BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी हॉट बिकिनी फोटोज, खूब वायरल हो रहा.......

टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी हॉट बिकिनी फोटोज, खूब वायरल हो रहा.......

नई दिल्ली: मालदीव दुनिया का सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है इसलिए इन दिनों बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों वह वेकेशन मना रहे है. यहां छुट्टियां बिताने वाले सितारों की सूची में अनुष्का सेन का नाम भी शामिल है. अनुष्का इन दिनों मालदीव में हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर वो जो तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं उससे यहां उनके फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं. इस बार अनुष्का ने समंदर के किनारे से स्विमसूट में ऐसी फोटोज शेयर की है जिन्हें देखकर उनके फैन्स ने तारीफ और कमेंट्स की झड़ी लगा दी है.

अनुष्का की मुस्कान ने जीता फैन्स का दिल
अनुष्का की इन तस्वीरों को Voompla नाम के अकाउंट से शेयर की गई हैं, जो अक्सर बॉलीवुड सितारों की फोटोज शेयर करता हैं. इस तस्वीर को कैप्शन दिया है- The teen-fluencer!! Khatron Ke Khiladi gurrrrl Anushka Sen winds down in Maldives . फोटो में अनुष्का एक स्विमिंग पूल में दिखाई दे रही हैं और इसी के पीछे के हिस्से में समुंदर का बेहतरीन नजारा दिखाई दे रहा है. जाहिर है कि मालदीव की खूबसूरती देखते ही बनती है और उसपर अनुष्का ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इस नजारे को और भी अट्रैक्टिव बना दिया है. इन तस्वीरों में उनकी मुस्कान उनके चाहने वालों को बेहद मनमोहक लग रही है.


सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं अनुष्का
अनुष्का ने अपनी पहचान वैसे तो टीवी इंडस्ट्री में एक बाल कलाकार के रूप में बनाई थी. बालवीर में उनके काम को काफी सराहा गया. इन दिनों अनुष्का अपने अभिनय से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के चलते ज्यादा चर्चा में रहती हैं. उनकी बोल्ड तस्वीरें अक्सर इंस्टाग्राम पर खलबली मचा देती हैं.

 

केएल राहुल का हाथ थामे तड़प के प्रीमियर में पहुंचीं अथिया शेट्टी

केएल राहुल का हाथ थामे तड़प के प्रीमियर में पहुंचीं अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी काफी समय से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच बढ़तीं नजदीकियां आए दिन चर्चा में रहती हैं। अब लग रहा है कि अथिया, राहुल के साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाने के मूड में हैं। तभी तो दोनों खुल्लम-खुल्ला एक-दूसरे के साथ घूम रहे हैं। हाल ही में पहली बार अथिया को अपने पिता और राहुल के साथ फिल्म तड़प के प्रीमियर में देखा गया।
अथिया ने केएल राहुल के साथ अपने सीक्रेट अफेयर से पर्दा हटा दिया है। उन्होंने अपनी रिलेशनशिप पर काफी समय से चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब अथिया ने अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक कर लिया है। फिल्म तड़प के प्रीमियर पर वह पहली बार राहुल के साथ मीडिया के सामने आईं। दोनों को साथ स्टेज पर देख उनकी तस्वीरें लेने के लिए लाइन लग गई थी। खास बात यह है कि इवेंट में अथिया के माता-पिता भी मौजूद थे।
अथिया ने जब राहुल का हाथ थामे प्रीमियर में एंट्री की तो सबकी निगाहें उन्हीं पर चली गईं। यूं तो प्रीमियर में कई जोडिय़ां शरीक हुई थीं, लेकिन अथिया और राहुल ने सबका ध्यान खींचा। दोनों ने स्माइल देते हुए साथ में पोज दिए। प्रीमियर में अथिया के पिता सुनील शेट्टी, मां माणा शेट्टी और उनके भाई अहान शेट्टी ने भी राहुल के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अहान की फिल्म के प्रीमियर में केएल राहुल की मौजूदगी ही बड़ी बात है।
केएल राहुल और अथिया के अफेयर के चर्चे तो काफी वक्त से थे, लेकिन क्रिकेटर ने अपना रिश्ता इस साल 5 नवंबर को सार्वजनिक किया था। उस दिन अथिया शेट्टी का जन्मदिन था। इस मौके पर राहुल ने अथिया के साथ ली गईं अपनी तस्वीरें शेयर कर हार्ट इमोजी के साथ लिखा था, हैपी बर्थडे माय लव अथिया शेट्टी। राहुल और अथिया की इन तस्वीरों पर सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी ने भी लाइक करते हुए हार्ट इमोजी बनाया था।
अथिया और राहुल ने अपनी रिलेशनशिप पर अभी तक कुछ कहा नहीं है। हालांकि, इनकी प्यारभरी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।
सूत्रों की मानें तो अथिया और राहुल एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं और दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का मन बना लिया है।
अथिया हीरो से लेकर मुबारकां, नवाबजादे और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं,
बात करें तड़प की तो यह कल यानी 3 दिसंबर को सिनोमघरों में रिलीज हुई। फिल्म में अहान के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक मिलन लूथरिया हैं और साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह अहान की पहली फिल्म है।
 

पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के इस फेमस किरदार का हुआ निधन, दिव्येंदु शर्मा ने जताया शोक

पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के इस फेमस किरदार का हुआ निधन, दिव्येंदु शर्मा ने जताया शोक

नई दिल्ली. पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में ‘ललित’ का किरदार निभाकर फेमस होने वाले एक्टर ब्रह्मा मिश्रा का निधन हो गया है. इस सीरीज के लीड एक्टर दिव्येंदु शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है और ब्रह्मा मिश्रा के निधन पर शोक जताया है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप JUST36NEWS पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं.

