BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
गुरु पूर्णिमा पर क्या भेंट करें अपने गुरु को, पढ़ें अपनी राशि के अनुसार

गुरु पूर्णिमा पर क्या भेंट करें अपने गुरु को, पढ़ें अपनी राशि के अनुसार

इस वर्ष 5 जुलाई 2020 को गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। जब गुरु पूर्णिमा पर आप अपने गुरुजी का आशीर्वाद लेने जाएं, तब उनका पूजन करके अपनी राशि अनुसार भेंट दें, तो आपको उनका आशीर्वाद निश्चित रूप से फलेगा।
आइए जानें अपनी राशि से गुरु को क्या नजराना दें...

मेष : अन्न के साथ मूंगा भेंट करें।

वृषभ : चांदी भेंट करें।

मिथुन : शॉल भेंट करें।

कर्क : चावल भेंट करें।

सिंह : पंच धातु से बनी सामग्री भेंट करें।

कन्या : डायमंड भेंट करें।

तुला : कम्बल भेंट करें।

वृश्चिक : माणिक भेंट करें।
धनु : स्वर्ण भेंट करें।

मकर : पीला वस्त्र भेंट करें।

कुंभ : सफेद मोती भेंट करें।

मीन : हल्दी के साथ चने की दाल भेंट करें।

 

आज से चार माह के लिए विवाह सहित अन्य शुभ कार्यो पर लगी रोक, भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार माह तक करेंगे विश्राम

आज से चार माह के लिए विवाह सहित अन्य शुभ कार्यो पर लगी रोक, भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार माह तक करेंगे विश्राम

महासमुंद। लॉकडाउन के दौरान मिली छूट के बाद से जारी वैवाहिक कार्यक्रमों का सिलसिला आज से थम जाएगा। इसकी वजह देवशयनी एकादशी है। आज से विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्कार सहित अन्य शुभ कार्यों भी आगामी चार माह संपादित नहीं हो पाएंगे। क्योंकि भगवान विष्णु शयन के लिए चले गए हैं जिससे सभी शुभ कार्य अब चार माह बाद देवउठनी एकादशी से प्रारंभ होंगे।

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन से श्रीहरि शयन के लिए जाते हैं इस दिन के बाद चातुर्मास या चौमासा शुरू हो जाता है। इन चार महिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। विवाह सहित अब सभी शुभ कार्यों के लिए लोगों को आगामी 25 नवंबर देवउठनी एकादशी का इंतजार करना होगा। क्योंकि भगवान विष्णु इसी दिन जागेेंगे और शुभ कार्यों पर लगी रोक भी समाप्त हो जाएगी। बता दें कि इस साल कोरोना संकट शुरू होने के बाद मार्च और अप्रेल में विवाह के सभी शुभ मुहूर्त में तय हुई शादियां या तो टल गई या फिर लोगों ने एक माह बाद कोरोना संकट काल में ही सम्पन्न कराया।

जिलेभर में हुई 2 हजार से अधिक शादियां-
कोरोना संकट काल में भी इस बार अधिक शादियां हुई है। मई से मिली छूट के बाद लगातार वैवाहिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा जो करीब एक दिन पूर्व थमा है। मई से 11 जून तक करीब 1 हजार से भी अधिक विवाह कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन की ओर से दी गई है। इसके बाद 20 दिनों के अंदर ही करीब 1 हजार शादियों के लिए अनुमति लोगों ने लीं और कार्यक्रम संपन्न कराया।
आज दिनांक 2 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 2 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 2 जुलाई का राशिफल

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग बन रहा है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों में हास परिहास में व्यतीत होगा। भाग्य 89 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। शत्रुजनित षडय़ंत्र, लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनसे सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज का दिन आपका शुभ होगा। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे। किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज बिना विचार किए साहसपूर्ण कार्य करें, सफलता साथ देगी। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा। किसी कम्पटीशन में आपकी जीत हो सकती है। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

आज आपका मन चलायमान रहेगा। आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें, अनावश्यक खर्च से बचें। दूर-सपीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर महामारी के चलते स्थगित हो सकता है। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि घर से लेकर कार्यालय तक आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी लाभान्वित रहेंगे। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे, कर्म प्रधान दिन है। आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ सकता है। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें। आज का दिन कुछ विशेषकर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्त्म योग आज बन रहा है। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

आज दिनांक 1 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 1 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 1 जुलाई का राशिफल

मेष:

आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीददारी का योग बन रहे हैं। मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज मनोरंजन एवं आनंददायक दिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। प प्रतिशती पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आमोद प्रमोद में बीतेगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज साहित्य एवं कला में आपकी रूचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें, कार्य पूर्ण होंगे। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि मजबूत होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में रूचि बढ़ेगी। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपकी मन:स्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न रहेगा, संयमपूर्वक कार्य करें। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीडि़त हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 67 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है। भाग्य 90 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

ग्रह-नक्षत्र आज आप को धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधो में कटुता आएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आप में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। प प्रतिशती को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी हैं। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि हो सकती है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

आज आपका दिन बहुत लाभदायी और शुभकारक है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। आज पूर्णत: लाभदायक दिन रहेगा। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृदि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं हैं। भाग्योदय के प्रबल योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। घर एवं बाहर दोनों जगह सावधानी बरतें। विपरीत परिस्थितियां आपका इंतजार कर रही हैं, संयम से कार्य करने का प्रयास करें। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। खानपान पर संयम बरतें। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

 

आज दिनांक 30 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 30 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 30 जून का राशिफल

मेष:

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, प्रयास सफल होगा। संतान पक्ष से जो चिंताएं बनी हुई थीं, उनका समाधान आज हो जाएगा। सायंकाल काल किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के कारण मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज के दिन की सकारात्मक ऊर्जा आपके मन को प्रसन्न रखेगी। उज्ज्वल भविष्य के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

दिन का प्रारंभ कुछ चिंता के साथ होगा लेकिन शाम होते-होते चिंता प्रसन्नता में बदल जाएगी। मित्रों द्वारा कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। शत्रु निर्बल रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय सांयकाल काल ही लेना आपके लिए उचित है। फिजूल खर्ची और वाद-विवाद से दूर रहें। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिश्रित प्रभाव वाला है अत: आज के दिन थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। अजनबी के ऊपर विश्वास ना करें, मित्रों से वाद-विवाद का भी योग बन रहा है अत: वाणी पर नियंत्रण रखें। अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। प्रियजनो और रिश्तेदारों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। मौसम भी आज अनुकूल नहीं रहेगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल कम हो जाएगा। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पराक्रम में वृद्धि का दिन है। जितनी मेहनत आप करेंगे, उस अनुपात में लाभ आपकी प्रतीक्षा करेगा। व्यवसाय में नौकरों व साझेदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सांयकाल किसी से वाद-विवाद में ना उलझें। शाम से शत्रु प्रबल हो जाएंगे अत: सावधानीपूर्वक कार्य व्यवहार करना है। अकस्मात अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन कोई समाचार अथवा कहीं दूर से कोई शुभ सूचना अथवा धन आने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। पुराना चला आ रहा विवाद से संबंधित कुछ तत्व आपको परेशान कर सकते हैं। ईश्वर का नाम तथा गुरु मंत्र का जप आपके लिए आज विशेष सहायक है। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ ऊर्जा का सृजन करेगा। धन लाभ के साथ-साथ मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। मित्रों के सहयोग के कारण शत्रु निर्बल एवं परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ व प प्रतिशती का पूर्ण सुख सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

