BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Panchang: आज 8 फरवरी 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 8 फरवरी 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 08 फरवरी 2023

विक्रम संवत - 2079, राक्षस
शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत - फाल्गुन
अमांत - माघ

तिथि
कृष्ण तृतीया तिथि - 04:28 AM, फरवरी 08 - 06:23 AM, फरवरी 09
कृष्ण चतुर्थी तिथि - 06:23 AM, फरवरी 09 - 07:58 AM, फरवरी 10

नक्षत्र
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र - 05:45 PM फरवरी 07 - 08:15 PM फरवरी 08
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र - 08:15 PM फरवरी 08 - 10:27 PM फरवरी 09

योग
अतिगण्ड योग - 04:03 PM, फरवरी 07 - 04:31 PM, फरवरी 08
सुकर्मा योग - 4:31 PM, फरवरी 08 - 04:46 PM, फरवरी 09

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 07:05 AM 
सूर्यास्त - 06:06 PM
चन्द्रोदय - 08:24 PM 
चंद्रास्त- 08:41 AM

अशुभ काल
राहू - 12:35 AM – 01:58 PM   
यम गण्ड -08:28 AM – 09:50 AM 
गुलिक - 11:13 AM –  12:35 PM  
दुर्मुहूर्त - 12:13 PM – 12:57 PM  
वर्ज्य - 04:06 AM, फरवरी 09 - 05:51 AM, फरवरी 09

शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 05:21 AM – 06:13 AM 
अमृत काल- 01:11 PM - 02:57 PM 

Horoscope Today 8 February 2023: मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 8 February 2023: मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 8 February 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: आज पूरे दिन तृतीया तिथि रहेगी. आज रात्रि 08:13 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र फिर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे.

मेष राशि (Aries)
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ. बुधादित्य, वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपके कार्य से सीनियर्स खुश होंगे, जिसके चलते उनके प्रमोशन होने की भी संभावना है. मौसम अनुकूल न होने के कारण बिजनेसमैन को थोड़ा संभल कर रहना होगा, क्योंकि आर्थिक नुकसान होने की संभावना है.

नई पीढ़ी की महत्वाकांक्षी चीजें पूरी होने की आशंका है, लेकिन फिर भी आपको उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना है और मेहनत करते रहना है. नजदीकी रिश्तेदार से बेवजह की बात को लेकर तनाव हो सकता है, विवाद की वजह आपकी तरफ से न हो इस बात का खास ध्यान दें. थायरॉइड के मरीज को समस्या का सामना करना पड़ेगा, उन्हें नियमित दवाई का सेवन करना होगा, थायरॉइड बढ़ने पर दिक्कत हो सकती है.

वृषभ राशि (Taurus)
चन्द्रमा 4वें हाउस में रहेंगे जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी. कामकाज को लेकर बिजी माहौल बना रहेगा, अपने कार्य पर ही फोकस रखें तो अच्छा रहेगा. बिजनेसमैन की प्लैनिंग किसी कारणवश लागू नहीं हो पाई थीं, उन्हें इसे लागू करने के फिर से प्रयास करने चाहिए. युवा रचनात्मक व मन पसंदीदा कार्य करके खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, इसके साथ ही उनकी पसंदीदा काम करने में रुचि भी बढ़ेगी. फैमली की जिम्मेदारी से कतई पीछे न हटें, परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, कर्तव्य निर्वहन में अपना पूरा योगदान दें.जो लोग नशा करते हैं, उनको अब अपनी सेहत को लेकर जागरूक होना होगा, क्योंकि लीवर से संबंधित बीमारी होने की आशंका है.

मिथुन राशि (Gemini)
चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी. वर्कस्पेस पर आपको रोज के काम से हटकर कुछ नए काम करने को मिल सकते हैं. जिसे वह मन लगाकर करेंगे. बिजनेसमैन के लिए दिन कुछ खास नहीं है, जहां एक तरफ आय में कमी होगी तो वहीं दूसरी तरफ खर्चे की लिस्ट पहले से कुछ और लंबी हो सकती है.

स्टूडेंट्स अगर किसी कठिनाई में फंस जाते हैं तो वरिष्ठों या फिर मित्र से पूछना उत्तम रहेगा, उनकी सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी.  व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपनों के लिए समय निकालना चाहिए. काम के साथ-साथ अपनों को समय देना भी जरूरी है.शूगर के मरीज को खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए, इसके साथ ही शूगर को भी रोज चेक करते रहें.

कर्क राशि (Cancer)
चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे फाइनेंस से होगा लाभ. ऑफिस की जरुरी मीटिंग में भागीदारी करने का मौका मिल सकता है, तैयारी रहिए. बुधादित्य, वासी और सुनफा योग के बनने से एग्जाम को देखते हुए कोचिंग चलाने वालों के सेंटर पर स्टूडेंट्स की संख्या में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, जिसके चलते इस फिल्ड से जुड़े बिजनेसमैन के लिए लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं.

खिलाड़ी स्वयं को ऊर्जा से भरपूर और सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको एक साथ फिल्ड से जुड़ा काम करने की जिम्मेदारी मिल सकती है. नए रिश्तों को थोड़ा समय देने की जरूरत है, अविश्वास और बातों में गैप के कारण रिश्ते की डोर कमजोर पड़ सकती है. पाइल्स की समस्यां वाले लोग मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करें, अन्यथा उनकी समस्याएं उभर सकती है.

सिंह राशि (Leo)
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन रहेगा विचलित. वर्कस्पेस पर न चाहते हुए भी ऑफिस की कई जिम्मेदारी का भार उठाना पड़ सकता है. बिजनेसमैन को आर्थिक लाभ पाने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे. परिश्रम के साथ आगे बढ़ें जिसका फल निश्चय ही मिलेगा. स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत अच्छा जाने वाला है, घर के साथ बाहर भी बड़ो का आशीर्वाद, प्यार और स्नेह प्राप्त होगा. परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर आवश्यकता से ज्यादा धन खर्च करने से बचना होगा. पथरी के मरीज को दर्द का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इसके इलाज में किसी तरह की लापरवाही न करें और इसका इलाज कराएं. 

कन्या राशि (Virgo)
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ.वर्कस्पेस पर बॉस के समक्ष अपने ज्ञान का बखान करने से बचें वरना यह आपको मुश्किलों में डाल सकता है. बिजनेसमैन दूसरों के बहकावे में आकर खुद को भ्रमित न करें, अन्यथा यह खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा. सदैव अपने विवेक का प्रयोग करें. 
स्टूडेंट्स जिस फिल्ड में निपुण हैं उसी फिल्ड में कॉम्पेटीशन करें और व्यर्थ की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बचें अन्यथा सिर्फ समय की बर्बादी होगी.

अपने व्यवहार की कमियों को दूर करने का प्रयास करें. इसके साथ ही परिवार और कार्यस्थल पर सभी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा. डिप्रेशन के मरीज को अपने डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए.

तुला राशि (Libra)
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे मुनाफा से होगा लाभ. वर्कस्पेस पर कार्य करते समय तकनीकी साधनों का प्रयोग करें, जिससे परिश्रम और समय दोनों की ही बचत होगी. बिजनेस से जुड़े सभी तरह के निर्णय लेने में आसानी होगी. स्टूडेंट्स को एग्जाम नजदीक देखते हुए बिना समय गवाएं फ्रेंड्स के साथ ग्रुप में पढ़ाई करना लाभकारी रहेगा, इससे उनके कठिन विषय में पकड़ मजबूत होगी. लाइफ पार्टनर से अनावश्यक ही किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जितना हो सके शांत रहने की कोशिश करें. मन में अनावश्यक कारण से उलझन बनी रहेगी, इसका एक कारण बिगड़ता स्वास्थ्य भी हो सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनीतिक उन्नति. वर्कस्पेस पर को-वर्कर के साथ तालमेल बेहतरीन होगा, कार्य में सफलता भी मिलेगी. यदि आप कोई नया बिजनेस शुरु हो रहा है, या करने जा रहे हैं तो बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें और कार्य की शुरुआत कर रहे है, तो सुबह 7:00 से 9:00 के मध्य शुरुआत पूरे उत्साह के साथ करें. 

स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के साथ नए प्रोजेक्ट प्लान कर सकते हैं, जिसमें उन्हें पूरी सफलता भी मिलेगी. घर में बिजली का काम यदि पेंडिग पड़ा है तो उसे वक्त रहते ही करा लें क्योंकि घर में आग लगने की आशंका है. सुरक्षा के सभी उपायों के लिए एलर्ट रहें. बदलते मौसम के कारण गठिया रोग से परेशान लोगों की दर्द की समस्या बढ़ सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य. वर्कस्पेस पर बिना किसी रूकावट के ऑफिस के काम को अंजाम दे पाने में कामयाब रहेंगे. बिजनेस में लोन के सिलसिले में कई दिन से बैंक के चक्कर काट रहे थे, तो आपको राहत मिलने वाली है. बैंक के कारण अटके हुए काम पूरे हो सकेंगे. एग्जाम की तैयारी कर रहें युवा स्टडी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. घर की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, आपके साथ-साथ घर के सभी लोगों के चेहरे पर खुशी छाई होगी. मां के स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट आने की आशंका है इसलिए उनकी सेहत का खास ध्यान रखना होगा.

मकर राशि (Capricorn)
को-वर्कर पर कठोर नियम लागू न करें, उनके साथ अपना रवैया सही रखें, तभी वह मन लगाकर काम करेंगे. बिजनेस में करीबी लोग मनोबल बढ़ाने में मदद करेंगे, सलाह सही मिलने पर आप बिजनेस के लिए नई प्लैनिंग बना सकेंगे. स्टूडेंट्स को भविष्य की सिर्फ कल्पना में ही समय बर्बाद करने से बचना चाहिए, यह समय सिर्फ कल्पना मात्र के लिए नहीं, अपितु कुछ करने का है. रिश्तेदारों के संपर्क में रहने की कोशिश करिए मिलकर न सही फोन पर ही उनका हालचाल लेते रहें. काम के साथ आराम भी करते रहिए सेहत के लिए अनिद्रा नुकसानदेह हो सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ. वर्कस्पेस पर कामकाज को लेकर नई जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार रहें, पहले की जिम्मेदारी के साथ-साथ नई जिम्मेदारी भी आ सकती है. बुधादित्य, वासी और सुनफा योग के बनने से होटल, मोटल और रेस्टोरेंट बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को अच्छा मुनाफा होने के आसार है. 

लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा, उन्हें भी लापरवाही न बरतने की सलाह दें. खिलाड़ियों को किसी क्रिया को लेकर दूसरी शहर की करनी यात्रा करनी पड़ सकती है.  ऑस्टियोपोरोसिस के मरीज को रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे उन्हें दर्द से छुटकारा मिल सके.