 

इलियाना डीक्रूज मालदीव में कर रही वेकेशन एंजॉय, सोशल मीडिया में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरे, यहाँ देखे

इलियाना डीक्रूज मालदीव में कर रही वेकेशन एंजॉय, सोशल मीडिया में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरे, यहाँ देखे

नई दिल्ली : फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज अपनी हॉट अदाओ से फैंस को दीवाना बनती है, इलियाना अकसर छुट्टियों पर जाती हैं, और वहां से शानदार फोटो तथा वीडियो शेयर करती हैं. इन फोटो और वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार लुटाते हैं. इन दिनों इलियाना डीक्रूज मालदीव में हैं, और वहां वह समु्दर और धूम का लुत्फ ले रही हैं. इलियाना समुद्र किनारे चिल करते हुए लगातार फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने रेड और व्हाइट बिकिनी में फोटो शेयर की थी, और अब उन्होंने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.

मालदीव में इलियाना डीक्रूज
इस वीडियो में इलियाना डीक्रूज की एयरपोर्ट से लेकर समुद्र किनारे पहुंचने तक की जर्नी को दिखाया है. इस वीडियो पर 80 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. यही नहीं, मलाइका अरोड़ा जैसी कई जानी-मानी हस्तियों ने इलियाना के इस वीडियो को लाइक भी किया है.

इलियाना डीक्रूज की फिल्में
इलियाना डीक्रूज की आखिरी रिलीज फिल्म 'द बिग बुल' रिलीज हुई थी. इससे पहले इलियाना डीक्रूज 'पागलपंती' में नजर आई थीं. 33 वर्षीय इलियाना बॉलीवुड और साउथ दोनों ही जगह फिल्मों में एक्टिव हैं. इलियाना ने तेलुगू फिल्म के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनके पास पुर्तगाल की नागरिकता भी है. उनकी आने वाली फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' है. इसमें रणदीप हुड्डा भी है.

 

संगीत से रिसेप्शन तक, जानिए Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी में कब होंगे कौन से फंक्शन!

संगीत से रिसेप्शन तक, जानिए Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी में कब होंगे कौन से फंक्शन!

बॉलीवुड में शादी का सीजन जोरों पर है और साल की सबसे बड़ी रॉयल वेडिंग विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी के तौर पर होने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर, राजस्थान के लग्जरी रिसोर्ट में शादी करने जा रहे हैं . तीन दिन की शादी में सभी रस्में चौथ का बरवाड़ा में होंगी जो कि सवाईमाधोपुर शहर से 35 किलोमीटर दूर है. चौथ का बरवाड़ा सदियों पुराने चौथ माता के मंदिर के लिए फेमस है जो कि हिलटॉप पर मौजूद है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के फंक्शंस की शुरुआत 7 दिसंबर से शुरू हो जाएगी. विक्की-कैटरीना 6 दिसंबर को वेडिंग वेन्यू पर पहुंच जाएंगे.7 दिसंबर को और संगीत का फंक्शन होगा. इस संगीत के फंक्शन में करण जौहर, वरुण धवन-नताशा दलाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, कबीर खान-मिनी माथुर के परफॉर्म करने की खबरें सामने आ रही हैं. खबरें ये भी हैं कि मुंबई से एक डांस ट्रूप वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुका है और वह कैटरीना के पॉपुलर डांसिंग नंबर्स पर परफॉर्म करने की रिहर्सल में जुटा हुआ है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 को संगीत के बाद 8 को मेहंदी का फंक्शन होगा जिसमें कैटरीना के हाथों पर सोजत की मशहूर मेहंदी सजेगी. जिसकी कीमत 1 लाख रुपये बताई जा रही है. 9 दिसंबर को विक्की-कैटरीना सात फेरे लेंगे और 10 दिसंबर को रिसेप्शन दिया जाएगा. शादी में पहुंचने वाले सभी मेहमानों को सीक्रेट कोड से वेन्यू पर एंट्री दी जाएगी. उन्हें मोबाइल फोन कैरी करने नहीं दिया जाएगा ताकि शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक ना हों. इसके लिए सभी मेहमानों से NDA (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) साइन किया जाएगा.
 

बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ दिन-दहाड़े हुआ लूट-पाट, लगा गहरा सदमा

बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ दिन-दहाड़े हुआ लूट-पाट, लगा गहरा सदमा

नई दिल्ली: हिट मूवी कबीर सिंह में अपनी अदाकारी से सुर्खियाँ बटोरने वाली एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने हाल ही में अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे खुलेआम उनसे उनका सामान छीन लिया गया और इस घटना के बाद वो थोड़ी सहम सी गई हैं.


