BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Panchang: दुर्गाष्टमी व्रत के दिन कैसे पूरी होगी गुप्त मनोकामना? जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: दुर्गाष्टमी व्रत के दिन कैसे पूरी होगी गुप्त मनोकामना? जानें शुभ मुहूर्त

 नई दिल्ली: Panchang 07 July 2022: आज गुरुवार है. बुधवार का दिन विष्णु जी की पूजा के लिए समर्पित है. आज आपके जीवन पर नक्षत्रों का क्या प्रभाव पड़ने वाला हैं? आचार्य विक्रमादित्य बता रहे हैं आज का गुडलक आपको बताते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहु काल..

आज का पंचांग

आषाढ़ - शुक्ल पक्ष - अष्टमी तिथि - गुरुवार
नक्षत्र- हस्त नक्षत्र
महत्वपूर्ण योग- परिघ योग
चन्द्रमा का कन्या के उपरांत रात्रि में तुला राशि पर संचरण
आज का शुभ मुहूर्त - 12.08 बजे से 12.58 बजे तक
राहु काल- 02.12 बजे से 03.52 बजे तक

त्योहार
नवरात्रि, दुर्गाष्टमी व्रत

गुप्त मनोकामना की पूर्ति के लिए क्या करें?
आज सिर्फ राहु काल को छोड़कर किसी भी समय यह उपाय कीजिए. एक पानी वाला नारियल लीजिए. उसपर अपनी लम्बाई से दोगुना लम्बा लाल पीला मिक्स कलावा अथवा कच्चा सूत को लपेटकर नारियल के पूरे भाग में शुद्ध घी लगा दें. उसके बाद उसपर सिंदूर अथवा रोली छिड़ककर अपनी मनोकामना का समरण करते हुए बहते पानी में प्रवाहित कर दें.

 
Rashifal 07 July 2022: तुला और कुंभ राशि वालों को होग धन लाभ...जानिए आज का राशिफल

Rashifal 07 July 2022: तुला और कुंभ राशि वालों को होग धन लाभ...जानिए आज का राशिफल

 मेषः आज का दिन आप के लिए मध्यम रूप से फलदायी रहने वाला है. विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. कारोबार में सामान्य लाभ होगा. जीवनसाथी के भावनाओं का ख्याल रखें. वाहन चलाने में सावधानी बरतें, चोट के डर हैं.

वृषः कारोबारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में कार्यों का बोझ बढ़ सकता है. छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है. वाहन सुख संभव है. सावधान रहें वाणी पर संयम रखें विवाद हो सकता है. लवमेट के तरफ से कोई उपहार मिल सकता है.

मिथुनः कारोबार में निवेश करने से बचें, फिजुलखर्ची के चलते आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. संतान के तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है. आज इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.

कर्कः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. पुराने कार्य संपन्न हो सकते हैं. कारोबार में अचानक धन लाभ होने से विस्तार हो सकता है. माता-पिता के स्वास्थ का ख्याल रखें. नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.

सिंहः धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कंपटीशन की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन शुभ है. सावधान रहें, गोपनीय बातें साझा करने से बचें, कोई अपना विश्वासघात कर सकता है. किसी को प्रपोज करने के लिए आज का दिन शुभ है.

कन्याः आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहने वाला है. दोस्तों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखें. शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

तुलाः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. कारोबार में नया निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है. आज आपको ससुराल पक्ष से कोई सरप्राइज मिल सकती है. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है.

वृश्चिकः वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. ऑफिस के कार्यों में दबाव बढ़ने से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. शाम को दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं. आज आपके सामने प्यार का प्रपोजल आ सकता है.

धनुः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ऑफिस में अधिकारियों के सहयोग से मनचाही तरक्की मिल सकती है. कारोबार में उत्तम लाभ होगा. जीवनसाथी के भावनाओं का ख्याल रखें. परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है.

मकरः आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकती है. भाईयों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. इस राशि के विद्यार्थियों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. लवमेट के तरफ से सरप्राइज मिल सकता है. 

कुंभः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज रोजगार संबंधी कोई सुखद समाचार मिल सकता है. प्यार के रिश्तों में मजबूती आएगी. जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं.

मीनः आज आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है. पुराना विवाद सुलझ सकता है. नौकरी के नये अवसर प्राप्त होंगे. शैक्षणिक कार्यों के प्रति झुकाव बढ़ेगा. परिवार में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. आज आप किसी नये प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करते हैं तो उसमें अवश्य सफलता मिलेगी.

आज का पंचांग 06 जुलाई 2022 : कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग 06 जुलाई 2022 : कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

 06 जुलाई बुधवार 2022

आषाढ शुक्ल पक्ष सप्तमी दिन -02:46 उपरांत अष्टमी
श्री शुभ संवत-2079,शाके-1944, हिजरी सन-1443-44
सूर्योदय-05:04
सूर्यास्त-06:45
सूर्योदय कालीन नक्षत्र - उत्तराफाल्गुन उपरांत हस्त,योग-वरीयान ,करण- व
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य -मिथुन , चंद्रमा-सिंह ,मंगल-मेष ,बुध-मिथुन , गुरु-मीन,शुक्र-वृष ,शनि-कुंभ,राहु-
मेष,केतु-तुला

चौघड़िया

सुबह 06.01 से 7.30 बजे तक लाभ
सुबह 07.31 से 9.00 बजे तक अमृत
सुबह 09.01 से 10.30 बजे तक काल
सुबह 10.31 से 12.00 बजे तक शुभ
दोपहर 12.01 से 1.30 बजे तक रोग
दोपहर 01.31 से 03.00 बजे तक उद्वेग
दोपहर 03.01 से 04.30 बजे तक चर
शाम 04.31 से 06.00 बजे तक लाभ
राहुकाल 12 से 3 1:30 तक।

उपायः गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

आराधनाः ॐ गं गणपतये नमःखरीदारी के लिए
शुभ समयः दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक
दिशाशूल-ईशान कोण एवं उत्तर

Aaj Ka Rashifal 06 जुलाई 2022: मिथुन, तुला, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ...पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 जुलाई 2022: मिथुन, तुला, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ...पढ़े आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

व्यापार में ऊँच-नीच देखने को मिलेगी अर्थात कभी आप लाभ में रहेंगे तो कभी घाटे में. ऐसे में लेनदेन के मामलों को लेकर सावधानी बरते और ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करे.मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी. जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी. जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है. व्यवसाय में वृद्धि होगी.

लकी नंबर 7
लकी कलर महरून

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

नौकरी करते है तो आज के दिन सावधान रहे और मुख्यतया ऑफिस की राजनीति से दूर. इस दौरान कुछ ऐसा घटित होगा या गलत होगा जिस कारण आपकी छवि को नुकसान पहुंचेगा. ऐसे में आप पहले से ही सावधान रहे और किसी के साथ बेवजह में उलझने से बचें.स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है. प्रतिद्वंद्विता रहेगी. पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी.

लकी नंबर 6

लकी कलर आसमानी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपके पड़ोस के लोगों के साथ संबंध मधुर बनेंगे और आप उनके साथ कुछ नया प्लान करने का विचार कर सकते है.पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी. मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी.शत्रु सक्रिय रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

लकी नंबर 9

लकी कलर संतरी

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

लव पार्टनर को अच्छे से समझने और करीब से जानने का अवसर मिलेगा. हालांकि शाम होते-होते कुछ बातों को लेकर मतभेद जरूर सामने आएंगे लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे.घर-बाहर अशांति रहेगी. कार्य में रुकावट होगी. आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा. बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है. दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी.

लकी नंबर 7
लकी कलर हरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

यदि आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं जैसे कि कोई सरकारी परीक्षा या किसी निजी कॉलेज में प्रवेश पाने की तो उसमें सफलता मिलने की आशा जागेगी और आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा.प्रयास सफल रहेंगे. किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. कर्ज में कमी होगी. संतुष्टि रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी.

लकी नंबर 8

लकी कलर श्वेत

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

सहकर्मी आपका अहित करने का सोच सकते है और उनके द्वारा आपके काम में अड़चन डालने का भी प्रयास किया जाएगा. ऐसे में संयम को बनाए रखे और किसी के साथ उलझने से बचे.दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें. चोट व दुर्घटना से बचें.

