BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राशिफल: दिनांक 17 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 17 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :
आज आप का दिन अनुकूल है। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे, परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा। मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।
वृषभ:
आपको सूचित करते हैं कि आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आप का मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आँखों में पीड़ा होने की संभावना है। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा। फिजूल खर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। गहन परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी।
मिथुन:
आज का दिन आप के लिए बहुत लाभप्रद है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिल जाए ऐसे योग हैं। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी एवं पुत्र की ओर से लाभ रहेगा। उत्तम भोजन सुख है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे।
कर्क:
आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थान की मुलाकात से आनंद प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन भी चिंता रहित होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आज आपके भाग्य में अच्छा परिवर्तन योग है।
सिंह:
आज आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। आज आप को विपरित संयोग का प्रतिकार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगडऩे से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिवारजनो के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्य से दूर रहें।
कन्या:
सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभुषण की खरीदी भी हो सकती है। वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच अगर तकरार हुआ होगा तो वह दूर होगा तथा घनिष्ठता भी बढ़ेगी।
तुला:
आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ सहकारपूर्वक कार्य कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक:
आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। फिर भी शेर-सट्टे से दूर रहिएगा। प्रवास भी संभवत: टालें।.
धनु:
आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण कलुषित रहेगा। आपका स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें।
मकर:
आज का दिन नए कार्यों का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहकार मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। विद्यार्थी अपना अभ्यास सरलता पूर्वक कर सकेंगे।
कुंभ:
धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। निर्णयशक्ति का अभाव होगा।
मीन:
आप का दिन शुभ फलदायी है। उत्साह तथा स्वस्थता बनी रहेगी। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रो के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धन लाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। धार्मिक कार्य तथा यात्रा का योग है।

 

मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना बजरंगबली हो जाएंगे नाराज

मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना बजरंगबली हो जाएंगे नाराज

मंगलवार को मंगल ग्रह का दिन जाता है और (Tuesday Fast) इस दिन हनुमान जी का पूजन होता है. कहते हैं मंगलवार के दिन पूरे विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन करने (Mangalwar ke Upay) से सभी संकट दूर होते हैं. लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिसका बुरा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है. ऐसे में मंगलवार के दिन इस तरह के काम करने से बचना चाहिए जिनका अशुभ प्रभाव जिंदगी पर पड़ता हो. आज हम यहां बताएंगे कि मंगलवार के दिन आपको कौन-से काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए.
चिकन और शराब का सेवन न करें
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है और इस दिन भूलकर भी शराब या चिकन का सेवन नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि इससे पवन पुत्र हनुमान रूष्ट हो जाते हैं और आपके परिवार व जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
न काटे बाल व नाखून
मंगलवार के दिन बाल कटवाना, शेविंग कराना या नाखून काटना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि मंगलवार के दिन ये काम करने से धन और बुद्धि दोनों की कमी होती है. शास्त्रों के मुताबिक मंगलवार के दिन बाल काटने से उम्र 8 महीने कम हो जाती है.
धारदार चीजें खरीदने से बचें
मंगलवार के दिन गलती से भी धारदार चीजें जैसे कि चाकू, कैंची या कांटा आदि नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करने से घर-परिवार में कलेश बढ़ता है.
काले रंग के वस्त्र पहनना अशुभ
वैसे तो किसी पूजा या शुभ कार्य में काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. लेकिन मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से शनि का प्रभाव पड़ता है. मान्यता है कि शनि और मंगल का संयोग बेहद ही कष्टकारी होता है. मंगलवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनना और दान करना शुभ होता है.
निवेश या लेन-देन न करें
मंगलवार के दिन किसी भी काम में निवेश नहीं करना चाहिए. इससे कार्य में असफलता मिलती है. इस दिन को किसी को न उधार दें और न ही किसी से उधार लें.

 

