BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
उर्वशी रौतेला ने मॉम के बर्थडे पर दिया गोल्ड प्लेटेड केक, खूबसूरती में बेटी को मात दे रहीं मां

उर्वशी रौतेला ने मॉम के बर्थडे पर दिया गोल्ड प्लेटेड केक, खूबसूरती में बेटी को मात दे रहीं मां

उर्वशी रौतेला बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसस में से एक हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि ब्यूटी के मामले में उनकी मां भी उनसे कम नहीं। अपनी मां मीरा रौतेला के बर्थडे पर उर्वशी ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ में बताया है कि मां को असली गोल्ड प्लेटेड केक का सरप्राइज दिया है।

असली गोल्ड प्लेटेड केक से दिया सरप्राइज-
उर्वशी रौतेला ने तस्वीरें पोस्ट करके लिखा है, अपनी मां के बर्थडे पर रीयल गोल्ड प्लेटेड केक का सरप्राइज दिया। हैपी बर्थडे मॉम मीरा रौतेला। मैं चाहती हूं कि आप जानें कि मैं आपके बिना कुछ नहीं हू लेकिन आप साथ हैं तो सब कुछ हूं। लव यू। हर दिन मैं उठती हूं तो शुक्रिया कहने के लिए हमेशा आप होती हैं। मेरे पास आपका गाइडेंस है, आपका स्नेह, आपका प्यार औऱ आपका दिल है। कोई ऐसा है जो मझे बिना शर्त के प्यार करता है, सही होऊं या गलत आप हमेशा मेरी मां हैं। मेरे दिल में आपकी जगह कोई और नहीं ले सकता। मैं आपको हमेशा, हमेशा प्यार करती हूं। भले ही मैं कहीं भी जाऊं या जिससे भी मिलूं, आप हमेशा मेरे लिए नंबर 1 हैं।

उर्वशी की मां को बहन समझते हैं लोग-
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला काफी खूबसूरत दिखती हैं। लोग उन्हें उर्वशी की बहन कहकर कॉम्प्लिमेंट देते हैं। मीरा रौतेला के फेसबुक पेज पर भी उनकी कई ग्लैमरस वीडियो क्लिप्स और फोटोज हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। उर्वशी अपनी मां के साथ इस वक्त दुबई में हैं।
विडियो: खेसारी लाल यादव का गाना 'वैक्सीन नया साल के' ने मचाया धमाल, मिले इतने व्यूज

विडियो: खेसारी लाल यादव का गाना 'वैक्सीन नया साल के' ने मचाया धमाल, मिले इतने व्यूज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने गानों और फिल्मों से तहलका मचाने वाले खेसारी लाल यादव फिर से नया गाना लेकर आए हैं. खेसारी लाल यादव का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ‘वैक्सीन नया साल के’ रिलीज हो गया है औऱ फैंस इसे खुब पसंद भी कर रहे हैं. इस गाने में खेसारी के साथ अंतरा सिंह प्रियंका भी हैं. आजाद सिंह और श्याम देहाती ने गाने के बोल लिखे जबकि म्यूजिक संजय मिश्रा ने दिया है, अब तक इस गाने को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.


साल के अंत में खेसारी लाल यादव ने एक के बाद एक, कई हिट गाने दिए हैं. इसी कड़ी उनका एक गाना ‘वैक्सीन नया साल के’ काफी पॉपुलर हो रहा है. 29 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने ने धूम मचा रखी है. गाने को डिंपल यादव और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है.
 

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की प्यार भरी सबसे खूबसूरत तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की प्यार भरी सबसे खूबसूरत तस्वीर

 

मलाइका अरोड़ा इस वक्त न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गोवा में हैं और उनके साथ वहां अर्जुन कपूर भी हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस साल के आखिरी दिन पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका के लिए भरपूर प्यार दिख रहा है।

 


मलाइका ने साल 2020 के आखिरी दिन आज 31 दिसम्बर को अपने  डॉग के साथ अपनी इस साल की सबसे क्यूट तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा है,  और प्यार, इस साल का आखिरी दिन।

मलाइका इस के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करती थीं। यहां बता दें कि यह मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा का है और उसे वह भी बेहद प्यार करती हैं। हाल ही में इस डॉगी के साथ उन्होंने योग वीडियो भी शेयर किया था।

