BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Credit Card: फोन पर बार-बार कॉल करके क्यों बैंक हर हाल में थमाना चाहते हैं क्रेडिट कार्ड? जानें

Credit Card: फोन पर बार-बार कॉल करके क्यों बैंक हर हाल में थमाना चाहते हैं क्रेडिट कार्ड? जानें

Credit Card: आपने अक्सर मॉल, शॉपिंग सेंटर या फोन कॉल पर क्रेडिट कार्ड बेचने वालों की लंबी कतार देखी होगी। बैंक आपको फ्री रिवॉर्ड्स कैशबैक और 45 दिनों के ब्याज मुक्त समय का लालच देते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस कार्ड से आप पैसे उधार लेते हैं उससे बैंक को क्या फायदा होता है? भारत में जनवरी 2025 तक एक्टिव क्रेडिट कार्डों की संख्या 11 करोड़ को पार कर चुकी है। आइए समझते हैं कि क्रेडिट कार्ड बैंकों के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी कैसे बन गया है।

बैंक की कमाई के 5 गुप्त रास्ते

बैंक केवल आपसे सालाना फीस ही नहीं लेते बल्कि उनके पास कमाई के कई और जरिए होते हैं:

PunjabKesari

1. भारी ब्याज दर (High Interest Rates)

क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फंदा ब्याज है। यदि आप समय पर पूरा बिल नहीं चुकाते हैं तो बैंक बकाया राशि पर 15% से 40% तक सालाना ब्याज वसूलते हैं। यह किसी भी पर्सनल लोन के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

2. इंटरचेंज Fees 

जब आप किसी दुकान या ऑनलाइन मर्चेंट को क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो बैंक उस दुकानदार से ट्रांजैक्शन का 1% से 3% कमीशन लेता है। इसे 'इंटरचेंज फीस' कहते हैं। आप जितना ज्यादा खर्च करेंगे बैंक उतना ज्यादा कमीशन कमाएगा।

3. Cash Advance Fees

क्रेडिट कार्ड से एटीएम (ATM) के जरिए पैसे निकालना सबसे महंगा सौदा है। इस पर 2.5% से 5% तक की तुरंत फीस लगती है और इस पर कोई 'ग्रेस पीरियड' नहीं मिलता। यानी जिस दिन आपने पैसा निकाला उसी दिन से भारी ब्याज लगना शुरू हो जाता है।

PunjabKesari

4. लेट पेमेंट और अन्य पेनल्टी

बिल भरने में एक दिन की भी देरी हुई तो बैंक लेट पेमेंट फीस वसूलता है। इसके अलावा एनुअल रिन्यूअल फीस, ईएमआई कन्वर्जन फीस और बैलेंस ट्रांसफर फीस भी बैंक की जेब भरती हैं।

5. रिवॉर्ड्स का मनोविज्ञान

कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स आपको बार-बार कार्ड स्वाइप करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इससे बैंक का 'कंज्यूमर स्पेंडिंग' बढ़ता है जिससे उनकी फीस और कमीशन की इनकम बढ़ती जाती है।

भारतीय बाजार में बढ़ता क्रेज

आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2025 में भारतीयों ने क्रेडिट कार्ड के जरिए 1.84 ट्रिलियन रुपये (1.84 लाख करोड़ रुपये) खर्च किए। लोग अब क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल केवल उधारी के लिए नहीं बल्कि अपना क्रेडिट स्कोर (CIBIL) बनाने के लिए भी कर रहे हैं। अच्छा क्रेडिट स्कोर भविष्य में होम लोन या कार लोन लेने में मदद करता है।

PunjabKesari

सावधानी: RBI के सख्त नियम

क्रेडिट कार्ड के बढ़ते जाल और कर्ज के बोझ को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब नियमों को और सख्त कर रहा है। बैंकों को अब ग्राहकों को चार्ज के बारे में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

स्मार्ट टिप: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तभी फायदेमंद है जब आप हर महीने अपना बिल 100% फुल पेमेंट करें। केवल 'मिनिमम अमाउंट' (Minimum Amount Due) भरने की गलती कभी न करें क्योंकि यह आपको कर्ज के कभी न खत्म होने वाले चक्र में फंसा सकता है।

 

 
 
 
कर्ज में डूबा डिलीवरी बॉय बना करोड़पति, 13 घंटे की मेहनत ने बदली किस्मत

कर्ज में डूबा डिलीवरी बॉय बना करोड़पति, 13 घंटे की मेहनत ने बदली किस्मत

 बिजनेस डेस्कः जब ज़िंदगी एक झटके में सब कुछ छीन ले और आगे का रास्ता धुंध में खो जाए, तब हर कोई हार नहीं मानता। कुछ लोग टूटने के बजाय उसी मुश्किल को अपनी ताकत बना लेते हैं। चीन के एक युवा डिलीवरी बॉय की कहानी भी कुछ ऐसी ही है—जहां कर्ज, नाकामी और लगातार थकान के बावजूद उसने मेहनत और अनुशासन के दम पर ऐसी वापसी की, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। रोज 13 घंटे, बिना रुके सातों दिन काम करते हुए इस डिलीवरी बॉय ने मेहनत को अपनी ताकत बनाया। लगातार पांच साल की कड़ी मेहनत, सादा जीवन और मजबूत अनुशासन के दम पर वह कर्ज से बाहर निकला और आज करोड़ों की कमाई कर दूसरों के लिए प्रेरणा बन गया।

ब्रेकफास्ट बिजनेस फेल, कर्ज में डूबे

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के फुजियान प्रांत के झांगझोउ शहर के रहने वाले 25 वर्षीय झांग शुएछ्यांग की जिंदगी साल 2020 में पूरी तरह बदल गई। उनका छोटा सा ब्रेकफास्ट बिजनेस बंद हो गया, जिससे वे करीब 50,000 युआन (लगभग 6.5 लाख रुपए) के कर्ज में फंस गए। नई शुरुआत की तलाश में झांग शंघाई पहुंचे और एक फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर डिलीवरी राइडर के तौर पर काम शुरू किया।

रोज 13 घंटे, हफ्ते के सातों दिन काम

झांग ने हालात से लड़ने के लिए मेहनत को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। वे रोज करीब 13 घंटे काम करते थे और हफ्ते के सातों दिन डिलीवरी करते रहे। उनका दिन सुबह लगभग 10:40 बजे शुरू होता और कई बार रात 1 बजे तक चलता। साल भर में उन्होंने गिनती के ही दिन छुट्टी ली। इतनी लंबी शिफ्ट के बावजूद उन्होंने अपनी सेहत का भी ध्यान रखा और रोज करीब साढ़े आठ घंटे की नींद लेना सुनिश्चित किया।

सादा जीवन, मजबूत बचत

पैसों के मामले में झांग बेहद अनुशासित रहे। उन्होंने मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल अपनाई और गैर-जरूरी खर्चों से दूरी बनाए रखी। कर्ज चुकाने और रोजमर्रा के खर्च पूरे करने के बाद भी वे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा बचाने में सफल रहे। पांच साल के दौरान उन्होंने हर महीने औसतन 300 से ज्यादा डिलीवरी पूरी कीं। एक डिलीवरी में लगभग 25 मिनट लगते थे और इस दौरान उन्होंने कुल मिलाकर करीब 3.24 लाख किलोमीटर का सफर तय किया