लकी नंबर 1

लकी कलर स्लेटी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

यदि आप खेलकूद में है तो अध्यापकों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और आप उनकी प्रशंसा के पात्र बनेंगे. सरकारी परीक्षा में नए अवसर प्राप्त होंगे.उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा.

लकी नंबर 6

लकी कलर केसरी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

यदि आप नौकरी करते है और कुछ दिनों से वहां कोई समस्या चल रही है या काम का बोझ ज्यादा है तो आज के दिन उससे आराम मिलेगा और सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी. व्यवसाय में कमी होगी. नौकरी में नोकझोंक हो सकती है. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. थकान महसूस होगी.

लकी नंबर 4
लकी कलर नीला

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

तलाकशुदा लोगों को किसी पर आकर्षण आ सकता है लेकिन आप उनसे कह नहीं पाएंगे. प्रेम संबंधों में रह रहे लोगों को किसी मित्र के द्वारा सहयोग प्राप्त होगा.अज्ञात भय व चिंता रहेंगे. यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा हो सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. बगैर मांगे किसी को सलाह न दें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. धनार्जन होगा.

लकी नंबर 9

लकी कलर पीला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपके भाई या बहन में से किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. ऐसे में उनका ध्यान रखे और पूरी सावधानी बरतने को बोले.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटेंगे. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी.

लकी नंबर 5
लकी कलर गुलाबी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

घर में पूजा-अनुष्ठान होने के संकेत है. रात्रि कीर्तन भी हो सकता है जिस कारण पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा. इस दौरान आप भी मानसिक शांति का अनुभव करेंगे और सभी के साथ आपका व्यवहार भी संतुलित रहेगा.पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा. आत्मशांति रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. मातहतों का सहयोग मिलेगा.

लकी नंबर 3

लकी कलर भूरा

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

यदि किसी को पैसा दिया हुआ है और कुछ दिनों से वापस नहीं मिल रहा है तो वह दिन की शुरुआत में वापस मिल सकता है. कही से कर्ज लिया हुआ है तो वहां से भी राहत मिलेगी.क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा. स्वास्थ्य पर खर्च होगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है. लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

Aaj Ka Panchang: 5 जुलाई मंगलवार को सिंह के बाद कन्या राशि में होगा चंद्रमा का संचरण...जानिए शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 5 जुलाई मंगलवार को सिंह के बाद कन्या राशि में होगा चंद्रमा का संचरण...जानिए शुभ मुहूर्त व राहुकाल

 नई दिल्लीः Aaj Ka panchang: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. दिन मंगलवार और तारीख 5 जुलाई 2022 है. अभी गुप्त नवरात्रि चल रही है और आज नवरात्रि का छठा दिन है. इस दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां कात्यायनी की विधिवत पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है.

वैवाहिक बाधाएं होती हैं दूर
इसके साथ ही विवाह में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां कात्यायनी ने महिषापुर का वध किया था. असुर महिषासुर का वध करने के कारण इन्हें दानवों, असुरों और पापियों का नाश करने वाली देवी कहा जाता है.

उन्हें योद्धा देवी के रूप में भी जाना जाता है, जो माता पार्वती का एक रूप हैं. माता पार्वती ने महिषासुर राक्षस को मारने के लिए ये अवतार लिया था और इसीलिए उन्हें महिषासुरमर्दिनी (महिषासुर का वध करने वाली) के रूप में भी पूजा जाता है.

कात्यायन की पुत्री हैं मां कात्यायनी
वामन पुराण में दर्शाया गया है कि राक्षस महिषासुर को मारने के लिए, सहज क्रोध से, देवताओं की ऊर्जा किरणें ऋषि कात्यायन के आश्रम में संयुक्त और क्रिस्टलीकृत हुईं, जहां उन्होंने इसे देवी का उचित रूप दिया. कात्यायन की पुत्री के रूप में कात्यायनी नाम दिया गया है.

माता का वर्णन मार्कंडेय पुराण के देवी महात्म्य भाग में मिलता है, जिसका श्रेय ऋषि मार्कंडेय को जाता है. उन्हें मां दुर्गा के आदि शक्ति स्वरूप के रूप में पूजा जाता है. अविवाहित लड़कियां व्रत रखती हैं और मनचाहा पति पाने के लिए इस रूप की पूजा करती हैं.

आज का पंचांग
आषाढ़ - शुक्ल पक्ष - षष्ठी तिथि - मंगलवार
नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र
महत्वपूर्ण योग- व्यातीपात योग
चंद्रमा का सिंह के उपरांत कन्या राशि पर 16:46 से संचरण
आज का शुभ मुहूर्त - रवि योग 10.29 बजे तक
राहु काल - 03.52 बजे से 05.32 बजे तक

त्योहार - कोमारिकी षष्ठी, बुध अस्त होने जा रहे हैं 20:43 पर

गुप्त मनोकामना की पूर्ति के लिए
मिट्टी के कलश में पांच मुट्ठी जौ, एक लाल फूल, लाल रंग का चौकोर कपड़ा, एक फल एक सिक्का रखकर आज सायंकाल के बाद गोधुली बेला में देवी मंदिर में देवी दुर्गा को अर्पित करें.

 
Rashifal: 5 जुलाई का दिन इन राशि वालों के लिए वरदान समान...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Rashifal: 5 जुलाई का दिन इन राशि वालों के लिए वरदान समान...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

 Horoscope Today 5 July 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 5 जुलाई 2022 मंगलवार को को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और व्यतीपात योग बना हुआ है. आज का दिन हनुमान जी को समर्पित है. आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है. आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र है. आज के दिन आपके लिए क्या कुछ लेकर आ रहा है, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन मन को हल्का रखने के लिए कुछ मनपसंद किताबें पढ़ना लाभकारी होगा. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बनाकर चलें. कार्यस्थल पर मनमुटाव हो सकता है, तो वहीं दूसरी ओर सहयोगियों के साथ कंपटीशन रहेगा. व्यापारियों के लिए जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है. मन अगर अशांत है तो फोकस बढ़ाने के उपाय खोजने होंगे, युवा वर्ग गंभीर मुद्दे पर चिंतित रखने के बजाय मन शांत और खुश बनाए रखें. व्यर्थ की बातों पर मंथन ठीक नहीं. स्वास्थ्य में पुरानी बीमारियां दिक्कत बढ़ा सकती हैं, साथ ही महामारी को लेकर भी अलर्ट रहने की सलाह है. घर में कोई पूजा या अनुष्ठान की प्लानिंग कर सकते हैं.

वृष- आज के दिन आपका तीखा व्यवहार अपनों को दूर कर सकता है. बर्ताव को लेकर सजग रहें. कामकाज में पूरी तन्मयता से लगे रहें. इस बार सॉफ्टवेयर कंपनियों में नौकरी करने वालों को काम में लापरवाही नहीं करनी चाहिए. कारोबारियों को संपर्क बढ़ाने से लाभ मिलेगा, साथ ही बेहतर रणनीति बनाने की जरूरत होगी. युवाओं को वरिष्ठों की सलाह के मुताबिक काम करना फायदेमंद होगा, तो वहीं दूसरी ओर मनोबल सदैव ऊंचा बनाए रखें. हेल्थ को लेकर आज बीमारी उभर सकती है, डॉक्टर की सलाह पर जरूरी सावधानियां करते रहें. परिवार वालों की कुछ बातें दिल में चुभ जाएं तो बुरा न मानें, कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा.

मिथुन- आज के दिन पॉजिटिव महसूस होगा, भगवत् भजन करना आपके लिए उत्तम साबित होगा. नौकरी में बदलाव की योजनाएं बन रही हो तो अच्छे ऑफर आ सकते हैं, तो वहीं प्रयास करें कि मामूली लाभ के लिए स्थानांतरण न लें. कारोबारी अपनी खूबी और क्षमता पहचान कर बड़े प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं. युवाओं के लिए करियर में मौके दिख रहे हैं, साथ ही ध्यान रखें आपको किसी से भी कठोरता से बात नहीं करनी है. हेल्थ को लेकर नियमित योग अवश्य करें, यह आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रखेगा. ईर्ष्यालु लोगों से दूरी बनाकर रखें, आस पड़ोस में सभी के साथ सकारात्मक व्यवहार करना होगा.