मलाइका ने अपने गोवा वकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी हैं। इन तस्वीरों में मलाइका ने कैमरे के सामने काफी बोल्ड लुक दिया है।
 बिग बॉस 14: डॉक्टर बनकर घर में धमाकेदार एंट्री करने वाली है सनी लियोनी

बिग बॉस 14: डॉक्टर बनकर घर में धमाकेदार एंट्री करने वाली है सनी लियोनी

बिग बॉस 14 में इस वीकेंड का वार में घर में कुछ गेस्ट नजर आने वाले हैं। इन मेहमानों की लिस्ट सबसे पहला नाम सनी लियोनी का है। नए साल पर सनी लियोनी 'बिग बॉस 14' के घर में एंट्री करने जा रही हैं।

'बिग बॉस 14' का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें सनी लियोनी अपने फैंस को एक संदेश देती नजर आ रही हैं। प्रोमो में सनी लियोनी कह रही हैं कि, 'हैलो बिग बॉस...। आप कैसे हैं? बिग बॉस और उनके घरवालों की सेहत का पूरा चेकअप करने के लिए डॉक्टर सनी लियोनी आ रही है। आपका और मेरा मिलना अब फिक्स हो चुका है। मैं शनिवार को आप और बिग बॉस से मिलने आ रही हूं।'

 

वहीं प्रोमो में अर्शी से कहती नजर आ रही हैं कि वह घर का कोई काम नहीं करेंगी और इसके लिए कोई उन्हें फोर्स भी नहीं करेगा। अर्शी ने कहा, मैं नहीं करूंगी कोई काम और किसी के अब्बा में दम नहीं है कि मुझसे काम करवा ले।

 


 

इसपर रुबीना कहती हैं कि ये सब झूठी धमकियां हैं। इसके बाद अर्शी कहती हैं, आप लोगों की दिक्कत ही यही है कि इस सीजन में आपने खेल को सीरियसली लिया ही नहीं। इसके बाद वह रुबीना के लिए कहती हैं, अब मेरी सीधी दिक्कत रुबीना दिलैक के साथ है। अब मैं देखती हूं कि कौन उसकी बातों में आता है।

 


 

'बिग बॉस 14' का प्रोमो सामने आने के बाद सनी लयोनी के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। कोरोना वायरस आउटब्रेक के बाद से सनी लियोनी किसी भी टीवी शो में नहीं नजर आईं हैं। ऐसे में सनी लियोनी का बिग बॉस 14 के घर में आना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

 


बता दें कि सनी लियोनी बिग बॉस सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर नजर आई थीं। इस शो के दौरान सनी लियोनी ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। बिग बॉस में आने के बाद सनी लियोनी रातों रात एक बड़ी स्टार बन गई थीं। सनी लियोनी की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफ हो गया।
 नए साल में बिकिनी पहने अनन्या पांडे ने शेयर की फोटो, सोशल मीडिया में फोटो ने लगाई आग

नए साल में बिकिनी पहने अनन्या पांडे ने शेयर की फोटो, सोशल मीडिया में फोटो ने लगाई आग

अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों मालदीव में हॉलीडे मना रही हैं। उन्होंने मालदीव से पिछले एक दिन में कई फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम  पर शेयर किए हैं  आज यानी साल 2021 के पहले दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दो हॉट फोटो पोस्ट की है. अनन्या इन फोटोज में बिकिनी में नजर आ रही हैं। 

बॉलीवुड की जेन नेक्सट अनन्या पांडे अपने ग्लैमरस और चुलबुले अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अनन्या सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं. वो अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं।  इन दिनों अनन्या मालदीव में हॉलीडे मना रही हैं उन्होंने मालदीव से पिछले एक दिन में कई फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं आज यानी साल 2021 के पहले दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दो हॉट फोटो पोस्ट की है. अनन्या इन फोटोज में बिकिनी में नजर आ रही हैं अनन्या ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- उज्जवल पहलू की ओर देख रही हूं. हेलो 2021! 
 
