आज का राशिफल
मेष:
आज आपकी राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में शुभ योग बन रहे हैं। शाम तक आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आज आपको कहीं से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है और भाग्य भी आपका साथ देगा। भौतिक विकास का योग अच्छा है। मंगलोत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा और किसी मामले में आज आपको मनचाहे परिणाम मिलने से हर्ष होगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होगी और छात्रों को भी उनकी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मिथुन:
आपके लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है और भाग्य का साथ प्राप्त होगा। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है, आज वही करने को मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने में सफलता मिलेगी।
कर्क:
आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उसमें पूर्ण सफलता मिलेगी। अधूरे काम निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण चर्चाएं भी होंगी। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पुराने पड़े काम भी पूरे होंगे। आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। दोस्तों के साथ आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।
सिंह:
आपके लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला होगा। पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी और आप अपने कार्य पूर्ण कर लेंगे।
कन्या:
आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम और सावधानी बरतें। बेहतर होगा कि आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है और भाग्य भी आपका साथ देगा। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।
तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है। करियर और आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं, जिससे आपके मन को संतोष प्राप्त होगा। नए प्रॉजेक्ट पर भी काम शुरू हो सकता है। जमीन और जायदाद के मामले में आपको अपनी सूझबूझ और संयम के साथ आगे बढऩा होगा।
वृश्चिक:
आज आपकी माली हालत को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता प्राप्त होगी। नौकरी और व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु:
आज का दिन सावधानी और सतर्कता बरतने का है। बिजनस के मामले में थोड़ा-सा जोखिम उठाएंगे, तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के काम से दूर कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है।
मकर:
आपके लिए आज का दिन भाग्य वाला है। भागीदारी के मामले में व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है और आप फालतू में ही परेशान होंगे।
कुंभ:
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही न बरतें। आज आपको नौकरी के मामले में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें तो फायदे में रहेंगे।
मीन:
आज का दिन आपको लाभ देने वाला हो सकता है। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज आपको सकारात्मक मिलेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।
आज का राशिफल
मेष राशि :
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें।
वृषभ राशि :
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है।
मिथुन राशि :
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा।
कर्क राशि :
मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है। धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।
सिंह राशि :
कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं।
कन्या राशि :
धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।
तुला राशि :
धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा।
वृश्चिक राशि :
किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
धनु राशि :
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। निवेश सोच-समझकर करें।
मकर राशि :
नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि :
दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा।
मीन राशि :
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है। कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवाद न करें।
आज का राशिफल
मेष :
निकट संबंधों में किसी भी तरह की शंकाओं को हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
बृषभ :
योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न करें। अवरोधित कार्य हल होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन :
अच्छे कायरें द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सगे-संबंधियों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क :
बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
सिंह :
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। घर में खुशहाली रहेगी।
कन्या :
नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए मन केंद्रित होगा।
तुला :
पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। घरेलू कार्यो में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