‘ऑर्डर किंग’ से मिली पहचान

उनकी मेहनत और तेजी ने उन्हें सहकर्मियों के बीच अलग पहचान दिलाई। साथी उन्हें प्यार से “ऑर्डर किंग” और “ग्रेट गॉड” कहने लगे। पांच साल की कड़ी मेहनत के दम पर झांग ने करीब 14 लाख युआन (लगभग 1.42 करोड़ रुपए) की कमाई की, जिसमें से बड़ा हिस्सा उन्होंने बचत के तौर पर जोड़ लिया।

सपनों की दोबारा शुरुआत

अब झांग एक बार फिर अपने सपनों की ओर लौटने को तैयार हैं। वे शंघाई में करीब 8 लाख युआन का निवेश कर दो नई ब्रेकफास्ट शॉप खोलने की योजना बना रहे हैं। उनकी कहानी सिर्फ पैसों की नहीं, बल्कि हिम्मत, अनुशासन और कभी हार न मानने वाले जज़्बे की मिसाल है।

EPFO ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों पर पड़ेगा सीधा असर

EPFO ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों पर पड़ेगा सीधा असर

बिजनेस डेस्कः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरी बदलने वाले लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए राहत भरे नियम लागू किए हैं। अब नौकरी बदलते समय छोटा गैप या वीकेंड भी सर्विस ब्रेक में नहीं गिना जाएगा, जिससे पीएफ और एम्प्लॉयी डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (EDLI) योजना के लाभ सीधे कर्मचारियों के परिवार तक पहुंचेंगे।

नौकरी बदलने में अब 60 दिन तक का गैप मान्य

नए नियमों के तहत, अगर दो नौकरियों के बीच अधिकतम 60 दिनों तक का अंतर है, तो इसे सेवा में ब्रेक नहीं माना जाएगा। इसका मतलब है कि नौकरी बदलते समय थोड़े समय का गैप भी कर्मचारी की लगातार सेवा में जोड़ा जाएगा।

बीमा लाभ में राहत

अगर किसी EPFO सदस्य की मृत्यु आखिरी पीएफ योगदान मिलने के 60 दिनों के भीतर हो जाती है और वह कंपनी के रिकॉर्ड में कर्मचारी के रूप में दर्ज था, तो अब उसके परिवार को EDLI योजना का लाभ मिलेगा। पहले ऐसे मामलों में सर्विस ब्रेक का हवाला देकर बीमा दावा खारिज कर दिया जाता था।

वीकेंड और छुट्टियों का ब्रेक नहीं माना जाएगा

नौकरी बदलते समय आने वाले शनिवार, रविवार या राजपत्रित अवकाश अब सर्विस ब्रेक में नहीं गिने जाएंगे। इससे वीकेंड गैप के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर परिवार को बीमा लाभ लेने में मदद मिलेगी।

Banking Alert: इस बैंक पर RBI ने लगाए सख्त प्रतिबंध, ग्राहक नहीं निकाल सकेंगे पैसे

Banking Alert: इस बैंक पर RBI ने लगाए सख्त प्रतिबंध, ग्राहक नहीं निकाल सकेंगे पैसे

 बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुजरात के वलसाड में स्थित वलसाड महिला नागरिक सहकारी बैंक की कमजोर वित्तीय स्थिति को देखते हुए उस पर कड़े नियामकीय प्रतिबंध लगा दिए हैं। RBI द्वारा जारी ये ‘डायरेक्शंस’ गुरुवार को कारोबार समाप्त होने के बाद से लागू हो गई हैं और अगले छह महीनों तक प्रभावी रहेंगी। इन निर्देशों के तहत बैंक के ग्राहक अब अपने खातों से किसी भी प्रकार की राशि की निकासी नहीं कर सकेंगे।

बैंक पर लगी प्रमुख पाबंदियां

RBI के अनुसार, बैंक अब उसकी पूर्व अनुमति के बिना

  • कोई नया ऋण नहीं दे सकेगा
  • मौजूदा ऋणों का नवीनीकरण नहीं कर पाएगा
  • किसी भी तरह का निवेश नहीं कर सकेगा
  • कोई नई देनदारी नहीं ले सकेगा
  • अपनी किसी भी संपत्ति की बिक्री या हस्तांतरण नहीं कर पाएगा।

इसके अलावा, बैंक की कमजोर लिक्विडिटी को देखते हुए बचत, चालू या अन्य किसी भी खाते से धन निकासी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। हालांकि, जमा राशि के बदले ऋण के समायोजन (सेट-ऑफ) की अनुमति दी गई है।

RBI ने क्यों उठाया कदम?

केंद्रीय बैंक ने बताया कि हालिया घटनाक्रमों के चलते बैंक को लेकर गंभीर सुपरवाइजरी चिंताएं सामने आई थीं। जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना आवश्यक हो गया। RBI ने पहले बैंक के बोर्ड और वरिष्ठ प्रबंधन के साथ मिलकर सुधार की कोशिश की थी लेकिन पर्याप्त ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

जमाकर्ताओं को क्या राहत मिलेगी?

RBI ने स्पष्ट किया है कि पात्र जमाकर्ताओं को DICGC (डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन) के तहत प्रति जमाकर्ता अधिकतम ₹5 लाख तक की जमा राशि का बीमा कवर मिलेगा।

केंद्रीय बैंक ने यह भी साफ किया कि इन प्रतिबंधों का मतलब बैंक का लाइसेंस रद्द किया जाना नहीं है। बैंक अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार होने तक सीमित बैंकिंग सेवाएं जारी रखेगा और RBI इसकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखेगा।

Mobile Recharge Hike: मोबाइल यूजर्स को लग सकता है झटका, 20% तक बढ़ सकते हैं टैरिफ

Mobile Recharge Hike: मोबाइल यूजर्स को लग सकता है झटका, 20% तक बढ़ सकते हैं टैरिफ

 बिजनेस डेस्कः भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां—रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया—अगले साल प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों मोबाइल प्लान की कीमतों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। यह बढ़ोतरी रेगुलर टैरिफ रिवीजन का हिस्सा होगी, जिससे टेलीकॉम इंडस्ट्री की कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है।

मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट क्या कहती है?

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, 2026 में 4G और 5G प्रीपेड-पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 16–20 प्रतिशत तक का इजाफा संभव है। इसका सीधा असर वित्त वर्ष 2027 में टेलीकॉम कंपनियों के रेवेन्यू और प्रति ग्राहक औसत कमाई (ARPU) पर पड़ेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां रेवेन्यू बढ़ाने के लिए सस्ते प्लान धीरे-धीरे बंद कर रही हैं और OTT जैसे अतिरिक्त लाभों को महंगे प्लान्स के साथ जोड़ रही हैं। ऐसे में ग्राहकों को मजबूरी में महंगे रिचार्ज प्लान चुनने पड़ सकते हैं, जिससे उनकी जेब पर असर पड़ेगा।

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?

इस संभावित टैरिफ हाइक से सबसे अधिक फायदा भारती एयरटेल को होने की उम्मीद है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि पिछले टैरिफ बढ़ोतरी के दौर में एयरटेल को अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में रेवेन्यू और EBITDA के मामले में ज्यादा फायदा मिला था।

एयरटेल ने हाल के वर्षों में रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया के साथ मिलकर प्रीपेड प्लान की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी की है। कंपनियों का तर्क रहा है कि टेलीकॉम सेक्टर को मजबूत बनाए रखने और 5G नेटवर्क में निवेश के लिए यह जरूरी है।

पहले कब-कब बढ़ीं थीं कीमतें?

