BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
टिकटॉक स्टार सोफिय़ा अंसारी ने बोल्ड फिगर से मचाया तहलका, देखकर बेकाबू हो रहे हैं लोग

टिकटॉक स्टार सोफिय़ा अंसारी ने बोल्ड फिगर से मचाया तहलका, देखकर बेकाबू हो रहे हैं लोग

सोफिय़ा अंसारी अपनी बोल्ड और सेक्सी फोटोज के लिए अक्सर चर्चा में भी रहती हैं। अक्सर अपनी सेक्सी फोटोज सोशल में शेयर करती रहती है जो शेयर करते ही वायरल हो जाती है।
सोफिय़ा अंसारी सोशल मीडिया पर भी अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आपको बता दूं वो सिंगल हैं, ना उनकी शादी हुई है और न ही कोई बॉयफ्रेंड है।
आज तक किसी के साथ सुनने में भी नही आया की वो या उन्हें कोई डेट कर रहा है। टिकटॉक स्टार सोफिय़ा अंसारी के सोशल मीडिया पर 2.9 एम फॉलोवर्स हैं।
सोफिया अंसारी सबसे प्रसिद्ध भारतीय सोशल मीडिया सितारों में से एक है। सोफिया अंसारी टिक्कॉक और इंस्टाग्राम पर अपने डांस मूव्स, शॉर्ट वीडियो और क्लिप के लिए जानी जाती हैं। एमएक्स टकाटक, स्नैपचैट और फेसबुक पर भी उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। टिकटोक पर सोफिया अंसारी के 56 लाख से ज्यादा फैन हैं।
सोफिया को उनके प्यारे लुक्स, प्यारी मुस्कान, स्टाइल और हॉट पर्सनालिटी के लिए जाना जाता है।
उनका जन्म 30 अप्रैल 1996 को सूरत, गुजरात में हुआ था। सोफिया टिकटॉक पर लिप-सिंक करने वाले वीडियो की वजह से वायरल हो गई थी। 2020 में टिकटॉक पर बैन लगने के बाद उन्होंने यूट्यूब चैनल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यूट्यूब पर उनके 158 हजार सब्सक्राइबर हैं।
वह यूट्यूब पर व्लॉग और ज्यादातर शॉर्ट वीडियो अपलोड करती हैं। सोफिया अब एमएक्स टका तक ऐप पर भी वीडियो पोस्ट करती हैं जो खूब वायरल होता है और इंस्टाग्राम पर उनके 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मार्च में, उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ गई।
वह किसी के साथ रिलेशनशिप में रहने की बजाय अपने करियर पर पूरा फोकस करती हैं। वह खुशी से सिंगल है और अपना जीवन पूरी तरह से जी रही है।

 

एक्ट्रेस अन्किता लोखंडे ने छत्तीसगढ़ के एक व्यापारी से की शादी , देखे तस्वीरे ...

एक्ट्रेस अन्किता लोखंडे ने छत्तीसगढ़ के एक व्यापारी से की शादी , देखे तस्वीरे ...

बिलासपुर : चर्चित टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की बहू बन गईं है। उनकी शादी शहर के बड़े कारोबारी विक्की जैन के साथ हुई। इनकी शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और लोग बेसब्री से इस बेला का इंतजार कर रहे थे। मुंबई में आयोजित इस वैवाहिक समारोह में शहर विधायक के साथ ही कारोबारी भी शामिल हुए।

मुंबई के एक होटल में दोनों की शादी हुई। इससे पहले ही सोमवार को दोनों की रिंग सेरेमनी आयोजित हुई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रिंग सेरेमनी के साथ ही हल्दी रस्म की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। समारोह में शामिल होने के लिए बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय के साथ ही शहर के कई कारोबारी मुंबई पहुंचे थे।

साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, बंटी सोंथालिया सहित अन्य शामिल हैं। समारोह की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी में मुंबई के सेलिब्रिटी नजर आए। अंकिता लोखंडे से ब्याह रचाने वाले कारोबारी विक्की जैन और उनका परिवार बिलासपुर से मुंबई में शिफ्ट हो गया है।

विक्की के पिता विनोद जैन बिलासपुर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। साथ ही शिक्षण संस्थान त्रिवेणी डेंटल कॉलेज के संचालक हैं। विक्की अब मुंबई में भी कारोबार कर रहे हैं। मुंबई में विक्की की पहचान अभिनेत्री अंकिता लोखंडे से हुई। उनकी मुलाकात दोस्ती के बाद प्यार में बदल गई।

 

 

Imlie Promo: शुरू होगी आर्यन और इमली की लव स्टोरी, पूरी तरह से बर्बाद होगा आदित्य

Imlie Promo: शुरू होगी आर्यन और इमली की लव स्टोरी, पूरी तरह से बर्बाद होगा आदित्य

टीवी सीरियल इमली (Imlie) की कहानी इस अंदाज में करवट ले रही है कि अब दर्शकों को हर एक एपिसोड का बेसब्री से इंतजार रहता है। आर्यन की एंट्री के बाद से ही इमली (Sumbul Touqeer Khan) की दुनिया पूरी तरह से बदल चुकी है। इस सीरियल के करेंट ट्रैक में इमली और आदित्य (Gashmeer Mahajani) के टूट रहे रिश्ते पर फोकस किया जा रहा है। इस सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया है कि जल्द ही आदित्य और मालिनी की शादी होने वाली है। इस शादी को कवर करने के लिए आर्यन के भास्टर टाइम्स को कुल 2 करोड़ रुपये मिले हैं। ऐसे में आर्यन इमली को इस शादी को कवर करने के लिए कहेगा। इस धमाकेदार ट्रैक के बीच मेकर्स ने सुंबुल तौकीर खान स्टारर इस सीरियल का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है।

