BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
फिल्मकार केएस सेतुमाधवन का हुआ निधन, पांच भाषाओं में 60 से अधिक फिल्मों की निर्देशित...

फिल्मकार केएस सेतुमाधवन का हुआ निधन, पांच भाषाओं में 60 से अधिक फिल्मों की निर्देशित...

तिरुवनंतपुरम : जाने-माने फिल्मकार केएस सेतुमाधवन का चेन्नई में अपने आवास में निधन हो गया। फिल्म जगत के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उनकी उम्र 90 वर्ष थी और वह वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

कई राष्ट्रीय तथा राज्य पुरस्कारों से सम्मानित सेतुमाधवन ने 1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की । उन्होंने पांच भाषाओं में 60 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। मलयालम के अलावा, उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया।

1991 में आई ‘वेनलकिनावुकल’ मलयालम भाषा में निर्देशित उनकी अंतिम फिल्म थी। केरल सरकार ने 2010 में उन्हें केरल फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान ‘जेसी डैनियल पुरस्कार’ से सम्मानित किया था।

सेतुमाधवन की कहानी ....

सेतुमाधवन का जन्म 1931 में केरल के उत्तरी पालक्कड जिले में हुआ था। उनके परिवार में पत्नी वलसला और तीन बच्चे हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सेतुमाधवन के निधन से फिल्म उद्योग को एक बड़ी क्षति पहुंची है।

तौर निर्देशक सेतुमाधवन ने मलयालम फिल्म उद्योग को एक अभिनव दृष्टिकोण दिया। फिल्मों को समाज के सभी वर्गों के लिए स्वीकार्य बनाने में सेतुमाधवन की भूमिका उल्लेखनीय है। विजयन ने कहा कि फिल्म निर्माता ने मलयालम फिल्मों के जरिए अलग-अलग विषयों की कहानियां पेश कीं, जो कभी देवताओं और राजाओं की कहानियों तक ही सीमित थीं। विजयन के अनुसार, लोग उनकी फिल्मों से जुड़ाव महसूस करते थे।
 

ईडी करेगा जैकलीन फर्नांडिस की संपत्ति जब्त, जानिये क्या है पूरा मामला....

ईडी करेगा जैकलीन फर्नांडिस की संपत्ति जब्त, जानिये क्या है पूरा मामला....

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस का नाम आने के बाद वह एक बार फिर चर्चा में हैl दरअसल सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैंl इस मामले की जांच एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट कर रहा हैl सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामला 200 करोड़ रुपए का हैl हालिया रिपोर्ट के अनुसार ईडी जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर से मिले सभी उपहार जप्त करने की प्रक्रिया में हैl


जैकलीन फर्नांडिज को सुकेश चंद्रशेखर से दिसंबर 2020 से अगस्त 2021 के बीच 10 करोड़ रुपए से अधिक के उपहार मिले हैंl उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस को 2 जोड़ी डायमंड इयररिंग्स, दो ब्रेसलेट, लुईस बटन के शूज, 9 लाख की चार बिल्लियां और 56 लाख के घोड़े जैसी चीजें उपहार में दी हैl वहीं सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही को बीएमडब्ल्यू कार भी उपहार में दी है,

जिसे भी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट जब्त करने वाला हैl
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट को दिए वक्तव्य में जैकलीन फर्नांडिस ने बताया कि वह सुकेश चंद्रशेखर से 2017 से संपर्क में है और उन्होंने अपना परिचय दिवंगत जयललिता के परिवार का बताया हैl जैकलीन फर्नांडिज कहती है, ‘मैं सुकेश चंद्रशेखर से फरवरी 2017 से संपर्क में हूं और 2021 में उनकी गिरफ्तारी हुई हैl

इसके बाद मैं उनसे कभी नहीं मिलीl उन्होंने मुझे बताया कि वह सन टीवी के मालिक है और जयललिता के परिवार के हैंl’ ऐसा ईडी ने अपनी चार्जशीट में भी लिखा हैl
 

अभिनेत्री कंगना रनौत खार पुलिस के समक्ष हुई पेश, जाने पूरा मामला ..

अभिनेत्री कंगना रनौत खार पुलिस के समक्ष हुई पेश, जाने पूरा मामला ..

मुंबई : अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर कथित तौर पर किसानों के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में गुरुवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुईं। अभिनेत्री के वकील ने यह जानकारी दी। कंगना ने किसान आंदोलन को कथित तौर पर एक अलगाववादी समूह से जोड़ा था। कंगना सुबह करीब 11 बजे खार थाने पहुंचीं। एक सिख संगठन की शिकायत के बाद पिछले महीने खार थाने में कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कंगना के वकील रिज़वान सिद्दीकी ने बताया कि अभिनेत्री मामले में अपना बयान दर्ज कराने थाने पहुंचीं है।

पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। कंगना के वकील ने बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि वह 22 दिसंबर को खार पुलिस के समक्ष पेश होंगी। बुधवार को उनके वकील ने पेश होने के लिए दूसरी तारीख दिये जाने का अनुरोध किया था।

मुंबई पुलिस ने इससे पहले बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि वह 25 जनवरी, 2022 तक कंगना को उनके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार नहीं करेगी, जिसमें किसानों के विरोध प्रदर्शन को कथित तौर पर एक अलगाववादी समूह से जोड़ा गया था। उच्च न्यायालय ने कहा था कि इस मुद्दे में कंगना की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का बड़ा सवाल शामिल है और अदालत को उन्हें कुछ अंतरिम राहत देनी होगी। इसके बाद ही पुलिस ने यह बयान दिया था। 

मलाइका अरोड़ा की फोटोस ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, देखे तस्वीरे ..