मीन राशि (Pisces)
चन्द्रमा 6वें हाउस में रहेंगे जिससे शत्रुओं की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा. वर्कस्पेस पर पूरा दिन प्रसन्नता के भाव से भरपूर रहेगा जिस कारण वह सभी से प्रसन्न होकर बात करेंगे साथ ही काम भी मन लगाकर करेंगे. 5जी नेटवर्क के शुरु होने से टेलीकम्यूनीकेशन से जुड़ेबिजनेसमैन को अच्छा लाभ होने की प्रबल संभावनाएं है. नई पीढ़ी अपने व्यवहार और हंसी मजाक के तरीके से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे.

जिस कारण वह सभी के चहेते बनेंगे. घर का वातावरण आपके प्रयास से अच्छा बना रहेगा. सभी के साथ बैठकर हंसी मजाक करें, हो सके तो कहीं बाहर जाने का प्लान करें. कमर में दर्द और नसों में खिंचाव हो सकता है, दर्द में आराम के लिए नियमित तौर पर कमर बेल्ट का प्रयोग करें.

आर्थिक तंगी होगी दूर, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, करें ये उपाय, संकटमोचन हर काम में आपको करेंगे सफल

आर्थिक तंगी होगी दूर, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, करें ये उपाय, संकटमोचन हर काम में आपको करेंगे सफल

 हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है, वहीं अगर बात करें मंगलवार की, तो मंगलवार संकटमोचन हनुमान को समर्पित है. कहते हैं, जो व्यक्ति इनके सच्चे दिल से पूजा करता है और हनुमान चालिसा का पाठ करता है, तो उनके सारे संकट दूर हो जाते हैं

पीपल के पत्तों से करें ये उपाय

अगर आप हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको पीपल के 11 पत्तों को तोड़कर बजरंगबली को अर्पित करें, इसके अवाला अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, पत्तों का माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें, इससे आपको विशेष लाभ मिलेगा.

2.तुलसी का करें ये उपाय

हनुमान जी को तुलसी बेहद प्रिय है, मंगलवार के दिन तुलसी के पत्तों में भगवान श्रीराम का नाम लिखकर हनुमान जी को चढ़ाएं. इससे बजरंगबलि बेहद प्रसन्न होते हैं.

नारियल के उपाय

मंगलवार के दिन 7 बार नारियल अपने ऊपर से घुमाकर हनुमान जी के सामने फोड़ दें. इससे आपके सभी संकट दूर हो जाएंगे।

4.सिंदूर से करें ये उपाय

मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाना बेहद शुभ होता है. इसके अलावा आप हनुमान जी को चमेली के तेल अर्पित करें।

Chanakya Niti: इन 3 लोगों से हमेशा रहें दूर, भला करने पर भी जिंदगी भर उठाना पड़ेगा आप को दुःख

Chanakya Niti: इन 3 लोगों से हमेशा रहें दूर, भला करने पर भी जिंदगी भर उठाना पड़ेगा आप को दुःख

 Chanakya Niti: कहा जाता है कि कर भला तो हो भला, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है. आचार्य चाणक्य ने ऐसे तीन लोगों के बारें में बताया है कि जिनका भला करने से इंसान को सिर्फ दुःख का ही सामना करना पड़ता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब में ऐसे लोगों से दूर रहने की सलाह दी है. उनका मानना है कि ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिये. तो आइये जानते हैं ऐसे ही तीन लोगों के बारें में: 

1. "दुष्टास्त्रीभरणेन" अर्थात दुष्ट स्वभाव की महिला का भरण-पोषण करने पर 

जो महिला चरित्रहीन हो, कर्कशा हो, दुष्ट स्वभाव वाली हो उसका भरण-पोषण करने वाले इंसान को कभी भी सुख नहीं मिलता है. वो सिर्फ अपने ही स्वार्थ के लिए सोचती हैं. ऐसी महिलाओं के संपर्क में आने से पुरुष को सिर्फ समाज और घर-परिवार में अपयश ही मिलता है. ऐसी महिलाओं से दूर रहने की सलाह दी है. 

2. अकारण ही दुखी रहने वाले इंसान 

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो अकारण ही दुखी रहते हैं और हमेशा ही असंतुष्ट होकार विलाप करते हैं. ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिये. ये लोग हमेशा ही आप के सुख से ईर्ष्या करते हैं. र ईर्ष्या भाव रखने वाले और अकारण ही हमेश दुखी रहने वाले लोगों से से दूर रहने में ही आप का फायदा है. 

3. "मूर्खाशिष्योपदेशेन' अर्थात मूर्ख शिष्य को उपदेश देने से 

आचार्य चाणक्य ने कहते है कि किसी मूर्ख को ज्ञान या उपदेश नहीं देना चाहिए. अगर आप ज्ञान के माध्यम से उस मूर्ख की भलाई करना चाहते हैं, तो वो व्यक्ति इस बात को नहीं समझेगा. इस वजह से आप को ही नुकसान उठाना पड़ सकता है. ऐसे लोगों से भी जीवन में दूर रहना चाहिये.

Aaj Ka Panchang 07 February : आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 07 February : आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 07 फरवरी 2023 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

 
तिथि  

द्वितिया

28:28 तक
नक्षत्र   मघा 17:40 तक
करण

तैतिल
गारा

15:24 तक
28:28 तक

पक्ष कृष्ण  
वार    मंगलवार  
योग   शोभना 15:59 तक
सूर्योदय 07:09  
सूर्यास्त 18:00  
चंद्रमा    सिंह  
राहुकाल

15:18 − 16:39

 
विक्रमी संवत्   2079  
शक सम्वत 1944   
मास फाल्गुन  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56


पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम - प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
 
नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।


वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

Aaj Ka Rashifal 7 February 2023: वृष, कर्क राशि वालों हो सकता है नुकसान, मेष-मीन राशि तक का जानें कल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 February 2023: वृष, कर्क राशि वालों हो सकता है नुकसान, मेष-मीन राशि तक का जानें कल का राशिफल

 मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो वह कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातक कल व्यवसाय में कोई नवीन कार्य कर सकते हैं, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न रहेगा. व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. कल आप परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे. मन की बातों को और उनके मन की बातों को जानेंगे. परिजनों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. जो आपके आने वाले समय में काफी काम आएगा. भवन, मकान वाहन की खरीदारी में रुचि लेंगे.

भौतिक वस्तुओं पर फोकस रहेगा. परिवार की जरूरतों का ध्यान रखेंगे. वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से कल अपने जीवनसाथी को कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं. माताजी से कल आप अपने मन की बात को कह सकते हैं. परिवार में सभी लोग मिलकर धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाएंगे, जहां सभी काफी खुश नजर आएंगे. संतान के द्वारा सुखद समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा.

संतान पर गर्व महसूस होगा. लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी. आप अपने पार्टनर को किसी लॉन्ग ड्राइव पर ले कर जा सकते हैं, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे और एक दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा. विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन पर प्रसन्नता से भरा रहने वाला है. धन का आगमन हो सकता है. आपका जो रुका हुआ धन था वह किसी रसूखदार व्यक्ति की मुलाकात की मदद से कल आपको प्राप्त होगा. जॉब में विशेष सफलता प्राप्त होगी. आपकी बहुमुखी प्रतिभा से सभी लोग प्रभावित होंगे. सार्थक संवाद को महत्व देंगे. सहकारिता पर जोर रखेंगे. जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे.

प्रेम में सफलता की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. माताजी का सानिध्य मिलेगा. पिताजी से धन प्राप्त होगा. वरिष्ठ सदस्य कल आपको कुछ कार्य शॉपिंग जो आपको अवश्य पूरे करने होंगे नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं. आपका मित्र आपसे मिलने आपके घर आएगा. मित्र के द्वारा आपको आय के अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत बनाएंगे.

बड़ों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा. भाई बहन की शिक्षा के लिए आप धन का निवेश करेंगे. संतान के कार्यों में आप उनकी सहायता करेंगे और कुछ समय भी व्यतीत करेंगे, आप कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं. सायंकाल का समय आप अपने माता पिता के साथ व्यतीत करेंगे. आप अपने मन की बातों को और उनके मन की बातों को एक दूसरे से कह सकें, जिससे आपको काफी अच्छा लगेगा.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. नौकरी कर रहे जातको को अपनी नौकरी में प्रगति देखने को मिलेगी, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. संतान के विवाह से संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले. अपने बड़ों से सलाह मशवरा अवश्य करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. घर परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा, जिसमें सभी लोग आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.

बड़ी सोच रखेंगे तो सभी आपका साथ देंगे. हर्ष आनंद बना रहेगा. कल आप नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं. पारिवारिक बिजनेस में आप कुछ बदलाव करने के बारे में योजना बनाएंगे, जिससे आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सके. शैक्षिक कार्यों में वृद्धि होगी. परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करेंगे. रिश्तेदारों से मनमुटाव समाप्त होगा, आना जाना लगा रहेगा. सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे, जहां आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, कुछ समय भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी.

जीवनसाथी के साथ कल आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे. मित्रों के द्वारा आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में कामयाब रहेंगे. कलात्मक व रचनात्मक क्षेत्रों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी.

कर्क राशि (Cancer) 
कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. छात्रों को प्रगति मिलेगी. बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से सभी लोग प्रभावित होंगे. महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. करीबियों पर भरोसा बनेगा. कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा. माताजी का आशीर्वाद ले. दूसरों की मदद के लिए आप हमेशा आगे आएंगे. आर्थिक विकास होगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे. किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उसमें जीत हासिल करेंगे. कुछ विषयों में समस्या होने पर अपने माता-पिता से बातचीत करेंगे, जिसके लिए उन्हें कोई अच्छा कोचिंग सेंटर ज्वाइन कराया जाएगा.

सभी लोग मिलजुलकर एक साथ रहेंगे. परिवार वाले सभी मिलकर धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आप आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और समय भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं. जो लोग घर से दूर नौकरी कर रहे हैं, कल उन्हें परिवार की याद सताएगी, जिसे वह परिवार वालों से मिलने घर आएंगे.

माताजी को लेकर आप ननिहाल घूमने जाएंगे, जहां वह काफी खुश नजर आएंगे. जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, कल उन्हें मान सम्मान प्राप्त होगा. आपके द्वारा किए गए कार्यों की सभी लोग तारीफ करेंगे. पिताजी से कल आप अपने मन की बात को कह सकते हैं.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. जो लोग जॉब कर रहे हैं उनके लिए दिन बढ़िया रहेगा. कल उन्हें अपनी जॉब में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. जो युवा बेरोजगार है, काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, कल उन्हें रोजगार मिल सकता है. रचनात्मक गतिविधियों में तेजी बढ़ाएंगे.