  • 2019: 15% से 50% तक टैरिफ बढ़ा
  • 2021: 20% से 25% की बढ़ोतरी
  • 2024: 10% से 20% तक दाम बढ़े
  • 2025 में भी करीब 15 प्रतिशत टैरिफ बढ़ोतरी की उम्मीद थी लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है।
10g Gold Price Today: लगातार चौथे दिन टूटा सोने का भाव, चांदी में उछाल जारी

10g Gold Price Today: लगातार चौथे दिन टूटा सोने का भाव, चांदी में उछाल जारी

 बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार सोने में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। इसके इलट चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है, हालांकि ये अपने ऑलटाइम हाई से नीचे है। आज लगातार चौथे दिन सोने की कीमतें टूटी हैं। MCX पर सोना का वायदा भाव 0.34 फीसदी लुढ़ककर 1,34,065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 0.28 फीसदी की तेजी आई है, ये 2,04,139 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

सर्राफा बाजार में चांदी 1,800 रुपए उछली

चांदी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 1,800 रुपए उछलकर 2,07,600 रुपए प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसका कारण कारोबारियों की निरंतर खरीदारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। चांदी बुधवार को 7,300 रुपए उछलकर पहली बार दो लाख रुपए प्रति किलोग्राम को पार कर 2,05,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस वृद्धि के साथ, चांदी की कीमत इस साल एक जनवरी को दर्ज की गई 90,500 रुपए प्रति किलोग्राम से 1,17,100 रुपए किलो यानी 129.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है। 

सर्राफा संघ के अनुसार, स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,36,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 13.16 डॉलर यानी 0.31 प्रतिशत घटकर 4,325.02 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

बड़ा बैंकिंग घोटाला: ₹80 करोड़ का बैंक फ्रॉड आया सामने, क्या आप भी हैं इस बैंक के ग्राहक?

बड़ा बैंकिंग घोटाला: ₹80 करोड़ का बैंक फ्रॉड आया सामने, क्या आप भी हैं इस बैंक के ग्राहक?

 बिजनेस डेस्कः Bank Fraud: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने अपनी प्रायोरिटी बैंकिंग यूनिट में सामने आए कथित धोखाधड़ी मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। यह मामला नवंबर में बेंगलुरु की एक शाखा से शुरू हुआ था, जहां एक ग्राहक ने अपने खाते से पैसे गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अब सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु की एमजी रोड शाखा से जुड़े कुछ हाई-नेटवर्थ ग्राहकों के करीब ₹80 करोड़ तक के फंड में हेरफेर की आशंका जताई जा रही है।

शिकायत से खुला मामला

इस पूरे मामले की शुरुआत पिछले महीने एक ग्राहक की शिकायत से हुई थी, जिसने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट से ₹2.7 करोड़ के हेरफेर का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु सिटी पुलिस से जांच को राज्य के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) को सौंपने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कथित धोखाधड़ी की राशि ₹5 करोड़ से अधिक होने की वजह से यह फैसला लिया गया। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने इस बात की पुष्टि की है कि मामले की जांच जारी है।

कौन कर रहा है जांच?

बैंक ने कहा, “हमारे ग्राहकों के हित सर्वोपरि हैं। जांच में यह सामने आया है कि बेंगलुरु शाखा में एक कर्मचारी ने कुछ अनियमितताएं की हैं। बैंक की जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और बैंक ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है।”

बैंक ने प्रभावित ग्राहकों से सीधे संपर्क किया है और एक आंतरिक जांच भी शुरू की गई है। सूत्रों के अनुसार, करीब दो हफ्ते पहले हुई प्रारंभिक जांच में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद PwC को फॉरेंसिक जांच सौंपी गई है।

बैंक का पक्ष और ग्राहकों को भरोसा

सूत्रों के मुताबिक, जांच में बड़े पैमाने पर ग्राहकों के फंड के दुरुपयोग के संकेत मिले हैं। कई हाई-प्रोफाइल और कारोबारी परिवारों से जुड़े ग्राहक इस मामले से नाराज बताए जा रहे हैं। बैंक ने प्रभावित ग्राहकों को हुए नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया है।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने कहा है कि पुलिस और आंतरिक जांच दोनों प्रक्रियाएं जारी हैं और बैंक जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहा है। बैंक ने स्पष्ट किया कि ग्राहकों के गबन किए गए फंड की वापसी उसकी प्राथमिकता है।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत ने रिलेशनशिप मैनेजर नक्का किशोर कुमार (40) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन पर एक ग्राहक से ₹2.7 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने उन्हें पिछले महीने गिरफ्तार किया था और बैंक ने तत्काल प्रभाव से उन्हें बर्खास्त कर दिया।

कैसे हुआ फ्रॉड?

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ग्राहकों के नकली हस्ताक्षर किए और RTGS के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए दिए गए फंड को दूसरे खातों में डायवर्ट कर दिया। ग्राहक ने एफडी के लिए ₹2 करोड़, ₹50 लाख और ₹25 लाख के चेक दिए थे, जिन्हें इच्छित उद्देश्य के बजाय तीसरे पक्ष को ट्रांसफर कर दिया गया।

इसके बाद कम से कम पांच अन्य लोगों ने भी इसी तरह की धोखाधड़ी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। जांच एजेंसियां अब अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान में जुटी हैं, क्योंकि आरोपी ने कई ग्राहकों को नकली एफडी बॉन्ड भी जारी किए थे। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला 15 साल पहले गुरुग्राम में सिटीबैंक की वेल्थ मैनेजमेंट यूनिट में हुए बड़े फ्रॉड से मिलता-जुलता है।

NPS नियमों में बड़ा बदलाव, नोटिफिकेशन जारी, अब मिलेगा ज्यादा फायदा

NPS नियमों में बड़ा बदलाव, नोटिफिकेशन जारी, अब मिलेगा ज्यादा फायदा

 बिजनेस डेस्कः नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से जुड़े करोड़ों निवेशकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने NPS के नियमों में अब तक का सबसे अहम बदलाव कर दिया है। इस संबंध में नई नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है, जिससे खासतौर पर गैर-सरकारी NPS सब्सक्राइबर्स को बड़ा फायदा मिलेगा।

क्या बदला है नया NPS नियम?

PFRDA ने रिटायरमेंट और एग्जिट नियमों में संशोधन किया है। नए नियमों के तहत अब गैर-सरकारी NPS निवेशक रिटायरमेंट के समय अपने कुल कॉर्पस का अधिकतम 80% तक पैसा लंपसम निकाल सकेंगे।

अभी तक क्या था नियम?

अब तक NPS से बाहर निकलते समय निवेशकों को कम से कम 40% राशि से एन्यूटी खरीदना अनिवार्य था। एन्यूटी के जरिए रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन मिलती थी, लेकिन नए नियमों में इस अनिवार्यता को घटाकर 20% कर दिया गया है। यह बदलाव All Citizen Model और Corporate NPS दोनों कैटेगरी के सब्सक्राइबर्स पर लागू होगा।

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

PFRDA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह सुविधा उन सब्सक्राइबर्स को मिलेगी जो:

  • 60 साल की उम्र में सामान्य एग्जिट लेते हैं
  • न्यूनतम सब्सक्रिप्शन अवधि पूरी करने के बाद एग्जिट करते हैं
  • 60 से 85 साल की उम्र के बीच NPS से बाहर निकलते हैं

इसका मतलब है कि अब रिटायरमेंट पर मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा सीधे हाथ में लिया जा सकेगा।

कितनी रकम निकाल सकते हैं?