राशिफल: दिनांक 16 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 16 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में काफी भाग्यशाली हो सकता है। आज आप पैसे बचाने में सफल रहेंगे। बच्चों की एजुकेशन से संबंधित बड़ा खर्च सामने आ सकता है। कोई भी कार्य करने में जल्दबाजी न करें। दूसरों की बातों को भी तसल्ली से सुनेंगे, तो बेहतर ढंग से काम को पूरा कर पाएंगे। मित्रों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
वृषभ:
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा प्रतिकूल हो सकता है। वे जातक जो घर बैठ कर काम करने की सोच रहे थे। उन्हें बॉस का बुलावा आ सकता है और उनके आराम में खलल पड़ सकती है। कमाई के लिए दिन बहुत अच्छा है और आपको पूरा लाभ होगा। व्यर्थ खर्चों की वजह से भविष्य में आर्थिक तंगी हो सकती है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन और इंतजार करने वाला हो सकता है। सरकारी विभागों में कार्य करवाने के आज आपके प्रयास व्यर्थ जा सकते हैं। आज ऑफिस में आपका कोई काम गड़बड़ा सकता है। प्रयास जारी रखें, धन लाभ भी हो सकता है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा से कार्य करने का है। आज आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आपके काम करने के तौर-तरीकों की वजह से बहुत पसंद किया जाएगा। नजदीकी लोगों के साथ भ्रम की स्थिति से बचने का प्रयास करें। बेहतर होगा कि अपनी क्षमता के अनुसार बातचीत करें। झूठा दिखास करने से फंस सकते हैं।
सिंह:
सिंह राशि के जातक आज समय निकालकर अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी भी तरह की लापरवाही या आज्ञा का पालन ना करना आपको बर्दाश्त नहीं होगा। ज्यादा तनाव सेहत को भी प्रभावित कर सकता है। हर कार्य को बिना तनाव लिए पूरा करें। दूसरों की भलाई के कार्यों पर धन खर्च करें।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को आज लाभ होगा और भाग्य आपका साथ देगा। गलत कार्यों की तरफ आप बढ़ सकते हैं। इससे तुरंत भले ही फायदा हो जाए, लेकिन आगे जाकर तो आपको नुकसान हो सकता है। आप जिस प्रॉजेक्ट पर कार्य कर रहे थे, उसके परिणाम आपकी इच्छा के अनुरूप नहीं आने से तनाव हो सकता है। भ्रम की स्थितियां पैदा हो सकती हैं। महत्वपूर्ण निर्णय कुछ समय के लिए टालने पड़ सकते हैं।
तुला:
तुला राशि के जातक आज अपने काम का स्वयं बखान करने की कोशिश करेंगे। ऐसा करने से उनका समय और ऊर्जा दोनों ही नष्ट होंगे। असलियत में अपने वादों को पूरा करने में मुश्किल होगी और भाग्य भी आपका साथ नहीं देगा। इसलिए बिना सोचे समझे कोई भी वादा करने से बचें। वित्तीय मामलों में समय अच्छा है। ग्रह नक्षत्रों की वजह से धन कमाने में लाभ हो सकता है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को उनके गलत कामों की वजह से उच्च अधिकारियों की बातें सुननी पड़ सकती हैं। ध्यानपूर्वक काम करें तो सही रहेगा और आपके कार्य भी समय से पूर्ण होंगे। एकाग्रता बनाएं और सही ढंग आगे बढ़ें तो सफलता प्राप्त होगी।
धनु:
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन क्रिएटिविटी वाला हो सकता है। अपरंपरागत तरीकों के प्रयोग से लाभ होगा। मीटिंग में आपके विचारों को तरजीह दी जाएगी। शुरुआती दौर में आपको भी यह सब अजीब लगेगा लेकिन सब की तरफ से तारीफ मिलने से आप में आत्मविश्वास का संचार होगा। आपके कार्य पूर्ण होंगे।
मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन वृद्धि वाला है। कलात्मक अभिव्यक्ति में वृद्धि होगी। कुछ कामों को समय पर पूरा कराने के लिए बाहर से आउटसोर्सिंग भी करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामलों में सोचकर फैसला लें।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा मुश्किल वाला हो सकता है। किसी गलतफहमी की वजह से पारिवारिक मुश्किलों में पड़ सकते हैं पार्टनर का सहयोग गलतफहमी को दूर करेगा। आज आपको ऐसा मुश्किल काम सौंपा जा सकता हैं जिसे अकेले करना मुश्किल होगा।
मीन:
मीन राशि के जातक आज खुश रहेंगे। अधिक काम को साहसपूर्वक पूरा कर पाएंगे। निर्धारित लक्ष्य हासिल कर पाने से मान सम्मान में बढ़ेगा और लोग आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे, परंतु ऐसे लोगों को सही जवाब भी मिलेगा। वित्तीय लाभ देने वाला दिन है।
 

बड़ी खबर : सालों पहले चोरी हुई माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा का पुनः हुआ प्राण-प्रतिष्ठा...

बड़ी खबर : सालों पहले चोरी हुई माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा का पुनः हुआ प्राण-प्रतिष्ठा...

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में माता अन्नपूर्णा की सालों पहले चोरी हुई मूर्ति कनाडा से वापस लाने के बाद सोमवार को पुनः प्राण-प्रतिष्ठा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मूर्ति की पूजा-अर्चना कर इसे पुनर्स्थापित किया। इसके लिए विश्वनाथ मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।


गौरतलब है कि करीब सौ साल पहले चोरी होकर माता अन्नपूर्णा की 18वीं सदी की ये दुर्लभ मूर्ति काशी से कनाडा पहुंच गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर कनाडा सरकार ने ये मूर्ति भारत को लौटा दी थी।

Dev Uthani Ekadashi 2021: देवउठनी एकादशी आज, जानिए इस दिन क्यों नहीं खाए जाते चावल, पढ़िए व्रत नियम

Dev Uthani Ekadashi 2021: देवउठनी एकादशी आज, जानिए इस दिन क्यों नहीं खाए जाते चावल, पढ़िए व्रत नियम

