BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सत्ता की मैराथन में कांग्रेस की जीतः हिमाचल में CONGRESS बनाएगी सरकार, 40 सीटों पर लहराया परचम

सत्ता की मैराथन में कांग्रेस की जीतः हिमाचल में CONGRESS बनाएगी सरकार, 40 सीटों पर लहराया परचम

 Himachal Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) के नतीजे आ चुके हैं. हिमाचल में अब कांग्रेस की सरकार बनेगी. कांग्रेस ने 68 सीटों में 40 पर जीत दर्ज की है. हिमाचल में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आकड़ा 35 है, जिसे कांग्रेस ने पार कर लिया है. वहीं भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है. 3 सीट निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गया है. वहीं आप पार्टी अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं रही.

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दशकों से कोई सरकार रिपीट नहीं कर सकी है. प्रदेश की जनता अमूमन सरकार बदलने के लिए ही मतदान करती आई है. इस बार भी ये रिवाज बदलता नजर नहीं आ रहा है. हिमाचल में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.

विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे.

2017 में विधानसभा के नतीजों पर एक नजर

2017 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के पक्ष में आया था. यहां BJP को 44 सीटों पर और कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हास‍िल हुई थी. जबकि एक सीट पर माकपा को जीत मिली थी. गौरतलब है कि 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार गठित करने के लिए 35 सीटों की जरूरत थी और बीजेपी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गई थी.

बड़ी खबर : गुजरात चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार...कांग्रेस के प्रभारी ने दिया इस्तीफा…

बड़ी खबर : गुजरात चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार...कांग्रेस के प्रभारी ने दिया इस्तीफा…

 Gujarat Election Results: गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार मिली है। वहीँ कांग्रेस की इस हार के बाद गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। रघु शर्मा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए इस्तीफे में गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि वो गुजरात में कांग्रेस की अप्रत्यशित हार की सम्पूर्ण नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं। इसी के साथ ही रघु शर्मा ने इस्तीफा देते हुए अध्यक्ष से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है।


बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा अब तक की सबसे भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर 156 के आंकड़े पर पहुंच गई है। वहीं कांग्रेस का परफॉरमेंस बहुत ही कमजोर रहा। वोटों की जारी गिनती के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमटती दिख रही है और पहली बार गुजरात चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने सूबे में खाता खोलते हुए 5 सीटों पर बढ़त बनाई है।

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत, रामपुर में BJP प्रत्याशी ने आसिम रजा को हराया

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत, रामपुर में BJP प्रत्याशी ने आसिम रजा को हराया

 मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव का मतगणना जारी है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. मैनपुरी से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. डिंपल यादव ने पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है. जीत का आंकड़ा थोड़ी देर में जारी होगा.

डिंपल यादव के अबतक 5 लाख वोट गिने गए हैं. डिंपल को अबतक 5 लाख वोट मिल चुके हैं. अंतिम आंकड़ा चुनाव आयोग थोड़ी देर जारी करेगा. डिंपल को मैनपुरी में करीब 65% वोट मिले हैं. बीजेपी प्रत्याशी को 2.59 लाख वोट मिले हैं. डिंपल की जीत का अंतर और भी बड़ा हो सकता है. फिलहाल डिंपल यादव 2.50 लाख वोट से बढ़त पर हैं. थोड़ी देर में डिंपल की जीत का आधिकारिक ऐलान भी हो जाएगा. मैनपुरी और इटावा में काउंटिंग पूरी हो चुकी है.

दरअसल, यूपी में 3 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है. मैनपुरी से सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया था. जिन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को मात दे दी है. रघुराज भारी वोटों से डिंपल से पीछे चल रहे हैं. वहीं रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम राजा और BJP प्रत्याशी आकाश सक्सेना में कड़ा मुकाबला है. बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना 34112 वोटों से जीत दर्ज की है. आसिम रजा को 34112 वोटों से आकाश सक्सेना ने हरा दिया है. जबकि खतौली में आरएलडी-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया BJP प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के से काफी आगे निकल गए हैं.

गौरतलब है कि रामपुर से आजम खान और खतौली से विक्रम सैनी की विधायकी रद्द होने के बाद दोनों सीटें खाली घोषित हुई हैं. वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के निधन के बाद सीट खाली हुई है. इन तीनों सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग हुई और 8 दिसंबर यानि आज परिणाम घोषित किए जाएंगे. 