कर्क- समाज में मान सम्मान बढ़ने का समय है. ध्यान रखना होगा कि किसी काम को कठिन मानकर न छोड़ें. सिर्फ फोकस बढ़ाकर आगे बढ़ें. नौकरी की तलाश करने वाले शुभ समाचार प्राप्त कर पाएंगे. कारोबारियों के लिए दिन मंदी और घाटे से भरा हो सकता है. युवा पर ग्रहों का दबाव है, इसलिए अधिक तनाव वाले काम नहीं करना है, खाली समय मिल रहा है तो आनंद के साथ बिताएंगे. खानपान में लापरवाही से पेट खराब हो सकता है. तबीयत अचानक बिगड़ सकती है. कान में दर्द और दिक्कत होने की आशंका है. मातृ पक्ष से शुभ समाचार आएगा. बहन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दोनों ही जरूरी हैं.

सिंह- आज के दिन सामाजिक कार्यों में पूरे उत्साह के साथ शामिल हों और सभी के साथ सहयोगात्मक रवैया रखें. नयी नौकरी शुरू करने जा रहे लोगों को बॉस की नजर में आने के लिए परिश्रम और प्रदर्शन दोनों पर फोकस बनाए रखना है, तो वहीं जरूरत पर वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेते रहना सार्थक होगा. युवाओं को मेहनत का परिणाम सकारात्मक मिलेगा, सभी कार्यों में सफलता भी हो पाएंगे. सेहत में अपेंडिक्स का दर्द उठ सकता है. पहले से समस्या रही है तो दवाओं का विशेष ध्यान रखें. परिवार में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. जीवनसाथी से मतभेद बढ़ रहे हैं तो निदान करें.

कन्या- आज के दिन मन को स्थिर रखने के लिए ध्यान बेहतर उपाय है. कार्यस्थल पर प्रतिभा का सम्मान होगा. ऑफिस ही नहीं घर के कामकाज के लिए मल्टीटास्किंग बनना है. यदि आप लीडर हैं तो टीम को अच्छी सलाह और मार्गदर्शन दें. प्रबंधन से जुड़े कार्य कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा. व्यापारी तालमेल से लाभ कमा पाएंगे, ग्राहकों की पसंद को प्राथमिकता देने की जरूरत होगी. खुदरा कारोबारियों के लिए समय अच्छा है. स्वास्थ्य में मौसम व महामारी देखते हुए बाहर के खान पान से परहेज रखें. माता-पिता की बातों को अनदेखा न करें, तो वहीं घर से दूर रहने वाले अपनों से अवश्य मिले.

तुला- आज के दिन प्रतिस्पर्धी माहौल बन रहा है तो थोड़ी मेहनत बढ़ानी होगी. ऑफिशियल कामकाज के लिए कहीं यात्रा पर जाना पड़ रहा हो तो सतर्क रहें. खुदरा कारोबारियों के लिए दिन मायूस करने वाला हो सकता है. सामान खराब होने या डिलीवरी में देरी का नुकसान हो सकता है. युवा वर्ग घर की मान मर्यादा का ख्याल रखते हुए कोई भी कदम उठाने से पूर्व विचार कर लें. स्वास्थ्य में गठिया रोगियों के लिए दिन कष्टकारी है. दवा या मालिश करना एक अच्छा उपाय होगा. अधिक खर्च भविष्य की कार्य योजनाओं को प्रभावित करेगा, जिसको लेकर आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा.

वृश्चिक- आज के दिन सौम्य स्वभाव कुछ मायने में कठिनाई पैदा कर सकता है.  अजनबी पर भरोसा न ही करें तो बेहतर होगा. आज के लिए गलत व्यक्ति की संगत आपको बड़े नुकसान की ओर धकेल सकती है, जरा भी संशय हो तो वरिष्ठ लोगों या करीबियों से सलाह लेने में परहेज  न करें. नए पार्टनर या क्लाइंट के तौर पर लाभ दिख सकता है. युवा वर्ग गुस्से पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य को लेकर पेट संबंधी समस्याएं घेर सकती हैं. पहले से दवाएं आदि चल रही हैं तो उनको लेकर लापरवाही न करें. जीवनसाथी को वक़्त दें, उनकी भावनाओं को समझें. बड़े भाइयों से आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

धनु- आज के दिन अधिक खर्च की संभावना है. घरेलू मामलों में हाथ खींच कर चलना होगा. कार्यस्थल पर आपकी योग्यता के आकलन में चूक हो सकती है. टीम लीड करने का अवसर मिल रहा है तो प्रदर्शन में कुशलता दिखाएं. लोहे से संबंधित बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है. कारोबारियों को प्रगति के लिए कुछ बेहतर रणनीति बनानी चाहिए, अनुभवी लोगों की सलाह कारगर रहेगी. सेहत में अलर्ट रहने की जरूरत है, अस्थमा के मरीजों के लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं. दुर्घटना की आशंका है, फिसलन वाली जगह संभल कर चलें. घर परिवार से जुड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं आत्मबल मजबूत रखें, सभी चुनौतियां आसान बन जाएगी.

मकर- आज दूसरों से अभद्रता भाषा या व्यवहार के प्रति सावधानी बरतनी होगी. ग्रहों की स्थिति खर्च बढ़ा सकते हैं, थोड़ा हाथ खींचकर रखने की जरूरत है. लंबी यात्रा थकाऊ होने का असर मानसिक तनाव के रूप में दिखेगा. ऑफिशियल कामकाज में लापरवाही ठीक नहीं, तो वहीं दूसरी ओर टीम का सहयोग लेकर सफलता पा सकते हैं. कारोबारियों को पार्टनर से तालमेल बढ़ाना होगा, नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग सार्थक रहेगी. हेल्थ में गंभीर रोगों से जूझ रहे लोग समय निकालकर थोड़ा आराम करें लाभ होगा. घर में छोटे सदस्यों की गलतियों को अनजाने में भी अनदेखी न होने दें. परिवार में महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा में भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी, अपनों के बीच से प्रेम रहेगा.

कुम्भ- आज के दिन भाग्य के सपोर्ट से कर्म मजबूती की ओर इशारा कर रही हैं, तो वहीं आय-लाभ के नए साधन मिलते नजर आ रहे हैं. मन उलझन में है तो गुरु और गुरु तुल्य व्यक्ति से मार्गदर्शन लेकर अपने कार्य को प्रगति के मार्ग पर ले जाएं. ऑफिशियल काम में प्रबंधन की क्वालिटी दिखनी चाहिए, ऐसा करने से निकट भविष्य में कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. व्यावसायिक काम में जिम्मेदारियां गर्मजोशी से निपटाएं. स्वास्थ्य में एलर्जी के अलावा डेंगू, मलेरिया से बचने की जरूरत है, तो वहीं महामारी देखते हुए स्वच्छता का ध्यान रखें. मां की सेहत खराब होने की आशंका है, इसलिए उनकी दवाओं के प्रति अलर्ट रहना होगा. 

मीन- आज का पूरा दिन खुशियों से भरपूर और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा. आज आपके काम बनते दिख रहे हैं. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अफसरों की नजर आपके कामकाज पर है. ऐसे लोग भविष्य के अच्छे सहयोगी बन सकते. तनाव की स्थिति से खुद को शांत रखें, तो वहीं दूसरी ओर मित्रों के साथ अहंकार की लड़ाई न लड़े. प्लास्टिक का कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन शुभ होगा. बड़े सौदे से बेहतर मुनाफा हो सकता है. युवाओं से यदि कोई गलती होती है तो सहजता से स्वीकारें और सुधारें. स्वास्थ्य में स्थितियां आज अनुकूल रहेगी. जीवनसाथी की सलाह को सिरे से खारिज करना ठीक नहीं होगा.

