नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में तेजी रहने के बावजूद बीते सप्ताह स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रहने से दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के अलावा दाल की कीमतों में घटबढ़ रही जबकि गेहूं, गुड़ और चीनी 50 रुपये प्रति क्विंटल तक महंगी हो गई।
तेल तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 109 रिंगिट उछलकर 4520 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.53 सेंट बढ़कर सप्ताहांत पर 56.55 सेंट प्रति पाउंड रहा।
वैश्विक बाजारों की तेजी के बावजूद उठाव मजबूत रहने से बीते सप्ताह घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में घटबढ़ देखी गई। सरसों तेल 512 रुपये, मूंगफली तेल 293 रुपये और वनस्पति तेल 148 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गये जबकि मांग फिसलने से सूरजमुखी तेल 367 रुपये, सोया रिफाइंड 147 रुपये और पाम ऑयल 146 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गये। सप्ताहांत पर सरसों तेल 19633 रुपये, मूंगफली तेल 18095 रुपये, सूरजमुखी तेल 17215 रुपये, सोया रिफाइंड 15897 रुपये, पाम ऑयल 12967 रुपये और वनस्पति तेल 14286 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
मुंबई: विदेशी बाजारों में पीली धातु के ढाई प्रतिशत और सफेद धातु में छह प्रतिशत तक की भारी गिरावट के दबाव में बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 905 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 3752 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई।
वैश्विक बाजार में सोना हाजिर 45.88 डॉलर प्रति औंस की साप्ताहिक गिरावट लेकर 1751.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 43.90 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1752.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर भी 1.48 डॉलर उतरकर 22.63 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। बीते सप्ताह विदेशी बाजारों की भारी गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी रहा। देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 905 रुपये गिरकर सप्ताहांत पर 45925 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 905 रुपये उतरकर 45976 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।
समीक्षाधीन अवधि में चांदी 3752 रुपये की भारी गिरावट लेकर 60190 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी भी 3756 रुपये लुढ़ककर 60501 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने यूजर्स के लिए तीन जबर्दस्त प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। लॉन्च होने वाले नए प्लान 499 रुपये, 699 रुपये और 2798 रुपये के हैं। एयरटेल के इन प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा एयरटेल के इन प्लान में रोज 3जीबी तक डेटा और फ्री कॉलिंग जैसे बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
499 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
एयरटेल का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी रोज 3जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ देशभर में सभी नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग मिलेगी। प्लान में कंपनी एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 30 दिन के लिए ऐमजॉन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल भी मिलेगा।
699 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
कंपनी का यह लेटेस्ट प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। रोज 2जीबी डेटा ऑफर करने वाले इस प्लान में देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस का भी फायदा होता है। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट की बात करें तो कंपनी इसमें एक साल का डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है। इसके अलावा प्लान में आपको 30 दिन का ऐमजॉन प्राइम वीडियो मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है।
2798 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
365 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में भी कंपनी एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में ऐमजॉन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का भी 30 दिन के लिए फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में डेली 2जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस शामिल हैं। बताते चलें कि कंपनी के इन तीनों प्लान में यूजर्स को FASTag की खरीद पर 100 रुपये कैशबैक मिलेगा।
भारतीय बाजार में सब-कॉम्पैक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेग्मेंट तेजी से मशहूर हो रहा है। इस सेग्मेंट ने हैचबैक और सेडान को तकरीबन पीछे छोड़ दिया है और इसका श्रेय बाजार में मौजूद एडवांस फीचर्स और डिज़ाइन वाले मॉडलों को जाता है। इसकी का एक उदाहरण दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia ने पेश किया है, कंपनी का दावा है कि इसकी छोटी एसयूवी Kia Sonet ने बिक्री के मामले में 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।
कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार Kia Sonet को पिछले साल सितंबर महीने में बिक्री के लिए लॉन्च किया गया था। जब से इस एसयूवी को पेश किया गया है तब से इसके 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है। सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट में ये मॉडल तेजी से मशहूर हो रहा है और कम कीमत, बेहतर लुक और शानदार माइलेज के चलते लोग इसे खासा पसंद भी कर रहे हैं।
Kia India का कहना है कि भारतीय बाजार में कंपनी की कुल बिक्री में 32% का हिस्सेदारी रखती है, वहीं सेग्मेंट में ये एसयूवी तकरीबन 17% का मार्केट शेयर करती है। सेल्टॉस के साथ बाजार में पकड़ बनाने वाली किया इंडिया के व्हीकल पोर्टफोलियो में सॉनेट और कॉर्निवाल मॉडल शामिल हैं।
कैसी है नई Kia Sonet:
किया सॉनेट इंडियन मार्केट में कुल तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन शामिल है। इसमें आपको 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120PS पावर और 172Nm टॉर्क), 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन (83PS की पावर और 115Nm टॉर्क) और 1.5 लीटर डीजल इंजन (100PS की पावर और 240Nm टॉर्क) मिलता है। ये एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड क्लचलेस मैनुअल और 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) गियरबॉक्स के साथ आती है।
जहां तक फीचर्स की बात है तो इस एसयूवी में कंपनी का पारंपरिक UVO कार कनेक्टेड तकनीक के साथ वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ, 10.25 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के तौर पर इस एसयूवी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्र्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) और व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत और माइलेज:
किया सोनेट कुल 6 वेरिएंट्स में आती है और इसकी कीमत 6.89 लाख रुपये से लेकर 13.55 लाख रुपये के बीच है। माइलेज के मामले में भी ये SUV काफी बेहतर है। इसका पेट्रोल वेरिएंट 18 किलोमीटर, डीजल मैनुअल वेरिएंट 24 किलोमीटर और डीजल ऑटोमेटिक 19 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।
वाशिंगटन: अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने की राह आसान हो सकती है। देश में रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड का वर्षों से इंतजार कर रहे लाखों लोग, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल हैं, एक नया कानून पारित होने पर पूरक शुल्क का भुगतान करके अमेरिका में वैध स्थायी निवास पाने की उम्मीद कर सकते हैं। ग्रीन कार्ड, जिसे आधिकारिक तौर पर स्थायी निवासी कार्ड के रूप में जाना जाता है, अमेरिका में प्रवासियों को जारी किया जाने वाले एक ऐसा दस्तावेज है, जो इस बात का प्रमाण है कि उन्हें स्थायी रूप से वहां रहने का विशेषाधिकार दिया गया है।
प्रतिनिधि सभा की न्याय समिति की ओर जारी बयान के मुताबिक एक रोजगार-आधारित अप्रवासी आवेदक पांच हजार डॉलर (लगभग 3.75 लाख रुपये) के पूरक शुल्क का भुगतान करके अमेरिका में बसने का सपना देख सकते हैं। फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार ईबी-5 श्रेणी (प्रवासी निवेशक) के लिए शुल्क 50000 डॉलर है। यह प्रावधान 2031 में समाप्त हो रहा है। एक परिवार-आधारित प्रवासी आवेदन के लिए, जो किसी अमेरिकी नागरिक के जरिये प्रायोजित है और जिसकी प्राथमिकता तिथि दो वर्ष से अधिक है, ग्रीन कार्ड प्राप्त करने का शुल्क 2500 डॉलर (लगभग 1.87 लाख रुपये) होगा।
नई दिल्ली: अगर आपको डिजिटल तरीके से बैंक का कोई भी काम निपटाना है और आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक में है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2 घंटों के लिए बैंक की कई सेवाएं बाधित रहेंगी। ऐसे में आपके काम अटक सकते हैं, इसलिए ग्राहक अपने सभी जरूरी काम जल्द निपटा लें। इस संदर्भ में बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट भी जारी किया है। एसबीआई ग्राहक दो घंटों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), योनो, आईएमपीएस, योनो एसबीआई और योनो लइट की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। ऐसा मेंटेनेंस के काम के कारण किया जा रहा है।
एसबीआई ने ट्वीट में बताया कि बैंक 15 सितंबर 2021 को रात 12 बजे से देर रात दो बजे तक मेंटेनेंस का काम करेगा। यानि आप इस समय इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। स्क्चढ्ढ ने कहा कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ रहें क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते रहते हैं।
इससे पहले चार सितंबर, छह अगस्त, 16 जुलाई, 16 जून और 13 जून को भी एसबीआई की कई सेवाएं प्रभावित हुई थीं। मई महीने में भी रखरखाव से जुड़े कार्यों की वजह से एसबीआई का योनो, योनो लाइट, इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस समेत डिजिटल बैंकिंग मंच प्रभावित हुआ था। मालूम हो कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं हैं और 57,889 एटीएम है। 31 दिसंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या क्रमश: 8.5 करोड़ और 1.9 करोड़ है। वहीं बैंक के यूपीआई का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 13.5 करोड़ है।