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं। इसे देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जानते हैं। कहते हैं कि इस दिन चार माह की निद्रा के बाद भगवान विष्णु जागते हैं और सृष्टि का संचालन करते हैं। एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस साल देवउठनी एकादशी 14 और 15 नवंबर दो दिन पड़ रही है। कुछ जगहों पर 14 नवंबर को एकादशी मनाई गई और कुछ जगह आज 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह है।
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। कहते हैं कि इस दिन से शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। मान्यता है कि एकादशी व्रत रखने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। भगवान श्रीहरि की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
एकादशी के दिन नहीं खाए जाते चावल-
पौराणिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन चावल खान से प्राणी रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म पाता है। लेकिन द्वादशी को चावल खाने से इस योनि से मुक्ति मिलती है। पौराणिक कथा के अनुसार, माता शक्ति के क्रोध से बचने के लिए महर्षि मेधा ने शरीर त्याग कर दिया और उनका अंश पृथ्वी में समा गया। चावल और जौ के रूप में महर्षि मेधा उत्पन्न हुए, इसलिए चावल और जौ को जीव माना जाता है। जिस दिन महर्षि मेधा अंश पृथ्वी में समाया था, उस दिन एकादशी तिथि थी। इसलिए इस दिन चावल खाने से परहेज करना चाहिए।
एकादशी व्रत नियम-
1. शास्त्रों में सभी 24 एकादशियों में चावल खाने को वर्जित माना गया है। मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से इंसान रेंगने वाले जीव योनि में जन्म लेता है। इस दिन भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने के साथ ही खान-पान, व्यवहार और सात्विकता का पालन करना चाहिए।
3. कहा जाता है कि एकादशी के पति-पत्नी को ब्रह्नाचार्य का पालन करना चाहिए।
4. मान्यता है कि एकादशी का लाभ पाने के लिए व्यक्ति को इस दिन कठोर शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही लड़ाई-झगड़े से भी बचना चाहिए।
5. एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठना शुभ माना जाता है और शाम के समय नहीं सोना चाहिए।
एकादशी के दिन करें ये काम-
1. एकादशी के दिन दान करना उत्तम माना जाता है।
2. एकादशी के दिन संभव हो तो गंगा स्नान करना चाहिए।
3. विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए एकादशी के दिन केसर, केला या हल्दी का दान करना चाहिए।
4. एकादशी का उपवास रखने से धन, मान-सम्मान और संतान सुख के साथ मनोवांछित फल की प्राप्ति होने की मान्यता है।
5. कहा जाता है कि एकादशी का व्रत रखने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
यह आलेख धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

 

राशिफल: दिनांक 15 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 15 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:
सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। पूंजी निवेश करने से पहले सोच लीजिएगा। परिजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रखना ही उचित होगा।
वृष:
आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। दांपत्यजीवन में आनंद-प्रमोद छाया रहेगा।
मिथुन:
प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करें। आनंद-प्रमोद से संबंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिकरुप से भी आप आज स्वस्थ रह पाएंगे। फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा।
कर्क:
अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखिएगा। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी। संतान के विषय में चिंता रहेगा। उच्च अधिकारियों का
आप के साथ किया गया व्यवहार दु:ख देगा।
सिंह:
आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंग। इससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से थक जाएंगे।
कन्या:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्य-सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा। इससे शारीरिक और मानसिक रुप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में आप अधिक न बह जाएं, इसका ध्यान रखिएगा।
तुला:
लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने के लिए हुए कार्य में आप को सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे।
वृश्चिक:
आज जिद्दीपन छोड़ देें। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। माता से लाभ होगा। मध्याहन के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। नए काम की शुरूआत न करें। बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें।
धनु:
दिन के समय में आज आप का मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से एकदम हलके-फुलके होने का अनुभव होगा। परिजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा का आयोजन होगा, जिसका निराकरण लाने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ धनिष्ठता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय होगी।
मकर:
आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो, इसका ध्यान रखिएगा। परिजनों को आपसे मनदु:ख और असंतोष रह सकता है। फिर भी मध्याहन के बाद आप का मन चिंतामुक्त रहेगा।
कुंभ:
आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आप का मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। वाणी पर संयम रखिएगा। अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलिएगा।
मीन:
किसी के साथ धन से संबंधित व्यवहार न करें तथा किसी के विवाद में न पड़ें। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के साथ मन:दुख होने के प्रसंग बनेंगे।
 
देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह क्यों किया जाता है, जानिए 10 खास बातें

देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह क्यों किया जाता है, जानिए 10 खास बातें

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन जब देव उठ जाते हैं तब तुलसीजी का विष्णु प्रतीक शालिग्राम के साथ विवाह किया जाता है। इस दिन तुलसी पूजा ( Tulsi puja 2021 ) का खास महत्व है। तुलसी विवाह क्यों करते हैं और क्या सावधानी रखना चाहिए, आओ जानते हैं 10 पाइंट में।
महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

