BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू होगा CAA

गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू होगा CAA

 नई दिल्ली। देश में इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में लगी हुई है। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा एलान किया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो जाएगा। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस बात की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, “मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है।”

उन्होंने कहा, “जब देश का विभाजन हुआ और वहां पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता था। उस दौरान वह सभी भारत में भाग कर आना चाहते थे, तब कांग्रेस ने कहा था कि आप यहां आइए, आपको यहां नागरिकता दी जाएगी।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्ष पर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमारे मुस्लिम भाइयों को सीएए को लेकर गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है। सीएए केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है।”

उपमुख्यमंत्री की पत्नी का निधन, सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए लिखा- साथ छोड़कर चली गई….

उपमुख्यमंत्री की पत्नी का निधन, सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए लिखा- साथ छोड़कर चली गई….

 हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का निधन हो गया है। उप मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे साझा की गई है।

उपमुख्यमंत्री ने लिखा “हमारी प्रिय सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़कर चली गईं।“ मुकेश अग्निहोत्री की बेटी का नाम आस्था है। बताया जा रहा है कि सिम्मी गोंदपुर जयचंद स्थित अपने घर में ही थी कि अचानक उनका रक्तचाप घटने लगा। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन पंजाब के कुराली के पास उनकी मौत हो गई।

 
राज्य के कई स्थानों पर NIA की छापेमारी, जानें क्या है मामला

राज्य के कई स्थानों पर NIA की छापेमारी, जानें क्या है मामला

 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की है। इससे पहले जांच एजेंसी ने गुरुवार को हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी हैदराबाद एलबी नगर और हिमायतनगर समेत कई अन्य ठिकानों की गई थी। कार्रवाई कथित माओवादी संबंधों के शक में हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता और कवि पी वरावरा राव के दामाद वेणुगोपाल के आवास पर भी छापेमारी हुई थी। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पी वरावरा राव आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सीय आधार पर वरावरा राव को जमानत दी थी। वरावरा राव पर प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचने के भी आरोप लगे थे।

ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ और भी आसान, घर बैठे मिनटों में ऐसे करें अप्लाई

ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ और भी आसान, घर बैठे मिनटों में ऐसे करें अप्लाई

 Driving License Apply: अगर आप रोड पर कार लेकर जा रहे हैं तो उसके लिए सबसे जरूरी ड्राइविंग लाइसेंस हैं. इसके बिना आप किसी भी वाहन को चला नहीं सकते हैं. आपको इसके कारण भारी जुर्माना और जेल तक भी जाना पड़ सकता है. अगर आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो आज हम आपको उस आसान तरीके के बारे में बताएंगे जिससे आप आराम से घर बैठे ही अपने नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं.

सबसे पहले आपको बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस के पहले लर्निंग लाइसेंस बनाया जाता है, जिसके लिए आपको ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, जन्म तारीख की पुष्टि के लिए 10वीं के सर्टिफिकेट की जरूरत होगी. इसके अलावा आपके पास राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल या पानी का बिल इनमें से कोई भी कागजात होना चाहिए. बेहतर होगा कि आप आधार कार्ड का ही इस्तेमाल करें, हालांकि लॉकडाउन और संक्रमण के कारण कई राज्यों में लाइसेंस के लिए होने वाली टेस्ट पर रोक लगी है तो पहले अपने राज्य के नियम के बारे में जानकारी हासिल कर लें, उसके बाद ही अप्लाई करें.

इन स्‍टेप्‍स को करें फॉलो

  • लर्निंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do पर जाना होगा.
  • यहां पर आपको सबसे पहले अपने स्‍टेट का विकल्‍प चुनना होगा. इसके बाद आपके सामने पूरी लिस्‍ट आ जाएगी. आपको उसमें से लर्नर लाइसेंस का विकल्‍प चुनना होगा.
  • लर्नर लाइसेंस के ऑप्‍शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आधार का ऑप्‍शन आएगा. उसमें आपको आधार की डिटेल्‍स भरनी होगी और कुछ जरूरी दस्‍तावेज अपलोड करने होंगे.
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर
  • एक ओटीपी आएगा. सभी चीजें दर्ज करने के बाद आपको पेमेंट का विकल्‍प चुनना होगा. पेमेंट फेल होने पर आपको 50 रुपए फीस दोबारा भरनी होगी.
  • इस प्रॉसेस से अप्‍लाई करने के करीब 7 दिनों के भीतर आपका लर्निंग लाइसेंस आपके घर के एड्रेस पर आ जाएगा. लेकिन अगर आप परमानेंट लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, तो आपको आरटीओ ऑफिस जाना होगा.

