BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Priyanka Chopra ने क्यों हटाया सरनेम से 'जोनास', प्रियंका की दोस्त ने राज से उठाया पर्दा

Priyanka Chopra ने क्यों हटाया सरनेम से 'जोनास', प्रियंका की दोस्त ने राज से उठाया पर्दा

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'जोनास' सरनेम हटा लिया था. जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि प्रियंका का उनके पति निक जोनास से तलाक होने जा रहा है. प्रियंका ने इन्हीं अफवाहों पर रोक लगाते हुए एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें वह अपने पति को एक शो के दौरान रोस्ट करती हुई दिख रही हैं. प्रियंका चोपड़ा के तलाक की अफवाहों पर उनकी मां ने भी प्रतिक्रिया दी थी. अब प्रियंका की एक दोस्त ने भी रिएक्शन दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की दोस्त ने बताया है कि उन्होनें सोशल मीडिया से आखिर क्यों सरनेम हटा दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा कि दोस्त का कहना है कि एक्ट्रेस और उनके पति निक जोनास के बीच सबकुछ ठीक है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका की दोस्त का कहना है कि एक्ट्रेस सिर्फ अपने पहले नाम से अपनी पहचान रखना चाहती हैं. वह अपने नाम के आगे से चोपड़ा भी हटा दे रही हैं. प्रियंका और उनके पति के बीच सबकुछ ठीक है. कपल तो बल्कि बेबी की प्लानिंग भी कर रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल कारणों से अपने दोनों सरनेम हटा देना चाहती हैं. वह सिर्फ प्रियंका से अपनी पहचान रखना चाहती हैं. साथ ही यह भी सुनने में आया कि प्रियंका अपने नाम की स्पेलिंग में भी बदलाव करने वाली हैं. यह एस्ट्रोलोजिकल निर्णय भी हो सकता है. प्रियंका ने सोशल मीडिया से सिर्फ जोनास ही नहीं चोपड़ा भी हटा दिया है. प्रियंका चोपड़ा की तलाक की अफवाहें उड़ने के बाद एक्ट्रेस की मां ने भी रिएक्शन दिया था कि उन दोनों की शादी एक दम ठीक है और यह सब बकवास है. साथ ही प्रियंका की मां ने अफवाहें ना फैलाने की रिक्वेस्ट भी की थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका मैट्रिक्स फ्रेंचाइज की अगली फिल्म में दिखाई देने वाली हैं.

 

नोरा फतेही की इस हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

नोरा फतेही की इस हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी ग्लैमरस फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. नोरा के स्टाइलिश आउटफिट्स और उनका स्वैग खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करता है. बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. नोरा फतेही भी उन अदाकाराओं में से एक हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. फैंस जितना नोरा के ग्लैमरस अवतार पर फिदा हैं उतना ही उनके इंडियन लुक पर भी अपना प्यार लुटाते हैं. इन दिनों एक बार फिर नोरा का स्टनिंग और ग्लैमरस अंदाज फैंस का दिल चुरा रहा है.

सोशल मीडिया पर वैसे तो नोरा फतेही का हर एक लुक पलक झपकते ही वायरल हो जाता है, लेकिन इन दिनों उनका लेटेस्ट ग्लैमरस अवतार फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा है. फिल्मफेयर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नोरा फतेही का एक लेटेस्ट फोटो अपलोड किया गया है. ये फोटो नोरा के शूटिंग के दौरान का है जिसमें उनका बेहद ही ग्लैमरस और अमेजिंग लुक देखने को मिल रहा है. नोरा ने अपनी इस तस्वीर में बॉडी हगिंग को-आर्ड सेट पहन रखा है. टरकोइश कलर के थाई हाई स्लिट स्कर्ट और क्रॉप टॉप मे नोरा कहर ढा रही हैं.


नोरा फतेही की इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, 'ये खूबसूरती उस आउटफिट की नहीं है जो नोरा ने पहनी हैं बल्कि उस एटीट्यूट की है कि उन्होंने कैरी किया है'. तस्वीर में नोरा का परफेक्ट बॉडी फिगर और चेहरे पर उनका कॉन्फिडेंस उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है. फैंस नोरा फतेही की इस अमेजिंग लुक पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने जहां नोरा फतेही को एडोरेबल बताया है तो दूसरे ने उन्हें ब्यूटी क्वीन का खिताब दिया है.

 

तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान?

तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान?

