BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Previous123456789...460461Next
DEATH : किराये के घर में 5 शव मिलने से सनसनी, मां-बेटी समेत तीन मासूमों की मौत

DEATH : किराये के घर में 5 शव मिलने से सनसनी, मां-बेटी समेत तीन मासूमों की मौत

 केरल । DEATH NEWS: कोच्चि शहर के वदुथला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां किराये के घर से 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों में 58 वर्षीय श्रीकुमारी, उनकी 36 वर्षीय बेटी अश्वथी नायर और अश्वथी के तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें 14 साल और 4 साल के दो बेटे तथा 2 साल की बेटी है। यह परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से कोच्चि में किराये के मकान में रह रहा था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब एक केबल तकनीशियन घर पहुंचा और खिड़की से अंदर झांकने पर दो महिलाओं के शव फंदे से लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिलाओं ने फांसी लगाने से पहले बच्चों को जहर दिया, हालांकि असली कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस परिवार की परिस्थितियों और इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके में इस घटना से गहरा सदमा है।


 

ATF Rate Increase: ईरान युद्ध का असर आसमान पर, 1 अप्रैल से महंगा हो सकता है हवाई सफर

ATF Rate Increase: ईरान युद्ध का असर आसमान पर, 1 अप्रैल से महंगा हो सकता है हवाई सफर

 ATF Rate Increase: ईरान युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में बढ़ते तेल संकट का असर अब भारत के एविएशन सेक्टर पर भी दिखने लगा है, जहां 1 अप्रैल से विमानों के ईंधन यानी ATF की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है, जिससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने संकेत दिए हैं कि ATF की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं,

इसलिए तेल के दाम बढ़ने का असर अप्रैल से दिख सकता है। उन्होंने माना कि एयरलाइंस कंपनियां आर्थिक दबाव में हैं और सरकार इस मुद्दे पर उनसे लगातार बातचीत कर रही है। दरअसल, किसी भी एयरलाइन की कुल लागत में ATF का हिस्सा 35 से 45 प्रतिशत तक होता है, और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से कंपनियों का खर्च तेजी से बढ़ रहा है।

इसके अलावा, खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण सप्लाई बाधित होने, बीमा महंगा होने और उड़ानों के रूट प्रभावित होने से ऑपरेशनल लागत और बढ़ने की आशंका है। हालांकि सरकार की कोशिश है कि यात्रियों पर इसका सीधा असर तुरंत न पड़े, लेकिन अगर ATF महंगा होता है तो आने वाले समय में हवाई किराए में बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स सिस्टम, HRA से अलाउंस तक बड़े बदलाव

1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स सिस्टम, HRA से अलाउंस तक बड़े बदलाव

 INDIA FINANCE NEWS: केंद्र सरकार द्वारा इनकम टैक्स नियम 2026 को नोटिफाई कर दिया गया है, जो 1 अप्रैल से पूरे देश में लागू होगा और इसके साथ ही टैक्स सिस्टम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनका सीधा असर सैलरीड कर्मचारियों पर पड़ेगा। नए नियमों के तहत जहां पुरानी टैक्स व्यवस्था में HRA (हाउस रेंट अलाउंस) पर मिलने वाली छूट जारी रहेगी, वहीं नई टैक्स रिजीम में HRA छूट पूरी तरह खत्म कर दी गई है, जिससे कई कर्मचारियों को टैक्स प्लानिंग में बदलाव करना पड़ेगा।

इसके अलावा बच्चों की शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े भत्तों में बड़ा इजाफा किया गया है, जहां एजुकेशन अलाउंस 100 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह प्रति बच्चा (अधिकतम दो बच्चों तक) कर दिया गया है और हॉस्टल अलाउंस 300 रुपये से बढ़ाकर 9000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

वहीं कंपनी द्वारा दी जाने वाली कार और उसके उपयोग पर टैक्स वैल्यूएशन के नियमों में भी संशोधन किया गया है, जिसमें इंजन क्षमता के आधार पर अलग-अलग मासिक टैक्स कैलकुलेशन तय किया गया है। नए नियमों में घरेलू सेवाओं और अन्य सुविधाओं पर भी टैक्स से जुड़े प्रावधान अपडेट किए गए हैं, जिससे कर्मचारियों को मिलने वाले कई बेनिफिट्स अब टैक्स के दायरे में आ सकते हैं।

कुल मिलाकर, यह नया टैक्स ढांचा सैलरी स्ट्रक्चर, अलाउंस और बेनिफिट्स को लेकर स्पष्टता लाएगा, लेकिन साथ ही कई लोगों के लिए टैक्स बोझ भी बढ़ा सकता है, ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि 1 अप्रैल से पहले ही अपने टैक्स प्लान की समीक्षा करना जरूरी होगा ताकि नए नियमों के अनुसार सही विकल्प चुना जा सके।