Aaj Ka Panchang 4 जुलाई 2022 : जाने शुभ मुहूर्त, राहु काल, तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 4 जुलाई 2022 : जाने शुभ मुहूर्त, राहु काल, तिथि और ग्रह

पंचांग जुलाई 4 2022, सोमवार

  • विक्रम संवत - 2079, राक्षस

  • शक सम्वत - 1944, शुभकृत्

  • पूर्णिमांत - आषाढ़

  • अमांत - आषाढ़

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष पंचमी है. सूर्य मिथुन राशि में संचरण करेंगे चन्द्रमा सिंह पर संचार करेगा.

आज का पंचांग

आषाढ़ शुक्ल पक्ष पंचमी

कौमार षष्ठी

नक्षत्र: मघा

आज का दिशाशूल: पूर्व दिशा

आज का राहुकाल: 7:30 AM – 9:10 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय - 5:49 AM

  • सूर्यास्त - 7:12 PM

  • चन्द्रोदय - Jul 04 10:02 AM

  • चन्द्रास्त - Jul 04 11:05 PM

शुभ काल

  • अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:58 PM

  • अमृत काल - 06:06 AM – 07:51 AM, 03:38 AM – 05:21 AM

  • ब्रह्म मुहूर्त - 04:13 AM – 05:01 AM

योग

  • सिद्धि - Jul 03 12:06 PM – Jul 04 12:21 PM

  • व्यातीपात - Jul 04 12:21 PM – Jul 05 12:15 PM

गण्डमूल नक्षत्र

  • 1. Jul 03 06:30 AM – Jul 4 08:44 AM (Magha)

आज का राशिफल 04/07/2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

आज का राशिफल 04/07/2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) 4 July 2022 In Hindi: मेष : बिजनेस में परफार्मेंस सुखद रहेगा। छात्र लाभान्वित होंगे। यात्रा अच्छी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृष : आज धन का आगमन हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन : व्यवसाय में प्रगति होगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कर्क : आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सन्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा।

कन्या : व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का सहयोग मिल सकता है।

तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। वाणी में सौम्यता रहेगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु : आज व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।

कुंभ : छात्र सफल रहेंगे। आज यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।

मीन : राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज धन आगमन से खुश रहेंगे। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नकारात्मकता का प्रभाव मन में हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।

आज का पंचांग 3 July 2022: आज के दिन इस मुहूर्त पर करें शुभ कार्य...पढ़ें पूरा पंचांग

आज का पंचांग 3 July 2022: आज के दिन इस मुहूर्त पर करें शुभ कार्य...पढ़ें पूरा पंचांग

03 जुलाई 2022 Panchang in Hindi: Aaj Ka Panchang 3 July 2022: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक वज्र योग रहेगा, उसके बाद सिद्धि योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 6 बजकर 30 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जायेगा। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।

Vinayak Chaturthi July 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने में दो चतुर्थी तिथियां आती हैं। कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष शुरू हो गया है. इस महीने विनायक चतुर्थी 3 जुलाई को है। आइए जानते हैं गणेश जी की पूजा किस विधि से करनी चाहिए और कब शुभ मुहूर्त है।

Aaj Ka Panchang 03 July 2022 (आज 03 जुलाई का पंचांग)

विक्रम संवत: 2079, राक्षस
शक सम्वत: 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत: आषाढ़
अमांत: आषाढ़

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2022

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 02 जुलाई शनिवार को अपराह्न 03।16 से प्रारंभ हो रही है। चतुर्थी तिथि रविवार 03 जुलाई को सायं 05:06 बजे समाप्त होगी। इस दौरान गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त 03 जुलाई को प्रातः 08:54 से रात्रि 10।33 बजे तक रहेगा। इस बीच आप दोपहर को छोड़कर कभी भी गणपति जी की पूजा कर सकते हैं।

Aaj ki Tithi 03 July 2022 (आज 03 जुलाई की तिथि):

शुक्ल पक्ष चतुर्थी: Jul 02 03:17 PM – Jul 03 05:07 PM
शुक्ल पक्ष पंचमी: Jul 03 05:07 PM – Jul 04 06:33 PM
नक्षत्र
आश्लेषा: Jul 02 03:56 AM – Jul 03 06:30 AM
मघा: Jul 03 06:30 AM – Jul 04 08:44 AM
करण
विष्टि: Jul 03 04:15 AM – Jul 03 05:07 PM
बव: Jul 03 05:07 PM – Jul 04 05:53 AM

पक्ष- शुक्ल
वार- शनिवार

आज का योग

वज्र – Jul 02 11:32 AM – Jul 03 12:06 PM
सिद्धि – Jul 03 12:06 PM – Jul 04 12:21 PM

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: 5:49 AM
सूर्यास्त: 7:12 PM
चन्द्रोदय: Jul 03 9:09 AM
चन्द्रास्त: Jul 03 10:31 PM

Aaj ka Shubh Muhurat Samay 03 July 2022 (आज 03 जुलाई शुभ मुहूर्त का समय):

शुभ मुहूर्त/अशुभ मुहूर्त 03 July 2022 Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक और मांगलिक कार्य से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार कुल मिलाकर 30 मुहूर्त होते हैं जिसमें से 15 शुभ मुहूर्त और 15 अशुभ मुहूर्त माने जाते हैं जोकि सुबह 6:00 बजे से शुरू हो जाते हैं औऱ शुभ मुहूर्त में श्‍वेत, मित्र, सारभट, सावित्र, वैराज, विश्वावसु, अभिजीत, रोहिण, बल, विजय, नैरऋत, वरुण सौम्य और भग यह आते हैं।

अभिजीत मुहूर्त: 12:04 PM – 12:57 PM
अमृत काल: नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त: 04:13 AM – 05:01 AM

Aaj ka Ashubh Muhurat Samay 03 July 2022 (आज 03 जुलाई अशुभ मुहूर्त का समय) :

राहू: 5:32 PM – 7:12 PM
यम गण्ड: 12:31 PM – 2:11 PM
कुलिक: 3:52 PM – 5:32 PM
दुर्मुहूर्त: 05:25 PM – 06:19 PM
वर्ज्यम्: 07:37 PM – 09:22 PM

दिशाशूल: दिशाशूल का अर्थ है संबंधित दिशा में बाधा और कष्ट प्राप्त होना। रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा वर्जित मानी गई है। इस दिन पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहता है। उपाय : रविवार को दलिया, घी या पान खाकर और शुक्रवार को जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

आज का विशेष उपाय: ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और हर मनोकामना पूरी करती हैं। वास्तु के अनुसार कुंडली में सूर्य देव की मजबूत स्थिति के कारण व्यक्ति को सुख, धन और कीर्ति की प्राप्ति होती है और बुरे कार्य भी होने लगते हैं।

Aaj Ka Rashifal Today July 03: क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आज आपका दिन...जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal Today July 03: क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आज आपका दिन...जानें अपनी राशि का हाल

Horoscope Today 3 July 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 3 जुलाई 2022 रविवार को को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और वज्र योग बना हुआ है. आज चंद्रमा कर्क राशि में प्रात: 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेगा. आज की तिथि गणेश जी को समर्पि है. ग्रहों की वाल और नक्षत्र की स्थिति आपके भाग्य को किस तरह से प्रभावित कर रही है, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन ग्रह आपकी समझ और परिपक्वता की परीक्षा ले सकते हैं, ऐसे में सजग रहते हुए गुरु व वरिष्ठों के सानिध्य में रहना लाभकारी रहेगा. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों का सहकर्मी और बॉस के प्रति आदर भाव बढ़ेगा. जो लोग फैशन से संबंधित कार्य या व्यापार करते हैं उनके लिए दिन बहुत उत्तम है. युवाओं को जल्दबाजी में महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से हाइपरटेंशन रक्तचाप को बढ़ा सकता है, ऐसे में क्रोध से बचें. अत्यधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन करने से भी परहेज करें. भाई बहनों का साथ मिलेगा, यदि कन्या विवाह योग्य है तो उनका विवाह पक्का हो सकता है.

