लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
चाणक्य की इन बातों में छिपा है धन की बचत का फार्मूला, आप भी जाने..

चाणक्य की इन बातों में छिपा है धन की बचत का फार्मूला, आप भी जाने..

चाणक्य के अनुसार धन व्यक्ति के जीवन के सरल और सुगम बनाता है. यही कारण है कि हर व्यक्ति धनवान बनाना चाहिए. चाणक्य ने लक्ष्मी जी को धन की देवी बताया है. धन की देवी लक्ष्मी जी का जब आशीर्वाद प्राप्त होता है तो जीवन में सुख-समृद्धि और मान सम्मान में वृद्धि होती है. धन की बचत को लेकर चाणक्य ने कुछ अहम बातें बताई हैं, जिन्हें आपको भी जानना चाहिए-


खर्चों पर नियंत्रण-

चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को आय से अधिक धन का व्यय नहीं करना चाहिए. जो लोग धन आने पर उसे अनावश्यक चीजों पर व्यय करते हैं उन्हें आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ता है. भविष्य में आने वाली परेशानियों से यदि बचना है तो धन की बचत करनी चाहिए और आय से अधिक धन का व्यय नहीं करना चाहिए.


गलत कार्यों पर धन का व्यय न करें-
चाणक्य नीति कहती है कि धन एक प्रमुख साधन है. इससे जीवन को आसान बनाया जा सकता है. इसलिए इसका प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करना चाहिए. जो धन के प्रयोग के मामले में जागरूक नहीं होते हैं, उनसे लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं और छोड़कर चली जाती है. धन आने पर इसे कल्याण के कामों में खर्च करना चाहिए. जो लोग धन का प्रयोग दूसरों को हानि पहुंचाने के लिए करते हैं, उन्हें आगे चलकर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.


धन की बचत करें-

चाणक्य नीति कहती है कि धन की बचत करनी चाहिए. बुरे वक्त में धन की बचत ही काम आती है. चाणक्य के अनुसार बुरे वक्त में धन सच्चे मित्र की भूमिका निभाता है. धन की बचत संकट से बचाती है. धन की बचत करना चाहिए और अवश्यक चीजों पर ही धन को खर्च करना चाहिए. धन का दिखावा कभी नहीं करना चाहिए.

 

बेहतर नींद के लिए फॉलो करें ये स्लीप हाइजीन टिप्स

बेहतर नींद के लिए फॉलो करें ये स्लीप हाइजीन टिप्स

नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चैन की नींद सोने से हम तरोताजा महसूस करते हैं और सुबह एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इससे अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। इसके विपरीत अगर किसी कारणवश नींद ठीक से पूरी न हो पाए तो शरीर कई बीमारियों से घिर सकता है, इसलिए आपको अपनी नींद पर अधिक ध्यान देना चाहिए। अच्छी नींद के लिए आप ये हाइजीन टिप्स अपना सकते हैं।
शोरगुल और लाइट वाली जगह को सोने के लिए न चुनें
अगर आपके सोने के कमरे में किसी चीज का शोर होगा तो इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। हालांकि अगर आप चाहकर भी अपने आसपास का शोर दूर नहीं कर सकते हैं तो आप नॉइस रिडक्शन रेशो इयर प्लग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आपके सोने वाले कमरे की सभी लाइट्स भी बंद होनी चाहिए क्योंकि इससे आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी।
अच्छे तकिये और गद्दे चुनें
अगर आप नहीं चाहते कि आपकी नींद किसी भी चीज से प्रभावित हो तो अपने नींद वाले कमरे का माहौल सोने के लिए आरामदायक बनाएं। इसके लिए आप अपने बिस्तर का गद्दा और तकिये मुलायम चुन सकते हैं क्योंकि अगर आपका गद्दा और तकिया चुभने वाला होगा तो वह आपको पूरी रात परेशान करेगा और सोने भी नहीं देगा। इसलिए आपके लिए एक अच्छे तकिये और गद्दे का चयन करना जरूरी है।
स्क्रीन को कमरे से दूर रखें
अगर आपके सोने वाले कमरे में टीवी, मोबाइल या लैपटॉप जैसे उपकरण होंगे तो आप न जाने कितनी देर तक इन्हीं के इस्तेमाल में लगेंगे और नींद नहीं आएगी। इसलिए अगर आप यह चाहते हैं कि आपको समय से नींद आ जाए तो अपने मोबाइल आदि को बंद करके सो जाएं। वहीं अगर सुबह जल्दी उठना है तो फोन जैसे उपकरण की बजाय अलार्म घड़ी में अलार्म सेट करके सोएं।
सोने और उठने का एक ही समय रखें
शायद आपने इस बात पर ध्यान न दिया हो, लेकिन जब हम कुछ दिन एक ही समय पर उठते रहते हैं तो वह आदत बन जाती है, फिर आप बिना अलार्म के भी उसी समय उठ सकते हैं। ऐसा ही सोते समय भी होता है। अगर आप रोजाना एक ही समय सोएंगे तो आपकी उसी समय नींद आने की आदत पड़ जाएगी। इसलिए अपना सोने का और उठने का एक समय निश्चित कर लें।
 

चाणक्य की इन बातों में छिपा है 'हैप्पी मैरिड लाइफ' का राज

चाणक्य की इन बातों में छिपा है 'हैप्पी मैरिड लाइफ' का राज

चाणक्य नीति मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है. यही कारण है कि आज भी चाणक्य नीति का महत्व कायम है. चाणक्य को आचार्य चाणक्य भी कहा जाता है. चाणक्य का संबंध अपने समय के विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से था. वे यहां छात्रों को शिक्षा प्रदान करते थे, इसी कारण उन्हें आचार्य भी कहा जाता है.
चाणक्य ने ज्ञान और अनुभव के आधार पर कई महत्वपूर्ण बातें बताई जो आज भी लोगों को प्रेरणा प्रदान करती हैं. चाणक्य का मानना था कि जिन लोगों का दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहता है, वे जीवन में सभी प्रकार के सुखों का आनंद उठाते हैं. ऐसे लोग जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं. दांपत्य जीवन को सुखद बनाने के लिए चाणक्य ने कुछ बातें बताई हैं, जिन्हें जानना चाहिए-

समस्याओं का हल मिलकर निकालें-
चाणक्य नीति कहती है कि सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं ऐसा कोई नहीं है जिसके जीवन में कोई समस्या न आए. जो इन समस्याओं को कुशलता से हल करता है, उसे ही लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है. चाणक्य के अनुसार समस्या का हल पति और पत्नी को मिलकर निकालना चाहिए.

सम्मान में कमी न आने दें-
चाणक्य नीति कहती है हर रिश्ते की एक मर्यादा होती है. पति और पत्नी का रिश्ता इस दुनिया के सबसे मजबूत रिश्तों में से एक है. ये रिश्ता प्रेम और विश्वास पर कायम है. इस रिश्ते में जब प्रेम और विश्वास की कमी आने लगती है तो एक दूसरे के प्रति आदर और सम्मान में भी कमी आने लगती हैं. यहीं से एक दूसरे के रिश्ते में तल्खी और कड़वाहट आना आरंभ हो जाता है. इससे बचना चाहिए और एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए.
 