नए नियमों में कॉर्पस की राशि के आधार पर अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं:

₹8 लाख तक का कॉर्पस

निवेशक पूरी रकम लंपसम निकाल सकता है। एन्यूटी लेना पूरी तरह वैकल्पिक होगा, जो अधिकतम 20% तक हो सकता है।

₹8 लाख से ₹12 लाख तक का कॉर्पस

अधिकतम ₹6 लाख लंपसम निकासी की अनुमति होगी। बची राशि से या तो एन्यूटी खरीदी जा सकती है या फिर 6 साल तक Systematic Withdrawal के जरिए पैसा निकाला जा सकता है।

₹12 लाख से ज्यादा का कॉर्पस

कम से कम 20% राशि से एन्यूटी खरीदना अनिवार्य होगा। शेष 80% तक रकम लंपसम निकाली जा सकेगी।

क्यों अहम है यह बदलाव?

इस बड़े फैसले से PFRDA ने गैर-सरकारी NPS निवेशकों को उनकी रिटायरमेंट सेविंग्स पर ज्यादा नियंत्रण दिया है। अब निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से ज्यादा कैश हाथ में ले सकेंगे और एन्यूटी की बाध्यता पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है।

लगातार चौथे दिन बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 78 अंक फिसला

लगातार चौथे दिन बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 78 अंक फिसला

 मुंबईः स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक बाजारों में नरम रुख से सेंसेक्स 78 अंक के मामूली नुकसान में रहा जबकि निफ्टी स्थिर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 77.84 अंक यानी 0.09 प्रतिशत टूटकर 84,481.81 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 84,780.19 अंक के ऊपरी और 84,238.43 अंक के निचले स्तर तक भी गया। इस तरह इसमें 541.76 अंक की घट-बढ़ हुई। एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी तीन अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,815.55 अंक पर स्थिर रहा।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सन फार्मा, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहें। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक शामिल हैं। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, "वैश्विक संकेतों और रुपए से जुड़ी चिंताओं का निवेशक धारणा पर असर बना रहा। इसकी वजह से कारोबारियों ने सतर्कता बरती।" 

व्यापक बाजार में मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.05 प्रतिशत चढ़ गया जबकि छोटी कंपनियों के स्मालकैप सूचकांक में 0.28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्रवार सूचकांकों में बिजली खंड में सर्वाधिक 1.01 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि तेल एवं गैस खंड में 0.81 प्रतिशत, पूंजीगत उत्पाद खंड में 0.80 प्रतिशत और उपयोगिता खंड में 0.75 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके उलट, फोकस आईटी खंड 1.24 प्रतिशत उछल गया और आईटी खंड में भी 1.10 प्रतिशत की तेजी रही। 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त का कारण निचले मूल्य पर खरीदारी और केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप से रुपए में आई मजबूती थी। हालांकि, अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर बनी अनिश्चितता ने बाजार धारणा को कमजोर किया और मुनाफावसूली देखने को मिली।'' शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) कई दिनों के बाद खरीदार बने और उन्होंने बुधवार को 1,171.71 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबार में 768.94 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सूचकांक में गिरावट रही, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत चढ़कर 59.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सेंसेक्स बुधवार को 120.21 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 41.55 अंक की गिरावट आई थी। 

नया साल आने से पहले निपटाएं ये फाइनेंस काम, वरना उठाना पड़ेगा नुकसान

नया साल आने से पहले निपटाएं ये फाइनेंस काम, वरना उठाना पड़ेगा नुकसान

 बिजनेस डेस्कः साल 2025 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इसके साथ ही टैक्स, बैंकिंग और आधार से जुड़े कई अहम कामों की डेडलाइन 31 दिसंबर को समाप्त होने जा रही है। अगर आपने समय रहते ये जरूरी काम पूरे नहीं किए, तो आपको जुर्माना, ब्याज या वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है। इनमें बिलेटेड ITR, रिवाइज्ड ITR, GST रिटर्न, PAN–Aadhaar लिंक और बैंक लॉकर एग्रीमेंट जैसे अहम काम शामिल हैं।

31 दिसंबर तक भर सकते हैं बिलेटेड ITR

इस साल आयकर रिटर्न (ITR) भरने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2025 थी। अगर आप तय समय तक ITR दाखिल नहीं कर पाए, तो आपके पास 31 दिसंबर तक बिलेटेड रिटर्न फाइल करने का मौका है। हालांकि, इसके लिए आपको इनकम टैक्स एक्ट की धारा 234F के तहत लेट फीस और धारा 234A के तहत ब्याज देना होगा यानी देरी करने पर आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

रिवाइज्ड ITR का भी आखिरी मौका

अगर आपने समय पर ITR फाइल कर दिया था लेकिन उसमें कोई गलती या जानकारी छूट गई है, तो आप उसे रिवाइज्ड रिटर्न के जरिए सुधार सकते हैं। रिवाइज्ड ITR 31 दिसंबर 2025 तक या टैक्स अधिकारियों द्वारा असेसमेंट शुरू होने से पहले (जो भी पहले हो) दाखिल किया जा सकता है। इसमें कोई लेट फीस नहीं लगती लेकिन अगर संशोधन के बाद टैक्स देनदारी बढ़ती है, तो अतिरिक्त टैक्स और ब्याज देना होगा।

GST और कंपनियों के लिए भी अहम डेडलाइन

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए GST एनुअल रिटर्न (GSTR-9 और GSTR-9C) दाखिल करने की आखिरी तारीख भी 31 दिसंबर 2025 है। हालांकि, कुछ प्रोफेशनल संस्थाओं ने डेडलाइन बढ़ाने की मांग की है लेकिन फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसके अलावा, कंपनियों को FY25 के लिए एनुअल रिटर्न और वित्तीय स्टेटमेंट (फॉर्म MGT-7 और AOC-4) भी इसी तारीख तक जमा करने होंगे।

PAN–Aadhaar लिंक और बैंक लॉकर नियम

अगर आपने 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट ID के जरिए PAN बनवाया था, तो आपको 31 दिसंबर तक PAN को आधार से लिंक कराना जरूरी है। वहीं, जिन ग्राहकों के पास बैंक लॉकर है, उन्हें अपने बैंक के साथ अपडेटेड लॉकर रेंटल एग्रीमेंट साइन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर लॉकर सील या आवंटन रद्द किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी डेडलाइन भी 31 दिसंबर है, हालांकि पहले इसे कई बार बढ़ाया जा चुका है।

क्यों जरूरी है समय पर काम निपटाना?

