भिलाई के नंदिनी थानांतर्गत ग्राम ओटेबंद में हाइवा की ठोकर से गंभीर बाईक सवार ने कुम्हारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। रिपोर्ट पर नंदिनी पुलिस ने आरोपी सीजी 10 सी 2575 के चालक के खिलाफ धारा 279, 304-ए, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। दुर्ग 

पुलिस ने बताया कि संतोष कुमार विश्वकर्मा पिता स्व. चुन्नूराम विश्वकर्मा (42 वर्ष) निवासी वार्ड-7 रामनगर कुम्हारी अपनी मोटर सायकिल क्रमांक सीजी 07 सीएफ 4101 में पीछे महेश वर्मा को बैठाकर मलपुरीकला की ओर से ओटेबंद की ओर आ रहा था तभी बंगला पारा में ओटेबंद चौक थानू होटल के सामने विपरित दिशा से आ रही हाइवा ट्रक क्रमांक सीजी 10 सी 2575 के चालक ने बाईक को सामने से ठोकर मार दी।

बाईक सवार दोनों घायलों को गंभीर चोट आने से इलाज हेतु 108 संजीवनी एंबुलेंस में शासकीय अस्पताल कुम्हारी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान संतोष कुमार विश्वकर्मा की मृत्यु हो गई जबकि महेश का उपचार जारी है। इस मामले में फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

विस बजट सत्र : 8 वें दिन सदन में पेश होंगे भू-राजस्व सहिंता समेत 2 महत्वपूर्ण विधेयक…

विस बजट सत्र : 8 वें दिन सदन में पेश होंगे भू-राजस्व सहिंता समेत 2 महत्वपूर्ण विधेयक…

रायपुर : विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन, बुधवार को भी सदन सवाल-जवाब से गरमा सकता है। सदन में आज दो अहम विधेयक पेश किए जाएंगे।पहला, अनियमित निर्माणों को नियमित किया जाना। दूसरा, भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक शामिल है।

इस दौरान सबकी निगाहें भू-राजस्व संशोधन पर टिकी हैं। क्योंकि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले साल 15 अगस्त को जमीनों का नामंतरण समेत जमीन संबंधी विभिन्न समस्याओं को सरलीकृत करने का ऐलान किया था। इस बार संकेत हैं, सरकार भू-राजस्व संहिता में कई अहम संशोधन किए हैं। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल इस विधेयक को पेश करेंगे।

वहीं, अनाधिकृत विकास विधेयक आवास पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर प्रस्तुत करेंगे। दोनों संशोधन सदन में पारित हो जाने के बाद उसे राज्यपाल के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। प्रश्नकाल में आज अधिकांश सवाल पंचायत, स्वास्थ्य, आबकारी और उच्च शिक्षा पर लगे हैं। इन्हीं विभागों से जुड़े सवाल-जवाब होंगे।
 

सीएम बघेल ने कपिल सिब्बल पर साधा निशाना, ट्विट के माध्यम से कही ये बड़ी बात

सीएम बघेल ने कपिल सिब्बल पर साधा निशाना, ट्विट के माध्यम से कही ये बड़ी बात

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार को लेकर की गईं टिप्पणी को लेकर कपिल सिब्बल पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि 'जो लड़े नहीं, वे लड़ाई के नियम बता रहे हैं।'

दरअसल पार्टी के वरिष्ठ नेता सिब्बल ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए साक्षात्कार में कहा था कि गांधी परिवार को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व से अलग होना चाहिए और किसी अन्य को मौका देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘घर की कांग्रेस’ नहीं, बल्कि ‘सबकी कांग्रेस’ चाहते हैं।

सिब्बल की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "जो लड़े नहीं, वे लड़ाई के नियम बता रहे हैं। युद्ध के बीच जो दुबके हुए हैं घरों में, वे शहादत की महत्ता बता रहे हैं। जो कटे रहे जड़ों‌ से, वे वटवृक्षों को उगना सिखा रहे हैं। कांग्रेस का सच्चा सिपाही वही है जो इस वक़्त विलाप करने की बजाय युद्धरत है। हम लड़ते रहेंगे।"

एक अन्य ट्वीट में बघेल ने लिखा, "कांग्रेस तो घर-घर की ही कांग्रेस है, हर घर की कांग्रेस है. लेकिन कुछ लोग उसे 'डिनर' और 'बंगलों' की कांग्रेस बना देना चाहते हैं। एक बार उप्र आकर देख लेते कि अगुवाई और लड़ाई कैसी होती है। मिट गए वो सब जो कांग्रेस के मिटने की बात करते रहे‌‌।"