वृष- आज के दिन एक ओर कार्यभार बढ़ेगा तो वहीं भागा दौड़ी वाले कार्य भी आपकी राह देख रहे हैं. सुख-सुविधाओं के लिए कर्ज लेने से बचना होगा. नौकरी में परिवर्तन का समय चल रहा है, स्थानान्तरण की स्थिति भी बन सकती है. खुदरा व्यापारियों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. कपड़ों के व्यापार में बड़े निवेश का समय चल रहा है. युवाओं को मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए. जिन लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर की सलाह से पैथी बदल लेनी चाहिए. घर के इंटीरियर पर धन खर्च होगा. यदि अन्य और कुछ बदलाव करने के विचार में है तो प्लानिंग बना लें.

मिथुन- आज के दिन मन में निराशा की भावना को जन्म नहीं देना चाहिए. कॉन्फिडेंस सफलता की ओर ले जाएंगा. वाणी से संबंधित कार्य करने वालों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है, तो वहीं विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों कड़ी मेहनत करनी चाहिए. होटल के मालिक मुनाफा कमाएंगे. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को क्रिएटिव ढ़ग से पढ़े सफलता मिलेगी. नृत्य एवं गायन से जुड़े लोगों को सोशल मीडिया पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. सेहत में पैर में चोट लगने की आशंका है, ऐसे में संभलकर चलें. बहन भाई के साथ आपको अच्छा बर्ताव रखना होगा.

कर्क- आज के दिन छोटों के साथ सौम्य व्यवहार और वरिष्ठों के साथ आदर का भाव रखना होगा. बॉस की नाराजगी का सीधा असर नौकरी में देखने को मिल सकता है, ऐसे में उनके साथ वाद-विवाद करने से बचें, तो वहीं दूसरी ओर ऑफिशियल राजनीति से भी स्वयं को दूर रखें. अनाज के व्यापारी को अच्छे मुनाफे हाथ लग सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग नये विषय का चुनाव सोच-समझकर करें, तो वहीं दूसरी ओर युवा वर्ग चिंता से दूरी बनाकर चलें, साथ ही संगति पर भी पैनी निगाह रखनी होगी. स्वास्थ्य में सर्दी जुकाम व ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना होगा. परिवार में शांति पूर्वक माहौल रहने वाला है.

सिंह- आज के दिन एक्टिव रहना होगा, किसी कंपटीशन में भाग लेने का मौका मिले तो बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. ऑफिशियल कार्य बनते हुए दिख रहे हैं, साथ ही पेंडिंग कार्यों को आप पूरा करने में सफल होंगे. व्यापारियों को अधिक स्टॉक खरीद करने से बचना चाहिए. युवा वर्ग सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से लाभ कमा पाएंगे, लेकिन ध्यान रहें इसका दुरुपयोग न हो. हेल्थ में जिनको हृदय से संबंधित बीमारी है, उन्हें दिक्कत महसूस हो सकती है तो वहीं खानपान में मीठे की मात्रा को कम कर दें, शुगर बढ़ने की आशंका है. अपनों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, बेवजह का क्रोध रिश्तों को बिगाड़ सकता है.

कन्या- आज के दिन आत्मंथन आपके लिए बहुत जरूरी है, कुछ देर प्रभु की शरण में बैठकर ध्यान लगाएं. ऑफिस में यदि प्रोजेक्ट को प्रेजेंट करने का मौका मिलता है तो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ प्रेजेंट करें. इलेक्ट्रॉनिक सामानों का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. विद्यार्थी वर्ग सजग रहें, किन्हीं विषयों को लेकर परेशान हैं तो परिजन व मित्रों के साथ बात कर उसे सुलझाएं. हेल्थ को लेकर दाँतों में कोई समस्या चल रही है तो डेंटिस्ट से संपर्क करें, वर्तमान में लापरवाही पीड़ादायक होगी. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. पिता किन्हीं बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं, उनसे बातचीत कर समस्या का हल निकाले.

तुला- आज के दिन जहां एक ओर प्रयासों को तेजी से बढ़ाना है तो वहीं कर्ज को कम करने की योजना बनानी होगी नहीं तो वाद विवादों में फंस सकते हैं. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कंपनी की ओर से टूर पैकेज मिल सकता है. नौकरी में अचानक परिवर्तन की संभावना है. पैतृक व्यापार में निवेश करने का समय है, सबकी सहमति से व्यापार को अपडेट करें. युवा वर्ग वरिष्ठों के साथ समय व्यतीत करें. हेल्थ में दिनचर्या को ठीक करना है. समय पर जागना और सोना दोनों का तालमेल रहना चाहिए. मां के साथ समय व्यतीत करना चाहिए. घर के छोटों का नेतृत्व करना पड़ सकता है.

वृश्चिक- आज के दिन सुखद परिणाम मन को प्रसन्न रखेगा. आलस्य और अधूरे ज्ञान को बढ़ावा नहीं देना चाहिए. ऑफिशियल कामकाज की प्लानिंग पहले कर लें, अचानक कार्यभार बढ़ने की आशंका है. आईटी से जुड़े लोगों पर नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आ सकती है. टारगेट को पूरा करने के लिए कंपनी की ओर से प्रेशर बढ़ता नजर आ रहा है. यदि आप किसी कम्पनी के मालिक हैं तो आय को अधिक बढ़ाने के लिए प्रसार-प्रचार का सहारा लें. इस राशि के जो लोग हॉस्पिटल में एडमिट हैं, या किसी गंभीर बीमारी के चलते परेशान हैं, उन्हें लापरवाही से बचना होगा. दांपत्य जीवन में चल रही दूरियां कम होगी.

धनु- आज के दिन साहस में बढ़ोत्तरी होगी, ऐसे में आप मुश्किलों का सामना असानी से पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे तो वहीं दूसरी ओर कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सफलता हासिल कर पाएंगे. ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ मीटिंग हो सकती है. सहकर्मियों से अच्छा तालमेल रहने वाला है. एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का कार्य करने वाले लोगों को सजग रहना है. विद्यार्थी की अध्ययन में अरुचि बढ़ती नजर आएंगी, ऐसे में बहुत बोझ न लेते हुए मनपंसदीदा विषयों को पढ़े. वर्तमान में रोग के भ्रम से बचना ही औषधि साबित होगी. परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, उनके साथ समय व्यतीत करें. शुभचिन्तकों की सलाह पर ध्यान दें.

मकर- आज के दिन सत्संग एवं धार्मिक चीजों के पठन-पाठन पर ध्यान देना होगा. जो लोग सेल्स संबंधित जॉब करते हैं, वह लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं, प्रयासों में कमी नहीं रखनी चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर सहयोगियों से मदद मिलने की संभावना है, नये व्यापार को जमाने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है. युवाओं को नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्रयास करना चाहिए. हेल्थ में संभलकर चलें, गिरकर कमर में चोट लगने की आशंका बनी हुई है. भाई को सजग रहने की सलाह दें, कि संगति न बिगड़ने पाएं. कुल की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

कुम्भ- आज के दिन मानसिक शांति को वरीयता देनी होगी, क्योंकि ग्रहों की स्थिति मानसिक रूप से आपको तनाव दे सकती है. ऑफिस की गुप्त बातों को किसी तीसरे व्यक्ति से साझा न करें, नहीं तो उच्चाधिकारी और बॉस नाराज हो सकते हैं. मेडिकल से जुड़े कारोबार के विस्तार को लेकर प्लानिंग करनी चाहिए, दिन उत्तम रहने वाला है. युवाओं के लिए कला को निखारने का समय चल रहा है. सेहत को लेकर गठिया से पीड़ित रोगियों को अलर्ट रहने की सलाह है, संभल कर चलें घुटने में चोट लगने की आशंका है. परिवार में किसी का विशेष दिन है तो उत्साह के साथ मनाना चाहिए, उपहार भी दें.

मीन- आज के दिन आर्थिक स्थितियों में बढ़ोत्तरी की संभावनाएं हैं, तो वहीं दूसरी ओर जिन परेशानियों को लेकर कई दिनों से परेशान थे वह सुलझ जाएंगी. ऑफिस में कहासुनी के चलते मन में नौकरी छोड़ने का विचार आ सकता है, लेकिन ऐसा करना वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं होगा. व्यापारी ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए उनकी सुख-सुविधाओं पर ध्यान दें ताकि कोई भी ग्राहक दुकान से खाली हाथ न जाएं. स्वास्थ्य में लापरवाही करने से बचना होगा, साथ ही संतान के स्वास्थ्य में भी गिरावट की आशंका बनी हुई है. घर के नियम कानून का पालन करें, अन्यथा माता-पिता आपसे निराश हो सकते हैं.

