सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर धूमधाम से वरमाला का प्रोग्राम चल रहा था. दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने जा ही रहे होते हैं कि तभी अचानक प्रेमी की स्टेज पर इंट्री होती है. एकाएक कोई कुछ समझ पाता कि प्रेमी भरे स्टेज पर दुल्हन को वरमाला पहना देता है. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. जिसके बाद युवक की जमकर धुनाई हो जाती है. वायरल वीडियो बिहार के नालंदा जिले का बताया जा रहा है
इस गांव में सांपों के साथ रहते हैं लोग, दाना-पानी के साथ करते हैं रहने का इंतजाम...जानिए क्या है वजह
Snake Village: भारत में सापों और हिंदू देवी देवताओं का पुराना संबंध है. भगवान शिव अपने गले में हमेशा सांप को धारण करते हैं. हर साल नाग पंचमी के दिन आशीर्वाद पाने के लिए लोग सांपों की पूजा करते हैं और दूध चढ़ाते हैं. एक तरफ लोग सांपों से डरते हैं, तो दूसरी उसकी पूजा भी करते हैं. सांप से डरना भी लाजिमी है, क्योंकि अगर किसी जहरीले सांप ने किसी को काट लिया, तो उसकी जान बचना मुश्किल हो जाती है, लेकिन भारत में ही एक ऐसा गांव है, जहां के घरों में सांप परिवार के सदस्यों की तरह रहते हैं.
पूणे से लगभग 200 किमी है गांव
यह गांव महाराष्ट्र में पूणे से लगभग 200 किमी दूर शोलापुर जिले में स्थित है जिसका नाम शेतपाल है. इस अनोखें गांव में लोग सांपों के साथ रहते हैं. इसके साथ ही लोग सांप की पूजा भी करते हैं और अपने घर में भी रहने के लिए जगह भी बनाते हैं. सबसे हैरानी की बात यह है कि लोग किसी दूसरे सांप नहीं बल्कि जहरीले सांप कोबरा को रहने देते हैं. इस गांव सांपों की आवाजाही पर रोक तक नहीं है. इस गांव में कोबरा घूमते हैं, लेकिन कोई कुछ बोलता नहीं है.
किस्मत के भरोसे गांव में आते हैं लोग
इस गांव में जब लोग घर का निर्माण कराते हैं, तो सांपों के लिए भी एक छोटी जगह बनवाते हैं. इस जगह को देवस्थानम का नाम देते हैं. इस कोने यानी जगह पर आकर सांप बैठते हैं. यह किसी को जानकारी नहीं है कि सांपों के साथ रहने की परंपरा की शुरुआत कब और कैसे हुई, लेकिन सांप लोगों के जीवन का हिस्सा बन गए हैं. हालांकि इस गांव में आने वाले डरते हैं तो उनको सलाह दी जाती है कि अपने साथ अंडा, दूध और अच्छी किस्मत लेकर आएं.
भगवान शिव मानकर करते हैं पूजा
दिलचस्प बात ये है कि आजतक इन सांपों के काटने से किसी भी तरह की मौत की कोई खबर नहीं आई है. बच्चे और बड़े सभी इन सांपों के साथ परिवार के सदस्य की तरह ही बर्ताव करते है. यहां रहने वाले लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और उनके लिए श्रद्धा रखते हैं. कोबरा को लोग भगवान शिव का अवतार मानते हुए उसकी पूजा करते है और सांपों को दूध पिलाते हैं.
क्या है सांपों की आबादी का राज
पुणे से करीब दो सौ किलोमीटर दूर शेतपुर गांव का इलाका मैदानी हैं. यहां का वातावरण सूखा है, जो कि सांपों के रहने के लिए अनुकूल है. जिसके कारण यहां कई तरह के सांप पाए जाते हैं. वहीं इनके द्वारा ग्रामीणों को नुकसान न पहुंचाने के पीछे माना जा रहा है कि यहां के लोग सांपों को लेकर जागरुक रहते है. इसके साथ ही वो पहले से उनके रहने के लिए उचित स्थान बना देते हैं, जिस कारण सांपों का लोगों से कम ही सामना हो पाता है.