शुरू होगी इमली-आर्यन की लव स्टोरी 

सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि इमली और आर्यन की नोक झोंक जल्द ही प्यार में बदलने वाली है। इमली आर्यन को गलत इंसान समझेगी, लेकिन धीरे-धीरे उसे समझ में आएगा कि आखिर वो इतना उखड़ा-उखड़ा सा क्यों रहता है? आदित्य और मालिनी की शादी के ट्रैक के बाद ही इस सीरियल की कहानी इमली और आर्यन के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमने लगेगी। 

टॉप 3 में शामिल हुआ शो 

पिछले कुछ समय से सीरियल उडारियां के चलते इमली को टीआरपी की टॉप 3 लिस्ट में जगह नहीं मिल पा रही थी। इस हफ्ते इस शो को टॉप 3 पोजीशन में एंट्री मिल चुकी है। बीते महीने ही सुंबुल तौकीर खान स्टारर इस सीरियल को एक साल पूरे हुए हैं। सुंबुल के अलावा इस सीरियल में गश्मीर महाजनी, मयूरी देशमुख और फहमान खान अहम रोल में नजर आते हैं। 

 

एक्ट्रेस जानवी कपूर ने कराया नया फोटोशूट , गोल्डन ड्रेस में दिख रही बेहद खूबसूरत , देखे तस्वीरे...

एक्ट्रेस जानवी कपूर ने कराया नया फोटोशूट , गोल्डन ड्रेस में दिख रही बेहद खूबसूरत , देखे तस्वीरे...

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में नया फोटो शूट करवाया हैं जिसकी तस्वीरें जैसे ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की फैंस उनके दीवाने हो गए । जाह्नवी कपूर की हर तस्वीर पर फैंस हमेशा से प्यार लुटाते आए हैं और जाह्नवी के नए फोटोशूट पर भी फैंस कई प्यार भरे कमेंट कर खूब प्यार बरसा रहे हैं ।

एक फैन ने जाह्नवी की पोस्ट पर उनको जानलेवा कपूर ही कह डाला, साथ ही अमेजिंग, गॉरजियस, गोल्डन ब्यूटी, एक ही दिल है कितनी बार लोगे जैसे कई कमेंट जाह्नवी को मिले ।

जाह्नवी कपूर ने इस फोटोशूट में गोल्डन ड्रेस पहनी हुई है, साथ ही वह खुले बालों के साथ किलर लुक देती नजर आ रही हैं. हर फोटो में जाह्नवी ने कई तरह के पोज दिए हैं और उनकी हर तस्वीर दिल लुभाने वाली है ।

जाह्नवी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गोल्डन स्टेट ऑफ माइंड, #nykaa #nykaabeauty इस कैपशन के साथ ही वह ब्यूटी ब्रांड का प्रमोशन करती भी नजर आई । जाह्नवी कपूर ने इस लुक साथ गोल्डल इयररिंग मैच करे रखे हैं । जिसके साथ उन्होंने गोल्डन और ग्रीन स्टोन का ब्रेसलेट भी पहना हुआ है ।

जाह्नवी की खास बात यह है कि वह अपने हर आउटफिट को कैरी करना जानती है इसीलिए हर आउटफिट उनपर पूरी तरह जचता भी है । डीवा जाह्नवी के लेटेस्ट फोटोशूट में उन्होंने नेचुरल ग्लॉसी मेकअप किया हुआ है, जो उन पर काफी सूट कर रहा है ।

स्वीरों में जाह्नवी मेकअप और आउटफिट दोनों फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की उन स्टार किड्स एक्ट्रेस में से हैं, जिन्होंने कम समय में इंडस्ट्री में अपने काम से पहचान बनाकर नाम कमाया है. साथ ही वह कंट्रोवर्सी भी कम

 

कैटरीना ने साझा की अपनी शादी कि तस्वीरे और एक प्यारा सा नोट ....

कैटरीना ने साझा की अपनी शादी कि तस्वीरे और एक प्यारा सा नोट ....

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को सोमवार को चार दिन हो गये हैं. कपल लगातार शादी से जुड़ीं तस्वीरें शेयर कर रहे है. पहले शादी, हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों के बाद कौशल परिवार की बहू कैटरीना कैफ ने अब अपनी शादी के लाल जोड़े में शानदार नई तस्वीरें साझा की हैं. कैटरीना ने सोशल मीडिया पर यह फोटोज शेयर कर एक इमोशनल नोट भी लिखा है. 

वे लिखती हैं, ‘बड़े होने के साथ-साथ हम बहनों ने हमेशा एक दूसरे की रक्षा की. वे मेरी पिलर ऑफ स्ट्रेंथ हैं. हम एक दूसरे को हमेशा जमीन से जोड़े रखते हैं. यह हमेशा ऐसे ही बना रहे'.

बता दें, कैटरीना कैफ की शादी की इन नई तस्वीरों को अब तक 8 लाख 56 हजार से भी ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं, जिस पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने पोस्ट पर ‘स्टनिंग' कमेंट किया है.

वहीं, सोशल मीडिया पर मौजूद एक्ट्रेस के फैंस भी पोस्ट पर फायर और दिल इमोजी बनाकर अपना प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘अब तक की सबसे सुंदर दुल्हन .