आमिर खान अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। जहां एक तरफ इन दिनों बॉलीवुड जगत से सितारों की शादी की खबरें सुनने को मिल रही हैं, वहीं, अब आमिर की तीसरी शादी की खबरों से भी गपशप गली गुलजार है। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट तीसरी शादी करने के लिए तैयार हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक, अब आमिर तीसरी शादी करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आमिर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के ठीक बाद तीसरी शादी का ऐलान करेंगे। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के मुताबिक, फिल्म से किसी का ध्यान ना हटे और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के चलने के रास्ते में कोई विवाद या आलोचना ना हो, इस वजह से वह अभी घोषणा नहीं कर रहे हैं।
आमिर का नाम अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ जुड़ता रहा है। दोनों ने पिछली बार फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान में साथ काम किया था। हालांकि, उनके अफेयर की खबरें पहले से ही आ रही थीं। फातिमा और आमिर एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। फातिमा, आमिर को अपना गुरु मानती हैं। आमिर और किरण राव के तलाक के लिए भी फातिमा को जिम्मेदार ठहराया गया। यह चर्चा जोरों पर है कि आमिर, फातिमा से शादी रचाने वाले हैं।


आमिर-किरण ने इस साल जुलाई में एक संयुक्त बयान में कहा था, इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एकसाथ जीवनभर के अनुभव और खुशी साझा की है। अब हम अपने जीवन में पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह माता-पिता और परिवार के रूप में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि आप इस तलाक को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत के रूप में देखेंगे।


आमिर ने पहली शादी 1987 में रीना दत्ता के साथ की थी। 2002 में उनका तलाक हो गया था। 2005 में आमिर ने किरण राव का हाथ थामा था। आमिर खान के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम इरा खान, जुनैद खान और आजाद खान है।
फातिमा ने आमिर खान अभिनीत फिल्म दंगल से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नितेश तिवारी ने किया था। इस फिल्म में फातिमा ने पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया था। उन्होंने आमिर की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान में भी अभिनय किया था। पिछले साल फातिमा लूडो और सूरज पे मंगल भारी जैसी फिल्मों में नजर आईं। इस साल उन्हें फिल्म अजीब दास्तांस में देखा गया था।
 

Shahid Kapoor की फिल्म 'Jersey' का ट्रेलर रिलीज, Mrunal Thakur के साथ रोमांस करते आए नजर, इस डेट को मूवी होगी रिलीज

Shahid Kapoor की फिल्म 'Jersey' का ट्रेलर रिलीज, Mrunal Thakur के साथ रोमांस करते आए नजर, इस डेट को मूवी होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) की नई फिल्म 'जर्सी' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है. 'जर्सी' का ट्रेलर 23 नवंबर 2021 की शाम रिलीज किया गया. फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर(Shahid Kapoor), मृणाल ठाकुर(Mrunal Thakur) और पंकज कपूर(Pankaj Kapoor) मेन रोल में दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर के रिलीज से पहले इसका पोस्टर शाहिद कपूर ने रिलीज किया था. ट्रेलर सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शाहिद कपूर और मृणाल ट्रेलर में पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं और उनका बेटा भी है जो क्रिकेटर बनने की चाह रखता है.
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर ट्रेलर के पहले सीन में पैसों के लिए झगड़ते हुए दिख रहे हैं. शाहिद अपने बेटे की सभी इच्छाओं को पूरा होते हुए देखना चाहता है. वहीं मृणाल प्रैक्टिकल लाइफ जीने में भरोसा रखती हैं. शाहिद का बेटा उनसे जन्मदिन के तोहफे में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की जर्सी की डिमांड कर देता है जिसे लेने के लिए वह पत्नी यानी मृणाल से पैसे मांगते दिख रहे हैं. ट्रेलर में देखने को मिल रहा है कि पैसों के चक्कर में मृणाल शाहिद को चांटा भी जड़ देती हैं. पंकज कपूर की एंट्री होती है जिसके बाद वह कहते हैं कि तूने खेल छोड़कर अच्छा नहीं किया जिससे फिल्म का कॉन्सेप्ट समझ आता है कि शाहिद एक खिलाड़ी थे और उन्होनें अपना गेम छोड़ दिया था.
ट्रेलर में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर का शुरुआती रोमांस भी दिखाया जाता है. फिल्म का दर्शकों को अब बेसब्री से इंतजार है. जर्सी फिल्म सिनेमाघरों में 31 दिसंबर 2021 को रिलीज की जाएगी. शाहिद कपूर ने ट्रेलर रिलीज से पहले पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करके फिल्म को लेकर अपनी फीलिंग्स भी बताई थी.कैप्शन में लिखा है कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब हैं. उन्होनें इस फिल्म के रिलीज होने का दो साल तक इंतजार किया है. शाहिद कपूर ने इसी के साथ लिखा कि ये फिल्म लाखों लोगों के दिलों को छूने में कामयाब होगी.
 

कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई में FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई में FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगान रनौत की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली है. कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत के बाद मुंबई की खार पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इससे एक दिन पहले सोमवार को सिखों के एक संगठन ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें आरोप लगाया गया है कि कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.
पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री के खिलाफ धारा 295 ए (किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना) और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) ने सोमवार को पुलिस में दी गई शिकायत में कहा था कि कंगना रनौत ने जानबूझकर और इरादतन किसानों के विरोध (किसान मोर्चा) को खालिस्तानी आंदोलन के रूप में चित्रित किया और सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी भी करार दिया. इसमें दावा किया गया कि उन्होंने 1984 और उससे पहले हुए नरसंहार को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से एक सुनियोजित कदम के रूप में बताया.
कंगना रनौत किसान आंदोलन को लेकर लगातार तीखी प्रतिक्रिया देती रही हैं. उनकी बयानबाजी को लेकर 20 नवंबर को कांग्रेस की युवा इकाई के राष्ट्रीय सचिव अमरीश रंजन पांडे और संगठन के विधि प्रकोष्ठ के सह-समन्वयक अंबुज दीक्षित ने दिल्ली में अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया है कि कंगना की हालिया टिप्पणियां ‘राजद्रोह’ के दायरे में आती हैं.