बच्चे में दिखाई देने लगें ये आदतें तो हो जाना चाहिए माता-पिता को सावधान

बच्चे में दिखाई देने लगें ये आदतें तो हो जाना चाहिए माता-पिता को सावधान

चाणक्य नीति कहती है कि ध्यान न दिया जाए तो बच्चा बहुत जल्द गलत आदतें सीखने लगता है. संतान को योग्य बनाने के लिए माता पिता को इन बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए. आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति-


झूठ बोलना-
चाणक्य नीति कहती है कि यदि बच्चा झूठ बोलने लगे तों माता पिता को गंभीर हो जाना चाहिए और आरंभ में ही इस आदत को दूर करने का प्रयास करना चाहिए. यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो ये आदत बच्चे के साथ माता-पिता का भी अहित करती है. चाणक्य के अनुसार बच्चों में झूठ बोलने की प्रवृत्ति बहुत जल्दी पनपती है. बच्चों को ऐसा माहौल, शिक्षा और संस्कार प्रदान करना चाहिए जिससे झूठ बोलने की आदत न पनप सके.


जिद करने की आदत-

चाणक्य के अनुसार अधिक प्यार से भी बच्चे जिद्दी हो जाते हैं. ये आदत भी बच्चों में बहुत जल्दी पनपती है यदि उचित ध्यान न दिया जाए. चाणक्य नीति कहती है कि माता-पिता को बच्चों की बात को गंभीरता से सुनना चाहिए. हर बच्चे में कोई न कोई खास विशेषता होता है जो उसे दूसरों से अलग बनाती है. इस विशेषता की पहचान कर उसे प्रोत्साहित करें. बच्चों का सम्मान करें और उनके समय प्रदान करें.


घर का माहौल अच्छा रखें-

चाणक्य नीति कहती है कि बच्चों पर सबसे अधिक घर के माहौल का पड़ता है. इसलिए माता-पिता को घर का माहौल बेहतर रखने का प्रयास करना चाहिए. माता-पिता को आपस में श्रेष्ठ व्यवहार करना चाहिए. अच्छी भाषा शैली का प्रयोग करना चाहिए. इन बातों का बच्चों के मन और मस्तिष्क पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

 

शॉर्ट ड्रेस पहनने वाली हर लड़कियों को ध्यान देना चाहिए ये बातें, आपके लिए हैं बेहद जरूरी

शॉर्ट ड्रेस पहनने वाली हर लड़कियों को ध्यान देना चाहिए ये बातें, आपके लिए हैं बेहद जरूरी

शॉर्ट ड्रेसस पहनना आजकल हर लड़की को पसंद होता है. पार्टी से लेकर रोजमर्रा में जमकर लड़किया शॉर्ट ड्रेस पहन रही हैं. शॉर्ट ड्रेसस जहां देखने में अच्छी लगती हैं, तो वहीं आपको स्टाइलिश लुक भी देती हैं. हालांकि गर्मी और तेज धूप में अक्सर शार्ट्स पहनने से हर किसी की स्किन झुलस जाती है. जिस कारण से आपको लुक और स्टाइल दोनों खराब लगते हैं. ऐसे में अगर कभी भी आपके साथ ऐसा हो तो वक्त रहते आपको अपनी स्किन का ध्यान रखना होगा. ऐसे में यही सही वक्त है, जब आप अपनी स्किन को ढेर सारा प्यार लौटाएं.


काली पड़ जाती हैं थाई
अक्सर ऐसा होता है कि शॉर्ट ड्रेस पहनने पर आप कितना भी सनस्क्रीन लगा लें, लेकिन धूप का असर स्किन पर पड़ता ही है. ऐसे में जांघों की त्वचा का कालापन और इन पर जमा रूखी , डेड सेल्स को हटाने के लिए आपको नींबू का रस और नारियल तेल लेना होगा. आपको 3 चम्मच नारियल तेल लें और इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद इस मिक्सचर को थाई पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें. फिर 15 से 20 मिनट के बाद इसको धो लें.


थाइज को दें प्यार की थपकी
थाइज की केयर को आमतौर पर हम अनदेखा कर देते हैं. ज्यादातर समय हम घुटनों के नीचे के हिस्से पर ही मॉइश्चराइजर लगाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि धीरे धीरे थाइज परमहीन लाइनें आ जाती हैं और त्वचा बेजान दिखने लगती है. साथ ही ये स्किन काली भी हो जाती है. ऐसे में आप अपनी स्किन पर ऐलोवेरा जेल का उपयोग नियमित रूप से करें.


थाइज को गोरा बनाने के लिए
अपनी थाइज को गोरा बनाने के लिए आप आलू को छीलकों को पीस लें और इस पेस्ट से अपनी थाइज पर 10 मिनट की मसाज करें. इसके बाद हिस्से को 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें. ऐसा करने से सिर्फ 5 से 7 दिन के अंदर ही आपकी स्किन गोरी हो जाएगीय
आलू त्वचा में रूखापन बढ़ाता है.ऐसे में स्किन साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर लगना कभी ना भूलें.


गोरी और स्मूद बन जाएगी त्वचा
केला के छिलके को आप जांघों की त्वचा पर आराम से रगड़ें. दोनों पैरों की थाई पर 7 से 10 मिनट के लिए रगड़ें और ऐसे ही कुछ वक्त के बाद धो लें.इसके बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाएं. आप कुछ ही वक्त में इसका असर दिखेगा.


थाइस पर लगाएं दाल का पैक
थाइज को सुंदर बनाने के लिए आप आधा कप मसूर दाल को रात को पानी में भिगोकर रख दें, फिर सुबह इस दाल को शहद के साथ पीसकर पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पेस्ट को जाघों को पर लगाएं. करीब 25 मिनट के बाद पानी से धोकर साफ कर लें। फिर मॉइश्चराइजर का उपयोग करें.

इन कामों को करने से शत्रु होता है मजबूत, समय आने देता है परेशानी

इन कामों को करने से शत्रु होता है मजबूत, समय आने देता है परेशानी

चाणक्य नीति के अनुसार हर सफल व्यक्ति के शत्रु होते हैं. जो आपकी तरक्की में बाधा पैदा करने की कोशिश करते हैं. शत्रु को कभी कमजोर समझने की गलत नहीं करनी चाहिए. आचार्य चाणक्य के अनुसार शत्रु दो प्रकार के होते हैं. पहले वे जो दिखाई देते हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं. दूसरे शत्रु वे होते हैं जो दिखाई नहीं देते हैं और अक्सर छिप कर हमला करते हैं. चाणक्य के मुताबिक दोनों ही शत्रु खतरनाक होते हैं और मौका पाकर हमला करते हैं. इसलिए व्यक्ति को सदैव सतर्क रहना चाहिए. चाणक्य के अनुसार शत्रु कभी हानि न पहुंचा सके, इसके लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
स्वयं की छवि को बेहतर बनाएं-

चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को स्वयं की छवि को लेकर सर्तक रहना चाहिए. छवि खराब होने पर शत्रु इसका सबसे अधिक लाभ उठाता है. लोगों के मध्य छवि नकारात्मक बनने लगती है तो शत्रु हानि पहुंचाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं.
अहंकार से दूर रहें-
चाणक्य नीति कहती है कि अहंकार सबसे बड़ा शत्रु है. इससे दूर रहना चाहिए. अहंकार करने वाले व्यक्ति का पतन बहुत जल्द होता है. इसलिए अहंकार कभी नहीं करना चाहिए.
विनम्रता का परिचय दें-
चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु को यदि पराजित करना है तो अच्छे गुणों को विकसित करना चाहिए. विनम्रता भी एक ऐसा ही गुण है. विनम्रता से शत्रु भी घबराते हैं. विनम्र व्यक्ति को हर स्थान पर सम्मान प्राप्त होता है. विनम्र व्यक्ति सभी के प्रिय होते हैं. विनम्रता एक श्रेष्ठ गुण है. विनम्र व्यक्ति संकट आने पर नहीं घबराते हैं और उनका डटकर मुकाबला करते हैं और विजय प्राप्त करते हैं.

