BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 लगातार दूसरे दिन भी सस्ता हुआ सोना और चांदी, जाने क्या है आज के भाव

लगातार दूसरे दिन भी सस्ता हुआ सोना और चांदी, जाने क्या है आज के भाव

मुंबई। विदेशी बाजार में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग फिसलने से लगातार दूसरे दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 164 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 216 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।

वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 0.16 प्रतिशत चढ़कर 1797.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि अमेरिकी सोना वायदा 1796.40 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। इस दौरान चांदी हाजिर भी 0.17 प्रतिशत बढ़कर 24.11 डॉलर प्रति औंस हो गई।

वैश्विक बाजार की तेजी का असर घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स पर नहीं पड़ा। इस दौरान मांग फिसलने से सोना 164 रुपये उतरकर 46830 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 140 रुपये गिरकर 46881 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसी तरह चांदी 216 रुपये सस्ती होकर 63942 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 206 रुपये टूटकर 64257 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
OMG! Toyota की इस पावरफुल SUV पर 4 साल का वेटिंग पीरियड, जानिए वजह

OMG! Toyota की इस पावरफुल SUV पर 4 साल का वेटिंग पीरियड, जानिए वजह

न्यू जेनरेशन टोयोटा लैंड क्रूजर काफी चर्चा में बनी हुई है। यह डिजाइन में तो आकर्षक है ही, साथ ही कंपनी ने सुरक्षा कारणों के चलते इस एसयूवी को रिसेल करने पर बैन लगा रखा है। हालांकि, रिसेल करना तो दूर की बात है फिलहाल यह कार खरीदना ही अपने आप में एक टेढ़ी खीर बना हुआ है। दरअसल, Toyota Land Cruiser के कई वेरिएंट पर सालों का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
Cars Guide की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी नई जेनरेशन लैंड क्रूजर के लिए वेटिंग पीरियड को चार साल तक बढ़ा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी वजह सप्लाई चेन में रुकावट है। इस एसयूवी की डिमांड तो शानदार है ही, लेकिन टोयोटा को कम्पोनेंट्स (खासतौर पर माइक्रोचिप्स) मिलने में परेशानी हो रही है। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि चार साल तक का वेटिंग पीरियड कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर है, सब पर नहीं।
एक हफ्ते में ही 20 हजार ऑर्डर
जापानी ऑटोमेकर टोयोटा ने होम मार्केट में 2 अगस्त को नई जेनरेशन लैंड क्रूजर के लिए बुकिंग शुरू की थी, और इस एसयूवी को अब तक 20 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं। जापान में लगभग 90% बुकिंग ZX और GR स्पोर्ट ट्रिम्स के लिए हुई है। इतनी ज्यादा डिमांड और चिप की कमी के कारण एसयूवी के लिए लंबा वेटिंग पीरियड हो गया है। पिछले महीने भी कंपनी लैंड क्रूजर की मैन्युफैक्चरिंग नहीं कर पाई थी और इस महीने भी यही हाल रहने वाला है।
दमदार है इंजन
नई लैंड क्रूजर दो इंजन ऑफ्शन के साथ आती है। इसमें 3.5-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन और 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो V6 डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल इंजन 409 BHP और 650 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 304.5 BHP और 700 Nm का का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ आते हैं। कार में 12.3 इंच की टचस्क्रीन फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
 

 खुशखबरी! दिवाली से पहले आएगा जियो का स्मार्ट फोन जियोफोन नेक्स्ट

खुशखबरी! दिवाली से पहले आएगा जियो का स्मार्ट फोन जियोफोन नेक्स्ट

नई दिल्ली । बहुप्रतीक्षित किफायती स्मार्टफोन 'जियोफोन नेक्स्ट परीक्षण के उन्नत चरण में है और जियो के एक बयान के मुताबिक ये बाजार में दिवाली के त्योहारी सीजन से पहले आ जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि जियो और गूगल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा 'जियोफोन नेक्स्ट 10 सितंबर से उपलब्ध होगा। 