महिला ने मासूम बच्चियों पर फेंका खौलता पानी, चेहरे समेत शरीर के कई अंग झुलसे

महिला ने मासूम बच्चियों पर फेंका खौलता पानी, चेहरे समेत शरीर के कई अंग झुलसे

 राजस्थान। जयपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने घर के बाहर खेल रही दो बच्चियों पर गर्म पानी उड़ेल दिया। घटना में बच्चियां बुरी तरीके से घायल हो गई। उनके हाथ, पैर और सिर झुलस गए और शरीर पर जगह-जगह फफोले निकल आए। बच्चियों को जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया और यहां से SMS में रेफर किया गया। मामला मालवीय नगर थाना इलाके के झालाना एरिया का है।

मालवीय नगर थाना क्षेत्र के झलाना में दिलीप और प्रदीप का मकान है। दीपक के सात साल की बच्ची वंशिका है और प्रदीप के 5 साल की बच्ची काव्या है। परिजनों ने बताया कि 6 दिसंबर मंगलवार शाम करीब 7 बजे दोनों बहने काव्या और वंशिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी कॉलोनी में ही रहने वाली वीणा (30) ने दोनों को अपने घर बुलाया। बच्चियों ने बताया कि यहां वीणा ने पहले दोनों की पिटाई की। इसके बाद खौलता हुआ गर्म पानी उनके ऊपर फेंक दिया। गर्म पानी डालते ही बच्चियों जोर-जोर से चिल्लाने लगी और इसी हालात में घर पहुंची। दोनों का शरीर बुरी तरह से झुलस चुका था।

इसके बाद परिजन जयपुरिया अस्पताल लेकर पहुंचे और यहां से SMS हॉस्पिटल में रेफर किया। परिजनों ने बताया कि बच्चियों को उसी दिन हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी गई थी लेकिन अभी भी उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद परिजन 7 नवंबर को मालवीय नगर थाने पहुंचे और वीणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

इस हादसे के बाद बच्चियों का शरीर बुरी तरह से झुलस गया। हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर फफोले निकल आए हैं। जबकि चेहरा भी बुरी तरह से झुलस चुका है और सूजन आ रखी है। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। इस दौरान वीणा के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक बीमार चल रही है। उसका ससुराल भीलवाड़ा में है और पिछले 6 से 7 महीने से पीहर में ही रह रही है। वीणा की भी एक 8 साल की बच्ची है।

465 बार दुल्हन बन चुकी हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की ये अदाकारा, हर बार जोरों से धड़काया फैंस का दिल!

465 बार दुल्हन बन चुकी हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की ये अदाकारा, हर बार जोरों से धड़काया फैंस का दिल!

 Bhojpuri Actress : रानी चैटर्जी (Rani Chatterjee) को भोजपुरी इंडस्ट्री की रानी कहें तो कुछ गलत ना होगा. हसीना खूबसूरती ही नहीं बल्कि अपनी अदाकारी को लेकर भी दिलों पर राज करती हैं. लाखों फैंस हैं इस हसीना के. यही वजह है कि आज भी इनकी अदाकारी के चर्चे खूब होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हसीना अब तक 465 बार दुल्हन बन चुकी हैं.

सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में कायम हैं रानी चैटर्जी और आज भी उनका जलवा ज्यों का त्यों बरकरार है. यूं ही रानी को भोजपुरी क्वीन नहीं कहते. उनकी फिल्मों की खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है. यही वजह है कि आज भी उनके लाखों फैंस हैं.

इंडस्ट्री के कई साल बीत जाने के बाद यूं तो रानी का नाम कई एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है. हालांकि उनके दीवानों की कमी नहीं लेकिन शादी से फिलहाल रानी से दूरी बना रखी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में शादी ना करने वालीं रानी ऑन स्क्रीन 465 बार दुल्हन बन चुकी हैं.

जी हां…खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर रानी चैटर्जी ने ये जानकारी दी थी कि वो इतने सालों में ऑन स्क्रीन सैंकड़ों बार दुल्हन बनीं और अब आने वाली फिल्म में भी वो ब्राइडल गेटअप में नजर आने वाली हैं. उन्होंने बताया कि वो अब तक करियर में 465 फिल्में कर चुकी हैं और इन फिल्मो में 465 बार ही दुल्हन भी बनी हैं. अब वो ‘गैंग्स्टर ऑफ बिहार’ में एक बार फिर दुल्हन के किरदार में दिखेंगीं और फैंस को फिर से अपना दीवाना बनाएंगीं.