1. वृंदा नामक एक पतिव्रता स्त्री का पति जलंधर क्रूर और देव विरोधी होकर त्रिलोधिपति बन बैठा था। वृंदा के सतीत्व के कारण वह अजेय और शक्तिशली बना हुआ था। महादेव भी उसे हरा नहीं सके थे। तब सभी देवताओं के कहने पर श्रीहिर विष्णु ने जलंधर का रूप धारण करके वृंदा का सतीत्व भंग कर दिया। विष्णु द्वारा सतीत्व भंग किए जाने पर वृंदा ने आत्मदाह कर लिया, तब उसकी राख के ऊपर तुलसी का एक पौधा जन्मा। तब भगवान विष्णु जी ने कहा- आज से इनका नाम तुलसी है,और मेरा एक रूप इस पत्थर के रूप में रहेगा जिसे शालिग्राम के नाम से तुलसी जी के साथ ही पूजा जाएगा और मैं बिना तुलसी जी के प्रसाद स्वीकार नहीं करुंगा। तब से तुलसी जी की पूजा सभी करने लगे और तुलसी जी का विवाह शालिग्राम जी के साथ कार्तिक मास में किया जाता है।
2. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीहरि योग निद्रा से जागने के बाद सर्वप्रथम माता तुलसी की पुकार ही सुनते हैं। श्रीहरि को जगाने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए- 'उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पते। त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम॥ उत्थिते चेष्टते सर्वमुत्तिष्ठोत्तिष्ठ माधव। गता मेघा वियच्चैव निर्मलं निर्मलादिश:॥ शारदानि च पुष्पाणि गृहाण मम केशव।'
3. भगवान विष्णु को तुलसीजी बहुत ही प्रिय हैं। कार्तिक मास में तुलसीजी का पूजा करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है और जीवन से सारे दुख-संकट दूर हो जाते हैं।
4. शालिग्राम के साथ तुलसीजी की पूजा ऐसा करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है।

5. कार्तिक मास में तुलसीजी की पूजा करके इसके पौधे का दान करना श्रेष्ठ माना गया है।
6. तुलसी की पूजा और इसके सेवन से हर तरके रोग और शोक मिट जाते हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

7. इस दिन देवउठनी एकादशी की पौराणिक कथा का श्रावण या वाचन करना चाहिए। कथा सुनने या कहने से पुण्य की प्राप्ति भी होती है।

8. शालीग्राम और तुलसी की पूजा से पितृदोष का शमन होता है।

9. तुलसी देवी वृंदा का ही स्वरूप है जिसे भगवान विष्णु लक्ष्मी से भी अधिक प्रिय मानते हैं।

 

राशिफल: दिनांक 14 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 14 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष राशि:
लाभ होगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
वृषभ राशि:
लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। हानि पहुंचाने के प्रयास करेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है।
मिथुन राशि:
नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त हो सकता है। निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
कर्क राशि:
आय होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह नकारात्मकता रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। भागदौड़ अधिक होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।
सिंह राशि:
कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभ में वृद्धि करेगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।
कन्या राशि:
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम तथा बाहर जाने का मन बनेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। धनागम होगा।
तुला राशि:
यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि में सोच-समझकर निवेश करें।
वृश्चिक राशि:
परिवार के साथ जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्ययवृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी निर्णय को लेने में विवेक का प्रयोग करें।

धनु राशि:
भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आशंका-कुशंका रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आलस्य न करें।
मकर राशि:
लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं, प्रयास करते रहें। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

कुंभ राशि :
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
मीन राशि:
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। भ्रम की स्थिति बन सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जल्दबाजी न करें। विवाद की स्थिति नहीं बनने दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। आलस्य हावी रहेगा।

 

इस कथा को पढ़ने या सुनने से मिलता है आंवला नवमी व्रत का फल

इस कथा को पढ़ने या सुनने से मिलता है आंवला नवमी व्रत का फल

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाई जाती है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर संतान प्राप्ति और उनकी सलामती के लिए पूजा करती हैं। इस दिन आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने का भी चलन है। आंवला नवमी के पावन दिन व्रत कथा को पढ़ने या सुनने का भी विशेष महत्व होता है। आगे पढ़ें आंवला नवमी व्रत कथा-
आंवला नवमी की कथा
काशी नगर में एक निःसंतान धर्मात्मा वैश्य रहता था। एक दिन वैश्य की पत्नी से एक पड़ोसन बोली यदि तुम किसी पराए लड़के की बलि भैरव के नाम से चढ़ा दो तो तुम्हें पुत्र प्राप्त होगा। यह बात जब वैश्य को पता चली तो उसने अस्वीकार कर दिया। परंतु उसकी पत्नी मौके की तलाश में लगी रही। एक दिन एक कन्या को उसने कुएं में गिराकर भैरो देवता के नाम पर बलि दे दी, इस हत्या का परिणाम विपरीत हुआ। लाभ की जगह उसके पूरे बदन में कोढ़ हो गया तथा लड़की की प्रेतात्मा उसे सताने लगी। वैश्य के पूछने पर उसकी पत्नी ने सारी बात बता दी।
इस पर वैश्य कहने लगा गौवध, ब्राह्यण वध तथा बाल वध करने वाले के लिए इस संसार में कहीं जगह नहीं है। इसलिए तू गंगा तट पर जाकर भगवान का भजन कर तथा गंगा में स्नान कर तभी तू इस कष्ट से छुटकारा पा सकती है। वैश्य की पत्नी पश्चाताप करने लगी और रोग मुक्त होने के लिए मां गंगा की शरण में गई। तब गंगा ने उसे कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला के वृक्ष की पूजा कर आंवले का सेवन करने की सलाह दी थी। जिस पर महिला ने गंगा माता के बताए अनुसार इस तिथि को आंवला वृक्ष का पूजन कर आंवला ग्रहण किया था और वह रोगमुक्त हो गई थी। इस व्रत व पूजन के प्रभाव से कुछ दिनों बाद उसे संतान की प्राप्ति हुई। तभी से हिंदुओं में इस व्रत को करने का प्रचलन बढ़ा। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है।