"तारक मेहता का उल्टा चश्मा" के इस डायलॉग की वजह से मुसीबत में पड़ गए थे जेठालाल

"तारक मेहता का उल्टा चश्मा" के इस डायलॉग की वजह से मुसीबत में पड़ गए थे जेठालाल

पिछले 12 सालों से लगातार चल रहा शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" गजब की फैन फोलोइंग के साथ टीआरपी में भी बना हुआ है। लेकिन उसके पीछ है इस शो के किरदार और उनकी मेहनत, ऐसा ही एक किरदार है ‘जेठालाल’ जिसे दिलीप जोशी निभाते हैं। तारक मेहता में इस शो को खूब पसंद किया जाता रहा है। खासतौर से दया और जेठालाल की जोड़ी को। यूं तो लोगों को जेठा और दया की मीठी तीखी नोक-झोक और उनके बीच के संवाद काफी पसंद आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं जेठालाल एक डायलॉग की वजह से वो मुसीबत में फंसते फंसते भी बचे हैं। 



जेठालाल का ये डायलॉग था काफी फेमस-
तारक मेहता के हर किरदार का अपना एक अलग अंदाज़ और ढंग है और जेठालाल उन्हीं में से एक हैं जिनके कई डायलॉग फेमस हैं लेकिन एक डायलॉग के चलते वो मुसीबत में आ गए थे। वो डायलॉग था - “पागल औरत”. ये बात वो अक्सर शो में अपनी पत्नी दया को बोलते हैं। यूं तो हर बार दर्शकों को जेठा का ये अंदाज खूब पसंद आता है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस डायलॉग पर कई महिला संगठनों ने सवाल उठाते हुए इस पर विरोध जताया था। जिसके बाद अब ये डायलॉग सुनने को नहीं मिलता। हालांकि इस पर ये बात साफ कर दी गई थी कि इसका अर्थ महिलाओं को नीचा दिखाने का बिल्कुल नहीं था। 


फिलहाल शो में नज़र नहीं आ रही हैं दयाबेन-
बात मौजूदा दौर की करें तो काफी समय से शो में दयाबेन नज़र नहीं आ रही हैं। जब से असल जिंदगी में वो मां बनी हैं तब से ही वो छुट्टी पर चल रही हैं, और शो में अब तक उन्होंने वापसी नहीं की है। फिलहाल वो अपने बच्चे पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि बीच में कई बार उनकी शो में वापसी की ख़बरों ने ज़ोर पकड़ा। लेकिन अब तक वो शो में नहीं आई हैं और जेठालाल अकेले ही रह रहे हैं। 
नोरा फतेही ने दिखाई अपने नए डांस वीडियो की झलक, अंदाज देख छूट जाएंगे पसीने

नोरा फतेही ने दिखाई अपने नए डांस वीडियो की झलक, अंदाज देख छूट जाएंगे पसीने

अपनी ऐक्टिंग से ज्यादा अपने किलर डांस मूव्स और लुक्स के कारण हमेशा चर्चा में बने रहने वाली नोरा फतेही एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दिलबर, कमरिया, साकी-साकी और हाल में गुरु रंधावा के गाने नाच मेरी रानी में अपने डांस से लोगों का दिल जीत लेने वाली नोरा अपने अगले वीडियो की तैयारी में लगी हुई हैं। नोरा फतेही ने हाल में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी डांस प्रैक्टिस के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। न क्लिप्स में एक बार फिर किलर डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।
 
ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स के साथ कैप्स में नोरा के ये डांस मूव्स फैन्स का दिल जीत रहे हैं। नोरा ने अपने इस वीडियो के ऊपर लिखा भी है कमिंग सून। बता दें कि नोरा फतेही ने साल 2014 में बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह टीवी रिऐलिटी शो बिग बॉस 9 से काफी फेमस हो गई थीं। इसके बाद नोरा का बाहुबली में किया गया डांस लोगों पर छा गया। इसके बाद नोरा फतेही ने फिल्मों में कई बेहतरीन डांस वीडियोज में परफॉर्म किया। ऐक्टिंग की बात करें तो नोरा ने सलमान खान की भारत और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों में काम किया है।
खेसारी लाल के साथ भोजपुरी बोलतीं विदेशी ऐक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

खेसारी लाल के साथ भोजपुरी बोलतीं विदेशी ऐक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव एक विदेशी ऐक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं।
 