आज का पंचांग 02 जुलाई 2022: आज करें शनि देव की पूजा...जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

आज का पंचांग 02 जुलाई 2022: आज करें शनि देव की पूजा...जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang): आज 02 जुलाई दिन शनिवार है. आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज शनिवार को आपको कर्मफलदाता शनि देव की पूजा अर्चना करनी चाहिए. शनि देव को नीले फूल, सरसों का तेल, काला तिल, काला या नीला वस्त्र आदि अ​र्पित करके पूजा करनी चाहिए. इन सब चीजों को चढ़ाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. ऐसी धार्मिक मान्यता है. पूजा के समय शनि स्तोत्र, शनि चालीसा, शनिवार व्रत कथा आदि का पाठ कर सकते हैं. इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. आज आप किसी शनि मंदिर में जाकर छाया दान कर सकते हैं, ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की पीड़ा से राहत मिलती है.

जो लोग शनिवार का व्रत रखते हैं, उनके लिए मन, वचन और कर्म की शुद्धता जरूरी है. व्रत के लिए या पूजा के लिए शुद्ध आचरण होना चाहिए. तभी वह व्रत और पूजा सफल होता है. यदि आप मन में दूसरे के प्रति गलत भावन रखते हैं, तो वह व्रत सफल नहीं होता है. आज आप काला वस्त्र, लोहा, स्टील के बर्तन, काली उड़द, जूता या चप्पल आदि का दान कर सकते हैं. आज बुध का राशि परिवर्तन हो रहा है. बुध वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल

02 जुलाई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल तृतीया
आज का करण – गर
आज का नक्षत्र – अश्लेषा
आज का योग – हर्षण
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – शनिवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:57:00 AM
सूर्यास्त – 07:29:00 PM
चन्द्रोदय – 07:58:00
चन्द्रास्त – 21:59:00
चन्द्र राशि– कर्क

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:56:08
मास अमांत – आषाढ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय –11:57:04 से 12:52:49 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 05:26:52 से 06:22:37 तक, 06:22:37 से 07:18:22 तक
कुलिक– 06:22:37 से 07:18:22 तक
कंटक– 11:57:04 से 12:52:49 तक
राहु काल– 08:55:54 से 10:40:25 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 13:48:33 से 14:44:18 तक
यमघण्ट– 15:40:02 से 16:35:47 तक
यमगण्ड– 14:09:27 से 15:53:58 तक
गुलिक काल– 05:26:52 से 07:11:23 तक

राशिफल : दिनांक 02 जुलाई, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 02 जुलाई, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:

मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा। किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरकऱार रखिए। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी।

वृष:

अपना धैर्य न खोएं, ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी।

मिथुन:

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। एक ख़ुशनुमा और बढिय़ा शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है।

कर्क:

धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं।

सिंह:

आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा।

कन्या:

आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें खऱीदना आसान होगा। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है।

तुला:

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। दिन को रोमांचक बनाने के लिए कऱीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।

वृश्चिक:

आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आज न सिफऱ् अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है।

वृश्चिक:

आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है।

धनु:

अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे, जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुंचाएंगे। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरूरी बातें नहीं बताते।

मकर:

अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इनसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके, तो इसका क्या फ़ायदा?

कुंभ:

लंबी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है।

मीन:

घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें।

Aaj Ka Panchang 1 जुलाई 2022 का पंचांग: जगन्नाथ रथयात्रा आज से...दिन भर रहेगा उत्पात नाम का अशुभ योग

Aaj Ka Panchang 1 जुलाई 2022 का पंचांग: जगन्नाथ रथयात्रा आज से...दिन भर रहेगा उत्पात नाम का अशुभ योग

 उज्जैन. पंचांग एक प्राचीन हिंदू कैलेंडर है और क्योंकि इसमें पंचांग के पांच अंग शामिल होते हैं इसलिए इसे पंचांग का नाम दिया गया है। ये पांच अंग योग, तिथि, वार, करण और नक्षत्र है। पंचांग से हम ये आसानी से जान सकते हैं कि कौन सा दिन शुभ है और कौन सा अशुभ। शुभ मुहूर्त देखने के लिए भी पंचांग का ही सहारा लिया जाता है। पंचांग को पंजकी भी कहा जाता है। पंचांग प्राचीन समय में ज्योतिष विद्या, ज्योतिष शास्त्रों ऋषि मुनियों द्वारा पढ़ा जाता था जिसे आज लोग भी मानते हैं। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…


जगन्नाथ रथयात्रा आज से
1 जुलाई, शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इसी दिन से उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है। इस विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा को देखने को लिए देश-विदेश से लोग यहां आते हैं। भगवान जगन्नाथ के साथ उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के रथ भी होते हैं। मंदिर परिसर से निकलकर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गुंडिचा मंदिर तक जाती है। यहां भगवान कुछ दिनों तक आराम करते हैं और आषाढ़ शुक्ल दशमी तिथि को पुन: अपने मंदिर में लौट आते हैं।

1 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 July 2022)
1 जुलाई 2022, दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। ये गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन राहुकाल सुबह 10:50 से दोपहर 12:30 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
शुक्रवार को चंद्रमा कर्क राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, बुध और शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

1 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुष्य 
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:48 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - 7:20 AM
चन्द्रास्त - 9:15 PM 
अभिजीत मुहूर्त- 12:03 PM – 12:57 PM

1 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:51 PM – 5:32 PM
कुलिक - 7:29 AM – 9:09 AM
दुर्मुहूर्त - 08:29 AM – 09:23 AM, 12:57 PM – 01:50 PM
वर्ज्यम् - 06:06 PM – 07:52 PM

आठवां करण है शकुनि
पंचांग का एक महत्वपूर्ण अंग करण है। ये तिथि का आधा भाग होते हैं। इनकी संख्या 11 बताई गई है। इनमें से शकुनि करण आठवां है। इस करण का प्रतीक पक्षी है। इसकी अवस्था ऊर्ध्वमुखी बताई गई है। शकुनि करण एक स्थाई करण होता है। ये शुभ  श्रेणी में नहीं रखा जाता। इसके प्रभाव से व्यक्ति को अपने जीवन में संघर्षों का सामना करना पड़ता है। शकुनि करण का स्वामी कलयुग को बताया गया है। ऐसे में इस करण पर कलियुग नामक देव का प्रभाव भी होता है।

राशिफल : दिनांक 01 जुलाई, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 01 जुलाई, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बढिय़ा रहेगा। ऊर्जा और उत्साह के नये प्रवाह का अनुभव करेंगे।  आज आपकी यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी।  आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। आप किसी जरूरतमंद की हेल्प कर सकते हैं।   

वृष राशि :

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखेंगे। खुद के साथ नये एक्सपेरिमेंट करेंगे। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। अपने किसी दोस्त को भी साथ में ले जा सकते हैं। समाज की बेहतरी के लिये आपकी कोशिशों को सोसायटी में सम्मानित किया जा सकता है।

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा।  स राशि के संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। परिवार वालों को खुश करने के लिए उन्हें बाहर डिनर पर ले जा सकते हैं। आज आपका पूरा दिन घूमने-फिरने में जायेगा, जिससे आपके कुछ काम पेंडिंग रह सकते हैं।  

कर्क राशि :

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको काम के लिये विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है, जिससे घर-परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों में तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे। कारोबार बढ़ाने को लेकर आप बहुत दिनों के बाद आज किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं।

सिंह राशि :

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यशीलता से लाभ के साथ-साथ मान-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। परिवार के किसी फंक्शन में व्यस्त हो सकते हैं। मन में असंतोष की भावना आ सकती है। आज लेन-देन में समस्याएं आ सकती हैं। बेहतर होगा कि आज किसी के साथ लेन-देन करने से बचे रहें।  