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार हंगामे के बाद अब बैकफुट पर आ गई है। जिसक बाद अब दिल्ली में पुरानी शराब नीति लागू होगी नई शराब नीति नहीं चलेगी। दिल्ली में एक अगस्त से सरकार पहली की तरह फिर से शराब बेचेगी।
बता दें कि नई शराब नीति में तमाम तरह की कमियां पाई गई थीं और आबकारी नीति 2021-22 का शुरू से ही भाजपा और कांग्रेस ने विरोध किया था। इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने इन अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ खूब हंगामा हुआ थाय़ इस हंगामे के बाद अब केजरीवाल सरकार ने अगले छह महीने तक दिल्ली में पुरानी नीति के तहत शराब बेचने का फैसला लिया हैय़
दिल्ली में पुरानी शराब नीति के लागू होने की जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी और इसके बाद अब दिल्ली सरकार ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं जिसमें बताया गया है कि एक अगस्त से अगले छह महीने तक पुरानी आबकारी नीति लागू रहेगी, नई आबकारी नीति को अभी लागू नहीं किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में खुदरा शराब बेचने के लिए आबकारी नीति 2021-22 को 31 मार्च के बाद दो बार दो-दो महीने के लिए बढ़ाया गया था और अब 31 जुलाई को इस पर पूर्णविराम लग जाएगा।
रायपुरः शनिदेव परम शिव भक्त हैं और शिव के आदेश के मुताबिक ही शनि जगत के हर प्राणी को कर्मों के आधार पर दण्ड देते हैं। इसीलिए शनि या राहु आदि ग्रह पीड़ा शांति के लिए शिव की पूजा खासतौर पर शनिवार, सोमवार को बहुत ही कारगर होती है। माना जाता है कि शनि देव भोले बाबा के आदेशानुसार प्राणियों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का दंड देते हैं। आज शिवलिंग और शनिदेव पर कुछ खास सामान अर्पित करने से उपासक की सभी कामनाओं की पूर्ति होती है।
भगवान शिवजी ने शनिदेव को वरदान देते हुए कहा कि नवग्रहों में तुम्हारा स्थान सर्वश्रेष्ठ रहेगा। तुम पृथ्वीलोक के न्यायाधीश व दंडाधिकारी रहोगे। साधारण मानव तो क्या- देवता, असुर, सिद्ध, विद्याधर और नाग भी तुम्हारे नाम से भयभीत रहेंगे। भगवान शिव की कृपा हो जाए उस पर शनि सदा अपना आशीर्वाद ही बरसाते हैं। जो व्यक्ति भगवान शिव को खुश कर लेता है उसकी कुंडली में शनि दशा से संबंधित सभी दोषों का नाश हो जाता है।
सावन शनिवार की पूजा
• शनि पूजा हेतु स्नान करने के पश्चात पीपल पेड़ या शमी के पेड़ के नीचे गोबर से लीप लें ।
• बेदी बनाकर कलश और शनिदेव की मूर्ति स्थापित करें।
• शनिदेव की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराए और प्रतिमा को विष्णुकांता के पुष्प, धुप, दीप, प्रसाद चढाएं।
• शनिदेव के नाम का ध्यान करें।
• शनिदेव की पूजा करने के बाद पीपल के पेड़ को सूत का धागा लपेटते हुए सात बार परिक्रमा करें और पेड़ की पूजा करें।
• हाथ में चावल और फूल लेकर भगवान शनिदेव की व्रत कथा सुनें और पूजा पूरी होने के बाद प्रसाद सभी को बांटे।
• शनिवार को उड़द दाल की खिचड़ी और तिल के लड्डू शनिदेव को भोग लगाएं।
• इस दिन काले कुते और कौए को तेल की चुपड़ी रोटी खिलाना अति लाभकारी होता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं, धर्मग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र के आधार पर ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का निजी आकलन है। आप उनसे मोबाइल नंबर 9285303900 पर संपर्क कर सकते हैं। सलाह पर अमल करने से पहले उनकी राय जरूर लें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( prime minister narendra modi) आज 5200 करोड़ की लागत वाली नेशनल थर्मल पॉपर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) की विभिन्न हरित ऊर्जा परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे और कई का आधारशिला रखेंगे। साथ ही वह ऊर्जा क्षेत्र के पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना और नेशनल सोलर ( national solar)रूफटॉप पोर्टल की शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पीएम शनिवार( saturday) को दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य : ऊर्जा 2047’ के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल
कंपनी का लक्ष्य अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के जरिए 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करना है जो इसकी कुल उत्पादन क्षमता का 50 फीसदी है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी ( NTPC)की क्षमता वृद्धि कार्यक्रम ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के लिए भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
भारत( India) की सबसे बड़ी घरेलू सामग्री आवश्यकता (डीसीआर)
एनटीपीसी राजस्थान के नोख में 735 मेगावाट सौर पीवी परियोजना विकसित कर रहा है। यह भारत की सबसे बड़ी घरेलू सामग्री आवश्यकता (डीसीआर) आधारित सौर परियोजना है जिसमें एक ही स्थान पर 1000 मेगावाट के साथ एक ट्रैकर सिस्टम के साथ उच्च-वाट क्षमता वाले द्विभाजित पीवी मॉड्यूल तैनात हैं।