 
वीडियो में ऐक्ट्रेस भोजपुरी में खेसारी लाल से कहती हैं, खेसारी कॉफी अच्छा बा या हम जिस पर खेसारी लाल ऐक्ट्रेस को जवाब देते हुए उन्हें अच्छा बताते हैं। खेसारी लाल यादव का यह वीडियो उनके फैंस के बीच काफी पॉप्युलर हो रहा है। वीडियो के साथ खेसारी लाल ने कैप्शन दिया,देसी बाबू अंग्रेजी मैडम खेसारी के रंग, का भाई लोग कइसन लागल,

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के एक चमकते हुए सितारे हैं। आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री में जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। इन्होंने ने अपनी जिंदगी के शुरुआती दौर में बहुत गरीबी देखी है। गरीबी ऐसी की उन्हें दिल्ली के सड़कों पर लिटी-चौखा तक बेचना पड़ा। खेसारी लाल यादव की पहली फिल्म साजन चलल ससुराल थी। इस फिल्म से खेसारी को फैंस ने अपने सिर आँखों पर बैठा लिया। इसके बाद खेसारी लाल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनके गाने और फिल्में यूट्यूब पर ब्लॉकबस्टर साबित होते हैं।
मल्लिका शेरावत ने सोशल मीडिया में अपनी HOT फोटो शेयर कर कहा 2020 Bye.. Bye, देखें फोटो

मल्लिका शेरावत ने सोशल मीडिया में अपनी HOT फोटो शेयर कर कहा 2020 Bye.. Bye, देखें फोटो

मुंबई | कोरोना संक्रमण की वजह से साल 2020 लोगों का घर में गुजरा है | कोरोना के चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी प्रभाव पड़ा है | बॉलीवुड के कलाकार नए साल 2021 का स्वागत करने हेतु तैयार है | बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा सोशल मीडिया में लगातार पोस्ट आ रहे है | सभी अपने अपने अंदाज में साल 2020 को बायें बाये कह रहा है |

पढ़ें : SSC CGL Recruitment : कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए निकाली 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन

इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने भी अपनी सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट कर अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटो शेयर की है | बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं | इन दिनों वह केरल में छुट्टियां मना रही हैं और आज यानी 31 दिसंबर को उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इस साल बाई-बाई कहा है|

पढ़ें : छापामार कार्रवाई: आबकारी अमले द्वारा किया गया महुआ शराब बरामद

मल्लिका की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका बिकिनी अवतार नजर आ रहा है| मल्लिका बीते कुछ दिनों से अपने इंस्टाग्राम पर लगातार केरल से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है| लोगों को मल्लिका का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है|

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: पुलिस का हाथ छुड़ा घर के दूसरे माले से कूदकर युवती ने दी जान, जाने क्या थी वजह

बता दें, मल्लिका शेरावत बॉलीवुड में अपने सबसे बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं| मल्लिका उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने 28 साल से लेकर 65 साल तक के एक्टर्स के साथ इंटीमेट सीन दिए हैं|

पढ़ें : BREAKING: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान, इस तारीख से होंगी परीक्षाएं

हिसार के एक छोटे से गांव में जन्मीं मल्लिका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर लिया है| मल्लिका ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर फिल्मों में काम करना शुरू किया| बाद में उनके परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया| उनका असली नाम रीमा लांबा है| फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर मल्लिका रख लिया|

बॉयफ्रेंड विकी जैन की गोद में बैठी दिखीं अंकिता लोखंडे, शेयर कीं गोवा वेकेशन की पुरानी तस्वीरें

बॉयफ्रेंड विकी जैन की गोद में बैठी दिखीं अंकिता लोखंडे, शेयर कीं गोवा वेकेशन की पुरानी तस्वीरें

ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ गोवा वकेशन की यादों को ताजा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिछले पिछले वर्षों के वेकेशन के दौरान की थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है। अंकिता लोखंडे की विकी जैन की तस्वीर पर आपकी नजरें टिक जाएंगी। अंकिता लोखंडे ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें वह परिवार के सदस्यों, दोस्तों और बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ अंकिता लोखंडे ने लिखा, हम पूरी फैमिली एक बार फिर गोवा जाने के लिए इच्छुक हैं? अपने हाथ उठाओ। अंकिता लोखंडे ने हाल ही में फैमिली मेंबर, दोस्तों और बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन के फोटोज और वीडियोज भी शेयर किए थे। बता दें कि संदीप सिंह के साथ बर्थडे पार्टी करने पर सुशांत सिंह राजपूत फैंस ने अंकिता लोखंडे को ट्रोल किया था।