 

ऐसे भरना होगा फॉर्म तभी मिलेगा फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ,जाने पूरी जानकारी

ऐसे भरना होगा फॉर्म तभी मिलेगा फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ,जाने पूरी जानकारी

 Free Silai Machine Yojana: फ्री सिलाई मशीन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई थी | इस योजना के अंतर्गत देश की तमाम महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन दी जाती है | इस योजना की शुरुआत महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई थी ताकि वह अपना घर बैठे कार्य कर सके और अपना जीवन का गुजारा कर सकें हम इस पोस्ट में फ्री सिलाई मशीन योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे |

: हमारा देश एक विकसित देश बनना चाहता है जिसके लिए सरकार के द्वारा देश के सभी क्षेत्रों में डेवलपमेंट करा जा रहा है। देश के सभी नागरिकों के सुलभ जीवन यापन करने हेतु अनेकों रोजगार अवसर सरकार के द्वारा विकसित करते हुए देखे जा रहे हैं देश की सरकार के द्वारा किए जाने वाले इन सभी कार्यों की सहायता से देश के अधिकतर नागरिक अपनी आय विकसित करने में सक्षम होते हुए देखे जा रहे हैं।

 हरियाणा देश का एक ऐसा राज्य है, जिसमें महिलाओं को उनके घर के पुरुषों के साथ खेतों में काम करने के साथ साथ गाय भैंसों के लिए काम करते हुए भी देखा जाता है। राज्य सरकार पुरुषों के साथ-साथ अब महिलाओं को भी हर संभव रोजगार प्रदान करना चाहती है। जिससे वह घरों में जिस तरह से सभी कार्य में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती हैं उसी तरह रोजगार के क्षेत्र में भी अपने पैरों पर खड़े होकर अपनी आय विकसित करने में सक्षम हो सके।

ऐसे भरना होगा फॉर्म तभी मिलेगा फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ,जाने पूरी जानकारी

 राज्य सरकार महिलाओं को उनके पैरों पर खड़े करने हेतु अनेकों योजनाओं का संचालन कर रही है इन योजनाओं में से एक योजना ऐसी भी है जो महिलाओं को अपनी ओर सबसे अधिक आकर्षित करते हुए देखी जा रही है। जिसे फ्री सिलाई मशीन योजना हरियाणा के नाम से जाना जाता है इस योजना के तहत वह सभी महिलाएं जो अपने घर से बाहर निकल कर आय विकसित करने में करने में असक्षम है उन्हें सरकार के द्वारा मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान की जाती है अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो इस लेख की में प्रदान की गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक अंतिम तक अवश्य पड़े।

 ऐसे भरना होगा फॉर्म तभी मिलेगा फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ,जाने पूरी जानकारी

फ्री सिलाई मशीन योजना के लाभ

 इस योजना के द्वारा राज्य की वह की सभी महिलाएं लाभ ले सकती हैं, जो अपने परिवार के लिए और अपने लिए आय विकसित करने हेतु घर से बाहर जाने में असमर्थ है। यह योजना राज्य कि उन सभी गरीब महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान करती है जो अपने लिए एक सिलाई मशीन लेने तक के लिए आर्थिक रूप से असक्षम है।

 यह योजना राज्य में निवास करने वाली सभी जातियों की महिलाओं के लिए लाभ प्रदान करने में सक्षम है। यह योजना राज्य के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्र की महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन प्रदान करती है।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता

इस योजना के लिए सरकार के द्वारा कुछ पात्रताएं भी निर्धारित करी गई है। परंतु अनेक बार ऐसा देखा गया है योजना से जुड़ने वाले व्यक्तियों को योजना की पात्रता का ज्ञान न होने के कारण उन्हें लाभ लेने में समस्या का सामना करना पड़ता है इसलिए आपको इस योजना से जुड़ने के लिए निर्धारित की गई कुछ पत्रताओं की जानकारी भी होना आवश्यक है।

इस योजना से जुड़ने वाली महिला राज्य की नागरिक होनी चाहिए इस योजना से जोड़ने वाली महिलाओं की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है इस योजना से जुड़ने वाली महिला की पारिवारिक आय 120000 से कम होनी चाहिए इस योजना से जुड़ने वाली महिला के घर में कोई भी सरकारी कर्मचारी कार्यरत नहीं होना चाहिए।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना से जोड़ने वाली सभी महिलाओं के पास योजना की आवेदन प्रक्रिया में प्रयोग किए जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है इस योजना से लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, दो रंगीन फोटो जैसे सभी दस्तावेज होना आवश्यक है।

फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत आवेदन कैसे करें

इच्छुक श्रमिक महिलाएं जो इस योजना का तहत आवेदन करना चाहती है सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट(www.india.gov.in) पर जाएं|
आधिकारिक वेबसाइट पर आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसे आप डाउनलोड करेंगे और पूछी गई जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि भरेंगे|
सभी जानकारी भरने के बाद आपको सभी दस्तावेज साथ में संलंघन करने के बाद संबंधित कार्यालय में फॉर्म को जमा करवा देना है|
हरियाणा फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले हरियाणा लेबर डिपार्मेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
अब आपको होम पेज पर HBOCW Board Beneficiary Login पर क्लिक करें|
अब आप अपनी लेबर कॉपी का आईडी पासवर्ड डालकर लॉगिन करें|
अब आप स्कीम वाले क्षेत्र में जाएंगे|
अब आपके सामने सभी प्रकार की स्कीम्स आ जाएगी जिसमें आपको फ्री सिलाई मशीन योजना सेलेक्ट करनी है|
अब आपको इस स्कीम को अप्लाई करना है और 90 दिन की वर्क स्लिप इसमें अपलोड करनी है|
इस तरह से आप अपना हरियाणा फ्री सिलाई मशीन ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं|
फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत लागू राज्य के नाम
फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल यही राज्य ले सकते हैं: हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार

चंपई मंत्रिमंडल का विस्तार अब 16 को, डिप्टी सीएम को लेकर फंसा पेंच

चंपई मंत्रिमंडल का विस्तार अब 16 को, डिप्टी सीएम को लेकर फंसा पेंच

 रांची । झारखंड में चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है। पहले 8 फरवरी को कुछ मंत्रियों के शपथ ग्रहण का आग्रह राजभवन को भेजा गया था। लेकिन, बुधवार दोपहर बाद इस कार्यक्रम को स्थगित करने का अनुरोध किया गया।राजभवन के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अब मंत्रियों का शपथ ग्रहण 16 फरवरी को दोपहर तीन बजे होगा। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर सरकार के भीतर सहमति नहीं बन पाई है। पेंच डिप्टी सीएम के पद को लेकर फंस रहा है। गठबंधन में जो फॉर्मूला तय किया गया है, उसके मुताबिक दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे।इनमें एक कांग्रेस और दूसरा झामुमो का होगा। कांग्रेस की ओर से आलमगीर आलम का नाम डिप्टी सीएम के लिए तय माना जा रहा है, लेकिन, झामुमो में इस पद के लिए हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन और छोटे भाई बसंत सोरेन दोनों की दावेदारी है। झामुमो कोटे से बेबी देवी, हफीजुल हसन और जोबा मांझी को रिपीट करने की तैयारी है। हेमंत सोरेन की सरकार में रहे कांग्रेस के तीन मंत्रियों बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और रामेश्वर उरांव को भी बदलने की चर्चा चल रही है। नए मंत्रियों के नाम पर कांग्रेस के भीतर भी सहमति नहीं बन पा रही है।

पैन-आधार लिंक ना कराने वालों के लिए सख्स हुई सरकार, वसूलेगी तगड़ी रकम, जान ले लिंक करने की प्रक्रिया...

पैन-आधार लिंक ना कराने वालों के लिए सख्स हुई सरकार, वसूलेगी तगड़ी रकम, जान ले लिंक करने की प्रक्रिया...

 केंद्र सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने में देरी करने वालों से अब तक 600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। अभी भी तकरीबन 11.48 करोड़ पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हो पाए हैं। ऐसे में सरकार की कमाई और भी ज्यादा बढ़ना लाजिमी है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। (Pan-Aadhaar Link News)

11.48 करोड़ पैन का लिंक आधार से होना बाकी

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को संसद में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने पैन कार्ड को आधार से जोड़ने में देरी के लिए जुर्माने के तौर पर (as a fine) 600 करोड़ रुपये से भी अधिक की वसूली की है। अब भी लगभग 11.48 करोड़ पैन का लिंक आधार से होना बाकी है। उन्होंने बताया कि छूट वाली श्रेणियों को छोड़कर, 29 जनवरी, 2024 तक आधार से लिंक न होने वाले पैन की संख्या 11.48 करोड़ है। (Pan-Aadhaar Link News)

