BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज दिनांक 20 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 20 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 20 अगस्त का राशिफल

मेष:

आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। किसी बात को लेकर आप काफी समय से परेशान हैं। इस वक्त यह परेशानी कुछ बढ़ सकती है।

वृषभ:

दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मानहानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वक्त आपको काफी सावधानी से रहने की जरूरत है। बाहर जाने से पहले अपना ध्यान रखें।

मिथुन:

घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तरार्द्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा। मगर आप घबराएं नहीं अपना काम करते रहें।

कर्क:

आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांन्ति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं अभी भी रह सकती हैं। आपका काम सुचारू रूप से होता रहेगा।

सिंह:

अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर अपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी और आपके सभी कार्य अच्छे से पूरे होंगे।

कन्या:

खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। परिवार के लोगों से संबंध मधुर रहेंगे।

तुला:

आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। आपको मेहनत का फल सही समय पर मिलेगा।

वृश्चिक:

व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल सन्तान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। मगर परेशान न हों और धीरे-धीरे सब सही हो जाएगा।

धनु:

आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है। हालांकि तमाम वैर-विरोध,अर्न्तद्वन्द का सामना करते हुये आप सभी कठिनाइयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

मकर:

इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। मित्रों के साथ से आपको लाभ मिलेगा और सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ:

घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी। इस वजह से आप घबरा सकते हैं, लेकिन दूसरों के साथ पूरा मन बनाकर रखें।

मीन:

शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें। ऐसा करना आपके परिवार और सेहत दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।

 

आज दिनांक 18 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 18 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 18 अगस्त का राशिफल

 

 

मेष- 

 

आज के दिन सौम्य व्यवहार को देखते हुए लोग आप पर अत्यधिक भरोसा करेंगें, वहीं व्यक्तिगत रिश्तों भी मजबूत होते नजर आएंगे. ऑफिशियल स्थिति की बात करें जो लोग टार्गेट बेस पर कार्य करते हैं, उनके आज टार्गेट पूरे होते दिखाई दे रहें हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को आज पूरी एनर्जी के साथ काम करना होगा, अच्छे रिजल्ट मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों को नये विषयों को पढ़ने और याद करने के बजाय पुराने याद किए हुआ विषयों को पुनः पढ़ कर पक्का कर लेना चाहिए. सेहत में कल की भांति आज भी चिकनाईयुक्त भोजन खाने से परहेज करें. पिता आपके तीखें व्यवहार से नाराज हो सकते हैं.



वृष- 

आज के दिन सफलता प्राप्ति के लिए आपको अत्यधिक श्रम करना होगा वहीं दूसरी ओर मित्रों का भी सहयोग आपको मिल सकता है. ऑफिस में नयी जिम्मेदारियां बढ़ेगें तो वहीं दूसरी ओर बड़े अधिकारियों को भी आप से उम्मीदें हैं. व्यापारिक मामलों में आपकी बुद्धि बहुत प्रखर रहने वाली है, ग्राहकों को अपना समान बेचने सफल रहेंगे. सेहत की बात करें तो हड्डियों में दर्द की समस्या को लेकर परेशान होना पड़ सकता है, इस ओर आज सचेत रहने की आवश्यकता है. परिवार से संबंधित कोई अहम निर्णय लेने की सोच रहें हैं तो एक बार परिवार के लोगों से भी सलाह लेनी चाहिए.



मिथुन- 

आज के दिन कर्ज लेने व देने दोनों से आपको बचना चाहिए, खासकर किसी के रिफ्रेंस पर तो कतई किसी को उधार न दें. ऑफिस में जो चुनौतियाँ चल रही हैं उसमें आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफल होते दिखाई दे रहें हैं. चिकित्सा से संबंधित कारोबार करने वालों को आज पर्मार्थी स्वभाव रखना होगा, किसी की मदद करने से पीछे न हटें. हेल्थ की बात करें तो स्वस्थ रखने के लिए हंसी-मजाक करें, और ठहाकें लगाएं. घर के सुख-संसाधनों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है. किसी का धन वापस देना भूल गए हो तो आज से वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.



कर्क- 

आज के दिन मन कुछ अच्छा सुनने के लिए लालायित रहेगा, वहीं दूसरी ओर छोटी-छोटी खुशियां भी मन को आनंदित करेंगी, जिनका आपको दिल खोलकर स्वागत करना होगा. ऑफिस में बॉस के साथ चल रही मीटिंग को गंभीरता से लें, महत्वपूर्ण बिंदु नोट करने पड़ सकते हैं. कीटनाश्क दवाई से संबंधित व्यापार करने वालों को वर्तमान समय में लाभ होने की संभावना बनी हुई है. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के साथ-साथ आराम को भी महत्व दें, अन्यथा स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है. सेहत सामान्य रहने वाला है. बड़े भाई यदि कई दिनों से परेशान चल रहे हैं, तो उनको आज इन परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है.



सिंह- 

आज के दिन ऐसे लोगों से मित्रता हो सकती है जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा. ऑफिस में यदि किन्हीं कारणों के चलते बॉस आपसे नाराज चल रहें थे और आपके पद में गिरावट हो गयी थी तो आज खोई हुई पद-प्रतिष्ठा पुनः मिल सकती है. व्यापारी वर्ग को आज आर्थिक चोट लग सकती है वहीं दूसरी ओर पुराने निवेशों से आपको लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज हृदय रोगियों को सावधान रहना होगा. परिवार में किसी का सपोर्ट करना पड़ सकता है. छोटे भाई-बहन का करियर से संबंधित मार्गदर्शन भी करना पड़ेगा.



कन्या- 

आज के दिन किसी कारण आप लक्ष्य को प्राप्त करने की दृष्टि से कुछ कमजोर दिखेगें वहीं दूसरी ओर ऐसा भी हो सकता है कि आप खुद ही भ्रमित रहें कि क्या करें क्या न करें .कर्मक्षेत्र से जुड़े हुए ज्ञान को अर्जित करना मुख्य उद्देश्य रहेगा. लेबर क्लास कि शुभ कामनाओं को बटोरना है, इसलिए अपने प्यून, ड्राइवर आदि को नाराज न करें, बल्कि गिफ्ट आदि दें. व्यापारी धन की शुद्धता पर विशेष ध्यान दें, जो भी पैसे का लेन-देन करें उसमें पारदर्शिता होनी चाहिए अन्यथा पुराने रिश्ते खराब हो सकते हैं. स्वास्थ्य में धारदार चीजों का इस्तेमाल करते समय अलर्ट रहें. घर की सज्जा पर ध्यान दें.



तुला- 

आज के दिन सर्वप्रथम कैरियर में तकनीकी का प्रयोग उन्नति दिलाने में सहायक रहेगा आने वाली चुनौतियाँ का डट कर सामना करना चाहिए. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो हार्ड वर्क करने में फोकस करना होगा क्योंकि भाग्य से ज्यादा कर्म प्रबल है. खाने-पीने का कारोबार करने वालों को स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए, बड़े कलाइंट को अच्छे डिस्काउंट दे कर उनको प्रसन्न सकते हैं. हेल्थ में बढ़ते वजन को लेकर आप परेशान होते नजर आएंगे, जिसके लिए सलाह दी जाती है कि तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें. घर में फायर सिक्योरिटी सिस्टम पर ध्यान देना चाहिए, आग लगने की आशंकाएं बनी हुई है.



वृश्चिक- 

आज के दिन लेशमात्र भी आत्मविश्वास में कमी न आने दें. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को नयी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं. वहीं दूसरी ओर जिनकी बात पक्की होनी है उन्हे इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है. बिज़नेस यदि कई दिनों से घाटे पर है तो आर्थिक स्थिति को देखकर जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचे. विद्यार्थियों के लिए दिन एक्टिवनेश दिखाने का है, पढ़ाई के नये तरीके खोजने चाहिए. हेल्थ में पौष्टिक आहार को वरीयता दें, न की स्पाईसी और चिकनाईयुक्त भोजन ग्रहण करें. घर के छोटों की संगत पर ध्यान देना चाहिए, कहीं ऐसा न हो पीठ पीछे कोई बड़ी बात हो जाएं.



धनु- 

आज के दिन घर से संबंधित कोई कार्य पूरा कर सकते हैं. यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबित चल रहा है तो बन सकता है. ऑफिस में अधिनस्थों का कार्य के प्रति गिरता ग्राफ आपके तनाव का कारण बनेगा, यदि ऐसा लम्बे समय से चल रहा है तो उनसे मीटिंग करनी चाहिए. व्यापारी वर्ग सामना बेचने के लिए झूठ का सहारा न लें, अन्यथा ग्राहकों से विवाद हो सकता है. कपड़ों के व्यापारियों के लिए दिन मुनाफे भरा रहेगा. सेहत में बैठते समय चेक कर लें, कोई नुकीली चीज चुभ सकती है. भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और दवाइयों का भी खर्च बढ़ सकता है.



मकर- 

आज के दिन बेवजह दूसरों के सामने ज्ञान का बखान नहीं करना चाहिए. ऑफिस में ट्रांसफर का टाइम चल रहा है, संभव है कि वर्कप्लेस में नई ज़िम्मेदारी या नया स्थान मिले, इसे पॉजिटिव लेना होगा. व्यापार की बात करें तो आज आर्थिक लेन-देन में परेशानी का अनुभव करना पड़ेगा क्योंकि आपकी इच्छानुसार मुनाफा हाथ नहीं लगने वाला. जो युवा वर्ग प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें उनको अनसोल्ड पेपर सॉल्व करने चाहिए. हेल्थ में आंखों से संबंधित परेशानियों को लेकर परेशान हो सकते हैं. जीवनसाथी व मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहिए. जीवनसाथी से किसी बात पर बहस होने की आशंका है.



कुंभ- 

आज के दिन ग्रहों की स्थितियाँ आलसी बना सकती हैं यदि काम से थकावट हो तो कुछ आराम कर लें. कैरियर की बात करें तो आज उन लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है जो लोग सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, प्रोमोशन लेटर मिल सकता है. किताबों का व्यापार करने वालों को कल की भांति आज भी लाभ मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो अनाचक स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए अलर्ट रहें. मित्रों के साथ भागीदारी में कुछ करने का प्लान कर रहें थे, तो हो सकता है आज कोई मित्र किंहीं कारणों से इसमें शामिल होने से मना कर दें.



मीन- 

आज के दिन जहां थकान व भार महसूस होगा, तो वहीं दूसरी ओर कर्मक्षेत्र प्रबल रहने वाला है पूरा दिन मन-मस्तिष्क कार्य के आस-पास ही बनाए रखना होगा. व्यापार में इलेक्ट्रानिक सामान बचने वाले व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलता दिखाई दे रहा है. साथ ही फुटकर व्यापारियों को भी सोचा गया लाभ हाथ लग सकता है. युवाओं की यदि कोई प्रतियोगिता परीक्षा आने वाली है तो जी-तोड़ मेहनत करें ग्रहों कि स्थितियों को देखते हुए परिणाम अच्छे प्राप्त हो सकते हैं. हेल्थ में मानसिक तनाव कुछ क्षण परेशान कर सकता है, जिसकी वजह बीपी का बढ़ना हो. संतान को फीवर होने की आशंका है, उनका ध्यान रखें.

 

आज दिनांक 17 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 17 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 17 अगस्त का राशिफल

मेष-
आज के दिन उम्मीद का दामन थामे रहना होगा. क्योंकि ग्रहों की स्थितियाँ आपके लिए सकारात्मक हैं. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के काम आसानी से बनते चले जाएंगे बस आपको प्रयास करते रहना होगा. व्यापारी वर्ग कर्मचारियों से गर्मागर्मी न करें, अन्यथा कर्मचारी आपसे नाराज होकर नौकरी छोड़ सकते हैं आपको समय का उपयोग करते हुए सबको प्रसन्न रखना होगा. सेहत में अधिक चिकनाई युक्त भोजन के प्रति अलर्ट रहना चाहिए, पानी का ज्यादा सेवन करें. परिवार के साथ मिलकर धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं. घर से संबंधित ख़र्चों में कल की तरह आज भी वृद्धि होती नजर आएंगी, जिसको संतुलित रखना होगा.