 

राशिफल: दिनांक 13 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 13 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :
आज के दिन आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ मानसिक प्रसन्नता बढ़ाएगी। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा।
वृषभ:
नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिलेंगे। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ मिलेंगे। गृहस्थजीवन में सुख. शांति रहेगा। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे कार्य पूरा कर सकेगें। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। तंदुरुस्ती बनी रहेगी।
मिथुन:
आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। नौकरी. धंधा के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा होगी।
कर्क:
आज के दिन आप पर नकारात्मक व्यवहार हावी रहेंगे। क्रोध अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। अनैतिक कामवृत्ति और चोरी जैसे विचारों पर संयम रखें, अन्यथा अनिष्ट हो सकता है। आज वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। कुटुंबीजनों के साथ झगड़े विवाद होने की संभावना है।
सिंह:
आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने. फिरने में समय व्यतीत करेंगे। फिर भी सांसारिक मामलों के विषय में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी।
कन्या :
परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य बना रहेगा। बिमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। आफिस में सहकर्मीगण सहायक होंगे और व्यापार. धंधे में प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से नुकसान होने की संभावना है।
तुला:
आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियां या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। उनकी प्रगति होगी। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा।
वृश्चिक :
आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह देते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही, मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह सकोगे। माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दु:खी होगा।
धनु:
आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा। इसलिए इस विषय में गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। लघु यात्रा की संभावना है। मित्रों और सगे. संबंधियों के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी।
मकर:
न बोलने में नौ गुण, इस कहावत की यथार्थता को समझकर आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे, तो बहुत से अनर्थ होने से रुक जाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परिश्रम करने पड़ेंगे। नकारात्मक विचारों पर काबू रखने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है।
कुंभ:
आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिवारजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगें। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा, तो दूसरी तरफ आज आपकी चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी।
मीन :
थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोडऩे और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की सलाह है। आज आपके मन की एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा।

 

राशिफल: दिनांक 12 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 12 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :
घर-परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे. सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार. धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभए मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी।
वृषभ :
व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भावविभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है।
मिथुन :
बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंग, जिसके कारण मन खुन्न बनेगा। बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और आपरेशन न कराने के लिए कहते हैं
कर्क :
आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौजशौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे।
सिंह:
उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद. विवाद में न पड़ें।
कन्या :
चिंताए उद्वेगपूर्ण आज का दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहा करेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी आकस्मिक धन खर्च आ सकता है।
तुला:
आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन. जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है।
वृश्चिक :
कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई. बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रियव्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी।
धनु:
निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा। दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही का सामना करना पड़ेगा। दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश व्यवहार आपको लाभदायक साबित होंगे।
मकर:
ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगे संबंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिलेंगे, शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे।
कुंभ :
जमानती न होने तथा पैसे की लेन.देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा।।
मीन :
आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा।

 

राशिफल: दिनांक 11 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 11 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। आफिस के कामकाज के हेतु प्रवास जाना होगा। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार- विमर्श करेंगे।
वृष:
विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। विदेश बसने वाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थ यात्रा की मुलाकात होगी। आध्यात्मिकता में प्रगति कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी।
मिथुन:
गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न करवाएं। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब होगा।
कर्क:
संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। वैभवी मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीददारी होगी। उत्तम दांपत्यजीवन मिलेगा। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा।
सिंह:
संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे, परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा।
कन्या:
आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। अचानक धन लाभ होगा। बौद्धिक चर्चाओं और समझौते में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे।
तुला:
आज के दिन सावधान रहें। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग संबंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा।
वृश्चिक:
कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। भाई-बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी।
धनु:
परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा।
मकर:
परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे-संबंधियों की तरफ से भेंट- उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी-धंधा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिर भी गिरने या चोट लगने से संभलें।
कुंभ:
पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के संबंध में प्रश्न खड़े होंगे। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होगा। गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचते रहें।
मीन:
समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे।

 