वृश्चिक :
आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे।
धनु :
निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। किसी नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में संतुष्ट रहने का प्रयास करें। मन नयी सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा।
मकर :
विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
कुंभ :
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यो के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मीन :
पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन में नकारात्मक विचार न पालें। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जरूरी कार्य पूरे करें।
Kaal Bhairav Jayanti 2021 : भगवान काल भैरव भय, संकट, लांछन, भूत-प्रेत आदि से हमारी रक्षा करते है। काल भैरव जयंती या मासिक कालाष्टमी के दिन इनकी उपासना करना से वे अपने भक्तों की हर प्रकार से सहायता करके उन्हें हर कष्टों से बचाते हैं। उनकी महिमा अनेक शास्त्रों में मिलती है। यहां पढ़ें भैरव जी खास 21 गोपनीय बातें-
1. भैरव जहां शिव के गण के रूप में जाने जाते हैं, वहीं वे दुर्गा के अनुचारी माने गए हैं।
2. भैरव रात्रि के देवता माने जाते हैं और इनकी आराधना का खास समय भी मध्य रात्रि में 12 से 3 बजे का माना जाता है।
3. भैरव के नाम जप मात्र से मनुष्य को कई रोगों से मुक्ति मिलती है।
4. मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी कालभैरव के ऐतिहासिक मंदिर है, जो बहुत महत्व का है। पुरानी धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान कालभैरव को यह वरदान है कि भगवान शिव की पूजा से पहले उनकी पूजा होगी। इसलिए उज्जैन दर्शन के समय कालभैरव के मंदिर जाना अनिवार्य है। तभी महाकाल की पूजा का लाभ आपको मिल पाता है।
5. भैरव की सवारी कुत्ता है। कालाष्टमी के दिन कुत्ते की सेवा करने तथा उन्हें भोजन खिलाने से काल भैरव प्रसन्न होकर आशी ष प्रदान करते हैं।
6. भैरव की पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि के साथ-साथ स्वास्थ्य की रक्षा भी होती है।
7. तंत्र के ये जाने-माने महान देवता काशी के कोतवाल माने जाते हैं।
8. जन्मकुंडली में अगर आप मंगल ग्रह के दोषों से परेशान हैं तो भैरव की पूजा करके पत्रिका के दोषों का निवारण आसानी से कर सकते है। राहु केतु के उपायों के लिए भी इनका पूजन करना अच्छा माना जाता है।
9. भैरव कवच से असामायिक मृत्यु से बचा जा सकता है।
10. चमेली फूल प्रिय होने के कारण उपासना में इसका विशेष महत्व है।
11. अगर आप भूत-प्रेत बाधा, तांत्रिक क्रियाओं से परेशान है, तो आप शनिवार या मंगलवार कभी भी अपने घर में भैरव पाठ का वाचन कराने से समस्त कष्टों और परेशानियों से मुक्त हो सकते हैं।
12. भगवान भैरव अपने भक्तों की संतान को लंबी उम्र प्रदान करते है।
13. खास तौर पर कालभैरव अष्टमी पर भैरव के दर्शन करने से आपको अशुभ कर्मों से मुक्ति मिल सकती है।
14. भारत भर में कई परिवारों में कुलदेवता के रूप में भैरव की पूजा करने का विधान हैं। वैसे तो आम आदमी, शनि, कालिका माँ और काल भैरव का नाम सुनते ही घबराने लगते हैं, लेकिन सच्चे दिल से की गई इनकी आराधना आपके जीवन के रूप-रंग को बदल सकती है।
15. भैरव अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करके उनके कर्म सिद्धि को अपने आशीर्वाद से नवाजते है।
16. भैरव उपासना जल्दी फल देने के साथ-साथ क्रूर ग्रहों के प्रभाव को समाप्त खत्म कर देती है।
17. शनि या राहु से पीडि़त व्यक्ति अगर शनिवार और रविवार को काल भैरव के मंदिर में जाकर उनका दर्शन करें। तो उसके सारे कार्य सकुशल संपन्न हो जाते है।
18. एक बार भगवान शिव के क्रोधित होने पर काल भैरव की उत्पत्ति हुई।
19. काल भैरव ने ब्रह्माजी के उस मस्तक को अपने नाखून से काट दिया जिससे उन्होंने असमर्थता जताई। तब ब्रह्म हत्या को लेकर हुई आकाशवाणी के तहत ही भगवान काल भैरव काशी में स्थापित हो गए थे।
20. ये सभी देवता आपको घबराने के लिए नहीं बल्कि आपको सुखी जीवन देने के लिए तत्पर रहते है बशर्ते आप सही रास्ते पर चलते रहे।
21. भैरव तंत्रोक्त, बटुक भैरव कवच, काल भैरव स्तोत्र, बटुक भैरव ब्रह्म कवच आदि का नियमित पाठ करने से अपनी अनेक समस्याओं का निदान कर सकते हैं।
Kaal Bhairav Jayanti 2021 : काल भैरव जयंती पर काल भैरव की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। इस साल 27 नवंबर, शनिवार को काल भैरव जयंती है। हर साल मार्गशीर्ष माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर काल भैरव जयंती का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने काल भैरव का अवतार लिया था। इस पावन दिन काल भैरव के अवतरण की कथा का पाठ करना शुभ माना जाता है।
काल भैरव ने इस वजह से लिया अवतार