 

सलमान खान ने हिंदी सिनेमा जगत के लिया कहा कुछ ऐसा ....

सलमान खान ने हिंदी सिनेमा जगत के लिया कहा कुछ ऐसा ....

हिंदी सिनेमा जगत में पिछले दो सालो में काफी कुछ बदलाव मिला है। ओटीटी रूप में नया प्लेटफॉर्म उभरकर आया है जिसमें कुछ ऐसे आर्टिस्ट भी उभरकर आये हैं जिनकी स्टार वैल्यू फीकी मानी जाती थी। ओटीटी के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए अब ये कहा जाने लगा है कि इससे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम एरा खत्म हो जाएगा लेकिन सुपरस्टार सलमान खान ऐसा नहीं मानते।


हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान सलमान ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और कहा, 'हम जाएंगे तो कोई और आएगा। मुझे नहीं लगता कि स्टार्स का दौर कभी खत्म होगा। ये कभी खत्म नहीं होगा। ये हमेशा रहेगा। अब ये कई चीजों पर निर्भर करेगा जैसे फिल्मों का सिलेक्शन कैसा है, रियल लाइफ में आप कैसे हैं आदि। अब ये कई चीजों का पैकेज होगा। अब यंग जनरेशन के पास अपना सुपर स्टारडम होगा।'


सलमान आगे बोले, 'मैं कई सालों से सुन रहा हूं कि ये अंतिम जनरेशन है, हम यंग जनरेशन के लिए सबकुछ इतना आसान नहीं छोड़ने वाले हैं। हम उन्हें सबकुछ सौंपकर नहीं जाने वाले हैं। मेहनत करो भाई, पचास प्लस में हम मेहनत कर ही रहे हैं तो आप भी मेहनत करो।'


सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की रिलीज की तैयारी में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं। फिल्म में सलमान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Sapna Choudhary ने 'रेल की' गाने पर लचकाई कमर, डांस देख फैंस के उड़े होश

Sapna Choudhary ने 'रेल की' गाने पर लचकाई कमर, डांस देख फैंस के उड़े होश

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस के लिए सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग रखती हैं. सपना चौधरी के गाने डीजे से लेकर स्टेज पर जमकर बजाए जाते हैं. सपना चौधरी इन दिनों बैक टू बैक हिट गाने दे रही हैं. सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस के लिए सपना चौधरी डांस वीडियो से लेकर कई फोटोज भी शेयर करती रहती हैं. सपना चौधरी ने हाल में एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कमर लचकाती हुई दिख रही हैं.
सपना चौधरी ने वीडियो में लाइट ग्रीन कलर का कुर्ता और पीच दुपट्टा लिया है. दुपट्टा सपना चौधरी ने सिर पर ओढ़ा हुआ है. सपना चौधरी वीडियो में रेल की भंभिरी गाने पर ठुमके लगा रही हैं. सपना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है. फैंस लगातार इमोजी बनाकर कमेंट्स कर रहे हैं. सपना चौधरी ने एक बार फिर से अपने डांस मूव्स से धमाल मचा दिया है. सपना चौधरी के डांस के साथ उनके हरियाणवी गाने भी काफी पंसद किए जाते हैं.

सपना चौधरी के लेटेस्ट वीडियो में उनका ठेठ हरियाणवी अंदाज देखने को मिल रहा है. सपना ने जिस तरह से सिर पर दुपट्टा लिया है वो उनके लुक को काफी खूबसूरत बना रहा है. सपना चौधरी के इस वीडियो को कुछ ही देर में 15 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. सपना चौधरी को देसी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है. सपना चौधरी अक्सर अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. सपना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होनें अपने जीवन का सबसे बड़ा राज खोला था. सपना चौधरी ने बताया था कि उन्हें इतना हौसला कैसे मिलता है. सपना चौधरी ने एक इवेंट का वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होनें पंडाल में मौजूद लोगों को दिखाया था औऱ बताया था कि उन्हें हौसला यहां से मिलता है.
 

साउथ के इस सुपरस्टार को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

साउथ के इस सुपरस्टार को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्लीः साउथ के मशहूर सुपरस्टार पॉलिटीशियन कमल हासन कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं. कमल हासन ने ट्विटर के जरिए अपने फैन्स और फॉलोअर्स को इसकी जानकारी दी. हासन ने खुलासा किया कि हाल ही में वह अमेरिका से लौटे थे, जिसके बाद उन्हें “मामूली सर्दी खांसी” हो रही थी. इसके बाद उन्होंने आशंका होने पर कोविड टेस्ट कराया और उनका रिजल्ट पॉजिटिव आया है.