कन्या राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा।  समय के साथ सभी काम पूरे हो जायेंगे।  आसपास के लोग कोई शुभ समाचार लेकर आपके घर आ सकते हैं, जिससे आपको काफी खुशी होगी।  आज आपको अपने जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलू कामकाज में रहेगा। वो अपने जीवनसाथी की तरक्की में कोई सफल योगदान भी दे सकती हैं।  

तुला राशि :

आज आपका दिन सामान्य रहेगा।  स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।   इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपने दोस्तों के साथ इधर-उधर घूमने में अपना समय बिता सकते हैं।  बाहर चाट का आनन्द भी ले सकते हैं। आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।  संतान की गतिविधि आपको थोड़ा परेशान कर सकती है, उन्हें समझाने का प्रयास करें। आज ऑफिस के किसी समारोह में जा सकते हैं।  

वृश्चिक राशि:

आज लवमेट के साथ किसी टूर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कोई मूवी देखने भी जा सकते हैं। आज किसी फ्रेंड से फोन पर उनका हालचाल ले सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। पिता से कोई उपहार सकता है। खानपान में आपकी रूचि बढ़ेगी।

धनु राशि:

आज प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। स्वयं को अधिक उर्जावान महसूस करेंगे। बड़े-बुजुर्गों का प्रेम और आशीर्वाद बना रहेगा। किसी सोशल वर्क में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रसन्नता बनी रहेगी। जरूरी काम समय से पूरे हो जायेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए आपको नए आइडिया मिलेंगे।  

मकर राशि:

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपके दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आज छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करेंगे, तो अच्छा रहेगा। आप विवादों से बचे रहेंगे। बिजनेस के लिए कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन सामान्य रहेगा। नियमित व्यायाम से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे।  

कुंभ राशि:

आर्थिक मामलों में आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज निवेश किया गया पैसा आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा दे सकता है। व्यापार में कम मेहनत से भी आपको अधिक फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। दोस्तों या भाई-बहन की मदद से कोई जरूरी अधूरा पड़ा काम पूरा होगा। इस राशि के कंप्यूटर फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा।  

मीन राशि:

आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए अपने किसी सीनियर्स की मदद ले सकते हैं। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में आज कुछ नये बदलाव करने पड़ सकते हैं, जिससे सफलता प्राप्त करने में आसानी होगी। आज खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ आनन्द के पल बितायेंगे। 

 

राशिफल : दिनांक 30 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 30 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:

जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें।

वृष:

ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएं। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है।

मिथुन:

दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी, लेकिन ज़्यादा खाने और मदिरापान से बचें। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरूरत है।

कर्क:

यह हंसी की चमक से उजला दिन है, जब ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ होंगी। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें।

सिंह:

कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या:

अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है।

तुला:

शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।

वृश्चिक:

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे।

धनु:

अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें।

मकर:

मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा। किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरकऱार रखिए। लंबे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज आदि आखिऱकार आपको मिल जाएंगे। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा।

कुंभ:

लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी का इलाज अपनी मुस्कान से करें, क्योंकि यह सभी परेशानियों की सबसे कारगर दवा है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपको आर्थिक हानि हो। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों।

मीन:

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है। ख़ुद को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की ज़रूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे।

राशिफल : दिनांक 29 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 29 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:

आज का दिन भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने का है। पैसे के मामले में अब आपकी चिंताएं दूर हो जाएँगी और अब मौज-मस्ती और आराम से जीवन बिताना चाहेंगे। आप परिवार की सुरक्षा के लिए पैसे का सही जगह निवेश करने के बारे में विचार करेंगे।

वृषभ:

आपको एक छोटी-सी यात्रा करने की इच्छा होगी और उसके लिए तैयारी करना भी शुरू कर देंगे। एक-दो दिन में शायद यात्रा न भी शुरू करें तो भी थोड़े समय में आवश्यक यात्रा करने वाले हैं। यात्रा के लिए आप पैसे की व्यवस्था भी करेंगे।

मिथुन :

आज आपके मन पर उदासी और निराशा के बादल छाए रहेंगे। भावनात्मक रूप से अकेलेपन की भावना का अनुभव होगा। मन की गहराई में निहित अदम्य इच्छाएं और आध्यात्मिक सहनशीलता आपके मूड को प्रभावित करेंगे।

कर्क:

आपके विचार आज आपके लिए शक्ति के स्रोत साबित होंगे। ऐसी परिस्थिति आएगी कि अभी या बाद में आपको कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ेंगे। एक निश्चित शाखा में नए संशोधन और बिजनेस से आपको लाभ होंगे।

सिंह:

आज टेंशन और समस्याओं से भरा विचित्र और प्रतिकूलतापूर्ण दिन है। परंतु इसका अर्थ यह नहीं कि आपका कोई कार्य अच्छी तरह पूरा नहीं होगाब। आपके निजी जीवन में सब कुछ अच्छी तरह चलता रहेगा, परंतु ऑफिस में आपसे अधिक अपेक्षा रखी जाएगी। इसलिए यदि आप घर और ऑफिस के बीच संतुलन बनाए रखेंगे, तो अधिक अच्छा होगा।

कन्या:

आपका खुशमिजाज व्यक्तित्व आज उदासीनता के बादलों के बीच ढक जाएगा। अधिक और त्वरित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए आज आप शायद शेयर – सट्टा तथा रेस जैसे माध्यमों की तरफ मुड़ेंगे। इसमें सब कुछ खोने के बाद पश्चाताप करने के अतिरिक्त अन्य कोई मार्ग नहीं होता।

तुला :

नए कार्य के आरंभ के लिए आज का दिन अनुकूल है । आपका जादूई प्रभाव लोगों पर छा जाएगा और आप लोगों का दिल जीत लेंगे। आप घर को इतने सुंदर रूप से सजाएँगे कि लोग उसकी प्रशंसा करते-करते थक जाएंगे।

वृश्चिक:

आज दंपतियों और प्रेमियों को अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। उनके बीच संघर्ष या मतभेद हो सकता है। आपके जीवनसाथी का व्यवहार आज आपको अधिक आधिपत्यवाला लगेगा। इसलिए आप एक दूसरे के साथ बातचीत द्वारा मतभेद दूर करें तो अच्छा रहेगा ।

धनु:

आज घटनेवाली हरेक घटना के अच्छे बुरे पक्ष के बारे में आपके मन में दुविधा होगी। ऐसी उलझनपूर्ण परिस्थिति में आप अन्य लोगों की सलाह लेने के लिए प्रेरित होंगे। आप जब अन्य लोगों के पास अपनी समस्या का समाधान खोज रहे होंगे, तब आपकी आत्मा की आवाज आपको सच्चा हल खोज निकालने में आपकी मदद करेगी।

मकर:

आपको महत्त्वपूर्ण निर्णय सावधानीपूर्वक लेना चाहिए। आप कोई अविचारी कदम उठाएंगे, तो पछताना पड़ सकता है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आपको कोई भी कदम उठाने से पहले अपने ईष्टदेव का स्मरण करना चाहिए।

कुंभ:

आज आपका संपर्क बड़ी संस्थाओं या समूहों के साथ हो सकता है। आज आपका दिन जनसंपर्क में व्यतीत होगा। आप सहकर्मियों और उच्च पदाधिकारियों का पूर्व सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आप थोड़ा अधिक व्यस्त रहेंगे फिर भी लोगों के सहयोग से आप हरेक कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।

मीन:

विपरीत लिंगीय व्यक्ति आज आपसे लाभ प्राप्त करेंगे, ऐसी संभावना है। विपरीत लिंगीय मैत्री होने की भी संभावना है । यदि आप किसी के साथ प्रणय सूत्र में आबद्ध होंगे तो अपने प्रिय व्यक्ति के साथ खूब अच्छे संबंध-व्यतीत होंगे। प्रेम या विवाह प्रस्ताव रखने के लिए खूब अनुकूल दिन है।