शिव महापुराण में वर्णित ब्रह्माजी और भगवान विष्णु के बीच हुए संवाद में भैरव की उत्पत्ति से जुड़ा उल्लेख मिलता है। एक बार भगवान विष्णु ने ब्रह्माजी से पूछा कि इस ब्रह्माण्ड का श्रेष्ठतम रचनाकर कौन है? इस सवाल के जवाब में ब्रह्माजी ने स्वयं को सबसे श्रेष्ठ बताया। ब्रह्माजी का उत्तर सुनने के बाद भगवान विष्णु उनके शब्दों में समाहित अहंकार और अति आत्मविश्वास से क्रोधित हो गए और दोनों मिलकर चारों वेदों के पास अपने सवाल का उत्तर करने के लिए गए। सबसे पहले वे ऋग्वेद के पास पहुंचे। ऋग्वेद ने जब उनका जवाब सुना तो कहा “शिव ही सबसे श्रेष्ठ हैं, वो सर्वशक्तिमान हैं और सभी जीव-जंतु उन्हीं में समाहित हैं”। जब ये सवाल यजुर्वेद से पूछा गया तो उन्होंने उत्तर दिया “यज्ञों के द्वारा हम जिसे पूजते हैं, वही सबसे श्रेष्ठ है और वो शिव के अलावा और कोई नहीं हो सकता”।
सामवेद ने उत्तर दिया “विभिन्न साधक और योगी जिसकी आराधना करते हैं वही सबसे श्रेष्ठ है और जो इस पूरे विश्व को नियंत्रित करता है, वो त्र्यंबकम यानि शिव है”। अथर्ववेद ने कहा “भक्ति मार्ग पर चलकर जिसे पाया जा सकता है, जो इंसानी जीवन को पाप मुक्त करता है, मनुष्य की सारी चिंताएं हरता है, वह शंकर ही सबसे श्रेष्ठ है”। चारों वेदों के उत्तर सुनने के बाद भी भगवान विष्णु और ब्रह्माजी का अहंकार शांत नहीं हुआ और वे उनके जवाबों पर जोर-जोर से हंसने लगे। इतने में ही वहां दिव्य प्रकाश के रूप में महादेव आ पहुंचे। शिव को देखकर ब्रह्मा का पांचवां सिर क्रोध की अग्नि में जलने लगा।
उसी वक्त भगवान शिव ने अपने अवतार की रचना की और उसे ‘काल’ नाम देकर कहा कि ये काल यानि मृत्यु का राजा है। वह काल या मृत्यु का राजा कोई और नहीं शिव का अवतार भैरव था। ब्रह्मा के क्रोध से जलते सिर को भैरव ने उनके धड़ से अलग कर दिया। इस पर भगवान शिव ने भैरव से सभी तीर्थ स्थानों पर जाने के लिए कहा ताकि उन्हें ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति मिल सके। भैरव के हाथ से ब्रह्मा का सिर गिर गया। काशी में जिस स्थान पर ब्रह्मा का कटा सिर गिरा था उसे कपाल मोचन तीर्थ कहा जाता है। उस दिन से लेकर अब तक काल भैरव स्थायी रूप से काशी में ही निवास करते हैं। ऐसा माना जाता है जो भी व्यक्ति काशी यात्रा के लिए जाता है या वहां रहता है उसे कपाल मोचन तीर्थ अवश्य जाना चाहिए।
आज का राशिफल
मेष :
आपका आज का दिन मानसिक व्यग्रता से भरा रहेगा। आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह न जाएं इसका ध्यान रखिएगा।
वृषभ:
आज आप तन और मन से हलकापन अनुभव करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा।
मिथुन:
आपके कार्य निर्धारित रुप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे।
कर्क:
मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में आप बिताएंगे। प्रवास या यात्रा की संभावनाएं है। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। भावनाशील भी रहेंगे।
सिंह:
अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलिएगा। दलीलबाजी या चर्चा, विवाद से बचिएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढि़एगा।
कन्या:
आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्त्वपूर्ण रहेगी। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे।
तुला :
आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है।
वृश्चिक:
नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य कीजिएगा। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैए के कारण आपको कष्ट हो सकता है।
धनु:
आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं। बीमारी के उपचार का भी प्रारंभ न करिएगा। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखिएगा।
मकर:
आज आपका दिन शुभ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी।
कुंभ:
आज का आपका दिन आपके लिए आनंददायी होगा। कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा।
मीन:
आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पना शक्ति के कारण आज आप साहित्य के विश्व की सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है।
आज का राशिफल
मेष:
आज आपको मां की बीमारी के विचार सताएंगे। मकान या जमीन के दस्तावेज आज न करें। मानसिक व्यग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता, योग का सहारा लें। स्त्री एवं पानी से बचने की सलाह है। अभ्यास के लिए समय मध्यम है।
वृषभ:
आप कल्पना शक्ति से सर्जनात्मक काम कर सकेंगे। परिवारवाले या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का मिलेगा। कोई आकस्मिक कारण से प्रवास करना पड़ेगा। पैसों के बारे ध्यान रखने से उसका आयोजन कर सकेंगे।
मिथुन:
आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में आप को पहेले थोडी मुसीबतें पड़ेगी, किंतु फिर आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे। आप के जरूरी काम भी शुरु में विलंब के बाद आसानी से पूरे होने पर आप शांति का अहसास करेंगे।
कर्क:
आज आप के मन में प्यार एवं भावना छलक उठेंगे और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। दोस्त, स्वजन एवं संबंधी की ओर से भेट-सौगात मिल सकते हैं एवं आप उनके साथ दिन अपना दिन खुशी में बिता सकेंगे। प्रवास, सुंदर भोजन एवं प्रियजन के सहवास से आप रोमांचित रहेंगे।
सिंह:
आज कोर्ट-कचहरी के प्रश्न में सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। आज मन भावनाओं से व्यथित रहेगा जिससे आप उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करे उसका ख्याल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। वाणी एवं वर्तन में संपर्क रखें।