Assam Elections 2026: असम कांग्रेस ने जारी की चौथी उम्मीदवार सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

Assam Elections 2026: असम कांग्रेस ने जारी की चौथी उम्मीदवार सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

 असम। Assam Elections 2026:  आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा जारी इस सूची में कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने जालुकबाड़ी से बिदिशा नेओग, तांगला से रोहित परिगा, बिस्वनाथ से जयंत बोरा, नवबोइचा (SC) से डॉ. जॉय प्रकाश दास, महमौरा से ज्ञानदीप मोहन, तिताबर से प्राण कुर्मी और हाइलाकांडी से राहुल रॉय को उम्मीदवार बनाया है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने कुछ सीटें अपने सहयोगी दल रायजोर दल के लिए भी छोड़ी हैं, जिनमें मानस, दलगांव, धिंग, कालीआबोर, तेजपुर, सिसिबरगांव, मार्घेरिटा, डिगबोई, सिबसागर, मरियानी और बोकाखाट शामिल हैं।

कांग्रेस का कहना है कि यह सूची पार्टी की रणनीति के तहत जारी की गई है और आगामी चुनाव में मजबूत प्रदर्शन के लिए सभी उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट


 

Eid Kab Hai 2026 : ईद कब मनाई जाएगी, 20 मार्च या 21 मार्च? जानिए भारत में कब दिखेगा चांद

Eid Kab Hai 2026 : ईद कब मनाई जाएगी, 20 मार्च या 21 मार्च? जानिए भारत में कब दिखेगा चांद

Eid ul fitr 2026 Date in india 20 march or 21 March: ईद-उल-फितर मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। रमजान के पवित्र महीने के आखिरी दिन चांद को देखने के बाद मीठी ईद मनाई जाती है। इस दिन सुबह विशेष नमाज पढ़ी जाती है और अल्लाह के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देते हैं। सऊदी अरब में चांद के दिखने के बाद ही ईद मनाने की तारीख तय होती है। इसके बाद ही भारत में ईद मनाने का ऐलान किया जाता।

ईद-उल-फितर की तारीख चांद का दीदार होने के बाद ही तय होती है। इस्लामी चंद्र कैलंडर के हिसाब से ईद मनाई जाती है। हिजरी कैलंडर के दसवें महीने के पहले दिन शव्वाल के चांद को देखकर ईद की तारीख का ऐलान होता है। आइए जानते हैं कि भारत में चांद कब दिखेगा और ईद किस दिन मनाई जाएगी 20 मार्च या 21 मार्च।

अरब देशों में कब मनाई जाएगी ईद?
पाकिस्तान, सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में एक दिन पहले ही चांद का दीदार हो जाता है। इसलिए वहां भारत से एक दिन पहले ईद का पर्व मनाया जाता है। संयुक्त अरब अमीरात ने घोषणा की है कि शव्वाल का चांद न दिखने के कारण ईद-उल-फितर शुक्रवार को मनाई जाएगी। ऐसे में खाड़ी देशों में 20 मार्च 2026 को मीठी ईद मनाना तय हुआ है।

भारत में ईद कब मनाई जाएगी ?
भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है। दोनों देशों में चांद दिखने का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में खाड़ी देशों में ईद की तारीख के ऐलान के बाद भारत में 20 मार्च को चांद देखने के बाद 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।

ईद में दान का महत्व
इस दिन घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। सेवइयां के साथ कई तरह के मीठे व्यंजन बनते हैं। इस दिन परिवार के बच्चों को ईदी देने की भी परंपरा है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को जकात यानी दान भी दिया जाता है ताकि वो भी इस पर्व को मना सकें।

लुधियाना में इनकम टैक्स की Raid, बड़ी कंपनी के 3 ठिकानों पर चल रही जांच

लुधियाना में इनकम टैक्स की Raid, बड़ी कंपनी के 3 ठिकानों पर चल रही जांच

 लुधियाना : इनकम टैक्स विभाग की रेंज-1 की टीम ने वीरवार को शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सलूजा मोम एंड मी के तीन परिसरों पर सर्वे किया। यह कार्रवाई जवाहर नगर कैंप, बीआरएस नगर और घुमार मंडी स्थित शो-रूम पर एक साथ की गई।

जानकारी के अनुसार, विभागीय अधिकारी करीब दोपहर 12 बजे सभी परिसरों में पहुंचे और तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल टीम द्वारा स्टॉक की गिनती (स्टॉक टेकिंग) का काम जारी है। सूत्रों के मुताबिक, सर्वे के दौरान दस्तावेजों और कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है। देर शाम तक कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

चंडीगढ़ : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में आरोपियों का Encounter

चंडीगढ़ : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में आरोपियों का Encounter