 

 

बड़ी खबर : मिस यूनिवर्स 2021 के फाइनल में भारत कि बेटी ने जीता ख़िताब

बड़ी खबर : मिस यूनिवर्स 2021 के फाइनल में भारत कि बेटी ने जीता ख़िताब

नई दिल्ली : मिस यूनिवर्स 2021 के फाइनल में 21 साल बाद भारत की बेटी ब्रह्माण्ड सुंदरी बनी है। मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज कौर संधू के सिर पर सजा है। सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद ये ख़िताब जीतने वाली वे तीसरी भारतीय है 

हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। मिस यूनिवर्स 2021 ग्रैंड फिनाले के परिणाम पर पूरे देश की निगाहें टिकी थी। बता दे कि 70वां मिस यूनिवर्स का फाइनल प्रेजेंट इजराइल में हुआ। उर्वशी रौतेला ने इस कॉन्टेस्ट को जज किया है।

भारत की बेटी को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने के बाद पूरे देश के लोग उत्साहित हैं। मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले इजरायल के दक्षिणी शहर इलात में हुआ है। फाइनल में भारत की हरनाज संधू ने पूरी दुनिया से चुनकर आईं खूबसूरत लड़कियों को टक्कर देते हुए पीछे छोड़ दिया है।  

नोरा फतेही मशहूर सिंगर गुरु रंधावा को कर रही हैं डेट, तस्वीरें आई सामने...

नोरा फतेही मशहूर सिंगर गुरु रंधावा को कर रही हैं डेट, तस्वीरें आई सामने...

नई दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनकी तस्वीरें या वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के इस वीडियो से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जाने-माने सिंगर गुरु रंधावा को डेट कर रही हैं. अब भई वीडियो ही कुछ ऐसा है कि दोनों के रिलेशन में होने का अंदाज़ा लगाना लाज़मी है.

 

गुरु रंधावा के साथ एक्ट्रेस का ये वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'देखें बीच पर इंज्वॉय करते हुए नोरा फतेही और गुरु रंधावा की तस्वीरें.' उनकी ये तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है. लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. साथ ही दोनों के रिलेशन को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कब है शादी.' दूसरे यूज़र ने लिखा, 'इसने गुरु को पटा लिया.' वहीं, लोगों ने दोनों की इन तस्वीरों पर हार्ट और फायर वाला इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया है. जबकि कुछ यूज़र्स का कहना है कि ये दोनों की कोई पुरानी फोटो है, क्योंकि गुरु रंधावा फिलहाल सलमान खान के साथ रियाद दौरे पर हैं. आपको बता दें कि नोरा और गुरु रंधावा ने हिट सॉन्ग 'नाच मेरी रानी' में साथ काम किया था.
एक्ट्रेस इस बार अपनी इन तस्वीरों के चलते चर्चा में आ गई हैं. इससे पहले नोरा अपने गाने 'कुसु-कुसु' की रिलीज़ के चलते सुर्खियों में थी. लोगों को उनका ये गाना खूब पसंद आया था. बता दें कि ये जॉन अब्राहम की हालिया रिलीज़ फिल्म 'सत्यमेव जयते का गाना है. जिसमें एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार भी उनके साथ लीड रोल में हैं.


निर्देशक अली अकबर ने इस्लाम छोड़ने की घोषणा , जाने कारण

निर्देशक अली अकबर ने इस्लाम छोड़ने की घोषणा , जाने कारण

मुंबई : मलयाली फिल्मों के निर्देशक अली अकबर ने मुस्लिम धर्म छोड़ने का एलान किया है और बताया है कि वह जल्द ही हिंदू धर्म को अपनी पत्नी के साथ अपना लेंगे। निर्देशक ने फेसबुक लाइव में आकर कहा कि वे इस्लाम का परित्याग कर रहे हैं।


सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 13 जवानों की वीरगति ने पूरे देश को गम में डाल दिया है। एक तरफ देशभर में सभी लोग उन्हें अपने तरीके से सम्मान देने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ कुछ कट्टर इस्लामी लोग देश के असली हीरो को निशाना बना रहे हैं, जिससे फिल्म निर्देशक अली अकबर काफी निराश हो गए।

बीते दिनों अली अकबर ने बिपिन रावत की वीरगति का लाइव वीडियो बनाया था, जिस पर कुछ कट्टरपंथी लोगों ने हंसने वाला इमोजी लगाया । इस दौरान इन लोगों ने सीडीएस रावत का मजाक उड़ाने की कोशिश की थी। लोगों के इसी रवैये से अली अकबर की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने फेसबुक लाइव में आकर इस बारे में बात की। बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए अली अकबर ने कहा, ‘इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है और इसलिए मैं अपना धर्म छोड़ रहा हूं। मेरे और मेरे परिवार का कोई धर्म नहीं है।


निर्देशक ने कहा, ‘इस्लाम के सबसे ऊंचे धर्मगुरुओं और नेताओं ने भी देशद्रोहियों के इस तरह के कार्यों का विरोध नहीं किया है, जिन्होंने एक बहादुर सैन्य अधिकारी का अपमान किया है और वह इसी चीज को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। उनका अब धर्म से विश्वास उठ गया है।` इसके आगे उन्होंने कहा कि आज मैं जन्म से मिले एक कपड़े को फेंक रहा हूं। आज से मैं मुसलमान नहीं हूं। मैं सिर्फ भारत का नागरिक हूं। मेरा ये फैसला उन लोगों को जवाब है, जिन्होंने भारत के खिलाफ इमोजी पोस्ट किए थे।` अली अकबर ने अपने इस फेसबुक लाइफ में मुस्लिम यूजर्स को जमकर फटकार भी लगाई, जो बिपिन रावत के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं, अब कुछ लोग अली अकबर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


बता दें कि अली अकबर बिपिन रावत की मौत के बाद अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव आए थे, लेकिन फेसबुक की तरफ से उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया। इस दौरान फेसबुक की तरफ से उनके पोस्ट को नस्लीय बताया गया था। हालांकि, निर्माता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी वजह से अली अकबर ने अपना नया अकाउंट बनाया और सीडीएस की मौत पर मुस्कुराने वालों को दंडित करने की बात कही है।
 

शादी के बंधनों में बंधे विक्की कौशल और कैटरीना....