जियो ने अब एक बयान में कहा है, 'दोनों कंपनियों ने आगे और सुधार के लिए सीमित उपयोगकर्ताओं के साथ जियोफोन नेक्स्ट का परीक्षण शुरू कर दिया है और दीवाली के त्योहारी सीजन तक इसे अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से काम जारी है। बयान में आगे कहा गया कि इस अतिरिक्त समय से वैश्विक स्तर पर पूरे उद्योग में देखी जा रही अर्धचालकों की कमी को कम करने में भी मदद मिलेगी। जियो और गूगल ने कहा कि उन्होंने बहुप्रतीक्षित जियोफोन नेक्स्ट की पेशकश की दिशा में काफी प्रगति की है। इस फोन को दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से भारत में बना रही हैं। जियोफोन नेक्स्ट अपनी तरह का पहला उपकरण है, जिसमें एंड्राइड और प्ले स्टोर पर आधारित ऑप्टिमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। अनुमान है कि जियोफोन नेक्स्ट बेहद किफायती स्मार्टफोन होगा, हालांकि इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

 
  गणेश चतुर्थी के दिन सोने और चांदी के कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें अपने शहर में 10 ग्राम गोल्ड का रेट

गणेश चतुर्थी के दिन सोने और चांदी के कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें अपने शहर में 10 ग्राम गोल्ड का रेट

नई दिल्ली. आज गणेश चतुर्थी के दिन भारतीय सराफा बाजार में सोने के दाम (Gold Price Today) में गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी में भी कमजोरी दिखी. गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, सुस्त वैश्विक रुख के बीच शुक्रवार को भी सोने के भाव में गिरावट जारी है. गणेश चतुर्थी के अवसर पर एमसीएक्स (MCX) आज बंद है. कल MCX पर सोना वायदा 0.14 फीसदी गिरकर 46,973 प्रति 10 ग्राम हो गया था. इसके अलावा चांदी के भाव (Silver price today) में भी मामूली गिरावट रही.

आज 500 रुपये सस्ता मिल रहा सोना
आज गणेश चतुर्थी पर सोना 500 रुपये तक सस्ता हो गया है. बीते सोमवार को 10 ग्राम सोने का भाव 47,451 रुपये था. वहीं आज गोल्ड 46,973 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है. इस हिसाब से आज सोने का रेट लगभग 500 रुपये कम है.

सोने-चांदी का आज का भाव
एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.14 फीसदी गिरकर 46,973 प्रति 10 ग्राम हो गया है. चांदी के दाम की बात की जाए तो ये 0.05 फीसदी की गिरावट के बाद 64,150 रुपये प्रति किलो पर आ गई है. सोमवार को चांदी 65,261 रुपये किलो बिक रही थी.
सोने और चांदी के कीमतों में आज भारी गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड के नए दाम

सोने और चांदी के कीमतों में आज भारी गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड के नए दाम

भारत में सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. एक ओर सोने की कीमत में 0.02 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. अभी भारत में सोने के दाम में गिरावट के बाद इसकी कीमत 47,110 रुपये प्रति दस ग्राम है. यह दाम पिछले हफ्ते के तुलना में 0.43 प्रतिशत कम है.


पिछले हफ्ते भारतीय बाजारों में सोने की कीमत 47,311 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी. हालांकि अगर वैश्विक बाजार में सोने की कीमत को देखें तो इसके कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, और यह 0.18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1816.7 डॉलर है.

क्या है आज सोने, चांदी और अन्य धातुओं की कीमत
वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही है. अभी सोने की कीमत 1816.7 डॉलर प्रति ओन्स है. वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में यह उछाल पिछले महीने से 4.24 प्रतिशत अधिक है. वहीं सोने के अलावा और कीमती धातुओं के दाम की बात करें तो चांदी के दाम में भी 0.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, और इसकी कीमत 25.2 डॉलर प्रति ट्रॉय ओन्स है.

चांदी के अलावा प्लेटिनम की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई है, और इसमें 0.05 प्रतिशत का उछाल देखा गया. इस उछाल के साथ प्लेटिनम की कीमत 1078.0 डॉलर ट्रॉय ओन्स हो गई है.

वहीं एमसीएक्स के अनुसार भारत में सोने के दाम में 98.6 रुपये का बदलाव हुआ और इसकी कीमत 46964 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया. वहीं भारतीय बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 47110 रुपये दर्ज की गई.