भारत में कई रहस्यमय और चमत्कारी मंदिर हैं. इनके राज से लोग हैरान हैं। ऐसा ही एक चमत्कारी मंदिर माना जाता है जहां भगवान शिव और माता पार्वती दर्शन करते हैं, विश्राम करते हैं और सरिपत खेलते हैं। यह मंदिर खंडवा का ओंकारेश्वर मंदिर है।भगवान शिव का यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में चौथा ज्योतिर्लिंग है। ओंकारेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश में इंदौर शहर के पास स्थित है। नर्मदा नदी के बीच ओंकार पर्वत पर स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर हिंदू आस्था का केंद्र है।
ओंकारो पर्वत पर स्थित
भगवान शिव का यह चमत्कारी मंदिर मध्य प्रदेश के निमाड़ में स्थित है। यह खंडवा जिले में नर्मदा नदी के मध्य ओंकार पर्वत पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इसी स्थान पर भगवान ब्रह्मा के मुख से ओम शब्द की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए हर शास्त्र या वेद का पाठ ओम शब्द के साथ किया जाता है। महिमा पुराणों के साथ-साथ स्कंद पुराण, शिव पुराण और वायु पुराण में ओंकारेश्वर की महिमा का उल्लेख है। इतना ही नहीं यहां के शिवलिंग की आकृति ओम के आकार की है। इसलिए इस ज्योतिर्लिंग को ओंकारेश्वर के नाम से जाना जाता है।
हम जानते हैं कि प्यार में लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. प्यार में लोग सारी हदें पार करने को तैयार रहते हैं, वो इसके आगे और कुछ नहीं देखते। ऐसा ही एक युवक ने किया। जो इस समय हर जगह वायरल हो रहा है. इस पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए दो शादियां तोड़ीं। इस युवक के प्यार से तंग आकर ग्रामीणों ने आखिरकार युवती को अपने कब्जे में ले लिया. मामला पानापुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने अपने प्यार को पाने के लिए कुछ किया, यह अनोखा प्यार शहर की चर्चा है. दरअसल युवती के घरवालों ने युवक की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करा दी, लेकिन उसके प्रेमी ने किसी तरह शादी तोड़ दी. ऐसा उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार किया, जिसके बाद। इस पर लड़की के परिवार ने एक पंचायत की जिसमें लड़की की शादी उसके प्रेमी से करने का फैसला किया गया। दोनों ने सोमवार शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुररुद्र 161 निवासी शंकर राय पुत्र नीरज का मशरक थाना क्षेत्र के हंसपीर गांव निवासी महेश यादव की पुत्री बबीता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच लड़की के पिता ने मशरक के एक युवक से उसकी शादी करा दी.इससे नाराज नीरज अपनी प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया, जिससे उसकी शादी में दरार आ गई और ससुराल वालों ने बबीता को घर से निकाल दिया। स्थानीयकरण से बचने के लिए, बबीता के पिता ने उसके प्रेमी नीरज से उसकी शादी करने के लिए सहमति व्यक्त की। लेकिन इसी बीच लड़के के पिता ने दो लाख रुपये दहेज की मांग की, लड़की के पिता इसे पूरा नहीं कर पाए.तो फिर उन्होंने गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में लड़की की शादी दूसरे लड़के से करा दी, लेकिन यहां भी उसका प्रेमी पहुंच गया और बबीता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद उसके अन्य ससुराल वालों ने भी बबीता को घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद आखिरकार बबीता के पिता इन सब से तंग आकर पंचायत चले गए. जिसके बाद बबीता ने अपने प्रेमी से शादी कर ली।
पश्चिम बंगाल, कोलकाता । बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट से अब तक ED ने छापेमारी कर 51 करोड़ रूपए का कैश, करोड़ों के गोल्ड और चांदी जब्त की है। ED ने इसी कार्रवाई के एक डायमंड रिंग भी बरामद की है जिसमें P लिखा हुआ है। साथ ही एक सोने की पेन भी बरामद हुई है। सबसे अचंभित बात यह है कि छापेमारी में अर्पिता के फ्लैट से 2 सेक्स टॉयज भी मिले हैं।


इस मामले में हर दिन एक नया खुलासा होता जा रहा है। वहीँ इस कार्रवाई के बाद सीएम ममता बनर्जी ने अपने मंत्री पार्थ चटर्जी से भी किनारा कर लिया है और उन्हें पद से भी हटा दिया गया है।

बता दें शिक्षा भर्ती घोटाले में मंत्री पर करोड़ों रुपए लेने का आरोप है जिसके बदले में कईयों को नौकरी दी गई थी। बताया जा रहा है कि अर्पिता मुखर्जी की चार लग्जरी गाड़ियां गायब है जिन्हें लगातार ढूँढा जा रहा है।
आधार कार्ड को सबसे ज़रूरी सरकारी पहचान प्रमाण दस्तावेज़ माना जाता है। इसकी जरूरत यूज़र्स को हर जगह पड़ती है, कई यूजर्स ऐसे भी है जिन्हें आधार कार्ड में लगी फोटो पसंद नहीं आती हैं। आमतौर पर आधार में फोटो धुंधली और पुरानी होने की वजह से होता है। अगर ऐसी समस्या आपके साथ भी है और आप को आधार पर लगी फोटो पसंद नहीं है। तो आप इसे बदल भी सकतें हैं। अगर आपके पास आधार कार्ड में फोटो बदलने की कोई ऑनलाइन प्रोसेस (online process) नहीं है तो नजदीकी आधार केंद्र में जाकर आप यह प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर लॉग इन करें और आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करें। आधार नामांकन फॉर्म को भरकर इसे निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जमा करें।