तुला राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत खर्च के साथ हो सकती है। कोई अनावश्यक खर्च अथवा चिंता आपको परेशान कर सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें तो सांयकाल से ग्रह गोचर आपके अनुकूल होकर आपको मानसिक शांति एवं संतुष्टि प्रदान करेंगे। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा कष्ट हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपके सपने पूरे होने का दिन है अत: मेहनत पूरे मनोयोग से करें और योग्यता अनुसार सफलता प्राप्त करें। बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहा है। ग्रह गोचर आपके भविष्य में किसी मंगल कार्य एवं शुभ कार्य का संकेत प्रदान कर रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति के साथ सामाजिक स्थिति में सुधार आएगा। ट्रांसफर होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मंगलमय है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको शारीरिक एवं आर्थिक बल मिलेगा। शुभ सूचनाएं आपको प्राप्त होंगी, भविष्य के लिए योजनाएं आज आप बना सकते हैं जो आगे चलकर आपको सफलता के साथ मान सम्मान का योग प्रस्तुत करेगा। अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढऩे से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है क्योंकि आज मकर राशि वालों के साथ उनका भाग्य है, जितनी भी मेहनत करेंगे उसी अनुपात में योग्यता अनुसार उनको लाभ अवश्य प्राप्त होगा। शत्रु निर्बल रहेंगे, मित्रों द्वारा धन लाभ एवं शुभ सूचना आज आपकी प्रतीक्षा कर रही है। किसी आध्यात्मिक समागम या देवदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। संपत्ति से लाभ और प प्रतिशती से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधान होकर कार्य व्यवहार करने की सलाह दे रहा है। वाहन धीमी गति से चलाएं। अजनबियों से दूर रहें तो दिन की नकारात्मक ऊर्जा आपको परेशान नहीं करेगी। ग्रह गोचर अनुसार आज आपको मानसिक संताप प्राप्त हो सकता है, अत: गुरु मंत्र का जाप एवं एवं ईश्वर दर्शन कर घर से निकले दिन मंगलमय होगा। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी लेकिन व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव लेकर आया है। सुख दुख का अनुपात आज बराबर रहेगा अत: आपको समाज में नाम सम्मान एकत्र करने के लिए विनम्र होकर सावधानी पूर्वक कार्य व्यवहार करना होगा। धन प्राप्ति के साथ-साथ आज धन के खर्च के योग भी प्रबल हैं। आज आपको व्यवसाय में लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के साझेदारों से परेशानी होने की आशंका भी बनी रहेगी। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

 

आज दिनांक 29 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 29 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 29 जून का राशिफल

मेष:

आज आपके लिए उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा या फिर रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु स्वत: परास्त होंगे। आज शाम तक कोई डील फाइनल हो सकती है। विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। मंगलोत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होगी। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज आपके लिए दिन थोड़ा कठिनाई से भरा साबित हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जिनको आप मित्र समझते हैं, आज वे आपको धोखा दे सकते हैं। सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले सोच लें, दुर्घटना की आशंका है। आज भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे। आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज दिन की शुरुआत अनुकूलता के साथ होगी। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। परिवार के लोग सदैव आपके साथ खड़े रहेंगे। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज धन का आवागमन लगा रहेगा। जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। आज भाग्य 76 फीसदी साथ देगा।

तुला:

खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। बेहतर होगा कि कोई भी फैसला लेने से पहले सोच समझ लें। कुछ ऊंच नीच हो सकती है। आज भाग्य 67 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन बेहद शुभ है। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: कार्यशील रहें। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। काम में नई जान आएगी। आज भाग्य 75 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए है तत्पर, नए अवसर प्राप्त होंगे। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। आज सभी कार्यों को ईमानदारी से करें। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। आज भाग्य 63 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग, प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

 

29 जून को बिना पंचांग देखें निपटा लें शुभ कार्य, इसके बाद शुरू हो जाएगें चार्तुमास

29 जून को बिना पंचांग देखें निपटा लें शुभ कार्य, इसके बाद शुरू हो जाएगें चार्तुमास

29 जून 200 का दिन बहुत ही शुभ है. इस दिन भड़ली नवमी है. मान्यता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना पंचांग देखे ही किया जा सकता है. आज के दिन शादी विवाह, मुंंडन, नामकरण संस्कार आदि किए जा सकते हैं. लेकिन इस दिन के बाद शुभ कार्य नहीं किए जा सकेंगे.


1 जुलाई से चार्तुमास आरंभ हो रहे हैं. चार्तुमास के चार महीनों तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. इन चार में भगवान का स्मरण किया जाता है. हिंदू धर्म में चार्तुमास का विशेष महत्व बताया गया है. इन चार माह में व्यक्ति को अनुशासित जीवनशैली का पालन करना चाहिए.


पंचांग के अनुसार 29 जून को नवमी की तिथि है. इस नवमी को भड़ली नवमी भी कहा जाता है. चर्तुमास से पहले यह आखिरी शुभ तिथि मानी गई है. जिसमें किसी भी शुभ कार्य को किया जा सकता है. इसके लिए पंचांग की भी मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ती है. आषाढ़ी मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन भी माना गया है.


29 जून की नवमी का महत्व

29 जून की नवमी का विशेष महत्व है. इस दिन सोमवार है. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. चार्तुमास लगने के बाद जब भगवान विष्णु पाताल लोक में अपने शयन कक्ष में विश्राम के लिए प्रस्थान कर जाते हैं तो सृष्टि की बागडोर भगवान शिव के हाथों में आ जाती है.