 

टमाटर के बढ़ते दामो को देखते हुए, खाने में टमाटर की जगह इस्तेमाल की जा सकती हैं ये चीजें

टमाटर के बढ़ते दामो को देखते हुए, खाने में टमाटर की जगह इस्तेमाल की जा सकती हैं ये चीजें

बेमौसम बारिश और कम आपूर्ति के कारण कई जगहों पर टमाटर के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं, जिसके कारण आम आदमी की थाली से यह गायब होता जा रहा है और सब्जियों का स्वाद भी कम हो रहा है। हालांकि, आप चाहें बिना टमाटर के भी अपने खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपने खाने में टमाटर की जगह कर सकते हैं।
इमली
बढ़ते दाम के कारण अगर आप टमाटर नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप इसकी जगह अपने खाने में इमली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ी सी इमली को पानी में डालें और जब आप सब्जी या चटनी बनाने जा रहे हों तो उससे पहले इमली के पानी की इमली को हाथ से तब तक मलें, जब तक कि उसका बीज बाहर न आ जाए। अब इमली के पानी को छानकर सब्जी की ग्रेवी या फिर चटनी में मिलाएं।
टोमेटो सॉस
अगर आपके घर में टोमेटो सॉस है तो आप इसका इस्तेमाल भी टमाटर की जगह खाने में कर सकते हैं। जब आपको किसी खाने में थोड़े मिठास वाले स्वाद के लिए टमाटर की जरूरत हो तो आप टोमेटो सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए पनीर की सब्जी बनाते समय टोमेटो सॉस डाली जा सकता है। वहीं, जिन व्यंजनों में आपको तीखापन और टमाटर का रंग चाहिए वहां आप चिली सॉस के साथ टोमेटो सॉस डाल सकते हैं।
कद्दू
कद्दू एक ऐसी सब्जी है, जिसमें टमाटर की तरह मिठास और गाढ़ापन होता है यानी जिन व्यंजनों को बनाते समय आप गाढ़ापन लाने के लिए टमाटर की प्यूरी का इस्तेमाल करते हैं वहां आप कद्दू से प्यूरी बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कद्दू की प्यूरी बनाने के लिए आपको बस कद्दू को छिलें, फिर उसे मिक्सी में पीसकर इस्तेमाल करें। इसके अतिरिक्त, आप जहां-जहां टमाटर को बारीक काटकर मिलाते थे, वहां आप कद्दू को काटकर भी मिला सकते हैं।
अमचूर और सिरका
चटनी हो या फिर चटनी, जिन चीजों को बनाते समय आपको टमाटर का खट्टापन चाहिए वहां आप टमाटर की जगह अमचूर या फिर सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि इन्हें अधिक मात्रा में चीजों में नहीं डालना है, नहीं तो ये ज्यादा खट्टा बनाकर सब्जी का स्वाद भी बिगाड़ सकते हैं। अमचूर और सिरके के अलावा, दही और आंवले के पाउडर का इस्तेमाल करके भी खाने में खट्टापन लाया जा सकता है।

 

शादी के बाद पार्टनर के साथ जाये ये रोमांटिक डेस्टिनेशंस, बिताए सुकून के पल

शादी के बाद पार्टनर के साथ जाये ये रोमांटिक डेस्टिनेशंस, बिताए सुकून के पल

नई दिल्ली: भारत में शादी का सीजन चल रहा है, और ऐसे में कपल्स हनीमून की प्लानिंग जोर-शोर से कर रहे होते हैं. ऐसा करें भी क्यों न आखिर शादी के बाद ये कपल्स का पहला ट्रिप जो होता है. हर एक कपल अपनी शादी के बाद की इस पहली ट्रिप को यादगार बनाना चाहता है, जहां वो अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ थामें प्यार भरे पलों को एंजॉय कर सके. अगर आप भी ऐसा ही कुछ प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. हनीमून में बिताए गए पल पूरी जिंदगी याद रहते हैं. ऐसे में अगर हनीमून एक बेहतरीन डेस्टिनेशन पर हो तो कहना है क्या. बेहद रोमांटिक होने के साथ-साथ आपके हनीमून को कुछ खास बनाने के लिए ये जगहें एक दम परफेक्ट हैं. इन जगहों पर आपको एक बार जाने की प्लानिंग जरूर करनी चाहिए.

हनीमून के लिए इन जगहों का सफर करें प्लान

अंडमान एंड निकोबार
अगर आप किसी हॉलीवुड स्टाइल डेस्टिनेशन पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो बेझिझक अंडमान एंड निकोबार के लिए पैकिंग कर लीजिए. यहां के समुद्री तटों पर बिखरी रेत, ताड़ के पेड़ से बंधे छायादार झूले, स्कूबा डाइविंग, ग्लास बोट राइड और विंड सर्फिंग रोमांस में चार चांद लगा देंगे. समुद्री जीवन और हरे-भरे प्रवाल भित्तियों के साथ घर से दूर, अंडमान और निकोबार के सुदूर द्वीप हनीमून रोमांच के लिए बेस्ट जगहों में से एक है. यहां आप समुद्री कछुओं के साथ स्विमिंग का मजा उठाते हुए हनीमून को यादगार बना सकते हैं.

केरल (तिरुवनन्तपुरम)
केरल को पूर्व का वेनिस कहा जाता है. ये एक ऐसा खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन है, जहां पूरे साल भर भारतीय और विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है. केरल में यह एडवेंचर अलेप्पी में होता है. इसके अलावा आप यहां चाय के बागान, पर्वत और कई खूबसूरत नजारे देख सकेंगे और अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं.


दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
दार्जिलिंग चाय बागानों के अलावा एक बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी है. इसे 'क्वीन ऑफ हिल्स' भी कहा जाता है. हनीमून को यादगार बनाने के लिए आप टॉय ट्रेन की मदद ले सकते है. इस ट्रेन में बैठकर आप चाय के बागान, देवदार के जंगल, तीस्ता और रंगीन नदियों के संगम के खूबसूरत नजारों को देखते हुए अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं. मौसम साफ होने पर आप यहां से विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी देख सकते हैं.


तवांग (अरुणाचल प्रदेश)
भारत और तिब्बत के बीच समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर तवांग स्थित है, जो बेहद खूबसूरत है. यहां आपको खूबसूरत पडाड़, झरने, घाटियां और झील देखने को मिलेगी. यहां आपको हवाओं की ताजगी महसूस होगी. इसके साथ ही आपको यहां ऊंचे पहाड़ों के बीच से होकर गुजरना पड़ेगा. वैसे तो तवांग शहर तक सड़क से पहुंचने का रास्ता कठिन है, लेकिन जैसे ही आप शहर में प्रवेश करेंगे आपको बर्फ की चादर से ढकी चोटियों के नजारें देखने को मिले जाएंगे, जो आपकी रास्ते की थकान को पल भर में गायब कर देंगे. अगर आप हनीमून पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो तवांग आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.