बता दें रि कांग्रेस के ‘जी 23’ ग्रुप के सदस्य सिब्बल ने यह टिप्पणी कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दो दिनों बाद की। सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा था कि वह संगठनात्मक चुनाव पूरा होने तक पद पर बने रहें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पर पार्टी नेतृत्व की आलोचना करने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पार्टी जब चुनाव हार रही है तो ऐसे समय में नेताओं को एकजुट होना चाहिए।’ गहलोत ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे समय में जब पार्टी चुनाव हार रही है तो नेताओं को एकजुट होना चाहिए।’’ सिब्बल ने कहा कि गांधी परिवार को पार्टी से अलग हटकर किसी अन्य नेता को पार्टी का नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए।

कलेक्टर सिंह ने किया जनपद पंचायत प्रेमनगर का निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल रहे उपस्थित

कलेक्टर सिंह ने किया जनपद पंचायत प्रेमनगर का निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल रहे उपस्थित

सूरजपुर | कलेक्टर सिंह ने जनपद पंचायत प्रेमनगर का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्थापना शाखा, निर्माण कार्य शाखा का निरीक्षण किया तथा मनरेगा सहित अन्य कार्यों के मजदूरी भुगतान की लंबित प्रकरण को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, एसडीएम रवि सिंह, जनपद सीईओ संजय राय सहित जनपद पंचायत के विभिन्न शाखाओं के कमर्चारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जनपद स्तर पर जितने भी राशन व पेंशन के लंबित प्रकरण है, लंबित प्रकरणों का निराकरण यथाशीघ्र करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिये। उन्होंने जनपद में जितने नये गौठान बने है कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा जनसंवाद शिविर में जो भी समस्या संबंधी विषय ग्रामीणों की ओर से आए हैं उन्हें प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद स्तर पर जितने भी कार्य अप्रारंभ है उनको शीघ्र प्रारंभ कर जानकारी उपलब्ध कराने तथा जो कार्य पूर्ण हो गये है उनकी सीसी जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ सिंह ने जनपद स्तर पर जितने भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, सभी कार्यों को गुणवत्ता युक्त निर्माण कर समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी तकनीकी सहायकों को मनरेगा की मजदूरी भुगतान, जनसंवाद में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने सख्त निर्देश दिए हैं।

होली के मद्देनजर गुंडे व निगरानी बदमाशों व चाकूबाजों के विरुद्ध  विगत 1 सप्ताह में 150 से अधिक लोगों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

होली के मद्देनजर गुंडे व निगरानी बदमाशों व चाकूबाजों के विरुद्ध विगत 1 सप्ताह में 150 से अधिक लोगों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

रायपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा जिले में त्योहारों के शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं जिस के तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लगातार अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें शांति समिति की बैठक लेने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए थे हैं।

जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्रों में बदमाशों तथा चाकू बाजी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सघन कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थाना क्षेत्र के फिक्स पॉइंट तथा पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा लगातार थाना क्षेत्रों की गश्त की जा रही है तथा शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वाले ऐसे सभी आरोपियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत रायपुर पुलिस द्वारा ऐसे 150 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की गई है। 120 आरोपियों के विरुद्ध लघु अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है जिसमें आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण शामिल हैं। साथ ही 300 बदमाश बदमाशों के विरुद्ध सक्षम मजिस्ट्रेट न्यायालय में बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई जा रही है।

त्योहारों के दौरान बेहतर शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र में फिक्स पॉइंट्स निर्धारित किए गए हैं तथा सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां चलाई जा रही हैं ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव होने से रोका जा सके तथा उपद्रवियों के विरुद्ध पहले ही प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

ध्यातव्य है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लगातार आगामी त्यौहारों होली तथा शब ए बारात को देखते हुए त्योहारों के शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर लगातार जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक लेना थाना क्षेत्र में घूम कर स्थानीय नागरिकों से चर्चा करना तथा उनका सामंजस्य एवं सहयोग लेने हेतु निर्देशित किया गया है। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा 

रायपुर नगर निगम का बजट पेश: विकास कार्य के लिए हर पार्षद को 10 लाख रुपए समेत 80 मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना, पढ़े पूरी खबर