आज है अबूझ मुहूर्त
अबूझ मुहूर्त वे शुभ मुहूर्त कहलाते हैं जिनमें पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. पंचांग के अनुसार वसंत पंचमी, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दूज फुलेरा दूज, राम नवमी, जानकी नवमी, वैशाख पूर्णिमा, गंगा दशमी, भड़ली नवमी और अक्षय तृतीया की तिथि को अबूझ मुहूर्त माना गया है 

आज दिनांक 28 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 28 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 28 जून का राशिफल

मेष:

आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा।, मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। प प्रतिशती के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि के आगमन पर कुछ खर्च हो सकता है। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। माता का स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आपके ग्रह उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहे हैं, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। धन निवेश से लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना रहेगा लाभकारी रहेगा। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा और उत्साह बना रहेगा। बिजनस में पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में ट्रासंफर हो सकता है। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। मंदी के दौर में अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ के साथ उनको निपटा देंगे। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें। भाग्य 72 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे, सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। किसी मित्र की सहायता का अवसर प्राप्त होगा। प्रेमजीवन मधुर बना रहेगा। पिता का मार्गदर्शन आपको कठिन परिस्थितियों में सहायता करेगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आनंद में बीतेगा। पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने पर मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आज सफलता एवं नई योजना भरा दिन होगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, भाग्य आज आपका साथ देगा। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे स्थायी सफलता मिल जाएगी। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से व्यवस्थित कर लें, हो सकता है आगे समय न मिले। प्रेम संबंध मानसिक शांति व प्रसन्नता का कारण बनेंगे। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें। धन व धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज मनोरथ सिद्धि कारक है। अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नतिदायक दिन है, शत्रु बलहीन रहेंगे। आय-संपत्ति के लिए शुभ दिन है। घरेलू स्तर पर मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

 

आज दिनांक 27 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 27 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 27 जून का राशिफल

मेष:

कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं लाभ देंगी। घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई नया कार्य न करें। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रवृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपका मनोबल बढ़ेगा, जिससे कारोबार में बेहतरी आएगी। कार्यक्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। अपने कार्यकौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। राजनीतिक गतिविधियों में रूकावट रहेगी। नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी। किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की आशंका कम है। घर से बाहर हमेशा मास्क लगाकर ही निकलें और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। सद्कार्यों में रूचि बनी रहेगी, मन को शांति मिलेगी। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे साम्यक कार्यों में सजगता बरतें। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है, प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। अवरोध-विरोध के होने पर भी सकल्पित कार्य सिद्ध होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन मध्यम फलदायी होग। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। आर्थिक संतुलन बनाकर चलें। व्यर्थ की यात्रा अवॉइड करने में ही बेहतरी है। कार्यक्षेत्र में उत्तरदायित्व बढऩे से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराए नहीं। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें। भाग्य 66 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा और जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा, मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपका सितारा अनुकूल है। बिजनस में लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक जीवन और कार्यक्षेत्र में आ रहीं कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्मसंतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल का समय देव दर्शन-प्रसाद-भक्तिभाव में व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं रहेंगी। आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में प प्रतिशती या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेशन हो सकती है। यात्रा को अवॉइड करें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। बड़ी मात्रा में रूपया हाथ में आने से संतोष होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दिन के उत्तरार्ध में पिछले दिनों से घर में चला आ रहा वाद-विवाद समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। जिन नौजवानों ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

 

आज दिनांक 26 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 26 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 26 जून का राशिफल

मेष:

घर एवं बाहर आज दोनों जगह वाद-विवाद से बचें। आज यदि व्यवसाय में आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करें। पहले संबंधित कार्य के सभी पक्षों का सही ढंग से मूल्यांकन कर लें। इसके बाद ही किसी भी तरह का निर्णय लें। आप चाहें तो किसी बड़े-बुजुर्ग की भी राय ले लें। इसके अलावा नौकरी में आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी भी परास्त होंगे। भाग्य 78 प्रतिशत साथ रहेगा।

वृषभ:

पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा धन लाभ का योग है। आज किसी भी जगह की यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। कार्य संबंधी किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। हो सकता है कि आप न जाना चाहें, लेकिन बाद में विचार बनें और आप यात्रा के लिए तैयार हो जाएं। बहरहाल ये यात्रा आपके लिए लाभकारी भी हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात संभव है, जो भविष्य में आपके लिए सफलता की तमाम संभावनाएं लेकर आएगा। भाग्य 89 प्रतिशत साथ रहेगा।