अब अदा करना पड़ेगा जुर्माना

पैन को बायोमेट्रिक आधार से जोड़ने की अंतिम तारीख 30 जून, 2023 थी। अगर कोई व्यक्ति 30 जून, 2023 तक अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक नहीं करवा पाया और अब लिंक करना चाहता है, तो उसे जुर्माना अदा करना पड़ेगा। (Pan-Aadhaar Link News)

सरकार ने इतने करोड़ रुपये बटोरे

केंद्रीय मंत्री ने सरकार को जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों ने अपना पैन और आधार लिंक नहीं किया था उनसे बाद में पैन-आधार लिंककरने के लिए 601.97 करोड़ रुपये बटोरे गए। यह आंकड़ा 1 जुलाई, 2023 से 31 जनवरी, 2024 तक का है। (Pan-Aadhaar Link News)

पैन कार्ड हो जाएगा निष्क्रिय

आयकर विभाग ने कहा था कि जो करदाता अपना आधार बताने में विफल रहे हैं उनका पैन 1 जुलाई, 2023 से निष्क्रिय हो जाएगा और ऐसे पैन के खिलाफ कोई रिफंड नहीं किया जाएगा। साथ ही, टीडीएस और टीसीएस ऊंची दर पर काटा किया जाएगा। (Pan-Aadhaar Link News)

अभी हजारों करोड़ रुपये और बटोरेगी सरकार

केंद्रीय मंत्री ने संसद को बताया कि अभी 11.48 करोड़ पैन ऐसे हैं जो आधार से लिंक नहीं हुए हैं। इसे 1000 से गुणा किया जाए तो यह 11480 करोड़ रुपये (Rs 11480 crore) से अधिक होता है। यानी इतनी कमाई सरकार अभी और कर सकती है। (Pan-Aadhaar Link News)

इस प्रकार है पैन को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया

पैन कार्ड को आधार लिंक कराने के लिए इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometax.gov.in पर विजिट करें।
लॉग इन डिटेल्स को भरें. इसके बाद Quick सेक्शन में जाएं और वहां अपना पैन, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर दें।
फिर I validate my Aadhaar details के ऑप्शन को चुनें।
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे यहां डालें।
आखिरी में 1,000 रुपये की पेनाल्टी देकर आप पैन और आधार को लिंक कर लें।

BIG NEWS: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

BIG NEWS: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

 मध्य प्रदेश। हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह ब्लास्ट हो गया। इसके बाद आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। हादासे में छह लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक लोग घायल हैं। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने की आपात बैठक

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरदा की घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। भोपाल और इंदौर के मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा है। साथ ही इंदौर और भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भेजा जा रहा है। राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , एक दर्जन से जिलों में बारिश की चेतावनी, पढ़े पूरी अपडेट..

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , एक दर्जन से जिलों में बारिश की चेतावनी, पढ़े पूरी अपडेट..

 भोपाल। एक बार फिर से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। आज सोमवार को भी ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग में हल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई है। हालांकि मंगलवार बुधवार से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के आसार है, वही 15-20 फरवरी के बाद वापस तापमान में वृद्धि होने लगेगी और गर्मी का अहसास होगा।

 मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को ग्वालियर, निवाड़ी, भिंड, श्योपुर, मुरैना, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर नीमच, मंदसौर , दतिया, और पन्ना जिले में हल्की गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

रीवा संभाग के जिलों में, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, अगरमालवा, नीमच, अशोकनगर, मंदसौर, निवाड़ी, भिंड, श्योपुरकलां, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, अशोकनगर में ओलावृष्टि के आसार है।इन जिलों में हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।

यहां ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट का भंडाफोड़, 800 लोगों को बनाया शिकार, वॉट्सऐप वीडियो कॉल कर लोगों को करते थे ब्लैकमेल

यहां ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट का भंडाफोड़, 800 लोगों को बनाया शिकार, वॉट्सऐप वीडियो कॉल कर लोगों को करते थे ब्लैकमेल

 चंडीगढ़: हरियाणा में एक बड़े ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस गंदे खेल से एक दो नहीं बल्कि लगभग 800 लोगों को शिकार बनाया गया। दरअसल हरियाणा पुलिस 37 लाख रुपये के सेक्सटॉर्शन को लेकर जांच कर रही थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को एक बैड़े रैकेट के बारे में पता चला। ये लोग वॉट्सऐप वीडियो कॉल करने के बाद अश्लील वीडियो प्ले करके लोगों को ब्लैकमेल करते थे। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक भिवानी के एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये ठग लोगों को वॉट्सऐप कॉल के जरिए ब्लैकमेल करते थे। पहले ये वीडियो कॉल करते थे और फिर शख्स का वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे। इसके बाद उसके चेहरे को किसी पॉर्न क्लिप में ट्रांसपोज कर देते थे और यही वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर देते थे। उन्होंने कहा कि अब तक आरोपी 728 से ज्यादा लोगों को इस तरह की वीडियो कॉल कर चुके हैं जो कि अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं।