मलाइका अरोड़ा की फोटोस ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, देखे तस्वीरे ..

हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री जिनके फैशन लुक्स देख फैंस के होश उड़ जाते हैं। हसीना अपनी हर एक अदा से घायल करना जानती है। यही कारण है कि मलाइका के वॉर्डरोब में एक से बढ़कर एक स्टाइलिंग वाले कपड़े हैं और उन्हें फ्लॉन्ट करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। ऐसा ही कुछ उनकी रिसेन्ट तस्वीरों में देखने को मिल रहा है, जिसमें अदाकारा अपनी कर्वी फिगर और लेग्स शो करती दिख रही हैं।

 

दरअसल, मलाइका की फैशन स्टाइलिस्ट मनिका हरि सिंघानी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ सेक्सी तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह न्यूड शेड की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

 

हसीना की यह बॉडी-हगिंग आउटफिट उनकी फ्लैट टमी और साइड कर्व्स को हाईलाइट कर रही थी। इस ड्रेस में वन-शोल्डर स्लीव दी गई थी, जिस कारण इसमें एसिमिट्रिकल नेकलाइन नजर आ रही थी।

 



अपने लुक में स्टाइलिंग एलिमेंट ऐड करने के लिए हसीना ने पर्ल ईयररिंग्स, एमराल्ड रिंग और एंकल स्ट्रैपी हील्स के साथ राउंड-ऑफ किया था। वहीं मिनिमल मेकअप के साथ बालों को पोनी में स्टाइल किया था।

वैसे मलाइका पहले भी इस तरह के कपड़े कैरी कर चुकी हैं। इस तस्वीर पर नजर डाले तो हसीना ब्लैक जंपसूट में नजर आ रही हैं, जिसमें रिवीलिंग नेकलाइन उनके लुक को बोल्ड बना रही थी।

ड्रैमेटिक स्लीव्स वाली फिगर हगिंग ड्रेस
इस बॉडी हगिंग ड्रेस में मलाइका के टोन्ड फिगर को साफ देखा जा सकता है। सिल्वर कलर का इस शिमरी गाउन में ड्रैमेटिक स्लीव्स के साथ डीप प्लंजिंग नेकलाइन उनके लुक में सेक्सीनेस ऐड कर रही थी।

 

भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे : एक्ट्रेस समांथा

भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे : एक्ट्रेस समांथा

साउथ इंडियन एक्ट्रेस द समांथा रुथ प्रभु का नागा चैतन्य से तलाक के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में फिल्म पुष्पा से उनका एक आइटम नंबर ओ अंतावा बेहद पसंद किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने एक पोस्ट भी सोशल मीडिया नागा चैतन्य का फैन लग रहा है ट्रोलर पर शेयर किया था। इस पोस्ट पर ट्रोलर्स ने उनकी पर्सनल लाइफ को निशाने बना दिया । लेकिन सामंथा ने भी इन यूजर्स को प्यारा जवाब दिया जिसके बाद वे आगे कुछ न बोल सके 

दरअसल सामंथा को एक यूजर ने उनके तलाक और चरित्र को लेकर कमेंट किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने जवाब में लिखा था "भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।" ट्रोलर ने लिखा था-सामंथा प्रभु एक तलाकशुदा, बर्बाद हो चुका सैकंड हैंड आइटम है, जिसके पास एक सज्जन से लूटा गया 50 करोड़ की टैक्स फ्री मनी है।

2 अक्टूबर को अनाउंस किया था तलाक

सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 अक्टूबर को लिखा था, 'हमारे सभी शुभचिंतकों को बताना चाहती हूं कि काफी विचार-विमर्श के बाद मैंने और चिया (नागा चैतन्य) ने अपने-अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा।'

गौरतलब है कि दोनों की शादी चार साल भी नहीं टिकी। इन्होंने गोवा में 6 अक्टूबर, 2017 को शादी की थी।या पर शेयर किया था। इस पोस्ट पर ट्रोलर्स ने उनकी पर्सनल लाइफ को निशाने पर रखा। लेकिन सामंथा ने भी इन यूजर्स को ऐसा जवाब दिया कि उनकी बोलती बंद हो गई। 

कैटरिना कैफ इस हफ्ते शुरू करने जा रही इस फ़िल्म की शूटिंग  ...

कैटरिना कैफ इस हफ्ते शुरू करने जा रही इस फ़िल्म की शूटिंग ...