केंद्र का कर्मचारी जानकारी को प्रमाणित करेगा। आधार नामांकन केंद्र का कर्मचारी आपकी नई तस्वीर खींचेगा। अब आधार नामांकन केंद्र का कर्मचारी शुल्क के रूप में 25 रुपये+GST लेकर नया फोटो अपडेट करेगा।
आधार नामांकन केंद्र से आपको यूआरएन (URN) के साथ एक स्लिप मिलेगी। इस URN के द्वारा आप चेक कर सकते हैं कि आधार फोटो अपडेट हुआ या नहीं, कार्ड में फोटो के अपडेट होने के बाद, नए फोटो के साथ एक अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड कर ले।
21 करोड़ नकद, विदेशी मुद्रा और 2 करोड़ सोने की छड़ें बरामद; 40 पन्नों की एक डायरी भी मिली, जो राज खोलेगी; अब तक 50 करोड़ से ज्यादा कैश और ज्वैलरी बरामद हो चुकी है
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से करीब 29 करोड़ रुपये नकद और 5 किलो सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं. स्कूली शिक्षकों के नौकरी घोटाले की जांच कर रहे ईडी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
जांच एजेंसी के अधिकारी 18 घंटे तक चली छापेमारी के बाद आज सुबह कोलकाता के बेलघरिया इलाके में अर्पिता मुखर्जी के घर से 10 ट्रंक नकदी लेकर बाहर निकले. खास बात यह है कि इस अपार खजाने को घर के शौचालय में छिपाकर रखा गया था।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से जब्त की गई नकदी की सही मात्रा का पता लगाने के लिए नोट गिनने की तीन मशीनों का इस्तेमाल किया। पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को उनके घर पर पहली खेप मिलने के एक दिन बाद 23 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।
पिछले सप्ताह छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों ने अर्पिता के शहर के दूसरे फ्लैट से 21 करोड़ रुपये नकद, भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा और 2 करोड़ रुपये की सोने की छड़ें बरामद की थीं। उन्हें करीब 40 पन्नों के नोट वाली एक डायरी भी मिली, जो जांच में अहम सुराग दे सकती है।
अर्पिता के दोनों घरों से अब तक 50 करोड़ रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
कॉलेजों के तबादलों व मान्यता के लिए लिया पैसा : अर्पिता
अर्पिता मुखर्जी ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया है कि धन तबादलों के लिए और कॉलेजों को मान्यता प्राप्त करने में मदद करने के लिए प्राप्त हुआ था। इसके समान इस्तेमाल किया।
वह दूसरी महिला भी उसकी करीबी दोस्त है। जांच एजेंसी ने कल बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य से भी पूछताछ की।
मैं भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती : ममता
पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर विपक्ष के आक्रोश का सामना करते हुए, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती हैं और दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार मंत्री को दंडित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन मैं अपने खिलाफ किसी भी दुर्भावनापूर्ण अभियान की निंदा करती हूं। सच्चाई सामने आनी चाहिए, लेकिन एक समय सीमा के भीतर।
बंगाल के स्कूलों में नौकरियों में मनी लॉन्ड्रिंग की ईडी जांच के तहत छापे मारे गए। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री और उनके करीबी सहयोगी पार्थ चटर्जी पर शिक्षा मंत्री रहते हुए सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की कथित अवैध नियुक्ति में भूमिका निभाने का आरोप लगाया गया है।
मिथुन चक्रवर्ती की कोलकाता में बीजेपी विधायकों के साथ विशेष बैठक
पिछले विधानसभा चुनाव के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल की राजनीति को ज्यादा समय नहीं दिया है। कम से कम राजनीतिक जानकार तो यही कहते हैं। लेकिन कुछ दिन पहले वह फिर से बंगाल की राजनीति में सक्रिय हो गए।
भगवा खेमे के सूत्रों के अनुसार संगठन की मुख्यधारा में वापसी के बाद मिथुन चक्रवर्ती आज बुधवार दोपहर बारह बजे हेस्टिंग्स स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में भाजपा विधायकों के साथ विशेष बैठक करेंगे. बैठक में न सिर्फ विधायक बल्कि संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रदेश के नवनियुक्त संयुक्त महासचिव (संगठन) सतीश डंडा भी संगठन को मजबूत करने के लिए मौजूद रहेंगे. पंचायत चुनाव आगे हैं। फिर लोकसभा।
बीजेपी खेमे के साथ फिर से सियासी बैठक को लेकर सियासी गलियारों में उत्सुकता चरम पर है. प्रदेश भाजपा पहले ही पार्थ चटर्जी पर केंद्रित आंदोलन के कार्यक्रम की घोषणा कर चुकी है। सत्ता पक्ष के भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर प्रदेश भर में पंचायत चुनाव से काफी पहले विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. बीजेपी ने पार्थ चटर्जी के मुद्दे पर कल यानि गुरुवार को कोलकाता में रैली का आह्वान किया है. बीते दिन प्रदेश के बीजेपी के विधायकों और नेताओं के साथ मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात राजनीतिक तौर पर काफी अहम मानी जा रही है.
केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ बंगाल बीजेपी भी मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल में सक्रिय राजनीति के अखाड़े में लाना चाहती है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी का मुख्य लक्ष्य मिथुन के साथ बंगाली भावनाओं का फायदा उठाकर राजनीतिक फायदा उठाना है. बीजेपी में शामिल होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता आकर पहली बार बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे. उन्होंने राजनीतिक चर्चाओं में भी भाग लिया।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। दरअसल अभी तक 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले युवा ही वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा पाते थे। लेकिन अब निर्वाचन आयोग ने बताया है कि 17 साल के युवा भी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दे सकते हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक 17 वर्ष से अधिक उम्र वाले युवा एडवांस में ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडे ने सभी राज्यों के CEOs, EROs, और AEROs को निर्देश दिया है। कि वे यह सुविधा देने के लिए तकनीकी इंतजाम सुनिश्चत करने में जुट जाएं ताकि युवा 18 वर्ष की उम्र पूरा होने के पहले ही वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दें सकें। ऐस में अब भारत निर्वाचन आयोग के इस निर्णय से युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 18 वर्ष पूरा होने का इंतजाम नहीं करना पड़ेगा।
गांधीनगर। गुजरात में अवैध शराब तस्करी के मामले बढ़ने के साथ ही अवैध शराब विक्रेताओं की भरमार हैं। शराब माफियाओं द्वारा अधिक कमाई करने के लिए अवैध शराब बिक्री के साथ ही जहरीली शराब बनाने में लगे हैं। कार्रवाई के आभाव में वे बेखौफ होकर जहरीली शराब बनाकर लोगों की जान ले रहे हैं। गुजरात में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 42 लोगों की मौत के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर गृह विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोटाद और अहमदाबाद जिलों के पुलिस अधीक्षकों का आज तबादला कर दिया और छह अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, राजकुमार ने कहा कि हमने बोटाद के पुलिस अधीक्षक करणराज वाघेला और अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव का तबादला कर दिया है। दो पुलिस उपाधीक्षकों, एक सर्किल पुलिस निरीक्षक, एक पुलिस निरीक्षक और दो सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बुधवार को बताया कि 25 जुलाई को बोटाद में जहरीली शराब पीने के बाद बोटाद और पड़ोसी अहमदाबाद जिले में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि भावनगर, बोटाद और अहमदाबाद में कम से कम 97 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।
Interesting News : रोजाना लाखों लोग ट्रेन में सफर करते हैं. यक़ीनन आपने भी कभी ना कभी ट्रेन में सफर जरूर किया होगा, लेकिन सफर करने के दौरान आपने देखा होगा कि रेलवे ट्रैक के नीचे और उसके अगल-बगल छोटे-छोटे नोकीले पत्थर बिछे होते हैं. क्या आपके दिमाग में कभी ये बात आयी कि रेलवे ट्रैक (Railway Track)पर ये पत्थर क्यों बिछे होते हैं. इन पत्थरों का रेलवे ट्रैक पर आखिर क्या काम है. अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि इसके पीछे एक गहरा विज्ञान (Science )है. हालांकि इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को ही होती है.
आखिर क्यों बिछाए जाते हैं रेलवे ट्रैक पर पत्थर?
अगर आप इन पत्थरों के पीछे के विज्ञान को समझना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले पटरी की बनावट को समझना होगा. ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि जमीन पर सीधे पटरी बिछा दी जाती हैं और पत्थर डाल दिए जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. पटरी दिखने में जितनी साधारण लगती है, यह उतनी सामान्य नहीं होती है. अगर आप इसे करीब से देखेंगे तो पाएंगे कि इसे कई लेयर के साथ तैयार किया जाता है.