वहीं एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव तकरीबन 0.37 प्रतिशत के साथ 237.5 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इसका भारतीय बाजार में मौजूदा कीमत 64180 रुपये प्रति किली दर्ज की गई. डॉलर से रुपये में रूपांतरण कल से स्थिर है और आज सोने की कीमत में कोई भी उतार-चढ़ाव डॉलर के मूल्य के साथ कोई संबंध नहीं दर्शाता है।
ये रहा रायपुर में आज सोने का भाव, जानें आज का रेट

ये रहा रायपुर में आज सोने का भाव, जानें आज का रेट

रायपुर के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 48,020.0 रहा। कल की तुलना में सोना आज 500.0 रुपये गिरा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 66,110.0 रुपये रहा। कल रायपुर के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 48,520.0 रुपये और चांदी का भाव 66,800.0 रुपये था।

रायपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 44,018.0 रुपये रहा।

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत x सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लगता है।

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत x सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लगता है।
 
आम आदमी को महंगाई का एक और झटका… सर्फ-साबुन के दाम में 14% तक की बढ़त…

आम आदमी को महंगाई का एक और झटका… सर्फ-साबुन के दाम में 14% तक की बढ़त…

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने कई उत्पादों के दाम में 3.5 फीसदी से लेकर 14 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है. इसकी वजह से सर्फ एक्सेल, रिन से लेकर लाइफबॉय (Lifebuoy) तक के दाम में इजाफा हो गया है. ये उत्पाद आम, मध्यमवर्गीय लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर उपयोग किए जाते हैं.

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी HUL के सर्फ एक्सेल (Surf Excel) जैसे हाई एंड के उत्पादों के दाम में हुई है. सर्फ एक्सेल ईजी के एक किलो के पैकेट का दाम 100 रुपये से बढ़कर 114 रुपये तक हो गया है.

क्यों बढ़े दाम
फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनियों का कहना है क‍ि कच्चे माल की बढ़ती लागत की वजह से उनके ऊपर दबाव बढ़ रहा है. इसी वजह से हिंदुस्तान यूनिलीवर ने लॉन्ड्री से लेकर स्किन क्लीजिंग कैटेगिरी के उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं. cnbctv18 की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने डिटर्जेंट और साबुन के दाम में 3.5 से लेकर 14 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है.

आम आदमी पर बोझ बढ़ेगा
इसी तरह छोटे पैकेट वाले उत्पादों में कंपनी ने क्वांटिटी थोड़ी कम करते हुए दाम उतने ही रखे हैं. पाम ऑयल और अन्य कई कच्चे माल की लागत बढ़ने की वजह से एफएमसीजी कंपनियां काफी समय से महंगाई का दबाव महसूस कर रही थीं. लेकिन इस बढ़त से अब आम आदमी पर बोझ बढ़ेगा, क्योंकि बाकी कंपनियां भी निश्चित रूप से दाम बढ़ाने का रास्ता अपनाएंगी. हिंदुस्तान यूनिलीवर देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी है, जिसके व्हील, रिन, लाइफबॉय जैसे उत्पाद हैं.

इन उत्पादों के दाम भी बढ़े
कंपनी ने व्हील डिटर्जेंट के दाम में 3.5 फीसदी की बढ़त की है. एक किलो व्हील पाउडर का दाम 56 से बढ़ाकर 58 रुपये कर दिया गया है. रिन पाउडर के दाम में भी 8 फीसदी तक की बढ़त की गई है. इसी तरह रिन साबुन के दाम में भी 6.25 फीसदी तक की बढ़त की गई है. लक्स साबुन के दाम में 8 से 12 फीसदी की बढ़त की गई है.
जल्द लॉन्च होने जा रही हैं इन 4 कंपनियों की कारें, जानें इनके बारे में

जल्द लॉन्च होने जा रही हैं इन 4 कंपनियों की कारें, जानें इनके बारे में

Upcoming cars: फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है और हर सेक्टर की तरह ऑटो सेक्टर की भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है. भारत में अगले कुछ महीनों में कई कारें लॉन्च होने जा रही हैं. Tata Motors, Hyundai, Maruti Suzuki और Mahindra & Mahindra जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट की कारें लॉन्च करेंगी. जानते हैं इस कारों के बारे में.