 दो महीने पहले भिवानी के सेक्टर 13 के रहने वाले एक बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पास वॉट्सऐप वीडियो कॉल आई थी। जब उन्होंने कॉल रिसीव की तो एक लड़की कपड़े उतारने लगी। उन्होंने फोन काटा और थोड़ी ही देर बाद उनके पास एक वीडियो भेजा गया जिसमें नग्न लड़की के बदल में वह दिखाई दे रहे थे। इसके बाद उनके पास लगातार फोन आने लगा। फोन करके आरोपी खुद को सीबीआई या दिल्ली के क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता रहे थे। उसने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो गंभीर परिणाम होंगे।

 बुजुर्ग में दो दिन में आरोपियों को 36.84 लाख रुपये दिए। इसके बाद आरोपी 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। तब जाकर पीड़ित ने अपने परिवार के लोगों को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई। मोबाइल फोन ट्रैस किया गया तो पता चला कि यह राजस्थान का है। इसके बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर एग्जामिनेशन के लिए 19 सेल फोन भेजे गए हैं। आरोपियों ने अब तक 3 करोड़ की वसूली की थी।

पिता ने लूटी अपनी 8 साल की मासूम बेटी की आबरू, चीख पुकार सुन कर पहुंची मां और फिर…

पिता ने लूटी अपनी 8 साल की मासूम बेटी की आबरू, चीख पुकार सुन कर पहुंची मां और फिर…

  गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां, खोराबार थानाक्षेत्र इलाके में एक पिता ने अपनी 8 साल की बेटी से दुष्कर्म को अंजाम दिया है. घटना के वक्त बेटी की चीख-पुकार सुन जब वहां उसके पास पहुंची तो पिता मौके से फरार हो गया. आनन-फानन में मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने खून से लथपथ बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और फिर मामले में केस दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को यहां एक घर में नशे में धुत एक शख्स ने अपनी ही 8 साल बेटी को हैवानियत का शिकार बनाया. बच्ची मां के साथ सो रही थी. पिता ने बेटी को उठाया और दूसरे कमरे में ले गया. वहां उसने बच्ची से रेप किया. दर्द के कारण बच्ची जब जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी तो उसकी मां भी जाग गई. वो दौड़ कर कमरे में आई तो देखा कि उसका पति अपनी ही बेटी से रेप कर रहा है. मां को देख बच्ची उससे लिपटकर रोने लगी. मां को उस समय कुछ समझ नहीं आया कि वो क्या करे. एक तरफ पति तो दूसरी तरफ बेटी. फिर उसने ममता का फर्ज निभाते हुए तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.

जैसे ही महिला के पति ने देखा कि पुलिस घर आ रही है तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ. उधर बच्ची की हालत लगातार खराब हो रही थी. पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची, उन्होंने सबसे पहले बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. बच्ची का फिलहाल इलाज चल रहा है. वहीं, बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी. जल्द ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया.

मां ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है. वह अक्सर घर में शराब पीकर आता है. घर में गालीगलौच करता है और उससे मारपीट भी करता है, लेकिन उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो अपनी ही बेटी के साथ ऐसी हैवानियत करेगा. मां ने बताया कि रोज की तरह उसका पति देर रात को शराब पीकर घर आया. तब तक वो और उसकी बेटी सो गए थे.

वह इतनी गहरी नींद में थी कि उसे पता ही नहीं लगा कि कब उसका पति उसकी बेटी को बेड से उठाकर दूसरे कमरे में ले गया. जब उसने बेटी के रोने और चीखने की आवाज सुनी तो उसकी नींद टूटी. जब वह दौड़कर कमरे में पहुंची तो वहां का मंजर देख वो हैरान रह गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कीं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया.

 पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है. आस-पास के लोगों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के संबंध आपस में अच्छे नहीं थे. पति नशे का आदी है. इस कारण दोनों के बीच हमेशा लड़ाई होती थी.

लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने की लोकसभा प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने की लोकसभा प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

 भोपाल : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश के सभी 29 सीटों के लोकसभा प्रभारी और संयोजक बनाए हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की लोकसभा चुनाव में जिम्मेदारी तय है। इनमें भोपाल का संयोजक अलोक संजर को और इंदौर का रवि रावलिया को बनाया गया हैवंही भिंड सीट का संयोजक अवधेश कुशवाह, सह संयोजक मेघ सिंह गुर्जर और प्रभारी लोकेंद्र पाराशर को बनाया गया है।

इसी तरह कांग्रेस के कब्जे वाली संसदीय सीट छिंदवाड़ा का लोकसभा संयोजक शेषराव यादव और प्रभारी नरेश दिवाकर को बनाया गया है। 11 सीटें ऐसी है जहां लोकसभा प्रभारी और संयोजक के साथ सह संयोजक भी बनाए गए हैं। पार्टी ने यह कवायद भाजपा के शीर्ष और केन्द्रीय नेतृत्व के आदेश पर की है जिससे प्रदेश में भाजपा सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर सके।

BREAKING : BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति की, देखिए लिस्ट 

CM नीतीश की नई कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, जाने किसे मिला कौन सा विभाग…

CM नीतीश की नई कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, जाने किसे मिला कौन सा विभाग…

 पटना। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जहां वित्त विभाग, तो डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण और कृषि विभाग का दायित्व दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महत्वपूर्ण गृह विभाग अपने पास ही रखा है. इसे भी पढ़ें : मालदीव से भारत अपने सैनिकों को वापस बुलाने को तैयार, 10 मार्च तक लौटेगी पहली टुकड़ी…

बिहार की राजनीति में एक बार फिर भूचाल लाते हुए नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर एनडीए के समर्थन से 28 जनवरी को 9वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. नई सरकार में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के विरोधी विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले अब सीएम नीतीश कुमार ने दोनों डिप्टी सीएम के बीच विभागों को बंटवारा भी कर दिया है.

सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा अन्य मंत्रियों को भी विभाग बांट दिए गए हैं. श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है, जबकि सुमित सिंह को विज्ञान प्रावैधिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है. वहीं संतोष सुमन को एससी-एसटी कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है.

मांझी ने बढ़ाई समस्या-
बिहार में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बीच सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने प्रेशर पॉलीटिक्स शुरू कर दिया है. मांझी ने कहा कि महागठबंधन ने सीएम पद के ऑफर के बावजूद उन्होंने एनडीए में रहने का ही फैसला किया. अब अगर उनकी पार्टी को एक और मंत्री पद नहीं मिलता तो ये अन्याय होगा. बता दें कि सरकार गठन के बाद ही मांझी के बेटे संतोष मांझी ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

BREAKING : कर्मचारी चयन मंडल का एक और परीक्षा परिणाम रद्द, जानिए क्या है वजह…

BREAKING : कर्मचारी चयन मंडल का एक और परीक्षा परिणाम रद्द, जानिए क्या है वजह…

 भोपाल: एमपी कर्मचारी चयन मंडल का एक और परीक्षा परिणाम रद्द कर दिया गया है। वरिष्ठ कृषि अधिकारी, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी, ग्रामीण विस्तार अधिकारी का परिणाम होल्ड कर दिया गया है। चयन मंडल की ओर से कहा गया है कि तकनीकी कारणों से बोनस अंक नहीं दिया जा सका, इसलिए अभी परीक्षा परिणाम को विड्रा किया गया है। संशोधित परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी होंगे।

2 दिन पहले 30 जनवरी को घोषित किया गया था रिजल्ट

 बता दें कि कर्मचारी चयन मंडल ने 2 दिन पहले ग्रुप-1, सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2, सब ग्रुप-1 के अंर्तगत पदों की भर्ती हेतु आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया था। 2 हजार पदों में से सिर्फ 1641 पदों पर यानी 87 फीसदी रिजल्ट घोषित किया था। बाकी ओबीसी आरक्षण के आधार पर जारी होना था। लेकिन बोनस अंक न जोड़ने की वजह से परिणाम को रद्द कर दिया गया है।

 इस परीक्षा में 40 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन 26 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। दो दिन पहले ही 1641 पदों का रिजल्ट आया था और बाकी रिजल्ट को ओबीसी आरक्षण के आधार के पर रोक दिया गया था।

सियासी सस्पेंस खत्म: चंपई सोरेन आज झारखंड के सीएम की शपथ लेंगे

सियासी सस्पेंस खत्म: चंपई सोरेन आज झारखंड के सीएम की शपथ लेंगे

 हेमंत सोरेन की ईडी के हाथों गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी संकट के बादल देर शाम छंट गए जब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने विधायक दल के नेता चम्पाई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण दे दिया। चम्पाई नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगे।

झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की ओर से चम्पाई को नया नेता चुन लिया गया फिर भी राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया था। चम्पाई के शपथ ग्रहण पर असमंजस के बीच महागठबंधन के विधायकों को एकजुट रखने के लिए भी मशक्कत की जाती रही।

चम्पाई ने किया स्थिर सरकार का दावा

बुधवार रात को हेमंत के इस्तीफे के तत्काल बाद ही चम्पाई ने महागठबंधन के 47 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर दिया था, लेकिन राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण कराने को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए। गुरुवार को देर रात तक राजभवन की चुप्पी बरकरार रही।इस बीच महागठबंधन के नेताओं की बैचेनी बढ़ी रही। दोपहर को चम्पाई ने दोबारा राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि दो दिनों से सरकार के गठन को लेकर राज्यपाल द्वारा निर्णय नहीं लिए जाने से असमंजस की स्थिति है। इसके बाद शाम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर उन्होंने दोबारा 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। कहा कि कुछ और विधायकों के रांची पहुंचने से उनके पास 45-46 विधायक हो जाएंगे।

BREAKING: स्टील प्लांट के दो ठिकानों पर IT की दबिश, कार्रवाई जारी

BREAKING: स्टील प्लांट के दो ठिकानों पर IT की दबिश, कार्रवाई जारी

 भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है. जहां रोहित स्टील प्लांट के दो ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है. भोपाल और मंडीदीप में टीम की कार्रवाई जारी है.

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने आज गुरुवार को भोपाल और मंडीदीप में स्थित रोहित स्टील प्लांट पर दबिश दी. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है.

2 फरवरी तक के लिए बजट सत्र स्थगित, जानें अब तक क्या-क्या हुई बड़ी घोषणाएं…

2 फरवरी तक के लिए बजट सत्र स्थगित, जानें अब तक क्या-क्या हुई बड़ी घोषणाएं…

 वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सुबह 11 बजे से अंतरिम बजट पेश किया। आज का बजट सत्र लगभग 1 घंटे चलने के बाद बजट सत्र 2 फरवरी 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बता दें यह नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। वहीं आज बजट पेश करते ही निर्मला सीतारमण के नाम पर लगातार 6 बजट पेश करने का रिकॉर्ड कायम हो गया। वह ऐसा करने वाली दूसरी वित्त मंत्री बनीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ पूर्व पीएम मोरारजी देसाई के नाम था।

आज बजट पेश करते हुए की गई ये बड़ी घोषणाएं…

  • अंतरिम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है, जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य के लिए एक विस्तृत रोडमैप पेश करेगी।
  • वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, एफडीआई ‘फर्स्ट डेवलप इंडिया’ है… 2014 से 2023 के दौरान एफडीआई प्रवाह 596 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो एक स्वर्ण युग का प्रतीक है. यह 2005 से 2014 के बीच एफडीआई प्रवाह का दोगुना था. निरंतर एफडीआई के लिए, हम विदेशी साझेदारों के साथ द्विपक्षीय निवेश संधियों पर बातचीत कर रहे हैं।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे के लिए परिव्यय बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है. उन्होंने कहा, “घरेलू पर्यटन के उत्साह को संबोधित करने के लिए, लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.”
  • वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि लाल बहादुर शास्त्री और वाजपेयी के अभियान को मोदी ने आगे बढ़ाया – जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान- एक लाख करोड़ रुपए का फंड 50 साल के लिए ब्याज मुक्त दिया जाएगा. इसका मकसद रिसर्च को बढ़ावा देना है. प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा. डिफेंस पर फोकस रहेगा।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी हो गई हैं. इनकी मेहनत और सफलता दूसरों को प्रेरणा देगी। हम लखपति दीदियों की संख्या एक करोड़ और बढ़ाएंगे।
  • अपने बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि फिलहाल इनकम टैक्स स्लैब में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। यानी कि जो टैक्स स्लैब 2023-24 के लिए लागू की गई थी वही पूर्ण बजट पेश होने तक भी लागू रहेंगी।
  • वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आने वाले समय में भारत सरकार 1 करोड़ घरों को हर महीनें 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर विचार कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश में हवाई अड्डों की संख्या 149 हो चुका है.
  • संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी सेविकाओं और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा।
  • पीएम आवास के तहत 70 फीसदी घर महिलाओं को दिए गए हैं. पीएम संपदा योजना से 38 लाख किसानों को लाभ हुआ है. 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाई जाएगी।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40 हजार सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत रेल की बोगियों में बदला जाएगा।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे जिनमें पहला ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर है. दूसरा- पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर, और तीसरा उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना के बावजूद पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ है. उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में और 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि कौशल भारत मिशन के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें कुशल बनाया गया।
February 2024: फरवरी में है बैंकों में छुट्टियों की भरमार, जानें लें कितने दिन बैंक रहेंगे बंद