मुंबई : कैटरिना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। अब जानकारी मिली है कि कटरीना शादी के बाद सलमान खान की `टाइगर-3` की जगह पहले डायरेक्टर श्रीराम राघवन की `मेरी क्रिसमस` की शूटिंग शुरू करेंगी। वे इस हफ्ते से `मेरी क्रिसमस` की शूटिंग के लिए सेट पर टीम के साथ जुड़ेंगी।

बताया जा रहा है कि मुंबई स्टूडियो में फिल्म का शूटिंग शेड्यूल तय किया गया है। कटरीना और विक्की दोनों ने नवंबर के आखिर में शादी के लिए शूटिंग से ब्रेक लिया था। अब कटरीना जल्द ही अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने के लिए काम पर लौटेंगी। वहीं विक्की ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म `सैम बहादुर` की शूटिंग शुरू कर दी है। 

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने शेयर की अपनी नई तस्वीरे , देखे बेहतरीन फोटोज ...

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने शेयर की अपनी नई तस्वीरे , देखे बेहतरीन फोटोज ...

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सिंगिंग के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती है। सिंगर अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में नेहा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में नेहा क्रीम क्रॉप टॉप और व्हाइट पैंट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से सिंगर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में नेहा गॉर्जियस लग रही है। नेहा दीवार के सट कर दिलकश अंदाज में पोज दे रही है। नेहा की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। काम की बात करें तो नेहा का हाल ही में पति रोहनप्रीत सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो 'दो गल्लां' रिलीज हुआ है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 सेरोगेसी के जरिए पिता बने एक्टर तुषार कपूर ने अपनी किताब के लॉन्च का बताया समय , देखे , जाने कुछ खास ...

सेरोगेसी के जरिए पिता बने एक्टर तुषार कपूर ने अपनी किताब के लॉन्च का बताया समय , देखे , जाने कुछ खास ...

एक्टर तुषार कपूर अपनी लिखी किताब नए वर्ष में रिलीज़ करने जा रहे हैं . उनकी किताब का नाम 'बैचलर डैड' है .इस बुक में तुषार ने फादरहुड के सफर के बारे में खुलास किया है . बता दे कि सेरोगेसी के जरिए पिता बनने वाले भारत के पहले सेलिब्रिटी हैं .

'तुषार अपनी बैचलर डैड' किताब की घोषणा करते हुए उत्साह से कहते हैं कि पिता बनना मेरे जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक रहा है और मेरी पहली किताब 'बैचलर डैड' में यही सारी बाते हैं कि कैसे मैंने पितृत्व के लिए थोड़ा अपरंपरागत रास्ता अपनाया। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे इस यात्रा में कुछ अद्भुत लोगों का समर्थन मिला है, लेकिन मेरे पिता बनने के फैसले ने कई सवाल भी उठाए हैं, जिन्हें मैंने विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों पर संबोधित करने की कोशिश की है।

 

 

 

हालांकि जो संदेश देना था वह कहीं खो गया था। शायद इसीलिए मैं अब खुशी महसूस कर रहा हूं, क्योंकि इस पुस्तक को लिखने का मेरा उद्देश्य अपने जीवन के बारे में एक ईमानदार तस्वीर साझा करना था और वह आखिरकार पूरा हो जाएगा।

पेंगुइन इंडिया द्वारा प्रकाशित मेरी किताब मेरी आवाज में मेरी कहानी है। मुझे आशा है कि जब आप इसे पढ़ेंगे, तो आप थोड़ा और ईमानदार और थोड़ा और साहसी बनने के लिए प्रेरित होंगे। मेरी "बैचलर डैड" किताब का अनावरण अगले महीने यानी नए साल मे होगा। 

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुई , जाने पूरा मामला

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुई , जाने पूरा मामला

नई दिल्ली : अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पनामा पेपर्स मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने सोमवार को पेश हुईं। आरोप है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने पनामा में निवेश किया है । उनसे प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत पूछताछ की जा रही है।

मामला वर्ष 2016 में वाशिंगटन स्थित इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) द्वारा पनामा की कानूनी फर्म मोसैक फोंसेका के रिकॉर्ड की जांच से जुड़ा है जिसे 'पनामा पेपर्स' नाम से जाना जाता है। इसमें विश्व के कई नेताओं और मशहूर हस्तियों के नाम सामने आए थे जिन्होंने कथित तौर पर देश से बाहर की कंपनियों में विदेशों में पैसा जमा किया था। इनमें से कुछ के बारे में कहा गया है कि उनके पास वैध विदेशी खाते हैं। इस खुलासे में कर चोरी के मामलों को सामने लाया गया था।

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने शेयर किया अपना नया फोटोशूट , देखे खूबसूरत तस्वीरें ....

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने शेयर किया अपना नया फोटोशूट , देखे खूबसूरत तस्वीरें ....


टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने एक फोटोशूट करवाया है . उसकी तस्वीरे उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट में शेयर की हैं ये तस्वीरें फैन्स के बीच छाई हुई हैं। इन फोटोज में श्वेता तिवारी येलो साड़ी में नजर आ रही हैं, जो कि नेट की है. इसके साथ श्वेता ने ब्लाउज कैरी किया है, जिसपर मुकेश से काम हुआ है. बालों को खुला रखते हुए श्वेता ने हैवी मेकअप किया है. साथ ही हैवी ईयररिंग्स पहने हुए हैं जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहे हैं. कैमरे में श्वेता तिवारी काफी बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं. 

 

 

 इन फोटोज में श्वेता तिवारी की फिगर पर्फेक्ट नजर आ रही है. फैन्स के बीच श्वेता की ये तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं. लोगों का यह भी कहना है कि श्वेता तिवारी कभी बूढ़ी नहीं होंगी. फैन्स का कहना है कि 40 साल की उम्र में इतना फिट और खूबसूरत होना, वाकई मैजिकल है. श्वेता तिवारी इससे पहले भी अपने कई फोटोशूट्स की वजह से लोगों का दिल जीत चुकी हैं. वह आए दिन अपने ग्लैमरस फोटोशूट्स को साझा करती हैं. श्वेता के अलावा उनकी बेटी पलक भी इंस्टा पर अपनी स्टनिंग फोटोज साझा करती हैं. श्वेता तिवारी की ही तरह उनकी बेटी पलक भी बेहद खूबसूरत हैं. पलक और श्वेता शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं.

 

 

 टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम श्वेता तिवारी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया है। श्वेता तिवारी आज एक सक्सेसफुल नाम हैं अपने दोनों बच्चों के साथ वह शानदार बॉन्डिंग शेयर करती हैं । श्वेता तिवारी फैशन के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई सारी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं.

 

 

‘गंदी बात' के एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी के तस्वीरे देख लोंगो के उड़े होश, देखे तस्वीरे....

‘गंदी बात' के एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी के तस्वीरे देख लोंगो के उड़े होश, देखे तस्वीरे....

पॉपुलर वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में काम कर एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने बोल्ड सीन देकर तहलका मचा दिया था. वह असल जिंदगी में भी सोशल मीडिया पर बोल्डनेस के कारण छाई रहती हैं.

यहां पर देखिए उनकी हॉट तस्वीरें…

फ्लोरा सैनी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे वायरल होने में जरा सी भी देर नहीं लगती है.


एक्ट्रेस की हर एक फोटो पर लाखों में लाइक्स मिलते हैं. फ्लोरा ने पॉपुलर सीरीज ‘गंदी बात’ में इंटीमेट सीन दिया था जिससे वह चर्चा में आ गई थीं.

 


फ्लोरा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से महफिल लूट लेती हैं. उनकी फोटोज को जमकर लाइक और शेयर किया जाता है.
एक्ट्रेस फ्लोरा ने साल 1999 में फिल्म ‘प्रेमा कोसम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. वह हिंदी, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.


फ्लोरा ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री’ में चुड़ैल की भूमिका निभाई थीं. इसके अलावा वह कई शॉर्ट मूवीज में भी काम कर चुकी हैं.


गौरतलब है कि फ्लोरा) तीन बार अपना नाम बदल चुकी हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत में अपना नाम आशा सैनी रखा था. इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर मयूरी रखा और जब उनके पंडित जी ने फिर इसे बदलने के लिए कहा तो उन्होंने अपना नाम फ्लोरा सैनी रख लिया.
 

फ़िल्म निर्माता अनुराग ने शेयर की अपने बचपन की सहपरिवार तस्वीर , देखे और पहचाने ....

फ़िल्म निर्माता अनुराग ने शेयर की अपने बचपन की सहपरिवार तस्वीर , देखे और पहचाने ....

बॉलीवुड में कुछ अलग करने कि पहचना रखने फिल्म निर्माता अनुरग कश्यप ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ बचपन  की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर को कई लाख लोग लाइक कर चुके हैं, साथ ही बॉलीवुड कलाकार और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फोटो में अनुराग का पूरा परिवार नजर आ रहा है , जिसमें फिल्म निर्माता को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अनुराग ने लिखा, मेरा अतिविस्तृत परिवार.. अनुमान लगाओ कि मैं कहा हूं।  

हाल ही में अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर कर घोषणा की थी कि वो अपनी अगली फिल्म में कृति सेनन के साथ काम करने वाले हैं। इस तस्वीर में फिल्म निर्माता अपने स्ट़डी रूम में बैठ कर एक फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, एक और स्क्रिप्ट.. एक और फिल्म निखिल द्विवेदी और कृति सेनन जलद् ही शुरू करेंगे।
 

विक्की और कटरीना अपने नए आशियाने में हुए शिफ्ट , बने इन स्टार्स के पड़ोसी ...

विक्की और कटरीना अपने नए आशियाने में हुए शिफ्ट , बने इन स्टार्स के पड़ोसी ...

बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी ग्रैंड वेडिंग के बाद अब अपने नए आशियाने में शिफ्ट हो गए हैं। न्यूलीमैरिड कपल शादी के बाद से विक्की के पैरेंट्स के घर में रह रहे थे, क्योंकि कपल के नए घर में कंस्ट्रक्शन का काम जारी था. लेकिन अब बॉलीवुड की मोस्ट लविंग जोड़ी अपने सपनों के घर में अपनी नई जिंदगी का आगाज करने के लिए बिल्कुल तैयार है.