वृष-

आज के दिन वाणी व शब्दों का ताल-मेल बैठा कर चलना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा अन्यथा तीखी वाणी दूसरों का दिल दुखा सकते हैं जो लोग किसी कंपनियों में जॉब करते हैं उन पर कार्यभार अधिक रहने वाला है, बॉस भी आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं. कपड़े के व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. घर कि महिलाओं पर कार्यों का अधिक भार रहेगा, वहीं दूसरी ओर कोई तंज कसे तो उनकी बातों को दिल तक न लेकर जाएं. हेल्थ में चोट-चपेट लगने की आशंका है. यदि अपने दिल की बात कहने जा रहे हैं तो स्थितियों को देखते हुए ही बात करनी चाहिए.


मिथुन-
आज के दिन कर्मठ रहते हुए सभी कार्य को पूरा करना चाहिए, अच्छे प्रदर्शन और मेहनत के बल पर दूसरों का दिल जीतने में आप कामयाब रहेंगे. ऑफिस में पिछले दिनों से चल रहा पेंड़िग कार्य अब जल्द ही पूरा करना होगा. बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है कोई पुरानी डील जो किसी कारणवश रुक गई थी आज वह पक्की हो सकती है. सेहत में हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा, साथ ही अधिक चिकानी युक्त भोजन के सेवन से भी बचें. छोटे बच्चों के व्यवहार पर अभिभावकों को नजर रखनी होगी उनका बिगड़ा व्यवहार दूसरों के सामने शर्मिंदा तक कर सकता है.


कर्क-
आज के दिन सोचने-विचारने के स्थान पर काम में ध्यान देना चाहिए. ऑफिस में अपनी टीम के साथ काम करते हुए बॉस के प्लान को सफल बनाना ही मुख्य लक्ष्य होगा. बड़े उद्यमियों को उत्पाद की गुणवत्ता की समीक्षा करनी चाहिए. यदि आपको पेट से संबंधित परेशानियां रहती हैं तो सचेत रहें. वहीं दूसरी ओर कल की तरह आज भी जिनको पथरी की समस्या है उनको अधिक सचेत रहना की सलाह दी जाती है. छोटे भाई-बहन को लेकर शिकायत आ सकती है लेकिन शांति के साथ समस्या का समाधान खोजना होगा. जो लोग अविवाहित है उन्हें अपने ज्ञान को और बढ़ाने वाले कदम उठाने होंगे.


सिंह-
आज के दिन जरूरी मुद्दों पर चर्चा कर उसका समाधान खोजना होगा, लेकिन एक बात ध्यान रखें कि सभी की राय अनुसार ही फैसला लें. सेल्स व मार्केटिंग क्षेत्र से संबंधित लोग कम्युनिकेशन स्किल की कला में पारंगत होने पर ध्यान दें. व्यापारियों को मधुर वाणी बोलकर सारे काम करवाने चाहिए, क्योंकि तीखी वाणी व्यापार पर असर डालेगी वहीं नेटवर्क बढ़ाते हुए व्यापार को विस्तार दें. जिन विद्यार्थी को स्पोर्ट्स में रूची है वह इस ओर बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर घुटनों का विशेष ध्यान रखना होगा साथ ही सिर में चोट-चपेट से भी बचकर रहें. पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से मार्ग दर्शन मिलेगा.


कन्या-
आज के दिन बुद्धि से संबंधित कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी. कर्मक्षेत्र की बात करें तो सरकारी बैंक में कार्यरत लोगों के लिए दिन शुभ है. इलेक्ट्रानिक वस्तुओं का व्यापार करने वालों को मुनाफा हाथ लगेगा तो वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन व्यापारियों की भी अच्छी आमदनी होगी. युवा वर्ग अपने कार्यों को पूरा करने पर जोर दें न की इधर-उधर की बातों पर. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज पित्त पर संतुलन रखना बहुत जरूरी है, जो लोग टी, कॉफी या फिर जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं वह अलर्ट रहें. संयुक्त परिवार में रहने वालों को आपस में तालमेल बनाकर चलना होगा.


तुला-
आज के दिन अपने स्वभाव को बैलेंस करके रखना ही आपके लिए सबसे प्रमुख कार्य है. ऑफिस में कार्यभार अधिक हो सकता है जिसको लेकर मन कुछ परेशान रहेंगे. व्यापारियों के लिए समय थोड़ा निराशाजनक हो सकता है. जो व्यापारी एक से अधिक व्यापार कर रहे हैं उनको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, मैनेजमेंट संबंधित मामलों को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. युवा वर्ग के भीतर प्रतिभाएं दिखाई देंगी, जिसको लेकर करियर चुनाव करने में सफलता की स्थिति बन सकती है. कल की भांति आज भी स्वयं पर फोकस करें, डाइट और व्यायाम पर ध्यान दें. परिवार में मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.


वृश्चिक-
आज के दिन किसी कारण वश यात्रा करनी पड़ सकती इसलिए स्वास्थ्य संबंधित मामलों में आपको तैयार रहना चाहिए. ऑफिस में सहयोगियों को प्रसन्न रखना होगा, क्योंकि उनके सहयोग के बिना कार्य पूर्ण करने में आप असमर्थ हो सकते हैं. व्यापारियों की पिछले कई दिनों से चल रही कोई समस्या हल होती नजर आ रही है, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहने वाला है. युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ प्लान कर सकते हैं, समय उपयुक्त है. सेहत की बात करें तो वजन का ध्यान रखते हुए मीठें का सेवन न के बराबर करें या न करें. बड़ी बहन का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.


धनु-
आज के दिन किसी को दिया कर्ज वापस मिल हो सकता है. ऑफिस में प्रोफेशनल तरीके से सोचना लाभकारी होगा साथ ही जिन लोगों का प्रोमोशन मिलना तय है, उनको भी शुभ सूचना प्राप्त होने की संभावना है. व्यापारियों को मुनाफे वाले सौदों में अधिक ध्यान देना चाहिए, वहीं दूसरी ओर दिमाग में धन कमाने को लेकर नए-नए आईडिये भी आएंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. सेहत में महिलाओं को हार्मोन से संबंधित समस्या हो सकती है. जन कल्याण के कामों में योगदान देना चाहिए. यदि वृक्षारोपण संबंधित कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हो तो उसमें भाग अवश्य लेना चाहिए.


मकर-
आज के दिन कार्य को लेकर मानसिक रूप से दबाव होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. कर्मक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने हेतु आपको तैयार रहना है वहीं दूसरी ओर सभी चुनौती को हाथों-हाथ लेंगे. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. विद्यार्थी वर्ग आलस्य में समय बर्बाद करने से अच्छा होगा की कोई पुस्तक आदि पढ़ें, जिससे ज्ञान को अपडेट कर पाएं. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां जो ठीक नहीं हो रही है उनको अब गम्भीरता से लें. पेट के निचले भाग में दर्द होने की आशंका है. भाई बहनों की आर्थिक रूप से मदद भी करेंगे तथा उनकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखेंगे.


कुंभ-
आज के दिन शिव आराधना से आरम्भ करें, उनका जलाभिषेक करें मानसिक तौर से खुद में शांति महसूस करेंगे. ऑफिस की बात करें तो आज कार्य करने की क्षमता ओर दिमाग का अच्छा कांबिनेशन है जो कार्य में सफलता दिलाने में आपकी सहायता करेगा. किताबों का व्यापार करने वालों को लाभ मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं. विद्यार्थियों की बात करें तो पढ़ाई में दिक्कत आने पर बड़े लोगों की मदद लेनी चाहिए. सेहत में आज सचेत रहें शरीर में थकावट और अनिद्रा संबंधित परेशानियां पैदा कर सकती हैं. जीवनसाथी यदि कई दिनों से बीमार है तो अनदेखा न करते हुए बीमारी को ठीक करना होगा.


मीन-
आज के दिन लाभ को देखकर बड़े निवेश न करें, शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले सचेत रहें. ऑफिस में सहयोगियों से तुलनात्मक व्यवहार करने से भी बचे जो व्यक्ति जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करें. व्यापार बदलने की सोच रहें हैं तो बिना वरिष्ठ से राय लिए कदम नहीं उठाना चाहिए. विद्यार्थी वर्ग होम वर्क को पूर्ण करने पर ध्यान दें. स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ दिनों तक सिर दर्द, बुखार एवं आंखों में इंफेक्शन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें. मित्रों से संबंध मधुर बना कर चलने होंगे, किन्हीं कारणों से विवाद होने की आशंका है.

 

आज दिनांक 16 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 16 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 16 अगस्त का राशिफल
मेष-
आज के दिन नकारात्मक विचारों का प्रभाव शरीर की ऊर्जा में कमी ला सकता है, इसलिए मन को उत्साहित रखें. ऑफिस में काम का लोड अधिक रहेगा सभी काम बहुत ध्यान से करने होंगे ताकि कोई चूक न हो. व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफ़ा मिलेगा. सम्पर्कों का अच्छा लाभ उठा पाने में सक्षम रहेंगे. जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें हैं, उन्हें कठोर परिश्रम करना चाहिए. हेल्थ की बात करें तो शुगर के मरीज़ों को खान-पान व मीठें पर संतुलन रखना चाहिए शुगर लेवल हाई हो सकता है. घर से संबंधित ख़र्चों में अधिक वृद्धि हो सकती है, संतुलन बनाए रखें.


वृष- आज का दिन अध्ययन और मनन में बीतेगा इससे कुछ नया सीखने की कोशिश भी करनी चाहिए. कर्मक्षेत्र की बात करें तो तमाम उलझनों के बाद भी काम की गुणवत्ता में कमी न आने पाएं, सुचारू रुप से कार्य होता रहें इसका ध्यान रखें. व्यापारियों को गैर कानूनी रास्तों का चुनाव करने से बचना चाहिए, यदि कोई सरकारी धन बकाया हो तो उस मामले को भी जल्द ही समाप्त करना होगा. परीक्षा में कठोर परिश्रम के बाद ही सफलता हाथ लगने की संभावना हैं. स्वास्थ्य में लाभ होगा और आप काफी चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे. घर में कोई इलेक्ट्रानिक वस्तु खरीद सकते हैं इसके लिए समय उपयुक्त है.


मिथुन- आज के दिन निराश के भंवर से उठकर उत्साहित रहना होगा. क्षमताओं का प्रदर्शन कर सामने वाले दांत खट्टे करने की क्षमता रखते हैं. ऑफिस में सीनियर्स काम से खुश होगें साथ ही सार्वजनिक रूप से तारीफ भी कर सकते हैं. छोटे व्यापारियों को मुनाफा अधिक हो सकता है. यदि व्यवसाय में पार्टनर आपके भाई हैं तो उनकी मदद से अच्छा लाभ होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से महिलाएं रसोई में खान बनाते समय अग्नि से संबंधित उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें, अग्नि दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. बड़ों की बातों को नाकार देना रिश्तों में दूरियाँ ले आएगा. मित्रों से किसी बात पर विवाद हो सकता है.