किस प्रकार तैयार होता है रेलवे ट्रैक?
पटरी को तैयार करते वक्त इसके नीचे लंबी-लंबी प्लेट्स बिछाई जाती है, जिसे आमतौर पर स्लीपर कहते हैं. इनके नीचे छोटे-छोटे पत्थर होते हैं, जिसे ब्लास्टर या फिर आम भाषा में गिट्टी कहा जाता है. ब्लास्टर के नीचे मिट्टी की दो लेयर होती हैं. यही कारण है कि रेलवे ट्रैक जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर दिखाई देता है और जब ट्रेन पटरी पर चलती है तो यही पत्थर, स्लीपर और ब्लास्टर ट्रेन के वजन को संभालने का काम करते हैं.
जानें नुकीले पत्थर के पीछे का विज्ञान
अब यह समझते हैं कि पटरी पर दिखने वाले छोटे-छोटे पत्थरों का असल में क्या काम होता है. विज्ञान कहता है कि जब ट्रेन पटरी पर चलती है तो इसके कारण एक तरह की कम्पन्न पैदा होती है. कम्पन्न के कारण पटरी को फैलने से रोकने का काम यही नुकीले पत्थर करते हैं. बता दें कि अगर ये पत्थर गोल हो तो ये कम्पन्न नहीं रोक पाएंगे और ऐसे में पटरी फैल जाएगी. इसलिए ट्रैक पर नुकीले पत्थर बिछाए जाते हैं.
क्यों नहीं डूबती बारिश में भी पटरियां?
इसके अलावा भी इन पत्थरों की एक खूबी है. पटरियों पर पड़े इन पत्थरों के कारण ट्रैक पर कोई पौधे नहीं उग पाते, जिस कारण ये ट्रेन को बाधित भी नही करते हैं. इन्हीं पत्थरों के कारण रेलवे ट्रैक भी ऊंचा होता है, इसलिए जब भी बारिश के मौसम में पानी भरता है तो ट्रैक नहीं डूबता और आपका सफर लगातार जारी रहता है.
नई दिल्ली: राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इस साल के अंत तक दो नहीं, बल्कि सात राज्यों में विधानसभा चुनाव हो सकते है। इनमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होना तो तय है। इसके अलावा कर्नाटक, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड और जम्मू-कश्मीर में भी सरकार चुनाव कराने की कोशिश कर रही है।
अगर ऐसा हुआ तो कर्नाटक, मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में समय से पहले चुनाव होंगे। इनमें से तीन राज्यों की सरकारों का कार्यकाल अगले साल यानी मार्च 2023 और कर्नाटक का मई 2023 में पूरा हो रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर में 2019 से ही राष्ट्रपति शासन लागू है। यहां भी चुनाव की प्रक्रिया लंबित है। अब सरकार की कोशिश है कि नवंबर में एक साथ इन सभी राज्यों में चुनाव करा दिए जाएं।
बता दें कि बीजेपी सरकार एक देश एक चुनाव को लेकर काफी गंभीरता से सोच रही है, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। अगर इन सभी सात राज्यों में इसी साल चुनाव हो गए तो अगले साल यानी 2023 में पांच राज्यों में ही चुनाव कराना होगा। वह भी सरकार चाहेगी कि एक साथ संपन्न हो जाए, इससे देश को बार-बार चुनाव के फेर में नहीं पड़ना पड़ेगा। इससे 2023 में सिर्फ एक बार चुनाव कराने की जरूरत पड़ेगी।
इधर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले हफ्ते मेघालय के मुख्यमंत्री कोर्नाड संगमा से फोन पर बात की। भाजपा सूत्रों के मुताबिक नड्डा ने संगमा से समय से पहले राज्य में चुनाव को लेकर बात की है। ये जानने की कोशिश की है कि क्या समय से पहले राज्य में चुनाव कराए जा सकते हैं? अगर ऐसा होता है तो कहीं पार्टी को नुकसान तो नहीं होगा?