निकिता का बुरा एक्सपीरिएंस
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने हाल ही में मुंबई की सड़कों पर अपने दर्दनाक अनुभव को साझा किया. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनका फोन छीन लिया गया था जब वह मुंबई के बांद्रा की सड़क पर चल रही थीं. अपने अनुभव को साझा करते हुए, कबीर सिंह की एक्ट्रेस ने लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की और उनकी मदद करने वालों को भी धन्यवाद दिया.


बीच सड़क छीना फोन
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर निकिता दत्ता ने पूरी घटना साझा की और खुलासा किया कि उनके पास 24 घंटे का समय था. एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैंने कल का एक दुखद अनुभव साझा किया जो बहुत नाटकीय था और इसने मुझे 24 घंटे का कठिन समय दिया. मैं शाम को करीब 7:45 बजे बांद्रा में 14 वीं लेन पर चल रही थी. दो आदमी बाइक से आए थे. पीछे, मेरे सिर पर थपथपाया जिससे अचानक मुझे एक पल के लिए विचलित कर दिया और पीछे बैठे सवार ने मेरे हाथ से मेरा फोन छीन लिया. जब उन्होंने ऐसा किया तो वे आगे बढ़ रहे थे. इसलिए इससे पहले कि मैं कुछ कर पाती वे भाग गए.'


भागने में कामयाब हुए स्नैचर्स
बिग बुल स्टार ने आगे बताया कि इस घटना ने उन्हें सदमे की स्थिति में छोड़ दिया. वह कुछ पल के लिए कुछ समझ नहीं पा रही थीं. जब तक वह वापस लौटीं, तब तक स्नैचर्स भाग निकले. निकिता दत्ता ने यह भी बताया कि उन्हें सड़क पर चलने वालों का समर्थन मिला. उन्होंने लिखा, 'आस-पास चलने वाले लोग मदद के लिए दौड़ने लगे थे कई लोगों ने तो उन स्नैचर्स को फॉलो करने की भी कोशिशी की. लेकिन सारी कोशिशें नाकाम हो गई और वो लोग वहां से भाग गए.


फॉर्मैलिटीज पूरी कीं
निकिता ने आगे कहा, 'इस घटना में मैंने जो भी असहायता और क्रोध महसूस किया, उसकी वजह से मुझे काफी डर लगा'. निकिता दत्ता ने मदद के लिए आगे आए लोगों का आभार जताया. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. अंत में, निकिता को उम्मीद थी कि ऐसा किसी और के साथ कभी नहीं होगा.

 

VIDEO: लड़की ने किया ऐसा जबरदस्त बेली डांस, की लोग नोरा फतेही से करने लगे तुलना

VIDEO: लड़की ने किया ऐसा जबरदस्त बेली डांस, की लोग नोरा फतेही से करने लगे तुलना

सोशल मीडिया पर बहुत सारे डांस के नए-नए विडियोज आते है जो खूब वायरल होते है. जिसमें लड़की नोरा फतेही के हाल ही में रिलीज हुए गाने कुसु कुसु पर शानदार मूव्स करते हुए नजर आ रही है. लड़की को सत्यमेव जयते 2 के गाने पर जबरदस्त बेली डांस परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है. उसके शानदार बेली डांसिंग टैलेंट ने लोगों का दिल जीत लिया है. लोग उसके डांस के फैन हो गए हैं. वायरल वीडियो को 28 नवंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 80 से हजार बार देखा जा चुका है. वीडियो में दिख रही लड़की की पहचान सोनाली केंटुरा के रूप में हुई है और वह उत्तराखंड की रहने वाली है.


वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनाली को कुसु कुसु पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. उसके बेहतरीन बेली डांसिंग टैलेंट ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है. गोल्डन आउटफिट में तैयार सोनाली सत्यमेव जयते 2 गाने पर गजब लग रही हैं.


बता दें कि सॉन्ग कुसु कुसु के बोल और संगीत तनिष्क बागची ने दिया है, जबकि स्वर ज़हरा एस खान और देव नेगी ने दिए हैं. कमेंट सेक्शन में लोग "बोल्ड", "हॉट" जैसे कमेंट कर लड़की की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग तो लड़की से और डांस वीडियो की डिमांड कर रहे हैं.

 

इस बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ जारी हो सकता है अरेस्ट वारंट, जानें क्या है मामला...

इस बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ जारी हो सकता है अरेस्ट वारंट, जानें क्या है मामला...

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ मध्य प्रदेश में वारंट जारी हो गया है। यह वारंट भोपाल की जिला कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश रवि कुमार बोरासी ने जारी किया है। मामला 32 लाख 52 हजार रुपए के चेक बाउंस से जुड़ा है। हालांकि यह वारंट जमानती है, लेकिन अगर अमीषा पटेल 4 दिसंबर 2021 को भोपाल जिला न्यायालय में उपस्थित नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी हो सकता है।