कर्क- आज के दिन कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, जिनसे आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे इसलिए दिमाग बिल्कुल ठंडा रखें. कर्मक्षेत्र के कार्यों में विलम्ब होने पर कठोर कार्यवाही हो सकती है, सचेत रहें. व्यापारियों को कस्टमर के फीडबैक पर ध्यान देना चाहिए, उत्पाद ग्राहकों की पसंद का रखें. पेट में स्टोन संबंधित परेशानियों के प्रति सचेत रहें, और जिन लोगों को यह समस्या पहले से है उनको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है. घरेलू मुद्दे आपका अधिकांश समय चाहेंगे इसलिए इनका जल्द से जल्द निपटारा करना ही बेहतर होगा. मां यदि बीमार चल रही हो तो उनकी देख-रेख आपको करना चाहिए.


सिंह- आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा, संभव हो तो रूप सज्जा पर ध्यान देना चाहिए, खासतौर पर स्टीम बाथ लेना उपयोगी रहेगा. वर्क फ्रार्म होम पर कार्य करने वाले प्रदर्शन अच्छा रखें, आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर प्रबंधन क्षमता और कार्य कुशलता दिखाने का अब समय आ गया है. यदि आप किसी कंपनी के मालिक हैं तो अधीनस्थ व कर्मचारियों की परिस्थितियों को समझते हुए उनका वेतन समय पर देने का प्रयास करना चाहिए. देर रात मोबाइल या लैपटॉप का प्रयोग करने वाले आज जल्दी सोए और नींद पूरी करे. परिवार में शांति पूर्ण वातावरण रखना होगा, अचानक क्रोध विवाद कर सकती है.


कन्या- आज के दिन छोटी-छोटी बातों पर इरिटेट होने से बचने का प्रयास करें. आज कुछ मानसिक तनाव में वृद्धि होगी जिससे आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर पड़ सकता है. कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ ईगो के टकराव से बचना चाहिए, हर बात को अपने आत्मसम्मान से जोड़ना आपको तनाव दे सकता है. व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा साथ ही अनजान लोगों को उधार देना से बचना चाहिए. सेहत में कल की भांति आज भी डीहाड्रेशन की समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं. घर की सेटिंग चेंज करने के लिए दिन शुभ है, स्वयं को अन्य आयामों के कार्यों में भी समय देना पड़ सकता है.


तुला- आज के दिन लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, जिसके लिए ज़बरदस्त मेहनत भी करनी पड़ेगी. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो वर्तमान समय में चल रही विषम परिस्थिति में आपके द्वारा किया गया कर्म निश्चित रूप से उन्नति दिलाएगा, वहीं व्यापारियों को भी थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. कुछ काम बनते-बनते रुकने वाली स्थिति में आ सकते हैं. युवा वर्ग को कला का प्रदर्शन करना चाहिए. हेल्थ में स्वयं पर फोकस करते हुए स्वास्थ्य लाभ लें, डाइट और व्यायाम पर भी ध्यान दें. दांपत्य जीवन व नए रिश्तों को लेकर कुछ अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.


वृश्चिक- आज के दिन कार्यभार अधिक रहेगा और मेहनत भी खूब करनी होगी घर हो या फिर ऑफिस दोनों जगह की जिम्मेदारी आपको मिल सकती हैं. रियल स्टेट से संबंधित कारोबार से जुड़े लोगों को कल की भांति आज भी लाभ मिलने की संभावनाएं बनी हुई है. स्वास्थ्य पर नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए आपको बिल्कुल भी स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए. परिवारजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे साथ ही अपनों से दिल की बातें शेयर करना उत्तम रहेगा. दोस्तों के साथ कोई मनमुटाव हो तो उसे तुरंत दूर कर लें अनावश्यक रूप से बात को अधिक न बढ़ाएं.


धनु- आज के दिन मानसिक तनाव को बढ़ने नहीं देना है, रिलेक्स मूड में रहते हुए प्रसन्नचित रहने पर ही फोकस करना चाहिए. लेखन से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. ऑफिस में उच्चाधिकारियों की प्रत्येक बात को गंभीरता से सुनें, ऐसा करने से आप बॉस की गुडबुक में आ सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, व्यापार को लेकर कोई बड़ी डील हो सकती है. युवा वर्ग को काफी लाभ प्राप्त होगा, प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं जिसमें विजय होंगे. स्वस्थ्य रहने के लिए चिंता के घेरे से निकलना होगा, हृदय रोगी अपना ध्यान रखें. घर में सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा.


मकर- आज के दिन मन-मस्तिष्क एक्टिव रहने वाला है. सैन्य विभाग में जो लोग उच्च पद पर हैं उनके लिए दिन लाभकारी है. संभव हो तो ऑफिशियल कार्यों से छुट्टी लेकर आराम करें. व्यापारी वर्ग को उतना मुनाफा नहीं मिलेगा जितना उन्होने सोचा है. जो लोग हैण्ड क्राफ्ट से संबंधित बिजनेस करते हैं उनको बड़े अवसर मिलने की संभावना है. सेहत की बात करें तो दिन सामान्य रहेगा. मन पसंद व्यंजन का आनंद उठा पाएंगे. किहीं बातों को लेकर पारिवारिक सदस्यों से विवाद होने की आशंका है. घर में फायर सिस्टम को लेकर अलर्ट रहें, यदि पहले से कोई समस्या चल रही हो तो उसे ठीक करा लें.


कुंभ- आज के दिन आत्मविश्वास मजबूत है यही आत्मविश्वास आपके बिगड़े हुए कार्यों को भी सफल बनाएगा, लेकिन ध्यान रहें ओवर कॉफिडेंश में आकर किसी को अपशब्द न कहें. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. व्यापारी वर्ग धन संबंधित मामलों में सोच समझ कर ही हाथ डालें और पूरी समझदारी बरतें, वहीं दूसरी ओर व्यवसाय के सिलसिले में अन्य शहर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि जहां एक ओर मानसिक चिंताएं बढ़ती हुई नजर आएंगी तो दूसरी ओर शारीरिक परेशानियों से जूझ रहें, लोगों को अलर्ट रहना होगा. दाम्पत्य जीवन में कठिनाइयाँ आ सकती हैं. परिवार के लोगों का व्यवहार आपके प्रति रूखा रहेगा.


मीन- आज के दिन आपके द्वारा किसी की भावना को आहत न पहुंचे, सभी से प्रेम से बात करें. विदेशी कंपनी व सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कार्य में बदलाव का मूड है तो अन्य कंपनियों में भी एप्लाई कर सकते हैं. व्यापारी वर्ग अपने नेटवर्क को एक्टिव रखें, दरअसल इस दौरान कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है. युवा वर्ग संगति पर ध्यान दें, साथ ही अंजान व्यक्ति की बातों को गंभीरता से न लें. हेल्थ की बात करें तो सिर दर्द, बुखार, आंखों में इंफेक्शन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में आपकी बातों को प्राथमिकता मिलेगी.

 

आज दिनांक 15 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 15 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 15 अगस्त का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातक बहुत जोश में रहेंगे और अपने कामों को तेजी से खत्म करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज लड़ाई-झगड़ा होने का योग बन रहा है, इसलिए सावधानी रखें, कमाई की अच्छी संभावना है। परंतु अचानक खर्चे आपके जेब खाली करा सकते हैं।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के लिए वरिष्ठजनों की सलाह लाभकारी रहेगी। आज मानसिक शांति के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बिना वजह किसी से उलझने से बचना चाहिए। रुपए-पैसों के मामले में दिन अच्छा है, लाभ की संभावना बन रही है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक बहुत उमंग और उत्साह के साथ अपने कार्य को पूरा करेंगे। कामकाज के लिए कुछ रिस्क लेने की जरूरत पड़ी तो उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। उनके जोश व एनर्जी को देखकर दूसरे लोग भी प्रभावित होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक समय है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को कामकाज में अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा। रिस्क लेकर काम करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी। हालांकि आज कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है परंतु खर्चों की अधिकता रहेगी।
सिंह:
सिंह राशि के मन में कामकाज को लेकर नीरसता रहेगी। सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उसकी वजह से काम भी प्रभावित होने की संभावना बन रही है। रुपए-पैसों के मामले में दिन अच्छा है। रुका हुआ धन भी प्राप्त होने की संभावना बन रही है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों का पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है परंतु जल्दीबाजी में कोई भी नकारात्मक निर्णय लेने से बचें। कामकाज को पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। धन का निवेश करने का योग भी बन रहा है।
तुला:
तुला राशि के जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए कामयाबी पाने में सफल रहेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में सफलता तथा मान-सम्मान प्राप्ति का योग बन रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय लाभदायक है। परंतु कुछ धन खर्च का भी योग बन रहा है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। संतान के साथ विवाद भी संभव है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। खर्च को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातक कार्य क्षेत्र में कुछ रिस्क लेकर काम करेंगे। मैनेजमेंट क्षमता का लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं।
मकर:
मकर राशि के जातकों को अपनी पोजीशन को बनाए रखने के लिए कुछ संघर्ष भी करना पड़ सकता है। रिस्क लेकर काम करेंगे और अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से सफलता पूरी तरह आप की मेहनत पर निर्भर करेगी।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को बातचीत में बहुत सावधानी बरतने का दिन है। परिवार के साथ व्यवसाय को लेकर क्लेश का माहौल बन सकता है। कार्यक्षेत्र में पूरी एनर्जी के साथ काम करेंगे। रुपयों-पैसों के मामले में दिन अच्छा है। खर्चों की भी अधिकता रहेगी।
मीन:
मीन राशि के जातकों के मन में काम को समय पर पूरा करने का तनाव हावी रहेगा। काम के तनाव में वाणी में कटुता ना आने दें। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बन रही है। भाग्य का पूरा सहयोग आपको मिल रहा है। परिवार के लिए जरूरी सामान को जुटाने के लिए धन खर्च का योग बन रहा है।
 

आज दिनांक 14 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 14 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 14 अगस्त का राशिफल

मेष :

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कई जिम्मेदारियां आएंगी, जिनको आप अच्छी तरह से पूरा करेंगे। ऑफिस हो या घर हर कार्य सही से करेंगे। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको सम्मान दिलाएगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

वृषभ :

आज आप जिस चीज के लिए मेहनत कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। राजनीतिक प्रतिद्वंदी आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे लेकिन आप सभी पर भारी रहेंगे। ऑफिस का काम जल्दी खत्म करके शाम का वक्त अपने परिवार के साथ व्यतीत करें। अगर आप पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

मिथुन :

आज का दिन आपके लिए सामान्य भरा रहेगा। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्या से आपके मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंध में सुधार होगा और पार्टनर का सहयोग भी मिलेगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

कर्क :

आज आपके अंदर नए कार्य करने की दिलचस्पी बढ़ेगी। बिजनस बढ़ोतरी के लिए आज आप जो निर्णय लेंगे, उसमें आपको लाभ होगा। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें भी समाप्त होंगी और नए रिश्ते आना शुरू हो जाएंगे। परेशान लोगों की मदद करने के लिए आज आप आगे बढ़ेंगे, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। कोई जानकार व्यक्ति की तरफ से आपको परेशानी हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

सिंह :

आज आपका भाग्य साथ देगा। आपके विरोधियों का षडय़ंत्र असफल हो जाएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगा, हालांकि खरीदारी से व्यय भी होगा। रिश्तेदारी में बहुत दिनों से चली आ रही कटुता बातचीत से खत्म हो जाएगी और नए रिश्तों की शुरुआत होगी। जीवनसाथी से सहयोग के साथ-साथ लाभ भी होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

कन्या :

दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आर्थिक लाभ होगा लेकिन व्यय पर भी ध्यान रखें। घर से बाहर निकलते समय पूरी सुरक्षा के साथ निकलें। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। साथ ही साथ काम करने वालों का सहयोग भी बढ़ेगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। भाग्य 76 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

तुला :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक रहेगा। आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए खर्चे कम कर दें। हालांकि अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और कार्यक्षेत्र से आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते हैं। अपने खान-पान पर ध्यान दें। भाग्य 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

वृश्चिक :