लेनदेन के प्रयासों में स्मार्टनेस बढ़ाएंगे. व्यवसाय कर रहे जातक कल अपने व्यवसाय में नई-नई नीतियों को अपनाएंगे, जिससे व्यवसाय को आगे बढ़ा सके. व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जाएंगे, जो उनके लिए काफी लाभदायक रहेंगी, नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा. जो युवा राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत ही बढ़िया है. आपको सभाओं को संबोधित करने का भी मौका मिलेगा. पिता का आशीर्वाद लेकर आप जो भी कार्य करेंगे, आपके सभी कार्य पूरे होंगे. जीवनसाथी के साथ आप किसी लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं. संतान के भविष्य को लेकर आप धन का निवेश करने का निर्णय लेंगे.

विद्यार्थी कुछ विषयों में अपनी रुचि को जागरूक करेंगे, जिसमें उनके गुरुजन उनकी सहायता करेंगे. जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय बहुत ही बढ़िया है, आपकी मेहनत सफल होगी. परिवार में सभी लोग एक साथ मिलजुल कर सुख शांति से रहेंगे. भाई, बहनों की उच्च शिक्षा के लिए आप अपने परिचितों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका प्रसन्नता से भरा रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहेगा. आप अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्य को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे. कल आपको जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है. प्रबंध किए मामले में धैर्य बनाए रखें.

कल आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे, आपके मन को शांति मिलेगी. संतान की प्रगति से प्रसंता होगी. अपने सपने संतान के द्वारा पूरे होते हुए नजर आएंगे. आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्वास्थ्य में चल रहा उतार-चढ़ाव आपको परेशान करेगा. अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में बदलाव करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. व्यवसाय में लाभ संभव है.

आप व्यवसाय में कुछ बदलाव करने के बारे में भी सोचेंगे, जिसके लिए आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे. एक दूसरे को अपने मन की बात कह सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में और अधिक प्यार देखने को मिलेगा. विद्यार्थी रचनात्मक व कलात्मक क्षेत्रों में अपनी रुचि को बढ़ाएंगे.

तुला राशि (Libra) 
तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातकों को अपने व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे, इनकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा. कल आपका रुका हुआ धन आपको किसी अच्छे व्यक्ति की मदद से प्राप्त होगा, जिससे आप उनका काफी आभार प्रकट करेंगे. मित्रों के द्वारा आपको आय के अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे.

नौकरी कर रहे जातकों को कल अपनी नौकरी में प्रगति देखने को मिलेगी, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. जो लोग बेरोजगार हैं, कल उन्हें अच्छा रोजगार भी मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. माताजी से कल आप अपने मन की बात को कह सकते हैं. कल परिवार का साथ मिलेगा. आप परिवार वालों के साथ बैठकर कुछ समय व्यतीत करेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में आपको प्रगति प्रदान होगी.

कल आप कुछ ऐसे कार्य करेंगे, जिसे करने में आप संकोच महसूस करेंगे,  जिसके लिए आप अपने परिचितों से बातचीत करेंगे तो आपको सहायता मिलेगी. भावनात्मक मजबूती रखें. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा. प्रबंध कार्यों से लाभ होगा. शासन सत्ता के मामले पक्ष में बनेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं, जहां वह प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio) 
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. जो लोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे थे, कल उन्हें सफलता प्राप्त होगी. कामकाज उम्मीद के अनुरूप बनाए रखें. श्रेष्ठ प्रदर्शन से साकारात्मकता बढ़ सकती है. परिस्थितियों का लाभ उठाएंगे. कल आपके मित्र आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भी सहायता करते हुए नजर आने वाले हैं.

मित्रों के द्वारा आपको नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे. जॉब कर रहे जातक कल अपनी जॉब में सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. जो युवा कुंवारे हैं, कल उनके लिए अच्छा रिश्ता आएगा, जिससे परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा. मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें सभी लोगों का आना जाना लगा रहेगा.

छात्र परीक्षा की तैयारी करते हुए नजर आएंगे. छात्र शिक्षा के लिए एक शहर से दूसरे शहर भी जा सकते हैं. माता-पिता संतान के भविष्य के लिए अपने परिचितों मित्रों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे. संतान के द्वारा कोई सुखद समाचार मिलेगा, जिसे सुनकर आप काफी खुश होंगे. जीवनसाथी के साथ कल आप उनके कार्यों में हाथ बटाते हुए नजर आएंगे. जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य करते हैं, कल उन्हें कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. कल उच्च अधिकारियों की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. कल परिवार के साथ किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी मुलाकात किसी अच्छे व्यक्ति से होगी, जिसकी मदद से आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा.

स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएं, किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. विरोधी सक्रियता रखेंगे. बड़ों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करें जिससे आपको काफी सारी चीजें सीखने को मिलेंगी. धन आगमन के संकेत हैं. अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ था तो कल आपको उसका फायदा होगा. नौकरी कर रहे जातक कल अपने कार्यों को करने में सफल रहेंगे. व्यस्त दिनचर्या में से कल आप अपने लिए कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आप अपने पसंदीदा कार्यों को करना पसंद करेंगे.

जीवनसाथी के साथ कल आप संतान के भविष्य को लेकर बातचीत करते हुए नजर आएंगे. भाई के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी. अचानक से आपकी मुलाकात आपके पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलकर आपको अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी. मित्र के साथ आप अपने सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातक कल व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य करने का विचार करेंगे. औद्योगिक प्रयासों को बढ़ाएंगे. धनधान्य में बढ़त रहेगी. निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे. मित्रों से लाभ मिलेगा. धार्मिक यात्रा पर जाने के की योजना बनाएंगे. जो युवा राजनीति में कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत ही बढ़िया है.

समाज की भलाई के लिए जो लोग कार्य कर रहे हैं, कल उनके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी. कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण आप थोड़ा सा परेशान दिखेंगे. नौकरी कर रहे जातक नौकरी के अलावा कोई साइड काम करने का भी निर्णय लेंगे, जिसमें उनके जीवनसाथी उनका साथ देंगे. परिवार में सभी लोग एक साथ मिलजुल कर कार्य करते हुए नजर आएंगे.

घर में पूजा, पाठ आदि का आयोजन होगा, जिसमें सभी परिचितों का आना जाना लगा रहेगा, उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है नहीं तो रिश्तो में मनमुटाव हो सकता है. विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसमें उन्हें जीत हासिल होगी. संतान को अच्छी नौकरी मिलने के कारण माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे, अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा. जो युवा घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, कल उन्हें घर की याद सता सकती हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. लेन-देन में सावधानी रखें. सजगता बनाए रखें. कल आपकी मेहनत सफल होगी. सभी लोगों के साथ भाईचारा बना कर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा. व्यवसाय से संबंधित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं. यात्रा करते समय सावधानी रखें, किसी खास चीज के चोरी होने के संकेत हैं.

छात्रों के कैरियर में प्रोग्रेस का दिन है. छात्र पढ़ाई के लिए किसी दूसरे शहर भी जा सकते हैं. रचनात्मक, कलात्मक क्षेत्रों में वृद्धि देखने को मिलेगी. माताजी का सानिध्य मिलेगा. पिताजी से आप अपने मन की बात को कह सकते हैं. जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करते हुए नजर आएंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद के द्वारा कल आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी. पैतृक व्यवसाय में कुछ बदलाव करने के बारे में आप सोच विचार करेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया है.

आप अपने प्रेमी को मन की बात कहेंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, कल उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा. परिवार के साथ आप किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से आपका मेल मिलाप बढ़ेगा. कल आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. किसी को उधार देने से बचें नहीं तो आपका पैसा डूब सकता है.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका सफलता से भरा रहने वाला है. कल आपको हर जगह से कुछ ना कुछ समाचार सुनने को मिलेगा. आपके जो कार्य किसी कारणवश रुक गए थे वह भी कल पूरे होते हुए नजर आएंगे. कल जॉब में बड़ी सफलता की प्राप्ति होगी लेकिन आपको वाद-विवाद करने से बचना होगा. वाणी के प्रति सचेत रहें. जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे थे, कल उनकी मेहनत सफल होगी. कल आपको अपने रिश्तेदारों के साथ मेल मिलाप बढ़ाने का मौका मिलेगा.

आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. पिताजी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले, आपकी सभी कार्य पूरे होंगे. सेहत में धीरे-धीरे सुधार होता हुआ नजर आएगा. मकान, भवन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी नया वाहन का भी सुख प्राप्त होगा. जीवनसाथी के द्वारा कल आपको कोई सरप्राइस पार्टी मिलेगी, जिससे आप काफी खुश होंगे.

छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करेंगे, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे. अब बच्चों को लेकर शॉपिंग और पिकनिक पर भी जाएंगे, जहां सभी लोग खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे. आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे. पिताजी से कल आप अपने मन की बात को साझा करेंगे. माताजी का सानिध्य मिलेगा. जीवन साथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करते हुए नजर आएंगे.

Chanakya Niti: ये अंग बताता है महिलाओं का कैरेक्टर, ऐसी स्त्रियां कर देती हैं कुल का नाश

Chanakya Niti: ये अंग बताता है महिलाओं का कैरेक्टर, ऐसी स्त्रियां कर देती हैं कुल का नाश

  Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियां केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनाई जाती है. इन नीतियों का अनुसरण करके लोगों ने दुनिया पर अपना दबदबा बनाया है और सिक्का भी जमाया है. आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखी गई ये नीतियां आज भी आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितनी जब इसे लिखा गया था. 

इन नीतियों का अनुसरण करने से इंसान को जीवन में सही दिशा मिलती है. आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब चाणक्य नीति में चरित्रहीन महिलाओं के बारें में भी बताया है. जिनको जानकर आप भी चरित्रहीन महिलाओं के बारे में जान सकते हैं: 

इन महिलाओं से रहे बचकर

चाणक्य नीति के अनुसार जिन महिलाओं के गर्दन छोटी होती है तो दूसरों पर निर्णय के लिए निर्भर रहती हैं. इसके अलावा जिन महिलाओं की गर्दन की लंबाई चार उंगलियों से ज्यादा होती है, वो अपने वंश का नाश कर देती हैं. 

चपटी गर्दन वाली महिलाओं का स्वाभाव बहुत गुस्सैल और क्रूर होता है. इसके अलावा इन महिलाओं के गालो पर हंसते हुए डिंपल आते हैं तो उनका चरित्र अच्छा नहीं होता है. इसके अलावा जिन महिलाओं की आखें पीली और डरी-डरी हो तो ऐसे महिलाओं का स्वाभाव बहुत बुरा होता है. 

जिन महिलाओं के कानों पर बहुत बाल होते है और उनका आकार असमान जैसा होता है, तो घर में क्लेश का कारण बनती है.  जिन महिलाओं के दांत बाहर निकले हुए होते हैं, उन महिलाओं के जीवन में हमेशा दुःख के बादल छाए रहते हैं. 