जानकारी के अनुसार कटरीना और विक्की बीती रात ही अपने नए जुहू वाले अपार्टमेंट में पहुंच गए थे। रविवार सुबह कपल के नए घर में गृह प्रवेश की पूजा रखी गई. पूजा के लिए सुबह-सुबह विक्की और कटरीना के नए लग्जूरियस अपार्टमेंट में पंडित जी को जाते हुए स्पॉट किया गया, जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

विक्की के पिता शाम कौशल और मां वीना कौशल को भी लव बर्ड्स कटरीना और विक्की के नए आशियाने में एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया. पैरेंट्स के अलावा विक्की के करीबी रिश्तेदार भी उनके नए घर की गृह प्रवेश पूजा में शामिल हुए. रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की का नया घर 8वीं मंजिल पर है. कपल का लग्जूरियस 4 बीएचके अपार्टमेंट 5000 स्क्वैर फिट में फैला हुआ है. यह एक सी फेसिंग अपार्टमेंट है, जिसमें बड़ा सा लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया, पूजा का रूम, बेड रूम, पाउडर रूम और मेड का कमरा अलग से है. बता दें कि अपने नए घर में शिफ्ट होने के साथ ही कटरीना और विक्की विराट और अनुष्का के नए पड़ोसी बन गए हैं, क्योंकि विराट और अनुष्का भी उसी बिल्डिंग में रहते हैं.

 

कंगना ने सेशन कोर्ट का किया रुख  , मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को दी चुनौती ...

कंगना ने सेशन कोर्ट का किया रुख , मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को दी चुनौती ...

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने लिरिसिस्ट जावेद अख्तर मानहानि मामले में अब मुंबई की बोरिवली सेशन कोर्ट का रुख किया है। कंगना ने सेशन कोर्ट में मानहानि केस को ट्रांसफर करने वाली याचिका के फैसले को चुनौती दी है। बता डे कि कंगना के खिलाफ जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज करवाया था । चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने अक्टूबर में अंधेरी मजिस्ट्रेट की अदालत से मामले को ट्रांसफर करने की कंगना की याचिका को खारिज कर दिया था। 

वकील ने रखा था पक्ष

कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए बोरीवली सेशन कोर्ट में दायर किए गए आवेदन में कहा गया है कि सीएमएम यह समझने में विफल रहे हैं कि मजिस्ट्रेट ने आवेदक (उसके मामले) को जानबूझकर क्षति पहुंचाने के लिए अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है.

जमानती वारंट रद्द करा चुकीं कंगना

जावेद की शिकायत के बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। कंगना ने अदालत का दरवाजा खटखटाया जमानत और मुचलके के बाद उनका वारंट रद्द कर दिया गया था।

क्या है मानहानि का पूरा मामला?

जावेद अख्तर ने अपने वकील निरंजन मुंदर्गी के जरिए 2 नवंबर 2020 को एक प्राइवेट शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ इंडियन पैनल कोड के सेक्शन 499 (मानहानि) और सेक्शन 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत आरोप लगाए थे।

अख्तर ने कथित तौर पर कंगना पर आरोप लगाया था कि कंगना ने इंटरव्यू के दौरान उन पर झूठा आरोप लगाया था कि उन्होंने ऋतिक रोशन के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने के लिए उन्हें धमकी दी थी।

अख्तर ने अपनी शिकायत में कहा था कि कंगना ने इंटरव्यू में उन्हें सुसाइड गैंग का हिस्सा बताया था। कंगना ने यह आरोप भी लगाया था कि अख्तर ने उन्हें धमकाते हुए कहा था कि अगर उन्होंने केस वापस नहीं लिया तो उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा।

अख्तर का दावा था कि कंगना के इस कमेंट के चलते उन्हें कई धमकी भरे फोन कॉल्स और मैसेज आए। उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया। उनके मुताबिक, इस कमेंट की वजह से उनकी रेपुटेशन खराब हुई है 

 

 