हंपी (कर्नाटक)
अगर आप इतिहास में इंटरेस्ट है तो आप इस जगह को घूमने जा सकते हैं. हालांकि ये पूरी तरह से आप और आपके पार्टनर पर निर्भर करता है. अगर दोनों को ऐसी जगहों पर जाना पसंद है तो आप जा सकते हैं. यहां पुराने खंडहरों और चट्टाने काफी खूबसूरत लगती हैं.

इन हालात में ज्ञान और धन भी नहीं आते काम, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

इन हालात में ज्ञान और धन भी नहीं आते काम, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों को लेकर दुनियाभर में मशहूर हैं। उन्होंने अपनी नीतियों के बल पर नंद वंश का नाश कर साधारण बालक चंद्रगुप्त को मौर्य वंश का सम्राट बना दिया था। आचार्य चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और शिक्षाविद थे। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े कई पहलुओं का वर्णन किया है। चाणक्य की ये नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं।
माना जाता है कि चाणक्य की नीतियों का पालन करने वाले व्यक्ति को जीवन में असफलता हासिल नहीं होती है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में ज्ञान के साथ धन के महत्व भी बखूबी समझाया है। चाणक्य कहते हैं कि जहां धन आपको मुश्किलों से निकालता है, वहीं विद्या सबसे बड़ा धन होती है।

पुस्तकों में रहने वाली विद्या-
आचार्य चाणक्य के अनुसार, किताबों में रहने वाली विद्या किसी काम की नहीं होती है। इस कथन का अर्थ है कि जो ज्ञान केवल किताबों में तक ही सीमित रहता है, उसका वक्त आने पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसलिए व्यक्ति को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी होना जरूरी है। चाणक्य कहते हैं कि गुरु से ज्ञान लेते समय शिष्य को अपनी पूरी जिज्ञासा शांत कर लेनी चाहिए, क्योंकि अधूरा ज्ञान आपको मुश्किलों में डाल सकता है।
दूसरों के पास रखा धन-
चाणक्य कहते हैं कि दूसरों के पास रखा धन किसी काम का नहीं होता है। इसलिए व्यक्ति को धन हमेशा अपने पास रखना चाहिए। अक्सर लोग अपना धन दूसरों को दे देते हैं, जो कि समय पर मिलना मुश्किल होता है।
 

चाणक्य निति: इन 5 चीजों से रहें सतर्क, कभी भी हो सकता है नुकसान

चाणक्य निति: इन 5 चीजों से रहें सतर्क, कभी भी हो सकता है नुकसान

आचार्य चाणक्य का लिखा नीति शास्त्र समाज कल्याण की कई अवधारणाओं को दिशा देता है. इसी पुस्तक में चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों से सतर्क रहने का भी संदेश दिया है, जिनसे कोई भी बड़ा से बड़ा या ताकतवर व्यक्ति पल भर में अपने अंत तक पहुंच सकता है. आग, पानी, मूर्ख व्यक्ति, सांप और राज परिवार. इनसे टकराव हमेशा की घातक रहा है. आइए जानते हैं इनका जीवन पर कैसे पड़ सकता है दुष्प्रभाव.

आग
चाणक्य के मुताबिक किसी व्यक्ति को कभी आग से नहीं खेलना चाहिए, क्योंकि जान पर भारी पड़ने के साथ अशुभ फलदायक हो सकता है. आग पल भर में ही किसी चीज को राख कर सकती है.

मूर्ख या उतावला व्यक्ति
चाणक्य मानते हैं कि धरती पर अन्न, जल और मीठे वचन, ये तीनों चीजें वास्तविक रत्न हैं मगर मूर्ख लोग पत्थर के टुकड़ों को रत्न मान बैठते हैं. इसलिए रत्न और धन-दौलत के लिए लालची लोगों का साथ जानलेवा हो सकता है. इसी तरह व्यक्ति का उतावलापन भी उसके लिए घातक हो सकता है. व्यक्ति के कर्म सदा पीछे चलते हैं, इसलिए मूर्ख से बेहद सावधान रहना चाहिए.

पानी
हकीकत तो ये है कि पानी बिना जीवन संभव ही नहीं है, मनुष्य ही नहीं हर जीव-जंतु को जिंदा रहना है तो पानी चाहिए ही होगा. मगर कई बार यही पानी जानलेवा भी हो सकता है. आपको तैरना नहीं आता है और नदी-तालाब या कुएं में गिर गए हैं तो पल भर में जान जा सकती है. बाढ़ में फंस गए हों या अतिवृष्टि की चपेट में हों, प्रयास करें कि पानी से दूर सुरक्षित जगह पहुंच जाएं.

सांप
चाणक्य कहते हैं कि सांप की प्रवृत्ति अचानक हमले की होती हैं, ये मनुष्य के संदर्भ में अवसरवादी सोच का परिचायक है. इसलिए ऐसे व्यक्तित्व और सांप से भी सावधान रहने की जरूरत होती है. इनके दंश से मृत्यु का संकट बना रहता है.

राज परिवार या सत्ताधीश
आचार्य चाणक्य के मुताबिक कभी भी राज परिवार-सत्ता से सीधे बैर नहीं पालना चाहिए, क्योंकि ये पल भर में आपका सबकुछ नष्ट कर सकते हैं. प्रयास करें कि इनसे मर्यादित दूरी और सम्मान बनाए रखें. ऐसा करने वाले हमेशा सफलता के द्वार तक पहुंचते हैं.


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि just36news.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

दुल्हन शादी के दिन अपना सौंदर्य निखारने ये कार्य करें....

दुल्हन शादी के दिन अपना सौंदर्य निखारने ये कार्य करें....

आपके जीवन में सबसे ज्यादा फोटाग्राफ आपकी शादी के दिन लिए जाते हैं और इसलिए आपको इस दिन ‘‘पिक्चर परफैक्ट’’ दिखना चाहिए। इस खास दिन आप सौंदर्य में कोई खामी नहीं रखना चाहेंगी। इस दिन अगर आप थोड़ी संजीदा रहकर सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग करेंगी तो आप सकारात्मक भाव से इस दिन को यादगार बना सकती हैं।


शादी के दिन मेकअप में एस.पी.एफ से परहेज़ करें तो बेहतर होगा। हालांकि सनस्क्रीन आपकी त्वचा के लिए आवश्यक है लेकिन सनस्क्रीन में विद्यमान जिंक और टिटैनियम ऑक्साइड की वजह से आपके चेहरे पर सफेद चमक उभर सकती है। जिसकी वजह से फ्लैश फोटाग्राफी में आपकी पिक्चर आपको निराश कर सकती है। जब आपने त्वचा को मॉइस्चराइज़ कर लिया है तो प्राइमर की पत्ली परत अप्लाई करें। प्राइमर की मदद से आप बड़े छिद्रों को भरकर फाईन लाईनस को समतल कर सकेंगी।
अपनी आंखों की पलकों के लिए चेहरे से हटकर अलग प्राईमर का उपयोग करें। आंखों के लिए विरक्त रंगत का उपयोग करें। चिनी मिट्टी या चमड़े की रंगत की शेड से आई शैडो एप्लीकेशन में आसानी होती है इस शुभ दिन में सफेद रंगत के पाउडर का उपयोग करने से परहेज़ करें क्योंकि जब कैमरे की फ्लैश आपके चेहरे पर पड़ेगी तो उजड्ड गोरी त्वचा की झलक देगी। इसी तरह चेहरे पर चमकने वाले सौंदर्य प्रसाधनों के उपयोग से भी परहेज़ करें क्योंकि यह फोटोग्राफी में काफी भद्दे लगते हैं।
मेकअप का चयन करते समय मौसम का ध्यान जरूर रखें। अगर शरद ऋतु है तो आपकी फाउंडेशन शुष्क या नीरस नहीं होनी चाहिए। गर्मी के मौसम में आपकी फाऊंडेशन चमकीली या चटकदार कतई नहीं होनी चाहिए। यदि आपकी शादी देर रात तक चलती है तो मेकअप लम्बे समय तक चलना चाहिए।