असल में अमीषा पटेल प्रोडक्शन ने यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड से फिल्म बनाने के लिए 32 लाख 25 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके बदले में उन्होंने यूटीएफ को इतनी ही रकम के दो चेक दिए थे। लेकिन यह दोनों ही चेक बाउंस हो गए थे। इसको लेकर यूटीएफ के वकील ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में यह मामला लगाया था। इसी मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। अगर इस मामले में फिल्म अभिनेत्री कोर्ट में पेश नहीं होती हैं तो उनकी मुश्किल बढ़ने की आशंका है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब मध्य प्रदेश में अमीषा पटेल के खिलाफ कोई केस दर्ज हुआ है। इससे पहले इंदौर में भी उनके खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज हुआ था। तब अमीषा पटेल ने इंदौर की किसी महिला से 10 लाख रुपए उधार लिए थे। उधार चुकाने के लिए उन्होंने चेक इश्यू किया था जो बाउंस हो गया था। सिर्फ इतना ही नहीं रांची कोर्ट भी अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस के मामले में ही अरेस्ट वारंट जारी कर चुकी है। यह मामला साल 2018 का है।

कैटरीना-विक्की की शादी के संगीत समारोह को कोरियोग्राफ करेंगे करण जौहर और फराह

कैटरीना-विक्की की शादी के संगीत समारोह को कोरियोग्राफ करेंगे करण जौहर और फराह

लगता है जैसे बॉलीवुड में शादियों की बहार आई हुई है। हाल में राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी रचाई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा भी जोरो पर है। इस कड़ी में अगला नाम विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का है, जिन्होंने दिवाली को एक-दूसरे से सगाई की है। अब चर्चा है कि कैटरीना-विक्की की शादी के लिए संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफ करने की जिम्मेदारी करण जौहर और फराह खान निभाएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, करण और फराह कैटरीना-विक्की की शादी के लिए संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफ करेंगे। कहा जा रहा है कि करण विक्की की तरफ से कोरियाग्राफर बनेंगे, जबकि कैटरीना की दोस्त फराह अभिनेत्री की तरफ से संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफ करेंगी। खबरों की मानें तो यह कपल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगा। शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों की लिस्ट भी बन चुकी है।
विक्की की फिल्म गोविंदा मेरा नाम के निर्देशक शशांक खेतान उन मेहमानों की सूची में शामिल हैं, जो विक्की के बारात की शोभा बढ़ाएंगे। इस शादी समारोह के लिए उन्हें पहला कन्फर्म मेहमान माना जा रहा है। कैटरीना की करीबी दोस्त अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा के भी शादी में शामिल होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते सलमान खान इस शादी में शामिल नहीं होंगे।
हाल में खबर आई थी कि विक्की और कैटरीना राजस्थान के आलीशान होटल सिक्स सेंसेज फोर्ट में अपनी शादी करेंगे। राजस्थान के जिले सवाई माधोपुर में यह भव्य होटल स्थित है। शादी समारोह 7-12 दिसंबर तक होंगे और इसके लिए होटल में बुकिंग कर ली गई है। शादी के आयोजन के लिए कई इवेंट कंपनियां काम कर रही हैं। दिवाली के मौके पर ही निर्देशक कबीर खान के घर पर विक्की-कैटरीना की सगाई सेरेमनी संपन्न हुई थी।
विक्की और कैटरीना को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। उन्हें पिछले साल आयोजित हुई ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहली बार साथ देखा गया था। तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी। विक्की को कैटरीना के घर हुई क्रिसमस पार्टी में भी देखा गया। सोशल मीडिया पर भी दोनों के साथ होने का संकेत मिल चुका है। फैंस तो पहले ही उन्हें विकैट के नाम से बुलाने लगे हैं।
 

गार्ड्स ने धक्का दिया तो गुस्सा हो गईं सारा अली खान, फोटोग्राफर्स से मांगी माफी

गार्ड्स ने धक्का दिया तो गुस्सा हो गईं सारा अली खान, फोटोग्राफर्स से मांगी माफी

सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re ) लोगों की उत्सुकता बढ़ा रही है। फिल्म का गाना 'चकाचक' आज (29 नवंबर को) रिलीज हुआ है। इसके प्रमोशन के लिए वह मुंबई के मीठीबाई कॉलेज पहुंची थीं। वहां कुछ ऐसा हुआ कि सारा काफी नाराज दिखीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके गार्ड्स से किसी को धक्का लग गया था जिस पर सारा का मूड खराब हो गया। उन्होंने फोटोग्राफर्स से सॉरी भी कहा। सारा अली खान का ये वीडियो वायरल है और लोग उनकी और उनकी मां की तारीफ कर रहे हैं। अतरंगी रे 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

सारा का मूड हुआ ऑफ
सारा अली खान डेब्यू से पहले से ही फोटोग्राफर्स की फेवरिट हैं। इसकी वजह यह है कि वह सबसे बहुत विनम्रता से मिलती हैं। पैप्स से उनकी अच्छी दोस्ती है और हमेशा हंसकर फोटोज देती हैं। रीसेंटली उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी समझ जाएंगे कि वह फोटोग्राफर्स की फेवरिट क्यों हैं। वीडियो में सारा पूछती दिख रही हैं, वो गिराया किसको आपने। फोटोग्राफर्स किसी रोहित का नाम लेते हैं। इसके बाद सारा कहती हैं, नहीं-नहीं जिनको गिराया वो चले गए। सारा बाकी लोगों से कहती हैं कि जिनको गिराया उनको मेरी तरफ से सॉरी बोलिएगा प्लीज। इसके बाद वह सिक्योरिटी से बोलती हैं कि आप नहीं कीजिए ऐसे, धक्का नहीं दीजिए, कोई बात नहीं। दूसरी ओर से आवाज आती है, मैम धक्का नहीं दिया। इसके बाद सारा सबसे बोलती हैं, आई एम सॉरी और चली जाती हैं।