Aaj Ka Panchang: आज 6 फरवरी 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 6 फरवरी 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 06 फरवरी 2023

विक्रम संवत - 2079, राक्षस
शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत - माघ
अमांत - माघ

तिथि
कृष्ण प्रतिपदा- 11:58 PM फरवरी 05 - 02:18 AM, फरवरी 07

नक्षत्र
अश्लेशा नक्षत्र- 12:13 PM फरवरी 05, 3:03 PM फरवरी 06

योग
सौभाग्य योग - 02:42 PM, फरवरी 05 - 03:26 PM, फरवरी 06

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 07:07 AM 
सूर्यास्त - 06:04 PM
चन्द्रोदय - 06:36 PM 
चंद्रास्त- 07: 49 PM

अशुभ काल
राहू - 08:29 AM – 09:51 AM   
यम गण्ड -11:13 AM – 12:35 PM 
गुलिक - 01:57 PM –  03:20 PM  
दुर्मुहूर्त - 12:57 PM – 01:41 PM , 03:09 PM - 03:53 PM 
वर्ज्य - 04:24 AM फरवरी 07 – 06:11 AM फरवरी 07

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:13 PM – 12:57 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:22 AM – 06:14 AM 
अमृत काल- 01:16 PM से 03:03 PM 

Horoscope Today 6 February 2023: इन राशियों को है खतरा, हो सकता है बड़ा नुकसान, मेष से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 6 February 2023: इन राशियों को है खतरा, हो सकता है बड़ा नुकसान, मेष से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 6 February 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: आज पूरे दिन प्रतिपदा तिथि रहेगी. आज दोपहर 03:02 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा.

चन्द्रमा दोपहर 03:02 के बाद सिंह राशि में रहेंगे. आज के शुभ समय दो है. सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. 

मेष राशि (Aries Horoscope)
चन्द्रमा चौथे हाउस में रहेंगे जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेंगे. वर्कस्पेस पर आलस्य से बचते हुए कार्य को करने के लिए लगे रहना होगा, प्रयासों को जारी रखें, जल्दी ही प्रमोशन भी मिलेगा. बिजनेसमैन जितना हो सके, कर्ज न लेने की कोशिश करें, उधार में लिया गया धन भविष्य के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा. दिन को हंसते-खेलते व्यतीत कर सकेंगे.

फैमली में माता-पिता से मेलजोल बढ़ाकर रखना होगा, उनकी जरूरतों का अपनी तरफ से ध्यान रखना होगा. नशा करने वाले लोग हेल्थ को लेकर सजग रहें, क्योंकि लीवर से संबंधित रोग होने की आशंका है.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे साहस में होगी वृद्धि. हफ्ते की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों की दिन की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ वाली हो सकती है, इसलिए उत्साह बने रहने की कोशिश करते रहें. व्यापारियों को व्यापारिक योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी व्यापार की उन्नति संभव है. खिलाड़ियों की किसी एक्टिविटी में कई लोगों से भेंट होने की संभावना है. जिसमें नए पुराने सभी तरह के दोस्त शामिल होंगे. 

किसी के खराब स्वास्थ्य की सूचना मिले तो उनके हालचाल अवश्य ही लेना चाहिए, संभव हो तो मिलने ही जाएं. अचानक तबीयत खराब होने की आशंका है, स्वास्थ्य नरम होने पर डॉक्टर से परामर्श तुरंत करें.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ. नौकरीपेशा लोग बेहतर ऑफर मिलने पर मामूली शर्तों के चलते जॉब को हाथ से न जाने दें, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े. बिजनेसमैन को दिमागी तौर पर सक्रिय रहते हुए निर्णय लेने होंगे, जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को लेने से बचें. स्टूडेंट्स को दोस्त से बातें करते समय अपनी वाणी पर संयम रखना होगा वरना दोस्त के साथ रिलेशन खराब हो सकते हैं. 

अपनों के साथ नया इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदने की प्लैनिंग करते नजर आएंगे. सबकी सहमति पर ही सामान लेना उपयुक्त होगा. महिलाओं को हार्मोन की दिक्कत आ सकती है. कोशिश करें कि डॉक्टर की सलाह बिना कोई नई दवाई शुरु न करें.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास. वासी, सुनफा और सौभाग्य योग के बनने से जॉब को लेकर किए गए प्लान प्रगति पर रहेंगे, जिससे वह समय पर काम निपटाकर घर जा सकेंगे. बिजनेसमैन कम अनुभवी या अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई बड़ा निवेश न करें क्योंकि आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. 

नई पीढ़ी की मेमोरी तेज रहेगी इसके परिणामस्वरूप उनकी पर बहुत अच्छी रहेगी और उन्हें लाभान्वित करेगी. करीबी रिश्तों की डोर मजबूत रखने के लिए रिश्तों में सफाई बनाए रखें. निष्पक्षता और सद्भाव का व्यवहार समय की जरूरत है. हाई-लो दोनों ही तरह के ब्लड प्रेशर मरीज अपना खास ध्यान रखें, साथ ही में अपना ब्लड प्रेशर भी चेक करते रहें.

सिंह राशि (Leo Horoscope)
चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेंगे. ऑफिस की ओर से महत्वपूर्ण लेनदेन करना पड़ सकता है, लेनदेन लिखा पढ़ी के साथ करें क्योंकि बाद में आपको बॉस को जवाब भी देना है. बिजनेस में पार्टनर के साथ रिलेशन मधुर रखें क्योंकि विवाद होने की आशंका दिख रही है, हिसाब-किताब में भी सफाई बरतें. 
नई पीढ़ी की धार्मिक कार्यों में भी भागीदारी होगी, जिससे उनका मन शांत होगा. 

किसी मांगलिक कार्यक्रम के चलते घर में मेहमानों के आगमन की संभावनाएं हैं. अपनों से मिलने खुशी के साथ पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी. हेल्थ को लेकर चिंता बढ़ सकती हैं, इसलिए हेल्थ के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी न करें.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
चन्द्रमा 11वे हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में होगी वृद्धि.ऑफिस में काम का लोड बढ़ सकता है, जिस कारण मन कुछ व्यथित रहेगा. शेयर मार्किट के बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ा मुनाफा होने की संभावना है. खिलाड़ियों किसी भी तरह की गतिविधियों को करते समय एलर्ट रहें, यदि आप पर कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है तो सचेत हो जाएं.

घर के बच्चों को साहसिक फैसले लेने के लिए प्रेरित करें और उन्हें सपोर्ट करें अच्छा रिजल्ट मिलेगा. आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है जिसके कारण आप अपने को ऊर्जावान महसूस करेंगे.

तुला राशि (Libra Horoscope)
चन्द्रमा 10वे हाउस में रहेगा जिससे दादा व नाना के आदर्शों पर चलें.नौकरीपेशा लोगों की मेहनत और काम से बॉस प्रभावित होकर सैलरी बढ़ा सकते हैं. सौभाग्य और सुनफा योग के बनने से सरकारी ऑफिस के चक्कर काट रहे बिजनेसमैन को सफलता मिलने के आसार है, जिस कारण उनके भागदौड़ में कमी आएगी. स्टूडेंट्स अर्जुन की तरह आप भी अपने लक्ष्य पर निशाना साधे रहेंगे.

अपनी इस कोशिश को जारी रखिएगा यही कोशिश आपको आपकी सफलता तक पहुंचाने में मदद करेगी. फैमली के आर्थिक खर्च उठाने पड़ सकते हैं, मानसिक तौर पर तैयार रह कर  बजट की व्यवस्था करनी चाहिए. अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना होगा. एलर्जी होने की आशंका है, कॉस्मेटिक चीजों का देख-सुन कर इस्तेमाल करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
चन्द्रमा 9वे हाउस में रहेगा जिससे बढे़गा ज्ञान. ऑफिस के काम के लिए दिन कुछ कठिन रहेगा. बिजनेस पार्टनर के साथ नई पहल करने का प्रयास करें, व्यापारिक उन्नति के लिए यह बहुत जरूरी है. सोशल मीडिया पर एक्टीव रहने वाले युवा किसी भी अफवाह या भ्रामक बात को बिलकुल आगे न करें. लाइफ पार्टनर के आजीविका के क्षेत्र में उन्नति की संभावना है, इसके साथ ही ट्रांसफर भी मिल सकता है ऐसे में उन्हें दिमागी तौर पर स्पोर्ट करें. चिंता चिता समान होती है इसलिए बेवजह का चिंतन करने से बचें. अत्यधिक चिंता से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
चन्द्रमा 8वे हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या. वर्कस्पेस पर दिन की शुरुआत में ही प्लैनिंग कर ले क्योंकि काम का दबाव काफी रहेगा. 
बिजनेसमैन को बिजनेस की शुरुआत में पैसे की तंगी बनी रहेगी इसलिए धैर्य रखें, कुछ समय के बाद काम चलने लगेगा तो आमदनी होगी. स्टूडेंट्स जितना हो सके परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरे. इसके साथ ही नियम को न तोडे़ वह घर हो या फिर बाहर वरना आप दंड के भागीदार हो सकते हैं. होम एप्लायंस से जुड़ा सामान खरीद सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन पौष्टिक पदार्थों का सेवन करते रहें ताकि शरीर स्वस्थ और साथ में निरोगी बना रहे.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
चन्द्रमा 7th हाउस में रहेंगे जिससे बिजनेस में आएगी तेजी. वासी, सुनफा और सौभाग्य योग के बनने से धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलने के आसार दिखाई दे रहे हैं. अवसर का जमकर फायदा उठाएं और मेहनत करने में जी चोरी न करें. बिजनेस में किसी बड़ी डील के तय होने से लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है.

स्टूडेंट्स जिस विषय में कमजोर पड़ रहे हैं उसको लेकर सीरियस हो जाए. एक्सट्रा क्लास, ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से विषय में पकड़ मजबूत करने की कोशिश करें. काम तो जरूरी है लेकिन परिवारजनों के साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं का सम्मान करें. किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर लंबी यात्रा तय करने के कारण या लगातार बैठे रहने से पैरों में दर्द और सूजन होने की आशंका है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
चन्द्रमा छठे हाउस में रहेंगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा. बॉस व सीनियर्स कि शर्तों पर काम करना पड़ सकता है, आगे बढ़ना है तो स्वाभिमान को बीच में न लाए. बिजनेसमैन को पार्टनरशिप में कार्य करने का प्रस्ताव मिल सकता है, ऑफर अच्छा है तो स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है. स्टूडेंट्स को अपने विचारों को शुद्ध करते हुए चलना होगा, नाकारात्मक चीजें मार्ग से भटका सकते हैं. घर में अपनों को समय दें, खासतौर पर पिताजी को उनके साथ अपने संबंध को मधुर रखने का प्रयास करें. आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन लापरवाही करना किसी भी कीमत पर ठीक नहीं रहेगा.

मीन राशि (Pisces Horoscope)
चन्द्रमा 5वे हाउस में रहेंगे जिससे स्टूडेंट्स की पढ़ाई में आऐगा निखार. वर्कस्पेस पर को-वर्ककर और सीनियर से अहंकार की लड़ाई करने से बचें, उनके साथ अहंकार की लड़ाई भविष्य के लिए महंगी पड़ सकती है. वासी और सौभाग्य योग के बनने से बिजनेसमैन को आय को बनाए रखने के लिए पक्का साधन मिलने की उम्मीद है. 