कन्या:
मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा तो दांपत्यजीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र विशेष लाभदायी रहेंगे। धनप्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। व्यापार के पैसे लेने के लिए प्रवास होगा। अविवाहितों के लिए जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिलेगी।
तुला:
नौकरी में पदोन्नति के योग देख रहे हैं। आप पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। परिवार में उत्सव का उल्लास का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाहसुख प्राप्त होगा। जमीन जायदाद के दस्तावेज कर सकेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है।
वृश्चिक:
आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन- साहित्य से जुडी प्रवृत्ति करेंगे। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करे।
धनु:
कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नए काम की शुरुआत न करे। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। मन बेचैन एवं व्यग्र रहेगा। बोलने पर संयम रखें। खर्च ज्यादा होगा।
मकर:
व्यापार वृद्धि के योग हैं। इस के अलावा दलाली, व्याज, कमिशन में से मिलनेवाले पैसे आप के भंडार में वृद्धि करेंगे। प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का योग है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा।
कुंभ:
वर्तमान समय में आप को कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आप के स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगा। मायके की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा। नौकरी में भी आप को साथियों का साथ सहयोग मिल सकेगा। तन एवं मन से आप प्रफुल्लिता का अनुभव करेंगे।
मीन:
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा होने का कहते हैं। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आप के स्वभाव में ज्यादा भावुक्ता रहेगी। स्त्री मित्रों से खर्च होगा।
आज का राशिफल
मेष:
आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। स्वजनों, स्नेहीजनों के साथ मनदु:ख होगा। आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने, इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के प्रारंभ में निष्फलता मिलेगी।
वृष:
आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश करनेवालों को चाहिए कि वे सावधानीपूर्वक निवेश करें।
मिथुन:
आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें। सहकर्मचारियों का सहकार प्राप्त कर सकेंगे।
कर्क:
आज आंखों के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन में ध्यान रखिएगा। भ्रांति खड़ी न हो इसका भी ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आपकी समस्या से परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा।
सिंह:
आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करिएगा। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। परिजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है, ध्यान रखें।
कन्या:
आपका आज का प्रात:काल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएँगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में आपको प्रतिकूलता दिखेगी।
तुला:
आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है।
वृश्चिक:
आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद घर, कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर उपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक होगा।
धनु:
आज क्रोध से हानि होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से चेतकर चलिएगा। महत्त्वपूर्ण कार्यों में निर्णय न लीजिएगा।
मकर:
आज रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का और खान-पान का प्रसंग उपस्थित होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। अधिक खर्च हो जाएगा। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।
कुंभ:
आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिकरुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे।
मीन:
आज का आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रो से हुई भेंट से आनंद होगा। प्रियपात्र के साथ हुई भेंट आनंददायी होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याहन के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है।
आज का राशिफल
मेष:
यदि आप किसी काम के लिए संकल्प लेंगे तो वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करना या फिर किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना। आज के दिन इन सब कार्यों को एक एक करके निबटाने से कुछ काम तो एकाएक ही बनते नजर आएंगे।
वृषभ:
आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। संगी साथी आपको मदद देने के लिए तैयार तो हैं लेकिन उस पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा।
मिथुन:
यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने हम सफर से सलाह ले लें। निर्णय लेकर आगे बढऩा है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है।