 

मशहूर फैशन डिजाइनर का हुआ निधन, शोक में डूबा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

मशहूर फैशन डिजाइनर का हुआ निधन, शोक में डूबा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

मशहूर फैशन डिजाइनर और क्रिएटिव डायरेक्टर वर्जिल अबलोह का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है. कैंसर से एक लंबी जंग लड़ने के बाद 41 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया. वर्जिल अबलोह अमेरिका के बेहतरीन फैशन डिजाइनर में से एक थे. उनके निधन की जानकारी के बाद हॉलीवुड ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी शॉक्ड हैं. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर मलाइका अरोड़ा तक कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.


वर्जिल अबलोह पिछले काफी समय से Cardiac Angiosarcoma नाम के रेयर कैंसर से जंग लड़ रहे थे और इस जंग को वह रविवार को हार गए. वह लुई वुइटन ब्रांड के मेंसवियर के आर्टिस्टिक डायरेक्टर थे. लक्जरी समूह एलवीएमएच (लुई वटोन मोएट हेनेसी) और अबलोह के अपने ऑफ-व्हाइट लेबल ने अबलोह के निधन की जानकारी दी. ऑफ-व्हाइट लेबल की स्थापना अबलोह ने 2013 में की थी. उनके निधन के बाद कई बड़े सितारे उनकी आत्मा का शांति के दुआ कर रहे हैं.


करण जौहर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वर्जिल अबलोह की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘यह सिर्फ दिल तोड़ने वाला है! RIP… क्या बेहद प्रतिभाशाली फैशन फोर्स…तुम्हें निश्चित तौर पर याद किया जाएगा.’


आनंद आहूजा ने वर्जिल अबलोह के साथ अपने सबसे प्यारे पलों में से एक को साझा किया और लिखा, ‘आगे बढ़ने और उस भविष्य को साकार करने से डरते हैं जिसका उन्होंने सपना देखा था’ @virgilabloh.


बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘बहुत जल्दी चले गए’.


मलाइका अरोड़ा ने भी डिजाइनर की एक तस्वीर साझा करने के बाद एक दिल टूटने वाले इमोजी के साथ अपना दुख व्यक्त किया है.


सोनम कपूर ने भी वर्जिल की कई तस्वीरों को इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘यह बहुत दुखद है. मैं उनके परिवार का दर्द महसूस कर रही हूं.. इतना युवा और गतिशील. आपकी आत्मा का शांति मिले.’


उन्होंने फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी. वर्जिल अबलोह के साथ काम करना स्टार्स और अन्य लोग अपना सौभाग्य मानते थे. आपको बता दें कि अबलोह के परिवार ने डिजाइनर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी. अबलोह दो साल पहले ‘कार्डियक एंजियोसारकोमा’ की चपेट में आए थे, जो एक दुर्लभ किस्म के कैंसर का एक प्रकार है, जिसमें हृदय में ट्यूमर होता है.


परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि साल 2019 में कैंसर से पीड़ित होने के बाद उन्होंने दुनिया को बताए बिना अकेले इससे लड़ने का फैसला किया, कई चुनौतीपूर्ण उपचार करावाएं…साथ ही फैशन की दुनिया में अपना काम भी जारी रखा. अबलोह 2018 में, फ्रांसीसी डिजाइन हाउस के इतिहास में लुई वटोन में पुरुषों के परिधान को डिजाइन करने वाले पहले अश्वेत शख्स थे.

दिलबर दिलबर गाने पर नोरा फतेही को भी मात दे दे स्कूली छात्र ने ऐसा किया जोरदार डांस,सोशल मीडिया पर वायरल

दिलबर दिलबर गाने पर नोरा फतेही को भी मात दे दे स्कूली छात्र ने ऐसा किया जोरदार डांस,सोशल मीडिया पर वायरल

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के रहने वाले 7वीं के छात्र के डांस का वीडियो धूम मचा रहा है। वीडियो में छात्र फेमस सॉन्ग दिलबर-दिलबर की धुन पर थिरकता नजर आ रहा है। वीडियो में छात्र ऐसे ठुमके लगा रहा है कि उसके सामने नोरा फतेही भी फेल हो जाएं। वीडियो सामने आने के बाद लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: कोरोना अपडेट 28 नवम्बर: प्रदेश में आज कम टेस्ट के बावजूद ज्यादा मिले मरीज, दुर्ग और रायपुर में मिले सर्वाधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के सरखोर गांव के मिडिल स्कूल में इन दिनों संकुल स्तरीय बाल मेला और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते यहां गाने- बजाने की व्यवस्था की गई है। यहां बड़ी संख्या में रोज स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। शनिवार को इसी स्कूल में पढ़ाई कर रहा 7वीं का छात्र विवेक चतुर्वेदी भी पहुंचा था। इसी बीच मेले में दिलबर-दिलबर सॉन्ग शुरू हो गया।