बर्थडे पार्ट को लेकर ट्रोल होने पर अंकिता लोखंडे ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, मै मेरा दिल कई मुद्दों से लड़ रहे हैं, लेकिन एक चीज हमारे अंदर कभी नहीं रही, वह है नफरत। यदि आपके भीतर नफरत भरे विचार आते हैं तो इससे आपकी आत्मा भी खराब होती है।

अंकिता लोखंडे ने एक और पोस्ट में लिखा था, मै स्थिर रहने वाली हूं। यदि लोग मेरे बारे में नकारात्मक विचार रखते हैं तो मैं जानती हूं कि यह उनकी राय है। यह उनके संस्कारों पर आधारित है और उनके आज के मूड पर निर्भर करती है। उनकी राय उनकी हकीकत को भी बयां करती है, मेरी नहीं। मैं यह जानती हूं कि मैं क्या हूं, इसलिए हमेशा स्थिर रहती हूं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया में शेयर की टॉप लेस फोटो, फैन्स की हट नहीं रही है नज़र

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया में शेयर की टॉप लेस फोटो, फैन्स की हट नहीं रही है नज़र

मुंबई | बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया में आग लगा दी है। फैंस ने लाईक और कॉमेंट्स के बाढ़ सी लगा दी है। आपको बता दे कि एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हमेशा अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ईशा गुप्ता ने अपने इस्टांग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनका बैक नजर आ रहा है।

ईशा की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैन्स कमेंट बॉक्स में फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।

तस्वीर के साथ ईशा गुप्ता ने कैप्शन में लिखा, " हमने दिसंबर भी पार कर लिया.....मेरे परिवार और दोस्तों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आभारी हूं.... जिंदगी में प्यार के लिए खुश हूँ। आज रात wolf moon के लिए तैयार..अलविदा 2020।

 

 "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" शो के सोनू ने बोल्ड तस्वीरें शेयर कर बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान

"तारक मेहता का उल्टा चश्मा" शो के सोनू ने बोल्ड तस्वीरें शेयर कर बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोनू भिडे के रूप में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जितने वाली निधि भले ही अब इस शो का हिस्सा नहीं है लेकिन वह रियल लाइफ में किसी दिवा से कम नही है।

फिलहाल निधि भानुशाली अपने लेटेस्ट सेक्सी बोहेमियन फैशन स्टाइल से सोशल मीडिया पर दिल जीत रही हैं। निधि ने सोशल मीडिया पर अपने काफी सारे बोल्ड फोटो शेयर किए हैं। निधि की इन हॉट तस्वीरों ने फैंस के भी होश उड़ा रखे हैं। 

हाल ही में निधि गोवा में भी वेकेशन पर गई थीं। यहां उन्होंने काफी क्वालिटी टाइम बिताया। निधि ने गोव बीच पर बिकिनी पोज में फोटो भी क्लिक कराई. उन्होंने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी शेयर की थीं।

निधि भानुशाली रियल लाइफ में भी काफी स्टाइलिश हैं उनके लुक को हमेशा तारीफें मिलती रही हैं। लोग उनके स्टाइल को भी फॉलो करते हैं।

तारक महेता का उल्टा चश्मा से सुर्खियां बटोरने वाली निधि ने अपनी पढ़ाई पर फोकस करने के लिए शो छोड़ दिया था। 

निधि ने खुलासा किया था कि शो छोडने के बाद से उन्होंने कभी तारक मेहता का उल्टा चश्मा नही देखा है। वह बताती हैं कि शो में उनकी जगह लेने वाली पलक से उनकी काफी अच्छी बॉंडिंग है। उन्होंने पलक की तारीफ भी कही और कहा कि वह बहुत प्यारी लड़की है। निधि के तारक मेहता का उल्टा चश्मा से बाहर निकलने के बाद, पलक सिधवानी ने नए सोनू के रूप में शो में एंट्री की है। 
काजल राघवानी के ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, तस्वीरों पर पड़ रही कॉमेंट्स की बौछार

काजल राघवानी के ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, तस्वीरों पर पड़ रही कॉमेंट्स की बौछार