दिशा पटानी भी कर रहीं हॉलीवुड में एंट्री? एक्शन फिल्म में आ सकती हैं नजर

दिशा पटानी भी कर रहीं हॉलीवुड में एंट्री? एक्शन फिल्म में आ सकती हैं नजर

लगता है अभिनेत्री दिशा पटानी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद अब हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं और अगर ऐसा होता है तो वह भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगी, जो बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर रुख कर चुकी हैं। सुनने में आ रहा है कि उन्हें हॉलीवुड की एक एक्शन फिल्म में साइन किया जा सकता है। निर्देशक के साथ उनकी बातचीत जारी है।
रिपोर्टों के मुताबिक, एक मशहूर हॉलीवुड निर्देशक दिशा को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करते हैं। निर्देशक दिशा की बैक फ्लिप और किक बॉक्सिंग वीडियो से भी काफी प्रभावित हैं। फिल्म मलंग में भी उन्हें दिशा का काम बेहद पसंद आया था। खबरों की मानें तो कुछ ही समय से निर्देशक दिशा को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। अब जल्द ही वह अपने एक्शन प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए दिशा से मुलाकात कर सकते हैं।
दिशा से पूछा गया था कि क्या वह भी प्रियंका की तरह हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, प्रियंका ने हमारे देश का नाम ऊंचा किया है। मुझे वह काफी पसंद हैं, क्योंकि वह भी मेरी तरह एक छोटे शहर से आती हैं। दिशा ने कहा, हॉलीवुड में खुद की पहचान बनाना एक बहुत मुश्किल काम है। मेरा कोई भी एजेंट नहीं है जो मुझे हॉलीवुड में काम दे देगा। अभी मुझे बॉलीवुड में मेहनत करनी है।
तब्बू एक नहीं, बल्कि दो हॉलीवुड फिल्में नेमसेक और लाइफ ऑफ पाई में काम कर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म ब्राइड एंड प्रेज्युडिस और प्रियंका चोपड़ा ने टीवी सीरीज क्वांटिको से हॉलीवुड में कदम रखा था। दीपिका पादुकोण फिल्म एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में नजर आ चुकी हैं। फ्रीडा पिंटो ने स्लमडॉग मिलेनियर से अपना डेब्यू किया। इस लिस्ट में निमरत कौर, हुमा कुरैशी, डिंपल कपाडिय़ा, मल्लिका शेरावत और शबाना आजमी जैसे कई नाम शामिल हैं।
आलिया 2022 की शुरुआत में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान करेंगी। हाल में खबरें आई थीं कि उन्होंने टॉप इंटरनेशनल टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसियों में से एक डब्ल्यूएमई के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। आलिया फिलहाल इस डील को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।
दिशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में आई तेलुगु फिल्म लोफर से की थी। 2016 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में दिशा ने धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका का किरदार निभाया था। जल्द ही वह फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगी। फिल्म में दिशा ने अपने सारे एक्शन सीन खुद ही किए हैं।

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपने नए गाने की रिलीज डेट की दी जानकारी, जानिये इस दिन होगी रिलीज....

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपने नए गाने की रिलीज डेट की दी जानकारी, जानिये इस दिन होगी रिलीज....

बॉलीवुड कि मशहूर अभिनेत्री ने अपने नए गाने ‘डांस मेरी रानी’ के रिलीज डेट की जानकारी नोरा ने सोशल मीडिया पर कर दी है. इससे पहले नोरा और गुरु ‘नाच मेरी रानी’ गाने में साथ काम कर चुके हैं. अब नए गाने में एक बार फिर साथ आ रहे हैं जिसका नाम ‘डांस मेरी रानी’ रखा है. अपने शानदार डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बना देनी एक्ट्रेस का इस वीडियो में भी ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलेगा इसकी झलक पोस्टर से मिल रही है.

डांस मेरी रानी’ 21 दिसंबर को होगी रिलीज
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘डांस मेरी रानी’ का पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में गुरू रंधावा तो हमेशा की तरह नजर आ रहे हैं, लेकिन नोरा ब्राउन कलर की क्रोशिया स्कर्ट और क्रॉप टॉप में बेहद बिंदास नजर आ रही हैं. नूडल्स कर्ल वाले हेयर स्टाइल में नोरा बला की खूबसूरत लग रही हैं. इस पोस्टर को शेयर करने के साथ नोरा ने कैप्शन में लिखा है ‘डांस मेरी रानी’ के साथ आपको डांस की जादुई दुनिया में ले जाने के लिए आ रहे हैं. ये 21 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा,स्टे ट्यून्ड !’

 

नोरा फतेही का दिखेगा ग्लैमरस अंदाज
टी-सीरीज के इस म्यूजिक वीडियो की एक तस्वीर नोरा फतेही ने इससे पहले भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें नोरा जलपरी की तरह नजर आ रही हैं. नोरा जाल में फिश की तरह पानी में लेटी नजर आ रही हैं जबकि गुरु रंधावा उनके पास ही व्हाइट कलर के पैंट शर्ट में बैठे हुए पोज दे रहे हैं.

नोरा फतेही के ‘जलपरी’ बनने का दर्द
नोरा फतेही और गुरु रंधावा के नए गाने ‘डांस मेरी रानी’ का डायरेक्शन बास्को लेसली ने किया है. इस गाने में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. नोरा ने जलपरी बनने के अपने एक्सपीरिएंस को मीडिया से बात करते हुए शेयर किया था. नोरा ने बताया था कि ‘जलपरी बहुत सुंदर होती है. जैसे ही मैंने यह आउटफिट पहना मुझे लगा कि मैं बहुत खूबसूरत लग रही हूं. लेकिन इसे संभालना काफी मुश्किल भरा था. मुझे खूबसूरत और ग्लैमरस दिखना था इसलिए दर्द में भी काफी मुश्किल से शूट से किया था’.
 

 मिस इंडिया मानसा समेत 17 प्रतियोगी कोरोना संक्रमित , ग्रैंड फिनाले इवेंट रद्द , जाने विस्तार से ...