विशेषज्ञों के मुताबिक, इन डेडलाइन को नजरअंदाज करना जुर्माने, ब्याज और कानूनी परेशानी को न्योता दे सकता है। ऐसे में बेहतर है कि साल खत्म होने से पहले ही अपने सभी टैक्स और बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम निपटा लिए जाएं।

नए साल से कार खरीदना पड़ेगा महंगा, JSW MG Motor ने बढ़ाए दाम

नए साल से कार खरीदना पड़ेगा महंगा, JSW MG Motor ने बढ़ाए दाम

 बिजनेस डेस्कः अगर आप जल्द नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। साल 2025 के खत्म होते-होते ऑटो सेक्टर में एक बार फिर महंगाई की आहट सुनाई देने लगी है। JSW MG Motor India ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है, जिससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि वह 1 जनवरी 2026 से अपने वाहनों की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से होगी यानी कुछ गाड़ियों पर मामूली असर पड़ेगा, जबकि कुछ मॉडल्स के दाम ज्यादा बढ़ सकते हैं।

कीमत बढ़ाने की वजह

JSW MG Motor India के मुताबिक, इनपुट कॉस्ट में लगातार इजाफा और वैश्विक आर्थिक हालात इस फैसले की मुख्य वजह हैं। कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी का दबाव अब सीधे ग्राहकों तक पहुंच रहा है। ऐसे में कंपनी के लिए कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है।

ऑटो इंडस्ट्री पहले से दबाव में

JSW MG Motor का यह फैसला ऐसे वक्त आया है, जब पूरी ऑटो इंडस्ट्री लागत बढ़ने के दबाव से जूझ रही है। इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल दोनों सेगमेंट में वाहनों की लागत बढ़ रही है, वहीं ग्राहकों की मांग को संतुलित रखना कंपनियों के लिए चुनौती बना हुआ है। कीमतों में यह बढ़ोतरी खासतौर पर उन ग्राहकों को प्रभावित करेगी, जो नए साल में कार खरीदने की तैयारी कर रहे थे।

लग्जरी सेगमेंट में भी महंगाई

MG Motor अकेली कंपनी नहीं है जो कीमतें बढ़ा रही है। लग्जरी कार सेगमेंट में भी महंगाई की लहर दिख रही है। Mercedes-Benz India और BMW जैसी दिग्गज कंपनियां भी जनवरी 2026 से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। इससे साफ है कि आने वाले समय में कार खरीदना और महंगा हो सकता है।

Gold-Silver Rate: सोना और चांदी के दामों में क्यों हो रही लगातार बढ़ोतरी? सरकार ने बताई वजह

Gold-Silver Rate: सोना और चांदी के दामों में क्यों हो रही लगातार बढ़ोतरी? सरकार ने बताई वजह

वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी की कीमतों में हाल के महीनों में तेज़ उछाल देखने को मिला है। सरकार ने संसद में बताया कि निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ते रुझान के चलते कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है, जिसका सीधा असर इनके दामों पर पड़ा है।

सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण

सरकार ने स्पष्ट किया है कि हाल के महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज़ बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता है। इन परिस्थितियों में निवेशक जोखिम भरे निवेश विकल्पों से हटकर सुरक्षित माने जाने वाले साधनों, जैसे सोना और चांदी, की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि भारत में सोने और चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तय होने वाले भाव, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर तथा देश में लागू करों और शुल्कों पर निर्भर करती हैं।

सरकार ने बताई बजह

मंत्री ने कहा कि जब वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसे हालात बनते हैं, मंदी की आशंका बढ़ती है या आर्थिक अस्थिरता गहराती है, तब निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिमपूर्ण साधनों से निकलकर सोने-चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों में निवेश करते हैं। इससे इन कीमती धातुओं की मांग बढ़ती है और कीमतों में उछाल आता है। इसके अलावा दुनिया भर के केंद्रीय बैंक और बड़े वित्तीय संस्थान भी बड़ी मात्रा में सोने की खरीद कर रहे हैं, जिससे मांग और मजबूत हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि चालू वर्ष में सोने और चांदी के दाम बढ़े हैं, लेकिन इसका असर सभी राज्यों और समाज के सभी वर्गों पर समान रूप से नहीं पड़ता। अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों में इन धातुओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व अलग-अलग है। सोना और चांदी केवल उपभोग की वस्तु नहीं हैं, बल्कि निवेश का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं और अनिश्चित समय में इन्हें सुरक्षित संपत्ति माना जाता है।

मंत्री के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी से उन परिवारों की संपत्ति का मूल्य बढ़ता है, जिनके पास पहले से सोना और चांदी मौजूद है, जिससे घरेलू संपत्ति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कीमती धातुओं की कीमतें पूरी तरह बाजार आधारित होती हैं और सरकार इनके मूल्य निर्धारण में कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं निभाती। आंकड़ों का उल्लेख करते हुए पंकज चौधरी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में सितंबर तक भारत ने लगभग 26.51 अरब डॉलर का सोना और 3.21 अरब डॉलर की चांदी का आयात किया है, जो देश में इन कीमती धातुओं की मजबूत घरेलू मांग को दर्शाता है।

HDFC Bank UPI downtime: HDFC ग्राहक ध्यान दें, इन तारीखों को नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट, जान लें वजह

HDFC Bank UPI downtime: HDFC ग्राहक ध्यान दें, इन तारीखों को नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट, जान लें वजह

बिजनेस डेस्कः HDFC Bank UPI downtime अगर आप HDFC बैंक के ग्राहक हैं और रोजमर्रा के लेन-देन UPI पर करते हैं, तो यह जरूरी खबर आपके लिए है। दिसंबर में दो अलग-अलग दिनों पर HDFC बैंक अपनी UPI सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद रखने जा रहा है। बैंक ने सिस्टम अपग्रेड और मेंटेनेंस के चलते 4-4 घंटे की विंडो तय की है, जिसके दौरान UPI से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। ऐसे में किसी भी जरूरी ट्रांजैक्शन की पहले से योजना बनाना जरूरी है।

कब नहीं चलेंगे HDFC UPI?

HDFC बैंक के अनुसार, इन तारीखों और समय पर UPI सेवाएं बंद रहेंगी:

  • 13 दिसंबर 2025: 2:30 AM से 6:30 AM
  • 21 दिसंबर 2025: 2:30 AM से 6:30 AM

इन घंटों के दौरान HDFC बैंक से जुड़े किसी भी प्रकार के UPI पेमेंट नहीं किए जा सकेंगे।

कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी प्रभावित?

मेंटेनेंस विंडो के दौरान निम्न सेवाएं काम नहीं करेंगी—

  • HDFC सेविंग/करंट अकाउंट से UPI पेमेंट
  • HDFC द्वारा जारी RuPay क्रेडिट कार्ड से होने वाले UPI पेमेंट
  • HDFC MobileBanking ऐप पर UPI ट्रांजैक्शन
  • Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप जिनमें HDFC बैंक लिंक है
  • HDFC से जुड़े मर्चेंट्स की UPI कलेक्शन और सेटलमेंट सेवाएं

क्या होगा विकल्प?

HDFC बैंक ने सलाह दी है कि ग्राहक इन घंटों में PayZapp वॉलेट का उपयोग करें। PayZapp की सेवाएं मेंटेनेंस के दौरान भी सामान्य रूप से चालू रहेंगी, जिससे पेमेंट और ट्रांसफर बिना रुकावट किए जा सकते हैं।

मेंटेनेंस क्यों जरूरी है?