शादी के बंधनों में बंधे विक्की कौशल और कैटरीना....

बॉलीवुड की मसहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की हाल ही में हुई है शादी में सबसे ज्यादा चर्चा कैट और विक्की के रॉयल लुक और उनके शादी के जोड़े की हुई। राजस्थान का शाही किला, राजसी भव्यता और उतने ही भव्य और शानदार शादी के लिबासों में सात फेरे लेते विक्की कैट। विक्की कैट के शादी के फोटोज वायरल होते ही सबकी जुबां पर फिर एक बार मशूहर सेलेब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का नाम आ गया। जाहिर तौर पर दो चमकते सितारों की सपनीली शादी को और शानदार और रॉयल बनाने का हुनर सब्यसाची के हाथ में जो है।

 

 

 

सब्यसाची इस वक्त बॉलीवुड और हाई क्लास सोसाइटी ही नहीं देश के सभी बड़े घरानों के सबसे ज्यादा डिमांडिंग ड्रेस डिजाइनर हैं। कैट ही नहीं, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा और उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी तक के शादी के ड्रेसेज सब्यसाची ने तैयार किए हैं।


सब्यसाची की बात करें तो देश भर में उनके शोरूम में लगी ड्रेसेज में वो अधिकतर पेस्टल कलर के ड्रेसेज दिखाते हैं, लेकिन सेलेब के ड्रेस तैयार करते वक्त वो इतने कलात्मक और भव्य सोच कहां ले से आते हैं, ये सोचने वाली बात है।
अगर ऐसा कहें कि बॉलीवुड के हर बड़े स्टार की शादी के लिए सब्यसाची के दिमाग एक खास सिग्नेचर स्टाइल जमा है तो ज्यादा नहीं होगा।
सब्यसाची की स्टार दुल्हनों की बात करें तो आपको हर फोटो में एक चीज खास नजर आएगी और वो है भव्यता। जी हां, अपने स्टारों के लिए ड्रेस बनाते वक्त सब्यसाची हर कपड़े में भव्यता के साथ भारतीय परंपरा, संस्कृति और भावनाओं का मिश्रण टांग देते हैं। सब्यसाची के डिजाइन किए गए दुल्हन के लहंगे में आपको सुंदरता के साथ साथ वो भव्यता जरूर नजर आएगी जिसकी डिमांड हर सेलेब्रिटी करता है।


सब्यसाची दरअसल एलीट क्लास के डिजाइनर हैं, वो जब शादी के ड्रेस बनाते हैं तो रंगों में भी कल्चर को याद रखते हैं। जैसे लाल सुर्ख, गुलाबी, क्रीम, सुनहरा इत्यादि। सब्यसाची सेलेब की शादियों में राजा रानी और परंपरा की परिकल्पना को साकार करते हैं। वो दुल्हन के जोड़े में सुनहरी भव्यता पिरो देते हैं, सिल्क, झालर, यूनीक स्टाइल और हमारे देश की परंपरा से जुड़े लकदक करते जड़ाऊ गहने।
बॉलीवुड में चमक बिखेरने वाली उनकी हर दुल्हन अपनी शादी में रानी नजर आती है और हर एक्टर राजा। इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए एलीट क्लास सब्यसाची की ओर रुख करता है और जाहिर तौर पर मायूस नहीं होता है जब अगले दिन उसकी शादी की ड्रेस सोशल मीडिया पर तारीफ पा रही होती है।


मुकेश अंबानी जैसे रईस शख्स की बेटी ईशा की जब शादी हुई तो ईशा ने विदेशी की बजाय अपने देश की परंपरा और भव्यता पर जोर देने वाले सब्यसाची को चुना। ईशा अंबानी ने भी अपनी शादी में सब्यसाची गोल्डन रंग का लहंगा पहना था।

 