मिथुन:

आज कोई नया प्रॉजेक्ट या योजना प्रारंभ करना शुभ रहेगा। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा आज आपको सामाजिक सम्मान मिलने के भी योग हैं। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर भी जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। भाग्य 87प्रतिशत साथ रहेगा।

कर्क:

आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में आज किसी भी कार्य को करेंगे तो सिद्धि प्राप्त होगी। आज के दिन किसी इलेक्ट्रॉनिक संबंधी कारोबार शुरू करने में धन खर्च का योग बन रहा है। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। बच्चों की कॉपी-किताबों संबंधी खर्चे बढ़ेंगे। इसके अलावा परिवार के किसी व्यक्ति से उपहार मिलने का भी योग बन रहा है। मानसिक तनाव हो सकता है। चोट-चपेट की आशंका है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भाग्य 76 प्रतिशत साथ रहेगा।

सिंह:

आज किसी को उधार देने से बचें। धन व्यय के योग हैं, यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर दें। अगर आप व्यापारी हैं तो हो सकता है आज आपको अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ जाए। लेकिन निराश या फिर हार बिल्कुल न मानें, क्योंकि अंत में जीत आपकी ही होगी। वहीं नौकरी में हैं तो आज हो सकता है कि उच्चाधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़े। शाम तक स्थितियां आपको अपने फेवर में नजर आने लगेंगी। भाग्य 89 प्रतिशत साथ रहेगा।

कन्या:

कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वत: दूर होने लगेंगी। शुभ समाचार मिलेगा इससे आपका मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में यदि किसी नई योजना की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उससे पल्ला झाडऩे के बजाए स्वीकार कर लें। भविष्य में लाभ होने के योग हैं। घर-परिवार में किसी के साथ बहस करने से बचें। इससे आप काफी आहत हो सकते हैं और सामने वाले को भी ठेस पहुंचेगी। बेहतर यही होगा कि आप अपनी वाणी पर संयम रखें। भाग्य 83 प्रतिशत साथ रहेगा।

तुला:

कर्मक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। इसके अलावा आज अविवाहितों के विवाह के भी योग बन रहे हैं। हो सकता है कुछ रिश्ते भी घर आएं और आपको समझ न आएं। लेकिन आप कुछ भी कहने से बचें। बेहतर यही होगा कि यह फैसला आप परिवार के सदस्यों पर ही छोड़ दें। रात्रि के समय परिवार के साथ वक्त हंसी-मजाक में बीतेगा। भाग्य 67फीसदी साथ है।

वृश्चिक:

आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थल की सैर पर भी जाने का प्लान कर सकते हैं। इस वक्त अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी। सेहत के मामले में भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही घुटनों की समस्या आज सॉल्व हो सकती है। कारोबार की बात करें तो आज आप नए कारोबार को शुरू करने में होने वाले खर्च का आंकलन करेंगे। इसके अलावा हो सकता है शेयर में भी निवेश कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही शेयर में पैसे लगाएं। भाग्य 96प्रतिशत साथ है।

धनु:

आज यात्रा में सावधानी बरतें। चोट-चपेट की संभावना है। इसके अलावा व्यवसाय करते हैं तो आज वाद-विवाद की भी संभावनाएं बन रही हैं। इसलिए बेहतर यही होगा कि सोच-समझकर ही लोगों से बात करें। पत्नी के साथ भी किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। रिश्तों को लेकर सजग रहें। बेवजह छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। माता-पिता से उपहार मिलने का योग है। बचत की योजनाओं के बारे में भी विचार कर सकते हैं। भाग्य 64 प्रतिशत साथ है।

मकर:

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में कोई आज आपको विरोधियों से बचकर काम करने की आवश्यकता है। अन्यथा आपको मिलने वाली नई उपलब्धि में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नए दायित्वों में भी वृद्धि होगी। इसको सहर्ष स्वीकार करने में आपके लिए लाभ की स्थितियां बनने का योग है। बहरहाल जो भी फैसला करें उसमें किसी की राय जरूर ले लें। आज किसी मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। भाग्य 57प्रतिशत साथ है।

कुंभ:

क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय मिलेगा। अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। फर्नीचर संबंधी कार्यों में भी धन खर्च हो सकता है। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। वह किसी प्रतियोगिता में अव्वल आ सकता है या फिर किसी और दिशा में बेहतर कार्य करेगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। भाग्य 98प्रतिशत साथ रहेगा।