स्टूडेंट्स मानसिक रूप से मजबूत होंगे, जिसका उन्हें रिजल्ट भी अच्छा मिलेगा. परिवार में उत्पन्न स्थिति मुश्किल भरी हो सकती है, बात घर के बाहर न जाए, इस बात का विशेष ध्यान रखें, वरना आपके साथ-साथ पूरे परिवार को सार्वजनिक रूप से ठेस लग सकती है. खानपान में लापरवाही न करें, नहीं तो आपका वजन बढ़ता जाएगा और यह आपके लिए एक समस्या बन सकता है.

Chanakya Niti: इन 4 काम के बाद नहाना कभी न भूलें, नहीं तो पड़ेगा पछताना, दुर्भाग्‍य नहीं छोड़ेगा पीछा

Chanakya Niti: इन 4 काम के बाद नहाना कभी न भूलें, नहीं तो पड़ेगा पछताना, दुर्भाग्‍य नहीं छोड़ेगा पीछा

 Chanakya Niti: जाने-अंजाने में इंसानों से अकसर ऐसी भूल हो जती है जिसका सीधा असर उनके जीवन पर पड़ता है. आस्था में विश्वास रखने वाले दिग्गजों ने इंसानों को कई बुरी आदतों से दूर रहने और कुछ अच्छी आदतों को अपनाने के लिए कहा है. आचार्य चाणक्य ने ऐसी कई बातों का जिक्र अपनी चाणक्य नीति में किया है जिसे अफना कर एक इंसान सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है. आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता है. उनकी अर्थशास्त्र, कूटनीति और राजनीति के क्षेत्र में कुशलता से पूरी दुनिया वाकिफ है. उनकी चाणक्य नीति को असंख्य लोग अपने जीवन में अनुसरण करने की कोशिश करते हैं. आचार्य ने चाणक्य नीति में चार ऐसे कामों का जिक्र किया है जिसके बाद स्नान करना बेहद जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर दुर्भाग्य, इंसान का पीछा नहीं छोड़ता. आइये आपको बताते हैं इन काम के बारे में...

तेल मालिश के बाद न भूलें नहाना

तेल मालिश लगभग सभी को पसंद है. शरीर की थकान और लंबी यात्रा के बाद लोग शरीर का तेल से मसाज लेना पसंद करते और इससे आराम भी मिलता है. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में कहा है कि तेल मालिश के बाद स्नान जरूर करना चाहिए. क्योंकि तेल मालिश के बाद शरीर के छिद्रों से पसीना निकलता है और इससे रक्त का संचार बढ़ जाता है. ऐसे में नहाने से शरीर का तापमान और रक्त संचार दोनों ही जरूरत के हिसाब से रहते हैं.

श्मशान घाट से लौटने पर स्नान जरूरी

हिन्दू धर्म में मौत के बाद शरीर का अंतिम संस्कार नदी के किनारे या घाट पर किया जाता है. ऐसे में भारी संख्या में लोग शवयात्रा में शामिल होते हैं और मृत शरीर के पंचतत्व में विलीन होने के बाद घर पर आकर या वहीं नदी में नहाने का विधान है. ऐसा इसलिए है क्यों कि मरने के बाद मृत शरीर के आस-पास तमाम तरह के कीटाणु पैदा होते हैं जो कि शवयात्रा में शामिल होने वालों के शरीर और कपड़ों पर चिपक जाते हैं. ये स्वास्थय पर बुरा असर डाल सकते हैं. इसलिए श्मशान से आने के बाद कपड़ा घर के बाहर की उतार देते हैं और नहाकर ही घर में प्रवेश करते हैं.

शारीरिक संबंध के बाद स्नान जरुरी

चाणक्य नीति में यह भी कहा गया है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद नहाना बेहद जरूरी होता है. महिला या पुरुष जब भी शारीरिक संबंध बनाते हैं तो शरीर अशुद्ध हो जाता है. शारीरिक संबंध के बाद वक्त बिताए बिना स्नान करना चाहिए. निरोगी काया के लिए शरीर का स्वच्छ होना जरूरी है. शारीरिक संबंध के बाद शरीर में संक्रमण भी फैल सकता है जिसके लिए नहाना बहुत जरूरी होता है.

बाल कटवाने के बाद भी नहाना चाहिए

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि बाल कटवाने के बा नहाना जरूरी होता है. ऐसा नहीं करने से इंसान कई मुश्किल में फंस सकता है. बाल कटवाने के बाद छोटे-छोटे बाल शरीर से चिपके रहते हैं. गलती से अगर से पेट के अंदर चले जाएं स्वास्थ्य से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं इससे शरीर के अंदर खतरनाक संक्रमण भी फैल सकता है.

Aaj Ka Panchang 05 February, 2023: आज माघ पूर्णिमा है, इस दिन बन रहे हैं कई शुभ संयोग, नोट कर लें राहुकाल, इसमें नहीं किए जाते शुभ कार्य

Aaj Ka Panchang 05 February, 2023: आज माघ पूर्णिमा है, इस दिन बन रहे हैं कई शुभ संयोग, नोट कर लें राहुकाल, इसमें नहीं किए जाते शुभ कार्य

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 5 February 2023 : ज्योतिष शास्त्र में हिन्दू पंचांग के पांच मुख्य अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण बताए गए हैं. वैदिक ज्योतिष में पंचांग द्वारा ही शुभ-अशुभ समय की गणना की जाती है. पंचांग की मदद से आप जान सकते है किसी भी ज़रूरी काम को करने के लिए दिन का कौन सा समय सबसे शुभ और कौनसा समय सबसे अशुभ रहेगा. रविवार, 5 फरवरी 2023 यानी आज का पंचांग (Panchang in Hindi ) के लिए नई दिल्ली के आधार पर पंचांग तिथि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)

आज के पंचांग के अनुसार 5 फरवरी 2023, रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. जो रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी. माघ माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा भी कहा जाता है, जो  मंगल कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मानी गई है. 

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)

5 फरवरी 2023 को पंचांग के अनुसार पुष्य नक्षत्र रहेगा जो कि 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र होगा. यह नक्षत्र सताईस नक्षत्रों में आठवां नक्षत्र होता है. पुष्य नक्षत्र को हमेशा शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. इस नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं, जो व्यक्ति के जीवन में ज्ञान की वृद्धि करते हैं. 

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)

वैदिक पंचांग के अनुसार 5 फरवरी 2023, रविवार को राहुकाल सायं 04 बजकर 41 मिनट से शाम 6 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. राहु को एक अशुभ ग्रह माना गया है इसलिए राहुकाल दिन का सबसे अशुभ समय होता है. यही कारण है कि इसमें शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. 

5 फरवरी 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 February 2023)

  • विक्रमी संवत: 2079
  • मास पूर्णिमांत: माघ
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: रविवार
  • ऋतु: शिशिर
  • तिथि: पूर्णिमा - रात्रि 23:58 तक, अगली तिथि: कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 
  • नक्षत्र: पुष्य - दोपहर 12:13 तक, अगला नक्षत्र: अश्लेषा
  • करण: विष्टि - 10:44 तक, बव - 23:58 तक
  • योग: आयुष्मान - 14:42 तक, सौभाग्य
  • सूर्योदय: 07:07 AM
  • सूर्यास्त: 18:03 PM 
  • चन्द्र राशि: कर्क राशि
  • चंद्रोदय: 15:40 PM 
  • चन्द्रास्त: चंद्रास्त नहीं  
  • राहुकाल: शाम 16:41 से 18:03 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
  • शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:57 तक
  • दिशा शूल: पश्चिम

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 16:36 से 17:20 तक, 
  • भद्रा: 07:07 से 10:44 तक
  • कुलिक: 16:35 से 17:19 तक
  • कंटक: 10:46 से 11:29 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम: 12:13 से 12:57 तक
  • यमघण्ट: 13:40 से 14:24 तक
  • यमगण्ड: 12:35 से 13:57 तक
  • गुलिक काल: 15:19 से 16:41 तक
aaj Ka Rashifal 5 February 2023: मिथुन, सिंह, धनु राशि वाले वाहन चलाते समय बरतें सावधानी, मेष-मीन राशि तक का जानें कल का राशिफल

aaj Ka Rashifal 5 February 2023: मिथुन, सिंह, धनु राशि वाले वाहन चलाते समय बरतें सावधानी, मेष-मीन राशि तक का जानें कल का राशिफल

 Kal Ka Rashifal, Horoscope Tomorrow, Daily Horoscope | Rashifal: ज्योतिष के अनुसार 5 फरवरी 2023, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि समेत सभी राशियों को सुख समृद्धि मिलेगी. कल रविवार है, साथ ही माघ माह पूर्णिमा, इस दिन शुभ कार्य किसी भी समय कर सकते हैं. इस दिन विष्णु भगवान की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं कल का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. कल भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी. व्यवसाय कर रहे जातकों को कल अच्छा लाभ प्राप्त होगा. आपके व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी. नौकरी कर रहे जातकों को अफसरों का सहयोग मिलेगा. अपने दिए हुए कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे. आपके प्रमोशन की भी बात चल सकती है.

पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं. अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें. किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. संतान से कल किसी बात को लेकर नाराजगी दिखेगी. छात्र एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं. जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य करते हैं, कल उन्हें शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा.

प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के साथ खुश नजर आएंगे. कल आप अपने मन की बातों को अपने माताजी से कहेंगे. भाई के विवाह में आ रही अड़चनें आपको परेशान करेंगी. शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं, कल वह कुछ बदलाव करने के बारे में सोचेंगे, जिसके लिए वह अपने बड़े सदस्यों से बातचीत करेंगे. विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. कल आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है. कल आप अपने प्रेमी को अपने मन की बात कहेंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. कल आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा.

सरकारी योजनाओं का भी आपको लाभ मिलेगा. अगर आपने कोई पहले निवेश किया हुआ था तो उसका भी आपको फायदा होगा. व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई नई नीतियों को अपनाएंगे. व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जा सकते हैं. मित्रों के द्वारा कल आपको आय के स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे.

कल आप अपने परिवार के लिए कुछ खरीदारी करेंगे लेकिन आप खरीदारी को बजट बनाकर करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. कल वरिष्ठ सदस्यों से धन को कैसे बचाया जाता है, यह सीखेंगे जिससे आपके भविष्य में सुधार हो सके. पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा. संतान की गलत संगति को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित नजर आएंगे, आप लोगों से बातचीत करेंगे. कल का दिन आप परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. व्यापार कर रहे जातक कल अपने व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में व्यस्त रहेंगे. पिताजी के द्वारा व्यापार में कुछ धन खर्च होगा. मित्रों के सहयोग से आय के स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे.