Maruti Suzuki की अपकमिंग कार
• मारुति सुजुकी सस्ती हैचबैक सेलेरियो का अपग्रेडेड मॉडल All New Maruti Suzuki Celerio आने वाले दिनों में लॉन्च करेगी.
• यह मारुति की नेक्स्ट जेनरेशन कार होगी, जो बेहतर फीचर्स और लुक से लैस होगी.
• मारुति वैगनआर और विटारा ब्रेजा कारों का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च कर चुकी है.
Hyundai की अपकमिंग कार
• Hyundai माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में एक Hyundai Casper लॉन्च करेगी.
• Hyundai Casper शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स से लैस होगी.
• इस कार मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस और अपकमिंग टाटा पंच जैसी कारों से होगा.
Tata की अपकमिंग कार
• टाटा मोटर्स माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch लॉन्च करेगी..
• टाटा मोटर्स ने पंच के लुक से पिछले दिनों पर्दा उठाया था.
• इस कार की फीचर्स डिटेल्स भी कुछ दिनों में सामने आ सकती है.
• Tata Punch का मुकाबला Maruti Ignis और Mahindra KUV100 और अपकमिंग Hyundai Casper से होगा.
Mahindra Upcoming Car Launch
• महिंद्रा एंड महिंद्रा नेक्स्ट जेनरेशन All New Mahindra Scorpio पेश करेगी.
• यह बेहतर लुक और लेटेस्ट फीचर्स से लैस होगी.
• इसमें कई ऐसे फीचर्स होंगे, जो लोगों को इस रेंज की बाकी कारों में देखने को नहीं मिलती हैं.

 

सोना और चांदी की कीमतों में जारी है बदलाव, जाने क्या है आज के भाव

सोना और चांदी की कीमतों में जारी है बदलाव, जाने क्या है आज के भाव

मुंबई: विदेशी बाजारों की गिरावट के दबाव में घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 97 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 26 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.21 प्रतिशत गिरकर 1822.31 डॉलर प्रति औंस रह गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 0.42 प्रतिशत टूटकर 1823.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.20 प्रतिशत उतरकर 24.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।


विदेशी बाजारों में आई गिरावट का असर घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। सोना 97 रुपये फिसलकर 47427 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 75 रुपये सस्ता होकर 47459 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। साथ ही चांदी 26 रुपये कमजोर होकर 65183 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 15 रुपये नीचे आकर 65342 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

लोग जमकर खरीद रहे हैं ये छोटी SUV गाड़ियां, कम कीमत में देती हैं 23Km तक का शानदार माइलेज

लोग जमकर खरीद रहे हैं ये छोटी SUV गाड़ियां, कम कीमत में देती हैं 23Km तक का शानदार माइलेज

इंडियन मार्केट में कॉम्पैक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कम कीमत में स्पोर्टी डिज़ाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के चलते इस सेग्मेंट के गाड़ियों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बीते अगस्त महीने में इन तीन कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडलों को लोगों ने जमकर खरीदा है। तो आइये जानते हैं उन गाड़ियों के बारे में –

1)- Maruti Brezza:

मारुति विटारा ब्रेजा सेग्मेंट की बेस्ट सेलिंग एसयूवी है। कंपनी ने बीते अगस्त महीने में इस एसयूवी के 12,906 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के इसी महीने के 6,903 यूनिट्स के मुकाबले 87 प्रतिशत ज्यादा है। ये एसयूवी केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही बाजार में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन प्रयोग किया है जो कि, 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। इस एसयूवी में क्रूज़ कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो एसी, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। जहां तक सेफ़्टी की बात है तो मारुति विटारा ब्रेज़ा में डुअल फ्रंट एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Brezza भारतीय बाजार में कुल चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत 7.51 लाख रुपये से लेकर 11.41 लाख रुपये के बीच है। इसका मैनुअल वेरिएंट 17.03 किलोमीटर प्रतिलीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट 18.76 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है। कंपनी जल्द ही इसके सीएनजी वेरिएंट को भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।
कीमत: 7.51 लाख से 11.41 लाख रुपये
माइलेज: 17 से 18 Kmpl

2)- Tata Nexon:

टाटा की ये छोटी एसयूवी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। बीते अगस्त महीने में कंपनी ने इसके 10,006 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले साल के अगस्त महीने में 5,179 यूनिट्स थी। इसकी बिक्री में पूरे 93% का इजाफा देखने को मिला है। कम कीमत, बेहतर माइलेज और शानदार सेफ्टी फीचर्स के चलते लोग इस एसयूवी को खूब पसंद कर रहे हैं। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी को 5 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और बेहतरी परफॉर्मेंस के चलते लोग तेजी से इस एसयूवी की तरफ मुखर हो रहे हैं। Tata Nexon बाजार में कुल दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 PS की दमदार पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसके डीजल वर्जन में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो डीजल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 110 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। पेट्रोल और डीजल के साथ ही ये कार इलेक्ट्रिक वर्जन में भी उपलब्ध है।
इसमें कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं जो कि इसे अन्य मॉडलों की तुलना में बेहतर बनाते हैं। इसमें 7 इंच का ट्च स्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है जिसे एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर एड्जेस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर (ORVM's), कॉनर्रिंग फॉग लैंप, इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत: 7.28 लाख से 13.23 लाख रुपये
माइलेज: 16 से 22 Kmpl