हासन ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद खुद को अस्पताल में आइसोलेट कर लिया है और सभी को अपना ख्याल रखने के लिए कहा है. एक्टर ने फैंस को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए चेतावनी दी है और कहा कि ”महामारी अभी खत्म नहीं हुई है.”


कृषि कानूनों की वापसी पर रिएक्शन
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों की वापसी के कदम पर भी खुशी जाहिर की थी. उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा था कि किसानों का आंदोलन जो पिछेल एक साल से ज्यादा समय तक चला वह कारगर रहा और उन्हें जीत हासिल हुई. उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने भी इन कृषि कानूनों का विरोध किया था. उन्होंने उस पल को भी याद किया जब वह किसानों के समर्थन में आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे.

कमल हासन के ट्वीट पर उनके फैंस रिप्लाई करके उने जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. कमल हासन भारत की उन हस्तियों में गिने जाते हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ साथ राजनीतिक जगत में भी जमकर सुर्खियां बटोरी हैं. एक्टर से नेता बने कमल हासन को फिल्म जगत में उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है.

टीवी सीरियल की इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन, शोक में डूबा इंडस्ट्री

टीवी सीरियल की इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन, शोक में डूबा इंडस्ट्री

मुंबई: अनुपमा में रुपाली गांगुली की मां का रोल निभाने वाली ऐक्ट्रेस माधवी गोगटे का निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कोरोना हुआ था। 21 नवंबर को मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल मे उन्होंने आखिरी सांस ली। माधवी को सीरियल `कहीं तो होगा` के लिए भी जाना जाता है। रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर मेसेज पोस्ट करके उनको श्रद्धांजलि दी। माधवी की उम्र 58 साल थी। उनकी दोस्त नीलू कोहली ने भी माधवी के लिए इमोशनल मेसेज शेयर किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना के बाद माधवी की हालत गंभीर थी। रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, बहुत कुछ अनकहा रह गया। सद्गति माधवीजी। माधवी ने अनुपमा सीरियल में पहले अनुपमा की मां का रोल निभाया था। बाद में उनकी जगह सविता प्रभुने को ले लिया गया।

दोस्त नीलू कोहली को बात न करने का पछतावा
माधवी की दोस्त नीलू कोहली ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, माधवी गोगटे मेरी प्यारी दोस्ती नहीं... मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम हमें छोड़कर चली गई। दिल टूट गया है, तुम्हारी अभी जाने की उम्र नहीं थी। Damn Covid। काश जब तुमने मेरे मेसेज का जवाब नहीं दिया तो मैंने फोन उठाकर तुमसे बात कर ली होती। अब बस मैं पछता ही सकती हूं। माधवी को एकता कपूर के सीरियल कहीं तो होगा में सूजल की मां के रोल से लोकप्रियता मिली थी। वह कोई अपना सा, कहीं तो होगा, ऐसा कभी सोचा ना था जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी थीं।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान का विस्तृत बेल ऑर्डर किया जारी, कहा- 'साजिश साबित करने के लिए सबूत नहीं'

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान का विस्तृत बेल ऑर्डर किया जारी, कहा- 'साजिश साबित करने के लिए सबूत नहीं'