मीन:

अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान सुख, यात्रा में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में यदि परिवर्तन करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो जब तक कोई दूसरी नौकरी न मिल जाए तब तक धैर्य बनाए रखें। अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आज पिता के साथ किसी बात को लेकर कुछ बातचीत होने की स्थिति आ सकती है। लेकिन आप ऐसी परिस्थिति में शांत ही रहें और उनकी बातों को चुपचाप सुन लें। इससे संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।

 

आज है स्कंद षष्ठी व्रत, जानिए महत्व, पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त

आज है स्कंद षष्ठी व्रत, जानिए महत्व, पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त

हर महीने की शुक्ल पक्ष षष्ठी के दिन स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाता है। इस बार यह तिथि 26 जून 2020, शुक्रवार को आ रही है। मुख्य रूप से यह व्रत दक्षिण भारत के राज्यों में लोकप्रिय है। इस दिन शिव-पार्वती के बड़े पुत्र कार्तिकेय की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान कार्तिकेय षष्ठी तिथि और मंगल ग्रह के स्वामी हंर तथा दक्षिण दिशा में उनका निवास स्थान है। इसीलिए जिन जातकों की कुंडली में कर्क राशि अर्थात् नीच का मंगल होता है, उन्हें मंगल को मजबूत करने तथा मंगल के शुभ फल पाने के लिए इस दिन भगवान कार्तिकेय का व्रत करना चाहिए, क्योंकि स्कंद षष्ठी भगवान कार्तिकेय को अधिक प्रिय होने के जातकों को इस दिन व्रत अवश्य करना चाहिए।

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिकेय अपने माता-पिता और छोटे भाई श्री गणेश से नाराज होकर कैलाश पर्वत छोड़कर मल्लिकार्जुन (शिव जी के ज्योतिर्लिंग) आ गए थे और कार्तिकेय ने स्कंद षष्ठी को ही दैत्य तारकासुर का वध किया था तथा इसी तिथि को कार्तिकेय देवताओं की सेना के सेनापति बने थे।

भगवान कार्तिकेय को चंपा के फूल पसंद होने के कारण ही इस दिन को स्कंद षष्ठीि के अलावा चंपा षष्ठी भी कहते हैं। भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर है। ज्ञात हो कि स्कंद पुराण कार्तिकेय को ही समर्पित है।

स्कंद पुराण में ऋषि विश्वामित्र द्वारा रचित कार्तिकेय 108 नामों का भी उल्लेख हैं। इस दिन निम्न मंत्र से कार्तिकेय का पूजन करने का विधान है। खासकर दक्षिण भारत में इस दिन भगवान कार्तिकेय के मंदिर के दर्शन करना बहुत शुभ माना गया है। यह त्योहार दक्षिण भारत, कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि में प्रमुखता से मनाया जाता है। कार्तिकेय को स्कंद देव, मुरुगन, सुब्रह्मन्य नामों से भी जाना जाता है।

स्कंद षष्ठी की पूजन विधि :

* स्कंद षष्ठी के दिन व्रतधारी व्यक्तियों को दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके भगवान कार्तिकेय का पूजन करना चाहिए।

* पूजन में घी, दही, जल और पुष्प से अर्घ्य प्रदान करना चाहिए।

* रात्रि में भूमि पर शयन करना चाहिए।

भगवान कार्तिकेय की पूजा का मंत्र -

* 'देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव।
कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥'

शत्रु नाश के लिए पढ़ें ये मंत्र-

*
ॐ शारवाना-भावाया नम:
ज्ञानशक्तिधरा स्कंदा वल्लीईकल्याणा सुंदरा
देवसेना मन: कांता कार्तिकेया नामोस्तुते।

इसके अलावा स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय के इन मंत्रों का जाप भी किया जाना चाहिए।

* कार्तिकेय गायत्री मंत्र- 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महा सैन्या धीमहि तन्नो स्कंदा प्रचोदयात'। यह मंत्र हर प्रकार के दुख एवं कष्टों के नाश के लिए प्रभावशाली है।

इस तरह से भगवान कार्तिकेय का पूजन-अर्चन करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

स्कंद षष्ठी पर पूजन के शुभ मुहूर्त

आषाढ़ शुक्ल षष्ठी तिथि का प्रारंभ 26 जून 2020, शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 2 मिनट से होगा तथा 27 जून 2020, शनिवार को सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर स्कंद षष्ठी समाप्त होगी।