कर्क:
आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट मिल जाए। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।
सिंह:
अगर सैर सपाटे की योजना बन रही है तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी। उतावली के चक्कर में कोई भूल भी हो सकती है।
कन्या:
आपकी मनोदशा कुछ तनाव से ग्रस्त रहेगी। यदि आप किसी प्रेम प्यार के दायरे का खुलासा करते हैं तो कहीं न कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक क्षुब्ध हो सकता है। यदि दाम्पत्य जीवन सहयोग से कोई बात छुपी रहेगी तो सायंकाल के बाद घर परिवार में भी कटुता व्याप्त हो सकती है।
तुला:
तीर्थ यात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना सही नहीं है।
वृश्चिक:
अपने बिजनस या जॉब प्रोस्पेक्टस को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक फील्ड में अभी ज्यादा प्रेशर नहीं है। हल्की फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है।
धनु:
किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर-परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता यही है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है।
मकर:
शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। आपके द्वारा किए गए उपाय या एक्सरसाइज योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का पुन: संचालन हो जाएगा।
कुंभ:
आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजऱों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी।
मीन:
आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। विपरीत हालातों से मन को व्यथा होगी। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधो को लेकर शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।
साल 2021 का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन लगेगा। इस साल यह तिथि 4 दिसंबर, शनिवार को पड़ रही है। सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व है। सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।
क्या होता है सूर्य ग्रहण-
जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है।
सूर्य ग्रहण 2021 का समय-
सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आरंभ होकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।
सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा-
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा।
भारत में क्या मान्य होगा सूतक काल-
4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
किस राशि और नक्षत्र पर होगा प्रभाव-
सूर्य ग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा, ज्येष्ठा नक्षत्र पर ज्यादा रहेगा।
आज का राशिफल
मेष राशि-
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, परन्तु सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धर्म के प्रति रुझान बढ़ सकता है। यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृष राशि-
आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। बातचीत में संयत रहें। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन परेशान हो सकता है।
मिथुन राशि-
मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता परेशान कर सकती हैं।
कर्क राशि-
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। माता को अभी स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि-
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति भी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
कन्या राशि-
मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी।
तुला राशि-
आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि संभव है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि-
संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि-
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। आय की स्थिति में सुधार होगा।
मकर राशि-
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आलस्य भी अधिक हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
कुंभ राशि-
मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मीन राशि-
बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
आज का राशिफल
आज का राशिफल
मेष:
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। कार्य क्षेत्र में समुचित उर्जा की अनुभूति होगी। आर्थिक प्रगति के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
वृषभ:
कोई इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है। नई रुचि नए व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी। घर में कुछ नये दायित्व मन पर सार्थकता हेतु दबाव बनाएंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन प्रभावी होंगी।
मिथुन:
नई आशंकाएं मन को परेशान कर सकती हैं। दूसरों में कमियां ढूंढऩे के बजाय खुद में सुधार लाएं। नयी योजनाओं को अंजाम देने के लिए उच्च मनोबल के साथ आप ऊर्जावान होंगे।
कर्क :
आकस्मिक कोई यात्रा की योजना बन सकती है। रचनात्मक व सामाजिक कायरे में रुचि बढ़ेगी। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