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शनिवार को जारी विस्तृत आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया आर्यन खान (Aryan Khan), अरबाज मर्चेंट (Arbaaz Merchant) और मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) के बीच नशीली दवाओं से संबंधित अपराध करने की साजिश रचने के कोई कोई सबूत नहीं मिले. न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू सांब्रे की एकल पीठ ने 28 अक्टूबर को आर्यन खान, उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा को एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी थी. विस्तृत आदेश की प्रति शनिवार को मुहैया कराई गयी.
अदालत ने कहा कि आर्यन खान के मोबाइल फोन से लिए गए व्हाट्सऐप चैट से पता चलता है कि ऐसा कुछ आपत्तिजनक नहीं पाया गया, जो दिखाता हो कि उसने, मर्चेंट और धमेचा और मामले के अन्य आरोपियों ने अपराध करने की साजिश रची हो. इसमें यह भी कहा गया कि NDPS अधिनियम की धारा 67 के तहत स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने आर्यन खान (Aryan Khan) का जो स्वीकृति बयान दर्ज किया है, उसपर केवल जांच के मकसद से गौर किया जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि उसका इस्तेमाल यह निष्कर्ष निकालने के लिए हथियार के तौर पर नहीं किया जा सकता कि आरोपी ने NDPS अधिनियम के तहत कोई अपराध किया है.
चौदह पन्नों वाले आदेश में कहा गया, ‘ऐसा कोई भी सकारात्मक साक्ष्य रिकॉर्ड में नहीं है जो अदालत को इस बात पर राजी कर सके कि समान मंशा वाले सभी आरोपी गैरकानूनी कृत्य करने के लिए राजी हो गए.’ अदालत ने एनसीबी ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि सभी आरोपियों के मामलों पर विचार साथ में होना चाहिए.
आदेश में कहा गया कि तीनों ने पहले ही लगभग 25 दिन कैद में काट लिए हैं और अभियोजन ने अभी तक उनकी चिकित्सीय जांच तक नहीं कराई है ताकि यह पता चल सके कि उन्होंने मादक पदार्थ का सेवन किया था कि नहीं. आदेश में यह भी कहा गया कि आर्यन खान के पास से कोई भी आपत्तिजनक पदार्थ नहीं मिला है और इस तथ्य पर कोई विवाद भी नहीं है. मर्चेंट और धमेचा के पास से अवैध मादक पदार्थ पाया गया, जिसकी मात्रा बेहद कम थी.
आदेश के अनुसार, ‘अदालत को ऐसे मामलों में पहले यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि क्या इस बात के पर्याप्त सुबूत हैं कि वह प्रथम दृष्टया यह तय कर सके कि आवेदकों (आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा) ने साजिश रची और यह कि अभियोजन एनडीपीएस अधिनियम की धारा 29के प्रावधान लगाने में सही है.’
न्यायमूर्ति सांब्रे ने कहा कि अदालत को इस तथ्य के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत होती है कि आरोपियों के खिलाफ साजिश का मामला साबित करने के लिए साक्ष्य के तौर पर कुछ सामग्री मौजूद हो. अदालत ने कहा, ‘केवल इसलिए कि आवेदक क्रूज पर यात्रा कर रहे थे, एनडीपीएस अधिनियम की धारा 29 के प्रावधान लगाने को संतोषजनक आधार नहीं कहा जा सकता.’ न्यायमूर्ति सांब्रे ने कहा कि अगर अभियोजन के मामले पर गौर किया भी जाए तो भी इस प्रकार के अपराध में सजा एक वर्ष से अधिक नहीं है.
 

जैकलीन फर्नांडिस की हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

जैकलीन फर्नांडिस की हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है, हालही में जैकलीन ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर साझा किया है. फोटो में जैकलीन फर्नांडिस का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. जिस पर से नजरें हटा पाना फैंस के लिए मुश्किल हो गया है.


लेटेस्ट फोटोशूट में जैकलीन फर्नांडिस व्हाइट ऑफ शोल्डर ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं तस्वीरों में एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है.


जैकलीन फर्नांडिस की लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को अगर आप गौर से देखेंगे तो एक में एक्ट्रेस ने पेंसिल हील सेंडल पहने हुए दिख रही हैं. वहीं दूसरी फोटो में वो स्पोर्ट्स शूज पहने हुए नजर आ रही हैं.


जैकलीन फर्नांडिस की कातिलाना अदाएं देख अगर आप उनके फैन नहीं है तब भी बन जाएंगे. एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले ही इन तस्वीरों को शेयर की है इतनी देर में ही 4 लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं.


ये कोई पहला मौका नहीं है जब जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी कोई फोटो शेयर की और उसे इतना पसंद किया गया हो. जैकलीन कोई भी फोटो शेयर करती हैं तो उसपर फैंस अपना खूब प्यार बरसाते हैं.


जैकलीन फर्नांडिस ने टॉपलेस फोटोशूट करवाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. जैकलीन की गितनी बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस में होती है.

 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, यहाँ देखे

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, यहाँ देखे

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी हॉट अंदाज के लिए चर्चाओ में रहती हैं. एक्ट्रेस हाल ही में गोवा अपनी बेस्टी की शादी में टाइम स्पेंड कर वापस लौटी हैं.


मोनालिसा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस व्हाइट नेट रा कुर्ती पहने दिख रही हैं, जिसके नीचे उनकी बिकिनी साफ झलक रही है.


मोनालिसा ने गोवा में शादी फंक्शन अटेंड करने के साथ-साथ बीच पर पति विक्रांत संग खूब मस्ती करती भी नजर आई हैं.


गोवा से पूल किनारे भी एक्ट्रेस ने बिकिनी में अपनी कई फोटो शेयर की थीं, जिसमें मोनालिसा ब्लू कलर की बिकिनी पहने पोज़ देती दिख रही थीं.
मोनालिसा का ये ग्लैमरस और खूबसूरत अंदाज़ हमेशा उनके फैन्स की धड़कनें बढ़ाता रहता है और एक्ट्रेस की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं.

VIDEO : सपना चौधरी अपने अमेरिका से आये  दोस्त के कंधे पर रखा हाथ, दो फीट दूर जा कर गिरा....

VIDEO : सपना चौधरी अपने अमेरिका से आये दोस्त के कंधे पर रखा हाथ, दो फीट दूर जा कर गिरा....