मिस इंडिया मानसा समेत 17 प्रतियोगी कोरोना संक्रमित , ग्रैंड फिनाले इवेंट रद्द , जाने विस्तार से ...

मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले इवेंट को कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया है। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मानसा वाराणसी समेत 17 प्रतियोगी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। सभी को पोर्टो रीको में आइसोलेशन में रखा गया हैं।

दरअसल पोर्टो रीको में यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार आज सुबह करीब 4.30 बजे आयोजित किया जाना थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है। आयोजकों का कहना है कि अगले 90 दिनों के अंदर उसी स्थान पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित होगी। स्वास्थ्य अधिकारियों की मंजूरी मिलने पर सभी सुंदरियों को घर लौटने की अनुमति दी जाएगी।

बता दें कि 23 साल की मानसा वाराणसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 रह चुकी हैं। तेलंगाना की मानसा पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इंफॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपना डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा उनकी आदर्श हैं।

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी 7 दिनों तक रहेंगी अपनों से दूर

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू वतन तो लौट आई हैं, लेकिन उन्हें भी कोरोना खतरे के चलते 7 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया गया है। उनके सैंपल भी लिए गए हैं। 8वें दिन रिपोर्ट आने के बाद ही वह कहीं आ-जा सकेंगी। उन्हें 7 दिन तक सेल्फ मॉनिटर भी करना होगा।

 


 

 हॉलीवुड फिल्म स्पाइडरमैन ने की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग , देश में 3000 से जायदा स्क्रीन्स में लगी ....

हॉलीवुड फिल्म स्पाइडरमैन ने की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग , देश में 3000 से जायदा स्क्रीन्स में लगी ....

मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की नई फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ ने पहले ही दिन देश में किसी भी भाषा की फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना दिया है। अभी तक मिले आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की पहले दिन की कमाई 35 करोड़ रुपये से ऊपर की हो चुकी है। इन आंकड़ों में अभी और फेरबदल की गुंजाइश दिख रही है। फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की ओपनिंग ने इस शुक्रवार रिलीज हुई साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म ‘पुष्पा’ की राह बहुत मुश्किल कर दी है। दिक्कत अगले दो शुक्रवारों को रिलीज हो रही क्रिकेट आधारित फिल्मों ‘83’ और ‘जर्सी’ की भी बढ़ती दिख रही हैं।

फिल्म ‘83’ के ठीक हफ्ता भर पहले रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने भारत में फिल्म कारोबार का बाजार ही बदल दिया है। ये फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई अंग्रेजी फिल्मों में से सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गुरुवार तक ये फिल्म देश के 3264 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही थी। और, इसमें रविवार तक लगातार बढ़ोत्तरी होते जाने की उम्मीद दिख रही है।

उसने हिंदी फिल्म निर्माताओं की नींद उडा दी है। फिल्म ने गुरुवार को ही देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की पहले दिन की कमाई में दूसरा नंबर हासिल कर लिया। देश में इससे पहले रिलीज हुई टॉम हॉलैंड की स्पाइडरमैन फिल्मों ने भी अच्छा कारोबार किया है लेकिन फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की बात ही कुछ और है। चार साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन होमकमिंग’ ने भारत में पहले दिन 9.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम’ इससे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने देश में रिलीज हुई हॉलीवुड की टॉप 10 ओपनर्स में सीधे दूसरे नंबर पर एंट्री मारी है।

भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड अब तक मार्वल की ही फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के पास है, जिसने साल 2019 में 53.10 करोड़ रुपये की कमाई रिलीज के पहले दिन ही कर ली थी। फिल्म ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ ने इसके साल भर पहले 31.30 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन की थी। इस लिस्ट मे तीसरे नंबर पर अभी तक साल 2019 में ही रिलीज हुई फिल्म ‘हॉब्स एंड शॉ’ है जिसने भारत में 13.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।

फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की गुरुवार की कमाई के शुरूआती आंकड़े इस बात की तो तस्दीक कर रहे हैं कि ये फिल्म पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस प्रजेंट्स हॉब्स एंड शॉ’ को मात दे चुकी है। फिल्म की कमाई अब तक के आंकड़ों के हिसाब से 35 करोड़ रुपये के ऊपर है और इसी के साथ फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में फर्स्ट डे ओपनिंग के लिहाज से दूसरे नंबर की फिल्म बन गई है।
 

मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जितने वाली हरनाज कौर संधू की तस्वीरों नें सोशल मीडिया पर मचाई धूम, देखे तस्वीरे...

मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जितने वाली हरनाज कौर संधू की तस्वीरों नें सोशल मीडिया पर मचाई धूम, देखे तस्वीरे...

मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम करने वाली हरनाज कौर संधू है. उन्होंने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल कर पूरे देश को गौरान्वित किया है. हरनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही है. फोटो में हरनाज का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है.

