बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करके सुर्खियों में बने हुए हैं। सबसे पहले सोनू सूद चर्चा में तब आए थे जब उन्होंने कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के साथ ही उनके खाने-पीने का इंतजाम किया था। इसके बाद भी सोनू सूद हर जरूरतमंद आदमी की लगातार मदद करते रहे। अभी भी लोग सोशल मीडिया पर सोनू सूद से मदद मांगते रहते हैं और सोनू सूद भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं।
पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया। https://t.co/mzQ6rWktg2
— sonu sood (@SonuSood) January 12, 2021\
अब सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए कहा है कि वह अब ऑनलाइन क्लासेज अटेंड कर रहे बच्चों की मदद करेंगे। सोनू सूद ने अपनी नई पहल की घोषणा करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिस पर लिखा हुआ है, मेरे देश के किसी भी जरूरतमंद बच्चे की ऑनलाइन क्लास अब नहीं छूटेगी। जल्द आ रहा है मेरा अगला प्रयास। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, पढेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद को कुछ दिनों पहले ही लीड रोल के लिए फिल्म किसान में साइन किया गया है। सोनू सूद के लीड रोल वाली फिल्म च्किसान को ई निवास डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को राज शांडिल्य प्रड्यूस करने जा रहे हैं जिन्होंने आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ड्रीमगर्ल डायरेक्शन किया था। अभी फिल्म के बाकी कलाकारों की घोषणा नहीं की गई है।
Neha Bhasin New Song Tu Ki Jaane Out: ‘जग घूमया’, ‘दिल दियां गल्लां’ और ‘चासनी’ जैसे गानों से धमाल मचा चुकी सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. अक्सर अपनी आवाज़ और अपने लुक्स से लोगों का दिल जीत लेने वाली नेहा का लेटेस्ट सॉन्ग ‘तू की जाने’ (Tu Ki Jaane) फिल्हाल खूब चर्चा में हैं. हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगू और पंजाबी में भी गाना गाने वाली नेहा का ये नया गाना अपने बोल्ड सीन्स की वजह से खूब वायरल हो रहा है.
बोल्ड अवतार में फिल्माए गए इस गाने में नेहा ने जमकर हॉट सीन्स दिए हैं. वीडियो में शॉर्ट ब्लॉन्ड हेयर में नजर आ रही नेहा भसीन ने इस गाने में कई इंटिमेट शॉट्स भी दिए हैं.
देखे वीडियो
मुंबई । फॉलोअर्स को हुई असुविधा के लिए एनएसई ने माफ़ी मांगी। आपको बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मौनी रॉय की कुछ तस्वीरें शेयर कर दी। जैसे ही गलती का एहसास हुआ NSE ने मानवीय भूल बताते हुए सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया गया, हालांकि ये तस्वीरें तब तक वायरल हो चुकी थीं। NSE की इस भूल के लिए यूजर्स ने उसकी जमकर खिंचाई। NSE के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से मौनी रॉय की ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहने कुछ बेहद हॉट तस्वीरें शेयर की गई थी, इसमें कैप्शन दिया गया कि वे सेटरडे का तापमान बढ़ा रही हैं। मौनी रॉय को देख सांसे थम जा रही हैं। हालांकि बाद में NSE की तरफ से क्षमा मांगते हुए इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। उनकी तरफ से ट्विटर पर लिखा गया, ‘आज NSE के हैंडल पर कुछ अनवांटेड तस्वीरें पोस्ट हो गई थीं। ये एक मानवीय भूल थी जो NSE अकाउंट को चलाने वाले एजेंसी की तरफ से हुई थी, ये किसी तरह की हैकिंग नहीं थी। हमारे फॉलोअर्स को हुई असुविधा के लिए हमें दिल से खेद है।’
पंजाबी सिंगर हार्डी संधू अपनी दिलकश आवाज की वजह से फैन्स के दिल में एक खास जगह रखते हैं. हाल ही में हार्डी का एक नया गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. इस गाने का नाम 'तितलियां वर्गा' है जो कि 5 जनवरी, 2021 को रिलीज़ हुआ है यह गाना यूट्यूब पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.
इस गाने में हार्डी संधू के साथ सरगुन मेहता दिखाई दे रही हैं.गाने में एक कपल के रिश्ते के उतार-चढ़ाव को इमोशनल तरीके से दिखाया गया है जिसमें पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति अपना गुस्सा भी ज़ाहिर करते हैं. गाने के फिल्मांकन के साथ-साथ हार्डी की आवाज़ भी इसमें चार चाँद लगा रही है.गाने को अब तक 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं.
इन लेटेस्ट तस्वीरों के कारण 'रागिनी MMS रिटर्न्स' में बोल्ड 'रागिनी' का किरदार निभाने वाली करिश्मा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं |
Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी फेमस डांस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का डांस परफॉर्मेंस देखने के लिये हर उम्र के लोग पहुंचते हैं और खूब एन्जॉय भी करते हैं. सपना का एक डांस वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है. वजह सपना चौधरी का जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस तो है ही लेकिन साथ में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी है.
पढ़ें : शर्मनाक हरकत: मंदिर गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड
दरअसल, वीडियो में सपना संग स्टेज के नीचे खड़े एक बुजुर्ग शख्स को डांस करते देखा जा रहा है. बुजुर्ग व्यक्ति की डांस एनर्जी देख वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया. बुजुर्ग व्यक्ति का डांस देख स्टेज पर डांस परफॉर्म कर रहीं डांसिंग क्वीन भी हैरान रह जाती हैं. सपना का डांस परफॉर्मेंस देख रहे लोगों को देसी क्वीन और बुजुर्ग शख्स का डांस अपने मोबाइल में शूट करते देखा जा सकता है.
पढ़ें : सनी लियोनी बोलीं- कभी नहीं सोचा था कि 10 साल बाद ऐसा होगा
वीडियो में सपना हरियाणवी गाने 'खड़ी रोड़ पर वेट करूं' (Khadi Road Pe Wait Karu) पर डांस करती दिख रही हैं. टीवी रियलिटी शो पूर्व 'बिग बॉस 11' कंटेस्टेंट सपना आज अपने डांस के दम पर करोड़ो दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी हैं. सपना के इस डांस वीडियो को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. लोग कमेंट कर डासिंग क्वीन के डांस मूव्स की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.