3)- Hyundai Venue:

हुंडई की छोटी एसयूवी देश की तीसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार बनी है। कंपनी ने इसे देश की पहली कनेक्टेड कार के तौर पर बाजार में लॉन्च किया था। बीते अगस्त महीने में कंपनी ने इसके 8,377 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले साल के अगस्त महीने में 8,267 यूनिट्स थी। हालांकि बिक्री में मामूली इजाफा है, लेकिन अन्य मॉडलों के मुकाबले इसने बेहतर प्रदर्शन किया है।

ये एसयूवी भी दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ बाजार में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें 8 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कीमत: 6.92 लाख से 11.76 लाख रुपये
माइलेज: 17.52 से 23.7 kmpl

 

 हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, जानें अब क्या हो गई 10 ग्राम की कीमत

हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, जानें अब क्या हो गई 10 ग्राम की कीमत

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में आज सोने की कीमतों (Gold Price today) में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, चांदी सपाट स्तर पर कारोबार कर रही है. एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.15 फीसदी गिरकर 47,451 प्रति 10 ग्राम हो गया है. इसके अलावा चांदी का भाव (Silver price today) 65,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ था. इसके अलावा चांदी की कीमतों में 1900 रुपये का इजाफा हुआ था. बता दें अमेरिकी नौकरियों के निराशाजनक आंकड़ों के बाद चांदी की दरों में मजबूती देखने को मिली थी.

ग्लोबल मार्केट में सोने का हाजिर भाव 1,826.65 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा है. वहीं, चांदी 24.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. अमेरिकी नौकरियों के आंकड़े जारी होने के बाद, विश्लेषकों का कहना है कि फेडरल रिजर्व प्रोत्साहन उपायों को कम करने के लिए टाइमलान को पीछे धकेल सकता है. इसके अलावा कमजोर अमेरिकी डॉलर से भी सोने को समर्थन मिला है.

24 कैरेट गोल्ड का भाव
गुड्सरिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 6 सितंबर को सभी शहरों में अलग-अलग है. देश की राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम गोल्ड का भाव 50920 रुपये है. इसके अलावा चेन्नई में 49070 रुपये, मुंबई में 47420 रुपये और कोलकाता में 48720 रुपये प्रति 10 ग्राम है.


 
 आज पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट

आज पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट

आज देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. बता दें इस साल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. लेकिन आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में 15 पैसे प्रति लीटर की कमी की है.  

इंडियन ऑयल (IOCL) के मुताबिक पेट्रोल के दामों में 15 पैसे की कमी के साथ यह इसकी दिल्ली में कीमतें 101.9 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वही डीजल की कीमतों में भी 15 पैसे की कमी देखी गई है और यह राजधानी दिल्ली में 88.62 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे की कमी देखने को मिली है और यह 107.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल 96.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 101.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 91.71 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल के दाम 98.96 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 93.26 प्रति लीटर बिक रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता हुआ कच्चा तेल  
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही देश की सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की है. देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में 10 से 15 पैसे तक की कमी देखी गई है. इससे पहले भी 1 सितंबर को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी. दामों में गिरावट आने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी के लिए बहुत मुश्किल पैदा कर रहे हैं.  
 