वहीं बीजेपी के संगठन मंत्री बीएल संतोष दो दिन की त्रिपुरा यात्रा पर हैं। त्रिपुरा सरकार का कार्यकाल भी अगले साल मार्च में खत्म हो रहा है। ऐसे में यहां भी समय से पहले चुनाव कराने की तैयारी है। बीएल संतोष अपनी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी विनोद सोनकर के साथ-साथ गठबंधन दल के नेताओं और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे। कहा जा रहा है कि इस बैठक के जरिए भी वह यह जानने की कोशिश करेंगे कि अगर समय से पहले यहां चुनाव होते हैं तो उसके क्या फायदे और क्या नुकसान हो सकते हैं? बता दें कि दो महीने पहले ही त्रिपुरा में भाजपा ने मुख्यमंत्री बदला है।
National News : कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज बुधवार को नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंची हैं। आज तीसरे राउंड की पूछताछ होनी है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों से पता चला है कि आज उनसे पूछताछ पूरी हो सकती है। सूत्रों ने पूछताछ को लेकर बताया कि 70 वर्षीय कांग्रेस नेता से पिछले दो दिनों में हुई पूछताछ के दौरान 70 सवाल पूछे जा चुके हैं। मंगलवार को वो लगभग आठ घंटों तक ईडी के ऑफिस में थीं। आज वो सुबह 11 बजे के आसपास फिर ईडी के ऑफिस गई हैं।
खबर है की कांग्रेस प्रमुख से आज पूछताछ का आखिरी दिन हो सकता है, क्योंकि वह जांच एजेंसी को जल्दी-जल्दी जवाब दे रही हैं। खास बात है इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ का दौर करीब 5 दिनों तक चला था। उनसे लगभग 150 सवाल पूछे गए थे।
खास हैं इंतजाम
हाल ही में सोनिया गांधी कोरोनावायरस संक्रमण का शिकार हो गई थीं। इसके अलावा उनकी उम्र को लेकर भी जांच एजेंसियां सावधानियां बरत रही हैं। पूछताछ के दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ मौजूद रही थीं। इसके अलावा मेडिकल स्टाफ को भी तैयार रहने के लिए कहा गया था।
सड़कों पर जारी है हंगामा
पूछताछ के पहले ही दिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। बुधवार को भी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है। मंगलवार को सांसदों ने राहुल गांधी की अगुवाई में विजय चौक पर मार्च निकाला था। उस दौरान पूर्व कांग्रेस प्रमुख धरने पर भी बैठ गए थे। पुलिस ने हालात को नियंत्रण करने के लिए राहुल के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया था।
Lalu Prasad Yadav Former OSD Arrested: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पूर्व OSD भोला यादव को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू प्रसाद यादव के OSD रहे. लालू उस दौरान रेल मंत्री थे. भोला यादव की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है.
इस मामले में हुई गिरफ्तारी
भोला यादव को लैंड फॉर जॉब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है. उनके पटना और दरभंगा स्थित ठिकानों पर सीबीआई की सर्च चल रही है. भोला यादव को आज दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, भोला यादव इस मामले का किंगपिंग है.
सीबीआई पटना के दो ठिकानों पर सर्च कर रही है जिसमे एक भोला यादव के CA का है. इसके अलावा दरभंगा के भी दो ठिकानों पर सर्च चल रही है. 18 मई को सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी. आरोप है कि रेलवे में नौकरी के बदले पटना में प्रमुख संपत्तियों को लालू के परिवार के सदस्यों को बेची या उपहार में दी गई थी.
इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में मई में लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर की गई थी.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने साल 2018 में देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक मदद की प्रदान की जाती है. ये राशि किसानों के खाते में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है. किसानों के खाते में ये किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर ट्रांसफर की जाती है.
किसानों के खाते में पहुंचे 22,000 रुपये
केंद्र सरकार ने साल 2018 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों के खाते में अब तक पीएम किसान सम्मान निधि की 11 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. इस लिहाज से अब तक रजिस्टर्ड किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 22,000 रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं.
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 12वीं किस्त के पैसे
केंद्र सरकार ने हाल ही में पीएम किसान योजना के सभी लाभार्थियों के लिए अपने पीएम किसान खाते की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है. अगर रजिस्टर्ड किसान अपने पीएम किसान खाते की तय आखिरी तारीख से पहले ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो उनके खाते में इस योजना के 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे.
केंद्र सरकार ने किसानों के लिए अपने पीएम किसान खाते की केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2022 तय की है. किसान अगर इस तय आखिरी तारीख से पहले अपने खाते की ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित किया जा सकता है.
किसान इस तरह करा सकते हैं ई-केवाईसी
अपने पीएम किसान खाते की ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले किसान की पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा.
इसके बाद आपको वेबसाइट में दाहिने साइड में दिख रहे ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद आपको दिए गए स्थान पर अपना आधार नंबर दर्ज कराना होगा.
इसके बाद आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS आएगा.
SMS में आए ओटीपी को आपको यहां दर्ज कराना होगा.
इसके बाद आपको 'सबमिट' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
यह प्रक्रिया पूरी होते ही आपके खाते की ई-केवाईसी हो जाएगी.