बैंक ने कहा है कि यह तकनीकी अपग्रेड UPI सिस्टम को और तेज, सुरक्षित और स्थिर बनाने के लिए किया जा रहा है। अपग्रेड के बाद ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग बेहतर होने की उम्मीद है।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

  • तारीख और समय नोट कर लें
  • इन घंटों में कोई जरूरी पेमेंट शेड्यूल न करें
  • जरूरत पड़ने पर PayZapp वॉलेट का उपयोग करें
Stock Market Holidays 2026: अगले साल इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जारी हुई छुट्टियों की लिस्ट

Stock Market Holidays 2026: अगले साल इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जारी हुई छुट्टियों की लिस्ट

 बिजनेस डेस्कः नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने साल 2026 के लिए शेयर बाजार की आधिकारिक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। एनएसई कैलेंडर के मुताबिक, शनिवार और रविवार के अलाव अगले साल भारतीय शेयर बाजार कुल 15 दिन बंद रहेंगे। ये छुट्टियां राष्ट्रीय पर्वों और प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक त्योहारों के मौके पर रहेंगी।

यह हॉलिडे लिस्ट निवेशकों, ट्रेडर्स और ब्रोकिंग फर्म्स के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, ताकि वे पहले से अपनी ट्रेडिंग और निवेश की रणनीति बेहतर तरीके से प्लान कर सकें। खास बात यह है कि इन 15 में से 5 छुट्टियां शुक्रवार को पड़ रही हैं, जिससे कई मौकों पर निवेशकों को लॉन्ग वीकेंड का फायदा मिल सकता है। हर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में कारोबार बंद रहता है।

बजट के दिन खुलेगा शेयर बाजार?

वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट 1 फरवरी 2026 (रविवार) को पेश होने की संभावना है। बीते वर्षों की परंपरा को देखते हुए माना जा रहा है कि बजट के दिन शेयर बाजार में स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो रविवार होने के बावजूद निवेशकों को बाजार में कारोबार का मौका मिलेगा, ताकि वे बजट घोषणाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें।

NSE Holiday List 2026

  • 26 जनवरी (सोमवार) – गणतंत्र दिवस
  • 3 मार्च (मंगलवार) – होली
  • 26 मार्च (गुरुवार) – श्री राम नवमी
  • 31 मार्च (मंगलवार) – श्री महावीर जयंती
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल (मंगलवार) – डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती
  • 1 मई (शुक्रवार) – महाराष्ट्र दिवस
  • 28 मई (गुरुवार) – बकरी ईद
  • 26 जून (शुक्रवार) – मुहर्रम
  • 14 सितंबर (सोमवार) – गणेश चतुर्थी
  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार) – महात्मा गांधी जयंती
  • 20 अक्टूबर (मंगलवार) – दशहरा
  • 10 नवंबर (मंगलवार) – दिवाली (बलिप्रतिपदा)
  • 24 नवंबर (मंगलवार) – गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर (शुक्रवार) – क्रिसमस
SBI Credit Card यूजर्स के लिए बड़ी खबर, नए साल से लागू होंगे नए नियम

SBI Credit Card यूजर्स के लिए बड़ी खबर, नए साल से लागू होंगे नए नियम

 बिजनेस डेस्कः अगर आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैं और एयरपोर्ट लाउंज का इस्तेमाल करते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए अहम है। SBI Card ने अपने डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस प्रोग्राम में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। ये नए नियम 10 जनवरी 2026 से लागू होंगे और कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर लाउंज एक्सेस का तरीका बदल जाएगा।

दो सेट में बांटे गए SBI क्रेडिट कार्ड

नए नियमों के तहत SBI Card ने अपने क्रेडिट कार्ड्स को सेट A और सेट B में बांटा है।

सेट A कार्ड्स

इन कार्ड्स पर लाउंज एक्सेस चुनिंदा बड़े एयरपोर्ट्स तक सीमित रहेगा:

  • Apollo SBI Card SELECT
  • BPCL SBI Card OCTANE
  • Club Vistara SBI Card SELECT
  • Landmark Rewards SBI Card SELECT
  • Paytm SBI Card SELECT
  • PhonePe SBI Card SELECT

इन कार्ड्स से अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और पुणे एयरपोर्ट्स के लाउंज में प्रवेश मिलेगा।

सेट B कार्ड्स

इन कार्ड्स को अपेक्षाकृत बड़े नेटवर्क में लाउंज एक्सेस मिलेगा:

  • SBI Card PRIME
  • KrisFlyer SBI Card
  • Titan SBI Card
  • पार्टनर बैंकों के PRIME वेरिएंट्स

इन कार्ड्स से भुवनेश्वर, चंडीगढ़, कोच्चि, गोवा, इंदौर, जयपुर, वडोदरा, श्रीनगर और विशाखापत्तनम जैसे शहरों के एयरपोर्ट लाउंज में भी प्रवेश संभव होगा। SBI Card ने स्पष्ट किया है कि केवल सेट A और सेट B में शामिल कार्ड्स के लाउंज लाभों में बदलाव किया गया है, अन्य सभी क्रेडिट कार्ड्स के फायदे पहले जैसे ही रहेंगे।

लाउंज में एंट्री के लिए ऑथेंटिकेशन जरूरी

नए नियमों के मुताबिक, लाउंज में प्रवेश के लिए SBI क्रेडिट कार्ड को POS टर्मिनल पर स्वाइप/ऑथेंटिकेट करना अनिवार्य होगा Visa और RuPay कार्ड्स पर ₹2 का नॉन-रिफंडेबल चार्ज लगेगा। Mastercard पर ₹25 का टेम्पररी होल्ड लगेगा, जो बाद में हटा दिया जाएगा

फ्री विजिट लिमिट खत्म होने पर एंट्री नहीं

अगर किसी कार्ड की फ्री लाउंज विजिट लिमिट पूरी हो चुकी है, तो लाउंज में प्रवेश नहीं मिलेगा। अतिरिक्त विजिट के लिए स्टैंडर्ड लाउंज चार्ज देना होगा। SBI Card ने यह भी बताया कि लाउंज प्रोग्राम को Visa, RuPay और Mastercard नेटवर्क पार्टनर्स मैनेज करते हैं और उन्हीं की नियम व शर्तें लागू होंगी।

Banks Varification Rules: देश के सभी बैंकों का बड़ा फैसला, बदला वेरिफिकेशन का नियम

Banks Varification Rules: देश के सभी बैंकों का बड़ा फैसला, बदला वेरिफिकेशन का नियम

नेशनल डेस्क:  बैंकों के डिजिटल युग में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बड़ी बैंकों ने ग्राहकों के ऑनलाइन अकाउंट खोलने की प्रक्रियाओं में फिजिकल वेरिफिकेशन और ब्रांच या घर पर विज़िट को अनिवार्य कर दिया है। इसका उद्देश्य है पहचान की चोरी (identity theft) और 'म्यूल अकाउंट' के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को रोकना।

इस कदम को बैंकिंग विशेषज्ञों ने डिजिटल सेवाओं से पीछे हटने का संकेत माना है। पिछले कई सालों में बैंकिंग सेक्टर ने लगभग हर सेवा को डिजिटल कर दिया था, जिससे ग्राहक एक क्लिक में अकाउंट खोल सकते थे। लेकिन म्यूल अकाउंट और फर्जी लेनदेन की बढ़ती घटनाओं ने बैंकिंग संस्थाओं को फिर से फिजिकल चेकिंग की जरूरत महसूस कराई।