 सोना और चांदी की कीमतों में जारी है बदलाव, जाने क्या है आज के भाव

सोना और चांदी की कीमतों में जारी है बदलाव, जाने क्या है आज के भाव

मुंबई। विदेशी बाजारों की तेजी से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 356 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1280 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.64 प्रतिशत मजबूत होकर 1820.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 0.56 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1818.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 1.71 प्रतिशत की छलांग लगाकर 24.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

विदेशी बाजारों में लौटी तेजी का असर घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। सोना 356 रुपये बढ़कर 47347 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 324 रुपये की बढ़त के साथ 47370 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हो गया। साथ ही चांदी 1280 रुपये की छलांग लगाकर 64565 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 1192 रुपये की उछलकर 64745 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
अगस्त में इस कंपनी ने मचाई धूम, कार बिक्री में 300% की ग्रोथ

अगस्त में इस कंपनी ने मचाई धूम, कार बिक्री में 300% की ग्रोथ

फेस्टिव सीजन से पहले अगस्त 2021 में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में सुधार देखने को मिल रहा है। टॉप 15 कार मेकर्स को देखें तो पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री 2.6 लाख यूनिट्स रही, जो अगस्त 2020 में बेची गई 2.34 लाख गाड़ियों से 11 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, जुलाई 2021 के मुकाबले सेल में 11 प्रतिशत की गिरावट भी दर्ज हुई है। अगस्त में सबसे बड़ा उलटफेर निसान मोटर्स ने किया, जिसने पिछले साल के मुकाबले 296.17 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।
बुक हो गईं 60,000 से ज्यादा Magnite
अगस्त महीने में निसान इंडिया ने कुल 3209 गाड़ियों की बिक्री की है। जबकि पिछले साल अगस्त 2020 में निसान की सिर्फ 810 यूनिट्स ही बिकी थीं। यानी कुल 2,399 गाड़ियों के अंतर के साथ कंपनी ने सालाना दर से करीब 300 फीसदी की ग्रोथ की है। कंपनी की बिक्री में सबसे बड़ा योगदान कंपनी की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite का रहा है। कंपनी की मानें तो जब से इस एसयूवी को लॉन्च किया गया है तब से इसकी 60,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुक हो चुकी हैं। अगस्त में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में निसान 11 वें पायदान पर रही है।
ये रहीं अगस्त में टॉप 5 कार कंपनियां
गिरावट के बावजूद, अगस्त में मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा यात्री वाहन बेचने वाली कंपनी रही है। कंपनी ने अगस्त 2021 में 1,03,187 यूनिट्स बेची हैं, जो अगस्त 2021 में बेची गई 1,13,033 यूनिट्स के मुकाबले 8.7 फीसदी कम है। अगस्त में दूसरे पायदान पर दक्षिण कोरिया की कार कंपनी हुंडई रही है, जिसकी 46,866 यूनिट्स बिकी हैं। इस तरह अगस्त 2020 (45,809 यूनिट्स) के मुकाबले कंपनी ने 2.31 फीसदी की ग्रोथ हासिल की। लिस्ट में तीसरे नंबर पर टाटा मोटर्स रही है, जिसकी अगस्त 2021 में 28,018 यूनिट्स बिकी हैं। टाटा मोटर्स ने भी सालाना आधार पर 50.77 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। इसी तरह चौथे पायदान पर किआ इंडिया और पांचवें पायदान पर महिंद्रा एंड महिंद्रा रही है। अगस्त 2021 में इनकी क्रमश: 16,750 यूनिट्स और 15,913 यूनिट्स बिकी हैं। सालाना आधार पर इन कंपनियों ने 54.45 फीसदी और 17.01 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है।
 

आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने क्या है आज के भाव

आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने क्या है आज के भाव

मुंबई । विदेशी बाजारों में आई गिरावट के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में भी कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.06 प्रतिशत टूटकर 1812.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया वहीं अमेरिकी सोना वायदा भी 0.10 प्रतिशत गिरकर 1811.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.41 प्रतिशत उतरकर 24.07 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 
विदेशी बाजारों की गिरावट का असर घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। सोना चार रुपये बढ़कर 47072 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी तीन रुपये की बढ़त के साथ 47124 रुपये प्रति दस ग्राम पर लगभग सपाट रहा। वहीं, चांदी 259 रुपये कमजोर होकर 63581 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 250 रुपये की गिरावट के साथ 63823 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना, जानिए आज क्या हैं दाम

त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना, जानिए आज क्या हैं दाम

नई दिल्ली। शेयर बाजार और रुपए की मजबूती के बीच बुधवार को देश में MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा गिरकर 47,095 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा (Silver Price) 0.33% गिरकर 63,156 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया।

मुंबई सराफा बाजार में आज 22 कैरेट का सोने का भाव 46,380 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि दिल्ली में आज 22 कैरेट का सोने का भाव 46,450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