शादी के दिन आपके होठों की सुन्दरता एक अलग अहमियत रखती है। दुल्हन को मेकअप काउंटर पर लिपस्टिक की सभी शेड परखनी चाहिए तथा वह शेड अप्लाई करें जोकि आपको दिल से भा जाए। मैं प्रकृतिक रंगत में विश्वास रखती हूँ। अगर आप वाटरप्रूफ मस्कारा चुनें तो यह बेहतर होगा क्योंकि यह लम्बा चलता है तथा आंसुओं से भी खराब नहीं होगा। अपने होठों के लिए लिप बाम का उपयोग करें आपकी भौंहें आपकी आंखों के बराबर सुन्दर दिखनी चाहिए। भौंहों को ट्रिम कर सकती हैं।अपने सौंदर्य उत्पादों को त्वचा पर प्रयोग करके आप कैमरा के सामने परख सकती है। कुछ सौंदर्य उत्पाद कैमरा में आपके चेहरों को ‘‘व्हाइट शैडो’’ प्रदान करते हैं तथा ऐसे उत्पादों से परहेज़ करें अन्यथा आप के फोटो भद्दे दिख सकते हैं।


यह जरूर याद रखें कि शादी से एक महीना पहले जूस, सूप, पानी या पानी वाले फल, सब्जियों का अधिक मात्रा में उपयोग करें क्योंकि हाइड्रेट त्वचा पर ही मेकअप सुन्दरता बिखेरता है। शादी से पहले मेकअप ट्रायल जरूर कर लें। मेकअप ट्रायल में अलग-अलग मेकअप के प्रयोग से आप शादी के दिन बेहतरीन मेकअप सुनिश्चित कर सकेगी। शादी के मण्डप में लिपस्टिक तथा ब्लॉटिंग पेपर अपने साथ जरूर रखें। इस दिन चेहरे की मुस्कुराहट काफी मायने में महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसलिए शादी से चार-पांच माह पहले दांतों की सफाई तथा सुन्दरता /स्वच्छता पर ध्यान दें। जहां तक भी संभव हो मेकअप को प्रकृतिक ही रहने दें क्योंकि विवाह के दिन दुल्हन गहनों तथा लहंगे के बोझ से दबी रहती है तथा ऐसे में हल्का प्रकृतिक मेकअप अच्छा रहता है।


शादी के दिन का मेकअप आपके व्यक्तित्व को निखार सकता है। अपने मेकअप जरूरतें अपनी मेकअप आर्टिस्ट को पहले ही बता दें ताकि वह मानसिक रूप से तैयार हो सके। ध्यान रखे कि आपकी मेकअप आर्टिस्ट इंडस्ट्री में नवीनतम रूझान से वाकिफ होनी चाहिए।
शादी के दिन दुल्हन का पहनावा, ज्वैलरी, हेयरस्टाइल, सैंडिल, मेकअप के लिए परिवार का हर सदस्य बेहतरीन सलाह मुहैया करवाता है लेकिन यह जरूर ध्यान रखें कि यह सभी चीज़ें एक दूसरे के पूरक होनी चाहए। शादी के लिए मेकअप आर्टिस्ट का चयन करते समय इंस्टाग्राम या आनलाइन सर्च के अलावा अपने पारिवारिक तथा फ्रेंडस सर्किल में भी मेकअप आर्टिस्ट की व्यवसायिक गुणवत्ता तथा उपयुक्तता की जांच परख कर ले। मेकअप आर्टिस्ट से पहली मीटिंग में उसे अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने का मौका दें तथा मेकअप ट्रायल ले लें।
 

पिंडली की मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये एक्सरसाइज

पिंडली की मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये एक्सरसाइज

टांग के निचले हिस्से यानी पिंडली की मांसपेशियां कमजोर हों तो चलने, दौडऩे और कूदने आदि में काफी परेशानी हो सकती है। इसके कारण पिंडली में भारीपन, दर्द और ऐंठन भी महसूस होने लगती है, इसलिए पिंडली की मांसपेशियों का मजबूत होना जरूरी है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जो पिंडली की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में मदद कर सकती हैं।

रिवर्स प्लैंक एक्सरसाइज
सबसे पहले जमीन पर पैरों को फैलाकर बैठ जाएं, फिर अपने दोनों हाथों को पीठ के पीछे ले जाएं और हथेलियों को जमीन पर रखें। इसके बाद सामान्य सांस लेते रहें और अपने शरीर को थोड़ा पीछे की ओर करते हुए शरीर को अपनी क्षमतानुसार उठाने की कोशिश करें। इस दौरान अपने सिर को भी पीछे की ओर झुकाएं और अपने तलवों को जमीन से सटाएं। कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।

माउंटेन क्लाइंबर
माउंटेन क्लाइंबर के लिए सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठें, फिर अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर सीधा कर लें। इसके बाद अपने दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और इसे अपनी छाती की ओर लाएं। इसके बाद इसे सीधा करें। जब आप दाएं पैर को सीधा करें और अपने बाएं पैर के घुटने को अपनी छाती की ओर लाएं। कुछ मिनट तक ऐसे ही पैरों को चलाते रहें।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज
जंपिंग जैक के लिए सबसे पहले जमीन पर सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं, फिर पैरों को अपने कूल्हों की चौड़ाई के बराबर खोलें। इसके बाद कूदें और इस दौरान अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर ले जाते हुए मिलाएं। अब फिर से कूंदें और अपनी बाजुओं को नीचे लाने के साथ-साथ पैरों को एक साथ चिपकाएं। कुछ सेकंड के बाद अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं और इस क्रिया को बार-बार दोहराएं।

सिंगल लेग ब्रिज एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेटें और अपने एक घुटने को इस प्रकार मोड़ें कि तलवा जमीन से सट जाएं। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने दूसरे पैर और शरीर को ऊपर उठाएं और ध्यान रखें कि इस दौरान शरीर का वजन दूसरे पैर पर रहें। धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं, फिर इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर से दोहराएं और ऐसा लगभग 10 बार करें।

 