राशिफल: दिनांक 10 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 10 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:
आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा।
वृष:
हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएंगे। आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा।
मिथुन:
आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत स्फूर्ति के साथ करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूहभोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे।
कर्क:
आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा।
सिंह:
आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। साहित्य लेखन में नए प्रदान कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है।
कन्या:
आज स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ संबंधों में तनाव खड़ा होगा। उनकी तबीयत खराब होगी। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। स्वाभिमान भंग न हो उसका ख्याल रखे। थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है।
तुला:
नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए खूब अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएं हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
वृश्चिक:
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-संबंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। आपकी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे।
धनु:
स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। अपने हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा।
मकर:
स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किए जाएंगे। संतानों की चिंता रहेगी।
कुंभ:
मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों का विवाह आयोजित होगा। पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा।
मीन:
आपके कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रूके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा।
राशिफल: दिनांक 9 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 9 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आसान नहीं है। बाजार में चल रही प्रतियोगिता की वजह से आपको काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सामान के भाव कंपटीशन के चक्कर में कम रखने पड़ सकते हैं और इस वजह से आपका मुनाफा भी घट सकता है। शत्रु आपके इमोशंस का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं और इस वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ:
वृष राशि के जातक परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालकर भी अच्छा कार्य कर लेंगे और भाग्य उनका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और बॉस से आपको तारीफ सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले मौकों का फायदा उठाने के लिए दिन अच्छा है। योजनाओं के क्रियान्वयन करने पर आपका फोकस रहेगा। प्रॉडक्ट के डेवलपमेंट में आपकी क्रिएटिविटी निखरकर आएगी। आज आप उन कार्यों को भी पूरा कर लेंगे जो काफी समय से अधूरे हैं।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक पारिवारिक सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। जमीन जायदाद में किये हुए पुराने निवेश से मोटा लाभ कमा सकते हैं। आज किसी प्रॉपर्टी की खरीद या बेच कर सकते हैं। लाभ होगा। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा रहेगा। जमीन से संबंधित पुराने विवाद आज खत्म होंगे और भाग्य आपका साथ देगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में लाभ देने वाला है। आपको कहीं से रुका धन प्राप्त होने की उम्मीद है और भाग्य भी आज आपका साथ देगा। जरूरी काम को पूरा करने के लिए यात्रा की संभावना भी बनती है। पराक्रम का प्रदर्शन कर ऑफिस में छवि सुधार पाएंगे। व्यवसाय से जुड़ी अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है और भाग्य भी आपका साथ देगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातक अपने सादे व निष्पक्ष व्यवहार से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज आपके लिए धन के लिहाज से अच्छा दिन है। आपने जो भी निवेश किए हैं उनमें आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। ईमानदारी से नियम कायदे के अनुसार अपने काम को करेंगे। मिलनसार व्यक्तित्व लोगों के साथ व्यावसायिक संबंध बनाने में मददगार साबित होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए आज भाग्यशाली दिन है। आज नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयोगों में आपको सफलता मिलेगी और भाग्य भी साथ देगा। कार्यक्षेत्र में अकेले पड़ सकते हैं। टीम वर्क में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। सेहत से जुड़े कुछ खर्चे आ सकते हैं।
तुला:
तुला आपका दिन आज शुभ है। आपकी राशि के जातकों को हर मामले में आज शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। धन और समृद्धि के मामले में आज आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। दूसरों की आलोचनात्मक समीक्षा आपके जुनून को और बढ़ा देगी। आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से खर्च बढ़े रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज लाभ होगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को आज वित्त मामलों में पूर्ण लाभ होने की उम्मीद है और आज आपके कार्य पूर्ण होने का दिन है। आज आपका दिन अनुकूल है और आज आपको भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की अच्छी संभावना बनती है। सेना खिलाड़ी, भौतिक विशेषज्ञ, वैज्ञानिकों, कंप्यूटर से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है।
धनु:
धनु राशि के जातकों में आज परोपकार की भावना रहेगी। आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में निष्पक्ष व्यवहार करेंगे और दूसरों की सहायता के लिए भी आगे आएंगे तो आपको लाभ होगा और शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लाभ की अच्छी संभावना है।
मकर:
मकर राशि के जातकों की बहुमुखी प्रतिभा की वजह से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और भाग्य भी साथ देगा। अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी तरह का कोई समझौता करना पसंद नहीं करेंगे। बॉस की तरफ से आपके साथ किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। थोड़ी मात्रा में धन प्राप्ति का योग हैं। बड़े लाभ के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक दूसरों से आदर्श और न्याय प्रियता की बातें करेंगे, परंतु स्वयं इन चीजों को नहीं अपनाएंगे। कार्यक्षेत्र में दोहरे आयाम रखने की वजह से छवि धूमिल हो सकती है। सही दिशा में प्रयास करेंगे, तो लाभदायक स्थितियां बनेंगी। खर्च को लेकर मानसिक अशांति रहेगी।
मीन:
मीन राशि के जातकों को आज कठिनाई का सामना करना पड़ सकता हे। अधिकारियों से कष्ट हो सकता है। उनके गलत निर्णय उन्हें परेशानी में डाल सकते हैं। धन प्राप्ति को लेकर मन में बेचैनी रहेगी, लेकिन अगर शांत चित्त से काम करेंगे तो धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। खर्चे अनियंत्रित रहेंगे।

 