भोजपुरी ऐक्ट्रेस ने काजल राघवानी के ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके बाद फैंस उनकी तारीफ में तस्वीरों पर कॉमेंट्स की बौछार कर रहे हैं।

भोजपुरी ऐक्ट्रेस काजल राघवानी ने हाल ही में अपना एक ब्राइडल फोटोशूट करवाया है, जो सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच छाया हुआ है। उनका दुल्हन अवतार देख फैंस भी उनके तारीफ में खूबसूरत, माय फेवरेट और गार्जस ब्राइडल जैसे कॉमेंट कर रहे हैं।

काजल ने भोजपुरी की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे, च्बलम जी आई लव यूज्, च्मेंहदी लगा के रखनाज्,ज्मैं सेहरा बांध के आऊंगाज् में काम किया है। खेसारी लाल के साथ उनकी जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। यही कारण है कि इस जोड़ी के गाने और फिल्में सफलती की गारंटी होते हैं। काजल राघवानी ने भोजपुरी फिल्म च्रिहाईज् से डेब्यू किया। इस फिल्म में इनके हीरो अदित्य ओझा थे।

अजब गजब: Bajaj Pulsar 220 में लगाया ट्रैक्टर का पहिया उबड़-खाबड़ रोड में बाइक दौड़ाते विडियो हुआ वाइरल

अजब गजब: Bajaj Pulsar 220 में लगाया ट्रैक्टर का पहिया उबड़-खाबड़ रोड में बाइक दौड़ाते विडियो हुआ वाइरल

नई दिल्ली। भारत सहित पूरे विश्व में युवाओं के बीच मोटरसाइकिल मॉर्डिफिकेशन का एक अलग ही क्रेज़ है। हालांकि देश में ऐसा करना गैर-कानूनी है लेकिन कुछ लोग इस बात की परवाह किये बगैर, बेफिक्रे होकर अपनी मोटरसाइकिल को Modify करवा लेते हैं। हालांकि कई गाड़ियां अपने मोर्डिफिकेशन के बाद और भी अच्छी लगने लगती हैं, वहीं कई लोग गाड़ियों को कुछ इस तरह मॉडिफाई कराते हैं कि वो बेहद ही विचित्र नज़र आती हैं।


हाल ही में सोशल मीडिया पर बजाज चर्चित बाइक Pulsar 220 का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि ये अजीब किस्म का पागल पन है या क्रेज़ है। दरअसल, इस पल्सर 220 के मालिक ने इसके अगले पहिये को रिप्लेस करके उसमें ट्रैक्टर का पहिया लगा रखा है, जिस वजह से ये मोटरसाइकिल काफी अजीबो-गरीब नज़र आ रही है। फ्रंट में ट्रैक्टर का टायर होने की वजह से गाड़ी से सस्पेंशन को भी हटाना पड़ा है।
 

 ईशा गुप्ता ने हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फिर बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, फोटो हो रहा वायरल

ईशा गुप्ता ने हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फिर बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, फोटो हो रहा वायरल

 

एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दे की ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। उनकी दिलकश अदाएं फैंस को बेहद पसंद आती हैं। अब ईशा गुप्‍ता ने नई तस्‍वीरों में हॉटनेस की हद पार कर दी है। ब्‍लैक कलर की शर्ट पहनकर वह सोफे पर लेटी पोज देती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर आग लग रहा है।

 

 


 

ब्लैक शर्ट और ब्लैक बूट के साथ अपने सेक्सी लेग को फ्लॉन्ट करती ईशा गुप्ता बेहद ही कमाल की लग रही हैं। फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस तस्‍वीर में ईशा गुप्‍ता की अदाएं काफी कातिलाना नजर आ रही हैं।

 

इससे पहले ईशा गुप्‍ता ने अपने बेडरूम से हॉट तस्‍वीर शेयर की थी। तस्‍वीरों में वह नाइटवियर्स में नजर आई थीं। यह पहली बार नहीं है जब ईशा ने अपनी इतनी बोल्ड फोटो शेयर की हो। इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुकी हैं।

 

 


 