कभी भी नॉन स्टिक पैन में नहीं बनानी चाहिए ये चीजें

कभी भी नॉन स्टिक पैन में नहीं बनानी चाहिए ये चीजें

आजकल मार्केट में कई ऐसे बर्तन मौजूद हैं, जिनकी मदद से खाना बनाना आसान हो जाता है। नॉन स्टिक पैन उन्हीं में से एक है। नॉन स्टिक पैन एक खास कोटिंग के साथ आते हैं, इसलिए इसमें खाना चिपकता नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें इसमें बनाकर खाने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइए आज जानते हैं कि नॉन स्टिक पैन में किन-किन चीजों को नहीं बनाना चाहिए।
नॉन स्टिक पैन में न पकाएं वेजिटेबल स्टिर फ्राई
आजकल कई लोग स्टिर फ्राई वेजिटेबल खाना पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह ज्यादा तेल-मसाले के बिना बनती है, लेकिन ऐसी स्टिर फ्राई वेजिटेबल को काफी देर तक पकाना होता है और ज्यादा हीट वाली सब्जियों को नॉन स्टिक पैन में पकाना गलत है। दरअसल, नॉन स्टिक पैन को ज्यादा हाई हीट नहीं देनी चाहिए क्योंकि इससे उसकी कोटिंग पर असर पड़ता है, जिसके कारण यह जल्द खराब हो सकता है।
मीट को भी नॉन स्टिक पैन में न पकाएं
अगर आप नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल मीट को अधिक देर तक पकाने के लिए भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, नॉन स्टिक पैन में बहुत देर तक हीट जाएगी तो इसकी कोटिंग पिघलने लगेगी और इस कोटिंग से निकलने वाला धुआं भी टॉक्सिक होता है। इसलिए अगर आप मीट को पकाने वाले हो तो नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल न करें क्योंकि इसमें बने मीट का सेवन स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
स्लो कुकिंग वाली चीजों को न पकाएं
सूप, खीर, कड़ी या फिर कोई भी ऐसा व्यंजन नॉन स्टिक पैन में न पकाएं, जिन्हें कम आंच पर पकाया जाता है। दरअसल, ये व्यंजन भी पैन की कोटिंग पर असर डालते हैं और नॉन स्टिक पैन की कोटिंग अगर खाने में मिल जाए तो ये आपकी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता है क्योंकि इसके कारण शरीर कई तरह की समस्याओं से घिर सकता है। इसलिए इन व्यंजनों को नॉन स्टिक पैन में न पकाएं।
नॉन स्टिक पैन में किस तरह की चीजों को बनाना है सही?
जिन चीजों को बनाने के लिए अधिक हीट की जरूरत होती है, उन्हें नॉन स्टिक पैन में पकाने से बचें। हालांकि, आप चाहें तो नॉन स्टिक पैन में मिक्स करने, टॉस करने और पलटने वाली चीजें आसानी से बना सकते हैं। उदाहरण के लिए पैनकेक, मिक्स वेज, चीले, ऑमलेट जैसी चीजे बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें क्योंकि इन चीजों को बनाते समय अधिक हीट जरूरत नहीं होती है।
 

गहरी दोस्ती में दरार डाल सकती हैं ये बातें, समय रहते नहीं दिया ध्यान तो खोना पड़ सकता है खास रिश्ता

गहरी दोस्ती में दरार डाल सकती हैं ये बातें, समय रहते नहीं दिया ध्यान तो खोना पड़ सकता है खास रिश्ता

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे, लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें, लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार दोस्ती पर आधारित है।
'लोभ दुखों का कारण होता है क्योंकि लालच में व्यक्ति स्वार्थी होता जाता है' आचार्य चाणक्य
आचार्य चाणक्य ने अपने इस कथन में बताया है कि ऐसी कौन सी बातें होती हैं जो गहरी दोस्ती में भी दरार डाल सकती हैं। चाणक्य का कहना है कि हर रिश्ते की अपनी एक मर्यादा होती है। मित्रता में भी एक मर्यादा होती है। लेकिन जब लोग दोस्ती में मर्यादा को भूल जाते हैं तो दोस्ती टूट जाती है। हर रिश्ते में मान-सम्मान जरूरी होता है। मित्रता में भी गरिमा की बात लागू होती है। मित्र और मित्रता दोनों में ही आदर भाव होना चाहिए। जब इसमें कमी आने लगती है तो मित्रता कमजोर पड़ती जाती है।
मित्रता में कभी भी लालच नहीं करना चाहिए। लोभ दुखों का कारण होता है। लालच में व्यक्ति स्वार्थी होता जाता है। स्वार्थी व्यक्ति से दोस्ती करना कोई पसंद नहीं करता है। इसलिए हर व्यक्ति को लोभ से दूर रहना चाहिए।
चाणक्य कहते हैं कि झूठ की बुनियाद पर कोई भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है। मित्रता में भी झूठ की कोई जगह नहीं होती है। झूठ के कारण रिश्ता कमजोर होता जाता है। इसलिए व्यक्ति को झूठ नहीं बोलना चाहिए। नीति शास्त्र के अनुसार, मित्रता की अहम नींव भरोसा होता है। भरोसा जितना मजबूत होगा, रिश्ता उतना ही मजबूत होगा। जब रिश्ते में विश्वास की कमी आने लगती है तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है।
 

बड़े काम आ सकते हैं हेयर सीरम से जुड़े ये बेहतरीन हैक्स

बड़े काम आ सकते हैं हेयर सीरम से जुड़े ये बेहतरीन हैक्स

हेयर सीरम को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाना काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि यह फ्रिजी और रूखे बालों को नमी देने और हाइड्रेट रखने में काफी मदद करता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। आप चाहें तो घर के अलग-अलग कामों के लिए और अन्य चीजों के विकल्प के तौर पर हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए फिर आज हेयर सीरम से जुड़े ऐसे ही कुछ बेहतरीन हैक्स जानते हैं।
स्टीकर को आसानी से निकालें
अगर किसी नए बर्तन या फिर किसी अन्य चीज पर लगे स्टीकर को निकालना आपके लिए काफी मुश्किल हो तो आप इस काम को आसान बनाने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले स्टीकर वाली जगह पर थोड़ा हेयर सीरम लगाकर उसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से स्टीकर्स की पकड़ कमजोर हो जाएगी और फिर आप चुटकियों में इन स्टीकर्स को निकाल पाएंगे।
बतौर शेविंग क्रीम करें इस्तेमाल
कई लोग शेविंग क्रीम खत्म होने पर साबुन का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इससे त्वचा रूखी लगने लगती है। इस काम के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे त्वचा मॉइश्चराइज होती है। इसके अलावा, इसकी मदद से ब्लेड से त्वचा के कटने का डर भी नहीं रहता। इसके लिए शेविंग करते समय हेयर सीरम को अपनी दाढ़ी वाले हिस्से पर लगाएं, फिर रेजर से अनचाहे बालों को साफ करें।
मेकअप साफ करने के आए काम
रात को सोने से पहले अगर मेकअप न साफ किया जाए तो इससे त्वचा का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। अगर आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है तो आप मेकअप हटाने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मेकअप वाले चेहरे पर थोड़ा सा हेयर सीरम लगाकर थोड़ी मसाज करें। इसके बाद अपने चेहरे को टिश्यू पेपर से पोंछ लें और अंत में अपना चेहरा पानी से धो लें।
जाम चेन को करें ठीक
अगर आपके ऑयल बेस्ड वाला हेयर सीरम है तो आप इसकी मदद से अपने किसी कपड़े या फिर बैग की जाम चेन को आसानी से ठीक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक इयरबड पर थोड़ा सा हेयर सीरम डालें और इसे चेन के खराब हिस्से पर लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। यकीनन ऐसा करने पर आपकी चेन जल्द ही फिर से पहले की तरह काम करने लगेगी।
 