सिंह:
किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। वाकपटुता व व्यवहारकुशलता से सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। किसी महत्पूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी।
कन्या:
कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। अपने कद व गरिमा के अनुरुप व्यावहारिक जीवन में चलने का प्रयत्न करें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।
तुला:
नए कायरे की तलाश जारी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व के प्रति सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के मन चिन्तित होगा। अपनी भावुकता पर नियत्रंण करें अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं।
वृश्चिक:
रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
धनु:
संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील होंगे। स्वास्थ्य व परिवार दोनों को लेकर मन परेशान होगा। आपकी क्रियाशीलता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी।
मकर:
संबंधों में बड़पन व त्याग के परिचायक बनें। कुछ सुन्दर भावनाएं मन पर प्रभावी होंगी, परन्तु संबंधों में अत्यधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।
कुंभ:
पूर्वाग्रह वश दूसरों की आलोचना करना व्यक्तित्व पर कुप्रभावी होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। अत्यधिक व्यस्तता व परिश्रम से मन में नीरसता संभव। शासन-सत्ता का लाभ प्राप्त होगा।
मीन:
आर्थिक सुधार के अवसर बनेंगे। राजनीतिज्ञों की तीव्र सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता लाएं। हर क्षेत्र में अड़चन व संघर्ष से मन परेशान होगा।
आज का राशिफल
मेष राशि-
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता कमी भी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
वृष राशि-
आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन स्वाभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि-
संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी भी आ सकती है। मन में निराशा के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। खर्च के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
कर्क राशि-
मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान-परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
सिंह राशि-
नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
कन्या राशि-
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सम्पत्ति से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा।
तुला राशि-
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि-
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि-
किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी कठोरता का प्रभाव हो सकता है। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि-
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
कुंभ राशि-
मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। माता से धन मिल सकता है। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। परिवार में आपसी मनमुटाव बन सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।
मीन राशि-
बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यभाव में वृद्धि संभव है।
इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण हुआ शुरु है। 19 नवंबर यानी आज चंद्र ग्रहण सुबह 11:32 मिनट से शुरू हो कर शाम 5 बजकर 34 मिनट पर खत्मु होगा। यानी इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे 2 मिनट होगी। खगोलविद् इसे करीब 1000 सालों में लगने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण बता रहे हैं। इससे पहले 18 फरवरी, 1440 को इतनी लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण हुआ था। अब इतनी लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण 8 फरवरी, 2669 को लगेगा।
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है जो भारत के कई राज्यों में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार 19 नवंबर को चंद्र ग्रहण सुबह 11:32 मिनट से शुरू हो कर शाम 5 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। 19 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर चंद्रमा का तकरीबन 99 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की गहरी आंतरिक छाया से ढक जाएगा।
साल के इस अंतिम चंद्रग्रहण को लेकर विद्वानों का कहना है कि भारत में यह उपछाया ग्रहण है, जिसे आंशिक कहा जाता है, लिहाजा सूतक काल इस दौरान मान्य नहीं होता है। इसका तात्पर्य यह है कि इस चंद्रग्रहण से भारत पर किसी तरह का असर नहीं होगा।
राशियां और उन पर प्रभाव (Chandra Grahan effect on zodiac signs)
1. मेष (Aries): धन की हानि से बचना होगा. 15 दिन तक ग्रहण का असर अधिक रहता है, इसलिए इस अवधि में ध्यान देने की जरूरत है.
2. वृषभ (Taurus): रिश्तों के मामले में परिवार में समस्या हो सकती हैं. इस दौरान सर्जरी की नौबत आ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.