अगर आप अपने शहर में सोने के दाम पता लगाना चाहते हैं तो आपको IBJA के मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में राखी से त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में देश में गहनों की मांग बढ़ जाती है। अगस्त में भी सोने करीब 1700 रुपए सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमतों में 6000 रुपए की कमी आई है।
 LPG Cylinder Price Hike: फिर बढ़ गए हैं रसोई गैस के दाम, जानिए अब कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

LPG Cylinder Price Hike: फिर बढ़ गए हैं रसोई गैस के दाम, जानिए अब कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. अब बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के बाद अब दिल्ली में घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 859.5 रुपये हो गया है. बता दें कि एलपीजी की नई कीमत सोमवार की रात से ही लागू हो गई है

बढ़ी हुई कीमत के बाद कोलकाता में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर अब 886 रुपये में, मुंबई में 859.5 रुपये में और लखनऊ में  897.5 रुपये का हो गया है. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की ही तरह 19 किलो के कॉमर्श‍ियल सिलेंडर का दाम मे भी 68 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में अब कॉमर्श‍ियल सिलेंडर का दाम बढ़कर 1618 रुपये हो गया है. 
आज 1 सितंबर से बदल रही हैं टेक जगत से जुड़ी ये चीजें, आपकी जेब और जिंदगी पर डालेंगी सीधा असर

आज 1 सितंबर से बदल रही हैं टेक जगत से जुड़ी ये चीजें, आपकी जेब और जिंदगी पर डालेंगी सीधा असर

हमारे देश में हर महीने की पहली तारीख से कुछ न कुछ बदलाव या नए नियम लागू होते हैं। इसी कड़ी में 1 सितंबर से कुछ ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जो स्मार्टफोन, रिचार्ज और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। इनमें से कुछ बदलाव आपका खर्च बढ़ाएंगे तो कुछ आपकी साइबर सुरक्षा के लिए किए जा रहे हैं। ऐसे में आपको इन बदलावों की सभी डिटेल्स होना बहुत जरूरी है। इसीलिए सभी मोबाइल यूजर्स को 1 सितंबर से बदलने वाले इन नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं की 1 सितंबर से टेक जगत में क्या-क्या बदल रहा है:
Disney+ Hotstar देखना होगा महंगा
1 सितंबर से OTT प्लेटफॉर्म डिज्नीप्लस हॉटस्टार का इस्तेमाल करना यूजर्स को महंगा पड़ेगा। जो मिनिमम प्लान पहले यूजर्स के लिए 399 रुपए का था वो अब उसकी जगह 499 रुपए का हो जाएगा। वहीं, दो स्मार्टफोन में इस ऐप को चलाने के लिए यूजर्स को 100 रुपए एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे। वहीं आप 1499 रुपए वाले प्लान में 4 अलग-अलग डिवाइस पर ऐप को ऐक्सिस कर पाएंगे।
फेक एंड्रायड ऐप से मिलेगी सुरक्षा
Google की नई पॉलिसी के मुताबिक 1 सितंबर गलत और फर्जी कंटेट को प्रमोट करने वाले ऐप बैन कर दिए जाएंगे। इस बात की जानकारी Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में दी है गूगल ने बताया है कि लंबे वक्त से यूज नहीं किए जाने वाले ऐप्स को ब्लॉक किया जाएगा।

ठगी करने वाले पर्सनल लोन ऐप को बैन किया जाएगा
Google अपने Play Store के लिए 15 सितंबर 2021 से नए नियम लागू कर रहा है। जिसके तहत ऐसे शार्ट पर्सनल लोन ऐप को बैन किया जाएगा, जो लोन के नाम पर ठगी करने के साथ लोन लेने वालों को परेशान करते हैं। दरअसल लोगों ने तकरीबन 100 शार्ट लोन ऐप की शिकायत की है, जिससे लोग काफी परेशान हो चुके हैं। इसके बाद Google ने फैसला किया कि वो ऐसे ऐप्स को नए नियमों के तहत बैन कर देगा। नये नियमों के बाद ऐप डेवलपर्स को शार्ट लोन ऐप को लेकर ज्यादा डॉक्यूमेंट देने होंगे। बता दें कि Xiaomi, Realme जैसी कंपनियां शार्ट पर्सनल लोन ऐप में शामिल हैं।
Google Drive की बढ़ेगी सिक्यूरिटी
गूगल ड्राइव गूगल की काफी इस्तेमाल होने वाली सर्विस है इसी वजह से गूगल इसकी सिक्यूरिटी बढ़ाने के लिए एक खास अपडेट ला रहा है। गूगल 13 सितंबर का नया सिक्योरिटी अपडेट जारी करेगी। इस अपडेट से ड्राइव पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी।