बिजनस बढ़ोतरी के लिए आज आप कॉन्ट्रैक्ट करेंगे, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। आज आप वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी बातें रखें, जिससे आपकी परेशानी कम हो। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों को आज शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छोटे भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे और परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

धनु :

आज धन धान्य में वृद्धि होगी और मित्रों से भी लाभ होगा। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा और किसी भी तरह के वायरस से दूरी बनाकर रखनी होगी। अपनी भाषा पर नियंत्रण रखेंगे तो कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भाग्य 81 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

मकर :

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे और धार्मिक लोगों के मिलने से मन प्रसन्नता भी होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित समस्या का आज अंत हो जाएगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे और माता-पिता से आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। व्यापार में कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

कुंभ :

कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत की सराहना होगी, साथ ही प्रमोशन का मार्ग भी खुलेगा। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग बन रहे हैं। किसी महिला के आशीर्वाद से उन्नति के अवसर आज आपको प्राप्त होंगे। लोगों की मदद करेंगे तो मानसिक शांति प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं से चल रहा विवाद आज सुलझ जाएगा। साथ ही घर में किसी अतिथि का आगमन होगा। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

मीन :

मदनी के नए स्रोत सामने आएंगे और भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में आज लाभ होगा और परिवार के लोगों की जरूरतों को भी पूरा करेंगे। निवेश से लाभ होगा, हालांकि आपको अतिआत्मविश्वास से बचना होगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

आज दिनांक 13 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 13 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 13 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज आप जनता के प्रिय बनेंगे। आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा। ज़मीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में आज आपको उत्तम लाभ मिलेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किये जाने की संभावना है। इससे मन काफी प्रसन्न रहेगा और सारे काम बनते चले जाएंगे। हालांकि सांयकाल के समय माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ परेशानी रहेगी। लेकिन परेशान न हों, धैर्य बनाए रखें सब शुभ रहेगा। भाग्य : 96 प्रतिशत।

वृषभ:

राशि स्वामी शुक्र द्वितीय भाव में चला गया है, अपने क्षेत्र में होने से शत्रुओं को बल देगा। विरोधी आपको परेशान करने के प्रयास करते ही रहेंगे। लेकिन आप ईश्वर पर भरोसा रखें। जो भी कार्य करें उसे कन्हैया को समर्पित कर दें। उनकी कृपा से स्थितियां आपके लिए शुभता लेकर आएंगी। मेष राशि का चंद्रमा द्वादश भाव में शुक्र के घर का होकर आपके अंदर निर्भीकता का भाव प्रबल करेगा। इससे आप अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का भी साहस उठा पाएंगे। बिना ये सोचे हुए कि आपको कार्य पूरा करने में सफलता मिलेगी या नहीं। कन्हैया की कृपा से आज आपकी मैरिड लाइफ में प्यार ही प्यार होगा। भाग्य स्कोर : 89 प्रतिशत।

मिथुन:

आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। ध्यान रखें कि घर हो या कार्यक्षेत्र आज आपको काफी हर जगह सोच-समझकर बात करनी चाहिए। इससे आपका मन प्रसन्न होगा और आप वाद-विवाद की स्थिति से भी बच जाएंगे। रिश्तों में आज आप औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें। जैसे हैं वैसा ही व्यवहार करें। आज निवेश संबंधी मामलों में आपके लिए अच्छा दिन है। अगर कहीं आपका धन रुका है तो आज किए गये प्रयासों से आपको लाभ मिल सकता है। सायंकाल से रात्रि का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा। भाग्य स्कोर : 69 प्रतिशत।

कर्क:

आज अकारण ही परिवार का असहयोग झेलना पड़ सकता है। यह उपेक्षा इसलिए भी हो सकती है क्योंकि किसी कार्य में आपके हस्तक्षेप में कुछ दिक्कतें खड़ी हो गई होंगी। बेहतर होगा कि संबंधों को समझने का प्रयास करें। कहीं आपकी गलती है तो उसपर बहस करने की बजाए आप अपनी गलती मान लें। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आप भौतिक सुख साधनों पर खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी चाहकर भी आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। खुशमिजाज व्यक्ति होने के कारण दूसरे लोग आपके संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। रात्रि को किसी आध्यात्मिक महापुरूष से भेंट हो सकती है। भाग्य स्कोर 67 प्रतिशत।

सिंह:

आज आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ेगी। आप अधिक से अधिक समय धार्मिक आयोजनों में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। इससे आपको कार्यों में भी सफलता मिलेगी। व्यवसाय में हैं तो आज पुराने रुके हुए कार्यों में थोड़ा धन खर्च करने से कार्य बन भी सकता है। इसके साथ ही आज आप कुछ नई योजनाओं को भी शुरू करने का विचार कर सकते हैं। साझेदारों के साथ कार्य करते हैं तो सोच-समझकर काम करेंगे। किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। भाग्य स्कोर : 89 प्रतिशत।

कन्या:

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। इसमें पूरा दिन भागदौड़ रहने से आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। हालांकि इसमें भाई और भतीजे का भी पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश संबंधी कार्य करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम रखें। आज आपको अपनी कार्यकुशलता से सर्वत्र विजय, विभूति और सफलता प्राप्त होगी। रुका हुआ धन मिलने का भी योग है। परिवार में शुभता के लिए आज पक्षियों को दाना डालें। भाग्य स्कोर : 70 प्रतिशत।

तुला:

यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। अगर कभी किसी ने आपके ऊपर कोई इल्जाम लगाया होगा तो आज आप खुद को सही साबित करने में भी कामयाब रहेंगे। कपड़ों का व्यवसाय करते हैं तो आज आपको लाभ मिलने का योग है। इसके अलावा आज किसी मित्र की मदद से आपकी लाइफ में कोई बड़ी खुशी भी दस्तक दे सकती है। संतान संबंधी सुखद समाचार भी मिलने का योग है। माता-पिता और गुरु के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव और प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। सायंकाल चोट-चपेट की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। भाग्य स्कोर : 68 प्रतिशत।

वृश्चिक:

आज आमदनी से ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। लेकिन आज के दिन बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी राहत मिलने का योग है। इसके अलावा किसी तरह की खरीदारी भी कर सकते हैं। संतान के द्वारा किये गये श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल से रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। शाम तक किसी अजनबी से हुई मुलाकात किसी रिश्ते में परिवर्तित हो सकती है। भाग्य स्कोर : 79।

धनु:

राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति अपने भाव में धनु: पर भ्रमण पर है। विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किये जाने की प्रबल संभावना है। सायंकाल का समय धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजनों में व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति में वृद्धि होगी। साथ ही व्यवसाय में काफी लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आपको लगेगा कि अब धीरे-धीरे भाग्य आपका साथ देने लगा है। इसके अलावा आज संतान संबंधी दायित्वों की भी पूर्ति होगी। भाग्य स्कोर : 94 प्रतिशत।

मकर:

आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। अत: आपके संचित द्रव्य तंत्र-मंत्र साधन में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। हो सकता है कि शाम तक किसी भी सकारणीय यात्रा का संयोग बन जाए। इसके अलावा छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। इसके अलावा नौकरी में महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है इसलिए प्रयास करते रहें। लेकिन ख्याल रखें कि ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े। अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने किसी नजदीकी सहयोगी के चलते किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। अन्यथा इसका उल्टा असर आपके ऊपर ही दिखेगा। रात का समय पूजा-पाठ में व्यतीत होगा। भाग्य स्कोर : 72 प्रतिशत।

कुंभ:

आमदनी की बढ़ोत्तरी के लिए किये गए प्रयास शत-प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलने का योग है। आपको नौकरी में उच्चाधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। हो सकता है कि आज आपका कोई कार्य पूरा होते-होते रह जाए। लेकिन धैर्य बनाए रखेंगे तो जल्दी ही सब बेहतर और आपके हक में होने का योग है। व्यवसाय में आज किसी नए साझेदार के जुडऩे से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपको मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। भाग्य स्कोर : 96 प्रतिशत।

मीन:

आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान-सम्मान मिलेगा। हो सकता है कि आपको कुछ जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएं। हालांकि आज किसी कार्य के सिलसिले में आपको शहर से बाहर की भी यात्रा करनी पड़ सकती है। बहरहाल शाम तक आपको कुछ और सुखद समाचार मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे। इससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति वक्री चल रहा है। अत: अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्तिभाव पूर्ण रखें। भाग्य स्कोर : 93 प्रतिशत।

 

भगवान श्रीकृष्ण के ये 5 खास मंदिर जहां के दर्शन करने से होगा उद्धार

भगवान श्रीकृष्ण के ये 5 खास मंदिर जहां के दर्शन करने से होगा उद्धार

संपूर्ण भारत में भगवान श्रीकृष्ण के वैसे तो कई मंदिर है परंतु 5 ऐसे खास मंदिर है जो उनके जीवन में खास महत्व रखते हैं।


1. मथुरा जन्मभूमि का मंदिर : श्रीकृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश की प्राचीन नगरी मथुरा के कारागार में हुआ था। उस स्थान पर वर्तमान में एक हिस्से पर मंदिर और दूसरे पर मस्जिद बनी हुई है। सबसे पहले ईस्वी सन् 1017-18 में महमूद गजनवी ने मथुरा के समस्त मंदिर तुड़वा दिए थे। तभी से यह भूमि भी विवादित हो चली है।

2.गोकुल का मंदिर : भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। उनका बचपन गोकुल, वृंदावन, नंदगाव, बरसाना आदि जगहों पर बीता। गोकुल मथुरा से 15 किलोमीटर दूर है। यमुना के इस पार मथुरा और उस पार गोकुल है। कहते हैं कि दुनिया के सबसे नटखट बालक ने वहां 11 साल 1 माह और 22 दिन गुजारे थे। वर्तमान की गोकुल को औरंगजेब के समय श्रीवल्लभाचार्य के पुत्र श्रीविट्ठलनाथ ने बसाया था। गोकुल से आगे 2 किमी दूर महावन है। लोग इसे पुरानी गोकुल कहते हैं। यहां चौरासी खम्भों का मंदिर, नंदेश्वर महादेव, मथुरा नाथ, द्वारिका नाथ आदि मंदिर हैं। संपूर्ण गोकुल ही मंदिर है।


3.वृंदावन का मंदिर : मथुरा के पास वृंदावन में बांके बिहारी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। यह भारत के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहीं पर प्रेम मंदिर भी मौजूद है और यहीं पर प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर भी है जिसे 1975 में बनाया गया था। यहां विदेशी श्रद्धालुओं की भी अच्छी-खासी तादाद है जो कि हिन्दू हैं। इसी बृज क्षेत्र में गोवर्धन पर्वत भी है जहां श्रीकृष्ण से जुड़े अनेक मंदिर है।


4.द्वारिका का मंदिर : मथुरा को छोड़कर भगवान श्रीकृष्ण गुजरात के समुद्री तट स्थित नगर कुशस्थली चले गए थे। वहां पर उन्होंने द्वारिका नामक एक भव्य नगर बसाया। यहां भगवान श्रीकृष्ण को श्री द्वारकाधीश कहा जाता है। वर्तमान में द्वारिका 2 हैं- गोमती द्वारिका, बेट द्वारिका। गोमती द्वारिका धाम है, बेट द्वारिका पुरी है। बेट द्वारिका के लिए समुद्र मार्ग से जाना पड़ता है। द्वारकाधीश मंदिर के अलावा आप गुजरात के दाकोर में स्थित रणछोड़राय मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। हालांकि गुजरात में श्रीकृष्ण के और भी मंदिर है।