3. मिथुन (Gemini): आपको मान सम्मान और पद की हानि हो सकती है. कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है. 15 दिनों तक किसी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा.
4. कर्क (Cancer): चंद्र ग्रहण के परिणाम शुभ हैं. आपका कोई बड़ा रुका हुआ काम बनेगा. कर्ज, करियर से संबंधित समस्याएं हल होंगी.
5. सिंह (Leo): ग्रहण की वजह से आपके विरोधी और शत्रु परास्त होंगे. धन और संपत्ति के मामलों में लाभ के संकेत हैं. यानि ये ग्रहण आपके लिए शुभ रहेगा.
6. कन्या (Virgo): यात्रा का योग बन रहा है. ग्रहण की वजह से यात्राओं में असुविधा हो सकती है, इसलिए अगले 15 दिनों तक यात्राओं में सावधानी बरतें. स्वास्थ्य में कोई समस्या होती है, तो उसे टालना नहीं है.
7. तुला (Libra): स्वास्थ्य की समस्या से बचना है, बेवजह की दुर्घटनाएं हो सकती हैं. लिखापढ़ी में किसी प्रकार की लापरवाही न करें.
8. वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती हैं. आंखों की समस्या आ सकती है. धन संपत्ति में नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें. कहीं निवेश करते समय ध्यान रखें.
9. धनु (Sagittarius): ग्रहण की वजह से लाभ होता दिख रहा. करियर में सफलता मिल सकती है. शत्रु और विरोधी परास्त होंगे.
आज शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 को कार्तिक पूर्णिमा (kartik Purnima) का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के दिन आता है। भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक असुर का संहार किया था, इसी वजह से इसे त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता हैं। इसका अन्य नाम गंगा स्नान भी है। इस खास अवसर पर नदी स्नान, दीपदान, पूजा-आरती, हवन तथा दान का बहुत महत्व माना गया है।
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने से पूरे वर्ष स्नान करने का फल भी मिलता है। इस तिथि पर किसी भी व्यक्ति को बिना स्नान किए नहीं रहना चाहिए, ऐसी मान्यता है। इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। यह दिन प्रकाशोत्सव पर्व के रूप में मनाया जाता है।
आइए जानें आज के दिन क्या-क्या कार्य करें-
1. इस दिन पूरे घर की साफ-सफाई करें, घर को गंदा बिल्कुल ना रखें, मान्यतानुसार ऐसा करने से घर में धन की देवी मां लक्ष्मी जी का आगमन होता है।
2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के द्वारों को पुष्पमालाओं से सजाएं।
3. घर के द्वार के सामने स्वास्तिक बनाएं।
4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन करें।
5. इस दिन संभव हो तो चावल, शकर और दूध का दान अवश्य करें अथवा थोड़ी मात्रा में इन्हें नदी में बहाने से भी अक्षय पुण्यफल की प्राप्ति होती है।
6. कार्तिक पूर्णिमा पर चांद के दर्शन जरूर करें और मिश्री से बनी खीर का भोग अवश्य चढ़ाएं।
7. कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में दीपदान करें। अगर किसी कारणवश आप नदी में दीपदान नहीं कर सकते हैं, तो आसपास के मंदिर में दीपदान अवश्य करें।
8. मान्यतानुसार इस दिन गौ दान करने से अनंत पुण्यदायी फलों की प्राप्ति होती है।
9. इस दिन घर में दीप जलाने का भी विशेष महत्व होता है। इससे घर की सभी परेशानियां दूर होकर सुखों का वास होता है।
10. इस दिन किया गया गंगा स्नान आपको विशेष फल की प्राप्ति कराता है, मान्यतानुसार इस दिन आकाश से अमृत वृष्टि होती है और इसी अमृत को पाने के लिए लाखों भक्त तीर्थ स्नान करने आते हैं।
आज का राशिफल
मेष:
शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा।
वृष:
कोई मुसीबत आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा। व्यस्तता रहेगी।
मिथुन:
विवाद से क्लेश होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक करेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं।
कर्क:
शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। उतावली में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी।
सिंह:
संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कन्या:
प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायी रहेगा।
तुला:
सुख के साधन जुटेंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।
वृश्चिक:
धनार्जन होगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे।
धनु:
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। दूसरों के काम में व्यर्थ मीन-मेख न निकालें।
मकर:
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें। मित्रों से मदद मिलेगी।
कुंभ:
कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। अपने व्यसनों पर काबू रखना चाहिए। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन:
नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की गति बनी रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। पढ़ें कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लगने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी 10 जरूरी बातें-
1. सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण- 19 नवंबर को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण की अवधि ज्यादा होने के कारण इसे सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है।
2. किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। वृषभ राशि में राहु का गोचर चल रहा है। इस कारण वृषभ राशि पर ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