रानी चैटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की जितनी चर्चित एक्ट्रेस हैं उनकी ही महंगी भी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वो एक फिल्म के लिए 10-12 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. इसके अलावा ये उनकी पॉपुलैरिटी का ही कमाल है कि वो अब ओटीटी में भी कदम रख चुकी हैं.

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुसखबरी! DP पर लगा सकेंगे 3D Avatar, फ्रेंड्स को शेयर करने का मिलेगा ऑप्शन

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुसखबरी! DP पर लगा सकेंगे 3D Avatar, फ्रेंड्स को शेयर करने का मिलेगा ऑप्शन

 नई दिल्ली। WhatsApp DP Feature : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर नए 3D अवतार फीचर को इनेबल कर दिया है. अब यूजर्स नए अवतारों को अपने प्रोफ़ाइल फ़ोटो के रूप में सेट कर सकते हैं. इतना ही नहीं, इन्हें चैट में स्टिकर के रूप में दूसरों के साथ शेयर भी किया जा सकता है. बता दें कि यह फीचर मेटा फैमिली के दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम में पहले से उपलब्ध है. और अब इसे WhatsApp के लिए भी रोलआउट कर दिया गया है. मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने आधिकारिक तौर इस फीचर को रोलआउट करते हुए कहा, “हम व्हाट्सएप में अवतार ला रहे हैं! अब आप अपने अवतार को चैट में स्टिकर के रूप में उपयोग कर सकते हैं.”

कैसे काम करेगा यह फीचर

WhatsApp DP Feature : मार्क जुकरबर्ग ने आगे कहा, “हमारे सभी ऐप्स में जल्द ही और स्टाइल आ रहे हैं.” पॉपुलर व्हाट्सएप अपडेट ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo ने नवंबर में ऐप के बीटा iOS वर्जन पर टेस्टिंग किए जा रहे फीचर के बारे में रिपोर्ट किया था. इस फीचर के तहत यूजर्स WhatsApp पर दो तरीकों से अवतार क्रिएट कर सकेंगे- “कई तरह के डायवर्स हेयर स्टाइल, फेसियल फीचर और आउटफिट” और “कई अलग-अलग इमोशन और एक्शन को दिखाते हुए 36 कस्टम स्टिकर.” इन अवतारों को प्रोफाइल फोटो के रूप में सेट किया जा सकता है या चैट के दौरान शेयर किया जा सकता है.

WhatsApp को करना होगा अपडेट

WhatsApp DP Feature : WhatsApp ने आगे कहा कि वह “लाइटिंग, शेडिंग, हेयर स्टाइल टेक्सचर सहित स्टाइल एन्हांसमेंट प्रदान करना जारी रखेगा, जो समय के साथ अवतारों को और भी बेहतर बना देगा.” अधिकांश यूजर्स के लिए यह फीचर आज से व्हाट्सएप पर अपडेट हो जाएगा. इसके लिए आपको अपने व्हाट्सएप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा. इसके अलावा, टेस्टिंग फेज के विपरीत, अवतार सभी यूजर्स के लिए अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध होगा, चाहे वे किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर हों – एंड्रॉइड / आईओएस

हिमाचल में कांग्रेस आगे, गुजरात में बीजेपी ने बजाया डंका, देखें रुझान की आंकड़ें…

हिमाचल में कांग्रेस आगे, गुजरात में बीजेपी ने बजाया डंका, देखें रुझान की आंकड़ें…

 BIG NEWS : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हुए वोटों की गिनती आज हो रही है। रुझान के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने हिमाचल में भाजपा को पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस इस वक्त हिमाचल में 33 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है.

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर जारी है। चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 31 सीटों पर, कांग्रेस 33 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

गुजरात में भाजपा 149 और कांग्रेस 18 सीट पर आगे चल रही है-

गुजरात की बात करें तो चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 149 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 18 सीटों, आम आदमी पार्टी 8 सीटों, निर्दलीय 3 सीटों पर, और सपा 1 सीट पर आगे चल रही है।

महिला की हत्या कर दफनाया शव, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महिला की हत्या कर दफनाया शव, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 पंजाबलुधियान में एक महिला की हत्या कर उसके शव को दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का अपहरण करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पुलिस ने कहा कि जसपिंदर कौर नाम की महिला के अपहरण के संबंध में प्राथमिकी के आधार पर मुख्य आरोपी परमप्रीत सिंह और भबनप्रीत सिंह सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव को दफना दिया गया। मृतक का शव बरामद किया गया है और मामले में जांच चल रही है।