सारा अली खान ने शादी को लेकर रखी बड़ी शर्त

सारा अली खान ने शादी को लेकर रखी बड़ी शर्त

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस भले ही स्टार किड है लेकिन वो खुद को नेपोटिज्म के बहस से खुद को दूर रखने में पूरी तरह से कामयाब रही है. सारा ने रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, सुशांत सिंह, अक्षय कुमार और कई अन्य कलाकारों के साथ काम किया है.
सारा की अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे’ कुछ ही हफ्तों में रिलीज होने वाली है. एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर पहली बार बात की और बताया कि वह किस तरह के लड़के के साथ शादी करेंगी. एक्ट्रेस ने अपनी जिदंगी से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बातचीत की. सारा ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वो एक ऐसे व्यक्ति के साथ शादी करेंगी जो बाद में उनकी मां अमृता सिंह के साथ रहने के लिए तैयार हो.
एक्ट्रेस सिंगल मदर के साथ रहने वाले अनभुवों को भी याद करने में नहीं हिचकिचाती हैं. सारा ने फिल्म में अपने किरदार रिंकु के बारे में बात की. उन्होंने कहा इस फिल्म में रिंकु का डॉयलाग है ' एक बार, एक लड़की को अगर दोनों मिल जाएंगे तो’. इस डॉयलॉग के माध्यम से कहना चाहती है आज के जमाने से ये तथ्य पूरी से अतरंगी है.
उन्होंने बताया कि ये किरदार उनके लिए पूरी से नया है. इस फिल्म में पहली बार वो अकेले डांस कर रही है और पहली बार नॉर्थ के थलाइवा और साउथ दोनों के साथ काम कर रही है. मैं आनंद एल राय की फिल्म में हिरोइन हूं जो मेरे लिए एक नया अनुभव है.
सारा मे बताया कि आनंद जी मुझसे एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर मिले थे उन्होंने कहा कि वो मुझे अपनी फिल्म में डॉयरेक्ट करना चाहते हैं. इसके बाद मैंने ये स्क्रिप्ट पढ़ी और मुझे लगा कि ये फिल्म करनी है.
सारा अली खान इन दिनों 'अतरंगी रे’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. ट्रेलर में सारा का अतरंगी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. पिछले कुछ दिनों पहले सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ.
 

VIDEO : संजीदा शेख के विडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, देखे विडियो ...

VIDEO : संजीदा शेख के विडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, देखे विडियो ...

भारतीय टेलिविजन व फिल्म अभिनेत्री संजीदा शेख इन दिनों काफी बोल्ड होती जा रही हैं। वह लगभग ही दिन ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट एंड बोल्ड वीडियोज पोस्ट कर फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। संजीदा फैंस के बीच न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपने बोल्ड इमेज को लेकर भी चर्चा में बनीं हुई हैं। इसी बीच संजीदा का और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो पर वह हमेशा ही तरह ही काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट कर फिर से इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस वीडियो में संजीदा हमेशा ही तरह ही बाफी बोल्ड नजर आ रही हैं। आप खुद इस वीडियो में देख सकते हैं कि संजीदा ने अपने एक बेहद ही बोल्ड ब्रालेट पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका पोज देने का अंदाज काफी कातिलना हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक और ब्राइन कलर की ब्रालेट पहनी हुई है। वहीं उनके बाल खुले हुए हैं। संजीदा के इस वीडियो को हमेशा की तरह ही फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अबतक इसे काफी व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस अपने रिएक्शन दे रहे है।

आपको बता दें कि हाल ही में संजीदा शेख ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में संजीदा हमेशा की तरह ही काफी बोल्ड नजर आईं थीं। इस दौरान उन्होंने मल्टीकलर शॉर्ट ड्रेस के साथ मरुन कलर के हाई वेलवेट बूट पहने थे। वीडियो में उनके बाल एक साइड पर नजर आ रहे थे। वीडियो में संजीदा की सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। संजीदा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद किया था। इसे शेयर करते हुए संजीदा ने कैप्शन में ‘मॉर्निंग मून’ लिखा है।

 

यहाँ देखें वीडियो…

अभिनेत्री कंगना रनौत ने विक्की-कटरीना की शादी से पहले ये कहा...

अभिनेत्री कंगना रनौत ने विक्की-कटरीना की शादी से पहले ये कहा...

अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहती है। इस बार उन्होंने कटरीना कैफ और विक्की कौशल की कथित शादी से पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने विचार व्यक्त किये हैं।

कंगना कहती है कि " भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की अमीर व सफल महिलाओं को सेक्सिस्ट मानदंडों को तोड़ते हुए देखकर अच्छा लगा। " उन्होंने कहा " एक निश्चित उम्र के बाद कम उम्र के शख्स से शादी करना तो भूल जाओ महिलााओं के लिए शादी करना ही असम्भव था। "

बता दे कि कटरीना कैफ की उम्र 38 और विक्की कौशल उम्र 35 है और वे 9 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं।

 

Ankita Lokhande के साथ हुआ ये हादसा, अस्पताल में हुईं भर्ती, शादी में आई रुकावट

Ankita Lokhande के साथ हुआ ये हादसा, अस्पताल में हुईं भर्ती, शादी में आई रुकावट

मनोरंजन जगत में इस वक़्त शादी का माहौल है. छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं. पवित्र रिश्ता सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से 12-14 दिसंबर को शादी (Ankita Lokhande and Vicky Jain Wedding) रचाने वाली हैं. टीवी के इस कपल की शादी की सभी तैयारियां शुरू हो चुकी है मगर इसी बीच होने वाली दुल्हन के साथ कुछ बुरा हो गया है. शादी से पहले अंकिता लोखंडे को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. अंकिता को बीती रात पैर में चोट लगने की वजह से सबअर्बन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “अंकिता के पैर में मोच आ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है.”
इस खबर के बाहर आते ही अंकिता के फैन्स परेशान हो गए हैं और उनकी शादी को लेकर चिंतित हैं. अंकिता शादी से पहले प्री वेडिंग की रस्में एन्जॉय कर रही थीं मगर अब उन्हें बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी गई है. ऐसे में लोग यह कयास लगा रहे हैं कि कहीं शादी का डेट तो आगे नहीं बढ़ेगा! वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अस्पताल से अंकिता के पैर की फोटो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस के पैर पर बैंडेज बंधा हुआ दिख रहा है.
बता दें कि अंकिता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर प्री वेडिंग फेस्टिव सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में दोनों एक साथ काफी खुश नज़र आ रहे हैं और एक साथ नई ज़िंदगी की शुरुआत करने के लिए बेताब हैं. शादी से पहले की सेरेमनी मराठी रीति रिवाज से हो रही हैं. बताते चलें अंकिता के साथ हुए इस हादसे पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि एक्ट्रेस को बुरी नज़र लग गई है तो कोई इस मौके पर भी दिवंगत अभिनेता और उनके पहले बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहा है.
 

