मुंबई | बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर ट्रेडिशनल अवतार पर एक फोटो शेयर की है।
मुंबई | जैकलीन के सोशल मीडिया instagram में फोटो शेयर करते ही यह तेजी से वायरल हो रही है। जैकलीन की इस मोनोक्रोम फोटो पर फैन्स फिदा हो गए हैं। सभी उनकी खूबसूरती और हॉटनेस की तारीफ कर रहे हैं। जैकलीन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत बहुत दूर’। इस फोटो पर उर्वशी रौतेला ने भी कमेंट किया है। उर्वशी ने लिखा, स्टनिंग।
बता दें, जैकलीन इन दिनों धर्मशाला में फिल्म भूत-पुलिस की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में उनके किरदार के बारे में पूछे जाने पर जैकलीन ने कहा था, ‘मेरा किरदार सुपर सेक्सी और ग्लैमरस है।
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इंदू की जवानी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार है. फिल्म में कियारा इंदिरा गुप्ता नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में इंदिरा गुप्ता, जिसे प्यार से लोग इंदू बुलाते हैं, उसे एक अच्छे लड़के की तलाश है, जिससे वह शादी कर सके, लेकिन फिल्म में उन्हें वैसा लड़का नहीं मिलता जैसा वह चाहती हैं. फिर उनकी लाइफ में एक लड़के की एंट्री होती है, लेकिन लड़का पाकिस्तानी हैऔर बाद में इंदू को लगता है कि वह एक आतंकवादी है. वैसे ट्रेलर देख ऐसा लगता है कि फिल्म कॉमेडी से भरपूर है.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की गई है. फिल्म 'इंदू की जवानी' अगले महीने 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. बता दें, हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'लक्ष्मी' में कियारा आडवाणी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, हालांकि फिल्म रिलीज से पहले अपने नाम को लेकर काफी विवादों में रही थी, इसलिए फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' से बदलकर सिर्फ 'लक्ष्मी' कर दिया गया था.
वहीं, 'इंदू की जवानी' के अलावा कियारा आडवाणी अक्षय कुमार की फिल्म भूल-भुलैया के सीक्वल 'भूल भुलैया 2' में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में कियारा के साथ कार्तिक आर्यन भी दिखाई देंगे. फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी, लेकिन देश में कोरोना और लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी.
मुंबई | माया नगरी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत दे दी है|
पढ़ें : सुष्मिता सेन के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड रोहमन ने किया किस, फोटो वायरल
टीवी पर बड़ी कॉमेडियन भारती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने घर में गांजा बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया था| ड्रग्स केस में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को रविवार को किला कोर्ट में पेश किया गया|
पढ़ें : विवादों में आई 'A Suitable Boy', मंदिर परिसर में दिखाए गए कई किसिंग सीन
मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को 14 दिन तक के लिए यानी 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था | आज एनडीपीएस की स्पेशल कोर्ट ने इन दोनों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है |
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लॉकडाउन के दौरान से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं. वह ट्विटर पर अपनी बेबाकी से राय रखती हैं और कभी-कभी प्यारी तस्वीरें भी शेयर करती हैं. ऐसी ही एक प्यारी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है. इस तस्वीर में वह अपने भतीजे पृथ्वी के लिप्स पर किस कर रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह पृथ्वी को बहुत मिस कर रही हैं.
कंगना रनौत अपने घर से हजारों मील दूर हैदराबाद में फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग कर रही हैं. इस बीच उन्होंने आज सुबह अपनी बहन रंगोली के बेटे पृथ्वी को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर उस वक्त की है जब वह अपने घर से शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो रही थीं. इस तस्वीर में उनका भतीजा रोता हुआ दिखाई दे रहा है. कंगना ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि वह उनकी गोद में बैठना चाहता था.
दो मिनट साथ बैठने के लिए कहा
कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा,"जब हम शूट के लिए जा रहे थे, उसने कहा कि मत जाओ, मैं उसे समझाया कि मुझे काम करने की जरूरत है, वह मुझे सोचते हुए देख रहा था और तुरंत मेरी गोद में बैठ गया और हंसते हुए कहा... ठीक है आप जाओ लेकिन मुझे अपने साथ दो मिनट बैठने दो... उसके चेहरे के बारे में सोचते हुए अब भी आंसू आ रहे हैं."