रायपुर नगर निगम का बजट पेश: विकास कार्य के लिए हर पार्षद को 10 लाख रुपए समेत 80 मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नगर निगम का बजट पेश कर दिया गया है। 1474 करोड़ 24 लाख का यह बजट शहर के महापौर एजाज ढेबर ने पेश किया। साल 2022-23 के वित्तीय वर्ष का ये बजट करीब 90 लाख 74 हजार घाटे का है।
यहां भी बजट पेश करने महापौर गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर नगर निगम पहुंचे थे।इस बजट को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को लेकर इस बजट में खास ध्यान दिया गया है, जिसकी मांग शहर की जनता कर रही थी।
यह मिलेंगी सुविधाएं
1-रायपुर नगर निगम के 10 जून इलाकों में नई 10 एंबुलेंस होगी, जो उस इलाके के लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं में मदद करेंगी।
2-रायपुर नगर निगम के 10 जोन इलाकों में डी फ्रीजर रखा जाएगा। मोहल्लों में यदि किसी व्यक्ति की मौत हो जाए तो शव के लिए फ्रीजर की सुविधा दी जाएगी।
3-गरीब तबके के लोगों के लिए रायपुर शहर के हर मुक्तिधाम में दाह संस्कार के लिए गोबर से बनी गौ काष्ठ उपलब्ध कराई जाएगी।
4-रायपुर के भाटागांव इलाके में निर्धन परिवार के बच्चों के लिए बिन्नी भाई सोनकर उत्कृष्ट विद्यालय के नाम से अंग्रेजी स्कूल शुरू किया जाएगा।
5-लोगों की घरेलू जरूरतों के लिए भी नगर निगम काम करेगा। लोगों को कारपेंटर, प्लंबर , टीवी रिपेयर, फ्रिज रिपेयर, कूलर मैकेनिक जैसी सुविधाएं एक मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए दी जाएगी । स्थानीय युवकों को काम भी मिलेगा।
6-रायपुर शहर में 80 मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। हर मोहल्ला क्लीनिक के लिए 25- 25 लाख रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार देगी। 70 वार्ड में यह क्लीनिक खोले जाएंगे।
7-रायपुर शहर के तत्यापारा -फूल चौक स्थित सड़क को 30 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा।
8-कोरोना काल से सीख लेकर रायपुर नगर निगम 5 लाख रुपये तक सभी कर्मचारियों अधिकारियों का बीमा करेगा।
9-रायपुर शहर के 70 वार्डों में विकास कार्य के लिए हर पार्षद को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।

 

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ ने इसे प्रदेश के कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री श्री बघेल से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सौजन्य मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुन्द तम्बोली ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री बघेल के इस संवेदनशील निर्णय से शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों में आर्थिक निश्चिंतता बढ़ी है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका सम्मानपूर्वक पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हमेशा शासकीय सेवकों के हित में संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिए हैं। यही कारण है कि आज राज्य में शासकीय सेवकों का मनोबल बहुत ऊंचा है और वे पूरे मनोयोग से शासकीय योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में जुटे हुए हैं। श्री तंबोली ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात एक निश्चित पेंशन राशि प्राप्त होगी। साथ ही आश्रित परिवार को पेंशन का लाभ मिलेगा। इस घोषणा से कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजनों में भी खुशहाली का माहौल है। इससे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अधिक उत्साह और समर्पण भाव से कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी बनेंगे।

प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के संरक्षक श्री जे.एल.दरियो और श्री उमेश मिश्रा सहित सर्वश्री प्रेमलाल पटेल, आनंद सोलंकी, मुन्नालाल चौधरी, मनराखन मरकाम, नितिन शर्मा, जरीफ खान, कमलेश साहू, कमलज्योति जाहिरे, सचिन शर्मा, ओमप्रकाश डहरिया, भवानी सिंह ठाकुर, रविन्द्र चौधरी शामिल थे। 

नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा में पहुंचकर राज्यपाल अनुसूईया उइके ने रचा इतिहास

नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा में पहुंचकर राज्यपाल अनुसूईया उइके ने रचा इतिहास

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने मंगलवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर नगर निगम के सामान्य सभा में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर न केवल प्रदेश में संभवत: देश में नया इतिहास रचा। इससे पूर्व किसी भी राज्य के नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में राज्यपाल के शामिल होने की जानकारी अप्राप्त है। राज्यपाल श्री उइके न केवल सामान्य सभा में विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई बल्कि सामान्य सभा को संबोधित भी किया।

महापौर एजाज ढेबर ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। इससे पूर्व महापौर के आमंत्रण पर नगर निगम की सामान्य सभा में विशेष अतिथि के रूप में पहुंची राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने सभा में मौजूद पार्षदों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि महापौर, सभापति सहित पार्षदों मेरे स्वागत के लिए धन्यवाद देती हूं।

मैंने वाइट हाउस का नाम बहुत सुना था। इसे देखने की इच्छा भी व्यक्त की थी, और आज यह देखने का मौका मिला। छात्र राजनीति का मुझे अनुभव है, हालांकि पार्षद बनने का कभी सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ। पर मुझे जागरूक विधायक का सम्मान मिला है। मैं सभी पार्षदों से भी कहना चाहूंगी कि जनप्रतिनिधि से जनता की बहुत अपेक्षा रहती है, उस लक्ष्य के अनुरूप सभी काम करें।