शूटिंग के लिए मैनपाट पहुंचे जॉनी लीवर, ख़ूबसूरती देखकर कहा...

शूटिंग के लिए मैनपाट पहुंचे जॉनी लीवर, ख़ूबसूरती देखकर कहा...

अंबिकापुर। मैनपाट की खूबसूरती और मौसम अब फिल्म की शूटिंग करने के लिए सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इन दिनों मैनपाट में शॉर्ट फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में प्रमुख भूमिका बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर और कई फिल्मों में काम कर चुके जैसु सेनगुप्ता शूटिंग के लिए मैनपाट पहुंचे हैं। हालांकि शॉर्ट फिल्म के बारे में जैसु सेनगुप्ता ने प्रोड्यूसर का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से मना कर दिया, लेकिन बताया कि यह शॉर्ट फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी।
मैनपाट में हो रही शॉर्ट फिल्म की शूटिंग में मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लगभग 450 से अधिक फिल्मों में अपने कॉमेडी अदाकारी से लोहा मनवाने वाले जॉनी लीवर ने बताया कि इस फिल्म में जॉनी लीवर एक अलग ही रोल में नजर आने वाले हैं। अब तक आप लोगों ने जॉनी लीवर को कॉमेडी करते हुए अक्सर फिल्मों में देखा होगा, लेकिन इस बार मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर शार्ट फिल्म में सीरियस रोल में नजर आंएगे। चर्चा के दौरान जॉनी लीवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में काम करने का मौका मिला है। छत्तीसगढ़ काफी खूबसुरत जगह है। यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं।
बरहाल इस शॉर्ट फिल्म का नामकरण अब तक नहीं हो पाया है, लेकिन सरगुजा के लोग इस शॉर्ट फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि मैनपाट में हो रही इस शॉर्ट फिल्म की रिलीज कब होती है और अब तक फिल्मों के माध्यम से हंसाने वाले जॉनी लीवर और कई फिल्मों में काम कर चुके जेसु सेनगुप्ता को कितनी सफलता इस शॉर्ट फिल्म से मिलती है।
 

VIDEO: एक्ट्रेस को सबके सामने होना पड़ा शर्मिंदा, अचानक हवा में उड़ी ड्रेस

VIDEO: एक्ट्रेस को सबके सामने होना पड़ा शर्मिंदा, अचानक हवा में उड़ी ड्रेस

नई दिल्ली: फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को काफी बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता है. एक्ट्रेस को आए दिन छोटे कपड़ों में देखा जाता है. लेकिन इसी वजह से वो कई बार ऊप्स मोमेंट की भी शिकार हो जाती हैं. एक बार तो उन्होंने इतनी छोटी ड्रेस पहन ली कि वो हवा में उड़ गई लेकिन ऐन मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी लाज बचा ली.


जाह्नवी की उड़ी ड्रेस
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के स्टाइल और हॉटनेस का हर कोई दीवाना है. उनके फैंस लगातार उनके फोटो और वीडियोज का इंतजार करते रहते हैं. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के सामने आए वीडियो में वो कार से निकलकर बिल्डिंग की ओर जाती नजर आ रही थीं. इस दौरान उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया. एक्ट्रेस जल्दी में निकल रही होती हैं कि तभी हवा का एक झोंका आता है और उनकी ड्रेस उड़ जाती है. ऐसे में एक्ट्रेस हड़बड़ाकर जैसे-तैसे खुद को संभालती हैं.


लोगों ने किया ट्रोल
जाह्नवी कपूर का ये वीडियो देखने के बाद लोग खूब मजाक उड़ा रहे थे. एक शख्स ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'ऐसे कपड़े नहीं संभलते तो पहनती क्यों हो.' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'मजा आते-आते रह गया.' वहीं कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी बनाए हैं. जाह्नवी इस वीडियो में फ्लोरल प्रिंटेड कैजुअल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. बता दें, इससे पहले भी जाह्नवी ऊप्स मोमेट का शिकार हो चुकी हैं. जाह्नवी की तरह और भी कई एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं और उन्हें भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है. इस वीडियो को एक बॉलीवुड फेन पेज पर शेयर किया गया है.


जाह्नवी की आने वाली फिल्में
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'धड़क' के जरिए की थी. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं. फिल्म में उन्होंने फीमेल लीड रोल प्ले किया था. इसके बाद वह गुंजन सक्सेना और रूही जैसी फिल्मों में काम करती नजर आ चुकी हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में 'दोस्ताना-2', 'गुड लक जैरी' और 'मिली' जैसी फिल्में शुमार हैं.

 

सचिन तेंदुलकर की बेटी ने मॉडलिंग की दुनिया में रखा कदम , देखे उनकी खूबसूरत तस्वीरे

सचिन तेंदुलकर की बेटी ने मॉडलिंग की दुनिया में रखा कदम , देखे उनकी खूबसूरत तस्वीरे

क्रिकेट के भगवन माने जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. सारा तेंदुलकर अब मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं . सारा ने हाल ही में एक पॉपुलर क्लोदिंग ब्रांड के साथ डील की है और उसके लिए शूट भी किया है .इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है.


बता दे कि सारा तेंदुलकर अपने फैशन सेंस की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं. वह अपने स्टाइलिश लुक से किसी फैंस को काफी तेजी से अट्रैक्ट करती हैं. अब फैंस को उनकी फैशनेवल तस्वीरों और वीडियो का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.