आज रायपुर में सोने और चांदी के दामों में बदलाव आया है। रायपुर की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 47,880.0 रुपये रहा। कल की तुलना में सोना आज 240.0 रुपये गिरा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट 65,060.0 रुपये रहा।
रायपुर में कल सोने का भाव 48,120.0 रुपये और चांदी का भाव 65,660.0 रुपये था।
निसान इंडिया (Nissan India) फेस्टिव सीजन के दौरान बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सितंबर महीने में खास ऑफर लाई है। कंपनी अपनी Nissan Kicks SUV पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ग्राहक इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इस डिस्काउंट का फायदा 30 सितंबर या स्टॉक खत्म होने तक (जो भी पहले हो) लिया जा सकेगा। सितंबर ऑफर में कैश बेनिफिट्स, एक्सचेंज बोनस, ऑनलाइन बुकिंग बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हैं। कंपनी एसयूवी पर 7.99 फीसदी का स्पेशल इन्ट्रस्ट रेट भी ऑफर कर रही है।
क्या है कंपनी का ऑफर
ऑफर के तहत, एसयूवी के 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल वर्जन पर अधिकतम 1 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। इसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 70,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके साथ 5000 रुपये का ऑनलाइन बुकिंग बोनस और 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी है। वहीं, 1.5-लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर अधिकतम 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का ऑनलाइन बुकिंग बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल है।
क्या है कार की कीमत
निसान किक्स को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आती है- 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन। 1.3 लीटर इंजन 154 bhp और 254 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है जबकि 1.5 लीटर इंजन 105 bhp और 142 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और एक सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। भारत में इस SUV की कीमत 9.5 लाख रुपये से लेकर 14.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
ऐसे हैं फीचर्स
निसान किक्स में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो एसी, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8-इंच टचस्क्रीन और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें चार एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलते हैं। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, रेनॉल्ट डस्टर, मारुति सुजुकी एस-क्रॉस, स्कोडा कुशाक और वोक्सवैगन ताइगुन जैसी गाड़ियों के साथ है।
नई दिल्ली: त्योहारों से पहले सरकार ने जनता को तोहफा दिया है। कोरोना काल में महंगाई से लोग पहले ही परेशान हैं। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र ने खानों के तेल, जैसे- पाम ऑयल, सोया ऑयल और सनफ्लावर ऑयल के आयात पर लगने वाली बेस इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। इसके जरिए त्योहारों से पहले रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेलों की कीमत नीचे आएगी। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अब क्रूड पाम ऑयल, क्रूड सोया ऑयल और क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर लगने वाले बेस आयात शुल्क 2.5 फीसदी हो गया है। जबकि पहले क्रूड पाम ऑयल पर 10 फीसदी और क्रूड सोया ऑयल व सनफ्लावर ऑयल पर 7.5 फीसदी का बेस इंपोर्ट टैक्स लगता था। वहीं रिफाइंड ग्रेड के पाम ऑयल, सोया ऑयल और सनफ्लावर ऑयल पर लगने वाला बेस आयात शुल्क 37.5 फीसदी से कम होकर 32.5 फीसदी हो गया है।
बेस आयात शुल्क में कटौती के बाद अब क्रूड पाम ऑयल, सोयाऑयल और सनफ्लावर ऑयल के आयात पर कुल 24.75 फीसदी टैक्स लगेगा। इसमें 2.5 फीसदी का बेस आयात शुल्क और अन्य टैक्स शामिल हैं। इसी तरह रिफाइंड पाम ऑयल, सोयाऑयल और सनफ्लावर ऑयल के आयात पर अब कुल 35.75 फीसदी का कर लगेगा। इसमें बेस इंपोर्ट टैक्स भी शामिल है। इस साल रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेलों का आयात पिछले छह सालों के निचले स्तर पर रह सकता है। इंडस्ट्री बॉडी सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (स्श्व्र) के वरिष्ठ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉ बी वी मेहता के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि की वजह से लगातार दूसरे साल इसमें कमी आ सकती है।
सरकार के इस कदम से तेल की कीमतों में कमी आ सकती है और साथ ही खपत को भी बढ़ावा मिल सकता है। मालूम हो कि भारत वनस्पति तेलों का सबसे बड़ा आयातक है। गौरतलब है कि देश में खाद्य तेलों की दो तिहाई मांग की पूर्ति आयात से होती है। भारत अपनी घरेलू खपत के लिए इंडोनेशिया और मलयेशिया से पाम ऑयल आयात करता है।