राशिफल: दिनांक 8 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 8 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
आज का दिन मिश्र फलदायी है। रहस्यमयी बातों में आज आपको रुचि रहेगी तथा गूढ़ विद्याओं की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। संभवत: आज प्रवास टालिएगा। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएं खड़ी हो सकती हैं। आज नए कार्य का प्रारंभ न करें।
वृष:
आज का दिन शुभफलदायी है। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिजनों के साथ अधिक समय बीतेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता छलकेगी।
मिथुन:
आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों के साथ भेंट होगी। रूके हुए काम संपन्न हो जाएंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी रखने का है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। आकस्मिक धनखर्च होगा। प्रियपात्रों से दिल को चोट पहुंच सकती है या न बोलने के प्रसंग उपस्थित हो सकते हैं।
सिंह:
आपका दिन शुभ फलदायी नहीं है। घर में वाद-संवाद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है, जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। मन कुछ अधिक ही व्यग्र रहेगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान करेंगे। माता की तंदुरस्ती बिगड़ेगी।
कन्या:
आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लें। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगे। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी।
तुला:
आज आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें।
वृश्चिक:
आज का दिन साधारणतय: ही बीतेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी।
धनु:
आज का दिन कुछ कष्टदायक होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। स्वभाव में उग्रता तथा आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी एवं बर्ताव में संयम रखिएगा। दुर्घटना से संभलिएगा।
मकर:
सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा, क्योंकि विविध क्षेत्रों से लाभ होने के आज के योग हैं। मित्रों तथा संबंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्घ होगी। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है।
कुंभ:
आज आपका दिन सानुकूल है। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बड़ी सफलता भी मिल सकती है। गृहस्थजीवन आनंददायी रहेगा।
मीन:
मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च होगा।

 

दीपावली समाप्त होते ही छठ पूजा की तैयारियां शुरू, जानें नहाय खाय से लेकर समापन की सही डेट

दीपावली समाप्त होते ही छठ पूजा की तैयारियां शुरू, जानें नहाय खाय से लेकर समापन की सही डेट

दीपावली खत्म होते ही श्रद्धालु अब लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी में जुट गए हैं। छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ शुरू होता है। नहाय खाय के अगले दिन उपवास रख व्रती खरना पूजन करती हैं। इसके अगले भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य शाम को दिया जाता है। छठ के अंतिम दिन प्रात:काल उदयीमान सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है और इसके साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा हो जाता है। आइए जानते हैं नहाय खाय से लेकर समापन की सही डेट-

नहाय- खाय : 8 नवंबर 2021

·   नहाय खाय के दिन पूरे घर की साफ- सफाई की जाती है और स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है। इस दिन चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। अगले दिन खरना से व्रत की शुरुआत होती है।

खरना : 9 नवंबर 2021

इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ वाली खीर का प्रसाद बनाती हैं और फिर सूर्य देव की पूजा करने के बाद यह प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके बाद व्रत का पारणा छठ के समापन के बाद ही किया जाता है।

भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य शाम को- 10 नवंबर 2021

·         खरना के अगले दिन शाम के समय महिलाएं नदी या तालाब में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। 

छठ पर्व का समापन : 11 नवंबर 2021

·       खरना के अगले दिन छठ का समापन किया जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले ही नदी या तालाब के पानी में उतर जाती हैं और सूर्यदेव से प्रार्थना करती हैं। इसके बाद उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पूजा का समापन कर व्रत का पारणा किया जाता है।

 

इस दिन लग रहा है सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, भारत में यहां दिखेगा...

इस दिन लग रहा है सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, भारत में यहां दिखेगा...

वाशिंगटन/नई दिल्ली, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 19 नवंबर, शुक्रवार को (कार्तिक पूर्णिमा) के दिन लगेगा। इस मौके पर पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरेगी, ग्रहण दोपहर एक बजकर 30 मिनट के बाद अपने पीक पर होगा।

सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण पर सुर्ख दिखेगा चांद
इस दौरान पृथ्वी पूरे चंद्रमा को सूरज की किरणों से ढक देगी। खगोलविदों के अनुसार, इस दौरान चांद का रंग सुर्ख लाल होगा जिसे भारत में भी देखा जा सकेगा। इसके पहले 26 मई को चंद्रग्रहण लगा था। चंद्रग्रहण के दीदार को लेकर देश की कई नक्षत्रशालाओं में बड़ी तैयारियां की गई हैं।

सदी का लंबा चंद्रग्रहण क्यों?
नासा के वैज्ञानिकों और खगोलविदों का कहना है कि सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण तीन घंटे 28 मिनट और 23 सेकंड का होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्ष 2001 से वर्ष 2021 के बीच पहली बार इस तरह की घटना घटित होगी। नासा के अनुसार पृथ्वी 21वीं सदी में 228 चंद्रग्रहण का साक्षी बनेगी। एक माह में दो और तीन चंद्रग्रहण भी देखने को मिल सकते हैं।

असम और अरुणाचल में दिखेगा चांद
वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रमा उन्हीं स्थानों पर दिखेगा जहां वो हॉरिजन के ऊपर होगा। भारत के उत्तरपूर्वी राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश के लोग इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। इसी तरह उत्तरी अमेरिका के लोग भी सदी के सबसे लंबे ग्रहण के साक्षी बनेंगे। मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप के लोग भी चंद्रग्रहण को देखेंगे।

इस वर्ष कुल चार ग्रहण
इस वर्ष दो चंद्रग्रहण पड़ने हैं, जिसमें से एक चंद्रग्रहण बीते 26 मई को लग चुका है। अब इस महीने साल का यह दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण है। इस वर्ष में कुल मिलाकर कुल चार ग्रहण पड़ने हैं, जिनमें दो चंद्रग्रहण और दो सूर्यग्रहण शामिल हैं। साल का आखिरी सूर्यग्रहण अगले महीने चार दिसंबर को पड़ेगा।
 