कौन-कौन से बैंक बदलाव कर रहे हैं?
ICICI Bank, HDFC Bank, State Bank of India, Bank of India और Bank of Baroda जैसी बड़ी बैंकें अब अपने एंड-टू-एंड डिजिटल ऑनबोर्डिंग सिस्टम को रोक रही हैं। इसके बजाय, ग्राहक को नज़दीकी शाखा जाकर दस्तावेज़ जमा करने या बैंक अधिकारी की विज़िट के जरिए अकाउंट खोलने की प्रक्रिया अपनानी होगी।

बैंकरों के अनुसार, यह कदम RBI के कड़े KYC (Know Your Customer) नियमों के पालन और म्यूल अकाउंट को समय पर फ्रीज करने के निर्देशों के मद्देनज़र भी उठाया गया है। ICICI Bank ने अपनी इंस्टा-ओपनिंग सेवा को पूरी तरह बंद कर दिया है और केवल सैलरी अकाउंट डिजिटल तरीके से खुलेगा। बाकी अकाउंट शाखा अधिकारी की मदद से डिजिटल रूप में खोले जाएंगे।

Gold Silver Rate Today: सोने की लंबी छलांग, चांदी बनी दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी एसेट

Gold Silver Rate Today: सोने की लंबी छलांग, चांदी बनी दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी एसेट

 बिजनेस डेस्कः चांदी की कीमतों ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। एमसीएक्स पर सिल्वर पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई। इस साल अब तक चांदी में करीब 121% की जबरदस्त तेजी देखी गई है। शुक्रवार के कारोबार में 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी ₹1,96,958 पर खुली थी लेकिन दिन बढ़ने के साथ तेजी आई और यह ₹2,00,362 के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया और गुरुवार को पहली बार $64 प्रति औंस के पार पहुंच गई। इस उछाल के साथ चांदी ने माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी एसेट का स्थान हासिल कर लिया। विशेषज्ञों का कहना है कि सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहनों, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स में तेजी से बढ़ती औद्योगिक मांग कीमतों को लगातार ऊपर धकेल रही है।

सोने में भी उछाल, 5 फरवरी कॉन्ट्रैक्ट में ₹2,000 की तेजी

सोने में भी शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 फरवरी डिलीवरी वाला गोल्ड पिछले सत्र के ₹1,32,469 प्रति 10 ग्राम से उछलकर ट्रेडिंग के दौरान ₹1,34,111 तक चला गया। 3:10 बजे सोना ₹1,33,750 पर ट्रेड कर रहा था यानी करीब ₹1,281 की तेजी। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के कारण सोना और चांदी दोनों तेज रुख बनाए हुए हैं।

UPI यूज़र्स सावधान! पेमेंट करते वक्त न करें ये बड़ी गलतियां! वरना खाली हो जाएगा आपका पूरा Account

UPI यूज़र्स सावधान! पेमेंट करते वक्त न करें ये बड़ी गलतियां! वरना खाली हो जाएगा आपका पूरा Account

  यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने बेशक डिजिटल लेनदेन को क्रांति दी है। सब्जी खरीदने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक यह आज सबसे पसंदीदा भुगतान माध्यम है। हालांकि इसकी लोकप्रियता के साथ ही UPI फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। साइबर अपराधी अब यूज़र्स की छोटी-छोटी गलतियों का फायदा उठाकर उनके बैंक अकाउंट को निशाना बना रहे हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकांश फ्रॉड यूज़र्स द्वारा अनजाने में की गई 6 मुख्य गलतियों के कारण होते हैं। यदि आप इन आदतों में सुधार नहीं करते हैं तो आप कभी भी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।

UPI फ्रॉड का कारण बनने वाली 6 सबसे बड़ी गलतियां

यहां उन 6 सामान्य गलतियों का विवरण दिया गया है जिनसे आपको हर हाल में बचना चाहिए:

1. अनजान 'फिशिंग' लिंक पर क्लिक करना: सबसे बड़ा खतरा

आजकल धोखाधड़ी करने का सबसे प्रचलित तरीका 'फिशिंग लिंक' भेजना है। अपराधी खुद को बैंक प्रतिनिधि, किसी प्रतिष्ठित UPI कंपनी के कर्मचारी या यहां तक कि सरकारी अधिकारी बताकर आपको मैसेज या ईमेल भेजते हैं। इस मैसेज में एक आकर्षक ऑफर, KYC अपडेट की चेतावनी या अकाउंट ब्लॉक होने का डर दिखाकर एक लिंक दिया जाता है।

यूज़र बिना सोचे-समझे इस लिंक पर क्लिक कर देते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही या तो आपके फोन में खतरनाक 'मालवेयर' (Malware) इंस्टॉल हो जाता है जो आपकी गतिविधि को ट्रैक करता है या फिर आपकी गोपनीय बैंक डिटेल्स चोरी हो जाती हैं। 'KYC अपडेट', 'बड़ा रिवॉर्ड जीतें' या 'अकाउंट ब्लॉक होने वाला है' जैसे किसी भी मैसेज में दिए गए अनजान लिंक को तुरंत डिलीट करें। बैंक या UPI कंपनियां कभी भी ऐसे लिंक नहीं भेजती हैं।

2. स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स के दौरान UPI ऐप खोलना

कुछ लोग तकनीकी मदद के नाम पर AnyDesk या TeamViewer जैसे 'स्क्रीन शेयरिंग' ऐप्स का उपयोग करके किसी अज्ञात व्यक्ति को अपने फोन का नियंत्रण सौंप देते हैं। जब ये ऐप्स सक्रिय होते हैं तभी यूज़र अपने UPI ऐप को खोलते हैं और PIN दर्ज करते हैं। अपराधी स्क्रीन शेयरिंग के दौरान आपके UPI PIN को देख लेते हैं और जैसे ही मौका मिलता है आपके खाते से पैसा निकाल लेते हैं। किसी भी अनजान या गैर-भरोसेमंद व्यक्ति को अपने फोन की स्क्रीन शेयर न करें। याद रखें कोई भी बैंक या भुगतान सेवा कंपनी आपको स्क्रीन शेयर करने के लिए नहीं कहेगी।

3. अपना UPI PIN किसी से भी साझा करना

बहुत से लोग यह मान लेते हैं कि परिवार के सदस्यों या करीबी दोस्त से PIN साझा करना सुरक्षित है। यह आदत बेहद खतरनाक है। अपना UPI PIN, ATM PIN या पासवर्ड किसी दूसरे व्यक्ति को बता देना। UPI PIN ही आपके बैंक खाते का ताला है। यह जानकारी जिसके पास भी होगी वह तुरंत आपके खाते से लेनदेन कर सकता है। UPI PIN को हमेशा अत्यधिक गोपनीय रखें। इसे बिल्कुल वैसे ही सुरक्षित रखें जैसे आप अपने ATM PIN को रखते हैं। परिवार में भी यह जानकारी साझा न करें।

4. बिना पढ़े 'कलेक्ट रिक्वेस्ट' को स्वीकार करना

साइबर अपराधी अक्सर UPI पर 'Payment Collect' (भुगतान प्राप्त करें) की रिक्वेस्ट भेजते हैं। यूज़र हड़बड़ी में इसे 'पैसा आ रहा है' (Receive Money) समझकर बिना डिटेल्स पढ़े 'स्वीकार' (Accept) कर लेते हैं। 'कलेक्ट रिक्वेस्ट' स्वीकार करते ही आपके अकाउंट से पैसा कट जाता है और फ्रॉड करने वाले के खाते में चला जाता है। UPI पर आई किसी भी रिक्वेस्ट को बहुत ध्यान से पढ़ें। यदि पैसा भेजना है तभी PIN डालें। यदि कोई अनजान व्यक्ति पैसे मांग रहा है (कलेक्ट रिक्वेस्ट) तो उसे तुरंत रिजेक्ट करें।