Himachal Seat-Wise Results 2022:हिमाचल में कांटे की टक्कर, देखें 68 सीटों में कौन आगे-कौन पीछे

Himachal Seat-Wise Results 2022:हिमाचल में कांटे की टक्कर, देखें 68 सीटों में कौन आगे-कौन पीछे

 Himachal Seat-Wise Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के 68 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश के शुरुआती रुझानों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यहां की सभी 68 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें कि यहां 12 नवंबर को 68 सीटों पर हुए चुनाव में करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना के लिए 59 स्थानों पर 68 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 1985 के बाद से कोई भी सरकार रिपीट नहीं कर पाई थी। राज्य में यह रिवाज चलता आया है कि हर 5 साल बाद सरकार बदल जाती है। लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि रिवाज बदलेगा और उसका राज कायम रहेगा। वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रदेश की जनता सरकार बदलने के रिवाज को कायम रखेगी और उसकी सरकार बनेगी।

इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की फिर से सरकार बनती दिख रही है। इस सर्वे में बीजेपी को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में 26 से 31 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। इसके साथ ही 0 से 3 सीटें अन्य के खाते में दिख रही हैं।

 
Gujarat, Himachal Election Result 2022 Live: गुजरात में लगातार सातवीं बार खिला कमल, लेकिन फंस गया हिमाचल, जानें अब तक के रुझान

Gujarat, Himachal Election Result 2022 Live: गुजरात में लगातार सातवीं बार खिला कमल, लेकिन फंस गया हिमाचल, जानें अब तक के रुझान

 Gujarat Results: गुजरात में बीजेपी को बहुमत, AAP 6 से आगे

गुजरात के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल चुका है. गुजरात में बहुमत के लिए 92 सीट चाहिए जबकि यहां बीजेपी 139 सीटों से आगे चल रही है. रुझानों में कांग्रेस की सीटे घटकर 32 रह गई. आम आदमी पार्टी अब 6 सीटों से आगे है.

Himachal Results 2022: हिमाचल के रुझानों में अब कांग्रेस को मिला बहुमत

Himacha Results: हिमाचल में AAP को अबतक 1 फीसदी से भी कम वोट शेयर

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है. अब तक का वोट शेयर 1 फीसदी से कम है. वहीं बीजेपी का वोट शेयर करीब 50 फीसदी और कांग्रेस का 40 फीसदी है.

Gujarat Results: आम आदमी पार्टी का अबतक 19 फीसदी वोट शेयर

गुजरात में आम आदमी पार्टी अबतक मात्र 4 सीटों पर आगे है लेकिन वोट 19 फीसदी से ज्यादा है. वहीं बीजेपी का अबतक वोट शेयर 52 फीसदी और कांग्रेस का 30 फीसदी है.

हिमाचल में किसे मिलेगा बहुमत

हिमाचल प्रदेश में कुल 68 सीटें हैं. इनमें से बीजेपी और कांग्रेस एक बार फिर 33-33 पर आगे चल रही है. शुरुआत में जब नतीजे खुलने शुरू हुए तो कांग्रेस आगे थी. हिमाचल प्रदेश में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत है. Gujarat Results 2022: सीएम भूपेंद्र पटेल रुझानों में आगे, बीजेपी कर रही लीड

गुजरात के रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है. सीएम भूपेंद्र पटेल रुझान में घाटलोडिया सीट से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं. बीजेपी गुजरात में 125 सीटों पर आगे चल रही है. सूरत में बीजेपी 8 सीटों पर आगे चल रही है.

Results 2022: गुजरात-हिमाचल में सभी सीटों पर आए रुझान

गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों में सभी सीटों पर रुझान आ गए हैं. गुजरात की कुल 182 सीटों पर बीजेपी 128, कांग्रेस 49 और आप 3 सीट पर आगे है. वहीं हिमाचल में आम आदमी पार्टी का अभी खाता भी नहीं खुला है. यहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों 33-33 सीट पर बढ़त बनाए हुए है. अन्य को दो सीट मिली है.

हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत

विधानसभा के रुझानों में गुजरात में बीजेपी को बहुमत मिला है तो उधर हिमाचल के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है. हिमाचल की कुल 68 सीटों में कांग्रेस 33 सीटों से आगे चल रही है. जबकि बीजेपी 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

 

Gujarat, Himachal Election Result: रुझानों में गुजरात में BJP को बहुमत, हिमाचल में कड़ी टक्कर, जानें डिटेल्स

Gujarat, Himachal Election Result: रुझानों में गुजरात में BJP को बहुमत, हिमाचल में कड़ी टक्कर, जानें डिटेल्स

 नई दिल्ली: गुजरात में 144 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं. बीजेपी 100, कांग्रेस 40 और आप 4 पर आगे चल रही है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 42 सीटों पर शुरुआती रुझान आए हैं. इनमें से बीजेपी 20, कांग्रेस 19 और अन्य 3 पर आगे चल रहे हैं. रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ सीट से आगे चल रही हैं. हिमाचल प्रदेश और गुजरात के अलावा यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं. वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है. मैनपुरी सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है. इसके अलावा जिन विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे उनमें उत्तर प्रदेश की रामपुर और खतौली सीट, ओडिशा की पद्मपुर सीट, राजस्थान की सरदारशहर सीट, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट शामिल है. रामपुर सीट सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने की वजह से खाली हुई है.

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, आने वाले साल में पैसों से भरी रहेगी जेब, जानिए पूरी डिटेल

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, आने वाले साल में पैसों से भरी रहेगी जेब, जानिए पूरी डिटेल

 7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को सरकार बड़ा गिफ्ट दे सकती है. कर्मचारियों के लिए आना वाला साल काफी बढ़िया रह सकता है। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कई फैसले ले सकती है। इनमें सबसे बड़ा फायदा सैलरी के मामले में ही है। लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) की मांग की जा रही है। सरकार साल 2023 में इस पर फैसला ले सकती है। जानकारों का मानना है कि सरकार साल 2024 के चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को तोहफा दे सकती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता और पुरानी पेंशन योजना पर भी फैसला लिया जा सकता है।

कोरोना काल में रोके गए उनके 18 महीने के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और पेंशनभोगियों को मिलने वाले डीआर (Dearness Relief) की मांग की जा रही है। इस संबंध में सरकार संबंधित विभागों के साथ कई दौर की बातचीत कर चुकी है। इस पर जल्द बड़ा ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से इस मामले में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

DA एरियर और फिटमेंट फैक्टर पर फैसला :

अगर सरकार इन दोनों मांगों पर कोई फैसला लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को दोहरी खुशी मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार अब केंद्रीय कर्मचारियों को ज्यादा इंतजार नहीं कराएगी। उनकी मांगों पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। ऐसा होने पर कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। इस फैक्टर का केंद्रीय कर्मियों को मिलने वाले वेतन में अहम रोल होता है। यह कर्मचारी के भत्तों के अलावा उनकी बेसिक सैलरी (Base-Pay) और फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय किया जाता है। सूत्रों की मानें तो सरकार सीधे तौर पर कर्मचारियों की सैलरी में 8000 रुपए बढ़ाने पर विचार कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ाकर सरकार कर्मचारियों के बेस को स्ट्रॉन्ग बना सकती है।

दिवाली पर सरकार ने दिया था तोहफा :

केंद्र सरकार ने इस साल दिवाली से पहले सितंबर माह में केद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी डीए बढ़ोतरी का एलान किया था। जिससे केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा हुआ था। यह 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी माना जाएगा। इसी हिसाब से कर्मचारियों को सैलरी दी जा रही है।

बढ़ सकता है महंगाई भत्ता :

हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होगा। जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते (Dearness allowance) का ऐलान मार्च के आसपास हो सकता है। अभी तक महंगाई के आंकड़े देखकर लग रहा है कि अगले साल महंगाई भत्ता 3-5 फीसदी हो सकता है। हालांकि, अभी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के AICPI इंडेक्स के नंबर आना बाकी है।

MCD Election: ‘आप’ का चला झाड़ू, भाजपा की 15 साल की सत्ता को किया खत्म, कांग्रेस दहाई भी नहीं कर पाई पार…

MCD Election: ‘आप’ का चला झाड़ू, भाजपा की 15 साल की सत्ता को किया खत्म, कांग्रेस दहाई भी नहीं कर पाई पार…

 नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की 15 साल की सत्ता को खत्म करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है. आप जहां 134 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही, वहीं भाजपा का आंकड़ा 104 पर अटक गया. तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई और महज 9 सीटों पर सिमट कर रह गई है.

दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था. चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें से 382 प्रत्याशी निर्दलीय थे. बुधवार को हुई मतगणना में शुरू के कुछ घंटों में आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर नजर आती रही, लेकिन जैसे-जैेसे लीड के बजाए परिणाम सामने आते गए, वैसे-वैसे आप का ग्राफ बढ़ता गया.

जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आप ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर दिल्ली की जनता में अपनी पैठ को साबित कर दिया. वहीं बिना चेहरे के लड़ रही भाजपा मुद्दों में भटकते हुए महज 104 सीट ही हासिल कर पाई. वहीं 9 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर कांग्रेस की दिल्ली के चुनाव परिदृश्य में हाशिए पर चले जाने की पुष्टि हो गई.

चुनावी आंकड़ों ने बहुत बड़े संदेश दिए हैं, जिन्हें राजनीतिक दल समझते हुए आने वाले दिनों में अमल करें, तो न केवल दिल्ली बल्कि देश का राजनीतिक परिदृश्य बदल सकता है. तिहाड़ में कैद आप सरकार के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन के इलाके शकूरबस्ती में आप का सूपड़ा साफ हो गया. बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की है. वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज क्षेत्र की 4 सीटों में से आप को महज एक सीट मिली है, तीन साल भाजपा में खाते में गई.

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के इलाके में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत सकी, यहां की आरती चावला ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा आप के मुस्लिम नेता और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के ओखला विधानसभा क्षेत्र के 5 सीटों में से आप महज एक सीट ही जीत पाई. भाजपा और कांग्रेस के खाते में दो-दो सीट आई.

केजरीवाल ने मांगा केंद्र से सहयोग

एमसीडी चुनाव में शानदार जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं के जरिए दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए नगर निगम की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद दिया. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को ठीक करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है. खासकर हमें केंद्र का सहयोग चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली को ठीक करने के लिए हमें पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आशीर्वाद चाहिए.

15 साल बाद बीजेपी की विदाई

आप की जीत के साथ ही एमसीडी से 15 साल बाद बीजेपी की विदाई हो गई है. इससे पहले साल 2017 में बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में जीत हासिल की थी. बीजेपी ने तब कुल 270 सीटों में से 181 सीट पर जीत दर्ज की थी. वहीं आप को 48 और कांग्रेस को 30 सीटें मिली थी. अब देखना है कि जिन मुद्दों को लेकर आप ने सत्ता हासिल की है, उन्हें पूरा करने में कहां तक कामयाब होती है.

राशन कार्ड : खुशखबरी, अकाउंट में क्रेडिट होंगे हज़ार रुपये, जानिए कब मिलेगा फायदा

राशन कार्ड : खुशखबरी, अकाउंट में क्रेडिट होंगे हज़ार रुपये, जानिए कब मिलेगा फायदा

 ई-श्रम कार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आपके पास भी ये कार्ड है तो अब आपके खाते में जल्द ही पैसा ( money )आने वाला है।सरकार की ओर से कार्डधारकों को 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।

बता दें अभी तक करीब 11 करोड़ लोग ई श्रमिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार जल्द ही अगली 500 रुपये की किस्त ट्रांसफर कर सकती है। बता दें यह राशि सीधे खाताधारकों के अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

मिला 2 लाख का फायदा

इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने वाले लाभार्थियों को 2 लाख रुपये की आकस्मिक मृत्यु पर मिलते हैं। इसके अलावा आंशिक विकलांगता पर 1 लाख और दुर्घटना कवरेज (coverage) सुविधा भी मिलती है।

अब ट्रेन से पार्सल मंगाना होगा और भी आसान, स्टेशन जाने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, डाकिए घर आकर लेंगे पार्सल, जानें पूरा प्रोसेस…

अब ट्रेन से पार्सल मंगाना होगा और भी आसान, स्टेशन जाने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, डाकिए घर आकर लेंगे पार्सल, जानें पूरा प्रोसेस…