आपके कई कामों को आसान बना देंगे बॉडी लोशन से जुड़े ये हैक्स

आपके कई कामों को आसान बना देंगे बॉडी लोशन से जुड़े ये हैक्स

बॉडी लोशन को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाना काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि यह त्वचा की प्राकृतिक नमी के बरकरार रखने और इसे हाइड्रेट रखने में काफी मदद करता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। आप चाहें तो घर के अलग-अलग कामों के लिए और अन्य चीजों के विकल्प के तौर पर बॉडी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए फिर आज बॉडी लोशन से जुड़े ऐसे ही कुछ हैक्स जानते हैं।
बालों की कंडीशनिंग करने में है सहायक
रूखे बालों से परेशान लोगों के लिए बॉडी लोशन का इस्तेमाल करना काफी बेहतर हो सकता है क्योंकि यह कई ऐसे पोषक गुणों से समृद्ध होता है, जो बालों को नमी प्रदान कर सकते हैं। इसके लिए बस आप बॉडी लोशन का इस्तेमाल बालों को कंडीशनर करने के लिए करें। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि बॉडी लोशन मार्केट की बजाय होममेड होना चाहिए। इसी के साथ बॉडी लोशन का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें।
जूते चमकाएं
आप चाहें तो बॉडी लोशन का इस्तेमाल जूतों को चमकाने के लिए भी कर सकते हैं। अगर आपके जूतों की पॉलिश खत्म हो गई है तो इन्हें चमकाने के लिए जूते पॉलिश करने वाले ब्रश पर थोड़ा सा बॉडी लोशन डालें और इसे जूतों पर अच्छे से रगड़े। इससे आपके जूते एकदम नए जैसे चमकने लगेंगे। आप चाहें तो अपने लेदर के बैग या फिर बेल्ट को चमकाने के लिए भी बॉडी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बतौर शेविंग क्रीम करें इस्तेमाल
कई लोग शेविंग क्रीम खत्म होने पर साबुन का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इससे त्वचा रूखी लगने लगती है। इस काम के लिए बॉडी लोशन का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे त्वचा मॉइश्चराइज होती है। इसके अलावा, इसकी मदद से ब्लेड से त्वचा के कटने का डर भी नहीं रहता। इसके लिए शेविंग करते समय बॉडी लोशन को अपनी दाढ़ी वाले हिस्से पर लगाएं, फिर रेजर से अनचाहे बालों को साफ करें।
मेकअप साफ करने के आए काम
रात को सोने से पहले अगर मेकअप न साफ किया जाए तो इससे त्वचा का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। अगर आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है तो आप मेकअप हटाने के लिए बॉडी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मेकअप वाले चेहरे पर थोड़ा सा बॉडी लोशन लगाकर थोड़ी मसाज करें। इसके बाद अपने चेहरे को टिश्यू पेपर से पोंछ लें और अंत में अपना चेहरा पानी से धो लें।
 

सर्दियों में इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें ये जरूरी बातें

सर्दियों में इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें ये जरूरी बातें

सर्दियां शुरू होते ही बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए वॉटर हीटर रॉड का इस्तेमाल होना शुरू हो जाता है। वॉटर हीटर रॉड को इमर्शन वॉटर हीटर भी कहते हैं। इमर्शन वॉटर हीटर इस्तेमाल करने में बेहद आसान होता है लेकिन ऐसा करते समय बरती गई थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी जान के लिए एक बड़ा जोखिम साबित हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं इमर्शन वॉटर हीटर का इस्तेमाल करते समय आखिर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें ये बातें-
जब पुरानी हो वॉटर हीटर रॉड-

अक्सर कई बार लोग इमर्शन वॉटर हीटर को ब्रांडेड कंपनी का समझकर, बिना चेक करवाएं उसका सालों-साल इस्तेमाल करते रहते हैं। जिसकी वजह से कोई बड़ी दुर्घटना या करंट लग सकता है। ऐसा बिल्कुल न करें। इमर्शन हीटर अधिक पुराना हो गया हो तो उसका इस्तेमाल करने से पहले उसे चेक जरूर करवाएं। वहीं आपका इमर्शन वॉटर हीटर लोकल कंपनी का है तो उसे अधिक समय तक इस्तेमाल करने से बचें।
ऐसे करें इस्तेमाल-
इमर्शन हीटर रॉड से पानी गर्म करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि बाल्टी में इसे डालने के बाद इधर-उधर ना करें। इसके अलावा स्विच ऑफ करने के बाद ही रॉड को बाहर निकालें। इसका इस्तेमाल करते समय चप्पल जरूर पहनें।
गंदगी को साफ कर लें-
इमर्शन हीटर रॉड का लगातार इस्तेमाल करने से उस पर जंग और सफेद परत जम जाती है। जिसकी वजह से रॉड जल्दी गर्म नहीं होती और बिजली की खपत ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं जंग लगी रॉड को आप स्क्रबर या ब्रश से साफ करके अच्छी तरह सुखाने के बाद ही इस्तेमाल करें।
लोहे की बाल्टी का न करें इस्तेमाल-
पानी गर्म करने के लिए इमर्शन वॉटर हीटर रॉड का इस्तेमाल लोहे की बाल्टी में न करें। पानी गर्म करते समय प्लास्टिक की बाल्टी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा पानी गर्म करते समय घंटों रॉड को बाल्टी में न डाले रखें। ऐसा करने से बाल्टी का प्लास्टिक पिघल सकता है।

 

सर्दी के मौसम में गर्म कपड़ों से बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके

सर्दी के मौसम में गर्म कपड़ों से बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके

सर्दी का मौसम नजदीक आते ही लोग अपने बेड या फिर कैबिनेट आदि से गर्म कपड़ों को निकालना शुरू कर देते हैं। हालांकि काफी समय से बेड या कैबिनेट में बंद इन कपड़ों से अजीब सी बदबू आने लगती है जो कपड़ों को धूप दिखाने के बाद भी नहीं जाती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने गर्म कपड़ों से बदबू को आसानी से दूर कर सकते हैं।
नींबू का रस और छिलका आएगा काम
अगर अच्छी खासी धूप निकली हुई है तो अपने गर्म कपड़ों को धो लें। इसके लिए पहले एक बाल्टी पानी में दो नींबू का रस अच्छे से निचोड़ें और फिर गर्म कपड़ों को 10 मिनट के लिए बाल्टी में भिगो दें। इसके बाद इन्हें निचोड़कर धूप में सुखाएं। ध्यान रखें कि नींबू का रस निकलने के बाद उनके छिलकों को फेंकें नहीं बल्कि एक सूती कपड़े में लपेटकर उन्हें अपनी अलमारी में रखें।
एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल
अगर आप अपने गर्म कपड़ों की बदबू दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें। बदबू को दूर करने के लिए सबसे पहले आपको एक बाल्टी पानी में किसी भी एसेंशियल ऑयल की तीन से चार बूंदें अच्छे से मिलाएं, फिर इस मिश्रण में कुछ देर के लिए गर्म कपड़ों को भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद कपड़ों को निचोड़कर धूप में सुखाएं। आप इसके लिए रोजमेरी, लैवेंडर या फिर लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल चुन सकते हैं।
कॉफी पाउडर करेगा मदद
अगर आप कपड़ों को धोना नहीं चाहते हैं तो गर्म कपड़ों को बेड या कैबिनेट से निकालकर दो से तीन दिन तक लगातार कुछ घंटे धूप दिखाएं। इसके बाद कपड़ों की तय लगाकर उन्हें अलमारी में रखें और इनके साथ एक सूती कपड़े में कॉफी पाउडर लपेटकर रखें। कॉफी की महक इतनी तेज होती है कि वह हर दूसरी गंध को दूर कर देती है।
वोडका भी है प्रभावी
वोडका की मदद से भी गर्म कपड़ों से आ रही खराब महक को दूर किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में एक चौथाई कप वोडका और एक कप पानी डालें, फिर बोतल को अच्छे से हिलाएं ताकि दोनों चीजें अच्छे से मिल जाएं। अब आप इस मिश्रण को गर्म कपड़ों पर छिड़क दें। ऐसा करने से गर्म कपड़े में मौजूद कीटाणु भी मर जाएंगे और गंध भी दूर हो जाएगी।
 