5.श्रीकृष्ण निर्वाण स्थल : गुजरात स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पास प्रभास नामक एक क्षेत्र है जहां पर यदुवंशियों ने आपस में लड़कर अपने कुल का अंत कर लिया था। वहीं एक स्थान पर एक वृक्ष ने नीचे भगवान श्रीकृष्ण लेटे हुए थे तभी एक बहेलिए ने अनजाने में उनके पैरों पर तीर मार दिया जिसे बहाना बनाकर श्रीकृष्ण ने अपनी देह छोड़ दी।

प्रभास क्षेत्र काठियावाड़ के समुद्र तट पर स्थित बीराबल बंदरगाह की वर्तमान बस्ती का प्राचीन नाम है। यह एक प्रमुख तीर्थ स्थान है। यह विशिष्ट स्थल या देहोत्सर्ग तीर्थ नगर के पूर्व में हिरण्या, सरस्वती तथा कपिला के संगम पर बताया जाता है। इसे प्राची त्रिवेणी भी कहते हैं। इसे भालका तीर्थ भी कहते हैं।

 

आज दिनांक 12 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 12 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 12 अगस्त का राशिफल

मेष :

चंद्रमा के शुभ प्रभाव से मेष राशि वालों के गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। आज जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। आज वाणी पर संयम रखकर बात करें तो सही रहेगा। आज भाग्य 65 फीसदी साथ देगा।

वृषभ :

आज का दिन आपके लिए पूर्ण रूप से अनुकूल होने से लाभ मिलेगा। भाग्य भाव में शनि और आय भाव में मंगल होने से जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें, खान-पान का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे। आज नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना लाभदायी रहेगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन :

आज का दिन आपके लिए शुभ है और संतोष देने वाला है। सप्तम भाव में गुरु होने से व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। मैत्री संबंध मधुर होंगे। कान्हा को माखन मिसरी का भोग लगाना सुखदायी रहेगा। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।

कर्क :

आज राशि स्वामी चंद्रमा कोष वृद्धि का संकेत दे रहा है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आज परिवार के लिए कुछ खास वक्त निकालेंगे। दोस्तों के घर आने से आपका मूड भी बदलेगा। मनोविनोद से घर का माहौल आनंदमय होगा। आज भाग्य 85 फीसदी साथ देगा।

सिंह :

आज रोजी-रोजगार की दिशा में आपको सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजन से भेंट संभव होगी। आज आपको नौकरी और व्यापार में भी विशेष रूप से लाभ होने की उम्मीद है। आज निवेश अच्छा फल देंगे। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या :

आज चंद्रमा आपके लिए शुभ फल और कीर्ति में वृद्धि करवाने वाला है। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खानपान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी। मित्रों के सहयोग से कोई रुका काम पूरा हो सकता है। आज परिवार की तरफ से पूरा साथ मिलेगा। विष्णु स्तोत्र का पाठ करें। भाग्य आज 90 फीसदी साथ देगा।

तुला :

आज राशि स्वामी शुक्र की कृपा से आपका दिन शुभ होने वाला है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें तो आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होते रहेंगे। माता-पिता की ओर से आपको अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा और आपको मेहनत का फल मिलेगा। आज भाग्य 85 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक :

आज आपके ग्रह नक्षत्र शुभ हैं और पारिवारिक जीवन में सुख का संदेश दे रहे हैं। घर में सुख और सौहार्द्र का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा और संतान की ओर से भी आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज भाग्य 67 फीसदी साथ देगा।

धनु :

आज ग्रहों का विशेष योग आपको आर्थिक सफलता की ओर भेज रहा है। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आपको आज कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार के लोग आपके साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़े रहेंगे और मित्रजनों का भी साथ मिलेगा। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।

मकर :

आज आपकी व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे। आज ऑफिस में आपको किसी प्रकार का नया कार्यभार सौंपा जा सकता है और साथ में प्रशंसा भी मिलेगी। इससे साथ के लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। आप मस्त होकर अपना काम करेंगे। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ :

आज शुभ ग्रहों के फलस्वरूप बेरोजगार व्यक्तियों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें। किसी मामले में दखल करने से आपको नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरे के मामलों में न बोलें और अपने काम में मन लगाएं। किसी प्रकार की गलतफहमी के चलते पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। आज भाग्य 75 फीसदी साथ देगा।

मीन :

राशि स्वामी बृहस्पति मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत दे रहा है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।

 

इस जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें राशि अनुसार

इस जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें राशि अनुसार

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के दिन प्रात:काल स्नान करके घर को स्वच्छ करें। नाना प्रकार के सुगंधित पुष्पों से घर की सजावट करें व गोपालजी का पालना सजाएं। तत्पश्चात भगवान को शुद्ध जल से स्नान कराएं फिर दूध, दही, घी, शहद, शकर व पंचामृत से स्नान कराएं। सभी स्नान के बाद शुद्ध जल से स्नान कराके दूध से अभिषेक करें व भगवान को वस्त्र पहनाएं। आभूषण से सुशोभित कर केशर या चंदन का टीका लगाएं तथा फिर भगवान को पालने में सुला दें। यदुनंदन की इस प्रकार से पूजा करने से आपको वे आनंददायक पालने का सुख देंगे।
रात्रि 12 बजे तक भगवान के कीर्तन, भजन व जप करते रहें। रात्रि 12 बजे भगवान की जन्म आरती कर जन्मोत्सव मनाएं।


राशि के अनुसार भगवान का पूजन करें तो अनन्य फल प्राप्त होता है।

मेष : लाल वस्त्र पहनाएं व कुंकुंम का तिलक करें।

वृषभ : चांदी के वर्क से श्रृंगार करें व सफेद चंदन का तिलक करें।

मिथुन : लहरिया वाले वस्त्र पहनाएं व चंदन का तिलक करें।

कर्क : सफेद वस्त्र पहनाएं व दूध का भोग लगाएं।

सिंह : गुलाबी वस्त्र पहनाएं व अष्टगंध का तिलक लगाएं।

कन्या : हरे वस्त्र पहनाएं व मावे का भोग लगाएं।

तुला : केसरिया वस्त्र पहनाएं व माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

वृश्चिक : लाल वस्त्र पहनाएं व मिल्क केक का भोग लगाएं।

धनु : पीला वस्त्र पहनाएं व पीली मिठाई का भोग लगाएं।

मकर : लाल-पीला मिश्रित रंग का वस्त्र पहनाएं व मिश्री का भोग लगाएं।

कुंभ : नीले वस्त्र पहनाएं व बालूशाही का भोग लगाएं।

मीन : पीताम्बरी पहनाएं व केशर-बर्फी का भोग लगाएं।


पूजा का शुभ समय :
12 अगस्त को रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक है।
जन्माष्टमी पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है।
जन्माष्टमी पर राहुकाल दोपहर 12:27 बजे से 02:06 बजे तक रहेगा।
इस बार जन्माष्टमी पर कृतिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा, जो 13 अगस्त तक रहेगा।

 

 

जन्माष्टमी के दिन इन मंत्रों से करें पूजन, होगी हर समस्या दूर

जन्माष्टमी के दिन इन मंत्रों से करें पूजन, होगी हर समस्या दूर

इस वर्ष 2020 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त को मनाई जा रही है। यह दिन हर तरह की समस्या निवारण के लिए अत्यंत उपयुक्त है। निम्न तरीके से किए गए जप-अनुष्ठान संलग्न समस्याओं से निजात दिलाते हैं।

आइए जानें किस समस्या के लिए जपें कौन-से मंत्र और कैसे करें पूजन :-

(1) धन-संपत्ति के लिए- 'ॐ श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम:'। श्री लक्ष्मी-विष्णु की प्रतिमा रखकर पंचोपचार पूजन कर जपें।

(2) दैन्य नाश व सुख-शांति के लिए- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जप करें। श्रीकृष्ण भगवान के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक कर मेवे का नेवैद्य लगाएं। यह मंत्र कल्पतरु है।

(3) विपत्ति-आपत्ति से बचने के लिए- 'श्रीकृष्ण शरणं मम्' का जप करें।

(4) शत्रु शांति के लिए भगवान नृ‍सिंह की सेवा अत्यंत लाभदायक है। निम्न मंत्र की एक माला नित्य करने से शत्रु शांति, टोने-टोटके, भूत-प्रेत आदि से बचाव होता है-

'ॐ उग्र वीरं महाविष्णुं ज्वलंतं सर्वतोमुखम्।
नृ‍सिंह भीषणं भद्रं, मृत्युं-मृत्युं नमाम्यहम्।।'

(5) विवाहादि के लिए- 'श्री गोपीजन वल्लभाय स्वाहा' का जप करें तथा राधाकृष्ण के विग्रह का पूजन करें।

(6) घर में सुख-शांति के लिए- 'ॐ नमो भगवते रुक्मिणी वल्लभाय स्वाहा' का जप करें तथा कृष्ण-रुक्मणी का चित्र सामने रखें।

(7) संतान प्राप्ति के लिए- निम्न मंत्र की 1 माला नित्य करें। निश्चित ही संतान प्राप्ति होती है तथा उच्चारण का विशेष ध्यान रखें।

'ॐ देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते।
देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।'

(8) दारिद्रय निवारण के लिए- 'श्री हरये नम:' का यथाशक्ति जप करें तथा श्रीकृष्ण भगवान के विग्रह का पंचोपचार पूजन कर पंचामृत का नेवैद्य लगाएं।

(9) शांति तथा मोक्ष प्राप्ति के लिए- 'ॐ क्लीं हृषिकेशाय नम:' का जप करें।

उपरोल्लिखित मंत्रों में पूजन में तुलसी का प्रयोग अवश्य करें। पूर्वाभिमुख होकर। कुशासन तथा श्वेत वस्त्र का उपयोग करें।


 

आज दिनांक 11 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 11 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 11 अगस्त का राशिफल

मेष:

राशि का स्वामी मंगल द्वादश भाव में चल रहा है। चंद्रमा मेष राशि का प्रथम भाव आपके अंदर भोग-विलास के भावना को बढ़ायेगा। आज आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो आज आपके व्यापार में कुछ नए बदलावों का भी योग बन रहा है। यह परिवर्तन आगे चलकर आपको लाभ दिलाएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लापरवाही करने से आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य स्कोर : 80 फीसदी।

वृषभ:

आज आपकी राशि से द्वादश भाव में चंद्रमा जीवन में कई सारी समस्याएं उत्पन्न करेगा। इसलिए मन को शांत रखना बहुत जरूरी है। आज आपको कदम-कदम पर असहयोग और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से भी वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में भी किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। दोस्तों के साथ डिस्कशन करके मन को शांत कर सकते हैं। भाग्य स्कोर : 56 फीसदी।

मिथुन:

आज आपका दिन बेहद खास है। मेहनत करें सफलता मिलेगी। नौकरी या व्यवसाय संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप नये-नये कार्यों में विनियोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। परिवार में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। आप इस समय धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये फैसले से आप परेशान हो सकते हैं। हालांकि मित्रों के साथ किसी सुखद यात्रा का योग है। सायंकाल के समय वाहन खराब होने से खर्च अचानक ही बढ़ सकता है। इससे कुछ मानसिक परेशानी भी हो सकती है। भाग्य स्कोर : 79 फीसदी।

कर्क:

आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ ज्यादा भी व्यस्त रहेंगे। अगर नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज नौकरी की दिशा में चल रहा प्रयास सफलता दिलाएगा। साथ ही किसी रुके हुए कार्य के भी पूरे होने के प्रबल योग हैं। लेकिन अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी होगी। निवेश संबंधी कार्यों में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी की राय जरूर ले लें। अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सायंकाल से देर रात तक आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। भाग्य स्कोर : 70 फीसदी।

सिंह:

आज मेष का चंद्रमा आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त कराएगा। इसके अलावा आज आप खुद भी अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्च करेंगे। आज आप गरीबों की सहायता और अपनी वाकपटुता और कार्यकुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। परिवारीजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। वाणी में मधुरता से रिश्तों में प्रेम का भाव बढ़ेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक आपकी रुचि धर्म के कार्यों में भी बढ़ेगी। भाग्य स्कोर : 68 फीसदी।

कन्या:

आज राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा राज्य विजयकारक है। आपके प्रभाव-प्रताप में वृद्वि होगी। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आयेंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। अगर कहीं आपका धन रुका हुआ है तो आज वह धन मिलने के आसार हैं। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं संबंधी व्यापार करते हैं तो बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लें। अन्यथा नुकसान की आशंका है। किसी पुराने मित्र से आज कुछ बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों में दूरियां बढ़ेंगी। भाग्य स्कोर : 79 फीसदी।

तुला:

अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। राज्य और समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी साथ ही आपका भी उत्तरदायित्व बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सभी आपके साहस और पराक्रम की सराहना करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कोई नया काम शुरू करेंगे तो उसमें भी लाभ योग है। भाग्य स्कोर : 96 फीसदी।

वृश्चिक:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। पंचम भाव में मंगल होने के कारण आपको पेट एवं वायु से संबंधित कष्ट होने की संभावना है। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो आपको बेवजह का गुस्सा दिलाएंगे। ध्यान रखें कि इससे बनते कार्य भी बिगड़ जाएंगे। इसलिए धैर्य से काम लें। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रात्रि के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ का भी योग है। भाग्य स्कोर : 60 फीसदी।

धनु:

राशि से पंचम भाव में चंद्रमा धर्म-आध्यात्म में वृद्धि करेगा। दिन का कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में भी लगेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। आज आप पूरे मन से पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे। दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। प्रथम भाव में बृहस्पति आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। भाग्य स्कोर : 87 फीसदी।

मकर:

आज राशि से तृतीय पराक्रम एवं रोग स्थान में मंगल-द्वादश गुरु-केतु योग आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ कराएंगे। यदि आपका कोई विवाद राज्य या समाज में लंबित है तो आज उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। व्यवसाय में आज किए गए प्रयास भविष्य में फलीभूत होंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी लेकिन इसके लिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा। शेयर संबंधी मामलों में फायदा होगा। किसी को दिए गए कर्जे की वापसी से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य स्कोर : 70 फीसदी।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। नौकरी में किसी सीनियर की मदद से आपको तरक्की मिलेगी। व्यवसाय करते हैं तो आज के दिन आपको थोड़ी ज्यादा मदद करनी पड़ेगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय गाने-बजाने संगीत और सैर-सपाटे में बीतेगा। लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ उलझनें होने की आशंका है। भाग्य स्कोर : 69 फीसदी।

मीन:

आज राशि से द्वादश चंद्रमा शत्रु चिंता का उत्पत्तिकारक है। आज पूरा दिन मन किसी न किसी कार्य में परेशान रहेगा। साझेदारी में हैं तो एक-दूसरे पर भरोसा रखें तब ही सफलता मिलेगी। नौकरी में हैं तो आज आपके कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी परेशानियां अपने आप ही दूर होती नजर आएंगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आपसी मतभेद दूर होंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने से दिन अच्छा बीतेगा। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य स्कोर : 98फीसदी।

 

आखिर क्यों लगाया जाता है भगवन श्री कृष्ण को 56 भोग?

आखिर क्यों लगाया जाता है भगवन श्री कृष्ण को 56 भोग?

भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं जिसे 56 भोग कहा जाता है। बालगोपाल को लगाए जाने वाले इस भोग की बड़ी महिमा है। भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किए जाने वाले 56 भोग के संबंध में कई रोचक कथाएं हैं।
इस कथा के अनुसार माता यशोदा बालकृष्ण को एक दिन में अष्ट पहर भोजन कराती थी अर्थात बालकृष्ण 8 बार भोजन करते थे। एक बार जब इन्द्र के प्रकोप से सारे व्रज को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाया था, तब लगातार 7 दिन तक भगवान ने अन्न-जल ग्रहण नहीं किया।

8वें दिन जब भगवान ने देखा कि अब इन्द्र की वर्षा बंद हो गई है, तब सभी ब्रजवासियों को गोवर्धन पर्वत से बाहर निकल जाने को कहा, तब दिन में 8 पहर भोजन करने वाले बालकृष्ण को लगातार 7 दिन तक भूखा रहना उनके ब्रजवासियों और मैया यशोदा के लिए बड़ा कष्टप्रद हुआ।
तब भगवान के प्रति अपनी अनन्य श्रद्धाभक्ति दिखाते हुए सभी ब्रजवासियों सहित यशोदा माता ने 7 दिन और अष्ट पहर के हिसाब से 7X8=56 व्यंजनों का भोग बालगोपाल को लगाया।

56 सखियां हैं 56 भोग

एक अन्य मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि गौलोक में भगवान श्रीकृष्ण राधिकाजी के साथ एक दिव्य कमल पर विराजते हैं। उस कमल की 3 परतें होती हैं। इसके तहत प्रथम परत में 8, दूसरी में 16 और तीसरी में 32 पंखुड़ियां होती हैं। इस प्रत्येक पंखुड़ी पर एक प्रमुख सखी और मध्य में भगवान विराजते हैं, इस तरह कुल पंखुड़ियों की संख्या 56 होती है। यहां 56 संख्या का यही अर्थ है। अत: 56 भोग से भगवान श्रीकृष्ण अपनी सखियों संग तृप्त होते हैं।

जब श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए गोपिकाओं ने भेंट किए 56 भोग

एक अन्य श्रीमद्भागवत कथा के अनुसार जब कृष्ण की गोपिकाओं ने उनको पति रूप में पाने के लिए 1 माह तक यमुना में भोर में ही न केवल स्नान किया, अपितु कात्यायिनी मां की पूजा-अर्चना की ताकि उनकी यह मनोकामना पूर्ण हो। तब श्रीकृष्ण ने उनकी मनोकामना पूर्ति की सहमति दे दी। तब व्रत समाप्ति और मनोकामना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ही उद्यापनस्वरूप गोपिकाओं ने 56 भोग का आयोजन करके भगवान श्रीकृष्ण को भेंट किया।

 

आज दिनांक 10 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 10 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 10 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के आरंभ में घर परिवार के कार्यों को पूरा करेंगे। पुराने मित्रों और संबंधियों से संपर्क और बात-चीत हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता बढ़ेगी, सम्मान मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि ऋण का लेन-देन ना करें, रात का समय मनोरंजन में बीतेगा। भाग्य स्कोर : 88 प्रतिशत।

वृषभ:

आज का दिन रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग पाएंगे। घर को संवारने और शौक मौज पर भी आपका समय व्यतीत होगा। बीते समय से अटका काम आज पूरा हो सकता है। शाम के समय किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। किसी निर्णय से भविष्य में लाभ मिलेगा। भाग्य स्कोर : 94 प्रतिशत।

मिथुन:

आज सेहत का ध्यान रखें, स्वास्थ्य नरम रहेगा। धर्म-अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में बहुत ज्यादा मतलब ना रखें, तकलीफ हो सकती है। शाम का समय मनोरंजक रहने वाला है। दिन ढलने तक कुछ लाभ मिल सकता है। भाग्य स्कोर : 65 प्रतिशत।

कर्क:

भाग्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जिन क्षेत्रों में भी आज आप लगन से काम करेंगे सफलता आपके कदम चूमेगी। मातृपक्ष से लाभ और सम्मान मिल सकता है। शानो-शौकत के पीछे धन खर्च हो सकता है। बच्चों की खुशी के लिए आज उनके साथ समय बिताएंगे। कारोबारियों के लिए लाभप्रद दिन। भाग्य स्कोर : 95 प्रतिशत।

सिंह:

आज दिन मिलाजुला रह सकता है। किन्हीं कारणों से मन खिन्न और ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। सगे-संबंधियों खास तौर पर ससुराल पक्ष से कुछ मनमुटाव हो सकता है। वाणी संयमित रखें। दिन के उत्तरार्ध का समय अनुकूल रहेगा। बेहतर होगा आज दिन संयमित रूप से बिताएं। भाग्य स्कोर : 56 प्रतिशत।

कन्या:

आज आपका आत्मविश्वास और साहस आपको आगे बढने की प्रेरणा देगा। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज होने वाले हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि बिना मांगे किसी की सहायता ना करें, अन्यथा लोग इसे आपका स्वार्थ समझ लेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाग्य स्कोर : 52 प्रतिशत।

तुला:

आज का दिन धर्म-कर्म के कार्यों में बीतेगा। आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठजनों और गुरुओं से आशीर्वाद लेंगे। आज किए गए निवेश का आपको भविष्य में शुभ लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग आपके दिन को रोमांचक बनाएगा। किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। भाग्य स्कोर : 72 प्रतिशत।

वृश्चिक:

आज मन में विचारों के बादल मंडराते रहेंगे। दिन का पहला भाग घरेलू कार्यों में बीतेगा। कारोबार में वाणी व्यवहार में संयम रखें नहीं तो परेशानी होगी। अपनी प्रतिभा और धैर्य से विरोधियों को मात दे पाएंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। भाग्य स्कोर : 82 प्रतिशत।

धनु:

आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। पढऩे-लिखने में रुचि रहेगी। धर्म-कर्म और परोपकार के काम भी आज आपके हाथों संपन्न होंगे। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है। खान-पान के मामले में संयम बरतें, वायु विकार और अपच की शिकायत हो सकती है। भाग्य स्कोर : 83 प्रतिशत।

मकर:

आय व्यय के मामले में दिन सामान्य रहेगा, कुछ लाभ तो कुछ गैर जरूरी खर्चे भी होंगे। सगे-संबंधियों विशेष तौर पर ससुराल पक्ष से आदर सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी संग अंतरंग पल बिताएंगे। रुके हुए कार्य आज संपन्न हो सकते हैं, कारोबार में आपका आनंद और लाभ सामान्य से अच्छा रहेगा। भाग्य स्कोर : 91 प्रतिशत।

कुंभ:

सितारे अनुकूल चाल चल रहे हैं। बुद्धि और अनुभव से कार्यक्षेत्र में आप सफलता पाएंगे। विरोधियों का पक्ष भी आज कमजोर रहने वाला है। भौतिक सुख सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों और कर्मचारियों से सहयोग पाएंगे। आज कुंभ राशि के कुछ लोगों को यात्रा भी करनी पड़ सकती है। भाग्य स्कोर : 86 प्रतिशत।

मीन:

आज राशि में बना ग्रहों का शुभ संयोग आपको पारिवारिक जीवन में खुशी और आनंद प्रदान करेगा। पिता-पुत्र के बीच में जिनके मतभेद चल रहा है उनके बीच संबंधों में सुधार होगा। कुछ नए लोगों से आपका संपर्क हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। रात का समय मनोविनोद में बीतेगा। भाग्य स्कोर : 89 प्रतिशत।

 

 

इस्कॉन रायपुर में इस बार ऐसे मनाया जाएगा कृष्ण जन्मास्टमी महोत्सव, मंदिर समिति ने दी जानकारी

इस्कॉन रायपुर में इस बार ऐसे मनाया जाएगा कृष्ण जन्मास्टमी महोत्सव, मंदिर समिति ने दी जानकारी

रायपुर, श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव 2020 दिन बुधवार 12 अगस्त को सादगी पूर्वक मनाया जाएगा, इस हेतु इस्कॉन के प्रेसिडेंट एच॰ एच॰ सिद्वाथ स्वामी और इस्कॉन फ़ेस्टिवल कमेटी के चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल नेत्तृत्व में मीटिंग का आयोजन किया गया|