ये भी पढ़े: मिक्रोन वेरिएंट : स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, भारत आने वाले यात्रियों को अब करना होगा ये
गाना शुरू होते ही विवेक ने स्वेटर को कमर में बांध लिया, बीच ग्राउंड में पहुंच गया और डांस करने लगा। उसका डांस देख दूसरे स्टूडेंट भी वहां पहुंच गए और देखने लगे। छात्रों ने बताया कि विवेक का डांस इतना जबरदस्त था कि चारों तरफ से तालियां बजने लगीं। स्टूडेंट्स ने खूब मस्ती की। डांस खत्म करते ही छात्रों ने कहा-एक नंबर, बहुत शानदार। साथ ही छात्रों और टीचर्स ने जोरदार ताली से उसका स्वागत किया। मौजूद कुछ लोगों ने विवेक के इस डांस का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

देखे विडियो:-
 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की ब्लू बिकिनी फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की ब्लू बिकिनी फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

भोजपुरी फिल्म जगत की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, मोनालिसा अक्सर अपने ग्लैमरस और सिजलिंग अंदाज से फैंस को क्रेजी करती हुई नजर आती हैं. मोनालिसा काफी अच्छे से जानती हैं कि बिकीनी हो या साड़ी उसे कैसे कैरी किया जाए. यही कारण है कि मोनालिसा के हुस्न के दिवाने सिर्फ यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया लवर हैं ऐसे में अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की है. फोटो में मोनालिसा ब्लू बिकिनी पहने हुए कहर बरपाती हुई दिखाई दे रही हैं. ब्लू बिकिनी में मोनालिका का सिजलिंग अवतार देखने को मिल रहा है.


जिसे देख उनकी फोटो पर से फैंस के लिए नजरें हटा पाना काफी मुश्किल हो गया है. मोनालिसा ने अपनी इस फोटो को कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर शेय़र किया है. इतनी देर में ही 23 हजार से भी ज्यादा लाक्स मिल चुके हैं. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस उनकी फोटो को कितना पसंद कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 4.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मोनालिसा ने अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाई है. वहां की टॉप एक्ट्रेस में मोनालिसा की गितनी होती है.

ये बहुत कम लोग जानते हैं कि मोनालिसा का रियल नेम अंतरा बिस्वास है. एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल दिया. भोजपुरी फिल्मों में काम करके के बाद एक्ट्रेस ने सलमान खान के शो बिग बॉस में हिस्सा लिया. इसी शो के दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्रम संग शादी की. बिग बॉस से मोनालिसा को और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली. अब एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर ज्यादा सक्रिय रहती हैं. उन्होंने स्टार प्लस के शो नजर से टीवी पर डेब्यू किया था. इस शो में डायन की भूमिका में मोनालिसा को खूब पसंद किया गया.
 

VIDEO: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, यहाँ देखे

VIDEO: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, यहाँ देखे

नई दिल्ली: भोजपुरी जगत के मशहूर सुपरस्टार पवन सिंह का नए गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. पवन सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग 'बड़ा अरमान जागे हो' यूट्यूब पर रिलीज होने के कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने इस गाने को देख लिया हैं. इस भोजपुरी गाने के वीडियो को यशी फिल्मस के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. इस गाने की खास बात ये है कि इसमें पवन सिंह का जलवा और रुतबा देखने के लिए मिल रहा है.

पवन सिंह के इस म्यूजिक वीडियो में उनका हर बार से अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. वीडियो में वो जैकेट और जिंस में लाजवाब लग रहे हैं. साथ ही उनके साथ एक्ट्रेस अकांक्षा अवस्थी बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है. वो अपनी ऑनस्क्रीन आइटम गर्ल यानी की को-एक्ट्रेस को कहते दिख रहे है कि 'जियले के भूख बाडे़ ऐ धनिया'. इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री ने फैंस के दिल की धड़कन बढ़ा दी है. गाने में पवन सिंह का काफी स्मार्ट लुक देखने को मिल रहा है.



पवन सिंह ने हिट गाने 'बड़ा अरमान जागे हो' पर जोरदार डांस से फैन्स का दिल जीत लिया है. इस गाने को पवन सिंह के साथ ममता राउत ने गाया है. इसके बोल गोविंद ओझा ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत भी गोविंद ओझा ने तैयार किया है. इस गीत में पवन सिंह के अपोजिट एक्ट्रेस खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं.


 

 

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' देख बेकाबू हुए फैन्स, थिएटर के अंदर चलाए पटाखे, नाराज सलमान खान ने ऐसे दी नसीहत