अचानक से कुछ खर्चे आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने होंगे जिससे आपका मन परेशान रहेगा. जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, कल उन्हें परिवार की याद सता सकती है. संतान से दूरी बनी रहेगी. शैक्षिक कार्यों के लिए आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होता हुआ नजर आ रहा है. राजनीति में जो युवा कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत ही बढ़िया है. आपको सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा, सभी लोग आपसे काफी प्रसन्न दिखेंगे. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें.

विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसमें उन्हें जीत हासिल होगी. घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा. माता जी के साथ आप धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, अपना कुछ समय व्यतीत करेंगे,जिससे आपके मन को शांति मिलेगी.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका सुखद रहने वाला है. नौकरी कर रहे जातको को अपनी नौकरी में तरक्की देखने को मिलेगी, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. कल आपको मित्रों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. अपनी सेहत का ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी. परिवार में चल रहा अनबन कल समाप्त होगा.

घर में सुख शांति बनी रहेगी. जीवन साथी कल आपको कोई नया कार्य शुरू कराने के बारे में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे. पिताजी का आशीर्वाद लेकर घर से निकले तो आपके सभी कार्य पूरे होंगे. संतान की स्थिति में सुधार होगा. जो लोग बेरोजगार हैं, काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, कल उन्हें अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं. विद्यार्थी कलात्मक क्षेत्रों में अपनी रुचि बढ़ाएंगे. संतान के भविष्य के लिए माता-पिता धन का निवेश करेंगे. कल आपको अपने आस पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा.

कल आपको समाज की भलाई करने के लिए मौका मिलेगा, जिसमें आप आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. आपकी वाणी की मधुरता के कारण सभी लोग प्रभावित होंगे. आप अपने मन की समस्याओं को कल अपने पिताजी से कह सकते हैं, जिससे आपके मन को अच्छा लगेगा. जीवनसाथी के साथ कल आप किसी रोमांटिक डिनर पर जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. कल आपके स्वास्थ्य की स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी. आशा निराशा के भाव मन में रहेंगे. कल आपको कोर्ट कचहरी के मामले में विजय मिलने की संभावना है. आप कोई नया वाहन भी अपने घर ला सकते हैं. जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, कल का दिन उनके लिए बढ़िया है, कोई डील फाइनल होगी, जिसमें आपको अधिक लाभ होगा. कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी.

व्यापार कर रहे जातक अपने व्यापार में बढ़ोतरी के लिए किसी एक्सपर्ट से सलाह मशवरा कर सकते हैं. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. विद्यार्थी इधर-उधर ध्यान देने के कारण पढ़ाई में कम मन लगाएंगे, जिससे परीक्षा में कम अंक प्राप्त होंगे. कल आप मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे. वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा कल आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अवश्य पूरा करना होगा नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं.

माताजी का सानिध्य मिलेगा. पिताजी कल आपके व्यापार में कुछ धन खर्च करेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को कोई उपहार देंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. जो युवा अविवाहित हैं, कल उनके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है, जैसा वह चाहते थे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें सभी परिचितों का आना जाना लगा रहेगा. कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण आप थोड़ा सा परेशान दिखेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल के दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे. कल आपके धन की आवक बढ़ेगी. आपके जो कार्य लंबे समय से रुके हुए थे वह भी कल पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं. किसी रसूखदार व्यक्ति के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आपके व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी. परिवार में सभी लोग एक साथ मिलजुल कर रहेंगे.

कल आप परिवार में चल रहे वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. परिवार की भलाई के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिससे कुछ लोग नाखुश दिखेंगे. कल आप अपने जीवनसाथी को कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं. नौकरी कर रहे जातक कल कोई व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसमें उनके मित्र उनकी सहायता करेंगे.

परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाएंगे, जहां आपके मन को शांति मिलेगी. सभी लोग खूब खुश नजर आएंगे. संतान के द्वारा कोई सुख समाचार सुनने को मिलेगा. आपके स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ नजर आएगा. कल आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे बढ़ेंगे. सभी लोग आपकी तारीफ करेंगे. आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसमें आप अपने मन पसंदीदा कार्यों को करेंगे.

तुला राशि (Libra) 
तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. कल आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. आपकी व्यवसायिक सफलता के योग बनेंगे. जो आप काफी लंबे समय से अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे थे, वह कल कामयाब होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. राजनीति में अपना कैरियर बनाने वाले युवाओं को कल सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा, सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे. आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा.

कल आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने दोस्त से होगी, जिससे मिलकर आपको अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी. आपका रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है. अगर आपने कोई पहले निवेश किया हुआ था, तो उसका भी आपको पूरा फायदा मिलेगा. आपको आय के निम्न स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे. शैक्षिक कार्य में सफलता मिलेगी.

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा. संतान की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित दिखेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने मन की बात कह सकते हैं, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. घर में भजन-कीर्तन आदि का आयोजन होगा. आप अपनी माताजी को ननिहाल घुमाने लेकर जाएंगे, जहां वह काफी खुश नजर आएंगे. पिताजी से अपने मन की बात को कह सकते हैं. भाई, बहनों के संबंधों में सुधार होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो कल के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा. कल भाग्य का साथ मिलने से आपके कुछ कार्य जो रुके हुए थे वह पूरे होंगे. व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी. व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी. यात्रा के दौरान नए नए लोगों से संपर्क बनेगा.

आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. कई कार्यों के एक साथ पूरा होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, कल उन्हें मान सम्मान की प्राप्ति होगी. जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, कल उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है. परिवार वालों के साथ आप धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे. भाई की शादी में आ रही अड़चने किसी परिचित की मदद से दूर होंगी. रिश्तेदारों के साथ चल रहा मनमुटाव कल समाप्त होगा, एक दूसरे के घर आना जाना बढ़ेगा.

संतान के भविष्य के लिए आप धन का निवेश करेंगे. विद्यार्थी गुरुजनों की सहायता से किसी प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे. छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक शहर से दूसरे शहर भी जा सकते हैं. पारिवारिक जीवन की बात करें तो कल का दिन अच्छा रहने वाला है. परिवार के सभी लोग एक साथ मिलजुल कर कार्य करते हुए नजर आएंगे. जीवन साथी के साथ कल आप उनके कार्य में हाथ बटाएंगे. नौकरी कर रहे जातक कल अपनी नौकरी में स्थान परिवर्तन को लेकर असमंजस में रहेंगे.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी, जिससे आप थोड़ा सा चिंतित दिखेंगे. व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं. जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं, कल व्यवसाय में कुछ बदलाव करने के बारे में सोचेंगे,जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके.

संतान की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे आप थोड़ा सा परेशान रहेंगे. किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. परिवार में चल रही अनबन कल आपको परेशान करेगी. वरिष्ठ सदस्यों से कल आप अपने मन की बात को कह सकते हैं. छोटे बच्चे कल आपसे कुछ फरमाइश करेंगे, जिन्हें आपको अवश्य पूरा करना होगा नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं. कल आप बच्चों को लेकर पिकनिक पर जाएंगे, जहां सभी खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे. आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे.

प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं. जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, कल उनके दिन बहुत ही बढ़िया है. आपकी मेहनत सफल होगी. परिवार वाले सभी मिलकर किसी के घर दावत पर जाएंगे, जहां जाकर खूब खुश नजर आएंगे. नए मेहमान के आगमन से परिवार में खुशियां गर्म माहौल होगा. कल आप किसी यात्रा पर जाएंगे, जहां आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका सुखद रहने वाला है. पारिवारिक जीवन की बात करें तो सुख शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ कल परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे. घर की साज-सज्जा के लिए कुछ खरीदारी करेंगे. सभी लोग मिलकर कल शॉपिंग पर जाएंगे. मित्र कल आपसे मिलने आपके घर आएंगे, जिससे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा.

मित्र के द्वारा कल आपको आय के स्त्रोत प्राप्त होंगे. जिनसे लाभ कमा कर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे. संतान की सेहत में धीरे-धीरे सुधार होता हुआ नजर आ रहा है. कल आप अपना कुछ समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको काफी अच्छा लगेगा लेकिन कुछ बातों को लेकर आप क्रोध करते हुए नजर आएंगे, जिसके कारण कुछ लोग आपसे ना खुश होंगे. जीवनसाथी के साथ कल आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है लेकिन आपको बाद में पछतावा होगा. नौकरी कर रहे जातक कल अपनी नौकरी में खुश नजर आएंगे.

अपने दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे. व्यवसाय में भी कल आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे. भाई कल आपके व्यवसाय में कुछ धन व्यय करेंगे. कल आपको किसी के कहने पर कोई निवेश नहीं करना है, बहुत ही सोच समझ कर सलाह मशवरा करके करेंगे तो बेहतर रहेगा. रिश्तो में मजबूती आएगी. लव लाइफ आपकी खुशहाल रहेगी. कल आप अपने बिजी दिन में से अपने लिए कुछ समय निकालेंगे. 

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. कल आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे. आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे. आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. राजनीति में कैरियर बनाने के लिए कल का दिन बहुत ही शुभ है. शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी.

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा. वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद के द्वारा कल आप अपने जीवनसाथी को कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं. माताजी से कल आप अपने मन की बात को कहेंगे. परिवार वाले सभी मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा. किसी रसूखदार व्यक्ति की मुलाकात के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. सरकारी योजनाओं का भी आपको लाभ मिलेगा.

कल आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं. परिवार वालों की तरफ से कल आपको कोई सरप्राइज पार्टी मिलेगी. बहन के लिए अच्छा रिश्ता आएगा,जिससे परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा. मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. सभी लोग आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. जीवन साथी के साथ कल आप रोमांटिक डिनर पड़ जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है. कल सफलता के योग बनेंगे. आप व्यवसाय में अपनी रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे. स्वास्थ्य में आपके सुधार होता हुआ नजर आएगा. विद्यार्थी शिक्षा के लिए किसी दूसरे शहर जा सकते हैं. लव लाइफ आपकी खुशियों से भरी रहेगी.

स्वयं पर मानसिक दबाव ना बढ़ने दें. भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें. नौकरी कर रहे जातक आपकी नौकरी में तरक्की देखने को मिलेगी, काफी प्रसन्न दिखेंगे. परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा. किसी नए मेहमान के आगमन से सभी लोग खुश नजर आएंगे. कल आपकी मुलाकात आपके मित्र से होगी. मित्र से मिलकर आपको अपनी पुरानी बातों को नहीं उखाड़ना है.

मित्र के साथ आप घूमने फिरने भी जा सकते हैं. आप किसी को भी धन उधार ना दे नहीं तो आपका धन डूब सकता है. धन आगमन के संकेत बने हैं. आपका किसी को दिया हुआ धन कल वापस मिल सकता है. कल आपका कोई सपना पूरा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. नए वाहन का भी सुख आपको मिलेगा. मकान, भवन, दुकान आदि खरीदने के लिए समय बढ़िया है.