सपना चौधरी ने अपने अमेरिका के दोस्त से की मुलाकात डांस और अपने स्टाइल से लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं. आए दिनों सपना चौधरी के इंटरेस्टिंग वीडियो फैंस का दिल जीत लेते हैं. डांस के अलावा वे कॉमेडी से भी फैंस का जमकर मनोरंजन करती हैं. फिलहाल तो उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका दोस्त उनसे मिलने के लिए आता है, लेकिन जैसे ही सपना अपना हरियाणवी हाथ अपने अमेरिका वाले दोस्त पर रखती हैं वह दूर जाकर गिरा नजर आता है.

मौका देखते ही भागीं सपना
सपना चौधरी (Sapna Choudhary Video) का एक वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका अमेरिका वाला दोस्त उन्से मिलने पहुंचता है. वहीं सपना परिचर करवाते हुए बोलती हैं 'यह मेरा दोस्त है जो अमेरिका से आया है' इसके बाद सपना एक हाथ उनपर रख देती हैं जो कि उनका दोस्त सहन नहीं कर पाता है और पीछे गिर जाता है. सपना ऐसा देख वहां से भाग निकलती हैं.

VIDEO: कुत्ते ने उठाया दो कुत्तों की लड़ाई का फायदा, चुपके से आकर किया कुछ ऐसा जिसे देखकर आप हो जाएंगे हैरान

VIDEO: कुत्ते ने उठाया दो कुत्तों की लड़ाई का फायदा, चुपके से आकर किया कुछ ऐसा जिसे देखकर आप हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर जानवरों के कई मजेदार विडियो आते रहते है कुत्ते काफी समझदार जानवर होते हैं. पालतू कुत्ते तो इतने समझदार होते हैं कि वो हम इंसानों की भाषा और हावभाव को भी अच्छे से समझने लगते हैं. फिर चाहे हम खुश हों या दुखी वो हमारी हर भावना को समझ जाते हैं. इतना ही नहीं, वो हमारे इशारे को भी समझ जाते हैं. इसी वजह से कुत्तों को समझदार कहा जाता है. सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि कुत्तों का दिमाग कितना तेज होता है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक कुत्ता दो कुत्तों के बीच हो रही लड़ाई (Dog Fight) का फायदा उठा लेता है और बाद में वो दोनों कुत्ते देखते रह जाते हैं.


वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, शब्दों की जरूरत नहीं हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता कटोरी में कुछ खा रहा है, तभी एक दूसरा कुत्ता भी वहां पहुंचता है और खाने को लेकर दोनों एक दूसरे से भिड़ जाते हैं. दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होने लगती है. तभी एक तीसरा कुत्ता भी वहां आता है और दोनों कुत्तों को लड़ता हुआ देखकर वो मैके का फायदा उठाता है और कटोरी में रखा खाना चुपचाप खाने लगता है. काफी देर तक लड़ने के बाद दोनों कुत्ते थककर शांत हो जाते हैं और देखते हैं वो तीसरा कुत्ता आराम से उनका खाना खाए जा रहा है. फिर वो दोनों उसके ऊपर भी भड़क उठते हैं.


इस तरह आपने वीडियो में देखा कि कैसे दो कुत्तों के बीच हुई लड़ाई का फायदा एक तीसरे कुत्ते ने उठा लिया. ऐसा ही कुछ हमारी लियल लाइफ में भी कई बार होता है, जब दूसरे लोग हमारा फायदा उठा लेते हैं और हमें पता भी नहीं चलता. इस वीडियो को देखने के बाद तो आप भी समझ ही गए होंगे कि ल़ड़ाई झगड़े में कुछ नहीं रखा है. हमें अपना हर काम शांति और सोच समझकर करना चाहिए.

 

टीवी कि इस एक्ट्रेस ने स्विमसूट में करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, यहाँ देखे

टीवी कि इस एक्ट्रेस ने स्विमसूट में करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, यहाँ देखे

नई दिल्ली: टीवी के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका का किरदार निभा कर मशहूर अभिनेत्री आमना शरीफ सोशल मीडिया पर बड़ी ही एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर वो हमेशा ही फैन्स के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं. वहीं इन दिनों वो दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. इसी वेकेशन की कुछ फोटो उन्होंने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन फोटो में देखा जा सकता है कि आमना दुबई में समंदर किनारे बड़े मजे सी चिल कर रही हैं. फोटो में उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का स्विमसूट पहना हुआ है. इन फोटो में वो बेहद की ग्लैमरस नजर आ रही हैं.

आमना शरीफ (Aamna Shariff) ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है 'Catch Me by the Sea'. वहीं फैन्स उनके इन फोटो को देख जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'बहुत ही हॉट', तो किसी ने लिखा है 'आप बहुत ही ग्लैमरस हो'.

बता दें कि, आमना शरीफ को 'कहीं तो होगा' टीवी शो से पहचान मिली थी. इस शो में आमना के किरदार का नाम कशिश था, जो लोगों के जेहन में अब भी ताजा है. आमना के चेहरे की मासूमियत और अदाओं पर फैंस फिदा रहते हैं. वहीं अब 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका के रोल में उन्हें दर्शकों से ढेरों प्यार मिल रहा है. आमना शरीफ की अदाकारी लोगों को हमेशा से ही खूब पसंद आती है.