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' देख बेकाबू हुए फैन्स, थिएटर के अंदर चलाए पटाखे, नाराज सलमान खान ने ऐसे दी नसीहत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim: The Final Truth)रिलीज हो गई है। फैन्स को भाईजान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन कई बार कुछ फैन्स ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिससे सेलेब नाराज हो जाते हैं। सलमान खान के फैन्स ने भी कुछ ऐसा ही किया है, जिससे वो नाराज हो गए और इंस्टाग्राम पर उन सभी को नसीहत दी है।
सलमान ने शेयर किया वीडियो
दरअसल हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'अंतिम' थिएटर में चल रही है लेकिन तभी कुछ फैन्स थिएटर के अंदर ही ऑडिटोरियम में पटाखे चलाने लगते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऑडिटोरियम के अंदर पटाखे न चलाएं
इस वीडियो के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'सभी फैन्स से निवेदन है कि ऑडिटोरियम के अंदर पटाखे न चलाएं, इस से न सिर्फ आग लग सकती है बल्कि आपकी और अन्य लोगों की जिंदगी को भी खतरा हो सकता है। मैं थिएटर्स के मालिकों से भी विनती करता हूं कि थिएटर के अंदर किसी को भी पटाखे न ले जाने दें और सिक्योरिटी उन्हें एंट्री प्वाइंट पर ही ऐसा करने से रोके। अपने कैप्शन के आखिर में सलमान खान ने लिखा, 'फिल्म को हर तरह से एन्जॉय करें, लेकिन प्लीज प्लीज ऐसा न करें। ये मेरी आप सभी फैन्स से रिक्वेस्ट है। धन्यवाद।'
 

VIDEO : नोरा फतेही के इस गाने ने सोशल मीडिया पर मचाई धुम, यहाँ देखे

VIDEO : नोरा फतेही के इस गाने ने सोशल मीडिया पर मचाई धुम, यहाँ देखे

नई दिल्ली:  बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री नोरा फतेही ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है, डांस देखने के लिए उनके फैंस और जज काफी एक्साइटेड रहते हैं. हाल ही में नोरा का ‘कुसु कुसु’ गाना रिलीज हुआ था. इस गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचाया था. ग्लैमरस गर्ल ने अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बनाया है. नोरा फतेही के चाहने वाले उनकी लेटेस्ट वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं वहीं हाल ही में नोरा और टेरेंस के डांस परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर टेम्पेचर हाई किया है.

केमिस्ट्री ने मचाई धूम
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही और टेरेंस लुईस के साथ इंडियास बेस्ट डांसर के सेट पर नजर आएंगी. इस दौरान दिलबर गर्ल नोरा फतेही और टेरेंस लुईस ने श्री देवी और अनिल कपूर के बेहद रोमांटिक गाने 'काटे नहीं कटते' पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है, सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री छाई हुई है. फैंस दोनों की डांस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस-बस हैंडल नहीं हो रहा, वहीं दूसरे यूजर ने कहा- सो कूल

सोशल मीडिया पर वायरल है दोनों का डांस
वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही ने नीले रंग का ट्यूनिक आउटफिट पहना हुआ है जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं टेरेंस ने जींस शर्ट के साथ ही बलेज़र पहने नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री देख ऑडियंस के साथ ही जजेज ने भी खड़े होकर तालियां बजाईं. बता दें कि यह पहली बार नहीं हैं जब दोनों एक साथ मंच शेयर कर रहे हैं इससे पहले भी दोनों के डांस परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीता है.

 

बाइक सवार बदमाशों ने अभिनेत्री को लूटा, 6 KM तक किया बदमाश का पीछा, नहीं मिला कोई मददगार

बाइक सवार बदमाशों ने अभिनेत्री को लूटा, 6 KM तक किया बदमाश का पीछा, नहीं मिला कोई मददगार

इंदौर। इंदौर में एक टीवी अभिनेत्री को लूटने का मामला सामने आया है। एमवाय अस्पताल के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाश ने एक टीवी अभिनेत्री को लूट लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पालदा के पवनपुरी कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय टीवी अभिनेत्री पूनम पुत्री चंदनसिंह यादव ने बताया कि वह मुंबई में टीवी धारावाहिक में काम करती है। बहुत से धार्मिक व धारावाहिक में उसने काम किया है। वह मंगलवार रात करीब 11 बजे बाइक से अरबिंदो अस्पताल में भर्ती मां का ऑपरेशन करवाकर स्कूटर से जब घर लौट रही थी तो बाइक सवार बदमाश ने उसे लूट लिया। लूट के बाद अभिनेत्री ने बदमाश का 6 किमी तक पीछा भी किया और लोगों को आवाज भी लगाई लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
इस वारदात के बाद वह संयोगितागंज थाने पहुंची। वह काफी घबरा गई थी और थाने पहुंचते ही बेहोश हो गई। पुलिस ने पानी पिलाकर वारदात की जानकारी ली। इसके बाद आवेदन लेकर बुधवार रात पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को बदमाश के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं।

 

सोशल मीडिया पर छा गया यह 'गुटखामैन', वीडियो वायरल हुआ तो आई मीम्स की बाढ़

सोशल मीडिया पर छा गया यह 'गुटखामैन', वीडियो वायरल हुआ तो आई मीम्स की बाढ़

कानपुर में 25 दिसंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ. टेस्ट का पहला दिन एक तरफ जहां भारत के नाम रहा और रविंद्र जडेजा और मैच में डेब्यू कर रहे श्रेयष अय्यर सुर्खियों में रहे, वहीं दर्शक दीर्घा से भी एक शख्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं. इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसे लेकर तरह-तरह के मीम्स भी बन रहे हैं और लोग इन्हें भी खूब शेयर कर रहे हैं. आइए जानते हैं क्यों सुर्खियों में है ये शख्स और किस-किस तरह के मीम्स छाए हुए हैं.