 पंजाब : चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पियूष पहलवान (फिरोजपुर) और प्रीतम शाह (नवांशहर) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान दोनों को गोली लगी और घायल हालत में उन्हें काबू किया गया। दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं, वहीं एक आरोपी हाल ही में अवैध तरीके से विदेश से भारत लौटा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें घायल कर पकड़ लिया। मौके से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सेक्टर-9 में एक प्रॉपर्टी डीलर पर उस समय हमला किया गया था, जब वह जिम से निकलकर अपनी कार में घर जा रहा था। हमलावरों ने उसे घेरकर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान सामने आई सीसीटीवी फुटेज में हमलावर घटना को अंजाम देते और बाद में बाइक पर फरार होते नजर आए थे। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है और अब मामले की आगे की जांच जारी है।

ईरान ने अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान को बनाया निशाना, इजराइल की रिफाइनरी पर की बमबारी

ईरान ने अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान को बनाया निशाना, इजराइल की रिफाइनरी पर की बमबारी

तेहरान। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध 21वें दिन और व्यापक हो गया। इस जंग में संभवतः पहली बार अमेरिका की सैन्य क्षमता को तगड़ी चोट लगी है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान (फाइटर जेट) को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा इजराइल की रिफाइनरी पर ईरान ने बमबारी कर उसे उड़ाने की कोशिश की है। ईरान ने अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट पर हमले का वीडियो भी जारी किया है।

सीएनएन, अल जजीरा और अन्य कुछ देशों के संचार माध्यमों की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एफ-35 पर हमले का वीडियो फुटेज तो जारी किया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। यह जरूर है कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्वीकार किया कि एक एफ-35 जेट को ईरान के ऊपर मिशन के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान को मिडिल-ईस्ट के किसी देश में उतारा गया है।

कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स के मुताबिक, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है और पायलट सुरक्षित है। घटना की जांच जारी है। हालांकि अमेरिका ने सीधे तौर पर ईरानी हमले की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार, एफ-35 दुनिया के सबसे एडवांस लड़ाकू विमानों में गिना जाता है और इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक होती है।

ईरान ने कहा है कि उसने इजराइली हमलों का जवाब देते हुए तेल अवीव में रिफाइनरी पर जोरदार बमबारी की है। इस बीच कतर एनर्जी ने कहा कि ईरानी हमलों की वजह से कतर की लिक्विफाइड नेचुरल गैस एक्सपोर्ट क्षमता का 17 प्रतिशत हिस्सा ठप हो गया है। इससे सालाना राजस्व में अनुमानित 20 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है और यूरोप तथा एशिया को होने वाली आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है।

उधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संवाददाता सम्मेलन आहूत किया। वह पत्रकारों के सामने आए और कहा वह जंग जीत रहे हैं। वह अभी जिंदा हैं। ईरान बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। हमने 20 दिनों के युद्ध में सफलता हासिल की है। इस बीच हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने हाल के घंटों में उत्तरी इजराइल के मार्गलियोट कस्बे पर मिसाइल दागी हैं। इसके अलावा नबातियेह प्रांत के मारौन अल-रास इलाके में मौजूद इजराइली सैनिकों के समूह को भी निशाना बनाया।

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस संकट के खिलाफ मजबूती से खड़ा नहीं होता, तो इसका असर कई देशों पर पड़ेगा। यह स्थिति आगे चलकर और बड़े संकट को जन्म दे सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत में क्षेत्र की स्थिति और उसके वैश्विक शांति पर असर को लेकर चर्चा की गई।

यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, दोनों नेताओं ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह यूएई और क्षेत्र के अन्य देशों में नागरिकों, इमारतों और बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और इन देशों की संप्रभुता का उल्लंघन है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने इन हमलों की निंदा की और यूएई तथा क्षेत्र के अन्य देशों के साथ अमेरिका की एकजुटता जताते हुए उनकी सुरक्षा और स्थिरता के समर्थन की बात कही।

इस बीच बताया गया है कि फ्रांस के विदेशमंत्री जीन-नोएल बारो शुक्रवार को इजराइल का दौरा करेंगे। यह दौरा अचानक तय किया गया है और इससे पहले वह लेबनान की राजधानी बेरूत गए थे, जहां उन्होंने युद्धविराम की कोशिशों पर चर्चा की। फ्रांस के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे के दौरान बारो इजराइल के नेताओं से क्षेत्रीय सुरक्षा, मानवीय सहायता और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को कम करने के मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक कुल 87 नाम घोषित

कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक कुल 87 नाम घोषित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इससे पहले पार्टी 42 उम्मीदवारों वाली पहली और 23 उम्मीदवारों वाली दूसरी सूची जारी कर चुकी है। तीसरी सूची के साथ अब तक कुल 87 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके हैं।

पार्टी की ओर से जारी सूची:

1.कोकराझार (3) (अनुसूचित जनजाति) : मनिक ब्रह्मा

2.बाओखुंगग्री (4) : सपाली माराक

3.परबतझोरा (5) : अशराफुल इस्लाम शेख

4.धुबरी (8) : बेबी बेगम

5.जलेस्वर (12) : आफताब उद्दीन मोल्लाह

6.अभयापुरी (16) : प्रदीप सरकार

7.सिदली चिरांग (19) (अनुसूचित जनजाति) : मातिलाल नरजारी

8.चेंगा (23) : अब्दुर रहीम अहमद

9.पाकाबेटबारी (25) : जाकिर हुसैन सिकदार

10.बक्सा (42) (अनुसूचित जनजाति) : जगदीश मदाई

11.तामुलपुर (43) (अनुसूचित जनजाति) : रफी डैमारी

12.उदालगुड़ी (46) (अनुसूचित जनजाति) : सोरेन डैमारी

13.लाहरीघाट (53) : डॉ. आसिफ मोहम्मद नजर

14.नागांव-बतरद्राबा (60) : डॉ. दुरलव चमुआ

15.नदुआर (69) : सुनील चेत्री

16.रोंगोनादी (74) : जयोन्तो खौंड

17.लखीमपुर (76) : घना बुरागोहैं

18.धकुआखाना (77) (अनुसूचित जनजाति) : आनंद नाराह

19.माकुम (85) : सिबनाथ चेतिया

20.खुमताई (106) : रोसेलिना तिर्की

21.होवारघाट (109) (अनुसूचित जनजाति) : संजीब टेरोन

22.अल्गापुर-कटलीचेड़ा (122) : जुबैर अनाम मजूमदार

ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया, देश में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया, देश में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार को ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया है। वैसे भी मौसम खराब होने की वजह से चांद नजर आने की संभावनाएं कम हो गई थीं। इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों से भी कहीं से चांद निकलने की सूचना नहीं मिली है, इसलिए शाही जामा मस्जिद के इमाम शाबान बुखारी ने मरकजी रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक के बाद यह ऐलान किया है कि शुक्रवार, 20 मार्च को रमजान का तीसवां रोजा रखा जाएगा और शनिवार, 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा।

शाबान बुखारी ने बताया कि जामा मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद मरकजी रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक हुई है, जिसमें चांद देखने की कोशिश की गई लेकिन मौसम खराब होने की वजह से चांद दिखाई नहीं पड़ा। इसके बाद देश के अन्य राज्यों से भी टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया गया पर कहीं से भी चांद निकलने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए कमेटी ने शनिवार, 21 मार्च को ईद मनाने का फैसला लिया है।

इसी तरह शाही मस्जिद फतेहपुरी के इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी ईद-उल-फितर के चांद को लेकर ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि मस्जिद की रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में दिल्ली एनसीआर एवं अन्य राज्यों में कहीं पर भी ईद उल फित्र के चांद के निकलने की सूचना नहीं मिली है, इसलिए कमेटी ने शनिवार 21 मार्च को ईद मनाने का ऐलान किया है।

इमारत-ए-शरीया हिन्द की एक बैठक हजरत मौलाना जकावत हुसैन कासमी साहब नायब अमीर-ए-शरीअत, दिल्ली प्रदेश की अध्यक्षता में इमारत-ए-शरीया हिन्द के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित मस्जिद अब्दुल नबी में आयोजित की गई, जहां ईद के चांद को लेकर के पूरे देशभर से जानकारी एकत्र की गई, लेकिन कहीं से भी चांद के निकलने की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इमारत-ए-शरीया हिन्द ने मुसलमानों से कल रमजान का तीसवां रोजा रखने और 21 मार्च को ईद मनाने का ऐलान किया है।

मुत्तहिदा-रुयत-ए-हिलाल कमेटी ने भी आज एक बैठक का आयोजन किया जिसमें चांद देखने की कोशिश की गई मगर दिल्ली सहित देश के किसी भाग से चांद की सूचना नहीं मिली है, इसलिए कमेटी ने 21 मार्च को ईद मनाने का फैसला किया है।

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 मीटर में 3 लोगों को रौंदा, सभी की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 मीटर में 3 लोगों को रौंदा, सभी की दर्दनाक मौत

 एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के पास जलेसर से रजावली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक युवक को बचाने का प्रयास करते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद एक पैदल यात्री को रौंद दिया। 

पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोगों बबलू शर्मा (32), रचना (30) और दिगंबर (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। 

पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल कार चालक सतेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पातल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिल दहला देने वाली घटना : घर में मां की लाश, बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड…डेठ मिस्ट्री को सुलझाने में लगी पुलिस

दिल दहला देने वाली घटना : घर में मां की लाश, बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड…डेठ मिस्ट्री को सुलझाने में लगी पुलिस

 गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र की महागुनपुरम सोसाइटी में सामने आई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक ओर जहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी, वहीं उसके फ्लैट के अंदर उसकी 70 वर्षीय मां का दो दिन पुराना शव मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है।


डायल 112 पर मिली जानकारी 
पुलिस के मुताबिक, आज डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि विनायक टावर की 13वीं मंजिल से एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। सूचना पर थाना कविनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पास के निजी, मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजवीर (40 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो अपनी मां सतनाम कौर (70 वर्ष) के साथ उक्त फ्लैट में रहता था। 

बेड पर पड़ी थी मां की लाश 
पुलिस जब फ्लैट के अंदर पहुंची तो वहां बेड पर सतनाम कौर का शव पड़ा मिला, जो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मां की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा।

राजवीर से अलग रह रही थी पत्नी
जांच में यह भी सामने आया है कि राजवीर अपनी पत्नी से अलग मां के साथ रहा था। उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ गौड़ सिटी-2 सोसाइटी में अलग रह रही थी। हालांकि राजवीर का वहां आना-जाना लगा रहता था, लेकिन बीते दो दिनों से वह वहां नहीं गया था। घटना की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी अस्पताल पहुंची।

एस्ट्रोलॉजी करता था राजवीर 
पुलिस के अनुसार, राजवीर पहले एस्ट्रोलॉजी से जुड़ा काम करता था, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिलने के कारण वह फिलहाल बेरोजगार था। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने का काम कर रहा था। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किन परिस्थितियों में पहले मां की मौत हुई और फिर बेटे ने इतना बड़ा कदम उठाया। 

सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस 
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठने की उम्मीद है।

कविनगर के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने कहा, “डायल 112 से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। फ्लैट के अंदर जांच करने पर उसकी मां का शव भी मिला है, जो लगभग दो दिन पुराना प्रतीत होता है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

MP में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध, इस वजह से लगी रोक

MP में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध, इस वजह से लगी रोक

 भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बड़ा फैसला हुआ है। पुलिस अधिकारियों  और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये फैसला आगामी त्योहारों, प्रदेश में सांप्रदायिक स्थिति न बिगड़े,कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है।

PunjabKesari

वहीं इसके साथ अपरिहार्य  परिस्थितियों में जरुरत होने पर ही छुट्टी मिल सकेगी।

घर से अचानक गायब हुईं 2 मुस्लिम बहनें, फिर हिंदू युवकों से शादी कर लौटीं, सच जानकर चौंक जाएगा हर कोई!

घर से अचानक गायब हुईं 2 मुस्लिम बहनें, फिर हिंदू युवकों से शादी कर लौटीं, सच जानकर चौंक जाएगा हर कोई!

छतरपुर: जिले के नौगांव क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 9 फरवरी से लापता दो चचेरी बहनों अलीना और शलीना का आखिरकार पुलिस को सुराग मिल गया। दोनों युवतियां अपने प्रेमियों के साथ थाने पहुंचीं और खुद को बालिग बताते हुए अपने फैसले पर कायम रहीं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनों का पिछले करीब सात वर्षों से प्रशांत जोशी और हेमंत जोशी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर से निकलने के बाद 20 फरवरी को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद शलीना ने अपना नाम बदलकर सानवी आर्या रख लिया, जबकि अलीना ने भी धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी हेमंत के साथ विवाह कर लिया।

थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने युवतियों को ढूंढ निकाला और उन्हें थाने लाया गया, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। दोनों युवतियों ने स्पष्ट कहा कि वे अपनी मर्जी से अपने पतियों के साथ रहना चाहती हैं और माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया।

पुलिस अब उनके शैक्षणिक दस्तावेज और आधार कार्ड के जरिए उनकी उम्र की पुष्टि कर रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बालिग होने की बात सामने आई है, जिसके चलते पुलिस उनके बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी नजर रखे हुए है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

एक और खुशखबरी, हमलों के बीच 80800 मीट्रिक टन क्रूड ऑयल लेकर भारत पहुंचा ‘जग लाडली’

एक और खुशखबरी, हमलों के बीच 80800 मीट्रिक टन क्रूड ऑयल लेकर भारत पहुंचा ‘जग लाडली’

 युद्ध प्रभावित समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खतरे को पार करते दो जहाज शिवालिक और नंदा देवी एलपीजी लेकर भारत पहुंच चुके हैं. आज UAE से कच्चा तेल लेकर एक और जहाज भारत पहुंच गया है. मिसाइल हमलों के बीच भारतीय नौसेना की निगरानी में तेल से लदा जग लाडकी जहाज सुरक्षित भारत पहुंचा है.

ईरान युद्ध की वजह से हो पैदा हुई ऊर्जा संकट के बीच जग लाडकी जहाज 80800 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा. 14 मार्च को यह जहाज UAE के फुजैराह पोर्ट से तेल लेकर चला था. जग लाडकी को होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरना पड़ा है क्योंकि वो यूएई का फुजैराह पोर्ट ओमान की खाड़ी में है.