जिसमे यह निर्णय लिया गया की केंद्र और राज्य सरकार के नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा, इस बार भव्य आयोजन नही किया जाएगा |
इस्कॉन मंदिर के सेवकों द्वारा 12 अगस्त को कोई भी भक्त प्रातः से लेकर देर रात्रि तक केवल दर्शनकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे, भक्तो से निवेदन है की किसी प्रकार का प्रशाद फूल या और सामग्री, चढ़ावे के रूप में ना लावे, हरि नाम कीर्तन सुबह 10 बजे से मंदिर में किया जाएगा जो रात 10 बजे तक चलेगा उसके बाद अभिषेक फिर छप्पन भोग और फिर महा आरती आयोजित की जाएगी |


कोविद 19 को देखते हुआ मंदिर में मास्क और सेनेटाइज़ की भी व्यवस्था रहेगी|


सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया जाएगा पूरे उत्सव का फेसबुक,वाटशॉप , टेलीग्राम, इंस्टाग्राम इस्कॉन रायपुर फेसबुक पेज,पर लाइव दर्शन,घर बैठे भी दर्शन करसकते है|


मंदिर के अध्यक्ष ने भक्तजनो से सरकार के नियमो का पालन करने के बात कही है यह जानकारी इस्कॉन प्रचार प्रसार समिति के श्री दिलीप केडिया और श्री राजेंद्र पारख ने दी |


मीटिंग में प्रमुख रूप से जनार्दन दास, सुलोचन प्रभु, पवन सचदेव, शुभम अग्रवाल, पंकज मिश्रा और राकेश अग्रवाल, जगन्नाथ प्रभु एवं मन्दिर के सेवक उपस्थित थे|

 

आज दिनांक 9 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 9 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 9 अगस्त का राशिफल

मेष :

आज का दिन सभी राशियों के लिए शुभफलदायी होगा। यात्रा सामान्य रूप से लाभप्रद रहेगी। आज किसी प्रकार के कानूनी विवाद में आपको राहत मिल सकती है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढऩा संभव है। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ :

आज आपका दिन कुछ मिलाजुला हो सकता है। अधिकारियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। व्यय अधिक होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्य 72 फीसदी साथ देगा।

मिथुन :

आज ग्रहों के प्रभाव से आपको किसी प्रकार का दुख हो सकता है। राजनीतिक मामलों में भी रुकावट आ सकती है। दोपहर के बाद कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। अच्छे लोगों के साथ से अच्छे कार्य करेंगे। रात के वक्त किसी मंगल कार्य में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।

कर्क :

राशि स्वामी चंद्रमा आपको शुभ फल देने वाला है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। अच्छे कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज प्रशंसा के साथ उन्नति के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।

सिंह :

आज का दिन मिश्रित फलकारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। सभी प्रकार के कार्यों में आज सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको दांपत्य जीवन में भी सुख का अनुभव होगा और साथ ही संतान की ओर मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।

कन्या :

आज ग्रहों के उत्तमआज का राशिफल 8 अगस्त शनिवार को चंद्रमा का संचार मीन राशि में हुआ रहा है। इस राशि में चल रहे चंद्रमा कर्क राशि पर मेहरबान रहेंगे। सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। अन्य राशियों पर आज सितारों का कैसा प्रभाव रहेगा आइए देखें। योग से आपको सुख संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपके सम्मान में इजाफा होगा और परिवार के लोगों से आपकी अच्छी बनेगी। मित्रों के सहयोग से आपके कई कार्य पूर्ण होंगे और नौकरी करने वालों को भी आज मुनाफा होगा। व्यापारियों के लिए भी आज लाभ का दिन है। आज भाग्य आपका 75 फीसदी साथ देगा।

तुला :

आज आपके राशि स्वामी शुक्र की शुभ दृष्टि से आपको सांसारिक सुख भोग का लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें। आज शाम के वक्त कोई मेहमान आपके यहां पधार सकता है। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक :

आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढऩे से आपके साथ के कुछ लोगों को बुरा लग सकता है और संभव है कि आपके साथ बुरा बर्ताव करने लगें। मगर जहां तक हो सके आप उन्हें इग्नोर करें। आज भाग्य 69 फीसदी साथ देगा।

धनु :

आज आपका दिन कठिनाइयों से भरा हो सकता है। आस-पास का माहौल आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात के वक्त स्थिति में थोड़ा सुधार होगा और आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आज भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।

मकर :

आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से तनाव हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनाएं, नहीं तो जोखिम आपको ही रहेगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ :

राशि स्वामी शनि और चंद्रमा के शुभ योग से आज आपको खासा लाभ होने वाला है। किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में पिछले 4 दिनों से चला आ रहा मनोमालिन्य (पत्नी से) भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें। आज भाग्य 86 फीसदी साथ देगा।

मीन :

आज का दिन संतान की ओर से आप प्रसन्न रहेंगे। दिन अच्छा है, जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल से रात्रि का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा। आज भाग्य 76 फीसदी साथ देगा।

 

हलषष्ठी व्रत पर पढ़ें यह पौराणिक कथा

हलषष्ठी व्रत पर पढ़ें यह पौराणिक कथा

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन श्री बलरामजी का जन्म हुआ था।
हल षष्ठी की व्रतकथा आइए पढ़ें...
प्राचीन काल में एक ग्वालिन थी। उसका प्रसवकाल अत्यंत निकट था। एक ओर वह प्रसव से व्याकुल थी तो दूसरी ओर उसका मन गौ-रस (दूध-दही) बेचने में लगा हुआ था। उसने सोचा कि यदि प्रसव हो गया तो गौ-रस यूं ही पड़ा रह जाएगा।

यह सोचकर उसने दूध-दही के घड़े सिर पर रखे और बेचने के लिए चल दी किन्तु कुछ दूर पहुंचने पर उसे असहनीय प्रसव पीड़ा हुई। वह एक झरबेरी की ओट में चली गई और वहां एक बच्चे को जन्म दिया।

वह बच्चे को वहीं छोड़कर पास के गांवों में दूध-दही बेचने चली गई। संयोग से उस दिन हल षष्ठी थी। गाय-भैंस के मिश्रित दूध को केवल भैंस का दूध बताकर उसने सीधे-सादे गांव वालों में बेच दिया।

उधर जिस झरबेरी के नीचे उसने बच्चे को छोड़ा था, उसके समीप ही खेत में एक किसान हल जोत रहा था। अचानक उसके बैल भड़क उठे और हल का फल शरीर में घुसने से वह बालक मर गया।

इस घटना से किसान बहुत दुखी हुआ, फिर भी उसने हिम्मत और धैर्य से काम लिया। उसने झरबेरी के कांटों से ही बच्चे के चिरे हुए पेट में टांके लगाए और उसे वहीं छोड़कर चला गया।

कुछ देर बाद ग्वालिन दूध बेचकर वहां आ पहुंची। बच्चे की ऐसी दशा देखकर उसे समझते देर नहीं लगी कि यह सब उसके पाप की सजा है।

वह सोचने लगी कि यदि मैंने झूठ बोलकर गाय का दूध न बेचा होता और गांव की स्त्रियों का धर्म भ्रष्ट न किया होता तो मेरे बच्चे की यह दशा न होती। अतः मुझे लौटकर सब बातें गांव वालों को बताकर प्रायश्चित करना चाहिए।

ऐसा निश्चय कर वह उस गांव में पहुंची, जहां उसने दूध-दही बेचा था। वह गली-गली घूमकर अपनी करतूत और उसके फलस्वरूप मिले दंड का बखान करने लगी। तब स्त्रियों ने स्वधर्म रक्षार्थ और उस पर रहम खाकर उसे क्षमा कर दिया और आशीर्वाद दिया।

बहुत-सी स्त्रियों द्वारा आशीर्वाद लेकर जब वह पुनः झरबेरी के नीचे पहुंची तो यह देखकर आश्चर्यचकित रह गई कि वहां उसका पुत्र जीवित अवस्था में पड़ा है। तभी उसने स्वार्थ के लिए झूठ बोलने को ब्रह्म हत्या के समान समझा और कभी झूठ न बोलने का प्रण कर लिया।

हल षष्ठी की व्रत एक अन्य कथा :-


एक नगर में दो स्त्रियां रहती थीं। दोनों एक ही परिवार की थीं और रिश्ते में देवरानी-जेठानी लगती थीं। देवरानी का नाम सलोनी था जो बड़ी ही नेक, सदाचारिणी तथा दयालु थी। जेठानी का नाम तारा था, वह स्वभाव से बड़ी ही दुष्ट थी। एक बार दोनों ने हल छठ का व्रत किया। विधिवत पूजन इत्यादि के बाद शाम को दोनों भोजन के लिए थालियां परोसकर ठंडी होने के लिए रखकर बाहर जा बैठीं। उस दिन सलोनी ने खीर तथा तारा ने महेरी बनाई थी। अचानक दो कुत्ते उनके घर में घुसे और भोजन खाने लगे।

अंदर से 'चप-चप' की आवाज आई तो दोनों अपने-अपने कक्ष के भीतर जाकर देखने लगीं। सलोनी ने कुत्ते को खीर खाते देखा तो कुछ नहीं बोली तथा बर्तन में बची हुई बाकी खीर भी उसके आगे डाल दी। लेकिन तारा थाली में मुंह मारते कुत्ते को देखते ही आग-बबूला हो गई। उसने कमरे का द्वार बंद किया और फिर डंडा लेकर कुत्ते को इतना मारा कि उसकी कमर ही तोड़ डाली। कुत्ता अधमरा होकर जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भागा।


दोनों कुत्ते जब बाहर मिले तो एक-दूसरे का हाल-चाल पूछने लगे। जो कुत्ता सलोनी के यहां गया था, बोला- 'मैं जिसके कक्ष में गया था, वह स्त्री तो बड़ी भली है। मुझे खीर खाते देखकर भी उसने कुछ नहीं कहा, बल्कि बर्तन में खीर खत्म हो जाने के बाद उसने उसमें और खीर डाल दी ताकि मैं भरपेट खा सकूं। उसने तो मेरी आत्मा ऐसी तृप्त की कि मैं उसे बार-बार आशीर्वाद दे रहा हूं। मेरी तो ईश्वर से यही कामना है कि मरने के बाद मैं उसी का पुत्र बनूं और जीवनभर उसकी सेवा करके इस ऋण को चुकाता रहूं। जिस प्रकार उसने मेरी आत्मा को तृप्त किया है, उसी प्रकार मैं उसकी आत्मा को तृप्त और प्रसन्न करता रहूं। अब तुम बताओ, तुम्हारे साथ क्या बीती? लगता है, तुम्हारी तो वहां खूब पिटाई हुई है।'
दूसरा कुत्ता बड़े ही दुःखी स्वर में बोला- 'तुम्हारा अनुमान ठीक ही है भाई। आज से पहले मेरी ऐसी दुर्गति कभी नहीं हुई थी। पहले तो थाली में मुंह मारते ही सारा जबड़ा हिल गया। फिर भी भूख से परेशान होकर मैंने दो-चार कौर सटके ही थे कि वह दुष्ट आ गई और कमरा बंद करके डंडे से उसने मुझे इतना मारा कि मेरी कमर ही तोड़ डाली। मैं तो ईश्वर से यही निवेदन करता हूं कि अगले जन्म में मैं उसका पुत्र बनकर उससे बदला चुकाऊं। जैसे उसने मार-मारकर मेरी कमर तोड़ी है, वैसे ही भीतरी मार से मैं भी उसका हृदय और कमर तोड़ डालूं।'


कहते हैं कि बेजुबान की बद्दुआ बहुत बुरी होती है। इसे दैवयोग ही कहा जाएगा कि दूसरा कुत्ता शीघ्र ही मर गया और मरकर उसने तारा के घर में ही पुत्र रूप में जन्म लिया। पुत्र रत्न पाकर तारा बहुत खुश हुई। पुत्र को लेकर उसने अपने मन में बड़े-बड़े मंसूबे बांध लिए।

मगर दूसरे दिन ही जब घर-घर में हल षष्ठी का पूजन हो रहा था, वह लड़का मर गया। तारा की तो जैसे दुनिया ही उजड़ गई। वह दहाड़े मार-मारकर रोने लगी। मगर किया क्या जा सकता था? जैसे-तैसे उसने अपने सीने पर सब्र का पत्थर रख लिया। फिर तो हर वर्ष उसके लड़का होता और हल षष्ठी के दिन मर जाता। जब तीन-चार बार ऐसा हुआ तो तारा को इस पर कुछ संदेह हुआ कि आखिर मेरा लड़का हल षष्ठी को ही क्यों मरता है?