वो अक्सर कभी बिकिनी पहन तो कभी टॉपलेस होकर दर्शकों की धड़कने बढ़ा चुकी हैं। ईशा गुप्ता की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे ईशा की हर तस्वीर पर ढ़ेरों कमेंट करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो ईशा गुप्ता ने फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद रुस्तम, टोटल धमाल, बादशाहों जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी आखिरी फिल्म थी वन डे: जस्टिस डेलिवर्ड थीं। खबरें हैं कि वो अमीषा पटेल के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म देसी मैजिक में नजर आएंगी।
 
हार्डी संधु के बाद अब गुंजन सिंह ने गाया पता नहीं कौन सा नशा करती है, गाना हुआ वायरल

हार्डी संधु के बाद अब गुंजन सिंह ने गाया पता नहीं कौन सा नशा करती है, गाना हुआ वायरल

  इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों हार्डी संधु का गाना तितलियां धूम मचा रही है। उसी के एक मुखरा पता नहीं कौन सा नशा करता है को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह ने एक गाना गाया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को आदिशक्ति फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया गया है, जिसे अब तक 1,680,796 व्यूज़ मिल चुके हैं। इस गाने को गुंजन सिंह ने मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है। गाने को लेकर गुंजन सिंह ने बताया कि पता नहीं कौन सा नाशा करती है एक दम अलग है।

  हार्डी संधु ने जो गाना बनाया है वो दो प्यार करने वालों के लिए है, जबकि हमारा गाना भाभी और देवर के बीच का कंवर्सेशन है। बहुत खूबसूरत गाना है यह। इसलिए भोजपुरिया म्यूजिक लवर्स हमारे गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह गाना साल का सबसे ब्लॉकबस्टर गाना साबित होगा।

 

 

गुंजन सिंह ने बताया कि पता नहीं कौन सा नशा करती है गाने का लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने तैयार किया है। म्यूजिक श्याम सुंदर का है। वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं।

OMG: वरुण धवन ने नवाबी सारा अली खान को बताया चोर, जानें ऐक्ट्रेस ने ऐसा क्या किया

OMG: वरुण धवन ने नवाबी सारा अली खान को बताया चोर, जानें ऐक्ट्रेस ने ऐसा क्या किया

सारा अली खान और वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कुली नं 1 को प्रमोट कर रहे हैं। ऐक्ट्रेस अपने को-स्टार के साथ की मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

हाल ही में सारा ने इंस्टाग्राम पर नई शायरी और वरुण के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में दोनों स्टार्स कैजुअल लुक में एकसाथ पोज देते नजर आ रहे हैं। 

सारा के कैप्शन पर वरुण का आया कॉमेंट-
इस पर सारा ने वरुण को टैग करते हुए कैप्शन दिया, कुल लाइक अ कुकम्बर, ग्रीन लाइक अ पैरेट, 10/10 इज योर नंबर, यू क्लियरली अर्न द कैरेट, माई शायरी गॉट डंबर, क्लियरली यू हैव द बेटर मेरिट।
 
 
अब धनुष संग फिल्म में दिखेंगी सारा- इसके बाद जब वरुण ने सारा का पोस्ट देखा तो उन्होंने कॉमेंट किया, तु चोर है।वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अब अक्षय कुमार और धनुष के साथ अतरंग रे में नजर आएंगी।
 
वरुण ने शुरू की अगले प्रॉजेक्ट की शूटिंग-
वहीं, वरुण ने अब कोविड-19 ने रिकवर होने के बाद अपने अगले प्रॉजेक्ट जुग जुग जियोज् की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर जैसे ऐक्टर्स भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

 

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्यूट वीडियो, दिखाया अपने योग पार्टनर का अंदाज़, देखें विडियो

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्यूट वीडियो, दिखाया अपने योग पार्टनर का अंदाज़, देखें विडियो

मलाइका अरोड़ा बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, जो अपने फिटनेस को लेकर बेहद जागरुक हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव हैं और अपनी जिम वा योग वाली तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने योग पार्टनर की झलक भी दिखा रही हैं।

मलाइका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, मेरा योग पार्टनर जिसमें वह खुद योग करती दिख रही हैं। जहां वह बैठी हैं उनके पास ही उनका डॉग बैठा है और फिर वह उसे खींचकर अपने सामने ले आती हैं। इसके बाद अपने डॉगी से योग करने को कहती हैं। डॉगी के साथ मलाइका का यह छोटा सा वीडियो बेहद क्यूट है। मलाइका अपनी फिटनेस और प्रफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं। मलाइका पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रह रही हैं।