 नई दिल्ली : ट्रेनों से अपना सामान, पार्सल भेजने वालों को रेलवे बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। अब पार्सल देने के लिए स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि डाकिया घर से ही पार्सल उठाकर ले जाएगा। रायपुर रेलवे स्टेशन से हर रोज करीब 50 हजार लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इसके साथ ही यात्री अपना सामान भी पार्सल के जरिए ट्रेन से एक शहर से दूसरे शहर भेजते हैं। अब तक पार्सल को बुक कराने के लिए स्टेशन जाना पड़ता था, लेकिन नई सुविधा शुरू होने से ट्रेन से सामान पार्सल करने के लिए स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी।

इसके लिए आपको पार्सल बुक करने बस, रेलवे के नंबर पर काल करना होगा। दरअसल रेलवे और डाक विभाग के बीच एक एमओयू हुआ है। इसके तहत अब डाक विभाग का कर्मचारी आपके घर आकर आपका सामान कलेक्ट करेगा और उसे रेलवे के पार्सल गोदाम तक पहुंचाकर बुक कराएगा। फिलहाल यह सुविधा प्रयोग के तौर पर यशवंतपुर एक्सप्रेस में शुरू की गई है। अगर यह प्रयास सफल रहा तो इसे जल्द ही दूसरी ट्रेनों में भी शुरू किया जाएगा।

काउंटर पर करें पार्सल बुक, मिलेगी ट्रैकिंग की सुविधा-

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कि अगर किसी को अपना सामान पार्सल बुक करना है तो इसके लिए वह सीधे रेलवे के अधिकृत काउंटर पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि वे दलालों के चंगुल में नहीं फंसेंगे। साथ ही रेलवे के साफ्टवेयर से डाक विभाग जुड़ जाएगा। इससे पार्टी का सामान बुक होते ही दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा और इसके जरिए रेलवे के पार्सल ट्रैकिंग नंबर (पीआरआर) ट्रैक कर जानकारी ली जा सकती है।

युवक की मिली लाश, पीट-पीट कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

युवक की मिली लाश, पीट-पीट कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 बिहार। भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित प्रखंड क्षेत्र के मोतीचक नया टोला दियारा में एक युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान नया टोला मोतीचक निवासी खंतर मंडल के 20 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अनुज पर बेरहमी से लाठी-डंडा बरसाया गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में मृतक के पिता खंतर मंडल ने बताया कि अनुज मोतीचक दियारा क्षेत्र के इलाके में बासा पर रहकर खेती बारी करता था। जब देर रात अनुज घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। रात के 12 बजे मृतक की तलाश के दौरान उसकी लाश पड़ी मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है

हुस्न का जाल और हनीट्रैप की साजिश, यूट्यूबर ने बिजनेसमैन से लूटे 80 लाख रुपए

हुस्न का जाल और हनीट्रैप की साजिश, यूट्यूबर ने बिजनेसमैन से लूटे 80 लाख रुपए

 गुरूग्राम। पुलिस ने बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 80 लाख रुपये की वसूली करने वाली यूट्यूबर नामरा कादिर को गिरफ्तार किया है। मामले में उसका पति विराट बैनीवाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। एक बिजनेसमैन की शिकायत के बाद पुलिस ने नामरा को गिरफ्तार किया।

नामरा कादिर सोशल मीडिया पर काफी फेमस नाम है। उसके Youtube पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी 2 लाख से ज्यादा यूजर्स उसे फॉलो करते हैं। 24 नवंबर को एक बिजनेसमैन ने गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस के अनुसार बादशाहपुर के 21 साल के दिनेश यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्‍होंने बताया था कि वह एक बिजनेसमैन है और कुछ समय पहले ही नामरा कादिर के संपर्क में आया था। नामरा और उसका पति मनीष बेनीवाल दोनों साथ थे जो दिल्‍ली के शालीमार गार्डन के रहने वाले हैं। दिनेश ने बताया कि नामरा कादिर ने अपने चैनल पर मेरे बिजनेस प्रमोशन के लिए दो लाख रुपए लिए थे। इसके बाद से वह दिनेश से बातचीत करने लगी थी। एक दिन उसने दिनेश से कहा कि वह उसे पसंद करती है और उससे शादी करना चाहती है। इसके बाद दोनों करीब आ गए थे. एक दिन नामरा ने दिनेश से उसके बैंक कार्ड मांगे और धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो वह रेप के झूठे केस में फंसा देगी। इसके बाद दिनेश ने पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस ने बताया कि यह भी देखा जा रहा है कि कादिर ने किन-किन लोगों को लूटा है। इस संबंध में अन्‍य लोगों के सामने आने की उम्‍मीद है। वहीं मनीष की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है, उसे जल्‍द ही पकड़ लिया जाएगा।

