आज का राशिफल
मेष :
आपकी आत्मीयता अधिक संवेदनशील बनेगी। परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंचेगी। मानसिक भय के साथ शारीरिक अस्वस्थता से आप बेचैन रहेंगे।
वृषभ :
चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता के प्रवाह में कल्पना के जगत में विहार करेंगे। आपकी आंतरिक साहित्य एवं कला सूझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है। परिवारजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे।
मिथुन :
आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी, परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा।
कर्क:
शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आपका मन अधिक माफक रहेगा।
सिंह :
चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वादविवाद से किसी के साथ संघर्ष होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं।
कन्या :
तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ेंगी।
तुला :
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होती है।
वृश्चिक :
थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह मंद पड़ा हुआ प्रतीत होगा। विशेष रूप से संताने आपकी चिंता का कारण बनेंगी। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारीवर्ग का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा।
धनु :
अनिच्छनीय घटनाएं, बीमारी, क्रोधावेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशपूर्ण रहेगा। सरकार विरोधी प्रवृ्त्तियों तथा नए सम्बंध उपाधि कराएंगे। किसी कारण से समय पर भोजन नहीं मिलेगा।
मकर :
कार्यभार और मानसिक टेंशन से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे।
कुंभ :
आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी।
मीन :
आप साहित्य के क्षेत्र में लेखन तथा पठन के कार्य में गहरी रुचि रखेंगे। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम दिन रहेगा।