फिर एक रात सपने में उसे वही कुत्ता दिखाई दिया। उसने कहा- 'मैं ही बार-बार तेरा पुत्र होकर मृत्यु को प्राप्त हो रहा हूं। तूने मेरे साथ जो व्यवहार किया था, मैं उसी का बदला चुका रहा हूं।'

तारा बहुत दुःखी हुई और उसने अपने किए का प्रायश्चित करने का उपाय पूछा। तब उस कुत्ते ने बताया- 'अब से हल छठ के व्रत में हल से जुता हुआ अन्न तथा गाय का दूध-दही न खाना। होली की भुनी हुई बाल तथा होली की धूल आदि हल छठ-पूजा में चढ़ाना। तब कहीं मैं तेरे घर में आकर जीवित रहूंगा। पूजा के समय यदि तारक गण छिटकें तो तू समझना कि अब मैं यहां जीवित रहूंगा।


तारा ने वैसा ही किया और इस हल षष्ठी के व्रत के प्रभाव से उसकी संतान जीने लगी। तभी से संतान कामना और सुख-सौभाग्य के लिए यह व्रत किया जाता है।

 

9 अगस्त को है हलछठ पर्व, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त, विधि एवं विशेषता

9 अगस्त को है हलछठ पर्व, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त, विधि एवं विशेषता

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को हलछठ पर्व यानी भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 9 अगस्तक 2020, रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं संतान प्राप्ति अथवा अपनी संतान की रक्षा के लिए यह व्रत रखती हैं।

इसी दिन श्री बलरामजी का जन्म हुआ था। श्री बलरामजी का प्रधान शस्त्र हल तथा मूसल है। इसी कारण उन्हें हलधर भी कहा जाता है। उन्हीं के नाम पर इस पर्व का नाम 'हल षष्ठी' पड़ा। भारत के कुछ पूर्वी हिस्सों में इसे 'ललई छठ' भी कहा जाता है। इस पर्व को चंद्रषष्ठी, बलदेव छठ, रंधन षष्ठी आदि नामों से भी जाना जाता हैं।

हलछठ व्रत-पूजन का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा :-

षष्ठी का पर्व 9 अगस्त 2020, रविवार को सुबह 4.18 मिनट से प्रारंभ होगा तथा 10 अगस्त 2020, सोमवार की सुबह 6.42 मिनट तक यह तिथि रहेगी।

आइए जानें कैसे करें हलछठ व्रत -

* प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त हो जाएं।

* पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण कर गोबर लाएं।

* इसके बाद पृथ्वी को लीपकर एक छोटा-सा तालाब बनाएं।

* इस तालाब में झरबेरी, ताश तथा पलाश की एक-एक शाखा बांधकर बनाई गई 'हरछठ' को गाड़ दें।

* पश्चात इसकी पूजा करें।

* पूजा में सतनाजा (चना, जौ, गेहूं, धान, अरहर, मक्का तथा मूंग) चढ़ाने के बाद धूल, हरी कजरियां, होली की राख, होली पर भुने हुए चने के होरहा तथा जौ की बालें चढ़ाएं।

* हरछठ के समीप ही कोई आभूषण तथा हल्दी से रंगा कपड़ा भी रखें।

* पूजन करने के बाद भैंस के दूध से बने मक्खन द्वारा हवन करें।

* पश्चात कथा कहें अथवा सुनें।

अंत में निम्न मंत्र से प्रार्थना करें : -

गंगाद्वारे कुशावर्ते विल्वके नीलेपर्वते।
स्नात्वा कनखले देवि हरं लब्धवती पतिम्‌॥
ललिते सुभगे देवि-सुखसौभाग्य दायिनि।
अनन्तं देहि सौभाग्यं मह्यं, तुभ्यं नमो नमः॥

- अर्थात् हे देवी! आपने गंगा द्वार, कुशावर्त, विल्वक, नील पर्वत और कनखल तीर्थ में स्नान करके भगवान शंकर को पति के रूप में प्राप्त किया है। सुख और सौभाग्य देने वाली ललिता देवी आपको बारम्बार नमस्कार है, आप मुझे अचल सुहाग दीजिए।

हल छठ व्रत की विशेषता

* इस दिन हल पूजा का विशेष महत्व है।

* इस दिन गाय के दूध व दही का सेवन करना वर्जित माना गया है।

* इस दिन हल जुता हुआ अन्न तथा फल खाने का विशेष माहात्म्य है।

* इस दिन महुए की दातुन करना चाहिए।

* यह व्रत पुत्रवती स्त्रियों को विशेष तौर पर करना चाहिए।

 

आज दिनांक 8 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 8 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 8 अगस्त का राशिफल

मेष:

राशि से 12 वें घर में बना चंद्र मंगल योग आपको मिलाजुला फल प्रदान कर रहा है। आपके लिए सलाह है कि क्रोध पर नियंत्रण रखें। कुछ नए लोगों से संपर्क बनेगा जो लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहस ना करें। भाग्य 74 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

वृषभ:

भाग्य आज आपके पक्ष में है। कारोबार में अधिक परिश्रम करना होगा, लेकिन यह लाभप्रद भी रहेगा। नई योजनाओं पर काम करना लाभप्रद रहेगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध से लाभ मिलेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आज दिन के पहले भाग में कुछ लाभ मिलने का योग है। नौकरी व्यवसाय से संबंधित परेशानियों में कमी आएगी। रात का समय आनंद-विनोद में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल रहने के काम आसानी हो पूर्ण होंगे। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज सामाजिक कार्य में आप सक्रिय रह सकते हैं। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आप अपने आप में मस्त रहकर सभी काम करते रहेंगे, आपके विरोधी भी आगे आपकी तारीफ करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। शौक मौज की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बेहतर होगा कि आज आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, लेन-देन भी संभलकर करना चाहिए। चिंताओं के बादल छाए रह सकते हैं, लंबी सांस लें और अपनी सोच सकारात्मक रखें। विरोधियों से सतर्क रहें। भाग्य 56 प्रतिशत तक आपके साथ है।

कन्या:

आज का दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में शुभ और मांगलिक कार्य होंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम बनेंगे, लाभ मिलेगा। शाम का समय अधिक अनुकूल और सुखद होगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

राशि से छठे बना चंद्र मंगल योग, मन को विचलित कर सकता है। कई तरह के विचार मन में आते-जाते रहेंगे। विरोधियों का पराजय होगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। अधिकार की महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग पाएंगे। खरीदारी कर सकते हैं। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज का दिन आपका मंगलमय बीतेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अधिकारी वर्ग से तालमेल बनेगा। आज किए गए किसी काम से भविष्य में लाभ का योग बनेगा। सलाह है कि जोखिम से बचें, जीवनसाथी और प्रेमी से बहस ना करें। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आज धर्म अध्यात्म में आपकी रुचि अधिक रहेगी। किसी सामाजिक काम में भी सहभागी बन सकते हैं। नए लोगों से संपर्क होगा जिनसे फायदा मिलेगा। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आज उसके मिल जाने की प्रबल संभावना है। कारोबार में लाभ बढेगा। छात्रों के लिए दिन रचनात्मक और सकारात्मक रहेगा। भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज पारिवारिक जीवन में तालमेल और सहयोग बना रहेगा। आपके प्रभाव और आत्मविश्वास से विरोधी शांत रहेंगे। अचानक अतिथियों के आगमन से आपके खर्चे बढ़ेंगे। आपके लिए सलाह है कि कार्यक्षेत्र में अपने काम से मतलब रखें, अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

दिन मिलाजुला रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं के साधनों पर आपका धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। बच्चों से खुशी मिलेगी। कारोबार में दिन उतार-चढाव भरा रहेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज किसी प्रतियोगिता में आपको सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें, बदलते मौसम में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी काम के बन जाने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की किसी समस्या को लेकर भी आपको समय देना होगा। रुचिकर खान-पान का आयोजन हो सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।

 

आज दिनांक 7 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 7 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 7 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज आपकी राशि में शुभ योग है और भाग्य आपके साथ है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी और अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। किसी वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी और मामा पक्ष से आपको लाभ प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के योग हैं। शाम के वक्त किसी मंगल कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज भाग्य 85 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज ग्रह नक्षत्र आपके अनुकूल होने से सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शान्ति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। इस वक्त आपको खर्च पर थोड़ा सा नियंत्रण रखने की जरूरत है। शाम से रात तक आपको कला संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज आपकी राशि में शुभ योग बनने की वजह से आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूलता प्राप्त होगी और वरिष्ठजनों से मदद मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन खानपान का स्तर बढ़ेगा, नए सुंदर वस्त्रों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। व्यवसाय में पार्टनर का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज आपके लिए दिन मंगलकारी होगा और यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से वस्त्रादि का उपहार मिलेगा। मित्रों के साथ से आपका मूड सही होगा और मन में निराशा का भाव खत्म होगा। शाम के वक्त लिखने-पढऩे में आपका मन लगेगा। रात में नींद अच्छी आएगी। आज भाग्य 68 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता और आनंद का अनुभव होगा। मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आमदनी बढऩे, अकस्मात् बड़ी मात्रा में पैसा हाथ लगने से मन खुश रहेगा। मनोबल बढ़ा रहेगा। आज किसी वजह से आपको परेशानी हो सकती है और मन में किसी बात को लेकर असंतोष हो सकता है। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और आय में भी वृद्धि होगी। अगर आप लिखने पढऩे के व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपकी आमदनी बढ़ेगी। क्रोध से बचें। संतान पक्ष की तरफ से भी उच्च शिक्षा, शोध आदि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। आज शाम को कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। भाइयों से पुरानी शत्रुता समाप्त होगी। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला हो सकता है। आपकी इच्छा के विपरीत कोई काम होने से आपका मन परेशान हो सकता है। मगर आप निराश न हों आपके सभी कार्य आने वाले वक्त में पूरे हो सकते हैं। सायंकाल के समय धार्मिक साहित्य पढऩे में रुचि बढ़ेगी। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए शुभ माना जा रहा है। आपका कोई कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। दोस्तों और परिजनों से आपको लाभ प्राप्त होगा। माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से प्राप्त होने से काम बन जाएंगे। बहुत समय से रुका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज के दिन आपको अधिक मेहनत करने से परिणाम की प्राप्ति होगी। बातचीत में किसी से बहस हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सायंकाल से लेकर आधी रात तक निकट की यात्रा का योग है। आगे आने वाले कुछ दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज आपको ग्रहों की अनुकूल स्थिति का लाभ मिलने वाला है। सम्मान और प्रशंसा के साथ ही रुपये-पैसे का भी फायदा होगा। कीर्ति की वृद्धि होगी और शत्रुओं का नाश होगा। सफलता की प्राप्ति से हर्ष होगा। मंगलमय परिवर्तन होंगे और मनोरथ सिद्ध होगी। आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कल का निर्माण होगा। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि पैदा होगी। संपत्ति का विस्तार होने के साथ ही संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। क्रोध से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाएं। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज आपका दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।