चाणक्‍य नीति: सबसे मुश्किल दिनों में भी ना छोड़ें इन चीजों का साथ, तेजी से गुजरेगा बुरा वक्‍त!

चाणक्‍य नीति: सबसे मुश्किल दिनों में भी ना छोड़ें इन चीजों का साथ, तेजी से गुजरेगा बुरा वक्‍त!

 Chanakya Niti PDF: आचार्य चाणक्य ने सुखी और सफल जीवन जीने के लिए कई अहम बातें बताई हैं. इन बातों का पालन करना व्‍यक्ति को कई तरह की मुसीबतों से बचाता है. यदि उसके जीवन में चुनौतियां या बुरा वक्‍त आ भी जाए तो वह आसानी से उनसे उबर जाता है. आचार्य चाणक्‍य अपने नीति शास्‍त्र चाणक्‍य नीति में कहते हैं कि व्‍यक्ति को बुरे से बुरे समय में भी कुछ खास चीजों का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. ऐसा करने पर बुरा वक्‍त भी टल जाता है या जल्‍दी खत्‍म हो जाता है. 

बुरा वक्‍त खत्‍म कर देता है इन चीजों का साथ 

सकारात्‍मकता - चाणक्‍य नीति के अनुसार यदि व्‍यक्ति की सोच सकारात्‍मक हो तो वह विपत्ति को भी अवसर में बदल देता है. ऐसा व्‍यक्ति अपनी सही सोच के दम पर ना केवल खुद को तनाव-अवसाद से बचा लेता है बल्कि अपने लिए नए अवसर पैदा करके तरक्‍की कर लेता है.  

लक्ष्य पर फोकस - समय अच्‍छा हो या बुरा कभी भी अपने लक्ष्‍य से भटकें नहीं. अपने लक्ष्‍य पर फोकस रखना आपको सकारात्‍मक भी रहेगा और आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा भी देगा. ऐसे में व्‍यक्ति बुरे वक्‍त भी जल्‍दी और आसानी काट लेगा.

मेहनत- समय अच्‍छा या बुरा कभी भी मेहनत और ईमानदारी का साथ ना छोड़ें. मेहनत और ईमानदारी ही सफलता पाने की कुंजी हैं. ऐसा व्‍यक्ति अपने जीवन में सफलता जरूर पाता है. 

लगातार प्रयास- यदि बार-बार असफलताएं मिल रही हों तो भी निराश ना हों. निराशा और नाउम्‍मीदी इंसान की सबसे बड़ी दुश्‍मन हैं. इसलिए कभी निराश ना हों और लगातार प्रयास करते रहें. आपका बुरा वक्‍त जल्‍द खत्‍म होगा और सफलता का सूरज चमकेगा. 

Aaj Ka Panchang 04 February, 2023: आज का पंचांग में क्या है खास? जानें इस दिन की तिथि, नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 04 February, 2023: आज का पंचांग में क्या है खास? जानें इस दिन की तिथि, नक्षत्र और राहुकाल

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 4 February 2023 : पंचांग ज्योतिष में एक विशेष महत्व रखता है। जब किसी भी दिन के लिए पंचांग की गणना की जाती है तो उसमें कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे तिथि, दिन, नक्षत्र, करण, योग, शुभ-अशुभ समय, दिशा, चंद्र बल, तारा बल, सूर्योदय और सूर्यास्त पर विशेष ध्यान दिया जाता है. 

शनिवार, 4 फरवरी 2023 यानी आज का पंचांग (Panchang in Hindi ) के लिए नई दिल्ली के समय क्षेत्र के आधार पर सारी जानकारी जान सकते हैं.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)

आज के पंचांग के अनुसार 4 फरवरी 2023, शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी  की तिथि है. जो रात्रि 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)

4 फरवरी 2023 को पंचांग के अनुसार पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा जो कि 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. इसके बाद पुष्य नक्षत्र होगा. पुनर्वसु नक्षत्र को मंगल कार्य करने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. इस नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं, जो किसी भी व्यक्ति के जीवन में ज्ञान की वृद्धि करते हैं. 

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)

वैदिक पंचांग के अनुसार 4 फरवरी 2023, शनिवार को राहुकाल प्रातः 9 बजकर 51 मिनट से प्रातः 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. राहुकाल दिन का सबसे अशुभ समय होता है, इसलिए इसमें शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. 

4 फरवरी 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 February 2023)

  • विक्रमी संवत: 2079
  • मास पूर्णिमांत: माघ
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: शनिवार
  • ऋतु: शिशिर
  • तिथि: चतुर्दशी - रात्रि 21:29 तक, अगली तिथि: पूर्णिमा 
  • नक्षत्र: पुनर्वसु - 09:16 तक, अगला नक्षत्र: पुष्य 
  • करण: गर - 08:14 तक, वणिज - 21:29 तक
  • योग: प्रीति - 13:53 तक, आयुष्मान 
  • सूर्योदय: 07:08 AM
  • सूर्यास्त: 18:02 PM 
  • चन्द्र राशि: कर्क राशि
  • चंद्रोदय: 16:44 PM 
  • चन्द्रास्त: 07:03 AM  
  • राहुकाल: प्रातः 09:51 से 11:13 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
  • शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:57 तक
  • दिशा शूल: पूर्व

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 07:08 से 07:51 तक, 07:51 से 08:35 तक
  • कुलिक: 07:51 से 08:35 तक
  • कंटक: 12:13 से 12:57 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम: 13:40 से 14:24 तक
  • यमघण्ट: 15:07 से 15:51 तक
  • यमगण्ड: 13:57 से 15:18 तक
  • गुलिक काल: 07:08 से 08:29 तक

 

Horoscope 4 February 2023 : इन राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope 4 February 2023 : इन राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

 मेष-मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। भाग-दौड़ अधिक रहेगी।

वृष-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन-वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे।

कर्क- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह-मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या-मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन के रख-रखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

तुला-आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक-मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार में वृद्धि होगी। वाहन सुख में भी वृद्धि हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

धनु-बातचीत में संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार के लिए भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है।

मकर-मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।

कुंभ-आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन-मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा।

Chanakya Niti: इन पुरुष को जवान स्त्री से नहीं करनी चाहिए शादी, बर्बादी के खुल जाएंगे मार्ग

Chanakya Niti: इन पुरुष को जवान स्त्री से नहीं करनी चाहिए शादी, बर्बादी के खुल जाएंगे मार्ग

 कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी किसी गोल्डन एडवाइस से कम नहीं है। वहीं चाणक्य ने पति-पत्नी के रिश्ते से लेकर कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जो कि इस रिश्ते में खटास पैदा कर सकती है। स्त्री-पुरुष के बीच कैसे संबंध हों इस पर आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में विस्तार से जानकारी दी है। 

उन्होने पति-पत्नी के बीच सही उम्र के अंतर पर कुछ ऐसा कहा है जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में गृहस्थ जीवन में आने वाली परेशानी और उससे निजात के तरिके भी बताए है। आचार्य चाणक्य की नीतियों को फॉलो करके स्त्री पुरुष सुखी जीवन का मज़ा ले सकते हैं। 

इस कारण नहीं बैठेगा वैवाहिक जीवन में तालमेल

आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है जहां दोनों का ही शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना बेहद जरूरी है। दोनों की उम्र के बीच अंतर जितना कम होगा उतना ही दोनों के लिए अच्छा है। यदि अंतर ज्यादा होता है तो वैवाहिक जीवन में तालमेल नहीं बैठेगा। एक दूसरे की जरुरत को वह पूरा नहीं कर सकेंगे। एक वृद्ध पुरुष को जवान महिला से विवाह नहीं करना चाहिए।  ये विवाह बेमेल होता है।  ऐसी शादियां कभी भी सफल नहीं  हो सकती।   

रखें इस बात का ध्यान

आचार्य चाणक्य का मानना है कि पति-पत्नी का रिश्ता इस संसार में सबसे पवित्र है जिसको मजबूती देने की जरुरत होती है। अगर पति-पत्नी एक-दूसरे की जरूरतों को नजरअंदाज करते हैं तो जीवन में खुशहाली नहीं रहेगी। चाणक्य कहते हैं कि पति-पत्नी के बीच हमेशा सौहार्द और प्यार का कॉम्बिनेशन होना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 03 February 2023: आज का पंचांग क्या कहता है? जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण बातें

Aaj Ka Panchang 03 February 2023: आज का पंचांग क्या कहता है? जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण बातें

 Aaj Ka Panchang 3 February 2023: ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं में पंचांग का विशेष महत्व होता है. किसी भी दिन के पंचांग की गणना करते हुए जिन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है उसमें तिथि, वार, नक्षत्र, करण, योग, शुभ-अशुभ समय, दिशा शूल, चन्द्रबल, ताराबल, सूर्योदय एवं सूर्यास्त आदि सबसे महत्वपूर्ण माने जाते है. नई दिल्ली के समयानुसार जानते हैं शुक्रवार 03 फरवरी 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang)-

आज का पंचांग (Today Panchang, 3 February 2023)

  • तिथि (Aaj Ki Tithi): त्रयोदशी तिथि, रात्रि 7 बजे तक
  • वार (Vaar): शुक्रवार  
  • नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra): पुनर्वसु नक्षत्र
  • करण (Karna): तैतिल, 6 बजकर 57 मिनट तक. अधिकांश शुभ कार्यों के लिये तैतिल को श्रेष्ठ माना जाता है, इसलिए यह आज के शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है.
  • पक्ष (Paksha): शुक्ल पक्ष
  • योग (Yoga): विष्कम्भ योग, प्रीति योग
  • दिन (Day): शुक्रवार 
  • आज का दिशाशूल (Disha Shool): पश्चिम
  • सूर्य राशि (Sun Sign): मकर राशि
  • सूर्योदय (Sunrise): सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर
  • सूर्यास्त (Sunset): शाम 6 बजकर 2 मिनट पर
  • चन्द्र राशि (Moon Sign): मिथुन राशि 
  • चंद्रोदय (Moon Rise): दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर 
  • चंद्रास्त (Moon Set): 4 फरवरी सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर 
  • ऋतु (Season): शिशिर
  • आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat, Friday, 3 February 2023)
  • दुष्टमुहूर्त (Dusht Muhurat): 09:19 AM से 10:03 AM
  • गुलिक काल (Gulika Kaal ): 08:30 AM से 09:52 AM
  • राहुकाल (Rahu Kaal): 11:13 AM से 12:35 PM- इस काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. 
  • यमगंड (Yamaganda): 03:18 PM से 04:40 PM

आज 3 फरवरी 2023, दिन - शुक्रवार का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurt)

  • अभिजीत (Abhijit): 12:13 PM से 12:57 PM
  • ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurat): 05:23 AM से 06:16 AM
  • गोधूलि मुहूर्त (Godhuli Muhurat): 05:59 PM से 06:25 PM
  • विजय मुहूर्त (Vijay Muhurat): 02:24 PM से 03:07 PM
  • अमृत काल (Amrit Kaal): 4 फरवरी सुबह 06:35 AM से 08:22 AM तक

आज की पूजा और व्रत- शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा और व्रत को विशेष फलदायी माना गया है, लक्ष्मी जी को वैभव की देवी कहा गया है. लक्ष्मी जी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आज सुबह और शाम के समय लक्ष्मी जी की पूजा करना शुभ माना गया है.