Amazon से शॉपिंग करना पड़ेगा पहले से ज्यादा महंगा

1 सितंबर से Amazon से सामान मंगाना महंगा हो सकता है। अभी ये साफ नहीं है की ऐसा होगा या नहीं। लेकिन कंपनी डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ने से लॉजिस्टिक कॉस्ट में इजाफा कर सकती है। ऐसे में 500 ग्राम के पैकेज के लिए 58 रुपये देने पड़ सकते हैं।
JioPhone Next की शुरू हो रही हैं 500 रुपये में प्री-बुकिंग
दुनिया के सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन JioPhone Next को खरीदने का है मन तो आप सितंबर से इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। JioPhone Next की इसी हफ्ते भारत में प्री-बुकिंग शुरू होने जा रही है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक JioPhone Next स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 5 हजार रुपए से कम होगी। ग्राहक फोन को मात्र 10 फीसदी रकम देकर बुक कर सकेंगे। ऐसे में ग्राहक 500 रुपये से कम रकम अदा करके फोन घर ला सकेंगे। बता दें कि JioPhone Next स्मार्टफोन को 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। जबकि फोन की प्री-बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो सकती है।
 

 आज महीने के आखिरी दिन सोने और चांदी हुई सस्ती, फटाफट चेक करे आज के भाव

आज महीने के आखिरी दिन सोने और चांदी हुई सस्ती, फटाफट चेक करे आज के भाव

मुंबई। विदेशी बाजार में कीमती धातुओं के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर पडऩे से सोना 266 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 165 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.05 प्रतिशत गिरकर 1815.77 डॉलर प्रति औंस वहीं अमेरिकी सोना वायदा 0.04 प्रतिशत उतरकर 1815.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर सपाट रहा। वहीं, इस दौरान चांदी हाजिर 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में मांग टूटने से सोना 266 रुपये सस्ता होकर 47272 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 216 रुपये गिरकर 47200 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसी तरह चांदी 165 रुपये टूटकर 63898 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 161 उतरकर 64099 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
BANK HOLIDAY: सितंबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

BANK HOLIDAY: सितंबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

List of Bank Holiday September 2021: अगस्त महीने की तरह सिंतबर में भी बैंक कर्मियों की कई दिन छुट्टी रहेगी। जिसकी वजह से सितंबर में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि हर महीने बैंक कर्मियों की छुट्टीयां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के हिसाब से तय होती हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया त्योहारों, जयंती जैसी महत्वपूर्ण तिथियों के हिसाब से छुट्टियां तैयार करता है। जिसमें क्षेत्र का भी ध्यान दिया जाता है।
सितंबर के महीने में 6 दिन त्यौहार और 6 दिन साप्ताहिक छुट्टीयां रहेंगी। 5 सितंबर को रविवार की वजह बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। वहीं, 8 सितंबर को फिर श्रीमंत शंकरदेव की तिथि की वजह से असम के गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। 9 सितंबर को गंगटोक में तीज के वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। महीने की आखिरी छुट्टी 26 सितंबर को रहेगी।
हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग के कामकाज प्रभावित नहीं होंगे। मतलब ये कि ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
कब-कब बंद रहेंगे बैंक
5 सितंबर - रविवार, साप्ताहिक छुट्टी
8 सितंबर- गुवाहाटी में श्रीमंत शंकर देव की तिथि की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
9 सितंबर- गंगटोक में तीज के त्यौहार की छुट्टी रहेगी।
10 सितंबर- गणेश चतुर्थी/चतुर्थी पक्ष/विनायकर चतुर्थी की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
11 सितंबर- महीने दूसरे शनिवार की छुट्टी रहेगी।
12 सितंबर- रविवार की छुट्टी रहेगी।
17 सितंबर- कर्मा पूजा की वजह से रांची में बैंक बंद रहेंगे।
19 सितंबर- रविवार की छुट्टी
20 सितंबर- गंगटोक में इंद्रजत्रा की छुट्टी रहेगी।
21 सितंबर- श्री नारायण गुरू समाधि दिवस की वजह से कोच्चि और तिरूअनंनतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
25 सितंबर- शनिवार की छुट्टी।
26 सितंबर रविवार की छुट्टी रहेगी।