मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों में नजर नहीं आ रही हों लेकिन चर्चा में हमेशा बनी रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जबकि मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल न होती हों। आज संडे की सुबह भी मलाइका ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसने सनसनी मचा दी है।मलाइका अरोड़ा ने 20 दिसंबर की सुबह वाइट बोल्ड टॉप और स्कर्ट में अपनी एक काफी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, च्हेलो संडे, केवल मुस्कुराएं और खुश रहें।ज् तस्वीर पर मलाइका के फैन्स के काफी कॉमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा, च्कोई इतना सेक्सी कैसे हो सकता हैज्। वहीं एक फैन ने कॉमेंट कर मलाइका से पूछा है कि अर्जुन कपूर कहां हैं।वैसे बता दें कि पिछले महीने मलाइका और करीना कपूर हिमाचल प्रदेश चले गए थे। दरअसल वहां सैफ और अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म च्भूत पुलिसज् की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान मलाइका ने अर्जुन के साथ काफी टाइम बिताया था।
अनूप जलोटा के नाम से हर कोई वाकिफ हैं. उनके भजन लोगों के दिलों को छूते हैं लेकिन बीते कुछ सालों से भजन सम्राट के रंग ढंग कुछ बदले बदले से हैं. वहीं अब अनूप जलोटा एक नए रंग रूप में नज़र आ रहे हैं. जिसे देख लगता है कि उन पर हनी सिंह और बप्पी लाहरी का रंग चढ़ गया है.
रैपर लुक में दिखे
अनूप जलोटा का अब जो नया लुक वायरल हो रहा है उसमें वो रैपर बने हुए नज़र आ रहे हैं. गले में गोल्डी की मोटी मोटी चेन, सभी उंगलियों में गोल्ड की अंगूठियां, फंकी टीशर्टी और शॉर्ट्स यानि फुल रैपर वाले लुक में अनूप जलोटा बेहद अलग लग रहे हैं. क्या आपको ये लुक जाना पहचाना नहीं लगता. जी हां...जनाब सही सोचा आपने. इन्हें देखकर बप्पी लाहरी और हनी सिंह की ही याद आ रही है.

फिल्म में नज़र आएंगे अनूप जलोटा
वैसे आपको बता दें कि अनूप जलोटा का ये अवतार उनकी आने वाली फिल्म Vo Meri Student Hai में नज़र आने वाला है. इस फिल्म में उनके साथ उनकी रीयल लाइफ स्टूडेंट जसलीन मथारू भी होंगी. इस तस्वीर में भी दोनों एक साथ नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल खत्म हो चुकी है.

पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया. इतना ही नहीं खुद नेहा भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर हैरान हो गई. नेहा ने शुक्रवार को बेबी बंप के दिखाने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया शेयर की. उनके भाई टोनी कक्कड़ भी बधाई देने वालों की लिस्ट में शमिल रहे और नेहा को बधाई दी. लेकिन कुछ घंटे पहले पहले बेबी बंप वाली तस्वीर फिर से शेयर की.
इस तस्वीर में के साथ ही खुलासा हुआ कि ये उनके पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा था और उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन करने का तरीका था. शुक्रवार को शेयर की तस्वीर को नेहा कक्कड़ ने दोबारा शेयर किया लेकिन इस तस्वीर को प्रोमो पोस्टर की तरह डिजाइन किया गया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"ख्याल रख्या कर 22 दिसंबर को."
म्यूजिक वीडियो का प्रोमो पोस्टर
दरअसल, नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो बनाया है. इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'ख्याल रख्या कर' है. एक दिन पहले उन्होंने बिना प्रोमो पोस्टर की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें नेहा का बेबी बंप दिख रहा था. इसकी वजह से लोगों ने माना कि नेहा कक्कड़ शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी. लेकिन नेहा के इस पोस्ट से स्पष्ट हो गया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं, बल्कि ये सॉन्ग प्रमोशन है.
नई दिल्ली, बॉलीवुड फिल्म 'कुली नंबर 1' के हाल में रिलीज हुए गाने 'भाभी' और 'हुस्न है सुहाना' जहां लगातार चार्ट में टॉप पर बने हुए हैं, वहीं सारा अली खान और वरुण धवन एक बार फिर एक और शानदार गाने 'मम्मी कसम' के साथ लौट आए हैं. गाने को तैयार किया है तनिष्क बागची ने और इसमें मेलोडी के साथ उदित नारायण, मोनाली ठाकुर और रैपर इक्का सिंह की बेहतरीन आवाजों का शानदार मिश्रण है.
जबरदस्त लग रही है वरुण-सारा की जोड़ी
सारा अली खान और वरुण धवन के इस गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं. यह मनोरंजक ट्रैक फिल्म में सारा और वरुण के किरदारों के बीच चलने वाले जबरदस्त रोमांस की झलक दिखाता है. 'कुली नंबर 1' इन दोनों की पहली फिल्म भी है जिसमें ये दोनों साथ नजर आ रहे हैं.
पढ़ें : इस दिन मांस, मटन के विक्रय पर रहेगा प्रतिबंद, पढ़े पूरी खबर
यह ट्रैक सभी को थिरकने पर मजबूर कर देगा
निर्माता जैकी भगनानी कहते हैं, "'मम्मी कसम' फिल्म के ओरिजिनल्स ट्रैक्स में से एक है, जिसे सभी उम्र के संगीत प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है. साथ ही यह 'कुली नंबर 1' के सारे एहसास और जिंदादिली के साथ भी बड़ी खूबसूरती से मेल खाता है. यह अलहदा किस्म का मजेदार गाना है. फिल्म के मूल में जो रोमांटिक और कॉमिक बात है, उसे यह गीत बढ़िया ढंग से सामने लाता है. तनिष्क बागची का म्यूजिक थिरकने पर मजबूर कर देता है, और वरुण और सारा की केमिस्ट्री जानदार ढंग से उभरकर सामने आती है."