Aaj Ka Rashifal3 February 2023: मेष से मीन तक देखिए आज इन राशियों पर रहेंगी देवी लक्ष्मी मेहरबान

Aaj Ka Rashifal3 February 2023: मेष से मीन तक देखिए आज इन राशियों पर रहेंगी देवी लक्ष्मी मेहरबान

 Daily Horoscope : शुक्रवार 3 फरवरी को चंद्रमा दिन भर मिथुन राशि में संचार करते हुए मध्यरात्रि के बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि आज पूरे दिन पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। जबकि आज शुक्रवार के स्वामी कुंभ राशि में संचार करते हुए कई राशियों में लाभ योग बना रहे हैं। आइए जानें ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से आपके लिए आज शुक्रवार का दिन का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today) : पक्ष में रहेगा दिन

-aries-horoscope-today-

मेष राशि के लोगों के लिए आज का कई मामलों में उनके पक्ष में रहेगा। इन्हें अपने प्रयास से कार्यों में सफलता हासिल होगी। हालांकि, आज आपको अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। आज आप बीमार पड़ सकते हैं। लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बीताएंगे। शादीशुदा जातकों के घरेलू जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और आपका जीवनसाथी आपकी मदद करने की कोशिश करेगा। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आज आप महसूस करेंगे कि बड़ों का आशीर्वाद आपके बहुत काम आया है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का रोज पाठ करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आय में आएगी गिरावट

-taurus-horoscope-today-

वृषभ राशि के लोगों को आज संभलकर रहना होगा। दरअसल, आज आपकी आय में कुछ गिरावट आ सकती है इसलिए अपने धन का पूरा सदुपयोग करें। आज कामकाज के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। आज संतान पक्ष की तरफ से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जातकों का जीवन आज काफी अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज अपनी सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today) : दिन सामान्य रहेगा

-gemini-horoscope-today-

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। आज वैवाहिक जीवन में वैसे तो तनाव रहेगा लेकिन, आप प्यार की मीठी बातें भी करेंगे। आज आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ने वाली है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी आप कई लोगों के प्रयासों से कुछ अच्छे काम करके दिखाएंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। व्यापार के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। आज विरोधियों से भी सतर्क रहने होगा क्योंकि, वह आप पर हावी होने का पूरा प्रयास करेंगे। आज किसी बात को लेकर आप पर मानसिक तनाव रहेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today) : काम में होगी देरी

-cancer-horoscope-today-

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। आज आपके काम में देरी हो सकती है। किसी को कुछ भी ऐसा बुरा न कहें जिससे उनका मन दुखी हो और अपने आप को शत्रु की तरह व्यवहार करें। आज आपका भाग्य कमजोर रहेगा। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। सेहत के कारण हो सकता है कि आज कामकाज में आपका कम ही मन लगे।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) : आपकी इनकम बढ़ेगी

-leo-horoscope-today-
 

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी। आज का दिन आपके लिए काफी आराम से बीतेगा। आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ जाने के कारण आप चिंता में आ सकते हैं। आपकी मनोकामना पूरी होगी। काम के सिलसिले में अभी आपको बहुत कुछ सीखना बाकी है। इसलिए पूरी मेहनत का साथ चीजों को सीखें।


आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाये।

कन्या राशिफल (Virgo horoscope Today) : कार्यक्षेत्र में अनुकूल दिन

-virgo-horoscope-today-
 

कन्या राशि के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन बहुत अनुकूलता लेकर आएगा। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और काम में सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने पार्टनर आपके साथ रोमांचक पल बिताएंगे और संभव है कि आप अकेले फिल्म और मनोरंजक पलों का आनंद लेंगे। पेशेवर क्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आएंगी और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। संपत्ति संबंधी विवादों में सावधान रहें। निजी बातें किसी के सामने प्रकट न करें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न दान दें।

तुला राशि (Libra Horoscope Today) : मध्यम फलदायी रहेगा सप्ताह

-libra-horoscope-today-
 

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होने वाला है। छोटी-छोटी यात्राओं से आपको कुछ नए रिश्ते बनाने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत करेंगे। जिससे आपको बहुत ही हल्का महसूस होगा। आज अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन मिलाजुला। आज आपका जीवनसाथी आपके लाभ का माध्यम बन सकता है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के नामों का 108 बार माला जप करे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : धन लाभ के योग

-scorpio-horoscope-today-
 

वृश्चिक के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आज आपको ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आपके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आएगी। आज यदि अगर आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बहुत सी बातें शेयर करेंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या शिव की पूजा करें।

धनु राशिफल (Saggitarius Horoscope Today) : खर्चे अधिक रहेंगे

-saggitarius-horoscope-today-
 

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। यदि आप भागदौड़ नहीं करेंगे तो आपके कार्यों में देरी होगी। आज आपके खर्चे तो रहेंगे लेकिन, इनकम में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज खुद को मानसिक तनाव से दूर रखने की कोशिश करें। आज वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियों में सुधार आएगा और आप एक-दूसरे के करीब आएंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में तनाव की शुरुआत हो सकती है। लड़ाई-झगड़े से बचने की कोशिश करें।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गुरु मंत्र का जप करें, तुलसी की माटी से तिलक करें ।

मकर राशफल (Capricorn Horoscope Today) : तनाव अधिक रहेगा

-capricorn-horoscope-today-
 

मकर राशि के लिए आज का दिन मामूली रूप से फलदायी रहेगा। आज आप क्योंकि आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज खर्च भी अधिक रहेंगे और उनकी तुलना में आय कम रहेगी। हालांकि, जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपकी स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें और अपना विशेष ध्यान रखें। संपत्ति के मामले में लाभ होगा। कामकाज के मामले में दिन पूरी तरह से आपके साथ रहने वाला है। विवाहित लोगों का दिन प्यार से भरा रहेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : कार्यक्षेत्र में रहेगा प्रभाव

-aquarius-horoscope-today-
 

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव रहने वाला है। आपके बॉस के साथ आपके संबंध में सुधार होगा। आज आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी। व्यवसाय के संबंध में की गई यात्रा में सफलता मिलेगी और आपको आय का लाभ मिलेगा। आप प्यार के मामले में भाग्यशाली होंगे और पूरी तरह से प्यार करेंगे। विवाहित जीवन में लाइफ पार्टनर के माध्यम से लाभ प्राप्त करने की संभावना है।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) : पिता का सेहत के रखें ख्याल

-pisces-horoscope-today-
 

मीन राशि के जातकों की बुद्धि आज उनके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। आज आप अपनी बुद्धि के बल पर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि, आज आपको अपने पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहने होगा। यदि आप काफी समय से बीमार हैं तो आपके स्वास्थ्य में सुधार होना शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में एक अनुकूल समय होगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

 

Chanakya Niti: कठिन समय में इस एक चीज का कभी न छोड़े साथ, जल्द टल जाएंगे बुरे दिन

Chanakya Niti: कठिन समय में इस एक चीज का कभी न छोड़े साथ, जल्द टल जाएंगे बुरे दिन

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया है कि मेहनत करने से दरिद्रता नहीं दूर होती है, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से कलह नहीं होता और जागते रहने से भय नहीं होता. ये चार चीजें सफल और सार्थक जीवन के महत्वपूर्ण पहलू है.

चाणक्य की नीतियां बुरे समय में उस एक दीपक की तरह काम करती है जो घोर अंधेरे में भी उजाला कर देता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को संकट के समय किस एक चीज का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. मुश्किल घड़ी में यही चीज इंसान की डूबती नैया पार लगा सकती है और बुरे वक्त जल्द टल जाता है. आइए जानते हैं.

कठिन समय में विपत्ति को अवसर में मोड़ें और अपने लक्ष्य को कभी न छोड़ें - चाणक्य

विपत्ति को अवसर में बदलें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को जीवन में कई तरह के इम्तिहान देने पड़ते हैं. खासकर बुरे समय में व्यक्ति को अपने साहस की परिक्षा जरुर देनी पड़ती है. चाणक्य के अनुसार जब व्यक्ति लगातार नाकाम होता है तो उस कठिन समय में विपत्ति को ही अवसर में बदलना चाहिए. इसके लिए जरुरी है खुद से संवाद. शांत मन से सोचने पर अवसाद को भी अवसर में बदला जा सकता है, क्योंकि जब भी चुनौतियां, मुश्किलें आती है उनके साथ अवसर भी आते हैं जरुरत है ठंडे दिमाग से उन पर ध्यान देने की.

लक्ष्य से भटकें नहीं

लक्ष्य प्राप्ति की राह आसान नहीं होती. ये गुलाब के फूल के समान है जिसकी डगर कांटों से भरी होती है लेकिन मंजिल बहुत खूबसूरत होती है. चाणक्य कहते हैं कि जो मुश्किल दौर में भी अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ते, धैर्य और ईमानदारी से अपना कार्य करते रहते हैं वह जरुर कामयाब होते है. असफल होने का डर ही व्यक्ति को संकट में डालता है.

अगर नाकामयाबी को इंसान सही तरीके से ले तो वह दो दिशाओं में आगे बढ़ता है. एक तो वह अपने काम को बेहतर करता है और दूसरे, इंसान के तौर पर भी श्रेष्ठ बनता है. अगर अपने भ्रम को समझ लिया तो जीवन में स्पष्टता आएगी जो लक्ष्य प्राप्ति के लिए बेहद जरुरी है. लक्ष्य साध लिया तो कभी बुरे दिन जल्द टल जाएंगे और जीवन खुशियों से भर जाएगा.

परिश्रम से पास होगी परिक्षा

परिश्रम करते रहना चाहिए कितना ही खराब समय आ जाए व्यक्ति को बैठे नहीं रहना चाहिए. लगातार परिश्रम करते रहना चाहिए. परिश्रम ही व्यक्ति को इस संकट से निकलने में मददगार होता है.

Aaj Ka Panchang 02 February : आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 02 February : आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 02 फरवरी 2023 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  

द्वादशी

16:27 तक
नक्षत्र   आर्द्रा 30:16 तक
करण

बालवा
कौवाला

16:27 तक
29:42 तक

पक्ष शुक्ल  
वार    गुरुवार  
योग   वैधृति 12:02 तक
सूर्योदय 07:13  
सूर्यास्त 17:55  
चंद्रमा    वृषभ  
राहुकाल

13:55 − 15:15

 
विक्रमी संवत्   2079  
शक सम्वत 1944   
मास माघ  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56


पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम - प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

 
नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 


योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।