MCD Election Results 2022 : ‘आप’ फिर निकल रही आगे, बीजेपी दे रही कड़ी टक्कर, जानें बाकी पार्टी का हाल…

MCD Election Results 2022 : ‘आप’ फिर निकल रही आगे, बीजेपी दे रही कड़ी टक्कर, जानें बाकी पार्टी का हाल…

 MCD Election Results 2022 : दिल्ली में MCD का किंग कौन होगा जल्द आज इसका फैसला हो जाएगा। आज दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से 42 केंद्रों पर शुरू हो गई है। इसके जरिए 1 हजार 349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। नगर निगम के 250 वार्डों में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है वहीं, कई जगहों पर कांग्रेस भी दोनों पार्टियों का खेल बिगाड़ती नजर आएगी।

फ़िलहाल शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) आगे है. जबकि पिछले 15 साल से एमसीडी की सत्ता संभाल रही भाजपा पीछे चल रही है. मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल मुताबिक- दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP को बंपर बहुमत मिलने के आसार जताए गए हैं.

अभी शुरुआती रुझान में समाचार लिखें जाने तक 250 में से 199 सीटों के रुझान सामने आ चुके है, जिसमे 110 पर आप और 87 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस 3 सीटों पर कब्जा जमाते दिख रही है. इस लिहाज से देखा जाए तो दिल्ली MCD चुनाव में भी अरविंद केजरीवाल का डंका बजते दिखाई दे रहा है. हालांकि पूरी स्थिति बाद में स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन आम आदमी पार्टी के लिए ये एक अच्छी खबर है. दिल्ली की जनता केजरीवाल पर भरोसा जता रही हैं.

400 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तन्मय का रेस्क्यू जारी, मुख्यमंत्री लगातार ले रहे अपडेट…

400 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तन्मय का रेस्क्यू जारी, मुख्यमंत्री लगातार ले रहे अपडेट…

 बैतूल, Rescue of Tanmay: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सात साल का मासूम तन्मय साहू मंगलवार को बोरवेल में गिर गया। 400 फीट गहरे इस बोरवेल में राहुल 50 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है और लगातार बच्चे को बाहर निकालने की कवायद कर रही है। तन्मय का हालचाल जानने के लिए बोरवोल के अंदर कैमरा भेजा गया है। मौके पर दो जेसीबी मशीन भेजी गई है। तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

सीएम शिवराज खुद कर रहे मॉनीटरिंग

Rescue of Tanmay इस घटना के बाद प्रशासन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। मौके पर दो जेसीबी मशीन भेजी गई है। तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं सीएम शिवराज सिंह भी खुद इस रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटिरिंग कर रहे है। CMO और अधिकारी लगातार संपर्क में है। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं।

8 दिन पहले ही करवाया गया था बोर
किसान सुनील दियाबार ने आठ दिन पहले ही खेत में 400 फीट गहरा बोर करवाया था। ये बच्चे के पिता हैंस, मंगलवार की शाम करीब 5 बजे उनका बेटा तमन्य अचानक बोर में गिर गया। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी।

संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन आज, मीडिया से रूबरू हो सकते हैं PM मोदी, कौन से बिल होंगे पेश?

संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन आज, मीडिया से रूबरू हो सकते हैं PM मोदी, कौन से बिल होंगे पेश?

 संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र कुल 23 दिनों का होगा, जिसमें 17 बैठकें होंगी। इस मौके पर सरकार कुल 16 बिल पेश करेगी। इधर, विपक्ष सत्र के दौरान हर दिन एक नया मुद्दा लेकर चर्चा करने की रणनीति बना रही है।

इससे पहले मंगलवार को ऑल पार्टी मीटिंग ( meeting )हुई थी। जिसमें विपक्षी पार्टियों ने बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी और EWS आरक्षण पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन में इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति का मुद्दा उठाया।

सदन की कार्यवाही 29 दिसंबर को समाप्त( end ) 

इसके अलावा मोरबी हादसा, महंगाई, बेरोजगारी, चुनाव आयोग अरुण गोयल की नियुक्ति और जजों की नियुक्ति पर कॉलेजियम सिस्टम पर विपक्ष केंद्र को घेर सकता है। सदन की कार्यवाही 29 दिसंबर को समाप्त होगी।

आज मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह यानी संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं। पिछले साल भी पीएम मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।