February 2024: फरवरी में है बैंकों में छुट्टियों की भरमार, जानें लें कितने दिन बैंक रहेंगे बंद

 साल का पहला महीना अब समाप्त हो चुका है . फरवरी की शुरुआत हो गई है । ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा करना है तो बता दें कि फरवरी में छुट्टियों की भरमार है।

  • 4 फरवरी 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाला है.
  • 10 फरवरी 2024- महीने के दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 11 फरवरी 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 14 फरवरी 2024- बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के कारण अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.
  • 15 फरवरी 2024- Lui-Ngai-Ni की वजह से इंफाल में बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 18 फरवरी 2024- रविवार के कारण पूरे देश में छुट्टी रहेगी.
  • 19 फरवरी 2024- छत्रपति शिवाजी जयंती के कारण मुंबई में बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 फरवरी 2024- स्टेट डे के कारण आइजोल और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 24 फरवरी 2024- दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 फरवरी 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक रहेंगे.

26 फरवरी 2024- Nyokum की वजह से ईटानगर में बैंकों में अवकाश रहेगा.

फरवरी के 29 दिन में से बैंकों में 11 दिन अवकाश रहने वाला है. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल हैं. भारतीय रिजर्व बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए महीने की शुरुआत से पहले छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर देता है ताकि ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा न हो. बैंक एक जरूरी वित्तीय संस्थान है. ऐसे में इसमें लंबी छुट्टी होने पर कई जरूरी काम अटक जाते हैं

नाबालिग लड़की के साथ तीन बदमाशों ने माता-पिता के सामने दिया दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम, कट्टे की दिखाते रहे धौंस

नाबालिग लड़की के साथ तीन बदमाशों ने माता-पिता के सामने दिया दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम, कट्टे की दिखाते रहे धौंस

 ग्वालियर। जिले के भंवरपुरा थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिक लड़की के साथ दर्दनाक दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपियों ने उसके ही माता-पिता के सामने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने कट्टे की नोक पर माता-पिता को बंधक बनाया साथ में उसके भाइयों और माता-पिता के साथ मारपीट भी की।वहीं लड़की के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी अज्ञात बताये जा रहे हैं। जिन्हें परिजन नहीं पहचान पा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अगर आरोपियों को उनके सामने लाये जाए तो वह उन्हें पहचान लेंगे। बता दें मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाला यह परिवार अभी कुछ दिन पहले ही भंवरपुर थाना क्षेत्र में रहने के लिए आया है।

जब लड़की बाथरूम के लिए गई, तभी तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और जब लड़की ने शोर मचाया, तो आवाज सुन कर परिजन बाहर आए तो देखा दो लोग बालिका को पकड़े हुए थे और एक व्यक्ति उनके बेटे की गर्दन पकड़ा हुआ था। जिन्होंने माता-पिता के साथ भी मारपीट की और कट्टे की नोक पर पहले दो लोगों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। तीसरा जब वारदात के लिए कमरे में घुस गया तभी आसपास के लोग भी घटना स्थल के लिए दौड़े। जिनकी आवाज सुनकर आरोपी कट्टा लहराते हुए मौके से फरार हो गए, बुरी तरह से सदमे में बैठा य़ह परिवार थाने तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। तभी आस पास के लोगों ने हिम्मत दी तो उन्होंने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। उक्त मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील था। जिसको देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और हम आरोपियों के बेहद नजदीक हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इस मामले को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जिन से पूछताछ की जा रही है।

Budget 2024 : टैक्स स्लैब में नहीं हुआ बदलाव, पहले की तरह रहेंगी टैक्स दरें

Budget 2024 : टैक्स स्लैब में नहीं हुआ बदलाव, पहले की तरह रहेंगी टैक्स दरें

 नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सैलरीड क्लास के लोगों के लिए राहत नहीं दी है। सरकार ने टैक्स रेट में किसी कमी का नहीं ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि न्यू टैक्स रिजीम में 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।