राशिफल : दिनांक 28 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 28 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे।
वृष:
शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारंपरिक तौर पर निवेश करें। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है।
मिथुन:
आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा।
कर्क:
आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। शाम को साथियों का साथ मज़ेदार रहेगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें।
सिंह:
अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग़ को भी थका देता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है।
कन्या:
ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराजग़ी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है – इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें।
तुला:
आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएं। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।
वृश्चिक:
ठूंस -ठूंस कर खाने और ज़्यादा कैलोरी की चीज़ें खाने से बचिए। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है।
धनु:
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुंचाएंगे। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है, जिससे आपको मुनाफा होगा। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही ख़ुशियों की वजह भी साबित होते हैं। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है।
मकर:
मानसिक और नैतिक शिक्षा कंे साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है, लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
कुंभ:
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए, क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
मीन:
उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है।

 

राशिफल : दिनांक 27 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 27 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
आज आप कुछ नए मित्र बनाएंगे। नए मित्रों का साथ आप में नए उत्साह जागृत करेगा और आप उनके साथ मौज-मस्ती से समय व्यतीत करेंगे। आप उनके साथ मौज-मस्ती से समय व्यतीत करेंगे। आप उनके साथ विचार का आदान-प्रदान और पसंदगी के विषयों पर बातचीत भी करेंगे। शाम का समय आप मौज-मस्ती और मनोरंजन में व्यतीत करेंगे।
वृष:
आज का दिन चिंताओं से रहित होगा। फिर भी आप अनावश्यक चिंता करके मानसिक तनाव अनुभव करेंगे। एक साथ बहुत से कार्य हाथ में लेने के कारण ऐसा हो सकता है। यदि आप इसके पीछे का कारण खोजने का प्रयास करेंगे, तो लगेगा कि यह परिस्थिति आपने स्वयं ही खड़ी की है। आपकी व्यावहारिकता परिस्थिति में बहुत परिवर्तन ला सकेगी।
मिथुन:
आज आप कोई धार्मिक कार्य करेंगे अथवा धार्मिक स्थान की मुलाकात लेंगे। धर्म या आध्यात्मिक कार्य के पीछे पैसे खर्च करेंगे। इन सभी में आप दैनिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाह न बन जाएं, इसका ध्यान रखें। परीक्षा में लापरवाही न बरतें।
कर्क:
आज आप विदेश से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे। ऐसी संभावना है कि निकटस्थ स्नेही या प्रियजन आज आपको भेंट-सौगात द्वारा सुखद आश्चर्य देंगे। इसलिए आज आप बहुत अधिक खुश रहेंगे। अपनी सिद्धियों के कारण भी आपको आनंद और संतोष का अनुभव होगा।
सिंह:
आज आप अपने आपको दोषी समझेंगे, इसीलिए अपने साथी को रिझाने और खुश करने के लिए यथा संभव प्रयास करेंगे। आप अपने प्रियतम को मनाने में सफल होंगे। व्यापारीवर्ग को समस्त व्यापारिक सौदे विशेष रूप से आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखने की आवश्यकता है।
कन्या:
आज आप अपने मन से सभी नकारात्मक विचारों को दूर कर दें। आप आध्यात्मिकता और योग, ध्यान जैसी प्रवृत्तियों में अधिक रुचि लेंग। कार्य का भार कम होने से मानसिक विश्रांति अनुभव करेंगे। व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है।
तुला:
आज आप जोश और उत्साह से छलकते होंगे औऱ महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। आज ऐसी संभावना है कि आप मित्रों और परिजनों के साथ यात्रा का आयोजन करेंगे, परंतु यह आयोजन जितना जल्दी हो उतना अच्छा रहेगा। शाम के समय रमणीय स्थान पर घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक:
आज आप नए प्रोजेक्ट शुरू करेंगे, जो आपको निश्चित रूप से सफलता दिलाएगा। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आपने अपने प्रयत्नों द्वारा जो पाया है, उसका संतोष और आनंद आप अनुभव कर सकेंगे। प्रेमी के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
धनु:
भरपूर मौज-मस्ती और मनोरंजन वाला दिन है, जिसमें आप खर्च की परवाह किए बिना पार्टी वगैरह में खुले हाथ पैसे का उपयोग करेंगे। तत्वज्ञान में रुचि रखने वाले मित्र मिल जाने से वह ज्ञान गोष्ठी कर सकेंगे। आप अपने प्रिय व्यक्ति से दिल की बातें अच्छी से कर पाएंगे।
मकर:
आज आप भविष्य के लिए कुछ योजना बनाएंगे। आप इस योजना पर अच्छी तरह विचार करने के पश्चात अमल में लाएंगे, तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे । आज का दिन भी आपके लिए सफलता का है।
कुंभ:
आज का दिन मैनेजर और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए लाभदायक रहेगा। आज अव्यवस्था दूर होगी। कार्य में आज आप अधिक व्यावसायिक रुख अपनाएंगे। आप अपने सरल दृष्टिकोण के कारण अपना कार्य पूरा कर सकेंगे।
मीन:
आज आपकी दुनिया पैसे के आसपास घूमती हुई प्रतीत होगी। बैंक अकाउंट, शेयर, आर्थिक समृद्धि तथा बचत आदि बातों पर आपका ध्यान अधिक केंद्रित होगा। अधिक अर्थोपार्जन की इच्छा जागृत होगी। प्रेमी का के साथ अचानक मुलाकात होगी।
 

राशिफल : दिनांक 26 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 26 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
परिजनों के सानिध्य में दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में अपने को पारंगत सावित करेंगे। मन में कुछ नयी ईच्छाएं बलवती होंगी।
बृषभ:
हर रिश्ते में माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिन्ताएं होंगी। व्यावसायिक योजनाएं विफल होती नजर आएंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। अपने अनुकूल अपेक्षा आपकी सबसे बड़ी मूर्खता है।
मिथुन:
देवी आराधना में मन केन्द्रित होगा। परिजनों के सानिध्य में मधुर वाणी का प्रयोग करें। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। मन में कुछ नयी ईच्छाएं बलवती होंगी।
कर्क:
आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्रकरें। ईश्वरीय आस्था से मन में शांति का वास होगा। परिजनों के मध्य सब कुछ सामान्य होगा। पारिवारिक चिन्ताओं से मन ग्रसित होगा।
सिंह :
किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अन्तर्मरुखी स्वभाव को त्याग बर्हिमुखी बनें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा।
कन्या :
कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।
तुला :
भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेगी। दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित हों।
वृश्चिक :
संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। धार्मिक आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा। कार्य क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
धनु:
दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें। आवेश में कुछ न बोलें। मन को ईरीय आस्था में केन्द्रित करें। अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।
मकर :
मन की भावनाओं पर नियत्रंण कर दायित्वों के प्रति सजग रहें। धार्मिक कार्यो में मन लगेगा। महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न करें परिजनों का सानिध्य मिलेगा परन्तु वाणी पर संयम रखें।
कुंभ :
ईश्वरीय आस्था में मन केन्द्रित होगा। पारिवारिक व्यवस्था में समय व्यतीत होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा।
मीन :
देवी की आराधना में दिन व्यतीत होगा। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार हैं। आर्थिक चिन्ताएं मन प्रभावी होंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

 

राशिफल : दिनांक 25 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 25 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो ख़ुद लेने के लिए भी तैयार रहें। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा।

वृष:

दिन फ़ायदेमंद साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा।

मिथुन:

आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है।

कर्क:

जब आप कोई फ़ैसला लें, तो दूसरों की भावनाओं का ख़ास खय़ाल रखें। आपका कोई भी ग़लत निर्णय न केवल उनपर खऱाब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं।

सिंह:

भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें।

कन्या:

आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है।

तुला :

रुपए-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएं तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

वृश्चिक:

आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कजऱ् आदि आखिऱकार आपको मिल जाएंगे। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है।

धनु:

छोटी-छोटी चीज़ों को ख़ुद के लिए परेशानी का सबब न बनने दें। लम्बे अरसे को मद्देनजऱ रखते हुए निवेश करें। शाम के समय सामाजिक गतिविधियां उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा।

मकर:

ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी।

कुंभ:

दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका मानसिक सुकून ख़त्म कर सकता है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोडऩे से बचें। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी।

मीन:

आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें, जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है, जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था।