सारा तेंदुलकर ने एक्ट्रेस बनिता संधू और तानिया श्रॉफ के साथ मॉडलिंग की शुरुआत की. क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशनल वीडियो में तीनों एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. सारा इसमें बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं. इस वीडियो में उन्हें एक झील पर बने छोटे ब्रिज पर और घने पेड़ों के आस-पास शूट मॉडलिंग करते हुए देखा जा सकता है. इसमें सारा तेंदुलकर काफी स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं.


सारा तेंदुलकर ने अब मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी एंट्री कर ली है और फैंस काफी एक्साइटेड हैं. सारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्लोदिंग ब्रांड के विज्ञापन का वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वह एक कपड़े के ब्रांड के लिए पोज देती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके साथ-साथ बनिता संधू और तानिया श्रॉफ का भी इंट्रोडक्शन है. तीनों एक साथ और अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं कहने की जरूरत नहीं है कि ये सभी बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

खूबसूरती में एक्ट्रेस को देती हैं मात

सारा तेंदुलकर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने 1.5 मिलियन फॉलोअर्स को अपने रूटीन लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं. उनके फैशन सेंस और पॉपुलरैरिटी के चलते उनकी फैन फॉलोविंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है.


किया था प्यार का खुलासा

इससे पहले सारा ने अपने प्यार का खुलासा कर सुर्खियां बंटोरी थीं. इंस्टाग्राम पर सारा ने एक पोस्ट शेयर की थी. वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं. यह उनकी बचपन की तस्वीर है. फोटो में वह अपनी मां की गोद में बैठी हुई है. फोटो शेयर करते हुए सारा तेंदुलकर ने लिखा है, ‘घर वही है, जहां वह है मेरी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं. वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं.’

 

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई इस OTT प्लेटफार्म पर

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई इस OTT प्लेटफार्म पर

अक्षय कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हंट क्यों बॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता है। कोरोना महामारी के बाद उनकी सूर्यवंशी पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसने थिएटर में अपना जलवा बिखेरा है। इस कॉप ड्रामा फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। जो दर्शक सिनेमाघर जाकर फिल्म का मजा नहीं उठा पाए हैं, उनके लिए अच्छा मौका आया है। आज अक्षय की सूर्यवंशी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।
सूर्यवंशी दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर में रिलीज होने के एक महीने के अंदर यह फिल्म ह्रञ्जञ्ज प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गई है।
एक सूत्र ने बताया था, थिएटर में रिलीज होने के एक महीने बाद सूर्यवंशी नेटफ्लिक्स पर आएगी। यह पारंपरिक आठ-सप्ताह के विंडो से हटकर होगा। आठ-सप्ताह के विंडो के मानदंड को तोडऩे के लिए नेटफ्लिक्स ने रोहित और रिलायंस एंटरटेनमेंट को एक बड़ी कीमत चुकाई है।
खबरों की मानें तो पहले सूर्यवंशी के लिए नेटफ्लिक्स ने 75 करोड़ रुपये का सौदा किया था, जो बाद में टूट गया था। इसके बाद स्ट्रीमिंग कंपनी ने मेकर्स के साथ 100 करोड़ रुपये डील की है।
फिल्म में अक्षय के अलावा कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आए हैं। अजय और रणवीर ने अपने कैमियो के किरदार से फिल्म में जान डाल दी है। वहीं, अक्षय और कैटरीना की केमिस्ट्री भी दर्शकों को पसंद आई। इस कॉप ड्रामा फिल्म में अक्षय, रणवीर और अजय तीनों पुलिस वाले की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में गुलशन ग्रोवर, सिकंदर खेर, अभिमन्यु सिंह और जावेद जाफेरी भी अहम भूमिकाओं में दिखे हैं।
रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने भारत में 190.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की ओपनिंग ही जबरदस्त रही थी। इसने पहले ही दिन 26.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ओपनिंग वीकेंड खत्म होते ही फिल्म ने करीब 77 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, अब पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई मंद पड़ गई है। फिर भी उम्मीद है कि फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपये कमा लेगी।
अक्षय के 100 करोड़ क्लब की शुरूआत हुई थी हाउसफुल 2 के साथ। फिल्म ने 106 करोड़ रुपये की कमाई की थी। राउडी राठौर, हॉलीडे, एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3, रुस्तम, जॉली एलएलबी 2 और टॉयलेट एक प्रेम कथा ने भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। गोल्ड ने 104 करोड़ रुपये और 2.0 ने 189 करोड़ रुपये कमाए। 2019 में आईं अक्षय की केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज चारों फिल्में 100 करोड़ क्लब का हिस्सा थीं।

 

VIDEO: इस बच्ची की cuteness ने जीता लोंगो का दिल, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: इस बच्ची की cuteness ने जीता लोंगो का दिल, यहाँ देखे विडियो

नई दिल्ली: इंटरनेट की दुनिया में अक्सर नई-नई वीडियोज आते रहती है. मगर इनमें से कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी काम होने का नाम ही नहीं लेती है. जैसे कि इन दिनों हर जगह श्रीलंकाई सिंगर योहानी छाई हुई है. अब तो आलम ये है कि उनके गाने को अपने स्टाइल में गाकर या फिर डांस कर सुर्खियां बटोर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे हजारों वीडियो की भरमार है, जिनमें लोगों को मानिके मागे हिते सॉन्ग पर डांस करते हुए देखा जा सकता है.