दरअसल, मैच के दौरान अचानक कैमरामैन दर्शक दीर्घा की तरफ कैमरे को घुमाता है. इस बीच एक युवक फ्रेम में आता है. वह ठाठ से सीट पर बैठा है और मुंह में गुटखा दबाए किसी से फोन पर बात भी कर रहा है. जब उसकी नजर कैमरे पर पड़ती है तो वह बिंदास अंदाज में हाथ लहराते हुए प्रतिक्रिया भी देता है.

बनने लगे तरह-तरह के मीम्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया. इसे लेकर तरह-तरह के मीम्स भी बनाकर शेयर किया जाने लगा. पूर्व क्रिकेट वसीम जाफर ने भी फिल्म हेराफेरी के एक सीन के पिक्चर के जरिए मौज ली. उस पिक्चर में लिखा था.. ‘मुंह से सुपारी निकाल के बात कर रे बाबा’.

 

@the_AnuBhavKr नाम के एक ट्विटर यूजर ने गैंग्स ऑफ वासेपुर का एक सीन लगाते हुए लिखा कि, ‘पान मसाला कंपनी अपने स्टार को दिखाते हुए कि पान मसाला का विज्ञापन कैसे किया जाता है ‘.

 


@Shivampratap018 नाम के एक यूजर ने तार मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल की फोटो को मर्ज करते हुए लिखा कि ग्राउंड्समैन का रिएक्शन.
 

VIRAL VIDEO: इस बच्चे की 'cooking skill' देखकर लोग हुए हैरान, प्रोफेशनल शेफ जैसा बनाया खाना

VIRAL VIDEO: इस बच्चे की 'cooking skill' देखकर लोग हुए हैरान, प्रोफेशनल शेफ जैसा बनाया खाना

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हमे हर दिन नई-नई चीजे देखने को मिलती है, अब एक 13 साल के लड़के का वीडियो सामने आया है, जो अनोखे अंदाज में चिली पोटैटो बनाने के लिए मशहूर है. यह लड़का फरीदाबाद (हरियाणा) का रहने वाला है, जो अपनी दुकान चलाने के साथ-साथ पढ़ाई भी करता है. सोशल मीडिया पर 13 साल के लड़के दीपेश का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग उसकी कुकिंग स्किल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को फूडी विशाल के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. दीपेश का यह वीडियो यूट्यूब पर फिलहाल तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 13 साल का दीपेश कितने शानदार तरीके और सफाई का ध्यान रखते हुए चिली पोटैटो बना रहा है. वीडियो में फूड ब्लॉगर विशाल, दीपेश से उनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं. दीपेश सभी सवालों का जवाब तो देता है लेकिन एक पल के लिए भी अपनी नजरें कुकिंग से नहीं हटाता है. दीपेश वीडियो में बता रहा है कि वो हमेशा स्कूल जाता है और शाम को अपना स्टॉल लगाता है. साथ ही अपने माता-पिता का घर चलाने में हाथ बंटाता है.

13 साल के दीपेश की इस समझदारी पर पूरा इंटरनेट फिदा है. लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और फ्यूचर में बड़ा बिजनेसमैन बनेगा ऐसी दुआएं कर रहे हैं. दीपेश अपने स्टॉल पर बस चिली पोटैटो ही नहीं बल्कि स्प्रींग रोल्स, मोमज आदि चीजें भी बेचता है. दीपेश का स्टॉल फरीदाबार एनआईटी 5 नंबर के मेन मार्केट में है. लोग प्यार से इसे छोटा मास्टर शेफ भी बुलाते हैं.
 

 

इस टीवी एक्ट्रेस की बोल्ड फोटोस ने मचाई सनसनी, खूब वायरल हो रहा...

इस टीवी एक्ट्रेस की बोल्ड फोटोस ने मचाई सनसनी, खूब वायरल हो रहा...

नई दिल्ली : मशहूर टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख अपनी बोल्ड अदाओ के लिए जानी जाती है, इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस को क्रेजी कर रही हैं। संजीदा इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनीं जाती हैं। वह एक्टिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन संजीदा अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। फैंस को भी संजीदा के लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच संजीदा ने अपनी बेदह ही हॉट तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। यहां देखें संजीदा का लेटेस्ट वीडियो...

 

संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि संजीदा ब्लू ब्रालेट और मैचिंग जेगिंग्स पहने नजर आ रही हैं। वहीं वह फ्लोर पर बैठी दिख रही हैं। इस दौरान उनका पोज देने का स्टाइल वाकई काफी कातिलाना है। तस्वीर में भेल ही संजीदा कैमरे के सामने न देख रही हों लेकिन इसके बाजवूद वह काफी शानदार दिख रही हैं। कुछ ही देर पहले शेयर की गई इस तस्वीर को अबतक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस कमेंट कर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह फ्रंट ओपन ड्रेस में काफी बोल्ड नजर आ रहीं थीं। इस दौरान संजीदा ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी थी। वहीं संजीदा अपने बालों को पीछे करते हुए दिख रहीं थीं। उनका इस बोल्ड वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी। इस वीडियो में संजीदा मेकअप रुम में दिखाई दे रही हैं। वहीं अबतक इसे लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस ने संजीदा की जमकर तारीफ की थी।