राशिफल: दिनांक 7 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 7 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

 आज का राशिफल

मेष:
आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक है। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन व्यतीत होगा। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा।
वृष:
विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में अभिरुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे।
मिथुन:
महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप द्विधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। हो सके तो प्रवास टालें।
कर्क:
कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित बनेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। आज प्रेम के बंधन में बंधेंगे।
सिंह:
दूर बसने वाले स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ के संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। स्त्री मित्र आपको सहायक साबित होंगी।
कन्या:
वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। सगे- संबंधियों के साथ मुलाकात होगी औऱ सुख-आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है।
तुला:
आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाल होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखें। दुविधाएं और समस्याएं मन की शांति हर लेंगी।
वृश्चिक:
आप गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग है।
धनु:
आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आमोद-प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी- व्यवसाय में पदोन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा।
मकर:
आपका आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। संतानों की समस्याओं से चिंता पैदा होगी।
कुंभ:
नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा।
मीन:
आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा।

 

बड़ी खबर : विधि-विधान से पूजा कर भाई दूज के पावान पर्व पर बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

बड़ी खबर : विधि-विधान से पूजा कर भाई दूज के पावान पर्व पर बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

रूद्रप्रयाग | केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आज शनिवार को भाई दूज के पावन पर्व पर परंपरानुसार शुभ लग्न में शीतकाल के लिए बंद हो गए।

केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8.00 बजे बंद कर दिए गए। बाबा की डोली धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। जबकि 7 नवंबर को बाबा की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान होगी। जहां छह माह तक श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन व पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

सुबह 4 बजे से केदारनाथ मंदिर में बाबा की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई। मुख्य पुजारी बागेश लिंग द्वारा बाबा केदार की विधि-विधान से अभिषेक कर आरती उतारी गई। साथ ही स्वयंभू ज्योतिर्लिंग को समाधि रूप देते हुए लिंग को भस्म से ढक दिया गया। इसके बाद बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति का शृंगार कर चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान किया गया। परंपरानुसार बाबा केदार की मूर्ति को मंदिर परिसर में भक्तों के दर्शनार्थ रखा गया।

सुबह 8:00 बजे ऊखीमठ के एसडीएम जितेंद्र वर्मा व देवस्थानम बोर्ड के अपर कार्याधिकारी की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए। साथ ही मंदिर के कपाट की चाबी एसडीएम को सौंप दी गई। इसके बाद बाबा केदार की डोली मंदिर की तीन परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर गई।
डोली रुद्रा प्वाइंट, लिनचोली, रामबाड़ा, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड, सोनप्रयाग में भक्तों को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। 6 नवंबर को डोली रामपुर से प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। 7 नवंबर को बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति को विधि-विधान के साथ शीतकालीन पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान कर दिया जाएगा।

वहीं शनिवार को दोपहर 12:30 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद होंगे। सुबह शीतकालीन पड़ाव खरसाली से समेश्वर देवता (शनि देव) की डोली अपनी बहन यमुना को लेने धाम पहुंची। पुरोहित प्यारेलाल उनियाल ने बताया कि खरसाली स्थित मां यमुना के मंदिर को सजाने के लिए फूल मंगाए गए हैं। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है।

यमुनोत्री में 50 दिन तक चली यात्रा से यमुनोत्री मंदिर समिति को 5 लाख रुपये की आय हुई है। कोविड के कारण प्रभावित चारधाम यात्रा इस बार 18 सितंबर से शुरू हुई थी। शुक्रवार तक करीब 34 हजार श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए।

कपाट बंद होने से एक दिन पहले यमुनोत्री मंदिर समिति ने प्रशासन की मौजूदगी में यमुनोत्री धाम में लगा दानपात्र खोला। समिति के कोषाध्यक्ष प्यारे लाल उनियाल ने बताया कि दानपात्र से मंदिर समिति को पांच लाख 13 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है।

राशिफल: दिनांक 6 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 6 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष राशि- 

आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं।

वृष राशि- 

किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- 

वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में भी संयत रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। सुस्‍वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कर्क राशि- 

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। वाहन सुख में कमी आ सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति‍ होगी। मानसिक शांति रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय में वृद्धि होगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

सिंह राशि- 

मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सन्तान को कष्ट होगा। मानसिक परेशान‍ियां बन रहेंगी। यात्रा के योग हैं।

कन्या राशि- 

पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार में अशांति रहेगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। भाइयों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की के योग हैं।

तुला राशि- 

वाणी में मधुरता तो रहेगी परन्तु मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्‍यापार में लाभ के योग हैं।

वृश्चिक राशि- 

मन शान्त तो रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। कुटुम्‍ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव पर खर्च हो सकते हैं।

धनु राशि- 

आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। 

मकर राशि- 

मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी, लेकिन मन अशांत रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। म‍ित्रों से भेंट होगी। 

कुंभ राशि- 

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी।

मीन राशि- 

बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में किसी दूसरे सथान पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सुख में कमी आयेगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। वस्‍त्रों के खर्च बढ़ सकते हैं। संतान को लेकर मन परेशान हो सकता है।