 

मोनालिसा की बिकिनी फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

मोनालिसा की बिकिनी फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है. मोनालिसा को इंटरनेट सेंसेशन भी कहा जाता है. पिछले काफी दिनों से एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल की शादी एंजॉय करने गोवा पहुंची हुई हैं.


एक्ट्रेस गोवा से अपनी लगातार फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं, इस बीच मोनालिसा की कुछ नई फोटो सामने आई हैं


मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें मोनालिसा अपनी अदाओं से पानी में आग लगाती दिख रही हैं


मोनालिसा इससे पहले भी कई बार अपनी ग्लैमरस फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं. मोनालिसा का यही अंदाज उनके फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ाता रहता है.


मोनालिसा की नई फोटोज देखने के लिए उनके फैन्स हमेशा उतावले रहते हैं. बता दें कि मोनालिसा 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

 

VIDEO: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे कि इस विडियो में सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

VIDEO: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे कि इस विडियो में सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम करने के साथ-साथ फैन्स के लिए रील बनाना नहीं भूलती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर लगातार अपने वीडियो को पोस्ट करती हैं. आम्रपाली दुबे ने फिर से एक वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें वो निरहुआ के घर की तरफ इशारा करते हुए 'मुझे साजन के घर जाना है' पर शानदार एक्सप्रेशन दे रही हैं. आम्रपाली दुबे का यह वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि भोजपुरी सितारे भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने से पीछे नहीं हट रहे हैं.


आम्रपाली दुबे ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वो खेतों के बीच एक घर की छत पर खड़े होकर 'मुझे साजन के घर जाना है' पर रील शूट कर रही हैं. उनके इस वीडियो पर रानी चटर्जी ने लिखा है, 'अरे नहीं नहीं पहले मुझे जाने दो तुम आराम से जाना.' वहीं, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने लिखा है, 'अरे पगली जहां खड़ी हो वो घर भी साजन की ही है.' सेलेब्स के साथ-साथ फैन्स भी वीडियो पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं.


बता दें कि आम्रपाली दुबे 2.2 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही हमें फिल्म 'घर परिवार' में दिखेंगी. फिल्म में एक बार फिर उनकी और निरहुआ की जोड़ी जमेगी. बता दें कि आम्रपाली दुबे अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया. उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई. उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से प्रसिद्धि मिली

 

बॉलीवुड की अभिनेत्री दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, ये रखे हैं नाम

बॉलीवुड की अभिनेत्री दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, ये रखे हैं नाम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा, जिन्होंने ने हाल ही में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। ट्विन्स बच्चों के जन्म से बेहद खुश प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) और उनके पति जेन ने अपनी खुशियों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया गया है।

प्रीटी जिंटा शादी के पांच सालों तक ‘मॉं’ नहीं बन पाई थी, लेकिन अब दोहरी खुशियों के साथ प्रीटी की इच्छा पूरी हो गई है। इसके लिए प्रीटी और उनके पति जेन ने भगवान को धन्यवाद दिया है। प्रीटी ने लिखा है कि भगवान की कृपा और आर्शीवाद से अब उनका परिवार दोनों बच्चों के आने से पूरा हो गया है।

नाम के अनुरुप ही अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं से अलग पहचान बनाने वाली प्रीटी जिंटा को बबली एक्ट्रेस और डिम्पल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। भले ही प्रीटी गिनती की फिल्मों में आई, लेकिन अपनी अदाकारी से उन्होंने हर किसी के दिल में खास जगह बना ली थी।
शादी के बाद ‘मॉं’ नहीं बन पाने पर उन्होंने 34 बच्चों को गोद ले रखा था, जिनकी बेहतर परवरिश में पति—पत्नी ने कभी किसी तरह की कमी नहीं की। अब जुड़वा बच्चों के साथ उन बच्चों का पालन—पोषण चलता रहेगा।

बता दें कि ये जुड़वां बच्चे सेरोगेसी से हुए हैं जिसमें से एक लड़का है और एक लड़की. सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रीति जिंटा ने दोनों के नाम की भी घोषणा कर दी है. बता दें कि कपल ने बेटे का नाम जय और बेटी का जिया रखा है. प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और जीन गुडइनफ (Gena Goodenough) ने अपनी सेल्फी लेते हुए एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है-"सभी को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक खास खबर शेयर करना चाहती हूं. जीन और मैं बहुत खुश हैं यह हमारे लिए सबसे खास पल है. हम अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का अपने परिवार में स्वागत करते हैं. हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं. इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे किराएदार को दिल से धन्यवाद. जीन, प्रीति, जय और जिया.'