अपनी कॉटन की साडिय़ों का ऐसे रखें ध्यान, हमेशा लगेंगी नई जैसी

अपनी कॉटन की साडिय़ों का ऐसे रखें ध्यान, हमेशा लगेंगी नई जैसी

अगर कॉटन की साड़ी की देखभाल सही तरीके से न की जाए तो इसकी चमक फीकी पडऩे लगती है। इस वजह से कई महिलाएं कॉटन की साड़ी को घर में धोने की बजाय ड्राई क्लीनिंग का सहारा लेती हैं, लेकिन इसकी हर बार ड्राई क्लीनिंग कराना महंगा पड़ सकता है। आइए आज इसकी देखभाल के कुछ ऐसे तरीके जानते हैं, जिन्हें अपनाकर आपको अपनी कॉटन की साडिय़ों को लंबे समय तक नए जैसा बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
कॉटन की साड़ी को ऐसे धोएं
कॉटन की साड़ी को हमेशा हाथ से धोना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले एक बाल्टी को हल्के गर्म पानी से भरें और इसमें थोड़ा काला नमक अच्छे से मिलाएं। अब साड़ी को 10-15 मिनट के लिए इस मिश्रण में भिगोकर रख दें। इसके बाद कॉटन की साड़ी को माइल्ड डिटर्जेंट और पानी से धोकर छाया में सुखा दें। ध्यान रखें कि कॉटन की साड़ी अन्य सभी कपड़ों से अलग धोनी है।
ब्रश से न करें साफ
कॉटन की साड़ी को घर पर साफ करते समय ब्रश का इस्तेमाल भूल से भी न करें क्योंकि ब्रश से आपकी साड़ी के धागे खिंच सकते हैं और साड़ी फट सकती है। इसलिए जब भी आप अपनी कॉटन की साड़ी को साफ करें तो ब्रश का इस्तेमाल न करें, बल्कि इसे हल्के हाथों से ही रगड़ें। ऐसा करने से आपकी साड़ी साफ भी हो जाएगी और उसे कोई नुकसान भी नहीं होगा।
इस तरह हटाएं दाग
कई महिलाएं कॉटन की साड़ी से दाग साफ करने के लिए पूरी साड़ी को हार्ड वॉशिंग पाउडर या प्रोटीन स्टेन रिमूवर के घोल में भिगोकर रख देती हैं। हो सकता है कि ऐसा करने से दाग साफ हो जाए, लेकिन साड़ी का रंग भी फेड होने लग जाता है। इसलिए आप ऐसी गलती न करें। बेहतर होगा कि आप ड्राई क्लीनिंग, पेट्रोल वॉश या बेकिंग पाउडर के साथ सिरके का इस्तेमाल करके कॉटन की साड़ी से दाग छुड़ाएं।
कॉटन की साड़ी को स्टोर करने का तरीका
अगर महिलाएं नहीं चाहती हैं कि उनकी कॉटन की साड़ी जल्द खराब लगने लगे तो इसे ढंग से धोने के साथ-साथ सही तरह से स्टोर करना भी जरूरी है। दरअसल, कॉटन की साडिय़ों का ढेर बनाकर रखने से क्रीज खराब हो सकती हैं और बुनाई पर इसका बुरा असर पड़ेगा। बेहतर होगा कि महिलाएं अपनी कॉटन की साडिय़ों को हमेशा हैंगर में टांगकर अलमारी में रखें या फिर इन्हें साड़ी के पाउच में रखकर स्टोर करें।
 

क्या आप भी घुटनों के दर्द से परेशान है तो राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास

क्या आप भी घुटनों के दर्द से परेशान है तो राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास

अगर आपको अचानक से घुटनों में दर्द की समस्या होने लगती है तो उसे नजरअंदाज न करें क्योंकि इसके कारण आपको उठने-बैठने और चलने-फिरने में काफी दिक्कत हो सकती है। वैसे कई लोग घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर खा लेते हैं, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के अभ्यास का तरीका बताने जा रहे हैं, जो घुटनों के दर्द को जल्द दूर कर सकते हैं।
वीरासन
वीरासन के लिए पहले योगा मैट पर वज्रासन की मुद्रा में एकदम सीधे बैठें, फिर धीरे-धीरे अपने तलवों को फैलाएं और अपने कूल्हों को दोनों पैरों के बीच में से जमीन पर टिकाने की कोशिश करें। इसके बाद दोनों हाथों को सीधा तान कर घुटनों पर रखें। इस दौरान अपने कंधों को आराम की मुद्रा में रखें। इसी मुद्रा में तीन से चार मिनट तक रहने के बाद धीरे-धीरे प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
उत्थित पार्श्वकोणासन
उत्थित पार्श्वकोणासन के लिए पहले योगा मैट पर दोनों पैरों को एक दूसरे से दूर फैलाएं। अब दाहिने पैर के पंजे को बाहर की तरफ घुटने से धीरे-धीरे मोड़ें और उसी मुद्रा में नीचे की ओर बैठें, फिर अपने दाएं हाथ को दाएं पैर के पास जमीन पर रखें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर सीधा 90 डिग्री के एंगल में रखने की कोशिश करें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहने की कोशिश करें, फिर धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।
पर्श्वोत्तनासन
पर्श्वोत्तनासन के लिए योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं, फिर अपने दाहिने पैर को थोड़ा आगे की ओर बढ़ाएं और अपने हाथों से पीठ के पीछे प्रार्थना की मुद्रा बनाएं। अब बिना घुटनों को मोड़े आगे की ओर झुकने की कोशिश करें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहने के बाद सामान्य हो जाएं। इस अभ्यास के दौरान अगर आप अपने हाथों को पीठ के पीछे नहीं कर पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे जमीन से सटा सकते हैं।
गरुड़ासन
गरुड़ासन के अभ्यास के लिए योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। इस दौरान आप सामान्य रूप से सांस लेने की प्रक्रिया जारी रखें। अब पूरे शरीर का संतुलन दाएं पैर पर ले आएं और बाएं पैर को घुटने की पीछे हिस्से के ऊपर ले जाएं, फिर अपनी दोनों बाजुओं को कोहनी से मोड़ते हुए क्रास बना लें और इस मुद्रा में जितनी देर हो सके खुद को बनाकर रखें। इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।
नोट: योगाभ्यास किसी एक्सपर्ट की निगरानी या सलाह लेकर ही करे.