5. कमजोर स्क्रीन लॉक और UPI ऐप लॉक का इस्तेमाल न करना

यह गलती तब भारी पड़ती है जब आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है। फोन में मजबूत पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या पैटर्न लॉक न लगाना और UPI एप्लीकेशन में अलग से 'ऐप लॉक' की सुविधा को निष्क्रिय रखना। फोन चोरी होने पर अपराधी बिना किसी रोक-टोक के आपके UPI ऐप तक पहुँच सकते हैं और आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं।
अपने फोन में हमेशा मजबूत स्क्रीन लॉक (पासवर्ड/फिंगरप्रिंट) का इस्तेमाल करें। साथ ही अपनी UPI एप्लीकेशन में ऐप-लॉक सुविधा को हर समय सक्रिय रखें।

6. असुरक्षित पब्लिक Wi-Fi पर पेमेंट करना

सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वाले फ्री Wi-Fi नेटवर्क अक्सर 'अनसिक्योर' (Unsecured) होते हैं। यूज़र इन असुरक्षित नेटवर्क्स से जुड़कर बैंकिंग या UPI लेनदेन करते हैं। अनसिक्योर Wi-Fi पर आपका डाटा आसानी से लीक हो सकता है जिससे आपके गोपनीय ट्रांजैक्शन डिटेल्स और PIN हैकर्स के हाथ लग सकते हैं। महत्वपूर्ण बैंकिंग या UPI लेनदेन हमेशा अपने सुरक्षित मोबाइल डेटा का उपयोग करके ही करें। सार्वजनिक या मुफ्त Wi-Fi कनेक्शन पर वित्तीय लेनदेन करने से बचें।

रूस से तेल खरीद में तेज़ी, नवंबर में भारत बना दूसरा सबसे बड़ा आयातक

रूस से तेल खरीद में तेज़ी, नवंबर में भारत बना दूसरा सबसे बड़ा आयातक

 नई दिल्लीः भारत का रूस से कच्चा तेल आयात नवंबर में चार प्रतिशत बढ़कर पांच महीनों में सबसे अधिक 2.6 अरब यूरो तक पहुंच गया। इस तेल से परिष्कृत ईंधन की बड़ी मात्रा ऑस्ट्रेलिया को निर्यात की गई। यूरोप के एक शोध संस्थान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 'सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर' (सीआरईए) ने एक रिपोर्ट में कहा कि रूसी कच्चे तेल के मामले में भारत नवंबर में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार रहा। इसके पहले अक्टूबर में भारत ने रूस से 2.5 अरब यूरो का कच्चा तेल खरीदा था। 

नवंबर में रूस के कुल कच्चे तेल निर्यात का 47 प्रतिशत चीन, 38 प्रतिशत भारत, छह प्रतिशत तुर्किये और छह प्रतिशत यूरोपीय संघ के हिस्से गया। सीआरईए ने कहा कि भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात अक्टूबर की तुलना में चार प्रतिशत बढ़ गया जबकि कुल आयात मात्रा लगभग स्थिर रही। यह पिछले पांच महीनों में सर्वाधिक खरीद रही। संस्था का अनुमान है कि दिसंबर में भी यह खरीद बढ़ सकती है, क्योंकि रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू होने से पहले कुछ तेलवाहक जहाज रवाना हुए थे। अमेरिका ने 22 अक्टूबर को रूस की बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट एवं ल्यूकऑयल पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

यूक्रेन युद्ध के लिए रूस की धन आपूर्ति सीमित करने के इरादे से यह पाबंदी लगाई गई थी। इन प्रतिबंधों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचपीसीएल, एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी और मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने रूसी तेल का आयात अस्थायी रूप से रोक दिया है। हालांकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां अब भी गैर-प्रतिबंधित रूसी आपूर्तिकर्ताओं से खरीद जारी रखे हुए हैं। सीआरईए ने कहा, "नवंबर में जहां निजी तेल कंपनियों के आयात में हल्की गिरावट आई, वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने रूसी कच्चे तेल की खरीद 22 प्रतिशत बढ़ा दी।" 

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक भारत 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस से रियायती दरों पर तेल खरीदने वाला सबसे बड़ा ग्राहक बन गया। कभी एक प्रतिशत से भी कम रहा रूसी तेल आयात का हिस्सा बढ़कर भारत के कुल तेल आयात का लगभग 40 प्रतिशत हो गया। आंशिक गिरावट आने के बावजूद नवंबर महीने में रूस ने भारत की कुल कच्चे तेल आपूर्ति में 35 प्रतिशत का योगदान दिया। इस कच्चे तेल को रिफाइन कर बनाए गए पेट्रोल, डीजल जैसे ईंधन को घरेलू उपयोग के साथ निर्यात भी किया जाता है। सीआरईए ने कहा कि नवंबर में भारत और तुर्किये की छह रिफाइनरियों ने 80.7 करोड़ यूरो मूल्य के रिफाइंड ईंधन निर्यात किए।

इनमें से 46.5 करोड़ यूरो यूरोपीय संघ, 11 करोड़ यूरो अमेरिका, 5.1 करोड़ यूरो ब्रिटेन, 15 करोड़ यूरो ऑस्ट्रेलिया और 31 करोड़ यूरो कनाडा को भेजे गए। इनमें से लगभग 30.1 करोड़ यूरो मूल्य के रिफाइंड तेल उत्पाद रूसी कच्चे तेल से बने थे। सीआरईए ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया को निर्यात नवंबर में 69 प्रतिशत बढ़ा, जो पूरी तरह गुजरात स्थित जामनगर रिफाइनरी से भेजा गया। कनाडा ने भी आठ महीने बाद पहली बार रूसी तेल से बने ईंधन की खेप प्राप्त की।" यूरोपीय संघ ने रूसी कच्चे तेल से बने ईंधन पर प्रतिबंध लगा रखा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा एवं अमेरिका ने अभी तक ऐसा प्रतिबंध नहीं लगाया है। 

 
Rupee slips again: रुपया फिर टूटा, अब तक के सबसे निचले स्तर पर

Rupee slips again: रुपया फिर टूटा, अब तक के सबसे निचले स्तर पर

 बिजनेस डेस्कः अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को नौ पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कीमती धातुओं की वैश्विक कीमतों में उछाल के बीच आयातकों द्वारा डॉलर की आक्रामक खरीद से भी रुपए पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.43 पर खुला। फिर लुढ़कता हुआ रिकॉर्ड निचले स्तर 90.56 प्रति डॉलर पर आ गया। अंत में यह 90.41 पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट है। रुपया बृहस्पतिवार को 38 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मीराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच रुपए में गिरावट का अनुमान है। हालांकि, वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुझान और कच्चे तेल की गिरती कीमतें रुपए को सहारा दे सकती हैं। डॉलर के कमजोर होने और केंद्रीय बैंक के किसी भी हस्तक्षेप से भी रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।''

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.41 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 449.53 अंक की बढ़त के साथ 85,267.66 अंक पर जबकि निफ्टी 148.40 अंक चढ़कर 26,046.95 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,020.94 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।