राज्यपाल उइके ने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि का लोगों से जुड़ाव बहुत आवश्यक है। रायपुर नगर निगम का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने नगर निगम से शुरुआत कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। कोरोना काल में निगम के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि ने बहुत ही बेहतर काम किया, लोगों की हर संभव मदद की गई। निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी से बधाई के पात्र हैं। रायपुर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए निगम की अहम भूमिका रही है।

राज्यपाल के स्वागत में गांधी सदन में रेड कार्पेड बिछाया गया। दोपहर 12:10 बजे रेड कार्पेड से राज्यपाल गुजरकर सभागार में स्थान ग्रहण किया। इस मौके पर प्रोटोकाल के तहत राजभवन से उनका बैंड भी साथ आया, बैंड की धून से राष्ट्रगान से पूरा सदन गूंज उठा। सभा में सांसद, विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 2 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें आदेश...

राज्य प्रशासनिक सेवा के 2 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें आदेश...

रायपुर : राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा श्रेणी के दो अफसरों को नया प्रभार सौंपा है, जिसमें कोरबा के संयुक्त कलेक्टर विजेंदर सिंह पाटले को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का प्रबंधक नियुक्त किया है।

इसके साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक प्रणव सिंह को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रबंधक नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतरिक्त प्रभार सौँपा है। 

छत्तीसगढ़ : बस और दोपहिया वाहन में भिड़ंत, युवक की मौके पर हुई मौत

छत्तीसगढ़ : बस और दोपहिया वाहन में भिड़ंत, युवक की मौके पर हुई मौत

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एनएच 30 पर केरलापाल के गिरधाल पारा के पास बस और दोपहिया वाहन में भिड़ंत हुई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य को भी गंभीर चोट आई है।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस जगरगुंडा से आ रही थी। केरलापाल के पास दोपहिया वाहन की भिड़त हो गई। फ़िलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  वही घायल का इलाज जारी है। 

 

महापौर ढेबर का बजट भी गोबर के सूटकेस में...

महापौर ढेबर का बजट भी गोबर के सूटकेस में...

रायपुर : जनता की नजर पहले देश के बजट पर, फिर राज्य और अंत में अपने शहर की बजट पर होती है। देश में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने फरवरी में फरवरी में पेश किया फिर मार्च के शुरुआत में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में बजट पेश किया। मंगलवार को राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम के सभाकक्ष में बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान सबसे बड़ी बात है कि राज्य की प्रथम नागरिक राजयपाल अनुसुइया उइके इस मौके पर मौजूद थीं। पूरे देश में ये पहला अवसर है जब राज्यपाल किसी नगर निगम के बजट पेश होते वक्त मौजूद रहीं।

उल्लेखनीय है कि, महापौर ढेबर अपने साथ गोबर से बना सूटकेस लेकर आए। ऐसा ही सूटकेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान इस्तेमाल किया था। बैठक शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने सम्पतिकर, यूजर चार्ज और गोलबाजार के मामले को लेकर सभापति से जबाब मांगने के लिए निवेदन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला तो भजपा के पार्षदों ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया।

भाजपा के आठ पार्षदों ने टेबल के ऊपर खड़े होकर हंगामा करने करने लगे। इसपर सभापति ने आठों पार्षदों के निलंबित कर दिया था। निलबंन के बाद भाजपा के सभी पार्षद नारेबाजी लगाने लगे। इस दौरान सदन की करवाई चलती रही। छह पार्षदों ने इस बार मच्छर, आवारा मवेसी और सामुदायिक भवन पर सवाल लगाकर जबाब मांगा था, जिसका एमआइसी के सदस्यों ने जबाब दिया।
 

घर के बाहर मिली युवक की लाश, अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

घर के बाहर मिली युवक की लाश, अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर : सोमवार की देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांटीडीह के पास पड़ोसियों ने एक युवक की लाश घर के बाहर देखी, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके में पहुँची पुलिस ने पाया कि युवक उसी घर मे अपने एक दोस्त के साथ रहता था, जो नशे का आदि था और कबाड़ का काम करता था।

वही उसके शव के पास ही सील बट्टा भी पड़ा हुआ था, जिससे पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
मृतक की पहचान धमला सारथी 18 वर्ष के रूप में हुईहै। वही इस घटना के बाद से ही उसका दोस्त फरार था, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। फि़लहाल पुलिस अपनी विवेचना में जुट गई है।