When we left for the shoot, he said don’t go, I insisted I need to work, he looked thoughtful and immediately sat in my lap and said smilingly....ok you go but let me sit with you for two mins.... still get tears thinking about his face ❤️ pic.twitter.com/avGiwoLXLG
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 22, 2020
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने शूटिंग से पहले अपना कोरोना टेस्ट कराया. इसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. कैटरीना ने साथ ही हिदायत दी है कि सुरक्षा बेहद जरूरी है. एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में कैटरीना कैफ को टेस्ट के दौरान थोड़ा असहज होते देखा जा सकता है. कैटरीना इस दौरान व्हाइट कलर के आउटफिट में कुर्सी पर बैठी नजर आईं.
इस लुक में कैटरीना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. अब तक लाखों की संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. फैन्स कमेंट कर सेफ्टी गाइडलाइन्स का अच्छे से पालन करने के लिये एक्ट्रेस की प्रशंसा कर रहे हैं.
कैटरीना की टीम ने उनके कोरोना टेस्ट के अनुभव को रिकॉर्ड किया. कैटरीना कैफ ने वीडियो को शेयर कर लिखा है, ''यह पूरा हुआ. शूटिंग के लिए टेस्ट #सेफ्टी पहले (डैनी से बहुत महत्वपूर्ण निर्देश, 'हमेशा मुस्कुराओ')."
मुंबई | ड्रग्स केस में NCB द्वारा गिरफ्तार किए गए कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को आज किला कोर्ट में पेश किया गया| किला कोर्ट ने भारती सिंह और हर्ष दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया है|
पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
एनसीबी ने कोर्ट से दोनों की रिमांड मांगी थी| हालांकि दोनों कॉमेडियन ने जमानत अर्जी दाखिल कर दी है| इस पर अब कल (सोमवार) सुनवाई होगी| भारती और हर्ष के साथ दो ड्रग पेडलर्स को भी कोर्ट में पेश किया गया था| इन ड्रग पेडलर्स को पुलिस कस्टडी में रखने का फैसला सुनाया गया है|
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने प्रतिबंधित ड्रग मारिजुआना के कथित इस्तेमाल और उसे रखने के आरोप में कॉमेडियन हर्ष लिम्बाचिया को आज तड़के गिरफ्तार कर लिया था| हर्ष की गिरफ्तारी से एक दिन पहले उनकी पत्नी और कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को देर रात इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था| एनसीबी ने यह कार्रवाई छापेमारी के दौरान जब्त किए गए लगभग 86.50 ग्राम मारिजुआना को लेकर की थी| दोनों ने ड्रग्स लेने की बात भी स्वीकार की है| इसके बाद आज सुबह दोनों कॉमेडियन को किला कोर्ट में पेश किया गया|
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि टीवी एक्ट्रेस लीना आचार्य का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया है | लीना की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई बतायी जा रही है | आपको बता दें कि लीना आचार्य ने कई मशहूर टीवी शो और वेब सीरीज में काम किया है।
पढ़ें : मुख्यमंत्री ने 'प्रवेश राज्य कला प्रदर्शनी' के कैटलॉग का किया विमोचन
एक्ट्रेस लीना आचार्य ने वेब सीरीज 'क्लास ऑफ 2020' और टीवी शो 'सेठ जी', 'आप के आ जाने से' और 'मेरी हानिकारक बीवी' में काम किया है। इसके अलावा लीना आचार्य ने रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' में भी काम किया।
जानकारी के अनुसार लीना पिछले करीब एक साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं, लीना की जान बचाने के लिए उनकी मां ने उन्हें किडनी भी डोनेट की लेकिन फिर भी वो जिंदा नहीं बच सकीं।
Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी की जितनी तारीफ की जाए कम है. जब भी दोनों किसी फिल्म या गाने में साथ दिखते हैं, कमाल कर देते हैं. दोनों की इस जोड़ी को फैन्स का भरपूर प्यार मिलता है. निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी में से एक है. दोनों के सॉन्ग और फिल्म रिलीज होने का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं.
पढ़ें : BIG BREAKING : "हिचकी" फिल्म की इस अभिनेत्री की हुई मौत, जाने क्या है मौत की वजह
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का एक भोजपुरी गाना 'दिलवा में होला गुदगुदी' लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है. गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने चाद चांद लगा दिये हैं. गाने में आम्रपाली बेहद बोल्ड अवतार में डांस करती नजर आ रही हैं. इस गाने को यूट्यूब पर 70 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस रोमांटिक गाने को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.