दादा-दादी बन चुके रामलाल मुंडा और सहोदरी देवी जब पवित्र बाइबिल पाठ के बीच पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे का हाथ थामा, तो उसी जगह उनका बेटा जीतेश्वर मुंडा, अरुणा मुंडा के साथ परिणय सूत्र में बंध रहे थे। इस दौरान उनकी पांच वर्षीय पोती रोमिका की किलकारियां भी गूंज रही थीं। निमित्त संस्था की ओर से दीनदयाल नगर स्थित आईएएस क्लब में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में इनकी शादी हर किसी के लिए कौतूहल का विषय थी। यहां 128 जोड़ों की शादी कराई गई। ये सभी लिव इन रिलेशन में वर्षों से थे।घाघरा निवासी 45 वर्षीय रामलाल मुंडा और सहोदरी देवी 22 वर्षों से बगैर शादी के साथ रहे थे। इनके बच्चे बालिग हो चुके हैं। लोहरा समाज की सहोदरी को मुंडा समाज के रामलाल से शादी की इजाजत नहीं मिली। इन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। ये पति-पत्नी की तरह साथ रहने तो लगे, लेकिन सामाजिक स्वीकार्यता नहीं मिली। इनका बेटा जीतेश्वर मुंडा भी दो वर्षों से अरुणा मुंडा के साथ लिव इन रिलेशन में था। इनकी एक बेटी भी है रोमिका। जिंदगी चल रही थी, लेकिन समाज से रिश्ते को मान्यता न मिलने की कसक सालती थी।
रामलाल कहते हैं कि कई बार उन्होंने सहोदरी से विवाह करने का प्रयास किया, लेकिन समाज का साथ नहीं मिला। सहोदरी को विवाह के जोड़े में देखना उनका सपना था, जो 22 वर्षों के बाद पूरा हुआ। उनके पुत्र जीतेश्वर मुंडा कहते हैं कि अरुणा के साथ रहने के निर्णय का उनके माता-पिता ने कभी विरोध नहीं किया। लेकिन समाज के लोग टोकते थे। रोमिका के जन्म के बाद खुशियां तो आईं, पर उसके भविष्य को लेकर चिंता भी बढ़ गई। अरुणा कहती है कि शादी नहीं भी होती तो भी वे साथ ही रहते, जैसे उनके सास-ससुर रहे। लेकिन, शादी होने के अब उन्हें लोगों की बातें नहीं सुननी पड़ेंगी। जब उन्हें निमित्त संस्था के सामूहिक विवाह आयोजन की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कराया। उन्हें देखकर रामलाल और सहोदरी ने भी रजिस्ट्रेशन कराया। संस्था की ओर से इनका ईसाई रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। साथ ही, दोनों जोड़ों को घर-गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराए गए।
तुर्की की एक एयरलाइन में फ्लाइट में परोसे जाने वाले खाने में सांप का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया। यह चौंकाने वाली घटना सनएक्स्प्रेस की फ्लाइट में 21 जुलाई हुई जो तुर्की में अंकारा से जर्मनी के डसलडॉर्फ जा रही थी।
केबिन क्रू के सदस्यों ने दावा किया कि वो उन्हें दिया गया खाना खा रहे थे जब उन्हें सब्ज़ियों और आलू के बीच में छिपा हुआ छोटे सांप का सिर दिखा। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि सांप का कटा हुआ सिर खाने की ट्रे के बीच में रखा हुआ है। इस घटना के बाद एयरलाइन से तुरंत जवाब आया। आउटलेट के अनुसार, सनएक्सप्रेस के प्रतिनिधि ने तुर्की की प्रेस से कहा कि यह घटना “पूरी तरह से अस्वीकार्य है”। एयरलाइन ने इस घटना के बाद फूड सप्लायर का कॉन्ट्रेक्ट रोक दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
एयरलाइन ने अपने स्टेटमेंट में कहा “एविएशन इंडस्ट्री में 30 साल से अधिक समय से मौजूद होने के बाद हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि हम अपने मेहमानों को जो अपने एयरक्राफ्ट में सर्विस दें वो सर्वोच्च गुणवत्ता की हो और हमारे मेहमान और कर्मचारी आरामदायक सुरक्षित फ्लाइट का अनुभव ले सकें।”
साथ ही आगे कहा गया, “हम आपको यह सूचना देना चाहेंगे कि फ्लाइट के खाने के बारे में प्रेस में आए आरोपों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इस मामले में विस्तृत जांच शुरू की जा चुकी है।”
लखनऊ। देश के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण प्राकृतिक आपदाएं भी हो रही हैं जिससे जानमाल को भारी नुकशान हो रहा है। उत्तरप्रदेश में भारी बारिश के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। जिसमें बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, महोबा, कानपुर, मऊ और गाजीपुर जिलों में लोगों की मौत की खबर है।
राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और प्रत्येक पीड़ित के परिवारों को तुरंत 4 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है। संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। ताजा घटना सोमवार को प्रयागराज में हुई, जब भारी बारिश के दौरान खेतों में काम कर रहे चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। एक अन्य मौत तब हुई जब पीड़ितों ने बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे शरण ली थी।
