 

अपने लिए पार्टनर की तलाश में लारा दत्ता, वेब सीरीज हिक्कप्स और हुकअप्स का ट्रेलर रिलीज

अपने लिए पार्टनर की तलाश में लारा दत्ता, वेब सीरीज हिक्कप्स और हुकअप्स का ट्रेलर रिलीज

अभिनेत्री लारा दत्ता पिछले काफी समय से अपनी नई वेब सीरीज हिक्कप्स और हुकअप्स को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है। लंबे समय से यह वेब सीरीज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब एक बार फिर यह सुर्खियों में है, क्योंकि इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी दी है। इसमें एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो यह समझता है कि परिवार में एक-दूसरे से हर एक टॉपिक पर बात करनी चाहिए। इसमें लारा 39 साल की वसुधा नाम की एक महिला का किरदार निभा रही हैं, जो सिंगल मदर है और अपनी जिंदगी में काफी अकेली है, लेकिन वसुधा का भाई प्रतीक बब्बर उर्फ अखिल उसकी जिंदगी में नए रंग लेकर आता है।
ट्रेलर की शुरुआत वसुधा (लारा) की डेटिंग प्रोफाइल से होती है, जो अपने लिए एक पार्टनर की तलाश में है। अखिल अपनी बहन की प्रोफाइल बनाने की जिम्मेदारी लेता है। वह खुद को डेटिंग गेम्स और रिलेशनशिप का माहिर खिलाड़ी समझता है। वसुधा की बेटी डेटिंग के मामले में अनुभवी है, जो अपनी मां के सामने किसी भी लड़के के साथ रोमांस करना गलत नहीं मानती। ये तीनों अपनी-अपनी लव लाइफ को लेकर अलग-अलग परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।
निर्देशक कुणाल कोहली ने कहा, इस बात पर जोर देना जरूरी है कि परिवार हर तरह के होते हैं, जैसे हर तरह के रिश्ते होते हैं। हम अक्सर अपने माता-पिता से विभिन्न मुद्दों पर बात करने से बचते हैं। उन्होंने कहा, इस सीरीज में परिवार के सदस्य हर चीज के बारे में बात करते हैं और सच कहूं तो ये एक ईमानदर और मॉडर्न फैमिली है, जो ब्रेकफास्ट टेबल पर रोजमर्रा से लेकर सेक्स जैसे मुद्दों पर बात करती है।
हिक्कप्स और हुकअप्स का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया है। यह सीरीज लॉयंसगेट प्ले पर रिलीज होगी। इसमें लारा और प्रतीक बब्बर के अलावा दिव्या सेठ, नासर अब्दुल्ला, खालिद सिद्दीकी, मेयांग चांग, मीरा चोपड़ा और अयन जोया भी हैं। यह 26 नवंबर को रिलीज होगी।
लारा वेब सीरीज हंड्रेड में भी काम कर चुकी हैं। पिछली बार उन्हें अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेल बॉटम में देखा गया था। इसमें लारा काफी हद तक इंदिरा गांधी जैसी ही लगीं। उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री की भूमिका अच्छे से निभाई। अपने हाव भाव और अभिनय से वह दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहीं। लारा ने 2003 में अक्षय के साथ फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर का अवॉर्ड भी मिला।

 

लड़की पास बैठी तो हाथ पर किस करने लगा लड़का, फिर अगले ही सेकंड उड़ गए तोते | देखें ये वीडियो

लड़की पास बैठी तो हाथ पर किस करने लगा लड़का, फिर अगले ही सेकंड उड़ गए तोते | देखें ये वीडियो

इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया सबसे ज्यादा मजेदार मजेदार होती है. यहां हर रोज बड़ी संख्या में शादी-ब्याह, डांस, कॉमेडी और फनी प्रैंक के वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं. इनमें कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं जिन्हें नेटिजन हाथोहाथ लेते हैं. अभी एक ऐसा ही फनी वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. वीडियो एक लड़का और लड़की से जुड़ा है जिसमें ऐसा कुछ होता है देखकर हंसी नहीं रुकेगी.
वायरल हो रहा चंद सेकंड का वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा नजर आता है. देख सकते हैं कि बाइक पर एक लड़का आराम से खड़ा है कि तभी एक लड़की भी उसके पास आकर खड़ी हो गई. वो मुस्कुराती है और तभी लड़के के कंधे पर हाथ रख जाता है. लड़का ऐसा होते ही तुरंत हाथ को किस कर लेता है और लड़की की तरफ देखता है. लड़की भी उसे देखकर खूब मुस्कुराती है. लड़का फिर उसी हाथ पर किस करता है और लड़की को देखता है.
वीडियो में इसका बाद जो कुछ नजर आता है बड़ा मजेदार है. दरअसल लड़की अचानक लड़के के पास चली जाती है मगर लड़के के कंधे पर हाथ अभी भी रखा है. वो पीछे मुड़कर देखता है तो पता चला वो हाथ लड़की का नहीं बल्कि पीछे खड़े किसी लड़के ने उसके कंधे पर रखा था. मजेदार वीडियो में देख सकते हैं कि लड़का किसी अन्य लड़के को पीछे खड़ा देखता है तो उसके तोते उड़ जाते हैं.
यहां देखें वीडियो-