164716 टन क्षमता वाला यह जहाज जब यूएई बंदरगाह पर तेल लोड कर रहा था, उसी वक्त पोर्ट पर हमला हो गया था.हमले के वक्त कुछ देर के लिए जहाज पर लोडिंग रोकी गई, फिर जैसे ही मौका मिला नौसेना की निगरानी में जहाज ने सफर की शुरुआत की और खतरों को पार करते हुए भारतीय तट को छू लिया.

274.19 मीटर लंबा और 50.04 मीटर चौड़ा जहाज जग लाडकी साल 2010 में बना है. यह देश की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड का समुद्री तेल टैंकर है. जग लाडकी संयुक्त अरब अमीरात, इराक और सऊदी अरब से कच्चा तेल भारत लाता है. तिरंगा लगे इस जहाज से पहले 16 मार्च को शिवालिक और 17 मार्च को नंदा देवी 92700 मीट्रिक टन LPG गैस लेकर भारत पहुंचे हैं. तीन दिन में तीन जहाजों ने मिडिल ईस्ट के संवेदनशील इलाके को पार करने में सफलता हासिल की है. हालांकि, अभी भी एलपीजी, कच्चे तेल से लदे करीब 22 भारतीय जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट पर इंतजार कर रहे हैं.

होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों में से 6 शिप पर करीब 3 लाख टन से ज्यादा एलपीजी लदा है. इसके अलावा एलएनजी टैंकर, चार क्रूड ऑयल टैंकर, एक केमिकल टैंकर होर्मुज में फंसे हैं.

 
CRIME NEWS: गैस बुकिंग के नाम पर नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट

CRIME NEWS: गैस बुकिंग के नाम पर नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट

 CYBER CRIME NEWS: देश में एक नया खतरनाक साइबर फ्रॉड सामने आया है, जिसमें गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर लोगों के बैंक अकाउंट खाली किए जा रहे हैं। केरल पुलिस ने इसको लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। ठग पहले SMS के जरिए लोगों को मैसेज भेजते हैं कि उनका LPG बिल पेंडिंग है या बुकिंग अपडेट करनी है, इसके बाद WhatsApp पर संपर्क कर “Gas Bill Update APK” नाम की फाइल भेजते हैं।

यह APK फाइल असल में एक खतरनाक ऐप होती है, जिसे डाउनलोड करते ही आपका मोबाइल पूरी तरह ठगों के कंट्रोल में चला जाता है। इसके जरिए साइबर अपराधी आपके बैंकिंग ऐप, UPI डिटेल्स, पासवर्ड और OTP तक एक्सेस कर लेते हैं और बिना जानकारी के आपके अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ऐसे फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं, क्योंकि लोग रोजमर्रा की सेवाओं से जुड़े मैसेज पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, WhatsApp या SMS से आए APK फाइल को कभी डाउनलोड न करें और गैस बुकिंग या पेमेंट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें।

अगर किसी को संदिग्ध मैसेज मिले तो पहले उसकी पुष्टि करें और किसी के साथ बैंक डिटेल्स साझा न करें। अगर गलती से कोई इस फ्रॉड का शिकार हो जाता है, तो तुरंत बैंक को सूचित करें और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें, क्योंकि समय पर कार्रवाई से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर निर्यात 2024-25 में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर निर्यात 2024-25 में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

 भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर निर्यात में 2024-25 में मजबूत वृद्धि देखी गई है और यह सालाना आधार पर 32.47 प्रतिशत बढ़कर 38.58 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी आज बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई। इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईएससी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023-24 में निर्यात 29.12 अरब डॉलर रहा, जो मुख्य रूप से दूरसंचार उपकरणों, विशेष रूप से स्मार्टफोन के कारण हुई तीव्र वृद्धि को दर्शाता है।

अकेले स्मार्टफोन का निर्यात ही 2023-24 के 15.57 अरब डॉलर से बढ़कर 2024-25 में अनुमानित 24.14 अरब डॉलर हो गया, जिससे यह भारत के इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा बन गया। इसके अलावा, स्मार्टफोन के निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही, जो भारत के स्मार्टफोन निर्यात का 44 प्रतिशत है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (11 प्रतिशत), नीदरलैंड (9 प्रतिशत), यूनाइटेड किंगडम (6 प्रतिशत) और इटली (5 प्रतिशत) का स्थान रहा।

उत्तरी अमेरिका 14.70 अरब डॉलर के निर्यात के साथ सबसे बड़ा गंतव्य बनकर उभरा, उसके बाद यूरोप 11.45 अरब डॉलर के निर्यात के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