अबकी बार इस गाने पर एक 3 साल की बच्ची ने डांस कर लोगों का दिल जीत लिया. इसी कारण बच्ची का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. लोगों को भी ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एक तीन साल की बच्ची योहानी के फेमस सॉन्ग पर थिरकती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में बच्ची ने लाइट कलर का शरारा कैरी किया हुआ है, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही है.


बच्ची के इसी डांस वीडियो पर लोगों का दिल आ गया. लोगों को ये वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि वे कमेंट करने में मजबूर हो रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पलटफोर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. आप सभी वीडियो को @rasbhari.taneja के पेज पर देख सकते हैं. इसके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है.

 

कैटरीना कैफ के हैं 7 भाई-बहन, बचपन में ही हो गया था माता-पिता का तलाक...जानें पूरी डिटेल

कैटरीना कैफ के हैं 7 भाई-बहन, बचपन में ही हो गया था माता-पिता का तलाक...जानें पूरी डिटेल

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और दोनों के शादि की तैयारियां भी जोरों से चल रही है. लगातार उनके शादी से जुड़ी कई सारी खबरें आती रहती हैं. कैटरीना 9 दिसंबर को विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के बारे तो हम सभी जानते हैं कि कैसा उनका फिल्मी करियर कैसा रहा है और उन्होंने अब तक कितने खास मुकाम हासिल किए हैं. बता दें कि जब कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्ट्रगल कर रही थीं तो उन्होंने सी ग्रेड तक की फिल्मों में काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी हाथ आजमाया है. बता दें कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने तेलुगु फिल्म मल्लीश्वरी में काम किया है, जिसमें वेंकटेश दग्गुबाती भी थे. इसके साथ ही इसके बाद 2005 में कैटरीना (Katrina Kaif) ने बॉलीवुड में वापसी की और उन्हें सरकार और मैंने प्यार क्यों किया जैसी फिल्में मिल गईं और इसके बाद उन्होंने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा. बता दें कि कैटरीना (Katrina Kaif) को बॉलीवुड में लाने वाले भी सलमान खान (Salmna Khan) थे. ऐसे में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके मां-बाप और भाई-बहनों के बारे में लोगों को कम ही जानकारी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कैसा है एक्ट्रेस का परिवार.


कश्मीरा हैं कैटरीना कैफ के पिता
जैसा कि आप जानते हैं कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का जन्म 16 जुलाई 1983 में हांगकांग में हुआ था, ऐसे में जाहिर है कि वो भारतीय नहीं है और आपको जानकर हैरान होगी लेकिन ये सच है कि कैटरीना (Katrina Kaif) के पिता एक भारतीय हैं औऱ वो मूल रुप से कश्मीर के रहने वाले हैं औऱ नाम मोहम्मद कैफ है. वहीं कैटरीना की मां सुजैन टरकोट ब्रिटिश नागरिक हैं और उनके पिता की मुलाकात उनसे ब्रिटेन में हुई थी और वहीं पर दोनों ने अपना परिवार बसाया लेकिन कुछ ही सालों में दोनों का तलाक हो गया.
मां हैं सोशल वर्कर, कुल मिलाकर हैं 7 भाई बहन
कैटरीना कैफ की मां सुजैन पेशे से एक वकील हैं और साथ ही वो सोशल वर्कर भी हैं और इसके लिए वो पूरे देश का दौरा करती रहती हैं. बता दें कि कैटरीना के परिवार में उनकी 6 बहनें हैं और साथ ही में एक भाई और एक कैटरीना कैफ हैं, यानि की कुल मिलाकर 8 भाई-बहन हैं. ऐसे में इतने लंबा परिवार की होने की वजह से कैटरीना ने बहुत कम उम्र में काम करना शुरु कर दिया था.

पांचवें नंबर पर आती हैं कैटरीना कैफ
कैटरीना अपने भाई बहनों में पांचवे नंबर पर आती हैं बाकि की तीन बहने उनसी छोटी हैं. बता दें कि कैटरीना की एक बहन इसाबेल कैफ फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं. कैटरीना कैफ की सबसे बड़ी बहन स्टेफनी टरकोट हैं और उसके बाद उनके भाई माइलक का नंबर है और तीसरे नंबर पर कैटरीना की बहन क्रिस्टीन और चौथे नंबर पर बहन नताशा. पांचवें नंबर पर खुद कैटरीना कैफ हैं. कैटरीना की तीन छोटी बहने मेलिसा, सोनिया और इजाबेल हैं. कैटरीना कैफ अक्सर अपनी बहनों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं. कैटरीना अपनी मां और दादी के साथ भी सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर चुकी हैं.
 

वरिष्ठ पत्रकार दुआ निधन, बेटी ने इंस्टाग्राम में दी जानकारी....

वरिष्ठ पत्रकार दुआ निधन, बेटी ने इंस्टाग्राम में दी जानकारी....

नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का शनिवर को निधन हो गया। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल होगा। विनोद दुआ पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कुछ दिनों पहले तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने विनोद दुआ की हालत गंभीर होने की जानकारी दी थी। मल्लिका ने अपने इंटाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा था कि उनके पिता की हालत गंभीर है, उनके लिए दुआ करें कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो।

 


इससे पहले कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दुआ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब चिन्ना दुआ की मौत हो गई थी।

 


67 साल के विनोद दुआ मीडिया में एक जाना पहचाना नाम थे। विनोद दुआ ने दूरदर्शन के लिए भी काम किया था। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही विनोद दुआ की सेहत में लगातार गिरावट आती रही।