3. चंद्र ग्रहण का समय- हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और शाम 05 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा।
4. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण- 19 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। अगला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा।
5. कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है।
6. सूतक काल- 19 नवंबर को सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा, ऐसे में सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण में ही सूतक काल मान्य होगा।
7. भारत में कहां दिखेगा- 19 नवंबर को भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
8. विदेशों में कहां दिखेगा- 19 नवंबर को चंद्र ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।
9. 2021 में कितने लगेंगे चंद्र ग्रहण- साल 2021 में दो चंद्र ग्रहण का योग बना था। 19 नवंबर को साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा।
10. चंद्र ग्रहण कैसे लगता है- चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं।
आज का राशिफल
मेष-
सकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ पहले से बेहतर है लेकिन इन दिनों आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। अवसाद की स्थिति से बचें। व्यापार सही रहेगा। प्रेम, संतान और मन की स्थिति थोड़ी परेशान करेगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
वृषभ-
सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। मन परेशान रहेगा, खर्च और अज्ञात भय को लेकर। प्रेम और व्यारपार की स्थिति अच्छी रहेगी। ताम्र पात्र दान करें अच्छा होगा।
मिथुन-
विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ , प्रेम, व्यापार अच्छा है। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-
व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार, राजसत्ता पक्ष सब अनुकूल है। अच्छी स्थिति है। क्रोध पर काबू रखें। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह-
स्वास्थ पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। जोखिम से उबर चुके हैं। धीरे-धीरे काम आपके शुरू हो जाएंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
कन्या-
चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ, प्रेम और व्यांपार की स्थिति अच्छी है। पराक्रम रंग लाएगा। सूर्यदेव को जल दें।
तुला-
शारीरिक स्थिति में सुधार, राजसत्ता पक्ष का लाभ, प्रेम और व्याापार की स्थिति अच्छी है। रोजी-रोजगार में बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-
शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। एक प्रकार का रौब और रुआब आपके अंदर आ गया है। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। प्रेम, व्याापार और संतान बहुत बढ़िया है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
धनु-
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ की स्थिति अच्छी है लेकिन किसी चीज को पाने के लिए थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। शासन-सत्ता पक्ष से थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम, व्यापार, संतान की स्थिति अच्छी है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
मकर-
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। स्वास्थ में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ-
घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। कोर्ट कचहरी में विजय, शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ , प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया है।
मीन-
आर्थिक मामले सुलझेंगे। स्वास्थ की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है। बस अभी पूंजी का निवेश न करें। मां काली की अराधना करते रहें।
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 26 शक संवत् 1943 कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी बुधवार विक्रम संवत् 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 02 रवि-उल्सानी 11 हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 नवंबर सन् 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतुः।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि प्रातः 09 बजकर 51 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 43 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।
व्यातीपात योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वरियान योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 51 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : बैकुण्ठ चतुर्दशी।
सूर्योदय : सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर।
सूर्यास्त : शाम 5 बजकर 27 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त :
विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 2 बजकर 47 मिनट से 4 बजकर 33 मिनट तक। रवि योग सुबह 6 बजकर 45 मिनट से रात 10 बजकर 43 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 59 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : भगवान शिव की पूजा करें। पंचामृत से अभिषेक करते हुए ओम नमः शिवाय का जप करें।