ईएससी के चेयरमैन वीर सागर ने कहा कि भारत टेक के बैनर तले शुरू की गई पहल भारतीय कंपनियों को अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, सीआईएस, आसियान और सार्क जैसे उभरते बाजारों में विस्तार करने में मदद कर रही हैं, साथ ही उत्तरी अमेरिका और यूरोप जैसे स्थापित क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति को मजबूत कर रही हैं।

वहीं ईएससी के कार्यकारी निदेशक गुरमीत सिंह ने कहा कि हार्डवेयर निर्यात में मजबूत वृद्धि हुई है, जिसमें स्मार्टफोन के नेतृत्व में दूरसंचार उपकरण प्रमुख विकास चालक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

रूस और सीआईएस देशों को निर्यात तीन गुना से अधिक बढ़कर 1.10 अरब डॉलर हो गया, जबकि मध्य पूर्व का हिस्सा 5.20 अरब डॉलर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, “कोरिया और जापान को निर्यात में 48.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1.75 अरब डॉलर तक पहुंच गया।”

2024-25 में राज्यों में तमिलनाडु 15 अरब डॉलर के निर्यात के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद कर्नाटक (7.85 अरब डॉलर), उत्तर प्रदेश (5.30 अरब डॉलर), महाराष्ट्र (3.60 अरब डॉलर), गुजरात (2.80 अरब डॉलर) और दिल्ली (1 अरब डॉलर) का स्थान रहा। रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात आधार पारंपरिक समूहों से आगे बढ़कर कई क्षेत्रों में फैल रहा है। 

सेवानिवृत्ति अंत नहीं, नई जिम्मेदारियों की शुरुआत: सी.पी. राधाकृष्णन

सेवानिवृत्ति अंत नहीं, नई जिम्मेदारियों की शुरुआत: सी.पी. राधाकृष्णन

 राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आगामी अप्रैल से जुलाई के बीच अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो रहे 59 सांसदों को विदाई देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति को अंत नहीं, बल्कि नई भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की शुरुआत के रूप में देखना चाहिए।

सभापति ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान के प्रावधानों के अनुसार हर दो वर्ष में सदन के एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं, जिससे सदन की कार्यप्रणाली में निरंतरता बनी रहती है और नए सदस्यों को अपने विचार रखने का अवसर मिलता है।

सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जो अनुभव और नई ऊर्जा के संतुलन को बनाए रखती है। सेवानिवृत्ति अंत नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। यह परंपरा नए सदस्यों को अवसर देने के साथ-साथ अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन को भी बनाए रखती है। सेवानिवृत्त सदस्य अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से आगे भी सार्वजनिक जीवन में योगदान देते रहेंगे। 

विदाई भाषण में सभापति ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के योगदान का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों और ग्रामीण भारत से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाया। उनके अनुभव और किसानों एवं ग्रामीण समुदायों के प्रति प्रतिबद्धता ने सदन की चर्चाओं को समृद्ध किया।

उपसभापति हरिवंश के कार्यकाल की सराहना की

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की भूमिका को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि खरगे ने संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया। 

इसके साथ ही उपसभापति हरिवंश के कार्यकाल की सराहना करते हुए सभापति ने कहा कि उन्होंने सदन का संचालन गरिमा, निष्पक्षता और धैर्य के साथ किया और सभी दलों का सम्मान अर्जित किया। 

सभी सेवानिवृत्त सदस्यों के स्वस्थ, सुखद और सफल भविष्य की कामना की

सभापति ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सदस्य अपने-अपने राज्यों और समुदायों की आकांक्षाओं के सशक्त प्रतिनिधि रहे हैं और उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया है। उन्होंने तमिल के एक भावपूर्ण वाक्य का उल्लेख करते हुए कहा कि अच्छे कार्य समय के बाद भी जीवित रहते हैं और सदस्यों का योगदान सदन की विरासत का हिस्सा बना रहेगा। सभापति ने सभी सेवानिवृत्त सदस्यों के स्वस्थ, सुखद और सफल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी राष्ट्रसेवा में सक्रिय रहेंगे।

रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ी, चीन जा रहे टैंकर्स ने भारत का किया रुख

रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ी, चीन जा रहे टैंकर्स ने भारत का किया रुख

 अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध के बीच भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद को बढ़ा दिया है और कई टैंकर्स, जिनका निर्धारित गंतव्य स्थान चीन के पोर्ट्स थे, अब उन्होंने भारत का रुख किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कच्चे तेल से लदा अफ्रामैक्स टैंकर एक्वा टाइटन, 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचने वाला है, जिसमें यूराल्स का कच्चा तेल होगा।

जनवरी के अंत में बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से तेल लोड करने के बाद जहाज ने शुरू में चीन के रिझाओ को अपना गंतव्य निर्धारित किया था। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के मध्य में अचानक अपना रास्ता बदलते हुए, जहाज दक्षिण चीन सागर में मुड़ गया और भारत की ओर बढ़ने लगा।

यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब अमेरिका दुनिया के सभी देश को रूसी कच्चा तेल खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।ऐसे में भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अपनी कच्चे तेल की खरीद को बढ़ा दिया है और केवल एक हफ्ते में करीब 30 मिलियन बैरल रूसी कच्चा तेल खरीद लिया है। 

ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में तेल आपूर्ति में आई बाधाओं के बाद आपूर्ति संबंधी चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से खरीदारी में यह उछाल दर्ज किया गया है। यह बदलाव केवल एक टैंकर तक सीमित नहीं है। एनालिटिक्स फर्म वोर्टेक्सा के आंकड़ों से पता चलता है कि हाल के हफ्तों में रूसी तेल ले जाने वाले कम से कम सात जहाजों ने चीन से भारत की ओर अपना मार्ग बदल लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सभी प्रमुख भारतीय रिफाइनरी एक बार फिर रूसी कच्चे तेल खरीद रहे हैं, जिससे ऐसा लगता है कि भारत मॉस्को के लिए एक प्रमुख खरीदार के रूप में अपनी स्थिति फिर से हासिल कर रहा है। एक अन्य टैंकर, स्वेज मैक्स जूजू एन, भी भारत के सिक्का बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है और इसके 25 मार्च को पहुंचने की उम्मीद है।

यह जहाज कजाकिस्तान से सीपीसी ब्लेंड क्रूड तेल ले जा रहा है। इससे पहले यह रूस के काला सागर क्षेत्र में स्थित नोवोरोस्सियस्क से रवाना हुआ था और शुरुआत में रिझाओ जा रहा था, लेकिन मार्च की शुरुआत में इसने अपना रास्ता बदल लिया।

इस बीच, प्रतिबंधों में ढील के चलते जापान और दक्षिण कोरिया समेत अन्य देशों ने भी रूसी तेल की खरीद फिर से शुरू कर दी है। विश्लेषकों का कहना है कि कई खरीदारों की इस नई मांग से आने वाले हफ्तों में वैश्विक तेल की कीमतों में उछाल आ सकता है।

कैबिनेट की बड़ी सौगात; उत्तर प्रदेश को 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे की मंजूरी

कैबिनेट की बड़ी सौगात; उत्तर प्रदेश को 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे की मंजूरी

 उत्तर प्रदेश में एनएच-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को अपग्रेड करने से इस इलाके में मौजूद सड़क की कई तकनीकी समस्याएं दूर होंगी। अभी यहां तेज मोड़, खराब ज्यामितीय डिजाइन और आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। नई 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क और लगातार सर्विस रोड बनने से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हाईवे बड़े कस्बों और गांवों के बीच से गुजरने के बजाय उन्हें बाईपास करेगा। इससे वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रा का समय घटकर करीब एक घंटे रह जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, ईंधन की बचत होगी और वाहनों के संचालन की लागत भी कम होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह परियोजना राज्य के कई महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। अपग्रेड होने के बाद यह कॉरिडोर तीन आर्थिक केंद्रों, दो सामाजिक केंद्रों और 12 लॉजिस्टिक्स केंद्रों से जुड़ जाएगा, जिससे रुपईडीहा लैंड पोर्ट और हवाई अड्डों से बेहतर मल्टीमोडल कनेक्टिविटी होगी और इस प्रकार पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी।

परियोजना पूरी होने के बाद यह सड़क भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आवागमन के लिए एक अहम कॉरिडोर बनकर उभरेगी। खासतौर पर नेपालगंज सीमा के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रुपईडीहा लैंड पोर्ट तक पहुंच आसान होगी। इससे बहराइच और श्रावस्ती जैसे दूरदराज जिलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। यह परियोजना पीएम गतिशक्ति के तहत आर्थिक और लॉजिस्टिक्स नोड्स को मजबूत करेगी और कृषि व्यापार, पर्यटन, सीमा पार व्यापार तथा क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देगी।

सरकार ने इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत मंजूरी दी है। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) का एक मॉडल है, जिसमें 40 प्रतिशत लागत सरकार और 60 प्रतिशत निजी क्षेत्र वहन करता है। इससे डेवलपर्स पर वित्तीय दबाव कम होता है और उन्हें स्थिर रिटर्न मिलता है, जबकि राजस्व से जुड़ा जोखिम सरकार अपने पास रखती है।

इस महीने आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति द्वारा मंजूर की गई यह दूसरी बड़ी हाईवे परियोजना है। इससे पहले 10 मार्च को 3,630.77 करोड़ रुपए की लागत से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नई सड़क कनेक्टिविटी बनाने को मंजूरी दी गई थी। करीब 31.42 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को बड़ा फायदा होगा।

Previous123456789...460461Next