हाल ही में मलाइका ने अर्जुन कपूर को धर्मशाला में जॉइन किया था, जहां वह पहले से अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। थैंक्सगिविंग 2020 के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उनकी जिंदगी के खास लम्हें और अहम लोग थे। वीडियो में अर्जुन कपूर कई जगह नजर आए थे। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले हुए दिख रहे थे और इससे भी खूबसूरत उनका कैप्शन था। मलाइका ने लिखा, जब तुम साथ होते हो कोई पल मायूसी वाला नहीं होता।

 
जन्मदिन से पहले सलमान खान ने अपने घर के बाहर चिपकाया नोटिस, जाने क्या लिखा है नोटिस में

जन्मदिन से पहले सलमान खान ने अपने घर के बाहर चिपकाया नोटिस, जाने क्या लिखा है नोटिस में

मुंबई, कल 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है। हर साल इस मौके पर फैंस की भारी भीड़ उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जुटती है। इस बार सलमान अपना 55वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लग सकता है। सलमान ने अपने घर के बाहर एक नोटिस चिपका दिया है।
सलमान खान ने अपने फैंस से उनके घर के बाहर एकत्रित न होने की अपील की है। उन्होंने अपने फैंस से निवेदन किया है कि वे 27 दिसंबर को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एकट्ठा न हों। इसके अलावा उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस महामारी में सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा है। इतने सालों में ऐसा पहली बार होगा जब सलमान अपने फैंस के साथ जन्मदिन नहीं मनाएंगे।


क्या लिखा है नोटिस में
सलमान ने अपने इस नोटिस में लिखा है, "मेरे जन्मदिन पर फैंस का प्यार और स्नेह सालों से जबरदस्त रहा है। लेकिन मेरा विनम्र आग्रह है कि इस साल कोविड महामारी और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मेरे घर के बाहर भीड़ न लगाएं। मास्क पहनो, सैनेटाइज करो। शारीरिक दूरी रखो। इस वक्त मैं गैलेक्सी में नहीं हूं।"
गौरतलब है कि सलमान खान हर साल अपना जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन उनके घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस जुटते हैं। वहीं सलमान अपनी बालकनी में आकर उनका अभिवादन करते हैं। इसके अलावा वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी पार्टी करते हैं।

 

 पूनम पांडे ने अपने फैंस को दिया बड़ा झटका: जानिए आखिर अब किस वजह से सोशल मीडिया पर नहीं रहेंगी एक्टिव

पूनम पांडे ने अपने फैंस को दिया बड़ा झटका: जानिए आखिर अब किस वजह से सोशल मीडिया पर नहीं रहेंगी एक्टिव

नए साल की शुरुआत से पहले हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे फैंस को एक बड़ा झटका दिया है। बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। लेकिन अब वह सक्रिय नहीं रही गई। खबर हैं कि पूनम पांडे ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है। जी हां, पूनम पांडे ने अपना इंस्टाग्राम पेज डिलीट कर दिया है। अगर आप उनके नाम को इंस्टाग्राम पर सर्च करेंगे तो उनका वैरीफाइड पेज अब आपको दिखाई नहीं देगा। हालांकि उनके पति सैम बाम्बे का अकाउंट अब भी नजर आ रहा है। पूनम ने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

ट्विटर पर हुई पूरी तरह से एक्टिव -
फैंस अगर अब पूनम पांडे को इंस्टाग्राम पर सर्च करेंगे तो वह नहीं मिलेंगी। इतना ही नहीं गूगल पर पूनम के वैरीफाइड पेज पर भी एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर क्लिक करने पर पेज नॉट फाउंड शो हो रहा है। पूनम भले ही इंस्टाग्राम से दूर हो गई हों, लेकिन अभी वह ट्विटर पर पूरी तरह से एक्टिव हैं। पूनम ने ट्विटर पर क्रिसमस की बधाई भी दी है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'मेरी क्रिसमस लड़कों!, एक 'लाइव स्ट्रिप बेस' 11pm कल शार्प फिर मिलते हैं।' ऐसे में अब फैंस को पूनम की अदाओं को देखने के लिए ट्विटर का सहारा लेना पड़ेगा।