 

फोटो में देखा जा सकता है कि हरनाज कौर संधू बिना ब्रा और टॉप के कोट पहने हुए नजर आ रही हैं. उनके इस हॉट लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है. हरनाज कौर संधू सिर पर टियारा पहने हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है. उन्होंने कैमरे के सामने बहुत बेहतरीन तरीके से पोज दिया है. उन्होंने हुस्न से फैंस का दिल जीत लिया है.

 

इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए हरनाज कौर संधू ने कैप्शन में लिखा, ‘पूरा ब्रह्मांड आपके अंदर ही है’. हरनाज की इस फोटो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है. सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. हरनाज की इस फोटो को साढ़े 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

मिस यूनिवर्स 2021 जीतने के बाद हरनाज कौर संधू ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल की बुआ का किरदार निभा चुकीं उपासना सिंह को कॉल किया था. इंडिया टुडे के साथ बातचीत में ने बताया, ‘मिस यूनिवर्स 2021 जीतने के बाद हरनाज ने मुझे कॉल किया था. उसने बताया कि मैंने अपना वादा पूरा कर दिया है. मैं कॉल पर उसकी खुशी को महसूस कर सकती थी. उससे बातकर मैं बहुत इमोशनल हो गई थी और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई. ऐसा लगा कि मेरे बच्चे ने ये कर दिखाया है. जब भी हरनाज मुंबई आती है तो वह मेरे घर पर रुकती है. मिस इंडिया के बाद जब उसकी ट्रेनिंग शुरू हुई थी तो वह मेरे घर पर 5 दिनों के लिए रुकी हुई थी’.


फिल्मों में दिखाएंगी अपने हुनर का जलवा

हरनाज कौर संधू उपासना सिंह की फिल्म ‘बाई जी कुट्टन दे’ में नजर आएंगी. इस फिल्म को उपासना प्रोड्यूस कर रही हैं. साथ ही साथ वह इस फिल्म से अपने बेटे नानक को भी लॉन्च कर रही हैं. वहीं, हरनाज उनकी दूसरी फिल्म ‘दियां पौं बारह’ में भी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. बता दें कि हरनाज से पहले लारा दत्ता (2000) और सुष्मिता सेन (1994) इस खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं.

 

स्वर कोकिला ने ट्वीट कर याद की अपनी पहली स्टूडियो रिकॉर्डिंग , पढ़े उनका मेसेज ....

स्वर कोकिला ने ट्वीट कर याद की अपनी पहली स्टूडियो रिकॉर्डिंग , पढ़े उनका मेसेज ....

भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर ने गुरुवार को एक ट्वीट किया। इसमे उन्होंने अपने पहले स्टूडियो परफॉरमेंस को याद किया। 92 वर्षीय लता ने अपने सोशल मीडिया में बताया कि आज उनके सिंगिंग करियर को 80 साल पूरे हो रहे हैं।
उन्होंने लिखा, 16 दिसंबर 1941 को,ईश्वर का, पूज्य माई और बाबा का आशीर्वाद लेकर मैंने रेडियो के लिए पहली बार स्टूडियो में 2 गीत गाए थे। आज इस बात को 80 साल पूरे हो रहे हैं। इन 80 सालों में मुझे जनता का असीम प्यार और आशीर्वाद मिला है,मुझे विश्वास है कि आपका प्यार, आशीर्वाद मुझे हमेशा यूं ही मिलता रहेगा।

 

 

लाता मंगेशकर के विषय में - - -

लता जी का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर रंगमंच के कलाकार और गायक थे। लता जी को बचपन से ही गाने का शौक था और म्यूजिक में उनकी दिलचस्पी भी शुरू से ही थी। लता ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया। हिंदी फिल्मों में उनकी एंट्री साल 1947 में फिल्म ‘आपकी सेवा’ के जरिए हुई। उन्होंने अब तक 36 भाषाओं में करीब 50 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। साल 2015 में लता जी ने आखिरी बार निखिल कामत की फिल्म 'डुन्नो वाय 2' में गाना गाया था, उसके बाद से वो अब तक सिंगिग से दूर हैं।

स्वर कोकिला से जुडी एक मजेदार बात ...

1974 में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाली वे पहली भारतीय हैं। करियर के सुनहरे दिनों में वो गाना रिकॉर्ड करने से पहले आइसक्रीम खा लिया करती थीं और अचार, मिर्च जैसी चीजों से भी उन्होंने कभी परहेज नहीं किया। उनकी आवाज हमेशा अप्रभावित रही।

लाता मंगेशकर को इन अवार्ड्स से किया गया सम्मानित ...

 

फिल्मफेयर अवॉर्ड (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994) , नेशनल अवॉर्ड (1972, 1975 और 1990) , महाराष्ट्र सरकार अवॉर्ड (1966 और 1967), 1969- पद्म भूषण , 1989-दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड , 1993-फ़िल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ,1996-स्क्रीन 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ,1997-राजीव गांधी अवॉर्ड , 1999-पद्मविभूषण, ज़ी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड , 2000-आई.आई.ए.एफ(आइफ़ा) का 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड , 2001-स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, नूरजहां अवॉर्ड, महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड , 2001-भारत रत्न।